Patrakar Vandana Singh
24 नवंबर को दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर से उनका परिवार और चाहने वाले गहरे सदमे में डूबे हुए दिखाए गए हैं। उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने पहले 11 दिसंबर को दिल्ली में प्रेयर मीट रखी और इसके बाद शनिवार को मथुरा में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मथुरा की इस प्रेयर मीट में कई राजनेता, आध्यात्मिक गुरु और धर्मेंद्र की फिल्मों के निर्देशक अनिल शर्मा मौजूद रहे। इस दौरान हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं, जबकि उनकी बेटियां अहाना देओल और ईशा देओल कार्यक्रम में शामिल नहीं थीं। माहौल बेहद शांत और भावनात्मक रहा, जहां हर कोई धर्मेंद्र को याद करता दिखा। 57 साल का साथ, यादों में जिंदा पीटीआई से बातचीत में हेमा मालिनी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने प्रिय “धरम जी” के लिए प्रेयर मीट रखनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि दोनों का रिश्ता 57 साल पुराना था और उन्होंने साथ में 45 फिल्मों में काम किया, जिनमें से 25 सुपरहिट रहीं। प्रेयर मीट में धर्मेंद्र पर बनी दो डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गईं—एक अनिल शर्मा द्वारा बनाई गई और दूसरी में उनकी उर्दू शायरी को शामिल किया गया। भजनों के साथ श्रद्धांजलि दी गई। बाद में हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें धर्मेंद्र की यादें और उनकी फिल्मों की झलक थी। उन्होंने लिखा कि यह वीडियो दिल्ली और मथुरा में हुई प्रेयर मीट के लिए बनाया गया एक विशेष ट्रिब्यूट है।
Patrakar Vandana Singh
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर नेगेटिव रिव्यू और तीखी बहस भी चल रही है। अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के अहम कलाकार आर. माधवन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। Esquire India से बातचीत में माधवन ने साफ कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा था कि फिल्म को लेकर ऐसा माहौल बनेगा।आर. माधवन ने कहा, “मुझे शुरू से पता था कि यह फिल्म समाज पर असर डालेगी। कुछ लोग इसे पहले बहुत खराब रेटिंग देंगे और बाद में कहेंगे—‘वाह, ये तो कुछ अलग ही था।’ मैं यह बात गुस्से में नहीं कह रहा हूं, लेकिन अब वक्त आ गया है कि हम एक्टर्स के तौर पर बदलें और इस तरह की सोच को समझें।” उन्होंने आगे बताया कि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कुछ लोगों ने मानो इसकी ‘ओबिचुअरी’ लिख दी थी और रिलीज के दिन ही इसे ‘डिजास्टर’ बताकर रिव्यू डाल दिए गए। माधवन के मुताबिक, जब ऐसा होता है तो मन में सवाल उठता है कि कहीं इसके पीछे कोई एजेंडा तो नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि कलाकार ऐसे ही माहौल में काम करना और आगे बढ़ना सीखते हैं। धुरंधर पार्ट 2 को लेकर उत्सुकता फिल्म के सीक्वल को लेकर बात करते हुए आर. माधवन ने ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन इशारों में बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन पहला पार्ट तो सिर्फ ट्रेलर था। असली कहानी अभी बाकी है।” धुरंधर पार्ट 2 अगले साल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बढ़ गई है।गौरतलब है कि धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं। जहां एक ओर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर चल रही बहस ने इसे और ज्यादा चर्चा में ला दिया है।
Patrakar Vandana Singh
साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘अखंडा 2: थांडवम’ 12 दिसंबर को रिलीज हो गई। निर्देशक बोयापति श्रीनु और बालकृष्ण की चौथी सहयोगी फिल्म दर्शकों के बीच उत्साह का कारण बनी है। फिल्म में बालकृष्ण के एक्शन, डायलॉग और थ्रिलर सीन ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। हर्षाली मल्होत्रा, संयुक्ता मेनन, आदी पिनिसेट्टी और कबीर दुहन सिंह ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। सोशल मीडिया पर शुरुआती रिएक्शन में फिल्म की ओपनिंग को धमाकेदार बताया जा रहा है। कई दर्शकों ने बालकृष्ण की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार उनका अंदाज पहले से कहीं अधिक आक्रामक और स्ट्रांग है। ओपनिंग रेस्पॉन्स देखकर माना जा रहा है कि फिल्म वीकेंड में शानदार कमाई कर सकती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाते हुए सोशल मीडिया कंपनियों को उनके पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए तीन दिनों के भीतर आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने यह आदेश सलमान खान की उस शिकायत पर दिया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ई-कॉमर्स वेबसाइटों द्वारा उनके नाम, तस्वीर और व्यक्तित्व के बिना अनुमति उपयोग पर रोक की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि सलमान खान द्वारा भेजे गए किसी भी वेबलिंक पर यदि सोशल मीडिया कंपनियों को आपत्ति है, तो वे सीधे उन्हें सूचित करें। अदालत ने मामले को आईटी (मध्यस्थ दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत गंभीरता से लेते हुए इसे मान्यता दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने मामले में शामिल अन्य संस्थाओं के खिलाफ भी अंतरिम निषेधाज्ञा जारी करने की बात कही। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रचार का अधिकार, जिसे पर्सनालिटी राइट भी कहा जाता है, किसी व्यक्ति के नाम, छवि और पहचान पर उसके नियंत्रण और उससे लाभ कमाने का अधिकार सुनिश्चित करता है। सलमान खान की याचिका इसी अधिकार के दुरुपयोग को रोकने को लेकर दायर की गई है। हाई कोर्ट के इस सख्त निर्देश के बाद सोशल मीडिया कंपनियों को अब तीन दिनों के अंदर सभी आपत्तिजनक सामग्री और उल्लंघनों पर कार्रवाई करनी होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने रेड-सी फिल्म फेस्टिवल के एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने पिछले 25-26 सालों से कहीं बाहर डिनर नहीं किया है। सलमान ने बताया कि उनकी दिनचर्या सिर्फ शूट, एयरपोर्ट और होटल के इर्द‑गिर्द घूमती रही है। उन्होंने कहा, "25-26 साल हो गए हैं, मैं कहीं बाहर डिनर पे नहीं गया… यही मेरी जिंदगी है।" सलमान ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के दौरान कई करीबी दोस्तों को खोया, लेकिन परिवार और कुछ पुराने दोस्तों के साथ समय बिताया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस नहीं है और वह फैंस की दी हुई इज्जत और प्यार के लिए मेहनत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कभी-कभी अंदर थोड़ा संघर्ष जरूर होता है, लेकिन वह उस संघर्ष को भी एंजॉय करते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिग बॉस 19 की सेकेंड रनर-अप तान्या मित्तल शो में अपने बयान और दावों को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं, लेकिन बाहर निकलते ही वे विवादों में घिर गई हैं। फैशन डिज़ाइनर रिद्धिमा शर्मा ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है कि तान्या उनसे किराए पर लिए गए कपड़ों—करीब 800 साड़ियों—की पेमेंट अब तक नहीं कर रही हैं। रिद्धिमा का आरोप है कि तान्या की टीम उनके मैसेज को इग्नोर कर रही है और उन्हें हल्के में ले रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास हर वह सबूत मौजूद है, जिससे साबित होता है कि वह तान्या को लगातार साड़ियां भेजती रही हैं। डिज़ाइनर रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर तान्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह हर इंटरव्यू और प्रमोशनल वीडियो में तान्या का सपोर्ट करती थीं, लेकिन बदले में उन्हें वही सम्मान नहीं मिला। रिद्धिमा ने लिखा कि वे एक स्टाइलिस्ट हैं और पूरे हफ्ते उन्होंने महंगी साड़ियां और लहंगे तान्या को भेजे, जिनकी न तो तारीफ की गई और न ही अब तक उन्हें वापस किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि तान्या अब टेलर और डिजाइनर की बातें कर रही हैं और उन्हें गलत साबित करने की कोशिश कर रही हैं—जो उनके मुताबिक सरासर गलत है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) 2025 के ऑक्शन में बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने अपनी मौजूदगी से माहौल जमा दिया। सलमान दिल्ली टीम के ओनर होने के साथ लीग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इवेंट के दौरान एक रोबोट स्टेज पर आया, जिससे सलमान ने हाथ मिलाया और मजाकिया अंदाज में उसके सिर पर हाथ भी फेरा। मीडिया ने जब उनकी टीम को मोटिवेट करने के सवाल पूछा तो सलमान ने मुस्कुराते हुए कहा— “मेरी टीम पहले से ही मोटिवेटेड है।” दूसरे सवाल पर जब पूछा गया कि क्या वे ISPL में नया टैलेंट लाएंगे, तो सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा— “जैसे फिल्म इंडस्ट्री में लाया था… उम्मीद है वैसा कुछ न हो।” उनके इस मजाक पर पूरे इवेंट में हंसी गूंज उठी। इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। ऋतिक रोशन और अजय देवगन स्टाइलिश ग्रे और ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जबकि अक्षय कुमार ब्लैक सूट में बेहद स्मार्ट लगे। अक्षय ने सचिन तेंदुलकर के साथ स्टेज भी शेयर किया। वहीं सैफ अली खान, ऋतिक रोशन और अर्पिता खान शर्मा भी मंच पर मौजूद रहे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री डांस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दर्शक उनके स्टाइल और एनर्जी के दीवाने हो गए हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना के भाई का किरदार निभाने वाले दानिश पंडोर ने खुलासा किया कि यह डांस स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था और न ही इसे किसी कोरियोग्राफर ने सिखाया। दानिश पंडोर ने बताया कि लेह-लद्दाख में शूटिंग के दौरान अक्षय खन्ना ने खुद मौके पर डांस इम्प्रोवाइज किया। डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें खुलकर इसे करने की अनुमति दी। यही वजह है कि उनका यह डांस ट्रेंडसेटर बन गया और बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने भी इसे रीक्रिएट किया, जो मिनटों में वायरल हो गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा को गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। उनके दामाद शर्मन जोशी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि हाल ही में उन्हें "गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस" (Severe Aortic Stenosis) का पता चला था। इस बीमारी में हृदय का एओर्टिक वाल्व संकरा हो जाता है, जिससे खून का प्रवाह रुकता है और सांस फूलना, थकान व सीने में दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। शर्मन जोशी ने बताया कि प्रेम चोपड़ा का TAVI प्रोसीजर सफलतापूर्वक किया गया, जो मिनिमली इनवेसिव ट्रीटमेंट है और इसमें ओपन हार्ट सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने डॉक्टरों, डॉ. नितिन गोखले और डॉ. रविंदर सिंह राव, की देखभाल के लिए आभार जताया। शर्मन ने कहा कि अब प्रेम चोपड़ा घर पर हैं और काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। हॉस्पिटल से साझा की गई तस्वीरों में दिग्गज अभिनेता स्वस्थ नजर आए, वहीं फिल्म स्टार जितेंद्र भी उनसे मिलने पहुंचे थे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्गज फिल्ममेकर वी. शांताराम की बायोपिक में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की एंट्री हो गई है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी वी. शांताराम का रोल निभाएंगे, जबकि तमन्ना जयश्री का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। हाल ही में मेकर्स ने उनकी पहली झलक शेयर की, जिसमें तमन्ना बेबी पिंक साड़ी में विंटेज लुक में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में वह पुराने दौर की फिल्म अभिनेत्री जैसा पोज देती हुई दिख रही हैं, साथ ही पीछे हरा पर्दा और घास वाला सेट भी नजर आ रहा है। पहले 1 दिसंबर को फिल्म मेकर्स ने सिद्धांत चतुर्वेदी का लुक शेयर किया था। पोस्टर में लिखा गया था कि ‘भारतीय सिनेमा को नया रूप देने वाला रिबेल अब बड़े पर्दे पर लौट आया है।’ वी. शांताराम मूक सिनेमा से लेकर रंगीन फिल्मों तक कई तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं और उन्हें भारतीय सिनेमा का पहला ‘बागी’ भी कहा जाता है। उनकी फिल्मों में मनोरंजन के साथ समाज और बदलाव का संदेश भी देखने को मिलता था, जो बायोपिक में भी दर्शकों को दिखाया जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले पूरा हो गया है, जिसमें टीवी स्टार गौरव खन्ना ने शानदार जीत दर्ज की। टॉप 5 में अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना शामिल थे। मुकाबला अंत में गौरव और फरहाना के बीच हुआ और आखिरकार गौरव खन्ना ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए 50 लाख रुपये नकद पुरस्कार जीता। फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि प्रणित मोरे सेकेंड रनर-अप के रूप में तीसरे स्थान पर रहे। तान्या मित्तल चौथे और अमाल मलिक पांचवें स्थान पर रहे। सलमान खान ने गौरव का हाथ उठाकर उन्हें बिग बॉस 19 का आधिकारिक विजेता घोषित किया, जिससे फिनाले में मौजूद दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
Dakhal News
कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट जेमी लीवर इस बार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो गईं। दरअसल, जेमी ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के रोने वाले एक्सप्रेशन की मिमिक्री करती दिखीं। जेमी का यह अंदाज यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने कमेंट में जेमी को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। कई लोगों ने आरोप लगाया कि जेमी तान्या की बॉडी-शेमिंग और चेहरे के एक्सप्रेशन का मजाक उड़ा रही हैं। यूजर्स ने कमेंट कर पूछा कि इतनी फेमस होने के बावजूद जेमी किसी को नीचा क्यों दिखा रही हैं। एक यूजर ने लिखा—“ये फनी कैसे है? आप किसी के शरीर और एक्सप्रेशन का मजाक क्यों उड़ा रही हैं?” वहीं एक अन्य ने कहा—“तान्या तुमसे कहीं बेहतर है।” बता दें, तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की टॉप 5 कंटेस्टेंट में शामिल हैं और शो में अपनी लाइफस्टाइल व बेबाक अंदाज को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मल्टीस्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एक बड़ी ओपनिंग दर्ज की। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हो रही है और इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली जैसी पकड़’ का दावा किया जा रहा है। फिल्म 1999 की कंधार हाईजैकिंग घटना पर आधारित है, जिसमें IB चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) यात्रियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करते दिखते हैं। हालांकि उद्घाटन सीन से ही फिल्म विवादों में आ गई, जहां एक पाकिस्तानी हाइजैकर सान्याल को ‘डरपोक हिंदू’ कहकर उकसाता है। इसके बाद कई दृश्यों पर धार्मिक और सामाजिक मतभेद बढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है। आलोचकों का मानना है कि फिल्म में जानबूझकर कट्टरता, खून-खराबे और टकराव को उभारने की कोशिश की गई है। फिल्म का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान की अंडरवर्ल्ड दुनिया को दिखाता है, जहां गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना), पुलिस अफसर चौधरी असलम (संजय दत्त) और नेता जमील जमाली (राकेश बेदी) कहानी के केंद्र में आ जाते हैं। वहीं हमजा (रणवीर सिंह), जिसे आतंकियों के नेटवर्क में घुसने भेजा जाता है, धीरे-धीरे बैकग्राउंड में चला जाता है। असल किरदारों से प्रेरित इन भूमिकाओं ने फिल्म को और रोमांचक बनाया है, जिससे दर्शक सीट से चिपके रहे। हालांकि कड़े विवादों के बावजूद फिल्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मल्टीस्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म ने पहले ही वीकेंड में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर एक बड़ी ओपनिंग दर्ज की। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच सुपरहिट साबित हो रही है और इसे बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली जैसी पकड़’ का दावा किया जा रहा है। फिल्म 1999 की कंधार हाईजैकिंग घटना पर आधारित है, जिसमें IB चीफ अजय सान्याल (आर. माधवन) यात्रियों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करते दिखते हैं। हालांकि उद्घाटन सीन से ही फिल्म विवादों में आ गई, जहां एक पाकिस्तानी हाइजैकर सान्याल को ‘डरपोक हिंदू’ कहकर उकसाता है। इसके बाद कई दृश्यों पर धार्मिक और सामाजिक मतभेद बढ़ाने का आरोप लगाया जा रहा है। आलोचकों का मानना है कि फिल्म में जानबूझकर कट्टरता, खून-खराबे और टकराव को उभारने की कोशिश की गई है। फिल्म का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान की अंडरवर्ल्ड दुनिया को दिखाता है, जहां गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना), पुलिस अफसर चौधरी असलम (संजय दत्त) और नेता जमील जमाली (राकेश बेदी) कहानी के केंद्र में आ जाते हैं। वहीं हमजा (रणवीर सिंह), जिसे आतंकियों के नेटवर्क में घुसने भेजा जाता है, धीरे-धीरे बैकग्राउंड में चला जाता है। असल किरदारों से प्रेरित इन भूमिकाओं ने फिल्म को और रोमांचक बनाया है, जिससे दर्शक सीट से चिपके रहे। हालांकि कड़े विवादों के बावजूद फिल्म की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।नागालैंड ट्राइब के कार्यक्रम में सिंधिया का अनोखा अंदाज
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
स्मृति मंधाना द्वारा शादी रद्द करने का ऐलान करते ही म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने भी अपना पक्ष सामने रखा। इंस्टाग्राम पर जारी लंबे पोस्ट में उन्होंने साफ कहा कि वह इस रिश्ते से पीछे हट रहे हैं और अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और लीक हुई चैट्स पर नाराज़गी जताते हुए उन्होंने लिखा कि लोगों ने बिना सत्यापन के आधारहीन बातों पर भरोसा कर उनकी भावनाओं और एक पवित्र रिश्ते को ठेस पहुंचाई है। पलाश ने आगे कहा कि उनकी टीम अब उन सभी अफवाहों और मानहानि करने वाली बातों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। वहीं इससे पहले स्मृति मंधाना ने भी स्पष्ट कर दिया था कि उनकी और पलाश की शादी रद्द हो चुकी है और दोनों अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने जनता और मीडिया से दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करने की अपील भी की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, जिन्होंने एक साल पहले मुस्लिम एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी, ने पहली बार अपनी शादी को लेकर उठे विवादों पर खुलकर बात की है। उस वक्त सोशल मीडिया पर शादी को ‘लव जिहाद’ तक कहा गया था। सोहा अली खान के पॉडकास्ट में पहुंचीं सोनाक्षी ने बताया कि उन्हें बेवजह लोगों की राय और नेगेटिविटी ने बेहद परेशान किया था। सोनाक्षी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी जिंदगी का फैसला लिया, तो अजनबी लोग भी बीच में कूद पड़े और बिन मांगी सलाह देने लगे। उन्होंने साफ कहा—“यह एक बड़ी महिला का अपनी जिंदगी का फैसला था, फिर क्यों हर किसी को कुछ न कुछ कहना था?” एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके लिए यह शादी उनके और जहीर के रिश्ते का एक खूबसूरत नया अध्याय थी, जिसे लेकर वे बेहद खुश और उत्साहित थे। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शादी के दिन नेगेटिव कमेंट्स पढ़ना उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा था, इसलिए उन्होंने तय किया कि वे सोशल मीडिया कमेंट्स बंद कर देंगी। उनका कहना था—“आपको शोर कम करना पड़ता है, क्योंकि शादी खुशी का दिन होता है, और उस दिन सिर्फ पॉजिटिविटी महसूस करनी चाहिए।” सोनाक्षी ने यह भी कहा कि समाज के ताने उन्हें रोक नहीं सकते, क्योंकि “मैं अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेने वाली आखिरी औरत नहीं हूं।”
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बिग बॉस 19 के मिड-वीक एविक्शन के बाद मालती चाहर ने अमाल मलिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि शो में जाने से पहले वे और अमाल कई बार मिल चुके थे, लेकिन घर के अंदर अमाल ने इस बात से साफ इनकार कर दिया। मालती के मुताबिक, इस रवैये से उन्हें अपमानित और बेइज्जत महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि अमाल सामने तो अच्छा व्यवहार करते थे, लेकिन पीठ पीछे बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे थे। मालती ने इंटरव्यू में बताया कि शो में आने से पहले दोनों ने तय किया था कि वे अपनी जान-पहचान को कम करके दिखाएंगे, ताकि लोगों को गलत धारणा न बने। लेकिन अमाल ने कथित तौर पर इस बात को बिग बॉस के घर में अलग तरह से प्रस्तुत किया और उन्हें ‘फैनगर्ल’ जैसा दिखाने की कोशिश की। मालती का दावा है कि अमाल ने कहा कि वे सिर्फ 2 मिनट के लिए एक पार्टी में मिले थे, जबकि सच इससे बिल्कुल अलग है। मालती ने बताया कि शहबाज से पता चलने के बाद उन्हें गुस्सा आया कि अमाल घर में उनकी मुलाकातों को झूठा बता रहे हैं। उन्होंने अमाल से सीधे सवाल किए, लेकिन अमाल ने फिर भी उनकी आंखों में देखकर सच से इंकार कर दिया। बाद में मालती को कन्फेशन रूम में बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन यह विवाद अब बिग बॉस 19 के घर में नई चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस आरोप पर अमाल मलिक क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
साउथ सुपरस्टार अजित कुमार इन दिनों रेसिंग इवेंट के सिलसिले में मलेशिया पहुंचे हुए हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन के बाद फैंस इतनी संख्या में उमड़ पड़े कि उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लंबी कतार लग गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं, जबकि अजित कुमार भी मुस्कुराते हुए सभी के साथ धैर्यपूर्वक फोटो खिंचवा रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने सबसे पहले छोटे बच्चों के साथ बैठकर तस्वीरें लीं और फिर अन्य फैंस के साथ फोटो क्लिक करवाए। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजित कुमार ने 1990 में तमिल फिल्म इन वीदू इन कनावर से अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनय के साथ-साथ वह एक प्रोफेशनल रेसर भी हैं और अंतरराष्ट्रीय रेसिंग इवेंट्स में नियमित रूप से हिस्सा लेते हैं। इस साल उनकी फिल्म गुड बैड अगली रिलीज़ हुई थी, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बावजूद फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है, जिसका ताज़ा उदाहरण मलेशिया का वायरल वीडियो है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल स्टारर धुरंधर आज रिलीज हो चुकी है और दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह है। लंबे समय तक यह अनुमान लगाया जाता रहा कि फिल्म शहीद मेजर मोहित शर्मा पर आधारित है, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और CBFC की जांच के बाद स्पष्ट कर दिया गया कि फिल्म का मेजर शर्मा से कोई संबंध नहीं है। ऑनलाइन फोरम्स की रिपोर्ट के अनुसार धुरंधर का असली आधार पाकिस्तान के कराची में 2012–2017 के दौरान चले कुख्यात सीक्रेट मिशन ‘ऑपरेशन ल्यारी’ पर आधारित है, जिसने ड्रग माफिया और गैंगवार की जड़ों को हिला दिया था। आर. माधवन फिल्म में ‘अजय सान्याल’ बने हैं, जिनका किरदार भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से प्रेरित है—वही डोभाल जिन्होंने कई हाई-प्रोफाइल हाइजैक सुलझाए और ऑपरेशन ब्लू स्टार में अहम भूमिका निभाई। संजय दत्त ‘एसएसपी चौधरी’ बने हैं, जो कराची के रियल-लाइफ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट चौधरी असलम खान पर आधारित हैं। वहीं अक्षय खन्ना का किरदार कुख्यात गैंगस्टर ‘रहमान डकैत’ से प्रेरित है, जबकि अर्जुन रामपाल फिल्म के सबसे क्रूर विलेन ‘मेजर इकबाल’ की भूमिका निभा रहे हैं, जो आतंकी इलियास कश्मीरी की छवि पर आधारित है—वही कश्मीरी, जिनका नाम 26/11 और कई बड़े हमलों से जुड़ा रहा। फिल्म का सबसे बड़ा सवाल यही था कि रणवीर किस किरदार में हैं और क्या वे मेजर मोहित शर्मा से प्रेरित हैं? निर्देशक ने साफ किया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। रणवीर सिंह एक भारतीय सीक्रेट एजेंट की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान के ल्यारी में घुसकर आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करता है। उनका किरदार किसी एक व्यक्ति पर आधारित नहीं, बल्कि भारत की पैरा-स्पेशल फोर्सेज और RAW के उन अनसुने हीरोज का सामूहिक रूप है जिन्होंने सीमाओं के पार कई गुप्त मिशन सफलतापूर्वक अंजाम दिए।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी ने 4 दिसंबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पायलट तेजस्वी सिंह के साथ शादी रचाई। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सबसे खास रहा कृतिका का ब्राइडल एंट्री वीडियो, जिसमें वह अपने भाई कार्तिक के ही गाने ‘जाते नहीं कहीं रिश्ते पुराने’ पर डांस करती नजर आईं। यह पल देखकर फैन्स भी काफी इमोशनल हो गए। शादी में कपल ने पिंक थीम को चुना। कृतिका पेस्टल पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं दूल्हे तेजस्वी सिंह ने मैचिंग पिंक शेरवानी पहनी। दोनों की शादी के बाद की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक और वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी बहन की एंट्री के दौरान मंच पर ‘तेरा यार हूं मैं’ पर थिरकते दिखाई देते हैं। भाई-बहन का यह इमोशनल मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। कार्तिक अपनी बहन के नए सफर में हर कदम पर साथ खड़े नजर आए और इसी वजह से यह वीडियो फैंस के लिए बेहद खास बन गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में 90 के दशक की मशहूर रोमांटिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के 30 साल पूरे होने पर राज (शाहरुख खान) और सिमरन (काजोल) की आइकॉनिक ब्रॉन्ज स्टैच्यू स्थापित की गई है। यह स्टैच्यू फैंस द्वारा बनाई गई है और फिल्म के प्रसिद्ध गाने 'मेहंदी लगा के रखना' के डांस पोज़ को दर्शाती है। DDLJ की यह स्टैच्यू लंदन में हैरी पॉटर, मैरी पॉपिंस और बैटमैन जैसी अंतरराष्ट्रीय आइकॉनिक प्रतिमाओं के बीच एक सम्मानित स्थान हासिल कर चुकी है। शाहरुख खान और काजोल ने उद्घाटन समारोह में शामिल होकर स्टैच्यू का अनावरण किया। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर समारोह की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “बड़े बड़े देशों में, ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरिटा। आज लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर राज और सिमरन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण करते हुए बहुत खुशी हुई। DDLJ पहली भारतीय फिल्म है जिसे सीन्स इन द स्क्वायर ट्रेल में प्रतिमा से सम्मानित किया गया।” शाहरुख ने मीडिया से बातचीत में बताया कि DDLJ को “ईमानदारी और प्यार की कहानी बताने की उम्मीद के साथ बनाया गया था जो दूरियों को कम करती है।” काजोल ने भी फिल्म पर सहमति जताते हुए कहा कि तीन दशक बाद उन यादों में लौटना बहुत अच्छा लगता है, और यह अनुभव आज भी ताजा और रोमांचक है। फैंस ने इस स्टैच्यू और दोनों सितारों के मिलन पर उत्साह जताते हुए सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया अपनी शादी की 8वीं सालगिराह मना रहे हैं। इस खास मौके पर भारती ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो-कोलाज शेयर किया, जिसमें वह हर्ष और बेटे गोला के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में भारती का बेबी बंप भी साफ दिख रहा है, जिससे फैंस को कपल की खुशी का अंदाज़ा लग रहा है। कैप्शन में भारती ने लिखा – “8 साल पहले आज ही के दिन गोले और काजू के मम्मी-पापा की शादी हुई थी। आई लव यू हर्ष लिम्बाचिया।” पोस्ट में हर्ष लिम्बाचिया और छोटे गोला एक जैसे मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं, वहीं भारती ब्राउन ऑफ-शोल्डर ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं। उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेहरे पर साफ चमक रहा है। फैंस ने इस फैमिली मोमेंट को खूब पसंद किया और कपल को एनिवर्सरी की ढेरों शुभकामनाएं दीं। भारती और हर्ष की लव स्टोरी ‘कॉमेडी सर्कस’ से शुरू हुई, जहां पहली मुलाकात के बाद दोनों करीब आए। लगभग 9 साल तक डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को कपल ने शादी की। दोनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी से जुड़े वीडियो और व्लॉग्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिस वजह से फैंस इनके परिवार से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करते हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ग्वालियर के उषा किरण पैलेस में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी बहन कृतिका तिवारी की शादी में पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। कड़ी सुरक्षा और गोपनीय व्यवस्था के बीच आयोजित हल्दी समारोह में कार्तिक ने भाई की रस्मों को निभाते हुए जमकर डांस किया। परिवार और बेहद करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में हल्दी की रस्म बेहद खुशी और उत्साह के बीच पूरी हुई। कार्तिक आर्यन की बहन कृतिका तिवारी जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं, जिसके चलते घर में जश्न का माहौल है। शादी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जा रहा है, और रस्में भी पारंपरिक अंदाज़ में निभाई जा रही हैं। हल्दी के दौरान कार्तिक का मस्तीभरा अंदाज़ फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यक्रम में केवल बेहद खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिससे पूरे आयोजन में सादगी और शालीनता का मेल नजर आया। ग्वालियर के मूल निवासी कार्तिक आर्यन अपने व्यस्त बॉलीवुड शेड्यूल के बावजूद हमेशा अपने शहर और परिवार से गहरा जुड़ाव रखते हैं। शहर के स्ट्रीट फूड और खास लोकेशन्स के प्रति उनका प्यार अक्सर देखने को मिलता है। इस बार उन्होंने शूटिंग से समय निकालकर भाई की जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाने का निर्णय लिया है और शादी के हर पल को एंजॉय कर रहे हैं। फिलहाल कार्तिक पूरी तरह पारिवारिक माहौल में डूबे हुए बहन की शादी को यादगार बनाने में लगे हैं।
Dakhal News
Bigg Boss 19 में मिड-वीक एविक्शन ने सभी को हैरान कर दिया है। इस अप्रत्याशित एलिमिनेशन ने घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया, जिससे कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला और ज्यादा कड़ा हो गया है। 7 दिसंबर 2025 को होने वाले ग्रैंड फिनाले से पहले फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। शो में अब केवल 5 फाइनलिस्ट बचे हैं और पब्लिक वोटिंग अभी भी जारी है, जो नतीजों को और भी दिलचस्प बना रही है। मालती चाहर के एविक्शन के बाद अब गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट फिनाले की रेस में हैं। मीडिया राउंड्स ने भी घर के समीकरणों में नया मोड़ जोड़ दिया है, जहां फाइनलिस्ट को मीडिया से तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। इस बीच, मेकर्स ने फिनाले नाइट के लिए बड़े सरप्राइज भी तैयार किए हैं। टिकट टू फिनाले टास्क और आखिरी गेम चेंजिंग टास्क ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है। आखिरी टास्क के दौरान हर फाइनलिस्ट से पूछा गया कि उनके हिसाब से इस सीजन का विनर कौन बन सकता है। दिलचस्प बात ये रही कि अब तक अमाल मलिक को अपने पक्ष में कोई वोट नहीं मिला है, जबकि इस टास्क में प्रणित मोरे को गौरव खन्ना और अमाल मलिक के मुकाबले सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। अन्य कंटेस्टेंट्स को 1-1 वोट मिले, जिससे मुकाबला और भी करीबी हो गया है। फिनाले वीक में टॉप 5 का एक-दूसरे को रोस्ट करना और नई कंट्रोवर्सी का जन्म फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का तड़का जोड़ रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ट्रॉफी किसके हाथ में जाएगी।
Dakhal News
दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आपत्तिजनक या अपमानजनक ऑनलाइन सामग्री हटाने की मांग करने वाले लोग सीधे अदालत का रुख करने से पहले संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क करें। जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने कहा कि सोशल मीडिया अधिकारी शिकायतों पर उचित कार्रवाई कर सकते हैं और इस स्तर पर समाधान संभव है। अदालत में सीधे शिकायत करने पर रोक अदालत ने यह टिप्पणी अभिनेता अजय देवगन के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा करते हुए विवादित सामग्री पर अंतरिम रोक लगाने के दौरान की। पीठ ने कहा कि शिकायतकर्ता को पहले आईटी नियमों में निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। सीधे अदालत आने वाले मामलों में अदालत संबंधित पक्ष को पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत दर्ज कराने का निर्देश देगी। पीठ ने यह भी कहा कि यदि प्लेटफॉर्म खुद आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए तैयार हैं, तो शिकायतकर्ता वहां जाकर आसानी से समाधान पा सकते हैं। इससे अदालतों पर अनावश्यक बोझ कम होगा और शिकायतकर्ताओं को तेज़ और प्रभावी निपटारा मिलेगा। अदालत ने इन टिप्पणियों के साथ याचिका का निपटारा कर दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एक्टर फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ (120 Bahadur) को दिल्ली में टैक्स फ्री किए जाने के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी टैक्स में छूट दे दी है। राज्य सरकार के इस फैसले का सिनेमाप्रेमियों और फिल्म से जुड़े कलाकारों ने स्वागत किया है। फरहान अख्तर ने किया धन्यवाद फिल्म में लीड रोल निभाने वाले फरहान अख्तर ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इस सम्मानजनक कदम के लिए अत्यंत आभारी हैं। फरहान ने कहा कि यह निर्णय मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) और चार्ली कंपनी के सभी सैनिकों के अदम्य साहस को एक विशेष श्रद्धांजलि है। रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई को दर्शाती है फिल्म ‘120 बहादुर’ रेजांग ला की उस वीरगाथा पर आधारित है, जिसमें चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों ने 3000 दुश्मन सैनिकों के सामने अद्भुत बहादुरी दिखाते हुए मोर्चा संभाला था। फिल्म में इस ऐतिहासिक युद्ध को रोमांचक और भावनात्मक अंदाज में दर्शाया गया है। स्टारकास्ट फरहान अख्तर के अलावा फिल्म में राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना, धनवीर सिंह, दिग्विजय प्रताप, साहिब वर्मा, अंकित सिवाच, देवेंद्र अहिरवार, आशुतोष शुक्ला और बृजेश करनवाल जैसे कलाकार नजर आते हैं। वरिष्ठ भूमिकाओं में अजिंक्य देव और एजाज खान भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखाई देंगे।
Patrakar Vandana Singh
जयपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की बहुप्रतीक्षित फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। धर्मा प्रोडक्शन और नमः पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए शुक्रवार को जयपुर में इसका टाइटल ट्रैक लांच किया गया। जहाँ बॉलीवुड की इस चर्चित युवा जोड़ी ने अपनी दिलकश मौजूदगी से माहौल को यादगार बना दिया। यहां दोनों सितारों ने फिल्म की कहानी, किरदारों व शूटिंग अनुभव को खुलकर साझा किया। बता दें कि समीर विद्वंस की डायरेक्शन में बनी ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आ जाएगी। इस गाने में कार्तिक के दमदार डांस स्टेप्स और अनन्या के साथ उनकी स्क्रीन पर बनती खूबसूरत कैमिस्ट्री दर्शकों की नजरें अपनी ओर खींच लेती है। इसकी धुन और आवाज विशाल-शेखर ने तैयार की है, जबकि अंविता दत्त ने अपने दिलकश शब्दों से गीत को और खास बनाया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कहा, "यह फ़िल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इसमें मेरा किरदार भावनाओं और रोमांस के कई रंगों से भरा है। इस बार दर्शक मुझे बिल्कुल नए अंदाज़ में देखेंगे।"फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "इस फ़िल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है। हमें उम्मीद है कि दर्शक न सिर्फ़ किरदारों से जुड़ेंगे, बल्कि अपनी ज़िंदगी की झलक भी इसमें देख पाएंगे।"यह फ़िल्म कार्तिक और अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी में ताज़गी लाती है और समीर विद्वंस का निर्देशन इसे इमोशन, हँसी और दिल को मीठा-सा गुदगुदाने वाले पलों का मज़ेदार कॉम्बो बनाती है। रंग–बिरंगे लोकेशन्स, कानों में बस जाने वाला संगीत और दिल से निकले संवाद कहानी में वो फील-गुड तड़का डालते हैं। दर्शकों को क्रिसमस पर प्यार और मनोरंजन का एक प्यारा तोहफ़ा मिलने वाला है।
Dakhal News
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। पहले दिन शानदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म दूसरे दिन भी अपने उफान पर बनी रही। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती दिखी और इसकी मजबूत पकड़ ने साफ कर दिया कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी है। रोमांस और इमोशन से भरी इस म्यूज़िकल लव स्टोरी ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। 2 दिनों में कलेक्शन ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई और इसने 17 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए। इस तरह सिर्फ 2 दिनों में 'तेरे इश्क में' का कुल कलेक्शन 33 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो इस जॉनर की फिल्मों के लिए काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। फिल्म की कहानी फिल्म में धनुष ने शंकर का किरदार निभाया है, एक ऐसा युवक जो गुस्सैल, जिद्दी और बेपरवाह है। मगर उसकी जिंदगी तब करवट लेती है, जब उसे कॉलेज में पढ़ने वाली मुक्ति (कृति सैनन) से प्यार हो जाता है। शंकर का एकतरफा इश्क फिल्म की रीढ़ है और इसका असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। फैंस लगातार शंकर के डायलॉग, लुक और इमोशंस को शेयर कर रहे हैं। फिल्म में शंकर और मुक्ति की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। कृति सैनन ने अपने किरदार मुक्ति में मासूमियत और दृढ़ता दोनों का मेल दिखाया है, वहीं धनुष ने एकतरफा प्रेम में डूबे आशिक की भूमिका निभाकर फिर से अपनी दमदार एक्टिंग का प्रमाण दिया है। उनका यह रूप कई प्रशंसकों को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रांझणा' के किरदार से भी जोड़ रहा है।
Dakhal News
दीपिका पादुकोण अब अपने करियर का सबसे खौफनाक अवतार लेकर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में उनकी एंट्री की चर्चा ने ही दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ा दिया है। इस बार दीपिका ना तो ग्लैमरस किरदार में नज़र आएंगी, न ही किसी एक्शन पैकेज में बल्कि एक ऐसी भूतनी के रूप में सामने आएंगी जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी। माना जा रहा है कि उनका यह अवतार मैडॉक की हॉरर फ्रेंचाइज़ी में अब तक का सबसे यादगार अनुभव साबित हो सकता है। दो बड़ी फिल्मों में दिखेंगी दीपिका, हॉरर और फैंटेसी दोनों में जमाएंगी रंग हाल ही में दीपिका को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया, जिससे उनकी अगली फिल्मों को लेकर अटकलें तेज़ हो गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता दिनेश विजान ने स्त्रीवर्स को और बड़ा करने के लिए दीपिका को दो दमदार फिल्मों का ऑफर दिया है एक रहस्यमयी बंगाली भूतनी 'शाखचूनी' का रोल, जो हॉरर यूनिवर्स में शामिल होगा। दूसरा ग्रैंड फैंटेसी एपिक, जिसमें दीपिका मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी। बंगाली लोककथा की शाखचूनी के रूप में दीपिका फैलाएंगी खौफ शाखचूनी बंगाल की प्रचलित लोककथाओं की एक डरावनी आत्मा मानी जाती है, अधिकतर ऐसी विवाहिता महिला की आत्मा, जिसकी मृत्यु के बाद भी उसकी बेचैनी खत्म नहीं होती। लाल-सफेद साड़ी और भयावह रूप में दिखने वाली इस आत्मा का किरदार दीपिका के लिए पूरी तरह नया और बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी स्त्रीवर्स की कहानी को और ज्यादा डार्क, रोमांचक और अलग लेवल का हॉरर देने का वादा करती है। फैंटेसी फिल्म में भी निभाएंगी दमदार लीड रोल हॉरर फिल्म के अलावा दीपिका को एक बड़े पैमाने पर बन रही फैंटेसी फिल्म का भी प्रस्ताव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्मों में उनका रोल इतना दिलचस्प है कि अभिनेत्री ने बिना देर किए दोनों प्रोजेक्ट्स में गहरी रुचि दिखाई है। दीपिका और दिनेश विजान का तालमेल पहले भी शानदार रहा है। दोनों ने 2012 की सुपरहिट कॉकटेल में साथ काम किया था, अब 12 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े स्तर पर सहयोग करने जा रही है।
Dakhal News
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता संजय मिश्रा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ अदाकारा महिमा चौधरी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। यह अनोखी जोड़ी पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा चुकी है और अब टीजर रिलीज होने के बाद लोगों का उत्साह और भी बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते दिख रहे हैं।टीजर में संजय मिश्रा का हटके अवतारनिर्देशक सिद्धांत राज की इस फिल्म का टीजर 1 मिनट 10 सेकंड का है और इसकी शुरुआत संजय मिश्रा के मज़ेदार मोनोलॉग से होती है। वह भगवान हनुमान के मंदिर में अपनी दूसरी शादी के सपने संजोते दिखते हैं। इसी दौरान फिल्म में महिमा चौधरी की एंट्री होती है, जिन्हें देखते ही संजय मिश्रा का किरदार उनके ख्यालों में खो जाता है। टीजर हल्की-फुल्की रोमांस, ह्यूमर और संजय मिश्रा की शानदार अदाकारी का कॉम्बिनेशन पेश करता है, जो दर्शकों को एक दमदार और मनोरंजक कहानी का वादा करता है।रिलीज डेट'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर ने जिस तरह उत्सुकता बढ़ाई है, उससे उम्मीद है कि यह साल के अंत में दर्शकों को हंसाने और भावनाओं से जोड़ने का काम जरूर करेगी।
Dakhal News
पहली ही सुबह से दो बड़ी फिल्मों की टक्कर ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों के बाहर तक, हर जगह सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा था, धनुष की 'तेरे इश्क में' या विजय वर्मा की 'गुस्ताख इश्क', किस फिल्म ने पहला दिन जीता? अब शुरुआती कमाई के आंकड़े सामने हैं और तस्वीर बिल्कुल साफ हो चुकी है। 'तेरे इश्क में' की धमाकेदार एंट्री धनुष और कृति सैनन स्टारर तेरे इश्क में ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तूफानी शुरुआत की है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म को दर्शकों से तगड़ी प्रतिक्रिया मिली है। सैकनिल्क रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग दी। इस कमाई के साथ यह 'सैयारा' के बाद 2025 की दूसरी सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनर बन गई है। कहानी की एक झलक कहानी एक गुस्सैल, बेपरवाह युवक शंकर (धनुष) की है, जिसकी दुनिया तब बदलती है जब उसे कॉलेज की स्टूडेंट मुक्ति (कृति सेनन) से प्यार हो जाता है। रोमांस परवान चढ़ता है, लेकिन अचानक मुक्ति उससे दूरी बनाकर किसी और से शादी का फैसला कर लेती है और यहीं से कहानी में तीखा मोड़ आता है। इसके बाद शुरू होता है इमोशन, दर्द और जबरदस्त ड्रामा का सिलसिला। 'गुस्ताख इश्क' पहले ही दिन ढेर धनुष की फिल्म के साथ रिलीज हुई विजय वर्मा की 'गुस्ताख इश्क' बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन भी नहीं निकाल पाई। दर्शकों की प्रतिक्रिया मिश्रित रही, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म बुरी तरह पिछड़ गई। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये कमाए, जो इसके बजट और स्टारकास्ट को देखते हुए बेहद कम आंकड़ा है। स्पष्ट है कि 'तेरे इश्क' में से सीधी भिड़ंत होना इसके लिए भारी साबित हुआ। उम्मीद है कि वीकेंड कलेक्शन में थोड़ी सुधार देखने को मिले। 'गुस्ताख इश्क' की कहानी और कलाकार फिल्म में विजय वर्मा के साथ फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में हैं। विभु पुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर निर्माता शुरुआत है। कहानी पुरानी दिल्ली के एक प्रिंटिंग प्रेस को बचाने की जद्दोजहद में लगे विजय के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। उसी दौरान वह नसीरुद्दीन शाह के किरदार का शिष्य बनता है और उनकी बेटी के प्यार में पड़ जाता है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को बेहद खास बना दिया। इस कपल ने फैन्स को वह खुशखबरी दे दी है, जिसका उन्हें लंबे समय से इंतजार था। अपनी एनिवर्सरी पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए यह ऐलान किया कि उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। शादी से लेकर अब तक यह जोड़ी अपने प्रेम, रोमांस और साहसिक सफर के लिए जानी जाती रही है, और अब उनकी जिंदगी में एक नया और खूबसूरत अध्याय जुड़ने जा रहा है। रणदीप का इमोशनल एनिवर्सरी पोस्ट रणदीप हुड्डा और लिन ने 29 नवंबर 2023 को इंफाल में पारंपरिक मणिपुरी रीतिरिवाजों के साथ शादी की थी। सालगिरह के मौके पर दोनों ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "दो साल प्यार, रोमांच… और अब एक नन्हा शरारती मेहमान रास्ते में है।" पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स, सेलिब्रिटीज और दोस्तों ने इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। खुशी से झूम रहे रणदीप अब पिता बनने की तैयारी में हैं और इसे लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रणदीप और लिन की उम्र में 10 साल का अंतर है। जहां रणदीप 49 साल के हैं, वहीं लिन 39 की हैं। शादी से पहले रणदीप ने कहा था कि उनकी दो ही बड़ी इच्छाएं हैं, बहुत सारे बच्चे और बहुत सारी खुशियां। वे लिन के साथ अपनी लंबे समय की दोस्ती को आगे बढ़ाकर परिवार बनाते देख बेहद खुश हैं। कैसे शुरू हुई रणदीप और लिन की कहानी? इन दोनों का रिश्ता थिएटर की दुनिया से शुरू हुआ। रणदीप और लिन की पहली मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप 'मोटली' में हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती ने गहरा रूप ले लिया और फिर प्यार पनपने लगा। लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ रहे और उनका रिश्ता और मजबूत होता चला गया। साल 2022 में दिवाली की शुभकामनाओं के साथ रणदीप ने पहली बार लिन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
Dakhal News
अभिनेता कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक बार फिर पर्दे पर अपनी ताज़ा जोड़ी के साथ धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' शुरू से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता का विषय बनी हुई है। फिल्म की चर्चा को और बढ़ाते हुए निर्माताओं ने इसका पहला गाना यानी टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही हलचल मचा दी।इस रोमांटिक ट्रैक 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के बोल अन्विता दत्त ने लिखे हैं, इसे मशहूर संगीतकार-सिंगर जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने अपनी दमदार आवाज़ दी है। गाना सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज के साथ ही यह दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। 3 मिनट 6 सेकंड लंबा यह गाना खूबसूरत लोकेशंस और रंगीन विज़ुअल्स से भरा है। समंदर के बीचो-बीच कार्तिक और अनन्या की रोमांटिक केमिस्ट्री इस गाने को खास बनाती है। कई दर्शकों को इसके दृश्यों ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के हिट गाने ‘बेशरम रंग’ की याद भी दिला दी है।कार्तिक और अनन्या स्टारर यह फिल्म इस साल क्रिसमस, यानी 25 दिसंबर, को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और गाने की सफलता से साफ है कि दर्शक इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड के चर्चित स्टार कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। इसी साल 15 जुलाई को दोनों ने अपनी नन्ही बिटिया का इस दुनिया में स्वागत किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर दी थी। बेटी के जन्म के बाद से ही फैंस इस स्टार कपल की खुशियों में शामिल रहे हैं। अब, कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी छोटी राजकुमारी का नामकरण कर दिया है, जिसकी घोषणा उन्होंने बेहद प्यारे अंदाज़ में की है। बेटी का नामकरण कर खुश हुए फैंस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी के नन्हें पैरों की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों तक। हमारा दिव्य आशीर्वाद… हमारी राजकुमारी, सरायाह मल्होत्रा।" उनकी इस पोस्ट ने इंटरनेट पर तुरंत धूम मचा दी। 'सरायाह' नाम को लेकर खास बात यह है कि यह सिद्धार्थ और कियारा दोनों के नामों से लिया गया एक विशेष संयोजन है। यह नाम जितना अनोखा है, उतना ही खूबसूरत भी, और इसलिए फैंस इस प्यारे नाम पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर बरसा प्यार कियारा और सिद्धार्थ द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर फैंस, सेलिब्रिटीज और उनके करीबी दोस्तों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है। लोगों ने नन्ही 'सरायाह' के लिए प्यार, दुआएं और आशीर्वाद भेजते हुए कमेंट सेक्शन भर दिया है। कई फैंस ने लिखा कि कपल ने बॉलीवुड में सबसे सुंदर और यूनिक बेबी नेम्स में से एक चुना है। कपल की नई जिंदगी की शुरुआत कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है। उनकी शादी से लेकर पैरेंटहुड तक का हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है। बेटी के जन्म और अब उसके नामकरण ने दोनों की जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। उनकी बेटी सरायाह मल्होत्रा अब फैंस की नई लाइमलाइट बनी हुई है, और लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उस दिन का जब कपल अपनी राजकुमारी की पहली झलक दुनिया को दिखाएगा।
Dakhal News
फरहान अख्तर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म '120 बहादुर' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और शुरुआती प्रतिक्रिया बताते हैं कि फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों के बीच जोरदार प्रभाव डाला है। मीडिया से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक, हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। रिलीज़ के पहले ही दिन '120 बहादुर' पूरे देश में चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। इसी उत्साह के बीच फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, दिल्ली सरकार ने फिल्म को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया है। दिल्ली में टैक्स-फ्री होने से बढ़ेगी पहुंच भारत की सबसे साहसी और गर्व से भरी लड़ाइयों में से एक, रेज़ांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों का दिल जीत रही है, बल्कि इतिहास और वीरता के प्रति सम्मान के लिए भी सराही जा रही है। दिल्ली में टैक्स-फ्री होने के बाद फिल्म और बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचेगी, जिससे भारतीय सेना की इस अनसुनी लेकिन निर्णायक लड़ाई की कहानी अधिक लोगों के दिलों तक पहुंच सकेगी। यह कदम उन शहीदों की वीरता को सम्मान देने जैसा है, जिन्होंने अदम्य साहस के साथ देश की रक्षा की। 120 सैनिकों के शौर्य की कहानी '120 बहादुर' 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 भारतीय सैनिकों की वास्तविक बहादुरी पर आधारित है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में लड़ी गई प्रसिद्ध रेज़ांग ला की लड़ाई में अभूतपूर्व साहस दिखाया था। फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने साथी जवानों के साथ दुश्मन के हर हमले के सामने खड़े रहे। फिल्म का मूल संदेश बेहद शक्तिशाली है, "हम पीछे नहीं हटेंगे।" मजबूत टीम ने बनाया दमदार सिनेमा इस प्रेरणादायक फिल्म का निर्देशन रजनीश रेज़ी घोष ने किया है। इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। भावनाओं, साहस और इतिहास से भरपूर यह फिल्म अब देशभर के थिएटर्स में उपलब्ध है और दर्शकों को भारतीय सेना की सर्वोच्च वीरगाथा से रूबरू करा रही है।
Dakhal News
'टीवी की क्वीन' एकता कपूर का बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में 'बिग बॉस 19' के मंच पर उन्होंने नई नागिन का खुलासा किया था और इस बार प्रियंका चाहर चौधरी शो की मुख्य नागिन की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। अब निर्माताओं ने शो का नया प्रोमो भी जारी कर दिया है, जिसकी रिलीज डेट सामने आते ही सोशल मीडिया पर उत्साह की लहर दौड़ गई है।'नागिन 7' का धमाकेदार प्रोमो वायरलजैसे ही प्रोमो जारी हुआ, इंटरनेट पर इसका जलवा छा गया। प्रियंका के साथ इस सीजन में ईशा सिंह और करण कुंद्रा भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फैंस ने प्रियंका के नागिन अवतार की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "प्रियंका को नागिन के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार है।" दूसरे ने कहा, "प्रियंका, आपको ढेर सारी बधाई!" वहीं एक अन्य यूजर ने ईशा की तारीफ करते हुए लिखा, "ईशा इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।"रिलीज डेट हुई फाइनलप्रोमो के साथ यह भी साफ हो गया है कि 'नागिन 7' 27 दिसंबर से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। फ्रैंचाइज़ी के पिछले 6 सीजन हिट रहे हैं और अब दर्शक सातवें अध्याय को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार नामिक पॉल और रिभू मेहरा की एंट्री की भी चर्चा है।
Dakhal News
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने से पूरा फिल्म उद्योग और देश दुनिया में मौजूद उनके चाहने वाले शोक में डूब हुए हैं। देओल परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा था, जो अब सामने आ चुका है। अभिनेत्री और धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे धर्मेंद्र हमेशा उनके और बेटियों ईशा देओल व अहाना देओल के मजबूत सहारे बने रहे।हेमा मालिनी हुई भावुकहेमा ने धर्मेंद्र की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दोनों बेटियों ईशा और अहाना के दुलारे पिता, मेरे दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि… जरूरत के हर वक्त मेरे साथ रहने वाले इंसान। सच कहूं तो वे मेरे लिए सबकुछ थे। अच्छे-बुरे हर दौर में वे मेरे साथ मजबूती से खड़े रहे। वे मेरे परिवार के हर सदस्य के प्रिय थे और हमेशा उन पर अपना स्नेह बनाए रखते थे।"अभिनेत्री ने आगे लिखा, एक सार्वजनिक व्यक्तित्व होने के बावजूद उनकी विनम्रता अनोखी थी। उनकी प्रतिभा, लोकप्रियता और सादगी ने उन्हें दिग्गजों में भी एक अलग पहचान दी। फिल्म जगत में उनकी उपलब्धियां और योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति अपार है। उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है, वह जीवनभर मेरे साथ रहेगा। लंबे समय तक साथ रहने के बाद अब संभालने के लिए बस यादें ही बची हैं…"लंबे समय से बीमार थे धर्मेंद्र धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर की सुबह परिवार उन्हें घर मुंबई के जुहू स्थित निवास ले आया, जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन 24 नवंबर की सुबह अभिनेता ने अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, जिन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से 2020 की सुपरहिट क्राइम-थ्रिलर 'रात अकेली है' को एक कल्ट-स्टेट्स दिलाया था, अब उसी दुनिया को और भी ज़्यादा रहस्यमयी और गहरे अंदाज़ में आगे बढ़ाने लौट आए हैं। निर्माता सीक्वल के रूप में एक और रोमांचक किस्त लेकर आए हैं, जिसका शीर्षक है 'रात अकेली है 2' द बंसल मर्डर्स'। इस बार कहानी और भी पेचीदा है, केस और ज्यादा उलझा हुआ है और इंस्पेक्टर जटिल यादव का सामना ऐसे राज़ों से होगा जो रात की खामोशी से कहीं ज्यादा भयावह हैं।निर्माताओं ने दर्शकों को ज्यादा इंतजार न कराते हुए फिल्म का दिलचस्प टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र की एक लाइन, "इंस्पेक्टर जटिल का रात के अंधेरे से पुराना रिश्ता है, लेकिन बंसल हत्याकांड का मामला और भी गहरा है।" टीज़र ने दर्शकों में उत्सुकता की आग भड़का दी है। माहौल, बैकग्राउंड साउंड और नवाजुद्दीन का गंभीर अवतार बताता है कि यह सीक्वल कहीं ज्यादा तीखा और तीव्र होने वाला है।आईएफएफआई में होगा वर्ल्ड प्रीमियरफिल्म को खास पहचान देने के लिए इसका वर्ल्ड प्रीमियर गोवा में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में रखा गया है, जहां देश-विदेश के समीक्षक और सिनेमाप्रेमी इसकी पहली झलक देखेंगे। यह कदम साफ संकेत देता है कि मेकर्स इस बार सिर्फ एक क्राइम-थ्रिलर नहीं, बल्कि एक दमदार सिनेमा अनुभव लेकर आ रहे हैं। कानपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। प्लेटफ़ॉर्म पर इसकी मौजूदगी इसे एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय दर्शकवर्ग तक पहुंचने में मदद करेगी। सीक्वल के कलाकारों की लिस्ट भी उतनी ही मजबूत है जितनी पहली फिल्म की थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस बार भी कई बड़े और अनुभवी कलाकार शामिल हैं।
Dakhal News
सुपरस्टार ममूटी की मलयालम फिल्म 'कलमकावल' का दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। महीनों से इसकी रिलीज़ तारीख टलती जा रही थी, लेकिन अब आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की नई रिलीज़ डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन जितिन के. जोस ने किया है। पहले 'कलमकावल' को 27 नवंबर को रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब ममूटी के प्रोडक्शन हाउस ममूटी कंपनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमें पता है कि आपने लंबा इंतज़ार किया है… यह इंतज़ार सार्थक साबित होगा… 'कलमकावल', 5 दिसंबर 2025 से दुनियाभर के सिनेमाघरों में। शांत रहें और इसका इंतज़ार करें…" इस घोषणा के तुरंत बाद फैंस ने राहत और उत्साह दोनों व्यक्त किए। 5 दिसंबर का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद रोचक रहने वाला है, क्योंकि ममूटी की 'कलमकावल' के साथ ही रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और नंदमुरी बालकृष्ण की 'अखंड 2' भी उसी दिन रिलीज़ हो रही हैं। ऐसे में तीनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी निर्माताओं का दावा है कि 'कलमकावल' में ममूटी को बिल्कुल नए अवतार में देखा जाएगा, जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा।
Dakhal News
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में जारी किए गए इसके ट्रेलर को दर्शकों ने भरपूर सराहा, खासकर अर्जुन रामपाल के खतरनाक और प्रभावशाली किरदार ने खूब सुर्खिया बटोरीं। फिल्म में अर्जुन आईएसआई मेजर इकबाल की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें उनकी तीखी निगाहें और खून जमा देने वाला अंदाज़ लोगों का ध्यान खींच रहा है। अब उनके 53वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनका एक और दमदार लुक टीज़र शेयर किया है। "तूफ़ान है, तबाही तो लाएगा…" जारी किए गए टीज़र में अर्जुन रामपाल का वही घातक लुक दिखता है, जो पहले ट्रेलर में नज़र आ चुका है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "तूफ़ान है, तबाही तो लाएगा! जन्मदिन की शुभकामनाएं।" हालांकि यह झलक नई नहीं है, लेकिन मेकर्स ने इसे विशेष तौर पर अर्जुन के जन्मदिन पर फिर से पेश किया। 5 दिसंबर को होगी 'धुरंधर' की रिलीज आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस हाई-ऑक्टेन फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और अक्षय खन्ना भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो रही है, और इसके इर्द-गिर्द उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
Dakhal News
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' लंबे समय से चर्चा में थी। अब निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों में उत्साह और बढ़ा दिया है। 2015 में आई पहली फिल्म ने खूब प्यार बटोरा था, और अब कपिल एक बार फिर अपनी दुल्हनियों की टोली के साथ वापसी कर रहे हैं। इस सिक्वल का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। ट्रेलर में दिखी कपिल की चार-प्यारी मुसीबतें 2 मिनट 57 सेकंड लंबे ट्रेलर में दिवंगत अभिनेता असरानी की झलक भी दिखाई देती है। फिल्म की कहानी इस बार भी कपिल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साथ चार लड़कियों के प्यार में फंसकर उनसे बचते-बचाते अपने रिश्तों को संभालने की कोशिश करते नज़र आते हैं। इन चार लड़कियों का किरदार निभा रही हैं, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान। मनजोत सिंह और सुशांत सिंह भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं। कपिल शर्मा की यह कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म एक बार फिर हंसी से भरी एंटरटेनमेंट की डोज पेश करेगी।
Dakhal News
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जाने की खबर ने पूरे भारतीय फिल्म उद्योग को शोक में डुबो दिया है। सिनेमा जगत के सितारों ने सोशल मीडिया और संदेशों के माध्यम से दिवंगत अभिनेता के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। इन्हीं में से एक महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं, जो धर्मेंद्र के सबसे करीबियों में गिने जाते थे। बिग बी ने अपने पुराने साथी, सह-कलाकार और मित्र को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है। अमिताभ बच्चन ने जताया गहरा शोक अमिताभ बच्चन ने अपने शोक संदेश में लिखा, "एक और वीर महापुरुष हमें छोड़कर चले गए... अपने पीछे एक असहनीय ध्वनि के साथ एक सन्नाटा छोड़ गए..." उन्होंने आगे लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं थे, बल्कि महानता के सच्चे प्रतीक थे, जिन्हें उनकी प्रसिद्धि, उनकी दमदार उपस्थिति और उनकी सादगी ने लोगों के दिलों में अमर कर दिया। बिग बी ने कहा कि धर्मेंद्र अपनी मातृभूमि पंजाब की मिट्टी की खुशबू अपने साथ लेकर आए थे और जीवनभर उसी सादगी, उसी अपनापन और उसी स्वभाव में रचे-बसे रहे। अमिताभ की पोस्ट में छलका दर्द अपने भावुक संदेश को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ ने लिखा, "अपने गौरवशाली करियर के दौरान वह बेदाग रहे... एक ऐसी बिरादरी में, जिसने हर दशक में किसी न किसी बदलाव को देखा। बिरादरी बदलती रही, लेकिन उनमें कभी कोई बदलाव नहीं आया।" उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की हंसी, उनका आकर्षण और उनकी गर्मजोशी हर व्यक्ति को छू लेती थी। "आज वातावरण में एक अजीब सा खालीपन है, जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं," अमिताभ ने लिखा। सिनेमा की सबसे यादगार जोड़ी का अंत अमिताभ और धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित जोड़ियों में से एक थी। दोनों ने साथ मिलकर कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिनमें शामिल हैं, शोले, चुपके चुपके, नसीब, अंधा कानून, राम बलराम और शोले में जय-वीरू की दोस्ती को आज भी लोग श्रद्धा से याद करते हैं और वास्तविक जीवन में भी दोनों कलाकारों की दोस्ती उतनी ही गहरी थी।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की युद्ध ड्रामा फिल्म '120 बहादुर' और रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम साबित हो रही हैं। 21 नवंबर को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के शुरुआती दिनों में हल्की उम्मीद जगाई थी, लेकिन चौथे दिन आते-आते इनकी कमाई बुरी तरह लुढ़क गई। अब दोनों ही फिल्में फ्लॉप की कगार पर पहुंच चुकी हैं।'120 बहादुर' की चौथे दिन कमाई धड़ामफरहान स्टारर '120 बहादुर', जो 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, में राशि खन्ना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आती हैं। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन सिर्फ 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे कमजोर प्रदर्शन है। इसके पहले दिन 2.25 करोड़, दूसरे दिन 3.85 करोड़ और तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया था। इस प्रकार '120 बहादुर' ने अब तक कुल 11.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।'मस्ती 4' की भी चौथे दिन हालत खराब'मस्ती 4', जो रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की एडल्ट-कॉमेडी फ्रैंचाइज़ की चौथी किस्त है, बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया, जो '120 बहादुर' के ताजा आंकड़ों से थोड़ा अधिक है। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने चार दिनों में कुल मिलाकर सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही जुटाए हैं। करीब 25 करोड़ रुपये के बजट वाली 'मस्ती 4' के लिए अपनी लागत वसूल करना चुनौती भरा नजर आ रहा है।
Dakhal News
रणवीर सिंह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज़ नजदीक आ रही है, दर्शकों का उत्साह भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ट्रेलर को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने अब फिल्म का दूसरा गाना 'इश्क जलाकर– कारवां' दर्शकों के लिए पेश कर दिया है, जो रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। 2 मिनट 40 सेकंड लंबे इस गाने में वे कई दृश्य शामिल हैं, जो पहले से ट्रेलर और टीज़र में दिखाई दे चुके हैं। फिर भी शाश्वत सचदेव की आवाज़ और संगीत ने इसे एक अलग पहचान दी है। इससे पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ना दे दिल परदेसी नू' रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'धुरंधर' आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है, और फैंस इसके लिए बेहद उत्साहित हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता अगस्त्य नंदा अपनी दूसरी फिल्म ‘इक्कीस’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्साह था और अब निर्माताओं ने एक ऐसा सरप्राइज़ पेश किया है, जिसने खासकर धर्मेंद्र के प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। लंबे समय से अपने स्वास्थ्य के कारण सुर्खियों में रहने के बाद धर्मेंद्र की आवाज़ के साथ जारी किए गए फिल्म के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर उमड़ी प्रतिक्रियाओं में एक बार फिर उनके प्रति लोगों के प्यार को उजागर कर दिया है।पिता बेटे के भावुक रिश्ते की झलक'इक्कीस' में महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य 1971 के युद्ध के युवा शहीद अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके पिता की भूमिका दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र निभा रहे हैं, जिनका लुक और आवाज़ दोनों ही पोस्टर के साथ पहली बार सामने आए हैं। पोस्टर में धर्मेंद्र की भारी नम-सी आवाज़ गूंजती है, "मेरा बड़ा बेटा अरुण… ये हमेशा इक्कीस का ही रहेगा।" यह एक ही पंक्ति उस खामोश दर्द, गर्व और बलिदान की गहराई को बखूबी दर्शाती है, जिसे फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर जीवंत करने की कोशिश कर रही है। निर्माताओं ने पोस्टर के कैप्शन के साथ लिखा, "पिता बेटों का पालन-पोषण करते हैं। महापुरुष राष्ट्र का निर्माण करते हैं। धर्मेंद्र जी एक 21 वर्षीय अमर सैनिक के पिता की भूमिका में एक भावनात्मक शक्ति हैं।"ट्रेलर को मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्सहाल ही में जारी 'इक्कीस' का ट्रेलर पहले ही लोगों के बीच गहरा प्रभाव छोड़ चुका है। युद्ध आधारित इस फिल्म में रोमांच, भावना और वफ़ादारी का ऐसा मिश्रण दिखाई देता है जिसकी वजह से दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। फिल्म में अगस्त्य के साथ सिमर भाटिया नज़र आएंगी अक्षय कुमार की भांजी, जो इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर में उनकी झलक को भी दर्शकों ने काफी सराहा है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में ‘इक्कीस’ का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म 25 दिसंबर क्रिसमस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और जिस तरह से प्रमोशनल कंटेंट सामने आ रहा है, यह साफ है कि फिल्म दर्शकों के लिए एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव बनने वाली है।
Dakhal News
अभिनेता जिमी शेरगिल की आगामी फिल्म 'मैजिकल वॉलेट' की आधिकारिक घोषणा के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस कॉमेडी-ड्रामा में जिमी के साथ दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा और 'योर ऑनर' फेम अंचल सिंह महत्वपूर्ण किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन नितिन एन. कुशवाहा कर रहे हैं, जो पहले मुज़फ्फरनगर (2017) में सहायक निर्देशक रह चुके हैं। वहीं, इस प्रोजेक्ट का निर्माण नरेश कुशवाहा द्वारा किया जा रहा है।पहली झलक ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता'मैजिकल वॉलेट' का पोस्टर निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें एक रहस्यमयी और दिलचस्प विजुअल के ज़रिए फिल्म के फैंटेसी टच की झलक दिखाई गई। पोस्टर के साथ दिया गया कैप्शन भी काफी ध्यान आकर्षित करता है, "जल्द ही आ रहा है। बटुआ खुलने पर हकीकत सामने आ जाएगी। पेश है जादुई बटुए की पहली झलक, जहां अराजकता के पास मुद्रा है और नियति के पास बचा छुट्टा।" यह टैगलाइन न सिर्फ कहानी में मौजूद रहस्य की ओर इशारा करती है, बल्कि फिल्म के टोन, हास्य, फैंटेसी और हल्की-फुल्की अराजकता को भी समझा देती है।निर्देशक नितिन एन. कुशवाहा ने बताया कि फिल्म की कहानी एक ऐसे जादुई बटुए के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका संबंध पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। यह बटुआ जहां हास्य पैदा करता है, वहीं इसके जरिए किस्मत, नैतिकता, लालच और भाग्य के दिलचस्प पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी। जिमी शेरगिल और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों का संयोजन यह सुनिश्चित करता है कि फिल्म में कॉमेडी का स्तर ज़बरदस्त होगा, जबकि अंचल सिंह का किरदार इसमें नया ताज़गीभरा रंग जोड़ेगा। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है, जिसके लिए ऐतिहासिक और आध्यात्मिक नगरी वाराणसी को चुना गया है। गंगा किनारे बसे इस शहर की प्राचीनता, गलियों का रहस्य और सांस्कृतिक माहौल कहानी के फैंटेसी तत्वों को और भी उभारने में मदद करेगा।
Dakhal News
बहुप्रतीक्षित स्पिरिचुअल सीक्वल 'वध 2', जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे, ने 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) 2025 में धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म की स्क्रीनिंग एक खचाखच भरे ऑडिटोरियम में हुई, जहां दर्शकों ने इसे जाेरदार तालियों के साथ सराहा। यह प्रतिक्रिया साफ संकेत देती है कि 'वध 2' आगामी वर्ष की सबसे प्रतीक्षित थिएट्रिकल रिलीज में से एक बनने जा रही है। फिल्म 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।नई और अधिक गहरी कहानी के साथ 'वध 2' हर मामले में पहले भाग से एक कदम आगे महसूस होती है। रिलीज़ से महीनों पहले आईएफएफआई में इसकी स्क्रीनिंग होना ही यह साबित कर देता है कि निर्माताओं को अपनी फिल्म पर कितना भरोसा है। फिल्म के निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने प्रीमियर के बाद मिली प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए कहा, "इस बार का आईएफएफआई प्रीमियर 'वध 2' की पूरी टीम के लिए बेहद यादगार रहा। दर्शकों से मिली गर्मजोशी ने हमारा मनोबल और बढ़ा दिया है। अब हम फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों तक पहुंचने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।"नई कहानी, नए किरदार, लेकिन वही भावनात्मक गहराई'वध 2' एक स्पिरिचुअल सीक्वल है, जिसमें भले ही कहानी और किरदार नए हों, लेकिन पहले भाग की मूल भावनाएं और संवेदनाए फिल्म की आत्मा में मौजूद हैं। आईएफएफआई 2025 के गाला प्रीमियर ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को इसे सबसे पहले देखने का मौका दिया और प्रतिक्रिया से यह साफ है कि संजय मिश्रा और नीना गुप्ता एक बार फिर अपने शानदार अभिनय से दिल जीतने वाले हैं। लव फिल्म्स के बैनर तले बनी 'वध 2' को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
हाल ही में 'तेरे इश्क़ में' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और कुछ ही पलों में सोशल मीडिया पर इसका जबरदस्त प्रभाव दिखाई दिया। ए. आर. रहमान के संगीत और तीव्र भावनाओं से सजी इस प्रेमकथा ने दर्शकों पर रिलीज़ से पहले ही गहरा असर छोड़ दिया है। ट्रेलर ने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 90.24 मिलियन व्यूज़ का आंकड़ा पार कर चर्चा का केंद्र बना लिया, जिससे साबित होता है कि दर्शक इसकी कहानी और किरदारों से भावनात्मक रूप से जुड़ चुके हैं। कृति सेनन ने किरदार की भावनात्मक परतों पर की बात फिल्म की चर्चा के बीच कृति सेनन ने अपने किरदार मुक्ति के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि यह भूमिका कई स्तरों पर बेहद जटिल और संवेदनशील है। कृति ने कहा, "मुक्ति का ग्राफ बहुत व्यापक है। वह जहां से अपनी यात्रा शुरू करती है और जहां अंत में पहुंचती है, उसके चुनाव, फैसले और जिम्मेदारियां सबमें कई परतें हैं। ऐसे कई भाव हैं जिन्हें शब्दों में नहीं कहा गया, यहां तक कि कई जगह संवाद भी नहीं हैं। सबकुछ आंखों और अभिव्यक्ति से दर्शाना पड़ा। मेरे लिए यह बिल्कुल नया और बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।" कृति ने खुलासा किया कि फिल्म के भावनात्मक चरम पर आधारित दृश्यों की शूटिंग ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से थका दिया। उन्होंने कहा, "प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स के कई सीन बहुत इंटेंस थे और हम उन्हें लगातार 5–6 दिनों तक शूट करते रहे। उन सीन्स में इतनी भावनात्मक और शारीरिक ऊर्जा लगी कि मैं पूरी तरह निढाल हो जाती थी। वैनिटी में भी उसका असर बना रहता था और कई बार घर पहुंच कर भी वह भारीपन महसूस होता था। शायद वही फिल्म का सबसे मुश्किल हिस्सा था।" गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत 'तेरे इश्क़ में' को कलर येलो प्रोडक्शन के साथ मिलकर बनाया गया है। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि भूषण कुमार और कृष्ण कुमार सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं। निर्देशन की बागडोर आनंद एल. राय के हाथों में है, वहीं पटकथा हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है। यह एक म्यूज़िकल फिल्म है, जिसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है और इसके गीत इर्शाद कामिल ने लिखे हैं। धनुष और कृति सेनन अभिनीत 'तेरे इश्क़ में' 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में विश्वभर में रिलीज़ होने जा रही है।
Dakhal News
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है 'मस्ती 4' के साथ, जो 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के साथ ही अपने बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर चर्चा में है। शुरुआती आंकड़े सामने आने शुरू हो गए हैं, और हर किसी की नज़र इस बात पर टिकी है कि लंबे इंतजार के बाद आई इस फ्रैंचाइज़ी फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैंनीलक रिपोर्ट के अनुसार 'मस्ती 4' ने अपने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि फिल्म की कहानी और किरदार न तो दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतर सके, न ही समीक्षकों को प्रभावित कर पाए। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स और फैंस को निराश किया है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय, अरशद वारसी, नरगिस फखरी, तुषार कपूर, जेनिलिया डिसूजा, एल्नाज नोरोजी, रूही सिंह, शाद रंधावा और आफताब शिवदासानी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
Dakhal News
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी अगली फिल्म 'ईथा' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नासिक में जारी शूटिंग के दौरान डांस सीक्वेंस करते हुए उनका संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते उनके बाएं पैर की एक उंगली में फ्रैक्चर हो गया। चोट लगने के बाद फिल्म की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है और श्रद्धा को आराम करने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा फिल्म में मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायण गांवकर की भूमिका निभा रही हैं और शूट के दौरान उसी पारंपरिक लावणी स्टाइल परफॉर्म कर रही थीं। एक तेज़ स्टेप के दौरान उन्होंने अनजाने में पूरा वजन बाएं पैर पर डाल दिया, जिससे उंगली में फ्रैक्चर हो गया। सीन के दौरान श्रद्धा नौवारी साड़ी, भारी गहने और कमरपट्टा पहने हुए थीं। किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए उन्होंने करीब 15 किलो वजन बढ़ाया है। सूत्रों के अनुसार चोट लगने के बाद भी श्रद्धा सेट पर दिन व्यर्थ नहीं जाने देना चाहती थीं। उन्होंने टीम को सुझाव दिया कि इस बीच क्लोज़-अप शॉट्स फिल्माए जा सकते हैं। मुंबई लौटने के बाद उन्होंने कुछ भावनात्मक सीन्स भी शूट किए, लेकिन दर्द बढ़ने पर शूट को एक बार फिर रोकना पड़ा। टीम अब लगभग दो सप्ताह के बाद शूटिंग फिर से शुरू करेगी, जब श्रद्धा पूरी तरह ठीक हो जाएंगी। पहली बायोपिक में नजर आएंगी श्रद्धा 'ईथा' श्रद्धा कपूर की पहली बायोपिक फिल्म है, जिसमें वे लावणी की सम्राज्ञी विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। विठाबाई ने कम उम्र में तमाशा मंच पर पहचान बनाई और अपने दौर में महिला कलाकारों के लिए नए रास्ते तैयार किए। उनके जीवन को पर्दे पर उतारना श्रद्धा के लिए एक चुनौतीपूर्ण और ऐतिहासिक भूमिका माना जा रहा है।
Dakhal News
मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य फिनाले थाईलैंड में शानदार अंदाज़ में सम्पन्न हुआ, जहां दुनिया भर की निगाहें इस रोमांचक प्रतियोगिता पर टिकी रहीं। 130 से अधिक देशों की प्रतिभागियों ने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और कौशल से मंच को जगमगाया। हालांकि, इस बार भारत के लिए निराशा का पल रहा, क्योंकि देश की उम्मीद मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। इसमें मेक्सिको की फातिमा बॉश ने बाज़ी मारते हुए मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम किया।सबको पछाड़कर फातिमा बॉश ने जीता मिस यूनिवर्स 2025 का खिताबइस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में दुनियाभर के 130 देशों की प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया। इन्हीं में भारत की मनिका भी शामिल थीं, जिनसे देश को बड़ी उम्मीदें थीं। फाइनल राउंड में जगह बनाने के बाद भारत की उम्मीदें राजस्थान की इस खूबसूरत प्रतिभागी से और बढ़ गईं, लेकिन वह ताज अपने नाम करने से चूक गईं। दूसरी ओर मेक्सिको की फातिमा बॉश ने अपनी सुंदरता, प्रतिभा और बेहतरीन जवाबों से सबका दिल जीत लिया और मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया।मनिका से थी भारत को उम्मीदराजस्थान के छोटे से शहर से ताल्लुक रखने वाली मनिका अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता के दम पर न सिर्फ फाइनल राउंड तक पहुंचीं, बल्कि शीर्ष पसंदीदा प्रतियोगियों में भी शामिल रहीं। इसके बाद पूरे देश की निगाहें उन पर टिक गईं कि क्या वे 2021 के बाद सिर्फ चार साल के अंतराल में भारत को एक और मिस यूनिवर्स का ताज दिला पाएंगी। हर भारतीय मनिका की जीत की उम्मीद लगाए बैठा था, लेकिन इस बार खिताब देश से दूर रह गया और सपना अधूरा रह गया।इस वर्ष की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता विवादों से भी घिरी रही। फिनाले से महज़ तीन दिन पहले जज ओमार हारफूश ने इस्तीफा देते हुए आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा था कि शीर्ष 30 प्रतियोगियों का चयन पहले ही कर लिया गया था और इनमें वे प्रतिभागी शामिल थीं, जिनके आयोजकों से निजी संबंध थे। बाद में आयोजकों ने इन आरोपों पर सफाई दी, लेकिन ओमार ने कानूनी कार्रवाई की बात कही और सोशल मीडिया पर लिखा कि मामला निष्पक्षता और हेरा-फेरी से जुड़ा है।भारत की मिस यूनिवर्स यात्रासाल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर भारत को पहली बार वैश्विक मंच पर गर्व का पल दिया। उनके बाद 2000 में लारा दत्ता और 2021 में हरनाज़ कौर संधू ने भी इस प्रतिष्ठित ताज को अपने नाम किया। इस बार भारत की उम्मीद मनिका थीं। भले ही वे टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन उनका अद्भुत सफर, मेहनत और जुनून लाखों भारतीय लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
Dakhal News
'सैयारा' फिल्म के जरिए रातों-रात सुर्खियों में आए अभिनेता अहान पांडे इन दिनों इंटरनेट के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बनी रहती है। सोशल मीडिया पर अक्सर कयास लगाए जाते हैं कि अहान अपनी सह-अभिनेत्री अनीत पड्डा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर की प्रतिक्रिया ने इन अफवाहों को और हवा दे दी। अब अहान ने खुद इस रिश्ते की सच्चाई स्पष्ट कर दी है।अनीत को बताते हैं सबसे अच्छी दोस्तहाल ही में दिए इंटरव्यू में अहान ने अनीत के साथ रिश्ते की अफवाहों को खारिज किया और उन्हें सिर्फ अपनी अच्छी दोस्त बताया। अभिनेता ने कहा, "अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। पूरा इंटरनेट यही सोच रहा है कि हम साथ हैं, लेकिन हम साथ नहीं हैं। केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक नहीं होती। यह सहजता, सुरक्षा और लोगों के नजर आने के बारे में है। हम दोनों ने एक-दूसरे को यह एहसास दिलाया है।"अहान ने आगे कहा कि भले ही अनीत उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं, लेकिन उनकी दोस्ती कभी भी रोमांटिक रिश्ते में नहीं बदलेगी। दूसरी ओर, हाल ही में एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर दोनों भविष्य में डेट करने वाले हों, तो अभी किसी को यह नहीं पता कि ऐसा होगा या नहीं। फिलहाल, अहान अली अब्बास जफर की आगामी फिल्म की तैयारी में व्यस्त हैं।
Dakhal News
फिल्मकार संजय लीला भंसाली भारतीय सिनेमा में अपने भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और सूक्ष्म कलात्मकता के लिए विशेष पहचान रखते हैं। 'देवदास', 'रामलीला', 'पद्मावत' और हालिया प्रशंसित सीरीज 'हीरामंडी' जैसी बेहतरीन प्रस्तुतियों के बाद दर्शक उनकी अगली बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कई लोगों को लग रहा था कि उनकी अगली रिलीज़ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और वाणी कपूर स्टारर 'लव एंड वॉर' होगी, जिसकी शूटिंग फिलहाल जारी है। लेकिन भंसाली का अगला सिनेमाई प्रोजेक्ट इससे अलग है, वह है 'दो दीवाने सहर में'। वैलेंटाइन डे पर आएगी रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने सहर में' भंसाली प्रोडक्शंस ने इस नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा एक टीज़र वीडियो के साथ की है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "दो दिल, एक शहर और एक अपूर्ण पूर्ण प्रेम कहानी! इस वैलेंटाइन डे, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा!" फिल्म में मुख्य भूमिकाएं सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर निभा रहे हैं, जो पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। यह जोड़ी दर्शकों के लिए एक ताज़ा और युवा रोमांटिक पेयरिंग साबित हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली नहीं, बल्कि 'मॉम' फेम निर्देशक रवि उदयवार कर रहे हैं। उनकी संवेदनशील और सशक्त निर्देशन शैली को देखते हुए उम्मीद है कि यह फिल्म कहानी और भावनाओं के स्तर पर दर्शकों को गहराई से जोड़ पाएगी। भंसाली इस फिल्म में निर्माता की भूमिका में रहेंगे, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं कि विज़ुअल ट्रीट, संगीत और संवेदनशीलता का मेल देखने को मिलेगा। 'दो दीवाने सहर में' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जो 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वैलेंटाइन वीक के आसपास रिलीज़ होने के कारण फिल्म को युवा दर्शक वर्ग और कपल ऑडियंस से खासा ध्यान मिलने की संभावना है।
Dakhal News
बॉलीवुड के फुकरे फेम पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसी का डोज़ देने लौट आए हैं। हाल ही में उनकी नई फिल्म 'राहु केतु' का ऐलान हुआ था, और अब इसका दमदार टीज़र भी सामने आ चुका है। इसमें अमित सियाल अहम किरदार में दिखाई देते हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन और लेखन विपुल विग ने किया है। टीज़र से साफ है कि विपुल ने इस बार कहानी में गहरी नेगेटिविटी और अंधविश्वास के रंग भरे हैं, जो कॉमेडी के साथ एक दिलचस्प टोन सेट करते हैं।टीज़र की अवधि 1 मिनट 56 सेकंड है और इसे जी स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इसमें पुलकित और वरुण द्वारा निभाए गए किरदारों के नाम राहु और केतु हैं, जिन्हें गांव वाले अशुभ मानते हैं। माना जाता है कि जिसकी जिंदगी में ये दोनों कदम रखते हैं, उसकी बदकिस्मती शुरू हो जाती है। इसी अंधविश्वास पर आधारित यह कॉमेडी कहानी आगे बढ़ती है, जहां दोनों किरदार अपनी छवि के कारण मज़ेदार और मुश्किल हालात में फंसते दिखेंगे।टीज़र में दोनों की जोड़ी पुरानी कैमिस्ट्री और हल्के-फुल्के डायलॉग्स का तड़का देता है, जिससे यह साफ है कि फिल्म मनोरंजन से भरपूर रहने वाली है। फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और अमित सियाल के साथ फिल्म में शालिनी पांडे और चंकी पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Dakhal News
मोहित सूरी निर्देशित 'सैयारा' को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म की पॉपुलैरिटी के साथ इसके मुख्य कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी लोगों के बीच चर्चा में रही। अब लंबे समय से ऐसी अफवाह है कि दोनों रील ही नहीं, रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अनीत के जन्मदिन पर अहान की मौजूदगी और दोनों की साथ में वायरल तस्वीरों ने इन कयासों को और हवा दी है। इस बीच करण जौहर ने भी इस संभावित रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है।करण जौहर बोलेदिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने अहान और अनीत को "बॉलीवुड का अगला आईटी कपल" बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। करण बोले, "अगर वे डेट कर रहे हैं तो मुझे नहीं पता, क्योंकि इसकी पुष्टि अब तक नहीं हुई है।" भले ही करण ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन फैन्स का मानना है कि उन्होंने इशारों में इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है।'सैयारा' 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई थी और वैश्विक स्तर पर 570.67 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन करने में सफल रही। करण जौहर ने दोनों कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा, "वे पहले सुपरस्टार नहीं थे, अब सुपरस्टार बन गए हैं।" जहां अहान, अली अब्बास जफर की अगली फिल्म में नजर आएंगे और उनके साथ शरवरी वाघ मुख्य भूमिका निभाएंगी, वहीं अनीत मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी 'शक्ति शालनी' का हिस्सा बन चुकी हैं।
Dakhal News
इसी साल अक्टूबर में अभिनेत्री सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं ने खूब जोर पकड़ा था। लंबे समय तक अटकलों के बीच अब खुद सोनम ने सोशल मीडिया पर यह पुष्टि कर दी है कि वह और पति आनंद आहूजा अपने परिवार में एक और नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री ने यह खबर बेहद स्टाइलिश तस्वीरों के साथ शेयर की है। काफी समय तक सस्पेंस बनाए रखने के बाद सोनम कपूर ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी को ऑफिशियल कर दिया। उन्होंने पिंक आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट शेयर किया। तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ लिखा,"मां।" उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं।पहली बार कब बनी थीं मां?सोनम और आनंद ने 2022 में अपने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था। अब 40 की उम्र में सोनम दोबारा मां बनने जा रही हैं। कपूर और आहूजा परिवार में खुशी का माहौल है और सभी नए मेहमान के आने का इंतजार कर रहे हैं। खुद सोनम की पुष्टि के बाद फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। कई सालों की रिलेशनशिप के बाद मई 2018 में दोनों ने शादी की थी। इन दोनों की पहली मुलाकात प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन्स के दौरान हुई थी, जिसका ज़िक्र सोनम ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में किया था। 2014 में पहली मुलाकात के बाद वे फेसबुक पर जुड़े, बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।सोनम की आखिरी फिल्मसोनम कपूर पिछली बार 2023 में रिलीज़ हुई 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। अपने पहले बच्चे के बाद वह फिल्मों से कुछ समय के लिए दूर रहीं। वह अक्सर आनंद के साथ लंदन, दिल्ली और मुंबई के बीच आती-जाती रहती हैं। सोनम ने 2007 में रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू किया था और फिर 'दिल्ली 6', 'रांझणा', 'नीरजा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी सफल फिल्में कीं।
Dakhal News
साउथ भारतीय सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एनबीके 111' को लेकर चर्चा में हैं। उनके 41वें जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म के निर्माताओं ने उनका पहला लुक जारी किया, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में नयनतारा एक शक्तिशाली रानी की भूमिका निभा रही हैं और उनका शाही अंदाज देखने के बाद फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि निर्देशन की कमान गोपीचंद मालिनेनी संभाल रहे हैं। 'एनबीके 111' टीम ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई निर्माताओं ने नयनतारा का पहला लुक जारी करते हुए लिखा, "महासागरों की शांति और तूफानों के प्रकोप को समेटे हुए रानी नयनतारा 'एनबीके 111' के साम्राज्य में प्रवेश करती हैं। टीम की ओर से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।" 'एनबीके 111' की घोषणा नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन पर की गई थी। फिल्म के शीर्षक को आगे बढ़ाने के साथ इसकी रिलीज़ डेट का इंतजार अभी भी बना हुआ है। इसके अलावा नयनतारा की झोली में दो और बड़े प्रोजेक्ट हैं, यश की 'टॉक्सिक' और चिरंजीवी की आगामी फिल्म 'मन शंकर वर प्रसाद गरु'। नयनतारा के इस नए शाही लुक ने उनके फैंस के बीच फिल्म को लेकर रोमांच और भी बढ़ा दिया है।
Dakhal News
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो अगले साल रिलीज होने वाली है। इसी बीच उनकी लोकप्रिय 'दबंग' फ्रैंचाइजी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्ममेकर अरबाज खान ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि 'दबंग 4' पर काम जारी है और फ्रैंचाइजी अभी खत्म नहीं हुई है। दिए इंटरव्यू में अरबाज ने कहा, "यह पाइपलाइन में है, लेकिन मुझे इसकी टाइमलाइन नहीं पता।" उन्होंने बताया कि अगली किस्त को लेकर दर्शकों के सवाल लगातार आते रहते हैं, जिसके जवाब में यही कहना उचित है कि फिल्म पर काम हो रहा है और टीम बिना किसी जल्दबाजी के आगे बढ़ रही है। अरबाज खान ने आगे कहा, "'दबंग 4' जरूर बनेगी। सही समय पर बनेगी। सलमान और हम इस पर चर्चा कर रहे हैं। कब बनेगी यह कहना मुश्किल है, लेकिन जब भी आएगी, यह ऐसी फिल्म होगी जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार करेंगे।" गौरतलब है कि सलमान खान की 'दबंग' की तीन किस्तें अब तक रिलीज हो चुकी हैं, पहली 2010 में, दूसरी 2012 में और तीसरी 2019 में और तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता पाई थी। अब अरबाज की पुष्टि के बाद यह साफ है कि चुलबुल पांडे एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी में हैं।
Dakhal News
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' का धमाकेदार ट्रेलर आखिरकार जारी कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। टीज़र और पोस्टर्स के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था, और अब ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-थ्रिलर एक्शन ड्रामा पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और सीमा पार खुफिया अभियानों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 4 मिनट 7 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत अर्जुन रामपाल के तीखे और डरावने सीन से होती है, जो फिल्म के टोन को तुरंत स्थापित कर देता है। इसके बाद रणवीर सिंह का बेहद इंटेंस और खतरनाक अवतार देखने को मिलता है। ट्रेलर में दिखाए गए कई दृश्य ऐसे हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं और संकेत देते हैं कि फिल्म एक हाई-ऑक्टेन, एज-ऑफ-द-सीट अनुभव देने वाली है। निर्माताओं के अनुसार, 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही चर्चा है कि फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने 'धुरंधर 2' की योजना भी शुरू कर दी है। कुल मिलाकर, ट्रेलर ने फैंस में उत्साह का लेवल और ज्यादा बढ़ा दिया है, और अब सभी की निगाहें फिल्म की रिलीज पर टिकी हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आगामी युद्ध-नाटक फिल्म '120 बहादुर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म भारत के डिफेंस थिएटर नेटवर्क में रिलीज होने वाली पहली फिल्म बनकर एक ऐतिहासिक कदम साबित होने जा रही है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म को देशभर के 800 से अधिक रक्षा सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है, जबकि फरहान के साथ अभिनेत्री राशि खन्ना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सैनिकों और उनके परिवारों तक पहुंचेगी फिल्म '120 बहादुर' को विशेष रूप से सेना के जवानों और उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए व्यापक पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है। यह पहल दूर-दराज की चौकियों पर तैनात सैनिकों तक सिनेमा पहुंचाने की अनोखी कोशिश है। पिक्चरटाइम के संस्थापक और सीईओ सुशील चौधरी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के मनोरंजन की पहुंच बढ़ाना है। वर्तमान में भारत में केवल लगभग 30% सैनिकों को ही रक्षा सिनेमाघरों तक पहुंच मिल पाती है, जिसे बढ़ाने की दिशा में यह फिल्म महत्वपूर्ण साबित होगी। '120 बहादुर' की कहानी फिल्म रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के 120 वीर जवानों ने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। फरहान अख्तर और राशि खन्ना के अलावा फिल्म में एजाज खान, दिग्विजय प्रताप, विवान भटेना, धनवीर सिंह, अंकित सिवाच, स्पर्श वालिया, आशुतोष शुक्ला सहित कई कलाकार नजर आएंगे। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा द्वारा निर्मित '120 बहादुर' 21 नवंबर को देश और दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Dakhal News
अभिनेता पुलकित सम्राट अपनी नई फिल्म 'राहु केतु' के साथ एक दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अगले साल 16 जनवरी 2026 को रिलीज़ होगी। पुलकित की इस घोषणा ने उनके प्रशंसकों, खासकर फुकरे फ्रैंचाइज़ी के दर्शकों में नया उत्साह भर दिया है, जो उन्हें एक नए, पावर-पैक्ड अवतार में देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। 'राहु केतु' पुलकित सम्राट के करियर में एक नया अध्याय जोड़ने वाली फिल्म मानी जा रही है। अपनी शानदार एक्टिंग और चार्मिंग स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों को प्रभावित करने वाले पुलकित इस फिल्म में एक मास-अपीलिंग और एक्शन-पैक्ड किरदार निभाते दिखेंगे। विपुल विग द्वारा निर्देशित 'राहु केतु' में कॉमेडी, फैंटेसी, ड्रामा और रोमांच को मिलाकर एक अनोखी कहानी पेश की गई है। फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियोज़ और बीलाइव प्रोडक्शंस कर रहे हैं। पुलकित और वरुण के साथ प्रमुख भूमिका में शालिनी पांडे भी नजर आएंगी, जो अपनी पिछली फिल्मों में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 16 जनवरी 2026 की रिलीज डेट तय होने के साथ ही उम्मीद बढ़ गई है कि 'राहु केतु' न सिर्फ पुलकित सम्राट की धमाकेदार वापसी साबित होगी, बल्कि नए साल की सिनेमैटिक शुरुआत को भी यादगार बना देगी। यह फिल्म सिनेमा प्रेमियों के लिए एक मनोरंजक ट्रीट बनकर सामने आने वाली है।
Dakhal News
टीवी रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' का रोमांचक ग्रैंड फिनाले 15 और 16 नवंबर को कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हुआ, जिसमें दर्शकों को लंबे समय से प्रतीक्षित नतीजे मिल गए। इस सीजन की विजेता ट्रॉफी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने अपने नाम कर ली है।, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिनाले की सबसे मजबूत जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को पीछे छोड़ दिया। जैसे ही होस्ट सोनाली बेंद्रे ने विजेता जोड़ी का नाम घोषित किया, रुबीना और अभिनव खुशी से झूम उठे और स्टेज पर डांस करने लगे। पूरे सीजन में दोनों ने बेहतरीन तालमेल, समझदारी और मजबूत बॉन्डिंग का प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें 'सर्वगुण संपन्न जोड़ी' का खिताब भी दिया गया। इस सीजन में मुकाबला बेहद कड़ा रहा। फिनाले में रुबीना-अभिनव और गुरमीत-देबिना की टक्कर चर्चा का विषय बनी रही। दोनों जोड़ियों ने दमदार परफॉर्मेंस दिया, लेकिन अंत में दर्शकों के प्यार और लगातार बेहतर टीमवर्क के चलते रुबीना और अभिनव ने बाजी मार ली। शो के दौरान सभी सेलिब्रिटी जोड़ियों ने मजेदार टास्क और चुनौतियों का सामना किया ताकि यह साबित हो सके कि किस जोड़ी की समझदारी और साझेदारी सबसे बेहतर है। रुबीना-अभिनव की कैमिस्ट्री ने हर एपिसोड में दर्शकों का दिल जीता, और सोशल मीडिया पर भी उन्हें भारी समर्थन मिला। इस सीजन में हिना खान, स्वरा भास्कर, गीता फोगाट, सुदेश लहरी, देबिना बनर्जी, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और अविका गौर अपने पार्टनर्स के साथ शो में नजर आए थे।
Dakhal News
सुपरस्टार प्रभास जहां अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' के लिए सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्पिरिट' भी चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। 'एनिमल' जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, और हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट शेयर किया है, जिसने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया है।हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि 'स्पिरिट' की शूटिंग नवंबर 2025 के आखिर में शुरू हो जाएगी। प्रभास के साथ इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में शूटिंग शुरू होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फिल्म में प्रभास के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, जो आजकल बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं।बीते दिनों खबरें थीं कि चिरंजीवी फिल्म में प्रभास के पिता का किरदार निभा सकते हैं, लेकिन संदीप रेड्डी ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि चिरंजीवी किसी भी रूप में फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, जब उनसे दक्षिण कोरियाई स्टार डॉन ली के विलेन के तौर पर शामिल होने के बारे में पूछा गया, तो निर्देशक ने इस पर न तो हां कही और न इनकार किया। इससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। 'स्पिरिट' प्रभास के करियर की सबसे महंगी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, और 2026 की यह रिलीज पहले से ही दर्शकों के बीच भारी चर्चा में है।
Dakhal News
जैसे ही ग्रैंड ग्लोब ट्रॉटर इवेंट की घोषणा हुई, दर्शकों के बीच भारत की अब तक की सबसे बड़ी सिनेमाई अनाउंसमेंट देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी। और आखिरकार, हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित इस मेगा इवेंट ने उस इंतजार को सफल साबित कर दिया। शानदार सेट-अप, विशाल भीड़ और धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच दर्शकों ने एक ऐसा शो देखा, जिसे भारतीय मनोरंजन के इतिहास में लंबे समय तक याद किया जाएगा। इवेंट की सबसे बड़ी हाइलाइट थी, एसएस राजामौली के बहुप्रतीक्षित ग्लोबल प्रोजेक्ट का आधिकारिक टाइटल अनाउंसमेंट। महेश बाबू स्टारर इस फिल्म का नाम 'वाराणसी' रखा गया है। इस मौके पर इसका एक छोटा वीडियो (टीजर) भी 130 फीट की भव्य स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। इसी के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट भी सामने आई 'वाराणसी' संक्रांति 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इवेंट में पृथ्वीराज सुकुमारन के 'कुम्भा' अवतार और प्रियंका चोपड़ा जोनास के दमदार 'मंदाकिनी' लुक का पहला परिचय भी कराया गया। इन खुलासों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी, वीडियो और तस्वीरें कुछ ही घंटों में वायरल हो गईं, और दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ गई। एसएस राजामौली के निर्देशन में आयोजित यह इवेंट महज एक लॉन्च नहीं था, बल्कि एक दृश्यात्मक उत्सव था। अनुमानित 50,000 से ज्यादा फैंस की मौजूदगी ने इसे भारत के सबसे बड़े लाइव फैन इवेंट्स में से एक बना दिया। महेश बाबू के विशाल फैनबेस और राजामौली के विजन ने इस घोषणा को एक पीढ़ी में एक बार देखने वाला पल बना दिया। राजामौली पहले ही भारतीय फिल्मों को वैश्विक पहचान दिला चुके हैं। अब महेश बाबू के साथ उनका यह प्रोजेक्ट 'वाराणसी' दर्शकों की उम्मीदों से कहीं बड़ा, भव्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने वाला बताया जा रहा है।
Dakhal News
भारतीय सिनेमा की अमर क्लासिक 'शोले' एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है। रिलीज़ के 50 साल बाद फिल्म को 4K में रिस्टोर कर देशभर में 1,500 स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सरप्राइज है। फिल्म का असली क्लाइमैक्स, जिसे दर्शक दशकों से सिर्फ एक कहानी की तरह सुनते आए हैं, अब पहली बार वह अंत सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। 'शोले: द फाइनल कट' में मिलेगा नया अनुभव फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस रिस्टोर वर्जन को 'शोले: द फाइनल कट' नाम दिया है। नए एडिशन में न सिर्फ विजुअल्स और साउंड को अपग्रेड किया गया है, बल्कि इसमें फिल्म का वह अनकट ओरिजिनल एंडिंग भी शामिल है, जिसे अभी तक किसी दर्शक ने नहीं देखा। 12 दिसंबर 2025 को होगी रिलीज रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित 'शोले' 1975 में रिलीज हुई थी, और 50 साल बाद इसका 4K रिस्टोर वर्जन 12 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में उतरेगा। 1,500 स्क्रीन्स की रिलीज़ इसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी रिस्टोर फिल्म रिलीज़ बनाती है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के मुताबिक, असली क्लाइमैक्स में ठाकुर गब्बर सिंह को अपने पैरों तले कुचलकर मार देता है। सेंसर बोर्ड ने उस समय इस अंत को अत्यधिक हिंसक मानकर इसे बदलने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज वाला क्लाइमैक्स फिल्म में जोड़ा गया। अब, 50 साल बाद, पहली बार दर्शकों को वही अनसेंसर्ड और ऑरिजिनल एंडिंग देखने का मौका मिलेगा। 'शोले' की विरासत आज भी कायम 'शोले' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का इतिहास है। धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, अमजद खान, संजीव कुमार और हेमा मालिनी जैसे दिग्गजों के दमदार अभिनय, यादगार किरदारों, आइकॉनिक संवाद और अमर एक्शन सीक्वेंस ने इसे आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल रखा है। 50 साल बाद इसे फिर से उसके असली रूप में देखना दर्शकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा।
Dakhal News
बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक कपूर खानदान अब अपने जीवन के अनदेखे पलों को दर्शकों के सामने खोल रहा है। खाने-पीने के शौक, पारिवारिक परंपराओं और यादों से भरी उनकी नई डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। पहली बार एक ही फ्रेम में पूरा कपूर परिवार ट्रेलर में कपूर परिवार का वह रूप दिखता है, जो आमतौर पर कैमरों के पीछे रहता है, हंसी, नोकझोंक, पुरानी यादें और ढेर सारी भूख। रणबीर कपूर कभी किचन में एक्सपेरिमेंट करते दिखते हैं, तो कभी अपने भाई-बहनों की मज़ेदार खिंचाई करते हुए माहौल हल्का कर देते हैं। वहीं करिश्मा और करीना कपूर अपनी खास अदा में फैमिली के किस्से शेयर करते नज़र आती हैं। करीना, सैफ की मौजूदगी बनी हाईलाइट ट्रेलर का एक खास पल तब आता है जब करीना के प्यार का जिक्र छिड़ता है पूरा परिवार मुस्कुराने लगता है। वहीं नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और बाकी सदस्य राज कपूर की 100वीं जयंती को याद करते हुए भावुक हो उठते हैं। कपूर परिवार की वही गर्मजोशी, वही अपनापन और वही चटपटी तकरार इस ट्रेलर को खास बनाती है। करीना के साथ उनके पति और कपूर परिवार के दामाद सैफ अली खान की उपस्थिति भी ट्रेलर में ग्लैमर और भावनाओं का तड़का लगा ती है।
Dakhal News
मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण द्वारा 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट की मांग ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। इसी के बीच खबरें आईं कि इसी मांग की वजह से उन्हें दो बड़े प्रोजेक्ट्स "स्पिरिट" और "कल्कि 2" से बाहर कर दिया गया। हालांकि अब दीपिका ने खुलकर अपनी बात रखी है और बताया है कि मातृत्व ने उनके नजरिए को कैसे बदला है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि हम ओवरवर्किंग को सामान्य नहीं मान सकते। कई बार लोग बर्नआउट को कमिटमेंट समझ लेते हैं, जो गलत है। उन्होंने आगे कहा कि मां बनने के बाद उनके भीतर काम को लेकर एक नई समझ विकसित हुई है। अब मुझे अपनी मां के प्रति और अधिक सम्मान महसूस होता है। काम और मातृत्व को मैनेज करना जितना आसान लगता है, असल जिंदगी में यह उससे कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। नई माताओं को काम पर लौटते समय मजबूत सपोर्ट मिलना बेहद जरूरी है और मैं चाहती हूं कि इस दिशा में गंभीरता से काम हो। दीपिका ने ओवरवर्किंग की समस्या पर अपनी बात रखते हुए कहा कि लंबे घंटे काम करना, स्वास्थ्य और काम की गुणवत्ता दोनों पर असर डालता है। उन्होंने कहा कि हमने ओवरवर्किंग को सामान्य कर दिया है। 8 घंटे का काम पर्याप्त है। जब तक आप स्वस्थ नहीं होंगे, आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकते। बर्नआउट किसी के लिए लाभदायक नहीं है न कलाकार के लिए, न सेट के लिए, न सिस्टम के लिए। उनका कहना है कि वह अपनी खुद की टीम के लिए भी बेहतर वेलफेयर नीतियां लागू करती हैं, मेरी ऑफिस टीम सोमवार से शुक्रवार, सिर्फ 8 घंटे काम करती है। हमारे पास मातृत्व और पितृत्व से जुड़ी नीतियां हैं। और मेरा मानना है कि बच्चों को कार्यस्थल पर लाने को भी सामान्य करना चाहिए। कल्कि 2 से बाहर होने के कुछ हफ्तों बाद, दीपिका ने मीडिया से बात करते हुए कार्यस्थल की स्थितियों और फीस को लेकर अक्सर उठने वाले मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों से मैं लंबे समय से निपटती आ रही हूं। यह मेरे लिए नया नहीं है। फीस को लेकर भी मुझे हमेशा सवालों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन मैं हमेशा अपनी लड़ाइयां शांति और गरिमा के साथ लड़ती हूं। कई बार ये मुद्दे सार्वजनिक हो जाते हैं, जबकि यह मेरी प्रकृति नहीं है। फिर भी, मैंने हमेशा अपनी बात दृढ़ता और सम्मान के साथ रखी है। इस साल की शुरुआत में दीपिका को प्रभास स्टारर स्पिरिट और कल्कि 2 से हटाया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दीपिका ने दो अहम मांगें रखी थीं, एक फीस में बढ़ोतरी और वर्किंग आवर्स को 8 घंटे तक सीमित रखना। बताया गया कि मेकर्स ने इन मांगों पर बातचीत की, लेकिन दीपिका अपने स्टैंड पर कायम रहीं। माना जा रहा है कि इन शर्तों के चलते प्रोजेक्ट्स से उन्हें रिप्लेस किया गया।
Dakhal News
बॉलीवुड की चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक, राजकुमार राव और पत्रलेखा, अपनी जिंदगी के सबसे खास लम्हे का जश्न मना रहे हैं। 15 नवंबर को जहां उनकी शादी की चौथी सालगिरह थी, उसी दिन उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया। इस खुशखबरी ने न सिर्फ इस जोड़ी के परिवार को खुशियों से भर दिया, बल्कि उनके प्रशंसकों ने भी सोशल मीडिया पर प्यार और शुभकामनाओं की बाढ़ ला दी। पत्रलेखा ने बेटी को जन्म दिया है, और दोनों ने खुद ही यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की। सालगिरह पर मिला सबसे बड़ा तोहफा राजकुमार और पत्रलेखा ने सुबह-सुबह अपने फैंस को यह बताते हुए खुशी जताई कि उनकी चौथी सालगिरह सबसे खास बन गई, क्योंकि इसी दिन उन्हें बेटी का आशीर्वाद मिला। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें इस खास मौके पर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा दिया है। इस जोड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें लिखा है, "हम सातवें आसमान पर हैं। भगवान ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है।" गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबरों की पुष्टि करते हुए लिखा था कि सीबेबी आने वाला है।" राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि पत्रलेखा ने राजकुमार को पहली बार फिल्म लव सेक्स और धोखा में देखा था, जबकि राजकुमार ने उन्हें एक विज्ञापन में नोटिस किया था। जहां राजकुमार पहली नजर में ही पत्रलेखा पर फिदा हो गए थे, वहीं पत्रलेखा की राय शुरुआत में कुछ अलग थी और उन्हें राजकुमार ज्यादा पसंद नहीं आए थे। लेकिन साल 2014 में फिल्म सिटीलाइट्स में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनकी खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत हुई।
Dakhal News
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। इसी खुशी में निर्माताओं ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया, जिसमें रश्मिका के साथ अभिनेता विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। इस मौके से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें विजय को रश्मिका पर प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है और यह पल फैंस के बीच खूब चर्चा में है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा पार्टी के बीच खड़े हैं, तभी रश्मिका वहां आती हैं। उन्हें देखते ही विजय मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते हैं और सबके सामने उनका हाथ चूम लेते हैं। यह पहली बार है जब दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को लेकर इतना प्यार जताया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कई यूजर्स का कहना है कि रश्मिका और विजय ने अब आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को सबके सामने स्वीकार कर लिया है।पार्टी के दौरान रश्मिका ने विजय की तारीफ करते हुए कहा, "विजू, आप शुरुआत से ही इस फिल्म का हिस्सा रहे हैं और इसकी सफलता के हकदार हैं। आप व्यक्तिगत तौर पर इस पूरी यात्रा में मेरे साथ रहे हैं। मैं सिर्फ यही चाहती हूं कि हर किसी की ज़िंदगी में एक विजय देवरकोंडा जैसा इंसान हो, क्योंकि यह एक आशीर्वाद है।" फिल्म की सफलता और इस रोमांटिक पल के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि दोनों की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Dakhal News
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, हालांकि अब उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। उनके स्वस्थ होने की खबर से प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर अभिनेता के जल्द ठीक होने की दुआएं जारी हैं। मगर इसी बीच धर्मेंद्र के बेटे और अभिनेता सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मीडिया पर नाराज़ होते दिख रहे हैं।धर्मेंद्र के घर के बाहर भड़के सनी देओलजानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र के अस्पताल से घर लौटने के बाद से ही उनके जुहू स्थित बंगले के बाहर मीडिया और पैपराजी की भारी भीड़ जुटी हुई है। बुधवार सुबह जब सनी देओल अपने घर के बाहर निकले, तो उन्होंने वहां मौजूद मीडिया फोटोग्राफर्स से नाराज़गी जाहिर की। वीडियो में सनी को हाथ जोड़ते हुए यह कहते सुना जा सकता है, "आपके घर में मां-बाप हैं, आपके घर में बच्चे हैं… शर्म नहीं आती?"अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रशंसकों का कहना है कि सनी की नाराज़गी जायज़ है, क्योंकि देओल परिवार इस समय भावनात्मक रूप से कठिन दौर से गुजर रहा है। इससे पहले देओल परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर मीडिया से निजता बनाए रखने और अफवाहें न फैलाने की अपील की थी। फिलहाल धर्मेंद्र घर पर हैं और डॉक्टरों की निगरानी में धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।
Dakhal News
2018 में रिलीज़ हुई हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'तुम्बाड' ने भारतीय सिनेमा में अपनी अनोखी कहानी, विजुअल्स और गहराई से बुनी मिथक कथा के लिए खूब सराहना पाई थी। फिल्म के निर्देशक राही अनिल बर्वे ने दर्शकों को महाराष्ट्र की एक डरावनी लोककथा से रूबरू कराया था। अब करीब सात साल बाद राही एक बार फिर रहस्य और कल्पना की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म 'मायासभा' की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जो अपने रहस्यमय पोस्टर के कारण पहले ही चर्चा में आ चुकी है।जावेद जाफरी निभाएंगे मुख्य भूमिकाराही अनिल बर्वे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'मायासभा' का मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक बूढ़ा व्यक्ति चेहरे पर मास्क लगाए गहरी सांस लेता दिखाई देता है। यह किरदार कोई और नहीं बल्कि अभिनेता जावेद जाफरी हैं, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पोस्टर में उनका लुक इतना रहस्यमयी और दमदार है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानी पोस्टर शेयर करते हुए राही ने कैप्शन में लिखा, "एक दशक पहले हमने एक पागलपन का खुलासा किया था, एक ऐसा प्रयोग जो अजीब, अथाह और अकल्पनीय था। अब वह अभिशाप टूट गया है। परमेश्वर खन्ना (जावेद जाफरी) की रहस्यमयी दुनिया आखिरकार सामने आ रही है। सोने की खोज का आनंद लें, जो अब शुरू होने वाली है।" इस कैप्शन से यह साफ है कि 'मायासभा' भी 'तुम्बाड' की तरह रहस्य, लालच और मानव स्वभाव की गहराइयों को खंगालने वाली फिल्म होगी।फिल्म में जावेद जाफरी के अलावा और कौन कलाकार नज़र आएंगे, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि, जावेद के प्रशंसक उन्हें लंबे समय बाद किसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। राही की बहन और मशहूर कोरियोग्राफर फुलवा खामकर ने भी यह पोस्टर शेयर करते हुए भाई को शुभकामनाएं दीं। फिलहाल 'मायासभा' की रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है।
Dakhal News
आमिर खान पिछली बार फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आए थे, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर निराशाजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर की बहुप्रतीक्षित फिल्म भारतीय सिनेमा के जनक दादा साहेब फाल्के की बायोपिक अब बंद कर दी गई है। पहले आमिर निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ एक सुपरहीरो फिल्म करने वाले थे, जिसमें उन्होंने उनकी फिल्म 'कुली' में कैमियो भी किया था। लेकिन 'कुली' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद यह प्रोजेक्ट रोक दिया गया। अब वही हाल उनकी बायोपिक फिल्म का भी काम रोक दिया गया है जिसे लेकर वे खुद बेहद उत्साहित थे।हिरानी और आमिर का बड़ा फैसलारिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने मिलकर इस प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला किया है। 'सितारे जमीन पर' के बाद से आमिर की किसी नई फिल्म का इंतजार लगातार बना हुआ है, लेकिन अब तक वह कोई नई स्क्रिप्ट फाइनल नहीं कर पाए हैं। कई चर्चाओं और बैठकों के बाद भी बात आगे नहीं बढ़ सकी। सूत्रों के मुताबिक, दादा साहेब फाल्के की बायोपिक बंद करने की मुख्य वजह इसकी स्क्रिप्ट ही रही। हिरानी और आमिर, जिन्होंने पहले '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया था, इस बार भी एक मजबूत कहानी पेश करना चाहते थे, लेकिन कई बार स्क्रिप्ट लिखने के बावजूद वह कहानी वैसी नहीं बन पाई, जैसी उम्मीद की जा रही थी। दोनों ही कलाकारों का मानना है कि कंटेंट की क्वालिटी किसी भी प्रोजेक्ट से ज्यादा मायने रखती है इसलिए अधूरी या कमजोर कहानी के साथ आगे बढ़ना सही नहीं होगा।जल्दबाजी नहीं करेंगे आमिरबताया जा रहा है कि आमिर खान अब अपनी अगली फिल्म का ऐलान तभी करेंगे, जब उन्हें एक सटीक और दमदार स्क्रिप्ट मिलेगी। वह जल्दबाजी में कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं करना चाहते। हालांकि उनके इस फैसले से फैंस निराश हो सकते हैं, लेकिन आमिर और हिरानी तभी दोबारा साथ आएंगे, जब उनके पास दर्शकों को मनोरंजन और संदेश दोनों देने वाली कहानी होगी।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी अजय देवगन ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग ने फिलहाल धीमी शुरुआत दर्ज की है। 'दे दे प्यार दे 2' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'दे दे प्यार दे 2' ने 12 नवंबर की दोपहर तक 5,382 टिकटें बेच डाली हैं। ये टिकटें देशभर के 2,671 शो के लिए बुक की गई हैं। फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग से 19.19 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर अजय देवगन की इस फिल्म का कुल कलेक्शन 1.37 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 14 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है। कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। इस बार भी दर्शकों को रिलेशनशिप, हास्य और इमोशन का तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन, मिजान जाफरी और गौतमी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर और गानों को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, और अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली थिएट्रिकल रिलीज़ पर टिकी हैं।
Dakhal News
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार देर रात मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता बेहोश होकर गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम फिलहाल उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। गोविंदा के वकील और करीबी दोस्त ललित बिंदल ने इस खबर की पुष्टि की है।गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत से उनके फैन्स और चाहने वाले बेहद चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। करीबी दोस्त ललित बिंदल ने बताया कि अभिनेता के कई मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट फिलहाल आना बाकी है। मंगलवार रात गोविंदा अपने घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें कुछ दवाइयां दी गईं और इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।गोविंदा ने इसी साल जून अपनी नई फिल्म 'दुनियादारी' की घोषणा की थी, जिसकी तैयारियों में वह इन दिनों व्यस्त थे। उन्हें आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था।
Dakhal News
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर दी है। उनकी पहली फिल्म को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है, क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म का शीर्षक और पहला पोस्टर जारी कर दिया है। जेसन की इस डेब्यू फिल्म का नाम 'सिग्मा' रखा गया है। फिल्म का निर्माण साउथ के प्रतिष्ठित लाइका प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जेसन को बधाइयों की बाढ़ आ गई है। लोग थलापति विजय के बेटे की डेब्यू फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 'सिग्मा' के पोस्टर में अभिनेता संदीप किशन सोने की ईंटों और पैसों के ढेर पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पर बंधी पट्टी और गहन एक्सप्रेशन उनके किरदार की इंटेंस और एक्शन-पैक्ड झलक पेश करते हैं। पोस्टर जारी करते हुए संदीप ने लिखा, "जेसन 01 – सिग्मा को आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।" थलापति विजय के बेटे के निर्देशन डेब्यू की खबर सुनते ही साउथ इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 'सिग्मा' को लेकर अब दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को एक स्टाइलिश एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है, जो विजय के परिवार की सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ाएगी। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स के मुताबिक 'सिग्मा' को 2026 की शुरुआत में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा।
Dakhal News
'पंचायत' वेब सीरीज से अपार लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता जितेंद्र कुमार अब एक बिल्कुल अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। अपनी सादगी और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले जितेंद्र इस बार 'कबूतरबाजी' यानी पारंपरिक पक्षी प्रतियोगिता पर आधारित एक अनोखी कहानी में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ पूजा भट्ट भी नजर आएंगी, जो जितेंद्र की मां का किरदार निभाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म भारत की सदियों पुरानी कबूतरबाजी की परंपरा पर आधारित एक दिल को छू लेने वाली कहानी पेश करेगी। इसमें भावनाओं, परंपरा और आधुनिक सोच के टकराव को दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्माण ख्याति मदान के नॉट आउट एंटरटेनमेंट बैनर तले किया जा रहा है, जबकि बिलाल हसन इसके निर्देशक हैं और हितेश केवल्य सह-निर्माता के रूप में जुड़े हैं। निर्माताओं ने फिलहाल फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया है। माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल 2026 की शुरुआत में शुरू की जाएगी। कहानी का केंद्र पारिवारिक रिश्तों और पारंपरिक कबूतरबाजी के जुनून के इर्द-गिर्द घूमता है। काम की बात करें तो जितेंद्र कुमार आखिरी बार वह 'भागवत : चैप्टर वन राक्षस' में नजर आए थे, जो जी5 पर रिलीज हुई थी। वहीं पूजा भट्ट हाल ही में ओटीटी और फिल्मों दोनों में अपने दमदार किरदारों के लिए चर्चा में रही हैं। दोनों कलाकारों की जोड़ी पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएगी, जिससे दर्शकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है।
Dakhal News
अभिनेता इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' इस साल 2025 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म की कहानी और सामाजिक संदेश ने दर्शकों का दिल जीता है, वहीं इमरान और यामी की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को खूब सराहा जा रहा है। 7 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन मामूली ओपनिंग के बाद वीकेंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इसके विपरीत, सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत 'जटाधरा' को दर्शकों का प्यार नहीं मिल पा रहा है। इंदौर के चर्चित शाह बानो केस से प्रेरित फिल्म 'हक' ने धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार (तीसरे दिन) काे 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बाद, फिल्म ने तीन दिनों में कुल 8.85 करोड़ की कमाई कर ली है। समीक्षकों की मानें तो फिल्म के दमदार विषय और कलाकारों के प्रदर्शन ने वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचा है। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर अभिनीत फिल्म 'जटाधरा' को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। 7 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले और दूसरे दिन केवल 1.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन इसकी कमाई घटकर मात्र 99 लाख रुपये रह गई। तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 3.13 करोड़ रुपये हुआ है, जो इसे साल की फ्लॉप फिल्मों की सूची में डाल सकता है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी 'हक' शाह बानो केस से प्रेरित एक संवेदनशील फिल्म है, जो महिलाओं के अधिकार और न्याय की लड़ाई को आधुनिक संदर्भ में दर्शाती है। फिल्म के दमदार संवाद, यामी गौतम का सशक्त अभिनय और इमरान हाशमी का संतुलित प्रदर्शन दर्शकों को बांधे रखते हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि फिल्म वर्ड ऑफ माउथ का फायदा उठाती रही, तो यह आने वाले दिनों में और मजबूत पकड़ बना सकती है।
Dakhal News
बीते 7 नवंबर को सिनेमाघरों में तीन फिल्मों की टक्कर हुई, लेकिन यामी गौतम और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'हक' ने बाकी फिल्मों पर बढ़त बना ली है। दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बीच फिल्म ने अपने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। पहले दिन 'हक' की कमाई बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'हक' ने रिलीज़ के पहले दिन लगभग 2.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि फिल्म का बजट करीब 20 से 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, इसलिए इसकी ओपनिंग को धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत माना जा रहा है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। समीक्षकों ने की यामी के अभिनय की तारीफ 'हक' में यामी गौतम और इमरान हाशमी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। समीक्षकों ने विशेष रूप से यामी के संवेदनशील और सशक्त प्रदर्शन की प्रशंसा की है। फिल्म के विषय को भी लोगों ने गंभीरता से लिया है क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक और कानूनी मुद्दे पर प्रकाश डालती है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी 'हक' की कहानी शाह बानो बेगम के जीवन और उनके कानूनी संघर्ष से प्रेरित है। 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने उनके मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था, जिसमें तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को भरण-पोषण का अधिकार दिया गया था।
Dakhal News
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के राजनीति में कदम रखने के बाद जहां उनके प्रशंसक गर्व महसूस कर रहे हैं, वहीं उन्हें फिल्मों से दूर होता देख भावुक भी हैं। अब अभिनेता की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।निर्माताओं ने 'जन नायकन' का ताज़ा पोस्टर जारी किया है, जिसमें विजय एक बेहद शक्तिशाली और करिश्माई अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर रिलीज़ डेट के रूप में '9 जनवरी' अंकित है, यानी यह फिल्म पोंगल 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात यह है कि विजय की 'जन नायकन' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' से होगी, जो इसी दिन रिलीज़ होने जा रही है। दोनों ही फिल्मों को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्सुकता है, जिससे पोंगल वीकेंड पर एक बड़ा सिनेमाई मुकाबला देखने को मिल सकता है।'जन नायकन' में विजय के साथ पूजा हेगड़े और ममिता बैजू प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ ने किया है, जबकि इसका निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। राजनीति में प्रवेश से पहले 'जन नायकन' थलापति विजय की आखिरी फिल्म होगी, जिसे लेकर उनके प्रशंसक इसे एक यादगार सिनेमाई विदाई मान रहे हैं।
Dakhal News
आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्सुकता है। रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने जहां फिल्म के प्रति रोमांच बढ़ाया था, वहीं अब अभिनेता अर्जुन रामपाल के नए पोस्टर ने फिल्म के प्रति दर्शकों का जोश और भी दोगुना कर दिया है। जारी किए गए पोस्टर में अर्जुन रामपाल एक खतरनाक और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं, छोटे बाल, लंबी दाढ़ी, काले सनग्लासेज, अंगूठी और सिगार के साथ उनका गुस्सैल लुक बेहद प्रभावशाली है। इस रूप में अर्जुन न सिर्फ डर पैदा करते हैं बल्कि रहस्यमयी भी लगते हैं। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें "एंजेल ऑफ डेथसी कहा और बताया कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होगा। पोस्टर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस उनके इस अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं कुछ यूजर्स का कहना है कि इस बार अर्जुन का स्क्रीन प्रेजेंस रणवीर सिंह पर भी भारी पड़ सकता है। 'धुरंधर' को लिखा और निर्देशित किया है आदित्य धर ने, जो पहले 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें देशभक्ति, राजनीति और शक्ति संघर्ष का मेल देखने को मिलेगा। 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। ट्रेलर लॉन्च के लिए मेकर्स ने भव्य इवेंट की तैयारी की है, जिससे यह साफ है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर साबित हो सकती है।
Dakhal News
दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने वाले हैं। उनकी बायोपिक फिल्म 'माइकल' का पहला आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस फिल्म में माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन अपने चाचा का किरदार निभा रहे हैं, और उनके लुक व परफॉर्मेंस को देखकर फैन्स बेहद भावुक हो गए हैं। टीजर में झलका माइकल जैक्सन का जादू फिल्म 'माइकल' के टीजर की शुरुआत क्विंसी जोन्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो के एक दृश्य से होती है, जहां माइकल अपने म्यूजिक पर काम करते नजर आते हैं। कैमरा धीरे-धीरे उनकी झलक दिखाता है, उनके प्रसिद्ध डांस मूव्स, अनोखे फैशन सेंस और मंच पर उनके करिश्मे की झलक ने दर्शकों को पुरानी यादों में ले जाता है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर माइकल मूवी ट्रेंड करने लगा। इस बायोपिक को एंटोनी फुक्वा ने निर्देशित किया है, जो 'ट्रेनिंग डे' और 'द इक्वलाइज़र' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। फिल्म की कहानी जॉन लोगन ने लिखी है, जिन्होंने 'ग्लैडिएटर' और 'स्काईफॉल' जैसी फिल्मों की पटकथा भी तैयार की थी। निर्माताओं के मुताबिक, यह फिल्म माइकल जैक्सन के असाधारण जीवन, उनकी प्रसिद्धि के शिखर और निजी संघर्षों की सच्ची कहानी को गहराई से दिखाएगी। फैन्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि 'माइकल' फिल्म अगले साल 24 अप्रैल 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि यह बायोपिक न केवल माइकल के जीवन की झलक दिखाएगी, बल्कि उनकी अमर संगीत विरासत को भी नए सिरे से जीवंत करेगी।
Dakhal News
बॉलीवुड की ग्लैमरस जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अब माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए अपने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत का ऐलान किया। कैटरीना और विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, "हमारी खुशियों का पिटारा आ गया है। हमारे बेटे के आगमन ने हमारी ज़िंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया है।" इस घोषणा के बाद से सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। फैंस, इंडस्ट्री के साथी कलाकार और शुभचिंतक इस जोड़ी पर प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर रहे हैं। कैटरीना कैफ ने सितंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इसके बाद से ही विक्की कौशल कई मौकों पर पिता बनने की उत्सुकता जाहिर कर चुके थे। हाल ही में एक इवेंट में उन्होंने कहा था, "समय करीब है... और मैं बेहद खुश और नर्वस दोनों हूं।" चार साल बाद नई खुशियों का आगमन कैटरीना और विक्की की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा में हुई थी। यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक रही थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की थी। अब, करीब चार साल बाद यह जोड़ी माता-पिता बनी है, और उनके लिए यह एक भावनात्मक व यादगार पल बन गया है।
Dakhal News
मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फेमिली मैन 3' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है। करीब 2 मिनट 49 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी अपने पुराने अंदाज में लौटे हैं, लेकिन इस बार हालात और भी ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) के अपने बच्चों को अपने पेशे के बारे में बताते हुए होती है, एक पिता की चिंता और एक एजेंट की जिम्मेदारी के बीच झूलता किरदार। लेकिन जल्द ही कहानी एक खतरनाक मोड़ लेती है जब सामने आता है जयदीप अहलावत का किरदार, जो इस सीजन का नया विलेन है। जयदीप के तीखे संवाद और उनकी उपस्थिति ने दर्शकों को तुरंत आकर्षित किया है, और ट्रेलर में वे मनोज पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सीरीज में निमृत कौर की एंट्री ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। उनका किरदार रहस्यमय है, ट्रेलर में उन्हें कम दिखाया गया है, लेकिन हर सीन में उनकी मौजूदगी एक सस्पेंस पैदा करती है। राज और डीके के निर्देशन में बनी यह सीरीज डी2आर फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है। इसका ग्लोबल प्रीमियर 21 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। पहले दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद 'द फैमिली मैन 3' दर्शकों के लिए एक और रोमांचक अनुभव लेकर आने वाली है, जहां एक आम आदमी, जो एक जासूस भी है, देश और परिवार दोनों के बीच अपनी जिम्मेदारियों का संतुलन साधने की कोशिश करता है।
Dakhal News
एसएस राजामौली और प्रभास की जोड़ी वाली फिल्म 'बाहुबली द एपिक' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अब थमती नजर आ रही है। रिलीज़ के सिर्फ छह दिन बाद ही फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर, परेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ने धीरे-धीरे अपने बिजनेस में सुधार करते हुए 'बाहुबली द एपिक' को पछाड़ दिया है।'बाहुबली द एपिक' की घटती कमाईसैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभास स्टारर 'बाहुबली द एपिक' ने पहले दिन 9.65 करोड़ की मजबूत ओपनिंग की थी। लेकिन अब छठे दिन इसकी कमाई घटकर 1.50 करोड़ रह गई है, जो रिलीज के बाद से अब तक का सबसे कम आंकड़ा है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 29.65 करोड़ के करीब पहुंचा है। गौरतलब है कि 'बाहुबली द एपिक' को 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के अनदेखे दृश्यों को जोड़कर तैयार किया गया है, लेकिन दर्शकों का शुरुआती जोश अब ठंडा पड़ता दिख रहा है।'द ताज स्टोरी' में देखने को मिला उछालपरेश रावल की फिल्म 'द ताज स्टोरी' ताजमहल के इतिहास और विवादित पहलुओं को लेकर बनी है। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत की थी। हालांकि, अब फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवें दिन 1.35 करोड़ की कमाई करने के बाद छठे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 1.60 करोड़ पहुंच गया। फिल्म की कुल कमाई 10.10 करोड़ हो चुकी है।छठे दिन 'द ताज स्टोरी' ने मारी बढ़तछठे दिन के कलेक्शन के लिहाज से परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' ने प्रभास की 'बाहुबली द एपिक' को पछाड़ दिया है। जहां एक तरफ 'बाहुबली' की कमाई घट रही है, वहीं 'द ताज स्टोरी' दर्शकों की जिज्ञासा के चलते धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत करती दिख रही है।
Dakhal News
अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हक' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसके साथ ही फैंस का ध्यान उनके एक और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'आवारापन 2' पर भी टिका है। 2007 में रिलीज़ हुई 'आवारापन' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी, और इसके सीक्वल का ऐलान होते ही फैंस इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इमरान ने खुद फिल्म पर खुलकर बात की है। दिए इंटरव्यू इमरान हाशमी ने बताया, "मैं अगले महीने फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं। इसमें कुछ वाकई बहुत इंटेंस सीन शूट किए गए हैं और इसका संगीत कमाल का है। फिलहाल मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन जब दर्शक फिल्म देखेंगे, तो उन्हें खुद समझ आएगा कि हमने किस स्तर पर काम किया है।" उन्होंने आगे कहा, "2022 में जब मेरे दोस्त बिलाल स्क्रिप्ट लेकर आए, तो हमें कुछ बेहद शानदार मिला जो कहानी और किरदार दोनों के लिहाज से सही बैठता है।" इमरान ने साफ कहा, "मैं 'आवारापन 2' सिर्फ प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने या लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए नहीं कर रहा हूं। हां, यह सच है कि जब भी मैं फैंस से मिलता हूं, तो वे कहते हैं, 'हमें यह फिल्म बहुत पसंद है।' लेकिन 'आवारापन' को जो भावनात्मक जुड़ाव और गहराई दर्शकों से मिली थी, वही इस सीक्वल का असली प्रेरणा स्रोत है। पिछले कुछ वर्षों में लोगों का प्यार और बढ़ा है, कई फैंस ने तो 'आवारापन' के टैटू तक बनवा लिए हैं।" एक नए दौर की शुरुआत इमरान हाशमी का मानना है कि 'आवारापन 2' सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर की अगली कड़ी है। उनके मुताबिक, इस फिल्म में वही दर्द, रोमांस और आत्मिक गहराई होगी, जिसने पहली फिल्म को यादगार बनाया था। अब देखना होगा कि इस बार इमरान अपने इस आइकॉनिक किरदार को किस नए अंदाज में परदे पर लाते हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर अपनी बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म '120 बहादुर' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसे देखकर दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। 2 मिनट 39 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में भारतीय सेना के 120 बहादुर जवानों की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की थी। ट्रेलर में दिखा शौर्य और बलिदान का अद्भुत संगम ट्रेलर की शुरुआत दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की गंभीर आवाज़ से होती है, जो भारत-चीन युद्ध के ऐतिहासिक संदर्भ को बताते हुए कहते हैं, "कुछ लड़ाइयां सिर्फ सरहदों के लिए नहीं, बल्कि आत्मसम्मान के लिए लड़ी जाती हैं।" इसके बाद दृश्य बदलते हैं और फरहान अख्तर अपने सैनिक साथियों के साथ दुर्गम बर्फीले इलाकों में दुश्मन का सामना करते दिखाई देते हैं। फरहान का किरदार, मेजर शैतान सिंह भाटी, निडर और दृढ़ संकल्पित सैनिक के रूप में उभरता है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद 120 वीरों के साथ हजारों चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला करता है। निर्देशन और विजुअल्स ने बढ़ाया उत्साह फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेजी’ घई ने किया है, जो इससे पहले एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में फरहान अख्तर के अलावा राशि खन्ना और एजाज खान भी अहम भूमिकाओं में हैं। राशि एक संवेदनशील किरदार में नजर आती हैं जो देश के जवानों के संघर्ष को भावनात्मक गहराई देती हैं। वहीं एजाज खान अपने सशक्त संवादों और तीव्र स्क्रीन प्रेज़ेंस से ध्यान खींचते हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्माताओं ने लिखा, "एक सच्ची कहानी पर आधारित जिसने हमारे देश के इतिहास को आकार दिया, 120 बहादुर का ट्रेलर अब जारी हो गया है।" फिल्म के निर्माता अमित चंद्रा हैं, जिन्होंने इसे बड़े पैमाने पर बनाया है ताकि दर्शक 1962 के युद्ध की वीरता को महसूस कर सकें। फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सिर्फ एक युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि उन सैनिकों की गाथा है जिन्होंने अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति की मिसाल पेश की। ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से झकझोरने के साथ-साथ गर्व से सिर ऊंचा करने पर मजबूर कर देगी।
Dakhal News
बाॅलीवुड के कॉमेडी प्रेमियों के लिए एक बार फिर जबरदस्त मनोरंजन का डोज लेकर आ रही है 'मस्ती' फ्रेंचाइज़ी की चौथी किस्त 'मस्ती 4'। अभिनेता रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की यह लोकप्रिय तिकड़ी एक बार फिर साथ लौट आई है और इस बार हंसी-मज़ाक के साथ एडल्ट कॉमेडी का तड़का और ज्यादा जोरदार होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि दर्शकों को 'मस्ती' के पुराने रंग में ढेर सारी मस्ती, नटखटपना और डबल मीनिंग ह्यूमर का कॉम्बो मिलने वाला है। फिल्म की कहानी और ट्रेलर की झलक 'मस्ती 4' की कहानी इस बार लव वीजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें तीनों दोस्तों की जिंदगी में फिर से एक नया हंगामा और गलतफहमियों का सिलसिला शुरू होता है। लगभग 3 मिनट 4 सेकंड लंबे ट्रेलर में रितेश, विवेक और आफताब अपनी बेहतरीन टाइमिंग और शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं। ट्रेलर में खूब सारे एडल्ट पंच, फंकी सिचुएशंस और मस्ती ब्रांड की ट्रेडमार्क कॉमिक एनर्जी दिखाई देती है। इस बार फिल्म में सरप्राइज़ एलिमेंट के रूप में अरशद वारसी और तुषार कपूर का कैमियो भी जोड़ा गया है, जो एक तरह से पुराने दर्शकों के लिए गिफ्ट साबित होगा। दोनों कलाकार अपनी चुटीली कॉमिक स्टाइल और एक्सप्रेशन से माहौल को और मजेदार बना देते हैं। रिलीज डेट और बॉक्स ऑफिस टक्कर 'मस्ती 4' इसी महीने 21 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर दो और चर्चित फिल्मों से होगी, फरहान अख्तर की एक्शन ड्रामा '120 बहादुर' और विजय वर्मा की इमोशनल थ्रिलर 'गुस्ताख दिल' से। तीनों फिल्मों की रिलीज एक ही दिन होने से सिनेमाघरों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
Dakhal News
31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुईं दो बड़ी फिल्में प्रभास और एसएस राजामौली की जोड़ी वाली 'बाहुबली द एपिक' और परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' अब बॉक्स ऑफिस पर अपने-अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। शुरुआती वीकेंड में जहां 'बाहुबली द एपिक' ने जबरदस्त ओपनिंग की थी, वहीं पांचवें दिन आते-आते इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। गिरावट की ओर 'बाहुबली द एपिक' रिलीज के पांच दिन बाद 'बाहुबली द एपिक' का बॉक्स ऑफिस ग्राफ नीचे जाता दिखाई दे रहा है। सोमवार को फिल्म ने करीब 1.75 करोड़ की कमाई की थी, जबकि मंगलवार को यह घटकर 1.65 करोड़ रह गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक लगभग 27.75 करोड़ तक पहुंचा है। यह आंकड़ा उम्मीदों के मुकाबले काफी कम माना जा रहा है। करीब 3 घंटे 45 मिनट लंबी इस फिल्म में 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' के अनदेखे दृश्यों को जोड़ा गया है, लेकिन दर्शकों का उत्साह अब ठंडा पड़ता दिख रहा है। 'द ताज स्टोरी' की रफ्तार भी धीमी परेश रावल की 'द ताज स्टोरी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर अब तक मामूली प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ कमाए थे, जबकि रविवार को छुट्टी के कारण तीसरे दिन इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि, चौथे दिन यह घटकर 1.06 करोड़ और पांचवें दिन 1.35 करोड़ रह गया। अब तक कुल कारोबार 8.16 करोड़ के करीब है, जबकि इसका बजट 25-30 करोड़ बताया गया है। दोनों फिल्मों के लिए चुनौती भरे दिन आगे इन आंकड़ों से साफ है कि 'बाहुबली द एपिक' की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ रही है और 'द ताज स्टोरी' भी दर्शकों का खास ध्यान खींचने में असफल साबित हो रही है। अब देखना होगा कि वीकडेज के बाद वीकेंड पर क्या दोनों फिल्मों को दर्शकों का फिर से साथ मिलेगा या नहीं।
Dakhal News
देशभक्ति की भावना से लबरेज 'बॉर्डर' जब 1997 में आई थी, तो उसने हर भारतीय के दिल में देश के लिए गर्व और भावनाओं की लहर जगा दी थी। अब उसी गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 'बॉर्डर 2' की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सनी देओल की वापसी के बाद अब फिल्म से वरुण धवन का पहला लुक सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वरुण धवन का जोश भरा लुक जारी पोस्टर में वरुण धवन सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। गंभीर चेहरे के साथ हाथ में हथियार थामे उनका फौजी अवतार दर्शकों को रोमांचित कर रहा है। इस बार वरुण सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक सैनिक के साहस, जज्बे और जंग के जुनून को जीते दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर उनके इस पोस्टर को लेकर जबरदस्त चर्चा है और फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में कई कलाकार 'बॉर्डर 2' में सनी देओल और वरुण धवन के साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार और जे.पी. दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि निर्देशन की कमान 'केसरी' फेम अनुराग सिंह ने संभाली है। देशभक्ति के रंग में डूबी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जे.पी. दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने इसकी कहानी लिखी है। बॉर्डर को जे.पी. दत्ता ने ही निर्देशित किया था, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों ने यादगार प्रदर्शन दिया था।
Dakhal News
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'अल्फा' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होने के कारण यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है। दर्शक इसे 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होते देखने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब यह फिल्म अपनी तय तारीख पर नहीं आ पाएगी।फिल्म के निर्माताओं ने अचानक रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, वीएफएक्स और तकनीकी कार्यों में समय लगने के कारण मेकर्स ने यह बड़ा कदम उठाया है। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और इंटरनेशनल लेवल विजुअल्स वाली इस फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए टीम को और समय चाहिए। मेकर्स फिल्म में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते, इसलिए पोस्ट-प्रोडक्शन का काम पूरा करने के बाद ही इसे रिलीज़ किया जाएगा।नई रिलीज़ डेट हुई सामनेनिर्माताओं द्वारा जारी ऑफिशियल पोस्ट में बताया गया है कि 'अल्फा' अब 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी दर्शकों को इस फिल्म के लिए लगभग चार महीने और इंतज़ार करना होगा। नई रिलीज़ डेट के साथ 'अल्फा' का सामना अब दो बड़ी फिल्मों से होने वाला है, यश की फिल्म 'टॉक्सिक' जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। वही राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' 26 मार्च 2026 को रिलीज होगी इस तरह, अप्रैल में रिलीज़ होने वाली 'अल्फा' का मुकाबला सीधे तौर पर इन दो मेगा रिलीज़ के बाद होगा। इससे बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प माहौल देखने को मिल सकता है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल इन दिनों फिल्म 'द ताज स्टोरी' में नजर आ रहे हैं, जिसकी कहानी ताजमहल से जुड़े इतिहास पर आधारित है। वहीं दर्शक लंबे समय से 'हेरा फेरी 3' का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें परेश रावल एक बार फिर अपने मशहूर किरदार 'बाबूराव' के रूप में दिखाई देंगे। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान परेश रावल ने स्वीकार किया कि वह खुद बाबूराव वाले किरदार के दोहराव से थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगातार एक ही तरीके से इस किरदार को निभाने की मांग अब उनके लिए चुनौती बन गई है।एक ही चीज़ करते रहना उबाऊपरेश रावल ने बातचीत में कहा, "लोगों को खुश करने के लिए आप एक ही चीज़ बनाते रहते हैं। लेकिन दर्शक भी तब मजा लेते हैं जब किरदारों को अलग-अलग तरीके से पेश किया जाए। जैसे राजू हिरानी ने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में किया था।"उन्होंने कहा, "जब आपके पास इतने बड़े किरदार और 500 करोड़ की वैल्यू हो, तो जोखिम क्यों नहीं लेते? मेरा मानना है कि किरदार को अलग अंदाज में निभाना चाहिए, क्योंकि उसके लिए दर्शक मौजूद हैं। सिर्फ एक ही ढर्रे पर चलते रहना गलत है।" परेश रावल ने यह भी कहा कि बाबूराव का किरदार अक्सर उनके अन्य मजबूत और गंभीर किरदारों पर हावी हो जाता है। "बाबूराव बेहद सहज है, लेकिन मेरे कई गंभीर किरदार भी हैं जिन्हें लोग कम याद करते हैं।"परेश रावल के इस बयान के बाद फैन्स एक तरफ 'हेरा फेरी 3' को लेकर उत्साहित हैं, तो दूसरी ओर यह भी जानना चाह रहे हैं कि इस बार 'बाबूराव' किस नए अंदाज में दिखाई देंगे।
Dakhal News
बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर दर्शकों को रोमांच और रहस्य से भरपूर सफर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। उनकी पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'रात अकेली है' की दूसरी किस्त का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' का टाइटल रिवील करते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई। पहली फिल्म में नवाजुद्दीन ने यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर जटिल यादव के किरदार में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस किरदार के साथ वह एक नए रहस्य और खतरनाक अपराध की तह में जाने वाले हैं। इस बार कहानी उन्हें एक शक्तिशाली और प्रभावशाली बंसल परिवार तक ले जाएगी, जहां एक निर्मम हत्या ने पूरे परिवार को हिला दिया है। जटिल यादव का मकसद है इस हत्या के पीछे की सच्चाई को उजागर करना, चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी गहराई में क्यों न उतरना पड़े। पहली फिल्म की तरह इस सीक्वल का निर्देशन भी हनी त्रेहान करेंगी, जिन्होंने 'रात अकेली है' को अपने अनोखे सिनेमाई टोन और यथार्थवादी विजुअल स्टाइल के कारण चर्चित बनाया था। वहीं, स्क्रिप्ट लेखन का जिम्मा फिर से स्मिता सिंह ने संभाला है, जो कहानी में अपने तीखे संवाद और सामाजिक परतों के चित्रण के लिए जानी जाती हैं। इस बार फिल्म में कई नए चेहरे जुड़ रहे हैं। राधिका आप्टे के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह, रजत कपूर, दीप्ति नवल, इला अरुण, रेवती, अखिलेंद्र मिश्रा, प्रियंका सेतिया और संजय कपूर जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स द्वारा जारी किए गए छोटे से टीज़र में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आवाज गूंजती है। "ये बंसल का मर्डर छोटा कांड नहीं, हत्याकांड है। इसकी जड़ तो मैं कहीं से ढूंढ निकालूंगा, याद रखिएगा।" यह एक बार फिर संकेत देता है कि फिल्म में सस्पेंस, भावनात्मक तनाव और इंस्पेक्टर यादव की तीव्र जांच दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है और इसे 2026 की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
Dakhal News
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने करियर के एक रोमांचक मोड़ पर हैं। वरुण धवन के साथ उनकी पिछली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी, लेकिन अभिनेत्री ने साबित कर दिया कि वह जोखिम लेने से नहीं डरतीं। अब वह अपनी अगली फिल्म 'पेड्डी' के जरिए एक बिल्कुल नए अवतार में नज़र आने वाली हैं, जो दर्शकों को उनका अब तक का सबसे देसी और जज़्बाती रूप दिखाने वाली है। 'पेड्डी' में जाह्नवी का देसी और दमदार लुक फिल्म के निर्माताओं ने जाह्नवी कपूर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दो नए पोस्टरों में अभिनेत्री को बेहद देसी अंदाज़ में देखा जा सकता है, मिट्टी से सनी साड़ी, माथे पर बड़ा सा बिंदी, और आंखों में आत्मविश्वास की चमक। एक पोस्टर में वह जीप पर खड़ी होकर हाथ जोड़ती नज़र आती हैं, मानो अपने गांव की शेरनी हों, जबकि दूसरे में वह हाथ सिर पर टिकाए, धूप में किसी सोच में डूबी दिखती हैं। फिल्म में जाह्नवी का किरदार अचियम्मा नाम की एक गांव की लड़की का है, जो निडर, तेज-तर्रार और अपने विचारों पर अडिग है। यह किरदार न सिर्फ उनके अभिनय कौशल की नई परतें खोलेगा, बल्कि उन्हें एक सशक्त ग्रामीण नायिका के रूप में पेश करेगा, जो अपने हक और सपनों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। राम चरण संग पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी जाह्नवी 'पेड्डी' में जाह्नवी के अपोजिट साउथ सुपरस्टार राम चरण हैं, जो फिल्म में एक बहादुर और भावनात्मक रूप से जटिल किरदार निभा रहे हैं। दोनों सितारों की जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब राम चरण और जाह्नवी कपूर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे। प्रशंसकों को उम्मीद है कि इनकी केमिस्ट्री स्क्रीन पर बिजली की तरह चमकेगी। निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'पेड्डी' 27 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में एक साथ रिलीज़ किया जाएगा।
Dakhal News
दुनियाभर में 2 नवंबर का दिन शाहरुख खान के नाम लिखा जाता है। इसे अब हर साल 'एसआरके डे' के तौर पर मनाया जाता है, और इस बार का जश्न कुछ ज्यादा ही खास रहा। वजह भी उतनी ही खास है, किंग खान के जन्मदिन पर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का टाइटल रिवील वीडियो जारी कर दिया, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। पहले से भी ज्यादा दमदार अवतार में नजर आएंगे शाहरुख फिल्म 'किंग' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, थ्रिल और करिश्मे का नया कॉम्बिनेशन पेश करेगी। सिद्धार्थ आनंद इसे अब तक का अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट बता चुके हैं। फिल्म में शाहरुख खान एक ऐसे किरदार में दिखाई देंगे जिसे देखकर दर्शक कहेंगे, 'अब ये है असली किंग।' रिवील वीडियो में शाहरुख खान का सिल्वर बालों वाला, शार्प ईयररिंग्स से सजा और क्लासिक ब्लैक सूट में नजर आने वाला लुक पहले से बिल्कुल अलग है। उनके हाथ में किंग ऑफ हार्ट्स का कार्ड दिखाई देता है, जिसे वह हथियार की तरह थामे हैं, जैसे यह उनके असली टाइटल 'दिलों के बादशाह' का प्रतीक हो। डायलॉग ने फैंस में मचा दी सनसनी वीडियो में शाहरुख की आवाज गूंजती है, सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम… किंग।" 'किंग’ का यह टाइटल रिवील सिर्फ एक फिल्म की घोषणा नहीं, बल्कि शाहरुख की शाही पहचान का जश्न है। सिद्धार्थ आनंद ने इसे फैंस के लिए एक जन्मदिन तोहफ़े की तरह पेश किया है, जहां रील और रियल दोनों का किंग, अपने ही नाम से एक नई दास्तान शुरू करने जा रहा है। 2026 में जब 'किंग' रिलीज होगी, तब दुनिया देखेगी कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, और असली बादशाह कभी रिटायर नहीं होते, वे बस नया रूप लेकर लौटते हैं, पहले से ज्यादा ख़तरनाक अंदाज़ में।
Dakhal News
शाहरुख खान भले ही 60 पार कर गए हों, लेकिन उनके आकर्षण, ऊर्जा और दीवानगी में ज़रा भी कमी नहीं आई। मुंबई की रात जैसे सिर्फ एक नाम किंग खानसे जगमगा उठी । उनके चाहने वालों के लिए यह कोई आम दिन नहीं है, बल्कि एक ऐसा जश्न, जो किसी त्योहार से कम नहीं लगा। मन्नत के बाहर उमड़ा जनसैलाब जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, मुंबई के बैंडस्टैंड पर समंदर की लहरों जैसी भीड़ उमड़ पड़ी। जापान, दुबई, मिस्र, जर्मनी और भारत के कोने-कोने से आए प्रशंसकों ने मन्नत के बाहर अपनी मौजूदगी से माहौल को जश्न में बदल दिया। हाथों में 'डीडीएलजे', 'पठान', 'जवान' और 'दिल से' के पोस्टर, झंडे और लाइट बोर्ड लिए फैंस बार-बार एक ही नाम पुकार रहे थे, शाहरुख, शाहरुख! सोशल मीडिया पर मन्नत के बाहर के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, जिनमें हजारों फैंस 'हैप्पी बर्थडे किंग खान' के नारे लगाते, डांस करते और एक झलक पाने की उम्मीद में आसमान की ओर कैमरे उठाए दिख रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मन्नत के बाहर सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है ताकि भीड़ को संभाला जा सके। जन्मदिन जो बन गया परंपरा हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख का जन्मदिन किसी ग्लोबल इवेंट से कम नहीं रहा। देश-विदेश से आए फैंस ने पूरे दिन शाहरुख के पोस्टर लगाए, केक काटे, फिल्में चलाईं और उनके डायलॉग्स को दोहराया। कुछ फैंस ने तो खास तौर पर 'बार-बार दिन ये आए' गाकर अपने सुपरस्टार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Dakhal News
मुंबई । दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद से उनके चाहने वालों के बीच चिंता का माहौल है। बॉलीवुड के इस प्यारे सितारे की तबीयत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं, लेकिन अब उनके करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि चिंता की कोई बात नहीं है। 89 वर्षीय धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि अभिनेता को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। एक अस्पताल कर्मी के मुताबिक, "धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। उन्हें डॉक्टरों की लगातार निगरानी में रखा गया है। कुछ और जांचें की जा रही हैं, इसलिए फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रहने की सलाह दी गई है।" हालांकि, डॉक्टरों ने अब तक डिस्चार्ज की तारीख तय नहीं की है।फैंस की दुआओं में धर्मेंद्रधर्मेंद्र अगले महीने 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके प्रशंसकों की बेचैनी बढ़ गई। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब धर्मेंद्र को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल जाना पड़ा हो।पर्दे पर फिर नजर आएंगे धर्मेंद्रकाम की बात करें तो धर्मेंद्र आखिरी बार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सैनन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। इससे पहले उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। अब वह निर्देशक श्रीराम राघवन की आने वाली फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही धर्मेंद्र अस्पताल से घर लौटेंगे और अपनी वही पुरानी मुस्कान के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेंगे।
Dakhal News
साउथ सिनेमा को पूरे देश में नई पहचान दिलाने वालों में अगर किसी का नाम सबसे पहले लिया जाए, तो वह है एस.एस. राजामौली। साल 2015 में जब उन्होंने 'बाहुबली' बनाई, तो हिंदी बेल्ट के दर्शक भी साउथ भारतीय फिल्मों के दीवाने बन गए। इसके बाद 'बाहुबली 2' आई और फिर बॉक्स ऑफिस का पूरा परिदृश्य बदल गया। अब राजामौली ने दोनों फिल्मों को जोड़कर एक भव्य सिनेमाई अनुभव के रूप में 'बाहुबली: द एपिक' पेश की है, जिसने आते ही दर्शकों के दिल और कलेक्शन दोनों जीत लिए। पहले दिन 'बाहुबली: द एपिक' ने किया तगड़ा धमाका 31 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर शानदार शुरुआत की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जबकि इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग से 1.15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कलेक्शन हुआ। इस तरह पहले दिन का कुल कारोबार 10.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सिनेमाघरों में दर्शकों का जोश देखकर साफ है कि 'बाहुबली' ब्रह्मांड का आकर्षण अब भी बरकरार है। 10 साल बाद भी बरकरार है 'बाहुबली' का जादू करीब 3 घंटे 45 मिनट की इस भव्य प्रस्तुति ने सोशल मीडिया पर सकारात्मक लहर पैदा कर दी है। दर्शक कह रहे हैं कि एक दशक बाद भी राजामौली की कहानी कहने की कला का जादू कम नहीं हुआ है। शानदार एडिटिंग, पुनर्निर्मित विजुअल्स और सिनेमाई पैमाने पर यह फिल्म एक अनुभव बनकर उभरी है। इसकी सफलता के आगे नई रिलीज़ हुई फिल्में 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' फीकी पड़ गई हैं। व्यापार विश्लेषकों का मानना है कि वीकेंड तक 'बाहुबली: द एपिक' बॉक्स ऑफिस पर जोरदार उछाल ले सकती है और एक बार फिर साबित करेगी कि राजामौली का नाम ही ब्लॉकबस्टर की गारंटी है।
Dakhal News
रणबीर कपूर आने वाले महीनों में कई बड़ी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं। एक ओर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने पहले से ही सुर्खियाँ बटोरी हुई हैं, वहीं संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह है। रणबीर के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। हालांकि अब खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले 'लव एंड वॉर' को ईद 2026 पर रिलीज करने की योजना थी, जब सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी उसी दिन सिनेमाघरों में उतरने वाली थी। यह मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर दो दिग्गजों की भयंकर भिड़ंत बनने वाला था, मगर अब यह टकराव टल गया है। भंसाली की फिल्म में हुई देरी सूत्रों के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' की शूटिंग अभी पूरी नहीं हो पाई है। फिल्म की लगभग 75 दिनों की शूटिंग शेष है। संजय लीला भंसाली अपने बारीकी और भव्यता के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में वह कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसी कारण उन्होंने रणबीर, आलिया और विक्की से 2026 की गर्मियों तक की तारीखें मांगी हैं, ताकि फिल्म को अपनी परफेक्शन के साथ पूरा किया जा सके। इस देरी के चलते रणबीर कपूर ने यश के रास्ते से हटने का फैसला किया है। अब ईद पर सिर्फ यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज होगी, जिस पर जोरों से काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसे कन्नड़ और इंग्लिश दोनों भाषाओं में शूट किया गया है। 'लव एंड वॉर' की नई तारीख जून में संभावित रिपोर्ट्स की मानें तो 'लव एंड वॉर' की नई रिलीज डेट जून 2026 की शुरुआत में तय की जा सकती है। हालांकि इस पर आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही संजय लीला भंसाली इस पर बड़ा ऐलान करेंगे।
Dakhal News
बॉलीवुड के इतिहास में अगर किसी परिवार ने ग्लैमर, अभिनय और परंपरा का संगम बखूबी दिखाया है, तो वह है कपूर खानदान। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, इस परिवार ने पीढ़ियों से भारतीय सिनेमा को नई उचाइयां दी हैं। अब पहली बार, दर्शकों को इस मशहूर परिवार की निजी दुनिया में झांकने का मौका मिलने वाला है। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर 31 अक्टूबर को एक दिलचस्प घोषणा करते हुए अपनी आगामी डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूर्स' का पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में कपूर परिवार के लगभग सभी प्रतिष्ठित सदस्य नजर आ रहे हैं, रणधीर कपूर, बबीता कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर, सभी एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं।नेटफ्लिक्स ने डॉक्यूमेंट्री की घोषणा करते हुए लिखा, "कपूर खानदान का लंच इनवाइट आ गया है, और आप भी आमंत्रित हैं, देखिए 'डाइनिंग विद द कपूर्स', 21 नवंबर को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" यह शो दर्शकों को उस पारिवारिक बंधन की झलक दिखाने का वादा करता है जिसने इस परिवार को दशकों तक बॉलीवुड की धुरी बनाए रखा। डॉक्यूमेंट्री में पारिवारिक किस्से, पुराने संघर्ष, पर्दे के पीछे की हंसी-ठिठोली और वह आत्मीयता होगी जिसने कपूरों को सिर्फ फिल्मी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संस्था बना दिया। दिलचस्प बात यह रही कि इस पोस्टर में जहां कपूर परिवार के लगभग सभी सदस्य मौजूद हैं, वहीं आलिया भट्ट का नाम और चेहरा नजर नहीं आया। अब यह रहस्य तभी खुलेगा जब डॉक्यूमेंट्री स्ट्रीम होगी, क्या आलिया इसमें सरप्राइज एंट्री देने वाली हैं, या इस शो में फोकस केवल 'पुराने और कोर कपूर सदस्यों' पर होगा?'डाइनिंग विद द कपूर्स' सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री नहीं, बल्कि कला, खानदान और खुराक का संगम है, जहां हर बातचीत के साथ यादें परोसी जाएंगी और हर मुस्कान के साथ इतिहास का एक पन्ना खुल जाएगा। कपूर खानदान की इस अनोखी दावत 21 नवंबर को, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। क्योंकि इस बार लंच टेबल पर सिर्फ खाना नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे मशहूर विरासत परोसी जाएगी।
Dakhal News
अभिनेत्री कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल इन दिनों अपने पहले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। फैंस भी इस खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर वायरल हो गई है, जिसने न केवल प्रशंसकों को हैरान किया बल्कि लोगों का गुस्सा भी भड़का दिया। तस्वीर में कैटरीना अपने घर की बालकनी में खड़ी नजर आ रही हैं, बताया जा रहा है कि यह तस्वीर बिना उनकी अनुमति से खींची गई है। निजता के हनन पर मचा बवाल कैटरीना की यह प्राइवेट तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूजर्स ने इसे 'निजता का गंभीर उल्लंघन' करार दिया है। फैंस अभिनेत्री के समर्थन में उतर आए हैं और फोटो लेने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कानूनी कार्रवाई की उठी मांग इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। कई लोगों ने पुलिस और साइबर सेल से कानूनी हस्तक्षेप की मांग की है। सोशल मीडिया पर हैशटैग्स के साथ रिस्पेट प्राइवेसी ट्रेंड कर रहा है। कुछ यूजर्स ने इस घटना की तुलना उस वक्त से की जब आलिया भट्ट की भी बेटी राहा के जन्म के बाद उनकी बिना अनुमति खींची गई तस्वीरें वायरल हुई थीं। आलिया ने तब इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी। कैटरीना की यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या पब्लिक फिगर्स की निजी ज़िंदगी की कोई सीमा नहीं रह गई है? अक्सर स्टार्स को एयरपोर्ट या इवेंट्स में फोटोग्राफरों से कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन घर जैसी निजी जगहों में ऐसी दखलंदाजी ने इंडस्ट्री के भीतर भी चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, अभिनेत्री की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस का रुख साफ है, वे कैटरीना कैफ के साथ मजबूती से खड़े हैं और निजता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा अनन्या पांडे ने हाल ही में अपना 27वां जन्मदिन मनाया और अब वे एक मजेदार वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में अनन्या अपने कथित को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ रही हैं। दोनों जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। बातचीत के दौरान अनन्या का एक बयान फैन्स का ध्यान खींच रहा है, जिसमें उन्होंने मजाक-मजाक में खुद को 'भूल भुलैया 4' की नई मंजुलिका बता दिया।वीडियो में दोनों के बीच प्यारी नोकझोंक देखने को मिलती है। अनन्या मजाकिया लहजे में कहती हैं कि कार्तिक, उनकी फिल्म से उनका गाना काटने की कोशिश कर रहे हैं। यह सुनते ही कार्तिक हंसते हुए जवाब देते हैं, "तुम्हारा गाना? उसमें मैं नहीं हूं क्या?” जिस पर अनन्या तुरंत कहती हैं, 'हमारा गाना।' माहौल में हल्का-फुल्का ठहाका गूंजता है और फिर अनन्या अचानक कह देती हैं, "वैसे मैं 'भूल भुलैया 4' में नई मंजुलिका बनने वाली हूं।" उनके इतना कहते ही कार्तिक मुस्कुराकर कहते हैं, 'सच में? ये तो बड़ी खबर है।' दोनों की इस हंसी-मजाक भरी बातचीत ने फैन्स को उत्साहित कर दिया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई यूजर्स इसे एक संकेत मान रहे हैं कि शायद अनन्या वास्तव में फ्रेंचाइजी की अगली किस्त में नजर आएं।'भूल भुलैया' सीरीज का सफर'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी ने धमाल मचाया था। इसके बाद निर्देशक अनीस बज्मी ने 2022 में 'भूल भुलैया 2' के जरिए कहानी को नई पीढ़ी के लिए फिर से जीवंत किया, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में थे। तीसरा भाग 2024 में रिलीज हुआ, जिसमें कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी नजर आईं। हालांकि 'भूल भुलैया 4' की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है, लेकिन लगातार चल रही चर्चाओं से साफ है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अगर अनन्या पांडे का 'मंजुलिका वाला इशारा' सच निकला, तो ये जोड़ी बड़े परदे पर एक बार फिर धमाका मचा सकती है।
Dakhal News
अभिनेता मानव कौल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बारामूला' अगले महीने दर्शकों के बीच आने को तैयार है। 30 अक्टूबर को इसका ट्रेलर जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। 2 मिनट 13 सेकंड के इस वीडियो में थ्रिल, सस्पेंस और रहस्य का ऐसा ताना-बाना देखने को मिलता है कि रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जम्भाले ने किया है। इसका निर्माण आदित्य के साथ लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने किया है।कश्मीर की धरती पर बुनती है डर और साजिश की कहानी'बारामूला' की कहानी जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर संवेदनशील क्षेत्र बारामूला पर आधारित है। लेकिन इस बार कहानी वादियों की शांति नहीं, बल्कि उस अंधेरे की है, जिसमें एक के बाद एक बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब हो रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक जादूगर की आवाज से होती है, जो कहता है कि वह एक बच्चे को गायब कर सकता है। इसके बाद घटनाओं की ऐसी झड़ी लगती है कि डर और बेचैनी दोनों महसूस होती हैं। फिल्म में मानव कौल एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ डीएसपी सैय्यद रिदवान की भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें इन बच्चों के लगातार गायब होने के मामले की सच्चाई उजागर करने की जिम्मेदारी मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे वह रहस्य के करीब पहुंचते हैं, डर, राजनीति और चालबाजी का नया चेहरा सामने आता है।ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शकों को झकझोर देते हैं, खाली गलियां, घबराए हुए लोग और हर मोड़ पर डर का साया। बच्चे क्यों और कैसे गायब हो रहे हैं? इसके पीछे इंसानी दिमाग है या कुछ और? यही सवाल ट्रेलर खत्म होने तक दिमाग में छा जाता है। मानव कौल का गंभीर अभिनय और सस्पेंस भरा बैकग्राउंड म्यूजिक माहौल को और भयावह बनाता है।'बारामूला' सिनेमाघरों में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। कश्मीर की संवेदनशील पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म रहस्य और मनोवैज्ञानिक थ्रिलर के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं मानी जा रही। अब देखना यह है कि मानव कौल इस चुनौतीभरी भूमिका से दर्शकों का दिल कैसे जीतते हैं।
Dakhal News
एकता कपूर का लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फिलहाल दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता बटोर रहा है। टीआरपी चार्ट में यह शो 'अनुपमा' के बाद दूसरे नंबर पर बना हुआ है। लंबे समय बाद स्मृति ईरानी की छोटे पर्दे पर वापसी ने दर्शकों को खासा खुश किया हैं। हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि यह शो अपने तय समय से पहले ही ऑफ-एयर हो सकता है। हितेन तेजवानी ने दी सफाई शो में करण वीरानी का किरदार निभा रहे अभिनेता हितेन तेजवानी ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि शो बंद हो रहा है या नहीं, क्योंकि मैं नियमित तौर पर शूटिंग नहीं कर रहा हूं। अगर मैं ज्यादा समय सेट पर होता, तो शायद मुझे इस बारे में कुछ अपडेट मिलते।" हितेन ने आगे बताया, "जब हमें इस प्रोजेक्ट के लिए बुलाया गया था, तो यह साफ कहा गया था कि यह पहले की तरह लंबा शो नहीं होगा। इसे एक लिमिटेड सीरीज के रूप में बनाया गया है। अब चैनल या प्रोडक्शन टीम क्या फैसला लेती है, यह मुझे नहीं पता।" 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का प्रसारण 29 जुलाई 2025 से स्टार प्लस पर शुरू हुआ था। लगभग 25 साल बाद स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय (तुलसी-मिहिर) की वापसी ने दर्शकों में पुरानी यादें ताज़ा कर दी हैं। अब शो के भविष्य को लेकर दर्शक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
Dakhal News
आमिर खान पिछली बार फिल्म 'सितारे जमीन पर' लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब आमिर दोबारा सिल्वर स्क्रीन पर लौटने की तैयारी में हैं। इसी बीच उन्हें एक ऐसा सम्मान मिलने जा रहा है, जिसे पाने वाले वह बॉलीवुड के पहले अभिनेता बन जाएंगे। मशहूर कार्टूनिस्ट दिवंगत आर.के. लक्ष्मण को सम्मानित करने के लिए उनके परिवार ने एक विशेष अवॉर्ड शुरू किया है, जिसका नाम 'आरके लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस' है। इस सम्मान के पहले प्राप्तकर्ता आमिर खान चुने गए हैं। इस खास मौके पर परिवार ने संगीत सम्राट ए.आर. रहमान का लाइव कॉन्सर्ट भी आयोजित किया है, जो 23 नवंबर 2025 को पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 5 बजे से होगा।आरके लक्ष्मण की बहू उषा लक्ष्मण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आयोजन लक्ष्मण जी को श्रद्धांजलि देने का खास तरीका है और उनके योगदान को याद करते हुए पहला अवॉर्ड आमिर खान को दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "यह हमारे परिवार की ओर से लक्ष्मण जी के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है।" आरके लक्ष्मण भारत के सबसे प्रतिष्ठित कार्टूनिस्टों में शुमार थे। उनके बनाए किरदार 'कॉमन मैन' और दैनिक कार्टून स्ट्रिप 'यू सेड इट' ने उन्हें खास पहचान दी। उन्होंने अपने भाई आर.के. नारायण की कहानियों पर आधारित क्लासिक टीवी सीरीज 'मालगुडी डेज़' के लिए भी स्केच बनाए। आरके लक्ष्मण का निधन 2015 में पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में 93 वर्ष की आयु में हुआ था।आमिर खान अपने तीन दशक से अधिक के करियर में कई महत्वपूर्ण सम्मान हासिल कर चुके हैं। उनके नाम 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 4 राष्ट्रीय पुरस्कार दर्ज हैं। साल 2003 में उन्हें पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। साल 2017 में चीन सरकार ने भी उन्हें विशेष मानद उपाधि से सम्मानित किया। इस समय आमिर, सनी देओल स्टारर फिल्म 'लाहौर 1947' को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Dakhal News
लंबा इंतजार आखिर खत्म हुआ और 29 अक्टूबर को रिलीज हुए 'महारानी 4' के ट्रेलर ने फिर साबित कर दिया कि रानी भारती की राजनीति अब सिर्फ बिहार की सीमाओं तक सिमटी नहीं रहेगी। हुमा कुरैशी एक बार फिर दर्शकों के सामने लौटी हैं, मगर इस बार उनका लक्ष्य ज्यादा बड़ा, दांव ज्यादा खतरनाक और जंग बेहद निजी। पिछली तीनों किस्तों की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इस सीरीज को देखने के लिए मिनट गिन रहे हैं। कांगड़ा टॉकीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी और सुभाष कपूर के निर्देशन में तैयार यह सियासी गाथा एक नई ऊंचाई छूने को तैयार है। नए सीजन के ट्रेलर में रानी भारती की आंखों में सत्ता की आग और दिल में बदले की धड़कन साफ महसूस होती है।भ्रष्टाचार, साजिशें, दलगत हित और पुरानी दुश्मनी मिलकर सत्ता की अंधेरी शतरंज बिछाती नजर आती है। दर्शक अब सिर्फ बिहार की राजनीति के उतार-चढ़ाव तक सीमित नहीं रहेंगे, क्योंकि इस बार कहानी दिल्ली की गलियों और संसद के गलियारों में ताकत की असली परीक्षा लेगी निर्माताओं ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "इस बार लड़ाई ज्यादा बड़ी, ज्यादा साहसी और बेहद निजी।" यही वाक्य चौथे सीजन की धमाकेदार टोन सेट कर देता है। रानी अब सिर्फ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जमने नहीं आईं, वह तो प्रधानमंत्री की गद्दी को भी हिलाने का दम रखती हैं। हुमा कुरैशी के अलावा, इस सीजन में अमित सियाल, विनीत कुमार, शार्दुल भारद्वाज, कनी कुसरुति और प्रमोद पाठक जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में वापस नजर आएंगे। किरदारों की यह फौज राजनीतिक कहानी को और भी रोचक और तीखा बनाती है। 'महारानी 4' 7 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम की जाएगी। राजनीति शक्ति और बदले के इस नए दौर में, सवाल सिर्फ इतना है कि रानी भारत की महारानी बनेगी या सत्ता की साजिशें एक बार फिर उसे कुचलने की कोशिश करेंगी।
Dakhal News
अभिनेता अभिषेक बच्चन को हाल ही में 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में उनकी फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला। यह उनके करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड है। फिल्म साल 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी और दर्शकों के बीच काफी सराही गई थी। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस उपलब्धि पर उन्हें जमकर बधाइयां दीं, लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने उन पर 'अवॉर्ड खरीदने' का आरोप लगा दिया।अभिषेक ने इन आरोपों पर एक्स पर लिखा, "मैंने कभी कोई पुरस्कार नहीं खरीदा या आक्रामक प्रचार नहीं किया। बस कड़ी मेहनत, खून-पसीना और आंसू हैं, लेकिन मुझे शक है कि आप मेरी बात पर यकीन करेंगे। इसलिए बेहतर यही है कि मैं और मेहनत करूं, ताकि भविष्य में मेरी किसी भी उपलब्धि पर कोई शक न रहे। मैं आपको गलत साबित कर दूंगा, पूरे सम्मान और सौम्यता के साथ।"दरअसल, नवनीत मूंदड़ा नाम के एक यूजर ने आरोप लगाया था कि अभिषेक बच्चन इस बात का उदाहरण हैं कि कैसे अवॉर्ड्स खरीदना और मजबूत पीआर किसी को प्रासंगिक बनाए रख सकता है, भले ही उसके करियर में एक भी सोलो ब्लॉकबस्टर न हो। इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर अभिषेक के समर्थन में फैंस उतर आए। कई यूजर्स ने लिखा कि अभिषेक ने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है और हालिया फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन रही है। करियर का माइलस्टोन साबित हुआ अवॉर्ड आई वांट टू टॉक में अभिषेक ने एक गंभीर सामाजिक विषय पर दमदार अभिनय किया था। समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने उनके प्रदर्शन की तारीफ की थी।
Dakhal News
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अभिनय की शुरुआत करने के बाद अब वे एक गंभीर और देशभक्ति से भरी कहानी लेकर आ रहे हैं 'इक्कीस'। यह फिल्म देश के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखकर दर्शकों में जोश और गर्व दोनों उमड़ आया है। 'वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा' ट्रेलर को शेयर करते हुए मैडॉक फिल्म्स ने लिखा, "वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा! दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं 'इक्कीस'। भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की एक अनकही सच्ची कहानी, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में।" ट्रेलर में दिखी वीरता और जज़्बा करीब दो मिनट लंबे ट्रेलर में अरुण खेत्रपाल के प्रेरणादायक जीवन की झलक दिखाई गई है। सेना में भर्ती से लेकर जंग के मैदान में उनके शौर्यपूर्ण बलिदान तक। शुरुआती दृश्यों में मिलिट्री अकादमी का अनुशासित माहौल नजर आता है, जबकि आगे चलकर युद्ध की तीव्रता और एक युवा सैनिक का जुनून दर्शकों को झकझोर देता है। 'इक्कीस' केवल एक वॉर ड्रामा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा है, जो एक 21 वर्षीय सैनिक की हिम्मत, देशभक्ति और त्याग को सलाम करती है।
Dakhal News
अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी कॉमिक फ्रेंचाइजी 'मस्ती 4' के प्रमोशन में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। 21 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। इसी दौरान अभिनेता ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। रणबीर कपूर स्टारर रामायण: भाग 1 में अहम भूमिका निभाने वाले विवेक ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म से मिली अपनी पूरी फीस एक सामाजिक और इंसानी सरोकार में दान कर दी है। अभिनेता ने अपनी इस भावुक पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि वह कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए हमेशा से कुछ करना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, "मैंने नमित मल्होत्रा (प्रोड्यूसर) से साफ कहा कि मुझे इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं चाहिए। इस रकम का इस्तेमाल उन बच्चे के इलाज के लिए होना चाहिए, जो कैंसर से लड़ रहे हैं। वही सच्ची कमाई है।" रामायण: भाग 1 में विवेक विभीषण का किरदार निभा रहे हैं। यह वह पात्र है जो धर्म की राह चुनते हुए भाई के खिलाफ खड़ा होता है। दिलचस्प बात यह है कि अपने किरदार की तरह ही विवेक ने वास्तविक जीवन में भी एक ऐसा कदम उठाया है जो मानवता के पक्ष में खड़ा नजर आता है। विवेक ओबेरॉय के करियर की रफ्तार इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। 'रामायण' और 'मस्ती 4' के अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की हाई-वोल्टेज फिल्म 'स्पिरिट' में भी नजर आएंगे, जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर अभिनेता ने कहा, "जिंदगी अद्भुत है। मैं बिना किसी दबाव के, सिर्फ अपने जुनून के हिसाब से प्रोजेक्ट चुन रहा हूं। ब्रह्मांड आपको वही लौटाता है जो आप महसूस करते हैं।"
Dakhal News
तमन्ना भाटिया अपने शानदार करियर और स्टाइलिश अंदाज से साउथ भारतीय सिनेमा की स्टार बन चुकी हैं। साथ ही बॉलीवुड में भी उनकी मजबूत पकड़ दिखाई देती है। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी दर्शकों को आकर्षित करती है। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का सफर हमेशा आसान नहीं था। मुंबई में जन्मी होने के बावजूद, उन्हें खुद के ही शहर में अपनी पहचान साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती संघर्ष का दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। तमन्ना का संघर्ष भरा दौर एक इंटरव्यू में तमन्ना ने खुलकर बताया कि साउथ में लगभग एक दशक तक काम करने के बाद, हिंदी सिनेमा में वापसी उनके लिए किसी नए सफर जैसा था। उन्होंने कहा, "मैं हिंदी फिल्मों को देखते हुए पली-बढ़ी हूं। उस संस्कृति को मैं बखूबी समझती हूं, लेकिन जब मैंने हिंदी फिल्मों की ओर कदम बढ़ाया, तो कई चुनौतियां सामने आईं।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि साउथ में उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि मुंबई वालों को उन्हें यह याद दिलाना पड़ता था कि वह यहीं की हैं। तमन्ना के लिए बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों ही बेहद खास हैं। एक जहां उनकी जन्मभूमि है, वहीं दूसरी उनकी कर्मभूमि। अभिनेत्री ने 2005 में हिंदी फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से शुरुआत की थी और एक साल बाद तमिल फिल्म 'केडी' के साथ साउथ में कदम रखा था। फिर 'हैप्पी डेज' और 'कल्लूरी' जैसी फिल्मों ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया। इसके बाद 'बाहुबली' जैसी ऐतिहासिक सफलता ने उन्हें पैन-इंडिया स्टार बना दिया। फिलहाल काम की बात करें तो तमन्ना आखिरी बार 'ओडेला 2' में नजर आई थीं। उनकी कहानी उस कलाकार की है, जो चाहे किसी भी मंच पर क्यों न पहुंचे, अपनी मेहनत और जड़ों से हमेशा जुड़ा रहता है।
Dakhal News
अभिनेत्री अनन्या पांडे की पॉपुलर वेब सीरीज 'कॉल मी बे' अपनी स्टाइलिश दुनिया और ग्लैमरस अंदाज के कारण दर्शकों की फेवरेट बन चुकी है। सीजन 1 के खत्म होते ही फैंस ने सीजन 2 की मांग शुरू कर दी थी। अब इंतजार की घड़ियां कम होती नजर आ रही हैं, क्योंकि मेकर्स ने 'कॉल मी बे 2' को लेकर ताज़ा अपडेट शेयर कर दिया है।नवंबर में शुरू होगी शूटिंगरिपोर्ट्स के अनुसार, अगले महीने यानी नवंबर से इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की पूरी तैयारी है। कॉलिन डी'कुन्हा एक बार फिर निर्देशक के तौर पर इस कहानी को नए ट्विस्ट और ग्लैमर के साथ परोसेंगे। सीजन 1 के तुरंत बाद ही टीम ने अगली कहानी पर काम शुरू कर दिया था। उम्मीद जताई जा रही है कि 'कॉल मी बे 2' साल 2026 में ओटीटी पर दर्शकों से रूबरू होगी।सीजन 1 की तरह इस बार भी शो समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को हल्की-फुल्की रफ्तार में पेश करेगा। पहले सीजन में मी टू का एंगल था। दूसरे सीजन में महिला सशक्तिकरण और दोस्ती की अहमियत पर गहराई से रोशनी डाली जाएगी। पहले सीजन के प्रमुख किरदारों के साथ कहानी आगे बढ़ेगी। हालांकि, नई एंट्री भी शो में ताजगी भर देगी। अनन्या पांडे एक बार फिर अपने फैंशन-फॉरवर्ड अवतार से दर्शकों को लुभाने तैयार हैं। पहला सीजन अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ था।
Dakhal News
भूल भुलैया 3' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन के फैंस उनकी अगली धमाकेदार फिल्म का इंतजार करते-करते मानो सीट बेल्ट लगाए बैठे थे। ऐसे में आखिरकार इंतजार खत्म होता दिख रहा है, क्योंकि अभिनेता अपनी नई क्रिएचर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'नागजिला: नाग लोक का पहला कांड' के साथ बड़े पर्दे पर लौटने को पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता पहले से ही चरम पर है। सूत्रों ने बताया है कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'नागजिला' का पोस्टर शूट पूरा कर लिया है। फिल्म की मुख्य शूटिंग एक नवंबर से शुरू होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की घोषणा अप्रैल 2025 में की गई थी, मगर उस समय जारी किए गए पोस्टर में अभिनेता की पुरानी तस्वीर इस्तेमाल करने पर मेकर्स को सोशल मीडिया पर तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। अब नए पोस्टर की तैयारी के साथ मेकर्स यह दिखाना चाहते हैं कि इस बार सब कुछ धांसू होने वाला है। 'नागजिला' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है, जबकि निर्देशन की कमान मृगदीप सिंह लांबा संभाल रहे हैं। फिल्म में कार्तिक इच्छाधारी नाग प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद की भूमिका निभाएंगे, जो सुनने में जितना विचित्र लगता है, उतना ही मजेदार और अलग अनुभव दर्शकों को देने वाला है। फिल्म को नागपंचमी के मौके पर 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। यानी त्योहार और सिनेमाई जादू का कॉम्बिनेशन साथ-साथ जाने वाला है। कार्तिक सिर्फ 'नागजिला' तक ही सीमित नहीं हैं। उनके पास शानदार प्रोजेक्ट्स की पूरी लाइन लगी है। वे जल्द ही अनन्या पांडे संग 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगे। साथ ही वे श्रीलीला के साथ एक रोमांटिक फिल्म को लेकर भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
Dakhal News
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में नांबी नारायणन की जिंदगी को बड़े परदे पर उतारकर दर्शकों का दिल जीत चुके अभिनेता आर माधवन अब एक और प्रेरणादायक सफर बयां करने आ रहे हैं। उनकी अगली फिल्म 'जीडीएन' का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज होते ही चर्चा का केंद्र बन गया है। इस बार माधवन मशहूर भारतीय इंजीनियर और आविष्कारक जीडी नायडू यानी गोपालस्वामी दोराईस्वामी नायडू की भूमिका में दिखाई देंगे। पहचान पाना हुआ मुश्किल सिर्फ 43 सेकेंड के टीजर में माधवन के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई दे रही है। एक ऐसा अवतार, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है। टीजर में जीडी नायडू को अपने शोध कार्य में डूबा हुआ, आविष्कारों की दुनिया में मग्न दिखाया गया है। वीडियो के साथ मेकर्स ने बेहद प्रभावी पंक्तिया लिखी हैं, जिनमें नायडू की दूरदर्शिता, महत्वाकांक्षा और दृढ़ संकल्प को सलाम किया गया है। गौरतलब है कि जीडी नायडू को उनकी प्रतिभा और कल्पनाशीलता के कारण 'भारत का एडिसन' कहा जाता है। वे केवल एक इंजीनियर नहीं, बल्कि आविष्कारों के अनगिनत अध्यायों के लेखक थे। उनके बनाए उपकरणों और तकनीकों ने भारतीय उद्योग और विज्ञान को नई दिशा दी। माधवन द्वारा ऐसे महान व्यक्तित्व की कहानी दुनिया तक पहुंचना दर्शकों के लिए बेहद रोचक होगा। फिल्म का निर्देशन कृष्णकुमार रामकुमार कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस परियोजना के निर्माता स्वयं आर माधवन और सरिता माधवन हैं, जो दर्शाता है कि इस कहानी को रचनात्मक रूप से बेहद संजीदगी के साथ परदे पर उतारा जाने वाला है। 'जीडीएन' अगले साल 2026 की गर्मियों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Dakhal News
कॉमेडियन और यूट्यूबर आशीष चंचलानी की बहुप्रतीक्षित हाॅरर कॉमेडी वेब सीरीज 'एकाकी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अपने मजेदार कंटेंट और अनोखी कहानी कहने के अंदाज के लिए मशहूर आशीष इस बार हंसी के साथ डर का तड़का लगाने वाले हैं। ट्रेलर के रिलीज होते ही दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। 'एकाकी' कई मायनों में खास है, क्योंकि यह सिर्फ आशीष चंचलानी का एक्टिंग प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनका निर्देशन डेब्यू भी है। इस वेब सीरीज की कहानी, पटकथा और निर्देशन तीनों की जिम्मेदारी आशीष ने खुद संभाली है। इसे उनके ही प्रोडक्शन हाउस एसीवी स्टूडियोज ने बनाया है। डर और हंसी से भरपूर ट्रेलर 2 मिनट 41 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत आशीष की आवाज से होती है, जो अपने दोस्तों को अपने मामा के पुराने बंगले के बारे में बताते हैं। इसके बाद जब वे सब उस रहस्यमयी बंगले में पहुंचते हैं, तो वहां एक के बाद एक अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगती हैं। कहानी में एक पल डर है तो दूसरे ही पल हंसी का फव्वारा, यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इस सीरीज में आशीष चंचलानी के साथ उनके करीबी दोस्त और साथी कलाकार आकाश डोडेजा, हर्ष राणे, रोहित साधवानी, शशांक शेखर, सिद्धांत सरफरे और ग्रिशिम नवानी भी नजर आएंगे। ये सभी कलाकार लंबे समय से आशीष के साथ काम कर चुके हैं और फैंस इन्हें 'आशीष चंचलानी वाइन्स' के जरिए खूब पसंद करते आए हैं। 'एकाकी' का ट्रेलर दर्शकों को इतना पसंद आया है कि सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और रिएक्शन वीडियो पहले ही वायरल होने लगे हैं। यह सीरीज 27 नवंबर को एसीवी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जाएगी। यानी दर्शक इसे बिल्कुल मुफ्त में देख सकेंगे।
Dakhal News
निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म 'वॉर 2' की असफलता के बाद अपनी अगली बड़ी फिल्म 'धूम 4' के निर्देशन से खुद को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अयान ने निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ हुई एक निजी बैठक में इस परियोजना को लेकर अपनी शंकाएं जाहिर कीं। उनका मानना है कि 'वॉर 2' और 'धूम 4' जैसी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्में उनके फिल्ममेकिंग स्टाइल के अनुरूप नहीं हैं, और वे भविष्य में रोमांस और ड्रामा जैसी भावनात्मक कहानियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।सूत्रों के अनुसार अयान मुखर्जी बस श्रीधर राघवन द्वारा लिखी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे, लेकिन कहानी और स्क्रीनप्ले पर उनका ज्यादा हस्तक्षेप नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है, "अयान केवल लिखित स्क्रिप्ट को पर्दे पर उतारने वाले फिल्ममेकर नहीं हैं। वे एक जुनूनी निर्देशक हैं, जो लिखी हुई कहानी से आगे बढ़कर उसे अपने दृष्टिकोण से जीवंत बनाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्होंने 'धूम 4' से अलग होने का फैसला लिया।"अयान का यह फैसला आदित्य चोपड़ा और रणबीर कपूर के साथ चर्चा के बाद लिया गया। दोनों ने अयान के नज़रिए को समझते हुए उनके निर्णय का समर्थन किया। अब अयान पूरी तरह से अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है, और शूटिंग 2026 में शुरू होने की संभावना है। वहीं, दूसरी ओर आदित्य चोपड़ा अब 'धूम 4' के लिए एक नए निर्देशक की तलाश में हैं, जो इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइज़ी को अगले स्तर तक ले जा सके।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर और ऊर्जावान गायक बेनी दयाल के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। सिंगर ने अपनी पत्नी कैथरीन के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए यह गुड न्यूज दी है कि वह दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के उनके करीबियों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया है। पोस्ट में कैथरीन का खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट देखने को मिला, जिसमें वह बेनी दयाल के साथ बेहद प्यारे अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में बेनी अपनी पत्नी के पास खड़े हैं और उनके हाथ में सोनोग्राफी रिपोर्ट है, जिसे देखकर उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और आने वाले बच्चे को लेकर उत्साह तस्वीरों में साफ दिखाई देता है। बेनी ने इस फोटोशूट के साथ एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "हमारी नन्ही सी रोशनी आने वाली है... बेबी दयाल, हमारी नई किरण जल्द ही आने वाली है।" उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज़ ने भी प्यार और बधाईयों की बरसात की है। गायक अरमान मलिक, विशाल ददलानी, दुलकर सलमान और अभिजीत सावंत जैसे सितारों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी और शुभकामनाओं से पोस्ट भर दिया। काम की बात करें तो बेनी दयाल ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने गाए हैं, जिन्होंने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। उनके हिट गानों में 'बदतमीज़ दिल', 'लत लग गई', 'द डिस्को सॉन्ग', 'तू मेरी दोस्त है' और 'तरकीबें' जैसे गीत शामिल हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ उन्होंने साउथ फिल्मों के लिए भी अपनी आवाज दी है और अपने बहुमुखी गाने के अंदाज से हर भाषा में दर्शकों का दिल जीता है।
Dakhal News
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और गायक दिलजीत दोसांझ का नया गाना 'चार्मर' रिलीज हो चुका है, जो दोसांझ के ताजा एलबम ‘ऑरा’ का हिस्सा है। गाने के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। सान्या के डांस मूव्स और स्टाइलिश लुक ने नेटिज़न्स का ध्यान खींच लिया है, वहीं दिलजीत का स्वैग हमेशा की तरह दर्शकों को पसंद आ रहा है।इस म्यूजिक वीडियो में सान्या का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है। दर्शक उनके डांस स्टेप्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 'चार्मर' को राज रंजोध ने लिखा और संगीतबद्ध किया है, जबकि इसे दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज़ दी है। वीडियो का निर्माण एवी स्रा ने किया है। दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने नए एलबम 'ऑरा' को लेकर खूब चर्चा में हैं। इससे पहले 15 अक्टूबर को रिलीज हुए गाने 'हीरे कुफर करें' में मानुषी छिल्लर ने अपने सिज़लिंग मूव्स से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। अब 20 अक्टूबर को रिलीज हुए 'चार्मर' में सान्या मल्होत्रा ने उसी ऊंचे स्तर को और आगे बढ़ा दिया है।वहीं, फिल्मों की बात करें तो सान्या मल्होत्रा को हाल ही में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन, रोहित सराफ और जान्हवी कपूर के साथ देखा गया था। अब वह निर्देशक अनुराग कश्यप की आगामी फिल्म 'बंदर' में नजर आने वाली हैं।
Dakhal News
साउथ भारतीय सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी ने कुछ महीने पहले अपनी 157वीं फिल्म 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' की घोषणा करते हुए प्रशंसकों में उत्साह भर दिया था। अब इस फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने तेलुगु सिनेमा प्रेमियों के बीच रोमांच बढ़ा दिया है। अभिनेता ने एक खास वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया है कि इस भव्य फिल्म में अब सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती भी नजर आने वाले हैं। यह पहली बार होगा जब तेलुगु इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार, चिरंजीवी और वेंकटेश एक ही फिल्म में साथ काम करते हुए दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज देंगे। इस फिल्म का निर्देशन लोकप्रिय फिल्मकार अनिल रविपुडी कर रहे हैं, जो अपनी मसाला एंटरटेनर्स के लिए जाने जाते हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण साहू गारपति और सुष्मिता कोनिडेला (चिरंजीवी की बेटी) कर रही हैं। निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसमें भावनाओं, एक्शन और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। वीडियो जारी करते हुए निर्देशक अनिल रविपुडी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, "हर फिल्ममेकर की जिंदगी में कुछ पल ऐसे आते हैं जो बिल्कुल जादुई महसूस होते हैं, और मेरे लिए यह उन्हीं पलों में से एक है। तेलुगु सिनेमा के दो महान सितारों मेगास्टार चिरंजीवी गरु और विक्ट्री वेंकटेश गरु को एक साथ पर्दे पर लाना मेरे करियर का सबसे गर्व का क्षण है। वहीं चिरंजीवी ने अपने पोस्ट में लिखा, मेरे प्रिय मित्र विजय का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। वेंकटेश अब हमारे 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' परिवार का हिस्सा हैं। आइए, इस संक्रांति 2026 पर सिनेमाघरों में मिलकर इस खुशी का जश्न मनाएं।"
Dakhal News
एक तरफ प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी एक और भव्य प्रस्तुति 'बाहुबली: द एपिक' सुर्खियों में छाई हुई है। यह फिल्म खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि इसमें 'बाहुबली' के दोनों हिस्सों के चुनिंदा और कुछ पहले कभी न देखे गए सीक्वेंस को नवीन रूप में पिरोकर पेश किया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही बाहुबली का नया रूप सोशल मीडिया के रणभूमि में आग की लपटों सा फैल गया। अब देखना यह है कि जनता कैसा प्रतिक्रिया दे रही है। माहिष्मति फिर आकर्षण का केंद्र 'बाहुबली: द एपिक' के जरिए निर्देशक एसएस राजामौली ने एक बार फिर दर्शकों को माहिष्मति के वैभवशाली साम्राज्य में पहुंचा दिया है। पुराने प्रशंसक जहां यादों की नदी में डुबकी लगा रहे हैं, वहीं नई पीढ़ी बाहुबली की महागाथा से अचंभित होकर उसकी तारीफ कर रही है। दर्शकों का कहना है कि ट्रेलर ने 'बाहुबली: द बिगनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को बेहद सहज तरीके से एक सूत्र में बांध दिया है। 31 अक्टूबर को होगा भव्य आगमन फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा गया है, "2 फिल्में, एक अद्भुत सिनेमाई अनुभव! प्रस्तुत है एसएस राजामौली की 'बाहुबली: द एपिक'।' यह महाकाव्य 31 अक्टूबर 2025 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रहा है। लगभग 3 घंटे 40 मिनट से ज्यादा के रनटाइम वाली इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों का उत्साह अब आसमान छू रहा है। 10 साल की सफलता का महामंगल 'बाहुबली: द बिगनिंग' और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' की ऐतिहासिक सफलता के बाद राजामौली इस नई प्रस्तुति को फ्रेंचाइजी की 10वीं वर्षगांठ का उत्सव बता रहे हैं। 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई पहली फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों ने जादू बिखेरा था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। वहीं 'बाहुबली 2' ने 1,800 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई कर भारतीय सिनेमा को वैश्विक मानचित्र पर स्वर्णाक्षरों में दर्ज कर दिया।
Dakhal News
आयुष्मान खुराना की 'थामा' और हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्टूबर को एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। शुरुआती दिनों में दोनों फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन चौथे दिन आते-आते इनकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद, कम बजट में बनी 'एक दीवाने की दीवानियत' बड़े कद वाली 'थामा' को कड़ी चुनौती दे रही है। सिंगल डिजिट में पहुंच गई 'थामा' की कमाई मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर कदम रखा था। हालांकि, दूसरे और तीसरे दिन कमाई में थोड़ी गिरावट आई और चौथे दिन फिल्म का कारोबार काफी धीमा रहा। तीसरे दिन 13 करोड़ कमाने के बाद फिल्म चौथे दिन केवल 9.55 करोड़ तक सिमट गई। लगभग 145 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी यह फिल्म अभी तक भारत में 65.63 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है। ऐसे में बजट वसूलने की राह अभी लंबी दिख रही है। 'थामा' की कहानी 'मुंज्या' के निर्देशक आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी 'थामा' को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की कहानी आलोक गोयल (आयुष्मान खुराना) के इर्दगिर्द घूमती है, जो जंगल के बीच ट्रेकिंग के दौरान भालू के हमले का शिकार होता है। उसी वक्त प्रकट होती है रहस्यमयी ताड़का (रश्मिका मंदाना), जो उसकी जान बचाती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आते हैं। कम बजट की फिल्म का दमदार प्रदर्शन 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे की लोकप्रियता काफी बढ़ी है और इसका फायदा 'एक दीवाने की दीवानियत' को मिलता दिख रहा है। तीसरे दिन 6 करोड़ और चौथे दिन 5.5 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने अब तक 28 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म मात्र 30 करोड़ के बजट में बनी है और जल्द ही बजट वसूली के करीब पहुंच रही है। मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक दबंग नेता के बेटे विक्रमादित्य भोसले (हर्षवर्धन) की है, जो एक सुपरस्टार अभिनेत्री (सोनम) के प्यार में पड़कर हर हद पार कर जाता है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड तक यह फिल्म अपनी लागत से आगे निकल जाएगी। कम कमाई के बावजूद 'थामा' पर भारी पड़ती यह फिल्म बॉक्स ऑफिस जंग में जीत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।
Dakhal News
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की जमकर तारीफ की। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुए 22 दिन पूरे कर चुकी है और अल्लू ने इसे देखकर अपना अनुभव शेयर किया। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अल्लू ने पोस्ट में लिखा, "कल रात 'कांतारा चैप्टर 1' देखी। वाह, क्या फिल्म है। मैं इसे देखते हुए मंत्रमुग्ध था। लेखक, निर्देशक और अभिनेता के तौर पर वन मैन शो के लिए ऋषभ को बधाई। उन्होंने हर चीज में कुशलता हासिल की है।" उन्होंने आगे निर्माता वी. किरणगंदुर और पूरी होम्बले फिल्म्स टीम की भी तारीफ की और लिखा, "अनुभव शेयर करने के लिए शब्द कम पड़ गए। ढेर सारा प्यार और सम्मान।" अल्लू के इस पोस्ट पर फिल्म के लेखक, निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए उनका धन्यवाद किया। बॉक्स ऑफिस का धमाल 'कांतारा चैप्टर 1' का निर्माण होम्बले फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज हुई थी और सिर्फ 22 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 564 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर चुकी है। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' की प्रीक्वल है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों ही इस फिल्म और ऋषभ शेट्टी के काम की जमकर सराहना कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की तारीफ ने इस फिल्म की सफलता में चार चांद लगा दिए हैं और सोशल मीडिया पर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
Dakhal News
बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के शानदार कलाकार रणवीर शौरी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में किए गए अपने उस बयान "काम होता तो मैं यहां नहीं होता' के बाद अब वह बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी पंजाबी कॉमेडी फिल्म 'जस्सी वेड्स जस्सी' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसमें भरपूर मनोरंजन का वादा झलकता है।इस फिल्म में रणवीर के साथ अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर और अभिनेता हर्षवर्धन सिंह देव भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर की झलक बताती है कि कहानी में रोमांस, कॉमेडी और एक्शन का मजेदार संयोजन देखने को मिलेगा। रणवीर जहां एक दिलफेंक आशिक की भूमिका में हैं, वहीं सिकंदर दबंग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म की कहानी में एक रोचक टकराव पैदा करता है।फिल्म का निर्देशन परन बावा ने किया है, जो इससे पहले 'रंग दे बसंती' और 'अंग्रेजी मीडियम' जैसी फिल्मों में निर्देशन टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस बार वह पूरी तरह कॉमेडी रोमांस की कमान संभालते दिखाई देंगे। कहानी पुराने जमाने की पॉप कल्चर व आकर्षण को आज के दर्शकों के स्वाद के साथ मिलाती नजर आएगी। 'जस्सी वेड्स जस्सी' 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है और साफ संकेत देता है कि यह फिल्म पंजाबी एंटरटेनमेंट में हंसी का नया धमाका करने वाली है।
Dakhal News
अरशद वारसी उन चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने फिल्मी दुनिया में बिना किसी गॉडफादर के कदम रखा और अपनी मेहनत, सादगी और शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। कभी कॉमेडी से लोगों को हंसी के समुंदर में डुबो देने वाले अरशद, तो कभी गंभीर किरदारों में दर्शकों की सांसें रोक देने वाले अरशद। यही उनकी असली पहचान बन चुकी है। हाल ही में अक्षय कुमार के साथ रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी न उतरी हो, मगर अरशद की परफॉर्मेंस फिर भी दर्शकों की वाहवाही लूट ले गई। अरशद दिए एक इंटरव्यू में कहा, "कॉमेडी करने वालों की सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि लोग उन्हें हंसने तक सीमित मान लेते हैं। जब वही अभिनेता गंभीर किरदार निभाता है तो दर्शकों को उसे स्वीकारने में समय लगता है। कई कलाकार इसी दीवार से वापस लौट जाते हैं। मेरी किस्मत अच्छी रही कि मैं इस दीवार को तोड़ पाया। फिल्म 'शहर' के बाद मुझे खुद पर ज्यादा भरोसा हुआ।" अब हिट-फ्लॉप का दबाव नहीं करीब 27 साल से फिल्मी दुनिया में सक्रिय अरशद सफलता और विफलताओं के खेल को बारीकी से समझ चुके हैं। वे कहते हैं, "आप कितनी ही मेहनत क्यों न कर लो, अगर फिल्म नहीं चली तो किसी को फर्क नहीं पड़ता। वहीं अगर फिल्म चल गई, चाहे एक्टिंग औसत ही क्यों न हो, सब आपको सर पर बिठा लेते हैं। अब मेरे लिए हिट या फ्लॉप मायने नहीं रखती। इंडस्ट्री जानती है कि मैं यहां रहने आया हूं। आज नहीं तो कल एक बड़ी हिट मैं दे ही दूंगा।" थ्रिलर के रोमांच में ढला नया अवतार इन दिनों अरशद अपनी नई फिल्म 'भागवत चैप्टर 1' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ जितेंद्र मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। कहानी एक ऐसे अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपराध करने के बाद कोई सुराग ही नहीं छोड़ता। इस दिलचस्प बिल्लू-चूहे के खेल पर अरशद कहते हैं, "थ्रिलर फिल्मों का रोमांच ही अलग होता है। इस स्क्रिप्ट ने मुझे खींच लिया। मेरा किरदार उस शातिर अपराधी को पकड़ने के पीछे पड़ा है, जिसे पकड़ना मानो असंभव हो। यही चुनौती फिल्म की ताकत है।" आने वाली फिल्मों की कतार कास्टिंग को आधी जीत मानने वाले अरशद के पास आने वाले समय में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। वे जल्द ही 'हक' में दिखाई देंगे। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' और अक्षय कुमार स्टारर बड़ी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' भी उनके खाते में जुड़ी हुई है। अरशद वारसी का विश्वास साफ है। दर्शकों का प्यार ही उनका असली पुरस्कार है और इससे बड़ा कोई जॉली एलएलबी उनके लिए हो ही नहीं सकता।
Dakhal News
साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने दिवाली के शुभ अवसर पर एक बार फिर से अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। यह स्टार कपल अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहा है। दोनों ने यह खूबसूरत खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि इस साल की दिवाली उनके जीवन में दोगुनी खुशी लेकर आई है।दिवाली पर मिला सबसे बड़ा तोहफाराम चरण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके घर पर रौनक देखने लायक है। वीडियो में परिवार और करीबी दोस्त उपासना को बधाइयां देते और गले लगाते नजर आ रहे हैं। हर तरफ खुशी का माहौल है, मेहमान तोहफे और आशीर्वाद लेकर आए हैं, और उपासना के चेहरे पर मातृत्व की चमक साफ झलक रही है। वीडियो के अंत में लिखा है, "नई शुरुआत" जिसने फैंस के दिलों को छू लिया। कैप्शन में राम ने लिखा, "यह दिवाली दोगुने जश्न, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वाद के साथ थी।"राम चरण और उपासना ने जून 2023 में अपनी बेटी 'क्लिन कारा कोनिडेला' का स्वागत किया था। बेटी के जन्म के बाद से ही यह कपल अपनी फैमिली मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर करता रहा है। अब जब उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के आने की सूचना दी है, तो फैंस के बीच उत्साह दोगुना हो गया है। राम चरण और उपासना की जोड़ी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनी जाती है। दोनों ने 2012 में शादी की थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने साथ में कई मील के पत्थर तय किए हैं। जहां राम चरण अपने सुपरहिट फिल्मों और शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं, वहीं उपासना अपोलो हॉस्पिटल ग्रुप की वाइस-चेयरपर्सन हैं और सोशल वर्क में भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं।
Dakhal News
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया है, बल्कि 'थामा' जैसी बड़ी रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग दर्ज की थी, वहीं दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का कुल दो दिन का कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपये हो चुका है। लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब अपनी लागत वसूल करने के बेहद करीब पहुंच गई है और अगर यही रफ्तार बनी रही तो आने वाले दिनों में इसे हिट घोषित किया जा सकता है।सोनम और हर्षवर्धन की केमिस्ट्री बनी आकर्षण का केंद्रफिल्म देखने के बाद दर्शक हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि हर्षवर्धन ने 'सनम तेरी कसम' के बाद फिर से अपने रोमांटिक और जुनूनी अंदाज़ से दर्शकों को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म को 'इमोशनल और पैशनेट लव स्टोरी' बताया है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है, जो अपनी इमोशनल और मसालेदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं।
Dakhal News
कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और मासूम कन्फ्यूजन से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। लंबे समय से चर्चा में रही उनकी फिल्म 'किस किसी को प्यार करूं 2' को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। 23 अक्टूबर को निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट और स्टारकास्ट का खुलासा कर दिया है।फिल्म का पहला भाग, 'किस किसको प्यार करूं' (2015), अब्बास-मस्तान की जोड़ी द्वारा निर्देशित था और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। कपिल शर्मा ने उस फिल्म में चार पत्नियों और एक गर्लफ्रेंड के बीच फंसे एक भोलेभाले आदमी की भूमिका निभाई थी, जिसने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। अब करीब एक दशक बाद, इस ब्लॉकबस्टर कॉमेडी का सीक्वल लेकर कपिल फिर से दर्शकों के सामने लौट रहे हैं। निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म का पोस्टर और टीज़र वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। पोस्टर में कपिल शर्मा अपने चारों ओर बैठी चार दुल्हनों के साथ नजर आ रहे हैं और उनके चेहरों से आखिरकार पर्दा उठ चुका है। इस बार कपिल के साथ स्क्रीन पर मनजोत सिंह, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आयशा खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। टीज़र में कपिल का ट्रेडमार्क ह्यूमर और मजेदार कन्फ्यूजन देखने को मिला। वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह एक बार फिर उनका किरदार चार-चार शादियों और एक नई उलझन में फंस जाता है। साथ ही, मेकर्स ने टीज़र के साथ लिखा, "तैयार हो जाइए, दोगुने कन्फ्यूजन और चार गुना मस्ती के लिए।"12 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी फिल्माफिल्म निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'किस किसी को प्यार करूं 2' 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म क्रिसमस वीकेंड से ठीक पहले रिलीज हो रही है, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। जैसे ही पोस्टर और रिलीज डेट सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। टेलीविजन से लेकर ओटीटी और बड़े पर्दे तक, कपिल शर्मा ने हमेशा अपनी कॉमेडी और दिल छू लेने वाली अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में 'ज्विगाटो' जैसी संवेदनशील फिल्मों से उन्होंने अपने अभिनय का गंभीर पक्ष भी दिखाया था। अब वह फिर से अपनी क्लासिक कॉमिक ज़ोन में लौट रहे हैं, जिससे दर्शक काफी उत्साहित हैं।
Dakhal News
साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी आगामी पीरियड-एक्शन फिल्म, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं, दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है। दिवाली के शुभ अवसर पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसने प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी। वहीं अब, 22 अक्टूबर को निर्माताओं ने फिल्म का एक और प्रभावशाली पोस्टर शेयर किया है और इसके साथ घोषणा की है कि फिल्म का टाइटल 23 अक्टूबर को रिवील किया जाएगा।नए पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। पोस्टर में प्रभास का पूरा लुक तो नहीं दिखाया गया, लेकिन उनकी शक्तिशाली मौजूदगी महसूस की जा सकती है। बैकग्राउंड में ग्रेट ब्रिटेन का झंडा दिखाई दे रहा है, जबकि उस पर संस्कृत श्लोक में लिखा है, "पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः", जिसका अर्थ है "कर्ण पाण्डवों के पक्ष में खड़ा है।" यह लाइन अपने आप में रहस्य और गहराई समेटे हुए है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासन काल पर आधारित हो सकती है।फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा है कि यह प्रोजेक्ट प्रभास के करियर की सबसे महत्त्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है, जो इतिहास, वीरता और देशभक्ति की भावना को एक नए स्तर पर पेश करेगी। अगर रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए, तो फिल्म में प्रभास एक स्वतंत्रता सेनानी या भारतीय योद्धा के किरदार में नजर आ सकते हैं, जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में एक निर्णायक भूमिका निभाता है।इस बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर फिल्म से जुड़ी चर्चाएं जोरों पर हैं। वहां कई यूजर्स का दावा है कि फिल्म का संभावित टाइटल 'फौजी' हो सकता है। हालांकि, निर्माताओं ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब सभी की निगाहें 23 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब आखिरकार इस रहस्यमय फिल्म का नाम और शायद प्रभास का लुक भी सामने आएगा। हनु राघवपुडी अपने शानदार विज़ुअल्स और भावनात्मक कहानी कहने की शैली के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में प्रभास जैसे पैन-इंडिया स्टार के साथ उनकी यह जोड़ी दर्शकों के लिए एक भव्य सिनेमाई अनुभव लेकर आने वाली है। दिवाली के बाद यह पोस्टर रिलीज दर्शकों के लिए किसी त्योहारी तोहफे से कम नहीं रहा, जिसने प्रभास की नई फिल्म को लेकर उम्मीदों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे भारतीय सिनेमा के 'मास्टर ऑफ यूनिकनेस' हैं। अपनी पहली दिवाली रिलीज़, दिनेश विज़न के प्रोडक्शन में बनी 'थामा' (मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स) के साथ आयुष्मान ने अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। फिल्म ने पहले ही दिन 24 करोड़ (नेट) की शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इस शानदार शुरुआत के साथ आयुष्मान ने 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंजा' जैसी ऑरिजिन स्टोरीज़ की ओपनिंग रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, जिससे मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की नींव और मजबूत हो गई है।आयुष्मान ने शेयर की अपनी खुशीअपनी दिवाली डेब्यू फिल्म की ऐतिहासिक सफलता पर आयुष्मान खुराना ने कहा, "मैं एक एंटरटेनर हूं, इसलिए लोगों को 'थामा' और मेरे परफॉर्मेंस को इतने प्यार से एंजॉय करते देखना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। जब दिनेश विज़न ने बताया कि 'थामा' दिवाली पर रिलीज़ होगी, मैं रोमांचित हो गया था। बचपन में मैं परिवार के साथ थिएटर में सुपरस्टार्स की फिल्में देखने जाता था और आज मैं अपने परिवार के साथ अपनी फिल्म देखने गया। यह अहसास अविश्वसनीय है।"आयुष्मान ने कहा कि दिवाली रिलीज़ उनका एक लाइफटाइम ड्रीम था और 'थामा' के ज़रिए वह सपना साकार हुआ है। उन्होंने जोड़ा, "यह मेरे और मेरे करियर के लिए बड़ी फिल्म है। मैंने हमेशा यूनिक और क्वर्की कहानियों को चुना है और अब उसी स्टाइल की फिल्म को दिवाली पर इतनी सफलता मिलना मेरे लिए एक आशीर्वाद है। यह मेरे हिंदी सिनेमा के सफर की एक बड़ी उपलब्धि है। मैं दिनेश विज़न का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने का मौका दिया जिसका कोई रेफरेंस नहीं था, एक भारतीय 'बेताल'। दर्शकों को इस किरदार के साथ जुड़ते देखना और थिएटर में उनकी खुशी महसूस करना मेरे लिए पागलपन भरा और खूबसूरत अनुभव है।"दिवाली वीकेंड पर 'थामा' की शानदार ओपनिंग ने यह साबित कर दिया है कि आयुष्मान खुराना अब सिर्फ 'कंटेंट स्टार' नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार की श्रेणी में मजबूती से खड़े हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' दिवाली के शुभ अवसर पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी थी। अब फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन सामने आ गया है, और शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि फिल्म ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है।पहले दिन का कलेक्शनसैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार 'एक दीवाने की दीवानियत' ने अपने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह आंकड़ा फिल्म के कुल 30 करोड़ रुपये के बजट के हिसाब से एक मजबूत शुरुआत माना जा रहा है। हालांकि, फिल्म की टक्कर एक तरफ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर 'थामा' से थी, वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है। इसके बावजूद हर्षवर्धन और सोनम की इस फिल्म ने अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है।कहानी और प्रदर्शन पर दर्शकों की राय'एक दीवाने की दीवानियत' एक रोमांस, जुनून और बदले से भरी कहानी है, जिसमें प्रेम की तीव्रता और भावनाओं का टकराव देखने को मिलता है। दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के संगीत, सिनेमैटोग्राफी और हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की केमिस्ट्री की सराहना की है। हालांकि कुछ दर्शकों ने इसे 'वन-टाइम वॉच' बताया है, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में हर्षवर्धन और सोनम के अलावा शाद रंधावा और सचिन खेडेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। निर्देशन की कमान मिलाप मिलन जावेरी ने संभाली है, जबकि इसे प्ले डीएमएफ के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। संगीत और संवाद दोनों ही दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी का 20 अक्टूबर को निधन हो गया। दिवाली के अवसर पर आई इस दुखद खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है। असरानी जी, जिन्होंने दशकों तक अपने अद्भुत अभिनय और हास्य प्रतिभा से लोगों का दिल जीता, अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करीबी मित्र और वरिष्ठ कलाकार असरानी को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "प्रिय असरानीजी! अपने व्यक्तित्व से दुनिया को बेहतर जगह बनाने के लिए धन्यवाद, ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों रूपों में! हम आपको बहुत याद करेंगे, लेकिन सिनेमा और लोगों को हंसाने की आपकी क्षमता आपको आने वाले सालों तक अमर रखेगी। ओम शांति।" अनुपम ने वीडियो संदेश में कहा, "थोड़ी देर पहले असरानी जी के बारे में पता चला और मन बहुत दुखी हो गया। पिछले हफ्ते ही उनसे बात हुई थी, वो शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि वो मेरे एक्टिंग स्कूल में एक मास्टरक्लास लेने आना चाहते हैं।" अनुपम ने यह भी याद किया कि असरानी न केवल एक शानदार कॉमेडियन थे बल्कि एक बेहतरीन शिक्षक भी रहे। उन्होंने (फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) में कई मशहूर कलाकारों को अभिनय सिखाया था। 84 वर्ष की आयु में असरानी का निधन हुआ, हालांकि अभी तक उनकी मृत्यु का कारण सामने नहीं आया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज स्थित शास्त्री नगर श्मशान घाट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया। असरानी जी की विदाई से हिंदी सिनेमा ने न केवल एक प्रतिभाशाली अभिनेता, बल्कि एक सच्चे कलाकार और इंसान को खो दिया है।
Dakhal News
ब्लॉकबस्टर कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को ही दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब इस सुपरहिट सीरीज पर आधारित रियलिटी शो 'स्क्विड गेम: द चैलेंज 2' आपके मनोरंजन के लिए आ रहा है। इस शो में एक बार फिर 456 खिलाड़ी लगभग 40 करोड़ रुपये के इनाम के लिए मुकाबला करते नजर आएंगे। यानी दर्शकों को फिर से खतरनाक और रोमांच से भरे खूनी खेल का अनुभव मिलने वाला है। 'स्क्विड गेम: द चैलेंज 2' को अगले महीने रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने इसका शेड्यूल तीन हफ्तों का तय किया है, जिसके तहत एपिसोड 1 से 4 को 4 नवंबर को, एपिसोड 5 से 8 को 11 नवंबर को और अंतिम एपिसोड (9) को 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो का टीज़र पहले ही जारी हो चुका है, जिसने दर्शकों में उत्साह और जिज्ञासा बढ़ा दी है। इस रियलिटी शो में 'सेलिंग सनसेट' के कई मशहूर प्रतियोगी इस खूनी खेल में हिस्सा लेते नजर आएंगे। इनमें क्रिसहेल स्टॉज, चेल्सी लाजकानी, ब्रे टिएसी, एम्मा हर्नान, रोमेन बोनट, मैरी बोनट, अलाना गोल्ड, अमांजा स्मिथ, सैंड्रा वेरगारा, निकोल यंग और जेसन ओपेनहाइम जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, बाकी प्रतिभागियों के नाम और चेहरे का खुलासा सीरीज की रिलीज के करीब किया जाएगा।
Dakhal News
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक असरानी का सोमवार शाम निधन हो गया। 84 वर्षीय असरानी का निधन मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में हुआ। सांताक्रूज के शास्त्री नगर श्मशान घाट पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह खबर पूरे फिल्म उद्योग के लिए गहरा सदमा लेकर आई। असरानी ने निधन से कुछ ही घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिवाली 2025 की शुभकामनाएं शेयर की थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने मौत से कुछ समय पहले अपनी पत्नी मंजू असरानी से कहा था कि उनकी मृत्यु पर कोई शोर-शराबा न किया जाए। इसी कारण परिवार ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के चुपचाप उनका अंतिम संस्कार कर दिया। 350 से अधिक फिल्मों में दिखा असरानी का जादू असरानी का फिल्मी सफर 1960 के दशक में शुरू हुआ था और उन्होंने अपने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। कॉमेडी और गंभीर दोनों ही भूमिकाओं में असरानी ने अपनी अलग छाप छोड़ी। 1970 के दशक में वे बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय चरित्र अभिनेताओं में गिने जाते थे। उन्होंने 'मेरे अपने', 'कोशिश', 'बावर्ची', 'परिचय', 'अभिमान', 'चुपके-चुपके', 'छोटी सी बात', और 'रफू चक्कर' जैसी यादगार फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी 'शोले' में निभाई गई सनकी जेलर की भूमिका आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है। इसके अलावा वे बाद के वर्षों में 'भूल भुलैया', 'धमाल', 'ऑल द बेस्ट', 'वेलकम', 'आर... राजकुमार' और 'बंटी और बबली 2' जैसी हिट फिल्मों में भी नजर आए। जयपुर से मुंबई तक का सफर 1 जनवरी 1941 को जयपुर के एक सिंधी हिंदू परिवार में जन्मे असरानी ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने 1960 से 1962 तक ललित कला भवन, ठक्कर से अभिनय की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वे मुंबई आ गए, जहां उनकी मुलाकात किशोर साहू और ऋषिकेश मुखर्जी जैसे फिल्मकारों से हुई। उनके सुझाव पर असरानी ने प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और फिल्मों में कदम रखा। हिंदी फिल्मों के अलावा असरानी ने गुजराती सिनेमा में भी अपना योगदान दिया। वे न केवल एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि निर्देशन के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। बॉलीवुड के इस महान कलाकार की विदाई ने सिनेमा जगत में एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है। उनकी अदाकारी, सहज हास्य और जीवंत संवाद डिलीवरी ने पीढ़ियों तक दर्शकों का मनोरंजन किया, और अब वे यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।
Dakhal News
साल 2019 में आई रोमांटिक कॉमेडी ‘पति पत्नी और वो’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। अब इसी फिल्म का सीक्वल 'पति पत्नी और वो दो' आने के लिए तैयार है, जिसमें इस बार आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म के नए पोस्टर और रिलीज डेट की घोषणा के बाद दर्शकों में उत्साह चरम पर है।तीन-तीन हीरोइनों संग दिखेंगे आयुष्मानफिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि इस बार कहानी में तिगुना ट्विस्ट देखने को मिलेगा। फिल्म में आयुष्मान के साथ तीन अभिनेत्रियां नज़र आएंगी, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी। जहां पिछली फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे थीं, वहीं इस बार तीनों हीरोइनों के साथ आयुष्मान की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। 'पति पत्नी और वो दो' अगले साल 4 मार्च 2026 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। रिलीज डेट की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं तेज़ हैं। जहां आयुष्मान के फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं, वहीं कुछ दर्शक कार्तिक आर्यन की अनुपस्थिति को मिस कर रहे हैं।प्रजापति पांडे के किरदार में आयुष्मानफिल्म में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे का किरदार निभाते दिखेंगे। यह पहला मौका होगा जब वे सारा, रकुल और वामिका के साथ एक ही फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर होगी। इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के बैनर तले किया जा रहा है और इसका निर्देशन एक बार फिर मुदस्सर अजीज कर रहे हैं, जिन्होंने पहली फिल्म को भी निर्देशित किया था। दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार भी फिल्म पिछली की तरह हंसी और रोमांस से भरपूर मनोरंजन पेश करेगी।
Dakhal News
बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक 'खलनायक 2' एक बार फिर चर्चा में है। सुभाष घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने न केवल संजय दत्त को 'खलनायक' की पहचान दी थी, बल्कि 90 के दशक के सिनेमा को भी नया मोड़ दिया था। अब 'खलनायक' के सीक्वल की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है और खुद निर्देशक सुभाष घई ने इसके बारे में खुलकर बात की है।एक इंटरव्यू के दौरान घई ने बताया कि उन्होंने 'खलनायक' के अधिकार बेच दिए हैं और अब इस फिल्म को एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स में ढाला जाएगा। उन्होंने कहा, "खलनायक को नए जमाने के दर्शकों के लिए एक बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। मैं इसे निर्देशित नहीं कर रहा, क्योंकि अब मेरी उम्र 80 साल है। लेकिन मैं क्रिएटिव तौर पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ा रहूंगा और टीम को मार्गदर्शन दूंगा। हमसे कई बड़े प्रोडक्शन हाउस सीक्वल के अधिकारों के लिए संपर्क कर रहे थे। अब हमने एक स्टूडियो को इसके राइट्स दे दिए हैं। संजय दत्त निश्चित तौर पर फिल्म में नजर आएंगे।"जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म का आइकॉनिक गाना 'चोली के पीछे क्या है' सीक्वल में शामिल किया जाएगा, तो उन्होंने बताया, "अधिकारों में पूरी स्क्रिप्ट, किरदार, कहानी, डायलॉग और संगीत शामिल हैं। इसलिए 'खलनायक' के गानों को भी नए रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।" हालांकि, सीक्वल के निर्देशक और मुख्य कलाकारों के नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं। लेकिन इस घोषणा के बाद फिल्म के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।गौरतलब है कि 1993 में रिलीज हुई 'खलनायक' में संजय दत्त ने बलराम प्रसाद उर्फ बल्लू नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में थे। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते थे और अपने गानों, खासकर 'चोली के पीछे' और 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' के लिए यादगार बन गई थी। अब 32 साल बाद, संजू बाबा को एक बार फिर उसी अंदाज में देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। 'खलनायक 2' पर काम जोरों पर है, और उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसके कास्ट और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।
Dakhal News
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए हुए है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने 16 दिनों के भीतर जबरदस्त कमाई करते हुए आखिरकार 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले ली है। हालांकि कारोबारी दिनों में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई थी, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे शनिवार यानी 17 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर करीब 12.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इससे एक दिन पहले 16 अक्टूबर को फिल्म का कलेक्शन 8.5 करोड़ रुपये रहा था। वीकेंड और दिवाली के माहौल का फायदा ऋषभ शेट्टी की फिल्म को साफ तौर पर मिल रहा है। कुल मिलाकर, रिलीज के 17वें दिन तक 'कांतारा चैप्टर 1' का कलेक्शन 506.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब इसकी नजरें विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' के रिकॉर्ड पर टिकी हैं, जिसने अब तक 603 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर अब ऋषभ की फिल्म को कड़ी टक्कर देने आ रही है आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा', जो 21 अक्टूबर (दिवाली) के मौके पर रिलीज होगी
Dakhal News
फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 24 साल की उम्र में जायरा ने निकाह कर लिया है। उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को चौंका दिया।'दंगल' में गीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली जायरा ने दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह निकाहनामा पर दस्तखत करती नजर आ रही हैं। उनके हाथों में मेहंदी लगी है, जिस पर उनके शौहर का नाम लिखा दिख रहा है। जायरा ने हाथों में खूबसूरत अंगूठी भी पहनी हुई है। दूसरी तस्वीर में वे अपने जीवनसाथी के साथ चांद को निहारती नजर आती हैं। जायरा ने तस्वीरों के कैप्शन में बस तीन शब्द लिखे, "कबूल है X3", जिससे यह साफ हो गया कि उन्होंने निकाह कर लिया है। हालांकि, उन्होंने अपने पति का नाम या चेहरा दोनों में से कोई भी शेयर नहीं किया। तस्वीरों में दोनों का चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ है। अपने निकाह के दिन जायरा ने सुर्ख लाल लहंगा पहना, जबकि उनके दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। गौरतलब है कि जायरा वसीम ने साल 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा था कि वह अब अपने धार्मिक विश्वासों के अनुसार जीवन बिताना चाहती हैं। तब से लेकर अब तक वे लाइमलाइट से दूर थीं। उनकी शादी की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Dakhal News
अभिनेत्री आलिया भट्ट, जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म ‘जिगरा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था, अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं, और अब फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के सेट से लीक हुईं इन तस्वीरों में आलिया का रेट्रो अवतार देखने लायक है। इंटरनेट पर वायरल इन फोटोज में अभिनेत्री शिमरी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने 60 और 70 के दशक की अभिनेत्रियों की तरह जूड़ा बनाया हुआ है, जो उनके लुक को और क्लासिक टच दे रहा है। इसके साथ ही उनकी नोज पिन भी फैंस का ध्यान खींच रही है।तस्वीरें उस वक्त की बताई जा रही हैं जब आलिया अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलकर शूटिंग लोकेशन की ओर जा रही थीं। सोशल मीडिया पर उनके इस स्टाइल की खूब तारीफ हो रही है। कोई उनकी साड़ी की चमक की बात कर रहा है तो कोई उनके हेयरस्टाइल की। आलिया का यह विंटेज लुक उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, 'लव एंड वॉर' एक भव्य रोमांटिक ड्रामा है, जो साल 1964 में रिलीज हुई राज कपूर, वैजयंतीमाला और राजेंद्र कुमार की क्लासिक फिल्म 'संगम' से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विकी कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। भंसाली की यह फिल्म अपनी भव्यता, संगीत और इमोशनल कहानी के लिए पहले से ही चर्चा में है।
Dakhal News
वाराणसी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' की जबरदस्त सफलता के बीच अभिनेता ऋषभ शेट्टी वाराणसी पहुंचे हैं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और मां गंगा की आरती में शामिल होने के बाद वह शनिवार को प्राचीनतम मंदिरों में शुमार मां मुंडेश्वरी के मंदिर पहुंचे। बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर में पवरा पहाड़ी पर स्थित मां के दर पर मत्था टेकने के बाद अभिनेता ने उनके विग्रह का अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन किया। कैमूर में स्थित दुनिया के सबसे पुराने मुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद अभिनेता ने मंदिर की आध्यात्मिक ऊर्जा को महसूस किया। अभिनेता के फिल्म यूनिट से जुड़ी पीआर टीम ने दर्शन पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। ऋषभ शेट्टी की मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अभिनेता ने दर्शन पूजन के बाद अपनी फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 की सफलता के लिए माता के प्रति कृतज्ञता जताई। होम्बाले फिल्म्स की कांतारा: चैप्टर 1 लगातार सफलता के नए रिकॉर्ड बना रही है। हर गुजरते दिन के साथ इसकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है। देशभर के दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त प्यार और तारीफों के बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 2 अक्टूबर को दुनिया भर में कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज हुई थी। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में देशभर में 500 करोड़ और दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये के पार होने जा रही है।
Dakhal News
दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश 'थामा' पर फिल्मी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता जगा दी थी और अब इसके बजट ने सबको हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार 'थामा' अब तक की सबसे महंगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म बन गई है।145 करोड़ का विशाल बजटरिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म पर निर्माताओं ने लगभग 145 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें प्रिंट और प्रचार का खर्च भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वीएफएक्स कंपनियों ने फिल्म पर काम किया है, जिससे इसका विजुअल अनुभव हॉलीवुड जैसी क्वालिटी का होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक 'थामा' ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म 'स्त्री 2' को भी बजट के मामले में पीछे छोड़ दिया है। 'स्त्री 2' का कुल बजट लगभग 125 करोड़ रुपये था, जबकि 'थामा' की लागत उससे करीब 20 करोड़ ज्यादा बताई जा रही है। इस तरह यह फिल्म दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की सबसे महंगी फिल्म बन गई है।मैडॉक के हॉरर यूनिवर्स की सभी फिल्मों की तरह 'थामा' भी भारतीय मूल की कहानियों और लोककथाओं पर आधारित बताई जा रही है। पहले की फिल्मों जैसे 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुनज्या' को दर्शकों ने खूब सराहा था, क्योंकि वे डर और हास्य को भारतीय लोकविश्वासों से जोड़ती थीं। 'थामा' उसी परंपरा को एक नए स्तर पर ले जाने वाली है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी दर्शकों को नया अनुभव देने वाली है। माना जा रहा है कि फिल्म में दोनों के किरदारों के इर्द-गिर्द कहानी घूमेगी, जिसमें डर, ड्रामा और ह्यूमर का अनोखा मिश्रण होगा।
Dakhal News
हर साल दिवाली के मौके पर बॉलीवुड सितारों के घरों में जश्न का माहौल रहता है। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे इस पर्व को बड़े उत्साह और शानो-शौकत से मनाते हैं। इनकी दिवाली पार्टियों में सितारों का तांता लगता है और यह शामें बी-टाउन के सबसे चर्चित आयोजनों में गिनी जाती हैं। हालांकि, इस साल कुछ अलग नजर आने वाला है। खबर है कि सुपरस्टार शाहरुख खान इस बार दिवाली पर कोई पार्टी आयोजित नहीं करेंगे। वहीं, अभिनेता आयुष्मान खुराना के घर भी इस बार कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा।'मन्नत' में चल रहा रेनोवेशन, शाहरुख ने टाली पार्टीरिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने पुष्टि की है कि अभिनेता इस साल दिवाली पर पार्टी नहीं देंगे। इसकी वजह है कि उनके बांद्रा स्थित बंगले मन्नत में इस समय रेनोवेशन का काम चल रहा है। फिलहाल शाहरुख अपने परिवार के साथ एक किराए के घर में रह रहे हैं, जो जैकी भगनानी का है। हर साल दिवाली पर मन्नत को खूबसूरत रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया जाता था, लेकिन इस बार शाहरुख के प्रशंसकों को यह नज़ारा देखने को नहीं मिलेगा।आयुष्मान का पूरा ध्यान फिल्म 'थामा' परआयुष्मान खुराना के घर भी इस बार कोई दिवाली पार्टी नहीं होगी। पिछले साल 2024 में आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने घर पर शानदार पार्टी दी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस बार अभिनेता का पूरा फोकस उनकी आने वाली फिल्म थामा पर है, जो दिवाली के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने इस बार पार्टी न करने का फैसला लिया है। शाहरुख और आयुष्मान की पार्टियां हर साल बॉलीवुड कैलेंडर की खास शामों में शामिल रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह खबर थोड़ा निराशाजनक जरूर है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि अगले साल शाहरुख खान मन्नत के नए लुक के साथ पहले से भी ज़्यादा भव्य दिवाली सेलिब्रेशन के जरिए वापसी करेंगे।
Dakhal News
पिछले कई महीनों से बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और तीखे मुकाबले के चलते यह शो दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र रहा। हर हफ्ते शो में प्रतियोगियों के बीच संघर्ष और रणनीतियों का दिलचस्प खेल देखने को मिला। आखिरकार, अब शो के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले सम्पन्न हो चुका है और इसका विजेता भी सामने आ गया है। अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने 'राइज एंड फॉल' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फिनाले में कुल छह फाइनलिस्ट ने मुकाबला किया, लेकिन अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया। शो के सेट से बाहर निकलते हुए अर्जुन को ट्रॉफी थामे देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी के लिए पोज दिए और मुस्कुराते हुए अपने फैंस का आभार जताया। अर्जुन के चेहरे पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आप जानते हैं, मैं बस अपने घर जाकर अपने बिस्तर पर लेटना चाहता हूं और अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं। यह सफर बहुत ही भावनात्मक और थका देने वाला था, लेकिन आखिर में सब कुछ वर्थ इट था।"शो के सेट से लीक हुए वीडियो में अर्जुन को विजेता घोषित करते हुए देखा जा सकता था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, थोड़ी ही देर में वह वीडियो हटा दिया गया, जिससे फैंस के बीच और उत्सुकता बढ़ गई। फैंस सोशल मीडिया पर अर्जुन की जीत का जश्न मना रहे हैं। 'राइज एंड फॉल' को अशनीर ग्रोवर ने प्रोड्यूस किया था और शो में कई जाने-माने चेहरे प्रतियोगी के रूप में नजर आए थे। अपने पहले सीजन में ही यह शो हाई-इंटेंस ड्रामा, टास्क्स और रियल इमोशंस के कारण दर्शकों की पसंदीदा रियलिटी सीरीज़ में शुमार हो गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 में कौन-कौन से नए चेहरे नजर आते हैं और क्या शो एक बार फिर दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतर पाता है।
Dakhal News
मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन 16 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'खलीफा' का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। 2 मिनट 51 सेकंड के इस टीजर में पृथ्वीराज आमिर अली नामक किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका यह किरदार एक खतरनाक और चालाक शख्सियत का है, जो सोने का तस्कर है। टीजर में उनके दमदार अंदाज और भावपूर्ण एक्टिंग ने दर्शकों को काफी रोमांचित किया है। कुछ ही घंटों में यह टीजर 2 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है, जो फिल्म के प्रति दर्शकों के उत्साह को दर्शाता है। फिल्म 'खलीफा' के जरिए पृथ्वीराज और निर्देशक वैसाख करीब 16 साल बाद एक बार फिर एक साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में रिलीज़ हुई फिल्म 'पोक्किरी राजा' में साथ काम किया था। इस फिल्म के जरिए दोनों का रिएनकाउंटर फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी साबित हुआ है। फिल्म की कहानी जिनु वी. अब्राहम ने लिखी है, जो पृथ्वीराज की पिछली सफल फिल्मों जैसे 'मास्टर्स', 'लंदन ब्रिज' और 'कडुवा' के लिए जाने जाते हैं। कहानी में सस्पेंस, थ्रिल और रोमांच का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। पृथ्वीराज की हालिया पोस्ट और टीजर रिलीज के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 'खलीफा' अगले साल 2026 में ओणम के मौके पर रिलीज हो सकती है। फैंस को फिल्म में एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस का एक दमदार मिश्रण देखने को मिलेगा।
Dakhal News
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जटाधरा' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पौराणिक थ्रिलर जॉनर पर आधारित इस फिल्म का टीज़र कुछ समय पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बना था। अब मेकर्स ने 16 अक्टूबर को फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने प्रशंसकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। 'जटाधरा' का मोशन पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "जटाधारा की शक्ति प्रकट होगी। दिव्यता के लिए तैयार हो जाइए। जटाधारा का ट्रेलर 17 अक्टूबर को रिलीज होगा।" पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र रूप एक बार फिर सबका ध्यान खींच रहा है। उनकी आंखों में तीव्रता और चेहरे पर दिव्य आभा फिल्म के रहस्यमय वातावरण की झलक देती है। वहीं सुधीर बाबू अपने किरदार में बेहद प्रभावशाली नज़र आ रहे हैं, गले में रुद्राक्ष की माला, माथे पर तिलक, और हाथ में त्रिशूल थामे वे एक दिव्य योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के निर्देशक वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने बताया है कि 'जटाधरा' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है, जिसमें भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ पेश किया गया है। कहानी में रहस्य, शक्ति और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, विजुअल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर पर खास ध्यान दिया गया है ताकि दर्शक कहानी की गहराई में खो जाएं। सोनाक्षी और सुधीर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेगी, जो दर्शकों के लिए एक नई और दिलचस्प केमिस्ट्री लेकर आ रही है। गौरतलब है कि 'जटाधरा' 7 नवंबर, 2025 को तेलुगु और हिंदी भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म के ट्रेलर से पहले ही जिस तरह का माहौल बना है, उससे साफ है कि 'जटाधरा' दिवाली सीजन में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।
Dakhal News
रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर 'धुरंधर' ने आखिरकार अपने टाइटल ट्रैक के साथ धमाकेदार एंट्री कर ली है। मेकर्स ने 16 अक्टूबर को इस गाने को रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ना दे दिल परदेसी नू' इंटरनेट पर आते ही छा गया है। लगभग 2 मिनट 39 सेकेंड लंबे इस गाने में रणवीर सिंह अपने अब तक के सबसे खूंखार और इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं। एक्शन, गुस्सा और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करते हुए रणवीर ने अपने एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज से हर फ्रेम में दर्शकों को बांधे रखा है। उनके अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी अपने धमाकेदार और खतरनाक लुक के साथ स्क्रीन पर छा गए हैं।गाने की सिनेमैटिक क्वालिटी और विजुअल्स शानदार हैं, इसमें वही तीव्र एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल झलकियां देखने को मिलती हैं, जिन्हें पहले फिल्म के टीज़र में दिखाया गया था। खास बात यह है कि ट्रैक में दिखाया गया माहौल फिल्म की गंभीरता और गहराई दोनों को बखूबी परिभाषित करता है। संगीत की बात करें तो शाश्वत सचदेव और चरणजीत आहूजा ने मिलकर इस ट्रैक को तैयार किया है, जबकि हनुमानकाइंड का रैप इसे मॉडर्न टच देता है। धुनों में देसी जोश और इंटरनेशनल बीट्स का शानदार मिश्रण सुनाई देता है, जो इस गाने को और खास बना देता है।गाने के साथ-साथ प्रशंसक आर माधवन की झलक को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। उनका लुक और व्यक्तित्व काफी हद तक अजित डोभाल से प्रेरित नजर आता है, गंभीर, रहस्यमय और रणनीतिक। बताया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार कहानी का अहम मोड़ तय करेगा। 'धुरंधर' में हर किरदार के पास अपनी कहानी और एजेंडा है, जो फिल्म को बहुस्तरीय बनाता है। इस प्रोजेक्ट को आदित्य धर ने बड़े पैमाने पर माउंट किया है और इसे भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर में से एक बताया जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर 2025 को रिलीज होगा, जबकि पूरी फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर पहले ही प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा करने वाले रणवीर अब एक और नए प्रोजेक्ट के चलते चर्चा में हैं। उनकी नई फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पोस्टर में रणवीर का जबरदस्त लुक निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए सिर्फ इतना लिखा, "19 अक्टूबर, आग लगा दे।" इस एक लाइन ने फैंस की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। पोस्टर में रणवीर सिंह का लुक काफी अलग और तीखा नजर आ रहा है। उन्होंने आंखों पर काले चश्मे लगाए हैं, लंबे बाल और घनी दाढ़ी के साथ वे पूरी तरह उग्र और इंटेंस अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज से झलकता है कि फिल्म में उनका किरदार एक्शन और रहस्य से भरपूर होगा। इंटेलिजेंस ब्यूरो पर आधारित कहानी की चर्चा हालांकि निर्माताओं ने अभी तक कहानी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह कहानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की पृष्ठभूमि पर आधारित हो सकती है। रणवीर इसमें एक खुफिया एजेंट या स्पेशल ऑपरेटिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का टोन एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा का मिश्रण बताया जा रहा है। पहले जारी हुए पोस्टर्स ने बढ़ाया सस्पेंस इस रहस्यमयी फिल्म से पहले श्रीलीला और बॉबी देओल के पोस्टर्स भी जारी किए जा चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। दोनों ही किरदारों के लुक ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। रणवीर का लुक सामने आने के बाद अब दर्शक फिल्म के टाइटल और ट्रेलर की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिलहाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वह जल्द ही 'धुरंधर' और 'डॉन 3' में नजर आने वाले हैं। 'धुरंधर' में उनका दमदार देसी अंदाज देखने को मिलेगा, जबकि 'डॉन 3' में वह एक स्टाइलिश और हाई-ऑक्टेन एक्शन हीरो के रूप में दिखाई देंगे।
Dakhal News
डिजाइनर विक्रम फडणवीस के मुंबई में आयोजित भव्य फैशन शो में सलमान खान ने शोस्टॉपर बनकर रैंप पर ऐसा जलवा बिखेरा कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। काले रंग की शेरवानी में सलमान का शाही अंदाज देखते ही बनता था। उनकी एंट्री ने जैसे ही माहौल को बदल दिया, दर्शकों की निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं। सुष्मिता सेन का रिएक्शन बना हाइलाइट रैंप पर सलमान को देख उनकी दोस्त और पूर्व को-स्टार सुष्मिता सेन खुद को रोक नहीं पाईं। वो अपनी सीट से खड़ी होकर तालियां बजाने लगीं। सलमान ने भी मुस्कुराते हुए उनकी ओर हाथ बढ़ाया और मंच पर बुला लिया। सुष्मिता मंच पर आईं और सलमान को गले लगाकर इस पल को यादगार बना दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विक्रम फडणवीस के 35 साल का जश्न यह शो विक्रम फडणवीस के फैशन इंडस्ट्री में 35 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था। शो की थीम ‘विंटेज इंडिया’ रखी गई थी, जिसमें भारतीय पारंपरिक कला और कारीगरी को खूबसूरती से पेश किया गया। करीब 100 मॉडल्स ने इसमें हिस्सा लिया। इस ग्लैमरस शाम में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। जया बच्चन और श्वेता बच्चन दर्शकों में बैठे इस शानदार प्रदर्शन का आनंद ले रही थीं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी सलमान के रैंप वॉक का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम फैशन शो के दौरान सलमान के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। कई सुरक्षाकर्मी रैंप के पास तैनात थे।
Dakhal News
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इस बार दर्शकों को एक दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलेगा, क्योंकि अभिनेता आर माधवन इसमें रकुल प्रीत सिंह के पिता का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर माधवन ने अपने किरदार, अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव और सीक्वल को लेकर अपने विचार शेयर किए। माधवन ने बताया कि उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में पिता का रोल निभाया है और इस अनुभव को लेकर वह शुरू में थोड़ा घबराए हुए थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "मैंने पहले कभी पिता का किरदार नहीं निभाया है और अजय के ससुर का रोल निभाना अपने आप में चुनौतीपूर्ण था। अजय जैसे स्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना एक बड़ा अनुभव था, लेकिन शुरुआत में मैं वाकई नर्वस था।" अभिनेता ने अजय देवगन की प्रोफेशनलिज्म की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैंने कई स्टार्स को सेट पर व्यस्त देखा है, लेकिन अजय सर हमेशा पूरी तरह मौजूद रहते हैं। वो बेहद समर्पित और अनुशासित कलाकार हैं। उनके साथ काम करते हुए हमें एक अलग ही जुड़ाव महसूस हुआ।" फिल्म इंडस्ट्री में सीक्वल्स की बढ़ती संख्या पर अपनी राय देते हुए माधवन ने कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते कहानी दमदार हो। "जब तक स्क्रिप्ट अच्छी है, सीक्वल से कोई दिक्कत नहीं है। 'दे दे प्यार दे 2' की कहानी मजेदार, भावनात्मक और ताजगी से भरी है। हमें पूरा यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। हमने इसे बहुत प्यार और मेहनत से बनाया है।" 'दे दे प्यार दे 2' साल 2019 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इस बार सीक्वल में रोमांस और कॉमेडी का दोगुना डोज मिलने वाला है। फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शुमार अमृता राव ने फिल्मों 'विवाह' और 'इश्क विश्क' में अपनी मासूम अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 2002 में 'अब के बरस' से डेब्यू करने वाली अमृता ने कम समय में बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई। हालांकि 2016 में उन्होंने आरजे अनमोल से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी। अब अमृता 'जॉली एलएलबी 3' से वापसी कर चुकी हैं और हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है।दरअसल, अमृता हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने खुलासा किया कि कभी उन पर काला जादू किया गया था। इस वजह से उन्हें न केवल तीन बड़ी फिल्में गंवानी पड़ीं, बल्कि अपनी साइनिंग फीस भी वापस करनी पड़ी। अमृता ने बताया, "एक समय ऐसा आया जब मेरी मुलाकात मेरे गुरु से हुई। उन्होंने मेरी मां से बात की और कहा कि आपकी बेटी पर काला जादू किया गया है। शुरुआत में मुझे इन बातों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब गुरुजी ने कहा, तो मुझे लगा कि शायद यह सच है।"अमृता ने आगे कहा, "मुझे पता है कि वह किसी भी तरह के लालच या डर में नहीं थीं। उन्होंने जो कहा, वो सच्चाई थी। मुझे तब एहसास हुआ कि इंडस्ट्री में जो बातें सुनती थी, काला जादू, नकारात्मक ऊर्जा, शायद वो सिर्फ अफवाहें नहीं हैं। मैंने खुद किसी जादू को महसूस नहीं किया, लेकिन मेरे साथ कुछ अजीब घटनाएं जरूर हुईं।" अपने उस कठिन दौर को याद करते हुए अमृता ने बताया, "एक वक्त पर मैंने तीन बड़ी फिल्में साइन की थीं। वे सभी बड़े प्रोडक्शन हाउस की थीं, लेकिन अजीब बात ये हुई कि वो तीनों फिल्में कभी बनी ही नहीं। मैंने साइनिंग अमाउंट ले लिया था, लेकिन फिर सब प्रोजेक्ट अटक गए। यह मेरे लिए बहुत ही विचित्र और निराशाजनक अनुभव था।"हालांकि अमृता ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई यूजर्स उनके इस अनुभव पर सहानुभूति जता रहे हैं, वहीं कुछ इसे अंधविश्वास मान रहे हैं। अमृता फिलहाल अपने करियर के नए चरण में हैं और 'जॉली एलएलबी 3' में उनके काम को काफी सराहना मिल रही है। अभिनेत्री ने कहा कि अब वह अपने जीवन के हर अनुभव को सकारात्मकता के साथ स्वीकार करना सीख चुकी हैं।
Dakhal News
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। भले ही दोनों ने अब तक अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं। इन खबरों को और हवा तब मिली, जब हाल ही में रश्मिका की उंगली में सगाई की चमचमाती अंगूठी नजर आई।दरअसल, बीती रात 13 अक्टूबर को रश्मिका मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'थामा' के नए गाने 'पॉइजन बेबी' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुई थीं। इस मौके पर वह काले रंग की प्रिंटेड साड़ी-स्टाइल लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। लेकिन जैसे ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, फैंस की नजरें रश्मिका की मुस्कान से ज्यादा उनकी उंगली में दिखाई दे रही अंगूठी पर टिक गईं। यह पहला मौका था जब रश्मिका किसी पब्लिक इवेंट में अपनी कथित सगाई के बाद नजर आईं। इस कार्यक्रम में उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।रश्मिका और विजय की सगाई की खबरें इसी महीने की शुरुआत में सामने आई थीं। कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा को भी एक पब्लिक इवेंट में देखा गया था, जहां उनकी उंगली में भी सगाई की अंगूठी नजर आई थी। अब फैंस का मानना है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका और विजय अगले साल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फैंस फिलहाल उनकी जोड़ी और इस रहस्यमयी अंगूठी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
Dakhal News
बॉबी देओल के धमाकेदार विलेन लुक के बाद अब अभिनेत्री श्रीलीला ने अपने पहले बॉलीवुड प्रोजेक्ट से तहलका मचा दिया है। इस अनटाइटल्ड फिल्म से जारी हुआ उनका पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। साउथ सिनेमा में अपनी लोकप्रियता और एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली श्रीलीला अब हिंदी सिनेमा में एक एक्शन भरे और बोल्ड अवतार में नजर आने वाली हैं।पोस्टर में श्रीलीला का अंदाज एक अंडरकवर एजेंट जैसा लग रहा है, पैनी नजरें, सधा हुआ स्टांस और आत्मविश्वास से भरा चेहरा। गहरे रंग के आउटफिट में वह एक साथ एलीगेंस और टफनेस का खूबसूरत संतुलन दिखा रही हैं। उनके हावभाव साफ इशारा करते हैं कि वह फिल्म में सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि कहानी की मुख्य ताकत होंगी, जो बॉबी देओल के विलेन अवतार को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में श्रीलीला के साथ बॉबी देओल और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। हाल ही में तीनों को मुंबई के मेहबूब स्टूडियो में साथ देखा गया था, जिससे चर्चा है कि रणवीर का फर्स्ट लुक भी जल्द सामने आ सकता है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट साल की सबसे चर्चित और पावर-पैक फिल्मों में से एक बनने की ओर बढ़ रहा है।श्रीलीला का यह पोस्टर साबित करता है कि वह फिल्म में सिर्फ अपनी मौजूदगी नहीं, बल्कि एक नई ऊर्जा और तूफान लेकर आ रही हैं। साउथ इंडस्ट्री में मिली परफॉर्मेंस की झलक और बॉलीवुड के ग्लैमर का संगम उनके किरदार को और भी खास बना रहा है। दर्शकों के लिए वह एक ऐसी हीरोइन बनने जा रही हैं जो सिर्फ पर्दे पर नहीं, कहानी की धड़कन बनकर उभरेंगी।
Dakhal News
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बेमिसाल कमाई कर रही है और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म अब 11 दिन पूरे कर चुकी है, लेकिन इसकी लोकप्रियता जरा भी कम नहीं हुई है। दर्शकों के सिर पर फिल्म का क्रेज इस कदर चढ़ा है कि हर शो हाउसफुल जा रहा है। लोगों का जबरदस्त प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना चुके हैं। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'कांतारा चैप्टर 1' ने अपने दूसरे रविवार यानी 11वें दिन 39 करोड़ रुपये का कारोबार किया। खास बात यह है कि 10वें दिन भी फिल्म ने 39 करोड़ रुपये रुपये कमाए थे। लगातार दो दिनों तक स्थिर कलेक्शन के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। अब तक फिल्म की कुल भारतीय कमाई 478.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे इसने प्रभास की 'बाहुबली: द बिगिनिंग' (420 करोड़ रुपये) और आमिर खान की 'दंगल' (387.38 करोड़ रुपये) जैसी ऐतिहासिक फिल्मों को पछाड़ दिया है। इतना ही नहीं, 'कांतारा चैप्टर 1' ने प्रभास की 'सालार: पार्ट 1' (406 करोड़ रुपये), रजनीकांत की 'जेलर' (348.55 करोड़ रुपये) और रणबीर कपूर की 'संजू' (342.57 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस शानदार स्पीड से कमाई करते हुए अब फिल्म का अगला लक्ष्य विक्की कौशल की मेगा ब्लॉकबस्टर 'छावा' है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। दर्शकों की दीवानगी और फिल्म की अपार सफलता को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि 'कांतारा चैप्टर 1' इस साल की सबसे बड़ी सिनेमाई विजय बनकर उभरी है।
Dakhal News
सलमान खान बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को होस्ट कर रहे हैं और वीकेंड का वार के दौरान अपनी बेबाकी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सलमान ने अपने और मशहूर गायक अरिजीत सिंह के बीच चले लंबे विवाद पर पहली बार खुलकर बात की। अभिनेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह पूरा मामला दरअसल एक गलतफहमी का नतीजा था। कॉमेडियन रवि गुप्ता से बातचीत में सलमान खान ने कहा, "अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो गलतफहमी थी और वो मेरी तरफ से हुई थी।" उन्होंने आगे बताया, "उसने मेरे लिए गाने भी गाए हैं, टाइगर में किया और आगे गलवान में भी कर रहा है।" गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' के लोकप्रिय गानों 'रुआन' और 'लेके प्रभु का नाम' को अपनी आवाज दी थी। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। दरअसल, सलमान और अरिजीत के बीच का विवाद साल 2014 में शुरू हुआ था, जब एक अवॉर्ड शो के दौरान सलमान ने मंच से अरिजीत से मजाक में पूछा था, "सो गए थे?" जिस पर गायक ने जवाब दिया था, "आप लोगों ने सुला दिया।" यह जवाब सलमान को पसंद नहीं आया था और तभी से दोनों के बीच दरार की खबरें सामने आईं। बाद में अरिजीत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सलमान से माफी भी मांगी थी। हालांकि, अक्टूबर 2023 में अरिजीत को सलमान के घर जाते देखा गया था, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह की खबरों ने जोर पकड़ लिया था।
Dakhal News
बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फिल्मों में शुमार 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री 2' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि बीते दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आईं कि अभिनेता वरुण धवन ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। दिलजीत दोसांझ के पहले ही फिल्म से हटने के बाद वरुण के बाहर होने की अटकलों ने प्रशंसकों को निराश कर दिया। अफवाहों का दौर इतना तेज़ हुआ कि अंततः निर्माता बोनी कपूर को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी। हाल ही में दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, "हम 'नो एंट्री' में अब भी एंट्री कर रहे हैं। वरुण धवन और अर्जुन कपूर फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। हम अपने तीसरे हीरो और बाकी कलाकारों को फाइनल करने की प्रक्रिया में हैं।" बोनी के इस बयान ने स्पष्ट कर दिया कि वरुण धवन फिल्म से बाहर नहीं हुए हैं और प्रोजेक्ट पर काम जोरों पर चल रहा है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 'भेड़िया 2' के शेड्यूल के कारण वरुण ने 'नो एंट्री 2' छोड़ दी है। हालांकि अब निर्माता के बयान के बाद ये खबरें पूरी तरह निराधार साबित हुई हैं। 'नो एंट्री 2' को लेकर अभी तक कहानी और कास्टिंग से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार फिल्म में पिछली किस्त से भी अधिक कॉमेडी, कंफ्यूजन और रोमांच देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 2005 की फिल्म 'नो एंट्री' एक ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। उसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, बिपाशा बसु और सेलिना जेटली जैसे सितारों ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया था। अब इसके सीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। फैंस का कहना है कि अगर वरुण धवन और अर्जुन कपूर की जोड़ी के साथ वही पुराना मस्तीभरा अंदाज देखने को मिला, तो 'नो एंट्री 2' एक बार फिर सिनेमाघरों में हंसी का तूफान ला सकती है।
Dakhal News
बॉलीवुड की सबसे चमचमाती रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 इस बार गुजरात की धरती पर, अहमदाबाद में पूरी शान-ओ-शौकत से आयोजित हुई। सितारों से सजा रेड कार्पेट, चमकते कैमरे और दमकते चेहरे… हर तरफ ग्लैमर और ग्रैंडनेस का नजारा था। देशभर के सिनेप्रेमी इस रात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। कार्यक्रम ने हर उम्मीद पर खरा उतरते हुए बॉलीवुड के लिए एक यादगार शाम बना दी। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर बने जबकि आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। शाहरुख खान की वापसी से सजा मंच इस बार की सबसे बड़ी हाइलाइट रहे शाहरुख खान, जिन्होंने पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर के मंच पर होस्ट के रूप में वापसी की। अपने सिग्नेचर चार्म और ह्यूमर से उन्होंने शो को यादगार बना दिया। किंग खान की एंट्री पर दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल हो गईं। कृति सेनन ने दी जीनत अमान को श्रद्धांजलि अभिनेत्री कृति सेनन ने इस साल फिल्मफेयर के मंच पर एक खास परफॉर्मेंस दी, जो पूरी तरह से जीनत अमान को समर्पित थी। 70 के दशक की इस एवरग्रीन स्टार को श्रद्धांजलि देते हुए कृति ने स्टेज पर नॉस्टैल्जिया और एलिगेंस का खूबसूरत संगम पेश किया। उनके इस ट्रिब्यूट ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं और दिलों में पुरानी यादें ताज़ा कर दीं। 'लापता लेडीज' का दबदबा इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का सबसे बड़ा विजेता बना किरण राव निर्देशित ‘लापता लेडीज’, जिसने कई प्रमुख कैटेगरीज में बाजी मारी। बेस्ट फिल्म (लापता लेडीज), बेस्ट डायरेक्टर (किरण राव), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (रवि किशन) बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) (प्रतिभा रांटा) इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट म्यूजिक एल्बम, बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट डायलॉग, बेस्ट कॉस्ट्यूम, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, बेस्ट फीमेल डेब्यू और बेस्ट प्लेबैक सिंगर जैसी कई कैटेगरीज में भी अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिससे यह शाम 'लापता लेडीज' के नाम रही। अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर इस बार बेस्ट एक्टर अवॉर्ड में देखने को मिला एक दिलचस्प ट्विस्ट अभिषेक बच्चन को उनकी इमोशनल ड्रामा फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए और कार्तिक आर्यन को स्पोर्ट्स-बायोपिक 'चंदू चैंपियन' के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। दोनों ने मंच पर एक-दूसरे को गले लगाकर इस पल को यादगार बना दिया। वहीं 'किल' ने बेस्ट डेब्यू मेल (लक्ष्य लालवानी), बेस्ट एक्शन, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट साउंड डिजाइन की श्रेणियों में दमदार जीत दर्ज की। 'मुंज्या' को मिला बेस्ट वीएफएक्स, जबकि 'आई वांट टू टॉक' ने बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) और बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का सम्मान जीता। आलिया भट्ट की अदाकारी को मिला सम्मान आलिया भट्ट ने फिल्म 'जिगरा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन आलिया के दमदार अभिनय ने उन्हें यह सम्मान दिलाया। वहीं राजकुमार राव को फिल्म 'श्रीकांत' के लिए बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) का अवॉर्ड मिला। नवोदित निर्देशकों में कुणाल खेमू (मडगांव एक्सप्रेस) और आदित्य सुहास जंभाले (आर्टिकल 370) को सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट और सिने आइकॉन अवॉर्ड्स इस बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से जीनत अमान और श्याम बेनेगल को सम्मानित किया गया। वहीं सिने आइकॉन अवॉर्ड मिला भारतीय सिनेमा के महान कलाकारों नूतन, मीना कुमारी, काजोल, श्रीदेवी, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन, बिमल रॉय, शाहरुख खान, करण जौहर और रमेश सिप्पी (शोले) को समर्पित किया गया। संगीत और नृत्य की महफिल बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार बॉस्को-सीज़र को 'बैड न्यूज' के सुपरहिट गाने 'तौबा तौबा' के लिए मिला। वहीं बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर बनीं मधुबंती बागची, जिन्होंने 'स्त्री 2' के गाने 'आज की रात' से दर्शकों का दिल जीत लिया। कुल मिलाकर, 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 न सिर्फ एक समारोह था, बल्कि यह भारतीय सिनेमा की भव्यता, विविधता और भावनाओं का उत्सव बन गया। शाहरुख खान की करिश्माई होस्टिंग, कृति सेनन का दिल छू लेने वाला ट्रिब्यूट, और ‘लापता लेडीज’ की ऐतिहासिक जीत ने इसे आने वाले सालों तक यादगार बना दिया।
Dakhal News
बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 की 70वीं सालगिरह का जश्न इस बार अहमदाबाद में पूरे शान और ग्लैमर के साथ मनाया जा रहा है। इस बार का आयोजन गुजरात टूरिज्म के सहयोग से किया गया है, जिसने बॉलीवुड की चमक को वाकई देशभर में फैलाने का काम किया है। रेड कार्पेट से लेकर स्टेज तक, हर ओर सिर्फ ग्लैमर, स्टार पॉवर और फिल्मी जादू देखने को मिला और इस जादू की सबसे बड़ी वजह बने किंग खान शाहरुख खान, जिन्होंने पूरे 17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की होस्टिंग की कमान संभाली। रेड कार्पेट पर अपने सिग्नेचर पोज़ के साथ शाहरुख ने सबका दिल जीत लिया। जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं, फैंस का जोश और दीवानगी अपने चरम पर पहुंच गई। कृति सेनन भी इस शाम की शोस्टॉपर रहीं। उनका ग्लैमरस लुक और एलीगेंट अंदाज़ ने रेड कार्पेट को चार चांद लगा दिए। वहीं अनन्या पांडे ने अपने डांस परफॉर्मेंस से स्टेज पर धमाल मचा दिया। उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम' के क्लासिक सॉन्ग 'मन मोहिनी' पर परफॉर्म किया, और उनकी एनर्जी व ग्रेस ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो अब वायरल सेंसेशन बन चुका है। अगर अवॉर्ड्स की बात करें, तो इस साल 'किल' और 'लापता लेडीज' का जलवा देखने को मिला। 'किल' ने एक साथ तीन अवॉर्ड्स, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एक्शन और बेस्ट साउंड डिजाइन अपने नाम किए, जबकि 'लापता लेडीज' ने दो बड़े अवॉर्ड्स बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और बेस्ट कॉस्ट्यूम जीतकर दर्शकों का दिल जीत लिया। स्टेज पर शाहरुख खान और करण जौहर की होस्टिंग जोड़ी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। डायरेक्टर शूजित सरकार भी इस इवेंट में मौजूद रहे और अपने नॉमिनेशन के लिए उत्साहित दिखे। वहीं, नितांशी गोयल अपने येलो गाउन लुक में रेड कार्पेट की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनीं उनका लुक अब इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। कुल मिलाकर, शाहरुख खान की शानदार होस्टिंग, अनन्या पांडे की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस, और कृति सेनन के ग्लैमरस लुक के साथ 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 यादों में बस जाने वाली एक चमचमाती बॉलीवुड नाइट साबित हुई।
Dakhal News
बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से पहले प्रकाश कौर से शादी की थी। फिल्मी दुनिया में आने के बाद उनका नाम अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ जुड़ा और दोनों ने शादी भी की। लेकिन अब बेटे बॉबी देओल ने खुलासा किया है कि धर्मेंद्र आज भी अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ ही रहते हैं।बातचीत के दौरान जब बॉबी देओल से धर्मेंद्र के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर सवाल किया गया जिनमें अक्सर अकेलेपन की झलक दिखती है, तो उन्होंने कहा, "मेरी मां भी वहीं हैं। पापा और मम्मी दोनों अभी खंडाला वाले फार्म पर हैं। वो एक-दूसरे के साथ हैं। बस पापा थोड़े फिल्मी हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं ज्यादा खुलकर शेयर करते हैं। उन्हें फार्महाउस पर रहना बहुत पसंद है। अब उनकी उम्र भी हो गई है, इसलिए वहां रहना उन्हें सुकून देता है।"'पापा बहुत भावुक हैं, दिल की बात लिख देते हैं'बॉबी ने बताया कि धर्मेंद्र बेहद भावुक इंसान हैं। "पापा अपने दिल की बात सबके साथ शेयर कर लेते हैं। कभी-कभी वो कुछ ज्यादा कह देते हैं, तो मैं पूछता हूं कि ऐसा क्यों लिखा? तो वे कहते हैं कि बस दिल से लिखा था। कभी-कभार हम काम में बिजी होते हैं और उनसे मिल नहीं पाते, तो वो थोड़ा इमोशनल हो जाते हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं होता कि उनके पोस्ट कितने लोगों तक पहुंचते हैं।"बॉबी ने अपनी मां प्रकाश कौर के बारे में भी खुलकर बात की कहा "मेरी मां के बारे में लोग कम पूछते हैं, क्योंकि पापा और भाई एक्टर हैं। लेकिन मां मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उनका फेवरेट हूं। हम रोज बात करते हैं, वो मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला हैं। पापा आज जो कुछ भी हैं, उसमें मां का बहुत बड़ा सहयोग रहा है।"
Dakhal News
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अब अपने फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा सरप्राइज़ लेकर आ रहे हैं। पिछली बार वह फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में नज़र आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि अब अजय ने इस असफलता की भरपाई करने और दर्शकों को एक बार फिर हंसाने-रुलाने की पूरी तैयारी कर ली है। अभिनेता ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है और साथ ही इसकी रिलीज़ डेट की भी घोषणा की है।सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, "दे दे प्यार दे का सीक्वल मेरे लिए बहुत खास है। क्या आशीष को आखिरकार मिलेगी आयशा के माता-पिता की मंज़ूरी? प्यार बनाम परिवार… ये जंग अब और मज़ेदार होने वाली है। 'दे दे प्यार दे 2' 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।"2019 में आई पहली फिल्म 'दे दे प्यार दे' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब इसके सीक्वल में कहानी को और आगे बढ़ाते हुए रोमांस और कॉमेडी का दोगुना डोज़ मिलने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन के साथ इस बार कई नए चेहरे भी नज़र आएंगे। फिल्म में आर. माधवन और जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान जाफरी अहम किरदार निभाने वाले हैं।'दे दे प्यार दे 2' का निर्देशन एक बार फिर उसी हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज़ में किया जा रहा है, जिसके लिए पहली फिल्म जानी जाती थी। फिल्म का संगीत, संवाद और कहानी, तीनों ही तत्व दर्शकों को रोमांस, हास्य और इमोशन से भरपूर अनुभव देने वाले हैं। 14 नवंबर 2025 को दीवाली वीकेंड पर रिलीज़ होने जा रही यह फिल्म निश्चित रूप से अजय देवगन के फैंस के लिए एक बड़ा सिनेमाई तोहफा साबित हो सकती है।
Dakhal News
प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल ड्रामा सीरीज़ 'स्टॉर्म' की घोषणा कर दी गई है। इस प्रोजेक्ट के साथ सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनकी कंपनी एचआरएक्स फिल्म्स का एक रोमांचक नया सहयोग शुरू हुआ है। सीरीज़ का निर्देशन अजीतपाल सिंह कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी अजीतपाल सिंह, फ्रांस्वा लुनेल और स्वाति दास ने मिलकर लिखी है। 'स्टॉर्म' को ऋतिक रोशन और ईशान रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं, और खास बात यह है कि यह ऋतिक के करियर की पहली ओटीटी सीरीज़ होगी। इस थ्रिलर ड्रामा में शानदार कलाकारों की टोली नजर आएगी, जिसमें पार्वती थिरुवोथु, आलया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा और सबा आज़ाद मुख्य भूमिकाओं में हैं। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज़ का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है, जो रहस्य और भावनाओं से भरी एक गहन कहानी पेश करेगी। प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने कहा, "प्राइम वीडियो का उद्देश्य हमेशा ऐसे कलाकारों और क्रिएटिव लोगों को मंच देना है जो कुछ नया और असरदार करना चाहते हैं। हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों को जोड़ें। ऋतिक रोशन भारतीय सिनेमा के सबसे टैलेंटेड और दूरदर्शी सितारों में से एक हैं। उनके और एचआरएक्स फिल्म्स के साथ काम करना हमारे लिए सम्मान की बात है। 'स्टॉर्म' सिर्फ एक सीरीज़ नहीं, बल्कि एक रोमांचक नए सफर की शुरुआत है, जिससे आगे और भी शानदार प्रोजेक्ट्स सामने आएंगे। इस सीरीज़ को बनाते समय ऋतिक की विज़न और ईशान रोशन की ऊर्जा ने इसे एक नया आयाम दिया है। 'स्टॉर्म' में दमदार महिला किरदार और बेहद आकर्षक कहानी है, जो हमें यकीन है कि वैश्विक स्तर पर दर्शकों को पसंद आएगी।" वहीं ऋतिक रोशन ने कहा, "'स्टॉर्म' ने मुझे बतौर प्रोड्यूसर ओटीटी की दुनिया में कदम रखने का एक शानदार मौका दिया। प्राइम वीडियो हमेशा से मेरी पहली पसंद रहा है क्योंकि यह बेहतरीन कहानियों को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाता है। मुझे इस प्रोजेक्ट की ओर खींचा 'स्टॉर्म' की सच्चाई और गहराई ने अजीतपाल द्वारा गढ़ी गई इस दुनिया में रोमांच, संवेदना और इंसानी जज़्बातों का अद्भुत मेल है। इस सीरीज़ की कहानी और किरदार इतने मजबूत हैं कि ये भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के हर दर्शक से जुड़ेंगे। मैं बेहद उत्साहित हूं कि लोग जल्द ही प्राइम वीडियो पर इसे देख सकेंगे।" जैसे-जैसे 'स्टॉर्म' की शूटिंग की तैयारियां आगे बढ़ रही हैं, इससे जुड़ी और जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।
Dakhal News
आज बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है... 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज उत्तर प्रदेश में जन्मे अमिताभ बच्चन आज 83 वर्ष के हो गए हैं..... छह दशक से अधिक का उनका फिल्मी सफर किसी बड़े कृतिमाण से कम नहीं ...... बता दे की 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले..... अमिताभ ने दीवार, शोले, डॉन और अमर अकबर एंथनी जैसी फिल्मों से ..... एंग्री यंग मैन की छवि बनाई .... समय के साथ उन्होंने खुद को नए किरदारों में ढाला और ....... ब्लैक, पीकू, पिंक और पा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिल जीत लिए .... वे सिर्फ अभिनेता ही नहीं,बल्कि शानदार वक्ता, कवि हरिवंश राय बच्चन के पुत्र ..... और टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के लोकप्रिय होस्ट भी हैं .... मुंबई में उनके बंगले के बाहर आज हजारों फैन इकठे हुए .... जहां फूलों, पोस्टरों और नारों से उन्होंने अपने प्रिय सितारे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं .... अमिताभ ने भी सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया ... उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता ने परिवार संग इस खास दिन को सेलिब्रेट किया .... अपनी गहरी आवाज़, सादगी और अभिनय के जादू से ...अमिताभ बच्चन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं ... उनके जीवन की कहानीया संघर्ष, सफलता और आत्मविश्वास की मिसाल है .... अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ सिनेमा का ये सूरज यूँ ही हमेशा चमकता रहे
Dakhal News
अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों के अपार प्यार और सकारात्मक वर्ल्ड ऑफ माउथ की बदौलत यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। कारोबारी दिनों में भी फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊंचा बना हुआ है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज एक हफ्ते में ही 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे निर्माता-निर्देशक बेहद खुश हैं।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के सातवें दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि यह आंकड़ा पिछले दिनों की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। इससे पहले फिल्म ने छठे दिन 34.25 करोड़, पांचवें दिन 31.5 करोड़, चौथे दिन 63 करोड़, तीसरे दिन 55 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़, और पहले दिन 61.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इन सभी आंकड़ों को जोड़ने पर फिल्म की कुल घरेलू कमाई 316 करोड़ रुपये हो चुकी है।'कांतारा चैप्टर 1' न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड 410 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। इस तरह ऋषभ शेट्टी की यह प्रीक्वल फिल्म अपनी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 'कांतारा' (2022) का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, जिसने दुनियाभर में लगभग 408 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, और जयराम अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। अपनी दमदार कहानी, भव्य विजुअल्स और लोककथाओं से जुड़ी गहराई के चलते 'कांतारा चैप्टर 1' को दर्शकों से अपार सराहना मिल रही है, और अब सभी की निगाहें इसके अगले भाग 'कांतारा चैप्टर 2' पर टिकी हैं।
Dakhal News
अमेज़न प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज़ 'मेड इन हेवन' के तीसरे सीज़न का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक निराशाजनक खबर सामने आई है। शो के मुख्य अभिनेता अर्जुन माथुर ने खुलासा किया है कि सीरीज़ का तीसरा सीज़न नहीं बनाया जाएगा।‘मेड इन हेवन’ में शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह सीरीज़ दो सीज़न तक दर्शकों की पसंद बनी रही और इसकी कहानी, निर्देशन व किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा। पहले दो सीज़न को लेकर दर्शकों ने जिस तरह प्यार जताया था, उसके बाद सभी को उम्मीद थी कि तीसरा सीज़न जल्द ही आएगा। मगर अब अर्जुन के बयान ने इन उम्मीदों पर विराम लगा दिया है।हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन माथुर ने कहा, "मुझसे हमेशा पूछा जाता है कि 'मेड इन हेवन सीजन 3' कब आएगा? लेकिन सच्चाई यह है कि तीसरा सीज़न नहीं बनेगा। अच्छा लगता अगर शो के कई सीज़न बनते, मगर हर सीज़न तैयार करने में 4-5 साल लग जाते हैं। इतने लंबे गैप में तो मैं जल्दी बूढ़ा हो जाऊंगा।"गौरतलब है कि इस सीरीज़ में अर्जुन और शोभिता के अलावा रसिका दुग्गल, जिम सर्भ, और अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए थे। इसका पहला सीज़न 2019 में और दूसरा सीज़न 2023 में रिलीज़ हुआ था। दोनों ही सीज़न ने अमेज़न प्राइम पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, लेकिन अब तीसरे सीज़न के न बनने की खबर से प्रशंसक स्पष्ट रूप से निराश हैं।
Dakhal News
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष लगातार जारी है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हैरानी की बात यह है कि सिर्फ एक हफ्ते में ही फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। करीब 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के सातवें दिन की कमाई की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने रिलीज के सातवें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले छठे दिन 3.25 करोड़, पांचवें दिन 3.25 करोड़, चौथे दिन 7.75 करोड़, तीसरे दिन 7.5 करोड़, दूसरे दिन 5.5 करोड़ और पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इस तरह फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 38.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। हालांकि, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट 80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट निकालने के लिए फिल्म को अभी और मेहनत करनी होगी।करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म में वरुण और जाह्नवी के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी प्यार और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कॉमेडी का तगड़ा तड़का भी लगाया गया है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं, खासतौर पर खेसारी लाल यादव का गाना 'पनवाड़ी' और सोनू निगम की आवाज में 'बिजुरिया', जो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
Dakhal News
फिल्म 'ठग लाइफ' में अपने दमदार किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले सिलाम्बरासन टीआर अब अपनी अगली फिल्म 'अरासन' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वेत्रिमारन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सिलाम्बरासन एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। पोस्टर में उनका लुक काफी प्रभावशाली है, एक हाथ में कोयता और दूसरे हाथ में साइकिल का हैंडल पकड़े सिलाम्बरासन का यह अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। पहले इस फिल्म को 'एसटीआर 49' के नाम से जाना जा रहा था और लंबे वक्त से इसी नाम को लेकर चर्चाएं थीं। अब आखिरकार मेकर्स ने फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर से पर्दा हटा दिया है। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट या प्रोमो की जानकारी सामने नहीं आई है। निर्देशक वेत्रिमारन ने बताया है कि 'अरासन' की कहानी उनकी पिछली फिल्म 'वडा चेन्नई' से जुड़ी होगी। वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में एक्टर मणिकंदन कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। सिलाम्बरासन टी आर को हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म 'ठग लाइफ' में अमर के किरदार के लिए खूब सराहना मिली थी। इस फिल्म में उनके साथ त्रिशा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अभिरामी और अशोक सेल्वन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। अब 'अरासन' के साथ सिलाम्बरासन फिर से बड़े पर्दे पर एक एक्शन-पैक्ड रोल में लौटने के लिए तैयार हैं, और उनके फैंस इस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Dakhal News
रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'थामा' अब लगातार खबरों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'तुम मेरे न हुए' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों और फैंस की ओर से जबरदस्त प्यार मिला। अब निर्माताओं ने एक और सरप्राइज देते हुए फिल्म का दूसरा गाना 'दिलबर की आंखों का' रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर तहलका मचा दिया है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा रिलीज किया गया यह नया गाना बताता है कि फिल्म में नोरा फतेही का भी जोरदार एंट्री हो गई है। इस गाने में नोरा फतेही के डांस और स्टाइल ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गाने को शेयर करते हुए लिखा, "दिवाली और भी ज्यादा गरम हो गई 'दिलबर की आंखों का' आ गया है, और नोरा फतेही डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए वापस आ गई हैं। 21 अक्टूबर को, दुनिया भर के सिनेमाघरों में 'थामा' के साथ एक खूनी प्रेम कहानी लेकर आ रहा है।" 'दिलबर की आंखों का' गाने में नोरा फतेही की जबरदस्त एनर्जी और स्टाइलिश मूव्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। गाने का संगीत और बीट्स फिल्म के हॉरर-रोमांस थीम के अनुरूप बनाए गए हैं, जिससे यह गाना फिल्म की कहानी में और भी ज्यादा मसाला जोड़ता है। फिल्म 'थामा' की कहानी एक खूनी प्रेम कहानी है, जिसमें रहस्य, रोमांस और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की केमिस्ट्री के साथ-साथ नोरा फतेही के शानदार डांस ने फिल्म के म्यूजिक को और भी खास बना दिया है। निर्माताओं का कहना है कि 21 अक्टूबर को यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके साथ ही फैंस को हॉरर और रोमांस का धमाकेदार अनुभव मिलेगा।
Dakhal News
अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने रिलीज के बाद से हर दिन अपनी कमाई से नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को 30.50 करोड़ का कारोबार किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़, तीसरे दिन 55 करोड़ और चौथे दिन 63 करोड़ की शानदार कमाई की थी। इस तरह फिल्म की भारत में कुल कमाई अब 255.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है। तेजी से आगे बढ़ते इन आंकड़ों से साफ है कि 'कांतारा चैप्टर 1' अब 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। कारोबार के लिहाज से यह फिल्म 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर्स में से एक बन गई है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में कुल 362.75 करोड़ की कमाई कर ली है। इसने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' (2015) के ग्लोबल कलेक्शन (355 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है। 'कांतारा चैप्टर 1' दरअसल साल 2022 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। पहली फिल्म ने जहां लोककथाओं और संस्कृति के जादुई मेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था, वहीं इस प्रीक्वल ने ऋषभ शेट्टी की कहानी कहने की क्षमता और निर्देशन को नए स्तर पर पहुंचा दिया है। फिल्म में शानदार सिनेमैटोग्राफी, लोक संस्कृति का गहरा प्रभाव और दमदार परफॉर्मेंस इसे एक विजुअल ट्रीट बनाते हैं। पांच दिनों में मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से यह साफ है कि 'कांतारा चैप्टर 1' आने वाले दिनों में कमाई के और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Dakhal News
फिलहाल बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी अपनी बेबाक राय को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को “निर्दयी इंडस्ट्री” बताते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान रजत ने खुलासा किया कि उनके पिता, जो खुद एक निर्माता-निर्देशक थे, उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से किसी ने भी उनके परिवार की कोई मदद नहीं की। रजत का कहना है कि इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड की आलोचना की और इसे संवेदनहीन और स्वार्थी बताया। पिता के निधन के बाद बॉलीवुड ने दिखाई बेरुखी अभिनेता रजत बेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी का दर्द शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री पर करारा निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि उनके पिता और प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक नरेंद्र बेदी के निधन के बाद बॉलीवुड ने उनके परिवार को पूरी तरह नज़रअंदाज़ कर दिया था। रजत ने कहा, "जब मेरे पिता का 45 साल की उम्र में निधन हुआ, तब मैं सिर्फ नौ साल का था। मुझे आज भी याद है कि निर्देशक प्रकाश मेहरा और उनका परिवार ही ऐसे लोग थे जिन्होंने हमारी मदद की थी। करीब छह महीने से एक साल तक प्रकाश जी हमारे घर पैसे भेजते रहे। उन्होंने मेरी मां से कहा था, भाभी, चिंता मत करो।" उन्होंने आगे बताया, "मेरी मां पूरी जिंदगी एक गृहिणी रहीं और उन्होंने तीनों बच्चों की परवरिश अकेले की। प्रकाश जी के अलावा किसी ने हमारी देखभाल नहीं की। यह इंडस्ट्री वाकई बहुत निर्दयी है।" रजत ने यह भी बताया कि पिता के निधन के दो साल बाद उनके दादा का भी देहांत हो गया, जिससे उनका फिल्म इंडस्ट्री से संपर्क लगभग खत्म हो गया। हालांकि, बाद में 18 साल की उम्र में उन्होंने रमेश सिप्पी की फिल्म 'ज़माना दीवाना' में सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। रजत बेदी ने अपने पुराने दोस्त शाहरुख खान से जुड़ी एक याद शेयर की। उन्होंने बताया कि जब वह रमेश सिप्पी की फिल्म 'ज़माना दीवाना' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे, उस वक्त उनकी और शाहरुख की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। रजत ने मुस्कुराते हुए कहा, "शाहरुख मुझे आज भी 'टाइगर' कहकर बुलाते हैं।" रजत ने आगे बताया, “कई सालों बाद जब मैं 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के ट्रेलर प्रीव्यू के लिए शाहरुख के घर गया, तो उन्होंने स्क्रीनिंग से पहले एक छोटा-सा भाषण दिया। उसमें उन्होंने मेरा भी ज़िक्र किया और कहा, 'टाइगर भी इस सीरीज का हिस्सा हैं।' मुझे ये देखकर हैरानी हुई कि इतने सालों बाद भी उन्हें मेरा नाम याद था। शाहरुख सच में कुछ भी नहीं भूलते।" रजत बेदी, जिन्होंने 'कोई मिल गया', 'इंडियन' और 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में काम किया है, पिछले कुछ सालों से कनाडा में रह रहे थे। बॉलीवुड में लंबे समय तक संघर्ष के बाद अब उन्होंने आर्यन खान की वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के ज़रिए शानदार वापसी की है।
Dakhal News
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शकों से फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यही वजह है कि रिलीज के महज 4 दिनों में इसने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही बंपर ओपनिंग की थी और वीकेंड पर तो पूरी तरह छा गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के चौथे दिन 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़ और तीसरे दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लगभग 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 223.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म मुनाफे के नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रही है। 'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 में आई सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। पहली फिल्म को महज 15 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने रिलीज के बाद दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर निर्माताओं को मालामाल कर दिया था। इस बार भी ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि वे फिल्म के निर्देशक और सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'कांतारा चैप्टर 1' की रिलीज के पहले ही दिन मेकर्स ने इसके अगले पार्ट 'कांतारा चैप्टर 2' की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
Dakhal News
साल 2024 ईशा देओल के लिए काफी कठिन साबित हुआ था। इस साल उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा फैसला लिया। दोनों का रिश्ता एक दशक से ज्यादा चला था, लेकिन बढ़ते मतभेदों और आपसी असहमति के कारण आखिरकार उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया। तलाक के बाद ईशा भावनात्मक रूप से काफी टूट गई थीं, हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने खुद को संभाल लिया और फिर से अपनी जिंदगी को नई दिशा देने लगीं। लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। इंटरनेट पर ईशा देओल और उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने फैंस के बीच चर्चा का माहौल बना दिया है।दरअसल, हाल ही में ईशा और भरत को मुंबई में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। भरत तख्तानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया, "फैमिली संडे"। इस फोटो में ईशा देओल, भरत तख्तानी, ईशा की बहन अहाना देओल और एक करीबी दोस्त नजर आ रहे हैं। सभी मुस्कुराते हुए बेहद खुश दिखे। ईशा और भरत के इस साथ आने पर फैंस के बीच अटकलों का दौर शुरू हो गया है। कई लोग मान रहे हैं कि दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह सिर्फ एक पारिवारिक मुलाकात थी।दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल ने 29 जून 2012 को बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी की थी। इस शाही शादी में बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी, स्कूल के दिनों में शुरू हुई दोस्ती, प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची। मगर वक्त के साथ रिश्ता बदल गया और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला किया।ईशा देओल के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें खूब सराहना मिली। बाद में उन्होंने ‘धूम’ जैसी सुपरहिट फिल्म में काम किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और ईशा को घर-घर में पहचान दिलाई। आज, तलाक के महीनों बाद भी जब ईशा और भरत एक साथ मुस्कुराते हुए नजर आए, तो फैंस के दिलों में एक ही सवाल गूंज उठा, क्या दोनों फिर से करीब आ रहे हैं? फिलहाल, इस बात पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रही है।
Dakhal News
साउथ सिनेमा के शानदार अभिनेता और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। दर्शक न केवल फिल्म की कहानी और दमदार विजुअल्स के दीवाने हो गए हैं, बल्कि ऋषभ के इंटेंस परफॉर्मेंस ने हर किसी को रोमांचित कर दिया है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म अब 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। भारत में 'कांतारा चैप्टर 1' का कुल कलेक्शन 162.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है। पहले दिन फिल्म ने 61.85 करोड़ और दूसरे दिन 46 करोड़ रुपये कमाए थे। महज 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म तीसरे ही दिन लागत निकालकर मुनाफे की राह पर चल पड़ी है।फिल्म 2022 में आई ब्लॉकबस्टर 'कांतारा' का प्रीक्वल है, जिसने सिर्फ 15 करोड़ रुपये की लागत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की वैश्विक कमाई कर सिनेमा इतिहास रच दिया था। 'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी ने न केवल अभिनय किया है बल्कि निर्देशन और सह-निर्माण की जिम्मेदारी भी निभाई है। कहानी कर्नाटक के काल्पनिक गांव कांतारा और उसके रहस्यमय जंगलों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो भारतीय परंपरा, लोककथाओं और संस्कृति का अनोखा मिश्रण पेश करती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ गुलशन देवैया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।'कांतारा चैप्टर 1' को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी कुल सात भाषाओं में रिलीज़ किया गया है, ताकि देश और विदेश के दर्शक इस रहस्यमय यात्रा का हिस्सा बन सकें। सबसे खास बात यह है कि फिल्म की सफलता के साथ ही मेकर्स ने तीसरे भाग की घोषणा भी कर दी है। अगला अध्याय 'कांतारा चैप्टर 2' नाम से रिलीज़ होगा, जिसकी कहानी और भी रोमांचक बताई जा रही है।
Dakhal News
आनंद एल राय की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरे इश्क में' का टीज़र रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। सोशल मीडिया पर दर्शक इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी इस टीज़र की जमकर सराहना कर रहे हैं। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने निर्देशक आनंद एल राय को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, "आनंद एल राय जी को ढेर सारी शुभकामनाएं।" अमिताभ बच्चन के इस संदेश ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी।साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में टीज़र की तारीफ करते हुए लिखा, "टीज़र बहुत पसंद आया! कृति सेनन और धनुष को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हूं!" उनकी इस उत्साहित प्रतिक्रिया ने फिल्म के प्रति दर्शकों के जोश को नई ऊंचाई दे दी। वहीं अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "पिछली बार मुझे ये जलन 'एनिमल' ट्रेलर में महसूस हुई थी, मैं एक छोटे शहर से हूं, और टीज़र का आखिरी डायलॉग मेरे दिमाग में चुभ गया।" उनका यह पोस्ट भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।टीज़र रिलीज़ के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसे अब तक 25 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और यह हिंदी भाषा में यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है। 'तेरे इश्क में' को गुलशन कुमार, टी-सीरीज़ और कलर येलो प्रोडक्शन्स ने प्रस्तुत किया है। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। पटकथा हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है, जबकि निर्देशन का जिम्मा आनंद एल राय ने संभाला है। ए.आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के गीतों से सजी यह फिल्म, धनुष और कृति सेनन की जोड़ी के साथ 28 नवंबर 2025 को हिंदी और तमिल में विश्वभर में रिलीज़ होगी।
Dakhal News
अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अरबाज खान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 4 अक्टूबर की दोपहर यह खबर सामने आई कि उनकी पत्नी शूरा खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों को साथ में अस्पताल पहुंचते देखा गया था और अब आखिरकार कपल ने अपनी पहली संतान का स्वागत कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज और शूरा एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। हालांकि, अरबाज खान की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिवार और करीबी सूत्रों ने इस खुशखबरी की पुष्टि की है। अरबाज ने जून में किया था पिता बनने का खुलासा गौरतलब है कि इसी साल जून में अरबाज ने अपनी पत्नी की प्रेग्नेंसी की खबर पर मोहर लगाई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था, "मैं थोड़ा घबराया हुआ हूं और खुश भी हूं। कई साल बाद पिता बनने जा रहा हूं, इसलिए ये मेरे लिए बेहद खास अहसास है। ये मुझे खुशी और जिम्मेदारी का नया अनुभव दे रहा है, जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद नई शुरुआत अरबाज खान ने 1998 में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से उनका एक बेटा है, अरहान खान, जिसका जन्म 2002 में हुआ था। मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ जुड़ा, जिनसे उनका रिश्ता 2019 में सार्वजनिक हुआ था, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। फिल्म सेट पर शुरू हुई थी अरबाज-शूरा की कहानी अरबाज और शूरा की मुलाकात फिल्म 'पटना शुक्ला' के सेट पर हुई थी, जो अरबाज खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। धीरे-धीरे दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, 24 दिसंबर 2023 को दोनों ने निकाह कर लिया। शूरा पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और फिल्म इंडस्ट्री से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वे गायन और अभिनय में भी रुचि रखती हैं। अब बेटी के जन्म के साथ ही अरबाज और शूरा की जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।
Dakhal News
स्टेज तैयार है, लाइट्स जगमगा रही हैं और दर्शकों का उत्साह अपने चरम पर है, क्योंकि इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीजन आज रात 4 अक्टूबर 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रीमियर होने जा रहा है। भारत का सबसे बड़ा नॉन-फिक्शन शो इस बार भी अपने दर्शकों को अजब और गजब टैलेंट्स के साथ मनोरंजन की पूरी डोज़ देने के लिए तैयार है।इस साल जजों के पैनल में हैं नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा और शान, जिनकी जोशीली और अनोखी केमिस्ट्री शो के एंटरटेनमेंट लेवल को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। सिद्धू की शायरी हर परफॉर्मेंस के जादू को पकड़ती है, वहीं मलाइका और शान की प्रतिक्रिया और एनर्जी दर्शकों का दिल जीत लेती है। लेकिन असली सितारे हैं पर्फॉर्मेंस करने वाले प्रतिभाशाली लोग। पूरे देश के ये टैलेंट्स समाज द्वारा लगे शक और बाधाओं के बावजूद अपने सपनों के पीछे भागते आए हैं। उनका हर एक्ट इस साल के नारे "जो अजब है, वो गजब है" को सच साबित करता है।नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "मैं ऐसे टैलेंट्स को देखने के लिए बहुत खुश हूं, जो अलग, क्रिएटिव और हिम्मत वाले हैं। ये टैलेंट्स न सिर्फ देश को हैरान करेंगे बल्कि दूसरों को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे।" इस सीजन में दर्शक देखने को पाएंगे कभी न देखे गए टैलेंट्स और यादगार एक्ट्स, जो मनोरंजन और प्रेरणा दोनों का अनोखा मिश्रण पेश करेंगे। इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीजन आज रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा।
Dakhal News
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भले ही दो बड़े प्रोजेक्ट्स 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' से खुद को अलग कर लिया हो, लेकिन शनिवार सुबह वह मुंबई एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। दिलचस्प बात यह रही कि उसी समय उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर भी एयरपोर्ट पर डैशिंग लुक में दिखाई दिए। दोनों के वीडियो और तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।शनिवार सुबह रणबीर कपूर ने एयरपोर्ट पर धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान 'एनिमल' एक्टर ब्लैक आउटफिट में नजर आए और बेहद डैशिंग लगे। उन्होंने ब्लैक कैप और सनग्लासेस भी कैरी किए हुए थे। रणबीर ने पैपराजी को स्माइल के साथ अभिवादन किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैन्स उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण के एयरपोर्ट लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसके साथ ज़िप-अप कॉलर जैकेट और वाइड-लेग्ड पिनस्ट्राइप ट्राउज़र थे। अपने लुक को दीपिका ने बड़े ब्लैक सनग्लासेस, छोटे ईयररिंग्स और स्लीक बन के साथ पूरा किया। उनका यह स्टाइलिश लुक फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं।रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण कुछ साल पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद पहली बार रणबीर और दीपिका एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। दोनों को एक साथ देखकर उनके फैन्स बेहद खुश हो गए। सबसे खास बात यह रही कि रणबीर और दीपिका ने एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों के एक ही गाड़ी में बैठने के वीडियो और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
Dakhal News
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को कई बार डिनर और मूवी डेट पर एक साथ स्पॉट किया जा चुका है, हालांकि अब तक किसी ने भी अपने अफेयर को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने हाल ही में परिवारवालों की मौजूदगी में चुपचाप एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई है।रिपोर्ट्स के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 3 अक्टूबर की सुबह विजय के घर पर सगाई की रस्में पूरी कीं। इस खास मौके पर केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। दोनों सितारों ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लो-प्रोफाइल रखा है, इसलिए उन्होंने अपनी सगाई को भी मीडिया की नजरों से दूर ही रखा। फिलहाल उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रशंसक उन्हें ढेरों बधाइयाँ दे रहे हैं।खबरों की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों परिवारों के बीच जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और रश्मिका अपने दुल्हन बनने के सपनों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि यह शादी बेहद भव्य होगी और कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करने की प्लानिंग में है। इस खास मौके पर साउथ से लेकर बॉलीवुड तक की कई नामी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Dakhal News
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा-चैप्टर 1' से सीधी टक्कर ले रही है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। रिलीज के पहले ही दिन की कमाई के ताज़ा आंकड़े अब सामने आ चुके हैं।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज़ के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इसके साथ मुकाबला कर रही ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा–चैप्टर 1’ ने 60 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए लगभग छह गुना ज्यादा कलेक्शन दर्ज किया। इसके बावजूद करीब 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी वरुण-जाह्नवी की इस फिल्म का पहला दिन औसत से बेहतर माना जा रहा है। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने ही फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। फिल्म की कहानी सनी और तुलसी पर आधारित है, जिन्हें अपने-अपने रिश्तों में धोखा मिलता है। हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों प्यार वापस पाने के लिए एक-दूसरे के साथ नकली रोमांस करने का फैसला करते हैं। कुल मिलाकर, यह फिल्म हल्की-फुल्की रोमांटिक और कॉमेडी एंटरटेनमेंट का तड़का परोसती है।
Dakhal News
अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा- चैप्टर 1' इस दशहरा 2 अक्टूबर' को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। भरे हुए थिएटर्स और सोशल मीडिया पर मिल रही पॉज़िटिव प्रतिक्रिया यह साबित करती है कि फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक बार फिर गहरी छाप छोड़ी है। सबसे बड़ी बात यह है कि मेकर्स ने फिल्म के तीसरे भाग की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस खबर ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। हालांकि अभी तक रिलीज़ डेट शेयर नहीं की गई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म का नाम 'कांतारा: ए लीजेंड -चैप्टर 2' रखा है। जैसे 'कांतारा- चैप्टर 1' साल 2022 में रिलीज़ हुई 'कांतारा' का प्रीक्वल है, उसी तरह नया चैप्टर भी प्रीक्वल होगा, लेकिन यह सीधे तौर पर 'कांतारा- चैप्टर 1' का सीक्वल माना जाएगा। फिल्म के क्लाइमैक्स में एक बच्चे का अधूरा सवाल छोड़ दिया गया था और उसी से तीसरे भाग की नींव रखी गई है।गौरतलब है कि 2022 में रिलीज़ हुई 'कांतारा' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, बल्कि इसे समीक्षकों की भी खूब प्रशंसा मिली थी। महज़ 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 407.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। साथ ही, इसे 2 नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे। एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ऋषभ शेट्टी) और दूसरा सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए। अब 'कांतारा- चैप्टर 1' की सफलता और तीसरे भाग की आधिकारिक पुष्टि ने इस फ्रेंचाइज़ी को और भी मज़बूत कर दिया है। दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि ऋषभ शेट्टी अपने अगले अध्याय में किस तरह की अनकही गाथा लेकर आएंगे।
Dakhal News
कुछ दिन पहले अभिनेता जितेंद्र कुमार की आने वाली फिल्म 'भागवत' का टीज़र रिलीज़ हुआ था। इस टीज़र में जितेंद्र कुमार के अनदेखे लुक ने सबका ध्यान खींचा था। इसी तरह, अब 'भागवत' का बहुचर्चित ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस ट्रेलर में 'पंचायत' के मासूम सेक्रेटरी का एक अनदेखा डरावना अवतार देखने को मिल रहा है।'भागवत' के ट्रेलर में हम शुरुआत में देखते हैं कि अरशद वारसी इस शहर में एक आक्रामक पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। जिस जेल में वह तैनात हैं, वहां वह एक कैदी को इतनी बुरी तरह पीटते हैं कि उसकी वहीं मौत हो जाती है। तभी अरशद को शिकायत मिलती है कि उसकी बेटी गायब हो गई है। अरशद लड़की के पिता से वादा करते हैं कि वह 15 दिनों के अंदर उनकी बेटी को वापस ला देंगे। ट्रेलर में आगे जीतू की एंट्री होती है। मासूम सा दिखने वाला जीतू एक लड़की से प्यार करने लगता है और दोनों के बीच रोमांटिक सीन देखने को मिलते हैं। इसके बाद अरशद वारसी जीतू को गिरफ्तार कर लेते हैं। जीतू पर कई लड़कियों को अगवा करने का आरोप लगता है और मामला कोर्ट में पहुंच जाता है। इसके बाद जीतू बिना किसी वकील की मदद लिए खुद ही केस लड़ने का फैसला करता है।ट्रेलर में आगे कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते हैं। इसके अलावा, जीतू का लिपलॉक सीन भी देखने को मिलता है। जीतू के इस भयानक अवतार को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। साथ ही, अरशद वारसी और जीतू का एक्टिंग कॉम्बिनेशन भी देखने लायक है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी5 पर रिलीज़ होने वाली है और 17 अक्टूबर से ओटीटी पर उपलब्ध होगी।
Dakhal News
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अविका गौर ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर लिया है। 30 सितंबर को उन्होंने अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग सात फेरे लिए। शादी के अगले ही दिन अविका ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। लाल जोड़े में अविका बेहद दिलकश नजर आ रही थीं, वहीं मिलिंद पीच कलर की शेरवानी में खूब जंच रहे थे।फिलहाल यह कपल रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में नजर आ रहा है और दिलचस्प बात यह है कि दोनों की शादी भी इसी शो में रचाई गई। अविका ने कहा था कि जिस कलर्स टीवी पर वह बालिका वधू बनी थीं, असल जिंदगी में वहीं दुल्हन बनना उनके लिए खास अनुभव है। नेशनल टीवी पर हुई इस शादी की सारी रस्मों में दोनों के परिवार और शो के कलाकार शामिल हुए।अविका और मिलिंद की लवस्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी पहली मुलाकात 2020 में हैदराबाद में एक दोस्त के जरिए हुई थी। अविका ने बताया था कि पहली नजर में ही उन्हें मिलिंद से प्यार हो गया था। इसके बाद दोस्ती गहरी हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब पांच साल तक डेट करने के बाद इस साल जून 2025 में दोनों ने सगाई की थी।
Dakhal News
बॉलीवुड की मशहूर कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 19 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाने और सोचने पर मजबूर करने का काम किया है। आज बुधवार, महानवमी के मौके पर फिल्म ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है और 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।पहले ही दिन फिल्म ने दमदार शुरुआत करते हुए 12.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन कुल 74 करोड़ रुपये रहा। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ सोमवार को 11वें फिल्म ने 2.75 करोड़की कमाई की। मंगलवार को 12वें दिन इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं रिलीज़ के 13वें दिन बुधवार को फिल्म ने 3.54 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 100.54 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। साल 2025 में यह उपलब्धि हासिल करने वाली यह 10वीं बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जो इस बात का सबूत है कि दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता कितनी अधिक है।सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने दर्शकों को लुभाया है। उनके बीच की टकरार और मजेदार बहसें फिल्म की जान मानी जा रही हैं। इनके अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। 'जॉली एलएलबी 3' की सफलता ने यह साफ कर दिया है कि दर्शक इस फ्रेंचाइजी से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं। फिल्म समीक्षक भी मान रहे हैं कि मजबूत कहानी, चुटीले डायलॉग और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस ने इसे एक बार फिर दर्शकों का फेवरिट बना दिया है।
Dakhal News
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। एम3एम हुरुन इंडिया की टॉप अरबपति 2025 लिस्ट के मुताबिक शाहरुख 1.4 अरब डॉलर (करीब 12,490 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं। इंटरनेशनल सितारों को पछाड़ा रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख ने कई अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने टेलर स्विफ्ट (1.3 अरब डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 अरब डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर) को मात दे दी है। बॉलीवुड में नंबर 1 हुरुन की रिपोर्ट बताती है कि शाहरुख के बाद जूही चावला 7,790 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऋतिक रोशन 2,160 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इनके बाद करण जौहर (1,880 करोड़ रुपये) और अमिताभ बच्चन (1,630 करोड़ रुपये) का नाम आता है। पिछले साल भी शाहरुख 87 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ अभिनेताओं की सूची में शीर्ष पर थे। रेड चिलीज का बड़ा योगदान शाहरुख की अपार संपत्ति में सबसे बड़ी भूमिका उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की है। पिछले दो दशकों में इस कंपनी ने कई हिट फिल्में दी हैं और वीएफएक्स व डिजिटल उपक्रमों में भी भारी निवेश किया है। कंपनी हर साल हजारों लोगों को रोजगार देती है और आज इसे सबसे मुनाफे वाली कंपनियों में गिना जाता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' भी इसी प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा है और इसे हाल ही में काफी सराहना मिली है।
Dakhal News
अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थामा' को लेकर खूब चर्चा में हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी हॉरर है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं और निर्माण की जिम्मेदारी दिनेश विजान के कंधों पर है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फैंस दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों में काफी उत्सुकता पैदा की थी। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला गीत 'तुम मेरे ना हुए' रिलीज कर दिया है। इस गाने को मधुबंती बागची और मशहूर म्यूजिक ड्युओ सचिन-जिगर ने आवाज़ दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने में रश्मिका और आयुष्मान एक साथ बेहद आकर्षक और एनर्जेटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और तालमेल दर्शकों का ध्यान तुरंत खींच रहा है और सोशल मीडिया पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। 'थामा' में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी, हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है और दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देने का वादा करती है। निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'थामा' इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिवाली के समय बड़े पर्दे पर रिलीज होने से फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने का और भी बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। फिल्म की शानदार स्टारकास्ट, आकर्षक म्यूजिक और रोमांचक कहानी इसे 2025 की मोस्ट अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक बनाती है।
Dakhal News
रिबेल स्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया हॉरर-फैंटेसी ड्रामा 'द राजा साब' का क्रेज हर नए अपडेट के साथ बढ़ता जा रहा है। पहले ग्लिम्प्स और टीज़र ने फैंस का उत्साह आसमान पर पहुंचा दिया था और अब दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है, फिल्म का ट्रेलर आज शाम 6 बजे रिलीज होने जा रहा है। इस खास मौके पर ट्रेलर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 105 थिएटर्स में मैस स्क्रीनिंग के जरिए पेश किया जाएगा। विशाखापत्तनम, तिरुपति और कुरनूल जैसे प्रमुख शहरों के सिनेमाघरों में लगभग 600 सीटों वाले हॉल फैंस से खचाखच भर जाएंगे। इस आयोजन को एक भव्य त्योहारी उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। थिएटर लॉन्च के साथ ही ट्रेलर पीपल मीडिया फैक्ट्री के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध होगा ताकि देश-विदेश में मौजूद फैंस इस जश्न में शामिल हो सकें। पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद द्वारा निर्मित यह फिल्म पांच भाषाओं, तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। थमन एस के संगीत से सजी 'द राजा साब' में सुपरनेचुरल थ्रिल्स, कॉमेडी और प्रभास की रिबेल स्टार करिश्मा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, ज़रीना वाहब, निधि अगरवाल, मालविका मोहनन, बोमन ईरानी और ऋद्धि कुमार जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस मेगा एंटरटेनर को टीजी विश्व प्रसाद और कृति प्रसाद पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Dakhal News
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है। साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से डेब्यू करने वाले रणबीर ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब 43 साल की उम्र में वह न सिर्फ एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि जल्द ही निर्देशन की ओर भी कदम बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं। इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान फैंस से बातचीत करते हुए रणबीर ने खुलासा किया, "मैं एक फिल्म डायरेक्ट करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हाल ही में मैंने एक राइटर्स रूम शुरू किया है और दो आइडियाज पर काम भी कर रहा हूं, ताकि खुद को लगातार प्रेरित रख सकूं।" उन्होंने आगे कहा कि यह उनकी योजनाओं का अहम हिस्सा है और आने वाले कुछ सालों में वह इसे हर हाल में पूरा करना चाहते हैं। रणबीर कपूर ने अपने निर्देशन के प्लान्स के साथ-साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' पर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया, "फिल्म की शूटिंग साल 2027 में शुरू होगी। संदीप रेड्डी वांगा मुझसे लगातार चर्चा कर रहे हैं और यह अनुभव वाकई शानदार होने वाला है। मैं सेट पर वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" रणबीर आने वाले समय में 'रामायण' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'लव एंड वॉर', 'धूम 4' और 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 देव' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं।
Dakhal News
मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हो गई हैं। उन्होंने अपने मंगेतर और म्यूजिक प्रोड्यूसर-सॉन्ग राइटर बेनी ब्लैंको के साथ सात फेरे लिए हैं। लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं सेलेना ने 33 की उम्र में खुद से चार साल बड़े बेनी का हाथ थामा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान करते हुए खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। 27 सितंबर को सेलेना और बेनी ने ईसाई परंपराओं के अनुसार शादी की। उनकी वेडिंग पिक्चर्स इंटरनेट पर छाई हुई हैं और दुनियाभर से फैन्स और सितारे उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं। तस्वीरों में कपल का एक-दूसरे के प्रति गहरा प्यार साफ झलक रहा है। उल्लेखनीय है कि सेलेना और बेनी ने साल 2023 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया था और पिछले साल दिसंबर में दोनों की सगाई हुई थी। सेलेना ने अपने इस खास दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनकी वेडिंग ड्रेस से लेकर निमंत्रण कार्ड और वेन्यू तक हर चीज बेहद खास रही। बताया जा रहा है कि शादी के निमंत्रण कार्ड तैयार करने की ज़िम्मेदारी एक मैक्सिकन कंपनी को दी गई थी। सोशल मीडिया पर इन कार्ड्स की झलक भी वायरल हो रही है, सेलेना और बेनी ब्लैंको की शादी में कई वीआईपी गेस्ट्स शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने बटोरीं। सेलेना ने अपने मेहमानों के ठहरने के लिए शाही इंतजाम किए थे, मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेलर स्विफ्ट बाकी मेहमानों के साथ नहीं ठहरीं। उन्होंने कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में वेडिंग वेन्यू के पास ही अपने लिए एक निजी लॉज बुक कराया था। बेनी का असली नाम बेंजामिन जोसेफ लेविन है। वे मशहूर रिकॉर्ड प्रोड्यूसर, सॉन्गराइटर और म्यूजिक आर्टिस्ट हैं। बेनी खुद गाने लिखते और रिकॉर्ड करते हैं। वह सेलेना के एक्स बॉयफ्रेंड जस्टिन बीबर के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एड शीरन, हैल्सी, कैटी पेरी, केशा, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना जैसे बड़े सितारों के लिए भी कई हिट गाने लिखे और प्रोड्यूस किए हैं।
Dakhal News
बिग बॉस' का वीकेंड का वार हमेशा दर्शकों के लिए खास होता है, क्योंकि इस मौके पर शो के होस्ट सलमान खान आते हैं। वह न सिर्फ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं बल्कि उनके साथ हंसी-मजाक और मस्ती भी करते हैं। इस बार 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार के पहले दिन सलमान ने तान्या मित्तल का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप पर भी तंज कस दिया। गौरतलब है कि अभिनव कश्यप पहले सलमान और उनके परिवार पर करियर बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने सलमान को "गुंडा, मवाली और छपरी" तक कह दिया था। सलमान और अभिनव ने पहली बार फिल्म 'दबंग' में साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद दोनों का रास्ता अलग हो गया। इन आरोपों के चलते सलमान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए थे। अब वीकेंड का वार मंच का इस्तेमाल करते हुए सलमान ने अभिनव पर पलटवार कर दिया। जब सलमान ने तान्या मित्तल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, तो तान्या ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वो चाहती हैं मुंबई में सलमान उनके परिवार जैसे बन जाएं ताकि उन्हें यहां सुरक्षित महसूस हो। इस पर सलमान ने जवाब दिया, "जो भी मेरे साथ जुड़े थे या जुड़े हैं, आजकल उनकी भी हालत खराब है। बैठे-बैठे लोग बेकार की बातें कर रहे हैं। जिनसे कभी मेरा अच्छा रिश्ता रहा और जिन्होंने मेरी तारीफ की थी, अब वही मुझे नापसंद करने लगे हैं।" आगे सलमान ने तंज कसते हुए कहा, "आजकल लोग पॉडकास्ट में आकर ऊट-पटांग बातें करते हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। मेरा सबसे यही कहना है, प्लीज कोई काम कर लो।" हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अभिनव कश्यप का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफतौर पर उन्हीं की ओर था। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स का कहना है कि यह अभिनव को दिया गया उनका करारा जवाब है।
Dakhal News
फेमस सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल अपने नए सीजन के साथ फिर से टीवी पर लौट रहा है.....इस बार शो का थीम है.....यादों की प्लेलिस्ट है .... जिसमें कंटेस्टेंट अपने पुराने पसंदीदा गानों को नए अंदाज में प्रस्तुत करेंगे.....शो 18 अक्टूबर से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर टेलीकास्ट होगा.....इस सीजन में संगीत जगत के तीन बड़े नाम – विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह जज की भूमिका निभाएंगे..... सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इंस्टाग्राम पर इस शो की घोषणा की और कैप्शन में लिखा कि.....देखिए इंडियन आइडल 18 अक्टूबर रात 8 बजे से.....यादों की प्लेलिस्ट इंडियन आइडल का नया सीजन.....इंडियन आइडल की शुरुआत साल 2004 में हुई थी.....और तब से यह शो देश को कई बेहतरीन गायक दे चुका है..... इस शो ने अभिजीत सावंत, नेहा कक्कड़ और सलमान अली जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार संगीत जगत को दिए है.....नए सीजन में दर्शकों को रोमांचक मुकाबले, बेहतरीन गायकी और जजों के मजेदार इंटरैक्शन देखने को मिलेंगे.....इंडियन आइडल का यह नया सीजन म्यूजिक प्रेमियों के लिए एक शानदार मनोरंजन का मौका साबित होगा.....
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वरुण के साथ सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।हाल ही में वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म के गाने 'परफेक्ट' पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो जिम में शूट किया गया है, जहां दोनों स्टार्स मस्ती करते हुए गाने की धुन पर थिरकते नजर आए। वीडियो शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन लिखा, "पंजाबी मुंडे - परफेक्ट।" इसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस को वरुण और विक्की की यह दोस्ताना कैमिस्ट्री खूब पसंद आई।इस गाने 'परफेक्ट' को मशहूर सिंगर गुरु रंधावा ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल भी गुरु ने ही लिखे हैं। फिल्म में इस रोमांटिक-फंकी ट्रैक को वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पर फिल्माया गया है। गाने की रिलीज़ के बाद से ही इसे बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब वरुण-विक्की का डांस वीडियो इसके क्रेज को और बढ़ा रहा है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर शशांक खेतान कर रहे हैं। शशांक ने ही इसकी कहानी लिखी है। शशांक पहले भी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के साथ काम कर चुके हैं और उनकी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म से भी बड़े मनोरंजन की उम्मीद है।
Dakhal News
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अब तक अपने करियर में कई शानदार फिल्मों से खुद को साबित किया है। बाहरी होने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया है। आने वाले समय में जहां उनकी फिल्म अनुराग बसु के साथ रिलीज होने वाली है, वहीं 'नागजिला' भी उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। अब ताज़ा खबर यह है कि कार्तिक एक बार फिर अपने पसंदीदा निर्देशक लव रंजन के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। कार्तिक और लव की जोड़ी पहली बार फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में बनी थी। इसी फिल्म से कार्तिक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और रातों-रात लोकप्रिय हो गए थे। खासकर उनके साढ़े पांच मिनट लंबे मोनोलॉग ने उन्हें युवाओं के बीच स्टार बना दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब दोनों एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करने की तैयारी में हैं। कार्तिक आर्यन और लव रंजन लंबे समय से नई कहानियों पर विचार-विमर्श कर रहे थे और अब आखिरकार उन्हें वह स्क्रिप्ट मिल गई है, जिसके जरिए यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों ही इस नए प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है, लेकिन प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अगले साल तक बड़े पर्दे पर दस्तक देगी और दर्शकों को फिर से कार्तिक-लव की जादुई केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। लव रंजन अब एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ ऐसी फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें हंसी-मजाक और रोमांस का जबरदस्त मिश्रण होगा। इसके साथ ही फिल्म का संगीत भी दर्शकों को खूब लुभाने वाला है। इस बीच कार्तिक, अनन्या पांडे संग अपनी अगली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरी तू मेरा' को लेकर चर्चा में हैं, जो 31 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं वह 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' से लोकप्रिय हुईं श्रीलीला के साथ भी एक रोमांटिक फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Dakhal News
अभिनेता पवन कल्याण लंबे समय से अपनी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' को लेकर सुर्खियों में थे। 25 जुलाई को जैसे ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, दर्शकों की भारी भीड़ टिकट खिड़कियों पर उमड़ पड़ी। क्राइम और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले ही दिन बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।बॉक्स ऑफिस की निगरानी करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'दे कॉल हिम ओजी' ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को सभी भाषाओं में मिलाकर लगभग 70 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, प्री-सेल्स से फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपये पहले ही बटोर लिए थे। ऐसे में 'ओजी' का कुल कारोबार पहले दिन 90.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी 'ओजी' का जोरदार प्रभाव देखने को मिला है। फिल्म ने दुनियाभर में रिलीज के पहले दिन ही 150 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये है। 'ओजी' में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी और प्रकाश राज जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे आज 63 साल के हो गए हैं और इस खास मौके पर उनकी बेटी अभिनेत्री अनन्या पांडे ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें चंकी पांडे अपनी पत्नी भावना पांडे और दोनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो पापा'। इसके साथ एक दिल वाला इमोजी भी जोड़ा, जिससे उनके प्यार और लगाव की झलक साफ़ दिख रही है। फैंस और बॉलीवुड जगत की हस्तियों ने भी इस पोस्ट पर खूब प्रतिक्रियाएं दीं और चंकी पांडे को जन्मदिन की बधाई दी।काम के मोर्चे पर बात करें तो चंकी पांडे को पिछली बार अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में देखा गया था। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाया, लेकिन चंकी की परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, चंकी की बेटी अनन्या पांडे भी अपनी फिल्मों और करियर के लिए सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं। इसके अलावा उनके पास एक और प्रोजेक्ट 'चांद मेरा दिल' भी है, जो उनके फैंस के लिए रोमांचक खबर है।चंकी पांडे का यह जन्मदिन परिवार और फैंस के लिए खास अवसर बन गया है, क्योंकि पिता-पुत्री के बीच का यह प्यार और अपनापन सोशल मीडिया पर सामने आया। बॉलीवुड में दशकों से अपनी पहचान बनाने वाले चंकी ने अब तक कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं और आज भी उनकी मौजूदगी फिल्म इंडस्ट्री में खास मानी जाती है। इस अवसर पर उनके चाहने वाले उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके आने वाले साल के लिए भी खूब ढेर सारा प्यार भेज रहे हैं।
Dakhal News
एक्शन हीरो विद्युत जामवाल की फिल्म 'मद्रासी' अब सिनेमाघरों से ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। इस फिल्म में विद्युत ने अपने शानदार एक्शन सीक्वेंस और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का ध्यान खींचा था। बॉक्स ऑफिस पर भी 'मद्रासी' ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपने शुरुआती हफ्तों में ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इस साल 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया था। फिल्म की कहानी, एक्शन और थ्रिल का बेहतरीन मिश्रण दर्शकों को शुरुआत से ही बांधे रखता है। हालांकि, कुछ दर्शक सिनेमाघरों में यह फिल्म देखने से चूक गए थे। अब उनकी उम्मीदें पूरी होने जा रही हैं, क्योंकि 'मद्रासी' जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का ओटीटी प्रीमियर 01 अक्टूबर 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। प्लेटफॉर्म ने इस घोषणा के साथ लिखा, "अपने आप को अपने मद्रासी के साथ एक पागलपन भरी सवारी के लिए तैयार कर लें।" यह संकेत है कि फिल्म का डिजिटल वर्ज़न भी अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन और थ्रिल के साथ दर्शकों को उत्साहित करेगा। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी देखा जा सकेगा, जिससे यह देशभर के दर्शकों तक आसानी से पहुँच सके। विद्युत जामवाल के अलावा फिल्म में सिवकार्थिकेयन, रुक्मिणी वसंत, बीजू मेनन, विक्रांथ और शब्बीर कल्लारक्कल जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।'मद्रासी' का ओटीटी डेब्यू न सिर्फ उन फैंस के लिए एक खुशखबरी है जिन्होंने सिनेमाघरों में इसे मिस कर दिया, बल्कि उन दर्शकों के लिए भी यह एक मौका है कि वे घर बैठे ही इस फिल्म का मज़ा ले सकें। फिल्म का एक्शन, थ्रिल और रोमांच डिजिटल स्क्रीन पर भी उतना ही प्रभावशाली अनुभव देगा जितना बड़े पर्दे पर हुआ था। अब ओटीटी रिलीज़ इसे और भी अधिक लोगों तक पहुंचाएगी।
Dakhal News
इंटरनेशनल अकादमी ऑफ़ टेलीविज़न आर्ट्स एंड साइंसेज ने 2025 के इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है.....और इस साल भारत से दो शानदार नॉमिनेशन सामने आए हैं.....इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला को बेस्ट मूवी कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.....जबकि इसी फिल्म में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिलजीत दोसांझ को बेस्ट परफॉर्मन्स कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है.....यह फिल्म नेटफ्लिक्स इंडिया की ओर से भारत से नॉमिनेट हुई..... एकमात्र फिल्म है.....और दिलजीत इस साल एमी में दावेदारी पेश करने वाले एकमात्र भारतीय एक्टर हैं.....फिल्म में दिलजीत ने चर्चित पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया है.....जिन्हें पंजाब का एल्विस प्रेस्ली भी कहा जाता है.....इम्तियाज अली ने फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है.... फिल्म में परिणीति चोपड़ा, निशा बानो, राहुल मित्तरा, अंजुम बत्रा, साहिबा बाली, उदयवीर संधू, मोहित चौहान और तुषार दत्त जैसे कलाकार भी हैं... दिलजीत की अदाकारी और फिल्म की कहानी ने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का दिल जीत लिया था... और अब ये फिल्म इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत का नाम रोशन कर रही है
Dakhal News
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में अब तक कई फिल्मों ने दर्शकों को रोमांच और डर का अनोखा अनुभव दिया है और अब इस फ्रैंचाइज की अगली कड़ी 'थामा' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में रही है और अब इसके नए पोस्टर ने दर्शकों की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। मैडॉक फिल्म्स का ओर से जारी पोस्टर में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना साथ नजर आ रहे हैं, जो इस फिल्म की एक नई और ताज़ा जोड़ी को सामने लाता है। खास बात यह है कि रश्मिका और आयुष्मान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। निर्माताओं ने हाल ही में घोषणा की है कि फिल्म 'थामा' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट 26 सितंबर को शाम 5 बजे मुंबई के बांद्रा फोर्ट में आयोजित एक खास कार्यक्रम में शेयर किया जाएगा। इस इवेंट की झलकियों का इंतजार भी दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। मेकर्स ने अपने ऐलान में लिखा, "स्त्री आ रही है और अपने साथ एक बड़ा थामाका ला रही है।" इस वाक्य ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म 'थामा' न केवल हॉरर, बल्कि मनोरंजन और सरप्राइज से भी भरपूर होने वाली है। फिल्म की कास्टिंग भी इसकी बड़ी ताकत है। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दमदार कलाकार भी इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इन सितारों का साथ फिल्म की कहानी और उसके रोमांच को और गहराई देगा। निर्देशन की जिम्मेदारी आदित्य सरपोतदार ने संभाली है, जो अपनी अलग तरह की सिनेमाई भाषा और ट्रीटमेंट के लिए जाने जाते हैं। हॉरर- कॉमेडी और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण पेश करने के लिए वे पहले भी सराहे जा चुके हैं, ऐसे में दर्शकों को 'थामा' से काफी उम्मीदें हैं। मेकर्स ने यह भी साफ कर दिया है कि 'थामा' इस साल दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर मोहित सूरी फिल्म 'सैयारा' की सफलता के बाद एक और नई रोमांटिक मूवी के लिए यशराज फिल्म्स (वायआरएफ) के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की कास्टिंग जल्द शुरू की जाएगी। निर्देशक मोहित सूरी पिछली बार यशराज फिल्म्स (वायआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' लेकर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट प्रदर्शन किया। इस फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी नजर आई थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। 'सैयारा' की सफलता के बाद अब मोहित सूरी ने एक बार फिर वायआरएफ के साथ हाथ मिलाया है और इस बार वह एक रोमांटिक फिल्म पर काम कर रहे हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहित सूरी और यशराज फिल्म्स एक नई रोमांटिक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण अक्षय विधानी करेंगे, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा प्रस्तुत करेंगे। खबर है कि मोहित अपनी टीम के साथ मिलकर कहानी पर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू करने की योजना है, वहीं, इसकी कास्टिंग प्रक्रिया अगले साल की शुरुआत से शुरू की जाएगी।वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' भी खूब चर्चा में है और हो भी क्यों ना, इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पर्दे पर मार-काट करती जो दिखेंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी। यशराज फिल्म्स के पास रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' भी है। अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी। इसके अलावा वायआरएफ की फिल्म 'कृष 4' भी कतार में है।
Dakhal News
71वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह 23 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बड़े ही भव्य और यादगार तरीके से आयोजित हुआ..... इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म जगत के सितारों और कलाकारों को सम्मानित किया ..... और पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा ... समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल रहे .... जिन्हें भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया .... उनका नाम पुकारे जाने पर पूरा सभागार खड़ा होकर अभिवादन करता नजर आया ... इस समारोह में बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को अपने करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला .... उन्हें फिल्म जवान में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला .... जिसे उन्होंने अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ साझा किया ... विक्रांत को उनकी फिल्म 12वीं फेल के लिए यह उपलब्धि मिली ... इसी तरह अभिनेत्री रानी मुखर्जी को तीन दशकों बाद उनके करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए मिला .... मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गीत ढिंढोरा बाजे रे की कोरियोग्राफी के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार दिया किया गया .... निर्देशक यशवर्धन मिश्रा की फिल्म कथल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया .... मेघना गुलजार की सैम बहादुर को सामाजिक संदेश देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला ... जबकि द केरल स्टोरी के लिए निर्देशक सुदीप्तो सेन को ... सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया... तो वही सुकुमार की बेटी सुकृति को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का सम्मान मिला... और बेस्ट प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शिल्पा राव को दिया गया ....... यह आयोजन भारतीय सिनेमा की समृद्ध परंपरा, रचनात्मकता और उपलब्धियों का शानदार उत्सव बनकर यादगार बन गया।
Dakhal News
अनुपम खेर अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट के दोबारा रिलीज होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं ...... और उनका मानना है कि जिंदगी और सिनेमा में दूसरा मौका बहुत खास होता है .... सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में .... उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दूसरा मौका अक्सर पहले से भी बेहतर साबित हो सकता है... बता दे की तन्वी द ग्रेट 18 जुलाई 2025 सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई थी ....जिसे जनता का उतना प्यार नहीं मिल पाया था ...... अनुपम खेर ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों का जिक्र करते हुए बताया कि ...... उनकी पहली फिल्म सारांश में उन्हें शूटिंग के सिर्फ दस दिन पहले हटा दिया गया था ..... लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और निर्देशक महेश भट्ट से अपनी भूमिका को लेकर बहस की..... उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें दूसरा मौका मिला.... जिसने उनके करियर को नई दिशा दी .... तन्वी द ग्रेट को पहले कुछ लोगों ने नजरअंदाज किया था .... लेकिन जिन लोगो ने ये फिल्म देखी उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आई थी ..... अनुपम ने कहा कि यह फिल्म अच्छाई, भाईचारे और सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी है ... और दर्शकों को इसे जरूर देखना चाहिए ... 26 सितंबर को फिल्म 17 शहरों में दोबारा रिलीज हो रही है .... और अनुपम ने दर्शकों से इसे देखने की अपील की.... साथ ही गारंटी दी कि यह फिल्म उन्हें जरूर पसंद आएगी ...
Dakhal News
चार साल पहले राजस्थान के एक शाही किले में रची गई थी वो शादी, जिसने बॉलीवुड के हर दिल को छू लिया था : कैटरीना कैफ और विक्की कौशल : जिनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी 2019 से और 2021 में बदल गई थी सात जन्मों के वादे में : और अब वही कपल अपनी जिंदगी में लिखने जा रहा है नया चैप्टर : जी हां, विक्की और कैटरीना बनने जा रहे हैं माता-पिता : सोशल मीडिया पर शेयर हुई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर ने जैसे पूरे इंटरनेट को मुस्कुरा दिया ;कैटरीना व्हाइट ड्रेस में, हाथों से बेबी बंप थामे… और विक्की का सहारा उनके साथ : दोनों ने लिखा : खुशियों और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, हम अपने जीवन का सबसे खूबसूरत सफर शुरू कर रहे हैं : वो कपल, जिसने हमेशा अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा : वो कपल, जिसने शादी में भी नो-फोन पॉलिसी लगाई : आज अपने सबसे बड़े राज़ को दुनिया के साथ शेयर कर रहा है : फैंस महीनों से जिस खुशखबरी का इंतज़ार कर रहे थे : आखिरकार वो पल आ ही गया : और अब विक्की-कैट की लव स्टोरी रोमांस से आगे बढ़कर पैरंटहुड की जर्नी में बदल चुकी है : कहानी वही है, लेकिन किरदार अब नई जिम्मेदारियों के साथ और भी खूबसूरत लग रहे हैं
Dakhal News
एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म हक का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है..... फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला पर केंद्रित है.....जो अपने अधिकारों और इंसाफ के लिए समाज और अदालत से टकराने का साहस करती है.....टीजर में दिखाया गया है..... कि इमरान हाशमी और यामी गौतम एक शादीशुदा जोड़े के किरदार में नजर आ रहे हैं.....लेकिन रिश्ते में कड़वाहट के चलते दोनों के बीच विवाद हो जाता है.....यामी गौतम का किरदार अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए..... इंसाफ की मांग में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाती है.....यह कहानी 1970 के दशक के अंत और 1980 के दशक की शुरुआत में भारत की सबसे चर्चित कानूनी लड़ाइयों में से एक पर आधारित है.....फिल्म हक दरअसल मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले पर आधारित है.....जिसने भारतीय समाज और न्यायपालिका में धर्मनिरपेक्ष कानून और महिलाओं के अधिकारों को लेकर नई बहस को जन्म दिया था.....निर्देशक शुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म महिलाओं के अधिकार और न्याय व्यवस्था पर एक गहरी टिप्पणी पेश करती है.....जंगली पिक्चर्स, इनसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज द्वारा निर्मित हक 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.....
Dakhal News
टीवी शो 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुईं अविका गौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर। अविका ने इस साल 11 जून को अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चांदवानी से सगाई की थी और दोनों फिलहाल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। अविका और मिलिंद 30 सितंबर, 2025 को 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर ही शादी करेंगे। अविका ने खुद भी इस बात की पुष्टि की और कहा, "मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे ऐसा साथी मिला है, जो हमेशा मेरा साथ देता है, मुझे समझता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस खुशखबरी से हमारे दोनों परिवार भी बेहद उत्साहित हैं।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "2008 से मैं दर्शकों के बीच हूं और मुझे उनसे जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, वह मेरे लिए बेहद खास है। मैं चाहती थी कि मेरे फैंस भी मेरी शादी का हिस्सा बनें और अब यह सपना सच होने वाला है।" गौरतलब है कि अविका और मिलिंद पिछले पांच सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब उनका यह रिश्ता शादी में बदलने जा रहा है।
Dakhal News
बॉलीवुड की पावरफुल अदाकारा रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। पिछले कई महीनों से उनकी चर्चित फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। अब दर्शकों का इंतजार और भी रोमांचक हो गया है, क्योंकि यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में रानी मुखर्जी अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के लुक में नजर आ रही हैं। पुलिस की वर्दी पहने और हाथ में बंदूक थामे रानी का यह रौबदार अंदाज़ एक बार फिर यह साबित करता है कि वह पर्दे पर किसी भी गैंगस्टर और अपराधी को सीधी चुनौती देने के लिए तैयार हैं। पोस्टर पर साफ झलकता है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा इंटेंस, दमदार और चैलेंजिंग होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। यशराज फिल्म्स की इस मशहूर फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त से दर्शकों की उम्मीदें दोगुनी हैं। 2014 में आई 'मर्दानी' और 2019 की 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और खाकी वर्दी के दम से जबरदस्त छाप छोड़ी थी। नए पोस्टर के साथ निर्माताओं ने लिखा, "नवरात्रि के शुभ अवसर पर, यहां बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है। रानी मुखर्जी अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण मामले की जांच करने के लिए तैयार हैं।" फिल्म 'मर्दानी 3' को 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। दर्शक और फैंस सोशल मीडिया पर पहले ही इस पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं और यह मानकर चल रहे हैं कि रानी मुखर्जी का यह रोल एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर देगा।
Dakhal News
बॉलीवुड में लंबे समय बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को दर्शक हमेशा खास मानते आए हैं और अब उनकी नई फिल्म 'हैवान' को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर प्रियदर्शन कर रहे हैं, जो अपनी फिल्मों की अनोखी कहानी और शानदार प्रस्तुति के लिए मशहूर हैं।फिल्म 'हैवान' की शूटिंग की शुरुआत कोच्चि में हुई थी, जहां से इसकी पहली झलकें भी सामने आईं। हाल ही में सेट से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों अभिनेता निर्देशक प्रियदर्शन के साथ चर्चा करते और कैमरे के सामने दमदार अंदाज में शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। अब तक फिल्म का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा फिल्माया जा चुका है। कोच्चि शेड्यूल के बाद यूनिट अब वागामोन और ऊटी की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग कर रही है।अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी 90 के दशक और शुरुआती 2000 के दशक में कई हिट फिल्मों का हिस्सा रही है। दोनों को दर्शकों ने एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में खूब पसंद किया। अब करीब 17 साल बाद दोनों एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म 'हैवान' में दोनों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी, जो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित हो सकती है। फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां फिल्म की कहानी में खास मोड़ लेकर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किरदारों के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो यह फिल्म एक रोमांचक थ्रिलर होगी, जिसमें हर मोड़ पर रहस्य और सस्पेंस देखने को मिलेगा।
Dakhal News
भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से..... इस वर्ष मलयालम सिनेमा के लीजेंड और द कम्प्लीट एक्टर कहे जाने वाले...... एक्टर मोहनलाल विश्वनाथन को सम्मानित किया गया है .... उन्होंने अपने चार दशक लंबे करियर में ....... न केवल मलयालम, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है....... आपको बता दे की वो अब तक 350 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके है .......... मोहनलाल को इससे पहले राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से पाँच बार नवाजा जा चुका है ...... और वे पद्मश्री तथा पद्म भूषण जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से भी सम्मानित हैं......इस बार 71वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के लिए उनका नाम चुना गया .......जिस पर भावुक होकर मोहनलाल ने .... इसे सिर्फ अपना नहीं बल्कि पूरे मलयालम फिल्म जगत का सम्मान बताया है ..... देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते हुए कहा कि ...... मोहनलाल ने दशकों तक अपने अभिनय और रंगमंच के माध्यम से ....... भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया है..... यह सम्मान उनकी अद्वितीय प्रतिभा और योगदान का सच्चा प्रतीक है .....
Dakhal News
दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की छवि को सोशल मीडिया पर अश्लील मीम्स, वीडियोज और पोस्ट्स के जरिए...... बदनाम करने की कोशिशों पर सख्त रुख अपनाते हुए......उनके व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आदेश दिया है......कोर्ट ने इंस्टाग्राम, फेसबुक, पिंटरेस्ट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को 100 से ज्यादा आपत्तिजनक यूआरएल्स हटाने का निर्देश दिया है ......जो करण जौहर की छवि, नाम, आवाज और उनके उपनाम KJo का बिना अनुमति के इस्तेमाल कर रहे थे...... कोर्ट का कहना है की ऐसी सामग्री को ह्यूमर या उचित टिप्पणी नहीं माना जा सकता......क्योंकि सेलिब्रिटीज की पहचान का व्यावसायिक मूल्य होता है...... और उन्हें इसका संरक्षण करने का हक है......कोर्ट ने उनकी छवि का उपयोग माल बेचने, अश्लील सामग्री, AI चैटबॉट्स या GIFs बनाने में रोक लगाई है ......
Dakhal News
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें अपनी फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया था, यह कहते हुए कि उनकी मांगें अवास्तविक और अनुचित थीं। इसके बाद दीपिका को कल्कि के सीक्वल से भी हटा दिया गया और उन पर अनप्रोफेशनल होने के आरोप लगे। लगातार हो रही इन चर्चाओं के बीच दीपिका ने अब एक खास तस्वीर शेयर की है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों विदेश में अपनी अगली फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं, जहां अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी शूटिंग के लिए पहुंच चुकी हैं। शाहरुख और दीपिका की यह छठी फिल्म होगी। शूटिंग के पहले दिन दीपिका ने शाहरुख का हाथ थामे एक तस्वीर शेयर की और लिखा, करीब 18 साल पहले 'ओम शांति ओम' की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने मुझे पहला सबक सिखाया था कि किसी फिल्म की सफलता से भी ज्यादा मायने रखता है उसका अनुभव और वे लोग जिनके साथ आप काम कर रहे हैं। मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं और तब से हर निर्णय में इसे ध्यान में रखती हूं। शायद यही वजह है कि आज हम फिर से अपनी छठी फिल्म साथ में बना रहे हैं। 'किंग' का पहला दिन।" दीपिका ने एक ही पोस्ट से सबको चुप करा दिया है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में काम करने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। दीपिका के इस पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट कर उनका समर्थन किया है।दीपिका पादुकोण ने पिछले साल बेटी को जन्म दिया था, जिसके बाद उनके हाथ से दो बड़े प्रोजेक्ट फिसल गए। कहा गया कि उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट, मोटा मेहनताना, प्रॉफिट शेयर और लग्जरी होटलों में ठहरने जैसी शर्तें रखी थीं, जिसकी वजह से दोनों फिल्मों के निर्देशकों ने उन्हें बाहर कर दिया। हालांकि अब दीपिका फिर से काम की रफ्तार पकड़ रही हैं। 'किंग' के बाद वह निर्देशक एटली की फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी होंगे। इस फिल्म में दोनों शानदार एक्शन सीन्स करते दिखेंगे।
Dakhal News
टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार दर्शकों को चौंका रहा है ..... हर हफ्ते शो में नए-नए मोड़ और ड्रामा के बीच अब चौथा वीकेंड का वॉर दर्शकों के सामने आने वाला है......जिसका प्रोमो दर्शकों के सामने है ..... जिसमे सलमान खान हमेशा की तरह ..... घरवालों की क्लास लगाने को तैयार हैं ..... तो वही इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में पांच चेहरे खतरे के घेरे में हैं ..... जिसमे अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल , बसीर अली और प्रणीत मोरे का नाम शामिल है ...... शुरुआती कयास थे कि प्रणीत का सफर थम जाएगा, ....... लेकिन जो अपडेट सामने आया है.... उसने सभी को चौंका दिया...... रिपोर्ट्स की मानें तो घर से बेघर कोई और नहीं बल्कि नेहल हो गई है ... लेकिन बताया जा रहा है कि नेहल को सीधे घर से बाहर नहीं किया जायेगा ... बल्कि उन्हें सीक्रेट रूम में रखा जाएगा ...... जहां से वो चुपचाप घरवाले की चाल पर नजर रखेंगी ...... वहीं दूसरी ओर घर के नए कप्तान अभिषेक बजाज बने है ..... जिन्होंने जिम्मेदारी संभालते ही घरवालों को उनकी ड्यूटी सौंप दी .... इसी दौरान गौरव खन्ना और बसीर अली के बीच जबरदस्त बहस हुई.... जिससे घर का माहौल और भी गरम हो गया.... अब देखना ये है कि नेहल की वापसी कब और कैसे होगी....
Dakhal News
सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ..... कोर्टरूम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म जॉली एलएलबी 3..... इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है ..... सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में .... दो जॉली यानी की अक्षय कुमार और अरशद वारसी पहली बार एक साथ नज़र आ रहे हैं .... इस वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में खूब एक्साइटमेंट थी......वहीं फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है...... बता दे की जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी .... जिसमे अरशद वारसी ने जॉरी का किरदार निभाया था .... इसके बाद 2017 में आई जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने जॉली बनकर हर किसी का दिल जीत लिया था ....... दोनों ही फिल्मों को दर्शको से भरपूर प्यार मिला था...... अब इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट रिलीज हुआ है......जिसमे में अक्षय कुमार और अरशद वारसी साथ नज़र आए ......सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ..... अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने ..... रिलीज के पहले दिन 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. ..... हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है ...
Dakhal News
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्मों में काम किया है। उन्हीं फिल्मों में से एक है नाग अश्विन के निर्देशन में बनी मेगा-बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी', जिसने बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया था। इस फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों में इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था। खासकर, फैंस एक बार फिर से प्रभास और दीपिका की ऑनस्क्रीन जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित थे। लेकिन अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स और प्रोडक्शन हाउस द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2898 एडी 2' का हिस्सा नहीं होंगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए साफ कर दिया है कि सीक्वल में दीपिका नज़र नहीं आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली थी और इसके कुछ सीन्स की शूटिंग भी पहले ही हो चुकी है। हालांकि अचानक इस घोषणा ने फैंस को हैरान कर दिया है। निर्माताओं ने दीपिका के बाहर होने का कारण भी स्पष्ट किया है। वैजयंती मूवीज ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "ये आधिकारिक रूप से ऐलान किया जाता है कि दीपिका पादुकोण 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। गहन विचार-विमर्श और चर्चा के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है। पहली फिल्म को बनाने में लंबा सफर और कड़ी मेहनत लगी, लेकिन हम इस साझेदारी को आगे जारी नहीं रख पाए। 'कल्कि 2898 एडी' जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और समर्पण की हकदार है, जो इससे कहीं ज्यादा होना चाहिए। हम दीपिका को उनके भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।" इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कई लोग दीपिका को फिल्म में न देखने की खबर से निराश हैं, जबकि कुछ दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर असल वजह क्या रही। अब देखना होगा कि निर्माताओं ने दीपिका की जगह किस नई अभिनेत्री को कास्ट करने का फैसला किया है।
Dakhal News
'दबंग' फेम निर्देशक अभिनव कश्यप इन दिनों लगातार सलमान खान और उनके परिवार पर हमलावर बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने सलमान को गुंडा, बदतमीज और गंदा इंसान कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। अब एक बार फिर अभिनव ने अपनी वही कड़ी टिप्पणियां दोहराते हुए सलमान पर तीखा वार किया है। उनकी ताजा बयानबाजी ने फैंस का गुस्सा और भड़का दिया है। अभिनव अब एक नए वीडियो में उन्हें छपरी कहकर संबोधित करते नजर आए हैं। वीडियो सामने आते ही सलमान के फैंस भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर अभिनव को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, इस दौरान अभिनव उस दौर की चर्चा कर रहे थे, जब सलमान को फिल्म 'तेरे नाम' से खास पहचान मिली थी। बातचीत में अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "सलमान ने 'वॉन्टेड' और 'तेरे नाम' जैसी फिल्मों के जरिए खुद को एक छिछोरे और मवाली की छवि में ढाल लिया था। लेकिन 'दबंग' के लिए उन्हें यह छवि पीछे छोड़नी पड़ी। सच कहूं तो सलमान और उनका परिवार सामान्य नहीं है। सलमान एक घोषित अपराधी हैं। गैरकानूनी हथियार रखने के मामले में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। उसी दिन जमानत भी मिल गई और तब से शायद वो जमानत पर ही बाहर हैं। अपराधी आखिर अपराधी ही होता है।" 'दबंग' सिर्फ सलमान खान के लिए ही नहीं, बल्कि निर्देशक अभिनव कश्यप के करियर के लिए भी एक मील का पत्थर साबित हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी और हाल ही में अपनी रिलीज़ के 15 साल पूरे कर चुकी है। हालांकि अभिनव के लिए इसका अनुभव उतना सुखद नहीं रहा। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनका और सलमान का रिश्ता बिगड़ गया। हालात ऐसे बने कि अभिनव को पूरी फ्रैंचाइज़ से बाहर कर दिया गया और वह 'दबंग 2' का हिस्सा भी नहीं बन पाए। जब अभिनव कश्यप से 'दबंग 2' छोड़ने की वजह पूछी गई थी, तो उन्होंने साफ कहा था, "कोई विवाद नहीं था। बस ये लोग बदतमीज हैं, गुंडे हैं। इन्हें काम करना नहीं, बल्कि एहसान जताना आता है। इन्हें लगता है कि ये किसी की ज़िंदगी बना सकते हैं। मैं झूठ बोलने वाला इंसान नहीं हूं। कई बार कड़वा सच दबा देता हूं, चुप हो जाता हूं, लेकिन अगर कुरेदोगे तो सच सुनना ही पड़ेगा।" अभिनव ने यह भी तंज कसा था कि सलमान खान एक्टिंग को भी दूसरों पर एहसान करने जैसा मानते हैं। गौरतलब है कि अभिनव कश्यप ने साल 2010 में फिल्म 'दबंग' से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह लेखन टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके बाद उन्होंने 2013 में रणबीर कपूर स्टारर 'बेशरम' का निर्देशन किया। हालांकि, उस फिल्म के बाद से अभिनव किसी और प्रोजेक्ट के साथ परदे पर नहीं लौटे।
Dakhal News
19 सितंबर को आ रही है वो फिल्म, जिसका इंतज़ार पिछले कई महीनों से हो रहा था – जॉली एलएलबी 3 : एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने ग़जब का रंग दिखा दिया : पहले ही दिन 40 हज़ार से ज़्यादा टिकट बिक गए, और कलेक्शन सीधा 3 करोड़ के पार : दिल्ली-NCR और मुंबई में तो फिल्म की बुकिंग ने चार्ट ही पलट दिए : NCR से 42 लाख, मुंबई से 13 लाख की कमाई : अब बात करते हैं कहानी की जड़ की : 2013 में आई थी पहली जॉली एलएलबी : छोटे बजट में बना बड़ा हिट : फिर 2017 में जॉली एलएलबी 2 आई और अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर 182 करोड़ की गूँज छोड़ दी : और अब : तीसरे राउंड में अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने। यानी इस बार कोर्टरूम में होगा असली धमाका – जॉली बनाम जॉली : फिल्म का ट्रेलर पहले ही चर्चा में है, और एडवांस बुकिंग से साफ है कि दर्शकों की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है : तो अब बस एक ही सवाल : क्या जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिख पाएगी : पता चलेगा : जब खुलेगा सिनेमाघरों का दरवाज़ा
Dakhal News
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्टर अक्षय कुमार की आगामी फिल्म जॉली एलएलबी 3 के ....... रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है..... याचिका में आरोप लगाया गया था कि...... फिल्म में जजों और वकीलों का मजाक उड़ाया गया है..... और इससे न्यायपालिका की गरिमा को ठेस पहुंचेगी ..... याचिकाकर्ता एसोसिएशन फॉर एडिंग जस्टिस की ओर से ..... पेश हुए वकील ने दावा किया कि फिल्म के .... प्रोमो और डायलॉग्स से ऐसा प्रतीत होता है .... कि कोर्टरूम प्रक्रियाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है....... उन्होंने खासतौर पर फिल्म के गाने भाई वकील है पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ..... इसके बोल पूरे वकालत पेशे को अपमानित करते है ..... जबकि कुछ दृश्यों में जजों को ‘मामू’ कहकर संबोधित किया गया है .... जो न्याय व्यवस्था की गरिमा के खिलाफ है ..... हालांकि मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान साफ कहा कि...... अदालत को ऐसे मजाक से कोई फर्क नहीं पड़ता ...... बेंच ने मुस्कराते हुए टिप्पणी की हम शुरुआत से ही मजाक का सामना कर रहे हैं .... इसलिए हमारी चिंता मत कीजिए .... अदालत ने याचिका खारिज कर दी और...... फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया ..... फिल्म निर्माताओं ने यह भी बताया कि इसी तरह की याचिका पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी खारिज हो चुकी है...... अब जॉली एलएलबी 3 ,,,19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और...... दर्शकों को एक बार फिर अक्षय कुमार .... और अरशद वारसी की जोड़ी कोर्टरूम ड्रामा में हंसी और व्यंग्य का तड़का लगाती नजर आएगी.....
Dakhal News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं......इस मौके पर उनके जीवन पर आधारित नई बायोपिक की घोषणा की गई है......फिल्म का नाम मां वंदे रखा गया है...... इस फिल्म में साउथ एक्टर उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री मोदी का किरदार निभाएंगे......मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर और टाइटल इंस्टाग्राम पर साझा किया है......जिसमें पीएम मोदी को हस्ताक्षर करते नजर आ रहे है......हालांकि उनका पूरा लुक अभी सामने नहीं आया है ......सिल्वर कास्ट क्रिएशंस प्रोडक्शन हाउस ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है......एक ऐसे इंसान की कहानी जो संघर्षों से ऊपर उठकर युगों-युगों तक क्रांति बन जाती है......माँवंदे ही है...... इस बायोपिक में पीएम मोदी के बचपन से लेकर नेता बनने तक के सफर को पर्दे पर दिखाया जाएगा...... और उनके जीवन में उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी के साथ संबंधों को भी विशेष रूप से उजागर किया जाएगा......जिन्हें प्रधानमंत्री अपनी प्रेरणा का स्त्रोत मानते है ......फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच करेंगे...... और सिनेमैटोग्राफी बाहुबली फेम केके सेंथिल कुमार आईएससी करेंगे......ये फिल्म ना सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष और उपलब्धियों को दिखाएगी...... बल्कि उनके जीवन के भावनात्मक और प्रेरणादायक पहलुओं को भी सामने लाएगी......
Dakhal News
टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हुआ एक प्रैंक .... घरवालों और दर्शकों के बीच बड़े हंगामे की वजह बन गया.... दरअसल शहबाज बदेशा ने घर का राशन और कुछ निजी सामान छुपाकर... माहौल को हल्का-फुल्का मजेदार बनाने की कोशिश की .... लेकिन इस मजाक ने घरवालों के बीच तनाव खड़ा कर दिया ... खास बात ये रही कि इस प्रैंक में घर के कैप्टन अमाल मलिक भी बराबरी से शामिल थे ..... मगर जब सच सामने आया तो उन्होंने खुद को बचाने के लिए चुप्पी साध ली ...... और सारा दोष शहबाज पर डाल दिया ..... यहां तक कि सजा के वक्त भी अमाल ने सच नहीं कबूला .......हालांकि अगले दिन अमाल ने बसीर से माफी मांगते हुए .... यह स्वीकार किया कि सब कुछ कंटेंट के लिए था...... किसी को चोट पहुंचाने के लिए नहीं...... लेकिन दर्शकों का कहना है कि अगर अमाल शुरुआत में ही गलती मान लेते तो ..... मामला वहीं खत्म हो जाता .... सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें भीगी बिल्ली और बुजदिल कैप्टन कहकर घेरा .... वहीं इस पूरे विवाद में अगर किसी ने शहबाज का साथ दिया तो वो थे जीशान कादरी ..... जिन्होंने साफ कहा कि प्रैंक दो लोगों ने मिलकर किया था ..... लेकिन दोष अकेले शहबाज पर डालना गलत है.....
Dakhal News
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय फिल्म होमबाउंड ने रिलीज से पहले ही...... पीपुल्स च्वाइस अवार्ड में सेकंड रनर-अप का खिताब हासिल किया है...... 26 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म को कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में जबरदस्त सराहना मिल चुकी है......प्रोड्यूसर करण जौहर ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए...... सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है......और एक भावुक नोट लिखा है ...... उन्होंने कहा पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड बेहद खास है...... होमबाउंड की कहानी ने भाषा की दीवारों को तोड़कर दुनियाभर में प्यार बटोरा है...... यह उपलब्धि हैरान करने वाली है...... करण ने डायरेक्टर नीरज घेवान और पूरी टीम को बधाई दी...... साथ ही TIFF के मंच को भी धन्यवाद कहा ..... करण जौहर ने इसे एक शुरुआत बताते हुए कहा कि यह फिल्म और भी ऊंचाइयां छुएगी...... होमबाउंड की इस उपलब्धि ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक बार फिर गौरवान्वित किया है......
Dakhal News
प्राइम वीडियो लेकर आ रहा है इस साल का सबसे धमाकेदार टॉक शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल...... जिसका ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई है...... ट्रेलर में सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सुपरस्टार्स की झलक ने ही...... फैन्स को एक्साइटेड कर दिया है.....लेकिन ये सिर्फ एक चैट शो नहीं है......बल्कि इसमें आपको स्टार्स का गॉसिप, उनके अनसुने पर्सनल किस्से, कॉमेडी की भरमार और मजेदार गेम्स का तड़का मिलेगा ......इस शो में काजोल और ट्विंकल खन्ना पहली बार साथ में होस्टिंग करती नजर आएंगी......और अपने नो-फिल्टर अंदाज़ से सितारों के राज़ भी खोलवाएंगी......शो के हर एपिसोड में ढेर सारा मज़ा और पर्दे के पीछे की कहानियां होगी...... ये शो 25 सप्टेंबर से प्राइम वीडियो पर आएगा..... .जिन्हें देखने के लिए फैन्स पहले से ही बेताब हैं......यकीन मानिए, ये शो बाकी सभी चैट शोज़ से अलग और धमाकेदार साबित होने वाला है......
Dakhal News
रियलिटी शो राइज एंड फॉल इन दिनों .... ओटीटी प्लेटफॉर्म्स MX प्लेयर और प्राइम वीडियो ..... पर दर्शकों का दिल जीत रहा है ... और TRP के मामले में बिग बॉस को भी कड़ी टक्कर दे रहा है .... शो में आदित्य नारायण, संगीता फोगाट ,धनश्री वर्मा , पवन सिंह, नूरिन शाह,और अर्जुन बिजलानी जैसे दिग्गज कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं...... जिनमें खासकर भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह दर्शकों के चहेते बने हुए हैं.... हाल ही में शो से नूरिन शाह को रूलर्स ने बाहर कर दिया ... जबकि संगीता फोगाट ने पर्सनल वजहों से शो छोड़ा ... इसी बीच हुए एक टास्क में अर्जुन बिजलानी ने अपना शातिर दिमाग लगाकर .... पवन सिंह को मात दे दी...... नयनदीप ने अर्जुन को अल्टीमेट रूलर बनाने का मौका दिया........ और जब उन्हें किसी एक को इस रेस से बाहर करना था ... . तो उन्होंने पवन सिंह का नाम लिया ...... जिससे पवन सिंह अल्टीमेट रूलर बनने से चूक गए ......
Dakhal News
नवंबर का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने बाला है...... क्योंकि बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है सोनाक्षी सिन्हा की पहली साउथ इंडियन फिल्म जटाधरा..... जो 7 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी .... हिंदी और तेलुगु में बनने वाली इस फिल्म का हाल ही में..... टीज़र रिलीज किया गया..... जिसमें सोनाक्षी के दमदार लुक ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है..... अंधकार की गहराइयों के बाद एक उदय जरूर होता है ..... इस कैप्शन के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट साझा की . . ... फिल्म में सोनाक्षी के साथ सुधीर बाबू, दिव्या खोसला, शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा जैसे कई अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे.... अभिषेक जयसवाल और वेंकट कल्याण के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है ....
Dakhal News
बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते वीकेंड का वार ढेर सारे ट्विस्ट और सरप्राइज से भरपूर रहा ..... सलमान खान की गैरहाजिरी में फराह खान ने .... वीकेंड के वार का कमान संभालते हुए .... कंटेस्टेंट्स को उनके गलतियों के लिए जमकर फटकार लगाई... बता दे शो आपने तीसरे हफ्ता में चला रहा है .... और पिछले दो वीक से शो में एविक्शन नहीं हुआ था .... लेकिन इस बार शो में डबल एलिमिनेशन देखने को मिला ...... एलिमिनेशन के झटके के साथ पोलिश एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नगमा मिराजकर का सफर खत्म हो गया..... जहां नतालिया की भाषा की बाधा उनके खेल में रोड़ा बनी.... वहीं नगमा लगातार एक्टिव रहने की सलाह के बावजूद कोई खास छाप नहीं छोड़ पाईं .... दोनों के बाहर होने से घर में भबूक माहौल देखने को मिला....... अब दर्शकों की नजरें आने वाले वाइल्ड कार्ड्स सदस्यों पर टिकी हैं .... जो घर में नई हलचल मचाने को तैयार हैं.....
Dakhal News
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.......अपने व्यक्तित्व अधिकार यानी नाम, फोटो, आवाज और इमेज की सुरक्षा के लिए.......कारण जौहर ने याचिका में साफ कहा है कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति उनके नाम या पहचान का इस्तेमाल ना करे.......चाहे वो सामान बेचने के लिए हो या प्रमोशन के लिए.......उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया है....... क्युकी AI तकनीक के जरिए सितारों की तस्वीरों और आवाज के साथ छेड़छाड़ के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.......हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने भी ऐसी ही याचिका दायर की थी.......जिसमें उन्होंने अपने नाम और चेहरे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की थी.......करण जौहर चाहते हैं कि अदालत एक सख्त आदेश जारी करें..... .... जिससे कोई भी व्यक्ति उनके नाम या छवि का गलत इस्तेमाल ना कर सके.......आज की डिजिटल दुनिया में सेलिब्रिटीज की पहचान एक ब्रांड बन चुकी है.......और उसका गलत इस्तेमाल ना सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है.......बल्कि जनता को भी गुमराह कर सकता है.....
Dakhal News
कार्तिक आर्यन जल्द ही कई बहुप्रतीक्षित फिल्मों में दिखने वाले हैं, जिनमें से एक है 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी'। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। रोमांस और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म पहले अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिलीज डेट बदल दी गई है। अच्छी खबर यह है कि दर्शक इसे तय समय से पहले ही, इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में देख पाएंगे। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म अब 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी नई रिलीज डेट की घोषणा की है। फिल्म में कार्तिक और अनन्या के साथ जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर समीर विद्वांस इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, जबकि करण जौहर के साथ उद्योगपति से निर्माता बने आदर पूनावाला ने भी इसमें निवेश किया है। कार्तिक और अनन्या के फैंस के लिए नए साल की शुरुआत बेहद खास होने वाली है, क्योंकि फिल्म की रिलीज उनकी शाम को और यादगार बना देगी। इस रोमांटिक कॉमेडी में नीना गुप्ता, महिमा चौधरी, मुश्ताक खान और गौरव पांडे भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म पहले 13 फरवरी, 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे तय समय से पहले दर्शकों के बीच लाया जा रहा है। बीते दिनों यूरोप में फिल्म की शूटिंग जारी थी, जहां से कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और फैंस ने उस पर खूब प्यार बर साया।
Dakhal News
हथौड़े की ठक-ठक और अदालत का शोर, इंतज़ार खत्म हुआ, 'जॉली एलएलबी 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिप्ले बटन दबा रहे हैं। इंडिया की सबसे चर्चित कोर्टरूम फ्रेंचाइज़ी 19 सितम्बर को बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है और इस बार मुकाबला भी जबरदस्त होगा। हंसी-ठहाकों से कोर्टरूम गूंजेगा। क्या है ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत? जज त्रिपाठी का सब्र-सौरभ शुक्ला उर्फ़ जज त्रिपाठी फिर से अपने मज़ेदार कटाक्षों के साथ लौटे हैं। दोनों जॉली के बीच भिड़ंत देखकर उनका सब्र अब टूटने की कगार पर है, और यही सिचुएशन सबसे ज्यादा हंसी के कारण बनते है। गजराज राव की मिस्ट्री एंट्री ट्रेलर में गजराज राव का किरदार सबको चौंका रहा है। उनकी रहस्यमयी मुस्कान और खतरनाक अंदाज़ इस बार ह्यूमर के बीच सस्पेंस और थ्रिल का नया तड़का लगा रहे हैं। डबल जॉली, डबल धमाका अक्षय कुमार (जॉली मिश्रा) और अरशद वारसी (जॉली त्यागी) आमने-सामने, यानी कोर्टरूम अब रणभूमि में बदल चुका है। तीखे ताने, जबरदस्त डायलॉग और तड़क-भड़क वाली नोकझोंक ने ट्रेलर को धमाकेदार बना दिया है। पुरानी यादें, नए ट्विस्ट हुमा कुरैशी और अमृता राव की झलक ने पिछले पार्ट्स की मीठी यादें ताज़ा कर दीं, वहीं नई कहानी में इमोशन का नया फ्लेवर भी जुड़ता दिख रहा है। कॉमेडी का पारा हाई तीसरे पार्ट में व्यंग्य और भी तीखा, कॉमेडी और ज्यादा धमाकेदार और बाज़ी पहले से कहीं बड़ी है। जाहिर है, इस बार मनोरंजन का डोज़ कई गुना बढ़ने वाला है। नतीजा? 'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर महज झलक नहीं, बल्कि यह साफ इशारा है कि इस बार कोर्टरूम ड्रामा हंसी और हंगामे का सबसे बड़ा धमाका करने जा रहा है। 19 सितंबर को सिनेमाघरों में हंसी का जबरदस्त तूफान छाने वाला है।
Dakhal News
सब टीवी का मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने अपने 4 हजार 500 एपिसोड्स पूरे कर लिए है....... 2008 में शुरू हुआ यह शो आज भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है....... जो हंसी और सामाजिक संदेशों का अनोखा मिश्रण है.......इस खास मौके पर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने टीम के साथ शानदार सेलिब्रेशन किया....... और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का आभार जताया.......इस शो ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है ....... और इसके किरदारों की दर्शकों के दिलों में खास जगह है ....... इन 17 सालों में कई कलाकार आए और गए.......लेकिन हर एक ने अपनी एक्टिंग से शो को और रंगीन बनाया है....... गोकुलधाम सोसाइटी की कहानियां, जेठालाल की मजेदार हरकतें, और दयाबेन का ‘हे मां माता जी’ आज भी लोगों को हंसाने में कामयाब हैं.......असित मोदी ने पोस्ट में लिखा यह सफर आप सभी के प्यार के बिना अधूरा होता.......फैंस भी सोशल मीडिया पर शो को बधाई दे रहे हैं....... और इसके 5 हजार वें एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं....... Add reaction
Dakhal News
भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली फिल्म 'रंगीला' ने रिलीज़ के 30 साल पूरे कर लिए हैं। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 सितंबर, 1995 को सिनेमाघरों में आई थी और रिलीज़ होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई थी। आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों से सजी यह फिल्म उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में कामयाब रही थी और इसे हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। 'रंगीला' ने न सिर्फ उस समय की फिल्ममेकिंग शैली को नया आयाम दिया, बल्कि भारतीय दर्शकों को एक ताजगी भरा सिनेमाई अनुभव भी प्रदान किया। आमिर खान का सहज और चुलबुला किरदार, उर्मिला मातोंडकर की मासूमियत और ग्लैमरस अदाकारी, साथ ही जैकी श्रॉफ की गहरी और संवेदनशील भूमिका, इन तीनों ने मिलकर फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई दी। अब, पूरे तीन दशक बाद, दर्शकों को 'रंगीला' का जादू दोबारा सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलने जा रहा है। निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने खुद इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए दी। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "रंगीला 4K डॉल्बी में री-रिलीज हो रही है। आमिर खान, जैकी श्रॉफ, उर्मिला मातोंडकर और ए.आर. रहमान को इसके लिए बधाई। रंग फिर से वापस आ रहे हैं।" इस घोषणा के साथ ही दर्शकों में एक बार फिर पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। 90 के दशक में 'रंगीला' ने युवाओं को जिस तरह अपना दीवाना बनाया था, उसी जुनून को अब 4K और डॉल्बी ऑडियो क्वालिटी के साथ बड़े पर्दे पर नए अंदाज में देखने का अवसर मिलेगा। फिल्म के संगीत का जिक्र किए बिना इसकी चर्चा अधूरी है। ए.आर. रहमान द्वारा दिया गया 'रंगीला' का संगीत आज भी उतना ही ताजा और यादगार है, जितना तीन दशक पहले था। इसके गाने उस समय चार्टबस्टर साबित हुए थे और रहमान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई। कमाई की बात करें तो 'रंगीला' ने अपने समय में 33.45 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था, जबकि इसका बजट मात्र 8 करोड़ रुपये था। यह उस दौर की सबसे सफल फिल्मों में गिनी गई और आज भी इसे बार-बार देखा जाता है।
Dakhal News
बिग बॉस टीवी का सबसे हिट रियलिटी शो है..... जिसे लेकर लोगों के बीच अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है.....लेकिन अब इस शो को टक्कर देने के लिए एक और रियलिटी शो आ गया है ......... बता दे की अशनीर ग्रोवर का नया रियलिटी शो राइज एंड फॉल अपने यूनिक कॉन्सेप्ट और गेम प्ले के चलते जबरदस्त पॉपुलैरिटी बटोर रहा है.... सोशल मीडिया पर इस शो की तुलना बिग बॉस से की जा रही है........तो वही दर्शकों को राइज एंड फॉल का कंटेंट बिग बॉस से ज्यादा पसंद आ रहा है ..... राइज एंड फॉल को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए है .....लेकिन ये शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है.......... आपको बता दे की ये शो OTT प्लेटफॉर्म MX Player पर आ रहा है ....वही इस शो के कांसेप्ट की बात करे तो..... इसमें कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप्स में बांटा गया है..... जहां पेंटहाउस में रूलर्स रहते हैं...... वहीं बेसमेंट में वर्कर्स..... इस शो का यूनिक कॉन्सेप्ट और इसमें शामिल मजबूत कंटेस्टेंट शो को दमदार बना रहे हैं,..... यही वजह है कि ये शो सलमान खान के बिग बॉस को टक्कर देता दिखाई दे रहा है
Dakhal News
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' इस साल 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के साथ कई बड़ी उम्मीदें जुड़ी थीं और दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार भी दिया। खास बात यह रही कि इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, बल्कि लंबी रेस में भी खुद को सुपरहिट साबित किया। 'सैयारा' से बॉलीवुड को दो नए चेहरे मिले, अनन्या पांडे के भतीजे अहान पांडे, जिन्होंने इसी फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा, और अनीत पड्डा, जिनकी यह बतौर लीड हीरोइन पहली फिल्म थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया।अब ओटीटी पर आ रही है 'सैयारा' जो दर्शक 'सैयारा' को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, उनके लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म अब अपनी डिजिटल रिलीज़ के लिए तैयार है। यह फिल्म 12 सितंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस ऐलान के साथ ही नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "बस कुछ पल बाकी हैं, फिर सैयारा की कहानी होगी आपकी।"बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का जलवाफिल्म की बॉक्स ऑफिस यात्रा बेहद शानदार रही। 'सैयारा' ने दुनियाभर में कुल 569.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें से सिर्फ भारत से 329.2 करोड़ रुपये की कमाई शामिल रही। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का बजट केवल 45 करोड़ रुपये था और इस लिहाज से यह 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई। 'सैयारा' की कहानी, गाने और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने। अहान पांडे की एनर्जी और अनीत पड्डा का मासूम अंदाज दर्शकों को खूब भाया। वहीं, मोहित सूरी के निर्देशन ने फिल्म को एक अलग ही ऊंचाई दी।
Dakhal News
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन जिन्होंने अपने व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है ...... उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में व्यक्तित्व अधिकार की सुरक्षा के लिए याचिका दायर की है..... उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, तस्वीरों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा निर्मित अश्लील तस्वीरों को रोकने की मांग की है ..... अब बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता और ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन ने भी कोर्ट का रुख किया है ..... बता दे की अभिषेक बच्चन ने भी पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.....अभिषेक बच्चन ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी पब्लिसिटी और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की मांग की...... अभिनेता ने कोर्ट से वेबसाइटों और प्लेटफार्मों को उनकी तस्वीरें, फर्जी वीडियो और फर्जी तरीके से बनाए गए अश्लील कंटेंट के इस्तेमाल को रोकने का आग्रह किया है.....
Dakhal News
बिग बॉस 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे शो में गर्मागर्मी और ड्रामा भी तेज होता जा रहा है ..... घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच नोंकझोंक और झगड़े लगातार बढ़ रहे हैं...... जहां तान्या मित्तल और एक्ट्रेस कुनिका के बीच तकरार चल रही है..... वहीं वाइल्डकार्ड एंट्री लेकर आए शहबाज बदेशा आते ही मृदुल तिवारी से भिड़ गए..... जियो हॉटस्टार पर लॉन्च हुए नए प्रोमो में मृदुल और शहबाज के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो रही है ... बात-बात पर दोनों के बीच तकरार इतनी बढ़ जाती है कि दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई की नौबत आ जाती है..... हालांकि मौके पर मौजूद घरवालों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया ....आखिर दोनों के बीच किस चीज़ को लेकर इतना बहस हुआ तो वो एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा ....
Dakhal News
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं........ सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है..... जिसमें वो अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग करते दिख रहे हैं...... साझा की गई तस्वीर में अभिनेता के माथे से खून बहता दिख रहा है और वो वर्दी पहने नजर आ रहे हैं...... सलमान खान की ये तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है..... आपको बता दे की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां’ 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुए भारत-चीन सैन्य संघर्ष पर आधारित है...... जिसमें भारतीय सैनिकों ने साहस और बलिदान दिखाया था...... .यह फिल्म उनके सम्मान में बनाई जा रही है...... .सलमान इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं...... फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं...... जिन्होंने 'शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्में बनाई हैं...... इस फिल्म फिल्म में चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, , हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.....
Dakhal News
अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर......बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अदालत का दरवाजा खटखटाया हैं… जिसकी वजह बेहद चौंकाने वाली है......दरअसल AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर...... ऐश्वर्या राय की नकली तस्वीरें बनाई जा रही हैं......जिन्हें कॉफी मग, टी-शर्ट, वॉलपेपर और अन्य सामान बेचने के लिए बिना एक्ट्रेस की इजाज़त इस्तेमाल किया जा रहा है...... और उन्हें इंटरनेट पर इस तरह घुमाया जा रहा है ...... जैसे वो सारी तस्वीरें असली हों........... यही वजह है कि ऐश्वर्या ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है...... उनके वकील ने अदालत को उन वेबसाइट्स के सबूत दिखाए...... जहां उनका नाम और फोटो गलत तरीके से बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स से जोड़ा गया है...... ऐश्वर्या राय कोर्ट से इसे रोकने की मांग की है.....
Dakhal News
मुंबई । फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मंगलवार को समन जारी कर उनके खिलाफ दर्ज 60.48 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में 15 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।मुंबई पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को समन जारी कर 10 सितंबर को पेश होने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने समय सीमा बढ़ाने की मांग की, जो मंजूर कर ली गई। इससे पहले मुंबई पुलिस की ओर से शिल्पा और राज के खिलाफ एक लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था, जिसमें जांच से बचने के लिए उनके देश छोड़कर जाने की आशंका के चलते उनकी भारत से बाहर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के ऑडिटर को भी समन जारी किया गया है, जिनसे वित्तीय लेन-देन का पता लगाने में जांचकर्ताओं की सहायता करने की उम्मीद है।उल्लेखनीय है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को प्रारंभिक जांच के दौरान पहले तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे लंदन में रहने का हवाला देते हुए उपस्थित नहीं हुए। इसके बजाय उन्होंने अपने कानूनी प्रतिनिधि को भेजा, लेकिन ईओडब्ल्यू ने दी गई जानकारी को अपर्याप्त पाया, जिसके कारण एक औपचारिक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई। यह मामला मूल रूप से 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के 60 वर्षीय निदेशक दीपक कोठारी की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। कोठारी ने आरोप लगाया कि बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एक ऋण-सह-निवेश सौदे में 2015 और 2023 के बीच उनके साथ 60.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई।एफआईआर के अनुसार, कोठारी का परिचय इस जोड़े से 2015 में एक मध्यस्थ राजेश आर्य के माध्यम से हुआ था, जिसने उनके साथ घनिष्ठ संबंध होने का दावा किया था। आर्य ने बेस्ट डील टीवी के लिए 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर 75 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ऋण लेने के लिए कोठारी से संपर्क किया था। बेस्ट डील टीवी उस समय जीवनशैली, फैशन, स्वास्थ्य और सौंदर्य उत्पादों पर केंद्रित एक ऑनलाइन शॉपिंग और घरेलू खुदरा मंच के रूप में संचालित होता था। बाद में, कथित तौर पर इस व्यवस्था को ऋण से "निवेश" में बदल दिया गया ताकि उच्च कराधान से बचा जा सके और कोठारी को मासिक रिटर्न और मूल राशि के पुनर्भुगतान का वादा किया जा सके।विवादित राशि 10 करोड़ रुपये से अधिक थी, इसलिए जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद, आर्थिक अपराध शाखा ने शेट्टी, कुंद्रा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 403 (बेईमानी से संपत्ति की हेराफेरी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (साझा इरादे) के तहत मामला दर्ज किया।
Dakhal News
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पिछले काफी समय से अपनी महत्वाकांक्षी वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह प्रोजेक्ट कई मायनों में खास है, क्योंकि इसके जरिए आर्यन खान ने न सिर्फ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है, बल्कि इसकी पूरी कहानी भी उन्होंने खुद ही लिखी है। यानी दर्शकों को इस सीरीज में एक नए फिल्ममेकर आर्यन खान का असली विज़न देखने को मिलेगा। अब आखिरकार निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित सीरीज का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। ट्रेलर में अभिनेता लक्ष्य लालवानी का बिल्कुल नया और धाकड़ अवतार देखने को मिला। लक्ष्य को जोश और एक्शन से भरपूर दृश्यों में दिखाया गया है, जहां उनका किरदार एक ओर दमदार लड़ाई लड़ता है और दूसरी ओर ग्लैमर और संघर्ष से भरे बॉलीवुड के अंधेरे पहलुओं से जूझता है। वहीं, उनकी जोड़ीदार सहर बंबा के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब भा रही है। रोमांस और इमोशन के साथ-साथ एक्शन का तड़का ट्रेलर को और भी खास बना देता है। सीरीज की कास्टिंग भी बेहद दमदार है। राघव जुयाल, बॉबी देओल, मनोज पहवा और मोना सिंह जैसे प्रतिभाशाली कलाकार इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि ट्रेलर में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों की भी झलक दिखाई देती है, शाहरुख खान, आमिर खान, एस.एस. राजामौली, दिशा पाटनी और करण जौहर के कैमियो ने दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है। 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीमियर 18 सितंबर, 2025 से नेटफ्लिक्स पर किया जाएगा। रिलीज से पहले ही यह प्रोजेक्ट चर्चा का विषय बन चुका है और ट्रेलर ने दर्शकों की उम्मीदों को और ऊंचा कर दिया है। इस सीरीज के प्रोडक्शन का जिम्मा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने उठाया है और इसकी कमान संभाली है आर्यन की मां और शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने। ग्लैमरस लेकिन जटिल बॉलीवुड की दुनिया को परदे पर उतारने के लिए भव्य प्रोडक्शन डिजाइन और शानदार सिनेमैटोग्राफी का वादा ट्रेलर में साफ झलक रहा है। कहानी मुंबई की उस मायानगरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लाखों लोग अपने सपनों को सच करने के लिए आते हैं। लेकिन यहां की चकाचौंध के पीछे छिपे संघर्ष, विश्वासघात, लालच और सत्ता की लड़ाई किस तरह इंसान की जिंदगी बदल देती है, यही 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का असली प्लॉट है। यह सीरीज बॉलीवुड की परतों को उधेड़ते हुए दर्शकों को ग्लैमर और अंधेरे का अनोखा संगम दिखाएगी। आर्यन खान का यह निर्देशन डेब्यू बॉलीवुड में एक नए दौर की शुरुआत हो सकता है। एक तरफ उनके पिता शाहरुख खान अभिनय की दुनिया में छाए हुए हैं, तो दूसरी ओर आर्यन निर्देशन के जरिए एक बिल्कुल अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या फिटनेस से जुड़ी खबर नहीं है, बल्कि उनका रियल एस्टेट डील है। खबर है कि टाइगर ने मुंबई के पॉश इलाके खार में स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है और इस सौदे से उन्हें शानदार मुनाफा हुआ है। यह अपार्टमेंट खार के रुस्तमजी पैरामाउंट में स्थित था, जो शहर के सबसे लक्ज़री और हाई-एंड रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। टाइगर का यह अपार्टमेंट लगभग 1,989.72 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ था और इसके साथ 3 प्राइवेट पार्किंग स्पेस की भी सुविधा थी।रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संपत्ति की बिक्री सितंबर 2025 में पंजीकृत हुई थी। अपार्टमेंट की बिक्री पर 93.60 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में चुकाए गए। टाइगर ने यह अपार्टमेंट कुल 15.60 करोड़ रुपये में बेचा है। दिलचस्प बात यह है कि टाइगर ने साल 2018 में यह प्रॉपर्टी 11.62 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यानी महज 7 सालों में उन्होंने 3.98 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा लिया।टाइगर श्रॉफ सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट निवेश के मामले में भी समझदारी दिखाते हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के उन सितारों में होती है, जो बेहद आलीशान और लग्ज़री लाइफस्टाइल जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर की कुल संपत्ति लगभग 248 करोड़ रुपये आंकी जाती है। वह महंगी कारों, शानदार घरों और फिटनेस से जुड़ी अपनी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, टाइगर का पुणे में भी एक बेहद खूबसूरत बंगला है, जिसे अक्सर उनके प्रशंसक चर्चा का विषय बनाते हैं।काम के मोर्चे पर बात करें तो टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म 'बागी 4' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के शुरुआती दिनों में ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बागी 4' ने कुछ ही दिनों में 31.25 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म का निर्देशन ए हर्ष ने किया है, जिन्हें कन्नड़ फिल्मों जैसे 'बजरंगी' और 'वेधा के लिए जाना जाता है। वहीं, इस बड़े प्रोजेक्ट को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।
Dakhal News
5 सितंबर को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' और विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, ओपनिंग डे पर 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर शुरुआत की। अब दूसरे दिन की कमाई के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं। इसमें बंगाल फाइल्स ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है।'बागी 4' बॉक्स ऑफिस रिपोर्टपहले दिन जहां 'बागी 4' ने दमदार ओपनिंग करते हुए 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रही। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को केवल 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में 'बागी 4' की कुल कमाई भारत में 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में नज़र आए हैं, जबकि पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।'द बंगाल फाइल्स' बॉक्स ऑफिस रिपोर्टपहले दिन 'द बंगाल फाइल्स' ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने मामूली बढ़त के साथ 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह भारत में दो दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 4 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाया है। फिल्म की कहानी दो दौर के बंगाल को सामने लाती है, एक आज़ादी से पहले का और एक मौजूदा वक्त का। इसमें डायरेक्ट एक्शन डे, नोआखली दंगे और उस दौरान हुए हिंदू नरसंहार को विस्तार से दिखाया गया है।
Dakhal News
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं..... लेकिन इस बार वह अपने अभिनय या किसी फिल्म के कारण नहीं बल्कि अपनी गायकी की वजह से चर्चा में हैं..... हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें आमिर खान सुरों का जादू बिखेरते दिखाई दे रहे हैं..... जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ फैन्स ने कमेंट सेक्शन को दिल वाले इमोजी और तारीफों से भर दिया है ....... आमिर खान का यह वीडियो गायकी के दिग्गज सुरेश वाडकर की म्यूजिक अकादमी के इवेंट से सामने आया है..... इसमें आमिर कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं और एक गायक के साथ मिलकर राग गुनगुना रहे हैं.....
Dakhal News
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर जब चारों तरफ कचरे के ढेर लगा हुआ था...... तब वहां दिखाई दिए बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार......जो सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी अपने कामों से लोगों को जागरूक करते रहते हैं......हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अक्षय कुमार खुद बीच पर उतरकर सफाई करते नज़र आ रहे है ......और इस क्लीन-अप ड्राइव को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने होस्ट किया था ...... जिसमें वह भी अक्षय के साथ मिलकर सफाई करती दिखीं दी ......यह नज़ारा देख लायक था ......की करोड़ों दिलों पर राज करने वाला सुपरस्टार इतनी सादगी से समाज की सेवा में जुड़ा हुआ है......यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे......कोई कह रहा है अक्षय हमेशा अच्छा काम करते हैं......तो कोई हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर उनकी इस पहल को सलाम कर रहा है......दरअसल अक्षय कुमार बार-बार यह साबित कर देते हैं...... कि असली स्टार वही है जो पर्दे से उतर कर भी समाज का हीरो बने और लोगों को साफ-सुथरे और जागरूक भारत की ओर प्रेरित करें......
Dakhal News
शाहरुख खान, जिन्हें दुनिया भर में किंग ऑफ बॉलीवुड कहा जाता है, पिछले साल से लगातार सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी से फैंस को रोमांचित कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, वहीं उससे पहले आईं 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने साबित कर दिया कि शाहरुख का चार्म और स्टारडम अब भी बरकरार है। तीनों फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया और शाहरुख को दोबारा इंडस्ट्री के टॉप पर ला खड़ा किया। अब इन सफलताओं के बाद किंग खान अपनी अगली फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म लंबे समय से सुर्खियों में है और इसके हर छोटे-बड़े अपडेट का प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और अब इसके सेट से शाहरुख का नया लुक लीक होने के बाद उत्साह और भी बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर 'किंग' के सेट से शाहरुख का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख पहले से अलग नज़र आ रहे हैं। उन्होंने काले रंग की हुडी पहन रखी है, जिससे वह अपने नए हेयरस्टाइल और लुक को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन एक धुंधली तस्वीर में उनके बालों का ग्रे शेड साफ दिख रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म में उनके किरदार का लुक है। फिल्म 'किंग' को और खास बनाने वाली बात यह है कि इसके जरिए शाहरुख खान पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे। सुहाना ने हाल ही में ओटीटी डेब्यू किया था और अब वह अपने पिता के साथ इस बड़े प्रोजेक्ट में काम करती दिखाई देंगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग देखना दर्शकों के लिए बेहद खास अनुभव होगा। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मौजूदगी से फिल्म की स्टारकास्ट और मजबूत हो गई है। 'किंग' को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के अंदर काफी उम्मीदें हैं। यह फिल्म न सिर्फ शाहरुख के करियर का एक और अहम पड़ाव साबित हो सकती है, बल्कि सुहाना के लिए भी बड़े पर्दे पर करियर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों के बाद अब फैंस और ज्यादा उत्सुक हो गए हैं कि आखिरकार शाहरुख का यह नया अवतार फिल्म में किस रूप में सामने आएगा। फिलहाल मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कोई लुक रिलीज़ नहीं किया है।
Dakhal News
कोर्टरूम का माहौल आमतौर पर गंभीर होता है, लेकिन जब जॉली त्यागी और जॉली मिश्रा आमने-सामने आते हैं तो यह गंभीरता मिनटों में ठहाकों में बदल जाती है। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही साफ हो गया है कि 'जॉली एलएलबी 3' एक बार फिर कोर्टरूम कॉमेडी और धमाकेदार हंगामे से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है।जॉली त्यागी का धमाकाअरशद वारसी (जॉली त्यागी) इस बार पूरी तैयारी में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च की बहस के दौरान उन्होंने ऐसा रंग जमाया कि कोर्टरूम ठहाकों से गूंज उठा। उनका डायलॉग, "मेरठ की रेवड़ी-गजक छोड़ो, मेरे फूफा की हलवाई की दुकान का प्रमोशन करो।" सुनते ही पूरा माहौल हंसी से भर गया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जैसे ही अक्षय कुमार(जॉली मिश्रा) लगातार आपत्तियां दर्ज कराने लगे, वारसी ने भड़ककर कहा, ये पर्सनल अटैक है, मिलॉर्ड… अब और बर्दाश्त नहीं होगा।" और फिर कोर्टरूम पल भर में कॉमेडी का अखाड़ा बन गया।जॉली मिश्रा की तड़क-भड़कअक्षय कुमार (जॉली मिश्रा) भी कहां मानने वाले थे। उन्होंने अरशद वारसी की हर दलील का ताबड़तोड़ जवाब दिया। कभी कानपुर के लड्डुओं की तारीफों के पुल बांधे, तो कभी मेरठ की दलीलों पर तगड़े तंज कसे। उनकी पंचलाइनें इतनी धारदार निकलीं कि जज त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) भी मजबूर होकर सिर पकड़कर बैठ गए। लगातार बढ़ती नोकझोंक से तंग आकर जज त्रिपाठी दर्शकों की ओर देखते हुए बोले, "अब ये अदालत नहीं रही, ये जनता का दरबार है, अब फैसला आप ही सुनाइए… कौन भारी है, कानपुर या मेरठ?" वोट करने के लिए लिंक (www.jollyvsjolly.com) भी जारी किया गया है।स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' में पहली बार अक्षय कुमार और अरशद वारसी कोर्टरूम में आमने-सामने नज़र आएंगे। उनके साथ हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Dakhal News
अभिनेता रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत विशाल है। उनके बेहतरीन अभिनय को जहां दर्शक पसंद करते हैं, वहीं आलोचक भी हमेशा सराहना करते हैं। रणबीर के अनुशासन और धैर्य की भी खूब तारीफ होती है। हाल ही में निर्माता बोनी कपूर ने रणबीर के धैर्य से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग कितनी भी लंबी क्यों न हो, चाहे तपती दोपहर हो या रात का समय और भले ही कितने भी रीटेक करने पड़ें, रणबीर कभी पीछे नहीं हटते और पूरे धैर्य के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' साल 2023 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें बोनी कपूर ने रणबीर के पिता का किरदार निभाया था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने रणबीर की प्रोफेशनलिज़्म की तारीफ करते हुए कहा, "रणबीर ऐसे इकलौते एक्टर हैं जिन्हें मैंने सेट पर कभी बोर होते नहीं देखा। हम लगातार 16-16 घंटे शूट करते थे। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी में शूटिंग होती थी। बाद में हमने रात में शूटिंग करने का फैसला किया और रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक काम किया, ताकि गर्मी थोड़ी कम लगे। इसके बावजूद रणबीर ने कभी कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने हर वक्त प्रोफेशनल अंदाज में काम किया।"बोनी कपूर ने बताया, "मुझे याद है, एक सीन में पूरे 52 रीटेक हुए थे। अलग-अलग वजहों से बार-बार रीटेक लेना पड़ रहा था। लेकिन रणबीर ने एक बार भी शिकायत नहीं की। वह हर बार पूरे धैर्य और सम्मान के साथ रीटेक देते रहे। वहीं, मेरे एक शॉट में जब 13-14 रीटेक हो गए तो मैं थोड़ा परेशान हो गया। तब रणबीर मेरे पास आए और बोले, मैंने 52 रीटेक दिए हैं, आपको तब तक करना होगा जब तक डायरेक्टर संतुष्ट न हों।' उनके इस धैर्य और पॉज़िटिव एटीट्यूड की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रणबीर सेट पर हमेशा खुशमिज़ाज रहते हैं और सबका हौसला बढ़ाते हैं।"
Dakhal News
ऋषि कपूर, भारतीय सिनेमा का वह नाम, जिनकी मुस्कान, अदाकारी और जीवन से भरपूर अंदाज आज भी लाखों दिलों को रोशन करता है। उन्हें हमेशा उन सितारों में गिना जाएगा, जिनका जिक्र पीढ़ियों तक होता रहेगा। अपने लंबे और शानदार करियर में ऋषि ने न सिर्फ रोमांस का चेहरा बदला बल्कि कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा के हर रंग को पर्दे पर जिया। यही वजह है कि आज भी दर्शक उनकी फिल्मों को उसी प्यार और उत्साह के साथ देखते हैं। 4 सितंबर को ऋषि कपूर की जयंती है। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें बड़े ही भावुक अंदाज में याद किया। नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋषि कपूर का सबसे प्यारा रूप झलकता है। यह वीडियो उनके लाइव शो 'खुल्लम-खुल्ला विद ऋषि कपूर' से लिया गया है। इस शो में ऋषि का बिंदास और मजाकिया अंदाज देखने को मिलता है, जिसे देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाए। वीडियो में उनके बेटे रणबीर कपूर समेत फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां ऋषि की तारीफ करते नजर आते हैं। सभी ने एक सुर में माना कि ऋषि कपूर न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता थे, बल्कि एक शानदार इंसान भी, जो अपनी ऊर्जा और बातों से हर माहौल को रोशन कर देते थे। इस वीडियो के साथ नीतू ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे, जन्मदिन मुबारक हो।" इन शब्दों के साथ उन्होंने एक बार फिर यह जताया कि भले ही ऋषि कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनकी हंसी और उनकी मौजूदगी हमेशा परिवार और चाहने वालों के दिलों में ज़िंदा रहेंगी। गौरतलब है कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल, 2020 को हुआ था। वे कैंसर से लंबे समय तक जूझते रहे और न्यूयॉर्क से लेकर मुंबई तक उनका संघर्ष जारी रहा। लेकिन इस संघर्ष के बीच भी उन्होंने कभी अपनी मुस्कान और जिंदादिली को कम नहीं होने दिया। यही कारण है कि आज भी उनका नाम आते ही हर किसी की आंखें नम और होंठ मुस्कुरा उठते हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ एक बार फिर अपने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी की अगली किस्त 'बागी 4' में नज़र आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस बार उनके साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगी मिस यूनिवर्स 2021 और अभिनेत्री हरनाज संधू। यह पहला मौका होगा जब टाइगर और हरनाज बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई देंगे, और दोनों की फ्रेश पेयरिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के रिलीज़ से पहले ही दर्शकों का जोश देखने लायक है। 'बागी 4' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकट खिड़कियों पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है और इसे इस साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर्स में से एक माना जा रहा है। दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का नया गाना 'मरजाना' रिलीज़ किया है। इस रोमांटिक और सोलफुल ट्रैक को मशहूर गायक बी प्राक और सिद्धांत मिश्रा ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि इसके खूबसूरत बोल गीतकार समीर अंजान ने लिखे हैं दिग्गज गाने के वीडियो में टाइगर और हरनाज की केमिस्ट्री ने फैन्स का दिल जीत लिया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एक और बड़ा नाम जुड़ा है, संजय दत्त, वह इस फिल्म में एक बेहद खतरनाक और शक्तिशाली विलेन के रूप में दिखाई देंगे। उनका लुक और किरदार दोनों ही दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। इसके अलावा सोनम बाजवा भी 'बागी 4' का अहम हिस्सा हैं और अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से फिल्म में ताजगी लेकर आएंगी। निर्देशन की कमान ए. हर्ष ने संभाली है, जो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 'बजरंगी' और 'वेधा' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हर्ष का डायरेक्शन स्टाइल रियलिज़्म और हाई-ऑक्टेन एक्शन का मिश्रण है और यही वजह है कि 'बागी 4' से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। इस पूरी फ्रेंचाइज़ी की तरह ही 'बागी 4' का निर्माण मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने किया है, जिन्होंने हमेशा से ही बड़े स्केल और कमर्शियल मसाला फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन किया है।
Dakhal News
फिल्म जगत में इन दिनों निर्देशक रविन्द्र गौतम की आगामी फिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है और उनके संघर्षपूर्ण सफर को बड़े पर्दे पर उतारने की कोशिश करती है। हाल ही में निर्माताओं ने इसका दमदार ट्रेलर जारी किया है, जिसे देखने के बाद दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।ट्रेलर में दिखा गोरखपुर का संघर्ष और विद्यार्थी जीवनट्रेलर में गोरखपुर की झलकियों के साथ योगी आदित्यनाथ के संघर्षों, छात्र जीवन और उनके जीवन के उन पड़ावों को दर्शाया गया है, जिन्होंने उन्हें एक साधारण विद्यार्थी से गोरखनाथ मठ के महंत और आगे चलकर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना। इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे कठिन परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों से जूझते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।अनंत जोशी बने योगी, परेश रावल की भी खास भूमिकाफिल्म में अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनके अभिनय की झलक ने दर्शकों को प्रभावित किया है। वहीं, वरिष्ठ अभिनेता परेश रावल भी फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा 'अजेय' की स्टारकास्ट में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार शामिल हैं, जो कहानी को और मजबूत बनाते हैं।रिलीज डेट का ऐलानफिल्म 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। निर्माताओं ने यह भी घोषणा कर दी है कि यह फिल्म आगामी 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्मी जगत के जानकार मानते हैं कि इस तरह की जीवनी पर आधारित फिल्में न केवल दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करती हैं, बल्कि समाज और राजनीति के महत्वपूर्ण पहलुओं से भी उन्हें रूबरू कराती हैं। अब देखना यह होगा कि 'अजेय' दर्शकों के दिलों पर कितना गहरा असर छोड़ पाती है।
Dakhal News
फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ 'नो एंट्री 2' का हिस्सा नहीं होंगे। अब बोनी कपूर ने खुद दिलजीत के फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर दी है। मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा, "हां, हम अच्छे माहौल में अलग हुए हैं। इसकी एकमात्र वजह ये है कि उनकी तारीखें हमारे शूटिंग शेड्यूल से मैच नहीं कर रही थीं। उम्मीद है जल्द ही हम किसी पंजाबी फिल्म में साथ काम करेंगे।" इससे पहले निर्देशक अनीस बज्मी भी दिलजीत के फिल्म से बाहर होने की पुष्टि कर चुके थे। 'नो एंट्री 2' साल 2006 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल है। ओरिजिनल फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान लीड रोल में नजर आए थे। खास बात यह है कि 'नो एंट्री' 2002 में आई तमिल फिल्म 'चार्ली चैपलिन' का हिंदी रीमेक थी, जो आज भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, इसके सीक्वल 'नो एंट्री 2' में इस बार वरुण धवन और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Dakhal News
अभिनेत्री गौहर खान एक बार फिर से मां बन गई हैं। लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनीं गौहर ने आखिरकार अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। अभिनेत्री ने एक सितंबर को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। गौहर और उनके पति जैद दरबार ने इस प्यारी खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए दी। जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और फैंस के बीच बधाइयों का तांता लग गया। हर कोई इस कपल को शुभकामनाएं दे रहा है और छोटे मेहमान के लिए ढेर सारा प्यार भेज रहा है। गौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "जेहान अपने बड़े भाई का स्वागत करने के लिए तैयार है, जिसका जन्म 1 सितंबर, 2025 को हुआ है।" इसके साथ ही गौहर और जैद ने अपने दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने पूरे सफर में उन्हें दुआओं और प्यार से घेरा रखा। पोस्ट शेयर होते ही कॉमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार होने लगी। टीवी सितारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों ने कपल को बधाई दी और नन्हे मेहमान को आशीर्वाद भेजा। गौहर खान ने 25 दिसंबर, 2020 को मशहूर कोरियोग्राफर जैद दरबार से शादी की थी। दोनों की जोड़ी शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रही है। फिर 10 मई, 2023 को इस कपल ने अपने पहले बेटे जेहान का स्वागत किया था। अब जेहान बड़ा भाई बन चुका है और परिवार में नन्हे सदस्य के आने से खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
Dakhal News
जैसे-जैसे जॉली एलएलबी 3 की रिलीज डेट करीब आ रही है, फिल्म का प्रमोशन नए-नए ट्विस्ट और सरप्राइज लेकर दर्शकों के सामने आ रहा है। ताजा वीडियो में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली बनाम जॉली की मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया पर छा चुकी है। कानपुर बनाम मेरठ, किसकी होगी जीत? वीडियो में जॉली त्यागी (अरशद वारसी) पूरे जोशो-खरोश के साथ मेरठ की तरफदारी करते हैं। उनके ठेठ देसी अंदाज और मजेदार डायलॉग्स दर्शकों को जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर देते हैं। दूसरी तरफ जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) पूरे दमखम और देसी स्वैग के साथ कानपुर की साइड पकड़ते हैं। दोनों की आपसी खींचतान, तंज कसने की टाइमिंग और मजाकिया पंचलाइनें इस वीडियो को सिर्फ एक प्रोमो नहीं, बल्कि एक मिनी कोर्ट रूम ड्रामा बना देती है। फर्क बस इतना है कि इस बार जज फैसला नहीं सुना रहे, बल्कि फैसला जनता हाथों में है। जनता करेगी फैसला मेकर्स ने दर्शकों से अपील की है कि अब वह खुद चुनें कि जॉली एलएलबी 3 का ट्रेलर लॉन्च कहां होना चाहिए, कानपुर या मेरठ? वोट करने के लिए लिंक (www.jollyvsjolly.com) भी जारी किया गया है। इस नए अंदाज की मार्केटिंग स्ट्रेटजी ने दर्शकों में उत्साह को और दोगुना कर दिया है। फ्रेंचाइजी का मजेदार सफर 2013 में रिलीज हुई जॉली एलएलबी में मेरठ के वकील जॉली त्यागी (अरशद वारसी) ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद 2017 में 'जॉली एलएलबी 2' आई, जिसमें कानपुर के वकील जॉली मिश्रा (अक्षय कुमार) की एंट्री हुई। अब तीसरे भाग में दोनों जॉली पहली बार एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दमदार स्टार कास्ट स्टार स्टूडियो18 के बैनर तले और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे। दर्शक बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 सितम्बर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
हॉलीवुड फिल्म 'अलादीन' के अभिनेता मेना मसूद ने अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री एमिली शाह के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। यह शादी काफी निजी और गुपचुप तरीके से हुई थी। इस साल जुलाई में इस जोड़े ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इटली के खूबसूरत शहर टस्कनी में शादी की। खास बात यह रही कि इस शादी में हिंदी और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शादी की यह जानकारी दोनों ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। मेना और एमिली ने अपनी शादी का एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया, जिसे उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स काफी प्यार दे रहे हैं। वीडियो में शादी की सभी झलकियां, दोनों की खुशिया और उत्सव का माहौल साफ देखा जा सकता है।वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एमिली शाह ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार लाल साड़ी पहनकर शादी की रस्में निभाईं, जबकि मेना मसूद ने शेरवानी पहनकर उनके साथ खड़े थे। इसके बाद, ईसाई रीति-रिवाज से शादी के लिए दोनों ने सफेद रंग के पारंपरिक कपड़े पहने और वहां की प्रथाओं के अनुसार विवाह हुआ। इस तरह दोनों ने अपनी दो संस्कृतियों का समन्वय करते हुए अपने खास दिन को और भी यादगार बना दिया।पोस्ट के कैप्शन में मेना और एमिली ने लिखा, "हमारे सपनों की शादी।" यह कैप्शन उनके फैंस के बीच उत्साह और खुशी का कारण बन गया है। गौरतलब है कि मेना मसूद और एमिली शाह ने साल 2023 में सगाई की थी। इस शादी ने सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोरी हैं और फैंस दोनों को ढेर सारा प्यार और बधाई संदेश भेज रहे हैं। टस्कनी की खूबसूरती, दोनों की मुस्कान और शादी के रिवाजों का मेल इस वीडियो को बेहद खास और यादगार बना देता है।
Dakhal News
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को बड़े पर्दे पर उतरी थी। पहली बार साथ आई इस नई जोड़ी को लेकर दर्शकों में खासा क्रेज़ देखने को मिला, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। शुरुआती तीन दिनों तक फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, मगर चौथे दिन इसके कलेक्शन में तेज गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं, चौथे दिन 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'परम सुंदरी' ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी सोमवार को 3.50 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 9.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह चार दिनों में 'परम सुंदरी' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30.25 करोड़ रुपये हो गया है। 'परम सुंदरी' का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जिन्हें अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' से पहचान मिली थी। इस रोमांटिक कॉमेडी को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ रेन्जी पणिक्कर, सिद्धार्थ शंकर, मनजोत सिंह, संजय कपूर और इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। कहानी का केंद्रबिंदु सिद्धार्थ और जाह्नवी की प्रेमकहानी है, जिसके इर्द-गिर्द पूरी फिल्म बुनी गई है। जानकारी के अनुसार, 'परम सुंदरी' को बनाने में करीब 45 करोड़ रुपये का बजट खर्च हुआ है।
Dakhal News
हाल ही में रिलीज़ हुआ 'जॉली बनाम जॉली' वाला प्रोमो वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। रिलीज़ के कुछ ही घंटों के भीतर वीडियो ने सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ व्यूज़ बटोर लिए। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की दमदार नोकझोंक ने लोगो का दिल जीत लिया। वीडियो में अक्षय कुमार अपने जॉली मिश्रा वाले अंदाज़ में कानपुर का झंडा बुलंद करते हैं और ज़बरदस्त अंदाज़ में शहर का गुणगान करते दिखाई देते हैं। वहीं अरशद वारसी का जॉली त्यागी पूरे जोश और ठेठ मेरठिया स्टाइल में मेरठ की साइड पकड़कर भिड़ जाते है। दोनों की इस नोकझोंक में हंसी-मज़ाक, व्यंग्य और देसी तड़के का ऐसा कॉम्बिनेशन है कि दर्शक देखते ही रह जाते हैं।जज त्रिपाठी हुए परेशान, जनता पर छोड़ा फैसलामामला तब और मज़ेदार हो जाता है जब वीडियो में एंट्री होती है जज त्रिपाठी यानी सौरभ शुक्ला की। दोनों जॉलीज़ की बहस से तंग आकर जज साहब आख़िरकार हार मान लेते हैं और गुस्से में यह ऐलान कर देते हैं कि अब फैसला जनता करेगी। इसके साथ ही मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक लिंक शेयर किया है www.jollyvsjolly.com जहां लोग वोट कर सकते हैं कि ट्रेलर लॉन्च कानपुर में होना चाहिए या मेरठ में।यह सिर्फ़ एक मज़ेदार मार्केटिंग कैंपेन नहीं है, बल्कि जॉली एलएलबी फ्रेंचाइज़ी की जड़ों से भी जुड़ा हुआ है। 2013 में आई 'जॉली एलएलबी' में मेरठ से आए वकील जॉली त्यागी यानी अरशद वारसी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इसके बाद 2017 में रिलीज़ हुई 'जॉली एलएलबी 2' में कानपुर से आए जॉली मिश्रा यानी अक्षय कुमार ने एंट्री की और यह उनकी पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई। अब 2025 में आ रही 'जॉली एलएलबी 3' में दोनों जॉली पहली बार आमने-सामने होंगे।दमदार स्टार कास्टस्टार स्टूडियो 18 द्वारा प्रस्तुत और सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जुगलबंदी देखने लायक होगी। उनके साथ हुमा कुरैशी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को कोर्टरूम ड्रामा, धारदार डायलॉगबाज़ी, पुरानी यादों का तड़का और दो बड़े परफ़ॉर्मर्स की धमाकेदार भिड़ंत एक साथ परोसेगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार है और अब यह नया वीडियो चर्चा को और बढ़ा रहा है। 'जॉली एलएलबी 3' 19 सितम्बर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Dakhal News
अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा कर रहे हैं, जिनके साथ मनोज बाजपेयी ने इससे पहले कई यादगार फिल्मों में काम किया है। 'सत्या', 'शूल' और 'कौन' जैसी क्लासिक फिल्मों के बाद अब दोनों लगभग तीन दशक बाद फिर से एक साथ आए हैं। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म से मनोज बाजपेयी का पहला लुक हाल ही में सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। तस्वीर में मनोज पुलिस की वर्दी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में एक खून से सनी हुई डरावनी गुड़िया है और उनका चेहरा बेहद गंभीर और रहस्यमय भाव लिए हुए है। यह लुक फिल्म की कहानी के हॉरर और कॉमेडी से भरपूर माहौल की झलक देता है। मनोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, "शूटिंग शुरू। 'सत्या' से लेकर अब तक... कुछ सफर पूरे होने के लिए ही बने होते हैं। लगभग तीन दशक बाद राम गोपाल वर्मा के साथ हमारी नई हॉरर कॉमेडी 'पुलिस स्टेशन में भूत' के लिए फिर से जुड़कर बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए बेहद खास है।" फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है और टीम ने जोर-शोर से काम शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ जेनेलिया डिसूजा और कॉमेडी के बादशाह राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। जेनेलिया लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं, वहीं राजपाल यादव की मौजूदगी फिल्म के हास्य तत्व को और भी मजबूत बनाने वाली है।
Dakhal News
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और भव्य पंडालों में से एक गौड़ सारस्वत ब्राह्मण (जीएसबी) गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचती हैं। इस साल भी ऐश्वर्या ने अपनी परंपरा को निभाते हुए यहां हाजिरी लगाई। खास बात यह रही कि इस बार उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं। मां-बेटी की यह जोड़ी गणपति बप्पा के चरणों में मत्था टेकती और आशीर्वाद प्राप्त करती नजर आईं।सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या का एक खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों भक्ति भाव में लीन होकर भगवान गणेश के दर्शन करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या जहां हमेशा की तरह पारंपरिक परिधान में बेहद सुंदर लग रही थीं, वहीं आराध्या भी ट्रेडिशनल लुक में सबका दिल जीतती नजर आईं। दोनों ने बड़े ही सादगीपूर्ण अंदाज में पूजा-अर्चना की और भक्तिभाव से बप्पा को प्रणाम किया। पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान इस मां-बेटी की जोड़ी ने अपनी ओर खींच लिया। जैसे ही ऐश्वर्या और आराध्या पंडाल में दाखिल हुईं, लोगों ने उनका से स्वागत किया। बाहर खड़े फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आए। भीड़ में मौजूद कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने और तस्वीर खिंचवाने के लिए उमड़ पड़े।पंडाल में प्रवेश से पहले ऐश्वर्या और आराध्या ने न सिर्फ प्रशंसकों से मुलाकात की बल्कि उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। दोनों ने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया, जिससे वहां का माहौल और भी खास बन गया। हालांकि इस मौके पर अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या और आराध्या के साथ नजर नहीं आए। फिर भी मां-बेटी की मौजूदगी ने पंडाल की रौनक बढ़ा दी। ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धा और भक्ति के साथ बप्पा के दरबार में पहुंचीं और गणेशोत्सव की भव्यता का हिस्सा बनीं।
Dakhal News
बिग बॉस 19 का खेल हर दिन और ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है...... शो में ट्विस्ट एंड टर्न्स का सिलसिला लगातार जारी है और इसी कड़ी में अब घर की सत्ता बदल गई है..... हाल ही में कुनिका घर की पहली कप्तानी बानी थी मगर जयदतर घरवाले इस फैसले से नाराज़ थे और जब कुछ घरवालों ने कुनिका से इस चीज़ पर बहस की तो उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया ..... जिसके बाद दर्शक यह जानने के लिए बेताब थे कि आखिर घर का नया कैप्टन कौन बनेगा ....जिसके बाद अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के बीच कैप्टन बनने की कम्पीटीशन हुई... और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीत अशनूर के हिस्से आई ... ..... मगर ये कम्पीटीशन आसान नहीं था क्योंकि घरवालों की राय बंटी हुई थी ... कुछ सदस्य अभिषेक के पक्ष में थे .... तो कुछ अशनूर के ......लेकिन ज्यादातर घरवालों ने अशनूर का समर्थन किया और उन्हें कैप्टन के तौर पर चुना ....बिग बॉस हाउस में कैप्टन बनने के कई फायदे होते हैं... जिसमे न सिर्फ कप्तान को घर के कामों से छूट मिलती है, बल्कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया में भी इम्युनिटी मिलती है ... साथ ही कप्तान को बिग बॉस की ओर से कुछ खास अधिकार दिए जाते हैं जिनसे वह घरवालों को दंडित भी कर सकते हैं ... ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि अशनूर अपनी कप्तानी को किस तरह संभालती हैं....
Dakhal News
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदर' का दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। 29 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, लेकिन शुरुआती प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक़ नहीं रही। इसके बावजूद फिल्म के पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी है। भले ही यह डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाई, मगर ओपनिंग के साथ ही इसने साल की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'परम सुंदरी' ने रिलीज़ के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 40 से 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई कर ली थी, इसलिए माना जा रहा था कि ओपनिंग पर यह आसानी से 10 करोड़ रुपये पार कर लेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो पाया और फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। बावजूद इसके, 'सैय्यारा' को छोड़कर इस साल आई बाकी रोमांटिक फिल्मों की तुलना में 'परम सुंदरी' ने बेहतर शुरुआत की है। पिछली रिलीज़ का हाल देखें तो सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' ने पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, विक्रांत मैसी की 'आंखों की गुस्ताखियां' महज 35 लाख रुपये ही बटोर सकी, जबकि 'मेट्रो इन दिनों' ने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। मैडॉक फिल्म्स की 'भूल चूक माफ' ने पहले दिन 7.20 करोड़ रुपये जुटाए थे। दूसरी ओर, रोमांटिक ड्रामा 'मेरे हस्बैंड की बीवी' ने 1.75 करोड़ रुपये और जुनैद खान की 'लवयापा' ने 1.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।'परम सुंदरी' की सफलता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर दोनों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि हाल के समय में उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं डाला था। हालांकि, इस बार भी दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। फिल्म में सिद्धार्थ और जाह्नवी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री कई दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई। खासकर जाह्नवी के अभिनय को लेकर आलोचना देखने को मिली, जबकि समीक्षकों का मानना है कि फिल्म की कहानी में नयापन नहीं है। फिल्म की कथा परम (सिद्धार्थ) और सुंदरी (जाह्नवी) के इर्द-गिर्द घूमती है।
Dakhal News
अभिनेता अहान पांडे इन दिनों अपनी फिल्म ‘सैय्यारा’ को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, फिल्मों में कदम रखने से पहले ही अहान इंस्टाग्राम रील्स के जरिए चर्चा में आ चुके थे। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि इन रील्स के पीछे उनकी एक खास वजह थी। अभिनेता अहान पांडे के मुताबिक, उन्होंने इंडस्ट्री में जगह बनाने और काम पाने के लिए लगातार इंस्टाग्राम पर रील्स बनाई थीं। अहान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "जो वीडियो मैंने इंस्टाग्राम पर बनाए, वह मेरा असली रूप नहीं था। वह एक अलग चेहरा था, जिसे मैंने सिर्फ काम पाने के लिए गढ़ा था।" अहान ने यह भी स्वीकार किया कि फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए अक्सर एक खास तरह का व्यवहार अपनाना पड़ता है। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता ने भी समझाया था कि काम पाने के लिए ऐसा करना ज़रूरी है। लेकिन मुझे इस बात का अफसोस है, क्योंकि वह असली मैं नहीं था।"अहान पांडे ने अपनी बातचीत में साफ़ किया कि सोशल मीडिया पर दिखाया गया उनका रूप हकीकत से काफी अलग है। उन्होंने कहा, "असल ज़िंदगी में मैं बिल्कुल अलग हूं। मेरे दोस्त, परिवार और करीबी लोग मुझे असली रूप में जानते हैं। मैं सोशल मीडिया पर जितना नज़र आता हूं, उससे कहीं ज़्यादा शांत और सरल हू।" अहान ने यह भी स्पष्ट किया कि इंस्टाग्राम पर उनकी मौजूदगी का मकसद केवल काम हासिल करने की कोशिश थी। दिलचस्प बात यह है कि अब वह जल्द ही 'जवान' के निर्देशक एटली के साथ काम करने वाले हैं। इससे यह भी साबित होता है कि स्टार किड्स को भी इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
Dakhal News
टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 'बागी 4' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में खून-खराबा, जबरदस्त फाइट सीक्वेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिल रहा है। इसे देखकर दर्शकों को कहीं-कहीं 'एनिमल' और 'मार्को' जैसी फिल्मों की झलक भी महसूस होती है।"प्यार की कहानियां तो बहुत देखी-सुनी थीं, लेकिन इतनी एक्शन से भरी लव स्टोरी पहली बार सामने आई है", यही डायलॉग 'बागी 4' के ट्रेलर की धमाकेदार शुरुआत करता है। इसके तुरंत बाद स्क्रीन पर एंट्री होती है संजय दत्त की, जो खून से सने सफेद सूट में खतरनाक अंदाज़ में नज़र आते हैं। 3 मिनट 41 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में गिने-चुने डायलॉग्स के बीच खूनखराबे और हैवी एक्शन सीक्वेंस की भरमार है।टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त के साथ 'बागी 4' के ट्रेलर में बाकी कास्ट की झलक भी साफ देखने को मिलती है। सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, हरनाज कौर संधू और सौरभ सचदेवा जैसे सितारे इसमें अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ को कुछ सीन में नेवी ऑफिसर के अवतार में भी दिखाया गया है। वहीं, संजय दत्त का किरदार एक बेहद खतरनाक विलेन का है, जो बेकाबू हिंसा और खूनखराबे से पर्दे पर दहशत फैलाता है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में सिर्फ टाइगर ही नहीं, बल्कि सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी दमदार एक्शन करती नज़र आ रही हैं। ए. हर्षा के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी 'बागी 4' 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उसी दिन विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' भी रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने की संभावना है।
Dakhal News
जब से वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ऐलान हुआ था, तभी से दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों सितारों की जोड़ी पहले से ही फैन्स के बीच काफी पॉपुलर रही है और अब उनके साथ आने की खबर ने उत्साह को और बढ़ा दिया था। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का पहला धमाकेदार टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र में कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का परफेक्ट तड़का देखने को मिलता है। वरुण धवन अपने मस्तमौला और एंटरटेनर अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं, तो वहीं जाह्नवी कपूर का किरदार सादगी और शरारत का खूबसूरत मेल है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है और सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में न केवल वरुण और जाह्नवी की शानदार जुगलबंदी है, बल्कि इसमें सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और रोहित सराफ भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। टीज़र में इन सितारों की झलक भी दिखाई देती है, जिससे साफ है कि फिल्म में भरपूर मनोरंजन का डोज़ मिलने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है, जिन्हें बॉलीवुड में रोमांटिक कॉमेडी और ड्रामा फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनकी पिछली हिट फिल्मों में 'धड़क', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'गुड न्यूज' शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाल मचाएगी। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन पैन-इंडिया हिट फिल्म ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर 1' भी रिलीज़ होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।
Dakhal News
पिछले कई दिनों से अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा चल रही है, लेकिन हाल ही में सामने आए वीडियो ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। गोविंदा और सुनीता ने 27 अगस्त को अपने परिवार के साथ बड़े धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया। घर पर बप्पा की स्थापना के दौरान दोनों ने एकसाथ पूजा-अर्चना की और सबको यह दिखा दिया कि उनके रिश्ते में दरार की खबरें महज़ अटकलें थीं।अब इनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि गणपति विसर्जन के मौके पर गोविंदा और सुनीता पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ नाचते-झूमते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने सफेद रंग के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं, जो इस मौके पर और भी आकर्षक लग रहे हैं। वीडियो में उनका बेटा यशवर्धन भी नजर आ रहा है, जो दोनों हाथों से बप्पा की प्रतिमा उठाए हुए है। पूरा परिवार बप्पा के जयकारों, "गणपति बप्पा मोरया" के साथ गूंज रहा है।इस मौके पर हर कोई भावुक और खुश नजर आया। गोविंदा और सुनीता के चेहरे की मुस्कान साफ़ बयां कर रही थी कि वे इस पावन पर्व को पूरे दिल से मना रहे हैं। फैन्स भी इस वीडियो को देखकर बेहद खुश हैं और कमेंट्स में उन्हें ढेरों दुआ दे रहे हैं। गोविंदा और सुनीता ने साल 1987 में शादी की थी। लंबे समय से दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। इनके दो बच्चे हैं, टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। टीना फिल्मों में काम कर चुकी हैं, वहीं यशवर्धन भी बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बागी-4' में नज़र आने वाले हैं। 'बागी' फ्रैंचाइज़ी हमेशा से ही दमदार एक्शन और स्टंट्स के लिए जानी जाती रही है और अब चौथे पार्ट को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान ए. हर्ष ने संभाली है, जो कन्नड़ सिनेमा में अपनी फिल्मों 'बजरंगी' और 'वेधा' के लिए खास पहचान रखते हैं। फिल्म को लेकर फैन्स की बेसब्री तब और बढ़ गई जब मेकर्स ने हाल ही में इसका नया पोस्टर जारी किया। सामने आए पोस्टर में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बावजा भी खतरनाक अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि चारों किरदारों को खून से लथपथ और गुस्से से भरे अवतार में दिखाया गया है, जिससे साफ है कि 'बागी-4' में एक्शन और इमोशन दोनों का ज़बरदस्त डोज़ मिलने वाला है। इस फिल्म में संजय दत्त का रोल सबसे ज्यादा चर्चा में है। मेकर्स ने उन्हें एक बेहद खतरनाक विलेन के रूप में पेश किया है। उनका डार्क और इंटेंस लुक पोस्टर में ही रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वहीं, पहली बार बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फैंस के बीच हरनाज की मौजूदगी को लेकर काफी उत्साह है और माना जा रहा है कि वे अपनी ग्लैमर और स्क्रीन प्रेज़ेंस से दर्शकों का दिल जीत लेंगी। टाइगर श्रॉफ की एक्शन हीरो वाली इमेज को 'बागी 4' और भी मज़बूत करने वाली है। पोस्टर ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि फिल्म में हाई-ऑक्टेन स्टंट्स और इमोशनल टर्न्स देखने को मिलेंगे। वहीं, सोनम बावजा भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं और पोस्टर में उनका भी रौबदार अंदाज़ नज़र आ रहा है। निर्माताओं ने जानकारी दी है कि 'बागी 4' का ट्रेलर 30 अगस्त को सुबह 11:11 बजे रिलीज़ किया जाएगा, जबकि फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है, जो पहले भी बागी सीरीज़ की हर फिल्म के निर्माता रहे हैं।
Dakhal News
पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थीं कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास आ चुकी है और बात तलाक तक पहुंच गई है : लेकिन गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गोविंदा और सुनीता ने तमाम अफवाहों को करारा जवाब दिया : मुंबई में अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करते हुए गोविंदा और सुनीता ने साफ कर दिया है कि उनके रिश्ते में कोई दरार नहीं है : मीडिया ने जब उनसे तलाक की अफवाहों पर सवाल किया तो सुनीता ने सहज अंदाज में कहा कि कॉन्ट्रोवर्सी सुनने आए हो या गणपति के दर्शन करने : कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है : अगर कुछ हुआ होता : तो आज हम इतने करीब न होते : हमें कोई अलग नहीं कर सकता : मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है : जब तक हम खुद कुछ न कहें कृपया ऐसी बातें न फैलाएं : गोविंदा भी इस मौके पर भावुक नजर आए : उन्होंने कहा कि : इससे विशेष कृपा कुछ नहीं हो सकती : जो बाधाएं और विष निकलते हैं : वही इस पर्व की ताकत है : आप सब लोग हमारे बच्चों यश और टीना के लिए प्रार्थना करें : वो अपने करियर में सफल हों और मुझसे कई गुना आगे निकलें : हालांकि सच ये भी है कि पिछले कुछ महीनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता सार्वजनिक रूप से साथ नजर नहीं आए थे : बताया जाता है कि नवंबर 2024 में सुनीता ने कोर्ट में केस दाखिल किया था : लेकिन गोविंदा ने किसी भी सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वो इस रिश्ते को खत्म नहीं करना चाहते थे
Dakhal News
हर साल कई फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देती हैं...... लेकिन कुछ ही फिल्में ऐसी होती हैं जो सीधे दर्शकों के दिलों में उतर जाती हैं.... जैसे कि ब्लॉकबस्टर चेन्नई एक्सप्रेस .... अब ऐसी ही एक मच अवेटेड फिल्म परम सुंदरी जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं..... इस शुक्रवार यानी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.... रिलीज़ से पहले फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई, जहां बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां नजर आईं..... लेकिन जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, दर्शक लगातार इसकी तुलना चेन्नई एक्सप्रेस से कर रहे हैं..... इस पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की मुझे खुशी है कि मेरी फिल्म की तुलना एक आइकॉनिक फिल्म से की जा रही है,.... लेकिन परम सुंदरी एक अलग कहानी है, जो दर्शकों को थिएटर में देखने पर खुद-ब-खुद समझ आ जाएगी... अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या परम सुंदरी भी बॉक्स ऑफिस पर वही जादू चला पाती है जो चेन्नई एक्सप्रेस ने किया था....
Dakhal News
बिग बॉस का नया सीजन शुरू होते ही घर के अंदर सत्ता की लड़ाई शुरू हो गई है...... इस बार शो का थीम डेमोक्रेसी पर रखा गया है और इसी वजह से घरवालों को अपना पहला लीडर चुनने का मौका मिला..... शुरुआत से ही घर में काम और खाने-पीने को लेकर सभी के बीच अनबन चल रही थी ....... ऐसे में सभी चाहते थे कि कोई एक ऐसा सदस्य सामने आए जो घर को अनुशासन में रख सके.... जिसके बाद घर में कप्तान बनने का टास्क शुरू हुआ ...पहली कप्तानी की रेस में घरवालों की तरफ से अशनूर, कुनिका और अभिषेक को चुना गया ....... टास्क के तहत इन्हें घर की टाइल्स को पेंट करने का काम सौंपा गया .... खास बात यह रही कि हर कंटेस्टेंट को एक-एक सब्स्टीट्यूट चुनने की छूट दी गई ... अशनूर ने जीशान पर भरोसा जताया जबकि कुनिका ने बसीर को अपना प्रतिनिधि बनाया ....जहां एक ओर कप्तानी का टास्क पर सबका ध्यान था ... वहीं दूसरी ओर गौरव और जीशान के बीच तकरार ने माहौल को गर्म कर दिया ...मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मुकाबला काफी रोमांचक तरीके से चला और आखिरकार कुनिका ने अपने शांत दिमाग और रणनीति के दम पर कप्तानी का खिताब हासिल कर लिया... अब बिग बॉस 19 को अपना पहला कप्तान मिल गया है.....
Dakhal News
आर. माधवन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। पिछली बार फातिमा सना शेख के साथ आप जैसा कोई में नजर आए माधवन अब अपनी नई फिल्म 'ब्रिज' लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक्ट्रेस राशि खन्ना के साथ बनने जा रही है।रिपोर्ट्स के मुताबिक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ब्रिज की कहानी ब्रिटेन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें माधवन और राशि खन्ना के साथ सोहा अली खान भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। सोहा और माधवन को साथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए खास होगा, क्योंकि दोनों ने 19 साल पहले रंग दे बसंती में साथ काम किया था।फिल्म की कहानी एक ऐसे दंपत्ति पर केंद्रित है, जो अपनी 10 साल पहले लापता हुई बेटी को तलाश रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अक्षय कुमार की मिशन मंगल की लेखिका निधि सिंह धरमा और सिनेमैटोग्राफर नागराज दिवाकर ने मिलकर किया है। दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों का निर्देशन में डेब्यू प्रोजेक्ट है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके इस साल के अंत या 2026 की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।माधवन के पास ब्रिज के अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह संग उनकी फिल्म 'धुरंधर' भी लाइनअप में है। कंगना रनौत के साथ भी वह एक थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर राशि खन्ना जल्द ही फरहान अख्तर के साथ '120 बहादुर' में और शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी 2' में नजर आएंगी।
Dakhal News
बीते कुछ समय से अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुनीता ने गोविंदा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है। हालांकि, अभिनेता के वकील और मैनेजर ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। इसी बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर गोविंदा और सुनीता एक साथ मीडिया के सामने आए। दोनों ने सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। गोविंदा ने कहा, "भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलना सबसे बड़ा सौभाग्य है। जब उनका साथ होता है तो परिवार की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हम कामना करते हैं कि सभी मिल-जुलकर शांति से जीवन बिताएं और साथ बने रहें।"अभिनेता ने इस दौरान अपने बच्चों टीना और यश का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, "मैं खासतौर पर अपने दोनों बच्चों यश और टीना के लिए आशीर्वाद चाहता हूं। वे अपनी मेहनत से नाम कमाएं और लोग गर्व से कहें कि गोविंदा के बच्चों ने बिना किसी सहारे के इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है।"हालांकि, जब तलाक की अफवाहों पर सवाल किया गया तो गोविंदा और सुनीता ने चुप्पी साध ली। सुनीता ने केवल इतना कहा, "आप लोग यहां विवाद सुनने के लिए आए हैं या फिर गणपति बप्पा मोर्या बोलने के लिए?" गोविंदा और सुनीता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाए दे रहे हैं।
Dakhal News
रिएलिटी शो बिग बॉस 19 ने महज़ दो एपिसोड में ही दर्शकों को बांध लिया है : पिछले सीजन को जहां लोग बोरिंग और घिसा-पिटा बता रहे थे : वहीं इस बार नए कंटेस्टेंट्स ने आते ही पुराने बिग बॉस वाले तड़के की झलक दिखा दी है : शुरुआत से ही ड्रामा और सस्पेंस का तड़का लग गया है : पहले दिन ही बिग बॉस ने घर के सीक्रेट रूम का दरवाज़ा खोला और कश्मीर की एक्ट्रेस व शांति कार्यकर्ता फरहाना भट्ट वहां भेज दी गईं : घरवालों को भी समझ में आ गया कि इस सीजन में गेम पहले से कहीं ज्यादा टेढ़ा होने वाला है ; वहीँ दूसरे ही दिन बिग बॉस ने घरवालों को वोटिंग की कसौटी पर कस दिया : नतीजा पूरे 8 कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन जोन में पहुंच गए : सबसे ज्यादा वोट पाकर खतरे में हैं भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नीलम गिरी और स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल : इन दोनों को घरवालों ने सीधे निशाने पर ले लिया है ; वहीं टीवी एक्टर गौरव खन्ना, गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम एक्टर-राइटर जीशान कादरी, और अभिषेक बजाज भी इस हफ्ते नॉमिनेशन की लिस्ट में हैं : इनके अलावा, मिस दिवा यूनिवर्स 2018 नेहल चुडासमा ; स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे : और पोलिश एक्ट्रेस नतालिया पर भी एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है : अब बिग बॉस का घर और भी ज्यादा रोचक हो चुका है : 8 सदस्य नॉमिनेशन में हैं : हर कोई बचने की जुगत में है आपको क्या लगता है आख़िर सबसे पहले खेल से बाहर कौन होगा
Dakhal News
अगस्त का महीना खत्म होने से पहले सिनेमाघरों में बड़ा धमाका होने जा रहा है : इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं : अगर आप सोच रहे हैं कि वीकेंड पर फैमिली के साथ कौन सी फिल्म देखें : तो इस हफ्ते लिस्ट में बेहद खास नाम शामिल हैं : सबसे पहले बात करते हैं परम सुंदरी की… 29 अगस्त को रिलीज हो रही इस रोमांटिक कॉमेडी में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं ; एक पंजाबी मुंडे और साउथ इंडियन लड़की की टक्कर वाली प्रेम कहानी और उस पर मजेदार कॉमेडी जिसकी झलक पहले ही गानों में मिल चुकी है : वहीं 29 अगस्त को ही बड़े पर्दे पर आएगी ये है मेरा वतन ; यशपाल शर्मा और मुश्ताक पाशा स्टारर ये फिल्म बताती है कि कैसे झूठे वादों के फेर में दो लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है : ये देशभक्ति, इमोशंस और सच्चाई से जुड़ी गहरी कहानी है जो आपको सोचने पर मजबूर करेगी : वहीँ डरावने सिनेमा के शौकीनों के लिए है एक और तोहफा वश लेवल 2’ : 27 अगस्त को रिलीज हो रही ये फिल्म गुजराती सुपरहिट वश का सीक्वल है और हिंदी में भी दर्शकों को हिलाने आ रही है : कहानी में काला जादू, शक्तियां और इंसान की जद्दोजहद, सबकुछ है : जिसका रोमांच आपको सीट से हिलने नहीं देगा : तो रोमांस हो, इमोशन हो या हॉरर का तड़का… इस हफ्ते थिएटर में आपको हर फ्लेवर मिलेगा : अब आप बताइये आप सी फिल्म देखना पसंद करेंगे
Dakhal News
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान का एक नया अंदाज़..... इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है..... फिल्मों की दुनिया से हटकर फराह अब अपने कुक दिलीप के साथ मस्तीभरे वीडियोज़ और दिल से जुड़े पल शेयर कर रही हैं..... जो फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं..... हाल ही में फराह खान ऋषिकेश पहुंचीं..... जहां उन्होंने अपने मैनेजर कल्प शाह और दिलीप के साथ पवित्र गंगा आरती में भाग लिया..... सिर पर दुपट्टा ओढ़े, आरती की थाली हाथ में लिए..... श्रद्धा से गंगा तट पर बैठी फराह की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया पर पोस्ट की..... जो देखते ही देखते वायरल हो गईं..... इन तस्वीरों में दिलीप और कल्प भी साथ नजर आ रहे हैं..... पूरी टीम आस्था के माहौल में डूबी दिखी..... एक खास तस्वीर में फराह खुद आरती करते हुए भी दिखीं..... इस खास अनुभव को फराह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा..... पहली बार ऋषिकेश और कितना अद्भुत अनुभव रहा.....
Dakhal News
आज कल बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है.....जहा रिश्तों की कहानियाँ सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं.....स्टार्स अब अपने टूटते रिश्ते, तलाक या पारिवारिक दरारें पोस्ट और स्टोरीज़ के जरिए जाहिर कर रहे हैं.....बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही में एक ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है ..... जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.....अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए....इस क्रिप्टिक मैसेज में त्रिशाला ने फैमिली और पेरेंट्स के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं.....उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि हर खून का रिश्ता आपकी ज़िंदगी में जगह पाने के लायक नहीं होता.....कभी-कभी सबसे ज्यादा थकाने वाले, नकारात्मक और आपको नीचा दिखाने वाले लोग ही परिवार कहलाते हैं.....इस पोस्ट में त्रिशाला ने लोगों को नसीहत दी..... कि अगर कोई रिश्तेदार मानसिक शांति छीनता है.....तो उससे दूरी बना लेना गलत नहीं है.....चाहे वो आपके अपने माता-पिता ही क्यों ना हों.....उन्होंने कहा कि अपनी मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देना ज़रूरी है..... बजाय इसके कि आप सिर्फ दिखावे के लिए रिश्तों में रहें..... जब माता-पिता ये ज़्यादा सोचते हैं..... कि दुनिया को परिवार कैसा दिख रहा है.....बजाय इसके कि घर के अंदर रहना कैसा लगता है.....तो ये बहुत बड़ा प्रॉब्लम है.... त्रिशाला की इस स्टोरी ने साबित कर दिया है.....उनके अपने परिवार के साथ रिश्ते सहो नहीं चल रहे है.....
Dakhal News
पिछले कई महीनों से निर्देशक, फिल्म निर्माता और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'एक चतुर नार' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जो '102 नॉट आउट' और 'ओएमजी' जैसी सफल और यादगार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी इसे खास बनाती है, जिसमें दिव्या के साथ नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अब जब मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, तो दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। कॉमेडी और सस्पेंस का मिश्रण ट्रेलर की झलक में ही साफ हो जाता है कि 'एक चतुर नार' हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ-साथ रोमांचक सस्पेंस का तड़का लेकर आई है। इसमें दिव्या और नील के बीच चालाकी और दांवपेंच का खेल प्रमुख रूप से दिखाई देता है। कहानी का आरंभ दिव्या के किरदार से होता है, जो अपने जीवन-यापन के लिए तरह-तरह के काम करती है। वहीं दूसरी ओर नील नितिन मुकेश अभिषेक वर्मा का किरदार निभा रहे हैं, एक अमीर और प्रभावशाली इंसान, जिसके जीवन में सबकुछ व्यवस्थित लगता है। लेकिन जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है। दिव्या के हाथ कुछ ऐसा राज़ लग जाता है, जिससे वह नील को ब्लैकमेल करना शुरू कर देती है। यहीं से दोनों के बीच बिल्ली और चूहे का खेल शुरू होता है। एक तरफ दिव्या की चतुराई है, तो दूसरी ओर नील का गुस्सा और हैरत, और यही टकराव फिल्म की कहानी को रोचक बनाता है। निर्देशन उमेश शुक्ला की खासियत रही है कि वह मनोरंजन में सामाजिक संदेश और दिलचस्प ट्विस्ट जोड़ते हैं। ट्रेलर देखकर यही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि 'एक चतुर नार' भी उसी शैली में तैयार की गई है। इसमें जहां हंसी-मज़ाक और हल्की-फुल्की कॉमिक टाइमिंग है, वहीं सस्पेंस और थ्रिलर भी है, जो दर्शकों को पूरे समय जोड़े रख सकता है।
Dakhal News
जानी दुश्मन' और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में साथ मिलकर पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग होगी। 'जॉली एलएलबी 3' में ये दोनों सितारे एक-दूसरे के साथी नहीं बल्कि सीधे-सीधे विरोधी बनकर कोर्टरूम में भिड़ते दिखाई देंगे। जहां पहले दर्शकों ने इस जोड़ी को कभी हॉरर-एक्शन के रोमांच में एकसाथ देखा और कभी फुल-ऑन कॉमेडी के तड़के के साथ हंसी-ठहाकों का मज़ा लिया, वहीं अब हालात पूरी तरह बदले हुए दिखेंगे। इस बार मामला दोस्ती का नहीं बल्कि अदालती बहस का है। अक्षय कुमार एक बार फिर अपने चर्चित किरदार जॉली मिश्रा के रूप में वापसी कर रहे हैं, तो वहीं अरशद वारसी ओरिजिनल जॉली जगदीश त्यागी बनकर कोर्टरूम में कदम रख रहे हैं। दोनों के बीच यह टक्कर सिर्फ कानून के पन्नों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें हंसी, व्यंग्य और नोकझोंक का ऐसा मिश्रण देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को सीट से बाँधे रखेगा। सबसे दिलचस्प मोड़ तब आएगा जब इन दोनों जॉलीज़ की जंग के बीच जज त्रिपाठी यानी सौरभ शुक्ला फँसते दिखाई देंगे। उनका किरदार अब तक इस फ्रेंचाइज़ी की आत्मा रहा है और इस बार भी वह कोर्टरूम ड्रामे को और ज़्यादा मसालेदार बना देंगे। गौरतलब है कि जॉली एलएलबी फ्रेंचाइज़ी हमेशा से ही एक अनोखा संतुलन पेश करती आई है, जहां हल्के-फुल्के हास्य के साथ-साथ समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवाल भी उठाए जाते हैं। यही वजह है कि यह सीरीज़ दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। और अब जब पहली बार दोनों जॉली आमने-सामने होंगे, तो कहानी का स्तर और भी ऊँचा होने वाला है। तीसरे भाग से उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि यह न सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा होगा, बल्कि दो पावरहाउस एक्टर्स के बीच तीखी टक्कर भी देखने को मिलेगी। निर्देशक सुभाष कपूर ने इस सीरीज़ की शुरुआत से ही इसे बेहतरीन लेखन और सटीक संवादों से अलग पहचान दी है। 'जॉली एलएलबी 3' में भी वही धारदार स्क्रिप्ट और किरदारों की ऊर्जा दर्शकों को खींचने वाली है। अक्षय और अरशद, दोनों अपने-अपने अंदाज़ में कॉमेडी और इमोशंस का ऐसा संगम पेश करने वाले हैं, जो इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी सिनेमाई जंग बना देगा। 'जॉली एलएलबी 3' केवल एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक ऐसा अध्याय बनने जा रही है जिसमें हंसी होगी, सच्चाई होगी और साथ ही वो ज़बरदस्त अदालती भिड़ंत होगी जिसका इंतज़ार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पिछले लंबे समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। खासतौर पर परिणीति की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, दोनों की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। लेकिन अब आखिरकार इस प्यारे कपल ने खुद अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है।दरअसल, परिणीति और राघव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर इस राज़ से पर्दा उठाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक केक की तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर '1+1=3' लिखा हुआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही उस केक पर बच्चे के नन्हें पैरों के निशान भी बने हुए हैं, जो इस खबर को और भी खास और इमोशनल बना देते हैं। यही नहीं, इस कपल ने इसके साथ एक प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें परिणीति और राघव हाथों में हाथ थामे एक-दूसरे के साथ टहलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर साफ झलकता है कि दोनों अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर कितने उत्साहित और खुश हैं।पोस्ट के साथ दोनों ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है, "हमारी छोटी-सी दुनिया आने वाली है। असीम आशीर्वाद से खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।" जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, फैंस और सेलेब्रिटी दोस्तों ने परिणीति और राघव को शुभकामनाओं और बधाइयों की बौछार कर दी। परिणीति और राघव की शादी पिछले साल धूमधाम से हुई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। अब शादी के लगभग एक साल बाद दोनों के माता-पिता बनने की खबर ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अब फिल्म मेकर के तौर पर ... एक नए करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.... उनकी पहली फिल्म का टाइटल 'गुस्ताख इश्क' रखा गया है..... जिसे लेकर खुद मनीष मल्होत्रा ने लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है..... मनीष मल्होत्रा ने फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर इसकी रिलीज़ डेट तक के बारे में खुलासा कर दिया है.... इस फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं... हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है..... इसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की है और बताया कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है..... बता दे मनीष मल्होत्रा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है .... और इस फिल्म के डायरेक्टर विभु पुरी है ..... गुस्ताख इश्क' का एक डिटेल पोस्टर शेयर करते हुए मनीष मल्होत्रा ने लिखा की बचपन से ही मुझे सिनेमा से एक गहरा प्यार रहा है.... कहानियों का जादू, बड़े पर्दे की चमक, और वो फीलिंग्स जो क्रेडिट रोल के बाद भी दिल में बसी रहती हैं.... उस प्यार ने मुझे आकार दिया है और आज ये मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है कि मैं एक सपना पूरा होते हुए देख रहा हूं..... इस नवम्बर, एक प्रोड्यूसर के तौर पर मेरी पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क'... कुछ पागल जैसा... थिएटर में रिलीज होगी ...
Dakhal News
बिग बॉस 19 का धमाकेदार आगाज आज होने जा रहा है .... और इस बार भी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान शो को होस्ट करते नज़र आएंगे .....कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला ये रियलिटी शो इस साल एक नए और दिलचस्प मोड़ के साथ लौट रहा है .... शो में हर साल कुछ नया और अलग थीम देखने को मिलता है..... और इस बार शो में आपको पॉलिटिकल थीम देखने को मिलेगा ......बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन के COO ऋषि नेगी ने बताया कि इस सीजन को लोकतंत्र की भावना पर आधारित रखा गया है..... जहां फैसले अब घरवाले खुद लेंगे .....ऋषि नेगी ने ये भी साफ किया कि सोशल मीडिया पर चाहे जितनी भी अफवाहें हों की बिग बॉस स्क्रिप्टेड और पक्षपाती है ... मगर ऐसा कुछ नहीं है ये एक रियलिटी शो है जिसमें कंटेस्टेंट्स को टास्क दिए जाते हैं और सलमान खान उनके परफॉर्मेंस पर फीडबैक देते हैं..... तो तैयार हो जाइए, क्योंकि इस बार बिग बॉस का खेल होगा जनता और लोकतंत्र के नाम ...
Dakhal News
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उनके रिश्ते बिगड़ गए हैं और दोनों तलाक लेने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उस वक्त गोविंदा के वकील ने साफ किया था कि तलाक की अर्जी जरूर दाखिल हुई थी, लेकिन मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। सुनीता ने भी इंटरव्यू में कहा था कि वह गोविंदा से अलग नहीं होंगी। लेकिन अब एक बार फिर उनकी शादी पर सवाल उठने लगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता आहूजा ने मुंबई के बांद्रा फेमिली कोर्ट में तलाक की नई अर्जी दाखिल की है। यह याचिका हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत दिसंबर 2024 में दायर की गई थी। इसमें सुनीता ने गोविंदा पर धोखा देने, अलग रहने और क्रूरता जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता हर सुनवाई में मौजूद रही हैं, लेकिन गोविंदा कई बार कोर्ट में पेश नहीं हुए। वह काउंसलिंग सेशंस से भी दूर रहे, जबकि अदालत ने दोनों को उसमें शामिल होने का निर्देश दिया था। यही कारण है कि तलाक की कार्यवाही अब गंभीर मोड़ लेती नजर आ रही है। इन अफवाहों और विवादों के बीच बीती रात गोविंदा एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। पूरी तरह सफेद पोशाक, ट्राउज़र, जैकेट और कैज़ुअल टी-शर्ट में नजर आए एक्टर बेहद डैशिंग दिख रहे थे। उन्होंने डार्क एविएटर सनग्लासेस पहन रखे थे और क्लीन-शेव लुक में काफी स्मार्ट लगे। पैपराजी ने जैसे ही उन्हें कैमरे में कैद किया, गोविंदा ने हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर सभी का अभिवादन किया। उनका यह अंदाज़ इस बात का संकेत था कि वे निजी जीवन की उथल-पुथल को खुद पर हावी नहीं होने दे रहे।
Dakhal News
अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर पर्दे पर रोमांस और इमोशन से भरपूर कहानी लेकर लौट रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे और अब आखिरकार इसका धमाकेदार टीजर सामने आ गया है। जैसे ही टीजर रिलीज हुआ, फैन्स का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस फिल्म में हर्षवर्धन पहली बार अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ नजर आएंगे। दोनों की फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। टीजर में जहां हर्षवर्धन का इंटेंस और पैशनेट अंदाज देखने को मिला, वहीं सोनम का ग्रेस और मासूमियत कहानी में चार चांद लगाते हुए दिखाई दे रही है। टीजर की झलकियों में साफ नजर आता है कि यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि इसमें प्यार, जुनून, नफरत और पागलपन का तड़का भी भरपूर मात्रा में है। हर्षवर्धन और सोनम के बीच के इमोशनल सीन दिल को छू जाते हैं और रोमांटिक पलों ने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनकी केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मिलाप मिलन जवेरी ने संभाली है, जो अपनी मसालेदार और इमोशनल स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अंशुल गर्ग और दिनेश जैन ने किया है। 'एक दीवाने की दीवानियत' इस साल दिवाली के खास मौके पर, 21 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना की बहुचर्चित फिल्म 'थामा' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दिवाली पर दर्शकों को बड़ा सिनेमाई टकराव देखने को मिलेगा। फिल्म का टीजर यह साफ कर देता है कि हर्षवर्धन और सोनम की यह लव स्टोरी सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रिश्तों के उतार-चढ़ाव, गहरे इमोशन्स और पागलपन की हद तक पहुंचा देने वाला जुनून भी देखने को मिलेगा।
Dakhal News
90 के दशक में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय रही थी। इस दौरान दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'तू चोर मैं सिपाही', 'दिल्लगी' और 'आरजू' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके बाद लंबे अंतराल के बाद साल 2008 में दोनों टशन में एक बार फिर साथ नज़र आए थे। अब करीब 16 साल बाद अक्षय और सैफ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखने वाले हैं। उनकी नई फिल्म का नाम है 'हैवान', जिसका निर्देशन प्रियदर्शन जाधव कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है। हाल ही में अक्षय कुमार ने सेट से एक वीडियो भी शेयर किया है।अक्षय कुमार और सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। इसी मौके पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हाथ में 'हैवान' नाम लिखा क्लैपबोर्ड थामे नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षय, सैफ अली खान और डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ मज़ाक-मस्ती और बातचीत करते भी दिखते हैं। वीडियो के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "हम सब थोड़े शैतान होते हैं। कुछ संत होते हैं, तो कुछ अंदर से राक्षस। अपने पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ फिल्म हैवान की शूटिंग शुरू कर रहा हूँ। 18 साल बाद सैफ के साथ काम करके बेहद खुश हूँ। चलिए, हैवानियत की शुरुआत करते हैं।"फैन्स लंबे समय बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में दोनों सितारे शूटिंग शुरू करने को लेकर काफी जोश में नजर आए। वहीं अक्षय कुमार की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' भी रिलीज़ के लिए तैयार है। इस बार फिल्म में दर्शकों को डबल धमाका मिलेगा क्योंकि दोनों जॉली, अरशद वारसी और अक्षय कुमार, एक साथ नजर आएंगे। उनके साथ एक बार फिर सौरभ शुक्ला जज की भूमिका में लौट रहे हैं। फिल्म में अक्षय और अरशद की कॉमेडी जुगलबंदी दर्शकों को खूब हंसाने वाली है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है......कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित इस फिल्म के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है...... लेकिन अब ये फिल्म कानूनी विवाद में उलझ गई है......पुणे के वाजेद खान और गणेश मास्खे ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है......जिसमें आरोप है कि टीजर में अदालत और न्यायपालिका का मजाक उड़ाया गया है......खासतौर पर एक सीन जिसमें अरशद और अक्षय, जज सुंदर लाल त्रिपाठी को मामू कह कर बुलाते है.....शिकायतकर्ताओं ने इसे कोर्ट की गरिमा के खिलाफ बताया है......शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वकालत एक सम्मानजनक पेशा है...... और इस तरह से जुडिशियरी का मजाक उड़ाना अस्वीकार्य है......कोर्ट ने फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं को समन भेजा है...... और सुनवाई की तारीख 28 अगस्त तय की है......अब देखना होगा कि क्या 19 सितंबर को रिलीज होने वाली ये फिल्म समय पर सिनेमाघरों में पहुंच पाएगी या नहीं.... ..
Dakhal News
जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 'निशानची' का रोमांटिक गाना 'नींद भी तेरी' रिलीज हो गया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अजय राय और रंजन सिंह हैं, जबकि इसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे दमदार डबल रोल में एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'नींद भी तेरी' अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया और ज़ी म्यूज़िक ने रिलीज किया है, जिसे मनन भारद्वाज ने लिखा, कंपोज और गाया है। गाने में उनका खास अंदाज देखने को मिलता है, यह बहुत ही सुकून देने वाला और भावुक गाना है। यह गाना प्यार की नाजुकता, दिल में दबी भावनाओं और उन छोटे-छोटे बदलावों को खूबसूरती से दिखाता है, जो रिश्तों को हमेशा के लिए बदल देते हैं। निशानची दो भाइयों की उलझी कहानी को दिखाती है और यह फिल्म 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
मेगास्टार चिरंजीवी ने अपना 70वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया और अपने फैंस को शानदार तोहफा दिया। उन्होंने अपनी 157वीं फिल्म के शीर्षक का ऐलान कर दिया है, जो उनके करियर की एक और बड़ी और यादगार फिल्म साबित हो सकती है। इस फिल्म का नाम है 'मन शंकर वरप्रसाद गरु', जिसका निर्देशन लोकप्रिय फिल्ममेकर अनिल रविपुडी कर रहे हैं। चिरंजीवी के इस नए प्रोजेक्ट की पहली झलक भी रिलीज कर दी गई है। सामने आए वीडियो में उनका दमदार और धाकड़ अंदाज दिखता है। वीडियो की शुरुआत में वह कार में बैठे नजर आते हैं और इसके बाद जबरदस्त एक्शन सीन करते दिखाई देते हैं। यह झलक फैंस के बीच गजब का उत्साह पैदा कर रही है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी घोषणा यह है कि 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' अगले साल संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानी त्योहार के जश्न के बीच फैंस को चिरंजीवी का यह तोहफा मिलेगा। फिल्म में उनके साथ साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जिससे दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।निर्माण की बात करें तो 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' का प्रोडक्शन साहू गारपति और सुष्मिता कोनिडेला कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म एक बड़े बजट पर बनाई जा रही है और इसमें शानदार एक्शन, दमदार ड्रामा और मनोरंजन का पूरा तड़का होगा। संक्रांति 2026 पर जब 'मन शंकर वरप्रसाद गरु' पर्दे पर उतरेगी, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि चिरंजीवी का यह नया अवतार दर्शकों के दिलों में कितना असर छोड़ता है।
Dakhal News
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री जिया मानेक, जिन्होंने सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाकर हर घर में अपनी खास पहचान बनाई थी, अब जीवन के नए सफर की शुरुआत कर चुकी हैं। जिया ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ सात फेरे लेकर शादी कर ली है। यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।शादी के बाद जिया और वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में जिया पारंपरिक गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं वरुण ने क्लासी और सिंपल लुक में अपनी दुल्हन का हाथ थाम रखा है। दोनों की मुस्कान यह साफ बयां कर रही है कि वे अपने इस खास दिन को जी भरकर एन्जॉय कर रहे हैं। शादी की तस्वीरों के साथ जिया ने एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम चुके हैं। हाथों में हाथ और दिल से दिल मिलाकर। हम दो अच्छे दोस्त थे और आज पति-पत्नी बन गए हैं। इस दिन को खास बनाने वालों के प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं। अब 'मिस्टर और मिसेज' के रूप में हंसी, यादें और हमेशा का साथ।"जैसे ही जिया ने यह पोस्ट शेयर की, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकारों ने उन्हें प्यार और शुभकामनाओं से सराबोर कर दिया। कई सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में उन्हें 'हैप्पी मैरिड लाइफ' की शुभकामनाएं दीं। जिया मानेक ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी और ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर रातों-रात मशहूर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने 'जीनी और जुजू' जैसे शोज में भी काम किया और अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी मासूमियत और सरलता से दर्शकों का दिल जीता। अब जिया की जिंदगी का यह नया अध्याय उनके फैंस के लिए भी खुशी की वजह बन गया है। हर कोई उन्हें और वरुण को ढेरों शुभकामनाएं दे रहा है कि उनकी जोड़ी यूं ही प्यार और खुशियों से भरी रहे।
Dakhal News
हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं.... लेकिन कुछ फिल्मों को लेकर विवाद इस कदर बढ़ जाता है कि लोग उन्हें देखने से पहले ही बॉयकॉट करने लगते हैं.... हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म द बंगाल फाइल्स ऐसे ही विवादों के घेरे में नज़र आ रही है ... फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कोलकाता में हंगामा हुआ था ... जिसे निर्देशक ने राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया .... अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती खुलकर सामने आए हैं.... उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना फिल्म देखे विरोध क्यों किया जा रहा है.... उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश बताया और कहा कि जब सच्चाई सामने आती है.... तो कुछ लोगों को उससे दिक्कत होती है ...... द बंगाल फाइल्स का विरोध कर रहे लोगों पर भी अभिनेता ने निशाना साधते हुए कहा की .... हर कोई सच्चाई से डरता है ..... बता दे की फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी... और इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे,....
Dakhal News
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अब अपने पिता की विरासत को नए अंदाज में आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं.....आर्यन नेटफ्लिक्स की सीरीज़ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के साथ अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं......जिसका प्रीव्यू एक धमाकेदार इवेंट में लॉन्च किया गया......शाहरुख ने इवेंट को होस्ट करते हुए बेटे पर गर्व जताया......और फैन्स से उसके लिए दुआओं की अपील की......जैसे ही नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर इसका प्रीव्यू शेयर किया......फैंस के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई.....किसी ने लिखा मेहनत अकेले में करो, कामयाबी खुद बोलती है......तो किसी ने कहा अब नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन रिन्यू करने की वजह मिल गई.....इस सीरीज में लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में हैं.....जबकि राघव जुयाल, बॉबी देओल, गौतमी कपूर जैसे कलाकार भी दमदार रोल्स में नजर आएंगे....और बात यहीं खत्म नहीं होती सलमान खान, रणबीर सिंह और करण जौहर का सरप्राइज कैमियो भी इस फिल्म में है......द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी......
Dakhal News
कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का तलाक इस साल की शुरुआत में सुर्खियों में रहा। दोनों के अलगाव को लेकर कई वजहें चर्चा में आईं और खासकर धनश्री को सोशल मीडिया पर कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब हाल ही में पहली बार धनश्री ने अपने तलाक पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया, तो उस वक्त उनकी मानसिक और भावनात्मक स्थिति कैसी थी।धनश्री ने अपने दिल का हाल शेयर करते हुए कहा कि जैसे ही कोर्ट ने तलाक का फैसला सुनाया, वे खुद को संभाल नहीं पाईं और सबके सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उस पल की पीड़ा को शब्दों में बयां करना उनके लिए नामुमकिन था। उन्होंने बताया कि उस दौरान युजवेंद्र पहले ही कोर्ट से बाहर निकल गए थे और वे लगातार रोती रहीं। धनश्री के मुताबिक, 'मुझे बस इतना याद है कि मैं रो रही थी, चीख रही थी, और खुद को रोक नहीं पा रही थी।' तलाक की कार्यवाही के दौरान युजवेंद्र ने जो टी-शर्ट पहनी थी, उस पर लिखा था, "बी योर ओन सुगर डैडी"। इस मैसेज ने उस वक्त काफी विवाद खड़ा कर दिया था। बता दें, 'शुगर डैडी' का मतलब होता है, 'अमीर पुरूषों को फसाने वाली स्त्री का प्रेमी।' इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए धनश्री ने कहा कि ऐसे मामलों में हमेशा महिलाओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "अगर कुछ कहना ही था तो सीधे मैसेज कर देते, व्हाट्सऐप था न… टी-शर्ट पहनकर इस तरह दिखावा करने की क्या ज़रूरत थी?"धनश्री ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि तलाक जैसी परिस्थितियों से गुज़रते समय परिपक्वता बेहद ज़रूरी होती है। उन्होंने बताया कि वह हमेशा परिवार की गरिमा बनाए रखना चाहती थीं, इसलिए कभी भी सार्वजनिक रूप से भड़काऊ या उकसाने वाले बयान नहीं दिए। उनके मुताबिक, समाज में महिलाओं को बचपन से यही सिखाया जाता है कि हर हाल में रिश्ते निभाने होते हैं। यही वजह है कि जब तलाक जैसी स्थिति आती है तो उसका ठप्पा ज़्यादातर महिलाओं पर ही लगा दिया जाता है।धनश्री ने आगे यह भी शेयर किया कि शादीशुदा जिंदगी के दौरान उन्होंने हर छोटे-बड़े मौके पर चहल का पूरा साथ दिया, चाहे बात उनके क्रिकेट करियर की हो या फिर निजी परेशानियों की। उनका मानना है कि किसी भी रिश्ते में भावनाएं और जिम्मेदारियां दोनों तरफ से निभाई जानी चाहिए, और शायद यही वजह थी कि तलाक के दिन उनका दर्द आखिरकार बाहर आ गया। धनश्री और युजवेंद्र ने साल 2020 में शादी की थी, लेकिन पांच साल बाद 2025 में उनका रिश्ता तलाक के साथ खत्म हो गया।
Dakhal News
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीर मल्लू' इस साल 24 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। भव्य सेट, शानदार विज़ुअल्स और दमदार कलाकारों की वजह से इस फिल्म से दर्शकों और मेकर्स दोनों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, लगभग 300 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में वैसा धमाल नहीं मचा पाई, जैसा अनुमान लगाया गया था। रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर से लगभग 116.82 करोड़ रुपये की कमाई की।बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब फिल्म डिजिटल माध्यम पर अपनी नई पारी शुरू कर चुकी है। 'हरि हर वीर मल्लू' को अब दर्शक सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ऐसे में जिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में यह फिल्म मिस कर दी थी, उनके लिए अब घर बैठे इस पीरियड ड्रामा को देखने का सुनहरा मौका है।अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए लिखा, "शहर में एक नया रॉबिनहुड आया है, नाम है 'हरि हर वीरा मल्लू।'" इस लाइन ने फैंस का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। फिल्म की कहानी एक काल्पनिक योद्धा वीरा मल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे जनता का 'रॉबिनहुड' कहा जाता है। पवन कल्याण ने इस दमदार किरदार को जीवंत किया है। उनके साथ फिल्म में बॉबी देओल और निधि अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में नज़र आते हैं। बॉबी देओल का ग्रे-शेड वाला किरदार फिल्म की खासियत रहा, वहीं निधि अग्रवाल ने अपनी मासूमियत और अभिनय से प्रभावित किया। इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने मिलकर किया है। फिल्म की ओटीटी रिलीज के साथ एक बार फिर से इसे नया जीवन मिलने की उम्मीद है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डिजिटल दर्शकों के बीच 'हरि हर वीर मल्लू' कितना असर छोड़ पाती है।
Dakhal News
सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में उतरी थी और रिलीज के पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। अब फिल्म की छठे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो इसकी सफलता की गवाही दे रहे हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को लगभग 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 216 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि फिल्म ने पहले दिन ही 65 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। करीब 400 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बनी इस फिल्म की टक्कर फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'वॉर 2' जैसी बड़ी फिल्म से हो रही है।'कुली' का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर लोकेश कनगराज ने किया है, जिन्हें 'लियो' और 'मास्टर' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। यह फिल्म पहली बार रजनीकांत और लोकेश कनगराज की जोड़ी लेकर आई है। इसमें रजनीकांत ने देवा का दमदार किरदार निभाया है। थलाइवा का जबरदस्त एक्शन और स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं। फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद खास है, इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज और रचिता राम जैसे बड़े कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
Dakhal News
मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स की नई फिल्म 'थामा' का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। यह फिल्म खास इसलिए है, क्योंकि इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे आयुष्मान खुराना पहली बार हॉरर-थ्रिलर जॉनर में नजर आएंगे। खास बात यह भी है कि फिल्म में उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ बनी है और यह दोनों सितारे पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे दिग्गज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब निर्माताओं ने 'थामा' का टीजर रिलीज कर दर्शकों का रोमांच और बढ़ा दिया है।टीजर में आलोक का किरदार निभा रहे हैं, जिसे इंसानियत की अंतिम उम्मीद बताया गया है। रश्मिका ताड़का के रूप में नजर आती हैं, जो अंधेरे के बीच पहली रोशनी की किरण है। दूसरी ओर, नवाजुद्दीन यक्षसन नामक खलनायक बने हैं, जो अंधेरे का बादशाह है। परेश रावल फिल्म में मिस्टर राम बजाज गोयल की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी खासियत है कि वह हर कॉमेडी में भी ट्रैजेडी खोज निकालते हैं। टीजर में आयुष्मान और नवाजुद्दीन की टक्कर दर्शकों को रोमांचित करती है। वहीं, इसमें मलाइका अरोड़ा और तमन्ना भाटिया की भी झलक देखने को मिली, जो फिल्म को और खास बनाती है।'थामा' का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसके निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक हैं। फिल्म का टीजर हॉरर, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है और दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर चुका है। यह फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होगी और माना जा रहा है कि यह मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की अब तक की सबसे चर्चित कड़ी साबित हो सकती है।
Dakhal News
साउथ के सुपरस्टार और 'भगवान' कहे जाने वाले रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'कुली' को लेकर सुर्खियों में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस सफलता के बाद अब थलाइवा अपने ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट 'जेलर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार करेंगे। दर्शक पहले से ही 'जेलर 2' को लेकर रोमांचित हैं और अब इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जेलर 2' की स्टार कास्ट में अब मिथुन चक्रवर्ती का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें फिल्म में एक बेहद अहम किरदार के लिए चुना गया है और उम्मीद है कि वह इस हफ्ते के अंत तक रजनीकांत के साथ शूटिंग शुरू करेंगे। इससे पहले भी रजनीकांत और मिथुन साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने हिंदी फिल्म 'भ्रष्टाचार' (1989) और बंगाली फिल्म 'भाग्य देवता' (1997) में स्क्रीन शेयर की थी।'जेलर' 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 650 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके जबरदस्त सफलता हासिल की थी। यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक साबित हुई। फिल्म में मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन और वसंत रवि जैसे सितारों ने अहम भूमिकाएँ निभाई थीं। फैंस के लिए खुशखबरी यह भी है कि 'जेलर' अब अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, दर्शकों की नजरें अब इसके सीक्वल 'जेलर 2' पर टिकी हैं, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
Dakhal News
बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अच्युत पोतदार अब इस दुनिया में नहीं रहे...... ठाणे के जुपिटर हॉस्पिटल में 91 की उम्र में उनका निधन हो गया........3 इडियट्स के सख्त लेकिन यादगार प्रोफेसर बनकर..... उन्होंने जो छाप छोड़ी वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी........125 से ज़्यादा फिल्मों और कई टीवी शोज़ में अपनी एक्टिंग से उन्होंने फैंस का दिल जीता है........उनका डायलॉग 'अरे, कहना क्या चाहते हो' आज भी सोशल मीडिया पर मीम्स में वायरल है.......44 साल की उम्र में अच्युत पोतदार ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा.......अभिनय की दुनिया में आने से पहले वह सेना में कैप्टन थे......सेना से रिटायर होकर उन्होंने प्रोफेसर के तौर पर भी शिक्षा के क्षेत्र में काम किया..... इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में दस्तक दी.....और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता.....अब वह हमारे बीच नहीं है..... लेकिन उनके निभाए किरदार दर्शकों के मन में हमेशा बसे रहेंगे.....
Dakhal News
बॉलीवुड की उभरती हुई स्टार तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। बीते कुछ समय से उनका नाम बिजनेसमैन और रेस्टोरेंट ओनर सैम मर्चेंट के साथ लगातार जुड़ता आ रहा है। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद से उनके रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाज़ार गर्म है। अब एक बार फिर इन चर्चाओं को हवा देते हुए तृप्ति और सैम का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।हाल ही में तृप्ति को मुंबई एयरपोर्ट पर सैम मर्चेंट के साथ देखा गया। वायरल वीडियो में दोनों एक नीली लग्ज़री कार से उतरते नज़र आ रहे हैं। सैम तृप्ति को ड्रॉप करने एयरपोर्ट तक आए थे और बाहर निकलते ही दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत और मुस्कुराहट दिखाई दी। जाते-जाते सैम ने उन्हें मुस्कुराकर अलविदा कहा, जिसके बाद तृप्ति एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो तृप्ति इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर रवाना हुई हैं।गौरतलब है कि सैम मर्चेंट एक सफल उद्यमी हैं और गोवा स्थित मशहूर 'वाटर्स बीच लाउंज एंड ग्रिल' के संस्थापक हैं। रेस्टोरेंट बिजनेस में कदम रखने से पहले वह मॉडलिंग इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा रह चुके हैं। साल 2002 में उन्होंने ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट जीतकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से तेजी से पहचान बना रही हैं। 'क़ला' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों के बाद से वह इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो चुकी हैं। अब जब उनका नाम लगातार सैम मर्चेंट से जोड़ा जा रहा है, तो फैंस उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी कयास लगाने से पीछे नहीं हट रहे।
Dakhal News
अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'अपने' ने रिलीज़ के समय दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और कैटरीना कैफ जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 29 जून, 2007 को सिनेमाघरों में आई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी। नवंबर 2020 में इसके सीक्वल की आधिकारिक घोषणा की गई थी। अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं।एक इंटरव्यू में 'अपने' के निर्देशक अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि 'अपने 2' की कहानी पूरी तरह तैयार हो चुकी है। उन्होंने कह, "फिल्म 'अपने 2' जरूर बनेगी। इसकी स्क्रिप्ट लिखकर तैयार हो चुकी है। मेरे पास इस वक्त कई स्क्रिप्ट्स हैं और मैं लगातार उन पर काम कर रहा हूं।" बातचीत के दौरान अनिल शर्मा ने यह भी बताया कि फिलहाल वह 'गदर 3' में व्यस्त हैं और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।'अपने 2' की शूटिंग मार्च 2021 में शुरू होनी थी, लेकिन कलाकारों की व्यस्तता और तारीखें न मिलने के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया। इस बार फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसे मूल रूप से 5 नवंबर 2021 को रिलीज़ करने की योजना थी, लेकिन बाद में यह टल गई। गौरतलब है कि पहली फिल्म 'अपने' में शिल्पा शेट्टी और किरण खेर भी महत्वपूर्ण किरदारों में थीं। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 38.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और फिलहाल यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि यह 'बागी' फ्रेंचाइज़ की अब तक की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस बार टाइगर के साथ स्क्रीन पर मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू नज़र आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखाई देंगे। फिल्म के मेकर्स ने अब इंतज़ार खत्म करते हुए 'बागी 4' का पहला गाना 'गुजारा' रिलीज़ कर दिया है। गाने में टाइगर और हरनाज की मनमोहक केमिस्ट्री को बखूबी दर्शाया गया है। रोमांटिक अंदाज़ और खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह गाना सोशल मीडिया पर रिलीज़ होते ही ट्रेंड करने लगा है। इसे अपनी मधुर आवाज़ से जोश बरार और परम्परा टंडन ने सजाया है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार कुमार ने लिखे हैं। 'बागी 4' का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है, जो इससे पहले कन्नड़ फिल्मों 'बजरंगी' और 'वेधा' से अपनी पहचान बना चुके हैं। वहीं, फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं, जो 'बागी' सीरीज़ को लंबे समय से प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बार फिल्म की स्टारकास्ट को और मज़बूत बनाते हुए मेकर्स ने सोनम बाजवा और संजय दत्त को भी शामिल किया है। खासकर संजय दत्त, जो फिल्म में एक बेहद ख़तरनाक विलेन के रूप में नज़र आने वाले हैं। एक्शन और रोमांस से भरपूर 'बागी 4' को लेकर मेकर्स का दावा है कि यह दर्शकों को विज़ुअल ट्रीट देने वाली फिल्म होगी। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करेगी।
Dakhal News
प्रभास की बहुप्रतीक्षित हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'द राजा साहब' का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले महीने जहां संजय दत्त और मालविका मोहनन के दमदार लुक्स ने फैन्स को रोमांचित किया था, वहीं अब टीम ने निधि अग्रवाल के जन्मदिन पर उनका नया पोस्टर जारी कर सरप्राइज़ दिया है। पोस्टर में निधि सफेद लेस के घूंघट में नजर आ रही हैं। हाथ जोड़कर दीयों की रोशनी में उनकी मुस्कुराहट एक साथ मासूमियत और रहस्य दोनों बिखेरती है। कैंडल्स की हल्की रोशनी और उनका लुक इस पोस्टर को दिव्यता और जादुई अहसास से भर देता है। वहीं इस खूबसूरती के पीछे छिपी 'द राजा साहब' की रहस्यमयी कहानी की झलक दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा देती है। मारुति के निर्देशन और पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले बनी 'द राजा साहब' रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में है। फिल्म में थमन एस का दमदार संगीत और प्रभास, संजय दत्त, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और बोमन ईरानी जैसी सितारों से सजी कास्ट इसे और खास बना रही है। यह हॉरर–फैंटेसी ड्रामा पाँच भाषाओं तेलुगू, हिन्दी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जाएगा।
Dakhal News
टीवी के लोकप्रिय अभिनेता नकुल मेहता, जिन्होंने धारावाहिक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाई, आजकल एक बेहद खास वजह से चर्चा में हैं। अभिनेता दूसरी बार पिता बने हैं और इस खुशखबरी को उन्होंने खुद अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया। नकुल और उनकी पत्नी के घर इस बार नन्ही लक्ष्मी ने जन्म लिया है। इस शुभ मौके पर नकुल ने अपनी बेटी की एक झलक भी अपने चाहने वालों को दिखाई। उन्होंने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें से एक में नकुल अपनी नन्ही परी को गोद में लिए बड़ी ही गहराई से निहारते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।नकुल ने पोस्ट के साथ एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "वो आ गई है। सूफी के पास आखिरकार अपनी रूममेट मिल गई है। हमारा दिल भर गया है। 15 अगस्त 2025।" उनके इस प्यारे अंदाज ने फैंस के दिलों को छू लिया है। बता दें कि नकुल और उनकी पत्नी पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं, जिसका नाम सूफी है। अब घर में छोटी राजकुमारी के आने से खुशी दोगुनी हो गई है।सोशल मीडिया पर नकुल मेहता को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। फिल्म और टीवी जगत के सितारे भी इस खुशी के मौके पर उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिनेत्री गौहर खान ने लिखा, "आपके परिवार के लिए बेहद खुश हूं। भगवान की कृपा बनी रहे। बहुत-बहुत बधाई।" वहीं, दीया मिर्जा ने प्यार भरा संदेश शेयर करते हुए लिखा, "आप चारों के लिए ढेर सारा प्यार।" मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने भी नकुल और उनकी पत्नी को मुबारकबाद दी। फैंस और सेलेब्स के इस स्नेह से साफ है कि नकुल की नन्ही परी के आने की खुशी न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है।
Dakhal News
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पहली वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। इस सीरीज में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि आर्यन ने इसके जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है और इसकी कहानी भी उन्होंने खुद लिखी है। अब आखिरकार इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की पहली झलक जारी कर दी गई है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।शाहरुख खान ने सीरीज का पहला टीज़र शेयर करते हुए लिखा, "आपने मांगा और नेटफ्लिक्स ने पूरा कर दिया… ये थोड़ा ज़्यादा नहीं हो गया? पर आदत डाल लो, क्योंकि 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का प्रीव्यू 20 अगस्त को रिलीज़ होने वाला है।" टीज़र में आर्यन खान की दमदार झलक देखने को मिली है। उनका स्वैग प्रशंसकों का दिल जीत रहा है। इस वेब सीरीज में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, बॉबी देओल, मनोज पहवा और मोना सिंह जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।टीज़र की शुरुआत शो के मुख्य किरदारों के परिचय से होती है और इसके साथ ही शाहरुख खान को एक सच्ची श्रद्धांजलि दी जाती है। बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'मोहब्बतें' की थीम बजती है, जिसके बीच आर्यन खान स्क्रीन पर आकर अपनी कहानी सुनाना शुरू करते हैं। इस सीरीज में लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह भी अहम किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, शाहरुख की झलक फिलहाल सामने नहीं आई है। टीज़र रिलीज़ के बाद शाहरुख और आर्यन के फैंस सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं।'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है, जिसकी कमान आर्यन खान की मां और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने संभाली है। इसका आधिकारिक ऐलान पिछले साल नवंबर में लॉस एंजिल्स में हुए एक नेटफ्लिक्स इवेंट में किया गया था। सीरीज में यह दिखाया जाएगा कि जब लोग मायानगरी मुंबई में अपने सपनों के साथ कदम रखते हैं, तो वहां उनका सफर किस तरह से अनुभवों, संघर्षों और सच्चाइयों से गुजरता है। शाहरुख खान के मुताबिक, उनके बेटे आर्यन ने खुद मुंबई की छोटी-छोटी गलियों और जगहों का मुआयना कर इस कहानी को गढ़ा है।
Dakhal News
इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में धूम मचा रही हैं, जिनमें रजनीकांत की ‘कुली’ भी शामिल है। 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से सराहनीय प्रतिक्रिया मिली है। रिलीज के साथ ही 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करते हुए कब्जा जमा लिया है। अब पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, और ये बेहद प्रभावशाली हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार रजनीकांत की 'कुली' ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की। ये शुरुआती आंकड़े हैं, जिनमें आधिकारिक पुष्टि के बाद मामूली बदलाव संभव है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल आएगा। करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के दमदार एक्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है, और प्रशंसक उनकी अदाकारी के कायल हो गए हैं।'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जो रजनीकांत के साथ उनका पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म में रजनीकांत देवा के किरदार में नज़र आ रहे हैं, जिनका दमदार एक्शन दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। उनके साथ नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और आमिर खान जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' की टक्कर इन दिनों ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से हो रही है।
Dakhal News
15 अगस्त को पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस मना रहा है....और इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिए सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे है....सेलेब्स भी इस खाश मौके को गर्व के साथ मना रहे है.....15 अगस्त के मौके पर एक्टर सनी देओल के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है .....बता दे की एक्टर की मच अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है..... जिसका ऐलान एक दमदार पोस्टर के साथ किया गया है.... पोस्ट देखने के बाद फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.... बता दे की सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पिक्चर शेयर किया है... जिसमें बॉर्डर 2 की रिलीज डेट 22 जनवरी 2026 बताई गई है..... वहीं इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे, फिर एक बार बॉर्डर 2 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आ रही है....
Dakhal News
बिग बॉस एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है.... बता दें सलमान खान का ये शो 24 अगस्त को ऑन एयर होने जा रहा है.... इसी बीच अब खबरें आ रही हैं कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर भी इस शो में नजर आने वाली हैं.... बता दे की अनाया पिछले कुछ दिनों से अपने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं.... दरअसल पहले उनका नाम आर्यन बांगर था और पहले वो क्रिकेट खेला करते थे.... लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने यूके जाकर हार्मोन ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई और वो लड़के से लड़की बन गए....बता दे की सोशल मीडिया पर अनाया खूब सुर्खियों में रहती हैं.... क्युकी अनाया ने हाल ही में BCCI और ICC से सवाल किया कि जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद आखिर वो महिला क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकती हैं.... 2023 में ICC और BCCI ने महिला टीम में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को खेलने पर बैन लगा दिया था.... जिसके बाद से वो लगातार उन से सवाल कर रही है .... ऐसे में अब ये देखना होगा कि अनाया बिग बॉस में एंट्री कर अपने नए सफर की शुरुआत करती है या फिर बाहर रहकर महिला क्रिकेट में वापसी के लिए अपनी लड़ाई को जारी रखती है....
Dakhal News
हथौड़ा गिर चुका है और फैसला आ चुका है, 'जॉली एलएलबी 3' का टीज़र किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं। महज़ कुछ घंटों में इसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने इसे साल की सबसे मनोरंजक फिल्म करार दिया है। टीज़र में अक्षय कुमार एक बार फिर काले कोट में अपने करिश्माई अंदाज के साथ कोर्ट रूम में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं। तेज-तर्रार बहस और चुटीले अंदाज के बीच सहजता से बदलाव करने में माहिर अक्षय, इस बार भी ड्रामा और कॉमेडी का वही अनोखा अंदाज़ लेकर लौट रहे हैं, जो जॉली एलएलबी फ्रेंचाइज़ी की असली पहचान है।रोमांच को और बढ़ाने के लिए अरशद वारसी भी दूसरे 'जॉली' के रूप में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं, जो एक यादगार मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार करता है। वहीं सौरभ शुक्ला एक बार फिर अपने मशहूर, सीधे-सादे जज के रूप में नजर आएंगे, जिन्हें इस कानूनी हंगामे के बीच फैसले तक पहुंचना होगा। इस तिकड़ी की कमाल की केमिस्ट्री पहले से ही चर्चा में है, और टीज़र से आने वाले भरपूर मनोरंजन की झलक साफ दिखा रहा है।सुभाष कपूर के निर्देशन और आलोक जैन व अजीत अंधारे के निर्माण में बनी यह फिल्म महज एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक धारदार कानूनी जंग का वादा करती है, जिसमें तेज़-तर्रार ह्यूमर, चुटीली कॉमेडी और सोचने पर मजबूर कर देने वाली सामाजिक टिप्पणियां शामिल होंगी। 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में शुरू होगी असली अदालती लड़ाई। फिलहाल, टीज़र ने अपना पहला फैसला सुना दिया है, 'जॉली एलएलबी 3' दर्शकों के दिल जीतने का दोषी है।
Dakhal News
जल्द ही बड़े पर्दे पर कई नई जोड़ियां नजर आने वाली हैं, जिनमें से एक है सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी। दोनों पहली बार फिल्म 'परम सुंदरी' में साथ दिखेंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके एक रोमांटिक दृश्य ने विवाद खड़ा कर दिया है। अब इस सीन को फिल्म से हटाने की मांग तेज हो गई है। फिल्म 'परम सुंदरी' के ट्रेलर में एक दृश्य दिखाया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर चर्च में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी सीन को लेकर ईसाई समुदाय के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताई है। वॉचडॉग फाउंडेशन ने सेंसर बोर्ड, मुंबई पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर निर्माताओं को यह दृश्य फिल्म से हटाने का निर्देश देने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए इस तरह के दृश्य शामिल किए जाते हैं। शिकायत में कहा गया है कि चर्च एक पवित्र स्थल है और इसे अश्लील या अनुचित सामग्री के मंच के रूप में प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। आरोप है कि यह दृश्य धार्मिक स्थल की गरिमा और पवित्रता का अपमान करता है। ईसाई समुदाय ने चेतावनी दी है कि यदि निर्माता इस सीन को फिल्म से नहीं हटाते, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी 'परम सुंदरी' 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसके निर्माता करण जौहर हैं।
Dakhal News
आज का दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही खाश होने वाला है .... क्योंकि आज एक साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली के साथ ऋतिक रोशन की वॉर 2 बॉक्स ऑफिस पर हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषा में रिलीज हो गई है.... बता दे की वॉर 2 ,,,,वॉर का सिकुआल जो 2019 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी... फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के अलावा जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आ रहे हैं... लेकिन एक्टर जूनियर एनटीआर की प्रति फैंस की दीवानगी सोशल मीडिया के जरिये देखने को मिल रही है ....थिएटर से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें फैंस अलग-अलग तरह के रिएक्शन एक्टर्स की एंट्री पर दे रहे हैं.... खासकर साउथ के थिएटर में जूनियर एनटीआर को लेकर अलग ही तरह का क्रेज देखा जा रहा है.... वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो सबसे जयदा वायरल हो रहा.... जिसमे जूनियर एनटीआर का एक फैन, अपनी ऊँगली काट कर उनके पोस्टर पर खून का टीका लगा रहा है... और आस पास खड़े युवक जूनियर एनटीआर के नाम के नारे लगा रहे हैं....
Dakhal News
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर-2' अब रिलीज से सिर्फ कुछ दिन दूर है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग की शुरुआत हो चुकी है, और अब रिलीज से महज तीन दिन पहले फिल्म की प्रमोशनल रणनीति का खुलासा हो गया है। 'वॉर-2' की रिलीज को भव्य बनाने के लिए निर्माताओं ने कई अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने देशभर के सिनेमाघरों को आवश्यकताओं की एक सूची भेजी है। सिंगल-स्क्रीन थिएटरों को साफ निर्देश दिया गया है कि वे किसी अन्य फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करेंगे और पूरी तरह 'वॉर 2' को ही दिखाएंगे। यही नियम दो और तीन स्क्रीन वाले सिनेमाघरों पर भी लागू होगा। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने यह भी तय किया है कि दो-स्क्रीन वाले थिएटरों में 'वॉर 2' के कम से कम 12 शो अनिवार्य रूप से चलाए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन-स्क्रीन वाले सिनेमाघरों में 'वॉर-2' के कम से कम 18 शो रोजाना दिखाना अनिवार्य होगा। 4, 5 और 6 स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स को 21, 27 और 30 शो प्रतिदिन चलाने होंगे। 7-स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में यह संख्या 36 होगी, जबकि 8 स्क्रीन वाले में 42, 9 स्क्रीन वाले में 48 और 10 या उससे अधिक स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स में कम से कम 54 शो रोजाना अनिवार्य होंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस एक्शन एंटरटेनर में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
Dakhal News
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'सैयारा' ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। चौथे सप्ताह में भी दर्शकों का क्रेज कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है। यह फिल्म लगातार नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। 'सन ऑफ सरदार-2', 'धड़क-2', 'अंदाज-2' और 'उदयपुर फाइल्स' जैसी बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बावजूद 'सैयारा' की कमाई करोड़ों में बरकरार है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 'सैयारा' ने रिलीज के 24वें दिन, यानी चौथे रविवार को 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 318 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज 45 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अब तक दुनियाभर में 523.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस कर चुकी है। फिलहाल, इसे बॉक्स ऑफिस से हिलाना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है। 'सैयारा' से दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया है, जबकि अनीत पड्डा ने बतौर लीड हीरोइन अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की है। पर्दे पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जो 'आशिकी-2' और 'आवारापन' जैसी हिट फिल्मों के लिए मशहूर हैं। जल्द ही 'सैयारा' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
Dakhal News
बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस एक्शन-पैक्ड फिल्म का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है, जो 'बजरंगी' और 'वेधा' जैसी हिट कन्नड़ फिल्मों के लिए मशहूर हैं। साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। हाल ही में मेकर्स ने 'बागी 4' का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है, जिसमें टाइगर का खतरनाक लुक और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देखने को मिल रहे हैं। इस फिल्म के जरिए मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बचपन से ही अभिनय की शौकीन हरनाज अब तक दो पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्म में सोनम बाजवा और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं। संजय दत्त एक खतरनाक विलेन के रूप में दिखाई देंगे। टीजर में टाइगर और संजय के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जबकि बाकी सितारे भी दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 'बागी 4' 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि ‘बागी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2016 में आई थी, जबकि इसका दूसरा भाग 2018 और तीसरा भाग 2020 में रिलीज हुआ था। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां पहली 'बागी' का निर्देशन सब्बीर खान ने किया था, वहीं 'बागी 2' और 'बागी 3' का निर्देशन अहमद खान ने संभाला था।
Dakhal News
अभिनेता रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी, जिसे यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया था। रणवीर ने यशराज के साथ कुल चार फिल्में कीं, 'बैंड बाजा बारात', 'लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल', 'बेफिक्रे' और 'जयेशभाई जोरदार'। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने ही रणवीर को खोजकर इंडस्ट्री में मौका दिया था। लंबे समय तक यशराज के साथ जुड़ाव के बाद रणवीर के प्रोडक्शन हाउस छोड़ने की अटकलें लगने लगीं, जिन पर हाल ही में शानू शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में शानू शर्मा ने कहा, "रणवीर के प्रोडक्शन हाउस छोड़ने से मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा। वह अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और मैं उनके लिए सिर्फ शुभकामनाएं देती हूं। उनके जाने के पीछे कोई न कोई वजह ज़रूर रही होगी, और शायद यही वजह है कि प्रोडक्शन हाउस को भी इससे कोई परेशानी नहीं हुई। ज़िंदगी में चीजें होती हैं, बिगड़ती हैं, फिर से पटरी पर आ जाती हैं, बस इतनी सी बात है। रणवीर आगे बढ़ना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। मेरे लिए वह हमेशा मेरे सबसे अच्छे दोस्त रहेंगे, और हमारे बीच कभी कोई कड़वाहट नहीं रही।" उन्होंने आगे कहा, "आख़िरकार यह एक बिज़नेस है। अगर हम किसी को लॉन्च करते हैं, तो अपनी पूरी कोशिश करते हैं। कभी चीजें आसानी से हो जाती हैं, तो कभी नहीं। लेकिन मैं हमेशा उनके लिए मौजूद रहती हूं। यहां तक कि अगर वे प्रोडक्शन हाउस छोड़ भी दें, तब भी मेरा साथ उनके साथ बना रहता है। आज भी कई लोग मुझे कॉल करके बताते हैं कि किसी फिल्म के लिए कास्टिंग चल रही है और पूछते हैं कि क्या मैं उनके लिए बात कर सकती हूं। ऐसे में मैं आगे बढ़कर उस कास्टिंग डायरेक्टर से बात करती हूं। भले ही मैं उसकी राय से सहमत न भी होऊं, फिर भी मैं उनके लिए आवाज़ उठाती हूं।"
Dakhal News
सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और मुस्कान उनके चाहने वालों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर भाई से जुड़ी पुरानी यादों, किस्सों और अनमोल पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, ताकि उनके प्रशंसक भी उन लम्हों को महसूस कर सकें। रक्षाबंधन पर्व के खास अवसर पर श्वेता ने अपने भाई को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा। इस दिल छू लेने वाले पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते की गहराई और भाई के प्रति अपने प्रेम को शब्दों में पिरोया। उनके शब्दों में झलकता अपनापन और दर्द पढ़कर सुशांत के फैंस भी भावुक हो गए। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई सुशांत के साथ बिताए कुछ अनमोल पलों का एक भावुक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाले शब्द लिखे, "कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे तुम कहीं गए ही नहीं… जैसे तुम आज भी यहीं हो, बस पर्दे के उस पार, चुपचाप हमें देख रहे हो। और फिर अगले ही पल, एक टीस-सी उठती है। क्या सच में मैं तुम्हें कभी नहीं देख पाऊंगी? क्या तुम्हारी हंसी अब सिर्फ एक गूंज बनकर रह जाएगी? तुम्हारी आवाज… एक धुंधली-सी याद, जिसे चाहे जितना पकड़ने की कोशिश करूं, वो हाथों से फिसल जाती है?" श्वेता आगे लिखती हैं, "तुम्हें खोने का दर्द इतना गहरा है कि शब्द इसके सामने छोटे पड़ जाते है। यह दर्द मेरे भीतर चुपचाप बसता है… इतना पवित्र कि इसे जोर से कहना कठिन है, इतना विशाल कि इसे पूरी तरह समेट पाना नामुमकिन है। और हर गुजरते दिन के साथ यह और गहराता जाता है, कड़वाहट के साथ नहीं, बल्कि एक सच्चाई के साथ, जो यह याद दिलाती है कि यह भौतिक दुनिया कितनी क्षणिक है, हमारे रिश्ते कितने नाजुक हैं… और अंत में, शरण केवल ईश्वर की गोद में ही मिलती है।" श्वेता ने भावुक शब्दों में लिखा, "मुझे यकीन है, भाई, हम फिर मिलेंगे… उस पार, कहानियों और समय की सीमाओं से बहुत दूर, जहां आत्माएं एक-दूसरे को नामों से नहीं, बल्कि प्रेम की मौन भाषा से पहचानती हैं। तब तक, यहां मैं अपने दिल में तुम्हारी कलाई पर राखी बांधती रहूंगी और प्रार्थना करूंगी कि तुम जहां भी हो, खुशी, शांति और प्रकाश से घिरे रहो। फिर मिलेंगे… ढेर सारा प्यार, गुड़िया दी।" उनका यह पोस्ट सुशांत के चाहनेवालों की आंखें नम कर गया।
Dakhal News
जब से 'बॉर्डर 2' की घोषणा हुई है, दर्शकों का जोश चरम पर है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर ड्रामा बताई जा रही है। फैंस इसकी हर हलचल पर नजर रखे हुए हैं। अब आई ताजा खबर ने उनके उत्साह को दोगुना कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' के टीजर को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। इसे यू/ए 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है और इसकी लंबाई 70 सेकंड है। दावा किया जा रहा है कि टीजर 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगा। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया जाएगा। एक सूत्र के अनुसार, 'बॉर्डर 2' एक दमदार देशभक्ति फिल्म है और 15 अगस्त से बेहतर इसकी शुरुआत का कोई दिन नहीं हो सकता। टीजर में भारत बनाम पाकिस्तान के संघर्ष की झलक मिलेगी और साथ ही यह भी बताया जाएगा कि फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।" इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जबकि इसे जेपी दत्ता और भूषण कुमार संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं।
Dakhal News
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार नानी इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। इस फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है, जिन्होंने नानी के साथ इससे पहले सुपरहिट फिल्म 'दशहरा' बनाई थी। 'दशहरा' की सफलता के बाद इस जोड़ी से दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं, और यही वजह है कि 'द पैराडाइज' का इंतजार फैंस बड़े जोश के साथ कर रहे हैं। इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को सुधाकर चेरुकुरी ने बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस किया है, जो इसे तकनीकी और विजुअल स्तर पर भव्य बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। अब मेकर्स ने 'द पैराडाइज' से नानी का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस पोस्टर में नानी एक बेहद इंटेंस और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जहां वह जदल के किरदार में पूरी तरह ढल गए हैं। उनकी आंखों की गहराई और चेहरे का रौब पोस्टर को और ज्यादा प्रभावशाली बना रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म में उनका किरदार एक्शन और इमोशन का बेहतरीन संगम होगा। फिल्म में नानी के साथ प्रतिभाशाली अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिनका किरदार कहानी में खास मोड़ लाएगा। 'द पैराडाइज' को एक सच्चे पैन-इंडिया प्रोजेक्ट के रूप में तैयार किया गया है। इसे न सिर्फ हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बंगाली जैसी भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, बल्कि यह अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं में भी दर्शकों के सामने पेश होगी। यह कदम भारतीय फिल्मों की वैश्विक पहुंच को और आगे ले जाने की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है। भव्य लोकेशन्स, दमदार एक्शन सीक्वेंस और भावनाओं से भरपूर कहानी के साथ 'द पैराडाइज' दर्शकों को एक अविस्मरणीय सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। फिल्म 26 मार्च, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि यह नानी के करियर की सबसे बड़ी और यादगार फिल्मों में से एक साबित होगी।
Dakhal News
ऐश्वर्य ठाकरे जल्द ही अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। बीते कुछ समय से वह अपनी डेब्यू फिल्म 'निशानची' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन और कहानी, दोनों ही अनुराग कश्यप ने संभाली है, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी खास बन गया है। आखिरकार, फिल्म का टीज़र रिलीज कर दिया गया है, जिसमें ऐश्वर्य का दमदार और धाकड़ अंदाज देखने को मिल रहा है। छोटे-छोटे एक्शन शॉट्स, तेज़-तर्रार डायलॉग डिलीवरी और तीखी नज़रें, ये सब मिलकर उनके किरदार को प्रभावशाली बनाते हैं। टीज़र में साफ झलकता है कि ऐश्वर्य इस रोल के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वह पर्दे पर जोरदार एंट्री करने वाले हैं। 'निशानची' 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में ऐश्वर्य के साथ वेदिका पिंटो नज़र आएंगी और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की एक झलक टीज़र में भी दिखाई गई है। अनुराग कश्यप ने टीज़र को शेयर करते हुए मज़ाकिया अंदाज में लिखा, "तैयारी कर दी है। इमोशन का तड़का, एक्शन का धमाका, और गुलेल, कट्टा, गाड़ी, घोड़ा तो है ही भइया।" फिल्म के कलाकारों की बात करें तो इस प्रोजेक्ट में मोनिका पनवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब, पीयूष मिश्रा, मनन भारद्वाज, वरुण ग्रोवर और कुमुद मिश्रा जैसे दमदार अभिनेता भी शामिल हैं। टीज़र में इन सभी की झलक नज़र आती है, जो कहानी में अलग-अलग रंग जोड़ने का वादा करती है। कुल मिलाकर, 'निशानची' का टीज़र एक्शन, इमोशन और देसी तड़के का ऐसा कॉम्बिनेशन पेश करता है, जिसने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
Dakhal News
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने कुछ समय पहले कनाडा में अपना एक कैफ़े खोला था जिसका नाम उन्होंने कैप्स कैफे रखा है ....लेकिन कैफ़े खुलने के कुछ समय बाद उस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी ..... इस हादसे के बाद कैफे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था .... लेकिन कुछ दिन बाद कपिल और उनकी टीम ने कैफ़े को दुबरा खोला .... और कैफ़े के दुबरा खुलते ही ... उस पर फिर से फायरिंग की गई है .... और इस बार बदमाशों ने अपनी पहचान बताते हुए ऑडियो जारी कर कपिल को मैसेज दिया है ....लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का ऑडियो सामने आया है.... जिसमें दावा किया गया है कि कपिल ने सलमान को नेटफ्लिक्स शो ... द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाया था.... कपिल का सलमान खान को बतौर गेस्ट अपने शो पर बुलाना बिश्नोई गैंग को पसंद नहीं आया .... इसका बदला लेने के लिए उनकी तरफ से कपिल के कैफे पर फायरिंग की गई है .... ऑडियो में धमकी देते हुए कहा गया है की .... जो सलमान के साथ काम करेगा वो मरेगा...
Dakhal News
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और दिलचस्प जोड़ियों में से एक है। दोनों की केमिस्ट्री न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी लोगों को काफी आकर्षित करती है। अब यह पावर कपल मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' मे नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर है, और इसी बीच हाल ही में रणबीर और आलिया को भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों जैसे ही बाहर निकले, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और एकसाथ तस्वीरें खिंचवाने की गुज़ारिश करने लगे। इस दौरान जो नज़ारा देखने को मिला, उसने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रणबीर कपूर अपने खास चुलबुले अंदाज़ में नजर आते हैं। वह पैपराजी की ओर इशारा करते हुए मजाक में कहते हैं, "ये रुक ही नहीं रही," जो कि आलिया भट्ट की ओर इशारा था। रणबीर का यह हल्का-फुल्का मजाकिया अंदाज़ देखकर वहां मौजूद सभी हंस पड़े। वहीं, आलिया भी मुस्कुराते हुए अपनी कार से बाहर आईं और रणबीर के साथ कैमरे के सामने खुशी-खुशी पोज़ दिया। यह प्यारा सा पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। फैंस को दोनों की बॉन्डिंग और मस्तीभरे अंदाज़ बहुत पसंद आ रहे हैं। कई यूज़र्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि रणबीर-आलिया की केमिस्ट्री स्क्रीन से परे भी उतनी ही रियल और खूबसूरत है। जहां एक ओर फैंस को 'लव एंड वॉर' में इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार है, वहीं रणबीर और आलिया का ये मजेदार पल इस बात की झलक भी देता है कि दोनों के बीच कितना सहज और प्यारा रिश्ता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि संजय लीला भंसाली की इस महत्वाकांक्षी फिल्म में यह रियल-लाइफ कपल किस तरह की ऑन-स्क्रीन मैजिक क्रिएट करता है।
Dakhal News
पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में हिंदी भाषा को लेकर काफी विवाद चल रहा है ...अब इस बीच अभिनेत्री काजोल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ..... इस वायरल वीडियो को देखने के बाद हिंदी भाषी लोगों का गुस्सा भड़क गया है और वे अभिनेत्री को लगातार ट्रोल कर रहे हैं .. बता दे की काजोल हाल ही में मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में शामिल हुईं थी .... जहां उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके बेहतरीन योगदान के लिए प्रतिष्ठित राज कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया ...... काजोल ने इस मौके पर वहां लोगों को संबोधित किया और आभार व्यक्त किया ... इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में अधिकांश जवाब इंग्लिश और मराठी भाषा में दिए... जिस पर एक रिपोर्टर ने उन्हें हिंदी में अपनी बात दोहराने को कहा ... जिससे काजोल भड़क गईं ... और नाराज़गी जताते हुए बोली अभी मैं हिंदी में बोलूं .... इतना ही नहीं अभिनेत्री ने आगे कहा जिसे समझना है वो समझ लेंगे... जिसके बाद से ही काजोल का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है....
Dakhal News
हर साल कई फिल्में रिलीज़ होती है ... लेकिन उन में से कुछ फिल्मे ऐसी होती है जो रिलीज़ होने के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लेती है ....एक ऐसी ही फिल्म है महावतार नरसिम्हा ..... फिल्म महावतार नरसिम्हा 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी .... लेकिन अब तक ये फिल्म दर्शकों के बीच पॉपुलर है....और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.... फिल्म के कलेक्शन को देखें तो ये फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली भारतीय एनिमेटेड फिल्म बन गई है.... ये फिल्म सैयारा, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 जैसी कई फिल्मों के साथ टक्कर में है... फिर भी इस एनिमेटेड फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है ... आपको बता दे की महावतार नरसिम्हा भगवान विष्णु के अवतारों में से एक अवतार नरसिम्हा अवतार पर आधारित है .. फिल्म के डायरेक्टर ने कहा है की वो भगवान विष्णु के 10 अवतार पर एनिमेटेड फिल्म बनाएंगे .... और ये एनिमेटेड फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है.... आने वाले दस सालों में इसी सीरीज की और फिल्में रिलीज़ होंगी ..जिसमे महावतार परशुराम,महावतार रघुनंदन , महावतार द्वारकाधीश , महावतार गोपालानंद , और दो भागों में महावतार कल्कि शामिल है ....
Dakhal News
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर अफवाहें गर्म हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में मृणाल और धनुष को साथ देखा गया, जिसमें मृणाल उनका हाथ थामे उनसे बातें करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मृणाल ठाकुर और धनुष के बारे में कहा जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखने का फैसला किया है। एक इंटरव्यू में मृणाल ने कहा, "अभी मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है। जब मैं अपने सभी काम पूरे कर लूंगी, तभी इस बारे में बात करूंगी। फिलहाल मैं किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नहीं करना चाहती, क्योंकि इसमें बहुत ध्यान और समय लगता है।" इंटरव्यू में आगे मृणाल ठाकुर ने कहा, "कुछ भी कहने से पहले मैं सोच-समझकर बोलती हूं। मेरा व्यक्तित्व थोड़ा अलग है। जहां लोग अगले साल आने वाली फिल्मों पर चर्चा करते हैं, मैं ऐसा नहीं करती। सबको पहले से पता होता है कि क्या आने वाला है और क्या नहीं, इसलिए मैं हर समय इस पर ध्यान नहीं देती। मैं हमेशा सकारात्मक सोच रखने में यकीन करती हूं।" धनुष की निजी जिंदगी की बात करें, तो उनकी शादी पहले रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। 18 साल तक साथ रहने के बाद 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली मुलाकात फिल्म कधाल कोंडे (2003) की रिलीज़ के दिन हुई थी। वर्क फ्रंट पर, धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मृणाल ठाकुर हाल ही में अजय देवगन के साथ फिल्म सन ऑफ सरदार-2 में नजर आई थीं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हाल ही में ‘भूल भुलैया-3’ में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार हिट रही। आने वाले समय में कार्तिक कई रोमांचक प्रोजेक्ट्स में दिखेंगे, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब कार्तिक अपनी अगली फिल्म को लेकर निर्देशक राजकुमार पेरियासामी के साथ बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक राजकुमार पेरियासामी, जिन्हें 'रंगून' और 'अमरन' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है, अब बॉलीवुड में निर्देशन की पारी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए कार्तिक आर्यन से बातचीत चल रही है। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच लगातार चर्चाएं हो रही हैं। इसके साथ ही पेरियासामी अभिनेता अक्षय खन्ना को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल करने को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राजकुमार पेरियासामी चाहते हैं कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म में कार्तिक आर्यन और अक्षय खन्ना की जोड़ी नजर आए। दोनों कलाकार फिल्म की कहानी को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि, अभी तक उन्होंने आधिकारिक तौर पर अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है। पेरियासामी इस प्रोजेक्ट को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है।
Dakhal News
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे आज भी बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं .. फिल्मों में हिट रही ये एक्ट्रेस अब टीवी शो होस्ट करती दिखा रही हैं.... वह नए शो पति पत्नी और पंगा की होस्ट के रूप में लोगों के बीच छाई हुई हैं ... बता दे की यह उनका पहला शो नहीं है .. एक्ट्रेस ने इसके पहले भी कई रियलिटी शो में बतौर जज के रूप में काम किया हैं.... सोनाली ने हम साथ-साथ हैं फिल्म की सफलता के बाद क्या मस्ती क्या धूम से टीवी की दुनिया में कदम रखा था... एक्ट्रेस ने बताया कि उनके इस फैसले से लोगों को लगा कि वे गलत रास्ता चुन रही हैं ...... सोनाली ने कहा हर कोई सोचता था कि मैं रास्ता भटक गई हूं ... उस समय टीवी पर काम करना सही नहीं माना जाता था .. लेकिन मैंने इस चुनौती को स्वीकार किया और टीवी में अपनी पहचान बनाई .. कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा' को सोनाली बेंद्रे और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी साथ में होस्ट कर रहे हैं .. 'पति, पत्नी और पंगा' कलर्स टीवी का एक नया रियलिटी शो है, जिसमें 7 सेलिब्रिटी जोड़े अपने रिश्ते की परीक्षा देंगे.........
Dakhal News
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की कॉमिक एंटरटेनर 'सन ऑफ सरदार 2' ने 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। शुरुआती तीन दिनों में इसने ठीक-ठाक कमाई जरूर की, लेकिन हफ्ते की शुरुआत होते ही फिल्म की कमाई की रफ्तार सुस्त पड़ती नजर आ रही है। अब ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन यानी सोमवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामंने आ गया है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सन ऑफ सरदार 2' ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई 27.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.25 करोड़, दूसरे दिन 8.25 करोड़ और तीसरे दिन 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपये है, ऐसे में इसे हिट होने के लिए लंबा सफर तय करना होगा। 'सन ऑफ सरदार 2' का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इस फिल्म में पहली बार अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की जोड़ी बनी है। मृणाल ने फिल्म में राबिया का किरदार निभाया है, और दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फिल्म में अजय और मृणाल के अलावा नीरू बाजवा, रोशनी वालिया, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, साहिल मेहता, चंकी पांडे और रवि किशन जैसे कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
Dakhal News
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की बर्थडे पार्टी इस बार काफी सुर्खियों में रही। पार्टी में साउथ सुपरस्टार धनुष ने भी शिरकत की, जिससे यह इवेंट और भी खास बन गया। दिलचस्प बात ये रही कि धनुष को हाल ही में फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की स्क्रीनिंग पर भी देखा गया, जिसमें मृणाल ठाकुर और अजय देवगन लीड रोल में हैं। धनुष और मृणाल को एक इवेंट में बेहद दोस्ताना अंदाज़ में बातचीत करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धनुष और मृणाल ठाकुर को बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में मृणाल खुद धनुष के पास जाकर उनसे कुछ कहती नजर आती हैं। इस वीडियो को लेकर यूज़र्स के बीच चर्चा तेज़ हो गई है। कमेंट में लिखा गया, "क्या धनुष और मृणाल ठाकुर डेटिंग कर रहे हैं?" फैन्स इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "अभी कुछ कन्फर्म नहीं है, लेकिन ये जरूर एक संकेत है।" वहीं दूसरे ने कहा, "मुझे लगता है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।" एक व्यक्ति ने हैरानी जताते हुए लिखा, "सच में? यकीन नहीं हो रहा!" वीडियो के चलते इन दोनों सितारों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज़ हो गई हैं। धनुष की आने वाली फिल्म 'तेरे इश्क में' की जुलाई में आयोजित एक पार्टी में मृणाल ठाकुर भी नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें धनुष के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। कनिका ढिल्लन ने 3 जुलाई को इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मृणाल और धनुष एक ही फ्रेम में मुस्कराते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में फिल्म 'तेरे इश्क में' की पूरी टीम भी नजर आ रही थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद से फैंस फिर से इन दोनों कलाकारों के बीच नज़दीकियों को लेकर चर्चा करने लगे हैं। 'तेरे इश्क में' में नजर आएंगे धनुष धनुष और मृणाल ठाकुर ने अब तक अपने अफेयर की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गौरतलब है कि धनुष ने पहले सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ शादी की थी। करीब 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने 2022 में अलग होने का फैसला किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो धनुष जल्द ही कृति सेनन के साथ फिल्म 'तेरे इश्क में' में नजर आएंगे, जो 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता रितेश देशमुख ने अपने प्यार का इज़हार करते हुए एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर जेनेलिया के साथ कई प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावनात्मक संदेश भी लिखा, जिसमें जेनेलिया को उन्होंने अपना जीवन, प्रेरणा और सबसे करीबी दोस्त बताया। रितेश ने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी प्यारी पत्नी। तुम्हारा ये खास दिन मुझे हर बार ये एहसास दिलाता है कि मैं कितना सौभाग्यशाली हूं जो तुम मेरी जिंदगी में हो। तुम न सिर्फ मुझे मुस्कुराने की वजह देती हो, बल्कि हमारे बच्चों की एक बेहतरीन मां, अपने माता-पिता की आदर्श बेटी और मेरी सबसे सच्ची दोस्त भी हो। तुम्हारी अच्छाइयों की कोई गिनती नहीं, तुम हर किसी को दिल खोलकर प्यार और वक्त देती हो। हमारे परिवार की असली ताकत तुम ही हो। तुम मुझे छेड़ती हो, मुझ पर हंसती हो, दोस्तों के बीच मेरे मजेदार किस्से सुनाकर मुझे शर्मिंदा कर देती हो, और मुझे यह सब बेहद पसंद है। तुम हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हो, मुझे प्रोत्साहित करती हो और हर मुश्किल में मेरा सबसे बड़ा सहारा बनती हो। तुम हमारे घर की रूह हो। इस साल तुम्हें वो सब मिले, खुशी, प्यार और थोड़ा सुकून, जिसके तुम सच में हकदार हो।" रितेश ने अपने संदेश में आगे लिखा, "तुम मुझे हर दिन एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती हो। मुझे खुद पर गर्व होता है कि तुम मेरी जिंदगी का हिस्सा हो। मैं तुमसे बेहिसाब प्यार करता हूं और अपना पूरा जीवन इसी प्यार को तुम्हें महसूस कराने में बिताना चाहता हूं। हैप्पी बर्थडे, मेरी जान।" गौरतलब है कि रितेश और जेनेलिया ने 3 फरवरी 2012 को मराठी परंपराओं के अनुसार शादी रचाई थी। इस प्यारे जोड़े के दो बेटे हैं, रियान और राहिल देशमुख।
Dakhal News
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पिछली बार फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय को सराहना मिली, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब सोनाक्षी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार हैं और इस बार वो साउथ सुपरस्टार सुधीर बाबू के साथ नजर आएंगी। दोनों की जोड़ी फिल्म 'जटाधारा' में देखने को मिलेगी। हाल ही में फिल्म 'जटाधारा' का पहला पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सोनाक्षी और सुधीर की दमदार झलक देखने को मिल रही है। फिल्म 'जटाधारा' के पोस्टर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा का रौद्र और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है, वहीं सुधीर बाबू भी एक जबरदस्त और प्रभावशाली लुक में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए सोनाक्षी तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का टीज़र 8 अगस्त, 2025 को रिलीज़ होने वाला है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी को इसमें एक सशक्त और बिल्कुल अलग किस्म की भूमिका में देखा जाएगा। 'जटाधारा' एक्शन और सस्पेंस से भरपूर एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी पिछली बार फिल्म 'फुले' में पत्रलेखा के साथ नजर आए थे। जहां उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई, वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब प्रतीक जल्द ही वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन गौरव शुक्ला ने किया है। इस सीरीज को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। इस तरह से अब इंतजार खत्म हुआ, 'सारे जहां से अच्छा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। 'सारे जहां से अच्छा' का प्रीमियर 13 अगस्त, 2025 को नेटफ्लिक्स पर होने जा रहा है। यह वेब सीरीज 1970 के दशक की राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल भरे दौर पर आधारित है। कहानी में जासूसी, बलिदान और देशभक्ति के भाव गहराई से पिरोए गए हैं। फिल्म में प्रतीक गांधी एक खुफिया एजेंट विष्णु शंकर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने फर्ज और देश के लिए हर जोखिम उठाने को तैयार है। सीरीज में प्रतीक के साथ-साथ सनी हिंदुजा, सुहैल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Dakhal News
साउथ अभिनेता धनुष ने साल 2013 में फिल्म 'रांझणा' के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थीं और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और इसके गाने, संवाद और कलाकारों की अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। 'रांझणा' को आज भी बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक्स में शुमार किया जाता है। हाल ही में इस फिल्म को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक की मदद से एक नए क्लाइमेक्स के साथ दोबारा रिलीज़ किया गया है, जिससे दर्शकों को एक ताज़ा और अलग अनुभव मिला है। फिल्म 'रांझणा' के ओरिजिनल क्लाइमैक्स में कुंदन की मौत एक भावनात्मक मोड़ लेकर आती है, जो दर्शकों के दिल को छू जाती है। लेकिन हाल ही में एआई तकनीक की मदद से फिल्म का अंत बदल दिया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि कुंदन मरता नहीं, बल्कि एक चमत्कारी रूप से फिर से जीवित हो जाता है। इस नए क्लाइमेक्स को देखकर अभिनेता धनुष ने अपनी नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में लिखा," 'रांझणा' के एआई-बदले हुए क्लाइमेक्स को देखकर बेहद दुख हुआ। यह वह फिल्म नहीं है जिसके लिए मैंने 12 साल पहले दिल से काम किया था। इस बदलाव से फिल्म की आत्मा ही खो गई है। सबसे ज़्यादा तकलीफ़ इस बात की है कि मेरे विरोध के बावजूद यह बदलाव लागू कर दिया गया।" धनुष की इस प्रतिक्रिया से साफ है कि उन्होंने इस क्लासिक फिल्म को सिर्फ एक किरदार की तरह नहीं, बल्कि एक कलाकार के जुनून के तौर पर जिया था। धनुष ने अपनी नाराज़गी जताते हुए आगे लिखा, "किसी फिल्म की मूल थीम, उसकी भावनात्मक गहराई या किसी खास दृश्य में एआई से छेड़छाड़ करना, उस पूरी कलाकृति की आत्मा को खत्म करने जैसा है। यह न केवल रचनात्मकता का अपमान है, बल्कि उस फिल्म की विरासत के लिए भी एक गंभीर खतरा बन सकता है। मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में इस तरह की अनुचित तकनीकी हस्तक्षेप को रोकने के लिए सख्त नियम और कानून बनाए जाएंगे।" उनका यह बयान सिर्फ 'रांझणा' से जुड़ा विरोध नहीं, बल्कि तेजी से बदलती तकनीक और सिनेमा के भविष्य पर एक गहरी चिंता भी जाहिर करता है।
Dakhal News
प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड की कई फिल्मों और शोज़ में शानदार काम करने के बाद उन्होंने दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। लंबे वक्त से उनकी बॉलीवुड वापसी की खबरें चर्चा में थीं और अब ऐसा लग रहा है कि इंतजार खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका जल्द ही संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' से हिंदी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। भंसाली की फिल्में स्टाइल और भव्यता के लिए जानी जाती है और प्रियंका की वापसी के लिए इससे बेहतर प्रोजेक्ट शायद ही कोई हो। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका इस बार किन किरदारों और कहानियों के साथ पर्दे पर लौटती हैं। साल 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में प्रियंका चोपड़ा ने आइकॉनिक सॉन्ग 'राम चाहे लीला' पर धमाकेदार डांस परफॉर्म किया था। हाल ही में प्रियंका ने इस गाने से जुड़ी कुछ यादें साझा करते हुए बताया कि इसे करने का फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में लिखा कि इस गाने की शूटिंग और डांस स्टेप्स की रिहर्सल उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक थे। लेकिन उन्होंने यह भी माना कि भंसाली के विज़न और उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद खास और प्रेरणादायक रहा। 13 साल बाद भी यह गाना आज भी फैंस के दिलों में ताजा है। प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के बाद से ही चर्चा तेज हो गई थी कि वो संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में एक बार फिर नजर आ सकती हैं। एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका के बॉलीवुड में वापसी की यह बड़ी शुरुआत हो सकती है। सूत्र का कहना है, "प्रियंका चोपड़ा भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में एक स्पेशल डांस नंबर कर सकती हैं। भले ही ये कैमियो हो, लेकिन इसका इमोशनल और विजुअल इम्पैक्ट काफी दमदार होगा। इससे उनकी वापसी का संकेत भी मिलता है।" अगर ऐसा होता है, तो यह प्रियंका और भंसाली की दूसरी बड़ी क्रिएटिव कोलैबोरेशन होगी, और फैंस के लिए एक ट्रीट से कम नहीं। संजय लीला भंसाली की अगली मेगा प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की दमदार तिकड़ी नजर आएगी। यह फिल्म एक इमोशनल लव स्टोरी है, जिसकी पृष्ठभूमि युद्ध के माहौल में रची गई है। भंसाली इस फिल्म को अपनी बाकी फिल्मों की तरह बड़े स्केल और गहराई के साथ बना रहे हैं। वह 2025 के अंत तक इसकी शूटिंग पूरी करने की योजना में हैं। फिल्म को 2026 के मार्च में रिलीज किया जा सकता है। कहानी दो जिद्दी और जुनूनी किरदारों के टकराव की है, जहां मोहब्बत के साथ-साथ टकराव और अहंकार की भिड़ंत भी देखने को मिलेगी।
Dakhal News
नई दिल्ली । तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य कलाकार माधवन बॉब का 71 साल की उम्र में शनिवार देर शाम चेन्नई के अड्यार स्थित आवास पर निधन हो गया। वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। माधवन बॉब ने कमल हासन, रजनीकांत, अजित, सूर्या और विजय जैसे सुपरस्टारों के साथ काम किया था और वे अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उन्होंने करीब 600 फिल्मों में काम किया। तमिल के साथ-साथ कई हिंदी, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। वे सन टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो "असाथा पोवथु यारु" में जज की भूमिका में दिखाई दिए थे। उनके निधन पर साथी कलाकार और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Dakhal News
मनोरंजन जगत के लिए खास दिन रहा जब 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा 01 अगस्त, शुक्रवार को की गई। इस मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा रानी मुखर्जी को उनके 30 साल के लंबे करियर में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में मिला। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद रानी मुखर्जी शनिवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यह पल उनके लिए भावनात्मक और खास रहा, और उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का क्षण। सिद्धिविनायक मंदिर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर आज रानी मुखर्जी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें वो मंदिर दर्शन के दौरान नीले रंग की पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं। रानी का यह सादगी भरा और ट्रेडिशनल लुक उनके फैन्स को बेहद पसंद आया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर ढेरों शुभकामनाएं और तारीफों की बौछार हो रही है। रानी मुखर्जी ने साल 2023 में रिलीज़ हुई फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में देविका चटर्जी की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और एक मां के अपने बच्चों की कस्टडी के लिए लड़े गए संघर्ष को दिखाती है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा था। यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। रानी मुखर्जी के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही 'मर्दानी 3' में दमदार अवतार में नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स ने इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान कर दिया है। 'मर्दानी 3' 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। रानी मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'गुलाम', 'कुछ कुछ होता है', 'साथिया', 'ब्लैक' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी कई यादगार फिल्में दीं। उन्होंने हर किरदार में खुद को साबित किया है और आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं।
Dakhal News
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। इस बार शाहरुख खान, रानी मुखर्जी समेत कई दिग्गज कलाकारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया है। जैसे ही विजेताओं के नाम सामने आए, फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई। सितारे एक-दूसरे को बधाइयां देने में जुटे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री काजोल ने भी सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने सबसे करीबी को-स्टार शाहरुख खान, बहन रानी मुखर्जी और पुराने दोस्त करण जौहर को इस बड़ी उपलब्धि के लिए दिल से बधाई दी है। काजोल का यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और इंडस्ट्री में दोस्ती और सराहना की एक खूबसूरत मिसाल बन गया है। इस वक्त एक्ट्रेस काजोल बेहद गर्वित और खुश हैं, क्योंकि उनके सबसे करीबी दोस्त शाहरुख़ खान को फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है। अपनी खुशी जाहिर करते हुए काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'जवान' का पोस्टर शेयर किया और लिखा, "इस बड़ी जीत पर ढेर सारी बधाई!" आगे काजोल ने एक ही पोस्ट में करण जौहर को खास अंदाज़ में बधाई दी। उन्होंने लिखा, "करण, तुम्हारा नाम हर एंटरटेनमेंट स्पेस पर चमक रहा है। रानी, तुमने तो अपनी गहराई और जुनून से हर किसी का दिल छू लिया है।" करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को खूबसूरत प्रस्तुतिकरण और शानदार कोरियोग्राफी के लिए खासा सराहा गया है। यह फिल्म सिर्फ एक विजुअल ट्रीट नहीं, बल्कि भावनाओं, ड्रामा और एंटरटेनमेंट का बेहतरीन मिश्रण साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसकी सफलता के साथ-साथ इसे आलोचकों से भी खूब तारीफ मिलीं।
Dakhal News
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन 1 अगस्त को रिलीज़ होने के बाद फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं दूसरी ओर, उसी दिन करण जौहर की 'धड़क 2' भी सिनेमाघरों में पहुंची और इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।'सन ऑफ सरदार 2' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट'सन ऑफ सरदार' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर काफी बज़ था, लेकिन शुरुआती कमाई उम्मीद से कम रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन महज 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का बजट करीब 80 से 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में कमाई की रफ्तार चिंता का विषय बन सकती है। फिलहाल मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर दर्शकों की संख्या बढ़ेगी और कलेक्शन में सुधार देखने को मिलेगा।'सन ऑफ सरदार 2' में अजय देवगन के साथ पहली बार नजर आ रही हैं मृणाल ठाकुर, जो फिल्म में राबिया की भूमिका निभा रही हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त तड़का लगाने वाले कई कलाकार शामिल हैं। रवि किशन ने राजा का किरदार निभाया है, नीरू बाजवा डिंपल के रोल में नजर आई हैं और दीपक डोबरियाल गुल के रोल में अपने अंदाज़ से कहानी को रंगीन बनाते हैं।'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस रिपोर्टजाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' के सीक्वल 'धड़क 2' को लेकर दर्शकों के बीच खासा उत्साह था। हालांकि, पहले दिन फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जो 'सन ऑफ सरदार 2' के मुकाबले लगभग आधी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म में एक भावनात्मक प्रेम कहानी को पेश किया गया है, जिसमें आज भी समाज में मौजूद जात-पात के भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया गया है। हालांकि कमाई में पिछड़ने के बावजूद, 'धड़क 2' को 'सन ऑफ सरदार 2' की तुलना में बेहतर समीक्षाएं और सराहना मिली है।
Dakhal News
भारत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक नेशनल अवॉर्ड्स है .... जिसे हासिल करने के लिए सभी एक्टर ,एक्ट्रेस ,डायरेक्टर और तमाम बॉलीवुड मेहनत करता है .... अब साल 2025 के नेशनल अवॉर्ड का ऐलान कर दिया गया है ..... बता दे की 71वें नेशनल अवॉर्ड्स में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को बड़ी जीत हासिल हुई..... शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता है ..... ये शाहरुख के 33 साल के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है ... इस उपलब्धि के बाद एक्टर ने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है .... जिसमें वो नेशनल अवॉर्ड के जूरी, सरकार, अपनी टीम, परिवार और फैंस का शुक्रिया अदा कर रहे है.........
Dakhal News
फिल्म निर्माता और अभिनेता अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'निशांची' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग खुद कर रहे हैं और इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। खास बात यह है कि 'निशांची' से शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। अब हाल ही में अनुराग ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है, जिसमें ऐश्वर्य के साथ-साथ अन्य प्रमुख कलाकारों की झलक भी देखने को मिल रही है। पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। अनुराग कश्यप ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज़ में लिखा, "पोस्टर छपवा दिए हैं, अब लगने वाले हैं।" फिल्म निशांची 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। इस सोशल-पॉलिटिकल ड्रामा में वेदिका पिंटो और मोनिका पनवार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इनके अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार भी फिल्म को मजबूती देंगे। वहीं, पीयूष मिश्रा, मनन भारद्वाज और वरुण ग्रोवर अपनी दमदार उपस्थिति से फिल्म में और भी रंग भरेंगे। फिल्म का निर्देशन किया है अनुराग कश्यप ने, जो अपने अनोखे स्टाइल और बोल्ड स्टोरीटेलिंग के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह है कि निशांची से ऐश्वर्य ठाकरे अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं, और वो भी डबल रोल निभाते हुए, जो फिल्म को और दिलचस्प बनाता है।
Dakhal News
अभिनेता ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। यह इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म की एक खास बात यह भी है कि इसके जरिए साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। वह इस एक्शन थ्रिलर में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे और एक नया धमाका करेंगे। इस बार ऋतिक की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जो पहली बार इस फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा बनी हैं। अब फिल्म का पहला गाना 'आवन जावन' रिलीज हो चुका है, जिसने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस समय ‘आवन जावन’ पूरे इंटरनेट पर छाया हुआ है और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की शानदार केमिस्ट्री। दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग और सहज अंदाज़ दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है, जो गाने को दिल से जोड़ रहा है। वाईआरएफ ने इस गाने की रिलीज़ की घोषणा एक दिन पहले ही की थी, यह बताते हुए कि इसे कियारा के जन्मदिन पर एक खास तोहफे के तौर पर रिलीज किया जाएगा, उनके फैन्स के लिए भी यह किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस रोमांटिक ट्रैक को अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि इसके खूबसूरत बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'वॉर 2' इस साल 14 अगस्त, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी, जिससे इसे देशभर में और भी व्यापक दर्शक वर्ग मिल सकेगा।
Dakhal News
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज़ के पहले ही दिन से फिल्म ने जिस रफ्तार से कमाई शुरू की, उसने हर किसी को चौंका दिया। एक ओर जहां फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है, वहीं दूसरी ओर अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इन दोनों कलाकारों को फिल्म ने रातों-रात एक नई पहचान दिला दी है। अब ‘सैयारा’ के रिलीज़ के 13वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो एक बार फिर साबित करते हैं कि यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, 'सैयारा' ने अपनी रिलीज़ के 13वें दिन, यानी दूसरे बुधवार को 7 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 273.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी 'सैयारा' का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। दुनियाभर में फिल्म अब तक 413.75 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इन आंकड़ों को देखते हुए साफ है कि 'सैयारा' फिलहाल बॉक्स ऑफिस से हटने के मूड में नहीं है। भारत में इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में विक्की कौशल की 'छावा' अब भी पहले पायदान पर बनी हुई है, जिसने 615.39 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है। वहीं 'सैयारा' अब इस सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। फिल्म 'सैयारा' की कहानी की केंद्रबिंदु हैं वाणी बत्रा (अनीत पड्डा), जिनका दिल गहरे जख्मों से गुजरा है, और कृष कपूर (अहान पांडे), जो अपने टूटे सपनों को जोड़ने की कोशिश में हैं। यह फिल्म उनके दर्द और उम्मीदों से भरी प्रेम कहानी को संवेदनशीलता से पेश करती है, जो दर्शकों के दिलों को छू रही है।
Dakhal News
आमिर खान ने घोषणा की कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' अब 1 अगस्त 2025 से उनके यूट्यूब चैनल 'आमिर खान टॉकीज' पर वैश्विक स्तर पर रिलीज़ की जाएगी। यह एक साहसी और क्रांतिकारी पहल है, जिसमें साल 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक को सीधे दर्शकों के घरों और मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाया जाएगा। इस भावनात्मक फैमिली ड्रामा में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख के साथ 10 ऐसे कलाकार भी शामिल हैं जो इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटी के साथ जीवन जी रहे हैं। भारत में यह फिल्म महज़ 100 में किराए पर उपलब्ध होगी, जबकि अमेरिका, कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और स्पेन सहित कुल 38 देशों में यह स्थानीय कीमतों पर देखी जा सकेगी। सितारे ज़मीन पर को 2007 की क्लासिक फिल्म 'तारे ज़मीन पर' की आध्यात्मिक उत्तराधिकारी माना जा रहा है। यह फिल्म प्यार, हास्य और समावेशिता का एक खूबसूरत उत्सव है, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई से छू लिया है। अब तक यह दुनियाभर में 250 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। यूट्यूब पर इसके रिलीज़ होने से हर दर्शक एक छोटी सी राशि में इस फिल्म को रेंट पर लेकर अपने घर को ही थिएटर में बदल सकेगा, जहां हर स्क्रीन बनेगी दिल से जुड़ी एक कहानी की गवाह। फिल्म के यूट्यूब लॉन्च पर बात करते हुए अभिनेता और निर्माता आमिर खान ने कहा, "पिछले 15 सालों से मेरे मन में ये सवाल रहा है, उन लोगों तक सिनेमा कैसे पहुंचे जो किसी वजह से थिएटर नहीं जा सकते। अब लगता है वो समय आ गया है जब सारे टुकड़े एक साथ आकर जुड़ गए हैं। सरकार की यूपीआई पहल के चलते भारत आज दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट्स नंबर 1 बन चुका है। इंटरनेट की पहुँच गांव-गांव तक तेजी से बढ़ी है, और यूट्यूब तो लगभग हर डिवाइस का हिस्सा बन चुका है। इन सारी चीज़ों ने मिलकर एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना दिया है जिससे हम सिनेमा को दूर-दराज के इलाकों और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक भी पहुँचा सकते हैं।" आमिर खान ने आगे कहा, "मेरा सपना है कि सिनेमा सबका हो, वो भी सस्ती कीमत पर, सही समय पर, और अपनी मर्जी से देखने के लिए उपलब्ध हो। अगर ये मॉडल सफल होता है, तो दुनिया भर के क्रिएटिव लोग अपनी कहानियों को बिना सीमाओं की चिंता किए शेयर कर पाएंगे। इससे नए कलाकारों और इंडस्ट्री में कदम रखने वालों को भी बेहतर मौके मिलेंगे। मुझे लगता है कि अगर ये आइडिया काम कर गया, तो यह सिनेमा के भविष्य के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।"
Dakhal News
लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में कई कलाकारों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शो में मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री भी असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था और यह केस वह जीत भी चुकी हैं। अब एक बार फिर जेनिफर ने असित मोदी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। एक इंटरव्यू के दौरान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री ने शो के निर्माता असित मोदी को लेकर चौंकाने वाले आरोप लगाए। जेनिफर ने बताया कि एक बार वीजा से जुड़ी परेशानी के चलते वह रोने लगी थीं, तब असित मोदी ने फोन पर कहा, "तुम क्यों रो रही हो? अगर तुम यहां होती तो मैं तुम्हें गले लगा लेता, बल्कि किस भी कर लेता।" जेनिफर ने यह भी खुलासा किया कि साल 2019 में सिंगापुर शूट के दौरान असित मोदी ने उन्हें होटल रूम में आकर व्हिस्की पीने का ऑफर दिया था ताकि वह बोर न हों। इन खुलासों ने एक बार फिर इस चर्चित शो की टीम को विवादों में ला दिया है। जेनिफर मिस्त्री ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि सिंगापुर ट्रिप के दौरान असित मोदी ने उनके करीब आकर कहा था, "तुम्हारे होंठ बहुत सेक्सी हैं, मन कर रहा है कि तुम्हें पकड़कर किस कर लूं।" जेनिफर के इस बयान ने सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने यह बात शो में 'भिड़े' का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवादकर को भी बताई थी, लेकिन जेनिफर के मुताबिक, उस वक्त मंदार ने उनका कोई साथ नहीं दिया। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भी दर्शकों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
Dakhal News
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' तो आप सभी को याद ही होगी। इस फिल्म ने बॉलीवुड को तीन चमकते सितारे दिए वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट। तीनों ने इसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और आज इंडस्ट्री के सबसे चर्चित चेहरों में शुमार हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों को भी दर्शकों ने काफी सराहा था। लेकिन अब उसी फिल्म से जुड़े एक अभिनेता ने अभिनय की दुनिया से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है, जिससे उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग चौंक गए हैं। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में 'सुडो' का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता कायोज़ ईरानी ने अब एक्टिंग को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। कायोज़ ने फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के जिगरी दोस्त की भूमिका निभाई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया, "फिलहाल मेरी एक्टिंग में वापसी की कोई योजना नहीं है। कैमरे के पीछे काम करना मेरे लिए कहीं ज्यादा सहज और संतोषजनक है। मुझे यह भी समझ आ गया है कि एक्टिंग मेरे लिए नहीं बनी। अगर मैं किसी फिल्म में नजर नहीं भी आऊं, तो भी आपको मुझे फिल्मों के निर्माण में जरूर देखने को मिलेगा।" उन्होंने यह भी कहा, "कभी-कभी लगता है कि मैंने लोगों को निराश किया है, लेकिन सच कहूं तो एक्टिंग अब मेरे बस की बात नहीं रही।" 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से एक्टिंग डेब्यू करने वाले कायोज ईरानी, जो दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे हैं, अब निर्देशन की दुनिया में कदम रख चुके हैं। भले ही कायोज को फिल्म में उनके किरदार के लिए खूब सराहना मिली थी, लेकिन उन्हें वह लोकप्रियता नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद थी। इसके बाद उन्होंने कैमरे के पीछे काम करना शुरू किया और कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी भूमिका निभाई। अब कायोज ने फिल्म 'सरजमीं' से डायरेक्शन में डेब्यू किया है, जिसमें काजोल, इब्राहिम अली खान और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। कायोज के इस फैसले को जहां कई लोगों ने सराहा, वहीं कुछ लोग उनके इस बदलाव से हैरान भी रह गए।
Dakhal News
कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' ने इस बार भी दर्शकों को खूब हंसाया और लुभाया। प्रतियोगियों ने जहां अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग, वहीं दूसरी ओर शानदार कुकिंग स्किल्स से लाखों दिलों पर राज किया। लंबे इंतजार और रोमांचक मुकाबलों के बाद आखिरकार शो को उसकी विजेता जोड़ी मिल गई है। फैंस बेसब्री से जानना चाह रहे थे कि इस बार सेलेब कुकिंग शो की ट्रॉफी किसके नाम होगी और अब पर्दा उठ चुका है। करण कुंद्रा और एल्विश यादव की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर 'लाफ्टर शेफ 2' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' के भव्य फिनाले में तीन जोड़ियां अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, करण कुंद्रा-एल्विश यादव और अली गोनी-रीम शेख आमने-सामने थीं। लेकिन अंत में, जबर्दस्त परफॉर्मेंस और दर्शकों के प्यार के दम पर करण और एल्विश की जोड़ी ने बाकी दोनों जोड़ियों को पीछे छोड़ते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कलर्स चैनल ने विजेता जोड़ी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें करण और एल्विश ट्रॉफी हाथ में लिए खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर जीत की चमक और बड़ी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है। जीत के बाद एल्विश यादव- शो की जीत के बाद एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "जब मैंने इस शो से जुड़ने का फैसला किया था, तब कभी नहीं सोचा था कि आप सभी से मुझे इतना प्यार मिलेगा। मेरे पास शब्द नहीं हैं यह बताने के लिए कि मैं आप सभी का कितना आभारी हूं। जो दया, प्यार और समर्थन आपने मुझे दिया, वो वाकई में बेमिसाल है।" बता दें कि एल्विश और करण की जोड़ी ने न केवल अपनी जबरदस्त कुकिंग, बल्कि स्टाइलिश अंदाज और मनोरंजन के दम पर 'लाफ्टर शेफ 2' की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है।
Dakhal News
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में पिता बनने की खुशी का अनुभव कर चुके हैं। उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने कुछ दिन पहले एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिससे दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ की मां की वर्षों से पोती की चाहत थी, जो अब पूरी हो गई है। मल्होत्रा परिवार ने मां और नवजात का घर में भव्य स्वागत किया। बेटी के जन्म के बाद, सिद्धार्थ पहली बार अपनी मां के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद किया और बेटी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। पिता बनने के बाद अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वह नीले कुर्ते और काली डेनिम में बेहद साधारण और शांत लुक में नजर आए। मंदिर में सिद्धार्थ ने बप्पा के चरणों में सिर झुकाकर अपनी नवजात बेटी के अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस खास मौके पर उनके साथ उनकी मां भी मौजूद थीं। सिद्धिविनायक मंदिर से सामने आया उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की पहली मुलाकात फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच ऑफ-स्क्रीन प्यार पनपने लगा। कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस जोड़ी ने 2023 में शादी रचाई। अब शादी के दो साल बाद, ये स्टार कपल माता-पिता बन गया है। 16 जुलाई को कियारा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अब फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस नन्ही परी का नाम क्या होगा। काम की बात करें तो, कियारा की फिल्म 'वॉर 2' जल्द ही रिलीज़ होने जा रही है, वहीं सिद्धार्थ जान्हवी कपूर के साथ 'परम सुंदरी' में नजर आने वाले हैं। बेटी के जन्म के बाद अब सभी की नजर इस बात पर है कि कियारा कब अपने काम पर कमबैक की घोषणा करेंगी।
Dakhal News
18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सैयारा ने दूसरे वीकेंड पर धमाकेदार कमाई की है ...... इस फिल्म ने दूसरे वीकएंड पर ब्लॉकबस्टर फिल्म दंगल,,,पठान,,,संजू,,बजरंगी भाईजान और केजीएफ 2 जैसे फिल्मों का कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है ... भारतीय फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है ... इसमें उन्होंने फिल्म सैयारा के वीकेंड की कमाई के आंकड़े बताए हैं... साथ ही लिखा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना रही है ... और ये फिल्म अब तक 250 करोड़ रुपये कमा चुकी और जल्द ही फिल्म 300 करोड़ी का आकड़ा पार कर लेगी .....
Dakhal News
सलमान खान हाल ही में फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे और इन दिनों वह निर्देशक अपूर्व लाखिया की 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर तैयारी में व्यस्त हैं, जो गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसी बीच सलमान का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने पिता सलीम खान को याद करते हुए एक भावुक जिक्र किया है। इस पोस्ट पर फैन्स और सेलिब्रिटीज़ से लेकर आम दर्शक तक, सभी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आखिर सलमान ने ऐसा क्या लिखा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ निजी पलों या प्रेरणादायक विचार शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने अपने पिता सलीम खान की एक सीख को शब्दों में पिरोया है। उन्होंने लिखा, "वर्तमान ही वो समय है जो आगे चलकर आपका अतीत बनता है और वही अतीत आपके भविष्य की दिशा तय करता है। इसलिए वर्तमान को एक उपहार मानकर उसका सही उपयोग करना चाहिए। अगर गलतियों को बार-बार दोहराया जाए, तो वे आदत बन जाती हैं और फिर धीरे-धीरे वही आदतें आपके चरित्र को गढ़ने लगती हैं। दूसरों पर दोष मत मढ़ो, क्योंकि कोई भी इंसान आपको वो करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, जो आप खुद न करना चाहें।" सलमान ने आगे लिखा, "ये बात अभी मेरे पापा ने मुझसे कही और मुझे महसूस हुआ कि यह बात कितनी गहराई से सच है। काश मैंने ये बात पहले सुनी होती।" 'बैटल ऑफ गलवान' के अलावा सलमान अपनी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में भी लौट रहे हैं। 'बजरंगी भाईजान 2' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। गौरतलब है कि साल 2015 में रिलीज़ हुई 'बजरंगी भाईजान' ने महज 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी होकर दुनियाभर में 918 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।
Dakhal News
अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर एक खास अपडेट साझा की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिलजीत मिठाई बांटते हुए फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपनी एक्साइटमेंट जता रहे हैं। 'बॉर्डर 2' को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा क्रेज है, और अब दिलजीत की यह पोस्ट फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा रही है।दिलजीत दोसांझ अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पूरी होने की खुशी मना रहे हैं। वीडियो में दिलजीत एक टेंट में मौजूद नजर आते हैं, जहां वह अपने साथियों और दोस्तों संग मिठाई बांटते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत मिठाई का डिब्बा हाथ में लिए खड़े हैं। तभी अभिनेता वरुण धवन वहां आते हैं और दिलजीत उन्हें मिठाई खिलाते हैं। इसके बाद वह अन्य क्रू मेंबर्स को भी मिठाई खिलाकर जश्न मानते हैं। दिलजीत का यह जश्न भरा अंदाज सोशल मीडिया पर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, "'बॉर्डर 2' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। करण इस फिल्म में शहीद निर्मल जीत सिंह का किरदार निभा रहे हैं।" दिलजीत की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए। वरुण धवन ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "पाजी, एक शॉट अभी बाकी है… अनुराग बुला रहे हैं!"बता दें कि 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसमें भारतीय सेना के जांबाजों की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर कर रहे हैं। यह देशभक्ति से भरपूर फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Dakhal News
हर साल कई फिल्में रिलीज़ होती हैं ...जिनमें से कुछ कहानियाँ दर्शकों के दिल को छू जाती हैं.... अब इसी कड़ी में निर्देशक ए.एम.ज्योति कृष्णा की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू रिलीज़ हुई है .... जिसने रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीतना शरू कर दिया है ...महज़ तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 75 करोड़ का अकड़ा पार कर लिया है ...... एक्टर पवन कल्याण और बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग से सजी.... यह कहानी 17वीं सदी के उस दौर में ले जाती है.. जब छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु के बाद .. भारत की राजनीति और सत्ता एक बार फिर डगमगाने लगी थी.... और मुगल भारत पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे .... उसी समय एक योद्धा वीरा मल्लू सामने आया था ... जिसका मिशन कोहिनूर को वापस लाना और सभी को औरंगजेब के अत्याचारों से मुक्त कराना था ... यह फिल्म इतिहास के उस पन्ने को खोलती है... जिसे शायद ही किसी ने देखा या समझा हो..
Dakhal News
निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। शुरुआत में अभिनेता परेश रावल के फिल्म छोड़ने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब पुष्टि हो चुकी है कि वह फिर से 'बाबू भैया' के आइकॉनिक किरदार में वापसी कर रहे हैं। सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं फिल्म की रिलीज़ से पहले ज़्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, क्योंकि नज़र लग जाती है। इसी बीच सुनील शेट्टी, जो फिल्म में श्याम की भूमिका निभा रहे हैं, एक इंटरव्यू में अपने सह-कलाकारों और इंटरनेट पर वायरल हो रहे मीम्स को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है, और यह फैन्स की वजह से आज भी ज़िंदा है। सुनील ने हंसी-हंसी में यह भी स्वीकार किया कि बाबू भैया के मीम्स देखकर वह खुद भी हंसते हैं और ये मीम्स इस फ्रेंचाइज़ी की विरासत को और मजबूत करते हैं। सुनील शेट्टी ने 'हेरा फेरी' की यादों को ताज़ा करते हुए कहा, "फिल्म के जितने भी मजेदार डायलॉग्स और पंचलाइन हैं, वो सब प्रियदर्शन सर की देन हैं। हमने बस थोड़ी बहुत इम्प्रोवाइजेशन की थी, लेकिन हर एक लाइन उन्होंने खुद लिखी थी।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने आज तक प्रियदर्शन जैसा निर्देशक नहीं देखा। कॉमेडी के मामले में उनकी पकड़ अद्भुत है। वो वो चीज़ें भी देख और समझ लेते हैं जो आमतौर पर हमारी पकड़ में नहीं आतीं। वो सच में कॉमेडी के जीनियस हैं सुनील शेट्टी ने हाल ही में फिल्म में परेश रावल की वापसी की खबर पर मुहर लगाई। उन्होंने कहा, "हां, हां, वो फिल्म में हैं और मैं वाकई बहुत एक्साइटेड हूं। लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कहा, मैं फिल्म की रिलीज़ से पहले ज़्यादा कुछ नहीं बोलूंगा, क्योंकि नज़र लग जाती है। कई बार हम खुद को भी अच्छी या बुरी नज़र से देख लेते हैं।" उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह 'श्याम' का किरदार उनके लिए एक नई पहचान बन गया है, "आजकल बच्चे मुझे श्याम के किरदार से ही जानते हैं। अगर कोई मां अपने 8 साल के बच्चे से पूछती है कि क्या वो मुझे पहचानता है, तो वह मना कर देता है। लेकिन जैसे ही हेरा फेरी का नाम लिया जाता है, उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। आज मैं सुनील शेट्टी के नाम से नहीं, बल्कि 'हेरा फेरी' के श्याम के नाम से जाना जाता हूं।" सुनील शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी के मौजूदा स्तर पर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, "'हेरा फेरी' कोई हल्की-फुल्की चीज़ नहीं है। ये एक सिचुएशनल कॉमेडी है। अगर मेरी ज़िंदगी बर्बाद हो रही है, तो ऐसे में मैं कौन सा डायलॉग बोलूंगा? असल में, किरदारों की प्रतिक्रियाएं ही इन दृश्यों को मजेदार बनाती हैं।" उन्होंने मौजूदा फिल्मों की स्क्रिप्ट पर तंज कसते हुए कहा, "आजकल की फिल्मों में जो कॉमेडी दिखाई जाती है, वो व्हाट्सएप जोक्स जैसी लगती है। उनमें असली राइटिंग और भावनाओं की कमी है।"
Dakhal News
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म को देखने के लिए कामकाजी दिनों में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, और यह लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब 'सैयारा' की आठवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म 'सैयारा' ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। देखते ही देखते इसने पहले हफ्ते के भीतर 172.75 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया। अब बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस आंकड़े के साथ 'सैयारा' की कुल कमाई अब 191.21 करोड़ रुपये हो चुकी है। खासकर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म 'सैयारा' से दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने बॉलीवुड में अपना अभिनय डेब्यू किया है। वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी शुरुआत की है। दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। निर्देशक मोहित सूरी ने एक बार फिर अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग और इमोशनल टच के साथ 'आशिकी 2' जैसी सफलता का जादू दोहराया है। खासकर युवा दर्शकों को फिल्म का म्यूजिक, रोमांस और ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का निर्माण बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन इसकी कमाई ने पहले हफ्ते में ही सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया है।
Dakhal News
सैयामी खेर भारतीय मनोरंजन जगत की प्रतिभाशाली और बहुभाषी अभिनेत्री हैं, जो अब तक हिंदी, तेलुगु और मराठी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। सैयामी जल्द ही मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। इस नई शुरुआत को लेकर खुद सैयामी खेर ने पुष्टि की है, जिससे उनके फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। उनकी इस नई पारी को लेकर दर्शकों में बड़ी उम्मीदें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैयामी खेर जल्द ही मलयालम सिनेमा में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता रोशन मैथ्यू के साथ नजर आएंगी। सैयामी ने बताया, "मैं रोशन मैथ्यू की फिल्म में कैमियो कर रही हूं। वह न सिर्फ शानदार अभिनेता हैं, बल्कि एक उम्दा फिल्म निर्माता भी हैं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे मलयालम सिनेमा हमेशा से बेहद पसंद रहा है। मैं एक दिन किसी मलयालम फिल्म में लीड रोल निभाना चाहती हूं।" उनकी इस नई शुरुआत को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और उन्हें बड़े पर्दे पर मलयालम में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काम बात करें तो सैयामी खेर इन दिनों नीरज पांडे द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह सनी देओल की फिल्म 'जाट' में दिखी थीं, जिसमें उनके अभिनय की सराहना तो हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी। फिलहाल सैयामी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके टाइटल की घोषणा अभी नहीं की गई है।
Dakhal News
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। खासकर वे जिन्होंने पहली 'वॉर' फिल्म का रोमांच बड़े पर्दे पर महसूस किया था। अब जबकि 'वॉर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, फैंस की उत्सुकता अपने चरम पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी ओर 'वॉर 2' भी अब टिकट खिड़की पर तहलका मचाने के लिए कमर कस चुकी है। ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म न सिर्फ एक्शन से भरपूर होगी, बल्कि इसके जरिए यशराज का स्पाई यूनिवर्स और भी भव्य और दिलचस्प मोड़ लेने वाला है। 'वॉर 2' का ट्रेलर वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला है। एक ओर जहां ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच की टक्कर स्क्रीन पर जबरदस्त टेंशन पैदा करती है, वहीं दूसरी ओर फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीक्वेंस और हाई-क्वालिटी वीएफएक्स इसे विजुअल ट्रीट बना देते हैं। एक्शन प्रेमियों के लिए ये फिल्म किसी 'सोने पे सुहागा' से कम नहीं है। फिल्म के डायलॉग्स न केवल ध्यान खींचते हैं, बल्कि किरदारों की मानसिकता और संघर्ष को गहराई से उभारते हैं। ऋतिक और एनटीआर दोनों ही अपने दमदार लुक और अभिनय से एक-दूसरे पर पूरी तरह भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी अपने ग्लैमर और ऋतिक के साथ शेयर की गई रोमांटिक केमिस्ट्री के जरिए ट्रेलर को और भी खास बना देती हैं। कुल मिलाकर, 'वॉर 2' का ट्रेलर एक मेगा ब्लॉकबस्टर की पूरी झलक देता है। यशराज फिल्म्स ने अपने दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देने के लिए डॉल्बी लैबोरेटरीज के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग के तहत, 'वॉर 2' डॉल्बी सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली भारत की पहली और इकलौती फिल्म बन गई है, जिसे दुनियाभर के कई देशों में इस टेक्नोलॉजी के साथ रिलीज किया जाएगा। फिल्म को हिंदी और तेलुगू भाषाओं में उत्तर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूएई, सऊदी अरब, कुवैत समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में डॉल्बी सिनेमा साइट्स पर लाने की योजना है। इस कदम से न सिर्फ फिल्म का विजुअल और ऑडियो अनुभव नए स्तर पर पहुंचेगा, बल्कि 'वॉर 2' को वैश्विक दर्शकों तक भव्यता के साथ पेश किया जा सकेगा। 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, और इस बार फिल्म को लेकर उत्साह दोगुना है। वजह साफ है, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर से साउथ सुपरस्टार एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है और यही कारण है कि साउथ के दर्शक भी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर मेजर कबीर धालीवाल के रूप में लौट रहे हैं, जो अपने जबरदस्त एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस से एक बार फिर दुश्मनों के होश उड़ाएंगे। वहीं एनटीआर का किरदार 'विक्रम' इस बार कहानी का मुख्य विलेन होगा, जो कबीर के लिए सबसे खतरनाक चुनौती बनकर उभरेगा। देशभक्ति के जज्बे से भरी यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Dakhal News
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'सरजमीन' को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजोल मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, वहीं सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इब्राहिम अली खान का एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें एक ऐसे प्रशंसक से सांकेतिक भाषा में बातचीत करते हुए देखा जा सकता है, जो ना सुन सकता है और ना ही बोल सकता है। इब्राहिम बेहद सहजता से उस फैन से इशारों में बात करते हैं, फिर उसे गले लगाते हैं और साथ में तस्वीर भी खिंचवाते हैं। उनकी इस संवेदनशीलता और विनम्रता को देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि इब्राहिम में न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता की झलक है, बल्कि एक अच्छे इंसान की भी। 'सरजमीन' 25 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुकी है। रिलीज से एक रात पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहां इब्राहिम ने अपनी संवेदनशीलता और व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया। अब हर कोई यही पूछ रहा है, आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया?
Dakhal News
तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया पिछले कुछ समय से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अफवाहें हैं कि दोनों एक-दूसरे को सीरियसली डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, कभी डिनर डेट पर तो कभी मुंबई एयरपोर्ट पर। बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आने के बाद, दोनों ने हाल ही में एक प्राइवेट इवेंट में एक-दूसरे पर खुलेआम प्यार भी जताया, जिससे इन चर्चाओं को और हवा मिली। अब इन अफवाहों पर तारा सुतारिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और वीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। तारा सुतारिया ने पहली बार वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी। तारा ने मुस्कुराते हुए कहा, "वो बहुत प्यारा है। इन खबरों को देखना और पढ़ना अच्छा लगता है।" हालांकि जब उनसे वीर के साथ डेटिंग की अफवाहों की सच्चाई के बारे में सीधा सवाल किया गया, तो तारा ने न तो इसे स्वीकार किया और न ही खारिज किया। उन्होंने बस इतना कहा, "माफ कीजिए, फिलहाल मैं इस पर कुछ नहीं कह सकती।" तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार की झलक दिखाई थी। दरअसल, तारा ने इंस्टाग्राम पर एपी ढिल्लों के साथ अपने गाने 'तू ही ऐ चान्न, मेरी रात ऐ तू' से जुड़ी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। इस पोस्ट पर वीर का कमेंट सभी का ध्यान खींच लाया, उन्होंने लिखा, "माई", जिस पर तारा ने जवाब दिया, "मेरा"। इस प्यारी सी बातचीत ने फैंस के बीच इनके रिश्ते की चर्चाओं को और पक्का कर दिया।
Dakhal News
अभिनेता संजय दत्त की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री मान्यता दत्त ने अपना 47वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर संजय ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मान्यता के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों की गहरी बॉन्डिंग और प्यार साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों के साथ संजय ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने मान्यता के लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया। संजय दत्त पत्नी मान्यता को प्यार से 'मां' कहकर पुकारते हैं। उन्होंने मान्यता के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो मां.., मेरे जीवन में होने के लिए धन्यवाद, आप मेरी ताकत, मेरा सहारा, मेरी सलाहकार, मेरी आधारशिला रही हैं, भगवान आपको हमेशा खुशी और शांति प्रदान करें, आपसे हमेशा प्यार करता हूं मां (मान्यता)..." बता दें कि संजय और मान्यता ने 7 फरवरी 2008 को गोवा में शादी की थी। इस प्यारे कपल के दो बच्चे हैं, शाहरान और इकरा। काम की बात करें तो संजय दत्त को हाल ही में मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में देखा गया था, जो 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। तरुण मनसुखानी के निर्देशन और साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में संजय के साथ अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, रंजीत, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए थे। अब संजय दत्त जल्द ही निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
Dakhal News
ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो ने अपने नए ओरिजिनल टॉक शो .... Two Much with Kajol and Twinkle' की आधिकारिक घोषणा कर दी है .... इस शो को होस्ट करेंगी दो बेहद चर्चित और दमदार हस्तियां ... फिल्मों की बिंदास अभिनेत्री काजोल और मशहूर लेखिका और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना...... बता दे की Two Much with Kajol and Twinkle' एक ऐसा टॉक शो है.... जो पारंपरिक बातचीत की सीमाओं से परे जाकर खुले,बेबाक और बिंदास अंदाज़ में मनोरंजन पेश करेगा.... इस शो में बॉलीवुड के बड़े सितारे और इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे मेहमान बनकर आएंगे....... और वो बातें होंगी जो आमतौर पर पर्दे के पीछे रह जाती हैं.....
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायरेक्टर आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.... वे अक्सर सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानियां चुनते हैं .. .... . जिसे वो बेहतर तरीक़े से जनता के बीच पेश कर सके .... अब खबर है कि आमिर खान मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस 'राजा रघुवंशी हत्याकांड' पर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं..... आमिर खान के करीबियों के मुताबिक वे लगातार इस केस की खबरों और अपडेट्स को ट्रैक कर रहे हैं.... कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस में इस केस की कहानी पर रिसर्च शुरू कर दी है.... फिलहाल आमिर खान ने किसी तरह की ऑफिशियल कनफर्मेशन नहीं दी है .... लेकिन उनके रियल-लाइफ क्राइम , सोशल ड्रामा और थ्रिलर कैटेगरी में गहरी रुझान के चलते उम्मीद की जा रही है कि .. वे इस सनसनीखेज हत्याकांड को बड़े पर्दे पर पेश कर सकते हैं .....
Dakhal News
बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर चर्चा में है और इस बार वजह हैं परेश रावल, जो अपने आइकॉनिक किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे के साथ फिल्म में वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी से न सिर्फ फैंस, बल्कि निर्माता भी बेहद खुश हैं। कुछ महीने पहले खबर आई थी कि परेश रावल इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं, जिससे प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा था। इसी दौरान अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का मामला भी दर्ज किया था, जिससे विवाद और गहरा गया। हालांकि, अब हालात सामान्य हो गए हैं और परेश रावल फिर से ‘हेरा फेरी-3’ का हिस्सा बन गए हैं। इस पूरी उथल-पुथल पर अभिनेता ने खुलकर बात की है। सुनील शेट्टी ने दिए इंटरव्यू में इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिससे साफ हो गया है कि बाबूराव, राजू और श्याम की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है। फिलहाल सुनील शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ 'द हंटर-2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच जब उनसे 'हेरा फेरी-3' में परेश रावल की वापसी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने एक अहम बात शेयर की। सुनील ने कहा, "परेश जी और अक्षय के बीच सुलह हो पाना इसलिए संभव हुआ क्योंकि दोनों एक-दूसरे का बेहद सम्मान करते हैं। परेश जी अक्षय का आदर करते हैं और अक्षय भी परेश जी को उतनी ही इज्जत देते हैं।" उनके इस बयान से यह साफ हो गया है कि निजी मतभेदों को पीछे छोड़कर दोनों दिग्गज कलाकार एक बार फिर साथ काम करने को तैयार हैं, और दर्शक एक बार फिर बाबू भैया, श्याम और राजू की कॉमिक तिकड़ी का मजा ले पाएंगे। सुनील शेट्टी ने परेश रावल और अक्षय कुमार की दोस्ती पर एक भावुक किस्सा शेयर करते हुए कहा, "परेश जी ने कभी अक्षय के खिलाफ कुछ नहीं कहा। जब एक पत्रकार ने परेश जी को लेकर कुछ गलत बोलने की कोशिश की, तो अक्षय ने उसे तुरंत टोक दिया और कहा, 'ऐसी भाषा का इस्तेमाल मत करो।' उस दिन हमें समझ में आया कि इन दोनों की दोस्ती कितनी सच्ची और गहरी है। इसमें किसी तीसरे के लिए कोई जगह नहीं।" इसके साथ ही सुनील ने यह भी बताया कि इस सुलह में अहमद खान और साजिद नाडियाडवाला ने बड़ी भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने मिलकर गलतफहमियों को दूर किया और दोनों पक्षों को फिर से करीब लाकर 'हेरा फेरी-3' के लिए रास्ता साफ किया। अब उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म एक बार फिर उसी पुरानी कॉमिक जादू को दोहराएगी, जिसका इंतजार दर्शक सालों से कर रहे हैं। निर्माताओं की योजना है कि 'हेरा फेरी-3' को साल 2026 में रिलीज किया जाए। यह फिल्म 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइज़ी का तीसरा भाग है, जिसे भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और लोकप्रिय कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। खास बात यह है कि परेश रावल एक बार फिर बाबूराव गणपतराव आप्टे के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस वापसी ने फिल्म के प्रति उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।
Dakhal News
रवि किशन इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। दमदार अभिनय और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले रवि ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक जबरदस्त भूमिका निभाई, जिसमें पहली बार ये दोनों सितारे सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आए। अब यह धमाकेदार जोड़ी जल्द ही फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में दोबारा साथ नजर आने वाली है। इस फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पहली बार एक सरदार के किरदार में नजर आएंगे। अपने खास ह्यूमर, कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त एनर्जी के साथ रवि इस बार दर्शकों को हंसाने और लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैन्स के लिए यह जोड़ी एक बार फिर एंटरटेनमेंट का डबल डोज़ लेकर आ रही है। अब अजय देवगन और रवि किशन की जोड़ी 'धमाल 4' के साथ एक नई ऊंचाई पर पहुंचने वाली है। फिल्म की घोषणा होते ही प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों सितारे इस बार एक साथ नजर आएंगे, 'धमाल 4' एक ऐसी फिल्म होने जा रही है, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देने वाला सफर देने का वादा करती है। हाल ही में अजय देवगन और रवि किशन एक शो में एक साथ नजर आए, जहां दोनों ने अपनी तीसरी ऑन-स्क्रीन साझेदारी की पुष्टि की। अपने जबरदस्त देसी अंदाज़, चुटीले संवादों और उभरते हास्य के लिए मशहूर रवि किशन, 'धमाल' की टीम में एक नया तड़का लगाने वाले हैं। रवि किशन और अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी दमदार है, उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी उतनी ही खास और गहरी है। जब ये दो सितारे एक साथ आते हैं, तो मनोरंजन का स्तर अपने चरम पर पहुंच जाता है। पहले 'सिंघम अगेन', फिर 'सन ऑफ सरदार 2', और अब 'धमाल 4' इन तीनों फिल्मों में इस शानदार जोड़ी की मौजूदगी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।
Dakhal News
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 18 जुलाई को रिलीज़ हुई इस फिल्म से अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। वहीं, फिल्म में अनीत पड्डा ने भी बतौर लीड एक्ट्रेस अपना पहला कदम रखा है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से भरपूर सराहना मिल रही है। 'सैयारा' ने सिर्फ दो दिनों में ही अपनी लागत निकाल ली है और अब तीसरे दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त छलांग लगाई है। कहानी, म्यूजिक और नए चेहरों की फ्रेशनेस के चलते फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, और यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में 'सैयारा' एक बड़ी हिट साबित हो सकती है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'सैयारा' ने रिलीज के तीसरे दिन पहले रविवार को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 37 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये की मजबूत शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसने 25 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। अब तक फिल्म की कुल कमाई 83 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो इसकी लागत से कहीं ज्यादा है। गौरतलब है कि 'सैयारा' को बनाने में महज 45 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ऐसे में फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में ही दोगुनी कमाई कर ली है। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिल रहा है, बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट बनने की ओर भी बढ़ रही है। मोहित सूरी ने एक बार फिर अपनी अनोखी प्रेम कहानी से युवाओं के दिलों को छू लिया है। दर्शकों का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए एक बार फिर 'आशिकी 2' वाला जादू बड़े पर्दे पर लौटा दिया है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। दोनों की जोड़ी को न सिर्फ सराहा जा रहा है, बल्कि लोग उनके किरदारों से भावनात्मक रूप से जुड़ भी रहे हैं। फिल्म में अहान ने 'कृष' और अनीत ने 'वाणी' का किरदार निभाया है, जो दर्शकों के दिलों में जगह बना चुके हैं। साथ ही, फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ यानी लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया का जबरदस्त फायदा मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई में लगातार उछाल देखा जा रहा है।
Dakhal News
दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट आर्टिस्ट एस. एम. राजू का रविवार, 13 जुलाई को एक खतरनाक स्टंट करते समय निधन हो गया। यह हादसा एक तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ, जहां बेहद जोखिम भरे सीन को अंजाम देते वक्त उनकी जान चली गई। राजू के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों और फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। इस घटना के बाद बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने एक अहम कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ने सेट पर स्टंट सिक्योरिटी को लेकर सख्त नियम लागू करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी एक्शन सीन से पहले स्टंट टीम की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। इस फैसले को फिल्म इंडस्ट्री के लिए अहम और जिम्मेदार पहल माना जा रहा है। जो कलाकार पर्दे पर धमाकेदार एक्शन करते हैं, वे अक्सर अपनी जान को खतरे में डालते हैं। हालांकि, ऐसे स्टंट आर्टिस्टों को ना तो पर्याप्त शोहरत मिलती है और ना ही उतनी बड़ी कमाई। यही कारण है कि अक्षय कुमार इस मुद्दे को लेकर हमेशा सजग और संवेदनशील रहे हैं। अब एक बार फिर अक्षय कुमार ने इन मेहनती और बहादुर कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने भारत के करीब 700 स्टंटमैन और स्टंटवुमन के लिए बीमा कवर की व्यवस्था की है। यह बीमा इन कलाकारों को किसी दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा। अक्षय कुमार के इस कदम की फिल्म इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वे सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक सच्चे 'हीरो' हैं। मशहूर स्टंट प्रोफेशनल विक्रम सिंह दहिया ने अक्षय कुमार की सराहनीय पहल को लेकर जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया, "अक्षय की पहल के चलते अब करीब 650 से 700 स्टंटमैन और एक्शन क्रू सदस्य बीमा कवर के दायरे में आ चुके हैं।" इस बीमा योजना के तहत, 5 से 5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। खास बात यह है कि चाहे चोट सेट पर लगे या सेट से बाहर, यह पॉलिसी इलाज का खर्च उठाएगी। यह उन स्टंट कलाकारों के लिए एक बड़ी राहत है, जो हर दिन जान जोखिम में डालकर काम करते हैं। जान गंवाने वाले एस. एम. राजू तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी स्टंट आर्टिस्ट थे। वे वर्षों से कई बड़ी फिल्मों में काम कर चुके थे। उनके निधन ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है और ऐसे में अक्षय कुमार की यह पहल एक जरूरी और समयानुकूल कदम मानी जा रही है। स्टंटमैन राजू उर्फ मोहनराज एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान एसयूवी कार चला रहे थे। सीन के मुताबिक उन्हें एक रैंप पर चढ़ना था, लेकिन इस दौरान कार असंतुलित हो गई और पलटकर नीचे गिर गई। गिरते ही कार का अगला हिस्सा ज़मीन से जोरदार टकराया। इस भयावह हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि राजू को कार से बाहर निकाला जा रहा है। अफसोस की बात यह है कि यह हादसा इतना भयानक था कि राजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके साथियों को गहरे शोक में डुबो दिया है।
Dakhal News
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी के घर किलकारी गूंजी है। फैंस की फेवरेट जोड़ी अब माता-पिता बन चुकी है। कियारा ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है, जिससे उनके घर में खुशियों की बहार छा गई है। मां और बेटी को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और सिद्धार्थ उन्हें लेकर घर पहुंच चुके हैं। इस खास मौके पर पैपराज़ी ने नए माता-पिता को अपने कमरे में कैद कर लिया। सिद्धार्थ के चेहरे पर जहां पितृत्व की खुशी साफ झलक रही थी, वहीं कियारा अपनी बेटी को गोद में लिए बेहद सुकून में नजर आईं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा अडवाणी अपनी नन्ही परी के साथ अस्पताल से घर लौट आए हैं। जैसे ही उनकी कार अस्पताल से बाहर निकली, पैपराज़ी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और बच्ची की एक झलक पाने की होड़ मच गई, लेकिन काले शीशों वाली कार के कारण किसी की झलक नहीं मिल सकी। कपल ने मीडिया से निवेदन भी किया कि उनकी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और फिलहाल तस्वीरें न ली जाएं। इस वजह से फैंस को अभी उस नन्ही मेहमान की पहली झलक के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा, जिससे उनमें हल्की मायूसी भी देखने को मिली। कियारा के मां बनने की खुशी के बाद फिल्म इंडस्ट्री से बधाइयों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर कोई इस नई शुरुआत के लिए सिद्धार्थ और कियारा को शुभकामनाएं दे रहा है। दिलचस्प बात ये रही कि सोशल मीडिया पर एक अनोखा ट्रेंड देखने को मिला, लोगों ने नोटिस किया कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले तीनों कलाकारों, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और वरुण धवन की जिंदगी में अब बेटियां आ चुकी हैं। इसी के चलते फैन्स ने मज़ाक में कहा, "स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर अब बन गए हैं डैड्स ऑफ डॉटर्स!"
Dakhal News
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक और अभिनेता राकेश रोशन की तबीयत अचानक बिगड़ने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 16 जुलाई को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की सलाह दी, जो सफलतापूर्वक की गई। फिलहाल राकेश रोशन की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनके अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश रोशन की तबीयत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। कुछ समय आईसीयू में निगरानी में रखने के बाद उन्हें अब जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी बेटी सुनैना रोशन ने पिता की सेहत को लेकर जानकारी शेयर करते हुए कहा, "पिताजी अब बिल्कुल ठीक हैं। कुछ जरूरी ब्लड टेस्ट किए गए थे, जिनकी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।" इस मुश्किल वक्त में राकेश रोशन का पूरा परिवार उनके साथ मौजूद है। बेटे ऋतिक रोशन, बेटी सुनैना और ऋतिक की करीबी दोस्त सबा आजाद भी लगातार अस्पताल में मौजूद रहे और उनका ध्यान रख रहे हैं। राकेश रोशन को पहले कैंसर हुआ था, लेकिन उन्होंने सफलतापूर्वक उस पर विजय प्राप्त की और ठीक हो गए। राकेश रोशन इस उम्र में भी बिल्कुल फिट और स्वस्थ हैं। राकेश के बेटे और अभिनेताहृथिक रोशन फिलहाल, वह अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालाँकि, इस सारी हलचल के बीच, ऋतिक अपने पिता की सेहत पर भी नज़र बनाए हुए हैं। फ़िलहाल, राकेश रोशन की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राकेश के ठीक होते ही, वह जल्द ही 'कृष 4' की तैयारी शुरू कर देंगे। राकेश रोशन पहले कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देकर एक मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने न केवल बीमारी को हराया, बल्कि इस उम्र में भी खुद को फिट और एक्टिव बनाए रखा है। वर्तमान में उनके बेटे और अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म 'वॉर 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद से वे लगातार उनकी सेहत पर नज़र बनाए हुए हैं और अस्पताल में परिवार के साथ मौजूद हैं। फिलहाल, राकेश रोशन की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज ले रहे हैं। फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। जैसे ही उनकी तबीयत पूरी तरह ठीक होगी। राकेश रोशन एक बार फिर काम पर लौटने के लिए तैयार हैं और लंबे समय से प्रतीक्षित फिल्म 'कृष 4' की तैयारियों में जुट जाएंगे।
Dakhal News
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने करियर में कई प्रभावशाली किरदार निभाए हैं। कभी चुलबुली 'गीत' बनकर तो कभी गंभीर भूमिकाओं में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता है। मां बनने के बाद भी उनके करियर की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी, बल्कि उन्हें और भी चुनौतीपूर्ण और विविध भूमिकाएं मिल रही हैं। अब खबर है कि करीना एक नई फिल्म में भूतनी की भूमिका में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में वह खुद से करीब 20 साल छोटे हीरो संग रोमांस करती भी दिखेंगी। करीना कपूर इस वक्त 44 साल की हैं और एक बार फिर वह एक दिलचस्प भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सह-लेखक हुसैन दलाल की आगामी फिल्म में करीना मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वह एक भूतनी के किरदार में दिखाई देंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनका रोमांस उनसे काफी छोटे करीब 20 साल के एक युवा अभिनेता के साथ दिखाया जाएगा। यह फिल्म एक डरावनी, लेकिन ताजगी से भरपूर प्रेम कहानी होगी, जो भूतिया माहौल में भी एक अनोखी दुनिया रचने की कोशिश करेगी। मेकर्स का मानना है कि करीना इस रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं और वह इस किरदार में एक नया अंदाज़ लेकर आएंगी। फिल्म के बाकी कलाकारों के नाम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है और आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि हिंदी सिनेमा में अक्सर बड़े उम्र के हीरो को यंग हीरोइनों के साथ देखा गया है, लेकिन अब यह ट्रेंड उलटता नज़र आ रहा है और करीना इस बदलाव का नेतृत्व करती दिखेंगी। हुसैन दलाल ने अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1' के संवाद लिखे थे। इसके अलावा उन्होंने 'मार्गरेट विद द स्ट्रॉ', '2 स्टेट्स', 'ये जवानी है दीवानी' और 'शेमलेस' जैसी कई चर्चित फिल्मों में भी संवाद और लेखन का योगदान दिया है। हुसैन अपने संवेदनशील लेखन और गहराई से भरे संवादों के लिए जाने जाते हैं, जो उनकी फिल्मों को एक खास पहचान देते हैं।
Dakhal News
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'तन्वी: द ग्रेट' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने अपने निजी जीवन को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी किरण खेर के साथ उनका रिश्ता बेहद खास है, लेकिन एक बात है जो उन्हें अब भी खलती है, वह है उनका खुद का बच्चा न होना। अनुपम की यह बात उनके प्रशंसकों को भी भावुक कर गई। अनुपम खेर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी शादी और जीवन के अनुभवों को लेकर बेहद ईमानदारी से बात की। उन्होंने कहा, "मैंने इस हकीकत को कबूल कर लिया है कि जिंदगी में असफलताएं आना तय है और खुद को बेहतर बनाने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा नहीं है कि मेरी शादी परियों की कहानी जैसी है। हर रिश्ते में थकान आती है। एक वक्त ऐसा आता है जब वह जज़्बा, वह जुनून कुछ कम हो जाता है, लेकिन जो यादें होती हैं, वे हमेशा बनी रहती हैं। रिश्ते को बचाने और संवारने का जो जज़्बा होता है, वही सबसे ज़रूरी होता है और यही हमारी शादी की खूबसूरती है।" पत्नी किरण खेर के साथ रिश्ते पर की बात अनुपम खेर ने अपने एक इंटरव्यू में बेहद भावुक अंदाज़ में अपनी पत्नी किरण खेर के साथ रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मैंने उन्हें कई बार तकलीफ पहुंचाई है, लेकिन मैंने जो चीज हमेशा ज़िंदा रखी है, वो है उनके लिए मेरा सम्मान, मेरी संवेदनशीलता और मेरी भावनाएं।" जब उनसे पूछा गया कि क्या शादीशुदा ज़िंदगी के लिए दो लोगों का एक-दूसरे के अनुकूल होना ज़रूरी है, तो अनुपम बोले, "आप बताइए, आपके माता-पिता कितने सालों से साथ हैं? क्या उन्होंने एक-दूसरे में अनुकूलता ढूंढी थी? मुझे तो लोगों को वैसे ही अपनाना अच्छा लगता है, जैसे वो असल में हैं।" उनकी ये बातें इस बात की गवाही देती हैं कि किसी भी रिश्ते की नींव स्वीकृति, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव पर टिकी होती है, न कि केवल परफेक्ट मेल की तलाश पर। अनुपम खेर ने अपनी जिंदगी के एक अहम पहलू पर दिल छू लेने वाली बात शेयर की। उन्होंने कहा, "मुझे इस बात का अफसोस है कि मैंने अपनी आंखों के सामने कभी किसी बच्चे को बड़ा होते नहीं देखा। पहले तो इस बात का एहसास नहीं हुआ, लेकिन जब मैं 60 साल का हुआ, तब जाकर मुझे अपने बच्चे की कमी गहराई से महसूस होने लगी। बचपन से ही मुझे बच्चों से बेहद लगाव रहा है। अगर मैं कहूं कि मुझे अपने बच्चे की कमी नहीं खलती, तो ये झूठ होगा।" उनकी इन भावनाओं ने यह साबित कर दिया कि सफलता और शोहरत के बावजूद कुछ खालीपन ऐसा होता है, जिसे समय भी पूरी तरह भर नहीं पाता। अनुपम खेर की निजी ज़िंदगी में दो शादियों का सफर उनकी पहली शादी 1979 में अभिनेत्री मधुमालती कपूर से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और कुछ वर्षों बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद 1985 में अनुपम ने किरण खेर से शादी की। किरण की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी, जिनसे उन्हें एक बेटा सिकंदर है। किरण और अनुपम ने मिलकर एक खुशहाल जीवन बिताने की कोशिश की और माता-पिता बनने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए। हालांकि, कई कोशिशों के बावजूद वे अपने खुद के संतान का सुख नहीं पा सके। फिर भी दोनों ने एक-दूसरे का साथ मजबूती से निभाया और सिकंदर को प्यार और परवरिश दी।
Dakhal News
कबीर खान के निर्देशन में बनी 'बजरंगी भाईजान' बॉलीवुड की सबसे दिल को छू लेने वाली फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में सलमान खान ने एक भावुक और सच्चे इंसान का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उनके साथ करीना कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और छोटी सी मुन्नी बनीं हर्षाली मल्होत्रा ने भी शानदार अभिनय किया था। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब 'बजरंगी भाईजा' के 10 साल पूरे होने पर निर्देशक कबीर खान ने फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी और यादगार तस्वीरें शेयर की हैं। कबीर खान ने 'बजरंगी भाईजान' की 10वीं वर्षगांठ पर फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सलमान खान समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कबीर ने एक भावुक नोट भी लिखा, जिससे उनके इस प्रोजेक्ट से जुड़ाव साफ झलकता है। उन्होंने लिखा, "हैप्पी बजरंगी डे!, यकीन करना मुश्किल है कि 'बजरंगी भाईजान' को दर्शकों के दिलों में बसे हुए 10 साल हो चुके हैं। पिछले एक दशक में इस फिल्म को दुनियाभर से जो प्यार, अपनापन और तारीफें मिली हैं, वो मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला और सम्मानजनक अनुभव रहा है। यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं थी, बल्कि एक भावना थी जो सरहदों से परे जाकर दिलों को जोड़ने का जरिया बनी।" उनका यह नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस मौके पर फिल्म से जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, "हमने एक ऐसी कहानी सुनाने की कोशिश की थी, जो प्यार और उम्मीद पर आधारित हो, उस दुनिया में, जो कई बार इन भावनाओं को भूल जाती है। आज भी जब लोग मुझसे मिलते हैं और बताते हैं कि ये फिल्म उन्हें हर बार हंसाती भी है और रुलाती भी, तो मेरे लिए वो सबसे बड़ा इनाम होता है। 'बजरंगी भाईजान' सिर्फ एक मनोरंजन नहीं था, वह उन जख्मों पर एक मरहम जैसा था, जिन्हें हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं।" कबीर खान की ये भावनाएं एक बार फिर याद दिलाती हैं कि सिनेमा का असली जादू सिर्फ कहानियों में नहीं, बल्कि उनके असर में होता है, जो दिलों को छू जाए और यादों में हमेशा जिंदा रहे। 'बजरंगी भाईजान' एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली कहानी थी, जिसमें हर्षाली मल्होत्रा ने मुन्नी नाम की एक छोटी बच्ची का किरदार निभाया था, जो बोल नहीं सकती। फिल्म की शुरुआत में वह अपनी मां से भारत में एक रेलवे स्टेशन पर बिछड़ जाती है। इसके बाद कहानी में एंट्री होती है सलमान खान द्वारा निभाए गए भोले-भाले लेकिन जज़्बाती 'पवन' की, जो उस मासूम बच्ची को उसके घर, पाकिस्तान, तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाता है। यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि सरहद पार इंसानियत, प्यार और विश्वास का प्रतीक बन जाता है। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये था और इसने दुनियाभर में लगभग 918 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। आज भी यह फिल्म उतनी ही असरदार है और दर्शकों के दिलों में बसती है। 'बजरंगी भाईजान' को आप ओटीटी प्लेटफार्म जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं।
Dakhal News
सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दर्शकों का रुझान उतना मजबूत नजर नहीं आया। 4 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में अब मेकर्स ने दर्शकों को एक खास ऑफर देकर फिर से थिएटर की ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। 'मेट्रो... इन दिनों' अब सिर्फ 99 रुपये में बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। यह खास ऑफर सीमित अवधि के लिए है, जो फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर 'मेट्रो... इन दिनों' का नया पोस्टर शेयर करते हुए एक खास ऑफर का ऐलान किया है। पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा, "ब्लॉकबस्टर अनुभव, किफायती डील, 'मेट्रो... इन दिनों' अब सिर्फ 99 में देखें!" हालांकि, यह स्पेशल ऑफर केवल 15 जुलाई के लिए ही वैध है। यानी दर्शकों को इस दिन बेहद कम कीमत में फिल्म थिएटर में देखने का शानदार मौका मिलेगा। फिल्म में अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अली फजल जैसे दिग्गज कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। बॉक्स ऑफिस पर अब तक 'मेट्रो... इन दिनों' ने भारत में 39.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक मोहित सूरी एक बार फिर रोमांटिक फिल्म लेकर दर्शकों के सामने हाज़िर होने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री अनीत पड्डा के साथ बनी है। यह नई जोड़ी दर्शकों के लिए ताजगी भरी साबित हो सकती है। अब फिल्म 'सैयारा' की रिलीज़ रणनीति से पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 'सैयारा' की रिलीज़ को लेकर निर्माताओं ने कुछ खास रणनीतिक फैसले लिए हैं। उन्होंने सभी सिनेमाघरों को एक आवश्यकताओं एक सूची भेजी है, जिसमें कुछ ज़रूरी शर्तों का ज़िक्र किया गया है। निर्माताओं ने साफ कहा है कि 18 जुलाई को फिल्म का कोई भी शो सुबह 9:30 बजे से पहले शुरू नहीं होगा। इसके अलावा, रिलीज़ के पहले दिन यानी 18 जुलाई को किसी भी सिनेमा हॉल में 'सैयारा' के अधिकतम 6 शो ही चलाए जा सकेंगे। हालांकि यह पाबंदियां सिर्फ पहले दिन के लिए लागू होंगी। 19 जुलाई से सिनेमाघर इस फिल्म के जितने चाहें उतने शो चला सकेंगे। यह कदम शायद दर्शकों की दिलचस्पी को बनाए रखने और फिल्म की ओपनिंग को खास बनाने के लिए उठाया गया है। युवाओं को सिनेमाघरों तक लुभाने के लिए यशराज फिल्म्स ने फिल्म 'सैयारा' के लिए दो खास मार्केटिंग रणनीतियां तैयार की हैं। पहली स्कीम के तहत, अगर दर्शक बुकमायशो पर टिकट बुक करते समय 'SAIYAARA' कोड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें दो या उससे ज्यादा टिकटों पर 50% की छूट मिलेगी। हालांकि, यह छूट अधिकतम 200 रुपये तक सीमित होगी। दूसरी योजना के तहत, यश राज फिल्म्स ने सिनेमाघरों से अनुरोध किया है कि सुबह 9:30 बजे वाले पहले शो की टिकट कीमतें कॉलेज छात्रों के लिए 'स्पेशल प्राइस' पर तय की जाएं, ताकि युवा दर्शक बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंचें। इन योजनाओं के ज़रिए 'सैयारा' की ओपनिंग को दमदार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है।
Dakhal News
अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक संजय लीला भंसाली के बीच अनबन की खबरों ने इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में हलचल सी है। रणवीर और भंसाली की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे सफल और पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, बल्कि क्रिटिक्स और अवॉर्ड शोज़ में भी खूब तारीफें बटोरीं। हालांकि, अब इस जोड़ी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में इनके रिश्ते को लेकर कई हैरान करने वाले दावे किए गए हैं, जिससे फैन्स हैरान हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच मतभेद तब शुरू हुए जब भंसाली ने अपनी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' के लिए रणवीर को कास्ट नहीं किया। पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में रणवीर लीड रोल निभाएंगे, लेकिन जब ऑफिशियल कास्ट की घोषणा हुई तो फैन्स हैरान रह गए। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस फैसले से रणवीर आहत हुए, जिससे उनके और भंसाली के रिश्तों में दूरी आ गई है। रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच इस टकराव की वजह बनी है भंसाली की अगली फिल्म 'लव एंड वॉर', जिसमें रणवीर को लीड रोल नहीं मिला। पहले चर्चा थी कि इस बड़े प्रोजेक्ट में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे, लेकिन बाद में फिल्म के लिए रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को कास्ट कर लिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर को फिल्म में एक सपोर्टिंग रोल ऑफर किया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। बाद में वही किरदार विक्की कौशल को दे दिया गया। हालांकि, इस पूरे विवाद पर रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Dakhal News
काफी वक्त से दर्शक बेसब्री से मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज़ 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार कहानी और भी दिलचस्प होने जा रही है, क्योंकि सीजन-3 में जयदीप अहलावत और निमरत कौर की एंट्री हो चुकी है, जिससे उत्साह और भी बढ़ गया है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने 'द फैमिली मैन-3' का पहला वीडियो टीज़र रिलीज़ किया था, जिसमें मनोज बाजपेयी समेत कई प्रमुख किरदारों की झलक देखने को मिली थी। अब खुद मनोज बाजपेयी ने बताया है कि यह सीरीज कब तक दर्शकों के सामने आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया है कि 'द फैमिली मैन-3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ इस साल अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले हफ्ते में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है। मनोज ने कहा, "शूटिंग खत्म हो गई है। जब हमने इस सफर की शुरुआत की थी, तब अंदाज़ा नहीं था कि 'द फैमिली मैन' को इतना ज़बरदस्त प्यार मिलेगा। क्या यह मेरा सबसे लोकप्रिय काम है? मैं कहूंगा, हां, बिल्कुल।" मनोज बाजपेयी ने आगे कहा, "फिलहाल मैं इतना ही कहूंगा कि अगर आपको 'द फैमिली मैन' के पहले और दूसरे सीजन पसंद आए हैं, तो तीसरा सीजन आपको बिल्कुल भी निराश नहीं करेगा। इस बार सीरीज की जान जयदीप अहलावत हैं। मैं हमेशा से ऐसे कलाकारों के साथ काम करना चाहता था।" 'द फैमिली मैन-3' में एक बार फिर प्रियामणि और शारिब हाशमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज़ का निर्माण राज और डीके की मशहूर जोड़ी ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत किया है, जो इससे पहले भी शो को बड़ी सफलता दिला चुके हैं।
Dakhal News
चेन्नई । तमिल सिनेमा ने एक महान हस्ती को खो दिया है। दिग्गज अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का 87 वर्ष की उम्र में सोमवार को बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित उनके निवास पर उम्र से संबंधित बीमारियों के कारण निधन हो गया। सात जनवरी 1938 को बेंगलुरु में जन्मी सरोजा देवी दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग, विशेष रूप से तमिल और कन्नड़ सिनेमा में एक जाना-माना नाम थीं। छह दशकों से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने लाखों प्रशंसकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। सरोजा देवी ने अपने करियर में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्में की थीं। वह तमिल सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री थीं, जिन्होंने नडोडी मन्नन (1958), थाई सोल्लई थट्टाधे और एंगा वीट्टू पिल्लई जैसी उल्लेखनीय फिल्मों में काम किया। उन्होंने एम.जी. रामचंद्रन के साथ लगातार 26 हिट फिल्में दीं। उन्होंने कम उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से जल्दी ही प्रसिद्धि हासिल की। उन्होंने कई प्रतिष्ठित फिल्मों में काम किया और अपने समय के दिग्गज अभिनेताओं के साथ जोड़ी बनाई। उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें व्यापक प्रशंसा दिलाई और वह अपने युग की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। अपने शानदार करियर के दौरान सरोजा देवी ने सिनेमा में अपने योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए, जिनमें 1969 में पद्म श्री, 1992 में पद्म भूषण और बैंगलोर विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट उपाधि शामिल हैं। उनकी विरासत आज भी उभरते हुए अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को प्रेरित करती है और उनकी फिल्में आज भी सराही जाती हैं। उनके निधन की खबर ने फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ा दी है। प्रशंसक, सहकर्मी और शुभचिंतक उनके उल्लेखनीय जीवन और करियर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाली महान अभिनेत्री सरोजा देवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'
Dakhal News
1990 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता दीपक तिजोरी ने अपने दमदार अभिनय और स्टाइल से बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाई। उन्हें पहली बार महेश भट्ट की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' के ज़रिए सिनेमा में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'सड़क', 'जो जीता वही सिकंदर' और कई यादगार फिल्मों में काम किया, जिससे वे दर्शकों के बीच खासे पसंद किए जाने लगे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीपक तिजोरी ने अपने 35 साल लंबे फिल्मी करियर के उतार-चढ़ावों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा, किन चुनौतियों का सामना किया और किस तरह दर्शकों का प्यार उन्हें लगातार मिलता रहा। दीपक ने कहा कि भले ही वक्त बदला हो, लेकिन उनके अंदर अभिनय को लेकर जुनून अब भी पहले जैसा ही है। दीपक तिजोरी को भले ही फिल्म 'आशिकी' से बड़ा ब्रेक मिला हो, लेकिन उस सफलता के पीछे एक अनकही कहानी भी छिपी है। जिसमें संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल झलकती है। हाल ही में बातचीत में दीपक ने खुलासा किया कि 'आशिकी' की रिलीज़ के समय उन्हें उस तरह की पहचान नहीं मिल पाई थी, जिसकी वे हकदार थे। उन्होंने बताया, "'आशिकी' में मैंने काफी मेहनत की थी, लेकिन प्रचार और पोस्टर में सिर्फ मुख्य जोड़ी, राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को ही जगह दी गई। मुझे ये बात खल गई, इसलिए मैं महेश भट्ट साहब के पास गया और कहा, 'भट्ट साहब, मुझे भी पोस्टर में रख लीजिए।' उन्होंने सहानुभूति दिखाते हुए कहा, 'बेटा, मैं तुम्हारे साथ हूं।' लेकिन निर्माता नहीं माने।" दीपक आगे बताते हैं कि जब उन्होंने मुकेश भट्ट से बात की, तो उन्हें जवाब मिला, "टी-सीरीज़ तुम्हारे लिए पैसे नहीं देता, मैं कुछ नहीं कर सकता।" तब दीपक ने खुद आगे बढ़कर फैसला लिया, "मैंने अपनी जेब से दस हजार खर्च किए ताकि मेरा पोस्टर बन सके और मैं भी उस प्रचार का हिस्सा बनूं। मैंने ऐसा दौर भी देखा है," उन्होंने भावुक होकर कहा। इस किस्से से साफ झलकता है कि दीपक तिजोरी ने केवल अभिनय से नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और जुनून से भी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। दीपक ने अक्षय के साथ फिल्म 'खिलाड़ी' में काम किया था। दीपक तिजोरी 1993 में बॉलीवुड के स्टार बन गए थे और उस दौरान उन्हें अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म के लिए अप्रोच किया गया था। दीपक ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "यह सच है। उस समय मेरी फिल्में सफल हो रही थीं और अक्षय कुमार ने खुद को अभी तक पूरी तरह से स्थापित नहीं किया था। मैं उस वक्त अक्षय से कहीं बड़ा स्टार बन चुका था।" दीपक ने आगे बताया कि उस फिल्म के निर्माता ने उन्हें और अक्षय को बराबरी का प्रमोशन दिया। निर्माता ने किसी भी तरह से मुझे कम नहीं आंका। हमें बराबर का प्रमोशन मिला और दोनों को समान महत्व दिया गया। इस दौरान दीपक का करियर ऊंचाई पर था और अक्षय कुमार धीरे-धीरे खुद को स्थापित कर रहे थे।
Dakhal News
बेबाक राय की पहचान रखने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप एक बार फिर इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई पर खुलकर बोले। इस बार उनका निशाना है नेटफ्लिक्स इंडिया, जिसने उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट मैक्सिमम सिटी को बिना कोई ठोस वजह बताए ठप कर दिया। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अनुराग ने खुलासा किया कि वह साल 2004 से सुकेतु मेहता की चर्चित किताब मैक्सिमम सिटी को स्क्रीन पर लाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, "इस प्रोजेक्ट पर मैंने डेढ़ साल से ज्यादा वक्त लगाया। स्क्रिप्ट अपने हाथों से लिखी, पूरे 900 पन्ने। यह सिर्फ एक शो नहीं था बल्कि मेरी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका था।" नेटफ्लिक्स इंडिया पर लगाए गंभीर आरोप अनुराग कश्यप ने अपने हालिया इंटरव्यू में नेटफ्लिक्स इंडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मैक्सिमम सिटी जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर न तो उन्हें कोई प्रतिक्रिया दी गई, न कोई फीडबैक मिला और न ही यह बताया गया कि आखिर इसे बंद क्यों किया गया। कश्यप ने कहा, "इतना तो किया जा सकता था कि सामने आकर कहते, 'नहीं बन रहा', या 'कोई दिक्कत है, सुलझा सकते हैं?' लेकिन उन्होंने एक शब्द तक नहीं कहा। मेरे लिए ये सिर्फ एक अधूरा प्रोजेक्ट नहीं बल्कि मेरी ज़िंदगी की सबसे बड़ी हार्टब्रेक है।" असली क्रिएटिविटी को किया जाता है नजरअंदाज़ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेटफ्लिक्स इंडिया को भारतीय दर्शकों की समझ नहीं है। उनके अनुसार, "ये लोग वही कर रहे हैं जो कभी टीवी करता था, लेकिन अब पैसे लेकर। यहां कंटेंट का चयन एल्गोरिदम से होता है, न कहानी देखी जाती है, न किसी क्रिएटिव विजन को महत्व मिलता है। जो शो वाकई दमदार होते हैं, उन्हें प्रमोट तक नहीं किया जाता।" अनुराग ने उदाहरण भी दिए, उन्होंने कहा कि 'कोहरा' और 'ट्रायल बाय फायर' जैसे शोज़ नेटफ्लिक्स ने केवल खरीदे थे, बनाए नहीं। उन्होंने कहा, "यहां तक कि 'स्क्विड गेम' भी नेटफ्लिक्स का ओरिजिनल प्रोडक्शन नहीं था, सिर्फ अक्विजिशन था। जब उन्होंने खुद दूसरा सीजन बनाया, तो उसका हाल सबने देख ही लिया।" जब उनसे पूछा गया कि क्या मैक्सिमम सिटी को दोबारा ज़िंदा किया जा सकता है, तो कश्यप ने निराशा भरे लहजे में कहा, "मुझे नहीं पता। एक पॉलिसी होती है, जिसे मैं कभी समझ नहीं पाया। अब तो मैं उन प्रोड्यूसर्स से भी कट चुका हूं, क्योंकि मुझे ये तक नहीं पता कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के साथ आखिर किया क्या।"
Dakhal News
राजकुमार राव की 'मालिक' और विक्रांत मैसी की 'आंखों की गुस्ताखियां' एक ही दिन 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं। दोनों फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर हालात कुछ और ही रहे। कमाई के मामले में 'मालिक' ने स्पष्ट बढ़त बनाई, जबकि 'आंखों की गुस्ताखियां' पहले ही दिन कमजोर साबित हुई और दूसरे दिन तक हालात और बिगड़ गए। फिल्म की रफ्तार इतनी धीमी रही कि महज दो दिनों में ही इसकी स्थिति लगभग पटरी से उतर गई। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 'मालिक' ने रिलीज़ के दूसरे दिन अच्छी छलांग लगाई। पहले दिन जहां फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, वहीं दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 5.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस तरह फिल्म ने दो दिनों में कुल 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड की शुरुआत फिल्म के लिए फायदेमंद रही, और अब नजरें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जहां कारोबार में और इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें, 'मालिक' का कुल बजट करीब 54 करोड़ रुपये बताया गया है, ऐसे में फिल्म को हिट की राह पर टिके रहने के लिए आने वाले दिनों में मजबूत कमाई करनी होगी। विक्रांत मैसी और शनाया कपूर स्टारर 'आंखों की गुस्ताखियां' की बॉक्स ऑफिस पर स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़े देख कर यही कहा जा सकता है कि फिल्म सुपरफ्लॉप की राह पर है। पहले दिन महज 30 लाख रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म की दूसरे दिन की रिपोर्ट भी खास उत्साहजनक नहीं रही। दूसरे दिन 'आंखों की गुस्ताखियां' सिर्फ 43 लाख रुपये ही जुटा सकी। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 73 लाख रुपये तक ही पहुंच पाया है, जो एक बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म के लिए बेहद निराशाजनक आंकड़ा है।
Dakhal News
हैदराबाद । वरिष्ठ अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव (83) का रविवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और रविवार तड़के फिल्मनगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कोटा श्रीनिवास राव का जन्म 10 जुलाई, 1942 को कृष्णा जिले के कांकीपाडु में हुआ था। उन्होंने 1968 में रुक्मिणी से विवाह किया था। उनकी दो बेटियाँ और एक बेटा है। कोटा श्रीनिवास राव के पुत्र कोटा प्रसाद का 21 जून, 2010 को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।फ़िल्मी दुनिया में आने से पहले कोटा श्रीनिवास राव भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत थे। उन्होंने तमिल, हिंदी और कन्नड़ फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1978 में ' तेलुगु फिल्म प्रणाम ख़रीदु' से फ़िल्मी दुनिया में अभिनेता के रूप फिल्मी दुनिया में अपनी शुरुआत की। अपने चार दशक के फ़िल्मी सफ़र में उन्होंने कई यादगार भूमिकाएँ निभाई हैं। उन्होंने 750 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है। उन्हें नौ नंदी पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें फ़िल्मों प्रतिघातना (1985), गायम (1993), थीर (1994), लिटिल सोल्जर्स (1996), गणेश (1998), चिन्ना (2000), पेलैना कोथालो (2006), आ प्रवर (2004) और पृथ्वी नारायण (2002) के लिए नंदी पुरस्कार मिले हैं। 2012 में उन्हें फ़िल्म वंदे जगद्गुरुम के लिए SIIMA पुरस्कार मिला। 2015 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।निर्देशक और निर्माता क्रांतिकुमार ने कोटा श्रीनिवास राव को पहले बड़े पर्दे पर पहला मौका दिया। कोटा ने राजनीति में भी कदम रखा था। वे 1999 से 2004 तक विजयवाड़ा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे। कोटा श्रीनिवास राव एक प्रतिष्ठित अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय से खलनायकी को एक नया अर्थ दिया है। कई वर्षों तक रंगमंच अभिनेता के रूप में काम किया। उन्होंने तेलुगु सुपरस्टार कृष्णा, चिरंजीवी, बालकृष्ण, नागार्जुन, वेंकटेश, महेश बाबू, पवन कल्याण, साई धर्म तेज जैसे टॉलीवुड के शीर्ष और युवा नायकों के साथ काम किया। 'अहाना पोल्लानता!', 'प्रति घटना', 'यामुदिकी मोगुडु', 'खैदी नंबर: 786', 'शिवा', 'बोब्बिलिराजा', 'यमलीला', 'संतोषम', 'बोम्मारिलु', 'अथाडु', 'रासु गुर्रम' जैसी कई फिल्मों ने उन्हें अच्छी पहचान दिलाई।
Dakhal News
16 जनवरी की आधी रात को सैफ अली खान के घर में घुसे एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई वार किए थे। इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना पूरे देश को चौंका देने वाली थी और राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दी थी। अब, इस हमले के छह महीने बाद अभिनेता रोनित रॉय ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उस रात सिर्फ सैफ ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी करीना कपूर भी हमलावर के निशाने पर थीं। एक इंटरव्यू में रोनित रॉय ने बताया, "जो हुआ, वो सबको पता है। सैफ उस वक्त अस्पताल में थे। मैंने करीना से बात की और फिर उनके घर गया। वहां जाकर मैंने आसपास के पूरे इलाके का निरीक्षण किया और उन्हें कुछ जरूरी सुरक्षा संबंधित निर्देश भी दिए। दरअसल, हमने ऐसी किसी स्थिति की कल्पना नहीं की थी, इसलिए उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था थोड़ी कमजोर थी। लेकिन यही हमारा काम है, जहां कमी हो, उसे तुरंत दूर करना। अब हम इस पर पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं।" रोनित रॉय ने बताया, "सैफ के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। मीडिया भी बड़ी संख्या में मौजूद थी। लेकिन इससे पहले, जब सैफ अस्पताल में थे और करीना घर लौट रही थीं, तब उनकी कार पर हमला हुआ था। भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया और हल्की टक्कर भी मारी, जिससे वह काफी डर गई थीं। उसी वक्त उन्होंने मुझसे सैफ को सुरक्षित घर लाने के लिए कहा। मैंने पहले उनके घर पर अपनी सिक्योरिटी टीम तैनात की और फिर खुद सैफ को अस्पताल से घर लेकर गया। उस दौरान पुलिस की भी पूरी मौजूदगी थी।" गौरतलब है कि रोनित रॉय न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि एक प्रतिष्ठित निजी सुरक्षा एजेंसी के मालिक भी हैं। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनकी सुरक्षा एजेंसी की सेवाएं लेते हैं। हमले की इस घटना के बाद सैफ अली खान ने भी अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी रोनित रॉय को सौंप दी।
Dakhal News
सोशल मीडिया पर इन दिनों 'दिल पे चलाईं छुरियां' गाना काफ़ी वायरल हो रहा है ... इस गाने को सोनू कलाकार ने अपने अंदाज में गया था ....जो लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है .... राजू की काबिलियत से प्रभावित होकर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने खुद उनसे मुलाकात की और उनके साथ एक वीडियो शूट किया ....इस वीडियो को टी-सीरीज ने शेयर किया है..... इसके अलावा सोनू निगम ने भी अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा,की आप इसे गुनगुना रहे हैं, अब इसे फिर से सुनने के लिए तैयार हो जाइए... इस सोमवार कुछ खास आने वाला है .... इस पोस्ट से साफ है कि दोनों मिलकर इस गाने का नया वर्जन लाने की तैयारी कर रहे है .....
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है..... एक बार फिर अजय देवगन को जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी के रोल में देखा जाएगा ... अजय देवगन की फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी...और इसी दीन उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म सरजमीन,, भी रिलीज होने जा रही है ...... ऐसे में पत्नी से क्लैश को लेकर अजय देवगन ने कहा की उनकी फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होगी और मेरी फिल्म सिनेमा घरों में ..... इसलिए हमारे बीच कोई क्लैश नहीं हो रहा है ....
Dakhal News
फिल्म 'धड़क-2' पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए 'धड़क 2' के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच सनसनी मचा दी है। करीब 3 मिनट लंबे इस ट्रेलर में जाति व्यवस्था की भयावहता को बेहद प्रभावशाली और भावनात्मक ढंग से दिखाया गया है। ट्रेलर न केवल दिल को झकझोरता है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करता है कि क्या सच में आज भी समाज इस सोच से बाहर निकल पाया है? फिल्म 'धड़क 2' का ट्रेलर फिल्म 'धड़क-2' में देखने को मिलता है कि तृप्ति और सिद्धांत एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। कॉलेज में सिद्धांत का मजाक उड़ाया जाता है लेकिन तृप्ति उसका साथ देती है। दोनों में दोस्ती हो जाती है। दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन इस प्यार पर जाति का साया मंडराता है। जैसे ही सिद्धांत और तृप्ति के अंतरजातीय प्रेम संबंध का पता चलता है, दोनों को काफी कुछ सहना पड़ता है। इतना ही नहीं, सिद्धांत के परिवार को भी प्रताड़ना और मारपीट सहनी पड़ती है। ट्रेलर का आखिरी सीन दिल दहला देने वाला है। सिद्धांत को जंजीरों से रेलवे ट्रैक से बांध दिया गया है। इसमें सामने से एक ट्रेन आती हुई दिखाई देती है। 'धड़क-2' रिलीज डेट 'धड़क-2' अगले माह एक अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। धर्मा प्रोडक्शन्स और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म का ट्रेलर कमाल का है और सभी को उम्मीद है कि फिल्म भी अच्छी होगी। तृप्ति और सिद्धांत इस फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'धड़क' मराठी ब्लॉकबस्टर 'सैराट' का रीमेक थी। 'धड़क-2' में सिद्धार्थ और तृप्ति के साथ-साथ कई और लोकप्रिय कलाकार भी नज़र आएंगे।
Dakhal News
आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक है- 'सन ऑफ सरदार 2', जिसकी रिलीज़ का फैंस लंबे समय से इंतज़ार कर रहे थे। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले वह अपनी सुपरहिट फिल्म 'रेड' के सीक्वल 'रेड 2' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त वापसी कर चुके हैं। अब अजय देवगन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। जब अजय देवगन साल 2012 में 'सन ऑफ सरदार' लेकर आए थे तो उन्होंने अपनी दमदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। अब एक बार फिर वह जस्सी रंधावा के किरदार में शानदार वापसी कर चुके हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए 'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर में अजय ने जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ धमाकेदार एक्शन का भी तड़का लगाया है। ट्रेलर देखकर साफ है कि यह सीक्वल पहले भाग से भी ज्यादा धमाल मचाने वाला है। वहीं, मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि यह फिल्म थिएटर्स में कितनी धूम मचाती है।
Dakhal News
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ना सिर्फ अपने दमदार अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह बेहद एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फिटनेस वीडियो, फोटोशूट और खास रेसिपीज़ फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों शिल्पा अपनी अपकमिंग फिल्म 'केडी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, विजय सेतुपति और नोरा फतेही जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। हाल ही में शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त फिल्म 'केडी' के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में पहुंचे। इस कार्यक्रम के दौरान शिल्पा ने मराठी भाषा और संस्कृति को लेकर अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं, जो दर्शकों को काफी पसंद आईं।रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'केडी' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान जब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से मराठी-हिंदी विवाद को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने संयमित प्रतिक्रिया दी। शिल्पा ने पहले मुस्कराते हुए कहा, "इस पर संजय दत्त बेहतर जवाब देंगे।" इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया, "मैं मराठी जानती हूं। आखिर मैं महाराष्ट्र की ही लड़की हूं, लेकिन आज हम यहां अपनी फिल्म 'केडी' के बारे में बात करने के लिए जुटे हैं, इसलिए किसी भी विवादास्पद मुद्दे पर चर्चा करना सही नहीं होगा।" फिल्म को लेकर उत्साहित शिल्पा ने आगे बताया, "हमारी फिल्म कई भाषाओं में रिलीज़ हो रही है। इसलिए हम इसे मराठी में भी रिलीज़ कर सकते हैं।" उनका यह संतुलित और समझदारी भरा जवाब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।शिल्पा शेट्टी करीब 20 साल बाद फिल्म 'केडी' के जरिए कन्नड़ सिनेमा में वापसी कर रही हैं। यह फिल्म बैंगलोर की एक सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है, शिल्पा के लिए यह फिल्म खास है, क्योंकि यह उन्हें एक नई भाषा और दर्शकों के साथ दोबारा जुड़ने का मौका दे रही है। इससे पहले शिल्पा शेट्टी 'सुखी', 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं और उन्होंने उस दौर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम करके अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। 'केडी' के साथ एक बार फिर वह बड़े पर्दे पर अपने फैंस को चौंकाने के लिए तैयार हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज़ खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। 57 साल की उम्र में वह दोबारा पिता बनने वाले हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिन पहले ही अरबाज़ ने यह खुशखबरी साझा की थी कि शूरा मां बनने वाली हैं और वह एक बार फिर पिता बनने के लिए तैयार हैं। इस घोषणा के बाद हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अरबाज़ शूरा का बेहद प्यार और ध्यान से ख्याल रखते नजर आए, जिसे देखकर फैंस का दिल पिघल गया। यह कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है और फैंस उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। अरबाज़ खान और उनकी पत्नी शूरा हाल ही में फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर दोनों ने पैपराज़ी को खुशी-खुशी पोज दिए। स्क्रीनिंग के दौरान अरबाज़, अपनी प्रेग्नेंट पत्नी शूरा का पूरा ख्याल रखते नजर आए। वह शूरा का हाथ थामे उन्हें सहारा देते दिखे और इस दौरान शूरा का बेबी बंप भी साफ नजर आया। कपल की ये केयरिंग केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस खूबसूरत पल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पैपराजी पेज पर शेयर किया है, जिस पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। अरबाज़ खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी की थी, लेकिन करीब दो दशक साथ रहने के बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। इस पूर्व दंपति का एक बेटा है। अरहान, जो अब 22 साल का हो चुका है। इसके बाद अरबाज़ ने 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी रचाई। शूरा के लिए भी यह दूसरी शादी है। अब यह कपल अपने जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहा है, क्योंकि जल्द ही अरबाज़ और शूरा माता-पिता बनने वाले हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड सेलेब्स के लिए लग्ज़री कारें रखना आम बात है, लेकिन इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में अभी भी कुछ ही नाम शामिल हैं। अब इस खास लिस्ट में रणवीर सिंह का नाम भी जुड़ गया है। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया, और इस मौके पर उन्होंने खुद को एक खास तोहफा दिय। रणवीर की नई इलेक्ट्रिक सवारी न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज़ से भी एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक और शानदार नाम जोड़ लिया है, हम्मर ईवी 3X। यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये है। खास बात यह है कि रणवीर इस इलेक्ट्रिक हम्मर को खरीदने वाले पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन गए हैं। रणवीर के पास पहले से ही रेंज रोवर, लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज़ और जगुआर जैसी लग्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं। अब इस दमदार और पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक हम्मर ने उनके कलेक्शन को और भी खास बना दिया है। इस बीच रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'धुरंदर' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म है, जिसमें रणवीर एक ऐसे अनोखे अवतार में नजर आने वाले हैं जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। उनके लुक और अंदाज़ ने टीज़र में ही सबका ध्यान खींच लिया है। फिल्म में रणवीर के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार भी नज़र आएंगे, जो इसे और भी खास बना रहे हैं।
Dakhal News
अभिनेता सलमान खान बीती रात मुंबई में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की जन्मदिन पार्टी में नजर आए। इस मौके पर उनका अंदाज़ कुछ गंभीर और शांत दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कड़े सुरक्षा घेरे के बीच पार्टी में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। उनके चारों ओर बॉडीगार्ड्स की भारी तैनाती थी, जिससे उनकी मौजूदगी का रुतबा साफ झलक रहा था। पार्टी में सलमान ने कुछ फैन्स से भी मुलाकात की, जिनमें एक नन्हा बच्चा भी शामिल था। सलमान का बच्चों के प्रति स्नेह भरा अंदाज़ एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। अपने छोटे फैन को देखकर सलमान खान बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कुछ देर उस बच्चे से बातचीत की और मुस्कुराते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई। हालांकि, जब वहां मौजूद बाकी प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें घेरने लगे, तो सलमान बिना देर किए पार्टी वेन्यू के अंदर चले गए। अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। 'बैटल ऑफ गलवान' 2020 में गलवान घाटी में हुए वास्तविक संघर्ष पर आधारित है, और सलमान फिल्म में भारतीय सेना के बहादुर कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।
Dakhal News
शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क-2' का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यह फिल्म खास इसलिए भी है, क्योंकि इसमें पहली बार तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की नई जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी, जो दर्शकों के लिए एक ताज़ा अनुभव होगा। हाल ही में मेकर्स ने 'धड़क-2' का एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें तृप्ति और सिद्धांत की केमिस्ट्री बेहद प्रभावशाली नजर आ रही है। अब फैंस की नजरें ट्रेलर रिलीज डेट पर टिकी हैं। 'धड़क-2' का ट्रेलर 11 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है, जबकि फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "दो दिल, एक धड़क।" पोस्टर में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। करण जौहर द्वारा निर्मित यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई 'धड़क' का सीक्वल है, जिसके जरिए जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर 110.11 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार प्रदर्शन किया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'धड़क-2' उस कमाई को कैसे आगे बढ़ाती है।
Dakhal News
सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट की कमान निर्देशक अपूर्व लाखिया ने संभाली है, जो न सिर्फ फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं, बल्कि इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। फिल्म की कहानी 2020 में गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान खान भारतीय सेना के वीर कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। सलमान ने अपनी दाढ़ी-मूंछ साफ करवा ली है और बाल भी छोटे कर लिए हैं, जिससे उनका लुक एक सख्त और अनुशासित फौजी जैसा नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वजन भी कम किया है, ताकि किरदार की शारीरिक बनावट के करीब पहुंच सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान इस रोल के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने शराब से दूरी बना ली है और नियमित रूप से वर्कआउट कर रहे हैं, ताकि कर्नल संतोष बाबू की गरिमा और मजबूती को पर्दे पर सही तरीके से उतारा जा सके। रोल की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी डाइट पूरी तरह से हेल्दी और सादा बना ली है। सलमान इन दिनों सिर्फ घर का बना खाना ही खा रहे हैं, जिसमें हरी सब्जियां और लीन प्रोटीन शामिल हैं। उन्होंने सभी रिफाइंड कार्ब्स से दूरी बना ली है और हर दिन सिर्फ एक चम्मच चावल तक सीमित रह गए हैं। 'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी मशहूर किताब 'इंडियाज मोस्ट फीयरलेस-3' के एक अध्याय से प्रेरित है, जिसे शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। इस फिल्म के लिए सलमान की यह समर्पण भावना उनके किरदार को और भी प्रभावशाली बनाने की ओर इशारा करती है।
Dakhal News
नीना गुप्ता बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जो न सिर्फ अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं, बल्कि अपनी बेबाकी और स्पष्ट विचारों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वे अपनी पेशेवर ही नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात करने से नहीं हिचकिचातीं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने अपने जीवन के शुरुआती रिश्तों पर बात करते हुए खुलासा किया कि उन्हें कभी ऐसा सच्चा और गहराई वाला प्यार नहीं मिला, जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है। उनका यह बयान एक बार फिर लोगों को सोचने पर मजबूर कर गया। बातचीत के दौरान नीना गुप्ता ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए कहा, "जो प्यार मैंने फिल्मों में देखा और किताबों में पढ़ा, वैसा मेरी असल जिंदगी में कभी नहीं हुआ। किसी ने मुझे उस तरह से चाहा ही नहीं, तो मैं खुद भी कैसे वैसा प्यार कर पाती? आखिर पहल तो किसी को करनी होती है। मेरे लिए कभी कोई दीवाना नहीं हुआ। हालांकि, एक वक्त ऐसा था जब मैं किसी से बेतहाशा प्यार करने लगी थी। लेकिन वो रिश्ता कभी मुकम्मल नहीं हो सका, क्योंकि वो मुमकिन ही नहीं था।" नीना की यह ईमानदारी एक बार फिर उनकी बेबाक शख्सियत को उजागर करती है। नीना गुप्ता ने बातचीत में आज के रिश्तों की एक गहरी सच्चाई को उजागर करते हुए कहा, "आजकल सबसे बड़ी परेशानी यह है कि लोग अपनी कमजोरियां एक-दूसरे के साथ शेयर कर लेते हैं, जो बाद में किसी बहस या लड़ाई के दौरान सामने आ जाती हैं। इससे न सिर्फ दिल टूटता है, बल्कि आपसी विश्वास भी खत्म हो जाता है। मैं अक्सर अपनी बेटी मसाबा को सलाह देती हूं कि अपनी निजी भावनाएं सिर्फ अपने तक ही सीमित रखे। अपने अतीत की बातें किसी से न करे और पूरी तरह से वर्तमान में जिए।" नीना की यह सोच उनके अनुभवों की झलक देती है और आज की पीढ़ी को रिश्तों को लेकर एक अहम सबक भी देती है। पहले पति और कॉलेज के दिनों की बात इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने अपने पहले पति और कॉलेज के दिनों से जुड़ी एक दिलचस्प याद शेयर की। उन्होंने बताया, "मेरा पहला प्यार एक आईआईटी में पढ़ने वाले लड़के से हुआ था, जिससे मैंने बाद में शादी कर ली। उस वक्त मेरी कॉलेज की कई सहेलियां मुझसे जलती थीं। दरअसल, उनके मां-बाप उन्हें छोटे कपड़े पहनने की इजाज़त नहीं देते थे, जबकि मैं उनके नजरिए से थोड़ी मॉडर्न लड़की थी। वो सभी सलवार-कमीज और चुन्नी पहनने वाली लड़कियां थीं, और मेरा अंदाज़ उन्हें चुभता था। शायद इसलिए वो मुझसे जलती थीं।" नीना का ये किस्सा न सिर्फ उनके पहले प्यार की झलक देता है, बल्कि उस दौर की सामाजिक सोच और लड़कियों के बीच के माइंडसेट को भी बयां करता है। नीना गुप्ता इन दिनों 'पंचायत-4' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर उन्होंने मंजू देवी की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता। हालांकि, इस सीज़न में उनका किरदार प्रधानी का चुनाव हार जाता है, लेकिन उनकी अदायगी ने फिर से सभी का ध्यान खींचा। चाहे दर्शक हों या समीक्षक, नीना के सहज और सशक्त अभिनय की हर ओर सराहना हो रही है।
Dakhal News
यशराज बैनर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सैयारा' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। पोस्टर और टीज़र के जरिए पहले ही दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ चुकी थी। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसने उत्साह को एक नया मुकाम दे दिया है। इस फिल्म के जरिए चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। साथ ही यशराज फिल्म्स ने अनीत पड्डा को भी 'सैयारा' के माध्यम से हिंदी सिनेमा में लॉन्च किया है। 'सैयारा' के ट्रेलर में अहान पांडे और अनीत पड्डा के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री दिल को छूने वाली है। यह एक ऐसी अनोखी प्रेम कहानी पेश करता है, जो एक ओर दिल तोड़ती है तो दूसरी ओर दिल को पूरी तरह भर भी देती है। अहान एक गायक और टूटे दिल वाले आशिक के किरदार में बेहद प्रभावशाली नजर आ रहे हैं, जबकि अनीत की खूबसूरती और भावनात्मक अभिनय भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। ट्रेलर में दिखाया गया प्यार, जुदाई और दर्द का एहसास 'कबीर सिंह' और 'आशिकी 2' जैसी फिल्मों की याद दिलाता है, और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। कहानी, संगीत और निर्देशन के लिहाज़ से 'सैयारा' इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्मों में से एक बनने की पूरी काबिलियत रखती है। ट्रेलर ने जो भावनात्मक जुड़ाव और रोमांस का वादा किया है, उससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। अब सभी की निगाहें फिल्म की रिलीज़ पर टिकी हैं, जिसका इंतज़ार 18 जुलाई को आखिरकार खत्म होने जा रहा है।
Dakhal News
फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है, जिन्हें दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा। फिल्म की शुरुआत औसत रही और वीकेंड पर इसकी कमाई में इजाफा भी हुआ, लेकिन सप्ताह की शुरुआत होते ही इसके कलेक्शन में तेज गिरावट देखने को मिली। खासकर सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसके आगे के बॉक्स ऑफिस सफर को लेकर चिंता बढ़ गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार 'मेट्रो... इन दिनों' ने अपने ओपनिंग डे पर केवल 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन भी इसका प्रदर्शन बेहतर रहा, जब इसने 7.25 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े। लेकिन चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और यह सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये ही कमा सकी। इस तरह चार दिनों में 'मेट्रो... इन दिनों' ने कुल 19.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में किया है। 'मेट्रो... इन दिनों' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हालांकि, इसने अपने प्रीक्वल 'लाइफ इन ए मेट्रो' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और महज चार दिनों में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। लेकिन चुनौती अभी बाकी है, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये है। ऐसे में अगर यह फिल्म पहले हफ्ते में दमदार कमाई नहीं कर पाती, तो अपना लागत निकाल पाना इसके लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। 'मेट्रो... इन दिनों' को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ 18 दिन पहले रिलीज़ हुई आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है, तो दूसरी ओर काजोल की 'मां', हॉलीवुड की एफ1' और 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' जैसी बड़ी फिल्मों से भी इसका मुकाबला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इतनी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बीच 'मेट्रो... इन दिनों' कितनी मजबूत पकड़ बना पाती है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर-सारा अली खान, अली फज़ल-फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी-कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे कलाकारों की शानदार जोड़ियां दर्शकों को इमोशन और रिलेशनशिप की अलग-अलग कहानियों से जोड़ती हैं।
Dakhal News
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक सामने आया, जिसे दर्शकों से काफी सराहना मिली। भले ही यह फिल्म रामायण की एक नई प्रस्तुति हो, लेकिन 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ ऐतिहासिक धारावाहिक 'रामायण' आज भी लोगों की यादों में ताजा है। इस सीरियल में सीता का प्रतिष्ठित किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की इस नई 'रामायण' को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस पौराणिक कथा को बार-बार नए रूप में प्रस्तुत करना सही नहीं है और इससे उसकी मूल आत्मा को ठेस पहुंच सकती है। दीपिका का मानना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं से जुड़ी कहानियों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए और हर बार उसे मॉडर्न लुक देने की होड़ में उसकी गहराई खो जाती है। फिल्म 'रामायण' में अरुण गोविल दशरथ का किरदार निभाएंगे। इस बारे में दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने हमेशा अरुण गोविल को राम के किरदार में देखा है। उन्हें दशरथ के किरदार में देखना बहुत अजीब लगता है। मेरे लिए वे हमेशा भगवान राम ही रहेंगे। अरुण गोविल का व्यक्तित्व, उनके चेहरे पर जो तेज है, वह भगवान राम जैसा लगता है। इसलिए मुझे उन्हें राम के पिता के रूप में देखना पसंद नहीं है।" इस तरह दीपिका ने अपनी नाराजगी जाहिर की। दीपिका से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "इस नई रामायण के लिए मुझसे कभी पूछा ही नहीं गया। मुझसे कोई बातचीत भी नहीं की गई। मैं एक बार सीता का किरदार निभा चुकी हूं, इसलिए मेरे लिए दोबारा रामायण में कोई और किरदार निभाना सही नहीं होगा। जब एक पवित्र कहानी को फिर से सुनाया जाना हो तो मूल कलाकारों का सम्मान करना जरूरी होता है। रामायण एक भावनात्मक कहानी है। दर्शक आज भी हमें उन किरदारों के जरिए जानते हैं।" फिल्म 'रामायण' की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी और यह भव्य फिल्म 2026 में रिलीज होगी। रणबीर और सई के साथ सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे और आदिनाथ कोठारे भरत की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'रामायण' को लेकर हर कोई उत्सुक है।
Dakhal News
तमिल अभिनेता विष्णु विशाल और पूर्व बैडमिंटन चैंपियन ज्वाला गुट्टा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसकी खुशी में एक भव्य नामकरण समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि आमिर खान ने खुद इस नवजात बच्चे का नाम रखा, जिसे सुनकर सभी बेहद भावुक हो गए। आमिर की उपस्थिति ने इस समारोह को और भी खास बना दिया और सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सादगी और स्नेह की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विष्णु और ज्वाला ने भी आमिर का आभार जताते हुए कहा कि उनके लिए यह दिन हमेशा यादगार रहेगा। आमिर ने दिया खास नाम आमिर का विष्णु और ज्वाला के साथ खास रिश्ता है। इसलिए, यह बरसा समारोह बहुत खास और भावनात्मक था। विष्णु और ज्वाला ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और खुलासा किया कि 'आमिर ने लड़की का नाम रखा है।' उन्होंने कहा कि आमिर खान ने लड़की का नाम 'मीरा' सुझाया और परिवार ने खुशी-खुशी इसे स्वीकार कर लिया। इस फोटो में आमिर अपनी बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। ज्वाला गुट्टा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारी मीरा! आमिर के बिना यह पल पूरा नहीं होता। खूबसूरत नाम के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। हम आपसे प्यार करते हैं।" विष्णु विशाल ने भी लिखा, "हमारी बच्ची का नाम मीरा रखने के लिए आमिर खान सर को दिल से शुक्रिया। हम वाकई इस खास पल को शेयर करने के लिए उनके हैदराबाद आने की सराहना करते हैं।" विष्णु और ज्वाला की बेटी का जन्म 22 अप्रैल, 2025 को हुआ था। आमिर के सुझाव पर उन्होंने बच्ची का नाम 'मीरा' रखा। आमिर खान और विष्णु विशाल के बीच पिछले कुछ समय से दोस्ती बढ़ रही है। ऐसे समय में यह जरूर खास है कि आमिर उनके परिवार के खास पल में शामिल हुए और उसका नाम रखा।
Dakhal News
सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' आखिरकार 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस मल्टी-स्टारर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख, अली फज़ल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर जैसे कई दमदार कलाकार हैं। अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 4.05 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन इसने 6.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही 'मेट्रो इन दिनों' का तीन दिन का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 16.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की कुल निर्माण लागत 85 करोड़ रुपये के आसपास है। 'मेट्रो... इन दिनों' फिल्म 'लाइफ इन ए... मेट्रो' (2007) का सीक्वल है। अगर दोनों फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन की तुलना करें तो 'लाइफ इन ए... मेट्रो' ने पहले दिन 87 लाख रुपये कमाए थे। उस समय फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.31 करोड़ रुपये था।
Dakhal News
भले ही दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी प्रशंसकों के दिलों में ज़िंदा हैं। हिंदी सिनेमा के इस 'ट्रेजेडी किंग' को उनके साथी कलाकार भी हर मौके पर याद करते हैं। उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके बेहद करीबी दोस्त और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भावुक हो उठे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि दिलीप की कमी उन्हें कितनी खलती है। धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार संग अपनी एक यादगार पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, "आज का दिन बेहद गमगीन और मन को तोड़ देने वाला है। आज ही के दिन मेरे सबसे प्यारे दोस्त, आप सबके चहेते कलाकार, फिल्म इंडस्ट्री के खुदा और एक नेकदिल इंसान, दिलीप साहब हम सभी को छोड़कर हमेशा के लिए चले गए। यह ग़म शायद कभी नहीं भरेगा, लेकिन दिल को यही तसल्ली देता हूं कि वो कहीं न कहीं हमारे ही आसपास हैं।" धर्मेंद्र की इस भावुक पोस्ट पर प्रशंसक भी भावनाओं में बहते दिखे और दिल खोलकर उन्हें अपना प्यार और समर्थन दे रहे हैं। धर्मेंद्र और दिलीप कुमार की दोस्ती की शुरुआत साल 1966 में रिलीज़ हुई फिल्म 'पारी' से हुई थी, जिसमें दिलीप साहब ने एक मेहमान भूमिका निभाई थी। यही वह फिल्म थी, जिसने दोनों दिग्गज कलाकारों को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाया। पर्दे की इस मुलाकात ने असल ज़िंदगी में भी एक गहरी दोस्ती की नींव रखी। धर्मेंद्र ने समय-समय पर दिलीप साहब को याद करते हुए अपने मन की भावनाएं दुनिया के सामने रखी हैं। पिछले साल दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने भी सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र और दिलीप साहब की मुलाकातों से जुड़ी यादों के कुछ अनमोल किस्से शेयर किए थे, जो प्रशंसकों के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं। जब दिलीप कुमार ने भारत की सरज़मीं पर अपने कदम रखे थे, तब किसे अंदाजा था कि एक दिन यही शख्सियत करोड़ों दिलों की धड़कन बन जाएगी। उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया, बल्कि सिनेमा को एक नई परिभाषा दी। वो वाकई हिंदी सिनेमा के असली फनकार थे। उन्होंने अपनी यादगार फिल्मों के ज़रिए दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया और दिलों पर राज किया। 7 जुलाई, 2021 को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनके जाने के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक स्वर्णिम युग हमेशा के लिए इतिहास बन गया।
Dakhal News
'कांटा लगा' गाने से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है। 42 वर्ष की उम्र में, 27 जून को कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। अब उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। पराग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेफाली के साथ बिताए कुछ अनमोल और खूबसूरत पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी निजी जिंदगी की झलकियां नजर आती हैं। पराग ने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ बिताए पलों की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "मैं तुम्हें हर जन्म में खोज लूंगा और तुम्हें खूब प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।" इस पोस्ट के साथ पराग ने शेफाली को टैग करते हुए एक लाल दिल का इमोजी भी जोड़ा, जो उनके गहरे प्रेम और टूटे दिल की झलक देता है। 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज़ दर्द की शिकायत हुई। उनके पति पराग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Dakhal News
रणवीर सिंह के जन्मदिन के खास मौके पर जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने 2025 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर' का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्देशन 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम निर्देशक आदित्य धर ने किया है, जो पहले ही अपनी विजन और ट्रीटमेंट के लिए सराहे जा चुके हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे, जो इस थ्रिलर को और भी ग्रिपिंग और मेगा स्केल का बना देते हैं। 'धुरंधर' 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में भव्य रूप से रिलीज़ होगी। 2 मिनट 40 सेकंड का यह फर्स्ट लुक रॉ, इंटेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इसमें सस्पेंस, दमदार डायलॉग्स और तगड़ा एक्शन दिख रहा है। इसका म्यूजिक शाश्वत ने दिया है जिसके सिंगर जैस्मिन सैंडलस हैं और खास बात यह है कि इसमें न्यू-एज आर्टिस्ट हनुमनकाइंड का भी कोलैब है, जिनकी अलग और हटकर स्टाइल इस गाने को नया फ्लेवर देती है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 'धुरंधर' एक पावरफुल और दिल झकझोर देने वाली कहानी है, जिसे आदित्य धर ने लिखा है, निर्देशित किया है और प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स में ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को वास्तविकता में बदलने के लिए सहयोग किया है।
Dakhal News
अभिनेता राजा गुरु की नई हिंदी फिल्म 'आराध्य' का हाल ही में रिलीज किया गया ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन फिल्म का ट्रेलर गंभीर टोन, दमदार डायलॉग्स और राजा गुरु की प्रभावशाली परफॉर्मेंस की वजह से दर्शकों का ध्यान खींचने में पूरी तरह सफल रहा है। 3 मिनट 2 सेकंड लंबे इस ट्रेलर की शुरुआत एक प्रभावशाली संस्कृत श्लोक से होती है, जिसके तुरंत बाद राजा गुरु की साउथ स्टाइल में जोरदार एंट्री दिखाई देती है। ट्रेलर के शुरुआती फ्रेम से ही उत्सुकता जगती है और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, राजा गुरु के किरदार के कई शेड्स सामने आते हैं, गंभीरता, क्रोध, भावुकता और शक्ति। उनकी संवाद अदायगी, तीव्र एक्शन और परिपक्व अभिनय ने यह साफ कर दिया है कि ‘आराध्य’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमैटिक अनुभव होने वाला है। अर्धनारेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन और लेखन सुजीत गोस्वामी ने किया है, जबकि निर्माता अमरनाथ शर्मा और सह-निर्माता तुषार शर्मा हैं। फिल्म में राजा गुरु के साथ ज्ञान प्रकाश, पंकज बेरी, दीपक दत्त शर्मा और रूपाली जाधव जैसे अनुभवी कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत भी इसकी खासियतों में शामिल है। गानों को अपनी आवाज़ दी है शाहिद माल्या, राहुल सक्सेना, फरहाद भिवंडीवाला और कृतिका श्रीवास्तव ने, जो फिल्म की भावनात्मक और भव्यता को और भी ऊंचाई देता है।
Dakhal News
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को रिलीज़ हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं। 20 जून को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। काजोल की फिल्म 'मां' के सिनेमाघरों में दस्तक देने के बावजूद 'सितारे जमीन पर' अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने अपनी रिलीज के 15वें दिन, यानी दूसरे शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 137.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। दुनियाभर में इसकी कुल कमाई अब तक 214.5 करोड़ रुपये हो चुकी है, जिससे यह साफ है कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'सितारे जमीन पर' में पहली बार आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई है। फिल्म में जेनेलिया ने आमिर की पत्नी सुनीता की भूमिका निभाई है, जबकि आमिर एक बदनाम बास्केट बॉल कोच गुलशन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम पर आधारित है और इसे आरएस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट को अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Dakhal News
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' को लेकर चर्चा में हैं, जो 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब अनुराग बसु अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं। इस नई फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं कार्तिक आर्यन, जिनकी जोड़ी इस बार साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ बनी है। श्रीलीला हाल ही में 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक' में नजर आई थीं और उन्होंने अपने डांस और अंदाज से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म को लेकर अनुराग बसु ने हाल ही में एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। एक खास बातचीत में निर्देशक अनुराग बसु ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर अहम जानकारी शेयर की। उन्होंने बताया कि वह बहुत जल्द कार्तिक आर्यन और श्रीलीला के साथ दोबारा शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अनुराग ने कहा, "फिल्म का आधा हिस्सा पहले ही शूट किया जा चुका है और बाकी का काम जल्द पूरा किया जाएगा। हम आने वाले दिनों में शूटिंग फिर से शुरू करेंगे और उम्मीद है कि एक महीने के भीतर फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी। अभी मेरा पूरा फोकस इस प्रोजेक्ट को बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर है। बहुत जल्द हम फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे।" यह फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी, जिसका म्यूजिक मशहूर संगीतकार प्रीतम ने तैयार किया है। फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'आशिकी' का तीसरा भाग यानी 'आशिकी 3' हो सकती है। हालांकि, फिलहाल निर्माताओं की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस रोमांटिक फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। खास बात यह है कि इसी फिल्म के जरिए श्रीलीला बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
Dakhal News
हॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता जूलियन मैकमोहन का 56 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें फैंटास्टिक फोर जैसी लोकप्रिय फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। जूलियन पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। जूलियन मैकमोहन की पत्नी कैली मैकमोहन ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "कैंसर के खिलाफ एक बहादुर और लंबी लड़ाई के बाद जूलियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अपने जीवन, अपने काम, अपने प्रशंसकों और सबसे बढ़कर अपने परिवार से बेहद प्यार करते थे। हम इस कठिन समय में आपसे हमारी निजता का सम्मान करने की विनती करते हैं। जूलियन को चाहने वाले सभी लोगों से हमारा आग्रह है कि वे जीवन में उसी तरह खुश रहें, जैसे जूलियन हमेशा जिया करते थे।" इस बयान ने उनके प्रशंसकों और साथियों की आंखें नम कर दी हैं। जूलियन की यादें और उनका जिंदादिल स्वभाव हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगा। जूलियन मैकमोहन न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता थे बल्कि प्रभावशाली विरासत से भी जुड़े हुए थे। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री विलियम मैकमोहन के बेटे थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने मॉडलिंग से की और जल्द ही टीवी की ओर रुख किया। जूलियन की पहली फिल्म 'वेड एंड वाइल्ड समर' थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने अदर वर्ल्ड, चार्म्ड, एनअदर डे, प्रिजनर, फायर विद फायर जैसी कई यादगार फिल्मों और सीरीज़ में काम किया। लेकिन उन्हें असली वैश्विक पहचान साल 2005 में फिल्म 'फैंटास्टिक फोर' से मिली, जिसमें उन्होंने मशहूर किरदार विक्टर वॉन डूम की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बना दिया और हॉलीवुड में उनकी पहचान को और मजबूत किया।
Dakhal News
बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स को लेकर खूब चर्चा में हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में फिल्म का एक दमदार प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। विवेक अग्निहोत्री की पिछली फिल्मों की तरह द बंगाल फाइल्स भी एक गंभीर और विचारोत्तेजक विषय पर आधारित है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का प्रीमियर भारत से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में किया जा रहा है। यह फिल्म अमेरिका के 10 प्रमुख शहरों में स्क्रीनिंग के लिए तैयार है, जो दर्शाता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी मजबूत पकड़ बन रही है। विवेक अग्निहोत्री अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने आने को तैयार हैं। इस फिल्म का भव्य प्रीमियर अमेरिका के विभिन्न शहरों में होने जा रही है। यह फिल्म 19 जुलाई को न्यू जर्सी में, 20 जुलाई को वाशिंगटन डीसी में, 25 जुलाई को रैले में, 26 जुलाई को अटलांटा में, 27 जुलाई को टैम्पा में, 1 अगस्त को फीनिक्स में, 2 अगस्त को लॉस एंजिल्स में, 3 अगस्त को एसएफ बे एरिया में, 9 अगस्त को शिकागो और 10 अगस्त को ह्यूस्टन में दिखाई जाएगी। फिल्म द बंगाल फाइल्स का प्रोमो शेयर करते हुए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक भावुक संदेश लिखा, "अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम लेकर आए हैं भारतीय स्वतंत्रता की एक अनकही और असहज करने वाली कहानी। 10 शहर, 1 सत्य। अगर द कश्मीर फाइल्स ने आपको भीतर तक झकझोरा था, तो द बंगाल फाइल्स आपको और भी ज्यादा बेचैन कर देगी।" इस फिल्म में दमदार कलाकारों की टोली नजर आने वाली है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और सिमरत कौर प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे। निर्देशन की बागडोर खुद विवेक अग्निहोत्री ने संभाली है, जबकि फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने किया है। 'द बंगाल फाइ'ल्स एक बार फिर सिनेमा के जरिए इतिहास के उन पन्नों को उजागर करने जा रही है, जिन्हें अब तक दबा दिया गया था।
Dakhal News
बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में अपने लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने दमदार अभिनय और दरियादिल स्वभाव के लिए मशहूर सलमान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनके फैंस हमेशा उनकी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात जानने को बेताब रहते हैं। अब एक बार फिर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया है। सलमान खान ने आधी रात को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट साझा किया, जो तेजी से वायरल हो गया है। इस पोस्ट में वह ब्लू टी-शर्ट पहने बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज़ देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक प्रेरणादायक संदेश भी लिखा है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, "मेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर वो मेहरबान और बनाएगा उन्हीं को उनके हुनर का पहलवान। अंग्रेजी में आप अनुवाद कर सकते हैं।" सलमान का यह मैसेज ना सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि फैंस को उनके सकारात्मक सोच की एक झलक भी देता है। सलमान की इस पोस्ट में फैंस की नजर एक खास चीज पर टिक गई। दरअसल, फोटो में सलमान के पीछे एक टेबल पर उनका ही एक पोस्टर रखा नजर आ रहा है। इसी पोस्टर को देखकर फैंस कयास लगाने लगे कि यह शायद उनकी आने वाली फिल्म का है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "भाई की नई फिल्म का हिंट मिल गया फोटो में!" वहीं कई अन्य फैंस भी पोस्टर को लेकर कयास लगाते नजर आए कि सलमान जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' कुछ समय पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इस असफलता से सलमान ने हार नहीं मानी है। अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुट चुके हैं। 'सिकंदर' के बाद सलमान अब अपूर्व लाखिया की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें वह कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। यह फिल्म 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित होगी। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म में सलमान का दमदार रोल उनके करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकता है।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शौरी की बेटी अंशुला कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जहां भाई अर्जुन कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम हैं, वहीं अंशुला ने ग्लैमर वर्ल्ड से हटकर अपना करियर चुना। अब अंशुला ने अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ सगाई कर ली है। इस खास पल की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी दी अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सगाई के खास पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी और रोहन की लव स्टोरी का खूबसूरत किस्सा भी शेयर किया। अंशुला ने बताया कि उनकी और रोहन की पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। उन्होंने लिखा, "मुझे अब भी याद है, वो एक मंगलवार का दिन था जब हमने करीब 1:15 बजे बातचीत शुरू की थी और फिर हम सुबह 6 बजे तक बात करते रहे।" तीन साल बाद, उसी रिश्ते को एक खूबसूरत मोड़ देते हुए रोहन ने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में, एक महल के सामने, फिल्मी अंदाज में घुटनों के बल बैठकर अंशुला को प्रपोज किया। इस प्यारे पल को अंशुला ने बेहद रोमांटिक अंदाज में फैंस के साथ शेयर किया। अंशुला कपूर ने अपनी सगाई की पोस्ट में लिखा था, "उसने मुझे भारतीय समयानुसार रात 1:15 बजे प्रपोज किया। उस पल ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया थम सी गई हो... यह किसी जादुई पल जैसा था। मैं कभी परियों की कहानियों पर यकीन करने वाली लड़की नहीं रही, लेकिन उस दिन रोहन ने मुझे जो तोहफा दिया, वह मेरी ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा था। वो लम्हा सच्चा था और मैंने 'हां' कह दिया। मैं हंस रही थी, रो रही थी और कांप रही थी, अपने जज़्बातों को बयां करना मुश्किल है। मैं बेहद खुश थी। तुम 2022 से मेरे साथ हो और अब मैं अपनी ज़िंदगी के सबसे खास शख्स के साथ एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं।" अंशुला की इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों और दोस्तों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेजीं। रोहन ठक्कर एक पेशेवर पटकथा लेखक हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह फिलहाल धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक स्वतंत्र लेखक के तौर पर जुड़े हुए हैं। रोहन ने अपनी पढ़ाई कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पूरी की है और वर्तमान में मुंबई में रह रहे हैं।
Dakhal News
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का अब इंतजार खत्म हुआ है, क्योंकि आखिरकार 'रामायण' का पहला वीडियो जारी कर दिया गया है। इस झलक में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में बेहद प्रभावशाली लग रहे हैं और उनके अवतार को देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं।'रामायण' में कलाकारों की शानदार कास्टिंग ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। इस फिल्म में सुपरस्टार यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे और टीजर में उन्हें रणबीर कपूर के साथ आमने-सामने देखा जा सकता है। रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में अपने शक्तिशाली अंदाज में नजर आएंगे। विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका में दिखाई देंगे, वहीं रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में एक नई छवि में नजर आएंगी। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट को देखकर यह साफ है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' एक भव्य और ऐतिहासिक अनुभव देने वाली है।नितेश तिवारी की 'रामायण' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी। पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। खास बात यह है कि सुपरस्टार यश न सिर्फ रावण की भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि इस प्रोजेक्ट से बतौर सह-निर्माता भी जुड़े हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' का बजट लगभग 835 करोड़ रुपये है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बना देता है। इस भव्य प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और इसके हर अपडेट को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Dakhal News
कबीर खान के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन जिस किरदार ने सबसे ज्यादा दिल जीते, वो थी छोटी मुन्नी, जिसे निभाया था हर्षाली मल्होत्रा ने। अपनी मासूमियत और सादगी से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली हर्षाली एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में उनकी अगली फिल्म की घोषणा हुई है, जिसमें वह एक बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगी। फैंस हर्षाली को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बजरंगी भाईजान में मुन्नी बनकर सबका दिल जीतने वाली हर्षाली मल्होत्रा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उस फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था और क्रिटिक्स ने भी जमकर तारीफ की थी। अब हर्षाली एक साउथ फिल्म के जरिए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। हर्षाली जल्द ही 'अखंडा-2' में नए और चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में हर्षाली का इस फिल्म से फर्स्ट लुक जारी हुआ है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'अखंडा-2' का पोस्टर शेयर करते हुए इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की खुशी जाहिर की है। उनके इस नए अवतार को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। 'अखंड-2' की घोषणा के बाद हर्षाली मल्होत्रा चर्चा में आ गई हैं। बजरंगी भाईजान के बाद अब हर्षाली इस बड़े बजट के प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। यह फिल्म दशहरे के शुभ अवसर पर यानी 25 सितंबर को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी 5 भाषाओं में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए हर्षाली मल्होत्रा करीब 10 साल बाद एक्टिंग फील्ड में वापसी कर रही हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है .... जहां कई ग्लोबल सितारों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया गया है... वहीं दीपिका इस सम्मान को पाने वाली इकलौती भारतीय एक्ट्रेस बनी हैं.. जिन्हें ये वैश्विक पहचान मिली है.. 2026 के लिए घोषित ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम’ की लिस्ट में दीपिका उन 35 दिग्गजों में शामिल हैं.... जिन्हें मोशन पिक्चर्स की कैटेगरी में चुना गया है...दीपिका ने खुद को सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रखा... उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में काम किया है...और लोगों को ये फिल्म काफी पसंद भी आई थी
Dakhal News
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि बेहतरीन सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले कलाकार भी माने जाते हैं। उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म तन्वी द ग्रेट का ट्रेलर देखा, जो उन्हें इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत ही इसकी सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर न सिर्फ फिल्म की तारीफ की, बल्कि इसके निर्देशन और अभिनय को भी खास बताया। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को शाहरुख के एक करीबी ने निर्देशित किया है और उसी ने फिल्म में अभिनय भी किया है। शाहरुख की इस प्रतिक्रिया से फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने निर्देशित किया है, जिन्होंने चार दशकों से भी अधिक समय तक अपने अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया है। अब एक बार फिर अनुपम खेर निर्देशन की दुनिया में लौटे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे कुछ ही घंटों में जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिलने लगीं। फिल्म को लेकर शाहरुख खान ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर अनुपम खेर के लिए एक खास पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे दोस्त अनुपम खेर, जो हमेशा जोखिम लेने से नहीं डरते, चाहे वह अभिनय हो, निर्देशन हो या जीवन। 'तन्वी द ग्रेट' का ट्रेलर बेहद शानदार है। इस खूबसूरत यात्रा के लिए मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं!" शाहरुख की इस सराहना ने न सिर्फ फिल्म की चर्चा को और बढ़ाया है, बल्कि अनुपम खेर के निर्देशन में बनी इस कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी दोगुनी कर दी है। 'तन्वी द ग्रेट' एक भावनात्मक और दिल छू लेने वाली फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका निभाई है शुभांगी दत्त ने। फिल्म में वह तन्वी के किरदार में नजर आएंगी, जबकि अनुपम खेर उनके दादा की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी और अरविंद जैसे मंजे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जो कहानी को और गहराई देंगे। 'तन्वी द ग्रेट' 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के दिलों को छू चुका है और जब से शाहरुख खान ने इसे सराहा है, तब से फैंस इस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
Dakhal News
आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। रिलीज़ डेट नज़दीक आने के साथ ही दोनों कलाकार जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। हाल ही में प्रमोशन के सिलसिले में आदित्य और सारा ने मेट्रो ट्रेन से सफर किया और लोगों के बीच फिल्म का अनुभव शेयर किया। इसके अलावा वे लगातार विभिन्न कार्यक्रमों और इवेंट्स में भी शिरकत कर रहे हैं, ताकि दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाया जा सके। फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' के प्रमोशन की रफ्तार तेज हो गई है। इसी कड़ी में आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान ने हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर किया। जैसे ही दोनों सितारे मेट्रो में नजर आए, वहां मौजूद मुंबईकर हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य और सारा मेट्रो के सफर का आनंद ले रहे हैं। फैन्स उन्हें घेरकर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो वायरल पेपराजी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। अनुराग बसु के निर्देशन में फिल्म 'मेट्रो इन डिनो' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, अली फज़ल और फातिमा सना शेख जैसे दमदार कलाकार नज़र आएंगे। चूंकि यह फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' की अगली कड़ी है, इसलिए दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि अनुराग बसु इस बार शहर और रिश्तों की कहानी को किस अंदाज़ में पेश करते हैं।
Dakhal News
क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड के सबसे मज़ेदार वॉट्सऐप ग्रुप में क्या होता है। .... करण जौहर ने हाल ही में एक इवेंट में खुद कबूला कि अगर उनके और उनके फिल्मी दोस्तों की वॉट्सऐप चैट्स कभी लीक हो गईं… तो उन्हें भारत छोड़कर भागना पड़ेगा! Mojo Story में बरखा दत्त से बात करते हुए करण ने कहा कि वो ग्रुप चैट इतनी कैंडिड, इतनी ईमानदार होती है कि वहां जो कुछ भी कहा जाता है … वो पूरी इंडस्ट्री को हिला सकता है… उस ग्रुप में करण और उनके दोस्त कभी फैशन क्रिटिक्स बन जाते हैं… , कभी मूवी एनालिस्ट… हर फिल्म, हर लुक, हर गॉसिप पर होती है बिना किसी फ़िल्टर के चर्चा… और करण खुद कहते हैं — "अगर किसी ने वो चैट्स पढ़ लीं, तो हम अपने शहर में भी नहीं रह पाएंगे… अब सोचिए… अगर उस ग्रुप की बातें कभी स्क्रीन पर आ जाएं, तो वो फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी या कंट्रोवर्सी की सुनामी…
Dakhal News
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी-3' फिलहाल भारत में रिलीज नहीं की गई है, लेकिन अन्य देशों में इसे दर्शक देख रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर नजर आ रही हैं, इसलिए पहलगाम हमले के बाद फिल्म को भारत में काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। शायद इसलिए उन्होंने जानकारी शेयर की है कि पाकिस्तान में फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है और वहां इसकी कितनी कमाई हो रही है। इसके चलते उन्हें एक बार फिर ट्रोल किया जा रहा है। दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान के सिनेमाघरों में 'सरदार जी-3' देखने पहुंचे दर्शकों का जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। वीडियो में फिल्म की लीड एक्ट्रेस हनिया आमिर का एक सीन भी शामिल है। इस पोस्ट के साथ दिलजीत ने लिखा, "देश की सबसे बड़ी अल्ट्रा स्क्रीन पर 12 शो। 'सरदार जी-3' को दर्शकों से मिल रही है तूफानी प्रतिक्रिया। आइए और फिल्म देखें।" इतना ही नहीं, दिलजीत ने फिल्म की कमाई से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है। उनके मुताबिक, 'सरदार जी-3' ने रिलीज के पहले दो दिनों में दुनियाभर में कुल 11.03 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन फिल्म ने 4.32 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 6.71 करोड़ रुपये हो गई। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी क्रम में दिलजीत दोसांझ और हनिया आमिर की फिल्म 'सरदार जी-3' भी विवादों में आ गई है। इस फिल्म की शूटिंग बैन लागू होने से पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन सरकार के फैसले के चलते इसे भारत में रिलीज नहीं किया जा सका। फिल्म का ट्रेलर रिलीज एक हफ्ते पहले हुआ था, जिसे लेकर दिलजीत को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। कई लोगों का मानना है कि ट्रेलर शेयर कर दिलजीत ने अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया है। इस विवाद के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने दिलजीत दोसांझ की सभी फिल्मों और शो पर बैन लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने दिलजीत को उनकी अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' से हटाने की भी अपील की है।
Dakhal News
परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' भी जबरदस्त हिट रहा और बाबूभाई के किरदार में परेश रावल को अपार लोकप्रियता मिली। हाल ही में 'हेरा फेरी-3' को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब खबर आई कि परेश रावल ने फिल्म से किनारा कर लिया है। अक्षय कुमार ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तक कर दी थी। हालांकि, अब फैंस के लिए राहत की खबर है। परेश रावल ने खुद पुष्टि की है कि वे 'हेरा फेरी-3' का हिस्सा हैं और फिल्म में बाबूभाई का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। उनके वापस आने से फैंस के बीच एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी को अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 'हेरा फेरी-3' को लेकर आखिर क्या विवाद है? इस सवाल पर बात करते हुए परेश रावल ने कहा, "हेरा फेरी जैसी फिल्म बार-बार नहीं बनती। ऐसा जादू हर बार दोहराया नहीं जा सकता। अगर ऐसा होने लगे तो चीजें एक जैसी लगने लगेंगी और सृजनात्मकता खत्म हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "कोई विवाद नहीं है। मैं बस इतना मानता हूं कि जब लोग किसी चीज से इतना जुड़ जाते हैं और उसे इतना प्यार देते हैं, तो हमें भी उसके प्रति उतनी ही जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। अगर दर्शक आपको इतना प्यार करते हैं, तो आपको उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए। मेहनत कीजिए और उन्हें एक बेहतर अनुभव दीजिए। टीमवर्क से, लगन से काम करना चाहिए। बस यही मेरा संदेश है।” उन्होंने कहा, "अब सब ठीक है। फिल्म निश्चित रूप से आ रही है, यह पहले भी आने वाली थी। हमें बस एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना है। हर कोई रचनात्मक है। प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील सभी मेरे कई सालों से दोस्त हैं।"
Dakhal News
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में भी उतनी ही ईमानदारी और सिद्धांतों के साथ चलते हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। ऐसा ही एक साहसी किस्सा तब सामने आया जब आमिर ने अंडरवर्ल्ड की ओर से मिले एक निमंत्रण को ठुकरा दिया था। इस फैसले से उनके परिवार की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन आमिर अपने निर्णय पर अडिग रहे और बिना किसी डर के सही राह पर खड़े रहे। यह घटना 90 के दशक की है, जब मुंबई पर अंडरवर्ल्ड का खासा दबदबा था और उनकी ओर से आयोजित पार्टियों में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुआ करते थे। उसी दौर में आमिर खान को भी दुबई में होने वाली एक अंडरवर्ल्ड पार्टी का निमंत्रण मिला। उस समय ऐसे न्यौते को ठुकराना आसान नहीं होता था, क्योंकि इससे अंडरवर्ल्ड से दुश्मनी मोल ली जा सकती थी। कई कलाकार डर या फायदे के चलते इन पार्टियों में शरीक हो जाते थे, लेकिन आमिर खान ने उस रास्ते पर चलने से इनकार कर दिया। उन्होंने साहस के साथ इस न्यौते को ठुकरा दिया और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यह उनकी प्रतिष्ठा का सवाल था - आमिर खान आमिर खान ने हाल ही में एक दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैंने दुबई, मिडिल ईस्ट में उनकी पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण ठुकरा दिया। उन्होंने बहुत कोशिश की। मुझे पैसे ऑफर किए, इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि मुझे जो भी काम पसंद आएगा वो मैं कर सकता हूँ। लेकिन फिर भी मैंने मना कर दिया। फिर उन्होंने तुरंत अपना सुर बदला और कहा कि मुझे आना ही होगा, क्योंकि पहले ही घोषणा हो चुकी है कि मैं आऊंगा। तो यह उनके लिए प्रतिष्ठा का सवाल था।" आप मुझे मजबूर कर सकते हैं, मैं खुद नहीं आऊंगा - आमिर खान आमिर ने कहा, "हमारी पिछली मुलाकात के दौरान मैंने उनसे कहा था, 'आप पिछले एक महीने से मुझसे मिल रहे हैं और मैं शुरू से ही आपसे कह रहा हूं कि मैं नहीं आऊंगा। आप बहुत शक्तिशाली लोग हैं, आप मुझे मार सकते हैं, मेरे सिर पर वार कर सकते हैं, मेरे हाथ-पैर बांध सकते हैं और मुझे जबरदस्ती कहीं भी ले जा सकते हैं, लेकिन मैं खुद नहीं आऊंगा।' उसके बाद उन्होंने मुझसे संपर्क नहीं किया।" आमिर अपने परिवार के लिए डर गया था आमिर खान ने माना कि उस समय वे बहुत डरे हुए थे, उन्हें अपने परिवार की भी चिंता थी। "मेरे दो छोटे बच्चे थे, मेरे माता-पिता चिंतित थे। उन्होंने मुझसे कहा, 'तुम क्या कर रहे हो? वे बहुत खतरनाक लोग हैं।' मैंने उनसे केवल एक ही बात कही, 'मैं अपनी ज़िंदगी वैसे जीना चाहता हूँ जैसे मैं जीना चाहता हूँ। मैं वहा पार्टी में नहीं जाना चाहता," आमिर ने कहा। आमिर ने बताया कि उन्हें अपने करीबी लोगों की भी बहुत चिंता रहती है। वहीं, आमिर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। 1993 में जुनैद का जन्म हुआ और 1997 में उनकी बेटी आइरा का जन्म हुआ। 2002 में रीना और आमिर का तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने किरण राव से दूसरी शादी की। आमिर ने किरण से भी तलाक ले लिया और अब गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं।
Dakhal News
काजोल की हॉरर-मायथोलॉजिकल फिल्म 'मां' इस वक्त सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन ना तो दर्शकों से इसे खास प्रतिक्रिया मिली है और ना ही समीक्षकों से कोई बड़ी सराहना। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। यह फिल्म काजोल की करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी है। अब फिल्म के दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। वहीं दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए सबको चौंका दिया है। काजोल की फिल्म 'मां' ने शुक्रवार को 4.65 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। वहीं शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली। वीकेंड का फायदा उठाते हुए 'मां' ने शनिवार को 6.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई 10.83 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हालांकि, अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है। अब सभी की निगाहें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जिससे उम्मीद की जा रही है कि ग्राफ और ऊपर जाएगा। दूसरी ओर, आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इसने अपने 9वें दिन 13.63 करोड़ रुपये की दमदार कमाई करते हुए भारत में 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 109.55 करोड़ रुपये हो चुका है। यह आमिर खान के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म में आमिर पहली बार जेनेलिया डिसूजा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। दूसरी ओर, काजोल की फिल्म 'मां' के साथ रिलीज हुई विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' में अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास जैसे बड़े सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। फिल्म ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई और शनिवार को इसका कलेक्शन घटकर सिर्फ 7 करोड़ रुपये रह गया। ऐसे में 'कन्नप्पा' ने दो दिनों में कुल मिलाकर 16.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Dakhal News
हाल ही में रेखा की आइकॉनिक फिल्म 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग रखी गई। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। आलिया भट्ट भी इस स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर आलिया की खूबसूरत पिंक साड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस बार एक्ट्रेस ने पिंक कलर की साड़ी से मैचिंग पर्स कैरी किया था। यूनिक इयररिंग्स और छोटी सी टिकी के साथ आलिया इस पूरे लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लेकिन, ये लुक एक्ट्रेस रेखा की पुरानी फिल्म से यह रीक्रिएट किया है। आलिया भट्ट ने फिल्म 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग अटेंड की और 44 साल पहले वाली फिल्म से अपना लुक रीक्रिएट किया। फिल्म 'सिलसिला', जिसमें रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी, 1981 में रिलीज हुई थी। फिल्म से गुलाबी साड़ी में रेखा के लुक को डिजाइनर रिया कपूर ने आलिया के लिए रीक्रिएट किया। रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह जानकारी शेयर की। रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म 'सिलसिला' से रेखा की एक फोटो और 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग से आलिया का एक वीडियो शेयर किया है। रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। कैप्शन में लिखा है, "फिल्म 'सिलसिला' से रेखा के विभिन्न लुक ने हमें फैशन के अलग-अलग पहलू दिखाए। इस फिल्म में पिंक साड़ी में उनका लुक बेहद खूबसूरत था। आज इस खास दिन पर आलिया ने फिल्म 'सिलसिला' से इस खास लुक को रीक्रिएट किया है।" 'सिलसिला' फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं। इसके अलावा फिल्म 'उमराव जान' की बात करें तो नेशनल फिल्म आर्काइव नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने इस क्लासिक फिल्म को फिर से रिलीज किया है, ताकि नई पीढ़ी भी इस खूबसूरत फिल्म को देख सके। फिल्म को 27 जून को सभी जगह फिर से रिलीज किया गया है।
Editor shruti upadhyay
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 5.63 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस डील को उन्होंने जून की शुरुआत में फाइनल किया था। रणदीप का यह नया घर बियांका सोसायटी में स्थित है। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के दौरान रणदीप ने 33.78 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया है। यह आलीशान अपार्टमेंट न केवल उनकी मेहनत की पहचान है, बल्कि अब वह इसे अपने सपनों का आशियाना मान रहे हैं। रणदीप हुड्डा अब एक बेहद खास और देशभक्ति से भरपूर प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। वह भारतीय सेना के सबसे साहसिक अभियानों में से एक को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम है 'ऑपरेशन खुकरी'। यह फिल्म साल 2000 में पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन में हुए एक वास्तविक सैन्य अभियान पर आधारित है, जब भारतीय सेना के 233 जवानों को विद्रोही बलों ने बंधक बना लिया था। रणदीप इस ऐतिहासिक ऑपरेशन से बेहद प्रभावित हैं और इसे बड़े पर्दे पर उतारना उनके लिए एक सम्मान की बात मानते हैं।
Dakhal News
करीब तीन साल बाद काजोल ने बड़े पर्दे पर वापसी की है, जिससे उनके फैंस में खासा उत्साह है। 27 जून को उनकी फिल्म ‘मां’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लेकर अभिनेत्री की खूब सराहना हो रही है। हालांकि, अगर तारीफों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नजरिए से देखा जाए, तो फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कुछ कम रही। बावजूद इसके, काजोल की पिछली रिलीज़ की तुलना में 'मां' ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, काजोल की फिल्म 'मां' ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन भारत में 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने टिकट खिड़की पर औसत शुरुआत दर्ज की, जबकि उम्मीद की जा रही थी कि यह ओपनिंग डे पर करीब 6 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका। माना जा रहा है कि आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' के प्रभाव के चलते 'मां' की कमाई पर असर पड़ा है। अब उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिलेगी। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी 'मां' एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल ने पहली बार इस जॉनर में कदम रखा है। इससे पहले दर्शकों ने उन्हें ऐसे रोल में कभी नहीं देखा था और उनके फैंस उन्हें इस अवतार में देखने के लिए खासे उत्साहित थे। फिल्म में काजोल ने 'अंबिका' नाम की एक सशक्त और दृढ़ महिला का किरदार निभाया है, जो एक डरावनी लेकिन समर्पित मां है। वह अपनी बेटी को रहस्यमयी और खतरनाक शक्तियों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है।
Dakhal News
'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में गहरा सदमा है। शेफाली मात्र 42 साल की थीं। उनके निधन की पुष्टि विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है और इसे लेकर जांच जारी है। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अब शेफाली हमारे बीच नहीं रहीं। उनके असामयिक निधन से इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है। डॉक्टर की पुष्टि विक्की लालवानी की सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने अस्पताल के डॉ. सुशांत से बातचीत की थी। डॉक्टर ने शेफाली जरीवाला के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, "हम शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज रहे हैं।" अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे पता चल सकेगा कि उनकी मौत की असली वजह क्या थी। शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की धमाकेदार शुरुआत 'कांटा लगा' गाने से की थी, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। हालांकि ये गाना लंबे समय तक विवादों में भी रहा। दिलचस्प बात ये है कि करियर के शुरुआती दौर में ही किसी ने उनकी मौत की झूठी अफवाह भी फैला दी थी। कई सालों तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद शेफाली ने 'बिग बॉस' के जरिए शानदार वापसी की और अपने नए अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अभिनेता पराग त्यागी से शादी की थी और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की खुशनुमा तस्वीरें वायरल होती रहती थीं। शेफाली के अचानक हुए निधन से उनके फैंस गहरे सदमे में हैं और लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने अपने फैंस के साथ एक खास खुशखबरी शेयर की है। वह दूसरी बार मां बन गई हैं। 19 जून को इलियाना ने बेटे को जन्म दिया। अब करीब डेढ़ महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यारी-सी पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है। इतना ही नहीं, इलियाना ने इस पोस्ट के जरिए अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई और उसके नाम का भी खुलासा किया, जिससे फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि वह दूसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मेरा दिल खुशी से भर गया है..."। इलियाना ने साथ ही अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया, उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार का नाम कोआनू राफे डोलन रखा है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और फैन्स व सेलेब्रिटीज ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। अक्टूबर में उन्होंने एक तस्वीर में प्रेग्नेंसी किट दिखाकर फैंस को हिंट दिया था कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं। अब उनकी ताज़ा पोस्ट ने इन अटकलों को और मजबूत कर दिया है। 38 साल की इलियाना ने 2023 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था। उस वक्त उन्होंने बच्चे के पिता की पहचान उजागर नहीं की थी, जिससे यह चर्चा शुरू हो गई थी कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुई थीं। हालांकि, बाद में इलियाना ने पति माइकल डोलन के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया। 2024 में दोनों ने शादी रचाई और अब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बन चुका है।
Dakhal News
काफी समय से बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर 2' को लेकर जोरों पर चर्चा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और यह फिल्म यश राज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स का अहम हिस्सा मानी जा रही है। अब फिल्म का पोस्टर सामने आ गया है। इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर पहली बार बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। वहीं, ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार ऋतिक के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी कियारा आडवाणी। फिल्म से ऋतिक, जूनियर एनटीआर और कियारा की नई झलक सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। सभी स्टार्स अपने दमदार लुक और एक्शन रेडी स्टाइल में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की भव्यता और थ्रिल की झलक देता है। फिल्म 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'वॉर 2' में ऋतिक एक बार फिर अपने चर्चित किरदार मेजर कबीर के रूप में लौट रहे हैं, वहीं जूनियर एनटीआर बिल्कुल नए और इंटेंस लुक में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी बड़ी हिट साबित होती है।
Dakhal News
बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। अब तक कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं फातिमा जल्द ही 'आप जैसा कोई नहीं' और 'मेट्रो इन दिनों' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इन दिनों उनकी फिल्मों से ज्यादा उनके अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। फातिमा का नाम एक्टर विजय वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। फिलहाल फातिमा सना शेख अपनी अपकमिंग फिल्म 'आप जैसा कोई' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में मुंबई में हुए ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान मीडिया ने जब उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। एक्ट्रेस ने साफ कहा, "मैं सिंगल हूं।" इसके बाद जब फातिमा से पूछा गया कि उनके मुताबिक एक सफल रिश्ते की परिभाषा क्या है, तो उन्होंने बड़ी खूबसूरती से जवाब दिया, "मेरे लिए एक परफेक्ट रिलेशनशिप वही होता है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का सम्मान करें, एक-दूसरे को समझें और साथ मिलकर आगे बढ़ें।" उनके इस बयान ने रिश्तों को लेकर उनकी सोच को खूबसूरती से बयां किया। बाद में अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर खुलकर बात करते हुए फातिमा सना शेख ने मुस्कुराते हुए कहा, "आजकल अच्छे लड़के मिलना बड़ा मुश्किल हो गया है। वो तो अब सिर्फ फिल्मों में ही नजर आते हैं, असल ज़िंदगी में तो जैसे खो ही गए हैं।" फातिमा और विजय वर्मा जल्द ही फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है और दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह है। इस रोमांटिक ड्रामा में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
Dakhal News
रेड-2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अजय देवगन अब एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार-2' में नजर आने वाले हैं। दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब उनकी उत्सुकता और भी बढ़ गई है, क्योंकि मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला वीडियो टीज़र रिलीज कर दिया है। इस वीडियो में अजय देवगन एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार जस्सी रंधावा के रूप में जबरदस्त अंदाज में लौटते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें कई और सितारों की झलक भी देखने को मिलती है, जो इस बार की कहानी को और भी दमदार बनाने वाले हैं। 'सन ऑफ सरदार-2' अब 25 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। एक्शन, ड्रामा और पंजाबी तड़के से भरपूर इस फिल्म से एक बार फिर अजय देवगन फुल ऑन एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं। 'सन ऑफ सरदार-2' में इस बार अजय देवगन के साथ एक नई जोड़ी बनी है, मृणाल ठाकुर की। यह पहली बार है जब ये दोनों सितारे स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। वहीं, पंजाबी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस नीरू बाजवा भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो कहानी में एक खास भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में रवि किशन, कुब्रा सेठ, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, मुकुल देव और चंकी पांडे जैसे दमदार कलाकार भी शामिल हैं। हाल ही में रिलीज किए गए पोस्टर में इन सभी सितारों की झलक देखने को मिली है, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, जो इससे पहले कई सफल पंजाबी फिल्में बना चुके हैं। खास बात यह है कि अजय देवगन इस फिल्म के सह-निर्माता की भूमिका भी निभा रहे हैं।
Dakhal News
सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं। आयुष ने पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी पीठ की दो सर्जरी हो चुकी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि यह चोट उन्हें साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'रुसलान' की शूटिंग के दौरान एक स्टंट सीन करते वक्त लगी थी। अब वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं। आयुष शर्मा का मानना है कि उन्होंने अपनी पीठ के दर्द को हल्के में लेकर नजरअंदाज करके एक बड़ी गलती कर दी थी। अब जब उन्हें इस लापरवाही के चलते दो सर्जरी से गुजरना पड़ा, तो उन्होंने अपनी भावनाएं इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए शेयर कीं। आयुष ने लिखा, "जिंदगी आपको धीमा करने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेती है। पिछले कुछ सालों से मेरी पीठ में लगातार दर्द बना हुआ था। ये दर्द 'रुसलान' के सेट पर एक्शन सीन के दौरान शुरू हुआ था। मैंने इसे छिपा लिया और हल्के में ले लिया, जो अब जाकर बड़ी परेशानी बन गई।" उनकी ये पोस्ट न सिर्फ एक निजी अनुभव है, बल्कि उन सभी के लिए एक चेतावनी भी, जो अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर काम में जुटे रहते हैं। आयुष शर्मा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "अभी जब मैं एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तब हालात अचानक बदल गए। डांस करना, स्टंट करना, यहां तक कि हल्का-फुल्का स्ट्रेच करना भी बंद हो गया है। मुझसे सबसे बड़ी गलती यह हुई कि मैंने दर्द को नजरअंदाज किया। अब मेरी पीठ की दो सर्जरी हो चुकी हैं। धीरे-धीरे रिकवरी कर रहा हूं और काम पर लौटने का इंतजार है।" आयुष की इस पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया है। काम की बात करें तो आयुष शर्मा जल्द ही फिल्म 'क्वाथा' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका एक अलग और इंटेंस अवतार देखने को मिलेगा।
Dakhal News
पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय विवादों में घिरे हुए हैं। उन्होंने 23 जून सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी-3' का ट्रेलर शेयर किया था। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होने वाली है। 'सरदारजी-3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दिलजीत दोसांझ को पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ फिल्म रिलीज करने पर काफी ट्रोल किया गया था। इस पर दिलजीत दोसांझ ने कहा, "हमने इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में पूरी कर ली थी। उस समय हालात ठीक थे, लेकिन उसके बाद बहुत कुछ हुआ और कई चीजें हमारे हाथ से निकल गईं, इसलिए मेकर्स ने फिल्म को भारत में रिलीज करने के बजाय देश के बाहर रिलीज करने का फैसला किया।" दिलजीत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि हमने इस फिल्म की शूटिंग हमारे देश की मौजूदा स्थिति से पहले की है, देश में जो कुछ भी हुआ उससे पहले की है और उस समय किसी भी पाकिस्तानी कलाकार पर कोई प्रतिबंध नहीं था। हम इस नाजुक समय में अपने देश के साथ खड़े हैं, इसलिए हम इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं करेंगे। पहलगाम में हमला होने के बाद भारत सरकार ने भारत में सभी पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर अभिनीत फिल्म 'अबीर गुलाल' भी विवादों में फंस गई थी। इस घटना के कारण फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Dakhal News
वरुण धवन का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है..... जिसमें वह अपनी फिल्म बॉर्डर 2 की तैयारी के दौरान यंग कैडेट्स के साथ मिलकर जबरदस्त ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं..... वीडियो में सेना के जवानों ने वरुण को नक्कल पुश-अप्स की चुनौती दी..... जिसे वरुण ने पूरे जोश और जुनून के साथ पूरा किया.....वरुण 50 नक्कल पुश-अप्स लगाते नजर आए...ये मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.... और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे है .....
Dakhal News
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साईं पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म की स्टारकास्ट का भी खुलासा हो चुका है। सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने इस भूमिका को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, "हां, मैं यह किरदार निभा रहा हूं। यह रोमांचक और मजेदार होगा। मैं जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करूंगा। 'रामायण' की शूटिंग को लेकर थोड़ा नर्वस हूं। मैं डरा हुआ हूं, जो मुझे हमेशा लगता है। यही इसकी खूबसूरती है, क्योंकि आपको इसके लिए खुद को तैयार करना होता है।" सनी देओल ने कहा, "मेकर्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। क्योंकि, वो स्क्रीन पर कुछ सुपरनैचुरल दिखाने की तैयारी कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि ये फिल्म हॉलीवुड से कम नहीं होगी। 'रामायण' पर कई प्रोजेक्ट्स बन चुके हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि हम इसे पूरा न्याय देने की कोशिश करेंगे और दर्शकों को भी फिल्म पसंद आएगी।" नितेश तिवारी की 'रामायण' का बजट 835 करोड़ रुपये है। फिल्म दो भागों में बनेगी। फिल्म का पहला भाग 2026 में रिलीज होगा। 'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश, लारा दत्ता, आदिनाथ कोठारे नजर आएंगे।
Dakhal News
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सरदार जी-3' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ नजर आने वाले हैं। इस कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ लोग तो उन्हें पाकिस्तान समर्थक कहने लगे हैं। हालांकि, दिलजीत ने इस विवाद पर सीधे कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन एक हालिया बातचीत में उन्होंने इशारों में अपनी बात जरूर रखी। सरदार जी -3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दिलजीत दोसांझ आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें पाकिस्तान समर्थक तक कहा जा रहा है और कुछ यूजर्स उन्हें देशद्रोही भी करार दे रहे हैं। इस विवाद के बीच दिलजीत दोसांझ ने एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, "देशों के बीच युद्ध चल रहे हैं और इन हालातों पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। मेरा मानना है कि संगीत एक ऐसा जरिया है, जो सीमाओं को पार कर लोगों को जोड़ता है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मैं एक ऐसी चीज का हिस्सा हूं, जो देशों के बीच प्यार और समझदारी फैलाती है।" इस बयान के जरिए दिलजीत ने यह साफ कर दिया है कि उनका इरादा कभी भी विवाद या बंटवारे का नहीं रहा, बल्कि वे अपने काम से लोगों को जोड़ना चाहते हैं। दिलजीत ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें सिर्फ देशों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमें धरती माता के बारे में सोचना चाहिए। ये सारी सीमाएं उसी धरती का हिस्सा हैं और मैं भी उसी का हिस्सा हूं। राजनीति एक अलग दुनिया है, और मैं उसमें पड़कर कोई गलती नहीं करना चाहता। मेरे लिए हर पल कीमती है और मैं चाहता हूं कि उसे पूरी तरह से जी सकूं, बिना किसी डर या रोक-टोक के।" दिलजीत की इन बातों से साफ है कि वे खुद को सीमाओं से परे एक वैश्विक कलाकार मानते हैं, जो अपने संगीत और अभिनय के जरिए प्रेम और एकता का संदेश देना चाहते हैं।
Dakhal News
आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ के साथ रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को ना सिर्फ समीक्षकों से सराहना मिली है, बल्कि दर्शकों ने भी धनुष की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी की खूब तारीफ की है। शुरुआती तीन दिनों में ‘कुबेर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। हालांकि, चौथे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है, जिससे इसके कारोबार में गिरावट दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘कुबेर’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन अब 55.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये के साथ दमदार शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसने 16.5 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 17.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती तीन दिनों में शानदार प्रदर्शन के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई, जो आमतौर पर वीकडेज पर देखने को मिलती है। 'कुबेर' का निर्देशन शेखर कम्मुला ने किया है। फिल्म में धनुष के साथ नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। इसके अलावा जिम सर्भ और दलीप ताहिल जैसे कलाकारों ने भी अपनी शानदार अदाकारी से फिल्म को और खास बना दिया है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का डिजिटल प्रीमियर जुलाई के अंत तक किया जा सकता है।
Dakhal News
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इस मेगा प्रोजेक्ट को वीएफएक्स, दमदार स्टार कास्ट और इंटरनेशनल स्तर के एक्शन और स्टंट टीम के साथ तैयार किया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि साईं पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ के सुपरस्टार यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर जयदीप अहलावत को बिभीषण की भूमिका का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इस रोल को करने से मना कर दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस फैसले की वजह बताई। एक इंटरव्यू में जयदीप अहलावत ने खुलासा किया, "रामायण फिल्म में मुझे एक अहम किरदार ऑफर हुआ था। हालांकि, मेरी डेट्स फिल्म की शेड्यूलिंग के साथ मेल नहीं खा रही थीं। रावण और बिभीषण के बीच कुछ महत्वपूर्ण सीन थे, जिनकी शूटिंग एक साथ होनी थी, लेकिन मुझे पता था कि रावण की डेट्स ज्यादा महत्वपूर्ण थीं। आखिरकार, 'केजीएफ' की सफलता के बाद रावण का किरदार निभा रहे एक्टर (यश) की मौजूदगी और टाइमलाइन फिल्म के लिए प्राथमिकता बन गई थी।" जयदीप अहलावत ने पिछले कुछ सालों में कई दमदार सीरीज और फिल्में दी हैं। 'पाताल लोक' सीरीज में हाथीराम चौधरी का किरदार काफी चर्चित रहा। 'जाने जा', 'थ्री ऑफ अस', 'द ज्वेल थीफ' जैसी फिल्में सफल रहीं। ऐसे टैलेंटेड एक्टर को 'रामायण' फिल्म में भी देखने के लिए फैंस बेताब थे। हालांकि, अब जयदीप ने पुष्टि कर दी है कि वह 'रामायण' नहीं कर रहे हैं। 'रामायण' की कास्ट फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और यश के साथ-साथ एक दमदार स्टारकास्ट नजर आएगी। इसमें अरुण गोविल, रवि दुबे, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारी, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं। यह फिल्म हर किरदार को खास बनाने वाली है।
Dakhal News
इस समय मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद आलोचनाओं से घिरी फिल्म आखिरकार शुक्रवार 20 जून 2025 को रिलीज़ हो गई। फिल्म ने तीन दिनों में अच्छी खासी कमाई कर ली है। आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप रही थी, जिसके बाद से वे बड़े पर्दे से दूर हैं। अब तीन साल बाद आमिर एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। वे इन दिनाें फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का ज़ोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। 'सितारे ज़मीन पर' आमिर खान के करियर की अहम फिल्म है। फिल्म ने तीसरे दिन की कमाई सामने आ गयी है। आमिर खान और जेनेलिया देशमुख स्टारर 'सितारे ज़मीन पर' को क्रिटिक्स और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी शुरुआत की है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 'सितारे जमीन पर' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 29 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 59.90 करोड़ रुपये हो गया है। 'सितारे जमीन पर' ने 10.7 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, वहीं दूसरे दिन यह फिल्म 20.2 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। लगभग 80 करोड़ रुपये के बजट वाली 'सितारे ज़मीन पर' ने तीन दिन में ही अपने बजट का आधे से ज़्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है, जबकि इसका निर्माण आमिर खान ने अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर किया है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा आमिर खान की पत्नी सुनीता की भूमिका में नजर आती हैं। यह कहानी डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे युवाओं और उनके कोच के इमोशनल सफर को बयां करती है। फिल्म फ्रांस की चर्चित फिल्म 'चैंपियंस' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। इसमें आमिर ने गुलशन नाम के एक विवादित बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है, जिसे सुधार के लिए स्पेशल बच्चों की टीम को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी जाती है।
Dakhal News
मुंबई के गोरेगांव (पूर्व) स्थित फिल्म सिटी से चौंकाने वाली खबर सामने आई है.... आज सुबह करीब 5 बजे लोकप्रिय सीरियल अनुपमा के सेट पर भीषण आग लग गई.... आग इतनी तेज थी.... कि पूरा शूटिंग सेट जलकर खाक हो गया....गनीमत रही कि सुबह का टाइम होने की वजह से सेट पर शूटिंग नहीं चल रही थी.... जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई....इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.... दमकलकर्मियों ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया....
Dakhal News
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए लोगों या 'आउटसाइडर्स' को हमेशा अपने लिए जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। कई बार उन्हें 'आउटसाइडर्स' समझकर उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। हालांकि इन एक्टर्स में बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स होती हैं, लेकिन कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है और उनके काम को नज़रअंदाज़ किया जाता है। एक हिंदी एक्ट्रेस ने ऐसे ही 'आउटसाइडर्स' होने का अपना अनुभव बयां किया है। लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' की अभिनेत्री संविका ने 'आउटसाइडर' होने के अपने अनुभव को बयां किया है। सीरीज 'पंचायत' में रिंकी के किरदार से दर्शकों के दिलों तक पहुंचने वाली अभिनेत्री संविका ने इस बारे में इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर के तौर पर मिलने वाले सम्मान, आदर और समान व्यवहार के बारे में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में संविका कहती हैं, "कभी-कभी मुझे लगता है कि अगर मैं इस क्षेत्र में होती या शायद बेहतर पृष्ठभूमि से होती, तो कुछ चीजें बहुत आसान होतीं (शायद, मुझे नहीं पता)। काश मुझे सम्मान और समान व्यवहार मिलता, तो संघर्ष थोड़ा कम होता।" संविका की इंस्टाग्राम स्टोरी में किसी घटना या व्यक्ति का जिक्र नहीं है। लेकिन उनकी पोस्ट से ऐसा लगता है कि उन्हें 'आउटसाइडर' के तौर पर कोई अनुभव जरूर हुआ होगा और उन्होंने इस अनुभव को बयां भी किया है। संविका पॉपुलर सीरीज 'पंचायत' में रिंकी का किरदार निभाती हैं। इस सीरीज में उनकी और जितेंद्र कुमार की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और चौथे सीजन का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। दर्शक 'पंचायत' का चौथा नया सीजन 24 जून से देख सकेंगे। इस बीच अगर रिंकी फेम संविका की बात करें तो वे मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली हैं। संविका का असली नाम पूजा सिंह है। बातचीत में उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपना नाम इसलिए बदला क्योंकि इंडस्ट्री में इस नाम के कई एक्टर्स हैं। 'पंचायत' से पहले उन्होंने कुछ और काम भी किए हैं। लेकिन कई लोग उन्हें 'पंचायत' सीरीज की वजह से ज्यादा जानते हैं।
Dakhal News
जायद खान और ईशा देओल कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ये कलाकार 'चुरा लिया है तुमने', 'दस', 'कैश' जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। कई फिल्मों में साथ काम करने के दौरान ऐसी अफवाहें उड़ीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जायद खान ने इस पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये सारी बातें झूठी हैं। मैं अपनी पत्नी के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में था, जो अब मेरी पत्नी हैं। ईशा देओल मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। जायद ने कहा, "मैं कभी भी ईशा देओल के साथ रिलेशनशिप में नहीं था। हमने साथ में कई फिल्में की हैं। उस समय मेरी पत्नी मलाइका मेरी गर्लफ्रेंड थीं और मलाइका और ईशा हमेशा से अच्छी दोस्त रही हैं। ईशा बहुत प्यारी लड़की हैं। वह मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी दोस्त है।" इसी इंटरव्यू में जायद खान ने ऐश्वर्या राय के साथ काम करने के अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने फिल्म 'शब्द' में साथ काम किया है। अभिनेता ने कहा, "शब्द एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें एक शादीशुदा महिला एक जवान लड़के से प्यार करती है। मैंने जो भी फिल्में चुनीं, वे अपने समय से आगे की थीं। 'शब्द' की कहानी अच्छी थी। फिल्म उस समय रिलीज हुई थी, जब लोग ऐसी कहानी वाली फिल्में देखने के लिए तैयार नहीं थे।" अभिनेता ने आगे कहा, "जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड बनीं तो मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक था। मेरे लॉकर रूम में उनकी तस्वीर हुआ करती थी। जब मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी और मुझे पता चला कि ऐश्वर्या फिल्म में हैं, तो मैंने तुरंत निर्माताओं से पूछा कि मुझे अनुबंध कहां पर साइन करना चाहिए, मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक था। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव शानदार रहा।" जायद खान ने कहा, "ऐश्वर्या राय को इस बात की अच्छी समझ है कि किससे कैसे पेश आना है। मैं उनका फैन था, इसलिए सोच रहा था कि उनसे बातचीत कैसे शुरू करूं। लेकिन उन्होंने खुद ही बड़ी सहजता से मुझसे बात करनी शुरू कर दी। उन्होंने मुझसे पूछा, 'क्या तुम किसी सीन की रिहर्सल करना चाहोगे?' वह वाकई बेहद खूबसूरत हैं। आजकल लोग तस्वीरों में फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐश्वर्या के पास तो खुद का नेचुरल फिल्टर है।" इस बीच अगर जायद के काम की बात करें तो इतनी सारी फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें गिरावट का सामना करना पड़ा। 2009 में फिल्म 'ब्लू' की असफलता के बाद एक्टर फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आए। उसके बाद उन्हें 2015 में फिल्म 'शराफत गई तेल लेने' में बड़े पर्दे पर देखा गया।
Dakhal News
मुंबई । मराठी फिल्म अभिनेता तुषार घाड़ीगांवकर (३२) ने शुक्रवार देर रात अपने भांडुप स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तुषार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है तुषार ने काम न मिलने से परेशान होकर यह कदम उठाया। चलो हवा आने दो (चला हवा येऊ द्या) फेम एक्टर अंकुर वधे ने इंस्टाग्राम पर तुषार घाडीगांवकर की फोटो शेयर कर उनके निधन की खबर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ''क्यों दोस्त? किसलिए? काम आता है और चला जाता है! हमें कोई रास्ता निकालना चाहिए लेकिन आत्महत्या कोई रास्ता नहीं है! मैं मानता हूं कि मौजूदा हालात अजीब हैं लेकिन यह फैसला नहीं किया जा सकता। तुषार घाडीगांवकर, अगर तुम हारे तो हम सब हारे।'' अभिनेता तुषार घाडीगांवकर ने नाटक, धारावाहिक और फिल्म तीनों माध्यमों में काम किया है। उन्होंने हिंदी में भी काम किया है। वे कुछ विज्ञापनों में भी नजर आए हैं। उन्होंने लवंगी मिर्ची, मन कस्तूरी रे, बाहुबली, उनाद, ज़ोम्बीली, हे मन बावरे, संगीत बिबत आख्यान जैसे प्रोजेक्ट में काम किया है।
Dakhal News
फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। 'ग्राउंड ज़ीरो' में इमरान हाशमी, सई तम्हणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 20 मई से प्राइम पर देख सकते हैं। ग्राउंड जीरो के एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान किया है। इस फिल्म का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देवस्कर ने किया है और इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इमरान हाशमी, साईं तम्हणकर, ज़ोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे दमदार कलाकारों से सजी ये देशभक्ति से भरपूर एक्शन-ड्रामा फिल्म दर्शकों को सीट से चिपकाए रखने का वादा करती है। असल घटनाओं से प्रेरित ग्राउंड जीरो की कहानी कश्मीर के तनाव भरे माहौल में बसाई गई है। फिल्म में बीएसएफ अफसर नरेंद्र नाथ धर दुबे और उनकी टीम की दो साल तक चली जबरदस्त पड़ताल को दिखाया गया है, जिसमें 2001 के संसद हमले के पीछे छिपे मास्टरमाइंड को पकड़ने की कोशिश की गई। ये फिल्म हमारे सुरक्षाबलों की बहादुरी, हिम्मत और चालाकी को सलाम करती है। ये फिल्म आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों की असली और पेचीदा हकीकत को दिखाती है। मिशन कितना जोखिम भरा था, ये भी साफ नजर आता है। साथ ही उन जवानों की देशभक और कुर्बानी को भी पूरे सम्मान के साथ पेश किया गया है, जिनकी वजह से देश ने एक बड़ी जीत दर्ज की थी।
Dakhal News
सितारे ज़मीन पर फिल्म के साथ आमिर खान ने तीन साल बाद सिनेमाघरों में वापसी की है.... इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों का दिल जीत लिया है ...20 जून को रिलीज हुई इस मच अवेटेड फिल्म को 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर का स्प्रिचुअल रिमेक बताया जा रहा है...जिसमें आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी ने कमाल कर दिया है ...इस फिल्म से आमिर खान ने शानदार कमबैक किया है... और अपनी फिल्म सितारे जमीं पर की कहानी से लोगों का दिल जीत लिया है... सोशल मीडिया पर लोगों आमिर खान की फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे है...
Dakhal News
तमिल सुपरस्टार धनुष ने अपनी धमाकेदार वापसी के साथ कुबेर में तेलुगु सिनेमा को हिला दिया है....और इस क्राइम ड्रामा ने रिलीज के पहले दिन ही फैंस का दिल जीत लिया.....आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई कुबेर को देखकर दर्शक भावुक हो गए..... और धनुष के शानदार अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे है ..... सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म को धनुष के करियर की बेस्ट बताया है .....
Dakhal News
कोलकाता । जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग हो रही फिल्म केसरी चैप्टर 2 के खिलाफ बिधाननगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया गया है। बिधाननगर दक्षिण क्षेत्र निवासी रंजीत बिश्वास ने शिकायत करते हुए दावा किया कि फिल्म में मुजफ्फरपुर षडयंत्र मामले से संबंधित एक कोर्ट रूम के दृश्य में क्रांतिकारी खुदीराम बोस और बरिंद्र कुमार घोष को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। उनका नाम बदलकर "खुदीराम सिंह" और "बीरेंद्र कुमार" कर दिया गया है। उन्होंने तर्क दिया कि यह गलत चित्रण बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों, विशेष रूप से खुदीराम बोस, जिन्हें फांसी दी गई थी और प्रफुल्ल चाकी, जिन्होंने आत्मत्याग किया था, उनका अपमान करता है। बिश्वास ने तर्क दिया कि ये अशुद्धियां गलत सूचना फैलाती है और भाषाई और क्षेत्रीय कलह को भड़का सकती हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (जानबूझकर अपमान), 353(1)(सी) (सार्वजनिक शरारत) और 353(2) (झूठे बयान प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Dakhal News
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' लेकर आ रहे हैं, जो 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। पहले ऐसी खबरें थीं कि आमिर इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर सकते हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फिल्म केवल सिनेमाघरों में ही रिलीज होगी। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान ने इस फैसले पर अडिग रहते हुए ओटीटी से मिली 120 करोड़ रुपये की बड़ी डील को ठुकरा दिया है, ताकि दर्शक इस फिल्म का अनुभव बड़े पर्दे पर ले सकें। आमिर खान इस बार एक अनोखा प्रयोग कर रहे हैं। वह यह जानना चाहते हैं कि अगर कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होकर लंबे समय तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध न हो, तो क्या दर्शक उसे थिएटर में देखने को मजबूर हो जाएंगे। 'सितारे ज़मीन पर' के साथ आमिर यही रणनीति अपनाने जा रहे हैं। फिल्म पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिर कुछ समय बाद सीधे यूट्यूब पर अपलोड की जाएगी। हालांकि, यह फिल्म वहां मुफ्त में उपलब्ध नहीं होगी। दर्शकों को इसे देखने के लिए भुगतान करना होगा। अमेज़न प्राइम वीडियो ने आमिर खान को आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित 'सितारे ज़मीन पर' के डिजिटल अधिकारों के लिए 120 करोड़ रुपये का बड़ा ऑफर दिया था। लेकिन आमिर ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसकी वजह यह थी कि अमेज़न फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के सिर्फ आठ हफ्ते बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना चाहता था। हालांकि, आमिर की योजना कुछ और ही है। वह चाहते हैं कि दर्शक एक बार फिर सिनेमाघरों की ओर लौटें। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया कि फिल्म को पहले पूरी तरह थिएटर में चलने दिया जाएगा और उसके बाद ही इसे डिजिटल रूप से रिलीज़ किया जाएगा, वो भी उनके अपने शर्तों पर। 'सितारे ज़मीन पर' आमिर खान की 2007 में आई हिट फिल्म 'तारे ज़मीन पर' का एक नया संस्करण है। इस बार कहानी को खास बनाने के लिए इसमें 10 नए चेहरों को शामिल किया गया है, और सबसे अहम बात यह है कि ये सभी कलाकार दिव्यांग हैं। कड़े ऑडिशन के बाद आरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर को फिल्म के लिए चुना गया। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी एक प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। खास बात यह है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने इसे बिना किसी कट के पास कर दिया है।
Dakhal News
दिव्या भारती 90 के दशक की सबसे चहेती और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वालों के दिलों में उनकी यादें आज भी जिंदा हैं। अब दिव्या भारती के फैंस के लिए एक खास खबर सामने आई है। उनके पति और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला अपने बेटे की डेब्यू फिल्म के लिए एक ऐसा टाइटल लेकर आ रहे हैं, जिसका सीधा नाता दिव्या भारती से है। इस टाइटल के जरिए दिव्या को खास श्रद्धांजलि देने की तैयारी की जा रही है। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि सुभान बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं और उनकी पहली फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, सुभान की यह फिल्म दिव्या भारती की 1992 में आई सुपरहिट फिल्म 'दीवाना' से प्रेरित है। इसी फिल्म के लोकप्रिय गाने 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं' से प्रेरणा लेते हुए उनकी डेब्यू फिल्म का नाम भी यही रखा गया है। हालांकि, फिल्म के टाइटल की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन यह दिव्या भारती को एक खास श्रद्धांजलि माना जा रहा है। दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की मुलाकात 1992 में फिल्म 'शोला और शबनम' के सेट पर हुई थी। इस पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और जल्द ही उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने गुपचुप तरीके से 10 मई, 1992 को साजिद के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट में शादी रचा ली। शादी से पहले दिव्या ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था और अपना नाम बदलकर सना रख लिया था। शादी के महज एक साल बाद ही 1993 में दिव्या का अचानक निधन हो गया। उस समय वह सिर्फ 19 साल की थीं। अब सालों बाद, साजिद की दूसरी पत्नी से हुए बेटे सुभान नाडियाडवाला की पहली फिल्म दिव्या भारती को समर्पित मानी जा रही है। यह फिल्म दिव्या के प्रशंसकों के लिए एक इमोशनल ट्रिब्यूट है, जिसमें उनके नाम और यादों की झलक भी शामिल होगी।
Dakhal News
बाहुबली’ अभिनेता प्रभास अपनी आने वाली फिल्म 'द राजा साहब' के साथ हॉरर और फैंटेसी की एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है वह भव्य हवेली, जिसे खासतौर पर इस फिल्म के लिए बनाया गया है। 41,256 वर्ग फुट में फैला यह सेट न सिर्फ भारत का सबसे बड़ा हॉरर सेट है, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे विशाल और अनोखा भी है। इस शानदार हवेली सेट को प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर राजीवन नाम्बियार ने डिजाइन किया है। यह महज एक फिल्मी सेट नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवंत और रहस्यमय स्थान है जो कहानी के साथ-साथ दर्शकों को भी अपने अंदर समेट लेता है। विशाल दरवाजे, अंधेरे गलियारे, और रहस्यों से भरे कमरे इस हवेली को एक किरदार की तरह पेश करते हैं। राजीवन नाम्बियार बताते हैं, 'हर एक डिटेल को हमने सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, भावना के लिए डिजाइन किया है। हम चाहते थे कि सेट को देखकर न लगे कि यह प्रेतवाधित है, बल्कि यह महसूस हो कि यह जगह खुद में एक रहस्य है। जब कोई इसमें प्रवेश करता है, तो यह उसे अपने भीतर खींच लेती है।' हाल ही में इस हवेली का मीडिया के लिए अनावरण किया गया, जिसके साथ ही फिल्म का ऑफिशियल टीजर भी रिलीज हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया को इस भव्य सेट की पहली झलक दिखाई गई। फिल्म के निर्देशक मारुति, जो हॉरर-फैंटेसी शैली में अपनी खास पहचान रखते हैं, इस प्रोजेक्ट में इमोशन और स्केल को एक साथ लेकर आए हैं। हर पत्थर, हर प्रॉप और हर रंग इस हवेली में खास तौर पर तैयार किया गया है ताकि फिल्म के हॉरर एलिमेंट को और गहराई मिल सके। यहां तक कि फर्श तक को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह एक रहस्यमय एहसास पैदा करे। यह केवल एक सेट नहीं, बल्कि एक स्पेस के जरिए कहानी कहने का तरीका है। फिल्म को पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले विश्व प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है और इसका संगीत थमन एस दे रहे हैं। 'द राजा साहब' को 5 दिसंबर को पांच भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चोपड़ा परिवार गहरे शोक में है। रमन हांडा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा के चाचा थे। रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को अंधेरी पश्चिम, मुंबई के अंबोली श्मशान घाट पर दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस समय सभी परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे। वे एक प्रसिद्ध वकील थे और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। रमन हांडा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। रमन राय हांडा के निधन से उनकी पत्नी कामिनी चोपड़ा और बेटियां मन्नारा व मिताली हांडा पूरी तरह टूट गई हैं। यह वक्त पूरे परिवार के लिए बेहद कठिन है। रमन हांडा सिर्फ एक पिता या पति नहीं, बल्कि परिवार की रीढ़ थे। हर मुश्किल घड़ी में उन्होंने अपने परिवार का साथ दिया और सबके लिए एक मजबूत सहारा बने रहे। उनके जाने से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच भी शोक की लहर है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर्स आर. माधवन और फातिमा सना शेख जल्द ही फिल्म 'आप जैसा कोई' नामक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। 11 जुलाई से ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही 'आप जैसा कोई' एक दिल को छू जाने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें पुराने दौर की मासूम मोहब्बत और आज के रिश्तों की जटिल भावनाएं एक-दूसरे से टकराती हैं। यह फिल्म सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि बराबरी और समझदारी पर टिके रिश्ते की तलाश की भावुक यात्रा है। एक संकोची, परंपरागत संस्कृत शिक्षक के किरदार में आर. माधवन पूरी संवेदनशीलता के साथ नजर आएंगे। फातिमा सना शेख बेबाक फ्रेंच टीचर मधु का किरदार निभा रही हैं, जो जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखती है। जब ये दो बिल्कुल अलग दुनिया वाले लोग टकराते हैं, तो जन्म लेती है एक ऐसी प्रेम कहानी जो सिर्फ दिलों को नहीं जोड़ती, बल्कि आत्म-खोज, परिवार और अपनापन की गहराई में भी उतरती है। 'आप जैसा कोई' का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जो इससे पहले मीनाक्षी सुंदरेश्वर जैसी चर्चित फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण धर्माटिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है, जो धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल शाखा है। निर्माता करण जौहर, आदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमेन मिश्रा इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। निर्देशक विवेक सोनी के अनुसार 'आप जैसा कोई' एक ऐसी कहानी है जो उन भावनात्मक दीवारों को गिराने की बात करती है, जिन्हें हम अनजाने में अपने चारों ओर खड़ा कर लेते हैं। यह फिल्म सच्चे रिश्तों में मौजूद झिझक, उलझनों और ईमानदारी को बखूबी दर्शाती है। माधवन और फातिमा ने अपने किरदारों को इतनी संवेदनशीलता और गहराई से निभाया है कि यह कहानी आज के दर्शकों के दिल को छू जाती है।
Dakhal News
सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 2025 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर मारुथि कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता हैं टी. जी. विश्व प्रसाद। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, मेकर्स ने आखिरकार ‘द राजा साब’ का दमदार टीज़र रिलीज कर दिया है। 'द राजा साब' एक बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार प्रभास एक बिल्कुल नए और अनदेखे अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में जहां एक ओर हँसी और डर का तड़का लगेगा, वहीं प्रभास के एक्शन सीक्वेंस भी दर्शकों को थ्रिल का अहसास कराएंगे। डायरेक्टर मारुति कहा, "ये फिल्म हॉरर और फैंटेसी के बीच बहती एक अनोखी यात्रा है। इसके केंद्र में है इमोशन, लेकिन चारों तरफ फैला है जादू, रहस्य और पागलपन, प्रभास के शहर में इसे लॉन्च करना और इतना प्यार पाना, ये लम्हा हमेशा याद रहेगा। ये हवेली सिर्फ सेट नहीं, इस फिल्म की आत्मा है!" फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है। इसमें मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। साथ ही जरीना वहाब और योगी बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं। अब बात करें रिलीज डेट की तो 'द राजा साब' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। यह फिल्म हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम—इन पांच भाषाओं में रिलीज़ होगी, जिससे देशभर के दर्शकों तक इसकी पहुंच बनेगी।
Dakhal News
एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म डोन 3 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चाएं तेज़ हैं। शुरुआत में रणवीर सिंह के अपोज़िट कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था, लेकिन अब खबर है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। अब उनकी जगह कृति सेनॉन ने ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कृति को फिल्म में लीड रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। एक वायरल वीडियो में कृति के रिएक्शन से भी साफ है कि वह इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। कृति सेनॉन ने हर बार अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। अब अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही वह 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फैंस इस नई जोड़ी की केमिस्ट्री देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हाल ही में कृति सेनॉन मुंबई के एक कैफे से अपने दोस्तों के साथ बाहर निकल रही थीं, तभी पैपराज़ी ने उन्हें देख लिया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में आवाज़ लगाई, "कृति जी, डॉन 3, लेडी डॉन, रुको, लेडी डॉन आ गई है।" यह सुनकर कृति मुस्कुरा दीं, कुछ बोलीं नहीं, लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान ने जैसे फैंस को यह यकीन दिला दिया कि वह इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनॉन 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल निभाने जा रही हैं। कृति सेनन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'दो पत्ती' में देखा गया था। इस फिल्म में उनका डबल रोल था। इस फिल्म में काजोल भी अहम भूमिका निभाती नजर आई थीं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और लोगों ने इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी दिया था।
Dakhal News
अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में 4.57 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की लेम्बोर्गिनी कार खरीदी है। यह कार लेम्बोर्गिनी उरुस रेंज की लेटेस्ट कार है और इसकी तस्वीरें और वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस लग्जरी कार को भारतीय बाज़ार में 2024 में लॉन्च किया गया है। राम कपूर ने खरीदी गई नई कार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए राम कपूर को टैग किया गया है और बधाई दी गई है। इन तस्वीरों में राम कपूर अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। कमेंट्स में दिख रहा है कि फैन्स ने एक्टर को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। राम कपूर अपनी लग्जरी कारों के कलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके पास पहले से ही कई दुर्लभ और महंगी कारें हैं, जिनमें पोर्श 911, पोर्श 911 टर्बो एस, फेरारी पोर्टोफिनो एम, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, मर्सिडीज-एएमजी जी63 शामिल हैं। अगर राम कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो आने वाले दिनों में इसका नाम 'मिस्ट्री' होगा और यह शो 27 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।
Dakhal News
90 के दशक में 'शक्तिमान' हर भारतीय बच्चे का पसंदीदा सुपरहीरो था। जैसे ही यह शो टीवी पर आता, बच्चे स्क्रीन से नजरें हटाने को तैयार नहीं होते थे। मुकेश खन्ना द्वारा निभाया गया यह किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि स्पाइडरमैन और बैटमैन भी उसके सामने फीके लगने लगे। इस आइकॉनिक किरदार पर फिल्म बनाने की घोषणा भी हो चुकी है और खबर थी कि शक्तिमान की भूमिका के लिए रणवीर सिंह को कास्ट किया गया है। हालांकि, खुद मुकेश खन्ना इस फैसले से खुश नहीं थे। उन्होंने साफ तौर पर रणवीर को इस रोल के लिए उपयुक्त मानने से इनकार कर दिया और इसका विरोध किया। रणवीर सिंह के बाद अब हर ओर साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का नाम 'शक्तिमान' से जुड़ने की चर्चा जोरों पर है। अब खबर ये है कि उन्हें इस आइकॉनिक किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, "शक्तिमान का रीमेक अल्लू अर्जुन के साथ बनाया जाएगा। इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन मलयालम सुपरहीरो फिल्म 'मिन्नल मुरली' के डायरेक्टर बेसिल जोसेफ करेंगे। वह शक्तिमान की भूमिका के लिए अल्लू अर्जुन के साथ बातचीत कर चुके हैं।" यह फिल्म सोनी पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है और इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 'पुष्पा 2' की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। यहां तक कि 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना भी उनके फैन हो गए हैं। उन्होंने 'पुष्पा 2' देखने के बाद अल्लू अर्जुन की खुलकर तारीफ़ की और उन्हें शक्तिमान के किरदार में देखने की इच्छा जाहिर की। मुकेश खन्ना ने कहा था, "मुझे लगता है कि अल्लू अर्जुन को और भी कई दमदार भूमिकाओं में देखा जाना चाहिए। मैं तो ये भी कहना चाहूंगा कि अगर कोई शक्तिमान को फिर से पर्दे पर जीवंत कर सकता है, तो वो अल्लू अर्जुन हैं। उनमें इस किरदार को निभाने की पूरी काबिलियत है।"
Dakhal News
अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इस समय जिंदगी के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उनकी लिवर सर्जरी हुई थी। इस मुश्किल वक्त में उनके पति शोएब इब्राहिम लगातार उनकी सेहत को लेकर प्रशंसकों को अपडेट देते रहे। अब दीपिका की तबीयत में सुधार है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर लौटने से पहले उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी सेहत की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों की देखभाल और फैंस की दुआओं के लिए दिल से आभार जताया। दीपिका कक्कड़ ने अस्पताल से एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "पिछले 11 दिन बेहद मुश्किल भरे रहे। दर्द भी हुआ, लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल की टीम ने पूरे दिल से मेरा ध्यान रखा। ट्यूमर से राहत मिल चुकी है, हालांकि यह इलाज की शुरुआत भर है। आगे भी कई चरण बाकी हैं लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस जंग को भी जीत लूंगी।" उन्होंने आगे लिखा, "मेरी सबसे बड़ी ताकत आप सभी का प्यार, दुआएं और आशीर्वाद हैं। इस कठिन वक्त में आपने जो स्नेह मुझे दिया, उसने मुझे हिम्मत दी। दिल से शुक्रिया।" वहीं, शोएब इब्राहिम ने अपने ब्लॉग के जरिए दीपिका के घर लौटने की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने बताया कि 11 दिनों के अस्पताल प्रवास के बाद अब दीपिका को छुट्टी मिल गई है। उन्होंने कहा, "सर्जरी का मुख्य हिस्सा सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और दीपिका धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं, लेकिन आगे भी इलाज जारी रहेगा।" शोएब ने भावुक होकर कहा, "ट्यूमर खतरनाक था, इसलिए हमें दीपिका की सेहत पर लगातार नजर रखनी होगी। यह तो सिर्फ एक पड़ाव है, अभी आगे का सफर बाकी है।"
Dakhal News
मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव दोनों हिंदू थीं और गौरी भी इसी समुदाय से हैं। इसी वजह से आमिर खान पर अक्सर 'लव जिहाद' के आरोप लगते रहे हैं। इस पर हाल ही में एक शो में पहुंचे तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में जवाब दिया। 'आप लव जिहाद कर रहे हैं...'पीके' में आपने दिखाया कि हिंदू लड़की की शादी पाकिस्तानी मुसलमान से करना सही है। इस बारे में आपका क्या कहना है? आमिर ने कहा, "जब दो धर्मों के लोग एक साथ आते हैं, तो इसका मतलब होता है कि उनके दिलों में एक-दूसरे के लिए सच्चा प्यार है। ये लव जिहाद नहीं होता। मन का जुड़ाव धर्म से ऊपर होता है। हर बार जब दो लोग अलग-अलग धर्म से होते हैं, तो यह जरूरी नहीं कि इसके पीछे कोई साजिश हो। यह इंसानियत की बात है। दो दिलों का मेल अगर होता है, तो धर्म उसकी सीमा नहीं बन सकता। उन्होंने कहा, "अगर दो लोग एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, तो धर्म उनके बीच दीवार नहीं बन सकता। मेरी अपनी फैमिली इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। मेरी बहन निखत ने हिंदू संतोष हेगड़े से शादी की है, तो क्या आप इसे लव जिहाद कहेंगे? मेरी छोटी बहन फरान ने हिंदू राजीव दत्ता से शादी की, तो क्या वो भी लव जिहाद है? मेरी बेटी आइरा ने हाल ही में हिंदू लड़के नुपुर शिखरे से शादी की है। इसलिए, मेरे लिए सबसे बड़ी बात धर्म नहीं, प्यार है। सच्चा रिश्ता दिल से बनता है, किसी धर्म या जाति से नहीं।" आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को रिलीज़ हो रही है। इसमें वे दिव्यांग बच्चों के बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जेनेलिया डिसूज़ा मुख्य अभिनेत्री हैं।
Dakhal News
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय ने 53 वर्ष की उम्र में इंग्लैंड में अंतिम सांस ली। पोलो खेलते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके असामयिक निधन से कपूर परिवार और उनके करीबी गहरे सदमे में हैं। संजय के निधन की खबर आने के बाद इंडस्ट्री से लेकर उनके प्रशंसकों तक में हर कोई शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। अभिेनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि, कुछ ही सालों में उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों के बीच मतभेद बढ़ने लगे। लंबे समय तक चली कानूनी लड़ाई के बाद 2014 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय कपूर पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान। संजय कपूर एक प्रसिद्ध उद्योगपति थे और उन्हें पोलो का खेलना पसंद था। दुर्भाग्यवश, इसी खेल को खेलते हुए उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। करिश्मा कपूर से तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से दोबारा शादी की थी। संजय की अचानक मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। हालांकि, अभी तक उनकी मृत्यु को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Dakhal News
अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है। इसी बीच मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। '12वीं फेल' फेम पॉपुलर एक्टर विक्रांत मैसी के करीबी का इस हादसे में निधन हो गया है। विमान के सह पायलट क्लाइव कुंदर को विक्रांत भाई और अपने परिवार का बेहद करीबी इंसान मानते थे। इस हादसे में क्लाइव की मौत से विक्रांत और उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा, "अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की त्रासदी को कोई भी कल्पना नहीं कर सकता था। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। यह खबर बेहद दुखद है और दिल को झकझोर देने वाली है।" विक्रांत ने भावुक होते हुए पोस्ट किया है, "इसके अलावा मेरे अंकल क्लिफोर्ड कुंदर ने इस दुर्घटना में अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया। दुर्भाग्य से क्लाइव उस दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर काम कर रहे थे। भगवान मेरे अंकल के परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे।" इस पोस्ट को शेयर करते हुए विक्रांत ने यह भी बताया है कि क्लाइव उनके रिश्तेदार नहीं, बल्कि उनके पारिवारिक मित्र थे। इस दुर्घटना में क्लाइव की मौत से विक्रांत काफी दुखी हैं।
Dakhal News
अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'हाउसफुल-5' देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी एंटरटेनर 6 जून को रिलीज हुई थी। अब रिलीज के सातवें दिन की कमाई सामने आ गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल-5' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 127 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म की कहानी एक क्रूज शिप पर हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। 'हाउसफुल-5' फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सोनम बाजवा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म में खासतौर पर अक्षय और रितेश की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, फरदीन खान, चंकी पांडे और डिनो मोरिया भी शामिल हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म सितारे ज़मीन पर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर कई लोगों में उत्सुकता है, जो बच्चों की ज़िंदगी के अहम मुद्दों को छूती है और माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद के महत्व पर ज़ोर देती है। 'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान के साथ अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 20 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसी अफवाहें थीं कि आमिर खान फिल्म कुली में कैमियो करेंगे। अब, अभिनेता ने 'सितारे ज़मीन पर' के प्रचार के दौरान इस बारे में बात पर सफाई दी है। पिछले कुछ दिनों से अफवाहें चल रही हैं कि आमिर खान लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म कुली में नजर आएंगे। आमिर खान ने इस पर टिप्पणी करके इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने इस खबर की पुष्टि की है कि वह फिल्म कुली में काम करने वाले हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए हामी भर दी थी। आमिर खान ने खुद इस बात का खुलासा किया है। रजनीकांत की फिल्म 'कुली' सोने की तस्करी पर आधारित है। यह एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन और पूजा हेगड़े एक स्पेशल डांस नंबर में नजर आएंगी। इसके अलावा बॉलीवुड स्टार आमिर खान का कैमियो रोल प्रशंसकों के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। यह फिल्म तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।
Dakhal News
सेलिब्रिटीज अक्सर इस बारे में बोलते रहे हैं कि कैसे पैपराज़ी अपनी हदें पार कर जाते हैं। अब काजोल ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा कि जब फोटोग्राफर्स उनकी निजी ज़िंदगी का सम्मान नहीं करते, तो उन्हें कितना असहज महसूस होता है। उन्होंने खास तौर पर अंतिम संस्कार और निजी पलों के बारे में बात की है। उनका कहना है कि यह बहुत परेशान करने वाला है कि उनका लगातार पीछा किया जाता है। काजोल से जब पूछा गया कि वह पैपराज़ी में क्या बदलाव देखना चाहती हैं, तो काजोल ने बातचीत में कहा, 'मैं पैपराज़ी को लेकर थोड़ी एक्टिव रहती हूं। मुझे लगता है कि कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां उन्हें नहीं होना चाहिए। जैसे, जब वे किसी के अंतिम संस्कार में एक्टर्स के पीछे भागते हैं और फोटो मांगते हैं, तो मुझे यह बहुत अजीब लगता है। मुझे यह अपमानजनक और अजीब लगता है। मुझे यह भी अजीब लगता है कि आप खाना खाने भी नहीं जा सकते।' अपनी बात को आगे रखते हुए उन्होंने ये भी कहा कि पीछा किया जाना कितना परेशान करने वाला होता है। जुहू से बांद्रा तक कुछ किलोमीटर तक वो आपका पीछा करते हैं और देखते हैं कि मैं कहां जा रही हूं और किस बिल्डिंग में जा रही हूं, मुझे ये बहुत परेशान करने वाला लगता है। काजोल अकेली नहीं हैं जो ऐसा महसूस करती हैं। आलिया भट्ट पैपराज़ी को फटकार लगाई थी। एक्टर राणा दग्गुबाती की भी एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स से बहस हो गई थी, जब उनमें से एक गलती से उनसे टकरा गया था। काजोल एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं और इस बार वह पहले कभी न देखे गए अवतार में हैं। काजोल विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित पौराणिक हॉरर फिल्म 'माँ' में नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्माण उनके पति अजय देवगन ने देवगन फिल्म्स के बैनर तले किया है। वह इसमें मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्मों की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। शुरुआत में वह अपनी एक्टिंग और जनरल नॉलेज के लिए मशहूर थीं। आलिया भट्ट ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बाद में आलिया ने विभिन्न फिल्मों में बेहतरीन अभिनय दिखाकर अच्छा प्रदर्शन किया। फिलहाल आलिया एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नाम है। आलिया भट्ट इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए फ्रांस में हैं। अपने हालिया व्लॉग की एक झलक में आलिया भट्ट अपने होटल के कमरे में खड़ी नजर आती हैं, जहां दीवार पर उनका स्वागत बेहद खास अंदाज़ में किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि होटल की ओर से उन्हें 'प्रिय आलिया कपूर' कहकर संबोधित किया गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या आलिया ने अब आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर 'आलिया कपूर' कर लिया है। हालांकि, इसे लेकर अभिनेत्री की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं, कुछ इसे रणबीर कपूर से उनके रिश्ते की मजबूत झलक बता रहे हैं, तो कुछ इसे महज एक औपचारिक संबोधन मान रहे हैं। अब फ्रांस के एक होटल में स्वागत पत्र पर 'आलिया कपूर' नाम दिखाई दिया है और इसकी फोटो ने फैन्स के बीच चर्चा शुरू कर दी है। इस फोटो के वायरल होने के बाद आलिया का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया, जिसमें आलिया ने कहा था कि उन्होंने अपना नाम बदलकर 'आलिया भट्ट-कपूर' रखने के बारे में सोचा था, लेकिन समय की कमी के कारण ऐसा नहीं कर पाईं। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उन्होंने अब आधिकारिक तौर पर 'कपूर' सरनेम अपना लिया है। इन चर्चाओं पर आलिया ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म 'जिगरा' में नजर आई थीं। फिलहाल आलिया रणबीर-विक्की के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Dakhal News
भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ 'पंचायत सीजन-4' का शानदार और मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। इस बार फैंस के लिए एक खास सरप्राइज भी है, शो अब पहले तय तारीख से भी जल्दी, 24 जून से स्ट्रीम होने जा रहा है। 'पंचायत' को प्रोड्यूस किया है द वायरल फीवर ने। इस सीजन की स्क्रिप्ट चंदन कुमार ने लिखी है। डायरेक्शन की कमान दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने संभाली है। सीजन 4 में एक बार फिर से फुलेरा गांव की दिलचस्प कहानियां, भावनाओं से भरे पल और गुदगुदाते दृश्य देखने को मिलेंगे। फुलेरा गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'पंचायत' एक बार फिर दर्शकों के बीच लौट रही है। नए सीजन में भी छोटे शहर की हलचल, दिल छू लेने वाली भावनाएं और गुदगुदाने वाला हास्य भरपूर देखने को मिलेगा। इस बार कहानी में आएंगी नई चुनौतियां, लेकिन उनके साथ-साथ लौटेंगे पुराने पसंदीदा चेहरे, जो अपनी खास अंदाज में दर्शकों का दिल जीतेंगे। जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा जैसे दमदार कलाकार। 'पंचायत सीजन-4' का प्रीमियर 24 जून से प्राइम वीडियो पर होगा। यह शो प्राइम मेंबरशिप में शामिल बहुप्रतीक्षित टाइटल्स में से एक है। पंचायत सीजन-4' की रिलीज़ से पहले इस बार दर्शकों ने केवल इंतज़ार ही नहीं किया, बल्कि इसके लॉन्च में खुद अहम भूमिका निभाई। www.panchayatvoting.com पर एक खास इंटरएक्टिव प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस को टीम मंजू देवी और टीम क्रांति देवी के लिए वोट करने का मौका मिला। इस रोमांचक वर्चुअल मुकाबले में कुल 65 लाख वोट डाले गए। हर वोट शो की रिलीज़ को थोड़ा और करीब लाता गया। धीरे-धीरे यह वोटिंग एक उत्सव में बदल गई और दर्शकों के जबरदस्त उत्साह और प्यार को देखते हुए निर्माताओं ने शो की रिलीज़ डेट पहले कर दी। अब 'पंचायत सीजन 4' 24 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। कहानी 'पंचायत' के नए सीज़न का ट्रेलर दिखाता है कि कैसे फुलेरा गांव इस बार चुनावी घमासान का मैदान बनने वाला है, जहां आमने-सामने हैं मंजू देवी और क्रांति देवी। रैली के गीत, बड़े-बड़े वादे और ज़बरदस्त प्रचार के साथ पूरा गांव जैसे किसी मेले में बदल गया है। दोनों टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने की होड़ में जुटी हैं और इसी चक्कर में शुरू होता है असली खेल जैसे एक-दूसरे के ऊपर तंज कसना, छुपे इशारों में सवाल उठाना और चुपचाप चालें चलना। गांव की गलियों में गूंजते देसी गानों और जोश से भरे नारों के बीच ये ट्रेलर वादा करता है एक फुल ऑन देसी झगड़ा, जिसमें होगा मज़ा, ड्रामा और वो सारा तड़का जो फुलेरा की राजनीति को दिलचस्प बना देता है।
Dakhal News
अभिनेता, निर्देशक अरबाज खान 57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिनों पहले अरबाज और शूरा को साथ में देखा गया था। इस बार शूरा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था और अरबाज उनका ख्याल रख रहे थे। मलाइका से तलाक के छह साल बाद अरबाज की जिंदगी में शूरा के रूप में प्यार वापस आया। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए तैयार हैं। क्या शूरा गर्भवती है? क्या आप पिता बनने वाले हैं? आख़िरकार, इन सवालों पर अरबाज खान इसका जवाब 'हां' में दिया है। दिए इंटरव्यू में अरबाज खान ने कहा, "हां, यह सच है। अब यह बात सभी जानते हैं। हम दोनों के लिए यह बेहद रोमांचक समय है। हम बेहद खुश हैं। हम अपनी जिंदगी में नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हां, मैं नर्वस हूं। कोई भी नर्वस होगा। मैं भी कई सालों के बाद फिर से पिता बनने का आनंद लेने जा रहा हूं। यह बिल्कुल नया एहसास है। लेकिन मैं उतना ही उत्साहित भी हूं। इस खबर ने मेरे अंदर खुशी और जिम्मेदारी की भावना पैदा की है। मुझे यह बहुत पसंद है।" अरबाज खान से जब पूछा गया कि वह किस तरह के पैरेंट बनेंगे, तो वह बोले, "इसकी कोई कैटिगरी नहीं है। आपको बस एक अच्छा पैरेंट बनना है। एक अच्छा पैरेंट वो होता है, जो अपने बच्चे के लिए आस-पास रहता है, जो चौकस रहता है, जो उसे प्यार करता है और देखभाल करने वाला होता है। मैं बस यही बनना चाहता हूं।" शूरा और अरबाज ने 2023 में शादी की थी। शूरा की यह दूसरी शादी है। पहले पति से उनकी एक बेटी है। अरबाज का मलाइका से एक बेटा अरहान अभी 22 साल का है।
Dakhal News
बॉलीवुड में इन दिनों जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है 'सितारे ज़मीन पर'। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जेनेलिया ने खुलकर अपने करियर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उन्होंने जो फैसले लिए, उनका उन्हें अफसोस है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में शादी के बाद उन्हें एक तरह से दरकिनार कर दिया गया, जिसे लेकर उन्हें दुख है। हालांकि, अब 'सितारे ज़मीन पर' के जरिए जेनेलिया फिर से एक मजबूत वापसी करने जा रही हैं। दिए इंटरव्यू में जेनेलिया ने कहा, जेनेलिया ने कहा, "जब सबको पता चला कि मैं 'सितारे ज़मीन पर' में काम कर रही हूं, तो सब मुझसे कह रहे थे, 'अरे वाह! तुम कितनी किस्मतवाली हो...तुम्हें आमिर खान की फिल्म में काम करने का मौका मिला है। यह वाकई बहुत बड़ी बात है।' मैं सामने वाले से कहती थी, असल में यह आमिर सर की महानता है कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। मैंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था...मैं अभी भी ऑडिशन देती हूँ और आगे से अच्छा काम करने की कोशिश करूँगी।" जेनेलिया को पिछले कुछ सालों में इस तरह के लीड रोल ऑफर नहीं किए गए हैं, इसके पीछे की वजह बताते हुए जेनेलिया ने निर्माताओं से कहा, "आप (निर्माता) मुझे ऐसे रोल ऑफर कर सकते हैं। लेकिन, हमारी इंडस्ट्री एक निश्चित नियम पर चलती है, हर किसी ने अपनी सीमा तय कर रखी है। फिल्म इंडस्ट्री बदल गई है, लेकिन अब हमारी मानसिकता को भी बदलने की जरूरत है। हो सकता है कि बहुत से लोग सोचते हों कि चूंकि मैं शादीशुदा हूं, इसलिए मुझे ऐसे लीड रोल की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "अगर आप किसी फिल्म में एक निश्चित उम्र के किरदार को पर्दे पर पेश करना चाहते हैं, तो आपको उसी उम्र के अभिनेता या अभिनेत्री को लेना चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण है। अब मैं इस फिल्म (सितारे ज़मीन पर) में जो भूमिका निभा रही हूँ, वह चालीस के दशक की महिला की है। जब हम ऐसी भूमिकाओं के लिए कम उम्र के अभिनेताओं को लेते हैं, तो वे उन भूमिकाओं की बारीकियों को नहीं समझते हैं। इसलिए सही भूमिका चुनना, किरदार के लिए सही व्यक्ति चुनना बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि जीवन में हर किसी को यह अवसर मिले।" आरएस प्रसन्ना निर्देशित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' 20 जून को रिलीज़ होने वाली है। आमिर और जेनेलिया इस समय फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में जेनेलिया आमिर की पत्नी का किरदार निभाती नज़र आएंगी।
Dakhal News
अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'हाउसफुल-5' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, और इसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी एंटरटेनर 6 जून को रिलीज हुई थी और महज चार दिनों में ही इसने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब सबकी निगाह इस बात पर है कि 'हाउसफुल-5' ने अपने चौथे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की। भले ही चौथे दिन 'हाउसफुल-5' की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन कामकाजी दिन होने के बावजूद फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन करीब 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 101 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। बात करें शुरुआती दिनों की तो, 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन इसने 31 करोड़ रुपये, और तीसरे दिन 32.5 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। 'हाउसफुल-5' में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और सोनम बाजवा जैसे कई सितारे नजर आ रहे हैं। फिल्म में खासतौर पर अक्षय और रितेश की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों से भरपूर सराहना मिल रही है। इसके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट में नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, फरदीन खान, चंकी पांडे और डिनो मोरिया भी शामिल हैं। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म का बजट करीब 225 करोड़ रुपये है।
Dakhal News
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ इस समय जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रही हैं। उन्हें स्टेज 2 लीवर कैंसर डिटेक्ट हुआ है। हालांकि, राहत की बात यह है कि दीपिका इस बीमारी का बेहद साहस और मजबूती से सामना कर रही हैं। हाल ही में 14 घंटे लंबी सर्जरी के जरिए उनके ट्यूमर को हटाया गया और फिलहाल उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस सर्जरी के बाद अब पहली बार दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग में नजर आईं, जिससे उनके फैंस को काफी हौसला मिला। इस कठिन दौर में मिले अपार प्यार और दुआओं के लिए दीपिका कक्कड़ ने अपने प्रशंसकों का दिल से आभार व्यक्त किया। अपने पति शोएब इब्राहिम के व्लॉग में नजर आईं दीपिका भावुक हो उठीं। उन्होंने कहा, "इस वक्त सिर्फ इतना कहना चाहूंगी कि आप सभी ने जो प्यार और दुआएं दीं, उसके लिए तहेदिल से शुक्रिया। अस्पताल में भी हर कोई मेरे लिए प्रार्थना कर रहा था। अब मैं पहले से कहीं ज्यादा बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं और हर दिन खुद को मजबूत महसूस कर रही हूं।" दीपिका कक्कड़ का हालिया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखकर प्रशंसक बेहद भावुक हो रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। हर कोई उनकी हिम्मत और साहस की सराहना कर रहा है। कुछ दिन पहले दीपिका ने खुलासा किया था कि उनके लिवर में बॉल के आकार का ट्यूमर था, जिसकी जांच के बाद पता चला कि उन्हें स्टेज-2 लिवर कैंसर है। इसके बाद 3 जून को दीपिका की 14 घंटे लंबी सर्जरी हुई, जो सफल रही और फिलहाल वह रिकवरी की ओर बढ़ रही हैं।
Dakhal News
कमल हासन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म अब दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है और इसे समीक्षकों व दर्शकों से मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हर बीतते दिन के साथ फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी होती जा रही है। अब फिल्म के पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें साफ तौर पर गिरावट दर्ज की गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 40.15 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। फिल्म ने पहले दिन 36.90 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जो ठीक-ठाक मानी जा रही है। दूसरे दिन फिल्म ने 7.15 करोड़, तीसरे दिन 7.75 करोड़ और चौथे दिन 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में स्थिरता बनी रहती है या और गिरावट आती है। 'ठग लाइफ' के निर्देशन की बागडोर मशहूर फिल्ममेकर मणिरत्नम ने संभाली है, जिन्हें 'दिल से' और 'पोन्नियिन सेल्वन' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस फिल्म की कहानी मणिरत्नम और कमल हासन ने मिलकर लिखी है, और दोनों ही इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ सिलंबरासन, तृषा कृष्णन और अभिरामी जैसे कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से जान डाल दी है। बजट की बात करें तो, 'ठग लाइफ' को 180 करोड़ रुपये में बनाया गया है।
Dakhal News
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। सोनाक्षी और जहीर एक बार फिर अपनी क्यूट केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं। दोनों हमेशा अपनी निजी जिंदगी के कुछ पल सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सोनाक्षी की तबीयत इस समय खराब चल रही है। उन्होंने कोविड-19 टेस्ट भी कराया, क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। सौभाग्य से उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई और उन्होंने खुद अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस बात की जानकारी दी। इसी बीच जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सोनाक्षी स्टीम लेती नजर आ रही हैं। इस पर जहीर 'घुंघट में चंदा है...' गाना गाते नजर आ रहे हैं। उनके इन स्वीट मोमेंट्स ने फैन्स का दिल जीत लिया है। जहीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये लड़की वायरल हो गई है" उन्होंने इस वाक्य का इस्तेमाल डबल मीनिंग में किया। एक तो वायरल फीवर और दूसरा ये कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर सच में वायरल हो गया है। फैन्स इस वीडियो पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। मशहूर हस्तियां भी एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने स्माइलिंग इमोजी के साथ कमेंट किया है। कई लोगों ने दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की है। ज़हीर और सोनाक्षी को अपने रिश्ते पर पूरा भरोसा है। उनका दृढ़ मत है कि अगर रिश्ते में दोस्ती है, तो आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। अब 23 जून को उनकी पहली शादी की सालगिरह होगी। पिछले साल 23 जून को उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड शादी की थी। इस बीच सोनाक्षी की अंतरधार्मिक शादी को लेकर आलोचना भी हुई।
Dakhal News
कॉमेडी की दुनिया में धूम मचाने वाले कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के अब तक दो सीज़न आ चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसी का डोज़ दिया। अब शो के तीसरे सीज़न का ऐलान पहले ही हो चुका है और फैंस बेसब्री से इसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। खुशखबरी ये है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 अब नेटफ्लिक्स पर 21 जून से स्ट्रीम होने जा रहा है। इस बार शो में एक बड़ा सरप्राइज़ है, नवजोत सिंह सिद्धू की शानदार वापसी। उनकी एंट्री ने शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। करीब 5 साल बाद 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के तीसरे सीज़न में एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू की जज की कुर्सी पर धमाकेदार वापसी हो रही है। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिद्धू की एंट्री से अर्चना पूरन सिंह हैरानी और परेशानी में नजर आती हैं। गौरतलब है कि दूसरे सीजन में सिद्धू अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ मेहमान बनकर शो में आए थे, लेकिन इस बार वह जज की कुर्सी पर पूरे ठाठ के साथ नजर आएंगे। निर्माताओं ने नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी का स्वागत करते हुए मजेदार अंदाज़ में लिखा, "कृपया एक कुर्सी पाजी के लिए! आगे लिखा, "नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह की मौजूदगी में हर फनीवार, हमारा परिवार और भी हंसी से भरपूर होगा। देखें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन में!" इस बार शो में फिर कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, और कृष्णा अभिषेक अपने चहेते किरदारों के साथ दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। जज की कुर्सी पर अर्चना और सिद्धू साथ-साथ ठहाकों की डबल डोज़ देंगे।
Dakhal News
अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर पेश किया था, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। अब फिल्म का नया गाना 'दिल का क्या' भी रिलीज कर दिया गया है। इस दिल को छू लेने वाले गाने को राघव चैतन्य ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि इसके बोल अनुराग शर्मा ने लिखे हैं। फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बसु, जबकि फिल्म का निर्माण भूषण कुमार ने किया है। इस फिल्म में पहली बार सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इनके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, और पंकज त्रिपाठी जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। साथ ही कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, शाश्वत चटर्जी, केके मेनन, शालीन भनोट और राहुल बोस जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म की स्टारकास्ट का हिस्सा हैं।
Dakhal News
अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी आने वाली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। टीजर में जहां एक ओर इमोशंस और रोमांस की झलक है, वहीं एक किसिंग सीन चर्चा का केंद्र बन गया है। दरअसल, फिल्म में विक्रांत ने एक स्टार किड के साथ रोमांटिक सीन किया है, जो उम्र में उनसे 13 साल छोटी हैं।फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला लुक हाल ही में रिलीज़ किया गया है, और इसके साथ ही एक नई स्टार किड की एंट्री भी चर्चा में आ गई है। फिल्म से संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। यह फिल्म शनाया की डेब्यू फिल्म है, जिसमें उनके साथ नजर आ रहे हैं दमदार अभिनेता विक्रांत मैसी। फिल्म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन्स, यहां तक कि एक किसिंग सीन भी दिखाया गया है, जिसे टीजर में उजागर किया गया है। हालांकि, विक्रांत (38) और शनाया (25) के बीच 13 साल के उम्र के फासले को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ दर्शकों को यह जोड़ी असहज लगी, जबकि कई लोगों ने इसे कहानी की मांग और कलात्मक अभिव्यक्ति के तौर पर स्वीकार किया है। हाल के दिनों में बॉलीवुड में एक चलन फिर से चर्चा में है, सीनियर एक्टर्स द्वारा खुद से काफी छोटी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन करना। इस ट्रेंड को लेकर कई नामी सितारों को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। सबसे पहले बात करें सलमान खान की। उनकी आगामी फिल्म 'सिकंदर' में वे रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। रश्मिका सलमान से उम्र में काफी छोटी हैं, और यही कारण रहा कि सलमान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। इसी तरह फिल्म 'ठग लाइफ' के ट्रेलर में कमल हासन और त्रिशा कृष्णन के बीच दिखाया गया रोमांटिक ट्रैक भी आलोचना का विषय बन गया। कमल हासन जहां 70 साल के हैं, वहीं त्रिशा 42 साल की हैं। नेटिज़न्स ने उम्र के इस फासले को लेकर कमल हासन पर निशाना साधा। वहीं, सैफ अली खान भी इससे अछूते नहीं रहे। फिल्म 'ज्वेल थीफ' में वे एक ऐसी अभिनेत्री के साथ रोमांस करते नजर आए जो उनसे करीब 20 साल छोटी हैं। हालांकि, इंडस्ट्री के कुछ लोगों का मानना है कि ये सीन स्क्रिप्ट की डिमांड पर आधारित होते हैं और कलाकार अपने किरदार के अनुसार परफॉर्म करते हैं। बावजूद इसके उम्र के अंतर को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
Dakhal News
अभिनेत्री पूजा भट्ट मनोरंजन जगत में वह किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। पूजा को हमने फिल्मों में अभिनय करते देखा है। इसके अलावा पूजा को हमने बिग बॉस ओटीटी में भी देखा था। पूजा की निजी जिंदगी हमेशा से ही विवादित रही है। इसी तरह एक्टर और मॉडल मुजम्मिल इब्राहिम ने पूजा पर आरोप लगाया है। मुजम्मिल ने कहा है कि पूजा की वजह से उन्हें डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। एक साक्षात्कार में एक्टर ने कहा, "पूजा सेट पर मेरे साथ गाली-गलौज करती थी। इससे मेरा काम करना मुश्किल हो गया था, जिसके कारण मैं बाद में डिप्रेशन में चला गया था। एक्टर्स के साथ पूजा का व्यवहार अपमानजनक था। महेश भट्ट साहब मुझे बहुत पसंद करते थे, लेकिन पूजा मेरे खिलाफ़ बहुत कुछ कहती थी। मैं उसका बहुत सम्मान करता था लेकिन उसका व्यवहार बहुत आक्रामक था। वह मुझे बहुत गालियां देती थी।" मुजम्मिल ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, "पूजा का बर्ताव अपने सह-कलाकारों के साथ बेहद अपमानजनक था। वह जॉन और डिनो जैसे एक्टर्स से भी कुत्तों जैसा व्यवहार करती थी। जब वह कहती 'उठो', तो हमें उठना पड़ता था और जब कहती 'बैठ जाओ', तो हमें बैठना पड़ता था। आप खुद सोचिए, जो इंसान अपने साथ काम करने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार करता है, वह असल जिंदगी में कैसा होगा?" मुजम्मिल की यह बात इंडस्ट्री के माहौल और कुछ रिश्तों के कड़वे पहलुओं को उजागर करती है।
Dakhal News
हाउसफुल-5' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और महज तीन दिनों में एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती दिख रही है और महज तीन दिनों में अपने बजट का बड़ा हिस्सा वसूल कर मेकर्स की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल-5' में कई स्टार कलाकार हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, नाना पाटेकर, फरदीन खान, जॉनी लीवर, चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं। 'सैकनिल्क के मुताबिक 'हाउसफुल-5' ने 24 करोड़ की ओपनिंग की थी, जिसके साथ ही इसने इसी साल रिलीज हुई अक्षय की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' को भी पछाड़ दिया था। दूसरे दिन इसकी कमाई में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ और इसने 30 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह 'हाउसफुल 5' ने 2 दिन में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर 54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 'हाउसफुल-5' के दो अलग-अलग अंत हैं। इसका मतलब है कि दर्शकों को सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म दो बार देखनी होगी ताकि वे दोनों क्लाइमेक्स देख सकें। निर्देशक तरुण मनसुखानी ने कहा, साजिद नाडियाडवाला के मन में यह विचार 30 साल से था। आखिरकार, उन्होंने इसे 'हाउसफुलृ-5' में पेश किया। एक निर्देशक के तौर पर मेरे लिए दो क्लाइमेक्स वाली फिल्म बनाना सबसे दिलचस्प बात थी। उस समय, यह सब बहुत रोमांचक लगता है और एक फिल्म निर्माता के तौर पर, आपको इसे बेहतर बनाने की चुनौती महसूस होती है, लेकिन जब आप वास्तव में सेट पर जाते हैं और काम करना शुरू करते हैं, तो आपको असली चुनौतियों का एहसास होता है।
Dakhal News
बड़े बजट की फिल्म 'हाउसफुल 5' पिछले कई दिनों से बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह 6 जून को रिलीज हुई थी। भारी भरकम कास्ट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। दरअसल, फिल्में फ्लॉप होेने की वजह से अक्षय कुमार के लिए पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन साल 2025 उनके लिए उम्मीद जगा रही है। 'केसरी चैप्टर 2' को दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब 'हाउसफुल 5' भी रिलीज हो गई है। फिल्म 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन ही अच्छी कमाई कर ली है। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई अक्षय की 'केसरी चैप्टर 2' से भी ज्यादा है। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट फिल्म 'हाउसफुल 5' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन ही 'हाउसफुल 4' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने रिलीज के दिन 19 करोड़ की कमाई की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन 24.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म के लिए यह अच्छी शुरुआत है। पहले दिन की कमाई को देखते हुए शनिवार और रविवार को इसमें बढ़ोतरी की संभावना है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई अच्छे कलाकार हैं। हालांकि फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शक इसे मजेदार फिल्म बता रहे हैं। कॉमेडी-थ्रिलर यह फिल्म कुल मिलाकर दर्शकों को पसंद आ रही है। 'हाउसफुल 5' के कलाकार फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत, जैकलीन फर्नांडीज, चंकी पांडे, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा ने अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म दो संस्करणों ए और बी में रिलीज हुई है।
Dakhal News
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार हैं, अपनी नई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के जरिए। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई और सुपरहिट रही 'तारे ज़मीन पर' का सीक्वल मानी जा रही है। इस बार कहानी दिव्यांग बच्चों की एक बास्केटबॉल टीम पर आधारित होगी, जिसमें आमिर खान उनके कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म एक प्रेरणादायक सफर दिखाएगी, जहां इन विशेष बच्चों की कड़ी मेहनत, संघर्ष और आत्मविश्वास को उजागर किया जाएगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह चर्चा थी कि आमिर की यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि यूट्यूब पर रिलीज की जा सकती है। अब खुद अमीर खान ने इस पर सफाई दी है। कहा जा रहा था कि आमिर ने फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को सिनेमाघरों में नहीं बल्कि यूट्यूब पर रिलीज़ करने का फैसला किया है। अब आमिर ने इस पर सीधा जवाब दिया है। आमिर ने फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के मौके पर पत्रकारों से बातचीत की। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "चर्चा चल रही है कि फिल्म यूट्यूब पर रिलीज़ होगी। मैंने कई जगह पढ़ा है कि 'सितारे ज़मीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी बल्कि सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ होगी लेकिन, ये सब अफ़वाहें हैं। मेरी फिल्म सिर्फ़ सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मैं अपनी फ़िल्में आख़िर तक सिर्फ़ सिनेमाघरों में ही रिलीज़ करुंगा।" 'सितारे ज़मीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। संगीत शंकर-एहसान-लॉय द्वारा निर्देशित है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। फ़िल्म का निर्माण आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने किया है। फ़िल्म 20 जून को रिलीज़ होने वाली है।
Dakhal News
दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। खासकर तब से, जब उन्होंने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दूरी बना ली। इसके बाद से ही दीपिका को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कहा गया कि उनकी शर्तों से परेशान होकर निर्देशक ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। हालांकि इन विवादों के बीच अब एक नई और बड़ी खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण अब अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट से उनका नाम जुड़ रहा था और अब आखिरकार आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इस फिल्म में दीपिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी सन पिक्चर्स और निर्देशक एटली ने आखिरकार दीपिका पादुकोण को अपनी अगली मेगा प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया है। इस बड़े ऐलान के साथ सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें दीपिका और एटली एक साथ स्क्रिप्ट पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही दीपिका के फैंस में जश्न का माहौल है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है और फैंस का कहना है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बनना तय है। खास बात यह है कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगी, जिससे इस नई जोड़ी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।
Dakhal News
'हाउसफुल-2' फेम एक्ट्रेस शजान पद्मसी ने बिजनेसमैन आशीष कनकिया से गुपचुप शादी कर ली है। 5 जून को शजान ने आशीष कनकिया के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। शाज़ान ने अपनी ज़िंदगी के इस ख़ास पल के लिए ख़ास लुक अपनाया था। शाज़ान ने डिज़ाइनर लहंगा पहना था। आशीष कनकिया ने शेरवानी पहनी थी। दोनों ने जनवरी में सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। शाज़ान और आशीष की मुलाक़ात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई थी। कुछ समय तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फ़ैसला किया। शाज़ान और आशीष कनकिया ने नवंबर, 2024 में सगाई की थी। अब उन्होंने शादी करके नई ज़िंदगी शुरू कर दी है। शाज़ान ने 'हाउसफुल-2', 'दिल तो बच्चा है जी', 'पागलपन: नेक्स्ट लेवल' जैसी फ़िल्मों में काम किया है। वह लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी फिल्म का प्रमोशन नहीं, बल्कि उनके काम के शेड्यूल को लेकर निर्देशक से हुआ विवाद है। खबर है कि दीपिका ने मां बनने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने की मांग की, जिसे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने स्वीकार नहीं किया। इसके चलते दीपिका को उनकी आगामी फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में दो राय बन गई है। एक तरफ कई कलाकार और फिल्म से जुड़े लोग दीपिका के इस फैसले को 'व्यावहारिक और जरूरी' बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे प्रोफेशनलिज़्म में बाधा मान रहे हैं। अब चर्चा इस बात की भी है कि दीपिका को बहुचर्चित प्रोजेक्ट 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल 'कल्कि-2' से भी हटाया जा सकता है। मेकर्स या तो उनका रोल कम करने की योजना बना रहे हैं या उन्हें पूरी तरह से फिल्म से बाहर करने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के सेट पर कुछ रचनात्मक असहमति की भी बात सामने आई है। दिलचस्प बात यह है कि पहले भाग की शूटिंग के दौरान दीपिका ने प्रेग्नेंट होने के बावजूद पूरी लगन से शूटिंग पूरी की थी। फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार प्रभास भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर न तो दीपिका पादुकोण और न ही फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। सितंबर माह में दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया और इसके बाद यह तय माना जा रहा था कि वह संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। हालांकि, इस फिल्म को लेकर हालात कुछ और ही रुख ले चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मां बनने के बाद दीपिका ने फिल्म से जुड़ने के लिए कुछ शर्तें रखीं। उन्होंने 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की मांग की। साथ ही फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी और 20 करोड़ रुपये की फीस भी मांगी। इन शर्तों को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने स्वीकार नहीं किया, जिसके चलते दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया। अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है, जो इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये का मेहनताना ले रही हैं।
Dakhal News
अभिनेता और अभिनेत्रियों के पारिश्रमिक में कोई समानता नहीं है। अक्सर अभिनेताओं को अभिनेत्रियों से ज़्यादा भुगतान किया जाता है।हालांकि, आज के समय में हीरोइनों की अहमियत बढ़ गई है, लेकिन उनका पारिश्रमिक नहीं बढ़ा है। आज भी कई अभिनेत्रियां हीरो से कम फीस मिलने पर नाराज़गी जताती हैं। अभिनेत्री वामिका गब्बी ने भी इस बारे में सवाल उठाया है। पंजाबी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं वामिका गब्बी ने अब बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है। वामिका न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि शानदार अभिनय से भी दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि वामिका ने साल 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें करीना कपूर और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इन दिनों वामिका अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'भूल चूक माफ़' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में वामिका ने फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता और अभिनेत्रियों के बीच वेतन अंतर को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है, जिस पर खुलकर बात करने की जरूरत है। वामिका ने कहा, "यह सच है कि वेतन में अंतर है, लेकिन यह मुझे बहुत परेशान नहीं करता।" "हालांकि, एक भावना है कि क्योंकि आप एक महिला हैं, इसलिए आपको कम भुगतान किया जाता है और वास्तव में ऐसा ही होता है। वे कहते हैं कि एक पुरुष अभिनेता अधिक दर्शकों को आकर्षित करता है, लेकिन आप बिना नायिका के फिल्म नहीं बना सकते। मुझे इसके पीछे का तर्क समझ में नहीं आता। कई बार ऐसा होता है कि एक नायक को बहुत सारा पैसा दिया जाता है, लेकिन फिर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती, तो उसकी फीस पर असर क्यों नहीं पड़ता?" वामिका गब्बी ने कहा, "मैं पैसे कमाने के लिए अलग-अलग तरीके खोजना चाहती हूं। मैं इसे रचनात्मक तरीके से करना चाहती हूं, जहां मैं इसका आनंद भी ले सकूं और अपने तरीके से वेतन के इस अंतर को कम कर सकूं। मैं इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकती कि पारिश्रमिक में अभी भी असमानता है। 'अभिनेताओं' वाली कोई भी फिल्म अभिनेत्री के बिना नहीं चल सकती।"
Dakhal News
निर्देशक, अभिनेता अरबाज खान दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। अरबाज की दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अरबाज और शूरा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें अरबाज उनका ख्याल रखते नजर आ रहे हैं। इसमें शूरा का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। दोनों ने अभी तक इस खुशखबरी का ऐलान तो नहीं किया है लेकिन इसे छिपाया भी नहीं है। इसलिए यह खबर पक्की है कि अरबाज 57 साल की उम्र में पिता बनेंगे। अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान इन दिनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में गिने जा रहे हैं। 55 साल की उम्र में दूसरी बार शादी कर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब जब दोनों माता-पिता बनने वाले हैं, तो खान परिवार में खुशी का माहौल है। हाल ही में अरबाज और शूरा को पैपराज़ी ने मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान शूरा ने शॉर्ट फ्लोरल वन पीस पहना हुआ था, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। कैमरे के सामने थोड़ी शर्मीली नजर आईं शूरा, लेकिन दोनों ने साथ में मुस्कुराते हुए पोज भी दिए। बाद में अरबाज ने बहुत प्यार से उन्हें कार में बैठाया। तभी पैपराज़ी में से एक ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, "इनको जाने दो।" इस पर अरबाज मुस्कुराते हुए बोले, "सब कुछ हो जाने के बाद अब चलते हैं... कभी-कभी थोड़ा समझ भी लिया करो यार!" उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का साल 2017 में तलाक हुआ था। दोनों का एक बेटा अरहान खान है, जो अब 22 साल का हो चुका है। तलाक के छह साल बाद अरबाज की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दी और वो प्यार था शूरा खान। शूरा, अभिनेत्री रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट रह चुकी हैं। यहीं से अरबाज और शूरा की मुलाकात शुरू हुई थी, जो आगे चलकर रिश्ते में बदल गई। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी के वक्त अरबाज 55 साल के थे और उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि शूरा की भी यह दूसरी शादी है। उनके पहले पति से एक बेटी पहले से ही है। अब जब शूरा का बेबी बंप कैमरे में कैद हुआ है, तो साफ हो गया है कि जल्द ही खान परिवार में एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। हालांकि, इस खबर पर अब तक अरबाज या शूरा ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके लेटेस्ट वीडियो ने इस बात की पुष्टि कर दी है।
Dakhal News
आमिर खान अभिनीत फिल्म 'सितारे जमीन पर' रिलीज होने वाली है। आमिर खान की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। आमिर ने पिछले 2-3 सालों से इंडस्ट्री से ब्रेक लिया हुआ था और उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। इसके अलावा आमिर की पिछली दो फिल्में 'लाल सिंह चड्ढा' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फ्लॉप रही थीं। ऐसे में सभी को फिल्म 'सितारे जमीन पर' से काफी उम्मीदें हैं। 'सितारे जमीन पर' एक स्पेनिश फिल्म की रीमेक है। इसी वजह से कई लोगों ने आमिर को ट्रोल किया था। आखिरकार हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है। 'सितारे ज़मीन पर' के रीमेक के बारे में पूछे जाने पर आमिर खान ने कहा, "'लाल सिंह चड्ढा' के बाद, कई लोगों ने मुझसे कहा कि आप इसे फिर से रीमेक कर रहे हैं। 'लाल सिंह...' बनाने के बाद, मुझे बहुत ट्रोल किया गया, पूछा गया कि मैंने रीमेक क्यों किया। लेकिन सच कहूं, मैं थोड़ा पागल टाइप का आदमी हूं, प्रैक्टिकल चीज़ें मुझे समझ नहीं आती है। मुझे रीमेक से कोई परेशानी नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इससे मेरी रचनात्मकता कम होती है क्योंकि मैं हमेशा अपने लिए नया काम करता रहता हूँ। भले ही वह किसी और ने बनाया हो, मैं उसे अपने नज़रिए से फिर से बनाता हूँ।" उन्होंने कहा, "भले ही मैं शेक्सपियर के नाटक का रीमेक बना रहा हूं, लेकिन उसमें कुछ न कुछ अपना योगदान जरूर देता हूं। इसलिए मुझे रीमेक को लेकर उठने वाले सवाल पूरी तरह बेबुनियाद लगते हैं। मैं रीमेक शब्द में यकीन नहीं करता। जब मैंने 'गजनी' की थी, तब वह मुरुगादॉस द्वारा तमिल में पहले ही बनाई जा चुकी थी। लेकिन मैंने इसे अपने नजरिए से दोबारा पेश किया। मैंने इसमें अपनी ऊर्जा डाली, अपने दर्शकों के हिसाब से इसे रूप दिया और कुछ नया दिखाया। इसलिए मुझे लगता है कि मेरा काम ओरिजिनल है।" आमिर की यह टिप्पणी उनकी नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ के रिलीज से पहले आई है, जो 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर 'जाट' 19 अप्रैल को रिलीज होने के बाद 5 जून से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। फिल्म को हिंदी और तेलुगु में ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे कई दिग्गज कलाकार हैं। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद 'जाट' अब नेटफ्लिक्स पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। 100 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर सनी देओल एक खास वीडियो शेयर कर ओटीटी रिलीज होने की घोषणा की गई है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब फिल्म ओटीटी पर देखी जा सकेगी।
Dakhal News
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त आमिर हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने फैंस को खास तोहफा देने की बात कही। इस मौके पर आमिर ने अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म को यूट्यूब पर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की, जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। अब हर कोई बेसब्री से यह जानने को उत्सुक है कि आखिर वो कौन-सी फिल्म है जिसे आमिर सभी के लिए फ्री में दिखाने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ को यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध कराने जा रहे हैं, लेकिन एक खास शर्त के साथ। यह फिल्म आमिर के यूट्यूब चैनल 'आमिर खान टॉकीज' पर केवल 1 से 2 हफ्तों के लिए ही देखी जा सकेगी। यानी फैंस के पास इस भावनात्मक और प्रेरणादायक फिल्म को दोबारा देखने के लिए सीमित समय होगा। आमिर के इस कदम को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है और अब सभी को इस खास डिजिटल रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान आमिर खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘तारे ज़मीन पर’ से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने उस मशहूर नाव वाले सीन का ज़िक्र किया। जब होस्ट ने उनसे पूछा कि उस सीन में दिखाई दे रही तस्वीर में क्या उनके माता-पिता हैं, तो आमिर ने हंसते हुए मजाक में कहा, "मुझे नहीं पता... शायद वो अमोल गुप्ते के माता-पिता हों।" उन्होंने फिल्म में अपने सह-कलाकार दर्शील सफारी की जमकर तारीफ की। आमिर ने बताया कि दर्शील सेट पर अक्सर नाचते-कूदते रहते थे लेकिन जैसे ही कैमरा रोल होता, वह तुरंत अपने किरदार में घुस जाते थे, एक सच्चे कलाकार की निशानी। अब आमिर खान एक बार फिर एक खास फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में नजर आने वाले हैं। यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आमिर के साथ जेनेलिया देशमुख, डॉली अहलूवालिया और कई नए चेहरे भी दिखेंगे। इस फिल्म का निर्माण खुद आमिर खान ने अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका के साथ मिलकर किया है, जबकि इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।
Dakhal News
अभिनेता विक्रांत मैसी बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने '12 फेल', 'हसीन दिलरुबा', 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों पर छाप छोड़ी। अपनी दमदार एक्टिंग से सिनेमा प्रेमियों का मनोरंजन करने वाले यह एक्टर जल्द ही एक नई फिल्म लेकर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'आंखों की गुस्ताखियां' है। इस फिल्म में एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। शनाया अपनी डेब्यू फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसी बीच इस फिल्म को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। रोमांटिक फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। इस पोस्टर में शनाया रेड क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं विक्रांत मैसी ब्राउन जैकेट और ब्लैक जींस में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा विक्रांत मैसी पहले कभी न देखे गए लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। फिल्म 11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' का निर्देशन संतोष सिंह कर रहे हैं। इसका निर्माण मानसी बागला और वरुण बागला ने किया है। इस बीच विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड की कहानी पर आधारित है। इस प्रेम कहानी में दो अलग-अलग किरदारों की यात्रा देखने को मिलेगी।
Dakhal News
अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर जयदीप अहलावत ने मुंबई में अपना खुद का एक घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। जयदीप अहलावत को 'पाताल लोक' में हाथीराम चौधरी के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली थी। आज वह ओटीटी पर सबसे महंगे एक्टर हैं। जयदीप अहलावत और पत्नी ज्योति हुड्डा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक घर खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फ्लैट अंधेरी वेस्ट के पूर्णा अपार्टमेंट में है। इस फ्लैट की कीमत 10 करोड़ रुपये है। आधिकारिक डील मई 2025 में ही हो गई थी। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1950 वर्ग फीट है। इसका बिल्ट-अप एरिया 217.47 वर्ग मीटर है। इसके साथ ही पार्किंग स्पेस भी है। जयदीप ने घर की डील के लिए 60 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस भी चुकाई है। जयदीप ने अपने करियर में अब तक कई दमदार प्रोजेक्ट किए हैं। उन्होंने 'रईस', 'राजी', 'पाताल लोक', 'महाराज', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'थ्री ऑफ अस' और हाल ही में आई 'द ज्वेल थीफ' में काम किया है। अब वे अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। जयदीप के एनएसडी के दोस्त और एक्टर विजय वर्मा ने भी कुछ महीने पहले मुंबई में सी-फेसिंग फ्लैट खरीदा है।
Dakhal News
राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ 'भूल चूक माफ' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब राजकुमार एक बार फिर अपनी अगली फिल्म 'मालिक' के साथ बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं, जिसका निर्देशन पुलकित ने किया है। हाल ही में फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया है। राजकुमार राव अब एक नए और खतरनाक अंदाज़ में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह अपनी आगामी फिल्म 'मालिक में एक खूंखार गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो दर्शकों को उनका अब तक का सबसे अनदेखा और इंटेंस रूप दिखाने वाला है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसे पुलकित निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। ‘मालिक’ 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का टीज़र 3 मई को दोपहर 2 बजे रिलीज किया जाएगा। मोशन पोस्टर में राजकुमार का खून से लथपथ, खौफनाक लुक पहले ही दर्शकों के बीच हलचल मचा चुका है और अब टीज़र का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है।
Dakhal News
चेन्नई । अभिनेता कमल हासन के विरोध के बावजूद, कर्नाटक के थिएटर मालिकों ने उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' की स्क्रीनिंग जारी रखने का फैसला किया है। फिल्म के निर्माताओं और वितरकों को अभिनेता के विरोध का सामना करना पड़ा था, जिन्होंने कथित तौर पर फिल्म के कुछ पहलुओं पर आपत्ति जताई थी।कर्नाटक फिल्म चैंबर (केएफसीसी) ने फिल्म के निर्माताओं का समर्थन करते हुए कहा है कि फिल्म को राज्य भर के सिनेमाघरों में तय समय पर दिखाया जाएगा। केएफसीसी ने कहा है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और रिलीज के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां मिल गई हैं।कर्नाटक के थिएटर मालिकों ने भी केएफसीसी के रुख का समर्थन करते हुए कहा है कि वे 'ठग लाइफ' को तय समय पर ही दिखाएंगे। कमल हासन के विरोध को दरकिनार करने के फैसले ने फिल्म उद्योग में तीखी बहस छेड़ दी है, जिसमें कई लोगों ने इस मुद्दे पर पक्ष लिया है।स्थिति और भी बिगड़ने की संभावना है, क्योंकि कमल हासन के प्रतिनिधि संभवतः फिल्म के निर्माताओं और वितरकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हालांकि, फिलहाल ऐसा लगता है कि 'ठग लाइफ' कर्नाटक में तय समय पर ही रिलीज होगी, भले ही इसे लेकर विवाद हो।
Dakhal News
‘नो एंट्री’ के सीक्वल का ऐलान होते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर अनीस बज्मी कर रहे हैं, जबकि बोनी कपूर इसके निर्माता हैं। ‘नो एंट्री-2’ को लेकर अब तक कई दिलचस्प जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, उस समय निर्माता बोनी कपूर ने इन अटकलों को महज अफवाह बताया था, लेकिन अब इस पर खुद निर्देशक अनीस बज्मी ने मुहर लगा दी है। उन्होंने पुष्टि की है कि दिलजीत दोसांझ अब ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं हैं। निर्देशक के इस बयान के बाद अब फिल्म की कास्ट को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। एक खास बातचीत में दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री-2' से बाहर होने पर बड़े ही सहज अंदाज़ में कहा, "मैं सिर्फ इस बात से खुश हूं कि फिल्म बन रही है। इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती। इस समय जो कुछ हो रहा है, वही भगवान की मर्जी है। मैं अपना काम पूरी ईमानदारी से करता हूं और बाकी सब ऊपर वाले पर छोड़ देता हूं। ऐसा नहीं है कि मैंने हमेशा उन्हीं कलाकारों के साथ काम किया है, जो मेरी पहली पसंद रहे हों।" दिलजीत का यह बयान उनके पेशेवर रवैये और सकारात्मक सोच को साफ तौर पर दर्शाता है। निर्देशक अनीस बज्मी ने ‘नो एंट्री-2’ से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने पर अपनी बात रखते हुए कहा, "कई बार मुझे ऐसे कलाकारों के साथ काम करना पड़ा, जो मेरी पहली पसंद नहीं थे, बल्कि दूसरी या तीसरी पसंद थे। जब फिल्में रिलीज हुईं, तो दर्शकों ने महसूस किया कि वही कलाकार उन किरदारों के लिए सबसे उपयुक्त थे। हमारी डेट्स मैच नहीं हो रही थीं, इसलिए ये फैसला लेना पड़ा, लेकिन मैं इस बात से बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं। मैं आज भी दिलजीत का बहुत सम्मान करता हूं। वह एक बेहद ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। मैं अपने पूरे जीवन में केवल 20 मिनट के लिए दिलजीत से मिला हूं। जब पहली मुलाकात में मैंने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, तो उन्होंने तुरंत राजी हो गए। फिल्म ‘नो एंट्री-2’ साल 2005 में रिलीज़ हुई सुपरहिट कॉमेडी ‘नो एंट्री’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। दिलचस्प बात यह है कि ‘नो एंट्री’ असल में 2002 में आई तमिल फिल्म ‘चार्ली चैपलिन’ का हिंदी रीमेक थी। अब इसके सीक्वल ‘नो एंट्री-2’ को लेकर एक बार फिर दर्शकों में भारी उत्साह है।
Dakhal News
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस रोमांटिक ड्रामा का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं, जबकि फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसने कयासों को हवा दी कि दोनों स्क्रीन पर एक बार फिर रोमांस करते नजर आ सकते हैं। अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि अनन्या पांडे इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है, खासकर कार्तिक और अनन्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए। यह जोड़ी इससे पहले 2019 में रिलीज़ हुई हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में साथ नजर आ चुकी है। हाल ही में फिल्म से कार्तिक और अनन्या की पहली झलक सामने आई है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को पासपोर्ट के पीछे छुपकर किस करते नजर आ रहे हैं। इस सीन ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। रोमांस से भरपूर यह फिल्म 13 फरवरी, 2026 को वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को एक बार फिर इस फ्रेश जोड़ी की कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।
Dakhal News
फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर हर कोई उत्सुक है। यह फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। 'हाउसफुल-5' का प्रमोशन शुरू हो गया है। हाल ही में फिल्म की पूरी टीम प्रमोशन के लिए पुणे के सीजन्स मॉल पहुंची। इस कार्यक्रम में पूरी स्टार कास्ट को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस बार भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर अक्षय बेहद नाराज हो गए। पुणे के सीजंस मॉल में जैसे ही 'हाउसफुल-5' का प्रचार शुरू हुआ, लोग अभिनेताओं की एक झलक पाने के लिए मॉल के सभी फ्लोर और गैलरियों में उमड़ पड़े, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। महिलाओं और बच्चों की चीखें सुनाई दे रही थीं। इसलिए अक्षय कुमार उन्होंने तुरन्त ही माइक पर हाथ जोड़कर सभी लोगों से शांत रहने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की। इस भारी भीड़ में कुछ महिलाएं और बच्चे रोते हुए भी देखे गए। एक छोटी लड़की अपने माता-पिता से अलग हो गई थी। उस समय सावधानी बरतते हुए जैकलीन फर्नांडीज और सोनम बाजवा ने लड़की को शांत किया और उसके माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे उस दुखद घटना की याद ताजा हो गई, जब 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। फिल्म 'हाउसफुल-5' अगले माह तारीख को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर हैं।
Dakhal News
मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। अब 60 साल की उम्र में उन्हें प्यार हो गया और वे 46 वर्षीय गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। दो तलाक के बाद अब वह गौरी के साथ हैं। उन्होंने हाल ही में गौरी के बारे में बात की है। आमिर खान का एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस साक्षात्कार में आमिर खान ने कहा, "मैंने सोचा था कि मेरी मां, भाई-बहन और बच्चे हैं। अब मुझे किसी पार्टनर की जरूरत नहीं है, क्योंकि मेरे दूसरे रिश्ते बहुत मजबूत थे। मैं अभी भी पूर्व पत्नियों किरण और रीना के साथ पानी फाउंडेशन के लिए काम करता हूं। हम हमेशा से एक परिवार रहे हैं। वे दोनों मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इसलिए मैंने सोचा कि अब मेरी जिंदगी में कोई नहीं आएगा, लेकिन मुझे गौरी के रूप में एक सरप्राइज मिला।" गौरी के बारे में उन्होंने कहा, "गौरी से मिलने से पहले मुझे लगता था कि मैं बूढ़ा हो गया हूं। मुझे इस उम्र में कौन मिलेगा। थेरेपी ने वास्तव में मुझे यह समझने में मदद की कि मुझे पहले खुद से प्यार करने की जरूरत है। गौरी और मैं गलती से मिले, हम जुड़े और दोस्त बन गए और प्यार हो गया।
Dakhal News
भूल चूक माफ' सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि इसकी कमाई में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। कहानी की पकड़ और दिलचस्प प्लॉट ने जहां दर्शकों को बांधे रखा है, वहीं राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने भी फिल्म को खास बना दिया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर फैंस खूब तारीफें कर रहे हैं। अब नजर डालते हैं कि फिल्म ने अपने 9वें दिन कितनी कमाई की। सैकनिल्क के अनुसार 'भूल चूक माफ' ने अपनी रिलीज़ के 9वें दिन शानदार उछाल दर्ज की है। शनिवार को फिल्म ने 5.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे साफ है कि वीकेंड का इसे भरपूर फायदा मिला। ऐसे में अब सबकी निगाहें रविवार की कमाई पर टिकी हैं, जहां उम्मीद की जा रही है कि फिल्म और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिससे यह साफ है कि शनिवार को ग्रोथ देखने को मिली है। अब तक 'भूल चूक माफ' की 9 दिनों की कुल कमाई भारत में 52.78 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार फिल्म 'भूल चूक माफ' में नजर आई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सिनेमाघरों में दमदार कमाई के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने की तैयारी में है। ‘भूल चूक माफ’ का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर जून के मध्य में किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।
Dakhal News
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द रॉयल्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों व समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली है। अब इस सफलता के बाद निर्माताओं ने 'द रॉयल्स 2' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, फिलहाल रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। फैंस अब बेसब्री से इसके अगले अध्याय का इंतजार कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने 'द रॉयल्स 2' की घोषणा करते हुए लिखा, "पुराना पैसा, नया खून और नया सीजन तैयार है। 'द रॉयल्स 2' जल्द ही आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" सीरीज 'द रॉयल्स' में भूमि पेडनेकर के साथ ईशान खट्टर, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, जीनत अमान, मिलिंद सोमन, विहान समत, डिनो मोरिया और चंकी पांडे जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। खास बात यह है कि दूसरे सीजन में ये सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे। इस सीरीज के निर्देशन की बागडोर प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने संभाली है। दर्शकों को अब बेसब्री से सीजन 2 की रिलीज का इंतजार है।
Dakhal News
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग इन दिनों तेजी से चल रही है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी पिछले कुछ महीनों से अपने-अपने हिस्सों की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इस महाकाव्य फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता यश ने भी शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वह रावण की भूमिका निभा रहे हैं। चूंकि रणबीर और यश के किरदार कहानी में आमने-सामने होंगे, लेकिन उनके दृश्यों की शूटिंग अलग-अलग हो रही है। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है, और पहले भाग की शूटिंग फिलहाल जोर-शोर से जारी है। 'रामायण' के एक्शन दृश्यों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि फिल्म की टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टंट डायरेक्टर गाय नोरिस जुड़ गए हैं। उन्होंने इससे पहले 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' और 'फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा' जैसी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक्शन का निर्देशन किया है। इस वक्त गाय नोरिस भारत में हैं और फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में पूरी तरह व्यस्त हैं। हाल ही में सेट से सामने आई कुछ तस्वीरों में उन्हें अभिनेता यश को एक्शन शॉट्स समझाते हुए देखा गया है। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और अब फैंस को फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की झलक का बेसब्री से इंतजार है। इन अपडेट्स से यह साफ है कि 'रामायण' सिर्फ एक विजुअल ट्रीट नहीं बल्कि एक भव्य एक्शन एक्सपीरियंस भी होने जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। खबर है कि इसका पहला भाग अगले साल दिवाली के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक दे सकता है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। टीवी अभिनेता रवि दुबे के लक्ष्मण की भूमिका निभाने की चर्चाएं भी तेज हैं। खुद रवि ने यह भी पुष्टि की है कि सनी देओल हनुमान का दमदार किरदार निभाएंगे। इसके अलावा, फिल्म में कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट का बजट भी काफी भव्य है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण' का बजट करीब 835 करोड़ रुपये है, जिससे यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन जाती है।
Dakhal News
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। अपने करियर में सैकड़ों सुपरहिट फिल्में देने वाले अमिताभ बच्चन एक समय दिवालिया हो गए थे, लेकिन अब उनके पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने अब तक मुंबई में कई संपत्तियां खरीदी हैं। पिछले साल से वे राम जन्मभूमि अयोध्या में भारी निवेश कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में पहले ही तीन प्लॉट खरीद लिए थे और अब उन्होंने चौथा प्लॉट भी खरीद लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ ने 25,000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा है, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है। अमिताभ बच्चन का खरीदा गया नया प्लॉट सरयू नामक रियल एस्टेट विकास क्षेत्र में है। बिग बी ने पहले भी यहां निवेश किया था। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक रियल एस्टेट फर्म में 10-10 करोड़ रुपये का निवेश किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल राम मंदिर के उद्घाटन से पहले उन्होंने अयोध्या में 5,372 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने 4.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। उन्होंने सरयू रियल एस्टेट में 14.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने शहर में 54,000 वर्ग फुट का एक भूखंड भी खरीदा है, जो उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के ट्रस्ट के तहत पंजीकृत है। कहा जा रहा है कि बिग बी इस जमीन पर अपने पिता की याद में एक स्मारक बनवाने की योजना बना रहे हैं। बच्चन परिवार की संपत्ति बच्चन परिवार पिछले कई वर्षों से प्रॉपर्टी में निवेश कर रहा है। 2024 में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर 25 करोड़ रुपये के 10 अपार्टमेंट खरीदे। अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने अपनी कुल संपत्ति घोषित की है। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार, उनके और अमिताभ बच्चन के पास संयुक्त रूप से 1,578 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास 849.11 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 729.77 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में एक संपत्ति 83 करोड़ रुपये में बेची। उन्होंने इसे 2021 में 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। अमिताभ बच्चन की आय के स्रोत की बात करें तो वह फिल्मों, विज्ञापनों और कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी करके पैसा कमाते हैं।
Dakhal News
अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज बॉलीवुड का एक जाना-पहचाना नाम हैं। थिएटर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पंकज ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने दर्शकों का दिल जीतने और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। आज भले ही पंकज त्रिपाठी को किसी परिचय की जरूरत न हो, लेकिन कुछ साल पहले तक हालात कुछ और ही थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने संघर्ष और इस मुकाम तक पहुंचने की कहानी शेयर की। हालिया बातचीत में उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो वह बोले, "मैं तो चाहता हूं कि कुछ बदलाव आए, लेकिन नहीं आ पा रहा है। पता नहीं क्या दिक्कत है। कुछ तो होना चाहिए यार कि लगे कि मैं सफल हूं। ये मेरे दिमाग में तो होना चाहिए। मैं तो चाहता हूं कि दिमाग पर सफलता हावी हो। थोड़ा तो आना चाहिए ना, कोई केमिकल लोचा है।" बातचीत में उन्होंने कहा, "हम केवल अभिनय के लिए नहीं जीते। असल में हमें एक संतुलित जीवन जीना है और उस जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हम अभिनय करते हैं। अभिनय मेरे लिए एक जुनून है, जो साथ ही कुछ आमदनी भी देता है ताकि परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें। मगर हममें से कई लोग इसे नहीं समझते और काम की दौड़ में जरूरत से ज्यादा उलझ जाते हैं। खुद मैं भी कभी इस दौड़ में संतुलन खो बैठा था। अब उसी संतुलन को फिर से पाने की कोशिश कर रहा हूं।" पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर के शुरुआती संघर्षों को याद करते हुए बताया कि साधारण पृष्ठभूमि के कारण उन्हें अक्सर सीमित और रूढ़िबद्ध भूमिकाएं ही ऑफर होती थीं। उन्होंने कहा, "हम बिहार से थे, तो जब भी ऑडिशन के लिए बुलाया जाता, तो ज्यादातर पानवाला, दूधवाला, दरबान या गुंडा जैसे किरदारों के लिए ही बुलाते थे। लोग हमें एक ही खांचे में देखना पसंद करते थे। फिर एक दिन मैंने अपनी दाढ़ी कटवा ली, और जब कास्टिंग वालों ने मेरा बदला हुआ रूप देखा, तो उनकी सोच भी बदली। इसके बाद जब 'मसान' आई, तो चीजें वाकई बदलने लगीं और मुझे अलग तरह के किरदार मिलने लगे।" जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी बड़े अभिनेता के साथ काम करते समय घबराहट महसूस हुई है, तो उन्होंने बड़ी सादगी से जवाब दिया, "कभी नहीं। जब मैं बच्चन साहब (अमिताभ बच्चन) से मिला, तब भी कोई घबराहट नहीं थी। मैं बस देख रहा था कि अच्छा, यही हैं बच्चन साहब। इसी तरह जब रजनीकांत जी से मिला तो मन में बस एक ही ख्याल था कि एक अभिनेता दंतकथा कैसे बन जाता है। मेरे लिए अभिनय करने वाला हर कलाकार सिर्फ एक कलाकार होता है, न बड़ा, न छोटा।"
Dakhal News
प्रसिद्ध पंजाबी गायक मिलिंद गाबा जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी फैशन व्लॉगर प्रिया बेनीवाल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। हाल ही में मिलिंद और प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस खुशखबरी की घोषणा की, जिसमें उन्होंने लिखा, "गाबा की कहानी में कोई ट्विस्ट नहीं है, जुड़वां बच्चे हैं।" मिलिंद और प्रिया ने पोस्ट में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दो बच्चे नीले और गुलाबी कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रिया ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा, "कभी अपने लिए कुछ नहीं मांगा, लेकिन अब हम इससे ज्यादा क्या मांग सकते हैं। हमें दो जादुई चीजों का आशीर्वाद मिला है। जय माता दी।" जैसे ही प्रिया और मिलिंद ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की, उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत की मशहूर हस्तियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। कॉमेडियन भारती सिंह, सिंगर तुलसी कुमार और एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट जैसी हस्तियों ने प्रिया-मिलिंद के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। मिलिंद ने 16 अप्रैल, 2022 को प्रिया बेनीवाल से शादी की। वे अपने खुशहाल परिवार में जुड़वां बच्चों के आगमन से बहुत खुश हैं।
Dakhal News
अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी टाइम लूप जैसी रोचक अवधारणा पर आधारित है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कमाई अब 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'भूल चूक माफ' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 44 करोड़ रुपये हो गया है। शनिवार और रविवार को इस फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है। करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सिनेमाघरों में दमदार कमाई के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने की तैयारी में है। ‘भूल चूक माफ’ का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर जून के मध्य में किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही करण जौहर की आगामी फिल्म 'लग जा गले' में नजर आएंगे। राज मेहता के निर्देशन में इस फिल्म में अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगी। जान्हवी और टाइगर पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता की फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। टाइगर जब 12 साल के थे, तब उनकी मां ने फिल्म 'बूम' का निर्माण किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जैकी श्रॉफ, कैटरीना कैफ, जीनत अमान, गुलशन ग्रोवर जैसे अभिनेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खास बात यह है कि यह कैटरीना कैफ की पहली फिल्म थी। इसके साथ ही वह बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही थीं। हालांकि, इतनी बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और इससे श्रॉफ परिवार के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया। इस बारे में बात करते हुए टाइगर ने कहा, "एक समय ऐसा था जब मैंने अपनी आंखों से हमारे घर की हर एक चीज को घटते हुए देखा था। यहां तक कि जिस बिस्तर पर मैं सोया करता था उसे भी बेचना पड़ा, मैं फर्श पर सोया करता था। मुझे लगता था कि मुझे काम करना चाहिए था, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सका।" इतना ही नहीं, जैकी श्रॉफ को इसके चलते बांद्रा स्थित अपना घर बेचना पड़ा और बाद में उन्होंने कहीं और छोटा सा घर खरीद लिया। लेकिन, फिल्म 'हीरोपंती' के बाद टाइगर श्रॉफ ने इतना पैसा कमा लिया था कि वह एक नया घर खरीद सकें। बाद में उन्होंने अपनी मां को खार में एक बड़ा आठ-बीएचके घर उपहार में दिया।
Dakhal News
दर्शकों की दिलचस्पी न सिर्फ उनके पसंदीदा सितारों में होती है, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों को लेकर भी रहती है। अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इन सितारों के बच्चे भी अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे। हाल ही में कई स्टार किड्स बॉलीवुड में एंट्री कर चुके। इब्राहिम अली खान और राशा थडानी के बाद अब एक और नाम इस सूची में जुड़ गया है। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने भी अब एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी है और फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है। अनन्या पांडे की तरह उनके चचेरे भाई अहान पांडे को लेकर भी लंबे समय से चर्चा थी कि वह बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। अब इन अफवाहों पर विराम लग चुका है, क्योंकि उनकी डेब्यू फिल्म 'सैय्यारा' का टीजर हाल ही में जारी कर दिया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। 'सैय्यारा' में अहान पांडे के साथ अनित पड्डा मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें 'बिग गर्ल्स डोंट क्राई' वेब सीरीज में भी देखा गया है। यह फिल्म एक दिलचस्प प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसे मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं और इसके निर्माता अक्षय विधानी हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। यशराज फिल्म्स और निर्देशक मोहित सूरी पहली बार एक नई फिल्म के लिए एक साथ आए हैं और यह फिल्म 18 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। मोहित सूरी इससे पहले 'आशिकी 2', 'मलंग' और 'एक विलेन' जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं, इसलिए दर्शकों में उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अहान पांडे अपनी इस नई फिल्म के साथ दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ पाते हैं या नहीं। अहान पांडे, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे उर्फ शरद पांडे के बेटे हैं। चिक्की पांडे भी मुंबई की जानी-मानी हस्तियों में शुमार हैं। अहान काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी कर रहे थे और इसके लिए उन्होंने निर्देशक आदित्य चोपड़ा से बाकायदा प्रशिक्षण भी लिया है। अभिनय की शुरुआत करने से पहले अहान ने यशराज बैनर की वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था। अब जब उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है, तो उनके डेब्यू को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और माना जा रहा है कि उनका यह आगाज बेहद खास और प्रभावशाली होगा।
Dakhal News
इन दिनों सिनेमाघरों में कई दिलचस्प फिल्में चल रही हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है 'भूल चूक माफ', जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह एक कॉमेडी-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें पहली बार राजकुमार की जोड़ी वामिका गब्बी के साथ बनी है। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए 5 दिन पूरे हो चुके हैं और अब तक यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 'भूल चूक माफ' के पांचवें दिन की कमाई सामने आ गई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'भूल चूक माफ' ने अपनी रिलीज़ के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 37 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये के साथ मजबूत शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन, यानी रविवार को फिल्म ने सबसे ज्यादा 11.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि चौथे दिन सोमवार को फिर से 4.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। फिल्म का अब तक का प्रदर्शन संतुलित रहा है और दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव ने रंजन और वामिका गब्बी ने तितली का किरदार निभाया है। दर्शकों को इन दोनों की नई जोड़ी और केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। यह पहली बार है जब राजकुमार और वामिका एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस कॉमेडी-रोमांटिक फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है, जबकि इसके निर्माता हैं दिनेश विजान।
Dakhal News
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द रॉयल्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों व समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली है। अब इस सफलता के बाद निर्माताओं ने 'द रॉयल्स 2' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, फिलहाल रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। फैंस अब बेसब्री से इसके अगले अध्याय का इंतजार कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने 'द रॉयल्स 2' की घोषणा करते हुए लिखा, "पुराना पैसा, नया खून और नया सीजन तैयार है। 'द रॉयल्स 2' जल्द ही आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" सीरीज 'द रॉयल्स' में भूमि पेडनेकर के साथ ईशान खट्टर, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, जीनत अमान, मिलिंद सोमन, विहान समत, डिनो मोरिया और चंकी पांडे जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। खास बात यह है कि दूसरे सीजन में ये सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे। इस सीरीज के निर्देशन की बागडोर प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने संभाली है। दर्शकों को अब बेसब्री से सीजन 2 की रिलीज का इंतजार है।
Dakhal News
अभिनेता परेश रावल के 'हेरा फेरी-3' से दूरी बनाने के बाद से यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस के मन में एक ही सवाल है कि आखिर परेश रावल ने फिल्म क्यों छोड़ी? यहां तक कि सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार भी इस फैसले से हैरान हैं। अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परेश रावल के खिलाफ 25 करोड़ रुपये का मुकदमा भी दायर कर दिया है। अब फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और फिल्म के राइट्स को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। निर्देशक प्रियदर्शन ने 'हेरा फेरी' फ्रैंचाइजी के अधिकारों को लेकर कहा, "यह बिल्कुल गलत है कि कॉमेडी फ्रैंचाइजी के अधिकार अभी भी फिरोज नाडियाडवाला के पास हैं। सच्चाई यह है कि अक्षय कुमार ने 10 करोड़ रुपये में हेरा फेरी फ्रैंचाइज़ी के सभी अधिकार फिरोज नाडियाडवाला से खरीद लिए हैं, जिन्होंने पहले दो भागों का निर्माण किया था। मैं सिर्फ 'हेरा फेरी-3' की नहीं, बल्कि पूरी फ्रैंचाइजी की बात कर रहा हूं। मुझे इसकी पूरी जानकारी है, क्योंकि मैंने खुद वे सभी दस्तावेज देखे हैं।" निर्देशक प्रियदर्शन ने खुलासा किया, "अक्षय ने जब मुझे 'हेरा फेरी-3' से जोड़ने की बात की, तो उससे पहले उन्होंने मुझे वह एग्रीमेंट दिखाया था। वह समझौता देखने के बाद ही मैंने फिल्म से जुड़ने का फैसला किया।" दूसरी ओर, बीते दिनों परेश रावल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि उनके वकील अमीत नाइक ने अक्षय कुमार की टीम को उनका जवाब भेज दिया है। अमीत नाइक ने यह भी दावा किया था कि फिरोज नाडियाडवाला ने परेश रावल को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने 'हेरा फेरी-3' के प्रोडक्शन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। प्रियदर्शन और फिरोज के बीच तनाव 'हेरा फेरी' को लेकर निर्देशक प्रियदर्शन और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के बीच का टकराव एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। प्रियदर्शन ने हाल ही में बयान दिया था कि वे इस कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी के सीक्वल्स का निर्देशन नहीं करना चाहते थे। इसके जवाब में फिरोज ने तीखा पलटवार करते हुए कहा, "प्रियदर्शन ने मेरे पिता और मुझे कभी ऊपर उठता नहीं देखा। उन्होंने हमेशा हमें नीचा दिखाने की कोशिश की। अब वो कैसे कह सकते हैं कि उन्होंने दूसरे और तीसरे भाग को निर्देशित करने से इनकार कर दिया था, जबकि पहली फिल्म भी उन्होंने पूरी नहीं की थी?" इस बयान के बाद 'हेरा फेरी' के रचनात्मक अधिकारों और नेतृत्व को लेकर विवाद और गहराता नजर आ रहा है। साल 2000 में रिलीज़ हुई ‘हेरा फेरी’ एक ऐसी फिल्म थी जिसने कॉमेडी की परिभाषा ही बदल दी। प्रियदर्शन के निर्देशन में इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली और इसके किरदारों राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल) को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठा लिया। इसके बाद 2006 में आई 'फिर हेरा फेरी ने भी दर्शकों को खूब हंसाया और पहले भाग की लोकप्रियता को बरकरार रखा। इन दोनों फिल्मों में तीनों कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री और शानदार कॉमिक टाइमिंग ने इन्हें हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी बना दिया।
Dakhal News
मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद उनके पिता सुनील शेट्टी ने की है। अथिया के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। साल 2015 में अथिया ने फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब महज 32 साल की उम्र में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में मां बनने के बाद अथिया ने पूरी तरह से मातृत्व की जिम्मेदारियों को अपनाने का फैसला किया है और इसी कारण उन्होंने अभिनय से दूरी बनाने का रास्ता चुना है। अथिया ने हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी के फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के फैसले को लेकर खुल कर बात की है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय अथिया ने पूरी तरह अपने मन से लिया है। सुनील ने कहा, "अथिया ने अपनी आखिरी फिल्म के बाद कई प्रस्ताव ठुकरा दिए। एक दिन वह मेरे पास आई और बोली, 'पापा, मैं अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहती और बस, वह चली गई।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उसके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि उसने दूसरों की नहीं बल्कि अपने दिल की सुनी।" इस तरह सुनील शेट्टी ने साफ किया कि अथिया ने फिल्मों दुनिया से दूरी बनाने का फैसला सोच-समझकर लिया है। अथिया का करियर अथिया शेट्टी ने जनवरी 2023 में भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी रचाई थी। मार्च 2025 में दोनों एक प्यारी-सी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने 'इवारा' रखा है। सुनील शेट्टी ने एक मां के रूप में अथिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, "आज वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत भूमिका निभा रही है, मातृत्व। वह इस नई यात्रा को पूरी तरह जी रही है और हर पल का आनंद ले रही है।" हालांकि अथिया के एक्टिंग करियर को अलविदा कहने का फैसला उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला रहा, लेकिन कई लोग उनके इस फैसले की तारीफ भी कर रहे हैं और उनके नए जीवन को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अथिया ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद दो फिल्मों 'मुबारकां' (2017) और 'मोतीचूर चकनाचूर' (2019) में काम किया। हालाँकि, इन फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। फिर भी लोगों ने अथिया के प्रदर्शन की प्रशंसा की।
Dakhal News
फिल्म 'हाउसफुल-5' इस समय चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म के गाने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा चुके हैं और आखिरकार इसका धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जिसमें कॉमेडी है, सस्पेंस है और मर्डर मिस्ट्री भी है। फिल्म की पूरी कहानी एक क्रूज़ जहाज पर आधारित है। 3 मिनट 53 सेकंड के ट्रेलर में 69 बिलियन पाउंड के मालिक रंजीत डोबरिया को एक विशाल जहाज पर अपने 100वें जन्मदिन की पार्टी देते हुए दिखाया गया है। इस पार्टी में वह घोषणा करता है कि उसका असली उत्तराधिकारी उसका बेटा 'जॉली' है, लेकिन यहीं से भ्रम की स्थिति शुरू होती है। क्योंकि रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार ये तीनों खुद को 'जॉली' बताते हैं और फिर एक हत्या हो जाती है। तो फिर हत्या किसने की? और 797 करोड़ रुपये की संपत्ति का उत्तराधिकारी कौन है? अगर आप इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो आपको पूरी फिल्म देखनी होगी। 'हाउसफुल-5' में संजय दत्त और जैकी श्रॉफ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडीज, चंकी पांडे, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा और जॉनी लीवर की दमदार स्टारकास्ट है। यह फिल्म 6 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म का बजट 375 करोड़ रुपये है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है। 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी हमेशा से दर्शकों की पसंदीदा रही है। फिल्म 'हाउसफुल' 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद 2012 में फिल्म 'हाउसफुल-2' रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय, रितेश, जॉन अब्राहम, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडीज, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और मिथुन चक्रवर्ती की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद हाउसफुल-3 और हाउसफुल-4 फिल्में भी रिलीज हुई। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। अब दर्शकों को फिल्म 'हाउसफुल-5' का इंतजार है। 'हाउसफुल-5' की रिलीज के बाद यह पहली भारतीय फ्रेंचाइजी होगी, जिसके 5 पार्ट रिलीज होंगे।
Dakhal News
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा तलाक के बाद अलग हो गए हैं। तलाक के बाद धनश्री अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं। धनश्री सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहकर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं।" युजवेंद्र और धनश्री 22 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन 2023 में यह बात सामने आई कि धनश्री-चहल के रिश्ते में दरार आ गई है। अंततः 20 मार्च को आपसी सहमति से उनका रिश्ता खत्म हो गया। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने तलाक के बाद की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दिए एक इंटरव्यू में धनश्री ने तलाक के बाद हुई आलोचना और ट्रोलिंग पर अपने विचार व्यक्त किए। इस बारे में धनश्री ने कहा, "सोशल मीडिया पर नकारात्मकता और आलोचना मुझे कभी परेशान नहीं करती। मैं एक मेहनती इंसान हूं।" उन्होंने आगे कहा, "इस दौरान मैंने अपनी जीवनशैली को पूरी तरह से बदल दिया और आत्म-प्रेम, अनुशासन, व्यायाम और अच्छे भोजन पर ध्यान केंद्रित किया। मैं ऐसे लोगों के बीच रहती हूं, जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरा सम्मान करते हैं।" इसके बाद उन्होंने सामने आई चुनौतियों को शेयर किया कहा, "कठिन समय भी है, लेकिन कला के प्रति मेरा जुनून मुझे मजबूत बने रहने में मदद करता है।" धनश्री ने आगे कहा, "मैंने जो सबसे बड़ी बात सीखी है, वह है आत्मनिर्भरता का महत्व। मेरे माता-पिता ने हमेशा मुझे एक मजबूत लड़की के रूप में पाला है। मुझे अब अपने बारे में किसी भी गलत धारणा को स्पष्ट करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, क्योंकि इससे केवल और अधिक बहस होती है। मुझे लगता है कि ये बहस मेरे काम के बारे में होनी चाहिए। अभी मैं अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी पर ध्यान दे रही हूं।" धनश्री सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करके अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। धनश्री एक बेहतरीन डांसर हैं। डांसर होने के अलावा धनश्री एक अभिनेत्री भी हैं और जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। वह अनुभवी फिल्म निर्माता दिल राजू द्वारा निर्मित फिल्म से बड़े पर्दे पर पदार्पण करेंगी।
Dakhal News
नई हिंदी ओरिजिनल इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर फिल्म 'स्टोलन' का प्राइम वीडियो पर विशेष प्रीमियर होगा। यह करण तेजपाल के निर्देशन में पहली फीचर फिल्म है। इसका निर्माण जंगल बुक स्टूडियो के लिए गौरव ढींगरा कर रहे हैं। 'स्टोलन' की कहानी करण तेजपाल, स्वप्निल साल्कर - अगदबम और गौरव ढींगरा ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है और रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म 'स्टोलन' के केन्द्र में दो आधुनिक सोच वाले भाई हैं, जो ग्रामीण भारत के एक रेलवे स्टेशन पर एक गरीब महिला के युवा बेटे के अपहरण के गवाह बनते हैं। नैतिक जिम्मेदारी से प्रेरित होकर एक भाई दूसरे भाई को मां की मदद करने तथा लड़के को खोजने के खतरनाक मिशन में शामिल होने के लिए कहता है। इस रोमांचकारी और भावनात्मक फिल्म में अभिषेक बनर्जी, हरीश खन्ना, मिया मेल्ज़र, साहिदुर रहमान और शुभम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'स्टोलन' को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में खड़े होकर सराहना मिली। इसके बाद इस फिल्म ने बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, छायांकन और अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। इसने जापान में स्किप सिटी इंटरनेशनल डी-सिनेमा फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म और निर्देशक का पुरस्कार जीता। ज्यूरिख फिल्म महोत्सव में विशेष उल्लेख प्राप्त हुआ। भारत में इसका प्रीमियर जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में हुआ और बाद में इसे 28वें केरल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित किया गया। यह फिल्म 4 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Dakhal News
राजकुमार राव काफी समय से अपनी फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में बने हुए थे। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे ना सिर्फ समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं, बल्कि दर्शकों ने भी राजकुमार राव की दमदार अदाकारी और फिल्म की दिलचस्प कहानी की जमकर सराहना की है। रिलीज के तीसरे दिन 'भूल चूक माफ' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल दर्ज की है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 'भूल चूक माफ' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये से शानदार शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। तीन दिनों में फिल्म की कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कमाई 27.75 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का निर्माण 50 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है। फिल्म 'भूल-चूक माफ' का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियो ने किया है। फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन भी हैं। फिल्म की सफलता ने राजकुमार राव के करियर में एक और सफल फिल्म जोड़ दी है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ताज़ा जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Dakhal News
परेश रावल के 'हेरा फेरी-3' छोड़ने से हर कोई हैरान रह गया। परेश रावल इस फैसले से 'हेरा फेरी-3' बनेगी या नहीं? इस पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। दर्शकों की पसंदीदा तिकड़ी बाबूभैया, श्याम और राजू 'हेरा फेरी-3' के लिए फिर से एक साथ आने वाले थे, लेकिन अब परेश रावल के बाहर होने पर सुनील शेट्टी की भावनात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा, "हमने हेरा फेरी-3 का प्रोमो शूट किया था। मैं, परेश और अक्षय उस समय वहां थे। यह अविश्वसनीय था कि 25 साल बाद हम तीनों हेरा फेरी-3 के लिए प्रियदर्शन के साथ आ रहे हैं। हम तीनों के बीच की केमिस्ट्री और समझ कमाल की है। इसलिए, परेश जी के फैसले ने मुझे चौंका दिया।" "परेश जी ने खुद मुझसे कहा कि किसी कारणवश वे हेरा फेरी नहीं कर रहे हैं। हम इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थे। सिर्फ़ मैं ही नहीं, बल्कि हमारा परिवार, हमारे प्रशंसक भी बहुत उत्साहित थे। मेरे बेटे अहान ने मुझे न्यूज कटिंग भेजी और मुझसे पूछा- पापा, क्या हुआ? क्यों?" अब जब परेश रावल ने 'हेरा फेरी-3' छोड़ दी है तो हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि उनकी जगह कौन सा अभिनेता लेगा, क्या 'हेरा फेरी-3' की शूटिंग होगी या फिर फिल्म बंद कर दी जाएगी।
Dakhal News
परेश रावल ने फिल्म 'हेराफेरी 3' को के बीच में छोड़ने की घोषणा से हर कोई हैरान रह गया। परेश रावल फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार की कंपनी ने अपना 25 करोड़ रुपये का दावा किया है। परेश रावल पूरे मामले पर चुप रहे, लेकिन अब परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस को कानून की भाषा में जवाब दिया है। परेश रावल ने एक्स पर इस केस को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। परेश रावल ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पाेस्ट किया, "मेरे वकील ने मेरे फैसले के संबंध में उचित जवाब भेजा है। एक बार जब आप इसे पढ़ लेंगे, तो सभी प्रश्न हल हो जाएंगे।" अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का दावा ठोंका है। इस दावे की वजह यह है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बावजूद परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने की वजह से निर्माताओं को आर्थिक नुकसान हुआ है। परेश रावल ने इसका कानूनी जवाब भेजा है। 'हेरा फेरी 3' बनने पर संदेह इस विवाद के कारण फिल्म 'हेराफेरी 3' का भविष्य अनिश्चित हो गया है। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा प्रियदर्शन पर है। परेश रावल ने 'हेरा फेरी' के दोनों भागों में बाबूराव गणपतराव आप्टे की भूमिका को अमर कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि परेश रावल के 'हेरा फेरी' छोड़ने के बाद भी सिनेमा का जादू जारी रहेगा या नहीं। 'हेरा फेरी' फिल्म परेश रावल की भूमिका के बिना अधूरी है। हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि फिल्म छोड़ने के बाद परेश की जगह कौन लेगा।
Dakhal News
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' पिछले कुछ समय से चर्चा में है। पहले दर्शक इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और साउथ स्टार प्रभास की जोड़ी देखने वाले थे, लेकिन हाल ही में खबर आई कि दीपिका ने इस फिल्म से हाथ खींच लिए हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म के लिए नई एक्ट्रेस ढूंढ ली है। उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा की। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि तृप्ति डिमरी हैं, जो दीपिका की जगह लेंगी। संदीप रेड्डी वांगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट करके बताया है कि तृप्ति डिमरी 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी फिल्म की लीड एक्ट्रेस अब ऑफिशियल हो गई है।' प्रभास और तृप्ति की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें दर्शकों को उनकी ऑनलाइन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा फिल्म के निर्माता हैं। तृप्ति इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमा फिल्म 'एनिमल' में काम कर चुकी हैं। टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत 'स्पिरिट' दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में प्रभास एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह ड्रग माफियाओं से लड़ते नजर आएंगे और यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी दीपिका पादुकोण 'स्पिरिट' में प्रभास के साथ नजर आने वाली थीं, लेकिन बाद में खबर आई कि दीपिका ने केवल आठ घंटे की शिफ्ट और 40 करोड़ रुपये फीस मांगी थी, जिससे निर्माताओं के साथ मतभेद हो गया। ऐसे में निर्माताओं ने उन्हें 'अनप्रोफेशनल' कहा। दीपिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और अब उनकी जगह तृप्ति को ले लिया गया है। तृप्ति डिमरी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। चत्या के साथ-साथ अभिनेता प्रभास ने भी उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की है। प्रभास ने कमेंट में 'स्पिरिट' लिखा और आग और दिल वाला इमोजी बनाया। तृप्ति डिमरी के प्रशंसकों ने पोस्ट पर दिल और किस इमोजी के जरिए अपना समर्थन दिखाया है।
Dakhal News
राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत फिल्म 'भूल-चूक माफ' 23 मई को पूरे भारत में रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन से ही फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की नई जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 9 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके चलते इस फिल्म की कुल कमाई 16 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इस फिल्म से पहले सूरज पंचोली की फिल्म 'केसरी वीर' रिलीज हुई थी। फिल्म 'केसरी वीर' ने पहले दिन 25 लाख रुपये और दूसरे दिन 26 लाख रुपये कमाए, जिससे 'केसरी वीर' की कुल कमाई 51 लाख रुपये हो गई है। कुल मिलाकर केसरी वीर की कमाई फिल्म 'भूल-चूक माफ' के मुकाबले कम कही जा सकती है। फिल्म 'भूल-चूक माफ' का निर्देशन करण शर्मा ने किया है और इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और अमेज़न एमजीएम स्टूडियो ने किया है। फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन भी हैं। फिल्म की सफलता ने राजकुमार राव के करियर में एक और सफल फिल्म जोड़ दी है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ताज़ा जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
Dakhal News
भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को देशभर में 'मिसाइल मैन' के नाम से जाना जाता है। वे एक प्रतिष्ठित एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे और आम लोगों के साथ-साथ बच्चों के बीच भी बेहद लोकप्रिय रहे। उनकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा ने कई युवाओं को वैज्ञानिक बनने का सपना दिखाया। अब उनका जीवन बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। निर्देशक ओम राउत उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'कलाम' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता डॉ. कलाम की भूमिका में नजर आएंगे। निर्देशक ओम राउत की पिछली फिल्म 'आदिपुरुष' ने जहां एक ओर जबरदस्त कमाई की, वहीं इसे तीखी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। अब ओम राउत एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बायोपिक को लेकर। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के दौरान उन्होंने इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने वहां फिल्म 'कलाम' का टाइटल पोस्टर भी शेयर किया, जिससे यह साफ हो गया कि यह उनकी अगली महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस बायोपिक में साउथ भारतीय सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, अभिषेक अग्रवाल और अनिल सुंकारा मिलकर करेंगे। यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा के लिए एक और प्रेरणादायक मील का पत्थर साबित हो सकता है। निर्देशक ओम राउत ने फिल्म 'कलाम–भारत के मिसाइल मैन' की घोषणा सोशल मीडिया पर करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "रामेश्वरम से राष्ट्रपति भवन तक... एक महान आत्मा की प्रेरणादायक यात्रा अब सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देगी। भारत के मिसाइल मैन की कहानी शुरू होती है। बड़े सपने देखो, ऊंची उड़ान भरो। 'कलाम – भारत के मिसाइल मैन' जल्द आ रही है।" उनकी यह पोस्ट ना केवल डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि है, बल्कि इस फिल्म के लिए उत्सुकता भी बढ़ा रही है। ओम राउत की पिछली फिल्म 'आदिपुरुष' का बजट करीब 700 करोड़ रुपये था, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है। हालांकि, भारी भरकम लागत के बावजूद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से तीखी आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। फिल्म की संवाद शैली को लेकर काफी विवाद हुआ और इसके वीएफएक्स की भी जमकर आलोचना हुई। इस कारण ओम राउत को अब तक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब सभी की निगाहें उनकी अगली फिल्म 'कलाम भारत के मिसाइल मैन' पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह प्रेरणादायक बायोपिक उनके हिंदी फिल्म करियर को एक नई दिशा दे पाएगी।
Dakhal News
मुंबई । फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी आवास में आगंतुकों के प्रवेश के लिए मुंबई पुलिस ने नया प्रोटोकाल जारी किया है। इसके साथ ही सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाकर वाई प्लस स्तर कर दी गई है और गैलेक्सी अपार्टमेंट पर पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से मिली धमकियों और उनके आवास पर एक महिला और एक युवक के जबरन प्रवेश के बाद यह कदम उठाया गया है। सलमान खान के आवास में प्रवेश करने वाले जितेंद्र सिंह और ईशा छाबड़िया फिलहाल न्यायिक कस्टडी में हैं और दोनों से गहन पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने नए प्रोटोकॉल के तहत सभी आगंतुकों को इमारत में प्रवेश करने से पहले निवासियों द्वारा उनकी पहचान सत्यापित करानी होगी। पहचान सत्यापित होने के बाद ही आगंतुक को गैलेक्सी अपार्टमेंट में प्रवेश दिया जाएगा। मुंबई पुलिस ने नए प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किए जाने की सूचना गैलेक्सी अपार्टमेंट सोसाइटी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को दी है।
Dakhal News
मुंबई । जाने-माने फिल्म अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 54 वर्षीय अभिनेता ने अंतिम सांस ली। कुछ दिनों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मुकुल देव का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर मुकुल देव के निधन की पुष्टि की है। अभिनेता मुकुल देव पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनकर प्रशंसक अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। मुकुल देव के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा है। मुकुल देव ने 1990 के दशक में टेलीविजन धारावाहिक 'मुमकिन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह कई धारावाहिकों और वेब सीरीज में भी नजर आए। दर्शकों को उनके द्वारा पर्दे पर निभाए गए कई किरदार बेहद पसंद आए। उन्होंने 'दस्तक', 'यमला पगला दीवाना', 'आर... राजकुमार', 'जय हो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जो मूल रूप से जालंधर के पास एक गाँव से थे। उनके पिता हरिदेव सहायक पुलिस आयुक्त थे।
Dakhal News
सलमान खान ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो साझा किया है, जिसमें वह 'केसरी वीर' फेम अभिनेता सूरज पंचोली के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ सलमान ने सूरज को टैग करते हुए एक खास कैप्शन लिखा, "अभी रात है, सुबह सूरज चमकेगा।" सलमान के इस भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट पर सूरज पंचोली ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट करते हुए लिखा, "मैं आपसे प्यार करता हूं सर।" यह दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। 'केसरी वीर' के जरिए अभिनेता सूरज पंचोली ने करीब चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सूरज ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'हीरो' (2015) से की थी, जिसमें उनके साथ अथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में थीं। इसके बाद वह 'सैटेलाइट शंकर' (2019) और 'टाइम टू डांस' (2021) जैसी फिल्मों में नजर आए। 'केसरी वीर' में सूरज के साथ-साथ सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म सूरज के लिए न सिर्फ एक बड़ी वापसी है, बल्कि उनके करियर के नए अध्याय की शुरुआत भी मानी जा रही है।
Dakhal News
काफी समय से अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा जारी थी। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। कॉमेडी-रोमांटिक जॉनर की इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। साथ ही दर्शक भी राजकुमार राव की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब सामने आई एक नई खबर ने राजकुमार राव और फिल्म के निर्माताओं को बड़ा झटका देने की संभावना बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'भूल चूक माफ' रिलीज के कुछ ही घंटों बाद ऑनलाइन लीक हो गई है। यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज जैसी कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध हो गई है, जहां से दर्शक इसे मुफ्त में हाई क्वालिटी में डाउनलोड कर रहे हैं। इस वजह से कई लोग सिनेमाघरों में जाकर टिकट खरीदने के बजाय घर पर ही यह फिल्म फ्री में देखने लगे हैं, जिससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है। यह खबर राजकुमार राव और निर्माताओं के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। फिल्म 'भूल चूक माफ' के निर्देशन का जिम्मा करण शर्मा ने संभाला है, जबकि इसके निर्माता दिनेश विजान हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार वामिका गब्बी के साथ नजर आ रही है। राजकुमार ने फिल्म में रंजन का किरदार निभाया है, जबकि वामिका ने तितली की भूमिका निभाई है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
Dakhal News
78वां कान फिल्म महोत्सव 11 मई से शुरू होकर 24 मई को समाप्त होगा। इस बार कान्स में बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला और जान्हवी कपूर जैसी स्टार्स ने कान्स के रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा। खास बात यह है कि कियारा आडवाणी और जान्हवी कपूर के लिए यह कान्स में पहला अनुभव है। इसी बीच, अभिनेत्री आलिया भट्ट भी पहली बार कान्स में कदम रखने जा रही हैं। आलिया कान्स के लिए रवाना हो चुकी हैं, और उनके फैंस उनके कान्स लुक को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आलिया भट्ट को लेकर पहले ये खबरें थीं कि वह इस साल अपने डेब्यू के आखिरी दिन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचेंगी। साथ ही कुछ अटकलें लगाई जा रही थीं कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण वह अपना कान्स का सफर रद्द कर सकती हैं। लेकिन अब हाल ही में आलिया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है, जहां से वह कान्स के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनका एयरपोर्ट लुक काफी स्टाइलिश रहा और सोशल मीडिया पर तारीफों के कसीदे पढ़े जा रहे हैं। आलिया ने इस दौरान गुच्ची ब्रांड का परिधान पहना था। सफेद फिटिंग टॉप के साथ नीली जींस और ऊपर से बेज रंग का ट्रेंच कोट। छोटे बाल और गहरे एविएटर चश्मे में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत और कूल लग रहा था। आलिया ने अपनी यात्रा के बारे में भी इंस्टाग्राम पर एक खास कहानी शेयर की, जिसमें उन्होंने विमान में पढ़ने के लिए लाई गई किताबों, मेकअप किट और बैग की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "हम चलते हैं... लोरियल पेरिस"। आलिया भट्ट 23-24 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी चमक दिखाएंगी। इससे पहले उन्होंने मेट गाला में अपना डेब्यू किया था, जहां उनका लुक काफी सराहा गया था। आलिया लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर भी हैं, और यही ब्रांड कान्स का आधिकारिक सौंदर्य साझेदार है। इस वजह से इस साल आलिया कान्स में अपनी शुरुआत कर रही हैं। उनके फैंस और फैशन प्रेमी उनके स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Dakhal News
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म 2025 की बहुचर्चित परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'गुड फॉर नथिंग' पेश कर दिया है। इस गाने को मशहूर गायक शंकर महादेवन और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने मिलकर आवाज दी है, जो दर्शकों के दिलों को छू रहा है। फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' के पहले गाने 'गुड फॉर नथिंग' के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं, जो गीत के गहरे भावों को खूबसूरती से व्यक्त करते हैं। इस फिल्म से कई नए बाल कलाकार फिल्मी दुनिया में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, जिनमें अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित है और इसे बेहद भावनात्मक और प्रेरणादायक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। निर्देशन की जिम्मेदारी आरएस प्रसन्ना ने संभाली है, जो पहले भी संवेदनशील विषयों को सादगी और गहराई से पर्दे पर उतार चुके हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और किरण राव मिलकर कर रहे हैं, जो इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाता है।
Dakhal News
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने न केवल बड़े पर्दे बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) सालों से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। हाल ही में यह चर्चा जोरों पर थी कि अमिताभ बच्चन अब इस शो से विदाई लेने जा रहे हैं। इसके बाद शो के नए होस्ट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन में अमिताभ बच्चन की जगह सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। अगर यह खबर पक्की होती है, तो दर्शकों को शो में एक बिल्कुल नया अंदाज़ देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान अब 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए होस्ट बन सकते हैं। 82 वर्षीय अमिताभ बच्चन अब धीरे-धीरे अपने कार्यभार को कम करने की योजना बना रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने शो से हटने का फैसला किया है। इसी कड़ी में सलमान खान के साथ होस्टिंग को लेकर बातचीत चल रही है। अगर सबकुछ तय हो जाता है, तो सलमान पहली बार इस आइकॉनिक शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले यह चर्चा भी थी कि अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन शो की मेजबानी कर सकती हैं, लेकिन अब सलमान का नाम सबसे आगे चल रहा है। टीवी जगत में अगर किसी शो ने आम लोगों के सपनों को हकीकत में बदलने का काम किया है, तो वह है 'कौन बनेगा करोड़पति'। साल 2000 में शुरू हुआ यह शो सिर्फ एक क्विज गेम नहीं रहा, बल्कि यह देश के हर कोने से आने वाले प्रतिभागियों की उम्मीदों और हौसलों की आवाज बन चुका है। इस शो के अधिकांश सीजन को अमिताभ बच्चन ने अपनी दमदार मेजबानी से खास बनाया है। हालांकि, तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने इस शो को होस्ट किया था।
Dakhal News
मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद उनके पिता सुनील शेट्टी ने की है। अथिया के इस फैसले से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। साल 2015 में अथिया ने फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब महज 32 साल की उम्र में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़ने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में मां बनने के बाद अथिया ने पूरी तरह से मातृत्व की जिम्मेदारियों को अपनाने का फैसला किया है और इसी कारण उन्होंने अभिनय से दूरी बनाने का रास्ता चुना है। अथिया ने हमेशा के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी अथिया शेट्टी के फिल्म इंडस्ट्री से दूर होने के फैसले को लेकर खुल कर बात की है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय अथिया ने पूरी तरह अपने मन से लिया है। सुनील ने कहा, "अथिया ने अपनी आखिरी फिल्म के बाद कई प्रस्ताव ठुकरा दिए। एक दिन वह मेरे पास आई और बोली, 'पापा, मैं अब फिल्मों में काम नहीं करना चाहती और बस, वह चली गई।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उसके फैसले का पूरा सम्मान करता हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि उसने दूसरों की नहीं बल्कि अपने दिल की सुनी।" इस तरह सुनील शेट्टी ने साफ किया कि अथिया ने फिल्मों दुनिया से दूरी बनाने का फैसला सोच-समझकर लिया है। अथिया का करियर अथिया शेट्टी ने जनवरी 2023 में भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल से शादी रचाई थी। मार्च 2025 में दोनों एक प्यारी-सी बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने 'इवारा' रखा है। सुनील शेट्टी ने एक मां के रूप में अथिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, "आज वह अपने जीवन की सबसे खूबसूरत भूमिका निभा रही है, मातृत्व। वह इस नई यात्रा को पूरी तरह जी रही है और हर पल का आनंद ले रही है।" हालांकि अथिया के एक्टिंग करियर को अलविदा कहने का फैसला उनके प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला रहा, लेकिन कई लोग उनके इस फैसले की तारीफ भी कर रहे हैं और उनके नए जीवन को शुभकामनाएं दे रहे हैं। अथिया ने 2015 में फिल्म 'हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद दो फिल्मों 'मुबारकां' (2017) और 'मोतीचूर चकनाचूर' (2019) में काम किया। हालाँकि, इन फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। फिर भी लोगों ने अथिया के प्रदर्शन की प्रशंसा की।
Dakhal News
सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उनके फैंस को एक बड़ा तोहफा मिला है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वॉर-2' का धमाकेदार टीज़र रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म कई मायनों में खास है, क्योंकि इसके जरिए जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार ऋतिक रोशन भी नजर आएंगे, जिससे यह जोड़ी दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित होने वाली है। 'वॉर-2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो इससे पहले 'ब्रह्मास्त्र' जैसी विज़ुअली ग्रैंड फिल्म दे चुके हैं। एनटीआर के फैंस के लिए यह जन्मदिन निश्चित ही यादगार बन गया है। 'वॉर-2' के टीज़र में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिला है। दोनों स्टार्स आमने-सामने टकराते नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म का रोमांच और भी बढ़ गया है। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार एनटीआर एक बिल्कुल नए और दमदार लुक में नजर आएंगे, वहीं ऋतिक एक बार फिर मेजर कबीर की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में कियारा आडवाणी की जोड़ी दिखाई देगी, जिनकी एक झलक टीज़र में भी नजर आती है। 'वॉर-2' वर्ष 2019 में रिलीज़ हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जिसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया था। इस एक्शन पैक्ड फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ ने दमदार भूमिका निभाई थी और वाणी कपूर ने भी अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता था। करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'वॉर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 318.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि वैश्विक स्तर पर इसका कलेक्शन 471 करोड़ रुपये तक पहुंचा था। यह सुपरहिट फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Dakhal News
पूरी दुनिया को 2020 में अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस ने एक बार फिर सिर उठाना शुरू कर दिया है। यह वायरस एक बार फिर मुंबई में दस्तक दे चुका है। इसी बीच 90 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "नमस्ते दोस्तों, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कृपया सभी लोग सावधान रहें, मास्क पहनें और सुरक्षित रहें।" शिल्पा शिरोडकर की पोस्ट पर कई फैन्स और सेलेब्रिटी फ्रेंड्स उनके जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दीं और अपना ख्याल रखने की सलाह दी। कुछ यूज़र्स ने कोरोना की वापसी पर हैरानी जताई, जबकि कई लोगों ने इसे एक चेतावनी मानते हुए सतर्कता बरतने की बात कही। सोशल मीडिया पर अब एक बार फिर सभी से मास्क पहनने और जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की जा रही है, ताकि वायरस के फैलाव को रोका जा सके।
Dakhal News
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई कि दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने फिल्म से बाहर निकलने का फैसला कर लिया है। इस कदम से उन्हाेंने न सिर्फ फैंस को चौंकाया, बल्कि उन्हें निराश भी किया। परेश रावल ने ट्वीट कर बताया था कि उन्हाेंने यह फैसला मतभेदों की वजह से लिया है। अब इस पर निर्देशक प्रियदर्शन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पता चला है कि पेशगी लेने के बाद फिल्म छाेड़ने पर अक्षय कुमार ने परेश रावल काे 25 कराेड़ रुपये का नाेटिस दिया है। एक इंटरव्यू में निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा, "जब मुझे पता चला कि परेश रावल हेरा फेरी 3 छाेड़ रहे हैं, तब वे भूत बंगला की शूटिंग में व्यस्त थे। उन्होंने मुझे फिल्म छोड़ने का कारण नहीं बताया है। मुझे यह भी नहीं पता कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। वह मुझसे बात भी नहीं कर रहे हैं। अगर वह मुझसे ठीक से बात करेंगे, तो मुझे कारण पता चल जाएगा। उन्हें मेरी वजह से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन उन्होंने मुझे अभी तक फिल्म छोड़ने का कारण नहीं बताया है।" इस फिल्म काे अक्षय कुमार का प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' निर्माण कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परेश रावल ने फिल्म के लिए अनुबंध साइन कर लिया था और मानदेय भी ले चुके थे, लेकिन अब जब उन्होंने फिल्म से हटने का फैसला लिया, तो इसे गैरपेशेवर व्यवहार मानते हुए अक्षय कुमार ने उन्हें 25 करोड़ रुपये के मुआवजे का नोटिस भेजा है। अक्षय कुमार और परेश रावल ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'वेलकम', 'भूल भुलैया' जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों जल्द ही प्रियदर्शन की आगामी फिल्म 'भूत बंगला' में फिर से साथ नजर आएंगे। इस बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि परेश रावल इस कानूनी नोटिस का क्या जवाब देते हैं और 'हेरा फेरी 3' का भविष्य क्या होता है।
Dakhal News
इन दिनों अजय देवगन की 'रेड-2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक मई को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है और दर्शकों के बीच इसकी पकड़ कमजोर नहीं हुई है। कई विश्लेषकों का मानना था कि टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 8' की रिलीज से 'रेड-2' की रफ्तार थम सकती है, मगर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। इसके विपरीत वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल आया है, जो अजय देवगन की स्टार पावर और फिल्म की मजबूत कहानी का प्रमाण है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 'रेड-2' ने रिलीज के 18वें दिन, यानी तीसरे रविवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 149 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की सफलता सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि 'रेड-2' की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दे रही है। महज 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 194 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 'रेड-2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर नजर आई हैं, जो उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। रितेश देशमुख ने फिल्म में दादा भाई का अहम किरदार निभाया है। इसके अलावा रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी फिल्म में दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई 'रेड' का सीक्वल है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।
Dakhal News
सुनील शेट्टी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चहेते और दमदार अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह 90 के दशक में बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरोज में शामिल थे। अपने लंबे करियर में उन्होंने ‘बलवान’, ‘मोहरा’, ‘धड़कन’, ‘कृष्णा’, ‘बॉर्डर’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। एक्शन और कॉमेडी दोनों में अपनी मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी वीर’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने करियर, इंडस्ट्री और आने वाली फिल्मों को लेकर कई अहम बातें शेयर कीं, जो उनके फैंस के लिए बेहद खास हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' से जुड़ा एक दिलचस्प और चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। एक्टर ने कहा, "जब मुझे 'बॉर्डर' का ऑफर मिला, तो मैंने सबसे पहले इसे ठुकरा दिया था। वजह ये थी कि मैंने सुन रखा था कि जेपी दत्ता बहुत सख्त किस्म के निर्देशक हैं और अगर उन्हें गुस्सा आ जाए तो वह कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। दूसरी तरफ, मैं भी उस समय बहुत गुस्सैल स्वभाव का था। जब जेपी दत्ता मुझसे मिलने आए तो मैंने उनसे कह दिया, 'मैं आपसे बाद में बात करूंगा।' फिर अपने सेक्रेटरी से कहा कि मैं शायद इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाऊंगा, क्योंकि अगर उन्होंने मुझसे कुछ गलत कहा, तो मैं भी खुद पर काबू नहीं रख सकूंगा।" हालांकि, बाद में चीजें बदलीं और सुनील शेट्टी ने फिल्म साइन की, जो आज भी उनकी सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। इसके बाद अभिनेता ने बताया कि कैसे उन्हें दोबारा फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इस बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, "मुझे किसी के साथ संबंध खराब करना पसंद नहीं है, इसलिए मैंने सोचा, चलो ये सब भूल जाते हैं। लेकिन जेपीजी मुझे कास्ट करने के लिए इतने जिद कर रहे थे कि उन्होंने भरत शाह से संपर्क किया, जो मेरी सास को जानते थे। तो, मेरी सास की वजह से यह फिल्म वापस मेरे पास आ गई। फिर उन्होंने मुझे मना लिया और फिल्म करने का मन बदल दिया। इसके बाद, जेपी दत्ता और मैं अच्छे दोस्त बन गए। इसके अलावा मुश्किल वक्त में भी जेपी दत्ता ने बिना कुछ सोचे-समझे मुझे अपनी कई फिल्मों में कास्ट किया है।" सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में यह बात भी कही थी। इस बीच 1997 में प्रदर्शित फिल्म 'बॉर्डर' का लेखन और निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर भी थे।
Dakhal News
अभिनेत्री अनु अग्रवाल 1990 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से रातोंरात स्टार बनी थी। अपनी मासूमियत और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अनु को उस समय फिल्मों और विज्ञापनों के ढेरों ऑफर मिले थे, लेकिन एक गंभीर सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल दी। इस हादसे के बाद वे लंबे समय तक कोमा में रहीं और अपनी याददाश्त तक खो बैठीं। समय के साथ उन्होंने आध्यात्म की ओर रुख किया और किसी तरह जीवन बिता रही है। अब वर्षों बाद अनु अग्रवाल ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म 'आशिकी' के लिए उन्हें आज तक पूरा मेहनताना नहीं मिला है। दिए इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने कहा, "उस समय इंडस्ट्री पर दाऊद इब्राहिम जैसे लोगों का राज था। इंडस्ट्री में आने वाला सारा पैसा अंडरवर्ल्ड से आता था। मुझे फीस का केवल 60 प्रतिशत ही मिला है, लेकिन कोई बात नहीं। आशिकी के बाद मैंने खूब कमाया। मॉडलिंग में मैंने और भी ज्यादा कमाया। मैं कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर बनी। उस समय कोई भी एक्टर ब्रांड एंबेसडर नहीं होता था। केवल सुनील गावस्कर जैसे लोग ही एंबेसडर बनते थे। ठीक है, मुझे पूरा पैसा नहीं मिला, मुझे लगता है कि मैंने उन्हें तोहफे में दे दिया।" उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में आगे कहा, "यह बहुत बुरा कारोबार था। आज मैं इसका हिस्सा नहीं हूं। अगर मैं आज इंडस्ट्री में वापस आऊं, तो मुझे लगता है कि यह पहले से भी बदतर होगा। उस समय सब कुछ टेबल के नीचे होता था। दाऊद जैसे लोग थे। यह पूरी तरह से अलग दृश्य था।" अनु अग्रवाल अब एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही हैं। 1999 में एक दुर्घटना के कारण उनकी याददाश्त चली गयी। बाद में वह आध्यात्म के मार्ग पर चल पड़ीं। वह झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर योग की शिक्षा देती हैं।
Dakhal News
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' एक बार फिर सुर्खियों में है। 'पठान' के बाद शाहरुख खान और सिद्धार्थ का यह दूसरा बड़ा प्राेजेक्ट है। जो दर्शकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा रहा है। हाल ही में अनिल कपूर की एंट्री ने इस फिल्म को और दमदार बनाया, वहीं अब इसमें दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ भी शामिल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे, हालांकि उनके किरदार को फिलहाल गोपनीय रखा गया है। बताया जा रहा है कि जैकी को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है और वह जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। शाहरुख खान और जैकी श्रॉफ इससे पहले 'किंग अंकल', 'त्रिमूर्ति', 'देवदास', 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'पठान' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का पहला शेड्यूल 20 मई के आसपास मुंबई में शुरू होने जा रहा है। इसके बाद फिल्म की टीम यूरोप में बड़े पैमाने पर शूटिंग करेगी। फिल्म की स्टारकास्ट बेहद दमदार है। इसमें शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। अनिल कपूर फिल्म में शाहरुख के गुरु की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीपिका पादुकोण सुहाना की मां और शाहरुख की पूर्व प्रेमिका के किरदार में दिखाई देंगी। 'किंग' को 2026 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की योजना है।
Dakhal News
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म 'वन' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार तमन्ना भाटिया के साथ दिखाई देगी। एकता कपूर द्वारा निर्मित यह पौराणिक थ्रिलर फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' नाम से जानी जाती है, जिसका दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। 'वन' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्' 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "जंगल फुसफुसा रहा है। यह पौराणिक थ्रिलर अरुणभ कुमार और दीपक मिश्रा के निर्देशन में बन रही है। एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर कर रही हैं।
Dakhal News
दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि अवैध निर्माण को लेकर उनका नाम सामने आया है। दरअसल, मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मिथुन को एक 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। यह नोटिस मलाड के एरंगल गांव में स्थित एक प्लॉट पर अनधिकृत निर्माण कार्य के मामले में भेजा गया है। बीएमसी ने उनसे इस निर्माण कार्य को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब देने को कहा है कि आखिर यह निर्माण कैसे और किस अनुमति के तहत किया गया। बीएमसी के कुछ अधिकारी मलाड के एरंगल गांव स्थित प्लॉट पर कथित अवैध निर्माण की जांच करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को नोटिस जारी किया गया। बीएमसी ने 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा। अगर मिथुन उचित कारण बताने में असमर्थ रहते हैं, तो बिना अनुमति के किए गए निर्माण को गिरा दिया जाएगा और इसके साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, "हमने ऐसा कोई अवैध निर्माण नहीं कराया है। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम भी अपना जवाब भेज रहे हैं।" वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता नदीम शेख ने सवाल उठाया है कि जब हाल ही में 24 अवैध ढांचे तोड़े गए, तो उस समय मिथुन चक्रवर्ती के निर्माण पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? गौरतलब है कि साल 2011 में भी बीएमसी ने मिथुन को इसी तरह का नोटिस जारी किया था, जिसे लेकर उस समय भी विवाद हुआ था। बीएमसी का कहना है कि मुंबई के मलाड स्थित एरंगल गांव में बिना अनुमति के निर्माण किया गया है। आरोप है कि वहां ग्राउंड-प्लस-मेजनाइन फ्लोर वाले दो स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा, और तीन अस्थायी 10x10 यूनिट्स तैयार की गई हैं। इन निर्माणों में ईंट, लकड़ी की पट्टियां, कांच की दीवारें और एसी शीट्स की छतें लगाई गई हैं, जो निर्माण नियमों का उल्लंघन मानी जा रही हैं। बीएमसी ने स्पष्ट किया है कि मई के अंत तक एरंगल और आसपास के क्षेत्रों में कुल 101 अवैध ढांचों को गिराया जाएगा।
Dakhal News
अगर बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों की बात हो, तो ‘हेराफेरी’ का जिक्र जरूरत आता है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने दो फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया है। ऐसे में जब 'हेराफेरी 3' की चर्चा शुरू हुई, तो फैंस की उम्मीदें भी सातवें आसमान पर पहुंच गईं। हालांकि, एक हालिया रिपोर्ट ने दर्शकों को झटका दे दिया है। दिग्गज अभिनेता परेश रावल ने खुद कन्फर्म किया है कि वह अब 'हेराफेरी 3' का हिस्सा नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि उनके और फिल्म निर्माताओं के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंसेज हो गए, जिसकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। इस खबर के सामने आने के बाद उनके सह-कलाकार सुनील शेट्टी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि परेश रावल का फिल्म से बाहर जाना बेहद निराशाजनक है, क्योंकि वह इस फ्रेंचाइज़ी की आत्मा हैं। सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'केसरी वीर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने 'हेराफेरी 3' को लेकर भी दिल खोलकर बात की। खासकर जब परेश रावल के फिल्म से बाहर होने की खबर सामने आई, तो उन्होंने बेहद भावुक प्रतिक्रिया दी। सुनील शेट्टी ने साफ शब्दों में कहा, "जब 'हेराफेरी' की बात होती है, तो अगर इसमें बाबू भइया (परेश रावल) और राजू (अक्षय कुमार) नहीं हैं, तो श्याम (मैं) का कोई अस्तित्व नहीं बचता। आप इनमें से किसी एक को भी हटा देते हैं, तो फिल्म चल ही नहीं सकती।" उनके इस बयान से साफ है कि तीनों किरदारों की केमिस्ट्री ही इस फ्रेंचाइज़ी की जान है और अगर कोई एक भी छूटता है, तो वह जादू अधूरा रह जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मेकर्स और दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बीच मतभेद हो गए थे, इसी वजह से परेश रावल ने फिल्म से बाहर निकलने का फैसला लिया है। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी। हालांकि, फैंस के बीच अभी भी उम्मीद जगी हुई है। दरअसल, पहले भी ऐसी स्थिति सामने आ चुकी है जब अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन 'हेराफेरी 3' का हिस्सा नहीं बनने वाले थे, लेकिन बाद में दोनों की वापसी हुई। इसी वजह से दर्शकों को अब भी भरोसा है कि परेश रावल उर्फ बाबू भइया की वापसी संभव है।
Dakhal News
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने की कोशिश कर रही हैं। बीते अप्रैल माह में उन्होंने अपनी मां किम फर्नांडीस को खो दिया था, जिसके बाद वह काफी समय तक सार्वजनिक रूप से दूर रहीं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा। अब जैकलीन ने पहली बार अपनी मां के निधन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मां के जाने के बाद वो पूरी तरह से टूट गई थीं। जैकलीन ने भावुक होकर कहा, "मां को खोने के बाद मैं पूरी तरह से टूट गई थी। जिंदगी में कई मुश्किल दौर देखे हैं, लेकिन मेरे माता-पिता हमेशा मेरे साथ खड़े रहे। कलाकार जितना सहते हैं, उतना ही दर्द उनके मां-बाप भी सहते हैं। हमारी ज़िंदगी लोगों की नजरों में होती है, फिर भी माता-पिता बिना शिकायत हमें सहारा देते हैं। मेरी मां मुझ पर बेहद गर्व करती थीं। उन्होंने हमेशा चाहा कि मैं अपने सपनों को कभी मरने न दूं और हर हाल में मेहनत करती रहूं।" जैकलीन ने उस यादगार पल को भी शेयर किया, जब वह अपने बचपन के हीरो जीन-क्लॉड वैन डैम के साथ फिल्म 'किल 'एम ऑल 2' की शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने बताया कि उस दौरान उनके माता-पिता खास तौर पर उन्हें मिलने इटली पहुंचे थे। जैकलीन ने कहा, "जिस शख्स से मैं बचपन से प्रेरित होती रही, उसके साथ काम करते देख मेरे माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। उस लम्हे ने मुझे महसूस कराया कि मेरी सारी मेहनत और संघर्ष बेकार नहीं गए, वो पल मेरी जिंदगी का सबसे कीमती अनुभव बन गया।" जैकलीन ने कहा, "मैं खुश हूं कि मां के आखिरी कुछ महीने मैं उनके साथ बिता सकी, लेकिन मन में एक टीस रह जाती है। काश मैं उनके लिए और भी कुछ कर पाती। कई बार खुद से सवाल करती हूं, क्या मैं और बेहतर कर सकती थी? किसी अपने को खो देने का दर्द बहुत गहरा होता है। आज भी उस सच्चाई को पूरी तरह से स्वीकार नहीं कर पाई हूं। लेकिन एक बात मैं पूरे यकीन से कह सकती हूं, मेरी मां हमेशा मेरी सबसे बड़ी सपोर्टर और प्रशंसक रही हैं।"
Dakhal News
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'नो एंट्री-2' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ इन नये चेहरों को अंतिम रूप दिया गया। 2005 में रिलीज हुई फिल्म के सीक्वल के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। हाल ही में दिलजीत दोसांझ से जुड़ी एक खबर ने सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अब इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। इस वजह से दिलजीत के फैंस काफी परेशान हैं। ऐसी अफवाहें थीं कि दिलजीत ने कुछ मतभेदों के कारण फिल्म का प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इस पर अब बोनी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत दोसांझ ने अनीस बज्मी की 'नो एंट्री 2' क्यों छोड़ी? बोनी कपूर ने इस पर टिप्पणी की है। मीडिया से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा, "तारीखों को लेकर कुछ समस्याएं हैं, लेकिन निश्चित रूप से कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है। यह बिल्कुल गलत है। हम तारीखों को लेकर पूरी कोशिश कर रहे हैं। बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत के पास डेट्स इश्यू आ रहे हैं, न कि क्रिएटिव मतभेद हैं।" फिल्म 'नो एंट्री' के पहले भाग में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
Dakhal News
आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल दर्शकों के सामने पेश होने वाले हैं। इन्हीं में से एक है लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ का तीसरा भाग। 'हेरा फेरी 3' का इंतज़ार फैन्स लंबे समय से कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइज़ी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने पहले दो भागों में दर्शकों को खूब हंसाया था। इनकी केमिस्ट्री ही फिल्म की जान मानी जाती रही है, लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आई है, जो फैंस को झटका दे सकती है। 'हेरा फेरी 3' को लेकर जो अटकलें चल रही थीं, उन पर अब खुद परेश रावल ने ही विराम लगा दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा है कि परेश रावल और फिल्म के निर्माताओं के बीच कुछ मतभेद हुए, जिसके चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली। परेश रावल ने ‘हेरा फेरी’ सीरीज़ में बाबूराव गणपत राव आप्टे उर्फ बाबू भैया का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। उनकी टाइमिंग, एक्सप्रेशन और संवाद अदायगी आज भी फैंस को गुदगुदा देती है। यही वजह है कि फैंस के लिए बाबू भैया के बिना ‘हेरा फेरी’ की कल्पना करना भी मुश्किल है। साल 2022 में जब अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' की स्क्रिप्ट से असंतुष्ट होकर फिल्म से किनारा कर लिया था, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर खुलकर नाराजगी जताई थी। उनकी प्रतिक्रियाओं और भारी विरोध के बाद ही मेकर्स ने प्रयास करके अक्षय को दोबारा इस प्रोजेक्ट से जोड़ा। अब जब फिल्म में सब कुछ पटरी पर आता दिख रहा था, तो परेश रावल का इससे अलग हो जाना एक और बड़ा झटका बनकर सामने आया है। गौरतलब है कि परेश, यानी हमारे चहेते बाबू भैया, इस फ्रेंचाइज़ी की आत्मा माने जाते हैं। उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और संवाद अदायगी ने ही ‘हेरा फेरी’ को एक कल्ट कॉमेडी बनाया था। ऐसे में तीसरे भाग में अगर बाबू भैया की कमी रही, तो न सिर्फ फिल्म की आत्मा अधूरी लगेगी बल्कि दर्शकों को भी इसकी कमी बेहद खलेगी। हाल ही में यह खबर सामने आई थी कि आईपीएल 2025 के खत्म होने से पहले 'हेरा फेरी 3' से जुड़ा टीजर रिलीज कर दिया जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में की थी। सुनील ने बताया था कि टीजर की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का पहला सीन भी शूट कर लिया गया है। ऐसे में माना जा रहा था कि फिल्म की तैयारियां अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं। लेकिन अब जब ऐन मौके पर परेश रावल ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया है, तो यह न सिर्फ दर्शकों के लिए, बल्कि मेकर्स के लिए भी एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। टीजर और शूटिंग की हलचल के बीच परेश का इस तरह पीछे हटना फिल्म की योजनाओं को प्रभावित कर सकता है
Dakhal News
आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाकर दर्शकों से भरपूर प्यार भी पाया है। इसके बावजूद आलिया को अक्सर 'नेपोटिज्म' यानी भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर ने आलिया भट्ट को ट्रोल किए जाने और उन्हें ‘नेपो किड’ कहे जाने पर आलोचकों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आलिया का बचाव करते हुए कहा कि जो लोग इस तरह की बातें करते हैं, वे "इस दुनिया के सबसे मूर्ख लोग" हैं। करण जौहर ने आलिया का पक्ष लेते हुए कहा, "क्या आपने 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' फिल्में देखी हैं? उनकी फिल्मोग्राफी पर एक नजर डालें। अगर आप अभी भी उन्हें 'नेपो किड' कहते हैं, तो आप इस ग्रह पर सबसे बेवकूफ व्यक्ति हैं, और कोई भी आपकी मदद नहीं कर सकता।" करण ने आलिया के अभिनय करियर का जिक्र करते हुए विभिन्न भूमिकाओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के उदाहरण दिए। उन्होंने 'हाईवे' में एक अपहृत लड़की, 'उड़ता पंजाब' में एक बिहारी प्रवासी श्रमिक, 'राजी' में एक भारतीय जासूस और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में एक वेश्या की भूमिका निभाई। इन सभी फिल्मों में उनके अभिनय की आलोचकों द्वारा भी प्रशंसा की गई है। इन बयानों के माध्यम से करण जौहर ने आलिया भट्ट के अभिनय की प्रशंसा करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण उनकी सफलता को 'भाई-भतीजावाद' का लेबल देना अनुचित है।
Dakhal News
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर लंबे समय से चर्चा जारी है। जैसे ही रणबीर कपूर के इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ने की खबर सामने आई, फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया। फिल्म में रणबीर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में कास्ट किया गया है। सुपरस्टार यश रावण के दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। अब इस भव्य स्टारकास्ट में एक और नाम जुड़ गया है। अभिनेत्री काजल अग्रवाल की एंट्री 'रामायण' में हो चुकी है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल अग्रवाल अब फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट का हिस्सा बन गई हैं। वह फिल्म में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसे सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में है। दिलचस्प बात यह है कि यह पहला मौका होगा जब यश और काजल अग्रवाल एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इससे पहले मंदोदरी के रोल के लिए साक्षी तंवर के नाम की चर्चा थी, लेकिन खुद साक्षी ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। 'रामायण' की स्टारकास्ट को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। लक्ष्मण की भूमिका के लिए पहले ही रवि दुबे के नाम पर मुहर लग चुकी है, जबकि रावण के भाई विभीषण के किरदार के लिए मेकर्स ने विजय सेतुपति से संपर्क किया है। वहीं, भगवान हनुमान के दमदार किरदार के लिए सनी देओल का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह फिल्म में शूर्पणखा की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस महाकाव्य फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
Dakhal News
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। यह फिल्म 6 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। रिलीज से पहले मेकर्स ने 'हाउसफुल 5' का नया गाना 'दिल-ए-नादान' दर्शकों के लिए पेश किया है। इस रोमांटिक ट्रैक को मधुबंती बागची और सुमंतो मुखर्जी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके खूबसूरत बोल मशहूर गीतकार कुमार ने लिखे हैं। अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 5' में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, श्रेयस तलपड़े, नोरा फतेही और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा फरदीन खान, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे और जॉनी लीवर भी फिल्म में अभिनय का रंग बिखेरेंगे। गौरतलब है कि फिल्म का पहला गाना 'लाल परी' पहले ही दर्शकों के बीच आ चुका है। इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।
Dakhal News
आमिर खान ने अपने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी दे दी है। वह प्रसिद्ध निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह परियोजना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास मानी जा रही है। दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जनक कहा जाता है, और उनके सम्मान में भारत सरकार ने फिल्म जगत का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड' शुरू किया है। अब तक हिंदी सिनेमा में किसी ने भी भारतीय फिल्मों की शुरुआत और इस ऐतिहासिक सफर को बड़े पर्दे पर पेश नहीं किया है। आजादी की लड़ाई के दौर में जन्मी यह कहानी एक ऐसे दूरदर्शी निर्माता-निर्देशक की है, जिसने भारतीय सिनेमा की बुनियाद रखी। अब इस प्रेरणादायक यात्रा को फिल्म में दिखाने के लिए आमिर खान बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी ने पहली बार 2009 में रिलीज हुई फिल्म '3 इडियट्स' में साथ काम किया था। करीब 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और इसने दुनियाभर में लगभग 400 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। इसके बाद दोनों ने 2014 में 'पीके' के जरिए दूसरी बार हाथ मिलाया। इस फिल्म का बजट 122 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 769 करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार किया था। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने से शुरू होने जा रही है। आमिर खान अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के रिलीज होते ही इस बायोपिक के लिए अपने किरदार की तैयारियों में जुट जाएंगे। राजकुमार हिरानी बीते चार वर्षों से इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। फिल्म को दादा साहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने न सिर्फ फाल्के के जीवन की अनसुनी बातें शेयर की हैं, बल्कि बायोपिक को वास्तविकता के करीब ले जाने के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं।
Dakhal News
फिल्म 'चमकीला' से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिलजीत दोसांझ अपने दोस्ताना और सहज स्वभाव के लिए खूब सराहे जाते हैं। हाल ही में उन्होंने मेट गाला में अपने स्टाइलिश डेब्यू से भी सबको चौंका दिया। दिलजीत न सिर्फ एक शानदार गायक हैं, बल्कि उनकी लाइव परफॉर्मेंस भी दुनियाभर में जबरदस्त हिट होती है। संगीत के साथ ही दिलजीत ने अभिनय में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। इसी बीच खबर है कि दिलजीत ने हाल ही में 'नो एंट्री 2' का प्रस्ताव ठुकरा दिया है, जिसे लेकर इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है। वर्ष 2005 में आई सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी ने फिल्म में जमकर हंसी के फव्वारे छोड़े थे। इन दिनों इस फिल्म के सीक्वल को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि 'नो एंट्री 2' के लिए अर्जुन कपूर और वरुण धवन को फाइनल कर लिया गया है। दिलजीत दोसांझ को भी इस फिल्म का ऑफर दिया गया था, जिसको लेकर वह शुरू में काफी उत्साहित थे। हालांकि, रचनात्मक मतभेदों के चलते दिलजीत ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। अभी तक इस मुद्दे पर न तो दिलजीत और न ही फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। दिलजीत दोसांझ के 'नो एंट्री 2' का ऑफर ठुकराने के फैसले पर नेटिज़ेंस ने राहत की सांस ली है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। रेडिट पर कई यूजर्स ने अपनी राय रखते हुए लिखा, "अच्छा हुआ दिलजीत ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया, वो ऐसे किरदारों में फिट नहीं बैठते," वहीं एक अन्य ने कहा, "अगर उन्होंने हां कहा होता तो यह गलत फैसला होता।" कुल मिलाकर फैंस को लगता है कि दिलजीत का यह फैसला उनके करियर के लिहाज से सही है।
Dakhal News
इन दिनों अजय देवगन अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म 'रेड 2' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब अजय देवगन एक नए और खास प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। पहली बार वह अपने बेटे युग देवगन के साथ एक फिल्म में काम करने जा रहे हैं। दोनों हॉलीवुड की आगामी फिल्म 'कराटे किड : लीजेंड्स' के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज़ देने वाले हैं। यह फिल्म डबिंग के ज़रिए भारतीय दर्शकों तक पहुंचेगी, और इसमें अजय और युग की पिता-पुत्र की जोड़ी को एक साथ सुनना दर्शकों के लिए एक खास अनुभव होगा।अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन पहली बार किसी फिल्म प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। हालांकि पर्दे पर नहीं, बल्कि आवाज़ के ज़रिए। हॉलीवुड फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' के हिंदी डब संस्करण में अजय मिस्टर हान के किरदार को अपनी आवाज़ देंगे, जिसे फिल्म में जैकी चैन निभा रहे हैं। वहीं युग ली फॉन्ग के किरदार के लिए डबिंग करेंगे, जो कि बेन वांग द्वारा निभाया गया है।यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। दर्शक इसे हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकेंगे। पिता-पुत्र की इस खास जोड़ी को साथ सुनना भारतीय दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव बनने वाला है।
Dakhal News
पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं को करारा जवाब दिया। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर मनोरंजन जगत के कई कलाकार सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। हालांकि, इस पोस्ट के बाद आलिया को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, "पिछली कुछ रातें बहुत अलग सी रही हैं। जब पूरा देश सांसें थामे किसी खबर का इंतजार करता है, तो माहौल में एक अजीब सी खामोशी भर जाती है। बीते दिनों हमने भी वही खामोशी महसूस की है, वो अनकही बेचैनी, जो मन में घर कर जाती है। हम सबने उस बोझ को महसूस किया है, यह जानते हुए कि हमारे सैनिक कहीं दूर, उन ऊंचे पहाड़ों में जागते हुए हमारी रक्षा कर रहे हैं। यह सिर्फ हिम्मत नहीं, बल्कि असली बलिदान है।" आलिया ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "जब हममें से ज्यादातर लोग अपने घरों में चैन की नींद सो रहे होते हैं, तब कुछ वीर युवतियां और पुरुष अंधेरे में खड़े रहते हैं, हमारी नींद की हिफाजत करते हुए। अपनी जान की परवाह किए बिना। यह सच्चाई भीतर तक झकझोर देती है। हर वर्दी के पीछे एक मां होती है, जो खुद सारी रात जागती है। एक मां, जिसे मालूम है कि उसका बच्चा आज रात किसी लोरी में नहीं, बल्कि डर, तनाव और सन्नाटे के बीच है। रविवार को हम सबने मदर्स डे मनाया। जब लोग फूलों के गुलदस्ते दे रहे थे, गले मिल रहे थे, तब मेरा दिल उन माताओं की ओर चला गया, जिन्होंने देश के लिए असली हीरो पैदा किए। हम उन जिंदगियों का शोक मना रहे हैं, जो कभी वापस नहीं लौटेंगी, वे सैनिक, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। आज हम सब एकजुट हैं। अपने सैनिकों के लिए, अपने देश के लिए। भगवान उनके परिवारों को संबल और शक्ति दें। जय हिंद।" अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार फिल्म 'जिगरा' में वेदांग रैना के साथ देखा गया था, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब आलिया अपनी अगली फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी, जिसमें वह एक अलग अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी दिखाई देंगी। गौरतलब है कि आलिया इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
Dakhal News
'लापता लेडीज' से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल अब कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस प्रतिष्ठित मंच पर एक कॉस्मेटिक ब्रैंड के लिए रेड कार्पेट पर कदम रखेंगी, जो इस बार लगातार 28वें साल कान्स का आधिकारिक ब्यूटी पार्टनर है। खास बात यह है कि नितांशी इस मंच पर डेब्यू करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय अभिनेत्री बन जाएंगी। 'लापता लेडीज' के ऑस्कर यात्रा के बाद नितांशी का यह नया कदम भारतीय सिनेमा की वैश्विक उपस्थिति को और मजबूती देगा। नितांशी ने अपने कान्स डेब्यू को लेकर कहा, "मैं इस इंडस्ट्री में अपने सपनों को पूरा करने के इरादे से आई थी। 'लापता लेडीज' से लेकर अब कान्स जैसे वैश्विक मंच तक का सफर मेरे उन सपनों की ओर बढ़ता एक और कदम है। मैं हर उस भारतीय लड़की का प्रतिनिधित्व कर रही हूं जो बड़ा सपना देखती है और उसे पूरा करने के लिए डटकर खड़ी रहती है। मेरे लिए यह रेड कार्पेट पर चलना केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि हर लड़की को सशक्त बनाने की प्रेरणा है। यह मेरे लिए गर्व और खुशी का पल है।" कई स्टार्स लगाएंगे हाजिरी इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर जैसे कई भारतीय सितारे भी कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आने वाले हैं। नितांशी की मौजूदगी इन दिग्गज सितारों के साथ भारतीय सिनेमा की विविधता और वैश्विक प्रभाव को उजागर करती है। बता दें कि 'लापता लेडीज, जिसे किरण राव ने निर्देशित किया था, दो नवविवाहित दुल्हनों की कहानी है जो ट्रेन यात्रा के दौरान एक-दूसरे से बदल जाती हैं। इस फिल्म में नितांशी के साथ प्रतिभा रांता, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया था, हालांकि यह अंतिम सूची में नहीं पहुंची, फिर भी इसे समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली।
Dakhal News
अभिनेता नील नितिन मुकेश फिलहाल अपनी पहली सीरीज 'जुनून' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नील नितिन मुकेश ने लगभग दो दशक बिता चुके हैं। इन वर्षों में सफलता के अलावा उन्होंने बुरे दिन भी देखे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इन दिनों बॉलीवुड का माहौल बहुत जहरीला हो गया है। लोग बहुत निराश हैं। एक इंटरव्यू में नील नितिन मुकेश ने कहा, "जब कोई फिल्म शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो लोग जश्न मनाते हैं। आजकल लोग दूसरों को असफल होते देखकर खुश होते हैं। जब आप ऐसे माहौल में होते हैं तो आगे बढ़ते रहने और खुद पर विश्वास करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होता। अगर आप कोशिश करते रहेंगे, तो आपको पछतावा नहीं होगा।" वातावरण विषाक्त कैसे होने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए नील ने कहा, "यही हो रहा है और स्थिति उस स्तर पर पहुंच गई है जहां सब कुछ विषाक्त लगता है। मैंने यह कई बार देखा है और आज भी देखता हूं। मेरे लिए यह इंडस्ट्री एक परिवार की तरह है। कम से कम मुझे ऐसा लगता था। अगर हम किसी के साथ काम कर रहे हैं, तो क्या हम एक ही समूह का हिस्सा नहीं हैं? क्या एक-दूसरे के काम की सराहना करना हमारा कर्तव्य नहीं है? लेकिन अब आपके पास अपने काम की सराहना करने के लिए कॉल नहीं आते हैं। बस आपका कोई करीबी कॉल करता है, लेकिन कोई भी आपके सामने आपकी तारीफ नहीं करेगा।" नील गायक नितिन मुकेश के पुत्र और महान गायक मुकेश के पोते हैं। नील ने राजेश खन्ना और अनिल कपूर के साथ फिल्म 'विजय' में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। उन्हें वर्ष 1989 में गोविंदा और कादर खान अभिनीत फिल्म 'जैसी करनी वैसी भरनी' में भी देखा गया था। काम की बात करे तो वेब सीरीज 'है जुनून' का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में नील नितिन मुकेश के अलावा जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। इसका प्रीमियर 16 मई से जियो हॉटस्टार पर होगा।
Dakhal News
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद देश की सीमाओं पर तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। इस बीच पाकिस्तानी मशहूर हस्तियों ने भारत के हमले की निंदा की और इसके लिए भारत को ही दोषी ठहराया। ऐसे में बॉलीवुड में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों की फिल्म जगत के लाेगाें ने खूब आलोचना की। ऐसे ही 'सनम तेरी कसम' फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के बीच विवाद बढ़ गया। खबर है कि हर्षवर्धन माबरा से नाराज चल रहे हैं। हर्षवर्धन ने घोषणा की थी कि यदि 'सनम तेरी कसम 2' में पहली फिल्म से कोई कास्टिंग हो गई तो वह फिल्म में काम नहीं करेंगे। इस पर मावरा ने हर्षवर्धन के बयान को पीआर रणनीति बताया। इसके चलते हर्षवर्धन एक बार फिर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा से नाराज नजर आए। हर्षवर्धन ने कहा, "उनके बयान में केवल नफरत और व्यक्तिगत आलोचना है। मैंने कभी उनकी प्रतिष्ठा को ठेस नहीं पहुंचाई।" हर्षवर्धन ने इन शब्दों में मावरा को यह संदेश बहुत अच्छे ढंग से दिया है। हर्षवर्धन राणे ने कहा कि सनम तेरी कसम 2' में यदि पुराने कलाकार होंगे तो मैं काम नहीं करूंगा। इस पर एक्ट्रेस मावरा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "हमारे देश में युद्ध जैसे हालात हैं और आप सबका ध्यान खींचने के लिए पीआर स्टेटमेंट लेकर आए है? कितना दुखद है। यह फिल्मों पर चर्चा करने, एक-दूसरे का मजाक उड़ाने, एक-दूसरे को नीचा दिखाने का समय नहीं है। अगर आप 9 साल बाद बिना सम्मान के मेरा नाम इस्तेमाल कर खबरों में आ रहे हैं तो शायद आप गलत टीम से घिरे हुए हैं। आपको अपने फायदे के लिए युद्ध का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिसकी वजह से कई लोगों की जान चली गई।"
Dakhal News
सफलता आसानी से नहीं मिलती है। अभिनय के क्षेत्र में अपने लिए जगह बनाना आसान नहीं है। वर्षों की अस्वीकृति, प्रयास और संघर्ष के बाद किसी- किसी को फिल्मों में काम करने का अवसर मिलता है। बॉलीवुड में कई लोगों ने अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और दुनियाभर में ख्याति हासिल की है। ऐसे ही एक स्टार हैं सुनील शेट्टी। सुनील शेट्टी एक साधारण साउथ भारतीय परिवार से आते हैं। जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उनकी पहली फिल्म हिट रही, लेकिन एक आलोचक ने साउथ व्यंजनों का उल्लेख करने के कारण इसकी आलोचना की। आलोचक का मानना था कि सुनील एक अच्छे अभिनेता नहीं थे। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। 90 के दशक के प्रमुख अभिनेता सुनील अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। सफल अभिनय करियर वाले सुनील शेट्टी को शुरुआती दिनों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जब उनकी पहली फिल्म 'बलवान' रिलीज हुई तो वह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को लगा कि वह एक अच्छे अभिनेता नहीं थे। सुनील शेट्टी ने खुद खुलासा किया है कि कई लोगों ने उन्हें इडली और बड़े बेचने की सलाह दी थी। उन्हाेंने कहा कि वर्ष 1992 में रिलीज हुई 'बलवान' हिट रही। इसके बाद "एक बहुत बड़े आलोचक ने कहा था कि भले ही फिल्म हिट रही हो, लेकिन मैं बहुत बुरा अभिनेता हूँ। सुनील शेट्टी की एक्टिंग, उनकी चाल और उनके शरीर की आलोचना करते हुए आलोचक ने लिखा था, 'उन्हें अपने होटल में इडली-वड़ा बेचना चाहिए।' इस पर सुनील शेट्टी ने कहा, "उसे लगा कि वह मेरा मजाक उड़ा रहा है, लेकिन इडली-वड़ा बेचना कोई शर्म की बात नहीं है। उसी काम ने मुझे और मेरी बहनों को शिक्षा दी, सम्मान दिया और आत्मविश्वास भी।" सुनील शेट्टी ने अपनी दो फिल्मों 'फौलाद' और 'आरजू' के बारे में बात की, जो कभी रिलीज नहीं हो सकीं। 'आरज़ू' की शूटिंग 60-65 दिनों तक चली, लेकिन निर्देशक और निर्माताओं के बीच मतभेद हो गए, जिसके कारण फिल्म पूरी नहीं हो सकी। इसी एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अक्षय कुमार के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए। शेट्टी ने कहा, "जब मैंने पहली बार अक्षय कुमार को देखा तो मुझे अपने दिवंगत चचेरे भाई की याद आ गई। वह बिल्कुल अक्षय की तरह दिखता था।" एक शूटिंग के दौरान, सुनील ने अक्षय कुमार से कहा, "मुझे हर दिन आपके साथ काम करने से डर लगता है, क्योंकि जब भी मैं आपको देखूंगा, मुझे अपने भाई की याद आएगी।" सुनील शेट्टी के काम की बात करें तो वह जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे, जिसके बाद यह जोड़ी 'हेरा फेरी 3' में भी साथ नजर आएगी।
Dakhal News
अनुपम खेर जल्द ही अपनी अगली निर्देशित फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में नजर आने वाले हैं। साल 2002 में रिलीज हुई 'ओम जय जगदीश' के बाद यह उनकी दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और अब इसमें एक और दमदार अभिनेता की एंट्री हो चुकी है। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद स्वामी 'तन्वी द ग्रेट' में शामिल हो गए हैं। फिल्म में वह मेजर श्रीनिवासन का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले अनुपम खेर फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में दिखाई दिए थे, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में 'तन्वी द ग्रेट' उनके लिए एक बड़ा कमबैक मानी जा रही है। 'तन्वी द ग्रेट' से अरविंद स्वामी की पहली झलक अब सामने आ चुकी है, और उनके दमदार लुक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। फिल्म में अरविंद की एंट्री को लेकर निर्देशक अनुपम खेर ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, "पहली बार जब मैंने अरविंद स्वामी को 'रोजा' में देखा था, तो उनके अभिनय ने मुझे चौंका दिया था। फिर जब मैंने उन्हें 'बॉम्बे' में देखा, तो यकीन हो गया कि भारतीय सिनेमा को एक गहरी संवेदनाओं वाला कलाकार मिल गया है।" गौरतलब है कि अनुपम और अरविंद इससे पहले फिल्म 'सात रंग के सपने' में एक साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों कलाकार सालों बाद एक बार फिर एक ही प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं। अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, "जब मुझे मेजर श्रीनिवासन के किरदार के लिए एक अभिनेता की तलाश थी, तो मेरे ज़हन में सिर्फ एक ही नाम आया अरविंद स्वामी।" उन्होंने आगे कहा, "स्वामी जी, आपका प्रदर्शन देखकर गर्व होता है। आपकी दोस्ती, मुझ पर विश्वास और आपकी अद्भुत कला के लिए दिल से शुक्रिया। आप केवल एक शानदार कलाकार ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान और दोस्त भी हैं।" फिल्म में अरविंद स्वामी के अलावा जैकी श्रॉफ भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इन दोनों दिग्गजों की मौजूदगी से 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
Dakhal News
2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके अलावा देशभक्ति पर आधारित कई फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसी वजह से निर्माताओं के बीच 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य तनाव को लेकर फिल्म बनाने की होड़ लग गई है। हालांकि, ऐसे में इस विषय पर फिल्म के मेकर्स से नेटिजन्स नाराज हैं और इस फिल्म का पोस्टर सामने आते ही लोगों ने मेकर्स पर निशाना साध दिया है। एक-दो नहीं, बल्कि कई फिल्म निर्माता-निर्देशक 'ऑपरेशन सिंदूर'- इस शीर्षक से अपनी फिल्म को पंजीकृत करने के लिए आवेदन किया है। हालाँकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि यह किसे दी जाएगी। लेकिन अब निर्देशक उत्तम माहेश्वरी और नितिन कुमार गुप्ता ने इस विषय पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर को दी गई है। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया। इसमें एक भारतीय सैनिक युद्ध जैसी स्थिति में हाथ में बंदूक थामे नजर आ रहा है। पोस्टर पर ऑपरेशन सिंदूर से पहले भारत माता की जय लिखा हुआ है। इस पोस्टर को देखकर नेटिज़न्स परेशान हैं और इसकी आलोचना कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अपने ही देश का मजाक मत उड़ाओ।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपको और पूरे बॉलीवुड को शर्म आनी चाहिए कि आपने हर चीज को पैसा छापने का माध्यम बना दिया है।" ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है और आप सभी इस चिंताजनक स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि आपके कार्य आपको अच्छा सबक सिखाएंगे। एक अन्य ने लिखा, "युद्ध अभी बाकी है, मित्र।" कई लोगों ने अपनी टिप्पणियों में निर्माताओं की आलोचना की है। इसके बाद निर्माता निक्की भगनानी और विक्की भगनानी ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सफाई पेश की। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "हमने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए साहसिक अभियान 'ऑपरेशन सिंदूर' पर आधारित जिस फिल्म की घोषणा की थी, उसके लिए हम क्षमा चाहते हैं। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना बिल्कुल भी नहीं था।" उन्होंने आगे कहा, "एक फिल्ममेकर के तौर पर हम हमारे सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान से गहराई से प्रेरित हुए और उसी भावना के साथ इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया। अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है, तो हम उसके लिए दिल से माफी मांगते हैं।"
Dakhal News
अजय देवगन बीते कुछ समय से अपनी फिल्म 'रेड 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यह फिल्म रिलीज़ के पहले ही दिन से सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। 'रेड 2' के साथ साउथ की दो फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' भी रिलीज़ हुई थीं, लेकिन अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मारते हुए बाकी दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब 'रेड 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'रेड 2' ने अपनी रिलीज़ के दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली है। फिल्म ने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 9वें दिन यानी शुक्रवार को 5.16 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 100.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म की यह रफ्तार देखकर साफ है कि 'रेड 2' आने वाले दिनों में और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है। 'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अमित सियाल, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आ रहे हैं। महज 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से दोगुना से भी ज्यादा कमाई कर ली है। वहीं, वैश्विक स्तर पर 'रेड 2' का कुल कलेक्शन अब तक करीब 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों के बाद यह ब्लॉकबस्टर फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
Dakhal News
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह था। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। रिलीज से महज एक दिन पहले फिल्म के निर्माताओं ने घोषणा की है कि 'भूल चूक माफ' अब थिएटर में रिलीज नहीं होगी। इस फैसले की पुष्टि खुद निर्माता दिनेश विजान ने एक आधिकारिक बयान के ज़रिए की है। निर्माताओं ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हालिया घटनाओं और देशभर में बढ़ाई गई सुरक्षा तैयारियों को ध्यान में रखते हुए मैडॉक फिल्म्स ने फैसला लिया है कि 'भूल चूक माफ' को अब सीधे दर्शकों के घर तक पहुंचाया जाएगा। फिल्म 16 मई से केवल प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। हम थिएटर में आपसे मिलने को लेकर उत्साहित थे, लेकिन राष्ट्र की भावना हमारे लिए सर्वोपरि है। जय हिंद।" 'भूल चूक माफ' एक हल्की-फुल्की पारिवारिक कॉमेडी है, जो हंसी के साथ-साथ दिल को छू लेने वाले पल भी पेश करती है। फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की जोड़ी पहली बार साथ नजर आएगी, जिससे दर्शकों को एक नई और ताजगी भरी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। थिएटर के बजाय ओटीटी पर रिलीज़ होने से यह फिल्म अब अधिक लोगों तक आसानी से पहुंच पाएगी, खासकर उन दर्शकों के लिए जो फैमिली के साथ घर बैठे मनोरंजन का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। फिल्म का प्रीमियर 16 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है।
Dakhal News
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले साल सितंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने 'दुआ' रखा है। 39 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली दीपिका ने इस अनुभव को बेहद खास लेकिन चुनौतीपूर्ण बताया है। गर्भावस्था के दौरान दीपिका ने कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और शुरुआती महीनों में उन्होंने फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग भी की थी। हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले दो महीने उनके लिए काफी मुश्किल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर शारीरिक और भावनात्मक रूप से काफी थकाने वाला था, लेकिन बेटी 'दुआ' के आने से सब कुछ खूबसूरत भी हो गया है। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह सफर आसान नहीं रहा। खासकर आठवें और नौवें महीने में कई तरह की जटिलताओं से गुजरना पड़ा। इस दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से मुझे काफी कुछ झेलना पड़ा।" दीपिका ने मां बनने की भावना के बारे में बात करते हुए बताया, "मुझे इस एहसास की शुरुआत तब हुई थी जब मेरी छोटी बहन का जन्म हुआ था। तभी से मेरे अंदर मातृत्व की भावना पनपने लगी थी। उसकी देखभाल करना, उसे सुरक्षित रखना मेरे लिए स्वाभाविक था। मुझ पर कभी मां बनने का कोई सामाजिक दबाव नहीं था, मैं बस उस सही समय का इंतजार कर रही थी।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं पहले जितना काम कर पाऊंगी या नहीं। अभी दुआ मेरी पहली प्राथमिकता है, लेकिन मैं खुद से कहती रहती हूं कि मां बनने के बाद जिंदगी नहीं रुक जाती। इसलिए मैंने खुद से कहा कि मुझे फिर से काम करना शुरू कर देना चाहिए, लेकिन जब भी मैं दुआ छोड़कर घर से बाहर जाती हूं तो मुझे लगता है कि मैंने कोई गलती कर दी है।"
Dakhal News
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ताज़ा संकेतों से साफ है कि यह मेगा प्रोजेक्ट जल्द ही धरातल पर उतर सकता है। आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' की नाकामी के बाद फिल्मी दुनिया से कुछ समय के लिए दूर हो गए थे, लेकिन अब वापसी की तैयारी में हैं। वह अगली बार 'सितारे ज़मीन पर' में नजर आएंगे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने 'महाभारत' पर खुलकर बात की और इस प्रोजेक्ट को अपने दिल के बेहद करीब बताया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अगर यह फिल्म बनती है, तो वह इसमें कृष्ण या कर्ण जैसे जटिल किरदार निभाने की इच्छा रखते हैं, क्योंकि ये पात्र गहराई, संघर्ष और विचारधारात्मक टकराव से भरे हुए हैं। महाभारत खुद कभी आपको निराश नहीं करता, लेकिन मुझे इस बात का डर है कि कहीं हम इसे सही तरह से पेश न कर पाएं। मैं अपनी अगली फिल्म के रिलीज होने के बाद इस प्रोजेक्ट पर फोकस करूंगा। मैं इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा यह इतना बड़ा प्रोजेक्ट है कि फिलहाल इसके बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं करना चाहता।" आमिर ने महाभारत में अपनी भूमिकाओं के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से कृष्ण की भूमिका निभाना पसंद करूंगा। यह भूमिका मुझे पसंद है। यह बहुत मजबूत भूमिका है।" इससे पहले आमिर ने फिल्म की कास्टिंग पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भूमिका को ध्यान में रखते हुए ही कास्टिंग की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म दो भागों में बनेगी और इसके दो निर्देशक होंगे। फिलहाल आमिर आगामी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 जून को रिलीज होगी
Dakhal News
भारतीय सेना की ओर से किए गए 'ऑपरेशन' सिंदूर ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों के मन में भी जोश भर दिया है। सभी इस कार्रवाई की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, निमरत कौर, मधुर भंडारकर, काजल अग्रवाल, चिरंजीवी जैसे कई कलाकारों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। रितेश देशमुख ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने 'ऑपरेशन सिन्दूर' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'जय हिंद की सेना...भारत माता की जय'। उन्होंने हैशटैग #ऑपरेशनसिंदूर का भी इस्तेमाल किया। मेगास्टार चिरंजीवी ने 'ऑपरेशन सिन्दूर' का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'जय हिंद। तापसी पन्नू और काजल अग्रवाल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। मधुर भंडारकर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' शब्दों वाला एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हमारी प्रार्थनाएं भारतीय सेना के साथ हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एक साथ हैं। जय हिन्द, वन्दे मातरम! एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया कैप्शन में लिखा 'भारत माता की जय'। एक्ट्रेस निमरत कौर ने लिखा, हमारी सेनाओं के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। #ऑपरेशनसिंदूर #जयहिंद। एक्टर अक्षय कुमार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखा एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, जय हिंद, जय महाकाल। एक्टर सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर 'ऑपरेशन सिंदूर' लिखा पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, आतंक का कोई स्थान नहीं, शून्य सहिष्णुता, सम्पूर्ण न्याय। #ऑपरेशनसिंदू।
Dakhal News
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान से मिलने उनके मुंबई स्थित घर पहुंचे। इस खास मुलाकात की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों दिग्गज कलाकार मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों की मुलाकात की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फैन्स इस मुलाकात को किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अल्लू और आमिर जल्द ही किसी फिल्म या वेब सीरीज़ में साथ दिखाई दे सकते हैं। हालांकि फिलहाल इस मुलाकात को लेकर किसी भी तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। काम के मोर्चे पर अगर नजर डालें तो आमिर खान जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' में दिखाई देंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला पोस्टर पहले ही सामने आ चुका है और इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। इस फिल्म में आमिर के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर, अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं और इसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा है और माना जा रहा है कि यह अल्लू अर्जुन के करियर की एक बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।
Dakhal News
कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को लेकर बनने जा रही फिल्म 'दोस्ताना-2' काफी समय से चर्चा में रही है। पहले दोनों सितारों ने इस फिल्म की करीब 30-35 दिनों तक शूटिंग भी की थी, लेकिन अचानक ही निर्माता करण जौहर ने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब खबर है कि 'दोस्ताना-2' को नए सिरे से शुरू किया जा रहा है। फिल्म को अब नए निर्देशक के साथ बिल्कुल नए कलाकारों के साथ बनाया जाएगा। जान्हवी कपूर इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी। उनकी जगह अब साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा-2' की लीड एक्ट्रेस श्रीलीला को इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। श्रीलीला की इस एंट्री ने फिल्म को लेकर नई उत्सुकता पैदा कर दी है। एक करीबी सूत्र के मुताबिक 'दोस्ताना-2' की मूल कहानी बरकरार रहेगी, लेकिन इस बार फिल्म में निर्देशक और कलाकारों को बदल दिया गया है। पहले जान्हवी कपूर को मुख्य महिला भूमिका के लिए चुना गया था, लेकिन अब वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। अब इस किरदार के लिए निर्माता श्रीलीला को लेकर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। करण जौहर खुद उन्हें फिल्म में लेने को लेकर काफी उत्साहित हैं। 'पुष्पा-2: द रूल' में उनके दमदार डांस नंबर के बाद से श्रीलीला एक उभरता हुआ सितारा बन चुकी हैं और करण मानते हैं कि उनकी मौजूदगी फिल्म में नई ऊर्जा ला सकती है। रोमांटिक कॉमेडी ‘दोस्ताना-2’ को एक बार फिर नए सिरे से शुरू करने की तैयारी जोरों पर है। मेकर्स इस बार फिल्म के लिए एक ताजा और दमदार जोड़ी पेश करना चाहते हैं। इस सिलसिले में विक्रांत मैसी को मुख्य भूमिका के लिए गंभीरता से चुना गया है। निर्माता ऐसे अभिनेता की तलाश में थे, जो रोमांटिक और गंभीर दोनों ही शेड्स को पर्दे पर प्रभावी ढंग से निभा सके और विक्रांत इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं। बताया जा रहा है कि विक्रांत को इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की जगह लाया गया है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ‘दोस्ताना-2’ एक बार फिर से चर्चा में है। यह फिल्म पहले 2021 में उस वक्त रुक गई थी, जब कार्तिक आर्यन और धर्मा प्रोडक्शंस के बीच मतभेद हो गए थे। अब यह प्रोजेक्ट दोबारा पटरी पर आ चुका है। ताज़ा अपडेट के मुताबिक ‘किल’ से पहचान बना चुके लक्ष्य लालवानी अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं और एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। ‘दोस्ताना’ की पहली किस्त साल 2008 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं और फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था।
Dakhal News
मेट गाला' दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट के रूप में जाना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी 'मेट गाला' में बॉलीवुड सितारे नजर आए। इस साल शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने 'मेट गाला' में शानदार डेब्यू किया। शाहरुख खान 'मेट गाला' में भाग लेने वाले पहले भारतीय मेल एक्टर बन गए हैं। कियारा आडवाणी ने भी अपने बेबी बंप के साथ 'मेट गाला' में डेब्यू किया। कियारा भी पहली बार मेट गाला के कार्पेट पर अपना हुनर दिखाने पहुंचीं। कियारा के खूबसूरत लुक ने इस वक्त हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। 'मेट गाला 2025' न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया। इस बार जल्द ही मां बनने वाली कियारा 'मेट गाला' के रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई काले रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी। इस पोशाक के सामने की ओर सुनहरी सजावट थी। उनका पूरा लुक एक सफेद ट्रेल के साथ पूरा हुआ। कियारा के बेबी बंप पर बना था सुनहरा दिल का आकार, जिसने सबका ध्यान खींचा। जल्द ही मां बनने वाली कियारा ने इस लुक के साथ ज्यादा ज्वैलरी नहीं पहनी। क्योंकि झुमके और अंगूठियों ने पूरे लुक को बेहद खूबसूरत बना दिया था। कियारा की खूबसूरती उनके खुले, घुंघराले बाल और मेकअप से और भी बढ़ गई थी। कियारा ने इंस्टाग्राम पर 'मेट गाला 2025' से अपने लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, "मई में मां का पहला सोमवार।" इन तस्वीरों में कियारा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।
Dakhal News
दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 'मेट गाला 2025' न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया। न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला 2025 में बॉलीवुड सितारों का जलवा रहा। 'मेट गाला' के कार्पेट पर शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा जैसी हस्तियां नजर आईं। शाहरुख, कियारा और दिलजीत ने इस साल मेट गाला कार्पेट पर शानदार शुरुआत की। इस बीच 'मेट गाला 2025' से शाहरुख खान का एक वायरल वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है। इसमें शाहरुख खान की शानदार एंट्री देखने को मिल रही है। वहीं, विदेशी मीडिया पूछती है कि वह कौन है? शाहरुख खान विनम्रतापूर्वक आगे आते हैं और विदेशी मीडिया के सामने अपना परिचय देते हैं। अभिनेता कहते हैं, "मैं शाहरुख हूं। मेरा लुक सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है।" 'मेट गाला 2025' में डेब्यू के बाद शाहरुख खान से एक खास इंटरव्यू लिया गया। उस समय उनसे 'मेट गाला' में पदार्पण कर इतिहास रचने के बारे में पूछा गया था। तब शाहरुख खान ने कहा, "मुझे इतिहास के बारे में नहीं पता लेकिन, मैं थोड़ा तनावग्रस्त भी हूं और उत्साहित भी। सब्यसाची ने मुझे यहां आने के लिए तैयार किया। मैं बहुत अधिक रेड कार्पेट समारोहों में भाग नहीं लेता। क्योंकि मैं थोड़ा शर्मीला हूं लेकिन यह अद्भुत है। इसके बाद सब्यसाची मुखर्जी ने शाहरुख के बारे में कहा कि शाहरुख दुनिया में सबसे लोकप्रिय भारतीय व्यक्ति हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है। आज शाहरुख को होटल से बाहर आते देखने के लिए भारी भीड़ थी। जब आप किसी ऐसे व्यक्ति को रेड कार्पेट पर देखते हैं, तो मुझे लगता है कि प्रतिनिधित्व सबसे महत्वपूर्ण चीज है। हम शाहरुख खान को शाहरुख खान के रूप में पेश करना चाहते थे। शाहरुख खान ने 'मेट गाला 2025' के लिए ब्लैक लुक अपनाया। शाहरुख काले रंग की पतलून, वी-नेकलाइन वास्कट और काले रंग के ओवरकोट में नजर आए। किंग खान ने इस ब्लैक आउटफिट के ऊपर मल्टीलेयर्ड ज्वैलरी पहनी थी। उन्होंने अपने शुरुआती अक्षर 'एसआरके' और 'के' यानी किंग लिखे पेंडेंट वाले आभूषण भी पहने थे। इस ज्वेलरी ने शाहरुख के लुक को सुपर स्टाइलिश बना दिया।
Dakhal News
दुनियाभर में 'मेट गाला 2025' की चर्चा जोरों पर है। यह प्रतिष्ठित फैशन इवेंट हर साल ग्लैमर और स्टाइल का जलवा बिखेरता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। खास बात यह रही कि इस बार शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय इवेंट में शिरकत की, जिससे बॉलीवुड की मौजूदगी और भी खास बन गई। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने रेड कार्पेट पर अपने बेहद रोमांटिक अंदाज से सबका ध्यान खींचा। 'मेट गाला 2025' में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की एंट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे इवेंट में साथ एंट्री करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक ने इस बार क्लासिक रेट्रो लुक चुना, जो ब्लैक एंड व्हाइट थीम में बेहद खूबसूरत लग रहा था। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और किस किया, जिससे वहां मौजूद लोगों की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं। प्रियंका और निक का ये रोमांटिक अंदाज फैशन के साथ-साथ प्यार की मिसाल भी बन गया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के 'मेट गाला 2025' लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वायरल वीडियो के बाद फैन्स कमेंट्स की झड़ी लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वाह वाह, रामजी...", तो वहीं दूसरे ने कहा, "प्रियंका और निक दोनों का फैशन सुपरहिट है।" एक और फैन ने लिखा, "मेट गाला में दोनों का लुक बेहद आकर्षक लग रहा है।" फैन्स के इस प्यार और तारीफों ने साबित कर दिया कि प्रियंका-निक की जोड़ी न सिर्फ रील, बल्कि रियल लाइफ में भी सुपरहिट है।
Dakhal News
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म 'लॉगआउट' में नजर आए बाबिल के अब दो ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनका भावुक रूप देख फैन्स काफी चिंतित हो गए हैं। वीडियो में बाबिल खान बेहद भावुक होकर फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इस वीडियो में बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की है। बाबिल ने अनन्या पांडे समेत कुछ अन्य कलाकारों का नाम लेते हुए इंडस्ट्री में चल रही पक्षपात की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े किए हैं। उनका यह रूप उनके चाहने वालों को भावुक कर रहा है और कई लोग उनके समर्थन में आकर उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं। बाबिल खान ने हाल ही में अपनी दो भावुक क्लिप्स इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थीं, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। हालांकि, उनके हटाने से पहले ही ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुकी थीं, जिससे उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई। इन वायरल क्लिप्स में बाबिल बेहद भावुक नजर आ रहे थे और उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने अनन्या पांडे और अर्जुन कपूर जैसे सितारों का नाम लेते हुए इंडस्ट्री को 'बकवास और 'बेरुखा' करार दिया। बाबिल ने कहा कि यह अब तक की सबसे 'नकली' इंडस्ट्री है, जिसका वह हिस्सा रहे हैं। उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके समर्थन में उतर आए हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं। वीडियो में उनका गुस्सा और दर्द साफ झलकता है। पहले वीडियो में बाबिल ने कहा, "मैं बस आप सभी को बताना चाहता हूं कि बॉलीवुड में बहुत से लोग हैं, जैसे शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और यहां तक कि... अरिजीत सिंह? ऐसे और भी कई नाम हैं। बॉलीवुड बहुत खराब है, बहुत ज्यादा बदतमीज है।" दूसरे वीडियो में बाबिल ने अपनी भावनाएं और गहराई से जाहिर कीं- "बॉलीवुड सबसे नकली इंडस्ट्री है, लेकिन कुछ लोग हैं, जो चाहते हैं कि बॉलीवुड बेहतर बने।" इतना कहते-कहते वह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने लगे। बाबिल खान के वीडियो के वायरल होते ही उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। माना जा रहा है कि वीडियो को लेकर मचे हंगामे और लोगों की प्रतिक्रियाओं के बाद बाबिल ने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया है। बाबिल दिवंगत अभिनेता इरफान खान और सुतापा सिकदर के बेटे हैं। इरफान और सुतापा ने 1995 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं, बाबिल और अयान। बाबिल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'कला' से की थी, जिसमें वह तृप्ति डिमरी के साथ नजर आए थे। गौरतलब है कि बाबिल के पिता, इरफान खान, साल 2020 में 53 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। इरफान की गिनती भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में होती है।
Dakhal News
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'रेड 2' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को देखने के लिए फैंस थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की थी। अब रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म 'रेड 2' एक मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के दिन 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म ने 11.75 करोड़ रुपये कमाए। अब तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने तीन दिनों में 49.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब रविवार को 'रेड 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिल्म 'रेड 2' वर्ष 2018 में रिलीज हुई 'रेड' का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
Dakhal News
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अब एक कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। मुंबई मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें काेर्ट में पेश होने के लिए आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि अगर मलाइका इस बार भी पेश नहीं हुईं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि पेश न हाेने पर उनकी तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए जा सकते हैं। इससे पहले भी मलाइका को कई बार कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इन आदेशों की अनदेखी की। अब काेर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि वह अगली तारीख पर हाजिर नहीं हुईं, तो कानून अपना काम करेगा। आखिर ये मामला है क्या, जिस वजह से मलाइका पर यह कार्रवाई हो रही है? यह मामला साल 2012 का है, जो मुंबई के एक पांच सितारा होटल में हुई मारपीट की घटना से जुड़ा है। इस मामले में अभिनेता सैफ अली खान, अमृता अरोड़ा, उनके पति शकील लदाक और सैफ के दोस्त बिलाल अमरोही शामिल थे। ये सभी लोग उस रात होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद दक्षिण अफ्रीकी व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सैफ अली खान ने इकबाल शर्मा को मारा, जिससे उनकी नाक में चोट आई। इस घटना की शिकायत कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी और सैफ, शकील तथा बिलाल को आरोपी बनाया गया। इस केस में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक अहम गवाह हैं। उन्हें कोर्ट में गवाही देने के लिए कई बार समन भेजा गया, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हुई हैं। इसके चलते अब काेर्ट ने उन्हें आखिरी चेतावनी दी है कि अगर वह अगली सुनवाई पर हाजिर नहीं हुईं तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि अमृता अरोड़ा, जो इस मामले की दूसरी गवाह हैं, उन्होंने हाल ही में 29 मार्च 2025 को काेर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है। कोर्ट ने पहले 8 मार्च और 8 अप्रैल को मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे, लेकिन वह दोनों बार अदालत में पेश नहीं हुईं। अब कोर्ट ने उन्हें एक आखिरी मौका दिया है। अगर मलाइका अगली सुनवाई पर भी कोर्ट में उपस्थित नहीं होतीं, तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाएगा, जिसका मतलब है कि उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया जाएगा। यह मामला काफी गंभीर है क्योंकि मलाइका इस विवाद में मुख्य गवाह हैं, और उनकी गवाही इस केस के लिए अहम मानी जा रही है। अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए मलाइका को चेतावनी दी है कि अब और कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
Dakhal News
अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'रेड 2' को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। यह फिल्म भारी अग्रिम बुकिंग के बाद गुरुवार, 1 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की 'भूतनी', 'हिट 3', 'रेट्रो' और हॉलीवुड फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' से टकराई। पहले दिन दमदार ओपनिंग करने वाली 'रेड 2' ने दूसरे दिन भी अच्छी कमाई है। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 'रेड 2' वर्ष 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन एक बार फिर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में लौटे हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यद्यपि फिल्म को आलोचकों से मिश्रित समीक्षा मिली है, फिर भी दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म रिलीज के पहले दिन 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। 'रेड 2' ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये कमाए। अब फिल्म की दूसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' ने रिलीज के दूसरे दिन 11.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'रेड 2' का दो दिन का कुल कलेक्शन 31 करोड़ रुपये हो गया है। निर्माताओं ने 'रेड 2' के निर्माण पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दो दिनों में फिल्म ने 31 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो इसके बजट का 80 प्रतिशत से अधिक है। उम्मीद है कि फिल्म शनिवार और रविवार को अच्छा मुनाफा कमाएगी।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शुक्रवार (2 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 90 वर्ष की आयु में उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक गहरा आघात साबित हुआ है। उनके निधन के बाद कपूर परिवार ने एक बयान जारी करते हुए अपने दुख को साझा किया और सभी से इस कठिन घड़ी में प्रार्थना और समर्थन की अपील की है। बोनी कपूर और उनके बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक बयान साझा किया। उन्होंने लिखा, "2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने परिवार के बीच शांति से अंतिम सांस ली। उन्होंने एक संपूर्ण और आनंदमय जीवन जिया। वह अपने पीछे चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियों और ढेरों अनमोल यादों की विरासत छोड़ गई हैं।" बयान में आगे भावुक शब्दों में लिखा, "उनका उदार स्वभाव और असीम प्रेम हर उस व्यक्ति को छू गया, जो उनसे कभी मिला। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे और स्नेहपूर्वक याद करते रहेंगे।" परिवार की ओर से शेयर किए गए इस संदेश में बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण, थिया, वायु, आयरा और युवान सहित परिवार के सभी सदस्यों के नाम शामिल थे। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने सिर्फ एक शब्द लिखा,"मां" और इसके साथ एक उदासी भरा इमोजी जोड़ा। निर्मल कपूर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई बॉलीवुड सितारे बोनी कपूर के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। फिल्म निर्माता करण जौहर, दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, तब्बू, रवीना टंडन, राशा थडानी, अनन्या पांडे, सुहाना खान को अनिल कपूर की मां के घर श्रद्धांजलि देने के लिए देखा गया। इसके अलावा, निर्देशक राजकुमार संतोषी और अनीस बज्मी भी अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंचते नजर आए। वहीं मशहूर लेखक जावेद अख्तर, रूमी जाफरी और गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी आवास से बाहर आते देखे गए। ये सभी सितारे कपूर परिवार के इस कठिन समय में साथ खड़े दिखे और निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
Dakhal News
प्रसिद्ध गायक सोनू निगम अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह दुनिया भर में अपने संगीत कार्यक्रमों के जरिए श्रोताओं का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए बयान को लेकर सोनू निगम विवादों में आ गए हैं। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, एक हालिया कॉन्सर्ट के दौरान उस वक्त विवाद खड़ा हो गया जब एक प्रशंसक ने सोनू निगम से बार-बार कन्नड़ गाना गाने की मांग की। इसके चलते सिंगर नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का, जितनी उसकी उम्र नहीं होगी मैं उससे पहले से कन्नड़ गाने गा रहा हूं। वो इतनी बुरी तरह से मुझे धमकी दे रहा था, ‘कन्नड़, कन्नड़’। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना। यही कारण है जो तुम कर रहे हो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है। सोनू निगम की इस टिप्पणी के बाद लोग भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। लोग उनके बयान को असंवेदनशील बताते हुए उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसी बयान को लेकर अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बेंगलुरु के एक कन्नड़ समर्थक संगठन ने गायक सोनू निगम के विवादास्पद बयान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कर्नाटक रक्षण वेदिके (केआरवी) की बेंगलुरु जिला इकाई ने सिंगर के खिलाफ अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, एक साधारण सी कन्नड़ गाने वाली मांग को आतंकी हमले से जोड़ने सहित अन्य आरोप लगाया गया है। सोनू निगम ने दी सफाई इस विवाद को लेकर गायक सोनू निगम ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई पेश की है। उन्होंने कहा, "मेरा उद्देश्य किसी भी भाषा या संस्कृति का अपमान करना बिल्कुल नहीं था। मेरा संगीत और कर्नाटक राज्य के साथ गहरा और पुराना नाता है। जब भी मैं कर्नाटक आता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने घर लौट आया हूं।" उन्होंने यह भी बताया कि, "यहां तक कि जब मैं विदेश में भी कार्यक्रम करता हूं, तो मैं वहां कम से कम एक कन्नड़ गीत जरूर गाता हूं।" सोनू ने यह बयान देकर यह स्पष्ट करने की कोशिश की है कि उनकी मंशा किसी की भावनाएं आहत करने की नहीं थी।
Dakhal News
संजय दत्त आखिरी बार तेलुगू फिल्म 'डबल इस्मार्ट' में नजर आए थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह नाकाम रही। अब संजू बाबा एक नए अंदाज में हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' के जरिए वापसी कर चुके हैं। यह फिल्म 1 मई को अजय देवगन की 'रेड 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। हालांकि, रिलीज के बाद फिल्म को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं, कुछ दर्शकों को फिल्म की कॉमेडी पसंद आई तो कुछ ने इसे कमजोर बताया। बावजूद इसके बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत निराशाजनक रही है। अब देखना होगा कि वीकेंड तक फिल्म अपनी पकड़ बना पाती है या नहीं। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन महज 65 लाख रुपये का कारोबार किया है। यह एक बड़ी फिल्म के लिए चौंकाने वाला आंकड़ा है, खासकर तब जब इसके साथ ही अजय देवगन की 'रेड 2' जैसी बड़ी फिल्म भी रिलीज हुई है। बता दें, 'द भूतनी' का अनुमानित बजट 25 करोड़ रुपये है, ऐसे में इस कमाई के साथ फिल्म के लिए अपनी लागत निकालना भी चुनौतीपूर्ण लग रहा है। 'द भूतनी' का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें संजय दत्त के साथ मौनी रॉय मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा पलक तिवारी और सनी सिंह ने भी फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जहां संजय दत्त की परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है और फिल्म के कॉमेडी पंच लोगों को हंसी का मौका दे रहे हैं, वहीं फिल्म की कहानी दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। बॉक्स ऑफिस पर 'द भूतनी' की टक्कर फिलहाल 'रेड 2', 'केसरी 2' और 'हिट 3' जैसी फिल्मों से हो रही है, जिससे इसके लिए मुकाबला और भी कठिन हो गया है।
Dakhal News
मनोरंजन जगत में कपूर परिवार एक बड़ा नाम है। इस परिवार के लगभग सभी सदस्य अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर और करीना तक पूरी पीढ़ी अभिनय कर रही है। इतना ही नहीं, बल्कि हर कोई सफल रहा है और उसने अपना अनोखा स्थान बना लिया है। हालांकि अब परिवार की अन्य सदस्य यानी रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर 44 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। बॉलीवुड में इस पीढ़ी में कपूर परिवार के रणबीर कपूर अभिनय के क्षेत्र में सबसे आगे हैं। ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर के कई प्रशंसक हैं। कई फिल्मों में उनके अभिनय की हमेशा सराहना की गई। अब रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। वह अब तक अभिनय से दूर रहीं, लेकिन अब 44 साल की उम्र में उन्होंने अभिनय को अपनाने का फैसला किया है। अपने डेब्यू के बारे में बात करते हुए रिद्धिमा ने कहा, "मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। इसकी शूटिंग जून तक हिमालय के पहाड़ी इलाकों में चलेगी। मैं और मेरा परिवार मेरे डेब्यू को लेकर बहुत उत्साहित है। शूटिंग के दौरान मैं अपनी मां के साथ थी और हमने रिहर्सल भी की। चूँकि गर्मी की छुट्टियां थीं, इसलिए मेरी बेटी समायरा भी मुझसे मिलने आई थी। मैं स्क्रिप्ट की तस्वीरें अपने परिवार वालों को भेजती हूं और उनसे मुझे कुछ सुझाव और सहयोग मिलता है।" रिद्धिमा कपूर ने कहा, "मैंने कभी अभिनय में आने की योजना नहीं बनाई थी। जब मुझसे पूछा गया, तो मैंने बस हाँ कह दिया। मैंने पटकथा सुनी और मुझे कहानी बहुत पसंद आई, लेकिन फिल्मों में आने की मेरी कभी योजना नहीं थी।" ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने वर्ष 2006 में व्यवसायी भरत साहनी के साथ विवाह किया। उनकी एक 14 वर्षीय बेटी समायरा है। रिद्धिमा बहुत खूबसूरत थीं और उनसे अक्सर पूछा जाता था कि वह अभिनेत्री क्यों नहीं बनीं। अब वह अंततः 44 वर्ष की उम्र में फिल्म अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण कर रही हैं।
Dakhal News
अभिनेता परेश रावल ने कुछ दिन पहले एक साक्षात्कार में यह खुलासा किया कि उन्होंने एक चोट से उबरने के लिए स्व मूत्र पिया था, तो यह बयान हर किसी को चौंका गया। अब इस विषय पर बॉलीवुड की फिल्म 'आशिकी' फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने एक खुलासा किया है कि उन्होंने भी स्वमूत्र को अपनाया है। अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मूत्र चिकित्सा यानी यूरीन थैरेपी को न केवल अपनाया है, बल्कि इससे उन्हें कई स्वास्थ्य लाभ भी मिले हैं। अनु ने कहा, "बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती। यह जागरूकता की कमी का परिणाम है। पेशाब पीने को योग में 'अमरोली मुद्रा' कहा गया है। मैंने खुद इसका अध्ययन किया है और इसके साथ प्रयोग भी किया है। हर किसी को इसका गहराई से अध्ययन करना चाहिए।" अनु अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैंने खुद इस प्रक्रिया को अपनाया है और हम सभी ने इसे आजमाया है। यह एक बेहद जरूरी और प्रभावशाली अभ्यास है। एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि मूत्र की पूरी धार नहीं पी जाती। इसमें से केवल बीच का हिस्सा लिया जाता है, जिसे 'अमृत' माना जाता है।" अनु ने बताया कि यह उपाय त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मदद करता है और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने कहा, "मैंने खुद इस उपाय के सकारात्मक प्रभावों को महसूस किया है।" उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है, खासकर योग और प्राचीन भारतीय उपचार पद्धतियों में रुचि रखने वालों के बीच। इससे पहले अभिनेता परेश रावल ने भी एक इंटरव्यू में इस किस्से को विस्तार से शेयर किया था। उन्होंने कहा, जब मैं नानावटी अस्पताल में भर्ती था, तब वीरू देवगन मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने मेरी चोट के बारे में पूरी जानकारी ली। सारी बात सुनने के बाद उन्होंने मुझे एक अनोखी सलाह दी। वीरू ने कहा कि सुबह उठते ही अपना पेशाब पी लेना चाहिए। इससे दर्द जल्दी ठीक हो जाएगा। साथ ही उन्होंने मुझे शराब, चिकन और तंबाकू जैसी चीजें तुरंत छोड़ने की भी सलाह दी।
Dakhal News
अभिनेता सलमान खान को हाल ही में फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो ईद के खास मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और केवल 110.1 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी। अब सलमान खान की अगली फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाईजान अपनी आने वाली फिल्म में भारतीय सेना की वर्दी में नजर आएंगे। यह पहली बार नहीं होगा जब सलमान एक देशभक्ति से जुड़ी भूमिका निभाते दिखेंगे, लेकिन इस बार उनका किरदार कहीं ज्यादा गंभीर और प्रेरणादायक बताया जा रहा है। सलमान खान अपनी अगली फिल्म के लिए निर्देशक अपूर्वा लखिया के साथ बातचीत कर रहे हैं। अपूर्वा इससे पहले विवेक ओबेरॉय के साथ कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। खबर है कि इस फिल्म को लेकर सलमान और अपूर्वा के बीच एक अहम मुलाकात भी हो चुकी है। फिल्म की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित होगी। इस परियोजना में सलमान एक भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका निभाएंगे और सेना की वर्दी में दमदार अंदाज में नजर आएंगे। गौरतलब है कि सलमान इससे पहले भी फिल्म ट्यूबलाइट' और 'हीरोज' में आर्मी यूनिफॉर्म पहन चुके हैं, लेकिन इस बार उनका किरदार पहले से कहीं ज्यादा सशक्त और संवेदनशील बताया जा रहा है। सलमान खान की आगामी फिल्म को लेकर एक और अहम जानकारी सामने आई है। यह फिल्म इंडियाज मोस्ट फीयरलेस 3 नामक प्रसिद्ध किताब के एक अध्याय पर आधारित होगी, जिसे पत्रकार शिव अरूर और राहुल सिंह ने लिखा है। यह किताब भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और सच्ची घटनाओं पर आधारित रोमांचक कहानियों का संकलन है, जिसमें गलवान घाटी संघर्ष की भी विस्तृत चर्चा है। बताया जा रहा है कि सलमान इस कहानी से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस पर फिल्म करने का मन बना लिया। निर्देशक अपूर्वा लखिया के साथ इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीर बातचीत हो चुकी है।
Dakhal News
अभिनेता जितेंद्र कुमार की चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' अब तक अपने तीन सीजन के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। अमेजन प्राइम वीडियो की इस सीरीज को हर सीजन में जबरदस्त सराहना और प्यार मिला है। हाल ही में निर्माताओं ने 'पंचायत' के चौथे सीजन का आधिकारिक ऐलान किया, जिससे फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। अब इस सीरीज ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 'पंचायत' अब पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) में शामिल होने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज बन गई है, जिससे यह एक ऐतिहासिक मुकाम पर पहुंच गई है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेब सीरीज 'पंचायत' को प्रतिष्ठित वेव्स 2025 सम्मेलन में आधिकारिक रूप से शामिल किया गया है। इस खास मौके पर 'मेकिंग ऑफ पंचायत: ग्रासरूट स्टोरीटेलिंग' नामक एक सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें इस सीरीज की निर्माण प्रक्रिया और इसके देसी, जमीनी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। इस सत्र का उद्देश्य गांव की सच्ची और सरल कहानियों को वैश्विक मंच पर सम्मान देना है। यह कार्यक्रम वेव्स 2025 के तीसरे दिन यानी 3 मई को आयोजित होगा। इस खास सेशन में 'पंचायत' से जुड़े सभी प्रमुख कलाकार और निर्माता शामिल होंगे, जो इसे पूरी टीम और फैंस के लिए एक यादगार और गर्व का क्षण बना देगा।'पंचायत' वेब सीरीज उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव फुलेरा की दिलचस्प कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को गहराई से छूती है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय और फैसल मलिक जैसे शानदार कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से जान फूंकी है। ये सभी सितारे चौथे सीजन में भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी देखने को मिलेगी। सीरीज की कहानी एक युवा इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अच्छी नौकरी की कमी के चलते फुलेरा गांव में पंचायत सचिव की नौकरी करने लगता है। वहीं से शुरू होती है उसकी जिंदगी की एक अनोखी और सच्ची यात्रा, जिसमें गांव की राजनीति, रिश्ते, संघर्ष और ह्यूमर का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।
Dakhal News
केन्द्र सरकार ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारतीय यूजर्स के लिए बैन कर दिया है। इस कदम से भारत में पाकिस्तानी सितारों के प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। इस बैन में प्रमुख पाकिस्तानी सितारों का नाम शामिल है, जिनमें शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम करने वाली अभिनेत्री माहिरा खान से लेकर हानिया आमिर तक के इंस्टाग्राम अकाउंट्स भी शामिल हैं। अब भारत में इन पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम प्रोफाइल दिखाई नहीं दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस तनाव के बीच कई पाकिस्तानी कलाकारों पर गाज गिरी है, जिनमें हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, सनम सईद, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज और इमरान अब्बास जैसे नाम शामिल हैं। हानिया आमिर की भारत में भी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें बड़ी संख्या में भारतीय फॉलो करते हैं। इस हमले के बाद हानिया ने भारत के प्रति अपना समर्थन भी जताया था और इस घटना पर दुख भी व्यक्त किया था। इसके बावजूद भारत सरकार ने इस वक्त इन पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। कुछ दिन पहले भारत ने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'अबीर-गुलाल' की रिलीज़ पर रोक लगा दी थी। यह फिल्म 9 मई को रिलीज़ होने वाली थी, जिसमें फवाद के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थीं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही इस फिल्म को भारत में बैन करने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। इस फिल्म के जरिए फवाद खान 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे थे। इससे पहले उन्हें आखिरी बार 2016 में करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में देखा गया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरा भारत में आक्रोश है और आतंकवाद को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान को इसका सबक सिखाने की मांग तेज हो गई है। चाहता है। इस गुस्से का असर पाकिस्तान से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ा है। भारत सरकार ने पहले ही पाकिस्तान के कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था और अब हाल ही में कुल 16 से ज्यादा पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी बैन कर दिया गया है। इसके अलावा, कुछ पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों को भी भारत में बैन किया गया है, जिससे अब वे भारत में नहीं देखे जा सकते हैं।
Dakhal News
कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' को हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। 7 मार्च 2014 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर खास छाप छोड़ी थी। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब करीब 11 साल बाद 'क्वीन' के सीक्वल 'क्वीन-2' की तैयारी जोरों पर है। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार हो चुकी है। खास बात यह है कि इसमें भी कंगना रनौत अपने चर्चित किरदार 'रानी' के रूप में वापसी करती नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'क्वीन-2' के साथ-साथ एक और पॉपुलर फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का भी सीक्वल बनने जा रहा है। साल 2004 में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने दर्शकों को खूब हंसाया था। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की तिकड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि इस बार कहानी में नया मोड़ है, यानी सीक्वल में नयापन तो होगा ही, साथ ही नई पीढ़ी की ताजगी भी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, विद्या बालन की शानदार थ्रिलर 'कहानी' फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त पर भी काम शुरू हो गया है। पहली फिल्म 2012 में आई थी और इसके बाद 'कहानी-2' 2016 में रिलीज़ हुई थी, दोनों ही फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स से भी खूब सराहना बटोरी। इस लोकप्रिय सीरीज का तीसरा भाग बनने जा रहा है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। सुजॉय घोष एक बार फिर निर्देशन की कमान संभालेंगे और विद्या बालन इस बार भी लीड रोल में नज़र आएंगी।
Dakhal News
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह फोटोग्राफर पैपराजी पर नाराज होती नजर आ रही हैं। जब रिया अपने भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ मुंबई की सड़कों पर टहलने निकली थीं। इस दौरान जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा, तो वे तस्वीरें लेने के लिए लगातार उनका पीछा करने लगे। कुछ देर तक यह सब सहने के बाद रिया का सब्र टूट गया और उन्होंने पैपराजी की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की। वीडियो में रिया काफी परेशान और असहज दिख रही हैं, जिस पर फैंस भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने जब पैपराजी का पीछा करते देख नाराजगी जताई, तो उन्होंने चिढ़ते हुए कहा कि 'वो उनकी फोटो न ले', इसके बाद उन्होंने किसी को पोज नहीं दिया और सीधे वहां से चली गईं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स उनकी प्राइवेसी की चिंता को लेकर दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया इन दिनों रियलिटी शो 'एमटीवी रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं। उन्होंने लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले उन्हें 2021 में फिल्म 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
Dakhal News
बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान ख़ान लगातार खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर शर्टलेस तस्वीरें शेयर की हैं, जिससे वह चर्चा में आ गए हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी हिट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के कुछ डायलॉग भी शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में वह स्विमिंग पूल में पोज देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग पोज दिए और अपनी मांसपेशियां भी दिखाईं। सलमान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'एलो जी सनम हम आ गए, अब इतना भी गुस्सा करो नहीं जानी।' ये पंक्तियां उनकी 1994 की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के एक गीत से हैं। सलमान खान की यह कॉमेडी फिल्म 25 अप्रैल को दोबारा रिलीज की गई है। फिल्म ने दोबारा रिलीज होने के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 25.75 लाख रुपये, दूसरे दिन 45.50 लाख रुपये और तीसरे दिन 51.25 लाख रुपये कमाए। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है तथा इसका निर्माण विनय कुमार सिन्हा ने किया है। इसमें आमिर खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे कलाकार भी हैं। सलमान आखिरी बार रश्मिका मंदाना के साथ 'सिकंदर' में नजर आए थे। ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया था। 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
Dakhal News
काफी समय से इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। उनकी यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा और दर्शकों से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 'ग्राउंड जीरो' संघर्ष करती नजर आ रही है। रिलीज के पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर फिल्म का प्रदर्शन फीका रहा, हालांकि वीकेंड पर इसकी कमाई में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'ग्राउंड जीरो' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल कारोबार 5.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। 'ग्राउंड जीरो' ने पहले दिन महज 1.15 करोड़ रुपये की धीमी शुरुआत की थी, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई 1.9 करोड़ रुपये रही थी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का अनुमानित बजट करीब 200 करोड़ रुपये है। 'ग्राउंड जीरो' का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है। यह फिल्म फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है और सच्ची घटनाओं पर आधारित है। कहानी बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने 2003 में एक बड़े ऑपरेशन का नेतृत्व किया था, जिसमें कुख्यात आतंकवादी राणा ताहिर नदीम, जिसे गाजी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, मारा गया था। फिल्म में सई ताम्हणकर और जोया हुसैन ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
Dakhal News
अजय देवगन आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं और उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'धमाल' की चौथी किस्त 'धमाल 4' भी इनमें शामिल है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अब फिल्म के क्लाइमेक्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार 'धमाल 4' का क्लाइमेक्स एक बड़े और मजेदार तरीके से शूट किया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अन्य प्रमुख कलाकार भी इस क्लाइमेक्स में शामिल होंगे। हालांकि, क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए लोकेशन और बाकी डिटेल्स को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह फिल्म अपने फैंस को एक शानदार और हंसी से भरपूर अनुभव देने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'धमाल 4' का आखिरी शेड्यूल 15 मई से मुंबई में शुरू होगा, जहां जंगल थीम वाला एक बड़ा सेट बनाया जा रहा है। इस शेड्यूल में फिल्म के अंतिम सीन शूट किए जाएंगे, जो फैंस के लिए खास होने वाले हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह शेड्यूल जून के अंत तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। फिल्म के क्लाइमेक्स में अजय देवगन के साथ जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। अजय देवगन ने 10 अप्रैल को 'धमाल' की चौथी किस्त का ऐलान किया था। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म की स्टार कास्ट के साथ दो तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों के साथ अजय ने लिखा, "पागलपन वापस आ गया है। 'धमाल 4' की धमाकेदार शुरुआत हुई, मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा, मुंबई शेड्यूल शुरू! चलिए हंसी का दंगल शुरू करते हैं।" इस फिल्म में संजीदा शेख और संजय मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं और इसकी शूटिंग बड़े जोश के साथ जारी है।
Dakhal News
पहलगाम हमला देश के लिए एक गहरी चोट थी, जिसे हर भारतीय ने महसूस किया। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और पूरा देश इस कायराना हमले की निंदा कर रहा है। दुनिया भर से इस हमले के खिलाफ गुस्से और दुख का इज़हार किया गया। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी इस हमले पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखा था। अब सलमान खान ने एक बड़ा निर्णय लिया है। भाईजान ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया है कि वह अपना आगामी 'द बॉलीवुड बिग वन' टूर फिलहाल टाल रहे हैं, ताकि वह इस दुखद समय में देश के साथ खड़े रह सकें। सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने आगामी यूके दौरे के बारे में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, भारी मन से हमें यह घोषणा करनी पड़ रही है कि 4 और 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाला 'द बॉलीवुड बिग वन शो यूके' फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। हमारे प्रशंसक इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इन मुश्किल समय में शो को स्थगित करना हमारे लिए सबसे अच्छा फैसला है।" सलमान खान ने अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए लिखा, "इस कार्यक्रम से होने वाली किसी भी निराशा या असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। आपकी समझदारी की सराहना करते हैं। शो की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।" इस टूर में सलमान के साथ माधुरी दीक्षित, कृति सैनन, सारा अली खान, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी भी शामिल होने थे। यह शो 4 मई को मैनचेस्टर और 5 मई को लंदन में होने वाला था।
Dakhal News
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकी हमले पर आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक हर कोई अपना विरोध जता रहा है। बॉलीवुड हस्तियाें ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय पहलगाम में हुए हमले पर कड़ा गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड को दर्शाती है। फिल्म में अक्षय वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय ने इस किरदार को इतनी मजबूती से निभाया है कि दर्शक पसंद कर रहे हैं। फिल्म में एक दृश्य है जिसमें जनरल रेजिनाल्ड डायर शंकरन को अंग्रेजों का गुलाम कहता है। तब शंकरन दो शब्दों में जवाब देते हैं। एफएक्सएक्स यू। अब अक्षय ने अपने प्रशंसकों से आतंकवादियों के लिए यही शब्द कहलवाया हैं। हाल ही में अक्षय कुमार 'केसरी चैप्टर 2' की स्क्रीनिंग के दौरान मुंबई में एक मूवी थियेटर पहुंच कर फैन्स को सरप्राइज दिया। उस समय अक्षय ने सभी से बातचीत की। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को एक बात बताना चाहता हूं कि जब हम यह फिल्म बना रहे थे, तो हर सीन करते समय मैं और निर्देशक यह सोचते थे कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद सभी के मन में कितना गुस्सा और आक्रोश पैदा हुआ होगा। वह गुस्सा और आक्रोश फिर से उभर आया है। आप जानते ही होंगे कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। आज भी हमें उन आतंकवादियों से एक बात कहनी चाहिए, जो मैंने फिल्म में कही है। वह क्या है? इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग चिल्लाने लगे, एफएक्सएक्स यू। अक्षय कुमार के इस वायरल वीडियो ने फिलहाल सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस बीच, 'केसरी चैप्टर 2' फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, मलेशिया, न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी रिलीज किया गया। इस फिल्म ने अमेरिका में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसने अब तक अमेरिका में 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। सैकनीलक की रिपोर्ट के मुताबिक, 'केसरी चैप्टर 2' ने पहले छह दिनों में दुनियाभर में 64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कश्मीर मुद्दे पर आधारित इस फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक भी इमरान की दमदार अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के लिए बुरी खबर सामने आई है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी कई पाइरेसी वेबसाइट्स पर एचडी प्रिंट में उपलब्ध हो गई है, जहां से लोग इसे मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। इसका सीधा असर सिनेमाघरों की भीड़ पर पड़ सकता है, क्योंकि अब दर्शक टिकट खरीदने की बजाय घर बैठे ही फिल्म देख रहे हैं। इससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। 'ग्राउंड जीरो' की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीते 50 वर्षों के सबसे बेहतरीन ऑपरेशनों में से एक को दर्शाती है। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे का दमदार किरदार निभाया है, जिसकी अदाकारी को खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में उनके साथ साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों से फिल्म को मजबूत आधार दिया है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'रेड 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साथ अजय देवगन और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 मई को हर जगह रिलीज होगी। इस बीच, 'रेड 2' की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन के लिए अलग-अलग जगहों पर घूम रही है। इस मौके पर अभिनेता रितेश देशमुख से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल पूछा गया तो अभिनेता के जवाब ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाल ही में रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में एक्टर से पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बारे में पूछा गया, जिस पर रितेश ने कहा, "यह बहुत दुखद है। देशभर से लोग छुट्टियां मनाने पहलगाम जाते हैं। अचानक वहां आतंकी आते हैं और गोलीबारी शुरू कर देते हैं। यह न सिर्फ उनके परिवारों के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए बहुत बड़ा सदमा है। हर आतंकी हमला हमारे समाज को तोड़ने की कोशिश करता है। अभिनेता ने आगे कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इस मामले में कड़े कदम उठा रही है। कोई भी पड़ोसी देश हम पर हुक्म नहीं चला सकता। हमें एकजुट होकर यह बताना चाहिए कि कश्मीर भारत का हिस्सा है। कश्मीर हमारा है।" इस बीच, हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक है। 'रेड' का पहला भाग सफल रहा था। इसलिए, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि 'रेड 2' को दर्शक कैसा रिस्पॉन्स देंगे।
Dakhal News
मुंबई, 24 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पहले 'अबीर गुलाल' की रिलीज तारीख को टाल दिया गया था, लेकिन अब सरकार ने भारत में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है। हमले के बाद फिल्म के खिलाफ विरोध और भी तेज होने के बाद अब भारत सरकार ने इसे लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार 'अबीर गुलाल' को भारत में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। कई सिनेमाहॉल इस फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार नहीं थे, जबकि कई मनोरंजन संगठनों ने इसके बहिष्कार की मांग की थी। अब मंत्रालय ने भी फिल्म की रिलीज को अनुमति देने से साफ इंकार कर दिया है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान हाल ही में अपनी फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन सरकार के इस फैसले से इस फिल्म पर एक बड़ा संकट आ गया है। इससे पहले फिल्म 'अबीर गुलाल' के दोनों गाने 'खुदाया इश्क' और 'अंग्रेजी रंगरसिया' को यूट्यूब इंडिया से हटा दिया गया था। इतना ही नहीं, सारेगामा के यूट्यूब हैंडल से भी ये गाने हटा दिए गए, जबकि चैनल के पास फिल्म के आधिकारिक संगीत अधिकार थे। फिल्म को 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण 'अबीर गुलाल' की रिलीज को टाल दिया गया है। फवाद खान ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म 'खूबसूरत' से की थी और इसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किया था। इसके बाद फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। साल 2016 में करण जौहर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई थी, जिसमें फवाद ने एक डीए का किरदार निभाया था। यह फवाद की आखिरी भारतीय फिल्म थी। अब 9 साल बाद फवाद 'अबीर गुलाल' के जरिए बॉलीवुड में अपनी वापसी करने वाले थे।
Dakhal News
लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' इस समय चर्चा में है, लेकिन सुनील शेट्टी की यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। फिल्म निर्माता कनु चौहान ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह बड़ा फैसला लिया है। सुनील शेट्टी की यह फिल्म 16 मई को भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 29 अप्रैल को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। इस ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी हैं। फिल्म के निर्माता कनु चौहान ने दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, "मैंने अपने विदेशी वितरक से कहा है कि मैं नहीं चाहता कि मेरी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हो। मैं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने यह बड़ा फैसला लिया है। अब 'केसरी वीर' पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। यह आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी श्रद्धांजलि है। यह मेरा स्टैंड है।" फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' दर्शकों के सामने उन अज्ञात योद्धाओं की कहानी पेश करेगी, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस पीरियड ड्रामा में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। आकांक्षा फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसका निर्माण चौहान स्टूडियो के तहत कनु चौहान ने किया है।
Dakhal News
इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। आखिरकार इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों और आलोचकों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोगों ने फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, वहीं कुछ को फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। इसलिए इसका असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा। बाॅक्स आफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म की कमाई की शुरुआत काफी धीमी दिखी। फिल्म 'ग्राउंड ज़ीरो' एक सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 2001 में कश्मीर में हुई घटना पर आधारित है। इस फिल्म इमरान बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। सैकनीलक के अनुसार फिल्म 'ग्राउंड जीरो' ने पहले दिन सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की टक्कर सनी देओल की 'जाट' और अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर-2' से हुई है। अक्षय की फिल्म ने आठवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। सनी देओल की 'जाट' ने 16वें दिन 0.90 लाख का कलेक्शन किया है। इस बीच, फिल्म 'ग्राउंड जीरो' में पिछले 50 सालों में बीएसएफ के सबसे बड़े मिशन को दिखाया गया है। इसमें कमांडर नरेन्द्र नाथ दुबे के किरदार में इमरान हाशमी इस मिशन का नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है, जब इमरान किसी आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है। इस फिल्म में इमरान और सई के अलावा जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Dakhal News
सोनाक्षी और जहीर ने हाल ही में एक नई लग्जरी कार खरीदी है। इस नई कार को लेकर दोनों काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक भी साझा की, जिसे देखकर फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। शादी की सालगिरह से पहले यह जोड़ी जिस तरह से जिंदगी को एंजॉय कर रही है, वो फैंस के लिए भी बेहद खास पल है। सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल ने एक नई बीएमडब्ल्यू कार खरीदी है। जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई कार की तस्वीर भी शेयर की। इसके साथ ही जहीर ने कैप्शन में लिखा, "मैं अपनी नई कार चलाने के लिए काफी उत्साहित हूं"। प्रशंसकों ने उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नई कार बीएमडब्ल्यू X5 सीरीज की है और इसकी कीमत करीब 1.37 करोड़ रुपये के बीच है। सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल 23 जून को अपने मुंबई स्थित घर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जहीर से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। शादी के बाद जोड़े ने एक भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। सोनाक्षी और जहीर ने शादी से पहले सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया। दोनों ने 2022 की फिल्म डबल एक्सएल में भी साथ काम किया है। सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जटाधर' में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ वह तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कश्मीर मुद्दे पर आधारित इस फिल्म को जहां समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक भी इमरान की दमदार अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के लिए बुरी खबर सामने आई है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म टेलीग्राम, फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स और मूवीरुल्ज जैसी कई पाइरेसी वेबसाइट्स पर एचडी प्रिंट में उपलब्ध हो गई है, जहां से लोग इसे मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। इसका सीधा असर सिनेमाघरों की भीड़ पर पड़ सकता है, क्योंकि अब दर्शक टिकट खरीदने की बजाय घर बैठे ही फिल्म देख रहे हैं। इससे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। 'ग्राउंड जीरो' की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जो सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बीते 50 वर्षों के सबसे बेहतरीन ऑपरेशनों में से एक को दर्शाती है। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने डिप्टी कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे का दमदार किरदार निभाया है, जिसकी अदाकारी को खूब सराहा जा रहा है। फिल्म में उनके साथ साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, दीपक परमेश, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना और राहुल वोहरा जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने-अपने किरदारों से फिल्म को मजबूत आधार दिया है।
Dakhal News
अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सैफ के साथ जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने न सिर्फ फिल्म की कहानी को सराहा है, बल्कि सैफ और जयदीप की जोड़ी को भी खूब पसंद किया है। फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बीच अब मेकर्स ने इसके सीक्वल की घोषणा भी कर दी है। फिल्म 'ज्वेल थीफ' के अंत में मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है। अगली कड़ी का नाम 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट कंटीन्यूज' रखा गया है। पहले भाग की तरह इस बार भी सैफ अली खान और रणदीप हुड्डा आमने-सामने होंगे। दोनों एक बार फिर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट कंटीन्यूज' भी नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगी। हालांकि, इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं की गई है। 'ज्वेल थीफ' में सैफ और रणदीप के साथ-साथ कुणाल कपूर और निकिता दत्ता ने भी अपनी दमदार मौजूदगी से फिल्म में जान डाल दी है। फिल्म में सैफ अली खान ने रेहान रॉय नाम के एक शातिर चोर का किरदार निभाया है। इस थ्रिलर फिल्म का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है, जबकि इसके निर्माता हैं सिद्धार्थ आनंद। दिलचस्प बात यह है कि इसके दूसरे भाग 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट कंटीन्यूज' का निर्देशन भी गुलाटी और ग्रेवाल की जोड़ी ही करेगी और इसे भी सिद्धार्थ आनंद ही प्रोड्यूस करेंगे।
Dakhal News
पिछली बार 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में दमदार परफॉर्मेंस देने वाली रानी मुखर्जी एक बार फिर एक्शन अवतार में वापसी कर रही हैं। इस बार वह 'मर्दानी-3' में दमदार पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से रानी की पहली झलक जारी की गई है, जिसमें वह अपनी गहन और गंभीर निगाहों से अपराधियों को चुनौती देती नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं और इसे यश राज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। ‘मर्दानी-3’ के टीजर पोस्टर ने पहले ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है, और अब इस झलक ने एक बार फिर रानी के एक्शन अवतार को लेकर उम्मीदें जगा दी हैं। 'मर्दानी-3' के पहले पोस्टर ने रानी मुखर्जी के जबरदस्त एक्शन अवतार की झलक दिखा दी है। हाथ में बंदूक थामे, आंखों में अपराध के खिलाफ गुस्सा लिए रानी का यह लुक दर्शकों को फिर से उसी दमदार अंदाज़ की याद दिला रहा है, जिससे उन्होंने 'मर्दानी' सीरीज़ में अपनी खास पहचान बनाई थी। अब यह भी साफ हो गया है कि फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 2014 में आई 'मर्दानी' और फिर 2019 में रिलीज हुई 'मर्दानी-2' में रानी ने इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बाल तस्करी और यौन अपराध जैसे गंभीर विषयों पर अपराधियों से लोहा लिया था। अब 'मर्दानी-3' में एक नई चुनौती और पहले से कहीं ज्यादा तीखा एक्शन देखने को मिल सकता है।
Dakhal News
साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार यश ने सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ महाकाल की पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर यश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूजा करते हुए और मंदिर परिसर में पूरी श्रद्धा के साथ भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। यश ने इस अवसर पर पारंपरिक पोशाक धारण की और भस्म आरती में भी भाग लिया, जो महाकालेश्वर मंदिर की एक बेहद खास और आध्यात्मिक रस्म मानी जाती है। इस धार्मिक यात्रा में उनके साथ अभिनेत्री मोनिका भदौरिया भी नजर आईं, जिनकी उपस्थिति ने फैंस का ध्यान और बढ़ा दिया। यश के इस आध्यात्मिक सफर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। काम की बात करें तो सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं, जो अपने सशक्त सिनेमाई दृष्टिकोण के लिए जानी जाती हैं। इस दमदार फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी शानदार बन गया है। इसके अलावा यश नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें वह रावण का किरदार निभाते दिखाई देंगे। इस रोल को लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। 'रामायण पार्ट 1' दिवाली 2026 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है, इसके बाद 'रामायण पार्ट-2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी। यश के फैंस के लिए यह वक्त वाकई खास है। एक ओर आध्यात्मिक सफर और दूसरी ओर दो बड़े प्रोजेक्ट्स।
Dakhal News
अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक हैं। इनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती। दोनों ने न सिर्फ धर्म की दीवारें पार कीं, बल्कि उम्र के फासले को भी नजरअंदाज करते हुए साल 2021 में सात फेरे लिए। शादी से पहले कैटरीना और विक्की का रिश्ता हमेशा चर्चा में तो रहा, लेकिन दोनों ने कभी इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया। कई बार साथ में देखे जाने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी। इसीलिए फैंस इन्हें 'बॉलीवुड का सबसे गुप्त कपल' भी कहने लगे थे। हालांकि, अब हालात बदल चुके हैं। शादी के बाद ये कपल एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते है। विक्की और कैटरीना हाल ही में एक दोस्त की शादी पार्टी में शामिल हुए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कैटरीना ऑफ शोल्डर पिंक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। विक्की ने सूट पहना हुआ था। इस बार कैटरीना बेहद खास अंदाज में विक्की के लिए अपने प्यार का इजहार करती नजर आईं। कैटरीना ने अपने बाएं हाथ पर मेहंदी से 'वीके' नाम लिखा है। इसके अलावा नाम के नीचे एक दिल भी बनाया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर की थी। यह एक थ्रिलर ड्रामा थी, जिसमें कैटरीना के अभिनय को खूब सराहा गया। विक्की कौशल ने अपने करियर में एक और मील का पत्थर छू लिया, जब उन्होंने फिल्म 'छावा' में दमदार अभिनय किया। फिल्म को न सिर्फ समीक्षकों से तारीफ मिली, बल्कि यह बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब फैंस उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Dakhal News
जलियांवाला बाग कांड पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं। पहले दिन की तुलना में फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन में वृद्धि हुई है। दूसरे दिन का कलेक्शन पहले दिन की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आर. माधवन, अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिकाओं वाली 'केसरी: चैप्टर 2' शुक्रवार 18 अप्रैल को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की थी। फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' देश में आजादी के लिए चले आंदाेलनाें के दाैरान वर्ष 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार की भयावह घटनाओं की कहानी काे एक बार फिर दर्शकों के सामने लाई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार वरिष्ठ वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अदालत का रुख करते हुए न्याय और सच्चाई की लड़ाई लड़ी थी। इस कोर्टरूम ड्रामा में आर. माधवन ब्रिटिश राज के वकील नेविल मैककिनले की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे दिलरीत गिल नाम की एक सहायक वकील के किरदार में दिखाई देंगी, जो अक्षय के साथ इस ऐतिहासिक केस में सहयोग करती हैं। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। सैकनिलक की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' ने दूसरे दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी थी, फिर भी पहले दिन का संग्रह दूसरे दिन की तुलना में कम था। फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' का पहले दिन का कलेक्शन 7.75 करोड़ रुपये रहा। फिल्म की दो दिन की कमाई अब 17.25 करोड़ रुपये हो गई है। बताया गया है कि फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' का बजट 280 करोड़ रुपये है। इसकी तुलना में इस फिल्म ने दो दिनों में मात्र 17 करोड़ रुपये की कमाई की है। पिछले दो दिनों की तुलना में इस रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ने की संभावना है। फिल्म को अपना बजट वसूलने के लिए बॉक्स ऑफिस पर मजबूत कमाई करनी होगी। पिछले 5 सालों में अक्षय कुमार की लगभग सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं, जल्द ही पता चल जाएगा कि 'केसरी: चैप्टर 2' के साथ उनकी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला खत्म होगा या नहीं।
Dakhal News
तीखे और स्पष्ट बयानों के लिए मशहू फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म पहले 15 अगस्त 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में खुद विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की रिलीज को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म अब भी अगस्त 2025 में ही रिलीज़ होगी, लेकिन पहले घोषित 15 अगस्त की तारीख को नहीं। इस बदलाव के साथ अब 'द दिल्ली फाइल्स' का सीधा मुकाबला ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' और रजनीकांत की 'कुली जैसी बड़ी फिल्मों से नहीं होगा, जो पहले 15 अगस्त को ही रिलीज़ होने जा रही थीं। रिलीज टलने की वजह पर अग्निहोत्री ने कहा, "हम शेड्यूल से थोड़ा पीछे चल रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ नहीं हो पाएगी। मैं कोशिश कर रहा हूं कि ज़्यादा देरी न हो। देखते हैं क्या होता है।" उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि फिल्म अधिक इंतज़ार नहीं कराएगी और दर्शकों को जल्द ही इसकी नई रिलीज़ डेट का ऐलान मिल जाएगा। विवेक अग्निहोत्री ने आगे कहा, "हमारी फिल्म अच्छी है तो हमे उसे किसी भी तारीख पर रिलीज करें, वो चलेगी। उससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। तारीख महत्वपूर्ण नहीं है, फिल्म महत्वपूर्ण है।" उन्होंने साफ किया कि उनके लिए फिल्म की क्वालिटी सबसे ज़रूरी है, न कि रिलीज़ की तारीख। दरअसल, 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी चर्चित फिल्मों के बाद विवेक अग्निहोत्री अब 'द दिल्ली फाइल्स - द बंगाल चैप्टर' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म भी एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म का निर्माण अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने किया है।
Dakhal News
फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन वर्ष 2018 में दुबई के एक होटल में हुआ था और उनका शव बाथटब में पाया गया था। उस वक्त उनके साथ उनके पति बोनी कपूर भी वहीं मौजूद थे। इस अप्रत्याशित घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था और उनकी मौत को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई गईं। कुछ लोगों ने बोनी कपूर पर भी सवाल उठाए, लेकिन बाद में मेडिकल रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत को 'दुर्घटनावश डूबने' का कारण बताया गया। हाल ही में एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत को लेकर एक महत्वपूर्ण खुलासा किया। उन्होंने बताया कि श्रीदेवी काफी सख्त डाइट पर थीं और लगातार चक्कर आने की शिकायत कर रही थीं। बोनी ने कहा कि वह श्रीदेवी की इस आदत को लेकर चिंतित थे, क्योंकि कमजोरी और डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें अचानक बेहोशी आने का खतरा था। बोनी कपूर ने कहा, "वह अक्सर भूखी रहती थी। उसने अपने खाने में नमक खाना बंद कर दिया था। स्क्रीन पर अच्छा दिखने के लिए वह क्रैश डाइट लेती थी। जब से हमारी शादी हुई, उसे अक्सर चक्कर आते थे। डॉक्टर हमेशा उसे लो बीपी की समस्या बताते थे। दुर्भाग्य से उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जब नागार्जुन घटना के बाद हमारे घर आए, तो उन्होंने भी बताया कि श्रीदेवी उनके साथ फिल्म करते समय क्रैश डाइट पर थीं। फिर उन्हें चक्कर आया और वे बाथरूम में गिर गईं और उनका दांत टूट गया।" बोनी कपूर ने कहा, "श्रीदेवी की मौत के बाद मुझसे 2-3 दिनों तक पूछताछ की गई, क्योंकि भारतीय मीडिया की ओर से मुझ पर बहुत दबाव था। मैंने लाई डिटेक्टर टेस्ट लिया और उसके बाद मुझे पुलिस से क्लीन चिट मिल गई। श्रीदेवी की मौत एक दुर्घटना थी।"
Dakhal News
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'पीकू' को लेकर एक बार फिर से फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। साल 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। 'पीकू' एक बार फिर करीब 10 साल बाद 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। इस बात की जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए दी है। इन दिनों सिनेमाघरों में पुरानी सुपरहिट फिल्मों को दोबारा रिलीज करने का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। दर्शक इन फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए भारी संख्या में थिएटर का रुख कर रहे हैं। हाल ही में सनम तेरी कसम, रहना है तेरे दिल में और तुझे मेरी कसम जैसी चर्चित फिल्मों की पुनः रिलीज को दर्शकों ने खूब सराहा, और इन फिल्मों ने दोबारा रिलीज होकर भी अच्छा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। अब इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म पीकू भी जुड़ गई है। करीब 10 साल बाद यह फिल्म एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इरफान खान की भी अहम भूमिका थी। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खबर की पुष्टि की, जिसके बाद फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म पीकू की दोबारा रिलीज की घोषणा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, "पीकू मेरे दिल के सबसे करीब है। यह फिल्म अपने 10 साल पूरे होने पर 9 मई को एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही है। इरफान, हम तुम्हें हमेशा याद करते हैं...।"
Dakhal News
आगामी फिल्म 'फुले' को लेकर ब्राह्मण समुदाय पर फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के एक बयान के लिए बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। इस बयान के बाद अनुराग कश्यप और उनके परिवार को कई धमकियां भी मिलीं। कई लोगों ने अनुराग के बयान की निंदा की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब अनुराग ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करके माफी मांग ली है। अनुराग कश्यप ने साफ कहा, "ये माफ़ी पूरी पोस्ट के लिए नहीं है, बल्कि उस एक लाइन के लिए है। उस लाइन में एक अलग संदर्भ जोड़ा गया, जिससे बहुत नफ़रत फैली। मेरी राय चाहे कितनी भी साफ़ क्यों न हो, अगर उससे मेरी बेटी की सुरक्षा प्रभावित होती है, तो वो राय मेरे लिए मायने नहीं रखती।" "मैं अपने बयान पर कायम हूं, लेकिन अगर मेरे परिवार को मेरी वजह से परेशानी हो रही है, तो मुझे माफ़ कर दीजिए। मुझे डांट दीजिए, लेकिन मेरे परिवार को कोई परेशानी मत दीजिए। अगर आप मुझसे माफ़ी चाहते हैं, तो मैं माफ़ी मांगता हूं। जो लोग शुद्ध मूल्यों और धर्म का प्रचार करते हैं, उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, बस यही मेरी अपेक्षा है।" अनुराग के बयान से मचा विवाद अनुराग ने कुछ दिन पहले फिल्म 'फुले' की पृष्ठभूमि में एक पोस्ट लिखी थी। इससे विवाद उत्पन्न हो गया। अनुराग ने लिखा, "धड़क 2 की स्क्रीनिंग के दौरान सेंसर बोर्ड ने कहा कि मोदी ने जाति व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसी आधार पर संतोष फिल्म भी भारत में रिलीज नहीं हुई। अब ब्राह्मण समुदाय को फिल्म 'फुले' पर आपत्ति है, लेकिन भाई, अगर जाति व्यवस्था खत्म हो गई तो ब्राह्मण कहां से आ गए? आप कौन हैं? आप क्यों तकलीफ में हैं?" "यदि जाति व्यवस्था नहीं होती तो ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले का अस्तित्व क्यों होता?। एक बात तो यह है कि यहां कोई ब्राह्मण नहीं है, क्योंकि मोदी के अनुसार भारत में कोई जाति व्यवस्था नहीं है। या फिर वे सब एक दूसरे को मूर्ख बना रहे हैं? आपको पहले मिलकर यह तय करना चाहिए कि भारत में जाति व्यवस्था है या नहीं। लोग मूर्ख नहीं हैं। "क्या आप ब्राह्मण हैं या आपके पूर्वज थे जो अब यहां नहीं हैं...क्या निर्णय लेंगे?" इससे अनुराग के प्रति नाराजगी पैदा हो गई। अब जब अनुराग ने माफी मांग ली है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि मामला खत्म हो गया है।
Dakhal News
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी चैप्टर-2' 18 अप्रैल को स्क्रीन पर आ गई। हर किसी की दिलचस्पी थी कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक फिल्म में दर्शकों को कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलेगा। फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से आगे बढ़ती नजर आ रही है। सैनिलक की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन सिर्फ 7.5 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। फिल्म ने अग्रिम बुकिंग से भी 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। आंकड़े बताते हैं कि 'केसरी चैप्टर-2' अक्षय कुमार की पिछली फिल्म 'स्काई फोर्स' की पहले दिन की कमाई को पार करने में नाकाम रही है। फिल्म 'केसरी चैप्टर-2' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही है। हालांकि, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वीकेंड में दर्शक फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'केसरी चैप्टर-2' के अलावा 'जाट' और 'सिकंदर' फिल्में हैं। 'जाट' ने पहले दिन करीब 9.5 करोड़ की कमाई की। सलमान खान की 'सिकंदर' ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये कमाए हैं। इन दोनों फिल्मों की तुलना में 'केसरी-2' का कलेक्शन काफी कम है। यह फिल्म उन बैरिस्टर की कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ी थी। अक्षय इस फिल्म में नायर की भूमिका निभा रहे हैं। आर. माधवन फिल्म में एक ब्रिटिश वकील की भूमिका निभा रहे हैं और अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। पिछले कुछ सालों से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन करने में असफल रही हैं। इसलिए खिलाड़ी कुमार के फैंस को 'केसरी चैप्टर-2' से काफी उम्मीदें थीं। अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या फ्लॉप, यह तो वीकेंड की कमाई से ही साफ होगा।
Dakhal News
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कोर्ट रूम ड्रामा 'केसरी चैप्टर-2' शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हो गई है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म पर ग्रहण लगा देगी। इंडस्ट्री ट्रैकर सैनिलक के अनुसार, फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 2 करोड़ रुपये कमाए हैं। करण सिंह त्यागी के निर्देशन और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी हैं। 'केसरी चैप्टर-2' बैरिस्टर सी. की कहानी है, जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ी थी। यह शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि आर माधवन ब्रिटिश वकील की भूमिका में हैं और अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म रघु पलात और पुष्पा पलात की पुस्तक 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर आधारित है। फिल्म 'केसरी चैप्टर-2' को लेकर जबरदस्त क्रेज है। दर्शकों ने इस फिल्म के बारे में पोस्ट किया है कि यह कैसी है। 'केसरी चैप्टर-2' देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। क्रिटिक तरण आदर्श लिखते हैं, "केसरी चैप्टर-2 महज एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह याद दिलाती है कि हमने क्या खोया है और हमें क्या नहीं भूलना चाहिए।" उन्होंने इस फिल्म को 4 स्टार रेटिंग दी है।
Dakhal News
निर्देशक अनुराग कश्यप पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में बदलते माहौल को लेकर लगातार आलोचना करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मायानगरी मुंबई छोड़ दी और बेंगलुरु में बस गए। उनके इस फैसले के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई थी कि शायद उन्होंने फिल्म निर्माण से दूरी बना ली है, लेकिन अब अनुराग कश्यप ने खुद एक लाइव सेशन में इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। खास बात ये रही कि उन्होंने इस दौरान शाहरुख खान का नाम लेते हुए इशारा किया कि वह अब भी इंडस्ट्री से जुड़े हैं और कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं। अनुराग ने 'एक्स' पर अपने स्पष्ट अंदाज में ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मैंने बस शहर बदला है, मैंने फिल्म निर्माण नहीं छोड़ा है। जो लोग सोचते हैं कि मैं निराश होकर गया हूं, मैं यही हूं और शाहरुख खान से भी ज्यादा व्यस्त हूं। मैंने 2028 तक की तारीखें बुक कर ली हैं। उन्होंने आलोचकों को शांत करते हुए कहा, "इस साल मेरी पांच फ़िल्में रिलीज़ हो सकती हैं या शायद इस साल तीन और अगले साल दो। मैं एक दिन में तीन प्रोजेक्ट ठुकरा रहा हूं।" अनुराग कश्यप ने इस साल की शुरुआत में दिए एक इंटरव्यू में मुंबई छोड़ने का कारण बताया था। उन्होंने अपनी गहरी नाराजगी जताते हुए कहा था, "हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में माहौल बहुत जहरीला हो गया है। हर कोई 500 या 800 करोड़ की फिल्म बनाने की होड़ में है। रचनात्मकता कहीं खो गई है। एक शहर सिर्फ इमारतों से नहीं बनता, यह वहां रहने वाले लोगों से बनता है, लेकिन यहां लोग आपको नीचे खींच लेते हैं।" हालांकि, अनुराग मुंबई छोड़ चुके हैं, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर उनकी पैनी नजर है। अनंत महादेवन की 'फुले' को लेकर फिलहाल विवाद चल रहा है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म 'फुले' पर आपत्ति जताए जाने के बाद अनुराग ने अपना गुस्सा जाहिर किया। अनुराग ने सीबीएफसी की इस कार्रवाई को सेंसरशिप का दुरुपयोग और रचनात्मक स्वतंत्रता पर हमला बताया। फिल्म 'फुले' में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल को रिलीज होगी। अनुराग जल्द ही एक्शन-ड्रामा फिल्म 'डकैत' में इंस्पेक्टर स्वामी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष भी मुख्य भूमिका में हैं। अनुराग पहले ही 'युद्ध', 'लियो' और 'महाराजा' जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता साबित कर चुके हैं।
Dakhal News
अजय देवगन की फिल्म 'रेड-2' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। वह आयकर अधिकारी अमर पटनायक की अपनी भूमिका दोहरा रहे हैं। इस बार अजय के सामने रितेश देशमुख हैं। फिल्म में रितेश एक नेता की भूमिका निभा रहे हैं और अजय को अपने ही घर पर छापा मारते हुए दिखाया गया है। 'रेड-2' की चर्चाओं के बीच 'रेड-3' की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। निर्देशक राज कुमार ने 'रेड-2' के प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। इस बार उनसे फिल्म के तीसरे भाग के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, "पहले दूसरे भाग को रिलीज होने दीजिए। एक फिल्म निर्माता के लिए अपनी फिल्म को सही समय पर रिलीज करना और दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार करना बहुत जरूरी है। हमने रेड-2 बनाने के लिए ढाई साल तक कड़ी मेहनत की है। हालांकि, फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट लिखने में डेढ़ साल लग गए। इस बार हमने कुछ काल्पनिक तत्व भी लाने की कोशिश की है।" 'रेड-3' के बारे में उन्होंने कहा, "मेरे हाथ में कुछ स्क्रिप्ट हैं, लेकिन मैं रेड-2 की रिलीज के बाद ही इस पर फैसला लूंगा। कभी-कभी आप किसी चीज पर फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन अंत में आप कुछ और कर बैठते हैं। प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए चीजों को लाइन में लाना जरूरी है।" फिल्म 'रेड-2' एक मई को रिलीज होने वाली है। पहले भाग में खलनायक की भूमिका निभाने वाले सौरभ शुक्ला इस भाग में भी नजर आएंगे। रितेश देशमुख उनके रिश्तेदार की भूमिका निभा रहे हैं। इस बार अमर पटनायक को रितेश के खिलाफ सबूत जुटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बहन और एक्ट्रेस सोहा अली खान एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दैनिक जीवन की घटनाओं को शेयर करके प्रशंसकों के साथ संपर्क में रहती हैं। फिल्म 'छोरी-2' के साथ सोहा ने सात साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है। सोहा इस समय किसी और वजह से चर्चा में हैं। सोहा ने हाल ही में अंतरधार्मिक विवाह और हिंदू त्योहारों को मनाने के लिए उन्हें ट्रोल किए जाने के बारे में बात की। अंतरधार्मिक विवाह और उसके बाद समाज से मिली प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करते हुए सोहा ने कहा, "मेरी शादी एक हिंदू परिवार में हुई है। मेरी मां हिंदू हैं। जब उनकी शादी एक मुस्लिम व्यक्ति से हुई, तो लोग हमेशा मेरी मां से पूछते थे कि उनके पति उन्हें काम करने की अनुमति कैसे देते है। इसके बावजूद उन्होंने इस बात को नज़रअंदाज़ करके अपने काम पर ध्यान केंद्रित किया। अब जब मैं दिवाली या होली जैसे त्यौहार मनाती हूं और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हूं, तो मुझे भी कई तरह की कमेंट्स आते है। कई लोग मुझसे सवाल पूछते हैं कि क्या आप भी रोज़ा रखती हैं, क्या आप वाकई मुस्लिम हैं। बेशक, ऐसी कमेंट्स से मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। लेकिन मैं ये कमेंट्स देखती हूं। कुछ लोगों को दूसरों की पीठ पीछे बातें करने में मज़ा आता है।" सोहा ने कहा कि लोग हमेशा हमारे परिवार के बारे में ऐसी बातें करते रहते हैं, जिससे हमें कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन हम ऐसी प्रतिक्रियाएं देख रहे हैं। पटौदी परिवार में पहले भी अंतरधार्मिक शादियां हुई हैं। वरिष्ठ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान ने भी अंतरधार्मिक विवाह किया था। अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अंतरधार्मिक विवाह किया था। सोहा अली खान ने हाल ही में फिल्म 'छोरी-2' से बॉलीवुड में वापसी की है, जो 11 अप्रैल से अमेजन प्राइम पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है। सोहा के साथ फिल्म में अभिनेता गश्मीर महाजनी, अभिनेत्री पल्लवी पाटिल और 'पंचायत' फेम अभिनेता जितेंद्र कुमार भी हैं। इससे पहले सोहा फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स', 'साहब बीवी और गैंगस्टर-3', '31 अक्टूबर', 'दिल मांगे मोर', 'मुंबई मेरी जान' में नजर आ चुकी हैं।
Dakhal News
फिल्म अभिनेता सनी देओल की हालिया रिलीज़ 'जाट' भले ही धीरे-धीरे सिनेमाघरों से उतर रही हो, लेकिन फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर एक अहम मुकाम जरूर हासिल किया है। यह सनी देओल के करियर की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसी कड़ी में एक और बड़ी खबर सामने आई है। सनी देओल ने 'जाट-2' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी ने जब से सोशल मीडिया पर 'जाट-2' की घोषणा की है, तभी से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वही पोस्ट में सनी ने अपने अंदाज़ में लिखा, "अपने नए मिशन पर निकला जाट। 'जाट-2' के लिए हो जाएं तैयार" इस लाइन ने सनी के एक्शन लवर्स का दिल जीत लिया। हालांकि 'जाट' को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और एक्शन सीक्वेंस ने फिल्म को हिट की कैटेगरी में पहुंचा दिया। अब 'जाट-2' से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। 'जाट' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट 'जाट' की कमाई की बात करें तो, बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'जाट' ने रिलीज़ के सातवें दिन लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 57.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। गौरतलब है कि फिल्म का अनुमानित बजट 100 करोड़ रुपये है और 'जाट' ने अपनी आधी लागत की भरपाई पहले ही हफ्ते में कर ली है। आने वाले वीकेंड पर कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे आप हिंदी के साथ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषा में देख सकते हैं।
Dakhal News
अभिनेता सिद्धार्थ को 46वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बेहद दिलकश अंदाज़ में बधाई दी है। अदिति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह खुद भी नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें दोनों के खूबसूरत और निजी पलों की झलक देती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की 16 प्यारी तस्वीरों के साथ एक इमोशनल और प्यार भरा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते की गहराई और सिद्धार्थ की शख्सियत को बड़े ही खास अंदाज़ में बयां किया। अदिति ने लिखा, "मेरा पर्सनल यूनिकॉर्न को जन्मदिन की शुभकामनाएं। हंसी, प्यार और मनोरंजन के लिए मेरा अंतहीन सब्सक्रिप्शन। मेरा सबसे पसंदीदा इंसान, प्लेमेट, ट्रैवल बडी, जानवरों से बात करने वाला, अभिनेता, फिल्म मेकर, म्यूजिक निर्माता, गायक, थोड़ा सा डांसर, फोटोग्राफर, खाना ऑर्डर करने का मास्टर और कुक। इस खूबसूरत इंसान के साथ एक भी पल उबाऊ नहीं होता। तुम हमेशा खुश रहो। मेरे सिद्धू सबसे अच्छे।" दिल से निकले मैसेज ने न सिर्फ फैंस का दिल छू लिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी ये पोस्ट वायरल हो रही है। अदिति और सिद्धार्थ की ये बॉन्डिंग देख फैंस भी कपल गोल कहते नहीं थक रहे। फिल्म ‘महा समुद्रम’ की शूटिंग के दौरान अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के बीच जो शुरुआत एक हल्की-फुल्की दोस्ती और मजाक-मस्ती से हुई, वह कब गहरी दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई, उन्हें खुद भी एहसास नहीं हुआ। शूटिंग के दौरान साथ बिताया गया वक्त, एक-दूसरे की कंपनी का सुकून और आपसी समझदारी ने उनके रिश्ते को एक मजबूत मोड़ दिया। अदिति ने अपनी शादी को लेकर खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने और सिद्धार्थ ने वानापर्थी के एक 400 साल पुराने मंदिर में गुपचुप शादी की थी। यह मंदिर अदिति के परिवार के लिए बेहद खास है और उनके पूर्वजों से जुड़ी ऐतिहासिक विरासत का हिस्सा भी है। इस पारंपरिक और निजी समारोह में सिर्फ परिवार के बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। उनकी यह सादगी और निजी अंदाज़ में रचाई गई शादी फैंस को काफी पसंद आई।
Dakhal News
फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देते नजर आते हैं। आहार के साथ-साथ अभिनेता फिट रहने के लिए नियमित रूप से व्यायाम भी करते हैं। सेलिब्रिटी अक्सर व्यायाम करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। यही कारण है कि सेलिब्रिटी पचास साल की उम्र के बाद भी फिट दिखते हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी जिम में पसीना बहा रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड को प्रसिद्ध बनाया। युवावस्था में वे लड़कियों के गले का ताबीज हुआ करते थे। 90 साल के हो चुके धर्मेंद्र आज भी पहले की तरह फिट दिखते हैं। इसके पीछे रहस्य यह है कि वे अभी भी नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। धर्मेंद्र ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जिम से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह जिम में नजर आ रहे हैं और प्रशंसकों को व्यायाम का महत्व समझा रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने व्यायाम करना शुरू कर दिया है। मैंने फिजियोथेरेपी भी शुरू कर दी है। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप भी मुझे देखकर खुश होंगे।" अभिनेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया, जिसे देखकर न सिर्फ फैन्स बल्कि कई सेलेब्स भी हैरान रह गए। कई मशहूर हस्तियों ने भी उनके वीडियो पर कमेंट किया है। रणवीर सिंह कमेंट करते हुए कहा, "असली हीमैन"। इस वीडियो पर फैन्स ने भी कमेंट किए हैं। उन्होंने "पाजी तुस्सी महान हैं" जैसी कमेंट किये हैं।
Dakhal News
सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान ने फिल्म 'नादानियां' से बॉलीवुड में कदम रखा और उनकी डेब्यू फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म की सफलता से ज्यादा इब्राहीम अपने हैंडसम लुक्स के चलते सुर्खियों में रहे। फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री से पहले ही इब्राहीम का नाम एक्ट्रेस पलक तिवारी से जुड़ चुका था। दोनों को कई बार साथ देखा गया और मालदीव में साथ छुट्टियां बिताने की खबरों ने इन अफवाहों को और हवा दी। अब पहली बार इब्राहीम ने इन डेटिंग रुमर्स पर अपनी चुप्पी तोड़कर पूरे मामले पर खुलकर बात की है। इब्राहीम अली खान और पलक तिवारी की दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चाएं हो रही हैं। कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है, जिससे इनके अफेयर की अटकलें और भी तेज हो गईं। नेटिज़ेंस ने तो यह तक अंदाजा लगा लिया कि पलक अपनी एक तस्वीर में पटौदी पैलेस में मौजूद थीं। पलक को इब्राहीम, उनकी मां अमृता सिंह और बहन सारा अली खान के साथ गोवा ट्रिप पर भी देखा गया था। इन सभी पलों ने फैंस को इस बात का यकीन दिलाया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती से कहीं ज्यादा है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इब्राहीम अली खान ने इन चर्चाओं पर संक्षिप्त लेकिन साफ प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "हां, वह बहुत प्यारी लड़की है, सुंदर है। लेकिन बस इतना ही... वह एक अच्छी दोस्त है।" इब्राहिम जल्द ही फिल्म 'सरजमीन' में नजर आएंगे। इसमें वह काजोल और साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। अपनी पहली फिल्म की सफलता के बाद इब्राहिम को अपनी दूसरी फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। पलक तिवारी आगामी फिल्म 'भूतनी' में नजर आएंगी। इसमें संजय दत्त और मौनी रॉय मुख्य भूमिका में हैं।
Dakhal News
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की 'रंग दे बसंती' भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली और यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, कुणाल कपूर, सोहा अली खान, सिद्धार्थ और शरमन जोशी जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया था। हाल ही में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक दिलचस्प खुलासे में बताया कि 'रंग दे बसंती' में उन्हें भी एक किरदार की पेशकश की गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। रणदीप हुडा फिलहाल फिल्म 'जाट' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस मौके पर एक इंटरव्यू में रणदीप ने फिल्म 'रंग दे बसंती' का जिक्र किया। रणदीप हुड्डा ने कहा, "मुझे फिल्म 'रंग दे बसंती' में भगत सिंह का किरदार निभाने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने मना कर दिया। बाद में सिद्धार्थ ने वो रोल निभाया। अगर मैंने 'रंग दे बसंती' में काम किया होता तो मैं अब अलग तरह का काम कर रहा होता। उस समय इंडस्ट्री में मेरे दो ही परिचित थे। एक मेरी गर्लफ्रेंड और दूसरे राम गोपाल वर्मा। मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझसे कहा कि तुम्हें कोई छोटा-मोटा रोल नहीं करना चाहिए। फिर राम गोपाल वर्मा ने भी यह करने से मना कर दिया था। इस बारे में रणदीप ने कहा, राम गोपाल वर्मा ने मुझसे कहा, 'मैं तुम्हें डी में मुख्य भूमिका में लेने के बारे में सोच रहा हूं और तुम पोस्टर में आमिर के पीछे खड़े होना चाहते हो?'" आगे रणदीप ने कहा, "मेरी जाट बुद्धि में अकड़ निकल आई और मैंने कहा, 'मैं आमिर के पीछे नहीं खड़ा होऊंगा।' ऐसा ही हुआ और मैंने 'रॉक ऑन' को भी इसी तरह के कारणों से छोड़ दिया। मैंने हमेशा थोड़े अलग तरह के फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया है, न कि इंडस्ट्री के अंदरूनी लोगों के साथ। शायद यही वजह है कि मेरी ग्रोथ धीमी रही। मैं सोचता था कि मैं ही काफी हूं और यही कला ही सब कुछ है लेकिन ऐसा नहीं है।"
Dakhal News
सलमान खान की बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन किया है। 'सिकंदर' की रिलीज से पहले ही कई लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं। 'सिकंदर' को पहले सप्ताह में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन उसके बाद राजस्व में गिरावट आई। अब 'सिकंदर' के लिए 1 करोड़ रुपये भी कमाना मुश्किल हो गया है। फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन ए.आर. मुरुगादॉस ने किया है। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 30 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान खान और साउथ भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। 'सिकंदर' को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं, लेकिन दर्शकों से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' का मुकाबला सनी देओल की 'जाट' से हो रहा है। फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को रिलीज हुई और 'सिकंदर' से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। इसलिए अब सलमान खान की फिल्म की परेशानी और बढ़ती जा रही है। सलमान खान और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म ने 15वें दिन मात्र 54 लाख का कलेक्शन किया है। अब तक फिल्म 'सिकंदर' ने 109.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने समय तक टिक पाएगी? यह देखना महत्वपूर्ण होगा।
Dakhal News
सनी देओल की फिल्म 'जाट' लंबे वक्त से चर्चा में बनी हुई थी और आखिरकार 10 अप्रैल को यह सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को जहां समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, वहीं दर्शकों ने इसे सकारात्मक रिस्पॉन्स दिया। हालांकि, शुरुआती दो दिनों में 'जाट' की बॉक्स ऑफिस पर कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसने निराश किया। लेकिन जैसे-जैसे वीकेंड करीब आया, फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली और चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी छलांग देखने को मिली। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या 'जाट' आने वाले दिनों में स्थिर कमाई कर पाएगी या नहीं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अपने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'जाट' ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को दमदार कमाई करते हुए करीब 14 करोड़ रुपये जुटाए। इस बढ़त के साथ फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब तक 40.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसमें गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद तीसरे दिन थोड़ा सुधार हुआ और 'जाट' ने 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की। करीब 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए रविवार का उछाल एक राहत की खबर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म वीकडे पर भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रख पाती है या नहीं। फिल्म 'जाट' में सनी देओल का आमना-सामना रणदीप हुड्डा से होता है, जो इस बार उनके मुख्य प्रतिद्वंदी के रूप में नजर आ रहे हैं। सनी फिल्म में अकेले नहीं, बल्कि 6 खलनायकों से भिड़ते दिखाई देंगे, जिससे फिल्म का एक्शन और भी रोमांचक हो गया है। सनी और रणदीप के अलावा इस पैन इंडिया एक्शन एंटरटेनर में जरीना वहाब, सैयामी खेर, रेगेना कैसंड्रा, बांधवी श्रीधर, मौमिता पाल, विशिका कोटा, प्रणीता पटनायक, दौलत सुल्ताना और आयशा खान जैसी प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म को भारत भर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इसे हिंदी के साथ-साथ मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और तमिल भाषाओं में भी रिलीज किया गया है।
Dakhal News
अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही में फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आई थीं। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। करीना के प्रशंसक काफी समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब उनका यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल, करीना कपूर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसका नाम 'दायरा' है । करीना कपूर की आने वाली फिल्म 'दायरा' में साउथ के जाने-माने अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन उनका साथ देंगे। यह पहली बार है, जब करीना और पृथ्वीराज बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं, जो इससे पहले 'राज़ी' और 'सैम बहादुर' जैसी सराहनीय फिल्में बना चुकी हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह पृथ्वीराज और मेघना के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने 'दायरा' को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है, जिससे साफ है कि यह फिल्म उनके लिए कितनी खास है। ‘दायरा’ फिल्म जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है, जिसकी कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म ‘दायरा’ की स्क्रिप्ट को मेघना गुलजार ने यश केसवानी और सीमा अग्रवाल के साथ मिलकर लिखा है। ‘दायरा’ की कहानी कानून और न्याय के बीच की उस महीन रेखा को सामने लाएगी, जहां अक्सर नैतिकता और सच्चाई के मायने बदलते नज़र आते हैं। यह फिल्म न सिर्फ रोमांचक होगी, बल्कि सोचने पर मजबूर भी करेगी। इस बार दर्शकों को एक खास ट्रीट मिलने वाली है, क्योंकि करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी।
Dakhal News
कपूर खानदान की चमक-दमक और बॉलीवुड की गलियों से हमेशा थोड़ी दूर रहने वाली रिद्धिमा कपूर अब लाइमलाइट की ओर कदम बढ़ाती नजर आ रही हैं। सितारों से भरे इस प्रतिष्ठित परिवार में जन्मी रिद्धिमा का मिजाज भले ही थोड़ा अलग रहा हो, लेकिन अब खबरें हैं कि वो भी बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि एक्टिंग का जुनून धीरे-धीरे उनके भीतर भी जाग चुका है। सूत्रों के अनुसार, रिद्धिमा जल्द ही किसी प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। हालाँकि अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस के बीच इस खबर ने उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा और करीना कपूर के बाद अब रिद्धिमा भी फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखने को तैयार हैं। खास बात ये है कि रिद्धिमा का बॉलीवुड डेब्यू बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि उनकी पहली फिल्म में वो कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। बात यहीं खत्म नहीं होती, इस फिल्म में रिद्धिमा की मां और मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर भी एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी। ऐसे में मां-बेटी की जोड़ी और साथ ही कपिल शर्मा का तड़का, ये तिकड़ी पर्दे पर एक नया अनुभव लेकर आने वाली है। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तो तय है कि कपूर परिवार का यह नया अध्याय बॉलीवुड के दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। कपिल शर्मा अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसकी कमान निर्देशक आशीष आर मोहन ने संभाली है। ये फिल्म एक फुल-ऑन कॉमिक एंटरटेनर होगी, और इसकी शूटिंग अप्रैल से चंडीगढ़ में शुरू होने जा रही है। इस खास प्रोजेक्ट से रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं और इस डेब्यू को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। रिद्धिमा को दर्शकों ने पहले भी स्क्रीन पर देखा है। वो पिछले साल नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में नजर आई थीं, जहां उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज़ खासा पसंद किया गया था।
Dakhal News
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी 2' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की अनकही सच्चाइयों को उजागर किया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार और आर. माधवन वकील की भूमिका निभा रहे हैं, जो ऐतिहासिक घटनाओं को कानूनी दृष्टिकोण से सामने लाते हैं। अक्षय कुमार इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में कर चुके हैं जो समाज को आईना दिखाने के साथ-साथ जागरूकता फैलाने का काम करती हैं। इन्हीं में से एक है 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', जिसे दर्शकों से खूब सराहना मिली थी। हालांकि हाल ही में जया बच्चन ने इस फिल्म के नाम पर सवाल उठाते हुए कहा था, "क्या ऐसा भी कोई नाम होता है?" अब अक्षय कुमार ने 'केसरी 2' के प्रेस कॉन्फ्रेंस इवेंट में इस आलोचना का जवाब दिया है। 'केसरी 2' के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी ने मेरी फिल्मों की आलोचना की है। कोई बेवकूफ ही होगा जो ऐसे फिल्मों की आलोचना करेगा। आप खुद देख लीजिए, मैंने 'पैडमैन', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा', 'एयरलिफ्ट', 'केसरी और 'केसरी 2' जैसी फिल्में पूरे दिल से बनाई हैं। ऐसी कई फिल्में हैं। इसलिए केवल एक मूर्ख ही उनकी आलोचना कर सकता है। ये फिल्में लोगों को बहुत कुछ सिखाती हैं।" जया बच्चन ने 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' शीर्षक की आलोचना की। इस पर अक्षय ने कहा, "अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो ज़रूर उन्हें ऐसा लगता होगा। अगर 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्म बनाकर मुझसे कोई गलती हुई है, तो हो सकता है वो सही हों।" अक्षय कुमार ने जया बच्चन को कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने जया बच्चन के प्रति सम्मान बनाए रखते हुए कहा कि अगर वह ऐसा कह रही हैं तो सही ही कह रही होंगी। इसके लिए अक्षय की तारीफ भी हो रही है।
Dakhal News
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जाट' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे। जब यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, तो थिएटरों के बाहर जश्न का माहौल बन गया। कहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर लोग फिल्म देखने पहुंचे, तो कहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर दर्शक झूमते नजर आए। सनी देओल के फैंस ने फिल्म की ओपनिंग को किसी त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया। हालांकि फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी निराशा देखने को मिली। अब दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिनसे यह साफ हो रहा है कि फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने की उम्मीद की जा रही है, खासकर नॉर्थ बेल्ट में जहां सनी देओल की पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की फिल्म 'जाट' ने दूसरे दिन महज 7 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ओपनिंग-डे पर इसने 9.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यानी फिल्म की कमाई में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। अब तक 'जाट' ने भारत में कुल 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि दुनियाभर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 13.25 करोड़ रुपये पर सिमट गया है, जो कि उम्मीद से काफी कम है। हालांकि कमाई में गिरावट के बावजूद, 'जाट' सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर अब भी उनकी ब्लॉकबस्टर हिट 'गदर 2' कायम है, जिसने रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की थी। सनी देओल की 'जाट' से दर्शकों को जितनी उम्मीदें थीं, फिल्म फिलहाल उन पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। ना तो यह सनी की पिछली मेगाहिट 'गदर 2' को टक्कर दे सकी और ना ही सलमान खान की हालिया रिलीज़ 'सिकंदर' के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ पाई। 'सिकंदर' ने जहां पहले ही दिन 26 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की थी, वहीं 'जाट' 9.5 करोड़ पर ही अटक गई, यानी यह सलमान की फिल्म की ओपनिंग का आधा भी नहीं कमा पाई। हालांकि 'गदर' की अपार लोकप्रियता और सनी देओल के एक्शन इमेज के चलते 'जाट' को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। लेकिन असली चुनौती अब यह होगी कि क्या यह उत्साह आने वाले दिनों में बरकरार रह पाता है या नहीं। फिल्म 'जाट' असल में एक कोशिश है 80 के दशक के 'एंग्री यंग मैन' अवतार में सनी देओल की वापसी की, वो भी साउथ इंडियन सिनेमा के मसालेदार स्टाइल में। यह फिल्म खास तौर पर उन दर्शकों के लिए बनाई गई है जो हाई-वोल्टेज एक्शन, पावरफुल डायलॉग्स और हीरो-सेंट्रिक कहानी को पसंद करते हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ के जाने-माने डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने किया है, जो तेलुगु सिनेमा में बड़े एक्शन हिट्स देने के लिए मशहूर हैं। सनी के साथ फिल्म में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह जैसे दमदार कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' गुरुवार 10 अप्रैल को रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म 'जाट' की चर्चा हर जगह हो रही है। सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म 'जाट' की कहानी और दमदार एक्शन सीन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोग यह भी कह रहे हैं कि इस फिल्म को परिवार के साथ देखा जा सकता है, लेकिन इतनी प्रशंसा के बावजूद फिल्म ने पहले दिन बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म 'जाट' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने पर कई जगह प्रशंसक फिल्म देखने के लिए उमड़ पड़े। कुछ स्थानों पर फिल्म देखने आए दर्शक ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते नजर आए। 'जाट' को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज था। चूंकि महावीर जयंती की छुट्टी थी, इसलिए उम्मीद थी कि यह फिल्म अच्छी शुरुआत करेगी। हालांकि, पहले दिन कमाई के मामले में सनी देओल की 'जट' सलमान खान की 'सिकंदर' से पीछे रह गई। 'जाट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनीलक की रिपोर्ट के अनुसार गोपीचंद माली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाट' ने पहले दिन सिर्फ 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म 'जाट' का बजट 100 करोड़ रुपये है। 'गदर 2' के दो साल बाद सनी देओल इस एक्शन-मसाला फिल्म के साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौटे हैं। 'गदर-2' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद, प्रशंसक सनी देओल को 'जाट' में देखने के लिए काफी उत्साहित थे। फिल्म 'जाट' के बारे में फिल्म 'जाट' एक एक्शन मनोरंजक फिल्म है और इसमें अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। सनी के साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसांद्रा, सैयामी खेर और स्वरूपा घोष जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। फैन्स को उम्मीद है कि 'गदर-2' के बाद सनी देओल की फिल्म 'जाट' भी सुपरहिट होगी। सनी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो फिल्म 'जाट' के बाद सनी फिल्म 'बॉर्डर-2' और 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे।
Dakhal News
बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय और सुपरहिट फिल्मों के जरिए इमरान हाशमी ने एक सुनहरा दौर रचा था, लेकिन हर चमकते सितारे की तरह उन्हें भी जिंदगी के कुछ बेहद मुश्किल दौरों से गुजरना पड़ा। जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था और वे अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे थे, तभी एक दिल दहला देने वाली खबर ने उनकी दुनिया ही बदल दी, उनके महज 3 साल के बेटे को कैंसर होने का पता चला। यह सुनकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। वर्षों तक इस दर्द को अपने दिल में छुपाए रखने के बाद अब पहली बार इमरान ने उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है।इमरान हाशमी हाल ही में एक पॉडकास्ट नज़र आये। इस पॉडकास्ट में कठिन समय के बारे में बात करते हुए, उन्होंने बेटे अयान की बीमारी पर बात की। इमरान ने कहा, जब 2014 में मेरा बेटा बीमार पड़ा, तो वह मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल समय था। मैं उस मुश्किल समय को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। हमने 5 साल तक इस मुश्किल समय का सामना किया, लेकिन इस दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। जनवरी 2014 में मेरा बेटा बीमार पड़ गया। और हमारा परिवार बहुत सदमे में था। उस पल, मेरी ज़िंदगी बदल गई। 13 जनवरी को हम अपने बेटे के साथ ताज होटल में पिज़्ज़ा खा रहे थे। वह मेरी पत्नी, उसकी मां के साथ पेशाब करने गया था। उसने देखा कि उसके पेशाब से खून निकल रहा है। यह कैंसर का पहला संकेत था। फिर, अगले 3 घंटों के भीतर, हम एक डॉक्टर के क्लिनिक में थे और डॉक्टर हमें बता रहे थे कि आपके बेटे को कैंसर है। आपको उसे कल ऑपरेशन के लिए लाना होगा। उसके बाद उसे कीमोथेरेपी से गुजरना होगा। उन 12 घंटों में मेरी पूरी ज़िंदगी बदल गई। हमने उसके कोई लक्षण भी नहीं देखे थे। उस समय वह केवल 3 साल और 11 महीने का था। यह कैंसर 4 साल से कम उम्र के बच्चों में होता है।"इमरान ने आगे कहा, "जब हमें इस बारे में पता चला तो हम अपने बेटे के सामने रो भी नहीं पाए, क्योंकि हमें उसके मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना था। सिर्फ़ एक दिन ऐसा था जब हमारे परिवार में सभी लोग रोए थे। उसके बाद सभी को उम्मीद थी कि सब ठीक हो जाएगा। इसमें पहले 6 महीने कीमोथैरेपी और फिर कैंसर को दोबारा होने से रोकने के लिए 5 साल का इलाज शामिल था। हमें हर 3 महीने में टेस्ट करवाना पड़ता था। मैंने इस पर एक किताब भी लिखी है। मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है? मैं सोचता था। मुझे बहुत गुस्सा आता था। एक अभिभावक के तौर पर हम पीछे नहीं रहना चाहते थे। इसलिए मैंने कैंसर के बारे में सब कुछ पढ़ा। जब मैं डॉक्टर से मिलता तो वे भी मुझसे पूछते कि तुम्हें इतना सब कैसे पता है। मैंने उस कैंसर और उसके इलाज के बारे में सब कुछ जान लिया था।"
Dakhal News
काफी समय से चर्चा में बनी हुई अजय देवगन की आगामी फिल्म 'रेड-2' एक बार फिर सुर्खियों में है। इस फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जिन्होंने पहले भी 'रेड' जैसी हिट फिल्म दी थी। खास बात यह है कि इस बार अजय देवगन की जोड़ी पहली बार वाणी कपूर के साथ बनी है, जो दर्शकों के लिए एक नई फ्रेश केमिस्ट्री लेकर आ रही है। वहीं, रितेश देशमुख भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही काफी सराहना बटोर चुका है और अब हाल ही में इसका पहला गाना 'नशा' रिलीज़ किया गया है। इस गाने में तमन्ना भाटिया अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सबका दिल जीत रही हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज़ और एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस गाने को और भी खास बना देता है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस हाई-एनर्जी ट्रैक को जैस्मिन सैंडलास, सचेत टंडन, दिव्या कुमार और सुमोंथो मुखर्जी ने मिलकर अपनी आवाज़ दी है, जबकि इसके दमदार बोल जाने-माने गीतकार जानी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक और तमन्ना भाटिया का शानदार डांस परफॉर्मेंस इसे और भी खास बना रहा है। फिल्म 'रेड 2' इस साल 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है, जिसमें आयकर विभाग द्वारा 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर की गई सच्ची छापेमारी की कहानी दिखाई गई थी। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगभग 153 करोड़ की कमाई की थी और यह फिलहाल नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन, वाणी कपूर, रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया स्टारर 'रेड 2' दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
Dakhal News
सनी देओल की आने वाली एक्शन फिल्म 'जाट' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। इस फिल्म में दर्शक सनी देओल से दमदार एक्शन की पूरी उम्मीद लगाए बैठे हैं। खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले रणदीप हुड्डा अपनी गहन और खतरनाक अदाकारी से सनी देओल को भी टक्कर देते दिखेंगे। 'जाट' के जरिए पहली बार रणदीप और सनी एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इन दिनों दोनों सितारे फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक कार्यक्रम में सनी देओल और सह-कलाकार विनीत कुमार सिंह के साथ फिल्म का प्रचार करते हुए रणदीप ने कहा, "मैं सनी देओल का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं उनके पोस्टर अपनी अलमारी में रखता था। इतने सालों तक उन्हें स्क्रीन पर देखने के बाद मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। वह बिल्कुल भी वैसे नहीं हैं, जैसे स्क्रीन पर दिखते हैं। मैं आपको उनके बारे में एक रहस्य बताता हूं। वह बहुत दयालु और मृदुभाषी हैं, लेकिन जब वह कैमरे के सामने आते हैं, तो उनके शरीर में एक देवी आ जाती।" गोपीचंद मालीने निर्देशित फिल्म 'जाट' का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री और मैथ्री मूवी मेकर्स ने किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म में रणदीप का पहले कभी न देखा गया उग्र अवतार देखने को मिल रहा है। जब 'पुष्पा 2' रिलीज हुई तो उसके साथ 'जाट' का टीजर भी 12,500 स्क्रीन्स पर दिखाया गया। इस एक्शन से भरपूर टीजर को देखने के बाद हर कोई सिनेमाघर में जाट देखने के लिए उत्सुक है।
Dakhal News
साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी इन दिनों अपने हिंदी डेब्यू को लेकर खूब चर्चा में हैं। वह निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि रणबीर कपूर इस पौराणिक गाथा में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं। कुछ महीने पहले सेट से रणबीर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों का पौराणिक अवतार देखने को मिला था। अब एक बार फिर साई पल्लवी की कुछ नई तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें उनका लुक पहले से थोड़ा अलग और अधिक शालीन नजर आ रहा है। अभिनेत्री साई पल्लवी इस वक्त मुंबई में हैं, जहां वह अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में सेट से उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में साई पल्लवी नारंगी रंग की साड़ी में बेहद पवित्र और शालीन अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खूबसूरती से एक सुंदर बन में बांधा है और केवल कुछ साधारण पारंपरिक आभूषण पहन रखे हैं, जो उनके लुक को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें 'रामायण' की शूटिंग के दौरान ली गई हैं। साई पल्लवी का यह दिव्य रूप दर्शकों को खासा पसंद आ रहा है और उन्हें माता सीता के किरदार में देखने के लिए फैंस की उत्सुकता चरम पर है। हाल ही में सनी देओल ने भी 'रामायण' में अपनी भूमिका की पुष्टि की थी। वह फिल्म में हनुमान की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अभी तक शूटिंग शुरू नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। फिल्म 'रामायण' दो भागों में बनाई जाएगी। इसका पहला भाग 2026 में और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। चर्चा है कि टीवी अभिनेता रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे।
Dakhal News
भारतीय सिनेमा के वरिष्ठ फिल्म निर्माता सलीम अख्तर का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की पुष्टि उनकी पत्नी शमा अख्तर ने की है। सलीम अख्तर के परिवार में उनकी पत्नी शमा और बेटा समद अख्तर हैं। सलीम अख्तर का फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कई सितारों को मंच दिया और बॉलीवुड को यादगार फिल्में दीं। उनके निधन से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। सलीम अख्तर ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। 'फूल और अंगारे' और 'कयामत' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माण के पीछे सलीम अख्तर का बड़ा योगदान था। इसके अलावा उन्होंने 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' का निर्माण कर रानी मुखर्जी को इंडस्ट्री में लॉन्च किया। इसके अलावा सलीम ने फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से तमन्ना का हिंदी सिनेमा से दर्शन करवाए थे।। सलीम अख्तर ने फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में बहुमूल्य योगदान दिया। सलीम का निधन 8 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने सलीम को श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के साक्षी और कई गुणवत्तापूर्ण फिल्मों का निर्माण करने वाले सलीम के निधन पर कलाकारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। फिल्म निर्माता सलीम अख्तर को दोपहर 1:30 बजे इरला मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Dakhal News
2024 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री-2' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही। फिल्म 'स्त्री-2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई। अपनी सरल और खूबसूरत कहानी और कलाकारों के दमदार अभिनय के कारण सभी को 'स्त्री-2' बहुत पसंद आई। 'स्त्री-2' के डायरेक्टर अमर कौशिक और श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई में मैडॉक फिल्म्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एकत्रित हुए। उस समय अमर कौशिक ने कान पकड़कर श्रद्धा से माफी मांगी। जब श्रद्धा कपूर और अमर कौशिक हाल ही में मैडॉक फिल्म्स के एक इवेंट में पहुंचे, तो वहां दोनों की केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा। अमर थोड़े मज़ाकिया मूड में थे और श्रद्धा भी पूरे फॉर्म में थीं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "वह इस समय बहुत मजाक कर रहा है और पपराज़ी भी हंस पड़े। इसी दौरान श्रद्धा की चुटकी और ट्रोलिंग के दबाव के बीच अमर कौशिक ने कान पकड़कर माफी मांगी, जो एक फनी मोमेंट बन गया। श्रद्धा ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और उन्हें हल्के अंदाज़ में थोड़ा स्पिन दे दिया। ये पूरा वाकया कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया, जिससे साबित हुआ कि श्रद्धा और अमर की दोस्ती काफी मजबूत है और वे प्रोफेशनल तनाव को भी ह्यूमर से संभाल लेते हैं। कुछ दिन पहले अमर ने एक साक्षात्कार दिया था। इसमें अमर ने बताया कि श्रद्धा को फिल्म 'स्त्री' के लिए कैसे चुना गया। अमर ने कहा था, "श्रद्धा और मैं एक बार विमान में यात्रा कर रहे थे। श्रद्धा जिस तरह से मुस्कुराती है, तो बिल्कुल स्त्री जैसी लगती है, जैसे कोई चुड़ैल।" इस बयान के लिए श्रद्धा के फैन्स ने अमर को बुरी तरह ट्रोल किया था। श्रद्धा ने अमर के इस बयान को गलत बताया। परिणामस्वरूप अमर ने कार्यक्रम में सबके सामने श्रद्धा से माफी मांगी।
Dakhal News
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक पुराने कानूनी मामले को लेकर फिर चर्चा में हैं। मुंबई की एक अदालत ने उनके खिलाफ दोबारा जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला अभिनेता सैफ अली खान से जुड़ा हुआ है। यह घटना साल 2012 की है, जब सैफ पर एक (एनआरआई) बिजनेसमैन के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। घटना के समय मलाइका सैफ के करीबी दोस्तों में से एक के तौर पर उनके साथ मौजूद थीं। हालांकि, कोर्ट की ओर से गवाह के तौर पर समन भेजे जाने के बावजूद मलाइका अब तक अदालत में पेश नहीं हुईं। लगातार अनुपस्थित रहने के चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ यह जमानती वारंट जारी किया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मलाइका अदालत में कब पेश होती हैं और यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है। अभिनेता सैफ अली खान 22 फरवरी, 2012 को अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ अन्य दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे। डिनर के दौरान वहां मौजूद बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने सैफ और उनके दोस्तों की तेज आवाज और शोर-शराबे पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर सैफ और इकबाल के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। आरोप है कि सैफ ने न सिर्फ इकबाल को धमकी दी, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की थी। इसी मामले में मलाइका एक अहम गवाह हैं, जो उस वक्त मौके पर मौजूद थीं। इकबाल मीर शर्मा ने यह भी आरोप लगाया था कि झगड़े के दौरान सैफ अली खान और उनके दोस्तों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा था। दूसरी ओर, सैफ ने अपनी सफाई में कहा था कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब इकबाल ने उनके साथ मौजूद महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं, जिसके बाद माहौल बिगड़ा और झगड़ा हुआ। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 अप्रैल, 2025 को निर्धारित की गई है। इस सुनवाई में मलाइका अरोड़ा को गवाह के तौर पर पेश होना है और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। अदालत पहले भी उन्हें समन भेज चुकी है, लेकिन हाजिर न होने पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। अब देखना होगा कि आगामी सुनवाई में वह अदालत के सामने पेश होती हैं या नहीं।
Dakhal News
गहराइयां' में दीपिका पादुकोण के पति की भूमिका निभा चुके अभिनेता धैर्य करवा ने हाल ही में बेहद सादगी भरे और निजी समारोह में शादी रचा ली है। उन्होंने अपनी मंगेतर के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी को लेकर उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी, लेकिन अब उनकी शादी की एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में धैर्य मंडप में अपनी दुल्हन के साथ पारंपरिक लुक में बैठे नजर आ रहे हैं, और दोनों की जोड़ी पर फैन्स प्यार लुटा रहे हैं। शादी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तस्वीरें खुद काफी कुछ बयां कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धैर्य करवा और उनकी मंगेतर की यह खूबसूरत शादी जयपुर में संपन्न हुई। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। वायरल हो रही तस्वीर में धैर्य सफेद और गुलाबी रंग की शेरवानी में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं, वहीं उनकी दुल्हन ने पारंपरिक लाल लहंगा पहन रखा है और दोनों की जोड़ी वाकई बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो धैर्य ने 'गहराइयां' में दीपिका पादुकोण के पति के रूप में सराहना पाई थी। इसके अलावा उन्होंने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', '83' और हालिया फिल्म 'अपूर्वा' में भी दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी शादी की खबर ने उनके फैंस को चौंका जरूर दिया, लेकिन साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों बधाइयों का तांता भी लग गया है।
Dakhal News
शाहरुख खान ने साल 2023 में जबरदस्त वापसी की थी। उनकी तीनों फिल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन किया और उन्हें एक बार फिर बॉलीवुड का 'किंग' साबित किया। हालांकि 2024 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिससे फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है शाहरुख जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने 'वॉर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्मों से खुद को साबित किया है। और अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। दीपिका पादुकोण की 'किंग' में एंट्री हो चुकी है। एक बार फिर शाहरुख और दीपिका की हिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर देखने को मिलेगी, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। फिल्म को लेकर धीरे-धीरे कई दिलचस्प खुलासे हो रहे हैं, और ऐसा माना जा रहा है कि 'किंग' शाहरुख खान के करियर की एक और मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'किंग' 'किंग' की स्टारकास्ट में अब दीपिका पादुकोण का नाम भी जुड़ चुका है और उनके किरदार को लेकर बेहद दिलचस्प खुलासा हुआ है। दीपिका इस फिल्म में सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी। साथ ही, वह शाहरुख खान की पूर्व प्रेमिका की भूमिका में भी नजर आएंगी। हालांकि, दीपिका का रोल मुख्य किरदार नहीं है, लेकिन यह फिल्म की कहानी में बहुत अहम और प्रभावशाली भूमिका निभाएगा। शाहरुख और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद दोनों इस खास किरदार के लिए दीपिका को ही चाहते थे और उन्होंने इस प्रस्ताव को खुशी-खुशी स्वीकार भी कर लिया। फिल्म में शाहरुख, सुहाना और दीपिका के बीच एक गहराई से भरा इमोशनल ट्रायंगल देखने को मिल सकता है, जो कहानी में और भी गहराई और भावनात्मक जुड़ाव लाएगा। दीपिका की जोड़ी हमेशा से दर्शकों की फेवरेट रही है। 'किंग' शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के लिए एक और यादगार फिल्म बनने जा रही है। इससे पहले ये दोनों सुपरस्टार्स 'ओम शांति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं और हर बार उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। इस बार फिल्म में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। अभिषेक बच्चन मुख्य खलनायक के किरदार में नजर आएंगे। अभिषेक का यह नेगेटिव रोल फिल्म में एक नया ट्विस्ट और थ्रिल लेकर आएगा और दर्शकों को उनका ऐसा अंदाज़ पहली बार देखने को मिलेगा। फिल्म 'किंग' को लेकर सबसे बड़ी चर्चा ये है कि इसे ईद 2026 के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जा सकता है। ऐसे में किंग खान की ईदी के तौर पर यह फिल्म उनके फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा साबित हो सकती है। शानदार स्टारकास्ट, दमदार निर्देशन और एक्शन-इमोशन से भरपूर कहानी के साथ 'किंग' निश्चित रूप से 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने जा रही है।
Dakhal News
जया बच्चन इन दिनों फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन वे चर्चा में बनी रहती हैं, जिसकी वजह अक्सर उनका गुस्सैल मिज़ाज होता है। जया बच्चन का नया वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह अपने एक फैन से काफी नाराज नजर आ रही थीं। इस वीडियो में एक महिला जया बच्चन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए उनकी पीठ पर हाथ रखती नजर आ रही है। इसके बाद अभिनेत्री महिला की ओर देखती है और उसका हाथ झटक देती है। इसके बाद महिला का पति उनकी फोटो लेने की कोशिश करता है। यह देखकर जया बच्चन और भी क्रोधित हो जाती हैं। वे महिला और उसके पति से सबके सामने पूछताछ करते हैं। वे दोनों अभिनेत्री से "सॉरी, सॉरी" कहते नजर आ रहे हैं, लेकिन जया बच्चन का गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। जया बच्चन ने न सिर्फ फैन को डांटा, बल्कि उसे तमीज और शालीनता का पाठ भी पढ़ा डाला। इसके बाद जया वहां से चली जाती है। जया बच्चन का यह वीडियो देखने के बाद नेटिजंस ने एक्ट्रेस के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। नेटिज़ेंस ने जया बच्चन के कार्यों की आलोचना करते हुए टिप्पणी की है, "जया बच्चन को कितना घमंड है", "जया बच्चन का स्वभाव असभ्य है", "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि जयाजी ने वास्तव में उस महिला को धक्का दिया। जया बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 2023 में आई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम किया था। फिलहाल वह लोकसभा में विभिन्न मुद्दों पर बहस करती नजर आती हैं।
Dakhal News
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने 7 साल पहले स्तन कैंसर पर विजय प्राप्त की थी, लेकिन अब दुर्भाग्यवश उन्हें पुनः स्तन कैंसर हो गया है। ताहिरा ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी पोस्ट करके दी है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि इस बार भी वह इस चुनौती का साहस के साथ सामना करेंगी। ताहिरा को पहली बार 2018 में स्तन कैंसर का पता चला था। उन्होंने इस पर काबू पाया और इस बारे में जागरुकता भी बढ़ाई। ताहिरा कश्यप ने अपने दिल को छू लेने वाले कैप्शन में फिर एक बार जिंदगी को देखने का अपना खास नजरिया शेयर किया। उन्होंने लिखा, "सात साल की खुजली हो या नियमित जांच की ताकत, यह एक नजरिया है। मैंने दूसरे विकल्प को चुना और मैं हर किसी को यही सलाह देना चाहती हूं कि समय-समय पर मैमोग्राम जरूर करवाएं। मेरे लिए यह दूसरी बार है... और हां, यह अब भी मेरे साथ है।" ताहिरा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "जब जिंदगी आपको नींबू दे, तो नींबू पानी बनाइए। जब जिंदगी इतनी उदार हो और वही चीज दोबारा आपके सामने फेंके, तो शांति से अपना पसंदीदा काला खट्टा बनाइए। इसे अच्छे इरादों के साथ पिएं। क्योंकि एक तो यह स्वादिष्ट होगा और दूसरा, आप जानते हैं कि आप एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रहे हैं। नियमित जांच करवाएं। मुझे फिर से ब्रेस्ट कैंसर कहने में कोई शर्म नहीं है... चलो।" आयुष्मान ने ताहिरा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मेरा हीरो।" अन्य लोगों ने भी उसे प्रोत्साहित करने के लिए टिप्पणी की है। इस तरह की टिप्पणियाँ, "आप इस बार भी निश्चित रूप से इससे उबर जायेंगे।" आयुष्मान और ताहिरा ने 2008 में शादी की थी। इससे पहले वे कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे थे। उनका एक 13 वर्षीय बेटा विराजवीर और एक 11 वर्षीय बेटी वरुष्का है।
Dakhal News
नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी राहत वाली खबर है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सोमवार को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं।माना जा रहा है कि बुमराह बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बीसीसीआई के मेडिकल स्टाफ से मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर रविवार को बुमराह की वापसी की खबर शेयर की है। टीम ने बुमराह की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जंगल का राजा अपने किंगडम में वापस आ गया है।' ईएसपीएन क्रिकइन्फो के मुताबिक बुमराह महेला जयवर्धने के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस के सहयोगी स्टाफ के साथ समन्वय कर अपनी वापसी का कार्यक्रम तय करेंगे। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ के निचले हिस्से में परेशानी हुई थी। उसके बाद बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए थे। जनवरी से वह सीओई में ही रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे। बुमराह के आने से मुंबई को मिलेगी मजबूती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबला सोमवार शाम को खेला जाएगा। मुंबई की टीम चार में से एक जीत और तीन मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में इस समय 8वें पायदान पर है। बुमराह के आने से मुंबई इंडियंस को मजबूती मिलेगी। हालांकि आरसीबी के खिलाफ कल होने वाले मैच में बुमराह खेलेंगे या नहीं, इस बारे में अभी भी कोई निश्चित नहीं है लेकिन इतना जरूर है उनकी वापसी से मुम्बई के फैंस जरूर उत्साहित होंगे। 2013 में आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से बुमराह मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 133 मैचों में 165 विकेट लिए हैं।
Dakhal News
पंजाबी गायक और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ हर किसी के पसंदीदा कलाकार हैं। दिलजीत फिलहाल अपने संगीत समारोहों के लिए दुनिया भर का दौरा कर रहे हैं। दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में दिलजीत हॉलीवुड सुपरस्टार विल स्मिथ के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत-विल का डांस हुआ वायरल दिलजीत और विल स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विल स्मिथ दिलजीत के डांस स्टेप्स कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के नीचे दिलजीत ने कैप्शन लिखा, "पंजाबी आ गया ओए। दिग्गज कलाकार विल स्मिथ के साथ डांस किया। किंग विल स्मिथ को भांगड़ा करते और पंजाबी ढोल की थाप पर कदम रखते देखना प्रेरणादायक है", इन शब्दों में दिलजीत ने विल स्मिथ के डांस की तारीफ की। इन दोनों का ये डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दिलजीत का वर्कफ्रंट दिलजीत दोसांझ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' में नजर आए थे। 2024 में रिलीज हुई इस पंजाबी कॉमेडी फिल्म में दिलजीत के साथ नीरू बाजवा नजर आईं थीं। इसके अलावा 2024 में रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला में दिलजीत ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म काफी लोकप्रिय हुई थी। इसके अलावा दिलजीत की एक्टिंग को भी खूब सराहा गया और उन पर अवॉर्ड्स की बरसात हुई। दिलजीत के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर हर कोई उत्सुक है।
Dakhal News
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, इस साल बॉक्स ऑफिस पर सलमान का जादू फीका पड़ता दिख रहा है। रिलीज के 7 दिन बाद भी 'सिकंदर' अभी तक 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। इसके अलावा फिल्म का मूल बजट का आधा भी नहीं वसूल हो पाया है। इससे पता चलता है कि 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। सलमान खान डेढ़ साल बाद 'सिकंदर' के साथ बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रहे थे। इसलिए सभी को उम्मीद थी कि यह फिल्म पहले दिन ही शानदार ओपनिंग करेगी। हालांकि, फिल्म ने पहले दिन केवल 26 करोड़ रुपये कमाए। देश भर में 'सिकंदर' को मिली दर्शकों की संख्या को देखते हुए यह राजस्व बहुत कम है। ऐसा देखा जा रहा है कि 'सिकंदर' की कमाई दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। ईद जैसे बड़े त्योहार के बावजूद फिल्म ने सिर्फ 29 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर 19.5 करोड़ रुपये पर आ गई। चौथे दिन यह आंकड़ा 9.75 करोड़, पांचवें दिन 6 करोड़ और सातवें दिन गिरकर सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये रह गया। स्पष्ट है कि शुरुआती जोश के बाद फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती गई है, जो मेकर्स के लिए चिंता का विषय बन गई है। 7वें दिन फिल्म ने महज 3.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई 97.50 करोड़ रुपये तक पहुंची है। मुकाबले में देखा जाए तो सलमान की पिछली फिल्म 'टाइगर 3' ने सातवें दिन ही 219.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। 'सिकंदर' अभी तक 100 करोड़ के पास भी नहीं पहुंच सकी, जो सलमान जैसे सुपरस्टार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। सलमान खान की सिकंदर में सलमान खान, रश्मिका, दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर, सत्यराज, शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, किशोर और संजय कपूर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है।
Dakhal News
नुसरत भरूचा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले भाग 'छोरी' में नुसरत की जबरदस्त अदाकारी को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। अब जब फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है, तो दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि को और भी बढ़ा दिया है। 'छोरी-2' में नुसरत एक बार फिर साक्षी के किरदार में नजर आएंगी और इस बार डर और भी ज्यादा होगा। ट्रेलर देखकर साफ है कि नुसरत भरूचा एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी लेकर आ रही हैं। 'छोरी-2' का ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर साक्षी की भूतिया दुनिया में लेकर जाता है, लेकिन इस बार कहानी और भी ज्यादा डरावनी, रहस्यमयी और घातक लग रही है। इस फिल्म की खासियत है इसकी अनजान गुफाओं और भूतिया रीति-रिवाजों पर आधारित कहानी, जो एक खौफनाक माहौल बनाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि साक्षी (नुसरत भरूचा) अपनी बेटी इशानी की जान बचाने के लिए शैतानी तिलिस्मी ताकतों से टकरा रही है। सोहा अली खान का रहस्यमयी 'दासी माँ' का किरदार कहानी को और भी पेचीदा बना देता है। इस बार फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि एक माँ की भावनात्मक और ज़िंदा रहने की जद्दोजहद को भी दिखाती है। यह ट्रेलर गहरे भय, अप्रत्याशित मोड़ों और बुराई के खिलाफ़ एक माँ की हार न मानने वाली लड़ाई का वादा करता है। 'छोरी-2' के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, "सच में रोंगटे खड़े हो गए।" तो वहीं, दूसरे ने लिखा, "ओह माय गॉड, कभी नहीं सोचा था कि सोहा का इतना दमदार अवतार देखने को मिलेगा।" कुछ लोगों ने फिल्म की तुलना 'तुम्बाड़' से करते हुए लिखा, "ये तुम्बाड़ के स्तर की फिल्म लग रही है, अब उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।" एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, "भाई, ट्रेलर तो जबरदस्त है!" हालांकि, कुछ दर्शक इस बात से निराश नजर आए कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही। एक फैन ने लिखा, "ये थिएटर में आती तो आग लगा देती।" ऐसे में यह साफ है कि 'छोरी-2' का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फिल्म के लिए उनकी एक्साइटमेंट अब और भी बढ़ गई है। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी 'छोरी-2' में गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक डरावनी सच्चाई को सामने लाएगी। ऐसे भयानक इतिहास को, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मार दिया जाता था। 'छोरी-2' इस कड़वी हकीकत को भूतिया माहौल में पिरोकर दर्शकों के सामने लाने वाली है।
Dakhal News
धनुष की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इडली कढ़ाई' को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। पहले यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म एक अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म धनुष की निर्देशक के रूप में तीसरी पेशकश है। इससे पहले उन्होंने 'पा पांडी' (2017) और 'रायन' (2024) जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्देशन किया था। 'इडली कढ़ाई' में धनुष न केवल निर्देशन कर रहे हैं, बल्कि मुख्य भूमिका में भी नजर आएंगे। धनुष की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इडली कढ़ाई' को लेकर फैंस को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। अब यह फिल्म एक अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें धनुष पूरे जोश और मस्ती के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, जो फिल्म के रंग-बिरंगे और जोशीले मिजाज़ की झलक देता है। 'इडली कढ़ाई' एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित इमोशनल ड्रामा है, जिसमें दर्शकों को एक बार फिर देखने को मिलेगा धनुष और नित्या मेनन की दिलचस्प केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इस खास प्रोजेक्ट की कहानी खुद धनुष ने लिखी है और इसके निर्माण में भी उन्होंने आकाश भास्करन के साथ भागीदारी की है। फिल्म की रिलीज भले आगे कर दी गई हो, लेकिन ट्रेंडिंग पोस्टर और दिलचस्प टाइटल ने उत्साह को और बढ़ा दिया है।
Dakhal News
इस समय सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' काफी चर्चा में है और चर्चा की वजह है दर्शकों की प्रतिक्रिया। फिल्म 'सिकंदर' की रिलीज से पहले कई तर्क दिए गए। सलमान खान की यह फिल्म रिलीज के चार दिन के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, जिससे यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी। लेकिन, 'सिकंदर' की रिलीज के कुछ समय बाद ही इसकी तस्वीर साफ नजर आने लगी है। फिल्म 'सिकंदर' को दर्शकों से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। ऐसा लगता है कि 'सिकंदर' हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' की तरह बड़ी कमाई करने में असफल रही है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिकंदर' ईद के अवसर पर 30 मार्च को रिलीज हुई। 200 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म पहले दिन भी बॉक्स ऑफिस पर उतनी कमाई नहीं कर सकी जितनी वह चाहती थी। 'सिकंदर' की कमाई में हर गुजरते दिन के साथ गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चौथे दिन इसका कारोबार गिरकर 9.75 करोड़ रुपये, और पांचवें दिन 6 करोड़ रुपये तक सिमट गया। अब फिल्म के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सिकंदर' ने छठे दिन लगभग 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 'सिकंदर' की छह दिनों की कुल कमाई अब 94 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म ने रिलीज़ के छह दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन अब तक भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। ऐसे में फिल्म के लिए 100 करोड़ क्लब में शामिल होना भी एक चुनौती बनता जा रहा है। उधर, 200 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर निर्माता भी चिंतित हैं कि आखिर यह फिल्म अपना खर्च कैसे निकालेगी और मुनाफा कैसे कमाएगी। फिल्म 'सिकंदर' में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिकाओं में हैं। साथ ही फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं।
Dakhal News
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। इस फिल्म का मूल बजट अभी तक वसूल नहीं हो पाया है। चूंकि भाईजान डेढ़ साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं, इसलिए दर्शकों को 'सिकंदर' से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी, निर्देशन और संपादन जैसी कई चीजों ने सलमान के प्रशंसकों और दर्शकों को परेशान कर दिया है। परिणामस्वरूप, दर्शकों ने इस फिलम से मुंह मोड़ लिया है। डेढ़ साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का जादू बॉक्स ऑफिस पर चलता नहीं दिख रहा है। फिल्म पांचवें दिन 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई। तस्वीर यह उभर कर आई है कि दर्शकों ने 'सिकंदर' से मुंह मोड़ लिया है। सैकनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सिकंदर ने पांचवें दिन सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक फिल्म ने 90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन ए.आर. मुरुगोदास ने किया है। 200 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म में सलमान, रश्मिका, सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन जैसे स्टार कास्ट हैं।
Dakhal News
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्म निर्देशक और अभिनेता मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में मुंबई के धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने उपकार और क्रांति समेत कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने निर्देशन भी किया। इसी कारण उन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था। उनकी फिल्मों के गाने आज भी लोगों को याद हैं। मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती.... गीत के बिना 15 अगस्त और 26 जनवरी के दो राष्ट्रीय त्योहार नहीं मनाए जाते। मनोज कुमार के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में आ गई है। मनोज कुमार ने पिछले कई सालों से फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने 'सहारा', 'हनीमून', 'ईस्ट एंड वेस्ट', 'लिसन टू माई वॉइस', 'नसीब', 'नीलकमल', 'पत्थर के सनम' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। मनोज कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार, पद्म श्री पुरस्कार और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री हिल गई है। उनकी कई फिल्मों में देशभक्ति के महत्व पर जोर दिया गया। इसीलिए लोग उन्हें भारत कुमार कहने लगे। उन्हें यह नाम बहुत पसंद आया और उन्होंने जीवन भर इसे अपनाया। फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में भी उनका रोल काफी पॉपुलर रहा था। साथ ही उन पर फिल्माए गए कई गाने आज भी लोगों को याद हैं। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ फिल्म क्रांति में काम किया। फिल्म में हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, परवीन बाबी, सारिका और प्रेम चोपड़ा सहित मजबूत स्टार कास्ट थी। यह फिल्म अपने गानों के कारण भी सुपरहिट रही। इस फिल्म का निर्देशन मनोज कुमार ने किया था। इसलिए उन्होंने इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी अभिनेता मनोज कुमार के निधन की खबर दुखद है। अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार हिंदी सिनेमा में एक आदर्श थे। वह अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उनके दिल में भी देशभक्ति थी। हम सदैव उनसे प्रेरित होते रहेंगे। मनोज कुमार के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। यह सामग्री प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पोस्ट की गई है। लगभग चार दशकों का लम्बा करियर मनोज कुमार ने 1957 में फिल्म फैशन से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। वहां से उन्होंने अगले 38 वर्षों तक यानि लगभग चार दशकों तक काम किया। उनकी आखिरी फिल्म मैदान ऐ जंग थी जो 1995 में आई थी। उसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम नहीं किया। उन्होंने शोर, क्रांति, क्लर्क, रोटी कपड़ा और मकान, जय हिंद, उपकार फिल्मों में निर्देशक और संपादक की भूमिका भी निभाई। फिल्म शोर का गाना "इक प्यार का नगमा है" आज भी दर्शकों को याद है। अपने अभिनय और फिल्मों के जरिए देश में देशभक्ति की अलख जगाने वाले इस कलाकार का अब निधन हो गया है
Dakhal News
सनी देओल पिछली बार 'गदर-2' में नजर आए थे, जिसने उनके करियर को एक नई ऊंचाई दी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए और उनकी शानदार वापसी कराई। इन दिनों सनी अपनी अगली फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति पर खुलकर बात की। सनी देओल ने बॉलीवुड की मौजूदा स्थिति पर बेबाकी से अपनी राय रखते हुए कहा, "बॉलीवुड इस समय काफी खराब दौर से गुजर रहा है। अब यहां वैसी फिल्में नहीं बन रहीं, जैसी पहले बना करती थीं, क्योंकि सेट पर हर कोई बस ज्ञान बांटने में लगा रहता है। इंडस्ट्री में अब पहले जैसा जुनून नहीं रहा। यहां हर किसी को लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं और हर किसी को सीखाने में लगे रहते हैं। बॉलीवुड में जोश और असली क्रिएटिविटी धीरे-धीरे कम होती जा रही है।" सनी देओल ने साउथ सिनेमा की सफलता पर बात करते हुए कहा, "साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने हमारी फिल्मों से सीखा है, लेकिन अब वे हमसे बहुत आगे निकल चुके हैं। यही वजह है कि अब हम उनकी फिल्मों के रीमेक बना रहे हैं। एक अच्छी कहानी ही असली हीरो होती है और निर्देशक बॉस होता है। हमें इन्हीं के हिसाब से काम करना चाहिए। लेकिन अफसोस, बॉलीवुड में अब हर किसी को लगता है कि वो सब जानता है। अब सेट पर जिसके सामने मॉनिटर होता है, वो ज्ञान देने लगता है। यही सबसे बड़ी गलती होती है, जो हमारी फिल्मों को कमजोर बना रही है।" 'गदर-02' की सफलता का राज़ सनी देओल ने 'गदर-2' की जबरदस्त सफलता पर अपनी राय रखते हुए कहा, "यह फिल्म इसलिए चली, क्योंकि हमने इसमें बेफालतू का आधुनिकरण का तड़का नहीं लगाया। हमने वही किरदार, वही जमाना, वही कहानी उसी आत्मविश्वास के साथ निभाई। हमने इसे जबरदस्ती आज के हिसाब से बदलने की कोशिश नहीं की, वरना हमारा दांव भी उल्टा पड़ सकता था।" 'जाट' की रिलीज डेट और कहानी सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म 'जाट' का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था। हमेशा की तरह सनी इस फिल्म में भी दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन के रूप में दिखाई देंगे। उनका किरदार राणातुंगा एक खूंखार और खतरनाक विलेन है, जिसका पूरे गांव में खौफ फैला हुआ है। ट्रेलर में रणदीप ने अपने खतरनाक लुक और एक्टिंग से दर्शकों को काफी प्रभावित किया। 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सनी देओल जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता आमिर खान हैं।
Dakhal News
नुसरत भरूचा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले भाग 'छोरी' में नुसरत की जबरदस्त अदाकारी को न सिर्फ दर्शकों ने बल्कि समीक्षकों ने भी खूब सराहा था। अब जब फिल्म का दूसरा भाग आने वाला है, तो दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की रुचि को और भी बढ़ा दिया है। 'छोरी-2' में नुसरत एक बार फिर साक्षी के किरदार में नजर आएंगी और इस बार डर और भी ज्यादा होगा। ट्रेलर देखकर साफ है कि नुसरत भरूचा एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी लेकर आ रही हैं। 'छोरी-2' का ट्रेलर दर्शकों को एक बार फिर साक्षी की भूतिया दुनिया में लेकर जाता है, लेकिन इस बार कहानी और भी ज्यादा डरावनी, रहस्यमयी और घातक लग रही है। इस फिल्म की खासियत है इसकी अनजान गुफाओं और भूतिया रीति-रिवाजों पर आधारित कहानी, जो एक खौफनाक माहौल बनाती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि साक्षी (नुसरत भरूचा) अपनी बेटी इशानी की जान बचाने के लिए शैतानी तिलिस्मी ताकतों से टकरा रही है। सोहा अली खान का रहस्यमयी 'दासी माँ' का किरदार कहानी को और भी पेचीदा बना देता है। इस बार फिल्म सिर्फ डराने के लिए नहीं, बल्कि एक माँ की भावनात्मक और ज़िंदा रहने की जद्दोजहद को भी दिखाती है। यह ट्रेलर गहरे भय, अप्रत्याशित मोड़ों और बुराई के खिलाफ़ एक माँ की हार न मानने वाली लड़ाई का वादा करता है। 'छोरी-2' के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया, "सच में रोंगटे खड़े हो गए।" तो वहीं, दूसरे ने लिखा, "ओह माय गॉड, कभी नहीं सोचा था कि सोहा का इतना दमदार अवतार देखने को मिलेगा।" कुछ लोगों ने फिल्म की तुलना 'तुम्बाड़' से करते हुए लिखा, "ये तुम्बाड़ के स्तर की फिल्म लग रही है, अब उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।" एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, "भाई, ट्रेलर तो जबरदस्त है!" हालांकि, कुछ दर्शक इस बात से निराश नजर आए कि फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही। एक फैन ने लिखा, "ये थिएटर में आती तो आग लगा देती।" ऐसे में यह साफ है कि 'छोरी-2' का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और फिल्म के लिए उनकी एक्साइटमेंट अब और भी बढ़ गई है। विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी 'छोरी-2' में गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी एक डरावनी सच्चाई को सामने लाएगी। ऐसे भयानक इतिहास को, जहां बेटियों को जन्म के साथ ही मार दिया जाता था। 'छोरी-2' इस कड़वी हकीकत को भूतिया माहौल में पिरोकर दर्शकों के सामने लाने वाली है।
Dakhal News
सलमान खान के फैंस और फिल्म समीक्षकों को उनकी फिल्म 'सिकंदर' से काफी उम्मीदें थीं। इस फिल्म के साथ भाईजान ने डेढ़ साल बाद बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। इसलिए उम्मीद थी कि 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों की तरह 'सिकंदर' देखने के लिए भी दर्शक बड़ी संख्या में उमड़ेंगे। हालाँकि, 'सिकंदर' पहले दिन से ही निराशाजनक रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 84.25 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने 26 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की थी, जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 29 करोड़ रुपये तक पहुंचा। तीसरे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रिलीज के बाद से अब तक पिछले 4 दिनों में 'सिकंदर' ने 84.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म अभी तक अपने मूल बजट का आधा भी नहीं वसूल पाई है। 'सिकंदर' का मूल बजट 200 करोड़ रुपये है और मौजूदा स्थिति को देखते हुए सलमान की फिल्म को 100 करोड़ क्लब में प्रवेश करने के लिए भी काफी संघर्ष करना पड़ेगा। फिल्म 'सिकंदर' की बात करें तो इसमें सलमान खान और रश्मिका मंदाना के साथ शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और सत्यराज भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है।
Dakhal News
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'केसरी : चैप्टर 2' को लेकर इस समय खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं। फिल्म की खासियत यह है कि इसमें अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहली बार इस तिकड़ी को एक साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। अब निर्माताओं ने 'केसरी : चैप्टर 2' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय, अनन्या और माधवन दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी और जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस से दर्शक प्रभावित होंगे। 'केसरी : चैप्टर 2' का ट्रेलर 3 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर अपने फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "1650 गोलियां, 10 मिनट और 1 आदमी, जो इसके खिलाफ दहाड़ता रहा। भारत को हिला देने वाले भयानक नरसंहार के पीछे की सच्चाई को देखें।" यह फिल्म शंकरन नायर की बायोपिक है, जिसमें जलियांवाला बाग नरसंहार और उसमें जनरल डायर की भूमिका को उजागर करने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक लड़ाई को दिखाया जाएगा। अक्षय कुमार के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Dakhal News
बॉलीवुड में बॉबी देओल का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन अब वह एक बार फिर कई फिल्मों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। इस बीच, बॉबी ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर खुलकर बात की। बॉबी देओल पिछली बार तेलुगू फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आए थे। हालांकि, बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था, जो उनके करियर का एक मील का पत्थर साबित हुई। बॉबी ने अपने माता-पिता के रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए कहा, "मेरे माता-पिता ने जिस तरह से मेरी परवरिश की है, उसी की बदौलत मैं आज जो कुछ भी हूं, बन सका हूं।" उन्होंने अपनी मां प्रकाश कौर के बारे में बात करते हुए कहा, "मेरी मां ने हमेशा मेरे पिता (धर्मेंद्र) का पूरा साथ दिया है।" जब बॉबी से पूछा गया कि धर्मेंद्र और उनके बेटों में से किसने अपनी जिंदगी को सबसे ज्यादा खुलकर जिया है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मेरे ख्याल से मेरे पापा ने। उन्होंने वैसा ही जीवन जिया, जैसा वो हमेशा से चाहते थे।" बॉबी ने कहा, "मुझे लगता है कि गाना 'आई डिड इट माय वे' मेरे पापा पर पूरी तरह से फिट बैठता है। पापा ने अपने जीवन में कई कठिन दौर और संघर्ष देखे, लेकिन उन्होंने हमेशा एक संतोषजनक और आत्मनिर्भर जीवन जिया। पापा कभी इस बात से प्रभावित नहीं हुए कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़े रहकर खुद के प्रति ईमानदार बने रहने का रास्ता चुना। मेरे पिता ने कभी अपने प्रशंसकों से एक स्टार की तरह मुलाकात नहीं की। वह हमेशा उनसे एक इंसान के तौर पर मिले हैं और उनसे गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। पापा ने लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। वह दिल से अपने फैंस के लिए सच्चे हैं और शायद यही वजह है कि देओल परिवार के लिए लोगों का प्यार आज भी उतना ही गहरा है। यह सिर्फ मेरे पापा का योगदान नहीं है, बल्कि मेरी मां, मेरी दादी और मेरी शादी के बाद मेरी पत्नी का भी अहम योगदान रहा है। तान्या हमेशा मेरे साथ रही हैं, हर अच्छे और बुरे वक्त में मेरा साथ दिया है। ठीक वैसे ही, जैसे मेरी मां हमेशा पापा के साथ खड़ी रहीं। मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी पत्नी तान्या हैं। उन्होंने मुझ पर हमेशा विश्वास किया है और मुझसे कहा है कि मैं खास हूं।" धर्मेंद्र की निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही है। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं, जिनसे उन्हें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, हुए। हालांकि, प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना धर्मेंद्र ने 1980 में अपना धर्म बदलकर हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी के बाद उनकी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हुईं। बावजूद इसके धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के रिश्ते में सम्मान और पारिवारिक भावनाएं बनी रहीं। बॉबी देओल इन दिनों अपने दमदार कमबैक और बेहतरीन फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगे, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाली है। इसके अलावा, वह साउथ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांगुआ' में भी नजर आएंगे। साथ ही, वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' में भी उनका अहम किरदार होगा, जिसमें आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। 56 साल की उम्र में भी बॉबी देओल अपनी फिटनेस और अभिनय के दम पर लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है।
Dakhal News
सलमान खान का जादू अब उतरने लगा है ... अब से पहले भी सलमान की कई फ़िल्में औसत कारोबार भी नहीं कर पाईं ... अब तीन दिन में सलमान की सिकंदर ने भी दम तोड़ दिया है ... सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई इसकी कहानी और प्लॉट दर्शकों को इंप्रेस करने में फेल हुए ... यही वजह है कि फिल्म के कई शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। कई थिएटर में अब सिकंदर की जगह मोहनलाल की फिल्म L2: एंपुरान लगाई जा रही है। मुंबई के कांदीवली के आइनॉक्स रघुलीला में सिकंदर के शाम साढ़े 5 बजे वाले शो की जगह अब उमबारो फिल्म लग चुकी है। 1 अप्रैल से सिकंदर के रात साढ़े 9 बजे के शो को भी हटाकर ऑल द बेस्ट पांड्या लग चुकी है। सिनेपॉलिस सीवुड और पीवीआर ओरियन मॉल में साढे़ 9 बजे और साढ़े 5 बजे के शो को मोहनलाल की फिल्म L2: एंपुरान से रिप्लेस किया जा चुका है। साउथ मुंबई के आइनॉक्स नरिमन पॉइंट में रात 8 बजे और मेट्रो आइनॉक्स में रात साढ़े 8 बजे अब सिकंदर की जगह जॉन अब्राहम की फिल्म डिप्लोमैट लग चुकी है। सिकंदर ने 26 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था। फिल्म को रविवार को रिलीज होने का फायदा मिला। इसके अगले दिन ईद के मौके पर फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपए और तीसरे दिन 19.5 करोड़ कमाए।
Dakhal News
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। नवरात्रि के खास मौके पर तमन्ना ने अपने घर में माता की चौकी का आयोजन किया। इस दौरान वह रवीना टंडन की बेटी और अभिनेत्री राशा थडानी के साथ जमकर डांस करती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तमन्ना भाटिया हर त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं, चाहे वह होली, दिवाली हो या नवरात्रि। इस बार चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उन्होंने अपने घर पर जगराते का आयोजन किया, जिसमें उनके करीबी लोग भी शामिल हुए। वीडियो में तमन्ना मां दुर्गा की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। भक्ति भाव में डूबी तमन्ना ने जगराते के दौरान भजन गाए और राशा के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। तमन्ना जल्द ही 'ओडेला 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'ओडेला 2', साल 2021 में आई सुपरनैचुरल थ्रिलर 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है, जो दर्शकों को एक बार फिर रहस्य और रोमांच से भरपूर कहानी दिखाने वाली है।
Dakhal News
काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक को बड़े पर्दे पर लाने की चर्चा जारी है। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आती रही हैं। पहले इस भूमिका के लिए आयुष्मान खुराना से संपर्क किया गया था, और चर्चा थी कि उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर ली है। अब ताजा अपडेट यह है कि सौरव गांगुली की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने के लिए राजकुमार राव का नाम तय हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली की बायोपिक में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने राजकुमार से संपर्क किया था और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है। इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म 'ट्रैप्ड' (2016) के बाद राजकुमार राव और मोटवानी का दूसरा सहयोग होगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इस बायोपिक को लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। आने वाले समय में राजकुमार राव कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक है 'भूल चुक माफ', जिसमें उनकी जोड़ी पहली बार वामिका गब्बी के साथ बनी है। यह फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, राजकुमार 'टोस्टर' फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Dakhal News
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ए.आर. मुरुगादोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग दर्ज कराई और इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई। अब, दूसरे दिन की कमाई को लेकर भी रिपोर्ट सामने आ गई है। सैनिलक की रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने पहले दिन 30 करोड़ का कारोबार किया था। फिर सोमवार 31 मार्च को सिकंदर ने करीब 29 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म ने कुल 59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'सिकंदर' ने सोमवार को ईद के दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। वही पूरे भारत में फिल्म के 8,000 से अधिक शो आयोजित किए गए, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इस वक्त हर जगह सुर्खियों में है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए फैंस की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है, जिससे साफ है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर बेहद क्रेज देखने को मिल रहा है। 200 करोड़ के बजट में बनी इस भव्य फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा, फिल्म की स्टार कास्ट भी दमदार है, जिसमें सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। फिल्म ने पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया है और अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में यह कितना कमाई करती है।
Dakhal News
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘अंदाज अपना-अपना’ हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार और मजेदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। यह फिल्म 4 नवंबर, 1994 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म में आमिर खान और सलमान खान की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली थी। अब आइकॉनिक कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ 31 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘अंदाज अपना-अपना’ 25 अप्रैल को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस दिन इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ‘अंदाज अपना-अपना’ का ट्रेलर 1 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी। आमिर खान और सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म 'अंदाज अपना-अपना' में सिर्फ ये दो सुपरस्टार ही नहीं, बल्कि रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर जैसे दमदार कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.30 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था और आज भी इसे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। अगर आप इस क्लासिक फिल्म को फिर से देखना चाहते हैं, तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। विनय कुमार सिन्हा की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था, जबकि इसकी कहानी दिलीप शुक्ला और संतोषी ने मिलकर लिखी थी।
Dakhal News
मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ईद के खास मौके पर निर्माताओं ने इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 'किस किसको प्यार करूं-2' का रिलीज पहले पोस्टर में कपिल सफेद शेरवानी पहने हुए दूल्हे के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके बराबर में एक लड़की खड़ी है, जिसने घूंघट ओढ़ रखा है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में कपिल के साथ 'बिग बॉस 17' फेम आयशा खान भी नजर आ सकती हैं। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म को प्रोड्यूस करने का काम रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मुस्तान ने किया है। कपिल शर्मा की आगामी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं-2' का पहला पोस्टर रिलीज होते ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर के सामने आने के बाद फैंस को अब फिल्म की रिलीज डेट, टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को एक बार फिर सिनेमाघरों में कपिल शर्मा की शानदार कॉमेडी देखने को मिलेगी, जिससे हंसी और मनोरंजन की गारंटी तय मानी जा रही है।
Dakhal News
सलमान खान हमेशा अपने फैंस को अपनी फिल्म के रूप में ईदी देते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सुपरस्टार ने बांद्रा स्थित अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस को ईद की शुभकामनाएं दीं। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। सोमवार शाम को सलमान की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। फैंस की खुशी उस वक्त दोगुनी हो गई, जब अभिनेता क्लासिक सफेद पठानी में नजर आए और हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। सलमान के साथ बालकनी में उनके भांजा आहिल शर्मा और भांजी आयत शर्मा भी मौजूद थे। एक वीडियो में अभिनेता को आयत से बातचीत करते हुए देखा गया। सलमान खान की बालकनी से ली गई तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सलमान खान ने बुलेटप्रूफ कांच के शीशे के पीछे से लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान हर साल ईद पर अपने फैंस से मिलने की परंपरा निभाते आ रहे हैं और यह सिलसिला इस साल भी जारी रहा।
Dakhal News
अदिति राव हैदरी अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में अपने शानदार अभिनय का परिचय दे चुकी हैं। पिछली बार वह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आई थीं। इस सीरीज में न सिर्फ उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई, बल्कि उनकी 'गजगामिनी चाल' भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उनकी खूबसूरती और अंदाज की तुलना मीना कुमारी से तक की जाने लगी थी। हालांकि, अदिति ने खुद खुलासा किया कि इस चर्चित परफॉर्मेंस का उनके करियर पर कोई खास फायदा नहीं हुआ। फराह खान के ब्लॉग में बातचीत के दौरान अदिति राव हैदरी ने 'हीरामंडी' के बाद अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। फराह ने अदिति से कहा कि उन्होंने बताया था कि संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में काम करने के बाद उन्हें लगा कि वह अपने करियर में एक खास मुकाम पर पहुंच गई हैं। इस पर अदिति ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "कुछ भी नहीं! 'हीरामंडी' तो छोड़िए, सब्जी मंडी में भी नहीं। हीरामंडी के बाद जिस तरह लोगों ने मेरी तारीफ की और मुझे इतना प्यार मिला, लगा था कि अब तो ढेर सारे दिलचस्प प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। मैं खुद हैरत में पड़ गई कि ये हो क्या रहा है? मेरे पास ऑफर क्यों नहीं आ रहे? सचमुच सूखा ही पड़ गया।" इस पर फराह ने भी आश्चर्य जताया और मजाक में कहा, "और फिर तुमने शादी कर ली।" इस पर अदिति हंस पड़ीं और स्वीकार किया कि इसी फ्री टाइम में उन्होंने सिद्धार्थ से शादी कर ली। दरअसल, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने पिछले साल सितंबर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी। अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली की भव्य वेब सीरीज 'हीरामंडी' में बिब्बोजान का किरदार निभाया था। उनकी शानदार अदाकारी और खूबसूरत स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। इसके अलावा, उनके डांस नंबर 'सैयां हट्टो जाओ' ने भी सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई और खूब तारीफें बटोरीं। इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, शर्मीन सहगल, फरदीन खान और संजीदा शेख भी अहम भूमिकाओं में नजर आए, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से फिल्म को आकर्षक बना दिया।
Dakhal News
चल मेरे भाई और साजन जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके सलमान खान और संजय दत्त फिर एक बार साथ फिल्म कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सलमान खान ने इस पर बात की थी। अब संजय दत्त ने भी इस पर कन्फर्मेशन दे दी है। उनका कहना है कि वो छोटे भाई सलमान के साथ काम करने पर बेहद खुश हैं। हालांकि एक्टर की मानें तो अपकमिंग फिल्म में दोनों के बीच टशन देखने मिलेगी। संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म द भूतनी का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था। इस दौरान संजय दत्त से पूछा गया कि क्या वो वाकई सलमान के साथ काम कर रहे हैं। इस पर संजय दत्त ने कहा, जी बिल्कुल कर रहे हैं हम लोग, हम दो भाई मिलकर…आपने साजन देख ली, आपने चल मेरे भाई देख ली। अभी दोनों में टशन देख लीजिए। ये एक एक्शन फिल्म है और मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं कि मैं छोटे भाई के साथ काम करूंगा वो भी 25 साल बाद।
Dakhal News
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर', आखिरकार आज 30 मार्च यानी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हाे गई है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म निर्माताओं काे तगड़ा झटका लगा, जब 'सिकंदर' कई पायरेटेड साइटों पर लीक होने की खबर आई। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 600 से अधिक साइटों पर लीक कर दिया गया है। फिल्म की लीक होने की खबर से मेकर्स और फैंस दोनों चिंतित हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सलमान की स्टार पावर बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाएगी। फिल्म लीक होने पर मशहूर ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, "थिएट्रिकल रिलीज से पहले किसी फिल्म का लीक हो जाना किसी भी निर्माता के लिए एक बुरे सपने जैसा है। दुर्भाग्य से, यही साजिद नाडियाडवाला की 'सिकंदर' के साथ हुआ। फिल्म के निर्माताओं ने शनिवार रात ही अधिकारियों से अनुरोध किया कि इसे छह सौ साइटों से हटाया जाए, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।" फिल्ममेकर्स अब पायरेसी के खिलाफ कड़े कदम उठा रहे हैं और इसे रोकने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही पायरेसी का शिकार होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर सिनेमाघरों में आते ही फिल्मों के लीक होने की खबरें सामने आती रहती हैं। यह अब लगभग हर फिल्म के साथ होता है। हालांकि, सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई, जो निर्माताओं के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ। 600 से अधिक साइटों पर फिल्म के लीक होने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। फिल्ममेकर्स अब इसे हटाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रिलीज से पहले लीक होना निश्चित रूप से चिंता का विषय है। फिल्म 'सिकंदर' का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर ए.आर. मुरुगदास ने किया है, जिन्होंने आमिर खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' बनाई थी। इस बार उन्होंने सलमान खान को एक दमदार अवतार में पेश किया है। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में सलमान ने खुलासा किया था कि 'सिकंदर' से पहले वह रश्मिका मंदाना के बारे में ज्यादा नहीं जानते थे। फिल्म में प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे शानदार कलाकार सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को और भी दिलचस्प बनाएंगे।
Dakhal News
घर के सामने कार रोकना एक पार्षद पति और बेटों को इतना नागवार गुजरा की कार सवार लोगों की जम कर पिटाई कर दी .... घायलों में से एक उज्जैन जिले के पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ है .... घायलों की शिकायत पर पुलिस ने पार्षद पति और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है .... मामला ग्वालियर का हैं जहाँ भाजपा नेता व पार्षद पति और उनके दो बेटों की गुंडागर्दी सामने आई है .... इन लोगो ने घर के सामने कार रोकने पर कार में बैठे तीन लोगों की मारपीट कर दी .... दरअसल ग्वालियर शहर के वैष्णोपुरम के रहने वाले शैलेंद्र भदौरिया अपनी बहन ज्योति सिंह को कल देर रात 2 बजे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी में छोड़ने गए हुए थे .... उनके साथ उनके भाई रोहित व भूपेन्द्र भी बहन को छोड़ने गए थे .... लौटते वक्त सूर्य विहार कॉलोनी में वार्ड-19 के पार्षद के घर के सामने कार को रोक दूसरी गाड़ी में सवार हो रहे थे .... तभी पार्षद के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने गाड़ी रोकने पर टोका और विवाद करने लगा .... हल्ला सुनकर भाजपा नेता व पार्षद पति बलबीर सिंह तोमर और उसके दो बेटे योगेश तोमर, छोटू तोमर भी आ गए और कार सवार उन तीनों की जमकर मारपीट कर दी और बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया .... इसके बाद शैलेंद्र भदौरिया, भूपेंद्र और रोहित थाने पहुंचे .... जहां मारपीट करने वाले तीनो आरोपियों के खिलाफ शिकायत की .... घायलों में भूपेंद्र भदौरिया उज्जैन जिले के पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ है .... फिलहाल पुलिस ने पार्षद पति और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Dakhal News
बॉलीवुड में इन दिनों विभिन्न विषयों पर फिल्में बन रही हैं। खासतौर पर हॉरर कॉमेडी फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'मुंज्या' और 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों की सफलता इसका उदाहरण हैं। इसी कड़ी में अब एक नई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूतनी' का रोमांचक ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार संजय दत्त विशेष भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'भूतनी' का ट्रेलर फिल्म 'भूतनी' के ट्रेलर में संजय दत्त एक शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है। हालांकि, ट्रेलर से फिल्म की कहानी का पूरा अंदाजा नहीं लगता लेकिन इसमें नजर आने वाले कलाकारों की टीम बेहद खास है। फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि पलक तिवारी, आसिफ खान, मौनी रॉय और सनी सिंह भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि मशहूर सोशल मीडिया स्टार बी यूनिक इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। 18 अप्रैल रिलीज होगी 'भूतनी' हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूतनी' 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है। संजय दत्त स्वयं दीपक मुकुट के साथ इस फिल्म के सह-निर्माता हैं। निर्माताओं की सूची में हुनर मुकुट और संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का भी नाम है। कुल मिलाकर इसमें कोई शक नहीं है कि संजू बाबा का कॉमेडी अवतार देखने के लिए हर कोई उत्साहित होगा।
Dakhal News
आजकल सुंदर दिखने के लिए विभिन्न उपचार और सर्जरी का सहारा लिया जाता है। इसमें अभिनेता बोटॉक्स और सर्जरी करवाते नजर आ रहे हैं। अक्सर ये सर्जरी उन्हें खूबसूरत की बजाय अजीब बना देती है और वे ट्रोलर्स का निशाना बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ। एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने दोबारा सर्जरी करवाई है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौनी का वीडियो वायरल मौनी रॉय ने इंडस्ट्री में नामी हस्तियों के बीच अपनी खास जगह बनाई है। टेलीविजन इंडस्ट्री से आने के बाद बॉलीवुड में करियर बनाना आसान नहीं है। इसके अलावा मौनी अपने आउटफिट्स और स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अब उनके इंस्टाग्राम पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें मौनी वन पीस में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। कुछ लोगों को उनका यह अंदाज पसंद आया तो वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि क्या मौनी ने दोबारा सर्जरी करवाई है। एक यूजर ने वीडियो पर टिप्पणी की, 'सर्जरी की दुकान।' पूरा चेहरा डिजाइन किया गया है, जैसे बच्चे चित्र बनाते हैं, डॉक्टर ने भी कुछ कलात्मक काम किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'चेहरा फिर बदल गया।' एक अन्य यूजर ने लिखा-'सर्जरी और इंतजार के बाद मैं उन्हें पहचान भी नहीं पा रहा हूं।' ऐसे कमेंट किये गए हैं। मौनी रॉय फिल्म भूतनी में नजर आएंगी। इस फिल्म में संजय दत्त, सनी सिंह, पलक तिवारी और निक भी नजर आएंगे। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। इसके बाद वह कई अन्य धारावाहिकों में नजर आईं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता एकता कपूर के शो नागिन से मिली।
Dakhal News
बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान ख़ान अपनी शानदार फिल्मों और दमदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ईद के खास मौके पर 30 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ख़ान ने हाथ जोड़कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने फिल्म और अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस फिल्म के जरिए उनके दिल की गहराइयों से जुड़ी भावनाएं भी सामने आई हैं। सलमान की यह ईद रिलीज एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। सलमान ने हाथ जोड़कर क्या कहा एक साक्षात्कार में सलमान ख़ान फिल्मों से संबंधित होने वाली बहस के विषय हाथ जोड़ते हुए कहा, "अरे नहीं… नहीं चाहिए हमको कोई विवाद… बहुत सारे विवाद से गुजर चुके हैं हम और अब हमको नहीं लगता कि विवाद की वजह से कोई फिल्म हिट होती है। हमने तो देखा ही है विवाद में फ्राइडे रिलीज नेक्स्ट ट्यूस्डे हुई है। फिल्म रिलीज हो जाए लेकिन कोई विवाद नहीं चाहिए।" सलमान खान ने कहा, "हमने पहले भी बहुत सारे विवाद देखे हैं। अब हमारा परिवार किसी विवाद में पड़े बिना शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहता है। जब आप फिल्म देखेंगे तो आपको एहसास होगा कि ट्रेलर फिल्म के सामने कुछ भी नहीं है। ऐसी कई चीजें हैं जो ट्रेलर में नहीं डाली जा सकतीं। इस फिल्म में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जो आपको बेहद पसंद आएंगी।" फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होगी।
Dakhal News
बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद हमेशा से चर्चा का विषय रहा है। कई स्टार किड्स अपने माता-पिता के पदचिह्नों पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, और खुशी कपूर जैसे कई स्टार किड्स इस समय बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इनमें से कई को करण जौहर और अन्य बड़े फिल्ममेकर प्रमोट कर रहे हैं। भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर अक्सर खुलकर अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत को अब सलमान खान ने अपनी प्रतिक्रिया के माध्यम से स्पष्ट शब्दों में जवाब दिया है। अपनी फिल्म 'सिंकदर' के प्रमोशन के मौके पर सलमान ख़ान ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक पत्रकार ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा, लेकिन सलमान ने रवीना की जगह कंगना की बात सुनी। उन्होंने पूछा, "क्या कंगना की बेटी आ रही है?" इसके बाद पत्रकार ने उनका भ्रम दूर कर लिया, लेकिन बाद में भाईजान ने कंगना पर तंज कसा। सलमान खान ने भाई-भतीजावाद पर अपनी राय रखते हुए कहा, "क्या कंगना रनौत की बेटी राजनीति में जाएगी या फिल्मों में? मेरा मतलब है, चाहे वह लड़का हो या लड़की...उन्हें भी कुछ अलग करना होगा। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है, जो खुद अपने दम पर बना हो। मैं इसमें विश्वास नहीं करता। यह एक टीम वर्क है। अगर मेरे पिता इंदौर से मुंबई नहीं आते, तो मैं भी वहां खेती कर रहा होता। वह यहां आए, फिल्मों में काम किया। अब मैं उनका बेटा हूं। मैं या तो वापस जा सकता हूं या यहां मुंबई में रह सकता हूं। लोग इन सबके लिए नए शब्द खोज लेते हैं, जैसे आप सभी इस्तेमाल करते हैं—यह भाई-भतीजावाद है।" सलमान खान के इस बयान से एक बार फिर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद पर बहस छिड़ गई है। उनका कहना है कि सफलता केवल किसी एक व्यक्ति की मेहनत से नहीं, बल्कि पूरी टीम के सहयोग से मिलती है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर सुर्खियों में है। इस एक्शन-ड्रामा फिल्म का निर्देशन तेजस देओस्कर ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी और दीपक परमेश जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ग्राउंड जीरो' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा– "बहादुरी, बलिदान और एक मिशन जिसने सब कुछ बदल दिया।" वहीं टीजर की शुरुआत आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सीन से होती है, जहां वे प्रधानमंत्री को कश्मीर को स्वतंत्र करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। इसके बाद भारतीय जवानों पर हुए हमले के दृश्य सामने आते हैं, जिसमें 70 सैनिकों को घुटनों के बल झुका हुआ दिखाया गया है। इसी बीच टीजर में इमरान हाशमी की धमाकेदार एंट्री होती है। वह फिल्म में बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट नरेन्द्र नाथ दुबे की भूमिका निभा रहे हैं। दुबे वही अधिकारी हैं, जिन्होंने वर्ष 2003 में कुख्यात आतंकी गाजी बाबा को मार गिराने वाले अभियान का नेतृत्व किया था। उनकी वीरता के लिए उन्हें 2005 में तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। इसमें साई ताम्हणकर, जोया हुसैन, ललित प्रभाकर, रॉकी रैना, राहुल वोहरा, मुकेश तिवारी और दीपक परमेश भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने तैयार है।
Dakhal News
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एल-2 एम्पुरान' 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। रिलीज़ के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और बाक्स आफिस पर शुरुआत भी अच्छी रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'एल-2 : एम्पुरान' ने अपने पहले दिन करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद इनमें बदलाव संभव है। फिल्म ने मलयालम में 19.45 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.2 करोड़ रुपये, तमिल में 80 लाख रुपये, हिंदी में 50 लाख रुपये और कन्नड़ में 8 लाख रुपये का कारोबार किया। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में और वृद्धि होने की उम्मीद है। 'एल 2 एम्पुरान' ने पहले ही दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 19.45 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह अब पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली मलयालम फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पृथ्वीराज की 'द गोट लाइफ' के पास था, जिसने ओपनिंग डे पर 7.6 करोड़ रुपये कमाए थे। गौरतलब है कि 'एल 2 एम्पुरान' का निर्देशन पृथ्वीराज ने किया है। यह वर्ष 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है। 'एल2 एम्पुरान' 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लूसिफर' का सीक्वल है, जो सामाजिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में मोहनलाल के किरदार की कहानी को और गहराई से पेश किया गया है, जिससे इसकी नैरेटिव पहले से अधिक विस्तृत हो गई है। फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है और इसमें मोहनलाल के साथ टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन और मंजू वारियर जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म मलयालम के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Dakhal News
मुंबई-नागपुर हाईवे पर 24 मार्च की रात अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद एक सड़क हादसे में घायल हो गई थीं। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। कार में सोनाली अपनी बहन और भतीजे के साथ यात्रा कर रही थीं और गाड़ी उनका भतीजा चला रहा था। दुर्घटना में घायल तीनों लोगों नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, सोनाली सूद को हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। इस बीच बुधवार को सोनू सूद ने अपनी पत्नी की स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी दी है। सोनू सूद ने अपनी पत्नी सोनाली सूद के सड़क हादसे घायल होने के बाद दुआओं के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है। सोनू ने सोशल मीडिया पर लिखा, "दुआ में बड़ी ताकत होती है और हमने इसे एक बार फिर महसूस किया है। आपकी सभी प्रार्थनाओं और दिल से किए गए संदेशों के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हम आपकी सराहना करते हैं। सोनाली और परिवार के अन्य दो सदस्य ठीक हो रहे हैं। आपके प्यार और दयालुता के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। - सोनू सूद और परिवार।" दुर्घटना सोमवार रात 10:30 बजे हुई। दुर्घटना में सोनाली, उनकी बहन और भतीजा घायल हुए हैं। डॉक्टरों के अनुसार सोनाली और उनकी बहन सुनीता की हालत में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी अस्पताल में हैं तथा उनके भतीजे को छुट्टी दे दी गई है।
Dakhal News
वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पूजा हेगड़े के साथ बनी है, जबकि मृणाल ठाकुर भी इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि शूटिंग के दौरान वरुण धवन घायल हो गए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चोट की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी उंगली सूजी हुई नजर आ रही है। वरुण धवन ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपनी उंगली को बर्फ के कटोरे में डुबोकर सेकते नजर आये। तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, "आपकी उंगली को ठीक होने में कितना समय लगता है?" हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें यह चोट कैसे लगी। इससे पहले भी वरुण 'बॉर्डर-2' की शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं। 'है जवानी तो इश्क होना है' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता डेविड धवन कर रहे हैं। इसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर-2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'बॉर्डर-2' का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर किया है। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला था। इसके अलावा, वरुण जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आएंगे।
Dakhal News
हंसल मेहता बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक माने जाते हैं। वह पिछली बार फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' लेकर आए थे। भले ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में असफल रही, लेकिन समीक्षकों ने इसकी काफी तारीफ की। खासकर फिल्म में करीना कपूर के प्रदर्शन को खूब सराहा गया। अब हंसल मेहता ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसमें वह पहली बार सैफ अली खान के साथ काम करेंगे। यह दोनों के बीच पहला सहयोग होगा, जिससे दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। हंसल और सैफ की इस आगामी फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्सुकता देखी जा रही है। हाल ही में हंसल मेहता ने चंडीगढ़ में आयोजित सिनेवेस्टर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की, जहां उन्होंने खुलासा किया कि वह पहली बार सैफ अली खान के साथ काम करने जा रहे हैं। एक विशेष साक्षात्कार में हंसल ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म की कहानी एक किताब पर आधारित होगी। हंसल मेहता ने कहा कि सैफ और मैं एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। मैं इस फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं। यह एक किताब का रूपांतरण है। फिल्म के बारे में अधिक विवरण फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन यह नई जोड़ी और दिलचस्प कहानी दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है। सैफ अली खान के पास इन दिनों कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें से एक है 'ज्वेल थीफ : द हीस्ट बिगिन्स'। इस फिल्म में सैफ के साथ दिग्गज अभिनेता जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म में कुणाल कपूर और निकिता दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि 'ज्वेल थीफ' को सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी तक रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। यह एक हाई-ऑक्टेन हीस्ट थ्रिलर मानी जा रही है। जिसमें सैफ का एक अलग और दमदार अवतार देखने को मिलेगा।
Dakhal News
नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी अभिनेत्री पत्नी अथिया शेट्टी के घर सोमवार को खुशियों ने दस्तक दी। इस स्टार कपल को एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। राहुल और अथिया ने पिछले साल 8 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उनकी पोस्ट में लिखा था, "हमारा खूबसूरत आशीर्वाद जल्द आ रहा है। 2025"। राहुल, जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं, अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए विशेष अनुमति लेकर घर लौट आए थे। इसी कारण वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मैच नहीं खेल सके। आईपीएल 2025 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस खुशखबरी के सामने आते ही प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लगा दी। बता दें कि अथिया शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं। अथिया और राहुल ने 23 जनवरी 2023 को शादी की थी।
Dakhal News
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ इन दिनों अपने ऑस्ट्रेलिया टूर पर हैं। हाल ही में उनका एक कॉन्सर्ट मेलबर्न में आयोजित किया गया, जहां वह 3 घंटे की देरी से पहुंचीं। अब इस इवेंट से नेहा कक्कड़ का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जैसे ही नेहा मंच पर पहुंचती हैं, प्रशंसक जोरदार स्वागत करते हैं। अपने चाहने वालों का इतना प्यार देखकर नेहा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं और भावुक होकर रो पड़ती हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और नेहा के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने पर फैंस से माफी मांगते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "मुझे इससे बहुत नफरत है, मैंने कभी किसी को इंतजार नहीं कराया। आप लोग इतनी देर से इंतजार कर रहे थे, इसके लिए मैं माफी चाहती हूं।" इस दौरान भावुक होकर नेहा स्टेज पर ही रो पड़ीं। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा, "आप सभी बहुत प्यारे हैं! आपने बहुत धैर्य रखा है और इतनी देर तक मेरा इंतजार किया है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं सुनिश्चित करूंगी कि मैं आप सभी को डांस कराऊं और इस शाम को हमेशा याद रखूंगी।" हालांकि, इस दौरान कुछ प्रशंसकों ने नाराजगी भी जताई। वायरल वीडियो में कुछ लोग अपनी नाखुशी जाहिर करते सुनाई दे रहे हैं। एक दर्शक ने कहा, "यह भारत नहीं है, आप ऑस्ट्रेलिया में हैं।" एक अन्य ने गुस्से में चिल्लाते हुए कहा, "वापस जाओ, अपने होटल में आराम करो।" इस घटना के बाद नेहा के समर्थक और आलोचक दोनों सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम अपनी सुरीली आवाज और सुपरहिट गानों के लिए दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। वह अक्सर भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपने लाइव संगीत समारोहों में दर्शकों का दिल जीतते हैं। हाल ही में एक संगीत समारोह के दौरान उनके साथ एक चौंकाने वाली घटना घटी। जब वह मंच पर प्रस्तुति दे रहे थे, तभी वहां मौजूद भीड़ में से कुछ लोगों ने पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। मशहूर गायक सोनू निगम हाल ही में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में आयोजित 'इंगफेस्ट 2025' में अपनी विशेष प्रस्तुति देने पहुंचे। इस कॉन्सर्ट में उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी थी, लेकिन एक अप्रत्याशित घटना ने माहौल को बिगाड़ दिया। जब सोनू निगम मंच पर अपने लोकप्रिय गानों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे, तभी कुछ अति उत्साही छात्रों ने मंच की ओर पत्थर और प्लास्टिक की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे सोनू निगम की टीम के कुछ सदस्य घायल हो गए। स्थिति को संभालते हुए सोनू निगम ने दर्शकों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने हाथ जोड़कर अनुरोध किया, "मैं यहां आपके साथ अच्छा समय बिताने आया हूं। मैंने यह नहीं कहा कि आपको संगीत समारोह का आनंद नहीं लेना चाहिए, लेकिन कृपया ऐसा कुछ न करें।" स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कारणों से संगीत समारोह को बीच में ही रोकना पड़ा।
Dakhal News
अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'तुमको मेरी कसम' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन दर्शकों ने इसे पूरी तरह से नकार दिया है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी हुई है। अब, 'तुमको मेरी कसम' के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो दर्शाते हैं कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ रहा है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक अनुपम खेर की फिल्म 'तुमको मेरी कसम' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को 25 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके बाद फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 66 लाख रुपये हो गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 लाख रुपये के साथ बेहद कमजोर शुरुआत की थी, और दूसरे दिन यह फिल्म 26 लाख रुपये ही कमा पाई। इस तरह, तीन दिनों में 'तुमको मेरी कसम' 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है, जो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर असफलता को दर्शाता है। फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं, और इसके साथ ही ईशा देओल और इश्वाक सिंह जैसे कलाकारों ने भी अपनी शानदार अदाकारी का तड़का लगाया है। यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है, जो इंदिरा आईवीऑफ के संस्थापक डॉ. अजय मुर्डिया के जीवन से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है, जिन्हें 'फुटपाथ', 'राज', 'कसूर' और '1921' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। फिल्म के निर्माता महेश भट्ट हैं, जो इस परियोजना के पीछे एक मजबूत शक्ति के रूप में मौजूद हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें सोमवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। खबर मिलते ही जैकलीन तुरंत घर वापस आ गईं और अपनी मां के पास पहुंच गईं हैं। जैकलीन का पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया। इस बीच, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर किया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। अस्पताल पहुंचा परिवार सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "जैकलीन की मां के आईसीयू में होने की खबर सुनकर दुख हुआ। परिवार हमेशा पहले आता है, इसलिए जैकलीन का लौटना बिल्कुल सही फैसला है। हम उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।" इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जैकलीन के परिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में प्रवेश करते हुए देखा गया है। गौरतलब है कि 2022 में भी किम फर्नांडिस को स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचे सलमान खान सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में सुपरस्टार सलमान खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया। वीडियो में पहले वह बाहर दो बच्चियों से मुलाकात करते हैं और फिर जैकलीन फर्नांडिस की मां से मिलने के लिए अस्पताल के अंदर जाते हैं। इस दौरान सलमान ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम में नजर आए। वीडियो सामने आते ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि "भाईजान हर मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे रहते हैं।" जैकलीन सलमान की फिल्में सलमान और जैकलीन कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें रेस 3, किक, किक 2, जुड़वा 2 और राधे शामिल हैं।
Dakhal News
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' 2005 में रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आयशा कपूर ने शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आयशा कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से शादी की है। हालांकि, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहकर अपनी जिंदगी को एक अलग दिशा दी है। फैंस उनकी शादी की तस्वीरों पर बधाइयां दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा कपूर अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आयशा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड एडम ओबेरॉय के साथ दिल्ली में अपने परिवारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। दोनों का विवाह समारोह काफी सादगी और प्रेम से भरा हुआ था। अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं, जो उनके फैंस के लिए एक खास पल बन गया। आयशा कपूर ने इस खास मौके के लिए गुलाबी रंग का डिजाइनर लहंगा पहना था, जो उनके सौंदर्य को और निखार रहा था। एडम ओबेरॉय ने शेरवानी सूट पहना था, जो इस जोड़े की जोड़ी को और भी आकर्षक बना रहा था। दोनों की शादी की तस्वीरों में उनकी खुशियों और नए जीवन की शुरुआत को महसूस किया जा सकता है। आयशा कपूर एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया। वह अमिताभ बच्चन की फिल्म ब्लैक में नजर आई थीं। उन्होंने रानी मुखर्जी के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने सिकंदर, जिस्म, पानी, अनजान जैसी फिल्मों में काम किया है।
Dakhal News
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया हमेशा अपने काम के लिए चर्चा में रहती हैं। इस समय वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। तमन्ना पिछले दो सालों से अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रही थीं, लेकिन हाल ही में खबरें आई हैं कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया है। विजय वर्मा से रिश्ते का अंत होने के बाद, एक युवक ने अभिनेत्री को शादी का प्रस्ताव दे दिया, जिससे यह मामला और भी दिलचस्प हो गया है। तमन्ना भाटिया हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में शामिल हुई थीं, जहां उनके प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान, भीड़ में से एक युवक ने उन्हें शादी के लिए प्रस्ताव दे दिया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तमन्ना अपने फैन्स से मिल रही हैं और उनके साथ सेल्फी ले रही हैं। तभी उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जिसने एक पोस्टर पकड़ा हुआ था, जिसमें तमन्ना की तस्वीर के साथ लिखा था, "मुझसे शादी करो तमन्ना।" यह पोस्टर देखकर तमन्ना मुस्कुरा उठी और उन्होंने उस प्रशंसक से बातचीत की। इस मौके पर तमन्ना सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने कभी भी अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश नहीं की और हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को खुले तौर पर जाहिर किया है। दोनों 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस जोड़ी ने नेटफ्लिक्स की 'लस्ट स्टोरीज 2' में सुजॉय घोष के सेगमेंट में साथ काम किया था। तमन्ना ने जून, 2023 में एक साथ एक साक्षात्कार में विजय के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की और इसके बाद विजय वर्मा ने भी अपने रिश्ते की घोषणा की थी। अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन अभी तक किसी ने भी इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Dakhal News
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पेश होने के बाद रिया चक्रवर्ती का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यह चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर अभिनेता के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण रिया को क्लीन चिट दे दी गई। क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। इसके बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके बैकग्राउंड में एक अंग्रेजी गाना 'सैटिस्फाइड' इस्तेमाल किया गया है। इस गाने का मतलब है "मैं संतुष्ट हूं", जो रिया के भावनाओं को दर्शाता है। इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने रिया और उनके परिवार को बधाई दी और उन्हें समर्थन दिया। सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था। चार साल चार महीने बाद सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। दिलचस्प बात यह है कि इस क्लोजर रिपोर्ट में बताया गया कि अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर सुशांत सिंह राजपूत के पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।
Dakhal News
आईपीएल 2025 के 18वें सत्र का शानदार आगाज हो चुका है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत दर्ज की। इस सत्र का उद्घाटन एक भव्य और रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ, जो ईडन गार्डेन्स में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर फिल्मी सितारों ने अपने प्रदर्शन से मंच पर जलवा बिखेरा, जिससे दर्शकों का उत्साह चरम पर था। इस समारोह ने आईपीएल के इस सीजन को एक यादगार शुरुआत दी। ईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपनी गायकी से फैंस का मनोरंजन किया, वहीं अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने डांस से दर्शकों का दिल जीता। दिशा पाटनी के डांस परफॉर्मेंस ने समारोह में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 'पागोल', 'मुंडया तू बच के रहीं' और कई अन्य हिट गानों पर शानदार डांस किया। हालांकि, उनके डांस परफॉर्मेंस के दौरान एक चौंकाने वाली घटना हुई, जब ब्रॉडकास्टर्स ने कुछ समय के लिए फीड को कट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गया और मीम्स का दौर भी शुरू हो गया। सोलो डांस परफॉर्मेंस के बाद दिशा पाटनी ने करण औजला के गानों पर भी डांस किया, और उनके इस शानदार परफॉर्मेंस के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, दिशा पटानी का अभिनय उतना अच्छा नहीं था, लेकिन दिशा ने आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए 22 से 50 लाख रुपये फीस ली है। इसलिए डांस परफॉर्मेंस के लिए इसे मोटी फीस बताया जा रहा है।
Dakhal News
अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में हैं। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन इसकी कहानी और जॉन के अभिनय ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। जॉन की भूमिका को खूब सराहा जा रहा है, और दर्शक उनके अभिनय के मुरीद बन गए हैं। वहीं, जॉन के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, जॉन ने पहली बार निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अपनी आगामी फिल्म के बारे में चर्चा की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जॉन और रोहित शेट्टी की जोड़ी दर्शकों के लिए क्या खास लेकर आती है। मीडिया से हुई बातचीत में जब जॉन से पूछा गया कि क्या वह रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं, तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, "हां, हमने एक फिल्म को लेकर बातचीत की है। सच कहूं तो, मैं रोहित के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। हम दोनों काफी समय से साथ में कुछ करना चाहते थे, और हमारी बातचीत कई बार हो चुकी है। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द कुछ खास और मजेदार चीज़ आपके सामने आएगी।" जॉन ने आगे कहा कि, "हम जिस विषय पर बात कर रहे हैं, वह एक धमाकेदार फिल्म है जो लोगों को चौंका देगी। यह सिर्फ दो लोगों के सहयोग के बारे में नहीं है, बल्कि इस विषय की ताकत के बारे में भी है, और यह वाकई अविश्वसनीय है। इसलिए हमें उम्मीद है कि इससे कुछ बहुत अच्छा निकलेगा।" जॉन और रोहित शेट्टी की यह पहली फिल्म होगी, और दोनों इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। वहीं, जॉन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' पर भी बात की, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे, और जॉन ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था। जॉन ने यह खुलासा किया कि 'पठान' का प्रीक्वल आएगा, जो भी धमाकेदार होगा। अपने किरदार 'जिम' के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा कि वह 'जिम' की कहानी को प्रीक्वल के तौर पर आगे बढ़ाना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को इस किरदार के बारे में और अधिक जानकारी मिल सके।
Dakhal News
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा आखिरकार अलग हो गए हैं। 2020 में शादी करने वाले चहल और धनश्री का 20 मार्च 2025 को तलाक हो गया। इसके बाद से ही चहल और धनश्री के तलाक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तलाक के बाद पहली बार धनश्री वर्मा सबके सामने आईं और तलाक पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। धनश्री वर्मा मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसी दौरान पैपराजी ने धनश्री से तलाक के बारे में पूछा। फिर उन्होंने इशारा करके अपनी पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की। वीडियो को इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक पैपराजी धनश्री से पूछता है, "मैडम, क्या आपके पास तलाक के बारे में कुछ कहने को है?" तब धनश्री हाथों से इशारे में कहती है 'नहीं'। इसके बाद वह पैपराजी से कहती नजर आती हैं कि पहले गाना सुनिए। धनश्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। धनश्री वर्मा के इस वीडियो पर कई नेटीजन्स ने प्रतिक्रिया दी है। एक नेटिजन ने लिखा, "उनकी आँखों में दर्द साफ झलक रहा है।" एक अन्य नेटिजन ने लिखा कि उनकी आंखें सब कुछ कह देती हैं। एक तीसरे नेटिजन ने भी लिखा, "यह झूठ बोलने वाली महिला है।" धनश्री के इस वीडियो पर नेटिजेन्स की ऐसी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच तलाक के दिन ही धनाश्री वर्मा का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में धनश्री के साथ 'पाताल लोक' फेम इश्वाक सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही धनाश्री का ये नया गाना खूब ट्रेंड कर रहा है।
Dakhal News
अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की घोषणा कर दी गई है। 2019 में फिल्म 'केसरी' ने सभी को भावुक कर दिया। अब इसका सीक्वल आने वाला है, जो कई दिनों से चर्चा में है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। अभी दो दिन पहले ही करण ने संकेत दिया था कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है। अब, फिल्म के शीर्षक के साथ-साथ रिलीज की तारीख और टीजर रिलीज की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। अक्षय कुमार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीवार पर गोली के निशान हैं। इसे आगे पृष्ठभूमि संगीत के साथ 'क्रांति का साहसिक रंग' लिखा गया है। इसके बाद 'केसरी चैप्टर 2' शीर्षक आता है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ लड़ाइयां बिना हथियारों के लड़ी जाती हैं। 'केसरी चैप्टर 2' का टीजर 24 मार्च को आ रहा है। फिल्म 18 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।" फिल्म 'केसरी' में 21 सिख सैनिकों के साहस और बलिदान की कहानी दिखाई गई है। फिल्म ने कल 6 साल पूरे कर लिए। फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। फिल्म में अक्षय कुमार के काम की काफी प्रशंसा हुई। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। अब 'केसरी चैप्टर 2' में जलियांवाला बाग की अनकही कहानी दिखाई जाएगी। इसमें अक्षय के साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। इस अवसर पर तीनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे। इस साल अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' रिलीज हुई, जिसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इसके अलावा उनकी 'जॉली एलएलबी 3' का भी ऐलान हो चुका है।
Dakhal News
अक्षय कुमार की हिट फिल्मों में से एक 'केसरी' को आज पूरे 6 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 'केसरी: चैप्टर 2' जल्द ही आने वाला है। इस खबर से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि वे लंबे समय से इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के आगामी चैप्टर में क्या नई कहानी होगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। अक्षय कुमार ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "नया युद्धा, लेकिन जोश और आग वही। 'केसरी' के छह साल पूरे होने का जश्न। 'केसरी' के जज्बे का जश्न और साथ ही नए चैप्टर का जश्न, जो जल्द शुरू हो रहा है।" यह घोषणा फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आई है, क्योंकि अक्षय कुमार ने संकेत दिया कि 'केसरी: चैप्टर 2' जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। इस फिल्म का नया चैप्टर शंकरन नायर की बायोपिक पर आधारित होगा, जो जलियांवाला बाग नरसंहार में जनरल डायर की भूमिका को उजागर करने के लिए ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई को दिखाएगा। यह फिल्म भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण और दुखद क्षणों को एक नए दृष्टिकोण से पेश करेगी। 'केसरी: चैप्टर 2' के बारे में बात की जाए तो फिल्म अगले महीने रिलीज होने वाली है। पहले इस फिल्म को होली 2025 पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 18 अप्रैल 2025 कर दी गई। 'केसरी: चैप्टर 2' में इस बार फिल्म की टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। अक्षय कुमार के साथ फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी कर रहे हैं, जो पहले से ही कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।
Dakhal News
आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया, जिससे यह जोड़ी और भी ज्यादा चर्चा में आ गई। आमिर पिछले एक साल से गौरी को डेट कर रहे हैं, लेकिन वे उन्हें 25 साल से भी ज्यादा समय से जानते हैं। गौरी ने आमिर के परिवार से भी मुलाकात की है और इस रिश्ते को लेकर किसी को भी कोई ऐतराज नहीं है। अब आमिर की बहन निखत खान हेगड़े ने गौरी की जमकर तारीफ की है। निखत खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'L2: एम्पुरान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचने के दौरान उन्होंने आमिर खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी। निखत ने कहा, "हम लोग बहुत खुश हैं आमिर के लिए और गौरी के लिए भी, क्योंकि वह बहुत अच्छी इंसान हैं और हम बहुत चाहते हैं कि ये दोनों हमेशा-हमेशा के लिए खुश रहें।" निखत की बातों से साफ जाहिर होता है कि परिवार इस रिश्ते को लेकर पूरी तरह से सकारात्मक और खुश है। आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे, आइरा खान और जुनैद खान, हुए थे। हालांकि, 16 साल बाद उनका तलाक हो गया था। इसके बाद, आमिर ने किरण राव से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा आदाज हुआ। आमिर और किरण की मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी, जहां किरण सहायक निर्देशक के रूप में जुड़ी हुई थीं। जुलाई, 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और दोनों की राहें जुदा हो गईं। अब आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ एक नई शुरुआत कर रहे हैं, और उनके रिश्ते को परिवार और दोस्त पूरी तरह से स्वीकार कर रहे हैं।
Dakhal News
अनुपम खेर की फिल्म 'तुमको मेरी कसम' काफी समय से चर्चा में रही है और अब यह फिल्म आखिरकार दर्शकों के बीच आ चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने प्रशंसकों से 'तुमको मेरी कसम' देखने की अपील कर रहे हैं। वीडियो में अनुपम खेर अपनी फिल्म 'तुमको मेरी कसम' के बारे में बात करते हुए अपने प्रशंसकों से अपील करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "एक एक्टर की आपसे डायरेक्ट बातचीत और रिक्वेस्ट- आज मेरी फिल्म 'तुमको मेरी कसम' थिएटर्स में रिलीज हो रही है। आपको जरूर पसंद आएगी। बाकी सब मैंने इस वीडियो में बोल दिया है! अंत तक जरूर देखिए और शेयर करिए! आपको मम्मी की कसम! फिल्म 'तुमको मेरी कसम' के जरिए ईशा देओल लंबे समय के बाद किसी फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म 'तुमको मेरी कसम' विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म में अनुपम खेर, ईशा देओल, और अदा शर्मा जैसे शानदार कलाकारों की मौजूदगी है, जो फिल्म को और भी रोमांचक और दिलचस्प बनाती है। फिल्म 'तुमको मेरी कसम' 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
Dakhal News
अभिनेता धर्मेंद्र और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की है। उनकी आगामी फिल्म 'तुमको मेरी कसम' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। ईशा आर्थिक रूप से सक्षम हैं और अपनी पहचान खुद बना रही हैं। पिछले साल ईशा देओल का उनके पति से तलाक हो गया था। इस मुश्किल समय में उनकी मां हेमा मालिनी ने उन्हें सहारा दिया और एक महत्वपूर्ण सीख दी। हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की शिक्षा दी है। ईशा देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया कहा, "मुझे लगता है कि हर मां अपनी बेटियों को अपनी पहचान खुद बनाने की प्रेरणा देती है। मेरी मां ने भी मुझे यही सिखाया और यही करने को कहा। वह हमेशा मुझसे कहती थीं कि कड़ी मेहनत करो, अपनी पहचान बनाओ, और कोई न कोई प्रोफेशन चुनो। भले ही तुम अपना नाम न बना सको, लेकिन किसी न किसी प्रोफेशन में अपनी पहचान बनाना बहुत जरूरी है। इसे कभी मत छोड़ना। हमेशा प्रयास करते रहो और काम करते रहो।" ईशा ने आगे कहा, "मेरी मां ने हमेशा मुझसे एक महिला के तौर पर स्वतंत्र रहने की सलाह दी है, चाहे किसी का भी पति हो और उसकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो। उन्होंने मुझसे कहा कि, तुम चाहें करोड़पति से शादी कर लो, लेकिन एक महिला का फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना उसे अलग पहचान देता है। मेरी मां का विश्वास था कि रोमांस जिंदगी का एक अहम हिस्सा है और इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। मां ने मुझसे कहा था कि रोमांस वो एहसास है, जो हमें सभी को चाहिए। यह कुछ ऐसा है, जो कभी खत्म नहीं होना चाहिए। मैंने उनकी सलाह को ध्यान में रखा है, लेकिन अभी तक उस पर पूरी तरह से अमल नहीं किया है।"
Dakhal News
भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को आदेश दिया था कि वह युजवेंद्र और धनश्री द्वारा शुरू की गई आपसी तलाक की कार्यवाही पर गुरुवार तक फैसला करें। अब आज दोनों के तलाक पर फैसला आ चुका है और युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। कोर्ट ने सुनाया फैसला बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीते दिन बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को युजवेंद्र और धनश्री की तलाक याचिका पर गुरुवार तक फैसला सुनाने का आदेश दिया था। इस पर कोर्ट ने गुरुवार दोपहर इस मामले पर अंतिम फैसला सुनाया, जिसमें दोनों को आधिकारिक रूप से अलग कर दिया गया। युजवेंद्र और धनश्री ने दिसंबर, 2020 में शादी की थी। करीब चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने 5 फरवरी, 2025 को फैमिली कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दी थी। वकील का रिएक्शन धनश्री और युजवेंद्र चहल के तलाक पर फैसले के बाद उनके वकील का पहला रिएक्शन सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वकील कहते हुए नजर आ रहे हैं, "तलाक हो चुका है और शादी खत्म हो चुकी है।" उनके इस बयान के बाद लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इस पर यह कह रहे हैं कि रिश्ते को खत्म करना तो आसान होता है, लेकिन उसे निभाना सबके लिए एक चुनौती होता है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाने के लिए 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2025' अवॉर्ड से नवाजा गया। इस अवॉर्ड के जरिए कार्तिक ने न केवल अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया, बल्कि महाराष्ट्र के इस अनदेखे हीरो की प्रेरणादायक कहानी को भी बड़े पर्दे पर जीवंत किया। मुरलीकांत पेटकर वह महान खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता था। कार्तिक आर्यन की प्रतिक्रिया अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कार्तिक ने कहा, "महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड पाना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए गर्व का पल है। भले ही मैं ग्वालियर से हूं, लेकिन मुंबई मेरी कर्मभूमि है - इस शहर ने मुझे सबकुछ दिया। जैसे भगवद गीता में कहा गया है, इंसान को सिर्फ अपने कर्म पर ध्यान देना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। यह अवॉर्ड इस विश्वास को और मजबूत करता है।" 'चंदू चैंपियन' के लिए कड़ी मेहनत इस किरदार के लिए कार्तिक ने जबरदस्त फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया, कड़ी ट्रेनिंग ली और किरदार की आत्मा को समझने के लिए गहराई से मेहनत की। उनकी यह डेडिकेशन और जज्बा ही उन्हें इंडस्ट्री में सबसे अलग बनाता है। इस अवॉर्ड के साथ कार्तिक आर्यन ने न सिर्फ अपनी काबिलियत साबित की, बल्कि महाराष्ट्र के गौरव को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
Dakhal News
रमजान के महीने में एक्टर रजा मुराद का एक शराब पीते का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है। इसके बाद अभिनेता रजा मुराद का रिएक्शन सामने आया ... उन्होंने कहा कि यह वीडियो कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग का है। रजा मुराद वायरल वीडियो में अपने करीबी दोस्त और एक्टर किरण कुमार के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं। किरण कुमार और रजा मुराद ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया था। रजा मुराद ने अब अपने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी । उन्होंने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई एक फिल्म की शूटिंग का है। इस सीन में वो अपना रियल बर्थडे नहीं मना रहे हैं। फिल्म सेट पर उनका रील बर्थडे शूट किया जा रहा था। रजा मुराद को वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर रहे थे कि रमजान के पाक महीने में शराब पीना गलत है। एक यूजर ने लिखा- आप तो बहुत समझदार हो, रमजान का महीना चल रहा है यह सब करते हुए शर्म आनी चाहिए।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट ने न केवल उनके फैंस का ध्यान आकर्षित किया है बल्कि उनके निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें सामने आई हैं। ऐश्वर्या की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और यह पोस्ट अब सुर्खियों में है। ऐश्वर्या राय अपने पिता के बहुत करीब थीं। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय अब इस दुनिया में नहीं हैं। आठ साल पहले उनका निधन हो गया। ऐश्वर्या ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कृष्णराज राय की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आपसे हमेशा प्यार करती हूं प्यारे डैडी-अज्जा। हमेशा आपके प्यार भरे आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।" एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैन्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐश्वर्या की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। उन्हें आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2' में देखा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें दुबई में आयोजित साउथ भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिल चुका है।
Dakhal News
नब्बे के दशक की मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का ने कई फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में शामिल रहीं। उस समय फिल्म सेट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल बहुत सख्त नहीं थे। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में हैरान करने वाली घटना शेयर की। उन्होंने बताया कि फिल्म 'कुर्बान' की शूटिंग के दौरान एक बेहद खतरनाक स्थिति में वह अपनी जान से हाथ धो सकती थीं, लेकिन सलमान खान ने सही समय पर आकर उनकी जान बचाई थी। अभिनेत्री आयशा जुल्का ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और सलमान रेलवे ट्रैक पर शूटिंग कर रहे थे। अचानक एक रेलगाड़ी तेज़ गति से उनकी ओर आने लगी। हालांकि, सलमान ने फुर्ती दिखाई और आयशा जुल्का को अपनी ओर खींच लिया। आयशा जुल्का ने विस्तार से बताया कि नब्बे के दशक में सेट पर वॉकी-टॉकी नहीं हुआ करते थे। ऐसी स्थितियों में लोग या तो ऊंची आवाज में निर्देश देते हैं या फिर आदेश देने के लिए हरी झंडा लहराते थे। आयशा के मुताबिक, वे दोनों इगतपुरी में रेलवे ट्रैक पर शूटिंग कर रहे थे। उन्हें बताया गया कि उस समय उस ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं आएगी। आयशा जुल्का ने आगे कहा, "मैं ट्रैक पर डांस कर रही थी और कैमरामैन ने कैमरा लगाया हुआ था, लेकिन मुझसे पहले सलमान को डांस करना था और जब सलमान का हिस्सा खत्म हुआ और मैं डांस करने आई तभी अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन बहुत नजदीक आ गई थी, लेकिन सलमान ने मुझे तुरंत अपनी ओर खींच लिया और मेरी जान बचाई।" वर्कफ्रंट की बात करें तो, फिल्म 'कुर्बान' आयशा जुल्का की पहली हिंदी फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं। उन्होंने रियलिटी शो और ओटीटी में भी काम किया है।
Dakhal News
सबसे पहले आप बॉलीवुड स्टार सलमान खान की इस तस्वीर को देखिये... शायद आप में से कई लोग तो इन्हे पहचान भी ना पाए होंगे... ये वही हैं दबंग, बॉडीगार्ड, भाईजान और न जाने किन किन नामों से पहचाने जाने वाले सलमान खान...नए लुक में सलमान के चेहरे का रंग उड़ चुका है... आँखों में खौफ है... डर है और ना जाने कितने सवाल सलमान के इर्द गिर्द घूम रहे है ... वैसे भी सलमान खान के लिए ये समय बहुत अच्छा नहीं चल रहा है... अभी कुछ महीने पहले ही अक्टूबर में NCP नेता और सलमान के दोस्त बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी... इसके कुछ महीने के बाद ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग भी हुई...इन दोनों घटनाओं के तार एक दूसरे से जुड़े हैं..और दोनों ही घटनाओं में लॉरेंस बिश्नोई गेंग का नाम सामने आया है और अब जो सलमान खान कि तस्वीर सामने आई है वो उनके प्रशंसकों को और भी चिंता में डाल रही है.... क्या भाईजान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का डर सता रहा है...ऐसा लगता है सलमान खान सो नहीं पा रहे और ये तस्वीर इस बात की गवाही देती है कि आपका पसंदीदा अभिनेता भले ही बड़े परदे पर और टीवी की स्क्रीन पर कितना ही चमकता दमकता और ताकतवर क्यों ना दिखाई दे.... ज़रूरी नहीं रियल लाइफ में भी सब वैसा ही चल रहा हो..
Dakhal News
दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी की 18 वर्षीय बेटी आशी त्रिपाठी ने हाल ही में म्यूजिक वीडियो 'रंग दारो' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। यह गाना होली के दिन रिलीज हुआ था, जिसे मैनाक भट्टाचार्य और संजना राजनारायण ने मिलकर गाया है। इस गाने में आशी के साथ प्रभाकर स्वामी भी नजर आ रहे हैं। अपने अभिनय करियर की शुरुआत करते हुए आशी ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। पंकज त्रिपाठी ने इस बारे में खुलासा किया कि जब उन्होंने पहली बार अपनी बेटी को स्क्रीन पर देखा, तो वह भावुक हो गए थे। एक पिता के तौर पर अपनी बेटी को पर्दे पर देखकर उन्हें गर्व और खुशी का अहसास हुआ।पंकज त्रिपाठी ने अपनी बेटी आशी त्रिपाठी के एक्टिंग डेब्यू को लेकर अपने भावनाओं का इज़हार करते हुए कहा, "आशी को स्क्रीन पर देखना मेरे लिए एक भावनात्मक और गर्व का क्षण था। वह हमेशा से ही प्रदर्शन कलाओं के प्रति जुनूनी रही है। अगर यह उसका पहला कदम है तो मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि उसका सफर उसे कहां ले जाता है।" पंकज के लिए यह पल बेहद खास था, क्योंकि वह अपनी बेटी को पर्दे पर देखने में बहुत गर्व महसूस कर रहे थे।वहीं, आशी की मां और पंकज की पत्नी मृदुला त्रिपाठी ने भी अपनी बेटी के एक्टिंग डेब्यू को लेकर खुशी जताई और इस सफलता पर गर्व महसूस किया। यह पूरे परिवार के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और खुशियों भरा समय था। आशी के इस पहले कदम ने न सिर्फ उनके परिवार को गर्वित किया, बल्कि उनके चाहने वालों को भी उम्मीद दी है कि वह आगे भी सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी।पंकज त्रिपाठी को पिछली बार श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था, जो 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। अब पंकज एक नई फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आने वाले हैं, जो 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पंकज के साथ सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन, अनुपम खेर, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी नजर आएंगे।'मेट्रो... इन दिनों' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, और इसके स्टार कास्ट की विविधता इसे और भी खास बनाती है। फिल्म का इंतजार दर्शकों को काफी समय से है और इसमें पंकज त्रिपाठी का किरदार भी काफी महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।
Dakhal News
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएगी। अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना सिकंदर नाचे रिलीज कर दिया है। यह जोशीला डांस नंबर अमित मिश्रा, अकासा और सिद्धांत मिश्रा की शानदार आवाज़ में सजा है, जबकि इसके बोल समीर ने लिखे हैं। गाने का संगीत और इसके धमाकेदार बीट्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। रिलीज हुए गाने सिकंदर नाचे में सलमान खान और रश्मिका मंदाना जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। सलमान और रश्मिका के अलावा, इसमें प्रतीक बब्बर और सत्यराज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही, वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी फिल्म का हिस्सा बनी हैं। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म सिकंदर ईद 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और डायरेक्शन की कमान ए. आर. मुरुगदॉस ने संभाली है।
Dakhal News
आमिर खान को 60 वर्ष की आयु में तीसरी बार प्यार हो गया है। दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने के कुछ ही वर्षों बाद आमिर को उनकी 'गौरी' मिल गई है। अपने जन्मदिन पर अभिनेता ने अपनी प्रेमिका गौरी स्प्रैट को इस शर्त पर पत्रकारों से मिलवाया कि वे उनकी फोटो या वीडियो नहीं लेंगे। अब हर जगह उनकी लव लाइफ की चर्चा हो रही है। दिलचस्प बात यह है कि आमिर खान के अच्छे दोस्त शाहरुख खान की पत्नी का नाम भी गौरी खान है। बॉलीवुड के तीसरे खान सलमान ख़ान उनके अच्छे दोस्त हैं और 60 साल की उम्र में भी वह न तो शादीशुदा है और न ही किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं। हाल ही में आमिर ने भाईजान की लव लाइफ के बारे में बात की। आमिर खान और सलमान खान की दोस्ती के चर्चे हमेशा से होते आए हैं। हाल ही में जब मीडिया ने मज़ाकिया अंदाज़ में आमिर से सलमान की लव लाइफ पर सवाल किया, तो उनका जवाब चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान आमिर से पूछा गया, "शाहरुख के पास गौरी हैं, अब आपके पास भी है, तो क्या सलमान को भी अपनी 'गौरी' ढूंढ लेनी चाहिए?" इस सवाल पर आमिर ने हल्की मुस्कान के साथ मज़ाकिया अंदाज में जवाब दिया, "सलमान क्या ढूंढेगा अब?" आमिर का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि "क्या सलमान उन्हें या शाहरुख को देखकर डेटिंग के टिप्स लेते हैं?" तो आमिर ने जवाब दिया, "सलमान वही करेंगे जो उनके लिए सही होगा।" आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को भी सलमान और शाहरुख से मिलवाया। अभिनेता ने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया। आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट तलाकशुदा हैं और एक बच्चे की मां हैं। वह बेंगलुरू में रहती हैं और वो आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम करती हैं। आमिर और गौरी एक दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था। गौरी से पहले आमिर की दो बार शादी हुई थी। उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता हैं, जिनसे उनके दो बच्चे आइरा और जुनैद हैं। दूसरी पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा है। वह अपनी दोनों पत्नियों से अलग हो चुके हैं, लेकिन वे अभी भी अच्छे दोस्त हैं।
Dakhal News
जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म ने होली के खास मौके पर, यानी 14 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, और जॉन की अदाकारी भी तारीफ के काबिल रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अभी तक वो खास सफलता नहीं हासिल की है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म 'द डिप्लोमैट' का तीसरे दिन की कमाई सामने आ गयी है। फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'द डिप्लोमैट' ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन इसे 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वही फिल्म का अनुमानित बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 'द डिप्लोमैट' की कहानी 'द डिप्लोमैट' एक भारतीय डिप्लोमैट की कहानी है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है। इस लड़की को शादी के लिए मजबूर किया जाता है और फिर वह धोखे का शिकार हो जाती है। फिल्म में भारतीय डिप्लोमैट जेपी सिंह के किरदार में जॉन अब्राहम ने बेहतरीन अभिनय किया है। फिल्म के निर्देशक शिवम नायर हैं और इसमें सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे अभिनेता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Dakhal News
साउथ भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नंदामुरी कल्याणराम अपनी आगामी फिल्म 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ था और अब निर्माताओं ने इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। टीजर में नंदामुरी का दमदार और धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें सोहेल खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं और नंदामुरी कल्याणराम के खिलाफ एक जोरदार टक्कर देने वाले हैं। टीजर में उनके किरदार की झलक भी देखने को मिली है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म जबरदस्त एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। इस टीजर ने दर्शकों के बीच फिल्म के प्रति उत्सुकता और उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' में नंदामुरी कल्याणराम की जोड़ी सई मांजरेकर के साथ बनी है, जिसे दर्शक पहली बार देखेंगे। फिल्म में विजयशांति और श्रीकांत जैसे प्रतिष्ठित कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी ने किया है, और फिल्म की कहानी भी उन्हीं के द्वारा लिखी गई है। फिल्म के निर्माता अशोक वर्धन मुप्पा और सुनील बालुसु हैं। 'अर्जुन सन ऑफ वैजयंती' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, हालांकि फिलहाल इसकी रिलीज तारीख अभी तक सामने नहीं आई है।
Dakhal News
आमिर खान की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है और वह 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर पीवीआर और इनॉक्स सिनेमाघरों में अगले 12 दिनों तक उनकी 22 सुपरहिट फिल्में दिखाई जाएंगी, जिससे उनके प्रशंसकों के लिए यह एक शानदार सिनेमाई उत्सव बनने जा रहा है। आमिर खान अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने गौरी नाम की महिला को डेट करने की खबरों पर मुहर लगा दी, जिससे उनके निजी जीवन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आमिर ने की रिश्ते की पुष्टि हाल ही में सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर थी कि 59 साल के आमिर खान तीसरी बार प्यार में पड़ गए हैं। खबरें थीं कि वह गौरी नाम की एक महिला को डेट कर रहे हैं। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने खुद इस रिश्ते की पुष्टि कर दी है। हाल ही में मुंबई में अपने प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने न केवल मीडिया से मुलाकात की, बल्कि गौरी से भी सबका परिचय करवाया, जिससे उनके रिश्ते की खबरें और पुख्ता हो गई हैं। आमिर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम गौरी स्प्रैट है, जो उनकी प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस से जुड़ी हुई हैं। वह उन्हें 25 साल से भी ज्यादा समय से जानते हैं। गौरी बेंगलुरु से ताल्लुक रखती हैं और फिल्म इंडस्ट्री में बैकग्राउंड से काम कर रही हैं। आमिर के इस खुलासे के बाद उनके फैंस अब इस रिश्ते को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। आमिर ने पैपराजी और मीडिया से साफ कहा कि गौरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर न की जाएं। वह अपनी निजी जिंदगी को चर्चा का विषय नहीं बनने देना चाहते, इसलिए उन्होंने सभी से इस मामले में गोपनीयता बनाए रखने की अपील की है। गौरी पहले ही आमिर के परिवार से मिल चुकी हैं और उनके रिश्ते को लेकर किसी को भी कोई आपत्ति नहीं है। आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट अब बॉलीवुड के माहौल से खुद को सहज बनाने की कोशिश कर रही हैं। गौरी ने बताया कि उन्होंने अब तक आमिर की सिर्फ दो फिल्में देखी हैं और कहा, "मैं आमिर को सुपरस्टार नहीं मानती। मैं बस उनके साथ एक सामान्य रिश्ता शेयर करती हूं।" इसके अलावा, गौरी ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान से भी मुलाकात की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी की पृष्ठभूमि भी दिलचस्प है - वह आधी तमिलियन और आधी आयरिश हैं। बता दें कि आमिर खान की पहली शादी फिल्म निर्माता रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं—आइरा खान और जुनैद खान। हालांकि, 16 साल बाद उनका तलाक हो गया था। आमिर खान ने साल 2005 में किरण राव से दूसरी शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'लगान' के सेट पर हुई थी, जहां किरण सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर रही थीं। इस शादी से आमिर और किरण का एक बेटा है, आजाद राव खान। हालांकि, जुलाई 2021 में आमिर और किरण ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। बावजूद इसके दोनों अब भी अच्छे दोस्त हैं और कई मौकों पर साथ नजर आते हैं।
Dakhal News
ऑस्कर अवॉर्ड विनर रहे म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। 58 साल के कंपोजर को सुबह साढ़े 7 बजे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां उनका ECG भी हुआ। इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती एआर रहमान की एंजियोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। वहीं, एआर रहमान के करीबियों ने बताया रहमान रोजे पर हैं ... उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। कुछ समय पहले ही एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो को मेडिकल इमरजेंसी के चलते चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई थी। बताया जा रहा है अब रहमान की सेहत में सुधार है ... लेकिन उन्हें कमजोरी बनी हुई है ... एआर रहमान ने 2 ऑस्कर और 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते हैं।
Dakhal News
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' 14 मार्च को होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई है। पहले दिन ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास बदलाव नहीं आया। हालांकि, इसमें मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। अब देखते हैं कि दूसरे दिन फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा। फिल्म की कमाई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी और दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्का सा सुधार देखने को मिला। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 4.5 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ 'द डिप्लोमैट' ने दो दिनों में भारत में कुल 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि, यह उम्मीद जताई जा रही थी कि पहले शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ा इजाफा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म की कहानी 'द डिप्लोमैट' एक भारतीय राजनयिक (डिप्लोमैट) की कहानी है, जो पाकिस्तान में फंसी एक भारतीय लड़की को बचाने के मिशन पर जाता है। इस लड़की को शादी के लिए मजबूर किया जाता है और फिर धोखा दिया जाता है। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है, जिसमें जॉन अब्राहम (डिप्लोमैट जेपी सिंह), सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। क्या 'छावा' के आगे टिक पाएगी 'द डिप्लोमैट'? फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन कमजोर कमाई इसकी आगे की राह मुश्किल बना सकती है। हालांकि, रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल आने की उम्मीद है। 'द डिप्लोमैट' का सीधा मुकाबला विक्की कौशल की 'छावा' से हो रहा है, जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'द डिप्लोमैट' 'छावा' के बीच अपनी जगह बना पाएगी या जल्दी ही सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी।
Dakhal News
बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म वॉर 2 को लेकर चर्चा में हैं। अपनी दमदार अदाकारी और ग्रीक गॉड लुक के लिए मशहूर ऋतिक अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान की शादी ने एक समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन कुछ साल पहले दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए थे। हालांकि, अलग होने के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती और आपसी सम्मान कायम है। हाल ही में ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी पूर्व पत्नी सुज़ैन खान की तारीफ की, जिससे फैंस की निगाहें उन पर टिक गईं। अभिनेता के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और उनके परिपक्व रिश्ते की खूब चर्चा हो रही है। हाल ही में सोशल मीडिया प ऋतिक ने एक खास वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो को शानदार कैप्शन देते हुए एक्टर ने सुजैन खान की जमकर तारीफ की है। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल रहा है। इस बीच, सुज़ैन खान ने हैदराबाद में 'चारकोल प्रोजेक्ट' नाम से एक नया स्टोर लॉन्च किया है, जो एक शानदार इंटीरियर डिजाइनर ब्रांड है। इस मौके पर एक्टर ने सुजैन खान के नए स्टोर की एक झलक उनके फैंस के साथ शेयर कर उनकी तारीफ की है। इस पोस्ट को खूबसूरत कैप्शन देते हुए ऋतिक ने लिखा, "सपने से हकीकत तक... सुजैन, मुझे तुम पर गर्व है। मुझे याद है 20 साल पहले यह एक ऐसा कॉन्सेप्ट था जिसके बारे में तुम सपने देख रही थीं।" अभिनेता ने आगे लिखा, "आज आप हैदराबाद में अपना दूसरा चारकोल प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहे हैं। इसलिए मैं उस लड़की की प्रशंसा करने से खुद को नहीं रोक सकता, जिसने कुछ साल पहले यह सपना देखने की हिम्मत की। इसके पीछे न केवल कड़ी मेहनत है बल्कि इसमें आपकी प्रतिभा भी दिखाई देती है। हैदराबाद में आपके स्टोर का डिज़ाइन और प्रेजेंटेशन देखकर मैं दंग रह गया। आप सभी को बहुत सफलता मिले...", अभिनेता ने पोस्ट शेयर किया। एक समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में शुमार रहे ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने अपने रिश्ते को खत्म करने का कठिन फैसला लिया। हालांकि, शादी के बाद कई सालों तक साथ रहने के बावजूद, कुछ मतभेदों के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया। भले ही वे अब एक कपल नहीं हैं, लेकिन माता-पिता के रूप में वे अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। ऋतिक और सुज़ैन अक्सर अपने बेटों के साथ समय बिताते नजर आते हैं और एक मजबूत पैरेंटिंग टीम की मिसाल पेश कर रहे हैं।
Dakhal News
जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' को रिलीज़ से पहले ज्यादा चर्चा नहीं मिली थी, लेकिन ट्रेलर लॉन्च के बाद यह सुर्खियों में आ गई। फिल्म 14 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली। 'द डिप्लोमैट' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे यह साफ हो गया कि फिल्म को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी बनी हुई है। 'द डिप्लोमैट' की कमाई- होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर फिल्म रिलीज़ करना अक्सर जोखिम भरा माना जाता है, क्योंकि इन मौकों पर लोग परिवार के साथ त्योहार मनाने में व्यस्त रहते हैं। जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' को ज्यादा प्रचार नहीं मिला था, और होली के चलते दर्शकों की संख्या को लेकर संदेह बना हुआ था। बावजूद इसके, फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और 4.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। शुरुआती अनुमानों में फिल्म की ओपनिंग 2 से 2.5 करोड़ रुपये रहने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन इसके मुकाबले 'द डिप्लोमैट' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फिल्म 'द डिप्लोमैट' की कमाई में वीकेंड पर उछाल आने की संभावना है। लगभग एक महीने पुरानी 'छावा' के बाद दर्शकों के लिए यह एक बेहतरीन नया विकल्प साबित हो सकती है। फिल्म का कुल बजट 20 करोड़ रुपये है, जिसे देखते हुए इसकी शुरुआती कमाई उम्मीद से बेहतर मानी जा रही है। जॉन अब्राहम की पिछली फिल्म 'वेदा', जो 15 अगस्त 2024 को रिलीज हुई थी, ने पहले दिन 6.30 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, 'द डिप्लोमैट' की ओपनिंग इससे थोड़ी कमजोर रही, लेकिन होली के बावजूद इसका प्रदर्शन संतोषजनक है और आने वाले दिनों में इसमें तेजी आ सकती है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल होली के अगले दिन ही महाकाल के दरबार में पहुंचे हैं...मध्य प्रदेश के उज्जैन में विराजे महाकाल के चरणों में अर्जुन रामपाल ने माथा टेक कर आर्शीवाद लिया...अर्जुन ने भगवान शंकर की आराधना की और भष्मारती में भी शामिल हुए...बॉलीवुड स्टार रामपाल की इन तस्वीरों पर फैन्स ने भी कमेंट्स किए हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे है...अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं....जिसमें रामपाल मंदिर में हाथ जोड़कर खड़े हैं... इसके साथ ही मंदिर की भी झलकियां अर्जुन रामपाल ने अपनी तस्वीरों में दिखाई हैं...अर्जुन रामपाल उज्जैन किसी फिल्म की शूटिंग के लिए आए हैं या फिर सिर्फ महाकाल के दर्शन करने इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है....आपको बता दें इस साल अर्जुन के खाते में कई फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं....इनमे कॉकटेल-2, राना नाइडू, ब्लाइंड गेम, जुला कन्नौज, इश्क झमेला जैसी फिल्में शामिल हैं... इन फिल्मों में अर्जुन रामपाल एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं
Dakhal News
फिल्म राज से मशहूर हुए अभिनेता डिनो मोरिया को भले ही इंडस्ट्री में ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही। डिनो और बिपाशा बसु का अफेयर एक समय सुर्खियों में था। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। अब 49 साल की उम्र में भी डिनो मोरिया सिंगल हैं, और हाल ही में उन्होंने शादी पर खुलकर बात की। एक साक्षात्कार में डिनो मोरिया ने प्यार को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा, "प्यार एक अद्भुत चीज़ है। हर किसी को प्यार करना चाहिए। आप इस धरती पर प्यार फैलाने के लिए आए हैं। अपने भाई, बहन, माता-पिता, प्रेमिका, प्रेमी, पति, पत्नी और यहाँ तक कि अपने पालतू जानवर से भी प्यार फैलाएँ। जितना प्यार आप देंगे, उतना ही प्यार आपको मिलेगा। हर कोई चाहता है कि कोई उससे प्यार करे।" डिनो के इस बयान से साफ है कि वे प्रेम को जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास मानते हैं और हर किसी को इसे खुलकर अपनाने की सलाह देते हैं। डिनो मोरिया से जब उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने संकोच भरे अंदाज में कहा, "हां, ऐसा हो सकता है।" हालांकि, उन्होंने अपने पार्टनर का नाम उजागर नहीं किया। शादी पर अपनी राय शेयर करते हुए डिनो ने कहा, "मुझे लगता है कि शादी सिर्फ़ एक मोहर है, एक अनुबंध जिसमें दो लोग एक साथ अपना जीवन जीते हैं। लेकिन शादी की ये संस्था समाज ने बनाई है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर किसी रिश्ते में समस्या आती है तो उसे सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए, लेकिन अगर चीजें ठीक नहीं हो रही हैं तो जबरदस्ती उसे बनाए रखने का कोई मतलब नहीं।" डिनो की इस सोच से साफ है कि वह रिश्तों को दिल से निभाने में यकीन रखते हैं, लेकिन बिना किसी सामाजिक दबाव के। डिनो मोरिया ने बिपाशा बसु से अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात करते हुए कहा, "ब्रेकअप का फैसला बिपाशा ने नहीं, बल्कि मैंने लिया था। जब हम फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान अलग हुए, तो सच कहूं तो मैं ही था जिसने खुद को उससे दूर कर लिया था। हमारे बीच कुछ मुद्दे थे, जिन्हें सुलझाना मेरे लिए बहुत मुश्किल हो रहा था। हर दिन सेट पर उससे मिलना बहुत कठिन था। वह निराश थी, और मैं भी अंदर से परेशान था। मैं जिस इंसान की बहुत परवाह करता था, उससे हर दिन मिलना आसान नहीं था। हमने अपने रिश्ते को ठीक करने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका।"
Dakhal News
बॉलीवुड के तीनों दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को एक साथ देखना दुर्लभ होता है, लेकिन रमजान के मौके पर यह नजारा देखने को मिला। हाल ही में सलमान और शाहरुख, आमिर खान के घर पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आमिर खान के घर के बाहर का दृश्य देखा जा सकता है, जहां सलमान खान भी मौजूद दिख रहे हैं। आमिर खान ने अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान और शाहरुख ने भी शिरकत की। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और तीनों सितारों को एक साथ देखकर बेहद उत्साहित हैं। आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, जिसके लिए एक भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। हालांकि, 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद से आमिर बड़े पर्दे से दूर हैं और उनके बॉलीवुड से संन्यास लेने की खबरें भी चर्चा में हैं।
Dakhal News
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने 2022 में जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। यह न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, बल्कि इसके गाने 'केसरिया' की लाइन 'लव स्टोरिया' भी काफी चर्चा में रही। फिल्म के सीक्वल की घोषणा पहले ही की जा चुकी है, लेकिन अब रणबीर कपूर ने 'ब्रह्मास्त्र 2' को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान रणबीर ने खुलासा किया कि उनकी आगामी फिल्म 'वॉर 2' की रिलीज के बाद 'ब्रह्मास्त्र 2' का प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाएगा। रणबीर कपूर ने कहा, "फिलहाल मैं 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हूं, लेकिन इसकी रिलीज के बाद 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू कर दिया जाएगा। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जल्द शुरू होने की संभावना है।" रणबीर ने यह भी बताया कि फिल्म को लेकर कुछ रोमांचक घोषणाएं की जाएंगी। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे अयान मुखर्जी बहुत लंबे समय से एक सपने की तरह संजो रहे हैं, और हम इसे बेहद खास बनाने जा रहे हैं।" फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की कहानी शिवा रणबीर कपूर नाम के एक युवा डीजे के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने सपनों में अजीबोगरीब चीजें नजर आती हैं। वह इन सपनों से हैरान और परेशान रहता है। शिवा की जिंदगी तब बदल जाती है, जब दशहरे के मौके पर हुए एक कॉन्सर्ट में उसकी नजर ईशा आलिया भट्ट पर पड़ती है। पहली ही नजर में वह ईशा का दीवाना हो जाता है। फिल्म में ईशा ने शिवा की प्रेमिका का किरदार निभाया है। 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर की दमदार परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी मिला था।
Dakhal News
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रीलीला मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में श्रीलीला को कार्तिक की पारिवारिक पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की अफवाहें जोर पकड़ने लगीं। अब इन अफवाहों को और बल तब मिला जब कार्तिक की मां माला तिवारी ने अपने बेटे और श्रीलीला के रिश्ते को लेकर इशारों-इशारों में पुष्टि कर दी। आईफा अवॉर्ड्स के दौरान कार्तिक आर्यन की मां माला तिवारी और करण जौहर के बीच एक दिलचस्प बातचीत हुई। करण ने कार्तिक की मां से मजाकिया अंदाज में पूछा, "आप अपने घर के लिए किसे चुनेंगी?" इस सवाल पर दर्शकों ने अनन्या पांडे का नाम लिया, लेकिन कार्तिक की मां ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "घर की मांग एक डॉक्टर है।" करण ने तुरंत ही कार्तिक की ओर देखते हुए कहा, "आप एक डॉक्टर के साथ काम कर रहे हैं।" श्रीलीला न केवल एक शानदार अभिनेत्री हैं, बल्कि एक एमबीबीएस डॉक्टर भी हैं। उनकी और कार्तिक की बढ़ती नजदीकियों को लेकर पहले से ही अफवाहें थीं, जिन्हें इस बातचीत ने और हवा दे दी।
Dakhal News
तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक फिल्म 'सूर्यवंशम' 21 मई 1999 को रिलीज हुई थी। 'सूर्यवंशम' एक कल्ट फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने दोहरी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में हीरा ठाकुर की सफलता की कहानी से प्रशंसक अभिभूत हो गए। आपको उनकी पत्नी राधा उर्फ अभिनेत्री सौंदर्या तो याद ही होंगी। 'सूर्यवंशम' के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर हुईं सौंदर्या ने हिंदी दर्शकों के दिलों पर भी राज करना शुरू कर दिया, लेकिन उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। उनकी मृत्यु 31 वर्ष की आयु में 17 अप्रैल, 2004 को बैंगलोर में चुनाव प्रचार के दौरान विमान दुर्घटना में हो गई। अब 22 साल बाद उनकी मृत्यु के बारे में एक नया खुलासा हुआ है। सौंदर्या 17 अप्रैल 2004 को भारतीय जनता पार्टी और तेलुगु देशम पार्टी के एक राजनीतिक अभियान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए करीमनगर जा रही थीं। दुर्घटना में उसके भाई की भी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद सौंदर्या का शव नहीं मिला। सौंदर्या की मौत के मामले में दावा किया जा रहा है कि जब उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, तब वह गर्भवती थीं। सौंदर्या की मौत के मामले में अब 22 साल बाद वरिष्ठ टॉलीवुड अभिनेता मोहन बाबू के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। उन पर सौंदर्या की मौत में शामिल होने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार सौंदर्या की हत्या मोहन बाबू के साथ संपत्ति विवाद के कारण हुई थी। मोहन बाबू ने अपने भाई-बहनों पर ज़मीन बेचने के लिए दबाव डाला था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विमान दुर्घटना के बाद उन्होंने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर लिया। शिकायतकर्ता का नाम चित्तमुल्ला है। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता ने मांचू परिवार में चल रहे विवाद के बारे में भी बताया है। उन्होंने मांचू मनोज के लिए न्याय और जलपल्ली में 6 एकड़ भूमि पर बने गेस्ट हाउस को जब्त करने की भी मांग की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग करते हुए कहा है कि मोहन बाबू के कारण उसकी जान को खतरा है। सौंदर्या के बारे में कुछ बातें... सौंदर्या का वास्तविक नाम सौम्या सत्यनारायण था। वह मूलतः कन्नड़ अभिनेत्री थीं। वह एमबीबीएस डॉक्टर भी थीं। उन्होंने 1999 में फिल्म 'सूर्यवंशम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अपने 12 साल के करियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। सौंदर्या एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने इतने कम समय में पांच भाषाओं - तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में काम किया। 2003 तक वह सफलता के शिखर पर पहुंच गयी थीं। इस बीच उन्होंने अपने बचपन के दोस्त जीएस रघु से शादी कर ली, लेकिन सौंदर्या का जीवन बहुत छोटा था। मात्र 31 वर्ष की उम्र में ही समय ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
Dakhal News
उर्वशी रौतेला बॉलीवुड में एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उर्वशी हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ उर्वशी की बोल्डनेस की भी लगातार चर्चा हो रही है। उर्वशी ने हाल ही में एक नई कार खरीदी है। उर्वशी ने हाल ही में रोल्स रॉयस की लग्जरी कार प्रीमियम एसयूवी, रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है। इस शानदार कार की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। बॉलीवुड में किसी भी अभिनेत्री के पास यह कार नहीं है। उर्वशी यह कार खरीदने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं। इसके साथ ही उर्वशी ने इंस्टाग्राम की फोर्ब्स रिच लिस्ट में भी जगह बना ली है। अंबानी, शाहरुख खान के पास है ये कार रोल्स-रॉयस की यह कार बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी है और कई मशहूर हस्तियों के पास पहले से ही यह शानदार गाड़ी मौजूद है। शाहरुख खान, विवेक ओबेरॉय, अजय देवगन और अल्लू अर्जुन जैसी हस्तियों के पास भी यह कार है। इसके अलावा, भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के गैराज में भी रोल्स-रॉयस की कई गाड़ियां शामिल हैं।
Dakhal News
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते कुछ समय से दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई थीं। युजवेंद्र और धनश्री का तलाक हो चुका है। इससे पहले धनश्री ने इंस्टाग्राम से युजवेंद्र के साथ अपनी सभी तस्वीरें हटा दी थीं। हालांकि, अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिर से युजवेंद्र चहल के साथ तस्वीरें नजर आने लगी हैं, जिससे फैंस के बीच एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। धनश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "महिलाओं को दोष देना हमेशा फैशन में रहता है।" उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इस बीच अफवाहें हैं कि युजवेंद्र चहल इन दिनों आर.जे महवश को डेट कर रहे हैं। 9 मार्च को दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (भारत बनाम न्यूजीलैंड) के दौरान दोनों को साथ में देखा गया था, जिससे इन खबरों को और बल मिला है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। क्रिकेटर ने धनश्री का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था और उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो जल्द ही प्यार में बदल गई। दिसंबर, 2020 में युजवेंद्र और धनश्री शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि, अब चार साल बाद यह जोड़ी तलाक लेकर अलग हो गई है।
Dakhal News
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता आखिरी बार अनुपम खेर के साथ फिल्म 'कागज 2' में नजर आई थीं, जहां उनके अभिनय को सराहा गया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब नीना जल्द ही अपनी नई फिल्म 'आचारी बा' में दर्शकों को एंटरटेन करती दिखेंगी। इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। 'आचारी बा' का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोग नीना गुप्ता की शानदार अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। निर्माताओं ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'बा की रेसिपी: सपने, हिम्मत और ढेर सारा मसाला।' यह फिल्म 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। नीना गुप्ता के अलावा इस फिल्म में मानसी राछ, कबीर बेदी, वत्सल शेठ और वंदना पाठक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'आचारी बा' के अलावा, नीना गुप्ता जल्द ही फिल्म 'वध 2' में भी नजर आएंगी। यह 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'वध' का सीक्वल है, जिसमें संजय मिश्रा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन जसपाल सिंह संधू और राजीव बर्णवाल कर रहे हैं। इसकी कहानी भी इन्हीं दोनों ने लिखी है। पहली फिल्म 'वध' की कहानी एक मासूम जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हालात के चलते एक ऐसा अपराध करने को मजबूर हो जाती है, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। अब 'वध 2' में कहानी किस मोड़ पर जाएगी, यह देखने लायक होगा।
Dakhal News
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ महीने पहले एक प्यारी बच्ची को जन्म दिया। लड़की का नाम दुआ रखा गया। बेटी के जन्म के बाद दीपिका अब फिर से फिट हो गई हैं। उन्होंने पेरिस फैशन वीक की तस्वीरें अपलोड की हैं। उन्होंने बेहद स्टाइलिश लुक में एफिल टावर के सामने फोटोशूट कराया है। इस पर रणवीर सिंह की कमेंट ने ध्यान खींचा है। दीपिका पादुकोण हाल ही में लुई वुइटन पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं, जहां उनका लुक बेहद स्टाइलिश और आकर्षक नजर आया। उन्होंने सफेद ओवरसाइज्ड ब्लेज़र, ब्रिटिश स्टाइल की टोपी, काली लेगिंग और हील्स के साथ अपने लुक को क्लासी टच दिया। दीपिका का यह फोटोशूट एक छत पर हुआ, जहां बैकग्राउंड में एफिल टॉवर साफ नजर आ रहा था। दीपिका की इस पोस्ट पर फैन्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके पति रणवीर सिंह के कमेंट ने खींचा। रणवीर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "भगवान मुझ पर दया करें।" मां बनने के बाद दीपिका बहुत कम सार्वजनिक जगहों पर नजर आती हैं, क्योंकि वह फिलहाल मातृत्व का भरपूर आनंद ले रही हैं। रणवीर और दीपिका ने अब तक अपनी बेटी की झलक प्रशंसकों को नहीं दिखाई है, जिससे फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
Dakhal News
अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'जाट' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। गोपिचंद मालिनेनी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सनी के करियर की सबसे बड़ी एक्शन मूवी मानी जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल का सामना एक या दो नहीं, बल्कि पूरे छह खलनायकों से होने वाला है। खास बात यह है कि इनमें से एक दमदार विलेन के रूप में रणदीप हुड्डा नजर आएंगे। अब मेकर्स ने 'जाट' से रणदीप हुड्डा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। पोस्टर में रणदीप हुड्डा बेहद इंटेंस और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी झलक देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में वह सनी देओल के लिए कितनी बड़ी चुनौती बनने वाले हैं। फिल्म में एक्शन का जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा। अब देखना यह होगा कि यह महाटक्कर बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है! 'जाट' 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और तमिल भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। यह वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। अब देखना होगा कि 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है।
Dakhal News
इस वर्ष जयपुर में हुए 'आईफा अवार्ड्स 2025' समारोह में रेखा से लेकर शाहरुख खान तक कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। समारोह में करीना कपूर ने अपने दादा राज कपूर के गानों पर डांस कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। करीना ने राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' के गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' और इसी फिल्म के गाने 'मेरा जूता है जापानी' पर भी नृत्य किया। इस मूल गाने में करीना हूबहू राज कपूर के लुक में नाचती नजर आईं। आईफा अवार्ड समारोह में उनके प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। आईफा मंच पर वापसी को लेकर उत्साहित करीना ने कहा, "मैं कई सालों बाद आईफा स्टेज पर वापस आकर बेहद उत्साहित हूं और उनके सिल्वर जुबली एडिशन से बेहतर मौका और क्या हो सकता है। एक तरह से, आईफा और मेरी यात्रा साथ चली है - हम दोनों ही सिनेमा में 25 साल पूरे कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह परफॉर्मेंस मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह मेरे दादा राज कपूर को समर्पित है। हाल ही में पूरे देश ने उनकी 100वीं जयंती बड़े प्यार से मनाई, और उनके योगदान को याद करना मेरे लिए गर्व की बात है। विरासत, परिवार और सिनेमा की इस खूबसूरत यात्रा का हिस्सा बनना अवास्तविक क्षण है।" करीना के इस इमोशनल ट्रिब्यूट ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं और राज कपूर की महानता को एक बार फिर से जीवंत कर दिया। इस बीच 'लापता लेडीज़' ने 'आईफा अवार्ड्स 2025' में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नितांशी गोयल (लपता लेडीज़) को और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार कार्तिक आर्यन (भूल भूलैया 3) को मिला। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार किरण राव (लपता लेडीज़) को मिला।
Dakhal News
बॉबी देओल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उनकी 'आश्रम 3' का दूसरा भाग 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन रिलीज किया गया। इस वेब सीरीज के अन्य सीजन की तरह यह नया एपिसोड भी ब्लॉकबस्टर बन गया है। हाल ही में आईफा 2025 अवॉर्ड्स समारोह में बॉबी देओल ने 'आश्रम' सीरीज की सफलता पर खुशी जाहिर की थी। 'आश्रम 3' के बाद बॉबी देओल अब 'एनिमल पार्क' में नजर आएंगे। फिल्म 'एनिमल पार्क' के संबंध में अभिनेता ने हाल ही में टिप्पणी की।बॉबी देओल ने यह भी कहा कि ‘एनिमल’ में अबरार का किरदार निभाना उनके करियर के लिए बेहद खास रहा है। उन्होंने इस फिल्म के लिए जबरदस्त मेहनत की थी और अब जब 'एनिमल पार्क' की घोषणा हुई है, तो वे इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। हालांकि, अभी तक उनकी भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बॉबी ने संकेत दिया कि अगर उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिलता है, तो वे इसे जरूर करना चाहेंगे। दर्शकों को भी यह जानने की उत्सुकता है कि सीक्वल में अबरार का किरदार किस रूप में नजर आएगा।बॉबी ने अपनी अधिकतर फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई है। बॉलीवुड के अलावा उनकी साउथ फिल्म 'डाकू महाराज' की भी इस समय काफी चर्चा हो रही है। नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म में उनकी भूमिका दर्शकों को बहुत पसंद आई। बॉबी देओल की कई फिल्में आने वाली हैं। वह जल्द ही हाउसफुल 5, अल्फा और दो तेलुगु फिल्मों में नजर आएंगे।'एनिमल पार्क' की बात करें तो निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग पूरी होते ही 'एनिमल पार्क' की शूटिंग शुरू हो जाएगी। प्रशंसक 'एनिमल पार्क' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर सबसे पहले नितेश तिवारी की 'रामायण' और फिर संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' पर काम पूरा करेंगे, जिसके बाद वह 'एनिमल पार्क' पर काम शुरू करेंगे। एनिमल पार्क 2026 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
Dakhal News
सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म 'काकुड़ा' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ साकिब सलीम और रितेश देशमुख थे। अब वह तेलुगू सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। अपनी पहली तेलुगू फिल्म 'जटाधारा' में सोनाक्षी साउथ स्टार सुधीर बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनकी मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। इसके साथ ही फिल्म से उनका पहला लुक भी सामने आया है। जी स्टूडियोज ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "इस महिला दिवस पर 'जटाधारा' में शक्ति और उसकी किरण जगमगा रही है। सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत है।" पोस्टर में सोनाक्षी एक दमदार और गंभीर अवतार में नजर आ रही हैं। गहरे काजल से सजी आंखें, लाल बिंदी, माथे पर तिलक और पारंपरिक गहनों से उनका लुक काफी प्रभावशाली लग रहा है। खुले बालों के साथ, उन्होंने अपने चेहरे का एक हिस्सा अंगूठियों और लंबे नाखूनों से सजे हाथ से ढका हुआ है, जो उनके उग्र रूप को और भी खास बना रहा है। इस पोस्टर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस सस्पेंस ड्रामा में सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की बात करें तो इसकी शूटिंग 14 फरवरी से हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू, शिल्पा सिरोड़कर, शिविन नारंग और रैना अंजली जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
Dakhal News
संजय लीला भंसाली अपनी आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' की तैयारी में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट की तिकड़ी नजर आएगी। चूंकि स्टार कास्ट इतनी मजबूत है, इसलिए हर कोई उत्सुक है कि फिल्म कैसी होगी। इस बीच, अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है अभिनेता कितनी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने वजन उठाते हुए पोज दिए हैं। रणबीर की यह तस्वीर उनके ट्रेनर ने पोस्ट की है। इसमें रणबीर की फिटनेस की झलक दिखाई गई है। इससे आपको यह भी अंदाजा हो जाएगा कि वह फिल्म के लिए अपनी फिजिक पर कितनी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म लव एंड वॉर के बारे में कोई और अपडेट नहीं है। फिल्म की कहानी और तीनों की भूमिकाएं भी पाइपलाइन में हैं। इसके अलावा रणबीर की फिल्म 'रामायण' भी जल्द ही रिलीज होगी। इसके लिए भी उन्होंने काफी मेहनत की है।
Dakhal News
इस साल का आईफा अवॉर्ड समारोह राजस्थान में आयोजित किया गया है। इस समारोह के लिए बॉलीवुड हस्तियां राजस्थान पहुंच रही हैं। वहां से कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इनमें से एक वीडियो ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। यह वीडियो करीना कपूर और शाहिद कपूर का है। शाहिद और करीना का ब्रेकअप 18 साल पहले हो गया था। ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे के साथ काम करना तो दूर, एक-दूसरे से मिलना भी नहीं चाहते थे, अब एक-दूसरे को गले लगाते और बातें करते नजर आ रहे हैं। 'जब वी मेट' के प्रशंसक इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। शाहिद और करीना का यह वीडियो देखकर फैंस काफी खुश हैं। वे इस वीडियो पर टिप्पणी कर रहे हैं। 'गीत और आदित्य आखिरकार फिर से एक हो गए,' 'इन दोनों को साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है,' 'इन दोनों को देखकर मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए,' इस तरह के कमेंट करीना और शाहिद के इस वीडियो पर देखने को मिल रहे हैं। 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान हुआ था करीना-शाहिद का ब्रेकअप- करीना और शाहिद का ब्रेकअप 17 साल पहले इम्तियाज अली की फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान हुआ था। इस फिल्म के बाद दोनों को एक बार फिर फिल्म 'उड़ता पंजाब' में देखा गया, जो 2016 में रिलीज हुई थी। लेकिन उनके सीन एक दूसरे के साथ नहीं थे। शाहिद और करीना अक्सर एक ही कार्यक्रम में शामिल होते थे, लेकिन वे एक-दूसरे से बात करने या एक-दूसरे को देखने से भी बचते थे। अब कई सालों बाद दोनों को एक साथ फोटो में देखकर फैंस खुश हैं।
Dakhal News
लोकप्रिय बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल अपने गानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। श्रेया ने अब तक कई हिंदी और मराठी गाने गाए हैं। उनके गाए कई गाने सुपरहिट हो चुके हैं। इसी बीच खबर है कि श्रेया घोषाल सोशल मीडिया पर एक्स अकाउंट हैक हाे गया था। इसकी जानकारी श्रेया घोषाल ने अपने प्रशंसकों को जानकारी देते हुए बताया कि वह कुछ समय से एक्स पर सक्रिय नहीं हैं। हाल ही में श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा, "सभी को हेलो..., मेरा एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। मैंने एक्स टीम से संपर्क करने के कई प्रयास किए हैं, लेकिन मुझे ऑटो-जेनरेटेड रिस्पॉन्स के अलावा किसी भी तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इसलिए मैं अपना एक्स अकाउंट डिलीट भी नहीं कर पा रही हूं क्योंकि मैं लॉगइन नहीं कर पा रही हूं।" श्रेया घोषाल ने अपने प्रशंसकों से कहा, "कृपया ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और इनसे संबंधित किसी भी संदेश पर भरोसा न करें। ये सभी स्पैम और फ़िशिंग लिंक हैं। मेरा अकाउंट रिकवर होने के बाद मैं आपको अपडेट करूंगी।" इस बीच उन्हें अपना पहला गायन अवसर प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में मिला। अब तक श्रेया ने एक हजार से अधिक बॉलीवुड गाने गाए हैं। इसमें 'डोला रे डोला', 'सिलसिला ये चाहत का', 'चिकनी चमेली', 'तेरी मेरी', 'तेरे लिए' जैसे कई गाने शामिल हैं।
Dakhal News
पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी में उथल-पुथल चल रही है। गोविंदा के मैनेजर ने कहा था कि सुनीता ने कुछ बयानों के बाद उनके रिश्ते में तनाव पैदा हो गया था। सुनीता के वकीलों ने यह भी बताया कि 6 महीने पहले सुनीता ने गोविंदा को तलाक का नोटिस भेजा था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने मतभेद सुलझा लिए थे। दरअसल, कुछ महीने पहले सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह और गोविंदा अब साथ नहीं रह रहे हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद सुनीता ने कहा कि दूसरा घर सिर्फ गोविंदा के राजनीतिक काम के लिए था और वे अलग नहीं हुए हैं। यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियाे में सुनीता ने कहा, "हम अलग-अलग रहते हैं। जिसका मतलब है कि जब वह राजनीति में आए, तो मेरी बेटी बड़ी हो रही थी और सभी तरह के पार्टी कार्यकर्ता घर आते थे। सुनीता कहती हैं, "मैं और मेरी बेटी पूरे दिन शॉर्ट्स पहनकर घूमते थे, इसीलिए हमने अपने अपार्टमेंट के सामने एक ऑफिस ले लिया। इस दुनिया में ऐसा कोई नहीं है, जो मुझे और गोविंदा को अलग करने की हिम्मत कर सके।"
Dakhal News
अभिनेता टाइगर श्रॉफ 2 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में वह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में नजर आए थे और अब जल्द ही वह बागी-4 में अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में लौटने वाले हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर टाइगर ने बागी-4 से अपनी एक झलक फैंस के साथ शेयर की है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इस नए पोस्टर में टाइगर का इंटेंस और दमदार लुक देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टाइगर श्रॉफ ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "जिस फ्रैंचाइजी ने मुझे पहचान दी और एक एक्शन हीरो के रूप में खुद को साबित करने का मौका दिया... अब वह मेरी पहचान बदल रही है। इस बार यह वैसा नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आप लोग इसे उसी तरह अपनाएंगे, जैसे आपने 8 साल पहले किया था।" निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने भी सोशल मीडिया पर इस पोस्टर को शेयर किया, जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म के जबरदस्त पोस्टर में टाइगर श्रॉफ का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। उनके माथे से खून बह रहा है, आंखों में गुस्से की लपटें हैं, और वह मुंह में सिगरेट दबाए खड़े हैं। उनकी तीखी नजरें ऐसी हैं, मानो वह अपने दुश्मनों को चीरने के लिए तैयार हैं। टाइगर के इस अवतार को देखकर अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई दी है। प्रशंसकों में भी फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, "ये तो ब्लॉकबस्टर होगी!" तो किसी ने इसे "बवाल पोस्टर" कहा। 'बागी-4' के निर्देशन की जिम्मेदारी ए. हर्ष ने संभाली है, जो भजरंगी और वेधा जैसी कन्नड़ फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस बार टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि संजय दत्त इस फिल्म में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं। बागी फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2016 में हुई थी, इसके बाद 2018 में बागी-2 और 2020 में बागी 3 आई थी। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, और अब 'बागी-4' से भी ऐसी ही उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इंडस्ट्री में एक लोकप्रिय जोड़ी है। सिद्धार्थ और कियारा फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। उनका विवाह समारोह जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया था। अब शादी के दो साल बाद सिद्धार्थ और कियारा माता-पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी शेयर की। हाल ही में सिद्धार्थ-कियारा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इसमें सिद्धार्थ-कियारा ने एक बच्चे के जूते हाथ में लेकर शानदार फोटोशूट कराया है। इस खूबसूरत फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह जल्द ही अपने बच्चे का स्वागत करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, "हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार... जल्द ही आ रहा है..."। इसलिए, उनके सभी प्रशंसक और मनोरंजन जगत इस जोड़े को उनकी नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। सेलेब्स ने दी बधाई हुमा कुरैशी ने उत्साह जताते हुए लिखा, "हे भगवान, बधाई हो!" वहीं, नेहा धूपिया ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "आप दोनों को ढेरों बधाइयां, यह अब तक की सबसे प्यारी खबर है!" अथिया शेट्टी ने भी कपल के लिए प्यार भरा संदेश भेजा, जबकि मसाबा गुप्ता ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं। एकता कपूर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, "अब सच में रातें लंबी होने वाली हैं, नींद उड़ने के लिए तैयार रहो!" इसके अलावा, शिल्पा शेट्टी, मनीष पॉल, गौहर खान समेत कई अन्य सेलेब्रिटीज ने भी कियारा और सिद्धार्थ को इस खास मौके पर बधाई दी।
Dakhal News
बॉलीवुड में इन दिनों क्लासिक फिल्मों की रि-रिलीज का ट्रेंड जोरों पर है। 'सनम तेरी कसम', 'सत्या', 'तुम्बाड', 'लैला मजनू', 'दिल तो पागल है' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों के बाद अब दो और यादगार रोमांटिक फिल्मों की दोबारा रिलीज की खबर आई है। इमरान हाशमी की 'आवारापन' और श्रद्धा कपूर व आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'आशिकी-2' जल्द ही सिनेमाघरों में वापसी करने वाली हैं। इन दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के वक्त दर्शकों का दिल जीत लिया था और अब एक बार फिर फैंस को इन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। एक इंटरव्यू में अभिनेता सलिल आचार्य ने खुलासा किया कि उनकी डेब्यू फिल्म 'आवारापन' जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही 'आशिकी 2' भी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। सलिल ने कहा, "फिल्मों की रि-रिलीज का चलन वाकई शानदार है। 'आवारापन' को रिलीज हुए करीब 17 साल हो गए हैं और अब इसे फिर से सिनेमाघरों में देखने का मौका मिलेगा। हम सभी बेहद उत्साहित हैं। मैं बस इस पल का इंतजार कर रहा हूं।" फैंस को अब इन आइकॉनिक फिल्मों को फिर से थिएटर में देखने का मौका मिलेगा, जिससे पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएंगी। बॉलीवुड की दो मशहूर रोमांटिक-थ्रिलर फिल्में 'आवारापन' और 'आशिकी-2' जल्द ही सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही हैं। 'आवारापन' (2007) में इमरान हाशमी, मृणालिनी शर्मा, श्रिया सरन और आशुतोष राणा मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था। 29 जून, 2007 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7.76 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। 'आशिकी-2' (2013) में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म 26 अप्रैल, 2013 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 78.10 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। फैंस के लिए ये एक सुनहरा मौका होगा कि वे इन यादगार फिल्मों को फिर से बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।
Dakhal News
'द डिप्लोमैट' में जॉन अब्राहम एक इंटेंस और रोमांचक भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। शिवम नायर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 मार्च, 2025 को होली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म का नया गाना 'नैना' लॉन्च कर दिया गया है, जिसे वरुण जैन, रोमी और अनुराग सैकिया ने गाया है। गाने की मेलोडी और इमोशनल टच को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 'द डिप्लोमैट' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जो एक भारतीय राजनयिक के पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को सुरक्षित वापस लाने की कहानी दर्शाती है। फिल्म में जॉन अब्राहम इस्लामाबाद में भारत के पूर्व उप उच्चायुक्त जेपी सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ सादिया खतीब, रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आएंगे। इस रोमांचक फिल्म की पटकथा विक्रम भट्ट ने लिखी है, और इसका निर्देशन शिवम नायर ने किया है। पहले यह फिल्म 7 मार्च, 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 14 मार्च, 2025 को होली के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।
Dakhal News
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। इसके लिए सोनाक्षी को अपने अंतरधार्मिक विवाह काे लेकर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, चर्चा तो यह भी थी कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा और दोनों भाई उनके इस फैसले के खिलाफ थे। सोनाक्षी के भाई लव और कुश अभी भी किसी भी कार्यक्रम में उनके साथ नहीं जाते हैं। इस बीच, सोनाक्षी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में अंतर-धार्मिक विवाह पर अपनी राय शेयर की। साक्षात्कार में सोनाक्षी ने कहा कि जहीर और मैं धर्म के बारे में सोच भी नहीं रहे थे। हम बस दो लोग हैं जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं। शादी हमारे लिए एक स्वाभाविक कदम था। न तो वह मुझ पर अपना धर्म थोपते हैं और न ही मैं उन पर। हम दोनों एक-दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हैं और यही सबसे जरूरी बात है। हमने कभी इस पर चर्चा भी नहीं की, क्योंकि यह हमारे रिश्ते के लिए मायने नहीं रखता। जहीर दिवाली की पूजा के लिए मेरे घर आते हैं और मैं नियाज़ के लिए उनके घर जाती हूं। बस इतना ही काफी है। मैं उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं और उनका पूरा परिवार हमारी संस्कृति का सम्मान करता है। यही सही तरीका है। सोनाक्षी ने आगे कहा कि हमारे लिए विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी करना सही था और हमने वही किया। न तो उन्हें अपना धर्म बदलने की जरूरत थी और न ही मुझे। यह उतना ही सरल है जितना कि दो ऐसे लोगों का विवाह करना, जिनका एक-दूसरे के साथ खूबसूरत रिश्ता है।
Dakhal News
इम्तियाज अली, जिन्होंने पिछली बार दिलजीत दोसांझ के साथ नेटफ्लिक्स पर 'अमर सिंह चमकीला' पेश की थी, अब एक नई रोमांटिक ड्रामा सीरीज लेकर आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स के साथ एक बार फिर सहयोग करते हुए, इम्तियाज 'ओ साथी रे' नामक इस वेब सीरीज के लेखक और निर्माता के रूप में जुड़े हैं। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, इस बार इम्तियाज अली ने वेब सीरीज का निर्देशन की कमान अपने भाई हाथों में सौंप रहे हैं। इम्तियाज अली की नई वेब सीरीज 'ओ साथी रे' को उनके भाई आरिफ अली निर्देशित कर रहे हैं, जो पहले 'शी' जैसी सुपरहिट वेब सीरीज बना चुके हैं। इस रोमांटिक ड्रामा में अदिति राव हैदरी, अर्जुन रामपाल और अविनाश तिवारी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। दर्शक इस दिलचस्प तिकड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं। 'ओ साथी रे' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, हालांकि इसकी रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Dakhal News
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की शूटिंग अब लगभग पूरी हो चुकी है और अब इसका नया टीजर रिलीज कर दिया गया है। 'गजनी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके एआर मुरुगादॉस इस फिल्म के डायरेक्टर हैं, जबकि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। टीज़र में सलमान खान का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और भाईजान की स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। टीजर में उनकी झलक भी देखने को मिली है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फिल्म में प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म सिकंदर को ईद 2025 के खास मौके पर रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म का पहला टीजर दिसंबर, 2024 में आया था, जिसने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया था।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म के नाम का खुलासा कर दिया गया है। अब संजय दत्त जल्द ही निर्देशक सिद्धांत सचदेव की फिल्म 'द भूतनी' में नजर आने वाले हैं। महाशिवरात्रि के खास मौके पर इस फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें संजय दत्त का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। इस दमदार लुक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। संजय दत्त ने अपनी अगली फिल्म 'द भूतनी' की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का टीजर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "इस गुड फ्राइडे, डर को एक नई तारीख मिल गई है। पहले कभी न देखी गई हॉरर, एक्शन और कॉमेडी के लिए तैयार हो जाइए, भूतनी मचाएगी तांडव 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में!" इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म में मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण संजय दत्त और दीपक मुकुट ने मिलकर किया है, जबकि मान्यता दत्त इस फिल्म की सह-निर्माता हैं। फिल्म 'द भूतनी' 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। टीजर में सभी कलाकारों की झलक देखने को मिली, जिसमें संजय दत्त का दमदार लुक खास चर्चा में है।
Dakhal News
एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने अपने बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी की चर्चा पिछले एक सप्ताह से जोरों पर थी। अब यह खूबसूरत जोड़ा आधिकारिक रूप से विवाह बंधन में बंध गया। प्राजक्ता की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस और कई मशहूर हस्तियों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्राजक्ता आज ओटीटी और बॉलीवुड की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। प्राजक्ता और वृषांक पिछले 11 सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। प्राजक्ता ने एक सफल यूट्यूबर के रूप में अपनी पहचान बनाई और बाद में वेब सीरीज और फिल्मों के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उनके सफर में वृषांक हमेशा उनके साथ खड़े रहे और अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदलकर जीवन की नई यात्रा शुरू की है। प्राजक्ता कोली और वृषांक खनाल की शादी कर्जत में हुई। मेहंदी, हल्दी समारोह और संगीत समारोह के बाद दोनों की शादी की रस्में हुईं। प्राजक्ता और वृषांक ने शादी के लिए अनीता डोंगरे के डिजाइन किए गए कपड़े पहने थे। प्राजक्ता ने शादी में पेस्टल वर्क वाला आइवरी लहंगा पहना था। वृषांक ने सफेद शेरवानी पहन रखी थी। शादी में प्राजक्ता और वृषांक बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
Dakhal News
अभिनेता अर्जुन कपूर काफी समय से अपनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' को लेकर सुर्खियों में थे। यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्माताओं को इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन से ही इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। फिल्म को सिनेमाघरों में इसे ज्यादा दर्शक नहीं मिल रहे हैं। अब 'मेरे हसबैंड की बीवी' के पांचवें दिन की कमाई सामने आ गयी है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' ने पांचवें दिन (मंगलवार) को 50 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही, फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.55 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। दूसरे दिन यह फिल्म 1.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। चौथे दिन इस फिल्म ने 60 लाख रुपये का कारोबार किया था। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने किया है। इस फिल्म से मशहूर कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया है। उन्होंने फिल्म में अर्जुन कपूर के दोस्त की भूमिका निभाई है। फिल्म का अनुमानित बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह अपनी लागत निकालने में कामयाब होती है या नहीं।
Dakhal News
फिल्म 'छावा' का निर्माण 130 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। फिल्म ने मात्र तीन दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया। तब से यह फिल्म लगातार भारी मुनाफा कमा रही है। 'छावा' 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 10 दिनों तक हर दिन कम से कम 20 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म 'छावा' ने 11वें दिन पहली बार 20 करोड़ रुपये से कम कलेक्शन किया है। सैकनीलक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'छावा' ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 11.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 11वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 346 करोड़ रुपये हो गया है। मैडॉक फिल्म्स ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं और अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में लक्ष्मण उतेकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए अपनी आवाज दी है। कलाकारों से सजी यह फिल्म पिछले 11 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। अब 11वें दिन की कमाई सामने आ गयी है।
Dakhal News
कॉमेडियन तन्मय भट्ट का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने बीती रात उनके अकाउंट से एक फर्जी पोस्ट शेयर किया, जिसमें नई मीम्स कॉइन लॉन्च करने की घोषणा की गई थी। इसके बाद तन्मय भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने फैंस को आगाह किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। तन्मय भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। कृपया किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। इसे ठीक करने पर काम किया जा रहा है।" हैकर ने उनके अकाउंट से एक फर्जी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं, इसलिए अब खुद का कॉइन लॉन्च करने का समय आ गया है। डेव सप्लाई कुछ समय के लिए लॉक हो जाएगी। मैं इस कॉइन को सपोर्ट करने के लिए स्ट्रीम और वीडियो से यूट्यूब रेवेन्यू का इस्तेमाल करने वाला हूं।"
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री और कपूर परिवार की बहू आलिया भट्ट की अपनी प्रोडक्शन कंपनी है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' है। आलिया की मां सोनी राजदान भट्ट और बहन शाहीन भट्ट दोनों इस कंपनी का प्रबंधन करती हैं। आलिया ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए एक नया स्थान किराए पर लिया है। इसके लिए उसे हर महीने लाखों रुपए चुकाने होंगे। बांद्रा में पाली हिल एक बहुत ही पॉश इलाके में है। यहा कई मशहूर हस्तियों के घर और कार्यालय भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए पाली हिल में एक जगह भी किराए पर ली है। इसका मासिक किराया 9 लाख रुपये है। साथ ही, यह किराया हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगा। यह स्थान पाली हिल में नरगिस दत्त रोड पर एक वास्तु भवन की छठी मंजिल पर स्थित है। दिलचस्प बात यह है कि आलिया फिलहाल अपने परिवार के साथ इसी बिल्डिंग में रहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आलिया की कंपनी ने यह 4 साल के लिए किराये पर लिया है। इस समझौते पर 21 फरवरी को हस्ताक्षर किये गये। आलिया की कंपनी ने यह संपत्ति नरेंद्र शेट्टी से ली है। इसके लिए उन्होंने 36 लाख रुपए की जमा राशि भी दी है। आलिया के प्रोडक्शन हाउस के तहत अब तक कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 'डार्लिंग्स' उनकी पहली फिल्म थी जिसका निर्माण आलिया ने किया था। उन्होंने इसमें अभिनय भी किया है। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल आई 'जिगरा' को भी प्रोड्यूस किया था और इसमें आलिया ने एक्टिंग भी की थी। आलिया ने इस प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत 2019 में की थी।
Dakhal News
इम्तियाज अली पिछली बार दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा के साथ 'अमर सिंह चमकीला' लेकर आए थे, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अब फैंस उनकी अगली फिल्म 'माई मेलबर्न' का इंतजार कर रहे हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने 'माई मेलबर्न' का ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें चार अलग-अलग कहानियों को दिखाया गया है, जो मेलबर्न शहर की पृष्ठभूमि में गहराई से बुनी गई हैं। फिल्म 'माई मेलबर्न' 14 मार्च 2025 को रिलीज किया जायेगा। इम्तियाज अली इस फिल्म का निर्देशन ओनिर, रीमा दास और कबीर खान के साथ मिलकर कर रहे हैं। इसके अलावा विलियम डुआन, झाओ टैमी यांग, समीरा कॉक्स और पुनीत गुलाटी भी फिल्म के सह-निर्देशक हैं। इस फिल्म के निर्माता मितु भौमिक लांगे हैं, जो एक प्रमुख फिल्म वितरक और मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) के महोत्सव निदेशक भी हैं। 'माई मेलबर्न' में अर्का दास, जैक्सन गैलाघर, मौली गांगुली, आरुषि शर्मा, कैट स्टीवर्ट, रियाना लॉसन, मिखाइला एबोनी, सेतारा अमीरी और ब्रैड हॉज जैसे कलाकार नजर आएंगे।
Dakhal News
'हेरा फेरी' हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे हिट कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के बहुत सारे प्रशंसक हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने राजू, बाबूराव और श्याम की भूमिकाओं में दर्शकों को खूब हंसाया। आज भी जब कोई फिल्म टीवी पर दिखाई जाती है तो उसे पूरा देखा जाता है। यह फिल्म 2000 में आई थी। इसका सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' 2006 में रिलीज़ हुआ। अब फिल्म का तीसरा पार्ट भी आने वाला है और इसमें अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी नजर आएगी। इस बीच, परेश रावल तीसरे भाग में कार्तिक आर्यन को निर्णय लेने पर चर्चा पर टिप्पणी की परेश रावल ने एक साक्षात्कार में कई विषयों पर बात की। इस बार उन्होंने 'हेरा फेरी 3' के बारे में भी अपडेट दिया। क्या स्क्रिप्ट भी उतनी ही मज़ेदार है? इस पर उन्होंने कहा, "मैंने अभी तक स्क्रिप्ट नहीं सुनी है। लेकिन निश्चित रूप से होगी और होनी भी चाहिए। क्योंकि लोगों को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। लोग सीक्वल चाहते हैं, इसलिए मैंने इसे साइन किया। हो सकता है कि कुछ अच्छा सामने आए।" कार्तिक आर्यन 'हेरा फेरी 3' में होने की चर्चाओं पर परेश रावल ने कहा, "कार्तिक आर्यन को फिल्म के लिए साइन किया गया था। तब फिल्म की कहानी अलग थी। उसमें कार्तिक का रोल यह था कि उसे राजू पकड़ लेता है। मैंने पूरी स्क्रिप्ट नहीं सुनी थी, लेकिन उसमें यह था। अब कार्तिक फिल्म में नहीं हैं क्योंकि कहानी बदल गई है। हम ऑगस्ट-सितंबर से शूटिंग शुरू करेंगे।"
Dakhal News
श्रद्धा कपूर काफी समय से मशहूर लेखक राहुल मोदी के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। एक खबर के मुताबिक, दोनों साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हाल ही में श्रद्धा और राहुल को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। अब उनकी नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें यह जोड़ी फ्लाइट में सफर करती नजर आ रही है। नई तस्वीरों में श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी को फ्लाइट में एक-दूसरे के करीब बैठे देखा जा सकता है। श्रद्धा अपने फोन में राहुल को कुछ दिखा रही हैं और इस दौरान दोनों ने मैचिंग आउटफिट पहने हुए हैं। राहुल हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक हैं। श्रद्धा से उनकी पहली मुलाकात फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को बेहतर जानने लगे और फिर उनकी दोस्ती और गहरी हो गई।
Dakhal News
मशहूर सिंगर गुरु रंधावा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरु रंधावा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है। गुरु रंधावा को अस्पताल के बिस्तर पर लेटा देख उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है। गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके अस्पताल में भर्ती होने की वजह बताई है। वह फिल्म 'शौंकी सरदार' के एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरा पहला स्टंट और पहली चोट, लेकिन मेरी हिम्मत बरकरार है। शौंकी सरदार के सेट से एक याद। यह बहुत कठिन काम है, लेकिन मैं अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।" गुरु रंधावा की यह पोस्ट इस समय चर्चा में है। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी टिप्पणी करके पूछा, "क्या हुआ?" तो ओरी ने कमेंट किया, "ओह भाई, जल्दी ठीक हो जाओ।" इसके साथ ही गायक मीका सिंह ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गुरु रंधावा इन दिनों अपनी पंजाबी फिल्म 'शौंकी सरदार' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें बब्बू मान, निमृत कौर आहलूवालिया और गुग्गू गिल भी हैं।
Dakhal News
शुक्रवार, 21 फरवरी को अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म की ओपनिंग डे की कमाई सामने आ गयी है। शुरुआती दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड तक वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म की रफ्तार बढ़ सकती है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने महज 'मेरे हसबैंड की बीवी' रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस 1.7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। 'मेरे हसबैंड की बीवी' का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है और इसमें अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ शक्ति कपूर, हर्ष गुर्जराल और डिनो मोरिया भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। वाशु भगनानी और पूजा फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और वाशु भगनानी, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित यह फिल्म अब सिनेमाघरों में देखी जा सकती है।
Dakhal News
लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' वर्तमान में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के जरिए छत्रपति संभाजी महाराज की वीरगाथा को बड़े पर्दे पर पेश किया गया है। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को रिलीज होने के बाद रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ एक सप्ताह ही हुआ है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' का क्रेज अभी भी जारी है। सभी शो हाउसफुल हैं। मुंबई और पुणे में कुछ स्थानों पर सुबह 6 बजे और रात 12 बजे के बाद भी शो आयोजित किए गए हैं। पूरे थिएटर में एक भावनात्मक माहौल बनाता हुआ दिखाई देता है। कुल मिलाकर इस फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके चलते 'छावा' का कलेक्शन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म 'छावा' ने 14 फरवरी से 21 फरवरी तक सात दिनों में 225.28 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। 'छावा' ने वैलेंटाइन डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रणवीर-आलिया की फिल्म 'गली बॉय' के नाम था। पहले हफ्ते 225 करोड़ कमाने के बाद फिल्म ने आठवें दिन 24.03 करोड़ कमाए। नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को 'छावा' की कमाई की बात करें तो फिल्म ने नौवें दिन 44.10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। सैकनीलक के रिपोर्ट अनुसार, दूसरे शनिवार को होने के बावजूद 'छावा' की कमाई में 87 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। इससे नौ दिनों का कुल कलेक्शन 293.41 करोड़ हो गया है। रविवार को फिल्म 'छावा' भारत में 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
Dakhal News
अभिनेता आदर जैन ने हाल ही में मुंबई में शादी कर ली है। आदर ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से शादी की है। दोनों ने गोवा में क्रिस्चियन वेडिंग की थी। अब कपल ने मुंबई में पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की है। आदर और अलेखा की शादी में कपूर परिवार और अंबानी परिवार मौजूद था और रिसेप्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हुईं। आदर जैन रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के चाचा हैं। मेहंदी और हल्दी की रस्म के बाद आदर-अलेखा की शादी की रस्म बड़ी धूमधाम से हुई। उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अलेखा ने शादी के लिए खास लाल लहंगा चुना था, जिस पर सुनहरी कढ़ाई थी। चमकदार मेकअप में अलेखा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। तो, आदर ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी पहन रखी थी। शादी के बाद दोनों ने पैपराज़ी के लिए पोज़ भी दिए। आदर और अलेखा की शादी में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रणबीर और आलिया, रिद्धिमा कपूर, उनके पति, बेटी समायरा, श्वेता बच्चन के पति निखिल नंदा और उनके बेटे अगस्त्य नंदा, अनिल अंबानी और टीना अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता शामिल हुए। रिसेप्शन में रेखा, अनन्या पांडे और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं । आदर जैन ने 'कैदी बैंड', 'मोगुल' और 'हैलो चार्ली' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। आदर 2020 से 2023 तक अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे। उस समय अलेखा आडवाणी आदर और तारा की बहुत अच्छी दोस्त थीं। तारा और आदर का तीन साल बाद ब्रेकअप हो गया और आदर ने अलेखा को प्रपोज कर दिया। अलेखा राजी हो गई और अब दोनों का विवाह हो गया है।
Dakhal News
तमन्ना भाटिया के लिए साल 2024 बेहद सफल रहा और अब वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'ओडेला 2' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जब से तमन्ना ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, तब से ही प्रशंसक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म का पोस्टर जारी किया था, जिसमें उनका नागा साधु अवतार देखने को मिला था। साथ ही खुलासा किया था कि फिल्म का टीजर 22 फरवरी को महाकुंभ मेले में रिलीज किया जाएगा। आज तमन्ना ने अपने वादे को निभाते हुए भव्य तरीके से 'ओडेला 2' का टीज़र महाकुंभ मेले में रिलीज किया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का टीजर बेहद प्रभावशाली लग रहा है। तमन्ना का लुक और उनका किरदार काफी नया और दमदार प्रतीत हो रहा है। यह थ्रिलर फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने वाली है, जिसमें अच्छाई और बुराई के बीच का शाश्वत संघर्ष प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में तमन्ना अच्छाई की प्रतीक के रूप में नजर आएंगी और उनका यह शक्तिशाली अवतार देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। 'ओडेला 2' का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है, जबकि इसका निर्माण संपत नंदी टीमवर्क्स ने किया है। इस फिल्म में तमन्ना एक और दमदार किरदार निभाती नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं और इसकी रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Dakhal News
प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर, निर्देशक और अभिनेत्री फराह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वह होली को छपरियों का त्यौहार कहने लगी हैं। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिए यह शिकायत दर्ज कराई है। टेलीविजन शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के एक एपिसोड में दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर फराह खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए हाल ही में खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। विकास पाठक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फराह खान ने होली को 'छपरियों का त्योहार' कहकर अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि इस बयान से न केवल उनकी व्यक्तिगत धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि पूरे हिंदू समुदाय की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है। हिंदुस्तानी भाऊ के वकील ने कहा, "मेरे मुवक्किल का कहना है कि फराह की टिप्पणी से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। एक पवित्र त्योहार के लिए 'छपरी' शब्द का इस्तेमाल बेहद अनुचित है। बल्कि इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका है। इस बयान ने न केवल मेरे मुवक्किल की व्यक्तिगत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि पूरे हिंदू समुदाय को आक्रोशित किया है। हम इस शिकायत के माध्यम से उचित कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग करते हैं।" फराह खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जज फराह खान ने होली के त्योहार पर टिप्पणी की। इस टिप्पणी के कारण उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
Dakhal News
सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले खबरें थीं कि आयुष्मान खुराना इस फिल्म में लीड रोल निभा सकते हैं, लेकिन अब खुद गांगुली ने खुलासा किया है कि उनकी भूमिका में राजकुमार राव नजर आएंगे। अभिनेता राजकुमार राव अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह 'दादा' के किरदार को बड़े पर्दे पर कितनी खूबसूरती से जीवंत करते हैं। सौरव गांगुली की बायोपिक को लेकर अब स्थिति और स्पष्ट हो गई है। खुद गांगुली ने बताया, "मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगे, लेकिन तारीखों का मुद्दा है, इसलिए इस फिल्म को पर्दे पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।" हालांकि, फिल्म के देरी से आने की खबर से फैंस को थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ेगा, लेकिन राजकुमार राव की मौजूदगी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। अपनी दमदार अदाकारी के लिए मशहूर राजकुमार राव के हाथों में यह किरदार पूरी तरह फिट बैठता है, और दर्शकों को उम्मीद है कि वह गांगुली की जिंदगी के हर पहलू को पर्दे पर जीवंत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की बायोपिक के लिए सबसे पहले रणबीर कपूर से बातचीत की गई थी। जब उनके साथ बात नहीं बनी, तो निर्माता आयुष्मान खुराना के पास गए। कहा जा रहा था कि आयुष्मान ने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन किसी कारणवश वह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए। हालांकि, अब खुद सौरव गांगुली ने राजकुमार राव के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह प्रतिभाशाली अभिनेता भारतीय क्रिकेट के ‘दादा’ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सौरव गांगुली की बहुप्रतीक्षित बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की कमान विक्रमादित्य मोटवानी संभालेंगे, जो ‘उड़ान’, ‘लुटेरा’, ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ और ‘जुबली’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। गांगुली ने 2021 में अपनी बायोपिक का ऐलान किया था। फिल्म में उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत से लेकर भारतीय टीम के कप्तान बनने और फिर 'बीसीसीआई' अध्यक्ष बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा।
Dakhal News
बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध सितारे अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। वे न सिर्फ संतुलित आहार का पालन करते हैं, बल्कि नियमित रूप से व्यायाम और योग भी करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे जिम में कड़ी मेहनत करते नजर आते हैं। फिलहाल ऐसे ही एक एक्टर का वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में एक्टर बर्फ में पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। ठंड और बर्फ में अभिनेता को पुशअप्स करते देख प्रशंसक भी हैरान हैं। वीडियो में दिख रहे अभिनेता कोई और नहीं बल्कि मिलिंद सोमन हैं। मिलिंद सोमन ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मिलिंद सोमन फिलहाल नॉर्वे के ट्रोम्सो में हैं। उन्होंने सुबह जल्दी उठने के बाद पुशअप्स करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। मिलिंद सोमन बॉलीवुड में एक लोकप्रिय अभिनेता हैं। 59 वर्षीय मिलिंद सोमन की फिटनेस कमाल की है। वह हमेशा अपने फिटनेस रूटीन को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते हैं। मिलिंद सोमन हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अपनी पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से दूसरी शादी की। उनकी शादी को 5 साल हो गये हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिलहाल फिल्म 'इमरजेंसी' अब 17 मार्च को ओटीटी प्लेटफ़ार्म पर रिलीज होगी। यह फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म में कंगना के अभिनय की प्रशंसा की गई है। अब जो दर्शक 'इमरजेंसी' देखने के लिए थिएटर नहीं जा पाए थे, वे घर बैठे ही फिल्म का आनंद ले सकेंगे। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट में लिखा, उनकी फिल्म '17 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म 'इमरजेंसी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दर्शक 17 मार्च 2025 से वहां फिल्म देख सकेंगे। सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' ने भारत में 21.65 करोड़ रुपये कमाए। कंगना ने इस फिल्म में न केवल अभिनय किया, बल्कि इसका निर्देशन भी किया। 'इमरजेंसी' में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर, मिलिंद सोमन और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी हैं। यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। पंजाब में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी। सेंसर ने फिल्म से कुछ दृश्यों को काटने का निर्णय लिया। यह फिल्म उसके बाद रिलीज हुई।
Dakhal News
विश्व की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस वर्ल्ड 2025' के 72वें संस्करण का आयोजन इस बार भारत के तेलंगाना राज्य में होने जा रहा है। यह भव्य प्रतियोगिता 7 मई से 31 मई तक चलेगी, जिसमें दुनियाभर से आई सुंदरियां अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस आयोजन के दौरान तेलंगाना के विभिन्न शहरों में प्रतियोगिता के अलग-अलग चरण आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और खूबसूरती को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।उद्घाटन और ग्रैंड फिनाले का आयोजन 'मोतियों के शहर' और आईटी हब हैदराबाद में किया जाएगा, जिससे यह प्रतियोगिता और भी खास बन जाएगी। मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा, "हमें बेहद खुशी है कि मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन तेलंगाना में हो रहा है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नवाचार और अतुल्य मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध है। तेलंगाना सरकार के साथ हमारी यह साझेदारी यहाँ की अनूठी धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।" सीईओ जूलिया मॉर्ले के विचारों से सहमति जताते हुए तेलंगाना सरकार की पर्यटन, संस्कृति, विरासत और युवा मामलों की सचिव सुश्री स्मिता सभरवाल ने मिस वर्ल्ड संगठन का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा, "हम मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई के निर्णय का स्वागत करते हैं कि उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए एक ऐसे स्थान का चुनाव किया, जहां सौंदर्य केवल देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं में आत्मसात किया जा सकता है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का यहां आयोजन होना हमारे लिए गर्व की बात है।"
Dakhal News
मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने देने के लिए तैयार है। फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें पहली बार अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की तिकड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। तीनों सितारे जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं और दर्शकों में उत्साह चरम पर है। फिल्म निर्माताओं ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है, जिससे उनकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। अगर आप 'मेरे हस्बैंड की बीवी' देखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। 21 फरवरी को फिल्म की एक टिकट पर दूसरी टिकट मुफ्त मिलेगी। यह ऑफर सिर्फ रिलीज़ डे के लिए ही वैध होगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रेम त्रिकोण पर आधारित इस फिल्म को वाशु भगनानी और जैकी भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की नई तिकड़ी इस फिल्म का मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा, हर्ष गुजराल भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं और वह अर्जुन कपूर के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं।
Dakhal News
शिव जयंती के दिन 'छावा' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी हुई है। 'छावा' ने पहले दिन 33.1 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। दूसरे दिन 'छावा' ने 39.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन इसने 49.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि चौथे दिन इसने 24.1 करोड़ रुपये कमाए। पांचवें दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपए कमाए। छठे दिन यानि शिव जयंती पर फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का छह दिनों का कलेक्शन 203.28 करोड़ रुपये हो गया है। शिव जयंती को लेकर 19 फरवरी को हर तरफ जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शिव जयंती पर राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। पांच दिन पहले रिलीज हुई फिल्म 'छावा' के कलेक्शन में शिव जयंती पर भारी इजाफा देखने को मिला है। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' शुक्रवार 14 फरवरी को रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शक फिल्म देखने के लिए उमड़ रहे हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'छावा' का बजट 130 करोड़ था। इस फिल्म ने मात्र तीन दिनों में अपना बजट वसूल कर लिया, जिसके बाद अब फिल्म जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं। औरंगजेब की भूमिका अभिनेता अक्षय खन्ना ने निभाई है। फिल्म में विनीत सिंह, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, डायना पेंटी, रोहित पाठक शामिल हैं।
Dakhal News
अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियेलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' होस्ट कर रहे हैं। शो में अक्सर बिग बी अपनी फिल्मों से, परिवार से और खुद से जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं। अब शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा को लेकर एक शॉकिंग और मजेदार खुलासा किया। कौन बनेगा करोड़पति 16 के लेटेस्ट एपिसोड में IIT दिल्ली के स्टूडेंट उत्सव दास हॉटसीट पर बैठे और अपने गेम से बिग बी को इंप्रैस कर दिया। इसी बीच बिग बी ने बेटी श्वेता को लेकर एक मजेदार खुलासा किया।
Dakhal News
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में हर रोज श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। आम लोग ही नहीं राजनीति जगत से लेकर बॉलीवुड तक के भी कई सितारे 144 साल बाद लगे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने जा रहे हैं। अनुपम खेर, विक्की कौशल, विद्युत जामवाल, राजकुमार राव से लेकर नीना गुप्ता, जूही चावला, हेमा मालिनी, एकता कपूर तक संगम में स्नान करके मां गंगा को नमन कर चुके हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन की दसवीं फेम एक्ट्रेस निमृत कौर भी प्रयागराज पहुंचीं और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।
Dakhal News
90 के दशक में बॉलीवुड के खूंखार विलेन रहे अमरीश पुरी और सुपरहिट डायरेक्टर रहे शेखर कपूर के बच्चों ने इस साल अपना फिल्मी डेब्यू किया है। लेकिन इन दोनों स्टारिकिड्स का डेब्यू औंधे मुंह गिरा है। ओटीटी पर रिलीज हुई इन दोनों स्टारकिड्स की फिल्म महाफ्लॉप साबित हुई और रिव्यू भी काफी खराब मिले। अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी और शेखर कपूर की बेटी कावेरी कपूर की फिल्म 'बेबी और रिऋि की लवस्टोरी' बीते दिनों हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 10 में से 3.5 की रेटिंग आईएमडीबी पर दी गई है।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल हाल ही में मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बड़ौनी पहुंचे, जहां 1988 में उनकी फिल्म 'यतीम' की शूटिंग की गई थी। अब वे इस स्थान को अपने नए प्रोजेक्ट के लिए पुनः तलाश रहे हैं। सनी देओल ने बड़ौनी में राजा नारायण सिंह जूदेव से मुलाकात की और दतिया में नई फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं पर चर्चा की। इस यात्रा ने 'यतीम' फिल्म की शूटिंग के दौरान की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है, जो इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी थी। सनी देओल का यह दौरा दतिया में फिल्म उद्योग के लिए नई संभावनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। सनी की दतिया यात्रा न केवल बॉलीवुड की पुरानी यादों को पुनर्जीवित करती है, बल्कि इस क्षेत्र में फिल्म शूटिंग के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोल सकती है।
Dakhal News
'छावा' छत्रपति संभाजी महाराज की अनसुनी कहानी है। फिल्म में संभाजी के किरदार को विक्की कौशल ने निभाया है। वीर मराठा योद्धा के साहस, संघर्ष और विरासत को दर्शाने में ये फिल्म पूरी तरह कामयाब हुई है। फिल्म में विक्की कौशल को महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का साथ मिला है। खतरनाक औरंगजेब के रूप में अक्षय खन्ना कहानी को और बल दे रहे हैं। खतरनाक एक्शन, भावनात्मकता और ऐतिहासिक भव्यता का मिश्रण ये कहानी पेश कर रही है। तेज भागती ये कहानी शुरू से अंत तक बांधे रखती है। वीरता और बलिदान के साथ-साथ विश्वासघात के दर्द और स्वतंत्रता की निरंतर खोज के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें पूरा रिव्यू। कैसी है कहानी कहानी जनवरी 1681 के दौर से शुरू होती है, जहां मुगल बादशाह औरंगजेब को मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के निधन की खबर मिलती है। ये खबर मिलते ही औरंगजेब राहत की सांस लेता है। औरंगजेब को लगता है कि अब वो आराम से डेकन के मराठा साम्राज्य पर कब्जा कर लेगा। इस दौरान औरंगजेब को छत्रपति संभाजी महाराज उर्फ छावा की शक्ति का अहसास नहीं होता। इसी बीच छावा बुरहानपुर पर हमला करते हैं और मुग़लों को हरा देते हैं। उस दौर में बुरहानपुर, मुगलों का सबसे कीमती शहर था। इस जीत का जश्न मनाते हुए छावा, औरंगजेब को डेकन पर अपनी शैतानी नजर न डालने की चेतावनी देते हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड के 'वायरस' उर्फ बोमन ईरानी 65 साल की उम्र में निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं। अनुभवी अभिनेता, जो अपने जुनून के लिए लंबे समय से फिल्में और कहानियां लिख रहे हैं, अब उन्होंने हमें एक ऐसी फिल्म देने के लिए निर्देशक की सीट संभाली है जो आज के दिन और उम्र में रिश्तों की गहराई के बारे में बात करती है। यह आधुनिक दृष्टिकोण वाली एक आधुनिक फिल्म है। 'द मेहता बॉयज', एक पारिवारिक ड्रामा होने के नाते सूरज बड़जातिया की पारिवारिक भावनाओं और सुलह का रास्ता नहीं अपनाती हैं, बल्कि यह आपको शूजीत सरकार की 'पीकू' की याद दिलाती है। फिल्म को बोमन ने एलेक्स डिनेलारिस के साथ मिलकर लिखा है, जिन्होंने फिल्म 'बर्डमैन' के लिए ऑस्कर जीता था। जब आप फिल्म पूरी कर लेंगे तो कुछ दृश्य आपके साथ रहेंगे। जहां कुछ दृश्य आपको पात्रों पर चिल्लाने पर मजबूर कर सकते हैं, वहीं अन्य आपको केवल सांत्वना देंगे और दिलासा देने वाले के रूप में काम करेंगे। कहानी फिल्म की शुरुआत मुंबई में अमय (अविनाश तिवारी) से होती है, जो एक कार्टोग्राफर है, जो शायद अपने हुनर पर भरोसा नहीं करता, जबकि उसकी बॉस जारा उसकी गर्लफ्रेंड (श्रेया चौधरी) और यहां तक कि उसके पिता भी हमेशा उस पर भरोसा करते थे। ऐसा लगता है कि अमय को आखिरकार काम की मीटिंग में कुछ कहना है, लेकिन उसे घर से फोन आता है कि उसकी मां का निधन हो गया है। बेटा जल्दी-जल्दी घर पहुंचता है और अपनी बहन अनु (पूजा सरूप) को देखता है, जो फ्लोरिडा से अपने पिता को अमेरिका ले जाने के लिए आई है, क्योंकि पत्नी के निधन के बाद उसे अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। असली कहानी तब सामने आती है जब पिता और बेटे का अजीबोगरीब तरीके से आमना-सामना होता है। इसके साथ ही दर्शकों को यह भी पता चलता है कि अमय और उसके पिता शिव (बोमन ईरानी) का रिश्ता जटिल है।
Dakhal News
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल एक बार फिर अपनी एक्टिंग स्किल को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, छावा सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर चुकी है। फिल्म में विक्की ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है और अपने किरदार से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित छावा की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी बेहद धमाकेदार रही। फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन से पता चलता है कि विक्की कौशल की फिल्म 2025 की हिट फिल्मों में से एक बनने के लिए तैयार है।
Dakhal News
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर 'छावा' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस पीरियड ड्रामा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे, जिसके लिए अभिनेता ने खासी तैयारी की है। एक्शन और रोमांच से भरपूर ये फिल्म 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच विक्की कौशल ने फिल्म के लिए अपने ट्रांसफॉर्मेशन से लेकर अन्य विषयों पर भी खुलकर चर्चा की और साथ ही ये भी खुलासा किया कि 'छावा' के सेट से वह दो चीजें अपने घर ले गए। इस पर उन्होंने पत्नी और अभिनेत्री कैटरीना कैफ के रिएक्शन का भी खुलासा किया।
Dakhal News
कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वह पिछले दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में छाई रहीं। 17 जनवरी को इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन, फिल्म देखने वाले दर्शक खुद को फिल्म और कंगना की तारीफ करने से नहीं रोक सके। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी कंगना की 'इमरजेंसी' देखी। मृणाल ने अपने पिता के साथ ये फिल्म देखी, जिस पर उन्होंने अपने विचार भी साझा किए हैं।
Dakhal News
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर रणवीर अल्लाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बवाल मच गया है। शिकायतें दर्ज होने से लेकर गंभीर ट्रोलिंग तक, समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा जांच के दायरे में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर भी इन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इस विवाद के बीच बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताते नजर आ रहे हैं कि उन्हें इस शो का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस शो का हिस्सा न बनने का फैसला किया। उन्होंने अपने फैसले की वजह भी बताई।
Dakhal News
संजय दत्त हिंदी सिनेमा के वो कलाकार हैं, जिनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बहुत अलग है। इतना ही नहीं वह अपनी फिल्मों को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाद संजय दत्त अब साउथ की फिल्मों में विलेन के किरदार में धमाल मचा रहे हैं। मान्यता दत्त से शादी करने के बाद से संजू बाबा की लाइफ पूरी तरह से बदल गई है। आज बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल मान्यता और संजय अपनी वेडिंग एनिवर्सरी का जश्न मना रहे हैं। इस बीच मान्यता दत्त ने अपने पति संजय को यूनिक स्टाइल में विश किया है जो अब चर्चा का विषय बन गया है।
Dakhal News
7 फरवरी, 2025 को प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने नीलम उपाध्याय के साथ पूरे परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी से पहले, कपल ने 5 फरवरी, 2025 को इंटिमेट हल्दी सेरेमनी में खूब मस्ती की, जिसकी झलक ग्लोबल स्टार प्रियंका ने शेयर की थीं। अब सिद्धार्थ चोपड़ा से शादी के 3 दिन बाद प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम का एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके शरीर पर छाले दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसका कारण भी बताया है।
Dakhal News
विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' अपनी एडवांस बुकिंग में अच्छा कारोबार कर रही है। मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित यह फिल्म साल 2025 की अब तक की हाईएस्ट ओपनर बॉलीवुड फिल्म बनने वाली है। 'छावा' ने रिलीज से पहले की बंपर कमाई कर ली और अब उम्मीद की जा रही है कि 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड भी बना सकती है। जब से 'छावा' के लिए सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियां खुली हैं तभी से जमकर टिकट बिक रही है। 9 फरवरी को ही 'छावा' की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और सिर्फ दो दिन के अंदर ही इसने करोड़ों रुपए छाप दिए है।
Dakhal News
आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' और सिंगर-कम्पोजर, एक्टर हिमेशा रेशमिया की 'बैडएस रविकुमार' को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में 7 फरवरी को रिलीज हुई थी, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। बॉक्स ऑफिस पर जहां कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने धीमी शुरुआत की तो वहीं कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोनी, सौरभ सचदेवा की बॉलीवुड एक्शन मूवी ने अपने रिलीज के पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की थी। अब 'लवयापा' और 'बैडएस रविकुमार' के तीसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है।
Dakhal News
सैफ अली खान और उनका परिवार पिछले दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजरा। अभिनेता पर हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। सैफ अली खान पर जनवरी में उनके बांद्रा स्थित घर में घुसकर एक शख्स ने हमला कर दिया था। चोरी के इरादे से अभिनेता के घर में दाखिल हुए चोर ने उन पर चाकू से 6 वार किए थे, जिसमें एक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद अभिनेता अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ रिक्शे से मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां अभिनेता का इलाज चला। अब सैफ ठीक हैं और काम पर भी वापसी कर चुके हैं। इस बीच उन्होंने खुद पर हुए हमले को लेकर पहली बार बात की और घटना के बारे में कई खुलासे किए।
Dakhal News
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी अपनी सादगी के साथ वह फैंस के बीच छा जाती हैं। राधिका मर्चेंट के कई फैन पेज भी हैं, जिन पर उनके वीडियो-फोटो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में राधिका एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हैं। उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी सहेलियों के साथ थिरकती नजर आ रही हैं। राधिका मर्चेंट का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
Dakhal News
बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपने करियर में 150 से ज्यादा से फिल्मों में अपने मधुर संगीत से लोगों का मन रिझाया है। 1 फिल्म फेयर समेत कुल 11 से ज्यादा बड़े अवॉर्ड्स जीतने वाले 2 दिन बाद हिमेश रेशमिया बतौर हीरो बड़े पर्दे पर गुंडों की कमर तोड़ते नजर आने वाले हैं। हिमेश की फिल्म 'बेडएस रविकुमार' (Badass Ravikumar) 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज कर दिया गया था और एक बार फिर से हिमेश रेशमिया एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं।
Dakhal News
अमिताभ बच्चन और रेखा बॉलीवुड के 2 सुपरस्टार ऐसे रहे हैं जिनकी निजी जिंदगी को लेकर लोगों जिज्ञासाओं के ज्वार उमड़ते रहते हैं। दोनों की जवानी को अब 45 साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन उनकी दोस्ती और कथित रिश्ते को लेकर बातें आज भी फिल्मी गलियारों में गूंजती रहती हैं। अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के साथ रेखा ने एक फिल्म की थी। 44 साल पहले 1981 में रिलीज हुई ये फिल्म 'सिलसिला' न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही, बल्कि एक कल्ट क्लासिक बनकर उभरी। 44 साल पुरानी फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। अब ये फिल्म एक बार फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। अगर आप भी अमिताभ, रेखा और जया बच्चन के फैन हैं तो इस फिल्म को 7 फरवरी को पीवीआर सिनेमाघरों में देखा जा सकता है।
Dakhal News
विक्की कौशल अपनी अगली रिलीज 'छावा' की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म जिसमें रश्मिका मंदाना भी हैं 14 फरवरी 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म रिलीज से पहले ही विक्की कौशल अपने लुक्स से फैन्स के छक्के छुड़ा रहे हैं। विक्की कौशल ने बुधवार को फिल्म 'छावा' का एक और लुक अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लुक में विक्की कौशल का चेहरा खून से सना है और आंखों से गुस्से की चिंगारी टपक रही है। इस लुक को देखकर फैन्स भी काफी खुश हो गए हैं। इतना ही नहीं फैन्स ने यहां तक कह दिया कि विक्की कौशल के इस खतरनाक लुक के आगे रणबीर कपूर की एनिमल का लुक भी फेल है। विक्की ने पोस्टर को कैप्शन के साथ साझा किया, 'मिलते हैं छावादिवस पर।' जहां तक फिल्म की बात है छावा का ट्रेलर मराठों और मुगलों के बीच कुर्सी की लड़ाई के लिए मंच तैयार करता है।
Dakhal News
बॉलीवुड के लिए 2024 कोई खास नहीं रहा है। बीते साल सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में साउथ ने बाजी मारी थी। अब इस साल 2025 में बॉलीवुड ने कमर कस ली है। इस साल 7 नए जोड़े ऑनस्क्रीन रोमांस करते नजर आने वाले हैं। इन जोड़ों में कुछ नए नवेले एक्टर भी शामिल हैं जो इस साल डेब्यू कर रहे हैं। वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जो पहले हिट फिल्में दे चुके हैं लेकिन अब फ्रेश जोड़े के साथ स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हम आपको बताते हैं ऐसे 7 एक्टर्स की जोड़े जो इस साल ऑनस्क्रीन रोमांस करने वाले हैं।
Dakhal News
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के गोमती नगर पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ, श्रेयस तलपड़े और एक क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के पांच सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में कहा गया है कि 7 आरोपियों ने कथित तौर पर 45 निवेशकों से 9.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दोनों बॉलीवुड अभिनेताओं और 11 अन्य पर भी उसी बहु-स्तरीय मार्केटिंग घोटाले मामले में हरियाणा के सोनीपत में मामला दर्ज किया गया था। मामला एक सहकारी समिति से जुड़ा है, जो लाखों लोगों से करोड़ों रुपये वसूलने के बाद अचानक गायब हो गई। यह सोसायटी पिछले छह साल से लोगों से पैसे वसूल रही थी, लेकिन जब लोगों ने अपने पैसे वापस मांगे तो इसके संचालक फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों अभिनेताओं ने इस सोसायटी की निवेश योजनाओं का प्रचार किया था, जबकि एक अन्य अभिनेता सोनू सूद भी इसके एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, कई फिल्मों में वह विलेन और हीरो का रोल निभा चुके हैं। वह आज भी अपने लुक्स और एक्टिंग स्किल के कारण सुर्खियों में रहते हैं। वह इन दिनों जी5 की फिल्म 'हिसाब बराबर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके अलावा आर माधवन, रश्मि देसाई भी लीड रोल में हैं। खलनायक के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले नील किसी पहचान के मोहताज नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उनका स्टारडम भी काम नहीं आया और उन्हें न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर रोक 3 घंटे पूछताछ की गई थी।
Dakhal News
अमिताभ बच्चन ने 'सात हिंदुस्तानी' से बॉलीवुड में कदम रखा था जो 1969 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन ने कई फ्लॉप फिल्में दीं और लगा कि अब उनका एक्टिंग करियर खत्म होने वाला है। तभी उन्हें 'जंजीर' ऑफर हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। इस फिल्म ने बिग बी को 'एंग्री यंगमैन' और सुपरस्टार बना दिया। अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक समय पर उनका स्टारडम फैंस के सिर चढ़कर बोलता था और हर बड़ा डायरेक्टर-प्रोड्यूसर उनके साथ काम करना चाहता था। 1990 में उनकी एक फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो कहने को तो कल्ट क्लासिक थी, मगर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
Dakhal News
उदित नारायण की आवाज के दीवाने दुनियाभर में मौजूद हैं। 'पहला नशा', 'जादू तेरी नजर' जैसे गानों के लिए मशहूर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सिंगर के फैंस को हैरान कर दिया है। इस वीडियो को देख सिंगर के फैन उनसे बेहद निराश हो गए हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसकी उदित नारायण के फैंस को शायद ही उम्मीद रही होगी। वीडियो में सिंगर एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी फीमेल फैन को किस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो वायरल होते ही नेटिजंस ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग पर अब सिंगर ने भी प्रतिक्रिया दी है।
Dakhal News
अनुराग कश्यप की फिल्म 'बैड गर्ल' के रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया। फिल्म निर्माता मोहन ने अनुराग पर ब्राह्मणों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। रिलीज के बाद इसे यूट्यूब से हटाए जाने की मांग शुरू हो गईं। वहीं अनुराग कश्यप के बचाव में एक्ट्रेस शांति प्रिया आई और उन्होंने निर्माता मोहन को करारा जवाब दिया है। इसी बीच अब मशहूर फिल्म मेकर अनुराग कश्यप का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में वह बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग स्किल्स के बारे में भी बात की।
Dakhal News
अभिनेत्री कंगना रनौत की नजर से वायरल गर्ल बच नहीं सकी है। एक्ट्रेस ने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है महाकुंभ वाली मोनालिसा भोसले को देख ही लिया है। मोनालिसा की खूबसूरती ने कंगना को भी हैरत में डाल दिया है। एक्ट्रेस को मोनालिसा की खूबसूरती भा गई है और उन्होंने अब तारीफ के पुल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बांधे हैं। इतना ही नहीं, कंगना ने मोनालिसा की आड़ में एक बार फिर बॉलीवुड और एक्ट्रेसेज पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी बातों से एक बार फिर तीखा वार किया है। अब कंगना रनौत का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Dakhal News
आज से 13 साल पहले बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें एक साथ 5 दिग्गज लीड एक्टर्स की टोली नजर आई। सभी कलाकार एक से बढ़कर एक थे। इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके इन एक्टर्स को निर्देशक बेदब्रत पेन साथ लेकर आए थे। फिल्म का नाम 'चटगांव' था। ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी। पहली और शायद आखिरी बार मनोज बाजपेयी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, जयदीप अहलावत, विजय वर्मा और राजकुमार राव एक साथ इस फिल्म में साथ नजर आए। फिल्म 1930 के दशक में सेट की गई थी, जहां अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करने वाले स्कूली बच्चों के एक समूह के बारे में दिखाया गया था। इस फिल्म में बाजपेयी, बैरी जॉन, डेलजाद हिवाले, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। वहीं विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Dakhal News
फिल्मों में सबसे बड़ा हीरो उसकी कहानी होती है। लीड एक्टर भले ही स्टार हो या सुपरस्टार लेकिन अगर कहानी में दम नहीं है तो चंद दिनों में ही इसका खुमार उतर जाता है। लेकिन अगर कहानी दिमाग हिला देने वाली है तो फिर कलाकारों से भी ऊपर उठकर फिल्म समय के चक्र को भेद देती है। साल 2007 में रिलीज हुई एक ऐसी ही फिल्म है जिसने महज 18 करोड़ रुपयों के बजट से बॉक्स ऑफिस हिला दिया था और 87 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया था। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'तारे जमीं पर' थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'सितारे जमीं पर' भी बनकर तैयार हो गया है और इसी साल रिलीज होने वाला है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी हालिया रिलीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 'स्काई फोर्स' में उनकी परफॉर्मेंस को खासा पसंद नहीं किया गया। इसी बीच एक्ट्रेस की डेटिंग के चर्चे भी जोरों पर हैं। सारा अली खान ने भले ही अभी तक रिलेशनशिप में होने का आधिकारिक ऐलान न किया हो, लेकिन लगातार सामने आ रहीं झलकियां इस बात के सबूत पेश कर रही हैं और इन्हें देखने के बाद लोग अफवाहों पर भरोसा करने को राजी हो जा रहे हैं। सारा अली खान के साथ ही रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा भी इन चर्चाओं को महज अफवाह करार दे रहे हैं। राजस्थान से उनकी हालिया तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब कुछ और नई झलकियां भी सामने आ गई हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।सामने आया वीडियोसामने आए वीडियो में सारा अली खान और अर्जुन बाजवा साथ नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो गोवा का है, जहां दोनों एक साथ छुट्टियां बिता रहे हैं। इस वीडियो में सारा अली खान व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं व्हाइट टी-शर्ट और लिनेन पैंट में अर्जुन बाजवा दिख रहे हैं। सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के करीब आती हैं और उनकी कमर पर हाथ रखकर कुछ बातें कहती हैं और फिर वहां से जाने लगती हैं तो पीछे से अर्जुन उन्हें आवाज देते हैं। ये वीडियो किसी कैफे में शूट किया गया है। चार दिन पहले पोस्ट किए गए इस वीडियो को कब क्लिक किया गया इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Dakhal News
महाकुंभ 2025 की दुनिया भर में धूम है। देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं। कई नामी सितारे भी महाकुंभ में शिरकत कर रहे हैं। कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर भी पीछे नहीं रहे हैं। उन्होंने भी इस महाकुंभ 2025 को अनुभव करने की ठानी है और वो भी प्रयागराज पहुंच गए हैं। प्रयागराज में श्रद्धालुओं के समूह के बीच ही सुनील ग्रोवर भी नजर आए हैं। एक्टर ने इससे जुड़ी हर अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए अपना अनुभव भी बयां किया है। एक्टर ने दिखाई झलकियां अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पवित्र स्थल की अपनी यात्रा का एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने पवित्र संगम में डुबकी लगाई है। वो भगवा कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उन्हें नदी की ओर जाते देखा और डुबकी लगाते देखा जा सकता है। आध्यात्मिक क्षण के अपने अनुभव के बारे में भी सुनील ग्रोवर ने बात की है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में कृतज्ञता और विस्मय की भावनाएं व्यक्त कीं।
Dakhal News
चार दशकों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ये एक्टर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इन्होंने अपनी फिल्मों के साथ ही गुड लुक्स से लोगों का दिल जीता है। इस एक्टर का फिल्मी सफर भी कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा। न तो ये किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और न ही किसी अमीर घराने से। चॉल में पैदा हुए और पला-बढ़े ये एक्टर अपने बोलने के स्लैंग के चलते भी काफी फेमस हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं। बॉलीवुड में 'बिड्डु' शब्द का चलन लाने वाले ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि जग्गू दादा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जैकी श्रॉफ की जो बीते 40 सालों से अपने हुनर के दम पर राज कर रहे हैं।
Dakhal News
अंबानी परिवार की चर्चाएं कम नहीं हो रही हैं। अंबानी लेडीज का क्रेज भी अलग ही लेवल पर है। उनके स्टाइल को लोग फॉलो करते हैं। अंबानी परिवार की सभी बहुएं और बेटियां किसी फैशन आइकन से कम नहीं हैं। जब भी इन्हें स्पॉट किया जाता है, ये स्टाइलिश अवतार में ही नजर आती हैं। अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट को भी हाल में ही स्पॉट किया गया। इस बार राधिका का काफी सिंपल और सरल अवतार देखने को मिला, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। राधिका मर्चेंट का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Dakhal News
साउथ सिनेमा से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है जहां मलयालम फिल्म निर्माता शफी के चले जाने पर स्टार्स शोक व्यक्त कर रहे हैं। मशहूर फिल्म निर्माता शफी का 26 जनवरी को कोच्चि में निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उन्हें 16 जनवरी को स्ट्रोक आया था और तब से वे अस्पताल में भर्ती थे। फिल्म मेकर के अचानक निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उनके फैंस के अलावा 'सालार' फेम पृथ्वीराज सुकुमारन और सुपरस्टार चियान विक्रम जैसे अभिनेताओं सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर अपना दुख व्यक्त किया।
Dakhal News
विक्की कौशल की छावा को लेकर काफी सुर्खियां हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर को लेकर न सिर्फ चर्चा हुई बल्कि विवाद भी खड़ा हो गया। ट्रेलर देखने के बाद महाराष्ट्र के मंत्रियों ने दावा किया है कि निर्माताओं ने क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि फिल्म से आपत्तिजनक हिस्सों को हटाया जाना चाहिए। अब छावा के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने पुष्टि की है कि फिल्म से विक्की कौशल के लेजिम डांस सीक्वेंस को हटा दिया गया है।
Dakhal News
प्रयागराज में महाकुंभ के चलते लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आम लोग तो आम लोग, बड़े-बड़े सितारे भी संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंच रहे हैं। मकर संक्रांति से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक करोड़ों लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में डुबकी लगा चुके हैं। पिछले दिनों कई बॉलीवुड सितारे भी महाकुंभ स्नान के लिए पहुंचे। अब हरियाणवी क्वीन यानी सपना चौधरी भी संगम में डुबकी लगाने पहुंची हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Dakhal News
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। दीपिका-रणवीर ने अब तक अपनी नन्ही परी का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन नाम जरूर दुनिया को बता चुके हैं। दीपिका-रणवीर ने बेटी का नाम दुआ रखा है। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका का पूरा ध्यान अपनी बेटी की परवरिश पर है और इन दिनों काम से दूर हैं। वह पब्लिक में भी काफी कम नजर आती हैं। लेकिन, अब मां बनने के बाद दीपिका पहली बार रैंप पर नजर आईं।
Dakhal News
करण वीर मेहरा बिग बॉस 18 जीतने के बाद से प्यार और प्रशंसा में डूबे हुए हैं। पूरे सीज़न में साथी प्रतियोगियों द्वारा भारी आलोचना और लगातार निशाना बनाए जाने के बावजूद उनके लचीलेपन ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। वीकेंड के वॉर सेगमेंट के दौरान होस्ट फराह खान ने करण वीर का बचाव किया और उनकी यात्रा की तुलना बीबी 13 के प्रतिष्ठित विजेता दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला से की। फराह ने इस सीज़न को करण वीर मेहरा शो का नाम दिया। उत्साह को बढ़ाते हुए फराह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ एक दिल छू लेने वाली अपडेट साझा की। जिसमें वो करण वीर को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं। फराह द्वारा करण वीर के साथ तस्वीर साझा करने के बाद कमेंट्स सेक्शन में उनके फैन्स ने जमकर तारीफ की है। फोटो में दोनों मुस्कुरा रहे हैं। जहां करण बीबी ट्रॉफी घर ले जाने के बाद बहुत खुश हैं, वहीं फराह भी उतनी ही रोमांचित हैं, क्योंकि शो में कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद उनके पसंदीदा प्रतियोगी ने जीत हासिल की।
Dakhal News
प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन की वापसी लंबे इंतजार के बाद हुई है। 5 साल बाद इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ। इस शो को देखने के बाद अब लोगों का यही कहना है कि इतना लंबा इंतजार वर्थ था। इस सीजन को मेकर्स ने पहले से भी ज्यादा पेचीदा बनाया है और इसमें कई नई परतें जुड़ती हैं। कहानी को गहराई देने के लिए कई नए एक्टर्स की भी शो में एंट्री हुई है। तिलोत्तमा शोम, एलसी सेखोस जैसे कई नए चेहरे इस बार लोगों का दिल जीत रहे हैं। एक और किरदार शो में नजर आया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। ये किरदार है खूंखार स्नाइपर डेनियल लीचू का, जिसके एक्शन ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी है। क्या आप उसे पहचान पाए जिसने ये किरदार निभाया है? कौन है 'पाताल लोक 2' का स्नाइपर 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन स्नाइपर की प्रशांत तमांग ने निभाई है। प्रशांत कौन हैं, इस शो में कैसे आए, ये लोग जानना चाह रहे हैं। प्रशांत एक्टर होने के साथ खूबसूरत आवाज के मालिक भी हैं। जी हां, प्रशांत एक सिंगर भी हैं। प्रशांत तमांग का जन्म 1983 में दार्जिलिंग में हुआ था। एक दुर्घटना में अपने पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और अपने पिता की जगह पर एक कांस्टेबल के रूप में कोलकाता पुलिस में भर्ती हो गए थे। प्रशांत ने कोलकाता पुलिस में पुलिस ऑर्केस्ट्रा के लिए गाने गाए।
Dakhal News
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। असल घटना पर आधारित इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग बीते दिन मुंबई में रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में फिल्म से जुड़े लोग और कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। इस दौरान अक्षय कुमार का परिवार भी नजर आया। एक्टर अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे थे। इस दौरान अपने दामाद को सपोर्ट करने के लिए अक्षय कुमार की सास और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया भी स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे। सिनेमाघर के बाहर उनके साथ एक हसीन लड़की भी नजर आई, जो उनका हाथ थामे हुए चल रही थी। बेहद खूबसूरत इस लड़की से लोगों की निगाहें ही नहीं हटीं और इसने इस महफिल में पूरी लाइमलाइट लूटी। तो ये है डिंपल कपाड़िया से लड़की का रिश्ता सामने आई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ऑलिव ग्रीन आउटफिट में डिंपल कपाड़िया स्पॉट की गई हैं। काफी कूल वाइब में वो चलती दिख रही हैं। उनके साथ एक बेहद मासूम और प्यारी लग रही लड़की साथ चल रही है। ब्लैक टैंक पेप्लम टॉप और ब्लू डेनिम में वो लड़की नजर आ रही है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि दिग्गज एक्ट्रेस की नातिन नाओमिका सरन हैं। दरअसल डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की दो बेटियां हैं। ट्विंकल बड़ी बेटी हैं और रिंकी छोटी। नाओमिका रिंकी खन्ना की ही बेटी हैं। इस लिहाज से नाओमिका ट्विंकल और अक्षय कुमार की भांजी हुईं। अपने मौसा की फिल्म को सपोर्ट करने के लिए नाओमिका स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। उनकी मासूमियत और गुड लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा और वहां मौजूद कई और हसीनाओं पर वो भारी पड़ी।
Dakhal News
फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर के बाद अभिनेता रणदीप हुड्डा निर्देशक सैम हार्ग्रेव के साथ मिलकर आगामी एक्शन थ्रिलर 'मैचबॉक्स' बनाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में जॉन सीना भी होंगे। सुपरहिट नेटफ्लिक्स फिल्म एक्सट्रैक्शन की सफलता के बाद निर्देशक के साथ रणदीप की यह दूसरी फिल्म होगी। मैटल की लोकप्रिय 'मैचबॉक्स' टॉय व्हीकल लाइन से प्रेरित लाइव-एक्शन फिल्म में हॉलीवुड सितारे टेयोना पैरिस, जेसिका बील और सैम रिचर्डसन भी होंगे। वैराइटी के अनुसार वर्तमान में बुडापेस्ट में इसका प्रोडक्शन जारी है।
Dakhal News
तेलुगु फिल्मों में अपना चार्म दिखाने के बाद अब रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में भी छा गई हैं। रणबीर कपूर की 'एनिमल' के बाद एक्ट्रेस फिल्म 'छावा' में अब विक्की कौशल के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म शिवाजी महाराज पर आधारित है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रश्मिका ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने के लिए हैदराबाद से व्हीलचेयर पर मुंबई आईं। इवेंट में लंगड़ाते और उछलते हुए उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान उनके को-एक्टर विक्की कौशल उनका सहारा बने। अब वीडियो देखने के बाद लोग जानना चाह रहे हैं कि एक्ट्रेस को आखिर हुआ क्या था जो वो इस तरह उछलकी-कूदती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर लोग विक्की कौशल की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
Dakhal News
विक्की कौशल की अपकमिंग पीरियड ड्रामा 'छावा' का ट्रेलर जारी किया जा चुका है। 22 जनवरी की शाम फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसने हर तरफ धूम मचा दी है। ट्रेलर में विक्की कौशल एक ऐसे अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। ट्रेलर देखने वाले दर्शक खुद को विक्की कौशल की तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस बीच छावा के ट्रेलर पर कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिया। इनमें कैटरीना कैफ और उनकी बहन ईसाबेल भी शामिल हैं।
Dakhal News
वीर पहाड़िया अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर 'स्काई फोर्स' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। स्काई फोर्स, वीर पहाड़िया की पहली फिल्म है, ऐसे में अभिनेता एक तरफ जहां फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भगवान की शरण में हाजिरी लगाना भी नहीं भूले। अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले वीर उज्जैन के प्रतिष्ठित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां अभिनेता ने महाकाल का आशीर्वाद लिया।
Dakhal News
बीते गुरुवार की रात सैफ अली खान पर धारदार चाकू से घर में घुसे अज्ञात शख्स ने हमला कर दिया था। बताया गया कि आरोपी चोरी की मंशा से घर में दाखिल हुआ। गंभीर हालत में एक्टर अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी की गई। सैफ अली खान की हालत अब बेहतर है। पांच दिन अस्पताल में गुजारने के बाद एक्टर अब घर आ गए हैं। घर पर उनका शानदार तरीके से स्वागत किया गया। मंगलवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैफ अली खान घर लौटे तो उनके परिवार और प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। एक्टर के घर लौटने के कुछ घंटों बाद सैफ की छोटी बहन सबा पटौदी ने एक पोस्ट साझा किया और 'गुमनाम नायकों' का शुक्रिया अदा किया।
Dakhal News
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' फेम वामिका गब्बी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अपनी हरी-हरी आंखों से फैंस का दिल चुरा रहीं वामिका गब्बी का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वामिका पंजाबी, साउथ के साथ अब बॉलीवुड में भी अपने आप को स्थापित करने की कोशिश में जुट गई हैं। इस बीच वामिका का एक वीडियो भी सुर्खियों में है। इस वीडियो में बेबी जॉन एक्ट्रेस एक बंदर के बच्चे को दुलारती और उसे बिस्कुट खिलाती नजर आ रही हैं।
Dakhal News
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार यानी 22 जनवरी को हैदराबाद में फिल्म निर्माता सुकुमार के घर और कार्यालय पर छापा मारा है। छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई और कई घंटों से जारी है। बताया जा रहा है कि जब ये कार्रवाई की गई तो निर्देशक सुकुमार हैदराबाद हवाई अड्डे पर थे। उन्हें आयकर अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ा और उन्हें घर ले आए। इसके बाद छापेमारी जारी रही। 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जमा किए जा रहे हैं।
Dakhal News
महाकुंभ 2025 में आस्था की डुबकी लगाने हर रोज लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर कुछ हैरान हैं और पूछ रहे हैं कि क्या 'हैरी पॉटर' भी महाकुंभ में पहुंचा है। कई यूजर वीडियो पर रिएक्ट करते हुए डैनियल रैडक्लिफ के प्रयागराज पहुंचने की बात कह रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो का सच कुछ और ही है।
Dakhal News
शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म देवा का ट्रेलर जारी हो चुका है। देवा से शाहिद का फिर्स्ट लुक देखने के बाद ही फैंस को उनकी दो हिट फिल्में कबीर सिंह और कमीने याद आ गई थीं, वहीं इसके ट्रेलर ने भी खूब धूम मचाई। देवा से शाहिद का अंदाज, लुक सब खूब पसंद किया जा रहा है। डांस के साथ एक्शन अवतार से शाहिद ने फैंस का दिल जीत लिया और इसी के साथ फैंस के बीच फिल्म की रिलीज का इंतजार भी तेज हो गया। इस बीच देवा के क्लाइमैक्स को लेकर एक ताजा-ताजा अपडेट है। शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'देवा' के लिए मेकर्स ने एक नहीं कई क्लाइमैक्स शूट किए हैं।
Dakhal News
सैफ अली खान का अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद का पहला लुक सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। बॉलीवुड एक्टर सैफ अपनी पत्नी करीना और बच्चों के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं।
Dakhal News
मिर्जापुर अभिनेता पंकज त्रिपाठी सादगी भरी जिंदगी जीने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर अपनी पत्नी को बेहद प्यार करते हैं। परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर एक्टर ने अपनी पत्नी से शादी की थी। आज तक भी परिवार ने उनकी पत्नी को पूरे मन से नहीं स्विकारा है। बीते दिन यानी शनिवार को एक्टर की शादी को 21 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर सालगिरह सेलिब्रेट की। इस दौरान उनके करीबी और परिवार वाले मौजूद रहे। पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला ने इस खास पल की झलकियां साझा की हैं। इनमें एक्टर कुछ ऐसा करते नजर आए कि उनसे नजरें हटा पाना आसान नहीं। उन्होंने ऐसे प्यार जाहिर किया कि सभी तालियां बजाने लगे।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सरकारी वकील ने यह भी कहा कि हमें इस बात की जांच करनी है कि यह कोई अंतरराष्ट्रीय साजिश तो नहीं है। अभिनेता पर 16 जनवरी को सुबह 2:00 बजे उनके मुंबई स्थित आवास पर हमला हुआ था। बाद में उन्हें सुबह 3:00 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है। इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने 14 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की है।
Dakhal News
रिया चक्रवर्ती लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन अपने पॉडकास्ट के जरिए अब अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस ने 'चैप्टर 2' नाम से अपना पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसमें अब तक कई चर्चित और बड़े सेलिब्रिटी शिरकत कर चुके हैं। रिया के शो में फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर और आमिर खान जैसे सितारे शिरकत कर चुके हैं, जिनके साथ अभिनेत्री ने कई मुद्दों पर चर्चा की। अब उनके शो में यो यो हनी सिंह बतौर गेस्ट पहुंचे, जिनके साथ एक्ट्रेस ने जेल में बिताए अपने दिनों और मेंटल हेल्थ पर चर्चा की।
Dakhal News
पाताल लोक का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ और इस वेब सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस सीरीज के दूसरे सीजन का दर्शकों ने काफी इंतजार किया है। अब ओटीटी पर जयदीप अहलावत फिर से पुलिस अधिकारी हाथीराम चौधरी और उनके जूनियर से सीनियर बने इश्वाक सिंह को इमरान अंसारी के रूप में देखने को तैयार हो जाए। सुदीप शर्मा द्वारा निर्मित 'पाताल लोक' ने अपने पहले सीजन से ही दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। अपराध को नए सिरे से परिभाषित करने वाली इस सीरीज में अपराध की दुनिया के साथ-साथ सामाजिक पतन के बारे में भी दिखाया गया है। अब चार साल के इंतजार के बाद सीजन 2 रिलीज हुआ है जो पहले सीजन से ज्यादा जबरदस्त है। कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक इस बार किसी भी मायने में कम नहीं लगेगी। अपराधी और सत्य की खोज करने वाले हाथीराम चौधरी की चुनौतियां इस बार और भी कठिन हो गई हैं, लेकिन मजा तब आता है जब दिल्ली के जमुना पार पुलिस स्टेशन का अजेय इंस्पेक्टर एंट्री करता है और नागालैंड में हो रही रहस्यमयी हत्या के मामले को सुलझाता है, जबकि इसके लिए उसे बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ती है। कहानी 'पाताल लोक 2' में कहानी आगे बढ़ती है, हाथीराम चौधरी अभी भी इंस्पेक्टर है जबकि उनका जूनियर अंसारी एसीपी बन गया है। हाथीराम का बेटा सिद्धार्थ दूसरे शहर में पढ़ने के लिए हॉस्टल चला गया है और उसकी पत्नी (गुल पनाग) जो हर बार की तरह अपने पति का साथ देती है। हाथीराम के पिछले सीनियर और पुराने बैचमेट, जिसका किरदार अनुराग अरोड़ा ने निभाया है। वह फोरेंसिक विभाग में काम करता है। यह सब तब शुरू होता है जब रोहतक में जन्मे इंस्पेक्टर एक हाई-प्रोफाइल केस पर काम करने का फैसला करता है, लेकिन वह इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में उलझ जाता है और इस मामले में वह मदद के लिए फिर से अंसारी के पास वापस जाता है। नागालैंड के एक जाने-माने बिजनेसमैन और मशहूर राजनेता जोनाथन थॉम की क्रूर हत्या पर हाथीराम और अंसारी को साथ मिलकर काम करने का एक आखिरी मौका मिलाता है। इस सनसनीखेज हत्या के मामले को सुलझाने के लिए वे नागालैंड पहुंचते हैं, जहां उनकी मुलाकात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तिलोत्तमा शोम से होती है, लेकिन जैसे-जैसे वे हत्या की तह तक जाते हैं। अपराध की दुनिया और भी खतरनाक होती जाती है। वह कई उतार-चढ़ाव के साथ अपनी मंजिल तक पहुंचते है, लेकिन अंत में चौंकाने वाला सस्पेंस आता है।
Dakhal News
मुंबई में अपने कॉन्सर्ट से पहले, कोल्डप्ले बैंड के सिंगर क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड और अमेरिकी एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ बाबुलनाथ मंदिर पहुंचे, जहां कपल ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिर दर्शन के दौरान क्रिस और डकोटा, दोनों ही पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। क्रिस ने जहां नीले रंग का कुर्ता पहना था, वहीं डकोटा इस दौरान सिंपल प्रिंटेड सूट में नजर आईं। क्रिस ने गले में रुद्राक्ष की माला भी पहनी हुई थी और डकोटा ने अपना सिर स्कार्फ से ढका हुआ था।
Dakhal News
सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात हुए हमले की जांच मुंबई पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस वारदात के 2 दिन गुजर जाने के बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है। इस मामले में पुलिस करीना कपूर खान और उनके बच्चों की नैनी सहित करीब 40-50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और अब जख्मी अभिनेता को अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा से भी पूछताछ की है। ऑटो ड्राइवर ने बताया कि उस रात क्या हुआ और उसने सैफ अली खान को कैसे अस्पताल पहुंचाया।
Dakhal News
टीवी इंडस्ट्री के चर्चित और बड़े डायरेक्टर्स में से एक मंजुल सिन्हा अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंजुल सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने गोवा में अपनी अंतिम सांस ली। मंजुल अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए गए थे, लेकिन उनके परिवार की खुशियां तब मातम में बदल गईं, जब डायरेक्टर को अचानक हार्ट अटैक आया। परिवार ने मेडिकल हेल्प की कोशिश की, लेकिन जब तक डायरेक्टर को मेडिकल हेल्प मिली वह दम तोड़ चुके थे।
Dakhal News
बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सलमान खान के शो का विनर कौन होगा। फिनाले से पहले शिल्पा शिरोडकर एलिमिनेट हो गईं। वहीं करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, चुम दरंग और रजत दलाल बिग बॉस सीजन 18 के टॉप 6 फाइनलिस्ट बने। आज रात (16 जनवरी) के एपिसोड में करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और बाकी फाइनलिस्ट बिग बॉस के घर में अपनी जर्नी वीडियो देखकर भावुक होते दिखाई दिए।
Dakhal News
सैफ अली खान के घर से एक नया सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है जिसमें संदिग्ध हमलावर ऊपर की मंजिल पर जाकर अभिनेता के घर की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के अनुसार संदिग्ध हमलावर को 16 जनवरी की रात करीब 1:38 बजे सीढ़ियों पर एक बैग के साथ देखा गया था। वीडियो में उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि उसने अपने चेहरे को लाल रंग के कपड़े से पूरी तरह से ढक रखा था। इससे पहले संदिग्ध आरोपी की एक तस्वीर सामने आई थी जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थी जिसमें वह अभिनेता पर हमला करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतरता हुआ दिखाई दे रहा था।
Dakhal News
प्रियदर्शन की 'भूत बंगला' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के लंबे अरसे बाद हुए मिलाप ने लोगों का ध्यान खींचा और अब इसकी शानदार कास्ट लोगों को अमेज कर रही है। लोगों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। यह फिल्म मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है और इसमें देखने के लिए कई दिलचस्प पहलू होने वाले हैं। फिल्म की कास्ट इसे और भी स्पेशल बनाने वाली है। पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को परेश रावल का साथ मिला। सेट से सामने आई फोटो खूब चर्चा में रही और अब इस टीम को एक और हसीना का साथ मिल गया है। अब लग रहा है कि अक्षय कुमार की सोई हुई किस्मत जाग जाएगी।
Dakhal News
एक्टर सैफ अली खान पर देर रात चाकू से हमला हुआ था। इसके बाद ही एक्टर को गंभीर अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की। फिलहाल अब उनकी सर्जरी पूरी हो गई है और वो खतरे से भी बाहर आ गए हैं। बताया गया कि घर में घुसे अज्ञात शख्स ने उनके ऊपर चाकू से हमला किया था। चोरी की नीयत से घर में घुसे अज्ञात शख्स उनके बेटे के कमरे से दाखिल हुआ और मेड से हाथापाई करने लगा। मेड को बचाने पहुंचे सैफ अली खान भी हादसे का शिकार हुए और हमलावर ने उन पर अटैक किया। उन्हें कई जगह गंभीर चोटें आईं। फिलहाल अब इस मामले में पुलिस का बयान सामने आ गया है। पुलिस ने कई खुलासे किए हैं और बताया कि अब से कुछ ही घंटों में वो मामले की तह तक पहुंच जाएंगे।
Dakhal News
ये हर नए साल की कहानी है कि पहले ही रेजोल्यूशन पर गंभीरता से अमल किया जाता है। इसके बाद वक्त के साथ ये संपल्प धीमा पड़ने लगता है। लेकिन खूबसूरत एक्ट्रेस समंथा रूथ प्रभु ने अपनी इस लीक को तोड़ दिया है। समंथा ने नए साल पर लिए रिजोल्यूशन को अभी तक जारी रखा है। समंथा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में समंथा जिम में हैवी वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। गुरुवार को, सामंथा ने एक वर्कआउट वीडियो साझा किया, जिसमें जिम में अलग-अलग व्यायाम करते हुए उनके कई मोंटेज दिखाए गए। इसकी शुरुआत अभिनेत्री के अपने बिस्तर पर सोने से होती है और बैकग्राउंड में ऑडियो बजता है, 'सोचिए कुछ बुरे दिन मुझे रोक देंगे?' उन्होंने रिंग पुल-अप्स, वेट हील डिप्स, केटलबेल बेंट-ओवर रो, डंबल लेटरल आर्म रेज और डंबल ओवरहेड शोल्डर प्रेस जैसे वर्कआउट किए। ऑलिव ग्रीन स्पोर्ट्स ब्रा और योग चड्डी पहने सामंथा ने दिनचर्या को बखूबी निभाया।
Dakhal News
साल 2024 में कई एक्शन फिल्में रिलीज हुई है। मगर कुछ फिल्में ऐसी रहीं जिनकी चर्चा 2025 में भी हो रही है। ठीक ऐसे ही एक फिल्म है साउथ की, जिसकी चर्चा खून-खराबे और एक्शन सीन्स की वजह से हो रही हैं। इस फिल्म को बनाने में 300 लीटर से ज्यादा खून बहा दिया गया। आज हम आपको साउथ की एक ऐसी ही फाडू फिल्म के बारे में बताएंगे जिसने बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी कहर ढा दिया है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म महज 30 करोड़ के बजट में बनी थीं, लेकिन थिएटर में 1 महीने से लगी हुई है। इस बार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के अलावा एक और साउथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म दबे पांव कमाई के मामले में काफी आगे निकल गई और दुनिया भर में धूम मचा दी है।
Dakhal News
आज से करीब 25 साल पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने एक ऐसे केस का खुलासा किया था कि जानकर लोगों के होश उड़ गए थे। एक ऐसा हत्यारा जो आम जिंदगी जीता है उसकी हैवानियत जानकर पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ। पुलिस ने जब इस सीरियल किलर के घर पर छापा मारा तो खुलासा हुआ कि ये इंसानी आंतों को उबालकर उसका जूस पिया करता था। इतना ही नहीं आरोपी के घर के आंगन में लगे पेड़ पर नर मुंडों माला मिली थी। इस मामले को जब लोगों ने जाना तो उनके होश उड़ गए थे। इस सच्ची घटना को नेटफ्लिक्स ने सीरीज के तौर पर बनाकर बीते 2 साल पहले रिलीज किया था
Dakhal News
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। राशा की पहली फिल्म 'आजाद' है जो 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन लीड रोल में होंगे। राशा इन दिनों जोरों-शोरों से अपने फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। कुछ दिनों पहले ही उनका गाना 'उई अम्मा' रिलीज हुआ था, जो काफी चर्चा में है। इस गाने को अब तक 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। राशा की अपकमिंग फिल्म के साथ ही उनका स्पिरिचुअल साइड भी चर्चा में है। अपने फिल्म प्रमोशन के दौरान राशा अलग-अलग लुक में दिखीं, लेकिन एक चीज हमेशा कॉमन रही और वो थी उनके हाथ में बंधे काले धागे।
Dakhal News
तेलुगु एक्टर नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में बॉबी देओल, उर्वशी रौतेला और दुलकर सलमान भी नजर आए। फिल्म बड़े पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन ही फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। पहले दिन ही फिल्म ने दुनियाभर में 40 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर दिया। इस फिल्म में नजर आए सितारों को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है, इसी बीच फिल्म का गाना 'दबिड़ी दबिड़ी' भी छाया हुआ है। इस गाने पर मीम से लेकर खुब रील्स बन रही हैं। गाने में उर्वशी के साथ नंदमुरी बालाकृष्ण के अजब-गजब डांस करते नजर आए। अब हाल में ही दोनों का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उसी गाने पर दोनों डांस कर रहे हैं, लेकिन नंदमुरी के डांस मूव्स से एक्ट्रेस झेप गई हैं।
Dakhal News
राम चरण की 'गेम चेंजर' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली रही है। दर्शकों को फिल्म की कहानी में दम नजर नहीं आया और ये घिसी-पिटी फिल्म लगी। एक ओर जहां फिल्म को लोग नकार भी रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ निर्माताओं के अनुसार फिल्म को अब तक केवल सकारात्मक समीक्षा ही मिली है। इसी पर अब जाने-माने निर्देशक और कई कल्ट फिल्में देने वाले राम गोपाल वर्मा ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना नजरिया पेश किया है और इसके साथ ही राम चरण अभिनीत फिल्म की बुराई भी कर दी। निर्देशक ने कुछ भी सीधे तौर पर न कहते हुए बातों को घुमा फिराकर कटाक्ष किया है।
Dakhal News
बिग बॉस 13 फेम पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत कुछ ठीक नहीं है। अभिनेत्री इन दिनों खराब सेहत के चलते अस्पताल में एडमिट हैं। हिमांशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहनी हैं और एक पोस्ट के साथ उन्होंने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी है। हिमांशी ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं और उनकी ये फोटोज देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। दरअसल, खराब सेहत और अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी हिमांशी इन फोटोज में मेकअप करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज को देखने के बाद जहां कुछ फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं, वहीं कुछ एक्ट्रेस को इस हालत में भी मेकअप करते देख मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
Dakhal News
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, ‘राष्ट्रीय पुस्तक न्यास’ में सहायक संपादक (हिंदी) के पद पर वैकेंसी है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे www.nbtindia.gov.in पर मेल कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड में ऐसा कई बार हुआ है, जब कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित होती है तो फिल्ममेकर उस टाइटल पर दोबारा दांव लगाते हैं या उससे मिलते-जुलते नाम से फिल्में बनाते हैं। हालांकि, इन फिल्मों की कहानी, कलाकार और सब अलग होते हैं। बस कुछ मिलता-जुलता होता है तो वो है टाइटल। 'बरसात' से लेकर 'राज' तक कुछ ऐसे फिल्मों के टाइटल हैं, जिन पर कई फिल्में बन चुकी हैं। कई बार तो ये फॉर्मूला हिट साबित होता है तो कई बार फ्लॉप। ऐसे में मेकर्स को फिल्म में लगाई हुई रकम भी नहीं मिल पाती। कुछ ऐसे ही डायरेक्टर ज्ञान मुखर्जी कि फिल्म के साथ भी हुआ। जिनकी एक सफल फिल्म के टाइटल के साथ चार बार बनीं लेकिन इन चार में से बॉक्स ऑफिस पर केवल एक ही चली बाकि की तीन कुछ कमाल नहीं दिखा सकीं। ये फिल्म 80 सालों में 4 बार बनीं हैं। तो चलिए आपको इस फिल्म टाइटल के बारे में बताते हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड में हसीनाएं एक ग्लैमरस लाइफ जीती हैं। पर्दे के पीछे की दुनिया भी उनकी लग्जरी और ग्लैमरस लाइफस्टाइल से भरी रहती है। ऐसे में हीरोइनें आसानी से अपने इस लाइफस्टाइल को छोड़ नहीं पाती, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपनी मर्जी से न सिर्फ ग्लैमरस डीवा वाली लाइफ छोड़ी, बल्कि उन्होंने शोबिज की दुनिया भी छोड़कर एक अलग राह चुन ली, जिसके बारे में सोच पाना भी मुश्किल है। ये राह कोई और नहीं बल्कि धर्म और आध्यात्म की राह है। पूरी तरह से ग्लैमर को छोड़ ये एक्ट्रेस सन्यासी बन गई और फिल्मी दुनिया से मुंह फेर कर पहाड़ों में जा बसीं। अब आप इनके बारे में सोच रहे होंगे कि आखिर ये हैं कौन, चलिए आपको इनसे परिचित कराते हैं।
Dakhal News
नीना गुप्ता हाल में ही नानी बनी थी। उन्होंने इसकी खुशी भी जाहिर की और बताया कि उनरी बेटी मसाबा मां बन गई हैं। अब नातिन के जन्म के 3 महीने बाद नीना गुप्ता की बेटी की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता और उनके पति-अभिनेता सत्यदीप मिश्रा ने अपनी बेटी का नामकरण किया और नाम का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है। उन्होंने अपनी प्यारी बेटी का नाम चाहनेवालों को इंस्टाग्राम पर बताया है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर मसाबा ने लोहड़ी के मौके को बेटी का नाम बताने के लिए चुना। इस पोस्ट में उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की जिसमें बेटी के हाथ की झलक दिख रही है।
Dakhal News
रश्मिका मंदाना को जिम में चोट लग गई जिसके कारण उनकी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल में अस्थायी रुकावट आ गई। अब अभिनेत्री ने अपने पैर की चोट के बारे में एक अपडेट शेयर किया है। जिससे पता चलता है कि वह फिलहाल छुट्टी के मोड में हैं। उन्होंने अपने घायल पैर की तस्वीरें साझा कीं और अपनी आने वाली फिल्मों सिकंदर, थामा और कुबेरा के निर्देशकों से देरी के लिए माफी मांगी। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें रश्मिका अपने घायल पैर को तकिए के ऊपर उठाए हुए थी और उसके चेहरे पर झुर्रियां दिख रही थीं। फोटो शेयर कर दी जानकारी अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ठीक है, मुझे लगता है कि मुझे नया साल मुबारक हो! अपने पवित्र जिम मंदिर में खुद को घायल कर लिया, अब मैं अगले कुछ हफ्तों या महीनों के लिए "हॉप मोड" में हूं या भगवान ही जानता है, तो ऐसा लगता है कि मैं थामा, सिकंदर और कुबेर के लिए सेट पर वापस जा रही हूं। मेरे निर्देशकों को देरी के लिए खेद है। मैं जल्द ही वापस आऊंगी। बस यह सुनिश्चित कर लूं कि मेरे पैर काम के लिए फिट हैं (या कम से कम कूदने के लिए फिट हैं) इस बीच अगर आपको मेरी जरूरत होगी, तो मैं कोने में मौजूद रहूंगी। हॉप हॉप हॉप।' जैसे ही रश्मिका ने अपडेट शेयर किया तो फैन्स को भी उनकी चिंता सताने लगी। फैन्स ने रश्मिका के इस पोस्ट में कमेंट्स कर उन्हें जल्द ही ठीक होने की सलाह दी है। रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों में 'सिकंदर' शामिल है जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। सलमान खान के साथ नजर आएंगी रश्मिका मंदाना एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, फिल्म में काजल अग्रवाल, रश्मिका, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं, और ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। रश्मिका के पास राहुल रवींद्रन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' भी है, जिसमें धीक्षित शेट्टी, राव रमेश और रोहिणी सह-कलाकार हैं। इस बीच आयुष्मान खुराना के साथ उनकी फिल्म थामा, 2025 की भव्य दिवाली रिलीज के लिए तैयार है। वह विक्की कौशल के साथ छावा और धनुष-नागार्जुन अक्किनेनी अभिनीत फिल्म कुबेरा में भी दिखाई देंगी। रश्मिका को आखिरी बार पुष्पा 2: द रूल में देखा गया था, जो दिसंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
Dakhal News
कॉमेडी के किंग डायरेक्टर प्रियदर्शन ने जब 'भूत बंगला' फिल्म का अनाउंसमेंट किया था तो फैन्स खुश हो गए थे। हेरा फेरी और भूल भुलैया के बाद अब प्रियदर्शन की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर देखने को मिलने वाली है। प्रियदर्शन फिल्म 'भूत बंगला' बना रहे हैं जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू भी नजर आ सकती हैं। तब्बू ने फिल्म के सेट से इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। तब्बू ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'हम यहां बंद हैं। सीन नंबर 83, शॉट नंबर 5 और टेक नंबर 1।' 2026 में रिलीज हो सकती है फिल्म बता दें कि भूत बंगला फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज हो सकती है। हालांकि अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं की गई है। फिल्म को प्रियदर्शन बना रहे हैं जो कॉमेडी की दुनिया के मास्टर हैं और कई मास्टरपीस फिल्में दे चुके हैं। प्रियदर्शन की फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाका करती रहीं हैं बल्कि लोगों के दिलों में उतर जाती हैं। इससे पहले भूल भुलैया, हेरा फेरी, चुप चुपके और मालामाल वीकली जैसी कई बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। प्रियदर्शन की जोड़ी अक्षय कुमार के साथ कमाल रही है। दोनों एक्टर-डायरेक्टर ने मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया है। अब एक बार फिर भूत बंगला में अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। ये रहेगी फिल्म की स्टारकास्ट बता दें कि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म अगले साल 2026 में रिलीज हो सकती है। तब्बू भी इस फिल्म का पार्ट हो सकती हैं। आईएमडीबी के मुताबिक फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राजपाल यादव, वामिका गब्बी और राजपाल यादव अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि अक्षय कितना अपना जादू दर्शकों पर दिखा पाते हैं।
Dakhal News
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भारत के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। कला और खेल के संगम से बनी ये जोड़ी फैन्स की सबसे पसंदीदा है। अक्सर ही विराट और अनुष्का पब्लिक प्लेस पर दिखते रहते हैं। लेकिन इन दोनों के साथ बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी नजर आते हैं। लेकिन रविवार को विराट और अनुष्का मुंबई के 'गेट वे ऑफ इंडिया' के पास नजर आए हैं। इस दौरान दोनों अकेले भीड़ के बीच शांति से गुजर गए। थोड़ी देर बाद लोग इस कपल को पहचान पाए। इसके बाद लोगों ने उनकी तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें इस कपल की सादगी की खूब तारीफ हो रही है। अनुष्का ने काले शॉर्ट्स और गुलाबी फ्लैट्स के साथ नीले रंग की ओवरसाइज़्ड शर्ट पहनी हुई थी। विराट ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। जैसे ही पापराज़ी ने उन्हें 'गुड मॉर्निंग' के साथ बधाई दी, विराट ने उन्हें तेजी से नमस्ते कहा और अभिवादन का जवाब दिया। हालांकि, अनुष्का ने पैपराज़ी से उलझने से बचने का फैसला किया और आगे बढ़ गईं। प्रेमानंद महाराज के चरणों में पहुंचा था कपल विराट और अनुष्का हाल ही में अपने बच्चों वामिका और अकाय को साथ लेकर प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के दर्शन करने भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दम्पति को हाथ जोड़कर महाराज का अभिवादन करते हुए फर्श पर बैठकर उनके उपदेश सुनते हुए दिखाया गया है। महाराज से बातचीत के दौरान अनुष्का ने बताया कि वह उनकी आध्यात्मिक बातें सुनती हैं। 'पिछली बार जब हम आये थे तो मन में कुछ सवाल थे, मुझे लगा के पूछूंगी लेकिन जो भी बैठा था वहां पे उन सबने कुछ ना कुछ वैसा सवाल कर लिया था। जब आपके पास आने के हम बात कर रहे थे, मैं आदमी ही आदमी आपसे बात कर रहे थे, जो भी सवाल मेरे आ रहे थे।' अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात 2013 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी और उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा। उन्होंने 2017 में इटली में शादी की। कपल ने अपने पहले बच्चे वामिका नाम की एक बेटी जनवरी 2021 में और पिछले साल फरवरी में एक बच्चे का स्वागत किया। अनुष्का ने अपनी 2018 की फिल्म ज़ीरो के बाद से अभिनय से ब्रेक ले लिया है। लेकिन वह क्रिकेट लीजेंड झूलन गोस्वामी की जीवनी पर आधारित फिल्म चकदा एक्सप्रेस से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो किसी से छिपी नहीं है। सलमान खान लगातार 30 साल से फिल्मों में छाए रहते हैं और करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुके हैं। सलमान खान की दीवानगी में ही उनके एक फैन ने इस कड़कड़ाती ठंड में 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा साइकिल भांजकर उनसे मुलाकात की है। इतना ही नहीं इस जबरा फैन ने अपने घर से शुरू की ये यात्रा पहले प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की तरफ मोड़ी यहां पहुंचकर अनोखी गुहार लगाई और फिर मुंबई जाकर सलमान खान से भी मुलाकात कर डाली। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इस जबरा फैन का नाम समीर है। समीर ने बीते कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से अपनी यात्रा शुरू की थी। समीर ने पहले जबलपुर से नई दिल्ली तक साइकिल चलाई। यहां जाकर प्रधानमंत्री कार्यालय में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाई। जिसमें समीर ने कहा कि हमें नेकी करने वाले इंसान को अपना आदर्श मानना चाहिए या फिर किसी गुंडे को।
Dakhal News
बीते रोज धमाकेदार एक्शन से भरी 2 बड़ी फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। ये दोनों फिल्में जिनमें से एक साउथ और एक बॉलीवुड की थी, एक्शन से भरी रहीं। साउथ की फिल्म 'गेम चेंजर' और बॉलीवुड की फिल्म 'फतेह' बॉक्स ऑफिस पर टकराई हैं। लेकिन इन दोनों फिल्मों की टक्कर में एक बार फिर साउथ के सामने बॉलीवुड फुस्स हो गया है। इन दोनों फिल्मों में कमाई के मामले में साउथ की 'गेम चेंजर' ने बाजी मार ली है और पहले दिन 50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। वहीं सोनू सूद की बॉलीवुड फिल्म 'फतेह' की पहले दिन की कमाई महज 2.4 करोड़ रुपयों पर सिमट गई है। इन दोनों फिल्मों में से गेम चेंजर ने बाजी मार ली है और दोनों की पहले दिन की कमाई में 48 करोड़ रुपयों का अंतर रहा है।
Dakhal News
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के लिए बीता साल 2024 बेहद खास रहा है। इस साल दिलजीत ने अपनी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिल कचोट देने वाली एक्टिंग की और खूब तारीफें बटोरीं। साथ ही पूरे साल दिलजीत का म्यूजिक दिल लुमिनाटी टूर भी सुपरहिट रहा है। अब दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर खून से सने चेहरे और धूल से भरे कपड़ों की फोटो शेयर की है। इन फोटो को देखकर फैन्स भी काफी घबरा गए और हाल पूछना शुरू कर दिया। हालांकि ये तस्वीरें दिलजीत की अपकमिंग किसी फिल्म के सीन हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैन्स ने अंदाजा लगा लिया कि कोई झन्नाटेदार कहानी पक रही है जो जल्द ही दर्शकों के सामने आ सकती है। इन तस्वीरों को दिलजीत ने शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं।'
Dakhal News
राम चरण और निर्देशक शंकर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था और अब इसकी रिलीज के बाद लोगों में काफी उत्साह पैदा हुआ है। लोगों के उत्साह को देखते हुए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक की सरकारों ने कई सिनेमाघरों में सुबह के शो की अनुमति भी दे दी थी। फिल्म इंटरवल तक पहुंची नहीं कि प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर आने लगीं। एक्स पर दर्शक फिल्म के बारे में बताने लगे। राम चरण के अभिनय और थमन के बैकग्राउंड स्कोर की जमकर तारीफ की गई। फिल्म को शानदार बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ये पहले से ही तय था कि शंकर एक कॉमर्शियल हिट देने में सफल होंगे लेकिन उनका निर्देशन कमजोर है। फिल्म में है ये कमी और ये खास बातें एक यूजर ने लिखा, 'गेमचेंजर एक कमर्शियल सिनेमा है जिसमें शुरू से ही शंकर की छाप है। राम नंदन और अप्पन्ना के रूप में चरण का प्रदर्शन शानदार है। थमन का बैकग्राउंड स्कोर बहुत बढ़िया है। इंटरवल ब्लॉक, मदर सीन अच्छे से बने हैं। जरागंडी और रा माचा ऑनस्क्रीन शानदार लग रहे हैं।' दूसरे यूजर ने प्रतिक्रिया दी, 'फिल्म में कई खामियां हैं, लेकिन राम चरण ने अपने किरदार में जान डाल दी है। राम चरण और एसजे सूर्या के बीच के दृश्य प्रभावशाली हैं और संवाद भी अच्छी तरह से लिखे गए हैं। थमन ने संगीत के साथ अच्छा काम किया। हालांकि सभी ने अपना काम अच्छे से किया, लेकिन यह शंकर सर के सामान्य मानकों से कमतर है।'
Dakhal News
ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में करारी हार का सामना करने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज की शरण में पहुंच गए हैं। अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वो प्रेमानंद महाराज से मिलते नजर आए। इस दौरान उनके दोनों बच्चे वामिका और अकाय भी उनके साथ रहे। विराट-अनुष्का की प्रेमानंद मजाराज से मुलाकात का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों ही आध्यात्मिक गुरु से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अकाय और वामिका भी दोनों की गोद में बैठे दिखे। पहले भी की थी प्रेमानंद से मुलाकात यह पहली बार नहीं है जब विराट और अनुष्का किसी आध्यात्मिक स्थान पर गए हैं। कुछ साल पहले जब कोहली खेल में अपने बुरे प्रदर्शन से जूझ रहे थे तो उन्होंने नीम करोली बाबा आश्रम का दौरा किया था। इसी दौरान वो वृंदावन भी पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज की शरण ली थी। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी उनके साथ थीं। इसी मुलाकात के दौरान उनकी लाडली की पहली झलक भी सामने आई थी। वामिका का चेहरा देख कपल के फैंस उत्साहित हो गए थे और उनका चेहरा खिल उठा था। इस बार भी दोनों बच्चे साथ जरूर रहे लेकिन एक का भी चेहरा देखने को नहीं मिल रहा। दोनों ही बच्चों के चेहरे ब्लर किए गए हैं। वीराट कोहली जहां ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं, वहीं अनुष्का ने व्हाइट सूट कैरी किया है। बच्चों को रखते हैं लाइमलाइट से दूर बता दें, विटार कोहली और अनुष्का शर्मा अपना ज्यादा वक्त इन दिनों लंदन में गुजारा करते हैं। बेटे अकाय का जन्म भी लंदम में ही हुआ है। विराट खेल से फ्री होते ही बच्चों और पत्नी के पास पहुंच जाते हैं। वहीं अनुष्का भी अब सिर्फ काम के सिलसिले में मुंबई आती है। बात करें, अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो वो लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। एक्ट्रेस के आगे के प्रोजेक्ट्स का भी कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी देखने को मिलती है। एक्ट्रेस अपने बच्चों को इन दिनों पूरा वक्त दे रही हैं। बेटे और बेटी की परवरिश की झलकियां वो साझा करती रहती हैं। फिलहाल आधिकारिक तौर पर एक्ट्रेस ने बच्चे की झलक दुनिया को नहीं दिखाई है और उन्हें लाइमलाइट से दूर ही रख रही हैं।
Dakhal News
ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर को हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऋतिक के जन्मदिन पर उनकी डेब्यू हीरोइन रहीं अमीषा पटेल ने 25 साल पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋतिक को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस फोटो को देखकर फैन्स ने भी कहा कि ऋतिक इस फोटो में पहचान में नहीं आ रहे हैं। अमीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं ऋतिक रोशन और हमारी फिल्म कहो ना के 25 साल पूरे… दोहरा जश्न यह तस्वीर वह है जब मेरे घर पर जश्न शुरू हुआ और बहुत प्यारी यादें ताजा हो गईं। हमने क्या मजा किया और कितनी प्यारी यात्रा की। इस 2025 में आपको एक वर्ष का गदर मिले, मेरा सारा प्यार।' अमीषा पटेल के साथ ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी उन्हें जन्मदिन विश किया है। एक दशक पहले अलग होने के बावजूद पूर्व युगल एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। सुज़ैन ने अपने जश्न की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह, ऋतिक, उनकी प्रेमिका सबा आजाद, जायद खान, अभिनेत्री गायत्री ओबेरॉय के साथ खड़ी हैं। ऐसा लगता है कि यह तस्वीर कल रात ऋतिक के जन्मदिन समारोह के दौरान क्लिक की गई थी। इसमें सुज़ैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी थे। 51 साल के हुए ऋतिक रोशन ऋतिक रोशन आज 51 साल के हो गए हैं। साथ ही बॉलीवुड में ऋतिक ने 25 साल का सफर तय कर लिया है। ऋतिक के जन्मदिन पर फैन्स ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर ऋतिक के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन विश किया है। ऋतिक ने साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'कहो न प्यार है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से ऋतिक रोशन ने धूम मचा दी थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इसके बाद ऋतिक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब तक अपने करियर में 42 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें से दर्जनों फिल्में सुपरहिट रही हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड स्टार फरहान अख्तर आज 51 साल के हो गए हैं। आज एक्टर का बर्थडे है। इसी खास मौके पर उन्होंने देर रात ही बर्थडे केक काट लिया है। उनके परिवार में एक साथ कई केक काटे गए हैं। दरअसर एक्टर के साथ ही फैमिली के दो और सदस्यों का भी बर्थडे होता है। ऐसे में सभी ने साथ मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया है। फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें वे एक साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ये तीनों सदस्य कोई और नहीं बल्कि फरहान अख्तर की बहन और निर्देशक फराह खान और साली अनुषा डांडेकर हैं। सेलिब्रेट किया बर्थडे गुरुवार की सुबह जोया ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके भाई अभिनेता-फिल्म निर्माता-गायक फरहान अख्तर बीच में बैठे थे। वह काली टी-शर्ट पहने हुए, आंखें बंद किए हुए मुस्कुरा रहे थे। उनके बाईं ओर बैठी उनकी कजिन बहन, फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान हैं, जिन्होंने फरहान के साथ अपना जन्मदिन साझा किया। फरह 60 लसाल की हो गई हैं। फरहान का दाहिना हाथ उनकी साली और पूर्व वीजे-एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर बैठी हैं। शिबानी दांडेकर की बहन भी ठीक इसी दिन अपना जन्मदिन मनाती हैं। उन तीनों के सामने मेज पर मोमबत्तियों के साथ तीन जन्मदिन के केक देखे जा सकते हैं। जोया ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'ब्रिंग इट इन।'
Dakhal News
हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत के 52 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं जो पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। अपने लोगों के साथ ही हिंदी भाषा भी दुनिया के कोने-कोने में मिल जाती है। बॉलीवुड में भी एक ऐसे एक्टर हैं जिनकी हिंदी सुनकर बड़े-बड़े लेखक भी झिझक जाते हैं। इनका नाम है आशुतोष राणा। आशुतोष की हिंदी पर इतनी अच्छी कमांड है कि इनके शब्दों को सुन लोगों में जोश भर जाता है। इतना ही नहीं आशुतोष राणा खुद भी एक लेखक और कवि हैं। इनकी कविताएं सुनकर लोग उछल पड़ते है। ऐसी कई कविताएं आशुतोष राणा ने लिखी हैं जो युवाओं को आज भी प्रेरणा देती रहती हैं। हिंदी की दुहाई और हिंदी के सम्मान की कमाई आशुतोष राणा बॉलीवुड के उन चंद कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने हिंदी को एक खास मुकाम पर पहुंचाया है। अपने अभिनेय से लेकर अपनी कविताओं तक में हिंदी का एक प्रवाह आशुतोष राणा ने अपनी कला के जरिए साबित किया है। आशुतोष राणा की हिंदी कविता 'हे भारत के राम जगो मैं तुम्हें जगाने आया हूं' आज भी युवाओं को प्रेरणा देती है। आशुतोष राणा ने अपने करियर में हिंदी फिल्मों में कई तरह के किरदारों में जान फूंकी है। साथ ही ठेठ हिंदी से लेकर सभ्य हिंदी तक सारे स्तरों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। किरदार फिर चाहे शहरी हो या ग्रामीण इनकी हिंदी उस किरदार के साथ खूब न्याय करता रहा है। हिंदी के लिए आशुतोष राणा को याद किया जाता है। अपनी भाषा में लोगों तक पहुंचाई कविताएं फिल्मों के साथ आशुतोष राणा के दिल में लेखनी के लिए भी एक अलग सम्मान है। आशुतोष ने अपनी आवाज में कई हिंदी की प्रसिद्ध कविताओं को लोगों तक पहुंचाया है। आशुतोष राणा ने अपनी आवाज में रश्मिरथि से लेकर हिंदी भाषा में लिखे कई हिंदू ग्रंथों की कहानियां लोगों तक पहुंचाई हैं। अपनी खनकती आवाज में आशुतोष राणा ने जब-जब दम भरा श्रोता बिना सुने नहीं रह पाए। आशुतोष राणा की आवाज और उनकी हिंदी प्रेम ही है कि कई कविताओं को लोगों तक पहुंचाया है। आशुतोष राणा आज भी एक्टिंग के साथ हिंदी के प्रोग्राम में हिस्सा लेते रहते हैं।
Dakhal News
'गेम चेंजर' ने एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है। राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'गेम चेंजर' 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। RRR की सुपर सक्सेस के बाद अब यह अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। सैकनिल्क के अनुसार, गुरुवार सुबह तक 'गेम चेंजर' ने एडवांस बुकिंग से 9.18 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। एक दिन पहले बुधवार सुबह प्री-सेल्स से 1.10 करोड़ की कमाई हुई थी। वहीं सैकनिल्क के ताजा रिपोर्ट के मुताबीक, अब भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग 13.87 करोड़ रुपए से अधिक हो गई है, जिसमें 4 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'गेम चेंजर' ने भारत में 10,858 शो के लिए 4 लाख से ज्यादा टिकटों के जरिए अब तक 13.87 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म ने आंध्र प्रदेश में 7.52 करोड़ और तेलंगाना में 3.3 करोड़ की कमाई की। तमिलनाडु में 59.01 लाख, कर्नाटक में 1.06 करोड़ और केरल में 2.6 लाख की कमाई की। वहीं शंकर की पिछली फिल्म 'इंडियन 2' ने 10.98 करोड़ की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी और चिरंजीवी के साथ राम की फिल्म 'आचार्य' ने 15.75 करोड़ की कमाई की थी। 'गेम चेंजर' को टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और आंध्र प्रदेश में रात 1 बजे और तेलंगाना में सुबह 4 बजे से शुरुआती शो की अनुमति मिली है। मेकर्स फिल्म को सिर्फ हिंदी डब वर्जन में 2000 से अधिक स्क्रीन्स पर रिलीज कर रहे हैं। राम चरण की 'गेम चेंजर' को हिंदी में सोनू सूद की 'फतेह' से टक्कर मिलेगी जो शुक्रवार को ही रिलीज हो रही है। राम चरण की फिल्मोग्राफी साउथ सुपरस्टार राम चरण की आखिरी सोलो रिलीज 'विनय विद्या राम' है जो 2019 में रिलीज हुई थी। बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी, जबकि उनकी पिछली फिल्म 'रंगस्थलम' 2018 में हिट थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में 220 करोड़ की कमाई की, जो राम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो ग्रॉसर फिल्म थी और एक ब्लॉकबस्टर थी। वहीं एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और जूनियर एनटीआर द्वारा सह-अभिनीत राम की पिछली फिल्म 'आरआरआर' ने दुनिया भर में 1230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर धमाका किया था।
Dakhal News
द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। ये फिल्म सिनेमाघरों में पहले ही रिलीज हो गई है। अब ओटीटी की बारी है। ऐसे में जानें कब और कहां इस फिल्म को देखा जा सकता है। द साबरमती रिपोर्ट' की थिएट्रिकल रिलीज को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिला था। फिल्म की रिलीज डेट काफी टली भी थी। फिल्म पूरी होने से कुछ दिन पहले ही इसके निर्देशक भी बदल दिए गए थे। एकता कपूर ने नए विजन के साथ फिल्म की कहानी को पूरा कराया था। सिनेमाघरों में आने से पहले भी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा रही। विवादों के बीच ही बीते साल ये राजनीतिक ड्रामा रिलज कर दी गई। सिनेमाघरों में फिल्म खासा कमाल नहीं कर पाई और क्रिटिक्स का इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिला। फिलहाल अब ये फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। इस फिल्म को आप कब और कहां देख पाएंगे ये आपको बताते हैं।
Dakhal News
सोशल मीडिया सेनसेशन ओरी, उर्फ ओरहान अवत्रामणि कभी अपने फैंस को खुश करने का मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में ओरी एक स्टार स्टडेड बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ओरी बॉलीवुड के अब फेवरेट बन चुके हैं और हर बड़ी पार्टी का हिस्सा होते हैं। अब हाल ही में ओरी ने अपने सोशल मीडिया पर ताशीन रहीमतुला के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकिया साझा कीं। पार्टी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं और उनमें से सारा अली खान भी शामिल हैं। सारा के साथ-साथ यहां के कथित एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी पहुंचे थे, जिनके साथ ओरी ने तस्वीरें शेयर की हैं।
Dakhal News
द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम, 1993 की जापानी-भारतीय एनीमे फिल्म, आखिरकार भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। एनिमेटेड फिल्म को पहले 18 अक्टूबर, 2024 को 4K फॉर्मेट में इसके मूल अंग्रेजी वर्जन के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ रिलीज किया जाना था। लेकिन, बाद में कुछ कारणों से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब जाकर इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान किया गया है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं। गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि फैंस और न्यूकमर्स के लिए "इस महाकाव्य" को पेश करना उनके लिए सम्मान की बात है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम की नई रिलीज डेट ''इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ के साथ सहयोग करके और इसे कई भाषाओं में प्रस्तुत करके, हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि यह टाइमलेस कहानी भारत के हर कोने में दर्शकों के दिलों को छू जाए। अग्रवाल ने एक बयान में कहा, यह एक फिल्म से कहीं अधिक है, यह हमारी संस्कृति का उत्सव है जो पीढ़ियों को एक साथ जोड़ती है, जापानी एनीमे की अद्वितीय कलात्मकता के माध्यम से भारत की विरासत को प्रदर्शित करती है। अब यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पूरे भारत में वितरित किया गया है। अरुण गोविल, अमरीश पुरी जैसे कलाकारों ने दी थी आवाज इससे पहले, गीक पिक्चर इंडिया ने कहा था कि उसने फिल्म को बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फिल्म की रिलीज को री-शेड्यूल किया है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का निर्देशन यूगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। इसके पहले हिंदी वर्जन में, रामायण स्टार अरुण गोविल ने राम के किरदार को आवाज दी थी, नम्रता साहनी ने सीता के किरदार को आवाज दी थी और दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक की भूमिका निभाई। 1993 में 24वें IFFI में प्रदर्शित की गई थी फिल्म बाहुबली फ्रेंचाइजी, बजरंगी भाईजान और आरआरआर के लिए जाने जाने वाले प्रसिद्ध पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के नए वर्जन के रचनात्मक अनुकूलन की देखरेख की है। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को 1993 में 24वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में भारत में प्रदर्शित किया गया था, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दोबारा प्रसारित होने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया।
Dakhal News
साउथ की अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरतकुमार ने मार्च में निकोलाई सचदेव से अपनी सगाई की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। हनु-मैन अभिनेता ने मुंबई के गैलरिस्ट निकोलाई सचदेव से सगाई की और बाद में जुलाई 2024 में दक्षिण भारतीय और ईसाई रीति रिवाजो से विवाह किया। इस जोड़े को अपनी शादी पर बहुत सारी नकारात्मक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा क्योंकि यह निकोलाई की पहली नहीं बल्कि दूसरी शादी थी। तब से अभिनेत्री के पति के बारे में उत्सुकता बनी हुई है। इसलिए, हम आपको निकोलाई सचदेव के बारे में बताने जा रहे हैं। निकोलाई सचदेव कौन हैं? निकोलाई सचदेव मुंबई के एक आर्ट गैलरी संचालक हैं। मुंबई में उनकी 7 गैलरी नाम की अपनी आर्ट गैलरी भी है, जो मशहूर हस्तियों के वहां आने के लिए मशहूर है। निकोलाई के माता-पिता, अरुण और चंद्रा शहर के जाने-माने आर्ट गैलरी संचालक हैं। उन्होंने गैलरी 7 की स्थापना की। निकोलाई सचदेव एक आर्ट गैलरी संचालक होने के अलावा एक पॉवरलिफ्टर और फिटनेस फ्रीक भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं जीती हैं। ये जग जाहिर है कि गैलरी संचालक टैटू के शौकीन हैं। फिलहाल अपने लुक्स के चलते भी वो काफी ट्रेलिंग झेल रहे हैं।
Dakhal News
देश के सबसे दिग्गज कलाकारों की जब भी बात की जाती है तो सबसे टॉप पर और हर किसी की जुबां पर एक ही नाम होता है और वो है इरफान खान। एक्टर की आज जयंती है। अपनी एक्टिंग से हर फैन की जिंदगी पर गहरा प्रभाव छोड़ने वाले इरफान खान ने कई मैजिकल परफॉर्मेंस दी हैं। आज एक्टर के जन्म दिवस पर उनके करीबी दोस्ट का निधन हो गया है। इरफान खान के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के बैचमेट आलोक चटर्जी अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आलोक चटर्जी भी मशहूर एक्टर थे। थिएटर की दुनिया में उनका नाम चलता था। बताया जा रहा है कि बीती रात ही उन्होंने आखिरी सांस ली। कैसे हुई मौत इरफान खान के दोस्त की मौत की जानकारी शानदार एक्टर, सिंगर और लेखक स्वानंद किरकिरे ने दी है। स्वानंद किरकिरे ने आलोक के निधन पर शोक जताया है। आलोक चटर्जी के निधन से इंडस्ट्री के और सितारे भी आहत हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनकी इंटरनल ऑर्गन्स ने कान करना बंद कर दिया और इसकी के चलते उनकी मौत हो गई है। स्वानंद किरकिरे ने कही इमोशनल बात स्वानंद किरकिरे ने एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने इंस्टग्राम पर आलोक चटर्जी के निधन की जानकारी दी और बताया कि वो इरफान के कितने करीब थी। उन्होंने कालीदास और विलोम से इरफान खान और आलोक की तुलना की है। स्वानंद ने एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आलोक चटर्जी .. एक नायाब अभिनेता चला गया ! वो NSD में इरफान के बैचमेट थे .इरफान अगर कालिदास थे तो आलोक चटर्जी विलोम ! विलोम अपने कालिदास से मिलने चला गया ! आपकी आत्मा को शांति मिले आलोक भाई!' तस्वीर में आलोक चटर्जी नजर आ रहे हैं। ये पोर्टरेट तस्वीर है।
Dakhal News
मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सिंगर उदित नारायण की बिल्डिंग में सोमवार रात भयावह आग लग गई। अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर में सिंगर की बिल्डिंग स्काईपैन अपार्टमेंट सोमवार रात करीब 9.15 बजे आग की लपटों में घिर गया। सोशल मीडिया पर इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें बिल्डिंग को धू-धू करती आग की लपटों में घिरे देखा जा सकता है। हालांकि, इस हादसे में उदित नारायण या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उदित नारायण और परिवार सुरक्षित उदित नारायण और उनका परिवार सुरक्षित है, जिस फ्लोर पर आग लगी उस फ्लोर पर उनका घर नहीं है। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार घर में था या नहीं इसको लेकर कोई औपचारिक सूचना अब तक सामने नहीं आई है। ना ही एक्टर या उनके परिवार ने अब तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो बिल्डिंग में लगी आग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। अनूप जायसवाल नाम के X यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है। यूजर के अनुसार, ये वीडियो उनकी एक फ्रेंड ने अपने घर की खिड़की से शूट किया है। इस वीडियो में एक बिल्डिंग को भीषण आग में घिरे देखा जा सकता है। यूजर ने लिखा- 'स्काईपैन अपार्टमेंट, सब टीवी लेन, अंधेरी वेस्ट में आग। एक दोस्त ने उसकी खिड़की से ये वीडियो शूट किया है। अब समय आ गया है कि अंधेरी वेस्ट को एक फायर स्टेशन मिले। वीरा देसाई रोड में इतनी जगह है. यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो तो एक वेल इक्विप्ड केंद्र आसानी से स्थापित किया जा सकता है।'
Dakhal News
आमिर खान हाल ही में अपने बड़े बेटे जुनैद खान का प्ले 'Runway Brides' देखने मुंबई के पृथ्वी थिएटर पहुंचे। 'महाराज' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले जुनैद अब 'लवयापा' में खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे। ऐसे में आमिर अपने बड़े बेटे को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। पृथ्वी थिएटर पहुंचे आमिर के साथ उनके छोटे बेटे आजाद भी नजर आए। फैंस के बीच मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपने फैशन सेंस के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं और एक बार फिर अपने लुक को लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट सुर्खियों में हैं। फिर चर्चा में आमिर खान का लुक दरअसल, बेटे जुनैद का प्ले देखने पहुंचे आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कान में झुमके पहने नजर आ रहे हैं। सुपरस्टार का ये लुक देखकर उनके फैंस काफी हैरान हैं। कई ने आमिर खान के झुमके पहनने पर हैरानी जाहिर की। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए आमिर खान के झुमके पहनने पर प्रतिक्रिया दी। वीडियो में आमिर कान के साथ उनके छोटे बेटे आजाद भी नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने पहने ऑक्सिडाइज झुमके वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही आमिर खान बेटे आजाद के साथ जुनैद का प्ले देखकर बाहर आते हैं, उन्हें पैपराजी घेर लेते हैं। इसी दौरान कुछ फैन भी आमिर की तरफ दौड़कर आते हैं और फोटोज क्लिक कराते हैं। वीडियो में आमिर ब्लैक पैंट और ग्रे कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं और साथ ही उन्होंने कानों में ऑक्सिडाइज झुमके पहने हैं, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है। आमिर का यूं झुमकी पहनना कई यूजर्स को समझ नहीं आया, जिसके चलते कमेंट करते हुए कई ने सुपरस्टार के लुक पर हैरानी जाहिर की।
Dakhal News
साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बतौर लीड एक्टर एंट्री करने वाले ऋतिक रोशन को फिल्म इंडस्ट्री में 14 जनवरी को 25 साल होने वाले हैं। शानदार कहानी, बेहतरीन गानों और ऋतिक रोशन-अमीषा पटेल की जोड़ी ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया। सिर्फ इतना है नहीं फिल्म ने एक खास रिकॉर्ड बनाया था, जिसकी वजह से इसका नाम साल 2002 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। अब हाल ही में फिर से रिलीज हुई 'ये जवानी है दीवानी' को मिली शानदार सफलता के बाद, ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' अब सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। लो बजट-हाई रिटर्न, कमाई 7 गुना ज्यादा, फिर से ऋतिक रोशन की ये ब्लॉकबस्टर करेंगी धमाका निर्देशक और लेखक राकेश रोशन की 'कहो ना प्यार है' को पीवीआर आईनॉक्स ने इस फिल्म की 25वीं सालगिरह के खास मौके पर फिर से रिलीज करने की घोषणा की। जनवरी 2000 में रिलीज हुई राकेश रोशन द्वारा निर्देशित 'कहो ना प्यार है' से ऋतिक रोशन को स्टारडम हासिल हुआ। इस फिल्म में अमीषा पटेल, अनुपम खेर, फरीदा जलाल, सतीश शाह, मोहनीश बहल, दलीप ताहिल, आशीष विद्यार्थी और व्रजेश हिरजी जैसे कई स्टार्स थे। फिल्म के 25 साल पूरे होने पर, यह ऋतिक के जन्मदिन, 10 जनवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने वाली है। ऋतिक रोशन की पहली फिल्म ने जीते थे 92 अवॉर्ड्स उस वक्त राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन एकमात्र ऐसे एक्टर बन गए थे, जिन्होंने एक ही फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के साथ-साथ बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। इसे साल 2002 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल किया गया था। फिल्म को सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने की वजह से 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के 2002 एडिशन में जोड़ा गया था। फिल्म 'कहो ना प्यार है' ने कुल 92 पुरस्कार जीते थे। सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स मिलने की वजह से, इस फिल्म को 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (2003) में भी शामिल किया गया था। ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ऋतिक रोशन फिलहाल अपनी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह वाईआरएफ की जासूसी दुनिया की छठी किस्त है, इससे पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान' और 'टाइगर 3' आ चुकी हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं और यह जूनियर एनटीआर का बॉलीवुड डेब्यू है।
Dakhal News
रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' के कई किरदार आज भी चर्चा में बने रहते हैं। भले ही इस धारावाहिक को आए सालों गुजर गए हों, लेकिन ये धारावाहिक और इसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं। खासतौर पर भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल हों, माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया या फिर लक्ष्मण के किरदार में नजर आए सुनील लहरी। रामायण के सभी कालाकार अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इस बीच धारावाहिक में उर्मिला के किरदार में दिखाई दीं अभिनेत्री अंजलि भी काफी चर्चा में हैं। सुनील लहरी ने शेयर किया रामायण की उर्मिला का वीडियो पिछले दिनों ही सुनील लहरी ने फैंस को सालों बाद अंजलि से मिलवाया था और अब उन्होंने अभिनेत्री का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। इस वीडियो में अभिनेत्री का मॉर्डन अवतार देखने को मिल रहा है और उनका ये लुक देखने के बाद फैंस शॉक्ड हैं। सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटों पहले ही ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें रामायण में उर्मिला का किरदार निभाने वाली अंजलि का मॉर्डन अवतार देखने को मिल रहा है। सुनील लहरी ने दिखाया अंजलि का मॉर्डन अवतार वीडियो में सुनील कहते हैं- 'जय राम जी की दोस्तों, मैं आपको 2025 में नई मॉडर्न, नए रूप वाली ऑस्ट्रेलियन उर्मिला जी यानी अंजलि जी से मिलवाने जा रहा हूं। आप इससे पहले 2024 में भी उनसे मिल चुके हैं और रामायण में तो उन्हें देखा ही होगा। आईये अब आपको बदले रूप वाली उर्मिला जी से यानी अंजलि जी से मिलवाते हैं।' इसके बाद वीडियो में अंजलि नजर आती हैं। ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अंजलि पुष्पा 2 के गाने पर डांस करती नजर आईं, जिस पर अब यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। अंजलि के वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन वीडियो के आखिरी में सुनील लहरी कहते हैं- 'देखा आप लोगों ने, जय श्री राम।' वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा-'तो देखा आप लोगों ने अंजलि जी यानी रामायण की उर्मिला जी को। आपने पहले उन्हें रामायण का लुक देखा और फिर 2024 में और अब 2025 में नए मॉडर्न ऑस्ट्रेलियन लुक में।' हालांकि, इस वीडियो पर ज्यादातर पॉजिटिव कमेंट ही देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर ऐसे भी हैं, जिन्होंने ये वीडियो शेयर करने को लेकर सुनील लहरी को जरूर निशाने पर लेना शुरू कर दिया और कहा कि उन्हें अंजलि का ये वीडियो शेयर नहीं करना चाहिए था।
Dakhal News
अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रविवार को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया गया। ट्रेलर से पता चलता है कि स्काई फोर्स 1965 के भारत-पाकिस्तान वायु युद्ध के नाटकीय और देशभक्तिपूर्ण कैनवास पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार एक बार फिर अपने इंटेंस अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म से वीर पहड़िया भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत करेंगे। दोनों स्काई फोर्स में भारतीय वायु सेना के अधिकारियों की भूमिका निभाएंगे। ट्रेलर में अक्षय कुमार पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हैं जब वह आगे बढ़ने और भारत की पहली एयर स्ट्राइक शुरू करने का फैसला करते हैं। वीर पहाड़िया हड़ताल के दौरान लापता हो जाता है। अक्षय का मानना है कि स्ट्राइक के दौरान वीर पाकिस्तान में छूट गया था और अभी भी जिंदा है। हालांकि, भारत सरकार उसे ढूंढने में विफल रहती है। ट्रेलर में अक्षय कुमार पाकिस्तान की आर्मी को ये कहकर धमकाते हुए नजर आ रहे हैं कि तुम्हारे बाप हैं। ट्रेलर से पता चलता है कि सारा अली खान फिल्म में वीर की प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में निमृत कौर और शरद केलकर भी फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाते नजर आएंगे। अक्षय कुमार ने ट्रेलर को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया और लिखा, 'इस गणतंत्र दिवस पर, एक वीर बलिदान की अनकही कहानी का गवाह बनें - भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की कहानी।' ट्रेलर साझा होने के तुरंत बाद प्रशंसकों ने फिल्म के लिए उत्साह दिखाया है। जहां कुछ ने अक्षय कुमार के वर्दी वाले लुक की सराहना की, वहीं अन्य ने इस बारे में बात की कि फिल्म में वीर का प्रदर्शन कितना प्रभावशाली है। एक प्रशंसक ने लिखा, 'लोडिंग में ब्लॉकबस्टर।' संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, स्काई फोर्स का निर्माण दिनेश विजान, अमर कौशिक और ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस सप्ताहांत के दौरान विश्व स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
Dakhal News
हिमेश रेशमिया एक बार फिर दर्शकों के बीच वापस आ गए हैं और वो भी फुल एक्शन अवतार में। हिमेश रेशमिया ने 2014 में अनंत महादेवन की पीरियड एक्शन 'द एक्सपोज' में रवि कुमार के रोल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब वह एक बार फिर रवि कुमार के अवतार में लौट रहे हैं। सिंगर से एक्टर बने हिमेश रेशमिया ने रविवार को अपने फैंस के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और फैंस को अपनी सिनेमाघरों में वापसी की गुड न्यूज दी। अपकमिंग फिल्म में हिमेश एक बार फिर रवि कुमार का रोल निभाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार उनका ये रोल और भी फ्लेवरफुल होने वाला है। हिमेश की अपकमिंग फिल्म है 'बैडऐस रवि कुमार', जिसके ट्रेलर के साथ, उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। एक्शन अवतार में लौटे हिमेश रेशमिया यह फिल्म 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बैडऐस रवि कुमार नाम की यह नई फिल्म एक एक्शन म्यूजिकल एंटरटेनर है, जिसमें रेशमिया रवि कुमार के अपने किरदार को दोहराते नजर आएंगे। लंबे बाल, सूट-बूट और दाढ़ी में हिमेश को देखने के बाद आपको एनिमल के रणबीर कपूर याद आ जाएंगे। एक्शन और हिंसा के मामले में भी ये एनिमल से कम दिखाई नहीं पड़ती। एनिमल के रणबीर कपूर स्टाइल में दिखे हिमेश रेशमिया बैडऐस रवि कुमार के ट्रेलर में हिमेश रेशमिया को एक इलेक्ट्रिक आरी पकड़ाई गई है, जिससे वह आदमियों के दो टुकड़े करते दिख रहे हैं। इस फिल्म में लव ट्राएंगल भी देखने को मिलेगा। फिल्म में हिमेश के साथ हंसिका मोटवानी भी नजर आएंगी, जो बतौर एक्टर हिमेश की पहली फिल्म 'आपका सुरूर' में उनके साथ लीड रोल में थीं और दूसरी तरफ कीर्ति कुल्हारी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
Dakhal News
अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कम ही बात करते हैं। खासतौर पर अपनी सौतेली मां और दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के बारे में वह कभी ज्यादा बात करते नहीं दिखे। हालांकि, कभी-कभार वह अपनी बहनों और पिता बोनी कपूर को लेकर बात करते दिख जाते हैं। लेकिन, हाल ही में अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी के बारे में बात की। इस दौरान इस बात से भी पर्दा उठ गया कि अभिनेता दिवंगत अभिनेत्री को किस नाम से बुलाते थे। दरअसल, अर्जुन कपूर ने हाल ही में सतीश कौशिक की फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' के बारे में बात की, इसी दौरान उन्होंने श्रीदेवी का भी जिक्र किया। अर्जुन कपूर ने 'रूप की रानी चोरों का राजा' के बारे में की बात गलाटा इंडिया से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने 'रूप की रानी चोरों का राजा' के बारे में बात की, जिसके प्रोड्यूसर अर्जुन के पिता बोनी कपूर थे। फिल्म में उनके चाचा अनिल कपूर और सौतेली मां श्रीदेवी लीड रोल में दिखाई दिए थे। हालांकि, 1993 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी, जबकि इसका बजट काफी ज्यादा था। उन दिनों इस फिल्म का बजट 10 करोड़ के आसपास था। क्या बोले अर्जुन कपूर? इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा- 'मेरे पापा के साथ मेरी पूरी लाइफ 'रूप की रानी चोरों का राजा' के सेट पर रही है। यहां तक कि ये आज के स्टैंडर्ड के हिसाब से भी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। तब इस फिल्म की कॉस्ट 10 करोड़ थी और इसमें अनिल चाचू के साथ श्रीदेवी मैम और जग्गू दादा (जैकी श्रॉफ) थे। अनुपम खेर ने इसमें विलेन का किरदार निभाया था। फिल्म में अनिल चाचू के साथ एक कबूतर था, जो इसमें मेरा फेवरेट कैरेक्टर था।' 1996 में मोना शौरी से बोनी कपूर अलग हो गए थे बता दें, ये वो समय था जब बोनी कपूर, श्रीदेवी को डेट कर रहे थे, जबकि इस दौरान वह मोना शौरी कपूर संग शादीशुदा थे और दो बच्चों अर्जुन और अंशुला के पिता थे। श्रीदेवी से शादी के लिए बोनी कपूर ने 1996 में अर्जुन की मां मोना शौरी को तलाक दे दिया और इसी साल श्रीदेवी से शादी कर ली। जब मोना और बोनी कपूर का तलाक हुआ उस वक्त अर्जुन कपूर 10 साल के थे और उनकी बहन अंशुला 5 साल की थीं। माता-पिता के अलग होने का अर्जुन पर भी काफी बुरा असर हुआ था, जिसके बारे में वह खुद भी खुलासा कर चुके हैं। शुरुआत में अर्जुन, अपने पिता के दूसरे परिवार यानी श्रीदेवी और उनकी बेटियों जाह्नवी और खुशी से दूरी बनाकर रखते थे, लेकिन 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद वह अपनी सौतेली बहनों के करीब आए और अब बड़े भाई के तौर पर उनका पूरा ख्याल रखते हैं।
Dakhal News
भारतीय फिल्मों के मॉर्डन संगीत के जनक कहे जाने वाले दिग्गज संगीतकार 'आरडी बर्मन' ने आज ही के दिन 1994 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज आरडी बर्मन यानी राहुल देव बर्मन की डेथ एनिवर्सरी है। अपने करियर में 3 नेशनल और 7 फिल्म फेयर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके राहुल देव बर्मन ने अपनी कला से 2 पीढ़ियों के फिल्मों को संगीत से पोषित किया है। राहुल देव को फिल्मी दुनिया में 'पंचम दा' के नाम से पुकारा जाता रहा है। दा इसलिए कि बंगाल के थे और पंचम इसलिए क्योंकि सांसों के साथ ही संगीत की विरासत लेकर धरती पर आए थे। संगीत परिवार में हुआ था जन्म राहुल देव का जन्म 27 जून 1939 में कोलकाता में हुआ था। राहुल के पिता सचिन देब बर्मन और उनका पूरा परिवार संगीत की दुनिया में ही काम करता था। राहुल जब चंद महीनों के थे तो खूब रोया करते थे। राहुल के दादाजी ने नोटिस किया कि राहुल रोते भी पंचम स्वर में हैं। यहीं से उनका नाम पड़ा पंचम। ऐसा कहना ठीक नहीं होगा कि उस वक्त कौन जानता था कि ये बच्चा भारतीय फिल्मी दुनिया के संगीत को नए आयामों से पोषित करेगा। बल्कि ये कहना ठीक होगा कि राहुल देव बर्मन के पांव पालने में ही दिख गए थे। संगीत के परिवार में राहुल देव बड़े हुए और किशोर होने से पहले ही धुनें बनाने लगे। अपने पिता के लिए राहुल ने छोटी उम्र में एक गाना बनाया 'मेरी टोपी पलट के आ' तो उन्हें लगा कि मेरा बेटा एक दिन बड़ा संगीतकार बनेगा और हुआ भी ऐसा ही। महज 19 साल की उम्र में राहुल देव बर्मन ने अपनी पहली फिल्म 'चलती का नाम गाड़ी' (1958) में की थी। पहली ही फिल्म से राहुल देव बर्मन को संगीत की दुनिया के लोग पहचान गए। यहीं से शुरू हुई संगीत की ये यात्रा 101 फिल्मों तक जारी रही। दर्जनों गानों ने पलटा समय का फेर आरडी बर्मन ने अपने करियर में कई यादगार और शानदार गीत बनाए हैं। आरडी बर्मन के 50 से ज्यादा ऐसे गाने हैं जो समय के फेर से ऊपर निकल गए और आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इनमें से कई गाने हैं जो 3 पीढ़ियों से लोगों की जुबान पर चढ़े हैं। इनमें 'हमें तुमसे प्यार कितना', 'मेरी भीगी भीगी सी', 'ओ मेरे दिल के चौन', 'रिमझिम गिरे सावन', 'तुम आ गए हो', 'रैना बीती जाए' समेत दर्जनों सदाबहार गाने शामिल हैं। आरडी बर्मन को 'बीती न बिताए रैना', 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'मेरा कुछ सामान' गानों के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 'सनम तेरी कसम', 'मासूम', '1942 ए लव स्टोरी' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते और 7 से ज्यादा नॉमिनेशन्स भी हासिल किए। आरडी बर्मन कला में जितने जहीन और संवेदनशील थे असल जिंदगी में उससे उलट हीरोइक पर्सनालिटी के मालिक थे। आरडी बर्मन की निजी जिंदगी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं रही। राहुल देव बर्मन की प्रेम कहानी संगीत की दुनिया की क्वीन रहीं आशा भोसले से खूब मशहूर रही। हालांकि आरडी बर्मन ने आशा भोसले से दूसरी शादी रचाई थी। फिल्मी रही निजी जिंदगी की कहानी 1960 के दशक में आरडी बर्मन से एक लड़की को प्यार हो गया। नाम था रीता पटेल। रीता और आरडी बर्मन ने 1966 में शादी कर ली। लेकिन दोनों की ये शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और 1971 में आरडी बर्मन ने तलाक ले लिया। इसी दौरान आरडी बर्मन की मुलाकात आशा भोसले से हुई और उन्हें प्यार हो गया। हालांकि आशा भोसले भी शादीशुदा थीं लेकिन बाद में उन्होंने भी अपने पति से रास्ते अलग कर लिए। आरडी बर्मन ने आशा को शादी के लिए प्रपोज किया था। लेकिन आशा ने मना कर दिया। सालों तक आरडी बर्मन अपने प्रपोजल के लिए आशा की हां का इंतजार करते रहे और आखिर में जीत भी गए। आशा भोसले ने आरडी बर्मन के साथ शादी करने का फैसला लिया। आरडी बर्मन ने 1980 में आशा भोसले से दूसरी शादी रचा ली। आरडी बर्मन की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आरडी बर्मन ने आज ही के दिन 1994 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आरडी बर्मन का काम आज भी लोगों के कानों में शहद घोलता है और संगीत की दुनिया उनकी विरासत से समृद्ध है।
Dakhal News
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन छुट्टियों से लौट आई हैं। आराध्या अपने मां और पापा के साथ नए साल के सेलिब्रेशन के लिए विदेश गई थीं। शनिवार सुबह जब ये बॉलीवुड कपल मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान एयरपोर्ट पर आराध्या बच्चन कुछ अजीब हरकत करती नजर आईं। इस हरकत पर ऐश्वर्या राय को उन्हें समझाते हुए कुछ कहते देखा जा सकता है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आराध्या ने इस वीडियो में ब्लू कलर की स्वेटशर्ट पहनी हुई है। आराध्या यहां अपनी मां और पिता के सामने लाड में इतराती नजर आईं। अभिषेक बच्चन ने एयरपोर्ट से निकलते ही पहले कार में आराध्या और ऐश्वर्या को बिठाया और इसके बाद खुद आगे बैठकर घर के लिए निकल गए। नए साल की छुट्टियों से लौटे ऐश्वर्या-अभिषेक बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए विदेश गए थे। यहां शनिवार को ये कपल मुंबई अपने घर वापस लौट आया है। मुंबई में पहुंचते ही इस कपल ने पैपराजी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ती रही हैं। हालांकि अब दोनों ने कई बार साथ में पब्लिक के सामने एक साथ होकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। आराध्या ने अचानक लगा दी जम्प आराध्या बच्चन का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां एयरपोर्ट से निकलते ही आराध्या ने मां ऐश्वर्या का हाथ पकड़ा था। लेकिन इसी दौरान अचानक से आराध्या मां का हाथ पकड़े ही जम्प लगा देती हैं। इस बात पर ऐश्वर्या राय भी चौंक जाती हैं और आंखें दिखाते हुए कार में बैठ जाती हैं। इस वीडियो को देख फैन्स ने भी इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं। जिसमें कुछ फैन्स ने आराध्या को इस हरकत के लिए उन्हें क्यूट बताया है। वहीं कुछ ने इसको लेकर पूछा कि क्या वो ठीक हैं। आराध्या का ये क्यूट मोमेंट देख पैपराजी भी हंसने लगे थे।
Dakhal News
बॉलीवुड स्टार संजय दत्त बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के शिष्य हैं। बाबा बागेश्वर के नाम से पहचाने जाने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में संजय दत्त के घर की विजिट की है। यहां पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री ने बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त से मुलाकात की। संजय दत्त ने खुद इसकी फोटो शेयर कर जानकारी दी है। संजय दत्त ने धीरेंद्र शास्त्री के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये मेरे लिए एक सौभाग्य की बात रही कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का मेरे घर आगमन हुआ। गुरुजी के दर्शन कर मन प्रसन्न हो गया। मेरे और मेरे परिवार को आर्शीवाद देने वाले धीरेंद्र शास्त्री मेरे परिवार के सदस्य और भाई जैसे हैं।' बाबा की पदयात्रा में भी शामिल हुए थे संजय दत्त बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भगवान में काफी आस्था रखते हैं। संजय दत्त का बागेश्वर धाम से भी गहरा नाता है। बागेश्वर धाम के पुजारी धीरेंद्र शास्त्री के साथ संजय दत्त की अच्छी दोस्ती भी है। बीते साल 25 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाली थी। इस पदयात्रा में भी संजय दत्त हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस पदयात्रा में संजय दत्त ने साधारण श्रद्धालुओं के साथ सड़क पर चाय की चुस्की भी ली थी। साथ ही बागेश्वर बाबा के साथ इस यात्रा में शामिल होकर गौरव बढ़ाया था। धीरेंद्र शास्त्री की जमकर तारीफ की संजय दत्त ने सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में हिस्सा लेने के बाद इंडिया टीवी से भी एक्सक्लूसिव बातचीत की थी। जिसमें संजय दत्त ने कहा था कि 'बाबा बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। मैं इन्हें अपने परिवार के सदस्य और भाई की तरह मानता हूं। बाबा देश से जातपात हटाने के लिए संदेश दे रहे हैं। मैं इसे आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करूंगा। भारत को एक करने के लिए कुछ करना मंजूर रहता है।' बाबा बागेश्वर की इस यात्रा में संजय दत्त के साथ खली भी शामिल हुए थे। इस यात्रा में लोगों का लंबा हुजूम देखने को मिला था। अब संजय दत्त एक बार फिर अपने बाबा से मिलकर काफी खुश हैं।
Dakhal News
अंबानी परिवार की बहुएं सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नीता अंबानी से लेकर श्लोका तक अंबानी लेडीज का अलग स्वैग देखने को मिलता है। बिजनेस में पारंगत ये महिलाएं अपने स्टाइल और अंदाज से भी लोगों को कायल बना लेती हैं। इन अंबानी लेडीड में आज कल सबसे ज्यादा चर्चा राधिका मर्चेंट की है। अनंत अंबानी से शादी को लेकर चर्चा में आईं राधिका शादी के बाद भी छाई हुई हैं। अपने लुक्स और स्टाइल से वो लगातार लोगों का दिल जीत रही हैं। उनके फैशन का कोई जवाब नहीं है। अब उनकी हालिया तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो नए साल के सेलिब्रेशन से सामने आई हैं। इन तस्वीरों में राधिका अपने लुक्स के साथ एक और चीज से लोगों का ध्यान खीच रही है बहन ने दिखाई राधिका की झलक राधिका मर्चेंट की एक खूबसूरत तस्वीर उनकी बहन अंजलि मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसे पोस्ट करते हुए अंजलि ने लिखा, 'राधिका मर्चेंट अंबानी एक जीवंत व्यक्तित्व हैं - कोमल, मधुर और सहज रूप से वास्तविक। उनकी मासूमियत हर मुस्कान में झलकती है, जो साबित करती है कि खुद के प्रति सच्चे रहना हमेशा एक लचीलापन होगा।' इस तस्वीर में राधिका गोल्डन ड्रेस पहने दिख रही हैं। इस आउटफिट को उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान पहना था। बॉडीकॉन गाउन में राधिका बेहद खूबसूरत लगी थीं। इसके साथ ही उन्होंने अपना मंगलसूत्र भी अलग स्टाइल में कैरी किया था। इस मंगलसूत्र को वो अपनी कलाई पर लपेटे नजर आईं। क्या है मंगलसूत्र में खास राधिका मर्चेंट ने अनंत अबंनी के नाम का मंगलसूत्र अपनी कलाई पर किसी ब्रेसलेट की तरह ही बांध रखा था। इस मंगलसूत्र में काले मोती और लॉकेट के अलावा अनंत अंबानी के नाम का इनीशियल भी था। इसमें आप अंग्रेजी का लेटर A लिखा देख सकते हैं। राधिका के इस मंगलसूत्र को देखने के बाद जाहिर हो रहा है कि वो अपने पति अनंत को कितना प्यार करती हैं और उन्हें अपने करीब रखती हैं। इसे देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, 'ये तो नया फैशन है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'अब ऐसा मंगलसूत्र पहनने का स्टाइल फैशन में आ जाएगा।' इसके अलावा एक और शख्स ने लिखा, 'राधिका ट्रेंड सेट करने के लिए जानी जाती हैं।
Dakhal News
फैंटम स्टूडियोज और AGS एंटरटेनमेंट ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की थीऐट्रिकल डेब्यू की तैयारी पूरी कर ली है। बीते दिनों ही इनकी आने वाली फिल्म के नाम का भी ऐलान कर दिया। ये रोमांटिक-कॉमेडी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए रेडी हो गई है। इस फिल्म में नई और फ्रेश एनर्जी देखने को मिलेगी और इसी के साथ नया रोमांटिक पेयर भी बॉलीवुड को मिल जाएगा। फिल्म 'लवयापा' की घोषणा के बाद ही अब इसका टाइटल ट्रैक भी रिलीज कर दिया गया है, जो लोग को और अधिक उत्साहित कर रहा है। ऐसी होगी फिल्म की कहानी जुनैद खान और खुशी कपूर की पहली थिएट्रिकल रिलीज में एक्टर पहली बार ऐसे किरदार निभाते नजर आएंगे। 'लवयापा' एक हल्की-फुल्की और मजेदार कहानी के साथ दर्शकों को कुछ नया दिखाने का वादा करती है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है, जो इस साल का लव एंथम बनने के लिए तैयार है। टाइटल ट्रैक पूरी तरह से एनर्जी से भरपूर है, जिसमें जोश भरे बीट्स और ऐसे लिरिक्स हैं जो युवाओं और Gen-Z को खूब पसंद आएंगे। गाने का कनेक्ट करने वाला अंदाज फिल्म की बड़ी अपील की ओर इशारा करता है।
Dakhal News
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' बीते साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा का क्रेज फैन्स के बीच देखने को मिला। पुष्पा के चलने से लेकर बात करने और फाइटिंग के आंदज की जनता दीवानी दिखी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन के इस पुष्पा लुक के लिए आधा दर्जन से ज्यादा लोग घंटों मेहनत करते रहते थे। इसका खुलासा एक वायरल वीडियो में हुआ है। पुष्पा-2 के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई लोग अल्लू अर्जुन का मेकअप कर उन्हें पुष्पा का लुक देते नजर आ रहे हैं। घंटों का समय और आधा दर्जन लोग बता दें कि इस वीडियो में दिख रहा है कि 6 से ज्यादा लोग लगातार अल्लू अर्जुन का घंटों तक मेकअप करते हैं। इसके बाद ही अल्लू अर्जुन का पूरा लुक कंप्लीट हो पाता है। अल्लू अर्जुन के इस किरदार की दीवानगी पूरे देश में देखने को मिली थी। पुष्पा-2 बीते साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं ये फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। पुष्पा-2 के कलेक्शन ने रचा इतिहास 'पुष्पा-2' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1685 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर डाली है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी दीवानगी भी देखने को मिली है। फिल्म ने भारत में ही 1189 करोड़ रुपये कूटे हैं। इसके साथ ही फिल्म विदेशों में भी जमकर चली है। अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार हो रहा है। अब देखना होगा कि ये फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज हो सकती है। पुष्पा सीरीज का तीसरा पार्ट भी अब जल्द ही देखने को मिल सकता है। हालांकि इसके रिलीज को लेकर अभी तक कोई डेट घोषित नहीं की गई है।
Dakhal News
शाहिद कपूर ने बीते साल 1 ही फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की और हिट करा ली। शाहिद कपूर के साथ कृति सैनन लीड रोल में नजर आई थीं। अब शाहिद कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाकेदार एक्शन के मूड में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' इसी महीने के आखिरी दिन 31 जनवरी को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं। लेकिन बीते रोज यानी बुधवार को रिलीज हुए पहले लुक में शाहिद कपूर के मुंह में बीड़ी फंसी है, लुक गुंडों वाला है और शैतानी हंसी हंसते हुए नजर आ रहे हैं। देवा के जरिए टूटेगा कबीर सिंह का रिकॉर्ड? बता दें कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'कबीर सिंह' 2019 में रिलीज हुई थी। रिलीज के साथ ही ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर हंगामा काटा था। कबीर सिंह फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आई थीं। 21 जून 2019 को रिलीज हुई 'कबीर सिंह' ने वर्ल्डवाइड 373 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। 68 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने 325 करोड़ रुपयों का कलेक्शन अकेले भारत से किया था। वहीं बाकी की कमाई विदेशों से हुई थी। इतना ही नहीं ये फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रही थी। काफी आलोचना के बाद भी लोगों ने इस फिल्म को खूब देखा था। कबीर सिंह का टूटेगा रिकॉर्ड? शाहिद कपूर एक बार फिर से 2025 में धमाकेदार वापसी करने के मूड में नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयारी कर रही है। इस फिल्म को डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की कहानी सुमित अरोड़ा, बॉबी और हुसैन दलाल ने लिखी है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। शाहिद की ये फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' उनकी ही फिल्म 'कबीर सिंह' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Dakhal News
सारा अली खान हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकालती हैं और नए साल के दिन से बेहतर मौका और क्या हो सकता है। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें पोस्ट की जिसमें मम्मी अमृता सिंह के साथ नए साल के पहले डिनर की कुछ दिल को छू लेने वाली सेल्फी शेयर कीं। सारा अली खान द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ 2025 के अपने पहले डिनर के दौरान सेल्फी के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। सारा ने खूबसूरत हरे और काले रंग का प्रिंटेड आउटफिट पहना था और बाल बंधे हुए थे और उन्होंने बहुत ही छोटे इयरिंग भी कैरी किए। उनकी मां अमृता डिनर के लिए नो-मेकअप लुक के साथ मल्टी-कलर्ड शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सारा अली खान हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकालती हैं और नए साल के दिन से बेहतर मौका और क्या हो सकता है। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें पोस्ट की जिसमें मम्मी अमृता सिंह के साथ नए साल के पहले डिनर की कुछ दिल को छू लेने वाली सेल्फी शेयर कीं। सारा अली खान द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में वह अपनी मां अमृता सिंह के साथ 2025 के अपने पहले डिनर के दौरान सेल्फी के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। सारा ने खूबसूरत हरे और काले रंग का प्रिंटेड आउटफिट पहना था और बाल बंधे हुए थे और उन्होंने बहुत ही छोटे इयरिंग भी कैरी किए। उनकी मां अमृता डिनर के लिए नो-मेकअप लुक के साथ मल्टी-कलर्ड शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Dakhal News
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अब जल्द ही स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। ये तीनों एक्टर्स 'मेरे हसबैंड की बीवी' फिल्म में एक साथ काम करने वाले हैं। गुरुवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की गुरुवार को रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ये फिल्म 21 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। अर्जुन कपूर ने फिल्म को पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'यहां प्यार की ज्योमेट्री थोड़ी ट्विस्टेड है- क्योंकि ये लव ट्राइएंगल नहीं, पूरा सर्कल है! #MereHusbandKiBiwi सिनेमाघरों में 21 फरवरी, 2025। 12 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म बता दें कि इस फिल्म को डायरेक्टर मुदस्सर अजीज बना रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ भूमि और रकुलप्रीत सिह अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। मोशन फिल्म के पोस्टर में एक आदमी का जूता स्टिलेटो और पंजाबी जूती के बीच फंसा हुआ नजर आ रहा है। मुदस्सर अजीज, जिन्होंने पहले अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर 'खेल खेल में' और कार्तिक आर्यन-स्टारर 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म के बारे में उत्साहित अजीज ने कहा, 'एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने हमेशा ऐसी कहानियां बताने में विश्वास किया है जो मनोरंजन करती हैं और सभी उम्र के दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं। मेरा मानना है कि ऐसी फिल्में टिकती हैं और बार-बार देखी जाती हैं। मेरे पति की बीवी एक ऐसी फिल्म है जो रोमांटिक रिश्तों की विचित्रताओं और जटिलताओं का जश्न मनाती है। मैं हमेशा से ऐसे फिल्मों में से एक रहा हूं जो दोस्तों और परिवारों को एक साथ लाती है, उन्हें हंसाती है और उन्हें बात करने के लिए कुछ देती है हमने इस फिल्म के साथ यही लक्ष्य रखा है।' इन फिल्मों के जरिए लूटी वाहवाही बता दें कि पूजा एंटरटेनमेंट बैनर ने बीवी नंबर 1 और हीरो नंबर 1 जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। अब इन फिल्मों के बाद एक बार फिर से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी बताते हैं कि , 'यह फिल्म हमारे द्वारा काम की गई सबसे रोमांचक परियोजनाओं में से एक है। मुदस्सर अजीज के पास प्रासंगिक, मजदार कहानियां बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही अर्जुन, रकुल और भूमि जबरदस्त एनर्जी और केमिस्ट्री के साथ फिल्मों में काम कर रही हैं। यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है और हम दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म का आनंद लेने के लिए उत्साहित हैं।' 'मेरे हसबैंड की बीवी' 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
Dakhal News
रोहित शेट्टी आज बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स में गिने जाने लगे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स के साथ काम किया है। उन्होंने 'गोलमाल' और 'सिंघम सीरीज' जैसी दो सफल फ्रैंचाइजी बॉलीवुड को दी हैं, जिसकी अब तक हर फिल्म सुपरहिट रही है। रोहित शेट्टी ने अपने काम के दम पर लोगों को प्रभावित किया और निर्देशक होने के बाद भी किसी हीरो की तरह ही घर-घर में मशहूर हैं। 'खतरों के खिलाड़ी' के होस्ट के तौर पर उन्होंने आम लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है। वैसे रोहित की जिंदगी आसान नहीं रही है, उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। ये तो सभी जानते हैं कि रोहित शेट्टी स्टंटमैन एमबी शेट्टी के बेटे हैं, लेकिन उनकी मां के बारे में कम ही लोग जानते हैं। हेमा मालिनी की थीं बॉडी डबल रोहित शेट्टी की मां भी पिता की तरह ही फिल्मी दुनिया का ही हिस्सा थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। बतौर जूनियर आर्टिस्ट वो कई फिल्मों नजर आईं, लेकिन छोटे-मोटे रोल निभाकर उन्हें खास पहचान नहीं मिल पाई। रत्ना शेट्टी ने बहुत छोटी सी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। 60 और 70 के दशक की फिल्मों में वो कभी हीरोइनों की सहेलियों की भीड़ में नजर आती थीं तो कभी किसी की मां या साड़ी पहने पड़ोसन के रोल में। रत्ना ने बॉडी डबल बनकर हीरोइनों के लिए एक्शन सीन भी किए। किसी भी फिल्म में इन छोटे-मोटे रोल को लोग अक्सर भूल जाते हैं। रत्ना शेट्टी ने भी कुछ ऐसी ही जिंदगी जी थी जिसे आज कोई याद नहीं करता। रोहित शेट्टी ने खुद बताया था कि उनकी मां ने 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी की बॉडी डबल का रोल प्ले किया था। इन फिल्मों में भी निभाया किरदार रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी रत्ना शेट्टी से दूसरी शादी की और कुछ सालों बाद ही उनका निधन हो गया। इसके बाद ही रत्ना शेट्टी पर दो बच्चों की जिम्मेदारी आल गई थी। ऐसे में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए। इन फिल्मों में गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म 'कुली नंबर 1' भी शामिल है। आपको फिल्म कुली नंबर 1 का वो सीन तो याद ही होगा जब एक्टर सदाशिव का किरदार शादीराम करिश्मा कपूर के किरदार मालती के लिए प्रपोजल लेकर आता है। इस सीन में रत्ना उस लड़के की मां का रोल निभाती हैं जिसे कादर खान का किरदार भगा देता है। वहीं अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'गुंडाराज' में रत्ना शेट्टी ने कॉलेज प्रिंसिपल का रोल निभाया था।
Dakhal News
काफी सालों से इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर टिकने वाली तनाज ईरानी काफी लंबे वक्त से बीमार चल रही हैं। एक्ट्रेस अपने दर्द अक्सर बयां करती रहती हैं। एक्ट्रेस की हालत इन दिनों काफी ज्यादा गंभीर है। अब एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के मुश्किल दौर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि किस तरह साल 2021 में उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लंबे समय तक व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि जिंदगी ऐसे मौड़ पर आ गई थी कि उनके अंदर जीने की चाहत भी खत्म हो गई थी। इनर हैबिट पॉडकास्ट पर बात करते हुए तनाज ने अपना दिल खोलकर रख दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी गंभीर हालत का हसर उनके दिमाग पर भी पड़ा था। तीन साल तक चला इलाज उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'साल 2021 में चलने में मुझे बहुत ज्यादा समस्या थी। मैं सोच में पड़ गई थी कि क्या ये मेरे जीवन का एक फेज है या मेरा वजन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। ऐसे में मैं एक वैद्य के बारे में जाने के बारे में सोच रही थी। मैं अपनी बैक में क्या खराबी हुई है इसके बारे में सोचची रही? फिर मेरी हालत नहीं सुधरी। मुझे लगा कि मेरा वजन बहुत बढ़ गया है और इसलिए ही मैं एमएमए में शामिल हो गई और इसी के चलते बीमारी और गंभीर हो गई। मैंने जाकर अपनी पीठ की जांच कराई, मुझे लगा कि मेरी रीढ़ की हड्डी में कुछ गड़बड़ी है और लगभग तीन सालों तक मैंने इसी तरह उपचार किया।' बिगड़ती गई हालत एक्ट्रेस ने इसी बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मेरी पीठ ठीक हो गई लेकिन मैं अभी भी अपने पैर पर वजन नहीं डाल सकती। मैं धीरे-धीरे लंगड़ाकर चलने लगी और ये देखते ही देखते इसका भी तरीका अजीब हो गया। इसके बाद फिर मुझे एमआरआई करानी पड़ी क्योंकि अजीब हरकतों के कारण मेरे घुटने जवाब देने लगे थे। इस लेवल पर पहुंते हुए मेरे शरीर में सब कुछ खत्म हो चुका था- मेरी टखने, घुटने और पीठ सबकुछ।' इसी दौरान तनाज विदेश गई जहां उन्हें व्हीलचेयर पर ही रहना पड़ा। उन्होंने बताया, 'जब भी वह शाम को बाहर जाती थीं तो तेज दर्द के साथ रेंगते हुए अपने कमरे में वापस आ जाती थीं।' इसके लिए हमेशा पेन किलर खानी रहती थी। हिट रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद हुआ ऐसा हाल इन बढ़ती समस्याओं के बीच डॉक्टर्स ने तनाज इरानी की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की। इसे लेकर भी तनाज ने बताया, 'इस सर्जरी के बाद उन्होंने मुझे खड़ा किया। जब मैं अपने पैरों पर खड़ी हुई तो मुझे अहसास हुआ कि एक पैर दूसरे से लंबा था। इसके बाद मैं और घबरा गई। मैं रो पड़ी और दिल से चिल्लाने लगी। मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि पूरी जिंदगी मुझे ऐसे ही चलना पड़ेगा। मुझे लगा कि मेरे साथ कोई मजाक कर रहा है। मैं अब और जीना नहीं चाहती थी।' फिलहाल अब एक्ट्रेस की सर्जरी को एक साल बीत गया है और अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और अब वो बिना सहारे के चलने भी लगी हैं।
Dakhal News
एक 'पुष्पा 2' की कमाई पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा था तो वहीं दूसरी ओर इस साल की एक और बिग बजट फिल्म 'बेबी जॉन' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म इन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। वरुण धवन स्टारर फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई। पहले ही वीकेंड तक पहुंचते-पहुंचते ही फिल्म का डिब्बा गुल हो गया। फिल्म को दर्शक नहीं मिल रहे। इसके दर्शकों पर न सिर्फ 'पुष्पा 2' बल्कि एक छोटे बजट की धांसू फिल्म ने डाका डाला है। अपनी दमदार कहानी और एक्शन के दम पर 'मार्को' इससे काफी आगे निकल गई है। मार्को की कमाई भी ताबड़तोड़ तरीके से हो रही है। साउथ की इस फिल्म ने 'बेबी जॉन' की कमर तोड़ दी है। साउथ में पहले ही अपने पैर पसार चुकी इस फिल्म ने अब उत्तर भारत में कब्जा जमाना शुरू कर दिया और हिंदी बेल्ट में भी लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। बेबी जॉन पर मार्को पड़ी भारी 30 करोड़ के बजट बजट में बनी 'मारको' अपने बजट से ज्यादा की कमाई पहले ही कर चुकी है। 11 दिन में फिल्म ने भारत में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं दुनिया भर में फिल्म की कमाई 68 करोड़ से भी ज्यादा है। मॉलीवुड की ये फिल्म अब बॉलीवुड की 'बेबी जॉन' को काफी महंगी पड़ रही है। उन्नी मुकुंदन स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म मार्को बीती 20 दिसंबर को रिलीज हुई। उत्तर भारत में भी अब मार्को की मांग हो रही है। एक्टर उन्नी मुकुंदन ने अपने एक्स हैंडल पर बताया है कि हिंदी के लिए उनकी फिल्मों के 250 शोज और बढ़ गए हैं। ऐसा दर्शकों की डिमांड के चलते किया गया है। ओटीटी पर आएगी फिल्म 'मार्को' सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद जल्द ओटीटी पर आएगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स इसे कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और हिंदी में रिलीज करेंगे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये फिल्म 45 दिनों के थियेटर रन के बाद डिजिटल डेब्यू कर सकती है। इसके अनुसार ये फिल्म जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी के पहले हफ्ते में ओटीटी पर आ सकती है। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन हनीफ अदेनी ने किया है और इसका निर्माण क्यूब्स एंटरटेनमेंट ने किया है। मार्को में उन्नी मुकुंदन, सिद्दीकी, जगदीश, सुदेव नायर और एंसन पॉल मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Dakhal News
आशा भोसले 91 साल की उम्र में भी दुनिया भर में घंटों तक परफॉर्म करती रहती हैं। उनकी लाइफ कई लोगों के लिए प्रेरणा है। अब दिग्गज गायिका आशा भोसले ने हाल ही में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर 'बैड न्यूज' के सुपरहिट ट्रैक 'तौबा तौबा' पर शानदार डांस कर दर्शकों को दंग कर दिया। आशा ने पंजाबी गायक करण औजला द्वारा पहली बार गाए गए उनके बॉलीवुड नंबर पर अपनी आवाज का भी क्लासिक तड़का लगाया और अब उसी की एक क्लिप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। न केवल नेटिजन्स बल्कि करण औजला भी आशा के गाने के बाद अब उनके डांस दीवाने हो गए हैं। आशा भोसले ने रिक्रिएट किया विक्की कौशल का हुक स्टेप आशा भोसले 91 साल की उम्र में भी दुनिया भर में घंटों तक परफॉर्म करती रहती हैं। उनकी लाइफ कई लोगों के लिए प्रेरणा है। अब दिग्गज गायिका आशा भोसले ने हाल ही में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर 'बैड न्यूज' के सुपरहिट ट्रैक 'तौबा तौबा' पर शानदार डांस कर दर्शकों को दंग कर दिया। आशा ने पंजाबी गायक करण औजला द्वारा पहली बार गाए गए उनके बॉलीवुड नंबर पर अपनी आवाज का भी क्लासिक तड़का लगाया और अब उसी की एक क्लिप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। न केवल नेटिजन्स बल्कि करण औजला भी आशा के गाने के बाद अब उनके डांस दीवाने हो गए हैं। आशा भोसले ने तौबा तौबा पर लगाए ठुमके दुबई के इवेंट से आशा भोसले का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह व्हाइट साड़ी पहने दिखाई दे रही है और उनके डांस मूव्स देख सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। गायिका ने आनंद तिवारी की कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' से करण औजला का तौबा तौबा गाना भी गाया। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म में विक्की कौशल द्वारा किए गए ट्रैक का सिग्नेचर स्टेप भी रीक्रिएट किया। लाइव ऑडियंस के अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आशा भोसले के फैन हुए करण औजला करण औजला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आशा भोसले के लिए एक नोट लिखा, '@asha.bhosle जी, संगीत की देवी है, उन्होंने तौबा तौबा गाया… जो एक ऐसा गीत जिसे छोटे गांव में पले-बढ़े एक बच्चे द्वारा लिखा गया है, जिसके परिवार का संगीत से कोई नाता नहीं है और ना ही उसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का कोई ज्ञान है। एक ऐसे व्यक्ति द्वारा बनाई गई गाने की धुन जो कोई भी नहीं बजाता है। इस गाने को न केवल प्रशंसकों बल्कि संगीत कलाकारों के बीच भी बहुत प्यार मिला है, लेकिन यह पल मैं कभी नहीं भूलूंगा। मैं आभारी हूं कि आपने मेरे गाने को इस तरह से पेश किया।' करण औजला ने आशा भोसले की तारीफ गायक ने इंस्टा स्टोरी पर आशा भोसले द्वारा मंच पर तौबा तौबा गाते हुए रील भी शेयर कीं। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'मैंने इसे 27 साल की उम्र में लिखा था। उन्होंने 91 साल की उम्र में मुझसे बेहतर गाया। @asha.bhosle और शानदार डांस भी किया।' आशा भोसले ने रविवार को दुबई में सोनू निगम के साथ अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान तौबा तौबा पर प्रस्तुति दीं।
Dakhal News
अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर कई अच्छे और विवादित कारणों की वजह से चर्चा में हैं। आज, 30 दिसंबर को हैदराबाद की एक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक्टर को उनकी फिल्म के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में पेश किया। इस मामले में आरोपी अर्जुन ने हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद नियमित जमानत के लिए अर्जी दी थी, लेकिन सुनवाई के बाद फैसला अभी तक सामने नहीं आया है। संध्या थिएटर मामले में कोर्ट ने अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत का फैसला तीन दिनों के लिए टाल दिया है। इस दिन होगा अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका का फैसला 13 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए अल्लू अर्जुन को एक दिन बाद तेलंगाना उच्च न्यायालय ने चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी। भगदड़ 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में हुई थी, जिसमें महिला का बेटा घायल हो गया था। अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। आज, अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर नामपल्ली कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका के खिलाफ काउंटर दाखिल किया था। अब कोर्ट अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत का फैसला तीन दिन बाद 3 जनवरी को सुनाने वाले हैं। थिएटर मामले में अल्लू अर्जुन की बढ़ी मुसीबत अल्लू अर्जुन के वकील सीनियर काउंसिल निरंजन रेड्डी ने उनकी जमानत याचिका पर बहस की। वहीं पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका को खारिज करने की मांग की। दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद, नामपल्ली कोर्ट ने फैसला 3 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया। संध्या थिएटर मामले में अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर नामपल्ली कोर्ट में सुनवाई हुई। अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट द्वारा पहले ही अंतरिम जमानत दी जा चुकी है, लेकिन अब उन्होंने नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की है। पुलिस ने अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका के खिलाफ काउंटर दाखिल किया और मामले में दो पक्षों ने अपनी बात रखी है।
Dakhal News
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी अब लाइमलाइट में आ चुकी हैं। उन्होंने 'फैब्युलस लाइफ वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' से स्क्रीन पर डेब्यू किया और लगातार सुर्खियों में भी रहीं। शो में उनका अंदाज काफी पसंद भी किया गया। इसके अलावा रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को इंगेज रखने की भी पूरी कोशिश करती हैं। रिद्धिमा ने इस बीच अपने बिजनेसमैन पति भरत साहनी के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर उनकी मां नीतू कपूर के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। नीतू कपूर ने दामाद भरत साहनी को बताया 'लंगूर' नीतू कपूर ने रिद्धिमा की तस्वीर पर ऐसा कमेंट किया है, जिसे देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा। रिद्धिमा ने हाल ही में थाइलैंड वाले लुक में पति भरत साहनी के साथ एक फोटो शेयर की, जिसे नीतू कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-पोस्ट किया है। फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने अपनी बेटी की तो जमकर तारीफ की, लेकिन साथ खड़े दामाद को लंगूर बता दिया। थाईलैंड की पारंपरिक पोशाक में नीतू कपूर रिद्धिमा कपूर साहनी और भरत साहनी की फोटो शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'लंगूर के हाथ में अंगूर।' इसी के साथ उन्होंने लाफिंग इमोजी भी शेयर किया है। फोटो में रिद्धिमा कपूर साहनी थाईलैंड की ट्रेडिशनल डेर्स में नजर आ रही हैं और भरत साहनी भी Suea Phraratchathan पहने नजर आ रहे हैं। दोनों के इस लुक को देखने के बाद जहां नीतू ने रिद्धिमा को खूबसूरत बताया तो वहीं दामाद भरत को 'लंगूर' कह दिया। नीतू कपूर भी बेटी-दामाद के साथ थाईलैंड वेकेशन पर हैं। रिद्धिमा और भरत के साथ कुछ तस्वीरों में नीतू कपूर और उनकी समधन सोनी राजदान भी उनके साथ दिखाई दीं।
Dakhal News
मराठी फिल्मों की अभिनेत्री उर्मिला कोठारे को लेकर हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। एक्ट्रेस की कार से बीती रात 2 मेट्रो कर्मचारियों का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें एक की मौत हो गई। उर्मिला मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और इन दिनों इस एक्सीडेंट के चलते काफी चर्चा में हैं। 28 दिसंबर को मुंबई में अभिनेत्री की कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें एक की मौत हो गई। बीती रात जब वह कांदिवली इलाके से कहीं जा रही थीं, तभी उनके ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक मजदूर की हुई मौत इस हादसे में उर्मिला की कार ने मेट्रो के दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिनमें से एक की मौत हो गई। इस हादसे में अभिनेत्री भी घायल हुई हैं। उर्मिला किसी शूटिंग को पूरी करने के बाद घर लौट रही थीं, तभी ये भयानक हादसा हुआ। जब ये दुर्घटना हुई, कार अभिनेत्री का ड्राइवर चला रहा था। तेज रफ्तार के चलते उसने कार से बैलेंस खो दिया और दो मजदूरों पर गाड़ी चढ़ा दी। तो चलिए आपको उर्मिला कोठारे के बारे में कुछ जरूरी बातें बताते हैं। कौन हैं उर्मिला कोठारे? उर्मिला कोठारे, जिन्हें पहले कानेटकर के नाम से जाना जाता था, ने मराठी इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी काम किया है। हालांकि, वह 'मराठी इंडस्ट्री की दुनियादारी', 'शुभ मंगल सावधान', 'माला आई व्हायची', 'ती साध्या काय करते' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। उर्मिला ने साल 2014 में तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, उस वक्त उन्होंने वेलकम ओबामा में काम किया था। उनका परिवार भी मराठी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उर्मिला कोठारे की पर्सनल लाइफ उर्मिला ने साल 2011 में एक्टर और डायरेक्टर आदिनाथ कोठारे से शादी की थी। उनकी आदिनाथ से मुलाकात 2006 में फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' में हुई थी। साल 2018 में दोनों ने अपनी पहली बेटी जीजा कोठारे का स्वागत किया। आदिनाथ कोठारे के पिता यानी उर्मिला के ससुर भी मराठी इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं। उर्मिला एक ट्रेड कथक डांसर हैं। उर्मिला कोठारे हिंदी धारावाहिकों में भी नजर आईं करीब 12 साल बाद उर्मिला छोटे पर्दे के सीरियल तुझमें गीत गात आहे से कमबैक कर रही थीं। उर्मिला ने हिंदी सीरियल्स में भी काम किया है, वह 2007 से 2008 तक 'मायका' में दिखाई दीं। उन्हें मराठी फिल्म 'माला आई व्हायची' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
Dakhal News
पश्चिमि मुंबई के मशहूर उपनगर बांद्रा में एक कार्टर रोड नाम की जगह है। ये जगह आज फिल्मी सितारों के बंगलों के लिए जानी जाती है। इसी रोड पर कभी 'भूत बंगला' के नाम से मशहूर एक घर है, जिसने बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार गढ़ा। इसी सुपरस्टार का नाम है राजेश खन्ना और आज अगर वे जिंदा होते तो 82वां जन्मदिन मनाते। 18 जुलाई 2012 को दुनिया को अलविदा कहने वाले राजेश खन्ना के लिए ये बंगला किसी लॉट्री टिकट से कम नहीं था। ये महज एक इत्तेफाक ही था कि कभी इस बंगले का नाम 'डिंपल' हुआ करता था। लेकिन ये तब की बात है जब राजेश खन्ना और डिंपल एक दूसरे को जानते भी नहीं थे। बाद में इस बंगले का नाम रखा आर्शीवाद और इसकी मालिकिन बनीं डिंपल कपाड़िया। राजेश खन्ना की जिंदगी एक रोलरकोस्टर राइड रही है और शोहरत का वो फलक चूमा जिसका किसी ने कभी सपना भी नहीं देखा था। आज हम आपको बताते हैं 'भूत बंगला' के नाम से मशहूर हुए घर की कहानी जिसने राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाया और खुद पूरी मुंबई में एक पता बन गया। किसी से किस्मत खरीदी और बन गए सुपरस्टार बांद्रा बैंडस्टैंड मुंबई का वो इलाका है जहां रोजाना हजारों लोग अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों की झलकियां पाने के लिए टहलते दिखते रहते हैं। यहीं पर राजेश खन्ना का बंगला हुआ करता था जिसका नाम था आर्शीवाद। लेकिन इस बंगले की आर्शीवाद बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। राजेश खन्ना से पहले ये बंगला बॉलीवुड के स्टार रहे एक्टर राजेंद्र कुमार के नाम पर था। राजेंद्र कुमार ने साल 1957 में 'मदर इंडिया' और 1959 में 'धूल का फूल' जैसी फिल्में की और काफी नाम कमाया। इस समय राजेंद्र कुमार सांता क्रूज नाम की जगह पर किराए से रहते थे। लेकिन करियर की गाड़ी चल निकलने के बाद अच्छी जगह शिफ्ट होने का मन बना रहे थे। इसी दौरान एक ब्रोकर ने उन्हें कार्टर रोड का एक बंगला दिखाया। ये बंगला समुंद्र की ठंडी हवाओं से भरा रहता था। राजेंद्र कुमार को ये बंगला पसंद आया और उन्होंने 65 हजार रुपयों में इसे खरीद लिया। तब इस बंगले को भूत बंगला के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन राजेंद्र कुमार ने इस बंगले का नाम अपनी बेटी के नाम पर 'डिंपल' रखा। इस बंगले को खरीदते ही राजेंद्र कुमार की किस्मत फिर गई और रातों-रात स्टार बन गए। राजेंद्र कुमार जब शोहरत के चरम पर पहुंचे तो उन्होंने एक और घर लिया और वहां शिफ्ट हो गए। यहां से शुरू हुआ राजेश खन्ना का सफर साल 1960 का दशक खत्म होने जा रहा था और हिंदी सिनेमा में राजेश खन्ना नाम का हीरो छाने लगा था। 1969 में राजेश खन्ना की कामयाबी ने दस्तक दी और फिल्मी दुनिया को हिलाकर रख दिया। लगातार 15 सुपरहिट फिल्में देने वाले राजेश खन्ना ने 1969 में इस बंगले को 3 लाख रुपये में खरीदा था। इस बंगले को खरीदने के बाद राजेश खन्ना ने इसका नाम रखा 'आर्शीवाद'। इस बंगले के खरीदने के बाद ही राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार बने और आर्शीवाद खुद पूरी मुंबई में एक पता बन गया। आर्शीवाद में आने वाले खतों में भी केवल राजेश खन्ना, आर्शीवाद, मुंबई पता लिखा होता था। राजेश खन्ना के लिए ये बंगला काफी लकी साबित हुआ और यहीं उन्होंने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। साल 2012 में राजेश खन्ना का निधन हो गया और 2014 में इस बंगले को 90 करोड़ रुपयों में किसी व्यापारी ने खरीद लिया। राजेश खन्ना इस घर को एक संग्रहालय में बदलना चाहते थे।
Dakhal News
राजश्री प्रोडक्शंस ने रविवार को घोषणा की कि उसने सलमान खान और भाग्यश्री अभिनीत लोकप्रिय रोमांस फिल्म "मैंने प्यार किया" को फिल्म की 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर फिर से रिलीज किया है। यह फिल्म 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई थी और बतौर निर्देशक सूरज बड़जात्या की पहली फिल्म थी। यह बतौर मुख्य अभिनेता सलमान की पहली फिल्म थी और भाग्यश्री की पहली फिल्म थी। प्रोडक्शन बैनर राजश्री प्रोडक्शंस ने इस अवसर पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "एक ऐसी फिल्म जिसने प्यार के बारे में हमारा नजरिया बदल दिया। गहरी दोस्ती से लेकर जादुई रोमांस तक, 'मैंने प्यार किया' एक कालातीत क्लासिक है जिसने लाखों लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है। यह सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित एक शानदार और पहली उत्कृष्ट फिल्म है जिसने हमें जीवन भर के लिए प्रेम और सुमन दिए। इसमें लिखा है, "चलो एक साथ मैने प्यार किया के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाते हैं! हमें फिल्म मैने प्यार किया का अपना पसंदीदा डायलॉग बताएं। 35 साल बाद भी लोगों को याद है फिल्म बता दें कि सलमान खान और राजश्री स्टारर ये फिल्म 35 साल भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 1 करोड़ रुपयों का रखा गया था। ये वो फिल्म थी जिसने सलमान खान को सुपरस्टार बनाने की राह दिखाई। सलमान खान के करियर की ये दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म ने 14 करोड़ रुपयों से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी।
Dakhal News
वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल को अपनी बेटी लारा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह देखा गया। इस दौरान लारा का पहली बार चेहरा देखने को मिला। वरुण धवन की बेटी का फेस जन्म के 7 महीने बाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर वरुण के परिवार का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लारा बहुत क्यूट लग रही हैं। 2024 के खत्म होने से पहले बॉलीवुड सितारे अलग-अलग जगहों पर घूमने जा रहे हैं। कल रात जहां रणबीर कपूर- आलिया भट्ट को राहा संग एयरपोर्ट पर देखा गया तो वहीं आज वरुण-नताशा को उनकी नन्हीं परी लारा के साथ नए साल की छुट्टी के लिए जाते हुए देखा गया। वरुण धवन की बेटी का पहली बार दिखा चेहरा वायरल भयानी ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें वरुण धवन की पत्नी नताशा अपनी बेटी लारा को गोद में लिए दिखाई दे रही हैं और एक्टर उसके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है जब लारा का चेहरा सार्वजनिक रूप से देखा गया है। तीनों ने ही कम्फर्टेबल ट्रैवलिंग आउटफिट पहने हुए दिखाई दिए थे। वरुण धवन और पत्नी नताशा ने 3 जून, 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। वरुण-नताशा ने बेटी संग पोस्ट की थी पहली फोटो 2024 क्रिसमस के मौके पर दिल को छू लेने वाले अंदाज में, इस कपल ने अपनी बेटी लारा के साथ पहली फैमिली फोटो पोस्ट की। इस खूबसूरती तस्वीर में तीनों क्रिसमस ट्री के सामने पोज देते नजर आए। हालांकि वरुण और नताशा ने लारा का इसमें चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन वह रेड कलर की फ्रॉक, मोजे और सांता थीम वाले प्यारे हेयरबैंड में दिखाई दी थीं। वरुण ने रेड ट्रैक और व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी, जबकि नताशा ने व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी थी। इसमें उनका पेट डॉग जॉय भी दिखाई दिया। इन 5 फिल्मों में नजर आएंगे वरुण धवन वर्कफ्रंट की बात करें, वरुण धवन के साथ जाह्नवी कपूर अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगे, जो 18 अप्रैल, 2025 को रिलीज होगी। वह 2026 में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के साथ एक्शन वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' भी दिखाई देंगे। इनके अलावा एक्टर वरुण 'है जवानी तो इश्क होना है', 'भेड़िया 2' और 'नो एंट्री 2' में नजर आने वाले हैं।
Dakhal News
साल 2024 अब अपने अंतिम दिन गिन रहा है। इस साल बॉलीवुड की 4 फिल्मों ने टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन ने दूसरा स्थान हासिल किया है। 2024 में कार्तिक की फिल्म 'भूल भुलैया-3' 396 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही है। साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद कार्तिक आर्यन ने अगले साल के लिए कमर कस ली है। कार्तिक ने अपनी अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म की घोषणा भी कर दी है। इस फिल्म का नाम है, 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' और इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं समीर विद्वांस। फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। रोमांटिक कॉमेडी होगी फिल्म की कहानी बता दें कि फिल्म की कहानी रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है। इसकी जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है। जिसमें कार्तिक ने लिखा, 'मम्मी की खाई हुई कसम ये मम्मा बॉय पूरी करता है। तुम्हारा रे आ रहा है रूमी। मैं अपने सबसे पसंदीदा जैनर रोमांटिक कॉमेडी में वापसी करके काफी उत्साहित हूं। अगले साल 2026 में सबसे बड़ी प्रेम कहानी देखने को मिलने वाली है।' फिल्म में कार्तिक के साथ कौन से स्टर्स को कास्ट किया गया है इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि फिल्म की स्टारकास्ट कैसी होने वाली है। 2024 में कार्तिक ने मचाई धूम कार्तिक आर्यन ने अपने 13 साल के करियर में 22 से ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया है। इनमें से कई फिल्में सुपरहिट रही है। साल 2011 में आई सुपरहिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से पहचान हासिल करने के बाद कार्तिक आर्यन ने 'आकाश वाणी', 'कांची', 'प्यार का पंचनामा-2', 'गेस्ट इन लंडन', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'लुका छिपी' जैसी फिल्मों में काम किया है। कार्तिक अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। कार्तिक की 2024 में 2 फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से 'भूल भुलैया-3' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में 6वें नंबर पर रही है। वहीं बॉलीवुड में 'स्त्री-2' के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कार्तिक की रही है। अब देखना होगा कि 2026 में कार्तिक का जादू कितना बॉक्स ऑफिस पर चलता नजर आता है।
Dakhal News
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' लंबे समय से सुर्खियों में है। फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब सलमान खान ने अपने फैन्स का इंतजार खत्म कर दिया है। शनिवार को सिकंदर का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। नाडियाडवाला प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को 'गजनी' जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुके साउथ के डायरेक्टर मुरुगुदास बना रहे हैं। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान खान फिल्म में दमदार एक्शन के मोड में नजर आ रहे हैं। फैन्स को सिकंदर का बेसब्री से इंतजार बता दें कि सलमान खान स्टारर फिल्म सिकंदर बीते काफी दिनों से सुर्खियों में थी। सलमान खान ने बीते दिनों इसकी शूटिंग भी हैदराबाद में की थी। अब सलमान खान ने इस फिल्म का शूट पूरा कर लिया है। साउथ डायरेक्टर मुरुगुदास बॉक्स ऑफिस के मास्टर और कहानी के उम्दा खिलाड़ी हैं। मुरुगुदास ने आमिर खान के साथ फिल्म गजनी बनाई थी। हालांकि ये फिल्म भी साउथ का रीमेक थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अब मुरुगुदास जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म लेकर आने वाले हैं। शनिवार को फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में एक बार फिर सलमान खान दमदार एक्शन में गुंडों की हड्डियां तोड़ते नजर आ रहे हैं। ये रहेगी फिल्म की स्टारकास्ट बता दें कि फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल अहम किरदारों में नजर आएंगी। इसके साथ ही सुनील शेट्टी, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, चेतन्य चौधरी, सत्यराज और नवाब शाह अहम किरदारों में फिल्म की कहानी बयां करेंगे। फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित हैं। साथ ही सलमान खान को एक्शन किरदार में देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। अब देखना होगा कि इस फिल्म को अगले साल ईद पर कितनी ईदी मिलती है।
Dakhal News
शुक्रवार को सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'सिकंदर' के निर्माता एआर मुरुगादॉस की फिल्म का टीजर रिलीज करने वाले थे। हालांकि, शुक्रवार सुबह उन्होंने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण अब टीजर लॉन्च की डेट बदल दी गई है। साथ ही उन्होंने 'सिकंदर' के टीजर रिलीज की नई डेट का भी ऐलान कर दिया है। एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ सलमान खान अलग अंदाज में नजर आएंगे। सिकंदर टीजर रिलीज पोस्टपॉन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस और 'सिकंदर' के बैकबोन, ने शुक्रवार सुबह 11:07 बजने से टीजर लॉन्च से कुछ घंटे पहले अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, 'हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन से सभी दुख में डूबे हैं, हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद। #टीमसिकंदर।' सिकंदर में एक्शन करते दिखेंगे सलमान खान सलमान खान के जन्मदिन के एक दिन पहले रात में उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' के निर्माताओं ने प्रोजेक्ट से उनका लुक शेयर करके प्रशंसकों को खुश कर दिया। पोस्टर में सलमान भाला लिए दिखाई दिए है। इस दमदार लुक में उनके एक्शन अवतार की झलक देखने को मिल रही है। हालांकि, उनका चेहरा छिपा हुआ है। सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए घोषणा की कि फिल्म का टीजर उनके जन्मदिन 27 दिसंबर को शेयर किया जाएगा। सलमान खान की किक 2 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना भी हैं। यह 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन दिनों सलमान 'बिग बॉस 18' को होस्टकर रहे हैं। वह साजिद नाडियाडवाला की 'किक 2' में भी नजर आएंगे।
Dakhal News
बॉलीवुड की एक्शन ड्रामा 'बेबी जॉन' दो दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली बना रहे थे। फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर पहले से काफी बज क्रिएट करने की कोशिश की गई। इस साल की बिग बजट फिल्मों में से एक 'बेबी जॉन' की धमक सिनेमाघरों में सुनाई नहीं दे रही है। फिल्म को उतने दर्शक नहीं मिल रहे हैं, जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी। 180 करोड़ के बड़े बजट में बनी इस फिल्म की कहानी उतनी प्रभावी नहीं है जितने इसके कलाकारों की एक्टिंग रही। कहा जा रहा है कि कमजोर कहानी के बाद भी फिल्म के कलाकारों ने दमदार काम किया है। फिल्म में नजर आए लीड हीरो वरुण धवन की सबसे मासी परफॉर्मेंस के तौर पर इसे देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनका अंदाज काफी दमदार और सॉलिड है, लेकिन फिल्म का विलेन उनसे भी धांसू है, यही वजह है कि वो उन पर भारी पड़ रहा है। कमाई के मामले में खासा प्रदर्शन नहीं कर पा रही 'बेबी जॉन' के विलेन के लुक से लेकर उनकी एक्टिंग की तारीफें हो रही हैं। शुरुआत उनके लुक से करते हैं, फिल्म में वरुण का सामना 67 साल के अभिनेता से हो रहा है, जो एक मंझे हुए कलाकार हैं और अकेले के दम पर फिल्में चलाने के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपने लुक्स से लोगों का दिल जीता है और अपने दौर के सबसे हैंडसम हीरो भी कहलाए हैं, ये कोई और नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ हैं। जी हां, 'बेबी जॉन' में जैकी श्रॉफ खलनायक की भूमिका में हैं। उनका लुक काफी खतरनाक है। सॉल्ट एंड पेपर लुक वाला हेयरस्टाइल, कटीली आंखें और उनमें लगा सूरमा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। व्हाइट धोती के साथ हाथ में गड़ासा और मुंह में सिगार लिए जैकी श्रॉफ फिल्म के हीरो को भी चारों खाने चित कर रहे हैं। जितना जैकी का लुक खूंखार है उतनी ही उनकी एक्टिंग प्रभावी है। शिगार के कस लेने से लेकर बालों को बांधने का स्टाइल उन्हें सबसे अलग बना रहा है। फिल्म में उनके किरदार का नाम बब्बर शेर है और अपने नाम की तरह ही वो किसी से नहीं डरते। इससे पहले भी जैकी श्रॉफ इसी तरह के दमदार खलनायक वाले किरदार में नजर आ चुके हैं। 'सिंघम अगेन' और 'सूर्यवंशी' में भी उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। अब एक बार फिर वो विलेन बनकर लोगों का दिल जीत रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा राजपाल यादव के किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कमाई बात करें फिल्म की तो मिड वीक में रिलीज होने के चलते इसकी कमाई कुछ खास नहीं हो रही है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपये की कमाई की। क्रिसमस की छुट्टी का भी फिल्म को खासा फायदा नहीं मिला। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म सिर्फ 5.13 करोड़ रुपये ही कमा सकी। दो दिन की नेट कमाई 16.38 करोड़ रुपये रही है। बता दें, 'बेबी जॉन' थलपति विजय की फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर बेहतर कमाई करेगी।
Dakhal News
बॉलीवुड के भाईजान आज 59 साल के हो गए हैं। सलमान खान ने अपने 59वें जन्मदिन को बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। इस दिन को उनके लिए और खास बनाने के लिए उनके करीबियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। परिवार वालों और करीबी दोस्तों के बीच मिड नाइट सेलिब्रेशन रखा गया, जिसका आयोजन उनकी लाडली बहन अर्पिता खान ने किया था। एक्टर के दोनों भाई, बहनें और परिवार के बच्चें काफी उत्साहित नजर आए। केक कटिंग के साथ धूमधाम से सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान एक और खास शख्स का बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। ये कोई और नहीं बल्कि सलमान की गोद में नजर आ रही बच्ची है। जी हां, सलमान की लाडली का भी जन्मदिन भी उनके साथ ही होता है। अब आखिर ये बच्ची कौन हैं और इसका सलमान से क्या खास रिश्ता है ये आपको बताते हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान के सामने टेबल पर कई केक रखे हुए हैं। उनके केक काटने के बाद एक बच्ची भी केक काट रही है और सभी को अपने हाथों से खिला भी रही है। नेवी ब्लू फ्लोरल फ्रॉक में नजर आ रही ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की भांजी आयत खान है। ये बच्ची सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी है। आयत और सलमान खान का जन्मदिन एक ही दिन पड़ता है, इसलिए दोनों हर साल एक साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। आयत अपने मामू की चहेती बच्ची भी हैं। सलमान अपना काफी वक्त आयत के साथ गुजारते हैं। अक्सर आयत के साथ उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। आयत खान फैमिली की सबसे छोटी सदस्य भी हैं। सामने आए इस वीडियो को सिंगर और म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने शेयर किया है। वो सलमान खान के करीबी दोस्त हैं और जन्मदिन सेलिब्रेशन में शामिल हुए थे। उन्होंने पार्टी की झलकियां दिखाते हुए सलमान खान और आयत के लिए एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा, 'हैप्पी बर्थडे बड़े भाई सलमान खान और हमारी छोटी परी आयत। सभी की दुआएं आपके साथ रहे। आपके लिए भाई हमेशा प्यार रहेगा।' इसके अलावा सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर ने भी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें सलमान बेबी आयत को गोद में लिए नजर आ रहे हैं और आयत उनके ब्रेस्लेट से खेल रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'आयत और सलमान दोनों ही प्यारे लोगों को जन्मदिन की बधाई। भगवान करे कि आप दोनों को सबसे बेहतरीन गिफ्त मिले।
Dakhal News
अल्लू अर्जुन स्टाकक पुष्पा 2 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आने के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है और हर रोज कई सारे नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। लेकिन संध्या थिएटर में हुए मामले के बाद से लग रहा कि अल्लू अर्जुन और उनकी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर विवादों का कोई अंत ही नहीं हो रहा है। लिरिक्स की वजह से हुई कंट्रोवर्सी एक्टर इस समय संध्या थिएटर वाले मामले में उलझे हुए हैं। शो के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद से इसको लेकर खूब बवाल हुआ। अब खबर आ रही है कि निर्माताओं ने Dammunte Pattukora गाने का ऑनलाइन हटा दिया है। इस गाने के कंट्रोवर्सियल लिरिक्स की वजह से खूब बवाल मचा था। नेटिजन्स ने गाने की रिलीज के समय पर बहुत सवाल उठाए थे इसलिए मेकर्स ने अब इसे यूट्यूब से हटा लिया है। फिल्म में किस समय या ये गाना? मंगलवार को टी-सीरीज ने यूट्यूब पर पुष्पा 2 का गाना दमुन्ते पट्टुकोरा रिलीज किया। हालांकि गाने के बोल के कारण यह तुरंत ही विवादों में आ गया जिसमें कहा गया था, "अगर तुममें हिम्मत है, तो मुझे पकड़ लो, शेखावत!" फिल्म में यह गाना अल्लू अर्जुन के किरदार पुष्पा के लिए डाला गया है जब वो फहद फासिल के पुलिस किरदार शेखावत को चुनौती देता नजर आ रहा था।
Dakhal News
सुनिधि चौहान बॉलीवुड की बेस्ट सिंगर्स में से एक हैं। स्लो गाने हो या फिर पार्टी सॉन्ग सिंगर उन्हें पूरी शिद्दत के साथ परफॉर्म करती हैं। इन दिनों एक तरफ जहां सुनिधि जहां अलग-अलग शहरों में एक के बाद एक लाइव कॉन्सर्ट कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका गाना 'आंख' लगातार Youtube पर ट्रेंड में बना हुआ है। सिर्फ इस गाने के बोल ही लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं, बल्कि जिस तरह से उन्होंने और एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने गाने पर परफॉर्म किया, उसकी भी तारीफ हो रही है। हाल ही में सुनिधि चौहान ने कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस किया, जहां उन्होंने फैंस को एक बहुत बड़ा सरप्राइज दिया, जिसे देखकर उनके चाहने वालों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कुराहट आ गई। क्या था कोलकाता फैंस के लिए वह सरप्राइज चलिए बताते हैं। सुनिधि चौहान के साथ सान्या मल्होत्रा ने किया परफॉर्म आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से अपनी शुरुआत करने वालीं सान्या मल्होत्रा एक अच्छी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बधाई हो से लेकर पगलैट और सैम बहादुर जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से खूब तारीफें बटोरी हैं, लेकिन इस बार वह अपने डांस परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। सुनिधि चौहान ने अपने कोलकाता टूर की कई फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा भी नजर आ रही हैं। दरअसल, जब सुनिधि चौहान परफॉर्म कर रही थी, तो अचानक ही उन्होंने एक्ट्रेस को मंच पर बुलाया और फैंस को सरप्राइज दिया। Photo Credit- Instagram उसके बाद जो दोनों ने अपने लेटेस्ट हिट गाने 'आंख' पर परफॉर्म किया, बस उन दोनों को ही एकटक फैंस निहारते रह गए। दोनों ने ही अपने परफॉर्मेंस से मंच पर आग लगा दी। Photo Credit- Instagram सुनिधि-सान्या का डांस में ग्रेस देखकर फैंस हुए हैरान सुनिधि चौहान ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मुझे लग रहा है मैं अपने घर लौट आई हूं। हमसे मिलने के लिए आपका शुक्रिया"। उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आप बहुत ही शानदार हो, बचपन से आपको देखने का सपना आज लाइव में देखकर पूरा हो गया"। Photo Credit- Instagram दूसरे यूजर ने लिखा, "बीती रात आपका कॉन्सर्ट बहुत ही शानदार था। ये मेरी जिंदगी का बेस्ट टाइम था"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "क्वीन... मैं आपकी लास्ट नाइट की परफॉर्मेंस को भुला नहीं पा रही हूं। आपकी आवाज का जादू अभी भी मेरे दिलों-दिमाग में बज रहा है। Photo Credit- Instagram एक और अन्य यूजर ने लिखा, "दिसंबर में कोलकाता में परफॉर्म करने के लिए आपका शुक्रिया। खुद को खुशनसीब मानती हूं कि मैं वहां थी। आपको बता दें कि सुनिधि चौहान और सान्या मल्होत्रा के गाने 'आंख' को दो हफ्तों में 1 करोड़ 56 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Dakhal News
आईपीएल (IPL) के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। टीम ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को आकर्षित किया है। लेकिन इन सबके बावजूद पिछले 17 सीजन में टीम एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई। पंजाब किंग्स को पसंद करते हैं एपी ढिल्लों एक तरफ जहां लाखों फैंस पंजाब किंग्स के ट्रॉफी जीतने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उन्हीं में से एक हैं सिंगर और रैपर एपी ढिल्लों और साथी पंजाबी कलाकार शिंदा काहलों। हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की और बताया कि वो फ्रेंचाइजी से कितना प्यार करते हैं। यह भी पढ़ें: दिमाग से नहीं खेलते हैं - एपी ढिल्लों एपी ढिल्लों ने अपना प्यार जताते हुए बताया कि वो पंजाब की टीम को काफी ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन कई बार टीम उस समय बिल्कुल भी अच्छा परफॉर्म नहीं करती जब उसे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने कहा, ये गेम दिल से खेलते हैं, दिमाग से नहीं। ये पंजाब वाले। अगर दिमाग से खेलें तो गेम तभी जीत जाएं। टीम के इमोशनल एप्रोच का असर इसके प्रदर्शन पर भी पड़ता है। मालिकों ने लगाया टीम पर बड़ा दांव बता दें कि बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की मालकिन हैं। इनका सबसे यादगार अभियान साल 2014 में आया जब वे फाइनल में भी पहुंचे थे। हालांकि फाइनल मुकाबले में इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। अब 2025 में किंग्स इलेवन पर एक बड़ा दांव लगाया गया है। इस साल की शुरुआत में आयोजित आईपीएल नीलामी में मालिकों ने कई बड़े नामों को खरीदा है।
Dakhal News
कपूर खानदान में क्रिसमस का जश्न खास अंदाज में सालों से मनाया जाता है। इस दिन पूरा परिवार एक साथ स्पेशल लंच के लिए इकट्ठा होता है। इस साल भी ठीक ऐसा ही हुआ। दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के घर इसका आयोजन रखा गया। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रीमा कपूर, आदर जैन, कुणाल कपूर, नव्या नंदा, अगस्त्य नंदा और रणधीर कपूर जैसे सितारे इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे। कपूर परिवार के बाकी सदस्य भी इस इवेंट में चार चांद लगाते नजर आए। सभी की मौजूदगी के बीच भी सारा ध्यान सिर्फ बेबी राहा कपूर पर ही रहा। लाइमलाइट चुराने में माहिर राहा ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी क्यूट अदाओं से महफिल को गुलजार किया। वैसे याद दिला दें पिछले साल रणबीर और आलिया ने क्रिसमस लंच के दौरान राहा का चेहरा दुनिया के सामने पेश किया था। आलिया भट्ट की पैप्स से रिक्वेस्ट पिछले साल क्रिसमस के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैन्स को अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई थी। इस साल भी उन्होंने फैन्स का दिन बना दिया है। क्यूट राहा को क्रिसमस 2023 के मौके पर पैपराजी से मिलवाया गया। हालांकि राहा को मीडिया के सामने लाने से पहले आलिया भट्ट ने सुनिश्चित किया कि ज्यादा शोर न हो। फिर रणबीर कपूर अपनी बेटी को लेकर आए। राहा भी मीडिया को देखकर मुस्कुराती और पोज देती नजर आईं। उन्होंने फ्लाइंग किस भी दी और हाथ हिलाते हुए किसी स्टार की तरह पहली बार बोलती नजर आईं। यहां देखें वीडियो राहा ने कहा, 'हाय फैन्स' बेबी राहा पिंक और व्हाइट कलर की फ्लोरल फ्रॉक में बेहद क्यूट लग रही थीं। आलिया भट्ट रेड कलर के वन पीस में नजर आईं। पैपराजी के सामने आते ही राहा ने हाथ हिलाकर कहा, 'हाय फैन्स'। इसके बाद उन्होंने फ्लाइंग किस भी दी। राहा पूरे समय अपने पापा की गोद में ही रहीं। कैमरों की रोशनी और पैपराजी के शोर के बीच वह थोड़ी असहज भी दिखीं। इस वीडियो को डिजिटल क्रिएटर वायरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। राहा को पहली बार इस तरह से बोलते हुए देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। सांता की ड्रेस में नजर आए रणधीर कपूर इसके अलावा रणधीर कपूर और रीमा कपूर भी इस इवेंट में पहुंचे। क्रिसमस पर रणधीर कपूर जश्न के रंग में रंगे नजर आए। वे लाल रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए। वे सांता कैप भी पहने नजर आए। रीमा कपूर भी अपने परिवार के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं। उनके अलावा इस दौरान रितु नंदा की बेटी नताशा भी नजर आईं। अमिताभ बच्चन के नाती और नातिन अगस्त्य और नव्या नवेली भी कपूर परिवार के साथ लंच के लिए पहुंचे। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा का ननिहाल कपूर खानदान में है। वे राज कपूर की बेटी रितु नंदा के बेटे हैं। नव्या और अगस्त्य अक्सर कपूर परिवार के इवेंट में शामिल होते रहते हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड सिंगर शान और उनकी पत्नी राधिका मुखर्जी मुंबई के बांद्रा में फॉर्च्यून एन्क्लेव बिल्डिंग में वो रहते हैं, वहां बीते दिनों आग लगने की खबरें आई थीं. इस बारे में शान ने बताया कि ये हादसा कैसे हुआ और कैसे जान बचाई. दरअसल 23 दिसंबर की रात उनके घर की बिल्डिंग में आग लग गई थी जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई थी. आग बिल्डिंग के 7वें मंजिल पर लगी थी और शान उस बिल्डिंग में 11वें मंजिल पर रहते हैं. कुछ अधिकारियों ने भी बताया कि उन्होंने मौके पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजकर आग पर करीब 2.5 घंटे बाद काबू पाया गया. शान और उनकी पत्नी ने भी इस घटना की पूरी जानकारी अपने फैंस को दी. उन्होंने बताया कि उनका परिवार सुरक्षित है, लेकिन 7वीं मंजिल पूरी तरह आग में जलकर खाक हो गई. साथ ही 6वीं और 8वीं मंजिल के भी कुछ हिस्से जल गए हैं. सेफ हैं शान और उनका परिवार शान ने बताया, 'आग 7वीं मंजिल पर करीब रात के 12.30 बजे लगी थी. हम लोग उस समय सो रहे थे और फिर हमें 1 बजे उठाया गया. बिल्डिंग के लगभग सभी लोग नीचे उतर गए थे. हमें कहा गया कि छत पर चले जाएं मगर हमारी छत बंद थी और आग का धुंआ ऊपर आ रहा था, हमने सोचा कि हम हमारी पड़ोसी के घर पर चले जाएं जो 14 वीं मंजिल पर है. बदकिस्मती से वो लोग भी नीचे नहीं आ गए थे. हम लोग तकरीबन 40 मिनट तक फंसे हुए थे जबतक फायरमैन ने ऊपर आकर हमें नहीं बचाया.' शान की पत्नी राधिका मुखर्जी ने भी बताया कि उनके बड़े बेटे सोहम ने उन्हें नींद से जगाया था जब आग लगने की बात फैली थी. उनके छोटे बेटे माही घर पर नहीं थे, वो और उनका पूरा परिवार जिसमें उनके दो पालतू कुत्ते और दो घर में काम करने वाले भी शामिल थे, सभी को बचाकर नीचे लेकर गए. उन्होंने बताया कि जब आग लगने की बात फैली थी, तब वो बहुत डर गई थीं लेकिन उनके पति शान और बेटे सोहम ने समझदारी दिखाई और पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया. शान और बेटे सोहम की समझदारी से निकल पाया परिवार राधिका ने बताया कि ऐसे मौकों पर तनाव पैदा होना लाजमी है लेकिन घर से निकलते वक्त उन्होंने अपने घर का मेन स्विच बंद कर दिया था. अपने मुंह को एक गीले कपड़े से ढक लिया था ताकि धुंए का प्रभाव उनपर ज्यादा ना पड़े. राधिका ने बताया कि आग के कारण धुंआ इतना ज्यादा बढ़ गया था कि वो और उनका परिवार सिर्फ 15वीं मंजिल तक ही पहुंच पाया. राधिका ने आगे आशीष शेलार, खार पुलिस स्टेशन और सभी फायर ब्रिगेड की टीम को थैंक्स कहते हुए कहा, 'उनके प्रयास से हालात पर काबू पा लिया गया.
Dakhal News
सोनू सूद की फतेह में धमाकेदार एक्शन के साथ डिजिटल युद्ध का मैदान भी है, जहां वे साइबर अपराधियों से पूरी ताकत से लड़ते हैं. इस अंतर्राष्ट्रीय एक्शन फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें घेराबंदी की दुनिया की एक दिल दहला देने वाली झलक दिखाई गई है. कैमरे के पीछे अपनी पहली फिल्म में सोनू सूद द्वारा निर्देशित, यह धमाकेदार थ्रिलर बॉलीवुड एक्शन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचाइयों पर ले जाने का वादा करती है. साइबर क्राइम की पृष्ठभूमि पर बनी फतेह डिजिटल युग की परछाई में गोता लगाती है, जहां जोखिम उतने ही हैं जितने कि एक्शन. सोनू सूद एक पूर्व स्पेशल ऑप्स अधिकारी की भूमिका में हैं, जिसके पास घातक कौशल, एक काला अतीत और डिजिटल आतंक के एक विशाल नेटवर्क को खत्म करने का मिशन है. ट्रेलर में एक मनोरंजक कहानी दिखाई गई है, जिसमें एक लापता महिला एक व्यापक युद्ध की चिंगारी बन जाती है - एक ऐसी लड़ाई जो मुट्ठी, गोलाबारी और अडिग संकल्प के साथ लड़ी जाती है. एक अविश्वसनीय अहंकार और समय की तरह सटीकता के साथ, सूद का चरित्र सशस्त्र और खतरनाक है - भ्रष्ट लोगों को खत्म करने और निर्दोष लोगों की जान को खतरे में डालने वाले अपराधियों को खत्म करने के लिए तैयार है. जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह जैसे शानदार कलाकारों ने इस एड्रेनालाईन-ईंधन वाले असाधारण नाटक में कई परतें जोड़ी हैं. सोनू सूद कहते हैं, "फतेह को लेकर उत्साह अविश्वसनीय रूप से विनम्र रहा है. यह फिल्म मेरे निर्देशन की पहली फिल्म से कहीं बढ़कर है - यह एक ऐसी दुनिया का प्रतिबिंब है जिससे हम सभी जुड़े हुए हैं लेकिन शायद ही कभी समझ पाते हैं. मैं उस दिल दहला देने वाली वास्तविकता को कच्चे एक्शन के साथ जीवंत करना चाहता था जो आपको जकड़ ले और आपको अपनी सीट से बांधे रखे. फतेह उन सभी के लिए एक युद्धघोष है जिन्होंने इन अदृश्य खतरों का सामना किया है और उन लोगों के लिए जो खड़े होकर वापस लड़ते हैं." ज़ी स्टूडियोज के सीबीओ उमेश कुमार बंसल ने कहा, "फतेह मनोरंजक एक्शन ड्रामा का एक अनूठा मिश्रण है. सोनू का विजन एक सम्मोहक कथा के माध्यम से साइबर अपराध को जीवंत करता है जो एक सामूहिक मनोरंजन है. शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित और अजय धामा द्वारा सह-निर्मित, फतेह साहस, लचीलापन और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक एक्शन कहानी है जो 10 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है.
Dakhal News
फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे और 6:39 बजे उनका निधन हुआ। 14 दिसंबर को, श्याम बेनेगल ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना 90वां जन्मदिन मनाया था, जिसमें अभिनेता कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी और अन्य फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। बेनेगल को भारत सरकार द्वारा 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में मंथन, जुबैदा, और सरदारी बेगम जैसी कृतियां शामिल हैं। श्याम बेनेगल भारतीय सिनेमा के एक अग्रणी निर्देशक थे, जिनकी फिल्मों ने भारतीय समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं को गहरे तरीके से प्रस्तुत किया। उनकी मृत्यु भारतीय सिनेमा के एक महत्वपूर्ण युग के अंत को दर्शाती है। बेनेगल की फिल्में न केवल दर्शकों के दिलों में जगह बना गईं, बल्कि उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर भी गहरा प्रभाव डाला। उनकी फिल्मों ने समाजिक मुद्दों को उजागर किया और भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी, जो आज भी भारतीय फिल्म उद्योग को प्रभावित कर रही है।
Dakhal News
हैदराबाद पुलिस ने 'पुष्पा' अभिनेता अल्लू अर्जुन को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्हें 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2' फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई संध्या थिएटर घटना के सिलसिले में पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अल्लू अर्जुन को मंगलवार सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले, अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित घर पर वकीलों का एक समूह देखा गया था, जो इस मामले में उनकी कानूनी सहायता के लिए वहां पहुंचे थे। इस घटना के बाद, 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के आवास पर न्याय की मांग करते हुए एक प्रदर्शन हुआ, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की और परिसर में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारी रेवती नामक महिला की मौत के लिए अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। महिला की मौत संध्या थिएटर में हुई घटना के कारण हुई थी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने दीवार पर चढ़कर पत्थर फेंके और फूलों के गमलों को नष्ट किया। पुलिस ने छह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से सभी को बाद में जमानत मिल गई। इस घटना पर राजनीतिक विवाद भी हुआ है, और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अल्लू अर्जुन को दोषी ठहराया। उन्होंने विधानसभा में कहा कि पुलिस ने सुरक्षा कारणों से संध्या थिएटर में किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। इस विवाद के बाद, फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी और रविशंकर ने पीड़ित महिला के परिवार को 50 लाख रुपये का चेक सौंपा, जिसे तेलंगाना के मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी की उपस्थिति में अस्पताल में दिया गया।
Dakhal News
स्त्री 2' की सफलता के बाद से ही पूरी स्टार कास्ट चर्चा में बनी हुई है। सक्सेस क्रेडिट वॉर पर श्रद्धा कपूर से लेकर राजकुमार राव तक, लगभग फिल्म के कई स्टार्स अपने-अपने रिएक्शन दे चुके हैं। वहीं इस बीच अब, पंकज त्रिपाठी ने फिल्म की सफलता पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिन्हें आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था। इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता ने रुद्र भैया की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उनकी काफी प्रशंसा की गई थी। 2024 में रिलीज होने के तुरंत बाद ही अमर कौशिक की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और एक बड़ी हिट बन गई। पंकज त्रिपाठी ने क्रेडिट वॉर पर किया रिएक्ट हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, 'स्त्री 2' फेम पंकज त्रिपाठी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इतने कम बजट की फिल्म एक ब्लॉकबस्टर बन गई। वहीं क्रेडिट वॉर पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने आगे यह भी कहा, 'सफलता से आपका दिमाग खराब नहीं होना चाहिए। एक ठहरव होना चाहिए।' अभिनेता ने आगे कहा कि पहले भाग को देखने के बाद दर्शकों को जो खुशी मिली, उसने लोगों को पहले हफ्ते में ही सीक्वल देखने के लिए थिएटर तक लाने में मजबूर कर दिया। नहीं तो, दर्शक रिव्यू का इंतजार करते हैं और फिर फिल्म देखने जाते हैं। लेकिन, अच्छी फ्रैंचाइजी फिल्मों के लिए ऐसा नहीं होता है। स्त्री 2 की सफलता का राज पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, 'फ्रैंचाइज बनाने के लिए सिर्फ एक हिट फिल्म की जरूरत नहीं होती। फिल्म का अनोखा होना जरूरी है क्योंकि कई बार मूवी तो हिट हो जाती है, लेकिन अनोखी नहीं होती है। स्त्री ने दोनों जरूरतों को पूरा किया। यही कारण है जो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली है।' जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' निरेन भट्ट द्वारा लिखी गई है और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की चौथी किस्त में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी लीड रोल में हैं। इसमें तमन्ना भाटिया, वरुण धवन और अक्षय कुमार का कैमियो है।
Dakhal News
बॉलीवुड में ऐसे बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बहुत संघर्ष के बाद दर्शकों के बीच अपना नाम बनाया है। इंडस्ट्री में ऐसे जाने कितने ही कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले पर्दे के पीछे काम किया और फिर बहुत संघर्ष के बाद अपना नाम बनाया। इसमें किसी ने असिस्टेंट डायरेक्टर तो किसी ने बैकग्राउंड डांसर के तरह पर्दे के पीछे काम किया । करण जौहर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, शनाया कपूर,अर्जुन कपूर ने असिस्टेंट डायरेक्टर, तो शाहिद कपूर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की इंडस्ट्री में ऐसा ही एक और कलाकार है, जिसने बॉलीवुड में बहुत सी हिट फिल्मों में काम किया है और इसने अपने करियर की शुरुआत बतौर बैकग्राउंड डांसर की। सोशल मीडिया पर इस एक्टर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्टर जितेंद्र की फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर नजर आ रहे हैं। क्या आपने इस एक्टर को पहचाना? संजय दत्त के साथ जमी थी जोड़ी फोटो में जितेंद्र संग नजर आ रहे ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि मुन्नाभाई एमबीबीएस के 'सर्किट' यानी अरशद वारसी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में अरशद को काले और चमकदार कपड़ों में बैकग्राउंड डांसर के रूप में देखा जा सकता है। लेकिन, इस दौरान अरशद इतने अलग लगते थे कि आज सिर्फ इस तस्वीर के माध्यम से उन्हें पहचान पाना लगभग नामुमकिन है। अरशद वारसी का कोई डाय हार्ड फैन ही होगा, जो उन्हें 'HElp Me' सॉन्ग में स्पॉट कर पाए। जितेंद्र की फिल्म के गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया फोटो में अरशद के सामने एक्टर जितेंद्र को दिख रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'आग से खेलेंगे' जो साल 1989 में आई। इसी फिल्म के गाने 'हेल्प मी' में अरशद वारसी ने जितेंद्र के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर काम किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर सुभाष घई हैं। अरशद वारसी ने बॉलीवुड में आने से पहले खूब संघर्ष किया था। मुन्नाभाई एमबीबीएस से मिली पहचान अरशद ने फिल्मों में आने से पहले छोटे-छोटे काम कर अपना गुजारा किया। गरीबी की वजह से ना तो वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सके और ना ही घर चला पा रहे थे, ऐसे में उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख किया। अरशद ने संघर्ष के दिनों में फिल्मों में काम करना शुरू किया। इसके अलावा वह छोटी-मोटी जगहों पर डांस किया करते थे और फिर धीरे-धीरे वो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर कि तरह काम करने लगे। अरशद को 2003 में तब पहचान मिली जब उन्होंने राजकुमार हिरानी फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में मुन्ना भाई (संजय दत्त) के 'सर्किट' के रूप में अभिनय किया , जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई।
Dakhal News
साल 2024 में टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक के घरो में बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। ऋचा चड्ढा, दीपिका पादुकोण, नताशा दलाल, दृष्टि धामी, राधिका आप्टे, श्रद्धा आर्या और देवोलीना भट्टाचार्जी तक कई अभिनेत्रियां पहली बार मां बनीं। अब इस लिस्ट मे म्यूजिक इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर परंपरा ठाकुर (Parampara Thakur) भी शामिल हो गई हैं। संगीत जगत के मशहूर गायक और संगीतकार जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर ने अपनी जिंदगी जिंदगी में एक खूबसूरत चैप्टर शुरू किया है। दोनों मम्मी-पापा बन गए हैं। दो महीने पहले ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं और अब कपल ने एक वीडियो के जरिए बेबी होने की अनाउंसमेंट की है। बेबी की पहली झलक परंपरा ठाकुर ने हाल ही में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। कपल ने एक वीडियो के जरिए मम्मी-पापा बनने की खुशखबरी साझा की है। क्लिप में सचेत-परंपरा ने बेबी का हाथ थामे और हार्ट शेप बनाते हुए नन्हे-नन्हे हाथ और पैर की झलक दिखाई है। वीडियो के आखिर में लिखा है, "सचेत-परंपरा का दिल आ गया है। यह लड़का है।"
Dakhal News
फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) कंट्रोवर्सी के बादशाह रहे हैं. हाल ही में उनकी डॉक्युमेंट्री रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस डॉक्युमेंट्री में हनी सिंह ने अपने जिंदगी से जुड़ी कई कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है. इस दौरान हनी सिंह ने यूएस दौरे पर शाहरुख खान और थप्पड़ कंट्रोवर्सी पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने यो यो हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था, जिसकी वजह से उनका सिर फट गया था और उन्हें टांकें आए थे. वहीं अब एक्टर ने इन खबरों की सच्चाई बताई है. यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने बताई सच्चाई यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपनी डॉक्युमेंट्री में अब इस पूरी घटना पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने इस डॉक्युमेंट्री में बताया कि आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिससे यह अफवाह फैली. उन्होंने, 'अब पूरे 9 साल बाद मैं आपको बताता हूं कि आखिर क्या हुआ था. जो बात आज मैं ये कैमरा पर बताने जा रहा हूं उसे कोई नहीं जानते. किसी ने ये रूमर्स शुरू कर दिए थे कि शाहरुख खान ने मुझे थप्पड़ मार दिया है. लेकिन वह इंसान मुझे बहुत प्यार करता है और उन्होंने कभी मुझ पर अपना हाथ नहीं उठाया है. जब वह मुझे शो के लिए अपने साथ शिकागो लेकर गए तो मैं परफॉर्म नहीं करना चाहता था.' यो यो हनी सिंह ने किया क्लेरिफाई रैपर यो यो हनी सिंह ने डॉक्युमेंट्री में कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं इस शो के दौरान मरने वाला हूं. सबने मुझे कहा था कि मुझे तैयार हो जाना चाहिए लेकिन मैंने मना कर दिया था. मेरे मैनेजर्स आए और कहा, आप तैयार क्यों नहीं हो रहे हैं? मैंने कहा कि मैं नहीं होउंगा. मैं वॉशरूम गया और ट्रिमर उठाया. मैंने अपने सारे बाल शेव कर लिए और कहा कि अब मैं कैसे परफॉर्म करूंगा? उन्होंने कहा, कैप पहनों और परफॉर्म करो. वहां एक कॉफी मग रखा था. मैंने उसे उठाया और अपने सिर में दे मारा.' उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने ये इंजरी हुई थी. वहीं इस मामले पर हनी सिंह की बहन ने भी बातचीत की और उन्होंने बताया, 'मैं अपने कमरे में थी और उसने मुझे मैसेज किया कि उनके साथ कुछ ठीक नहीं है. उन्होंने मुझसे कहा कि आप स्काइप पर आओ और उसके बाद उन्होंने कहा, 'मुझे प्लीज बचा ले गुडिया मुझे बचा ले.' और इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया. मैंने उनकी एक्स वाइफ शालिनी को फोन लगाया, उसने कहा कि उन्हें ये शो करना चाहिए. उसने मुझसे कहा कि आपको इस शो के लिए उन्हें कंवींस करना होगा. मैंने मना कर दिया. 3 घंटे तक मेरा उससे कोई कॉन्टेक्ट नहीं हुआ, इसके 3 घंटे बाद मुझे बताया गया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) इन दिनों सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'वनवास' में नजर आ रहे हैं. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. वहीं, काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि डायरेक्टर अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 3' (Gadar 3) में नाना पाटेकर विलेन के रोल में नजर आ ने वाले हैं. इसको लेकर नाना पाटेकर ने एक इंटरव्यू में चुप्पी तोड़ी है. वेटरन एक्टर ने बताया है कि वह फिल्म 'गदर 3' में विलेन का रोल करेंगे या नही. इसके साथ ही उन्होंने सनी देओल का भी जिक्र किया है नाना पाटेकर ने दिया ये रिएक्शन नाना पाटेकर ने 'लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'गदर 3' को लेकर बात की. उनसे इस फिल्म में विलेन के रोल में काम करने का सवाल किया गया. इस पर नाना पाटेकर ने कहा, 'अब सनी देओल मुझे पीटेगा तो देख पाओगे? नहीं ना, तो बस यही जवाब है. सनी देओल मुझे स्क्रीन पर पटक-पटककर मारे अच्छा नहीं लगेगा.' नाना पाटेकर से सवाल किया गया कि वह हीरो और विलेन सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर अच्छी लगेगी? इस पर उन्होंने कहा, 'नहीं जमेगी. सनी देओल के साथ काम करने की बात रही तो कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिला तो हम जरूर साथ में काम करेंगे अनिल शर्मा ने कही थी ये बात नाना पाटेकर ने फिल्म 'गदर 3' की कहानी को लेकर रिएक्शन दिया और बताया ये कैसी होनी चाहिए. उन्होंने मजाकिया तौर पर कहा, 'कहानी कुछ उस तरह की होनी चाहिए कि मैं वहां का हूं, वो यहां का है. लड़ाई-झगड़े का मसला ना हो. इस पर हम कभी बात करेंगे.' बताते चलें कि फिल्म 'गदर 3' में नाना पाटेकर के नजर आने पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा था, 'अगर संभव हुआ तो वो उन्हें इस फिल्म जरूर जोड़ेंगे.' गौरतलब है कि सनी देओल की फिल्म 'गदर' और फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं. अब फिल्म 'गदर 3' का फैंस इंतजार कर रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए
Dakhal News
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. ये फिल्म देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. जिस तरह से फिल्म को लेकर बज था ठीक उसी तरह इसे रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक तरह जहां फिल्म 'पुष्पा 2' काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के दौरान महिला की मौत के विवाद में फंसे हुए हैं. इस मामले को लेकर एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और उन्हें एक रात जेल में भी बितानी पड़ी थी. अब अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेस की है और इसको लेकर खुलकर बात की है और लोगों से उनका चरित्र हनन ना करने की रिक्वेस्ट की है. आइए जानते हैं कि 'पुष्पा 2' स्टार ने क्या-क्या कहा है हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई घटना को लेकर अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिएक्शन दिया है. एक्टर ने कहा, 'ये एक दुर्भाग्यपूर्णय घटना है और सच कहूं तो इसमें किसी की गलती नहीं है. मैं सच में सरकार का बहुत आभारी हूं क्योंकि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को बहुत सपोर्ट किया है. गलत जानकारियां फैलाईं जा रही हैं. प्लीज मुझे जज ना करें, प्लीज मेरे चरित्र का हनन ना करें. मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं. मैंने 21-22 साल की कड़ी मेहतन के बाद ये सम्मान हासिल किया है. मैं कहना चाहता हूं कि मैंने अपने जिंदगी के तीन साल इस फिल्म में लगाए हैं और ये मेरे लिए सबकुछ है. मैं इसे थिएटर में देखने गया था और मैं इस थिएटर में पहले भी 20 से 30 बार गया हूं. मेरे बारे में गलत जानकारियां फैलाई जा रही है कि मैं बिना किसी परमिशन के थिएटर गया और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया. इस बात में बिल्कुल सचाई नहीं है.' अल्लू अर्जुन बोले- मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं अल्लू अर्जुन ने आगे कहा, 'मैंने थिएटर में जाने के लिए अनुमति ली और मैं वहां गया. मेरी आखों के ठीक सामने पुलिसकर्मी थे जो मेरे जाने का रास्ता क्लियर कर रहे थे. उनके निर्देशों के अनुसार ही वहां गया था और अगर उन्होंने मुझे वापस लौटने के लिए कहा होता तो मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं तो मैंने इसका पालन किया होता. मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई थी और मैं उनके निर्देशों का पालन कर रहा था. मैं अंदर चला गया. ये कोई रोड शो या जुलूस नहीं था. थिएटर के बाहर भीड़ थी और मैंने बस हाथ हिलाया था क्योंकि जब सैकड़ों लोग आपको देखने आते हैं तो ये बेसिक रिस्पेक्ट होती है.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए
Dakhal News
2010 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस एक्टर ने अब इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। कई बार आर्थिक तंगी का सामना कर चुका ये स्टार आउटसाइडर है। उन्होंने इस हद तक गरीबी देखी है कि वे अपनी पढ़ाई की फीस भी नहीं दे पाए। अपने 14 साल के करियर में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कुछ हिट रहीं जबकि कुछ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कई सपोर्टिंग रोल और फिर एक लीड एक्टर के रूप में अपनी जगह बनाई। हम किसी और की नहीं बल्कि राजकुमार राव की बात कर रहे हैं। एक्टर के लिए 2024 बहुत खास रहा है क्योंकि उनकी 'स्त्री 2', 'श्रीकांत' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' जैसी फिल्में हिट साबित हुई। गरीबी में बीता बचपन हालांकि राजकुमार राव के लिए यह सब चमक-दमक इसलिए खास था क्योंकि इस सफलता के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया था। राज शमनी के पॉडकास्ट में, राजकुमार ने अपने शुरुआती दिनों में किए संघर्षों के बारे में कुछ अनसुनी कहानियां शेयर कीं। उन्होंने खुलासा किया था कि तीन साल उनके स्कूल के टीजर ने उनके घर में आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी और उनके भाई-बहनों की फीस भरने में मदद की। उन्होंने बताया कि उनकी मां कभी-कभी स्कूल की किताबों और ट्यूशन के लिए रिश्तेदारों से मदद भी मांगती थीं। बिस्किट खाकर किया था गुजारा आगे 'स्त्री 2' एक्टर राव ने कहा, कैसे उन्होंने स्कूल के बाद अभिनेता बनने की तैयारी शुरू की। 18 साल की उम्र में, उन्होंने दिल्ली में श्री राम सेंटर में एक एक्टिंग स्कूल में एडमिशन लिया। उन्होंने बताया कि एक दोस्त ने उन्हें बस पास खरीदने और कॉलेज जाने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, 'यह सब पाता चलने के पहले मैं अपने एक्टिंग स्कूल जाने के लिए 70 किलोमीटर साइकिल चलाता था।' वहीं मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बताते हुए, 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' अभिनेता ने खुलासा किया कि एक समय उनके बैंक खाते में केवल 18 रुपए थे। उन्होंने उस कठिन समय में पारले जी बिस्किट और फ्रूटी पर गुजारा किया था। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे याद है कि मुंबई में मेरे खाते में केवल 18 रुपए बचे थे और हम तीन लोग एक फ्लैट में रहते थे। मैं दोपहर का खाना छोड़ देता था और 4 रुपए में सिर्फ एक पारले जी बिस्किट और फ्रूटी से गुजारा करता था।' खर्च के लिए बना डांस टीचर पॉडकास्ट में, राजकुमार राव ने शेयर किया कि उनकी पहली नौकरी सात साल के बच्चे को डांस सिखाना था, जिसके लिए उन्हें 300 रुपए मिलते थे। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ये सब शुरू किया था, तब वे हाई स्कूल में थे और उन्होंने बताया कि घर की मुश्किल आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें यह पैसे जब मिले तो उन्हें बहुत खुशी हुई। राजकुमार ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पहली सैलरी से घर का किराने खरीदा। उन्होंने बताया कि उनकी जरूरत की हर चीज खरीदने के बाद, उनके पास कुछ पैसे बचते थे, जिसे वह देसी घी खरीदते थे। राजकुमार राव का 2025 में होगा धमाका काम की बात करें तो राजकुमार राव अगली बार पुलकित द्वारा निर्देशित फिल्म 'मालिक' में नजर आएंगे। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में एक्टर एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे।
Dakhal News
डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मशहूर फिल्म 'द लॉयन किंग' की प्रीक्वल 'मुफासा: द लायन किंग' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 करोड़ रुपए की कमाई के साथ धमाकेदार शुरुआत की। यह आंकड़ा 2019 में 'द लॉयन किंग' की पहले दिन की कमाई का लगभग 80 प्रतिशत है। भारत में इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ था। जहां कई देशों में 'मुफासा' ने अपनी पिछली फिल्म की कमाई के बराबर कमाई की है वहीं भारत में पहले दिन शानदार कलेक्शन किया है। मुफासा अपनी टोली सिंबा, टिमन और पुंबा के साथ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं। मुफासा: द लायन किंग कलेक्शन डे 1 फोटो रियलिस्टिकली एनिमेटेड फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' भारत में कई भाषाओं में रिलीज हुई है। हिंदी वर्जन में शाहरुख खान और तेलुगू वर्जन में महेश बाबू की आवाज ने कहानी को बहुत ही अच्छे से पेश किया है। सैक्निल्क के अनुसार, 'मुफासा' ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं में लगभग 10 करोड़ की कमाई की। वहीं पहले दिन की कमाई देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'मुफासा' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को जबरदस्त टक्कर दे सकती है। पहले दिन का कलेक्शन देख उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 'मुफासा' की कमाई में शनिवार और रविवार को बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शाहरुख खान के अलावा हिंदी वर्जन में संजय मिश्रा, श्रेयस तलपदे जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी अपनी आवाज पुंबा और टिमोन जैसे किरदारों को दी है। इस वजह से हिंदी में फिल्म को भारत में अच्छा मुनाफा हो रहा है। मुफासा: द लायन किंग डे 1 इंग्लिश (3डी) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी 'मुफासा: द लायन किंग' की शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 को कुल 17.55% अंग्रेजी में ऑक्यूपेंसी थी। सुबह के शो: 8.03% दोपहर के शो: 13.73% शाम के शो: 21.03% रात के शो: 27.42% मुफासा: द लायन किंग डे 1 हिंदी (3डी) सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी 'मुफासा: द लायन किंग' की शुक्रवार, 20 दिसंबर, 2024 को कुल मिलाकर हिंदी में 12.80% ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो: 6.09% दोपहर के शो: 9.38% शाम के शो: 15.87% रात के शो: 19.86%
Dakhal News
नाना पाटेकर अपनी आने वाली फिल्म वनवास के लिए तैयार हैं, जिसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में लीड रोल में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर हैं. फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है, और सभी इस दिलचस्प कहानी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह एक्साइटमेंट और बढ़ गई है क्योंकि फिल्म के मेकर्स ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के लिए रिलीज से पहले एक स्पेशल स्क्रीनिंग करने की योजना बनाई है. ये स्क्रीनिंग मुंबई में होगी, और आमिर को इसके लिए न्यौता भी दिया जा चुका है. नाना पाटेकर और आमिर की बीच अच्छ बॉन्डिंग फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "नाना और आमिर खान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. वनवास की टीम ने आमिर के लिए मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग अरेंज की है. आमिर ये फिल्म 20 दिसंबर को देखेंगे." फिल्म खून के रिश्ते से इतर दूसरों को भी अपनाने की बात करती हैं वनवास एक इमोशनल कहानी है जो परिवार, सम्मान और अपनाने की राह को दिखाती है. ये फिल्म एक टाइमलेस एपिक को नए तरीके से पेश करती है, जहां बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को वनवास देने के दर्द को दिखाया गया है. इसकी कहानी आज के दर्शकों से गहराई से जुड़ती है. अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्ट, प्रोड्यूस और लिखी गई ये फिल्म परिवारिक रिश्तों को नए तरीके से दिखाती है. इसमें बताया गया है कि असली रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते, बल्कि प्यार और एक-दूसरे को अपनाने से बनते हैं. कहानी आज के समय के हिसाब से एक मजबूत और नई सोच पेश करती है. जी स्टूडियोज के सहयोग से बनी है फिल्म वनवास, ज़ी स्टूडियोज के सहयोग से बनी है और अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्ट की गई है, वही टीम है जिसने गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई थी. अब, ये टीम अपने तीसरी फिल्म वनवास के साथ दर्शकों को सरप्राइज देने को तैयार है. अनिल शर्मा द्वारा लिखी, प्रोड्यूस और डायरेक्ट की गई वनवास फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म ज़ी स्टूडियोज द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी, जिसमें नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर लीड रोल में हैं.
Dakhal News
वरुण धवन ने अपने 12 साल के करियर में बॉलीवुड में खास जगह बना ली है। अब वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वरुण ने हाल ही में अपने बचपन से मजेदार किस्से सुनाए हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे रणबीर कपूर उनके भाई के साथ मिलकर उन्हें बुली किया करते थे। वरुण ने बताया कि मेरा भाई और रणबीर कपूर बचपन से दोस्त रहे हैं। दोनों मिलकर मेरी टांग खींचा करते थे। लेकिन मैं छोटा था और मुझे ये सब सहना पड़ता था। वरुण धवन ने सुनाए बचपन के किस्से द रणवीर शो में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक बातचीत के दौरान वरुण धवन ने अपने बचपन के किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि कैसे वह अपने भाई रोहित धवन और बचपन के दोस्त रणबीर कपूर के खिलाफ खेल रहे थे। जबकि रणबीर आमतौर पर जब वरुण के साथ अकेले होते हैं तो काफी अच्छा व्यवहार करते हैं, लेकिन जब वह रोहित के साथ होते हैं तो चीजें बदल जाती हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड में हर साल कई स्टारकिड लॉन्च होते हैं। कुछ को आसानी से बड़े बैनर की फिल्में मिल जाती है तो वहीं कई ऐसे होते हैं जिन्हें उनके पापा-मम्मी ही लॉन्च कर देते हैं। इसके अलावा कम ही ऐसे स्टारकिड्स होते हैं जो अलग फील्ड में अपना करियर बनाते हैं। वैसे आज कल तो इन स्टारकिड्स पर बड़े प्रोड्यूसर दांव लगाते हैं और उम्मीद रहती है कि पेरेंट्स के दम पर इन बच्चों का भी करियर चल निकलेगा और फिल्में हिट हो जाएंगी। आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बताएंगे जिसे न फिल्में आसानी से मिलीं, न शौहरत, फिर भी ये बच्चा अपने पांव बॉलीवुड में जमा लिया और अब बॉलीवुड का हैंडसम हंक कहलाता है। जिस शख्स की बात कर रहे हैं उसे आप इस वायरल तस्वीर में देख सकते हैं। अगर आप अब भी इस लड़के को नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको इनके बारे में बता ही देते हैं।
Dakhal News
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है। इस फिल्म ने न केवल कमाई के मामले में गर्दा उड़ाया, बल्कि लोगों के दिलों पर राज किया है। फिल्म ने रिलीज के 15 दिन पूरे कर लिए हैं और कमाई के मामले में साल 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 'पुष्पा-2' ने अब तक 1416 करोड़ रुपयों की कमाई वर्ल्डवाइड कर ली है। वहीं भारत में फिल्म का कलेक्शन 990 करोड़ रहा है। साल 2024 में कमाई के मामले में अब तक की ये सबसे बड़ी फिल्म रही है। फिल्म की दीवानगी भी लोगों के बीच जमकर देखने को मिली है। पुष्पा-2' का पहला पार्ट 2021 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था। इस पार्ट की दीवानगी भी नॉर्थ से लेकर साउथ तक देखने को मिली थी। इस फिल्म ने करीब 350 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इसके बाद इसके दूसरे पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। इस साल 2024 में 'पुष्पा-2' रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म ने पहले हफ्ते ही 725 करोड़ रुपयों की कमाई कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद अब तक फिल्म ने 15 दिनों में 1416 करोड़ रुपयों का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने औसतन हर दिन 100 करोड़ रुपये कूटे हैं। पुष्पा-2 के कलेक्शन ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है।
Dakhal News
साल 2012 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'कॉकटेल' ने दीपिका पादुकोण के करियर की दिशा बदल दी थी। इस फिल्म ने न केवल दीपिका की अभिनय क्षमता को सामने रखा, बल्कि कई औसत फिल्मों के बाद भी लोगों को उन्हें गंभीरता से लेने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और डायना पेंटी के मुख्य भूमिका वाली, दिनेश विजान की कॉकटेल भी सभी लोगों के लिए एक रिलेवेंट फिल्म साबित हुई। अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म का दूसरा पार्ट तो आएगा, लेकिन पहले पार्ट से इसका कोई कनेक्शन नहीं होगा। मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ये सितारे अब खबर है कि जल्द ही कॉकटेल 2 बनने जा रही है। इस बार इस फिल्म में बिल्कुल नई स्टारकास्ट नजर आएगी। खबर है कि इस फिल्म के लिए दिनेश विजान और लव रंजन एक साथ आ रहे हैं। फिलहाल कॉकटेल 2 को लेकर शाहिद कपूर और कृति सेनन चर्चा में हैं। वहीं अब तीसरी लीड एक्ट्रेस का नाम भी सामने आ गया है। रश्मिका भी होंगी हिस्सा रिपोर्ट्स की मानें तो पुष्पा 2 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को इसके लिए अप्रोच किया गया है। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर के एक साथ काम करने की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। ऐसा लग रहा है कि कॉकटेल 2 ही वो फिल्म बनने वाली है। शाहिद-रश्मिका पहली बार साथ काम करेंगे पहले वे साल 2023 में अनीस बज्मी की एक कॉमेडी-ड्रामा में काम करने वाले थे, लेकिन डील नहीं हो पाई। अब कॉकटेल 2 में दोनों की फ्रेश जोड़ी को देखना मजेदार होगा। वहीं, कृति सेनन और शाहिद कपूर ने 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में साथ काम किया है। फैंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आई। फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है फिल्म को लव रंजन ने लिखा है, जबकि इसका निर्देशन होमी अदजानिया करेंगे। फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ दोस्ती की एक बेहतरीन कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में कॉकटेल की तरह ही लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। स्टार कास्ट और रिलीज डेट के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। फिलहाल इस तिकड़ी को पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा।
Dakhal News
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ऐसा बम फोड़ा, जिससे सब धुआं-धुआं हो गया। सोनाक्षी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए मुकेश खन्ना की उनके उस बयान को लेकर क्लास लगाई, जिसमें उन्होंने उनके नॉलेज और परवरिश को लेकर सवाल खड़े किए थे। सोनाक्षी के इस दबंग अंदाज को देखकर शक्तिमान मुकेश खन्ना ने भी यू-टर्न ले लिया और तुरंत ही सफाई पेश कर दी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनका इरादा सोनाक्षी या उनके परिवार को निराश करना नहीं था। अब सोनाक्षी ने इंडस्ट्री में काम कर रहे दोहरी मानसिकता वाले लोगों पर भी निशाना साधा है। दोहरी मानसिकता पर फूटा सोनाक्षी का गुस्सा सोनाक्षी सिन्हा ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री में महिलाओं को बहुत अधिक जज किया जाता है। पुरुष कलाकारों पर वो प्रेशर नहीं होता, जिससे महिला कलाकार गुजरती हैं। इसी दौरान उन्होंने खुलासा किया कि एक बार एक अभिनेता ने उके साथ काम करने से मना कर दिया था, वो भी ये कहते हुए कि वो उससे उम्र में बड़ी दिखती हैं। सोनाक्षी के इस बयान के बाद से ही सब ये जानना चाहते हैं कि अभिनेत्री आखिर किस एक्टर के बारे में बात कर रही हैं। सोनाक्षी संग एक्टर ने काम करने से किया इनकार इसके बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा- 'मेल एक्टर्स पर वो प्रेशर नहीं होता। जब वे खुद से 30 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हैं, तब उन्हें एजशेम नहीं किया जाता। उन्हें बढ़े हुए पेट या कम बालों के लिए भी जज नहीं किया जाता। लेकिन, मुझे ऐसे एक्टर्स के साथ डील करना पड़ा, जो मुझसे बड़े थे और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उम्र में उनसे बड़ी दिखती हूं। मैं उन्हें शुक्रिया कहना चाहती हूं। मैं उन लोगों के साथ काम नहीं करना चाहती, जिनकी मानसिकता ऐसी हो।' कौन है एक्टर? सोनाक्षी के इस बयान के बाद से ही फैंस ये जानने की कोशिश में जुट गए हैं कि आखिर वह किसकी बात कर रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अपने बयान में किसी एक्टर का नाम नहीं लिया है। एक्ट्रेस इससे पहले भी फेट शेम और एज शेमिंग जैसे मुद्दों पर खुलकर बात कर चुकी हैं।
Dakhal News
मुन्नाभाई एमबीबीएस को रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं, लेकिन इसका जादू आज भी वैसे ही कायम है। राजकुमार हिरानी की इस फिल्म ने हंसी, भावनाओं और गहरे सामाजिक संदेशों के साथ पारंपरिक कहानी कहने के तरीके को बदल दिया है। मुन्ना का गैंगस्टर से मेडिकल स्टूडेंट बनने का सफर सिर्फ हंसी का नहीं था, बल्कि इसने हमें जिंदगी, रिश्तों और असली महत्व की बातें भी सिखाई हैं। यहां हैं 12 वजहें क्यों मुन्नाभाई एमबीबीएस दो दशक बाद भी दर्शकों के दिलों को छूती है। 1) एक हीरो जो बिना किसी झिझक रियल है मुन्ना की कमियां उसे हमारे जैसा बनाती हैं, ये दिखाती हैं कि हीरो को प्यार करने और असरदार होने के लिए परफेक्ट होने की ज़रूरत नहीं होती। 2) रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा ह्यूमर फिल्म का ह्यूमर ऐसे हालातों से आता है जो हम सभी ने कभी न कभी महसूस किए हैं, जिससे ये फिल्म टाइमलेस बनने के साथ, आज भी सभी को पसंद आती है। 3) सहानुभूति डिग्री से ज्यादा कीमती होती है मुन्ना की यात्रा यह सिखाती है कि असली सफलता दूसरों से जुड़ने में है, न कि सिर्फ औपचारिक डिग्रियों में। 4) दोस्ती जो वफादारी पर आधारित हो, ड्रामा पर नहीं मुन्ना और सर्किट की दोस्ती बिना किसी शर्त समर्थन देने की भावना को दिखाती है, जो सच्ची दोस्ती का एक ताजगी भरा नजरिया है। 5) समाज की सफलता को लेकर एक सटीक चुनौती फिल्म समाज के पारंपरिक रास्तों को अपनाने के दबाव पर सवाल उठाती है और अपनी खुद की राह चुनने की अहमियत दिखाती है। 6) परिवार के रिश्ते जो बिना कहे बहुत कुछ कह जाते हैं मुन्ना का अपने पिता के साथ रिश्ता काफी नज़दीकी और गहरा है, ये दिखाता है कि प्यार हमेशा शब्दों में नहीं जताया जाता। 7) किसी भी मुश्किल में, एक उम्मीद से भरा नजरिया मुन्ना का अच्छा रवैया और मुश्किल हालात में उसकी सहनशीलता हमेशा प्रेरणा देती है। 8) "टफ गाई" की धारणा को नया नजरिया देना मुन्ना की समझदारी पारंपरिक मर्दानगी के खांचे को चुनौती देती है, जिससे वह एक सच्चा और मॉडर्न हीरो बनता है। 9) हंसी और इमोशन का सही मिश्रण राजकुमार हिरानी की हंसी और असली इमोशन को संतुलित करने की क्षमता फिल्म को एक गहराई देती है, जो सालों बाद भी दिल को छूती है। 10) अपनी खामियों को स्वीकार करके बढ़ना फिल्म यह सिखाती है कि विकास का मतलब केवल परफेक्ट होना नहीं है, बल्कि अपनी कमियों से सीखना और खुद में सुधार लाना है। 11) सामाजिक मुद्दों पर ताकतवर टिप्पणी। यह फिल्म शिक्षा, सामाजिक अपेक्षाओं और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों को संवेदनशीलता और हंसी के साथ उठाती है। 12) डायरेक्शन हिरानी के शानदार डायरेक्शन ने हर सीन को, चाहे वह मजाकिया हो या इमोशनल, ऐसा बना दिया है कि वह आज भी लोगो के दिलों में गहरी छाप छोड़े हुए है। मुन्नाभाई एमबीबीएस आज भी मूवी लवर्स के दिलों में खास जगह बनाए हुए है, क्योंकि ये प्यार, दोस्ती और आगे बढ़ने जैसी सामान्य बातें दिखाती है। अपनी दिल को छूने वाली कहानी और यादगार किरदारों के साथ, ये फिल्म बीस साल बाद भी हमें प्रेरित करती है और चहरे पर मुस्कान लाती है।
Dakhal News
किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज, 97वें ऑस्कर अवॉर्ड-2025 की रेस से बाहर हो गई है। ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री थी, लेकिन ये फिल्म टॉप 10 में जगह बनाने में असफल रही। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने आगामी 97वें के लिए 10 श्रेणियों में शॉर्टलिस्ट की घोषणा की, जिसमें 'लापता लेडीज' अपनी जगह नहीं बना पाई। इस खबर से भारतीय फैंस मायूस होंगे। आमिर खान प्रोडक्शंस, किंडलिंग पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित, लापता लेडीज इस साल 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, 'संतोष' टॉप 15 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। इस फिल्म को ब्रिटिश-इंडियन डायरेक्टर संध्या ने डायरेक्ट किया है। ऑस्कर की रेस से बाहर हुई लापता लेडीज निर्देशक किरण राव और निर्माता आमिर खान सहित फिल्म की टीम ने पहले ही एकेडमी अवॉर्ड्स पुरस्कारों के लिए कैंपेन शुरू कर दिया था। हाल ही में लंदन में भी फिल्म की स्क्रीनिंग की गई थी। पिछले महीने, लॉस्ट लेडीज टाइटल के साथ फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया था। इसने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए एक बदलाव को उजागर किया, क्योंकि हिंदी शब्द लापता का अंग्रेजी शब्द लॉस्ट में अनुवाद किया गया था। लापता लेडीज की कहानी फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम थे। ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित, लापता लेडीज दो नई दुल्हनों की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है। फिल्म का एक ट्रैक 'सजनी' आज भी पसंद किया जाता है और सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय है। स्पॉटिफाई इंडिया पर, यह 2024 के टॉप ट्रैक में से एक है और इसे 186 मिलियन से अधिक बार स्ट्रीम किया गया है। आमिर खान की लगान ने टॉप 5 में बनाई थी जगह आमिर खान की क्लासिक 'लगान' ऑस्कर 2002 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी (जिसे पहले सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म कहा जाता था) में टॉप 5 नॉमिनेशन में एंट्री करने वाली आखिरी भारतीय फिल्म थी। लगान के अलावा, 1957 में 'मदर इंडिया' और 1988 में 'सलाम बॉम्बे' जैसी फिल्मों ने ऑस्कर्स में अपनी जगह बनाई थी।
Dakhal News
विधि आचार्य के V2S प्रोडक्शन को अपनी आगामी फिल्म 'पिंटू की पप्पी' के ट्रेलर लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी जताई है. इस इवेंट में सुपरस्टार अक्षय कुमार मेन गेस्ट के तौर पर मौजूद रहे. पिंटू की पप्पी' एक एंटरटेनर रोमांटिक-कॉमेडी-एक्शन फिल्म है, जो रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के अपने अनूठे मेल से दर्शकों को का भरपूर मनोरंजन करने की बात करती है. बदमाश पिंटू का दिल छू लेने वाला अनुभव दर्शक प्यार और जीवन के उतार-चढ़ाव से जूझते एक बदमाश पिंटू की मजेदार और दिल को छू लेने वाली सफर का अनुभव करेंगे. जब पिंटू की दुनिया एक यंग और डायनामिक लड़की से टकराती है, तो उथल-पुथल और कॉमेडी का आगाज होता है, जिससे एंटरटेनिंग और ग्रिपिंग ट्विस्ट्स और टर्न्स आना लाजमी है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा. गणेश आचार्य ने अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा, "मैं यह फिल्म बनाना चाहता था, इसलिए मैंने विधि को कन्विंस किया. मैं स्वामी से लेकर अब तक फिल्में बनाने की कोशिश करता रहता हूं. मैं हमेशा संघर्ष करता रहता हूं और भगवान मुझे शक्ति देते हैं. मेरी पत्नी मेरी सबसे बड़ी ताकत है." उन्होंने यह भी कहा कि, "मेरे पास कास्ट नहीं थी. मैं हमेशा नए लोगों के साथ काम करता हूं. इसलिए, शुशांत स्ट्रगल कर रहा था. वह एक बार, दो बार, तीन बार मेरे स्टूडियो में आया और मैं उससे नहीं मिला. मैं पुष्पा 2 की शूटिंग के बाद वापस आ रहा था और जैसे ही मैं लिफ्ट में एंटर हुआ, शुशांत दिखाई दिया और मैंने कहा कि यही मेरा हीरो है. जब हीरोइन की बात आई, तो हमने जान्या जोशी को चुना. वह दिल्ली से हैं. तो, इस तरह से यह फिल्म बनी. उन्होंने बहुत मेहनत की है. अगर आप इसे एक न्यूकमर के नज़र से देखें, तो डांस, इमोशन, एक्शन कमाल के हैं." अक्षय कुमार ने कहा- मैं अपने दोस्त के लिए आया हूं मुख्य गेस्ट के तौर पर मौजूद अक्षय कुमार ने कहा, "मैं इस फिल्म और अपने दोस्त के लिए यहां आया हूं. हम करीब 30 साल से दोस्त हैं. उन्होंने अपना पहला गाना मेरे साथ कोरियोग्राफ किया था. उन्होंने मैदान-ए-जंग में पहली बार मेरे साथ काम किया था. आज मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने इस इंडस्ट्री में करीब 7-8 हजार गाने कोरियोग्राफ किये होंगे. उन्होंने दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. उसमें से उन्होंने मेरी फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' के लिए भी अवॉर्ड जीता है. वे बहुत अच्छे और दिलचस्प इंसान हैं. अगर उनका हुक्म है तो मैं कभी मना नहीं कर सकता. मेरे लिए, जब भी मैं उनसे कुछ करने के लिए कहता हूं, वे हमेशा आते हैं... इसलिए मेरे दोस्त आपको बहुत बहुत बधाई." फिल्म में ये एक्टर्स आएंगे नजर इस फिल्म से एक्टर्स सुशांत, जान्या जोशी और विधि फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. साथ-ही-साथ विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, अजय जाधव, पूजा बनर्जी, अदिति सनवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और गणेश आचार्य जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं. फ़िल्म को विधि आचार्य ने प्रोड्यूस किया है और इसे शिव हरे ने लिखा और निर्देशित किया है, जो 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Dakhal News
प्यार, विश्वासघात और बदले की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइए! अदिवी शेष का नया प्रोजेक्ट, डकैत, एक मेगा पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा है, जिसे सिनेमा में रोमांचकारी अनुभव के लिए तैयार किया गया है. आज अपने जन्मदिन पर, अभिनेता ने अपनी लीडिंग लेडी की घोषणा की और उन्हें इस हाई ऑक्टेन फेस ऑफ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया! शानदार अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को फीमेल लीड के रूप में फिल्म में शामिल किया गया है. डकैत टीम ने एक शानदार पोस्टर लांच किया अभिनेताओं के जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा करने का चलन रहा है. इसके उलट, अदिवी शेष ने अपनी फीमेल लीड मृणाल ठाकुर के नाम की घोषणा की, जिससे उनका जन्मदिन और भी खास हो गया. डकैत टीम ने एक शानदार पोस्टर लांच किया, जिसमें अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के किरदारों के बीच केमिस्ट्री दिखाई गई है. डकैत एक गुस्सैल अपराधी की कहानी है जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है जिसने उसे धोखा दिया था. वह उसे फंसाने के लिए एक खतरनाक योजना बनाता है, जिससे प्रेम, विश्वासघात और बदला से प्रेरित एक गहन एक्शन ड्रामा की शुरुआत होती है. शैनिल देव द्वारा निर्देशित, जो उनके निर्देशन में पहली फिल्म है, इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने किया है. यह सुनील नारंग द्वारा सह-निर्मित और अन्नपूर्णा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है. फिल्म को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया जा रहा है और इसमें अदिवी शेष और शैनिल देव द्वारा संयुक्त रूप से तैयार की गई कहानी और पटकथा है. फिल्म की शूटिंग वर्तमान में हैदराबाद में की जा रही है, जिसके बाद महाराष्ट्र में भी एक बड़ा कार्यक्रम होगा. मृणाल का डकैत टीम में स्वागत मृणाल ठाकुर का डकैत की दुनिया में स्वागत करते हुए और उनके जन्मदिन पर यह भव्य घोषणा करते हुए, अभिनेता अदिवी शेष ने कहा, "डकैत एक मार्मिक प्रेम कहानी वाली एक दमदार एक्शन फिल्म है. मृणाल ने बड़े पर्दे पर कुछ बेहतरीन किरदारों को जीवंत किया है. उनकी हर भूमिका में एक अनूठापन है. अपने द्वारा निभाए गए प्रत्येक किरदार को बेहतरीन बनाने की उनकी असाधारण क्षमता उन्हें वास्तव में उल्लेखनीय बनाती है. हम मृणाल का डकैत टीम में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं और बड़े पर्दे पर उनके आमने-सामने आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं." डकैत टीम में शामिल होने को ले कर उत्साहित, मृणाल ठाकुर ने कहा, "डकैत की कहानी अपने सार में सच्ची है. देहाती कहानी कहने का एक बेहतरीन मिश्रण जो अदिवी सेश और शेनिल देव की शैलीगत दृष्टि से और भी बेहतर हो गया है. मैं जिस किरदार को फिल्मों में निभाने जा रही हूँ, वह मुझे एक ऐसे ऑन-स्क्रीन किरदार को निभाने का मौका देगा, जिसे मैंने एक अभिनेता के रूप में पहले कभी नहीं निभाया है. डकैत की शैली और स्क्रिप्ट शानदार है. जो इसे दर्शकों के लिए देखने लायक बना देगा. मैं शेनिल द्वारा कल्पना की गई दुनिया में गहराई से उतरने का इंतजार नहीं कर सकती." मृणाल ठाकुर की अपनी पहली फिल्म में एंट्री और इस अभिनेता जोड़ी के पहली बार एक साथ आने के बारे में बात करते हुए, निर्देशक शेनिल देव ने कहा, "हम मृणाल ठाकुर को डकैत की टीम में शामिल करके बहुत खुश हैं. उनकी बहुमुखी प्रतिभा और अपने किरदारों में गहराई लाने की क्षमता उन्हें इस एक्शन से भरपूर ड्रामा के लिए एकदम सही बनाती है. पहली बार है जब अदिवी शेष और मृणाल एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं. इस अनूठी जोड़ी और जिस कहानी को हम जीवंत कर रहे हैं, उसके साथ मैं दर्शकों को उन्हें इस शक्तिशाली और विशिष्ट भूमिका में देखने और अदिवी शेष और मृणाल द्वारा अपने पहले प्रोजेक्ट में एक साथ बनाई गई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का अनुभव करने के लिए उत्सुक हूँ." निर्माता सुप्रिया यार्लागड्डा ने कहा कि दर्शकों को मृणाल ठाकुर को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा की "हम मृणाल ठाकुर का डकैत में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं! उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन और असाधारण प्रतिभा ने उन्हें इस भूमिका के लिए एकदम सही विकल्प बनाया है. इस यात्रा में अदिवी शेष के साथ मुख्य महिला किरदार के रूप में उनका होना रोमांचक है और हम फिल्म में उनके द्वारा लाए गए जादू को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. इस असामान्य प्रेम कहानी के जरिये उन्हें पहले कभी न देखे गए अवतार में देखने के लिए तैयार हो जाइए.”
Dakhal News
सोनू सूद और यो यो हनी सिंह ने अपने प्रशंसकों के बीच एक रोमांचक सहयोग के तहत आगामी फिल्म फतेह से अपने बहुप्रतीक्षित ट्रैक हिटमैन का टीजर जारी किया है। प्रशंसक पहले से ही उत्साहित हैं, क्योंकि पूरा ट्रैक कल, 17 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने वाला है। जी स्टूडियो और शक्ति सागर प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, टीजर मस्ती और ऊर्जा से भरपूर है, जो 2024 के पार्टी एंथम होने का वादा करता है। टीजर में सोनू सूद और यो यो हनी सिंह के बीच की शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है, जो दर्शकों को और अधिक देखने के लिए उत्सुक कर रहा है। बॉस्को मार्टिस द्वारा कोरियोग्राफ किया गया और आकर्षक बीट्स और जीवंत दृश्यों से भरपूर, वीडियो ने ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया है। यो यो हनी सिंह का सिग्नेचर स्वैग चर्चा में सोनू सूद अपने तीखे अवतार में सहज रूप से डैशिंग लग रहे हैं, जबकि यो यो हनी सिंह अपने सिग्नेचर स्वैग के साथ पूरी तरह से वाइब से मेल खाते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी उच्च-ऑक्टेन ऊर्जा और दृश्य अपील के साथ, हिटमैन फतेह के इर्द-गिर्द उत्साह को बढ़ाने के लिए तैयार है। View this post on Instagram A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी फिल्म जी स्टूडियोज के उमेश केआर बंसल और शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद द्वारा निर्मित, अजय धामा के सह-निर्माता के रूप में, फतेह एक मनोरंजक साइबर क्राइम ड्रामा है। सोनू सूद द्वारा लिखित और निर्देशित, और जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह और विजय राज अभिनीत, यह फिल्म साहस, लचीलापन और न्याय की एक रोमांचक कहानी का वादा करती है। यह 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली है।
Dakhal News
मुंबई (महाराष्ट्र) : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा ने अपनी चल रही कानूनी परेशानियों और मीडिया ने उनके और उनके परिवार के बारे में लोगों की धारणा को कैसे प्रभावित किया है, इस बारे में खुलकर बात की है. मुंबई पुलिस द्वारा 2021 में अडल्ट कंटेंट बनाने और बेचने से जुड़े आरोपों में गिरफ्तार किए गए कुंद्रा ने लगातार सभी आरोपों से इनकार किया है, और कहा है कि उनका बिजनेस वैध था. कुंद्रा ने मीडिया द्वारा उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का विवादों में इस्तेमाल करने पर नाराजगी जताई. कुंद्रा ने कहा- मेरे विवाद में मेरी पत्न को न घसीटें कुंद्रा ने कहा, "शिल्पा शेट्टी ने यहां अपने लिए इतना बड़ा नाम कमाया है, उन्होंने इतनी मेहनत की है. यह बहुत अनुचित है जबकि यह विवाद मेरा है, और आप मेरी पत्नी का नाम इसमें शामिल कर रहे हैं. क्यों? क्योंकि आपको क्लिकबेट मिलता है? आप व्यूज के लिए उनकी प्रतिष्ठा खराब कर रहे हैं. उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है, तो उन्हें क्यों शामिल किया जाए? सिर्फ इसलिए कि मैं उनका पति हूं?" आईपीएल टीम के मालिक सहित व्यापार और खेल जगत की एक प्रमुख हस्ती, कुंद्रा ने इस बात पर जोर दिया कि जनता को उनके परिवार को उनकी व्यक्तिगत चुनौतियों में घसीटने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा, "मैं 15 साल से यहां हूं, एक आईपीएल टीम के मालिक से लेकर एक व्यवसायी तक, जिसने भारत में कई निवेश किए हैं. मुझे नहीं लगता कि मैं प्रसिद्ध नहीं हूं. किसी की प्रतिष्ठा को इस तरह खराब करना गलत है. आप मेरे बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन मेरे परिवार को अनावश्यक रूप से इसमें शामिल न करें." पोर्नोग्राफी कंटेंट को लेकर विवाद में फंसे थे कुंद्रा को लेकर विवाद तब और बढ़ गया जब उन्हें एडल्ट कंटेंट उत्पादन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में फंसाया गया, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें आगे की पूछताछ के लिए बुलाया. जांच में संभावित वित्तीय गड़बड़ी और अवैध उद्योग से धन शोधन पर ध्यान केंद्रित किया गया है.कुंद्रा ने "मीडिया द्वारा ट्रायल" कहे जाने पर भी निराशा व्यक्त की. उन्होंने कहा, "मैं कानूनी मामलों या कानूनी प्रणाली से गुजरने की प्रक्रिया से उतना आहत नहीं हुआ जितना मीडिया द्वारा ट्रायल से हुआ. मुझे पता है कि मीडिया अपना काम कर रहा है, वे रिपोर्टिंग कर रहे हैं, लेकिन मीडिया में कुछ ऐसे लोग हैं जो तथ्यों की जांच किए बिना खबरें बनाते हैं. कुछ वर्गों ने ऐसा किया है. जहां तक मीडिया का सवाल है, हमारे बीच हमेशा प्यार-नफरत का रिश्ता रहेगा. हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते, लेकिन तथ्यों की जांच होनी चाहिए." कुंद्रा ने मामले में पत्नी शिल्पा के सहयोग पर जताया आभार कुंद्रा ने अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी और अपने परिवार से मिले समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी ने बहुत सहयोग किया है; वह जानती है कि मैं क्या कर सकता हूं और क्या नहीं. मेरा पूरा परिवार बहुत सहयोग करता है." अपनी कानूनी चुनौतियों के बावजूद, कुंद्रा ने जोर देकर कहा कि वह एक साधारण जीवन जीते हैं, उनके पास एक छोटा सा मित्र मंडल है, और वह सार्वजनिक जीवन के बजाय अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं.उन्होंने संवेदनशील मामलों की रिपोर्टिंग में मीडिया से अधिक जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा, "ऐसी बातें न लाएं जो सच नहीं हैं. अगर आपको कोई संदेह है तो मेरी पीआर टीम से बात करें, लेकिन कुछ भी लिखने से पहले तथ्यों की जांच कर लें."
Dakhal News
c70 और 80 के दशक की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि उस जमाने में बोल्ड अंदाज से ऑडियंस के दिलों पर राज किया था। साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म कश्मीर की कली से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली शर्मिला ने कई बड़ी मूवीज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वो अक्सर अपने इंटरव्यूज में कई फिल्मों से जुड़े जरुरी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री मीडिया के साथ बातचीत में नए दौर के एक्टर्स पर तंज कसा है और बताया कि वो लोग असल दुनिया से कही दूर चलते चले जा रहे हैं। आइए बताते हैं उन्होंने क्या क्या कहा है। युवा एक्टर्स पर को किया टारगेट इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि आजकल की फिल्मों में पहले जैसी बात नहीं रही। आजकल के दौर के एक्टर्स की बढ़ती फीस और लैविश लाइफस्टाइल को भी मेंशन किया। दिग्गज अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे चिंता है कि आज एक्टर्स न सिर्फ भारी फीस ले रहे हैं, बल्कि कई तो अपने साथ कुक, मसाज करने वाले और पूरी टीम लेकर चलते हैं। वो कहती हैं, ‘मैं एक एड फिल्म कर रही थी, और मेरे मेकअप आर्टिस्ट ने बताया कि आजकल एक्टर्स अपनी वैनिटी वैन के साइज को लेकर भी कॉम्पिटीशन करते हैं। हमारे समय में वैनिटी वैन सिर्फ कपड़े बदलने के लिए और प्राइवेसी के लिए हुआ करते थे। आजकल की वैनिटी में मीटिंग रूम, रेस्ट करने के लिए अलग रूम और न जाने क्या-क्या होते हैं।'
Dakhal News
मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार की सुबह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। अमेरिका में रह रहे 73 वर्षीय तबला वादक दिल से जुड़ी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जाकिर करीब 2 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन रविवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। जाकिर हुसैन के निधन की खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड सितारों ने भी मशहूर तबला वादक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमिताभ बच्चन से लेकर करीना कपूर तक, बी-टाउन के कई सितारों ने जाकिर के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि अमिताभ बच्चन ने X पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'बहुत दुखद दिन...' इसके बाद उन्होंने अपने ब्लॉग पर जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी और लिखा, 'एक प्रतिभा.. एक बेजोड़ उस्ताद.. एक अपूरणीय क्षति.. जाकिर हुसैन।' वहीं करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर जाकिर हुसैन की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह करीना के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'हमेशा से उस्ताद'। मलाइका अरोड़ा ने भी तबला वादक की एक तस्वीर शेयर की और लिखा- 'रेस्ट इन पीस लीजेंड।' Image Source : INSTAGRAM करीना कपूर सहित इन सेलेब्स ने जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि दी अक्षय कुमार-अनुपम खेर ने भी दी श्रद्धांजलि अक्षय कुमार ने जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'उस्ताद ज़ाकिर हुसैन साब के दुखद निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वह वास्तव में हमारे देश की संगीत विरासत के लिए एक खजाना थे। ॐ शांति।' अनुपम खेर ने लिखा- 'दिल ना जाने कब तक उदास रहने वाला है! आवाज़ ना जाने कब तक खामोश रहने वाली है!! अलविदा मेरे दोस्त।इस दुनिया से गए हो! यादों में सदियों तक रहने वाले हो! तुम भी… तुम्हारा हुनर भी… और तुम्हारी दिल की गहराइयों तक छू जाने वाली बच्चों जैसी मुस्कुराहट भी!!' वहीं रणवीर सिंह, सोनाली बेंद्रे, रिद्धिमा कपूर साहनी और अन्य सितारों ने भी दिवंगत तबला वादक को श्रद्धांजलि दी है। पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण थे जाकिर हुसैन ज़ाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध तबला वादक हैं जिनका जन्म 9 मार्च, 1951 को बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा खान अपने समय के प्रसिद्ध तबला वादक थे। उन्होंने तबला वादन की कला अपने पिता से सीखी। उस्ताद ज़ाकिर हुसैन ने सात साल की उम्र में संगीत समारोहों में तबला बजाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से की। जाकिर ने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से संगीत में डॉक्टरेट की डिग्री पूरी की। उन्होंने 1991 में प्लैनेट ड्रम के लिए ड्रमर मिकी हार्ट के साथ सहयोग किया, जिसने ग्रैमी पुरस्कार जीता। फिल्मों के साउंडट्रैक में भी दिया योगदान बाद के वर्षों में, हुसैन ने कई फिल्मों के साउंडट्रैक में योगदान दिया। जाकिर हुसैन को 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह अटलांटा में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के लिए संगीत तैयार करने वाली टीम का भी हिस्सा थे। वह पहले भारतीय संगीतकार भी हैं जिन्हें 2016 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया था। जाकिर हुसैन को भारत सरकार द्वारा 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
Dakhal News
लोकप्रिय शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। वे 68 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि पंडित संजय राम मराठे को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जाकिर हुसैन के बाद अब पंडित संजय राम के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े बेटे थे। नहीं रहे पंडित संजय राम मराठे पंडित संजय राम मराठे का रविवार, 15 दिसंबर की रात में निधन हो गया था। परिवार ने उनकी मौत का कारण बताते हुए अपडेट दी है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंडित संजय मराठे अपने पीछे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की विरासत छोड़ गए हैं। हारमोनियम और अपनी मधुर आवाज से उन्होंने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह देश-विदेश के कई बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। पंडित संजय राम मराठे को मिले कई पुरस्कार पंडित संजय राम मराठे को साल 2024 में अपने पिता की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित कुछ कार्यक्रमों में उन्हें देखा गया था। अपने छोटे भाई मुकुंद मराठे के साथ मिलकर पंडित संजय मराठे ने अपने पिता की शताब्दी के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध मराठी संगीत नाटक 'संगीत मंदारमाला' को पुनर्जीवित किया था। पंडित संजय मराठे के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और पोती हैं। उन्हें हारमोनियम वादन और गायन के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए। संजय राम मराठे को श्रद्धाजंलि दे रहे फैंस मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में निधन हो गया। वहीं अब, पंडित संजय राम मराठे के मौत की खबर सभी को हैरान कर दिया है। उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।
Dakhal News
साउथ की 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपने पारिवारिक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। मोहन बाबू अपनी निजी जिंदगी में कुछ मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं। बेटे मांचू मनोज के साथ संपत्ति को लेकर विवाद अब किसी से छिपा नहीं है। इसी बीच उन्होंने एक पत्रकार पर हमला कर दिया और फिर इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा। मनोज बाबू के खिलाफ पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई। जिसके बाद मनोज बाबू ने एक माफीनामा जारी किया और पत्रकार से माफी मांगी। सोशल मीडिया पर भी मनोज बाबू की खूब फजीहत हुई, जिसके बाद अपनी छवि को सुधारने के लिए मनोज बाबू ने एक और कदम उठाया है। मनोज बाबू ने घायल पत्रकार से की मुलाकात मनोज बाबू रविवार को हैदराबाद के एक अस्पताल में पीड़ित पत्रकार से मिलने पहुंचे और पत्तरकार और उसके परिवार से व्यक्तिगत रूप से माफी भी मांगी। घायल पत्रकार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि मनोज बाबू ने उनसे माफी मांगने के बाद घर आने का भी वादा किया है। 10 दिसंबर को अभिनेता ने अपने जलपल्ली स्थित आवास पर पत्रकार पर हमला कर दिया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। दरअसल, पत्रकार ने मोहन बाबू से उनके बेटे से विवाद को लेकर सवाल किया था, जिस पर वह बुरी तरह भड़क उठे और माइक छीनकर पत्रकार पर हमला कर दिया। ट्विटर पर जारी किया था माफीनामा इस घटना के वीडियो-फोटो सामने आने पर हर तरफ मनोज बाबू की आलोचना होने लगी और उनके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया। एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद मोहन बाबू ने X (पहले ट्विटर) पर एक माफीनामा जारी किया और पत्रकार और उसके परिवार से माफी मांगी। अब दिग्गज अभिनेता ने अस्पताल जाकर घायल पत्रकार से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी है। मनोज बाबू का बेटे मांचू मनोज से विवाद दरअसल, लंबे समय से मनोज बाबू का अपने बेटे मांचू मनोज से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद है। ये विवाद पहले भी चर्चा में रहा है। अब इसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गए हैं। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। मांचू मनोज पिछले दिनों अपनी बेटी से मिलने पिता मनोज बाबू के घर पहुंचे। वह इस बात को लेकर परेशान थे कि उन्हें उनकी बेटी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मीडिया में भी ये बात बताई। इसके बाद मीडियाकर्मियों ने मोहन बाबू से इस पर सवाल किया, जिसे लेकर दिग्गज अभिनेता का पारा चढ़ गया और उन्होंनें पत्रकारों पर ही हमला कर दिया।
Dakhal News
लोकप्रिय एक्शन फ्रेंचाइजी की मोस्टअवेटेड फिल्म बागी 4 चर्चा में बनी हुई है. इस फिल्म में पूर्व मिस यूनिवर्स 2021, हरनाज़ संधू भी नजर आएंगी. यह उनकी पहली फिल्म है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म में सोनाम बाजवा और संजय दत्त की एंट्री को भी कंफर्म किया था. साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और ए हर्ष द्वारा निर्देशित, 'बागी 4' एक मनोरंजक कहानी के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों और रोमांस का मिश्रण है. हरनाज़ 'बागी 4' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रही हैं 21 साल में मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रचने वाली हरनाज़ 'बागी 4' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रही हैं. सोशल मीडिया पर अपना उत्साह साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "'12 दिसंबर' हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखेगा. आज, मैं अपनी पहली फिल्म #Baaghi4 के साथ एक नए अध्याय में कदम रख रही हूं. ठीक तीन साल पहले मुझे मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था और अब, इस महत्वपूर्ण दिन पर, मैं एक नई यात्रा पर निकल रही हूं." NGEFamily में शामिल होना सपने के सच होने जैसा है उन्होंने इस अवसर के लिए निर्माता साजिद नाडियाडवाला का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "मैं इस अविश्वसनीय अवसर के लिए दूरदर्शी गुरु, साजिदनाडियाडवाला सर की बहुत आभारी हूं. #NGEFamily में शामिल होना एक सपने के सच होने जैसा है, और मुझ पर विश्वास करने और मेरे बॉलीवुड सपने को हकीकत में बदलने के लिए मैं @nadiadwalgrandson को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं." View this post on Instagram A post shared by Harnaaz Kaur Sandhu (@harnaazsandhu_03) हरनाज़ एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ, जो 'बागी' सीरीज़ में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, और साथी अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ स्क्रीन साझा करेंगी. इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाने वाले संजय दत्त भी अपनी उपस्थिति महसूस कराते हैं, प्रशंसकों को उनके खतरनाक चरित्र और श्रॉफ की वीरता के बीच टकराव का बेसब्री से इंतजार है. टाइगर श्रॉफ ने एक स्टोरी से टीम में हरनाज़ का स्वागत किया टाइगर श्रॉफ, जो 'बागी' फ्रैंचाइज़ी में नियमित रहे हैं, ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से टीम में हरनाज़ का स्वागत किया, और पूर्व मिस यूनिवर्स के साथ काम करने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया. बागी सीरीज़ ने अपनी शुरुआत से ही अपने रोमांचक एक्शन और सम्मोहक कथाओं के लिए ख्याति अर्जित की है. 2016 में रिलीज़ हुई पहली फिल्म तेलुगु फिल्म वर्षम से प्रेरित थी और इसमें श्रॉफ के साथ श्रद्धा कपूर थीं. यह सिलसिला बागी 2 (2018) और बागी 3 (2020) के साथ जारी रहा, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे, जिससे हाई-एनर्जी एक्शन और इमोशनल ड्रामा का चलन जारी रहा. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित बागी 4, 5 सितंबर, 2025 को नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है.
Dakhal News
अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में एक हवाई अड्डे पर प्रसिद्ध गीतकार गुलज़ार से मुलाकात के अपने अनुभव को साझा किया और उनके प्यार और प्रोत्साहन के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, खेर ने गुलज़ार के साथ अपनी तस्वीरों और वीडियो की एक श्रृंखला साझा की. वीडियो में गुलजार ने खेर के लिए एक खास संदेश के साथ अपनी लिखी किताब '89 ऑटम्स ऑफ पोएम्स: सेलेक्टेड, नेगलेक्टेड, सस्पेक्टेड' पर भी हस्ताक्षर किए. एयरपोर्ट पर दिल, दिमाग और आत्मा, सब खिल उठे खेर ने कैप्शन में लिखा, "खुली किताब के पन्ने पलटते रहते हैं... हवा चले या न चले, दिन बदलते रहते हैं.... कल एयरपोर्ट पर दिल, दिमाग और आत्मा, सब खिल उठे. कुछ ऐसी है उनकी शख्सियत. धन्यवाद आपके प्यार और प्रोत्साहन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद गुलज़ार साहब, भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे!." View this post on Instagram A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) संपूर्ण सिंह कालरा, जिन्हें गुलज़ार के नाम से भी जाना जाता है, ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार और प्रतिष्ठित गीत लिखे हैं. उन्होंने गीतकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत बलराज साहनी अभिनीत फिल्म 'काबुलीवाला' से की. गुलज़ार ने कई फीचर फिल्मों का निर्देशन भी किया है उन्होंने कई फिल्मों में गाने और पटकथाएं लिखी हैं और 'माचिस', 'आंधी', 'मौसम', 'खुशबू', 'परिचय' और 'कोशिश' सहित कई प्रशंसित फीचर फिल्मों का निर्देशन भी किया है. महान गीतकार और कवि को इस साल फरवरी में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. खेर के बारे में बात करते हुए, उन्हें वर्तमान में 'विजय 69' में अपनी भूमिका के लिए प्रशंसा मिल रही है. 'विजय 69' विजय नाम के एक 69 वर्षीय व्यक्ति की दिल छू लेने वाली कहानी बताती है, जो ट्रायथलॉन के लिए प्रशिक्षण लेकर सामाजिक अपेक्षाओं को खारिज करता है. अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की फिल्म 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
Dakhal News
एक्टर सनी देओल पिछले साल 'गदर 2' की भारी सफलता के बाद एक्शन फिल्म 'जाट' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. एक्टर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर करने के बाद निर्माताओं ने अब फिल्म का टीजर जारी कर दिया है.'जाट' तेलुगु निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर है जिसमें सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसांद्रा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. 'जाट' के 1 मिनट और 27 सेकंड के टीजर में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं. क्या आपने देखा फिल्म का टीजर? वीडियो की शुरुआत सनी के किरदार के इंट्रो से होती है, जो हीरो हैं और जिसका रूप खतरनाक है. शुरुआत में वह अपने हाथों और पैरों को जंजीरों में जकड़े हुए भी दिखाई देते हैं. सनी देओल फिर से एक्शन में दिखाई देते हैं, इस बार दुश्मनों को हराने के लिए हैंडपंप की बजाय एक बड़ा पंखा चलाते हुए. रणदीप हुड्डा के फिल्म में निगेटिव रोल निभाने की उम्मीद है. टीजर में लगातार कमर्शियल इमोशनल मोमेंट्स दिए जा रहे हैं. इसमें सनी का रणदीप से बड़ा टकराव भी दिखाया गया है. कब बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म? अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर सनी देओल मालिनेनी के साथ कोलैबोरेट कर रहे हैं, जो जबरदस्त एक्शन को लुभावने कहानी के साथ बेहतरीन ढंग से परोसने के लिए जाने जाते हैं. साथ में उनका लक्ष्य एक ऐसी फिल्म देना है जो पूरे देश के दर्शकों को पसंद आए. यह अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में आएगी. इसका संगीत थमन एस ने दिया है. इसके अलावा फिल्म के एक्शन सीन अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने कोरियोग्राफ किया है.
Dakhal News
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जेल से 14 दिसंबर, 2024 की सुबह 7 बजे रिहा हो गए है, जिसके बाद उनकी पहली झलक सामने आई है। 'पुष्पा 2' एक्टर जले से बाहर आते ही सबसे पहले अपनी पत्नी और बच्चों से मिले और फिर महिला की मौत के मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी। जेल से बाहर आने के बाद अल्लू अर्जुन का पहला बयान चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्हें कानून का सम्मान और संध्या थिएटर भगदड़ मामले में बात करते हुए सुना जा सकता है। इतना ही नहीं एक्टर अल्लू ने शनिवार को जेल से रिहा होने के बाद पुलिस अधिकारियों और कानूनी कार्रवाई में उनका पूरा सहयोग करने का वादा भी किया। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन का पहला बयान हैदराबाद जेल से बाहर आने के तुरंत बाद अल्लू अर्जुन ने मीडिया और जुबली हिल्स स्थित अपने घर के बाहर अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। अभिनेता ने कहा, 'चिंता की कोई बात नहीं है। मैं ठीक हूं। मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और इस मामले में उनका पूरा सहयोग करूंगा।' इस कठिन समय में अपने प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए 41 के एक्टर ने भगदड़ पर भी अपना दुख व्यक्त किया, जिसमें एक महिला की जान चली गई। उन्होंने इसे एक अनजाने में हुई दुर्घटना बताया है। अल्लू अर्जुन ने बताया, 'पिछले 20 सालों से मैं फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहा हूं जो मेरे लिए हमेशा एक खुशी देने वाला अनुभव रहा है, लेकिन इस बार चीजें उल्टी हो गई।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक बार फिर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जो कुछ हुआ उसके लिए हमें खेद है।' पत्नी-बच्चों से मिलकर भावुक हुए अल्लू अर्जुन अल्लू अर्जुन अपने परिवार के सदस्य से मिलते हुए दिखाई दिए। पीटीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी उन्हें गले लगाते हुए भावुक होती दिख रही हैं। वहीं एक्टर अपने बेटा अयान और बेटी अरहा को गोद में उठाकर गले लगाते हुए दिखाई दिए। 'पुष्पा' अभिनेता ने अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। वीडियो में उन्हें घर में एंट्री करने से पहले एक बुजुर्ग महिला के पैर छूते हुए भी दिखाया गया है।
Dakhal News
हिंदी सिनेमा में शोमैन के नाम से मशहूर दिवंगत अभिनेता, निर्देशक और निर्माता राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। सिनेमा के इस दिग्गज अभिनेता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए श्रद्धांजलि दी और उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे बेहतरीन अभिनेता बताया है। राज कपूर की प्रतिभा को याद करते हुए, नरेंद्र मोदी ने उनकी खूब तारीफ की है। उन्होंने ये भी कहा कि भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में खास पहचान दिलाने में राज कपूर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मोदी ने राज कपूर को बताया राजदूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'आज, हम एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता, अभिनेता और पहले शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं! उनकी प्रतिभा पीढ़ी दर पीढ़ी ऐसे ही बढ़ती रहेगी... उन्होंने भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है। वह अपने कई मशहूर किरदारों की वजह से आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। राज कपूर केवल फिल्ममेकर नहीं थे, वे एक राजदूत की भूमिका में भी थे।' आगे पीएम मोदी ने कहा, 'आज के फिल्म मेकर्स उनसे और उनकी फिल्मों से बहुत कुछ सीख सकते हैं जो आने वाली कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और क्रिएटिव वर्ल्ड में उनके योगदान की सराहना करता हूं।' पीएम मोदी ने अपने एक और पोस्ट में आगे लिखा, 'राज कपूर की फिल्मों के आइकॉनिक किरदार और यादगार मेलोडीज दुनिया भर के दर्शकों के बीच हमेशा फेमस रहने वाले हैं। उनकी फिल्मों का हर म्यूजिक आज भी बहुत पॉपुलर है।' कपूर परिवार ने नरेंद्र मोदी से की मुलाकात पिछले हफ्ते की शुरुआत में, करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर और नीतू कपूर सहित कपूर परिवार ने नई दिल्ली में अपने घर पर माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज कपूर की 100वीं जयंती मनाने के लिए एक विशेष निमंत्रण दिया था। बता दें कि इस खास मौके पर राज कपूर की कुछ बेहद ही खास फिल्में भी रिलीज होने वाली है।
Dakhal News
भारत की क्लासिक फिल्मों में से एक 'मदर इंडिया' से लोकप्रियता हासिल करने वाले सुनील दत्त का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा योगदान रहा है। 'पड़ोसन' में एक भोले-भाले आदमी का किरदार निभाने से लेकर कई फिल्मों में विलेन बन धूम मचा चुके सुनील दत्त अपनी दमदार एक्टिंग और काम के लिए आज भी चर्चा में रहते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त के काम के सभी मुरीद थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपनी ही फिल्म 'यादें' से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। न कोई स्पोर्टिंग रोल, न हीरोइन और न विलेन केवल अपने दम पर इस फिल्म को बनाकर रिलीज किया। इस फिल्म में था सिर्फ एक एक्टर साल 1964 में आई 'यादें' जिसे सुनील दत्त ने बनाया था। इस फिल्म ने 'नेरेटिव फिल्म में कम से कम एक्टर्स' की श्रेणी में गिनीज रिकॉर्ड दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। फिल्म फेयर अवार्ड के दौरान संजय दत्त ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि वह अपने पिता को फॉलो करते हैं, जिसके कारण आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। खास बात तो ये थी कि ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म 'यादें' को सुनील दत्त ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म में सुनील दत्त ने सिर्फ नरगिस दत्त की फोटो को देखते हुए एक्टिंग की थी। सुनील दत्त की इस हिंदी फिल्म में थे दो गानें मल्टी-स्टारर फिल्मों के दौर में इस फिल्म की कहानी आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। फिल्म को न केवल राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला, बल्कि इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस पूरी फिल्म में सिर्फ दो गानें थे, जिसे लता मंगेशकर जी ने गाए थे। फिल्म के डायलॉग्स और म्यूजिक को वसंत देसाई ने लिखे थे। बता दें कि सुनील दत्त की आखिरी फिल्म 'ओम शांति ओम' थी, जो साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसे आप यूट्यूब देख सकते हैं।
Dakhal News
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश शादी के बंधन में बंध चुकी है। उन्होंने ने 12 दिसंबर को लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड, बिजनेसमैन एंटनी थाटिल से पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों के साथ शादी की। एक्ट्रेस ने अपने डेस्टिनेशन वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर रात को शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में, दुल्हन कीर्ति सुरेश अंडाल कोंडई के साथ मदीसर साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि एंटनी थाटिल साउथ इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कीर्ति ने पति एंटनी संग शेयर की शादी की तस्वीरें कीर्ति सुरेश ने पति एंटनी संग शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, '#ForTheLoveOfNyke' और साथ में एक दिल वाला इमोजी भी लगाया है। कीर्ति रेड और ग्रीन कलर की चमकीली मदीसर साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही है, जिसे अंडाल कोंडई के साथ पूरा गया है। एक्ट्रेस ने अपने दुल्हन लुक को सुंदर बनाने के लिए मिनिमल मेकअप और गोल्ड ज्वेलरी पहनी है। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को माला पहनाने के बाद गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वे एक-दूसरे को देख रहे हैं। वहीं एक में अपने पेट डॉग के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। कीर्ति-एंटनी की ये तस्वीर देख हो जाएंगे इमोशनल एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसकी तीसरी तस्वीर देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी, जिसमें कीर्ति मंडप पर रोते दिखा रही है और एंटनी उनके आंसू पोंछते हुए नजर आ रहे हैं। कीर्ति और एंटनी ने करीब 15 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। कीर्ति सुरेश फिल्म निर्माता जी. सुरेश कुमार और एक्ट्रेस मेनका की बेटी हैं। कीर्ति ने 2000 में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली बतौर लीड फिल्म 'गीतांजलि' थी जो 2013 में रिलीज हुई थी। थलपति का कीर्ति सुरेश की शादी में दिखा जलवा इस बीच, काम की बात करें तो एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं शादी की तस्वीरें शेयर करने के तुरंत बाद, राशि खन्ना, मौनी रॉय, हंसिका मोटवानी और अन्य कई हस्तियों ने कपल को बधाई दी। अभिनेता थलपति विजय भी कीर्ति और एंटनी की शादी में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें थलपति विजय पारंपरिक पोशाक में कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं।
Dakhal News
2024 में जहां कई फिल्में सुपरहिट हुई तो कुछ फ्लॉप हो गई। अजय देवगन एक ऐसा नाम है जो सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। एक्टर ने कॉमेडी, एक्शन, हॉरर, थ्रिलर और यहां तक कि कई रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है। अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके अजय देवगन ने दर्शकों को खुश करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है। रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बावजूद, अजय देवगन की एक सुपर फ्लॉप फिल्म भी 2024 में रिलीज हुई, जिसे मेकर्स को भारी नुकसान हुआ। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई। फिल्म अपने बजट का 50 प्रतिशत भी वसूल नहीं कर पाई। अजय देवगन की 2024 की सुपर फ्लॉप फिल्म 2024 में रिलीज हुई अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित 'मैदान' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन, शरीक खान जूनियर और प्रियामणि ने लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस साल ईद के मौके पर फिल्म का प्रीमियर हुआ था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर पूरा खेल बदल गया और 'मैदान' बॉलीवुड की बड़े बजट की फ्लॉप फिल्म बन गई। मैदान क्यों फ्लॉप हुई? अजय देवगन की 'मैदान' और अक्षय कुमार की 'बड़े मियां छोटे मियां' को सिनेमाघरों में यह सोचकर रिलीज किया गया था कि दर्शक ईद के दौरान इन दोनों फिल्मों को देखेंगे। अलग-अलग जॉनर होने के बावजूद, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुईं। 'मैदान' रिलीज होने के दो दिन तक कोई खास कमाई नहीं कर पाई और इसी कारण गिने चुने सिनेमाघरों में इसकी टिकट मिल पा रही थी। यह फिल्म एक फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक पर बेस्ड है। हालांकि, फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन फिर भी यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही। मैदान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सैकनिल्क के अनुसार, 'मैदान' को 250 करोड़ रुपए में बनाया गया था। पहले हफ्ते के बाद, फिल्म ने सिर्फ 28.35 करोड़ रुपए कमाए, दूसरे हफ्ते में 10.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया और तीसरे हफ्ते 80 लाख रुपए कमाने में सफल रही। बता दें कि कुल मिलाकर 'मैदान' ने दुनिया भर में लगभग 68 करोड़ रुपए कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर ड्राई रन देखने के तुरंत बाद फिल्म 'मैदान' को ओटीटी रिलीज कर दिया गया।
Dakhal News
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से शादी की है। इस शादी में अनुराग के कई दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई। वहीं मशहूर डायरेक्टर अनुराग बीते 2 दिनों से वह अपनी बेटी की शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब सोशल मीडिया पर कपल के अलावा अनुराग कश्यप की भी कुछ मजेदार वीडियो चर्चा में बनी हुई है जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह DJ बन धूम मचा रहे हैं। ये वीडियो आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे के रिसेप्शन पार्टी का है। आलिया और शेन की शादी के वायरल मोमेंट आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे के रिसेप्शन की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए श्वेता बसु प्रसाद ने लिखा, 'लड़कीवाले'। उन्होंने आगे लिखा, 'बधाई हो @aaliyahkashyap @shanegregoire आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां।' इस के अलावा उन्होंने आलिया की मां और अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज को भी टैग किया। ये फोटोज और वीडियो सभी का ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। एक वीडियो में अनुराग कश्यप के दामाद शेन अपनी पत्नि आलिया को बैठा कर ढोल बजाते नजर आ रहे हैं। आलिया की रिस्पेशन पार्टी में DJ बने अनुराग बेटी आलिया की शादी में अनुराग कश्यप का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें हेडफोन लगाकर डीजे बन झूमते हुए दिखा जा सकता है। वहीं बाकी लोग भी उनके साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। अपने रिस्पेशन में आलिया गोल्डन ऑफ शोल्डर कॉर्सेट टॉप और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट में दिखीं। वहीं शोन ब्लैक पैंट सूट में नजर आए। बता दें कि आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे ने बुधवार 11 दिसंबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की है। वहीं आलिया-शेन की रिसेप्शन पार्टी में बी टाउन के तमाम सितारों ने एक से बढ़कर एक लुक में महफिल लूट ली। अपनी बेटी आलिया की रिसेप्शन पार्टी में अनुराग कश्यप व्हाइट कलर के धोती-कुर्ते में नजर आए।
Dakhal News
अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल-स्टारर पुष्पा 2: द रूल साल 2024 का सबसे सफल फिल्म बन गई है। फिल्म की रिलीज से पहले जैसी इससे उम्मीदें जताई जा रही थीं, बॉक्स ऑफिस पर ये उससे बढ़कर परफॉर्म कर रही है। फैंस को उम्मीद थी की पुष्पाः द राइज का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स की धज्जियां उड़ाएगा और कई बड़ी फिल्मों को रौंदते हुए आगे निकल जाएगी और अब ऐसा ही हो रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने साबित कर दिया है कि पुष्पा अब वाइल्ड फायर बन चुका है। इस फिल्म ने हाल ही में शाहरुख खान की 'पठान' और 'जवान' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया दिया था और फिर रणबीर कपूर की 'एनिमल' के कलेक्शन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ की कमाई का आकंड़ा पार कर लिया है और भारत में भी जबरदस्त कलेक्शन किया है। चलिए बताते हैं आपको अल्लू अर्जुन की फिल्म ने भारत में कितनी कमाई की है। 7वें दिन बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज को एक हफ्ता हो गया है, लेकिन अब भी इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन इतिहास रच दिया है। पुष्पा 2 ने 7वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने भारत में 7 दिनों में 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई हिंदी बेल्ट में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले दिन 70.3 करोड़, दूसरे दिन 56.9 करोड़, तीसरे दिन 73.5 करोड़, चौथे दिन 85 करोड़, पांचवें दिन 46.4 करोड़ और छठे दिन 36 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। अब सातवें दिन भी फिल्म ने 30 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने सिर्फ हिंदी भाषा से ही 7 दिनों में 398.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, भारत के नेट कलेक्शन की बात करें तो 7 दिनों में अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। शाहरुख-रणबीर-प्रभास की फिल्म के रिकॉर्ड को पछाड़ा अल्लू अर्जुन की मुख्य भूमिका वाली एक्शन थ्रिलर पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई और हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। इसी के साथ फिल्म ने बॉलीवुड स्टार्स को ही नहीं साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा 2 की रिलीज को सात दिन हो चुके हैं और इन सात दिनों में इसने कई बड़े रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। 7 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में 1 हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की बात करें तो इसमें पुष्पा 2 पहले नंबर पर है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 687 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके बाद 391.33 करोड़ के साथ जवान, 364.15 करोड़ के साथ पठान, 338.68 करोड़ के साथ रणबीर कपूर की एनिमल, 307 करोड़ के साथ स्त्री 2, 284 करोड़ के साथ गदर 2 और 268.63 करोड़ के साथ केजीएफ चैप्टर 2 हैं। ग्लोबल कलेक्शन में इन 5 फिल्मों से पीछे हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 को पांच फिल्मों से आगे निकलना होगा। हाईएस्ट इंडियन ग्रॉसिंग फिल्म बनने के लिए पुष्पा 2 को आमिर खान की दंगल के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड (2070.30 करोड़), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (1,788.06 करोड़), आरआरआर (1,230 करोड़), केजीएफ चैप्टर 2 (1,215 करोड़) और जवान (1,160 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन के मामले में अभी पुष्पा 2, बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर के बाद चौथे नंबर पर है। फिल्म प्रभास की कल्कि 2898 एडी और शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ चुकी है।
Dakhal News
सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत साउथ ही नहीं हिंदी दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं। 74 की उम्र में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। रजनीकांत के फैंस तो उनके बर्थडे का जश्न किसी त्योहार की तरह मनाते हैं। थलाइवा के बर्थडे पर उनके कई सहयोगियों और सह-कलाकारों के साथ-साथ देश भर के उनके लाखों फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। थलाइवा को बधाई देने वालों में अब उनके पूर्व दामाद और साउथ सुपरस्टार धनुष भी शामिल हो गए हैं। धनुष ने एक्स ससुर रजनीकांत को विश किया बर्थडे रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के पूर्व पति और साउथ सुपरस्टार धनुष ने एक बर्थडे नोट के साथ रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने पूर्व ससुर को लेकर अपना प्यार जाहिर करते हुए एक बर्थडे नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने रजनीकांत को 'माय थलाइवा' कहकर संबोधित किया है। धनुष का यह पोस्ट अब चर्चा में है। धनुष का पोस्ट धनुष ने अपने ट्वीट में लिखा- 'एक और केवल एक, सुपर वन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. सुपरस्टार.. फिनोमिनल, जिन्होंने मास और स्टाइल को फिर से परिभाषित किया .. मेरे थलाइवा, रजनीकांत सर।' धनुष का यह ट्वीट अब काफी चर्चा में है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब धनुष ने रजनीकांत को लेकर अपना प्यार जाहिर किया हो। वह थलाइवा के हर जन्मदिन पर उन्हें बर्थडे विश जरूर करते हैं। 2022 में अलग हो गए थे धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत बता दें, धनुष की शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी। धनुष और ऐश्वर्या साल 2002 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2022 में दोनों ने अपने अलगाव का ऐलान कर दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। वहीं 2024 में दोनों का तलाक फाइनल हुआ। नवंबर में चेन्नई परिवार कल्याण अदालत ने उनके तलाक को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। हालांकि, पत्नी ऐश्वर्या से अलग होने के बाद भी धनुष अपने एक्स फादर इन लॉ यानी रजनीकांत के साथ खास बॉन्ड शेयर करते हैं और उन्हें अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं।
Dakhal News
आलिया भट्ट ने बीते रोज अपने पूरे कपूर परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस खास मौके के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे। इसी दौरान आलिया भट्ट का एक नॉटी अंदाज भी फैन्स को देखने को मिला है। यहां आलिया भट्ट अपने जीजा जी सैफ अली खान को चिढ़ाते नजर आई हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पूरे कपूर परिवार के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। एक्टर सैफ अली और करिश्मा को 'हम साथ साथ हैं'के 'एबीसीडी'वाले गाने पर चिढ़ाती हुई नजर आई। आलिया ने इस सीन को बिल्कुल अपने ही अंदाज में पेश किया। जिसमें आलिया भट्ट ने सैफ अली खान और करिश्मा कपूर के किरदार निभाए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके फैंन को यह वीडियो काफी पसंद आया। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए मजेदार वीडियो, तस्वीरें को शेयर करती रहती हैं। फैंस का रिएक्शन फैंस ने आलिया के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया। किसी ने कहा, "आलिया भट्ट का यह रूप देखना बहुत मजेदार है। तो किसी ने लिखा "उन्होंने पुराने क्लासिक सीन को अपने नए अंदाज में करके 90 के दशक की याद दिला दी। कई लोगों ने आलिया की क्यूटनेस और उनके फनी अंदाज की तारीफ की। कपूर परिवार के साथ पीएम मोदी की मुलाकात आलिया भट्ट अपने पूरे कपूर परिवार के साथ मंगलवार को पीएम मोदी जी से मिलने पहुंची थी। 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती है। इसी मौके पर कपूर परिवार मोदी जी को आमंत्रित करने पहुंचे। कपूर परिवार,राज कपूर की 100वीं जयंती पर एक बड़ा इवेंट कर रहे हैं। जिसमें इंडस्ट्री के बडे-बडे लोग और कई पॉलिटिशियन भी शामिल होगे। 100वीं जयंती पर राज कपूर की कुछ खास यादें कपूर परिवार 13 से 15 दिसंबर तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित कर रहे हैं। 10 शहरों में 40 सिनेमाघरों, 135 स्क्रीनों पर राज कपूर की 10 फिल्मों को चलाया जाएंगा। इस फिल्म फेस्टिवल में उनकी सबसे मशहूर फिल्में दिखाई जाएंगी,जिनमें शामिल हैं-(1948) आग, जागते रहो (1956),श्री 420 (1955),मेरा नाम जोकर (1970), बरसात (1949),आवारा (1951), बॉबी (1973) , जिस देश में गंगा बहती है (1960), संगम (1964),और राम तेरी गंगा मैली (1985)। इन फिल्मों को फेस्टिवल में दिखाया जाएंगा। आलिया का इंस्टाग्राम पोस्ट इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरों को भी शेयर किया। जिसमें वह पीएम मोदी जी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सैफ अली खान,करिश्मा ,रणबीर कपूर और बाकी सदस्य नजर आ रहे हैं। जिसमें आलिया लाल रंग की साडी और सफेद शॉल में नजर आ रही हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। उनके फैंन ने उनकी इस पोस्ट पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी।
Dakhal News
दिग्गज टॉलीवुड एक्टर मोहन बाबू की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल एक्टर पर केस दर्ज हुआ है। मोहन बाबू पर आरोप है कि उन्होंने बीते 10 दिसंबर, 2024 की शाम को रंगारेड्डी जिले के जलपल्ली में अपने आवास पर एक पत्रकार पर हमला किया। यह घटना शाम करीब 7:50 बजे हुई, जब पत्रकार अन्य मीडिया कर्मियों के साथ अभिनेता और उनके बेटे और अभिनेता मांचू मनोज के बीच चल रहे विवाद को कवर करने उनके आवास पर गया था। पहाड़ी शरीफ पुलिस ने भारत न्याय संहिता (बीएनएस) धारा 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर खतरनाक हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता मोहन बाबू पर उनके जलपल्ली स्थित आवास पर पत्रकार से मारपीट का आरोप लगा है। यह घटना कथित तौर पर तब हुआ जब गेट पर बाउंसरों के साथ विवाद के बाद मांचू मनोज सुरक्षाकर्मियों और पत्रकारों के साथ घर में जबरन घुस गए। पत्रकार ने आरोप लगाया कि मोहन बाबू ये सब देख आक्रामक हो गए और उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस दौरान उनका माइक भी उनसे छीन लिया गया और उन पर हमला किया गया जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद, घर के बाउंसरों ने सभी पत्रकारों को परिसर छोड़ने के लिए मजबूर किया। पत्रकार को चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।डॉक्टरों ने बताया कि उनके गाल की हड्डी में तीन फ्रैक्चर हुए हैं और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवानी पड़ेगी।पत्रकार पर हुए हमले के बाद हैदराबाद अन्य पत्रकारों ने इसकी निंदा की। 11 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया। दिल्ली तेलुगु पत्रकार संघ (DTJA) की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'प्रेस पर हमला इस महत्वपूर्ण संस्था के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाता है और एक बेहद परेशान करने वाली मानसिक स्थिति को दर्शाता है।' बता दें कि मोहन बाबू ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह तेलुगु इंडस्ट्री के जाने माने स्टार होने के साथ ही पॉलिटिशियन भी रहे हैं।
Dakhal News
साउथ इंडियन एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड एंथनी थैटिल के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। कपल 12 दिसंबर को गोवा में शादी के बंधन में बंध जाएगा। अब शादी से पहले, होने वाली दुल्हन की प्री-वेडिंग फंक्शन की एक तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है। इस फोटो में कीर्ति ड्रेसिंग टेबल पर बैठी हैं और तैयार हो रही हैं। कीर्ती आने वाले 25 दिसंबर को वरुण धवन के साथ बेबी जॉन में नजर आएंगी। कीर्ती को ड्रेसिंग गाउन में देखा जा सकता है जहां पीछे उनके घर का नाम 'किट्टी' लिखा हुआ है। तस्वीर को उनकी एक दोस्त ने शेयर किया था जिसपर कैप्शन लिखा था, “हम आ रहे हैं!! पागलपन शुरू होगा।" कीर्ती और एंटनी पिछले 15 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अभी कुछ समय पहले 27 नवंबर को ही कीर्ती ने तस्वीर शेयर कर एंटनी के साथ अपना रिश्ता कंफर्म किया था। इस तस्वीर में दोनों आसमान की तरफ देख रहे हैं। हालांकि दोनों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा क्योंकि इनकी पीठ कैमरे की तरफ है। आसपास आतिशबाजी हो रही है और पटाखे जल रहे हैं। कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, '15 साल हो गए और अभी भी जारी है....हमेशा से ही एंटनी और कीर्ति साथ थे।'
Dakhal News
हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे गहरे राज दफन हैं, जिनके बारे में जिक्र किया जाए तो शायद वक्त खत्म हो जाएगा, लेकिन उनके चर्चे नहीं। ऐसा ही एक किस्सा आज थ्रोबैक थर्सडे (Throwback Thursday) के तौर पर हम आपके लिए लेकर हैं, जो 80 के दशक में आई अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक सुपरहिट फिल्म से जुड़ा हुआ है। बिग बी की उस मूवी के लिए मेकर्स की सेकंड लीड रोल के लिए पहली पसंद एक्टर विनोद खन्ना (Vinod Khanna) थे। लेकिन जब फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट तैयार हुई थी तो बाद में विनोद को ऐन मौके पर इस मूवी से बाहर कर दिया गया और इस अभिनेता को शामिल किया गया। बेशक आज विनोद खन्ना हमारे बीच नहीं हैंं, लेकिन धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों की फेहरिस्त में उनका नाम शामिल होता था। निर्देशक राज खोसला की फिल्म दोस्ताना (Dostana) के लिए अमिताभ के अलावा दूसरे लीड एक्टर के तौर पर विनोद खन्ना को शामिल किया जाना था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर लेकिन जब सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने 1980 में आई इस मूवी स्क्रिप्ट को पूरा किया तो मेकर्स ने अपना प्लान चेंज कर लिया और उनको लगा विनोद का इस मूवी में कोई काम नहीं है। फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान राज ने इस बात का खुलासा किया था। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने और दोस्ताना के निर्माता यश जौहर विनोद की जगह पर शत्रुघ्न सिन्हा को लेने का फैसला। इस तरह से लास मोमेंट पर विनोद खन्ना को दोस्तान से बाहर कर दिया गया था। हैरान करने वाली बात ये है कि उस वक्त विनोद शत्रुघ्न सिन्हा से बड़े एक्टर के तौर पर फेमस थे। फिर भी डायरेक्टर ने उनको धोखा दिया था। सफल रही थी दोस्ताना लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर की की जोड़ी ने मिलकर एक साथ करीब 24 फिल्मों की कहानियों को लिखा था। उनमें से 22 मूवीज ऐसी रहीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं। दोस्ताना भी उनमें से एक फिल्म रही। अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के अलावा इस मूवी में एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) ने अहम भूमिका को अदा किया था। दोस्ताना की शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीता। इसके अलावा फिल्म के गाने लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।
Dakhal News
राजस्थान में चल रहे ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मशहूर गायक सोनू निगम ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, लेकिन वे बीच में ही उठकर चले गए. प्रोग्राम खत्म होने के बाद सोनू निगम नाराज दिखे और सीएम, डिप्टी सीएम सहित मंत्रियों और नेताओं पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आप लोग ऐसे कार्यक्रम में आया ही न करें। अगर आते हैं तो शो शुरू होने से पहले ही चले जाएं. सोनू निगम ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवहार कलाकारों के प्रति सम्मानजनक नहीं है और इससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है. उन्होंने नेताओं से अपील की कि वे भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले सोचें और कलाकारों का सम्मान करें
Dakhal News
नितेश तिवारी की 'रामायण' अपनी कास्टिंग को लेकर इन दिनों लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। जहां रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगे। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से लक्ष्मण और हनुमान के किरदार को लेकर भी चर्चा है कि ये रोल कौन प्ले करने वाले हैं। हाल ही में रवि दुबे ने खुलासा किया था कि वह 'लक्ष्मण' का किरदार निभाने वाले हैं। इसी बीच अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। जी हां, सनी देओल भी 'रामायण' का हिस्सा होने वाले हैं। इस बात का खुलासा हो चुका है। खुद 'गदर' फेम सनी देओल ने इस बात का खुलासा किया है। रामायण में होंगे सनी देओल रणबीर कपूर ने हाल ही में बताया था कि नितेश तिवारी की 'रामायण' के दो पार्ट आएंगे। इसके बाद बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, जिनके बारे में अफवाह थी कि वे फिल्म में हनुमान होंगे। अब, उन्होंने फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ दी है। इंडियन एक्सप्रेस के लाइव स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में, सनी ने फिल्म का हिस्सा होने और शूटिंग को लेकर अपडेट दी है। उन्होंने कहा कि, 'रामायण भी हॉलीवुड फिल्म अवतार और प्लेनेट ऑफ द एप्स की तरह एक बिग बजट फिल्म है। लेखक और निर्देशक इस बात को लेकर क्लियर हैं कि किसे किस तरह का रोल देना चाहिए। मुझे इस बात की खुश है कि मैं इसका हिस्सा हूं।' वहीं उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि वह फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की कि वह भगवान हनुमान का किरदार निभाएंगे या नहीं। रणबीर कपूर ने दिया खास अपडेट रेड सी फिल्म फेस्टिवल में, रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के पहले भाग की शूटिंग पूरी होने की खबर देते हुए कहा, 'इसके दो भाग हैं। मैंने भाग 1 की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही भाग 2 की शूटिंग करूंगा। इस कहानी का हिस्सा बनने और राम की भूमिका निभाने के लिए मैं मेकर्स का बहुत आभारी हूं। यह मेरे सपने जैसा है।' 'रामायण' फिल्म की रिलीज डेट अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स ने ये ऐलान कर दिया है कि पहला पार्ट 2026 और दूसरा 2027 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
Dakhal News
राज कपूर को बॉलीवुड का शोमैन कहा जाता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दीं और अपने अभिनय के साथ भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी है जो दर्शकों को आज भी पसंद है। राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है और इस खास दिन को मनाने के लिए, उनका परिवार खास तैयारी में जुट गया है। कपूर फैमिली भारत के 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की 100 प्रतिष्ठित फिल्मों का प्रदर्शन करके एक ग्रैंड सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहा है। इस बीच, कपूर परिवार इस भव्य अवसर का जश्न मनाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच गया है। करीना कपूर खान को सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करिश्मा कपूर के साथ देखा गया। वे राज कपूर की 100वीं सालगिरह पर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपूर परिवार इस मौके पर पूरा कपूर परिवार ट्रेडिशनल वियर में नजर आया। नीतू और करिश्मा आइवरी अनारकली में नजर आईं। इस दौरान करीना ने फ्लोरल प्रिंट वाला लाल सूट पहना था वहीं सैफ अली खान कुर्ता पायजामा में हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे। रणबीर ने कोर्ट-सेट पहना था और आलिया ने लाल साड़ी पहनी थी। इस ट्रिप पर आदर जैन, अनीसा मल्होत्रा के साथ आदर के पिता मनोज जैन भी शामिल हुए। राज कपूर की 100वीं जयंती यह कपूर परिवार और हिंदी सिनेमा के लिए जश्न का समय है क्योंकि 'शोमैन' राज कपूर की 100वीं जयंती आने वाली है। 14 दिसंबर को राज कपूर की 100वीं जयंती होगी। कपूर परिवार ने राज कपूर की कई फिल्मों की री-रिलीज के साथ इस अवसर को भव्य रूप से मनाने का फैसला किया है। रणबीर ने एनएफडीसी, एनएफएआई, अपने चाचा कुणाल कपूर और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन के साथ मिलकर अपने दादा राज कपूर की फिल्मों को री-स्टोर करने के लिए एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। 13 से 15 दिसंबर तक एक फेस्टिवल का आयोजन रणबीर कपूर ने हाल ही में IFFI गोवा में कहा, 'हमने अब तक 10 फिल्में की हैं और हमें अभी भी बहुत कुछ करना है। मुझे उम्मीद है कि आप लोग उनका काम देखेंगे क्योंकि बहुत से लोगों ने उनका काम नहीं देखा है।' 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक एक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शोमैन राज कपूर की मशहूर फिल्में दिखाई जाएंगी।
Dakhal News
गूगल ने हर साल की तरह इस साल भी ईयर इन सर्च 2024 की लिस्ट जारी कर दी है। जिससे पता चलता है कि लोगों का रुझान इस बार सबसे ज्यादा किस तरफ रहा। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने सर्च इंजन में भारत में सबसे ज्यादा खोजी गई चीजों को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया है, जिसमें यूजर्स द्वारा सर्च किए गए विषयों और ट्रेंड्स का विवरण दिया गया है। गूगल की ओर से इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट भी जारी की है, जिसमें पहले नंबर पर जिस फिल्म ने जगह बनाई है, उसके बारे में जानकर आपको जरा भी हैरानी नहीं होने वाली। गूगल की ओर से जारी किए गए ईयर इन सर्च 2024 पर नजर डाली जाए तो जिस फिल्म को सबसे ज्यादा खोजा गया वह है इस साल की ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2'। स्त्री 2 के नाम रहा 2024 जी हां, प्रभास और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स वाली कल्कि 2898 एडी को पीछे छोड़ते हुए गूगल पर भी स्त्री 2 ने बाजी मार ली है। स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' जैसी फिल्मों का सामना करना पड़ा, लेकिन तमाम रुकावटों के बाद भी फिल्म इतिहास रचने में कामयाब रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया। स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं। सबसे ज्यादा सर्च की गई स्त्री गूगल द्वारा जारी ईयर इन सर्च 2024 की लिस्ट में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 ने बाजी मारी है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर रही प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' जो इसी साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सिनेमाघर में रिलीज हुई इन फिल्मों को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं तीसरे नंबर पर रही विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल'। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित ये फिल्म अक्टूबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे इस साल भी गूगल पर काफी सर्च किया गया। इन वेब सीरीज और टीवी शोज का रहा जलवा इन फिल्मों के अलावा गूगल पर कई लोकप्रिय वेब सीरीज और टीवी शोज को लेकर भी लोगों के बीच कौतुहल देखने को मिला, जिन्हें यूजर्स ने सर्च इंजन पर बार-बार सर्च किया। गूगल पर इस साल जिन सीरीज को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उनमें संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडीः द डायमंड बाजार', पंकज त्रिपाठी, अली फजल स्टारर 'मिर्जापुर', 'द लास्ट ऑफ अस', सलमान खान होस्टेड रियेलिटी शो 'बिग बॉस 17' और जितेंद्र कुमार की 'पंचायत' शामिल हैं।
Dakhal News
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले कुछ महीनों से अपने रिश्ते में तनाव और तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि, अब तक दोनों ने इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। अभिषेक या ऐश्वर्या की ओर से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि, कपल ने हाल ही में एक इवेंट में साथ शिरकत की और ढेरों सेल्फी भी लीं। फोटोज सामने आने के बाद दोनों की तलाक की अफवाहों पर भी ताला लगता दिखाई दे रहा है। दोनों को साथ देखने के बाद फैंस को भी थोड़ी तसल्ली मिली। इस बीच अभिषेक बच्चन ने रितेश देशमुख के शो 'केस तो बनता है' में शिरकत की, जहां रितेश ने जूनियर बच्चन से एक ऐसा सवाल कर लिया, जिसे सुनकर अभिषेक शर्म से लाल-पीले हो गए। अभिषेक बच्चन ने शो में रितेश देशमुख के कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान रितेश ने अभिषेक-ऐश्वर्या के दोबारा मम्मी-पापा बनने की बात भी छेड़ दी। शो में रितेश ने मजाक-मजाक में अभिषेक से कहा- 'अमिताभ जी, ऐश्वर्या, आराध्या और आप अभिषेक, सबके नाम 'A' से शुरू होते हैं। तो जया आंटी और श्वेता ने ऐसा क्यों किया?' इस पर अभिषेक हंसते हुए कहते हैं- 'ये तो उन्हीं से पूछना पड़ेगा। लेकिन, ये हमारे परिवार की परंपरा बन गई है शायद। अभिषेक, आराध्या।' इसी बीच रितेश, अभिषेक को टोकते हैं और कहते हैं- 'आराध्या के बाद?' सुनकर अभिषेक मुस्कुराते हैं और कहते हैं- 'नहीं, अब जब अगली पीढ़ी आएगी, तब देखेंगे।' अभिषेक की बास सुनकर रितेश ने तुरंत जवाब दिया- 'उतना कौन रुकता है। जैसे रितेश, रियान, राहिल। वैसे अभिषेक, आराध्या।' ये सुनकर अभिषेक शरमा जाते हैं और कहते हैं- 'उम्र का लिहाज किया करो, मैं तुमसे बड़ा हूं।' सुनकर रितेश उठते हैं और अभिषेक के पैर छू लेते हैं। ये सब देखकर सभी ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से अभिषेक और ऐश्वर्या अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन, हाल ही में इन खबरों पर कपल ने तब ताला लगा दिया, जब दोनों ने एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ शिरकत की। यहां अभिषेक ने ऐश्वर्या और उनकी मां के साथ सेल्फी भी क्लिक कीं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद नवंबर 2011 में कपल ने अपनी बेटी आराध्या का इस दुनिया में स्वागत किया।
Dakhal News
टाइगर श्रॉफ 'बागी' बनकर फिर लौट रहे हैं और इस बार उनका अंदाज और भी इंटेंस होने वाला है। टाइगर श्रॉफ की फ्रेंचाइजी फिल्म 'बागी 4' का लेटेस्ट पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें वह बेहद खूंखार लुक में दिखाई दे रहे हैं। टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के पिछले तीन पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था और अब चौथे पार्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। अब पोस्टर में संजय दत्त का किरदार और लुक सामने आ गया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। केजीएफ 2 और शमशेरा के बाद, अभिनेता एक बार फिर एक खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। संजय दत्त का पोस्टर टाइगर श्रॉफ के पोस्टर में उन्हें बाथरूम में कमोड पर बैठे हुए दिखाया गया है। वह खून से लथपथ था और चारों ओर लाशें पड़ी हुई थीं। मानो वह लोगों से लड़-झगड़कर थककर बैठ गया हो। उसके एक हाथ में बड़ा चाकू और दूसरे हाथ में शराब की बोतल भी थी। साथ ही लिखा था कि इस बार उनका हाल पिछली बार जैसा नहीं होगा। उनका किरदार अलग होगा. वहीं अब संजय दत्त का लुक सामने आ गया है। खतरनाक लुक में दिखे संजय दत्त पोस्टर में वह कुर्सी पर बैठकर चिल्लाते नजर आ रहे हैं। उसकी गोद में एक लड़की की लाश पड़ी है, जिसका सफेद सूट खून से पूरी तरह लाल हो गया है। वहीं, संजय की शर्ट और चेहरे पर खून लगा हुआ है। इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह लड़की की मौत देखकर दुख में चिल्ला रहा हो। पोस्टर पर लिखा हुआ देखा जा सकता है, 'हर प्रेमी एक खलनायक है।' टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने बरसाया प्यार गौरतलब है कि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की फीमेल लीड का खुलासा नहीं किया है। संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ स्टारर यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब संजय दत्त के इस खतरनाक लुक को देखकर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दो लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'बाबा विलेन में घुस जाएं तो हीरो की जमानत जब्त हो जाती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दत्त साहब, अग्निपथ की तरह विलेन बन जाइए। जो मजेदार होगा।' वहीं, कुछ फैन्स ने फिल्म को लेकर उत्साह जताया।
Dakhal News
साल 2024 बस कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं, कुछ फिल्मों ने कमाई के लिहाज से नए रिकॉर्ड बनाए तो कुछ ने ठंडे बस्ते में चली गईं। आज हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के उन 4 एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने इस साल अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया। आइए एक नजर इन कलाकारों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर डालते हैं।राजकुमार राव इस लिस्ट में पहला नाम स्त्री फेम राजकुमार राव का है। राजकुमार राव के लिए ये साल काफी अच्छा रहा। एक्टर को इस साल 4 फिल्मों में देखा गया जिनमें, स्त्री 2, श्रीकांत, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया। आइए बताते हैं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कारोबार किया।इन फिल्मों की कुल कमाई 1021.6 करोड़ है। इस लिहाज से राजकुमार राव के लिए ये साल काफी शानदार रहा है। एक्टर ने हॉरर फिल्मों के साथ इमोशनल और ड्रामा वाली मूवी में अपने अभिनय का जादू चलाया है। इन आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले साल में उन्हें कई शानदार फिल्मों के ऑफर मिल सकते हैं।अक्षय कुमार तो साल में चार फिल्में करने के लिए फेमस हैं। एक्टर साल में कई फिल्में देते हैं लेकिन उनमें से चलती कुछ ही हैं। इस साल उनकी 3 मूवीज थिएटर में पहुंची थीं जिनमें बड़े मियां छोटे मियां, सिरफिरा और खेल खेल में का नाम शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही बड़े मियां छोटे मियां रही। आइए बताते हैं अक्षय कुमार ने इस साल कितने करोड़ का कारोबार किया है।
Dakhal News
मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 79 वर्षीय को सांस संबंधी समस्याओं, कमजोरी और बार-बार चक्कर आने के बाद बुधवार को आईसीयू में ले जाया गया था। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, घई वर्तमान में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय चौधरी, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले और पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम की कड़ी निगरानी में हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने स्क्रीन को बताया कि सुभाष घई की हालत में सुधार के लक्षण दिख रहे हैं। सूत्र ने बताया कि घई को एक दिन के भीतर आईसीयू से सामान्य वार्ड में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। कौन हैं सुभाष घई? राम लखन (1989), खलनायक (1993), हीरो (1983), कर्ज़ (1980) जैसी फिल्में बनाने वाले सुभाष घई एक दिग्गज डायरेक्टर हैं। सुभाष घई को शोमैन के नाम से भी जाना जाता है। 1976 से सुभाष फिल्मों का निर्देशन कर रहे हैं। सुभाष ने 1976 में फिल्म कालीचरण (1976) से शुरुआत की, यह फिल्म उन्होंने बिना किसी पूर्व निर्देशन अनुभव के बनाई। एनएन सिप्पी के पास आने से पहले फिल्म को सात बार खारिज कर दिया गया था, जिन्होंने घई को मौका दिया था। इसके बाद उन्होंने दो साल बाद विश्वनाथ (1978) के साथ काम किया, लेकिन अपनी तीसरी फिल्म और पहली बार अपने मुक्ता आर्ट्स बैनर के तहत, कर्ज़ (1980) के साथ बड़ी सफलता हासिल की। ऋषि कपूर और टीना मुनीम की हिट जोड़ी के साथ, कर्ज़ ने सुभाष और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को एक साथ लाया। सुभाष घई अब तक बॉलीवुड में कई फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। जिनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं।
Dakhal News
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी एक्टिंग स्किल्स और एक्शन सीन्स आज भी चर्चा में रहते हैं, जिन्हें शायद ही कोई भूल सकता है। काफी संघर्षों के बाद उन्होंने अपनी काबिलियत से फिल्मी दुनिया में एक खास पहचान बनाई और बैक-टू-बैक कई हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। अपने करियर में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं। ऐसी ही एक फिल्म 1964 में रिलीज हुई 'आई मिलन की बेला' जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म से धर्मेंद्र ने नेगेटिव रोल में डेब्यू किया था। इस कल्ट क्लासिक फिल्म में विलेन बन वह सारी लाइमलाइट लूट ले गए थे। ये पहली और आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। हालांकि, उन्होंने ग्रे शेड के कई किरदार निभाए हैं। हीरो ने विलेन बन कमाया नाम रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के जरिए धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के हीरो बन करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। मोहन कुमार द्वारा निर्देशित 1964 की 'आई मिलन की बेला' फिल्म दो दोस्तों श्याम और रंजीत के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ही लड़की से प्यार करते हैं। इसके कारण दोनों के बीच काफी गलतफहमी पैदा हो जाती है और वह श्याम पर चोरी का झूठा आरोप लगाता है। सचिन भौमिक और सरशार सैलानी द्वारा लिखित इस फिल्म में राजेंद्र कुमार, सायरा बानो और धर्मेंद्र लीड रोल में नजर आए। बता दें कि धर्मेंद्र को बतौर हीरो नहीं बल्कि विलेन बनने के बाद सिनेमा जगत में पहचान मिली थी। 4 दशक से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं धर्मेंद्र आज बॉलीवुड के ही-मैन अपना 89वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिन्होंने 'शोले', 'राजा जानी', 'सीता और गीता', 'कहानी किस्मत की', 'यादों की बारात', 'चरस', 'आजाद' और 'दिल्लगी' जैसी मशहूर ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। 70 और 80 के दशक के एक्शन-रोमांटिक स्टार्स में से एक धर्मेंद्र ने 'धरम वीर', 'गुंडागर्दी', 'लोफर' और 'जुगनू' में अपने दमदार एक्शन से सभी का दिल जीत लिया था। आखिरी बार धर्मेंद्र को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था, जिसमें अभिनेता ने शबाना आजमी के साथ अपने किसिंग सीन से खूब लाइमलाइट चुराई थी।
Dakhal News
गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता दिलजीत दोसांझ आज इंदौर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध 56 दुकान पर रुककर इंदौरी पोहे का स्वाद लिया। पोहे का स्वाद लेने के बाद दिलजीत ने अपनी खुशी जाहिर की और बोले, 'ये तो सच में कमाल है!' उनके इस उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया ने वहां मौजूद लोगों को भी खुश कर दिया। पोहे का स्वाद चखने के बाद दिलजीत पलासिया स्थित सेल्फी पाइंट पर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय साइकलिस्ट से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया। दिलजीत की इस यात्रा ने इंदौरवासियों को बेहद खुश कर दिया और लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आए। दिलजीत ने भी सभी के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवाईं। दिलजीत दोसांझ की इंदौर यात्रा ने शहर में उत्साह का माहौल बना दिया। उनकी इस यात्रा ने यह भी साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक अभिनेता और गायक ही नहीं, बल्कि एक आम इंसान की तरह भी जीवन का आनंद लेते हैं। इंदौर की सड़कों पर दिलजीत को देखने का अनुभव लोगों के लिए यादगार बन गया। दिलजीत की इस यात्रा ने इंदौर के खानपान और लोगों की मेहमाननवाजी को भी एक नया आयाम दिया।
Dakhal News
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' की तीसरे दिन भीबॉक्स ऑफिस पर धूम जारी है। पुष्पा 2 ने अपनी रिलीज के बाद से हर दिन 200 करोड़ का कलेक्शन किया है और दुनिया भर में कुल कलेक्शन 400 करोड़ को पार कर लिया है। पुष्पा 2 ने अपने पहले रिलीज वाले दिन भारत में 164 करोड़ की कमाई की। बाद में, फिल्म का क्रेज बॉक्स ऑफिस पर बढ़ता गया और दूसरे दिन 93 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि पुष्पा 2 ने फिल्म रिलीज के तीसरे दिन अपने निर्माताओं को बुरी खबर दी और यह बॉक्स ऑफिस पर भारी कलेक्शन बनाए रखने में विफल रही। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 2021 में रिलीज हुई पहले पार्ट में अपनी लोकप्रियता को लेकर काफी चर्चा में थी। पुष्पा 2 ने सिर्फ 3 दिनों में भारत में 265 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ट्रेडिंग वेबसाइट के मुताबिक, सैकनिलक पुष्पा 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन महज 39 करोड़ की कमाई से इसके मेकर्स निराश हो सकते हैं। सुपरहिट सीरीज का सीक्वल पुष्पा 2, 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। इस फिल्म ने फैन्स को दीवाना बना दिया और इतिहास की सबसे लोकप्रिय साउथ फिल्म में से एक बन गई। फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। अब इसका दूसरा पार्ट थिएटर में आया और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने महज 3 दिनों में 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होगा पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो बार धमाल मचाया और फैन्स को खूब पसंद आई। अब फिल्म के निर्माता अगले साल तक इसका तीसरा भाग शुरू करने की तैयारी में हैं। अल्लू अर्जुन ने 2 साल पहले घोषणा की थी कि यह फिल्म 3 भागों में रिलीज होगी। हमने पुष्पा: द राइज़, पुष्पा: द रूल और अब पुष्पा: द रैम्पेज देखी है, जो तीसरा भाग होगा जो बहुत जल्द रिलीज़ होगा। हालांकि निर्माताओं ने अभी तक आंकड़े का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पाइपलाइन में है।
Dakhal News
न्यू मॉम दीपिका पादुकोण हाल ही में अपने पहले पब्लिक अपीयरेंस के लिए बेंगलुरु में हुए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंची। यह उनका मां बनने के बाद पहला सार्वजनिक इवेंट था, जिसमें वह अपने परिवार के साथ शामिल हुईं। 6 दिसंबर को आयोजित दिलजीत के "दिल-लुमिनाटी टूर" इवेंट में दीपिका स्टेज के पीछे बैठी नजर आईं, जबकि दिलजीत अपने इंस्टाग्राम वीडियो में दीपिका के स्किनकेयर ब्रांड का प्रमोशन कर रहे थे। दिलजीत ने मजाक करते हुए कहा कि वह दीपिका के प्रोडक्ट्स से ही नहाते हैं और उनका विज्ञापन करने के लिए कोई फीस नहीं ली है। कॉन्सर्ट में दीपिका स्टेज पर भी आईं, जहां दिलजीत ने उनका स्वागत किया और उनके लिए 'तेरा नी मैं लवर' गाया। इस दौरान दीपिका ने बेंगलुरु के लोगों को नमस्कार किया और दिलजीत ने उनकी खूब तारीफ की, कहते हुए कि हर किसी को दीपिका पर गर्व होना चाहिए। दीपिका इस इवेंट में ब्लू डेनिम जींस, व्हाइट टी-शर्ट और स्नीकर्स पहने नजर आईं, जो उनके सरल और स्टाइलिश लुक को दर्शा रहे थे।
Dakhal News
अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा की तारीफ करते हुए उन्हें एक लीजेंड बताया। अर्चना ने लिखा कि रेखा जी बहुत अच्छी हैं और उनका कोई तोड़ नहीं है। वह हमेशा प्रेरणास्त्रोत रही हैं, और उनसे मिलना और उनके बारे में जानना बहुत खास अनुभव है। अर्चना ने अपने बचपन के किस्से शेयर करते हुए बताया कि रेखा के साथ काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था, खासकर जब उन्होंने पहली बार 1989 में फिल्म "लड़ाई" में रेखा के साथ काम किया था। अर्चना ने यह भी बताया कि रेखा जी अक्सर अपने "मिस्ट्री मैन" के बारे में बात करती हैं। एक बार फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान, जब अर्चना ने रेखा से पूछा कि वह मिस्ट्री मैन कौन हैं, तो रेखा ने सवालिया अंदाज में जवाब दिया, "क्या आप नहीं जानतीं कि वह कौन हैं?" इस रहस्यमयी जवाब से रेखा के जीवन के एक और पहलु का खुलासा हुआ, जिसे लेकर आज भी फैन्स में जिज्ञासा बनी हुई है।
Dakhal News
भारत की प्रमुख महिला गायिकाओं में से कुछ का नाम अक्सर चर्चा में रहता है। नेहा कक्कड़, श्रेया घोषाल, और सुनिधि चौहान जैसे नाम संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं, और उनके गानों को फैंस भी पूरी तरह से याद रखते हैं। लेकिन क्या आपको लगता है कि इन तीनों गायिकाओं में से किसी की नेटवर्थ सबसे ज्यादा होगी? तो इसका जवाब है, नहीं। भारत की सबसे अमीर महिला सिंगर: तुलसी कुमार भारत की सबसे अमीर फीमेल सिंगर का संबंध टी-सीरीज प्रोडक्शन हाउस से है, जो फिल्मों के साथ-साथ म्यूजिक भी प्रोड्यूस करता है। और ये सिंगर कोई और नहीं, बल्कि तुलसी कुमार हैं, जो टी-सीरीज के मालिक कुमार परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इंडियाटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, तुलसी कुमार की कुल नेटवर्थ 210 करोड़ रुपये है, जो उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला सिंगर बनाती है। तुलसी की आय के प्रमुख स्रोतों में उनकी पारिवारिक बिजनेस में हिस्सेदारी शामिल है, जिसके जरिए उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। टी-सीरीज की प्रमुख हिस्सेदार तुलसी कुमार न सिर्फ सिंगर हैं, बल्कि वह टी-सीरीज के एक और महत्वपूर्ण चैनल, 'किड्स हिट' की मालिक भी हैं। इस चैनल पर बच्चों के लिए कविताएं और कहानियां जैसी सामग्री उपलब्ध होती है, और इसके सभी आय के स्रोत पर उनका अधिकार है। सिंगिंग करियर की सफलता सिंगिंग के क्षेत्र में तुलसी का दो दशकों से ज्यादा का करियर सफल रहा है। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है, जिनमें दबंग, भूल भुलैया, रेड्डी, कबीर सिंह, और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों के गाने शामिल हैं। इसके अलावा, वह हिमेश रेशमिया के साथ भी कई पॉपुलर गानों का हिस्सा रही हैं। उनके और हिमेश रेशमिया का प्रसिद्ध गाना हमको दीवाना कर गए आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है। इस प्रकार, तुलसी कुमार न केवल एक सफल सिंगर हैं, बल्कि उनके परिवार के बिजनेस और अन्य कारोबार की वजह से वह भारत की सबसे अमीर महिला सिंगर बन चुकी हैं।
Dakhal News
राजनीति और बॉलीवुड का गहरा संबंध देखने को मिलता है, जहां कुछ सितारे राजनीति के मैदान में उतरते हैं, वहीं कुछ अन्य ऐसे इवेंट्स में शामिल होकर उनका समर्थन करते हैं। हाल ही में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ समारोह में राजनीति, बिजनेस और बॉलीवुड की दुनिया के कई बड़े नाम एकसाथ नजर आए। 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ली। इस समारोह में बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध सितारे भी पहुंचे और इवेंट में चार चांद लगाए। करण-अर्जुन का मिलन: शाह रुख और सलमान एक साथसोशल मीडिया पर शपथ समारोह की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सितारे, शाह रुख खान और सलमान खान एक साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है, और इस खास मौके पर एक साथ आकर उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया। एक तस्वीर में शाह रुख खान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इवेंट में शाह रुख ने ग्रे टीशर्ट और ब्लेजर पहना था, और उनका स्टाइलिश लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया। वहीं, सलमान खान शाह रुख से मिलने के बाद बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी से भी मिले। सलमान ब्राउन शर्ट, कोट और गॉगल्स में बेहद आकर्षक लग रहे थे, और उनका लुक भी चर्चा में रहा। रणवीर सिंह और अन्य सितारे भी रहे शामिलशपथ समारोह में रणवीर सिंह भी पहुंचे। अपने पावरफुल और एनर्जेटिक लुक में वह किसी को गले लगाते हुए नजर आए। ब्लैक आउटफिट में उनका लुक कमाल का था। एक और तस्वीर में रणवीर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर से हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए। इस समारोह ने राजनीति, बॉलीवुड और बिजनेस के दिग्गजों को एक साथ लाकर एक अनोखी छवि बनाई और सभी ने मिलकर इस इवेंट की शान बढ़ाई।
Dakhal News
फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर आदित्य पंचोली ने एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम उठाया है। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद अपनी बॉडी को मेडिकल साइंस को दान करने का फैसला लिया है। आदित्य का मानना है कि इस तरह का कदम चिकित्सा शोध और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे जीवन बचाने के प्रयासों को और बेहतर बनाया जा सके। आदित्य का उद्देश्य और प्रेरणाआदित्य पंचोली ने इस फैसले के बारे में एबीपी लाइव से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें इस नेक कार्य के लिए प्रेरणा कहां से मिली। उन्होंने कहा, "एक अभिनेता के तौर पर हम पर्दे पर हीरो की भूमिका निभाते हैं, लेकिन असली हीरोगिरी समाज में ऐसे कार्य करने में है, जिससे हम समाज को कुछ वापस दे सकें। अपनी बॉडी डोनेट करने का फैसला मुझे लगता है कि मैं लोगों को एक सकारात्मक संदेश दे सकता हूं। यह कदम मानवता के लिए है, और इससे मुझे लगता है कि मैं मृत्यु के बाद भी दुनिया में योगदान जारी रख सकता हूं।" डॉक्टरों की प्रतिक्रियाआदित्य के इस साहसिक और मानवता से भरे कदम पर डॉ. लायन राजू मनवानी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "आदित्य पंचोली का यह कदम उनके व्यक्तित्व और उनके भीतर की मानवता को दर्शाता है। यह कदम दूसरों को भी प्रेरित करेगा कि वे भी समाज के लिए कुछ सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। मैं उनके इस साहसिक फैसले को सलाम करता हूं।" आदित्य की पर्सनल लाइफ में भी बदलावआदित्य पंचोली इन दिनों मीडिया में सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी जरीना वहाब ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते और अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में खुलकर बात की थी। जरीना ने बताया था कि वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना मिलकर करती हैं। इसके अलावा, जरीना ने आदित्य की पूर्व गर्लफ्रेंड्स पूजा बेदी और कंगना रनौत के बारे में भी कुछ अहम बातें की थीं। आदित्य पंचोली का बॉडी डोनेट करने का फैसला निश्चित रूप से समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा, और यह दिखाता है कि एक व्यक्ति के छोटे से कदम से बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।
Dakhal News
दिसंबर 2024— शाहरुख खान और सलमान खान की 'करण अर्जुन' को-स्टार ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह भारत लौटने पर भावुक और खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में ममता कुलकर्णी ने व्यक्त की भावनाएं वीडियो में ममता कुलकर्णी ने कहा, "हाय फ्रेंड्स, मैं ममता कुलकर्णी। मैं 25 साल बाद भारत, बॉम्बे, मुंबई, आमची मुंबई आई हूं। मैं साल 2000 में भारत से बाहर गई थी और अब 2024 में लौटी हूं। वापस लौटकर मैं वाकई बहुत खुश हूं। जब मेरी फ्लाइट भारत के ऊपर से गुजर रही थी, तो मैं अपनी मातृभूमि को देखकर बहुत भावुक हो गई। मेरी आंखों में आंसू थे और मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते समय मैं फिर से इमोशनल हो गई।" ममता ने यह भी बताया कि वह महाकुंभ मेले के लिए भारत लौटी हैं। विवादों में भी रही हैं ममता कुलकर्णी फिल्मों के अलावा, ममता अपनी निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में रही हैं। 12 अप्रैल 2016 को ठाणे पुलिस ने दो वाहनों से तीन किलोग्राम इफेड्रिन पाउडर बरामद किया था, जो मादक दवाओं की श्रेणी में आता है। इस मामले में मयूर और सागर को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट का फैसला जांच के दौरान पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि ममता कुलकर्णी समेत सात लोगों को वॉन्टेड घोषित किया गया। पुलिस ने आरोप लगाया कि ममता ने केन्या में एक मीटिंग में हिस्सा लिया था और ड्रग्स के बारे में चर्चा की थी। ममता ने अपने वकील माधव थोराट के माध्यम से दायर याचिका में कहा कि उनके खिलाफ आरोप केवल सह-अभियुक्त के बयान पर आधारित हैं और इसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। अंततः, अदालत ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
Dakhal News
दिसंबर 2024— आजकल बड़े बजट की फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जहां हर बड़ा फिल्ममेकर 100-200 करोड़ से लेकर 500 करोड़ रुपये तक की फिल्में बना रहा है। इनमें से कई फिल्में शानदार कमाई करती हैं तो कई अपने बजट को वापस नहीं ला पातीं। लेकिन करीब 48 साल पहले, एक ऐसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी जिसने बड़े स्टार्स के बिना भी अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र की 'शोले' को टक्कर दी थी। हम बात कर रहे हैं 1975 में रिलीज हुई 'जय संतोषी मां' की। शानदार रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म इस फिल्म के निर्देशक विजय शर्मा थे, जिसमें अनीता गुहा, कनन कौशल और रजनी बाला ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। उस समय मायथोलॉजी फिल्मों का चलन कम था और 'जय संतोषी मां' ने इस धारा को बदल दिया। यह फिल्म बांद्रा के कई सिनेमाघरों में लगभग 50 हफ्ते तक चली, जो उस जमाने का बड़ा रिकॉर्ड था। प्रॉड्यूसर को हुआ नुकसान sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट मात्र 25 लाख रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 5 करोड़ रुपये की कमाई की। जब फिल्म रिलीज हुई, तो पहले शो में 56, दूसरे में 64 और तीसरे में 100 रुपये की कमाई हुई, जिससे इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया। लेकिन बाद में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और फिल्म हिट हो गई। नहीं मिल रहा था खरीददार 'जय संतोषी मां' फिल्म को खरीदने के लिए कोई तैयार नहीं था, इसलिए केदारनाथ अग्रवाल और संदीप सेठी ने इसे डिस्ट्रिब्यूट करने का फैसला किया। फिल्म की शानदार कमाई के बाद, केदारनाथ के भाइयों ने सारा पैसा हड़प लिया और फिल्म के प्रॉड्यूसर सतराम रोहरा को दिवालिया घोषित करना पड़ा। इस दौरान केदारनाथ को भी कुछ नहीं मिला। हालांकि, दर्शकों की माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म को बड़ी हिट बना दिया।
Dakhal News
दिसंबर 2024— साउथ सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सुकुमार की बहुचर्चित फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa: The Rule) अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी में प्रमुख कलाकार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लेकिन पुष्पा: द रूल में कुछ ऐसे किरदार भी हैं, जिन्होंने साइड रोल में रहकर अपनी छाप छोड़ी है। इस लेख में हम पुष्पा पार्ट 2 में नजर आने वाले अन्य फिल्मी सितारों और उनके कैरेक्टर्स के बारे में जानकारी देंगे। भूमिरेड्डी सिद्दपा नायडू (Ramesh Rao) पुष्पा 2 में साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार रमेश राव ने मंत्री भूमिरेड्डी सिद्दपा नायडू का किरदार निभाया है। उनके दमदार अभिनय ने सबका ध्यान खींचा है और पुष्पाराज (अल्लू अर्जुन) के ब्रांड बनने में उनका अहम योगदान दिखाया गया है। फिल्म की कहानी उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। बुग्गा रेड्डी (Tarak Ponnappa) अभिनेता तारक पोन्नप्पा को पुष्पा 2 में नए विलेन के रूप में दिखाया गया है। फिल्म के क्लाईमैक्स सीन में पुष्पाराज का रौद्र रूप नजर आता है, जिसमें तारक ने बुग्गा रेड्डी का खतरनाक रोल प्ले किया है। कावेरी मुल्लेटी (Pavani Karanam) तेलुगु सिनेमा की प्रसिद्ध एक्ट्रेस पवनी कर्णम ने पुष्पा 2 में पुष्पाराज की भतीजी कावेरी मुल्लेटी का किरदार निभाया है। सेकंड हाफ के बाद पूरी कहानी कावेरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देखने में काफी रोमांचक है। मुख्यमंत्री कोतम वीरप्रताप रेड्डी (Jagapathi Babu) दिग्गज अभिनेता जगपति बापू ने निर्देशक सुकुमार की फिल्म में किंगमेकर मुख्यमंत्री कोतम वीरप्रताप रेड्डी का किरदार निभाया है। उनकी एंट्री और पुष्पाराज का दुश्मन बनने की कहानी काफी महत्वपूर्ण है, जो पुष्पा की तीसरी किस्त में उनके योगदान की दिशा में संकेत देती है। केशव (Jagdish Pratap Bhandari) जगदीश प्रताप भंडारी ने पुष्पा के पहले पार्ट में केशव के रूप में दर्शकों का मनोरंजन किया था। वही कमाल उन्होंने पुष्पा पार्ट 2 में भी दिखाया है। पुष्पाराज के साथ-साथ उनके दोस्त की ब्रैंड वैल्यू भी सीक्वल में बढ़ गई है। हामिद (Saurabh Sachdeva) फिल्म पुष्पा 2 में अभिनेता सौरभ सचदेवा की एंट्री सरप्राइजिंग एलीमेंट के रूप में रही है। उन्होंने अल्लू अर्जुन स्टारर इस मूवी में अरब के कारोबारी हामिद का किरदार निभाया है और अपने रोल में हमेशा की तरह कमाल के लगे हैं।
Dakhal News
खजुराहो में 5 दिसंबर से 10वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हो गया है, जो इस बार सुपरस्टार राजेश खन्ना को समर्पित है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल के द्वारा इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन किया गया, जिसमें देश-विदेश के नामी फिल्म निर्देशक और कलाकार शामिल होंगे। महोत्सव में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ नए कलाकारों के लिए भी खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खजुराहो में 5 नई टपरा टॉकीज का निर्माण किया जाएगा, जिनका नाम राजेश खन्ना की फिल्मों पर रखा जाएगा। इसके अलावा, नए कलाकारों के लिए फिल्म और रंगमंच की कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़े-बड़े अभिनेता और फिल्म निर्माता अपने अनुभव साझा करेंगे। यह महोत्सव 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा, जिससे खजुराहो को एक नया सांस्कृतिक आयाम मिलेगा और भारतीय सिनेमा के प्रति प्रेम और समर्पण को और मजबूती मिलेगी। इस आयोजन से खजुराहो की खूबसूरती और ऐतिहासिक महत्व को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। राजेश खन्ना को समर्पित इस फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों को उनकी यादगार फिल्मों और अभिनय के अद्भुत सफर का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके प्रशंसकों के लिए यह महोत्सव एक खास बन जाएगा।
Dakhal News
पुष्पा 2 स्टार फहाद फासिल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज अली ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए फहाद फासिल को अप्रोच किया है। इस फिल्म में उनके साथ एनिमल स्टारर जोया भाभी नजर आएंगी। जी हां, पीपिंग मून की खबर के मुताबिक इम्तियाज अली न केवल फिल्म का निर्देशन करेंगे बल्कि निर्माता भी होंगे। फिल्म में तृप्ति डिमरी फहाद की हीरोइन होंगी। रिपोर्ट के अनुसार,"फहाद फासिल इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे और वह इम्तियाज अली के साथ हिंदी सिनेमा में अपना सफर शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जो उनके पसंदीदा बॉलीवुड निर्देशकों में से एक हैं।" काफी समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा चल रही थी अब इसे कॉन्ट्रेक्ट के तौर पर फाइनल कर दिया गया है। अब इस फिल्म में तृप्ति के साथ उनकी पेयरिंग ने और एक्साइटमेंट जोड़ दी है। इम्तियाज को एक अलग तरह की लव स्टोरीज निकालने के लिए वैसे भी जाना जाता है। इम्तियाज के साथ पहली बार काम करेंगे फहाद स्क्रिप्ट को अभी फाइनल टच दिया जा रहा है। प्रोडक्शन का काम अगले साल के फर्स्ट हाफ में शुरू हो जाएगा। इम्तियाज अली अपने बैनर विंडो सीट फिल्म्स के तहत फिल्म का निर्माण करेंगे। जबकि यह फिल्म इम्तियाज के साथ फहाद का पहला कोलेबोरेशन होगा। इसी के साथ वो बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। जबकि तृप्ति इससे पहले लैला मजनू में उनके साथ काम कर चुकी हैं। इम्तियाज ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी। अल्लू अर्जुन ने की थी फहाद की तारीफ वहीं फहाद फासिल बहुत जल्द ही पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे। कोच्चि में पुष्पा 2: द रूल के प्री-रिलीज इवेंट में, अल्लू अर्जुन ने अपने को-स्टार्स की तारीफ की। विशेष रूप से फहाद फासिल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “मेरी सभी फिल्मों में पहली बार, मैंने सबसे अच्छे मलयालम अभिनेताओं में से एक हमारे फाफा (फहद फासिल) के साथ काम किया है। पुष्पा 2 आने वाले 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
बॉलीवुड के 'सिकंदर' सलमान खान (Salman Khan) के बिना ईद और दीवाली फैंस को फीकी-फीकी सी लगती है। हर साल वह सिनेमाघरों में अपनी किसी शानदार फिल्म के साथ फैंस से जरूर मिलते हैं, लेकिन 2024 में ऐसा नहीं हुआ, क्योंकि दबंग खान की एक भी फिल्म नहीं आई। हालांकि, 2025 में ईद पर भाईजान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' के साथ फैंस से ये वादा किया है कि वह उन्हें बड़ा सरप्राइज देंगे। 'सिकंदर' में सलमान खान की जोड़ी पहली बार पुष्पा 2 एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के साथ बनने वाली है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म को लेकर कोई न कोई अपडेट आता रहता है। अब हाल ही में 'सिकंदर' के शूट से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है और सलमान खान का मूवी में क्या किरदार होने वाला है, इसका भी हिंट मिल चुका है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर के निर्देशन की जिम्मेदारी हिंदी और साउथ के मशहूर डायरेक्टर ए आर मुरुगदास ने अपने कंधों पर उठाई है। बॉलीवुड हंगामा की एक खबर के मुताबिक, सलमान खान इस वक्त अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म से जुड़ी अपडेट शेयर करते हुए बताया कि हैदराबाद में शूटिंग के दौरान GJ-03 नंबर प्लेटवाली पुलिस कार का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, इस बीच ही जो चीज लोगों की नोटिस में सबसे ज्यादा आ रही है, वो ये है कि हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में जिन पुलिस गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है, उस पर गुजराती में लिखा हुआ है और गाड़ी के बोनट पर 'राजकोट पुलिस' का लोगो लगा हुआ है। सलमान खान को एक्शन करते हुए देखना उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। बिग बॉस के होस्ट ने वैसे तो पर्दे पर बहुत एक्शन किया है, लेकिन इस फिल्म में ये लेवल दोगुना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ए आर मुरुगदास ने सलमान खान के लिए मूवी में एक बहुत ही बड़े एक्शन सीक्वेंस की प्लानिंग की है। सलमान खान इस सीक्वेंस में एक क्रिमिनल गैंग के साथ दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देंगे।
Dakhal News
भारतीय सिनेमा के ग्रेटेस्ट शोमैन, राज कपूर के जन्म शताब्दी के मौके पर, उनके दस आइकॉनिक फिल्मों को देखने का मौका मिलेगा, और इसे केवल 100 रुपये में कर सकेंगे। राज कपूर के जन्म शताब्दी के मौके पर, रैकेट फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और नेशनल फिल्म आर्काइव्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक ग्रंथालय विशेष प्रशंसा में दस आइकॉनिक फिल्मों को दिखाया जा रहा है। इस विशेष प्रशंसा में फिल्मों की स्क्रीनिंग दिसम्बर 13 से 15, 2024 तक 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में होगी। इस विशेष प्रशंसा के तहत, फिल्मों की टिकटें केवल 100 रुपये में दी जाएंगी, जिससे इसे अधिक समावेशी और यादगार बना दिया जाएगा। यह विशेष दाम राज कपूर के फिल्मों की समावेशिता और समानता को दर्शाता है, जो उनके फिल्मों में उनके द्वारा उभराया था। राज कपूर (1924-1988) को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक माना जाता है। उन्हें 'ग्रेटेस्ट शोमैन' के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने अपने फिल्मों के माध्यम से भारतीय समाज की आधुनिकता, आशा और दुःख को दर्शाया। उनकी फिल्मों में राम और रानी के रूप में उनके अद्वितीय अभिनय और निर्देशन की गहराई देखी जा सकती है। इस विशेष प्रशंसा में दिखाए जाएगी राज कपूर की दस आइकॉनिक फिल्में: आग (1948), बरसात (1949), आवारा (1951), श्री 420 (1955), जगत रहो (1956), जिस देश में गंगा बहती है (1960)
Dakhal News
मिडिल क्लास पारसी परिवार में जन्मे बोमन ईरानी ने अपने जन्म से छह महीने पहले ही अपने पिता को खो दिया था। बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी, जिन्हें इंडस्ट्री में सबसे प्रतिभाशाली और बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता है। वह सालों से फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं, जिनकी चर्चा आज भी होती है। जोश टॉक्स के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने डिस्लेक्सिया से लड़ाई लड़ी है। बोमन ईरानी ने 42 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बोमन ईरानी जब फोटोग्राफर के तौर पर काम कर रहे थे, तब उनकी मुलाकात मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर से हुई और उनकी किस्मत चमक गई। श्यामक डावर ने बोमन की एक थिएटर डायरेक्टर से मुलाकात करवाई थी। साल 2001 में एक्टर को दो इंग्लिश फिल्मों में काम करने का मौका मिला। साल 2003 में बोमन ईरानी ने फिल्म 'डरना मना है' में काम किया और लोगों के फेवरेट बन गए। वहीं 'कौन बनेगा करोड़पति 12' में बोमन ने खुलासा किया था कि वह तुतलाते थे और उनके स्कूल में इसके लिए उनका मजाक उड़ाया जाता था। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के अनुसार, बोमन ने अपनी बोली को बेहतर बनाने के लिए गाना शुरू किया। ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लगा दी झड़ी बोमन ईरानी की शानदार फिल्मोग्राफी में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं, जिसमें 'नो एंट्री', 'खोसला का घोसला', 'डॉन', 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'हाउसफुल फ़्रैंचाइज', 'जॉली एलएलबी' और 'ऊंचाई' शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 'डंकी' में देखा गया था। बोमन ईरानी के मशहूर किरदार बोमन ईरानी ने कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिनमें से कुछ हैं: - '3 इडियट्स' में वीरू सहस्त्रबुद्धे उर्फ वायरस - 'डॉन' फ्रेंचाइजी में डीसीपी डिसिल्वा और वर्धन - 'मुन्ना भाई' फ्रेंचाइजी में डॉ. अस्थाना और लकी सिंह - 'खोसला का घोसला' में खुराना - 'जॉली एलएलबी' में वकील राजपाल बोमन ईरानी की कहानी प्रेरणादायक है और उनके जीवन के संघर्ष और उपलब्धियां लोगों के लिए एक मिसाल हैं। उनकी अभिनय यात्रा ने यह साबित किया है कि किसी भी उम्र में सफलता हासिल की जा सकती है, बशर्ते व्यक्ति के पास दृढ़ संकल्प और मेहनत हो। इंडस्ट्री में बोमन ईरानी का सफर अपने आप में एक प्रेरणा है, जो यह दर्शाता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर मंजिल पाई जा सकती है। उनके निभाए गए किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में बसे रहेंगे और उनकी अभिनय क्षमता का लोहा हमेशा माना जाएगा।
Dakhal News
रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में 'भाभी नंबर 2' बनकर दर्शकों के बीच छा जाने वाली तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर भी चर्चा में हैं। यह फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, इसके बाद भी जबरदस्त कमाई की। 'एनिमल' के बाद से तृप्ति को नेशनल क्रश बुलाया जाने लगा है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तृप्ति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ दिखाई दे रही हैं। दोनों बाइक राइड एंजॉय करते देखे जा सकते हैं, लेकिन इस वीडियो को लेकर अब वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर जरूर आ गए हैं। तृप्ति डिमरी का यह वीडियो सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने पब्लिक की नजर से बचने के लिए मास्क लगाया है, लेकिन इसके बावजूद कैमरों ने उन्हें पहचान लिया। वीडियो में तृप्ति ब्लू जींस और व्हाइट टॉप पहने नजर आ रही हैं। तृप्ति ने जैसे ही कैमरा देखा, तुरंत अपना चेहरा दूसरी ओर घुमा लिया। तृप्ति के इस वीडियो पर ढेरों सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट किए हैं और अभिनेत्री और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को निशाने पर ले रहे हैं। यूजर्स अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड का चालान कटने की बात कह रहे हैं। दरअसल, वीडियो में तृप्ति और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम, दोनों ही बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। इस पर यूजर्स का कहना है कि ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के लिए सैम मर्चेंट का चालान कटना चाहिए। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा - 'भैया, भाभी नंबर 2 को बिना हेलमेट के घुमा रहे हैं, इनका तो चालान होना चाहिए।' एक अन्य ने लिखा- 'बुरा लगता है ये देखकर कि पढ़े-लिखे लोग भी बिना हेलमेट के घूम रहे हैं।' ऐसे ही और भी कई यूजर हैं जो तृप्ति और सैम के हेलमेट न पहनने पर उन्हें लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। तृप्ति के काम की बात करें तो वह हाल ही में 'भूल भुलैया 3' में नजर आईं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। तृप्ति डिमरी का यह वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी को बिना हेलमेट के बाइक राइड करते देखा गया हो, लेकिन तृप्ति और सैम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सेलिब्रिटी भी आम लोगों की तरह ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं या नहीं। तृप्ति और सैम को लेकर यूजर्स की नाराजगी इस बात का संकेत है कि वे अपने पसंदीदा सितारों से भी नियमों का पालन करने की उम्मीद करते हैं। वहीं, तृप्ति के करियर की बात करें तो 'भूल भुलैया 3' की सफलता ने उन्हें एक बार फिर से लाइमलाइट में ला दिया है। उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है और वे लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। उम्मीद है कि तृप्ति अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी इसी तरह का प्रदर्शन करेंगी और दर्शकों का दिल जीतेंगी। लेकिन उनके और सैम के हेलमेट न पहनने की इस घटना ने उनकी इमेज पर थोड़ा सा धब्बा जरूर लगा दिया है। अब देखना यह है कि तृप्ति और सैम इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या वे आगे से ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे।
Dakhal News
बॉलीवुड अभिनेत्री शेरलीन चोपड़ा ने हाल ही में अपने विचारों से हलचल मचा दी है। उन्होंने बॉलीवुड की आलसी धूमधाम और पुरस्कार वितरण प्रणाली की सख्त आलोचना की है। शेरलीन का मानना है कि बॉलीवुड में पुरस्कार अब बिक चुके हैं और उन्हें कभी ऐसे पुरस्कार नहीं मिले, जो वास्तव में उनके कार्य की गुणवत्ता को पहचानते हों। उनके इस बयान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए सिरे से बहस छेड़ दी है। शेरलीन चोपड़ा ने कहा, "मैंने कभी भी ऐसे पुरस्कार नहीं जीते जो वास्तव में मेरी मेहनत और योग्यता को पहचानते हों। आजकल के पुरस्कार बिक चुके हैं और उन्हें पाने के लिए आपको कुछ अलग तरह की जोड़-तोड़ करनी पड़ती है।" शेरलीन का यह बयान बॉलीवुड में पुरस्कार वितरण प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। शेरलीन चोपड़ा का करियर हमेशा से ही विवादों से घिरा रहा है। उन्होंने अपनी साहसिक और बेबाक अदाओं के लिए इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब शेरलीन ने इंडस्ट्री के खिलाफ खुलकर बात की हो। इससे पहले भी वह कई मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त कर चुकी हैं, जो इंडस्ट्री के कुछ हिस्सों में अस्वीकार्यता का कारण बनी। शेरलीन का कहना है कि बॉलीवुड में धूमधाम और ग्लैमर के पीछे की सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा, "बहुत से कलाकार आज भी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिलती जिसकी वे हकदार हैं। यह इंडस्ट्री केवल गिने-चुने लोगों के लिए ही नहीं होनी चाहिए।" उनके इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड के कुछ हस्तियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग शेरलीन के समर्थन में खड़े हैं और उनके बयान को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे उनकी लोकप्रियता बढ़ाने का एक और प्रयास मान रहे हैं। शेरलीन का कहना है कि उन्होंने कभी भी सस्ते प्रमोशन की चाह नहीं की। वह चाहती हैं कि इंडस्ट्री में काम करने वाले हर व्यक्ति को उसकी योग्यता और मेहनत का सही मूल्यांकन मिले। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि पुरस्कार ही आपकी योग्यता का एकमात्र प्रमाण होते हैं। असली पुरस्कार वह है, जब आपको अपने काम में संतुष्टि मिले और लोग आपकी मेहनत को पहचानें।" बॉलीवुड में ऐसे बयान हमेशा से ही विवादों का विषय बने रहे हैं। लेकिन शेरलीन का यह बयान इंडस्ट्री के उन छुपे हुए पहलुओं को उजागर करता है, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। उनकी यह चुनौती निश्चित रूप से बॉलीवुड के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं के बीच एक नई बहस को जन्म देगी। शेरलीन चोपड़ा ने अपने इस बयान से यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक साहसी और बेबाक विचारधारा की मालिक भी हैं। उनके इस बयान का असर लंबे समय तक इंडस्ट्री में देखने को मिलेगा। अब देखना यह है कि शेरलीन के इस चुनौतीपूर्ण बयान का बॉलीवुड पर क्या असर पड़ता है और कैसे इंडस्ट्री इस पर प्रतिक्रिया देती है।
Dakhal News
साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना ने आत्महत्या की है। कन्नड़ सिनेमा में उन्होंने टीवी और फिल्मों दोनों में योगदान दिया है। कथित तौर पर उन्हें हैदराबाद स्थित उनके घर में मृत पाया गया है। अभिनेत्री के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों में उदासी छा गई है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कन्नड़ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ने 30 साल की उम्र में आत्महत्या की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 नवंबर की रात को उन्होंने हैदराबाद के कोंडापुर में स्थित अपने घर में अपनी जान ले ली। शोभिता कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर की रहने वाली थीं और बीते दो साल से हैदराबाद में रह रही थीं। फिलहाल, उनकी दुखद मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में किया जा सकता है। कन्नड़ की मशहूर एक्ट्रेस शोभिता ने बेंगलुरु जाने के बाद फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बीते कुछ सालों के अंदर उन्हें टीवी पर अपनी खास पहचान कायम की। बता दें कि उन्होंने 12 से ज्यादा पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है। इसमें गलीपाटा, मंगला गौरी, कोगिले जैसे लोकप्रिय धारावाहिक शामिल हैं। फिल्मी करियर को लेकर बात करें तो एक्ट्रेस को एराडोंडला मूरू, एटीएम, ओंडू काथे हेलवा और जैकपॉट जैसी सफल फिल्मों में देखा जा चुका है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती थी। शोभिता की शादी दो साल पहले हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस हैदराबाद में रहने लगी और यही कारण था कि उन्होंने तेलुगु सिनेमा में काम तलाशना शुरू कर दिया था। कन्नड़ फिल्मों से उन्होंने खुद को थोड़ा दूर कर लिया था, लेकिन उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।
Dakhal News
'12वी फेल' 2023 की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में विक्रांत मैसी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। एक्टर की बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए लग रहा था कि आने वाले समय में वे बॉलीवुड में कुछ कमाल करने वाले हैं। लेकिन उनके अचानक इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले ने सबको शॉक में डाल दिया है। आपको बता दें कि विक्रांत मैसी से पहले भी बॉलीवुड के कई कलाकार रहे हैं, जिन्होंने अचानक अपने करियर को अलविदा कह दिया था। आइए जानते हैं उनके नाम। ट्विंकल खन्ना ट्विंकल खन्ना का नाम एक समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल था। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने रहते थे। लेकिन अक्षय कुमार से शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी करियर से दूरी बना ली थी। हालांकि, एक्ट्रेस को कई बार पति के साथ अवॉर्ड शोज में स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा वह अक्सर पति की फिल्मों में प्रोडक्शन का भी काम करती हैं। ईशा कोप्पिकर ईशा कोप्पिकर ने कहने को तो बॉलीवुड में काफी धांसू एंट्री ली थी लेकिन फिर बाद में उनका करियर खास चला नहीं। ईशा कोप्पिकर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में एक तेलुगू फिल्म से की थी। ईशा ने आखिरी फिल्म 2011 में की थी। इसके बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मुकेश खन्ना मुकेश खन्ना, जो अक्सर ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई लोग उन्हें 'शक्तिमान' के रोल के लिए जानते हैं तो वहीं कुछ उन्हें 'महाभारत' में भिष्म पितामह के रोल के लिए पसंद करते हैं। एक्टर ने करियर की पीक पर अपने विवादित बयानों के चलते फिल्मों से खुद को दूर कर लिया। हालांकि, हाल ही में उन्होंने 'शक्तिमान' के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की है। नीलम कोठारी 80 और 90 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली नीलम कोठारी सोनी ने 'हत्या', 'ताकतवर', 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने खूबसूरती और अभिनय से पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। लेकिन जब एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूर जाने का फैसला किया, तो उनके फैंस का दिल टूट गया। सना खान बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सना खान को शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। सना ने एक समय में फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया था। उन्हें सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में देखा गया था। लेकिन अचानक सना ने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया। इन सभी कलाकारों ने अपने करियर की पीक पर बॉलीवुड को अलविदा कहकर सभी को हैरान कर दिया था। इनका निर्णय उस समय सभी के लिए आश्चर्यजनक था, और आज भी लोग इनकी यादों को संजोए हुए हैं। विक्रांत मैसी का नाम भी अब इस सूची में शामिल हो गया है, जिसने अपने करियर की ऊँचाई पर इंडस्ट्री छोड़ने का निर्णय लिया।
Dakhal News
अंधेरी रात में चमकता सितारा अपनी पहचान दूर से बना लेता है। ठीक उसी तरह अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने भी फिल्मी दुनिया में अपनी अद्वितीय पहचान बनाई। लेकिन अब इस दमदार कलाकार ने हिंदी सिनेमा से नाता तोड़ लिया है और देर रात अचानक एक्टिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया है, जिसकी वजह से विक्रांत का नाम चर्चा में आ गया है। शुरुआती संघर्ष और छोटे पर्दे से कदम विक्रांत मैसी का जन्म 3 अप्रैल को मुंबई में हुआ था। मायानगरी से नाता रखने वाले विक्रांत के लिए अभिनय के क्षेत्र में कदम रखना आसान नहीं रहा और एक आउटसाइडर के तौर पर उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। साल 2007 में टीवी शो 'धूम मचाओ धूम' से उन्हें एक्टिंग में पहला ब्रेक मिला और इसके बाद उन्होंने 'बालिका वधू' जैसे कई पॉपुलर टीवी शो भी किए। उनकी अन्य प्रमुख टीवी शोज में 'धर्मवीर', 'झलक दिखला जा', 'कबूल है' और 'ये आशिकी है' शामिल हैं। बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री टीवी सीरियल्स के बाद विक्रांत मैसी ने फिल्मी दुनिया की तरफ रुख किया और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई। उनकी कुछ पॉपुलर मूवीज में 'लुटेरा', 'दिल धड़कने दो', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'छपाक', 'गिन्नी वेड्स सन्नी', '12th फेल' और 'द साबरमती रिपोर्ट' शामिल हैं। इन फिल्मों के जरिए विक्रांत ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अपनी बेहतरीन अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। विक्रांत का ओटीटी पर राज बदलते समय के साथ सिनेमा का स्तर भी बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक पूरी तरह से बदल चुका है। ओटीटी पर भी बतौर अभिनेता विक्रांत मैसी का राज रहा है और प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में बबूल पंडित का उनका किरदार कौन भूल सकता है। उनकी अन्य पॉपुलर फिल्में और सीरीज में 'ब्रोकन हार्ट बट ब्यूटीफुल', 'गैसलाइट', 'हसीन दिलरुबा', 'क्रिमनल जस्टिस', 'मेड इन हेवन', 'सेक्टर 36' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' शामिल हैं। फैमिली और व्यक्तिगत जीवन सुपरस्टार विक्रांत मैसी के परिवार में उनके माता-पिता जॉनी मैसी और मीना मैसी हैं। उनकी पत्नी शीतल ठाकुर से शादी के कुछ सालों के बाद विक्रांत एक बच्चे के पिता भी बन चुके हैं। हालांकि, बीते समय में अपने भाई मोहसिन मैसी के धर्म बदलने को लेकर वह काफी चर्चा में भी रहे थे। अगले साल रिलीज होंगी आखिरी दो फिल्में देर रात विक्रांत मैसी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टिंग से संन्यास का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि आने वाले साल 2025 में उनकी आखिरी दो फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें 'आंखों की गुस्ताखियां' और 'जीरो से रिस्टार्ट' का नाम शामिल हो सकता है। विक्रांत का शानदार करियर विक्रांत मैसी का करियर एक शानदार सफर रहा है। छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाले इस अभिनेता ने बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों पर अपनी छाप छोड़ी है। उनकी बेहतरीन अदाकारी और विविधता ने उन्हें एक मजबूत और प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में स्थापित किया है। विक्रांत का यह सफर उन सभी के लिए प्रेरणादायक है जो अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। विक्रांत मैसी का अचानक एक्टिंग से संन्यास लेना न केवल उनके फैंस के लिए बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी खबर है। उनके द्वारा किए गए काम और उनकी अद्वितीय शैली हमेशा याद की जाएगी। विक्रांत ने अपने करियर में जो सफलता और प्रतिष्ठा हासिल की है, वह उन्हें हमेशा एक चमकते सितारे के रूप में यादगार बनाए रखेगी।
Dakhal News
साल की सबसे बड़ी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं और इसके रिलीज से पहले ही इसका क्रेज़ आसमान छू रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स ने मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे सभी प्रमुख शहरों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। दिल्ली में टिकट की कीमतें 1800 रुपये तक जा रही हैं, मुंबई में 1600 रुपये और बेंगलुरु में 1000 रुपये तक। लेकिन हैदराबाद, चेन्नई और केरल के फैंस अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके शहरों में भी एडवांस बुकिंग शुरू होगी। तेलंगाना सरकार ने इस फिल्म की मांग को देखते हुए पांच स्टैंडर्ड शो के अलावा रात 1 बजे और सुबह 4 बजे के दो एक्स्ट्रा शो की इजाजत भी दी है। इन शोज के लिए सिंगल स्क्रीन थिएटर को 8 दिसंबर तक अपने टिकट की कीमत 150 रुपये बढ़ाने की अनुमति भी दी गई है। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी धूम मच गई है। फैंस और फिल्म प्रेमी इस फिल्म को लेकर इतने उत्साहित हैं कि टिकट की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। दिल्ली में टिकट की कीमतें 1800 रुपये तक जा रही हैं, जबकि मुंबई में यह 1600 रुपये और बेंगलुरु में 1000 रुपये तक जा रही हैं। पुष्पा: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है, और इसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक जंगल में रह रहे एक लकड़हारे की जिंदगी पर आधारित है, जो अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में एक्शन, ड्रामा और इमोशन का शानदार मेल देखने को मिलेगा। फिल्म की रिलीज के दिन तेलंगाना सरकार ने पांच स्टैंडर्ड शो के अलावा रात 1 बजे और सुबह 4 बजे के दो एक्स्ट्रा शो की अनुमति भी दी है। इस फिल्म की विशाल फैन फॉलोइंग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सिंगल स्क्रीन थिएटर को 8 दिसंबर तक अपने टिकट की कीमत 150 रुपये बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ जैसे सभी प्रमुख शहरों में टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले ही यह फिल्म हिट हो चुकी है, और इसके पहले दिन की एडवांस बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पुष्पा: द रूल' का क्रेज इस कदर है कि इसके टिकट की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। दिल्ली में टिकट की कीमतें 1800 रुपये तक जा रही हैं, जबकि मुंबई में यह 1600 रुपये और बेंगलुरु में 1000 रुपये तक जा रही हैं। तेलंगाना सरकार ने इस फिल्म की विशाल फैन फॉलोइंग को देखते हुए पांच स्टैंडर्ड शो के अलावा रात 1 बजे और सुबह 4 बजे के दो एक्स्ट्रा शो की अनुमति दी है। तो फैंस, तैयार हो जाइए, क्योंकि पुष्पा राज वापस आ रहा है और इस बार धमाका और भी बड़ा होने वाला है। फिल्म की रिलीज के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और फैंस बेसब्री से 5 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म न केवल एंटरटेनमेंट का पावरहाउस है बल्कि इसके जरिए फैंस को एक नई कहानी और नया अनुभव भी मिलेगा। अब यह देखना बाकी है कि फिल्म अपने रिलीज के दिन क्या नया रिकॉर्ड बनाएगी और फैंस को कितना खुश करेगी। पुष्पा: द रूल' ने पहले ही अपने ट्रेलर और गानों से धमाल मचा दिया है, और अब फिल्म की बारी है। तैयार हो जाइए इस एडवेंचर के लिए, क्योंकि पुष्पा राज वापस आ रहा है और वह भी पूरे जोश और जुनून के साथ।
Dakhal News
‘रेस 3’ और ‘83’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले साकिब सलीम ने हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में खलनायक की भूमिका निभाई है। इस सीरीज में काम करने के अनुभव को साकिब ने साझा किया और बताया कि नेगेटिव रोल प्ले करने का उनका अनुभव कैसा रहा। साकिब ने बताया, ‘खलनायक की भूमिका में करने और खेलने के लिए बहुत कुछ होता है। नए प्रयोग किए जा सकते हैं, क्योंकि वहां सही रहने के लिए किसी भी तरह के नैतिक मूल्यों का दबाव नहीं होता है। जब मुझे ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में केदार की भूमिका मिली, तो मैंने अपनी कहानी गढ़ी कि केडी अपनी कहानी का हीरो है और सामने वाले बंदे ने उससे उसका परिवार छीन लिया है। अगर शो का नाम सिटाडेल केडी होता, तो वो ही इसका हीरो होता। वो शो में जो भी कर रहा था, उसके पास उन सबके सही कारण थे।’ साकिब ने यह भी बताया कि इस शो में उनके पास बोलने के लिए ज्यादा डायलॉग नहीं थे। उनका किरदार सीरीज में ज्यादा बातचीत भी नहीं करता है, वह सीधा गोली मारता है या किसी के पीछे भागता है। ऐसे में यह शो करते हुए उन्होंने सीखा कि जब आपके पास ज्यादा डायलॉग नहीं होते हैं, तो अपनी कहानी और भावनाओं को लोगों के सामने कैसे अच्छी तरह से रखा जाता है। फिल्मकारों के अपने प्रति बदले रवैये को लेकर साकिब ने कहा, ‘जब आप अच्छा काम करते हैं, आपकी तारीफ होती है तो इंडस्ट्री का रवैया आपके प्रति बदल जाता है। इन दिनों मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है, क्योंकि मुझे रोजाना फोन और मैसेज आ रहे हैं और मेरे काम की तारीफ हो रही है।’ फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अनिश्चितता बढ़ने के सवाल पर साकिब ने कहा, ‘मैंने समझा कि फिल्म पूरी तरह से निर्देशक की होती है। सिनेमा स्टार्स की बदौलत नहीं चलती, बल्कि इसे निर्देशक चलाते हैं। इसलिए मेरी कोशिश अच्छे फिल्मकारों के साथ काम करने की रहती है। फिर वह कबीर खान के साथ फिल्म ‘83 हो या राज एंड डीके के साथ ‘सिटाडेल: हनी बनी’ वेब सीरीज। यहां फिल्मकारों का काम बिकता है। मैं उन फिल्मकारों के साथ काम करने की कोशिश कर रहा हूं, जो अपनी चीजों और कहानियों को लेकर सुनिश्चित रहते हैं। इंडस्ट्री की अनिश्चितताओं से निपटने का मुझे यही सबसे सही तरीका लगता है।’ मुस्लिम समुदाय से आने वाले साकिब ने अपने इंस्टाग्राम बायो में गर्व से स्वयं को भगवान का बेटा बताया है। इस पर उन्होंने कहा, ‘मेरी व्यक्तिगत मान्यताएं किसी एक मत विशेष से जुड़ी हो सकती हैं, लेकिन मैं यह भी मानता हूं कि इस दुनिया, ब्रह्मांड को एक दिव्य शक्ति चला रही है। कभी-कभी लोगों को आपत्ति होती है कि साकिब सलीम ने भगवान का बेटा क्यों लिखा है? हालांकि, मैं अपने आप को धर्म के ऐसे नजरिए से नहीं देखता हूं। मैं उस माहौल में पला-बढ़ा हूं, जहां मेरे लिए सभी बराबर हैं। मेरे दिमाग में कट्टरता की सोच के लिए जगह नहीं है।’
Dakhal News
‘साहिब, बीबी और गुलाम’ 7 दिसंबर, 1962 को अबरार अलवी के निर्देशन में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म अपने समय से आगे की थी और हिंदी सिनेमा में मील का पत्थर साबित हुई। गुरुदत्त के विजन के साथ तैयार हुई इस फिल्म में कई गहरे प्रतीक और शानदार अभिनय थे। विमल मित्र के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को गुरुदत्त ने बनाया था। अपने प्रदर्शन पर इसे अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी, लेकिन इसमें ‘छोटी बहू’ के चरित्र के माध्यम से स्त्री के सेक्सुअल डिजायर को पर्दे पर चित्रित किया गया था। छह दशक पहले ऐसे विषय को पर्दे पर उतारना मुश्किल था, लेकिन गुरुदत्त ने इसे संभव किया। मीना कुमारी ने छोटी बहू की भूमिका निभाई थी। शादी के बाद जब वह जमींदार चौधरी की हवेली में प्रवेश करती है, तो उसकी पहचान बदल जाती है। वह चौधरी खानदान की स्त्रियों की तरह हवेली की चौखट के अंदर ही रहती है। परिवार और विवाह को निभाने के लिए वह सारे जतन करती है, लेकिन उसका जमींदार पति कहता है कि चौधरियों की काम वासना को उनकी पत्नियां कभी तृप्त नहीं कर सकतीं। यह सुनकर छोटी बहू के अंदर कुछ दरकता है और वह पति का ध्यान खींचने के लिए तमाम जतन करती है। फिल्म में फीमेल सेक्सुअलिटी के बारे में भी पति से खुलकर बात की गई है, जिसमें उसकी स्वयं की संतुष्टि की अपेक्षा भी शामिल है। इन दृश्यों को ‘साहिब, बीबी और गुलाम’ में जिस संवेदनशीलता के साथ फिल्माया गया है, उसे रेखांकित किया जाना चाहिए। 1962 की फिल्म में नायिका के संवाद में आता है कि मर्दानगी की डींगे हांकने के बावजूद छोटे बाबू नपुंसक हैं। इस संवाद और दृश्य को उस समय के दर्शक पचा नहीं पाए थे। ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज में भी नायिका और उसके पति के बीच इस तरह के संवाद हैं, जिन्हें नोटिस भी नहीं किया जाता है। समाज बदल गया है और दर्शकों की मानसिकता भी बदल गई है। अब दर्शक इन दृश्यों और संवाद को सहजता से लेते हैं। फीमेल सेक्सुअलिटी पर समाज में खुलकर बात होने लगी है। जब गुरुदत्त ने यह सोचा था, तब भारतीय समाज इस विषय पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने को तैयार नहीं था। विमल मित्र ने तो फिल्म के प्रदर्शन से वर्षों पहले अपने उपन्यास में यह सब लिख दिया था। माना जाता है कि साहित्य में जो विषय पहले आते हैं, वे फिल्मों में बाद में आते हैं। फिल्म के उत्तरार्ध का एक सीन बदलने को लेकर गुरुदत्त ने 1963 में सेल्यूलाइड पत्रिका में लिखे अपने लेख ‘कैश एंड क्लासिक्स’ में लिखा कि विमल मित्र के उपन्यास पर ‘साहिब, बीबी और गुलाम’ नाम से फिल्म बनाने को फिल्म समीक्षकों ने उचित तरीके से नहीं लिया। धर्म-कर्म में आस्था रखने वाली घरेलू महिला को अपने पति का दिल जीतने के लिए शराब पीते दिखाना बेहद जोखिम भरा निर्णय था। मेरे इस फैसले का प्रेस ने स्वागत किया था और दर्शकों की प्रतिक्रिया भी उत्साहवर्धक रही। फिल्म के प्रदर्शन पर मुंबई के दर्शकों में केवल दो सीन को लेकर गुस्सा दिखा। पहला, जब छोटी बहू आकर्षण में आकर अपना सिर भूतनाथ की गोद में रख देती है और दूसरा, जब वह अपने पति से कहती है कि मुझे शराब का घूंट पीने दो, केवल अंतिम बार। हमने दोनों सीन फिल्म से निकाल दिए। ‘साहिब, बीबी और गुलाम’ एक असाधारण फिल्म है। इसका निर्देशन भले ही अबरार अल्वी ने किया, लेकिन पूरी फिल्म पर गुरुदत्त की छाप स्पष्ट दिखाई देती है। गुरुदत्त चाहते थे कि भूतनाथ की भूमिका शशि कपूर करें, लेकिन वह संभव नहीं हो पाया। इस भूमिका के लिए विश्वजीत को भी संपर्क किया गया था, पर वह भी नहीं आए। अंत में उन्होंने स्वयं यह भूमिका निभाई। इसी तरह छोटी बहू की भूमिका को लेकर नर्गिस से संपर्क किया गया था। गुरुदत्त ने इस फिल्म के लिए लंदन में रह रहे अपने सिनेमेटोग्राफर मित्र जितेंद्र आर्य की पत्नी छाया को तैयार कर लिया। वह लंदन से मुंबई शिफ्ट भी हो गए। गुरुदत्त के सामने जब छोटी बहू के गेटअप में छाया की तस्वीरें आईं, तो वह निराश हो गए और उन्हें मना कर दिया। इतना ही नहीं, गुरुदत्त इस फिल्म का संगीत निर्देशन एस. डी. बर्मन से करवाना चाहते थे, लेकिन वह बीमारी के कारण कर नहीं सके, तो हेमंत कुमार को लिया गया। साहिर ने मना कर दिया, तो शकील बदायूं से गीत लिखवाए गए। सिर्फ जब्बा की भूमिका के लिए वहीदा रहमान पहले दिन से तय थीं। जो टीम बनी, उसने ऐसी फिल्म दी, जो आज पूरी दुनिया में फिल्म निर्माण कला के लिए देखी जाती है और विद्यार्थियों को दिखाकर फिल्म निर्माण की बारीकियां बताई भी जाती हैं।
Dakhal News
कृतिका कामरा, एक अभिनेत्री जो टीवी पर रोमांटिक भूमिकाओं से जानी जाती थी, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नया अवतार अपना रही हैं। वह आगामी वेब सीरीज 'मटका किंग' में एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रही हैं। दैनिक जागरण को दिए एक साक्षात्कार में कृतिका ने अपने करियर और इंडस्ट्री के बारे में कई दिलचस्प बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि वह अपने काम को लेकर बहुत सोच-समझकर फैसले लेती हैं। वह ओवर एक्सपोज होने से बचती हैं और एक ही तरह के रोल करने से भी दूर रहती हैं, क्योंकि इससे स्टीरियोटाइपिंग का खतरा होता है। कृतिका ने कहा कि एक्टिंग के अलावा, करियर मैनेजमेंट भी बहुत महत्वपूर्ण है, खासकर उन कलाकारों के लिए जो इंडस्ट्री में नए हैं और जिनके पास कोई मार्गदर्शन नहीं है। कृतिका ने बताया कि वह हमेशा ऐसे रोल करना चाहती हैं जिनके लिए उन्हें पछतावा न हो। वह स्टीरियोटाइपिंग से बचना चाहती हैं, लेकिन अगर उन्हें किसी एक खास किरदार में ढाला जाए तो वह एक मजबूत और निर्भीक महिला के किरदार में ढलने को तैयार हैं। कृतिका का मानना है कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है बल्कि यह समाज को भी शिक्षित करता है। वह उन फिल्मों से जुड़ना पसंद करती हैं जो समाज के मुद्दों को उठाती हैं और महिलाओं के लिए सार्थक किरदार पेश करती हैं। उन्होंने बताया कि कई फिल्म निर्माता ऐसे हैं जो स्टार की तलाश में नहीं होते बल्कि ऑडिशन के जरिए प्रतिभाशाली कलाकारों को ढूंढते हैं। कृतिका को 'मुंबई मेरी जान' और 'ग्यारह ग्यारह' जैसी वेब सीरीज में ऑडिशन के जरिए ही दमदार रोल मिले थे। कृतिका ने टीवी पर रोमांटिक रोल से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन ओटीटी पर उन्होंने 'मुंबई मेरी जान' में गैंगस्टर का एक दमदार किरदार निभाया। उन्होंने बताया कि उनके पास कोई नेटवर्किंग या कनेक्शन नहीं है, केवल उनका काम ही उन्हें आगे बढ़ा रहा है। कृतिका कामरा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपने काम को लेकर बेहद गंभीर हैं। वह हमेशा नए प्रयोग करने और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार रहती हैं। उन्होंने साबित किया है कि एक कलाकार के लिए सिर्फ प्रतिभा ही काफी नहीं होती बल्कि कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने की भी जरूरत होती है।
Dakhal News
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरन' 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन चुकी है। यह फिल्म 31 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और अपने बजट से 50% ज्यादा कमाई की है। फिल्म के मेकर्स को इससे भारी मुनाफा हुआ है और इसके डिजिटल राइट्स भी करोड़ों में बिके हैं। यह फिल्म दिवंगत मेजर मुकुंद और उनकी पत्नी इंधु रेबेका वर्गीस की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में बेशुमार प्यार मिला और लोग इसके ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने एक खुशखबरी दी है कि जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे, वे अब इसे घर बैठे ओटीटी पर देख सकेंगे। 'अमरन' को तमिल के अलावा हिंदी, मलयालम और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया गया है। फिल्म ने सिनेमा में अपनी अपार सफलता के साथ-साथ तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी जगह बना ली है। चार सप्ताह बाद भी, कमल हासन द्वारा निर्मित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 323 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। फिल्म ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की और चार दिनों में ही 150 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर लिया था। इसके अलावा, इसने सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। अब, दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि फिल्म 'अमरन' 5 दिसंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, पहले इसका नेटफ्लिक्स पर 28 नवंबर को डिजिटल प्रीमियर होने वाला था, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को बदल दिया गया है। यह फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह की किताब 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस: ट्रू स्टोरीज ऑफ मॉडर्न मिलिट्री हीरोज' पर आधारित है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी के अलावा राहुल बोस, भुवन अरोड़ा, श्रीकुमार और रोहमन शॉल जैसे कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी ने किया है और इसका संगीत जीवी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। फिल्म का कुल रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट है, जो दर्शकों को एक गहरी और प्रेरणादायक कहानी का अनुभव प्रदान करता है। 'अमरन' की सफलता इस बात का प्रतीक है कि भारतीय सिनेमा में सशक्त और सच्ची कहानियों को दर्शकों द्वारा सराहा जा रहा है, और यह फिल्म अपने विषयवस्तु, प्रदर्शन और निर्देशन के साथ एक मील का पत्थर साबित हो रही है।
Dakhal News
शालिनी पासी, जो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में अपने डेब्यू के दौरान काफी चर्चा में आईं, ने हाल ही में खान फैमिली से अपने रिश्ते को लेकर कुछ अहम बातें साझा की। इस शो में शालिनी ने शाहरुख खान और गौरी खान के साथ अपने करीबी रिश्ते के बारे में बात की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि वह खान परिवार के क्लोज सर्कल का हिस्सा हैं। शालिनी ने यह भी कहा कि वह शाहरुख और गौरी के छोटे से छोटे फंक्शन में भी शरीक होती हैं क्योंकि वह उनके परिवार की तरह हैं। शालिनी पासी ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत के दौरान इस रिश्ते से पर्दा उठाया और बताया कि उनका खान परिवार से क्या संबंध है। शालिनी ने खुलासा करते हुए कहा, “मेरे पति संजय पासी और गौरी खान दिल्ली में पड़ोसी थे। संजय गौरी के परिवार के बहुत करीब हैं और वह गौरी की मां के लिए बेटे की तरह हैं। शाहरुख और मेरे पति एक साथ स्कूल और कॉलेज में पढ़ते थे, और फिर रॉबिन और आर्यन भी एक साथ यूनिवर्सिटी गए थे।” इस प्रकार शालिनी और उनका परिवार शाहरुख और गौरी के साथ बचपन से ही जुड़ा हुआ है, जिससे उनके बीच एक मजबूत दोस्ती और रिश्ते की बुनियाद पड़ी। शालिनी ने इस बारे में आगे कहा कि गौरी खान दिल्ली से हैं और उनके पिता आर्मी में थे, जिससे उनके अंदर जमीन से जुड़े रहने का अद्भुत गुण है। वह मानती हैं कि गौरी का यह गुण बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुर्लभ है, क्योंकि इस इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग अपनी जड़ों से जुड़ी नहीं रहते। शालिनी ने यह भी कहा कि गौरी हमेशा कोशिश करती हैं कि जब भी वह दिल्ली आती हैं, तो अपने पुराने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों से मिलें और उनके साथ समय बिताएं। शालिनी के अनुसार, गौरी एक बेहद ठोस इंसान हैं, चाहे वह उनके परिवार की बात हो या दोस्तों की, वह हमेशा अपने रिश्तों को महत्व देती हैं। शालिनी ने बताया कि गौरी और उनके पूरे परिवार को जानना उनके लिए एक खुशी की बात है। इसके अलावा, शालिनी ने बताया कि गौरी खान ने उनके शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' के डेब्यू पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शालिनी ने बताया, “सबसे खास प्रतिक्रिया गौरी की ओर से मिली थी। जब मैं मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से ठीक पहले बॉम्बे पहुंची थी, तब उन्होंने मुझे फोन किया। उन्होंने कहा, 'मैंने यह देखा, यह अद्भुत है। आप अविश्वसनीय हैं।' वह वास्तव में मेरे लिए चिंतित थीं। जब उन्होंने मुझे बताया कि शो उन्हें कितना पसंद आया, तो वह मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा खास था। गौरी मुझे बाकी लोगों से बेहतर जानती हैं, इसलिए उनसे यह सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता था।” शालिनी के इस खुलासे से साफ है कि शाहरुख और गौरी के साथ उनका रिश्ता बहुत गहरा और व्यक्तिगत है। खान फैमिली से उनका जुड़ाव केवल दोस्ती का नहीं, बल्कि एक पारिवारिक संबंधों का प्रतीक है। गौरी और शाहरुख की तारीफों से शालिनी को अपार खुशी मिली है, और यह भी साबित करता है कि वह बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों से जुड़ी एक सशक्त और समृद्ध पृष्ठभूमि रखती हैं।
Dakhal News
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने हाल ही में एक दिल दहला देने वाली खबर अपने फैंस के साथ साझा की। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता जोसेफ प्रभु के निधन की जानकारी दी। इस पोस्ट में, एक्ट्रेस ने एक टूटे हुए दिल का इमोजी इस्तेमाल किया और लिखा, “जब तक हम फिर से नहीं मिलते पापा।” यह पोस्ट पढ़कर उनके फैंस और समर्पित समर्थक बेहद भावुक हो गए। हालांकि, सामंथा ने अभी तक अपने पिता के निधन का कारण स्पष्ट नहीं किया है, जिससे उनके प्रशंसकों में कई सवाल उठ रहे हैं। सामंथा रुथ प्रभु के जीवन में हाल ही में कई बड़ी घटनाएं घटित हुई हैं, जिनमें सबसे बड़ा मुद्दा उनका तलाक था। सामंथा का तलाक साल 2021 में साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य से हुआ था, जो कि एक हाई-प्रोफाइल शादी थी। नागा चैतन्य, अभिनेता नागार्जुन के बेटे हैं, और उनका यह तलाक सिनेमा की दुनिया में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया था। तलाक के बाद से ही सामंथा और नागा के निजी जीवन को लेकर मीडिया में चर्चा जारी रही। इसके बाद, नागा चैतन्य ने अभिनेत्री शोभिता धुलीपाला को डेट करना शुरू कर दिया है और खबरें हैं कि वे 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। पिता के निधन के बाद सामंथा ने अपने दर्द को साझा करते हुए अपने बचपन और अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि उनका और उनके पिता का रिश्ता बहुत तनावपूर्ण था। सामंथा ने बताया कि बचपन में उन्हें यह विश्वास दिलाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा कि वह खुद को साबित कर सकती हैं। उन्होंने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पिता उन्हें हमेशा कहते थे कि वह होशियार नहीं हैं और उन्हें अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। "मेरे पिता कहते थे कि तुम इतनी होशियार नहीं हो, पढ़ाई करो, तुम भी पहली रैंक पा सकती हो," सामंथा ने कहा। सामंथा ने खुलासा किया कि जब बच्चों से इस तरह की बातें कही जाती हैं, तो उनका आत्मविश्वास बहुत बुरी तरह से प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय तक सोचती रहीं कि वह सच में होशियार नहीं हैं और पढ़ाई में अच्छा नहीं कर सकतीं। यह तनावपूर्ण स्थिति उनके आत्मविश्वास पर भारी पड़ी और उन्हें यह महसूस हुआ कि शायद वह किसी भी चीज में सफलता प्राप्त नहीं कर सकतीं। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ी होती गईं, उन्हें अपने आप पर विश्वास हुआ और उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की। सामंथा ने यह भी कहा कि भारतीय माता-पिता अक्सर अपने बच्चों को इसी तरह से नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि वे बच्चों की भलाई के लिए ऐसा कर रहे हैं। सामंथा ने कहा, "मुझे लगता है कि अधिकांश भारतीय माता-पिता ऐसे ही होते हैं। वे अपने बच्चों को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि उन्हें कैसे जीना चाहिए और किस तरह से अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।" सामंथा की जिंदगी में यह वक्त काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, खासकर जब उनके और नागा चैतन्य के तलाक की खबरें सामने आईं। उनके तलाक के बाद से ही सामंथा ने खुद को मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनाने की कोशिश की। उन्होंने इस दौरान अपने आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया। वह जानती थीं कि अगर उन्हें इस कठिन दौर से बाहर निकलना है तो उन्हें अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सामंथा की यह यात्रा आसान नहीं रही, लेकिन उन्होंने इसे अपने जीवन का हिस्सा मानकर उसे स्वीकार किया। उन्होंने अपने करियर में भी एक नई दिशा पकड़ी है और अब वह सिर्फ एक अभिनेत्री के रूप में ही नहीं, बल्कि एक प्रेरणा के रूप में भी उभर रही हैं। अपनी ज़िंदगी में आई इन मुश्किलों के बावजूद उन्होंने अपने काम से लगातार लोगों का दिल जीता है और उन्हें अपनी एक्टिंग से प्रभावित किया है। इसके अलावा, सामंथा ने हाल ही में एक अन्य इंटरव्यू में अपने व्यक्तिगत जीवन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी बात की थी। उन्होंने बताया कि वह अब अपने जीवन को अधिक समझदारी से जीने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह स्वीकार किया कि तनावपूर्ण रिश्तों और टूटे हुए आत्म-सम्मान को लेकर उन्हें अपने जीवन में कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, लेकिन अब वह आत्म-संवेदनशीलता और मानसिक शांति को ज्यादा महत्व देती हैं। सामंथा का मानना है कि इस तरह की जीवन यात्रा से ही उन्हें अपने आप को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला है। वह अब खुद को एक मजबूत और स्वतंत्र महिला मानती हैं, जो अपनी मुश्किलों से सीखा है और अपने आत्मविश्वास को फिर से वापस पाया है। उनका यह आत्मविश्वास और संघर्ष हर किसी के लिए एक प्रेरणा है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने जीवन में किसी न किसी चुनौती का सामना कर रही हैं। सामंथा के लिए इस समय जो सबसे बड़ी चुनौती है, वह है अपने पिता के निधन के बाद गहरे शोक और दुःख से उबरना। यह उनके जीवन का सबसे कठिन समय है, लेकिन सामंथा की उम्मीद और संकल्प निश्चित रूप से उन्हें इस मुश्किल दौर से बाहर निकलने में मदद करेंगे। उनकी कहानी एक सशक्त महिला की कहानी है, जिसने मुश्किलों के बावजूद खुद को साबित किया है और अपने सपनों को पूरा करने के लिए लगातार संघर्ष किया है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीना बहाव ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों बतौर ली और साइड रोल से अपना नाम कमाया है। जरीना बहाव ने अपनी एक्टिंग के दम पर शोहरत का खास मुकाम हासिल किया है। इन दिनों जरीना बहाव अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। जरीना बहाव ने हाल ही में अपने पति आदित्य पंचोली पर लगे एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स को लेकर खुलकर बात की है। जिसमें जरीना बवाह ने बताया कि उन्हें पति आदित्य पंचोली के एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर्स के बारे में पता था। लेकिन फिर भी उन्होंने इस बारे में चुप्पी साना उचित समझा। इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम आदित्य पंचोली का सबसे पहली बार नाम सामने आया 1993 में। जब एक्ट्रेस पूजा बेदी की 15 साल हाउस हेल्प लड़की ने आदित्य पंचोली पर फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाए। इसी समय आदित्य पंचोली का एक्सट्रामेरिटल अफेयर पूजा बेदी के साथ चल रहा था और अक्सर रात में वहीं रुका करते थे। इस पहले मामले में नाम सामने आने के बाद आदित्य की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं। हालांकि 90 के दशक में दोनों ने अपना मामला सुलझा लिया और आदित्य जरीना के साथ प्यार से रहने लगे। कंगना के आरोपों ने बिगाड़ दी पूरी छवि आदित्य पंचोली का पूजा बेदी के साथ एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर काफी सुर्खियां बोटरता रहा और समय के साथ खत्म हो गया। इसके बाद आदित्य पंचोली की जिंदगी में 17 साल की कंगना ने 2004 में एंट्री ली। आदित्य पंचोली ने भी कंगना को हीरोइन बनाने का वादा किया और शारीरिक शोषण करते रहे। करीब 4 साल बाद कंगना ने आदित्य के खिलाफ पुलिस में मामला दर्द कराया। जिसमें कंगना ने मारपीट के आरोप भी लगाए। अब पत्नी जरीना बहाव ने खुद बताया पूरा किस्सा अब आदित्य की पत्नी जरीना ने लहरों रेट्रो को इंटरव्यू दिया है। जिसमें जरीना ने इन मामलों पर खुलकर बात की है। साथ ही जरीना के बेटे सूरज पंचोली की गर्लफ्रेंड रहीं जिया खान ने भी सुसाइड कर लिया था। जरीना ने लहरों को दिए इंटरव्यू में पति के एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर्स और बेटे की गर्लफ्रेंड के सुसाइड पर भी खुलकर बात की। जिसमें जरीना ने बताया कि वे जानती थीं कि उनके पति आदित्य पंचोली का दूसरी एक्ट्रेस के साथ अफेयर है। लेकिन इसके बाद भी जरीना ने उनसे इस बारे में कुछ नहीं पूछा। जरीना बताती हैं, 'मैं जानती थी कि आदित्य का अफेयर चल रहा है। लेकिन मैंने इस पर कभी उनसे बात नहीं की। क्योंकि मैं आदित्य से प्यार करती हूं। मुझे केवल इस बात से फर्क पड़ता था कि वो मेरे साथ कैसा व्यवहार कर रहा है। उसने कभी भी मुझे काम के लिए मना नहीं किया और किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं किया।' जरीना ने अपने बेटे की गर्लफ्रेंड रही जिया खान की सुसाइड पर भी खुलकर बात की है। जिसमें जरीना ने बताया कि जिया खान इससे पहले भी 4-5 बार सुसाइड अटेंम्प्ट कर चुकी थीं।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क | भोपाल पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास स्थान पर शुक्रवार को ईडी की रेड पड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये रेड सुबह 6 से चल रही है। इसी मामले में पहले राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के आवास सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। ईडी ने दिया था घर खाली करने का नोटिस बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर बिटकाइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं। जिसके चलते ईडी ने इस मामले की जांच की थी। जिसके बाद 3 अक्तूबर को ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू के बंगले और पुणे के फार्महाउस को खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के खिलाफ राज कुंद्रा ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 27 नवंबर को ईडी ने रेड का नोटिस दिया था। हालांकि कोर्ट की सुनवाई के चलते ये रेड आज 19 नवंबर को हुई है। सुबह 6 बजे से ही ईडी की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच गई थी। ये है पूरा मामला? साल 2017 में गेन बिटकॉइन नाम से एक इनवेस्टमेंट कंपनी लॉन्च की गई थी। इस कंपनी में बिटकॉइन को माइन करने के लिए लोगों से इनवेस्ट कराया गया था। जिसके बदले लोगों को 10 प्रतिशत का हैवी रिटर्न देने का वादा था। इस पोंजी स्कीम लोगों ने खूब पैसा लगाया। लेकिन 1 साल बाद ही 2018 में इस कंपनी की पोल खुल गई। जब लोगों का लगा पैसा डूबने लगा तो शिकायतें दर्ज हुईं। इसके बाद 2018 और 2019 में महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जब ये मामला ईडी के पास पहुंचा तो अमित भारद्वाज समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी दौरान इस स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज के खाते से 285 बिटकॉइन राज कुंद्रा को भेजे गए थे। जिसके बाद राज कुंद्रा का नाम भी इस मामले में शामिल हो गया। इन बिटकॉइन की कीमत 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अब इसी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के घर छापा मारा है।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क | भोपाल:-सुपरस्टार रजनीकांत इस साल 12 दिसंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर रजनीकांत अपनी 400 करोड़ी फिल्म जेलर के सीक्वल का प्रोमो भी रिलीज कर रहे हैं। जेलर-2 का अनाउंसमेंट हो गया है। अब ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। रजनीकांत के जन्मदिन 12 दिसंबर को इस फिल्म के पूरी डिटेल्स भी मेकर्स सामने रखने वाले हैं। एक साउथ ट्रेड ट्रैकर ने एक एक्स पोस्ट में खुलासा किया कि नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित फिल्म का प्रोमो शूट 5 दिसंबर को होने की संभावना है और निर्माता इसे उनके जन्मदिन पर रिलीज़ करेंगे। रजनीकांत की दूसरी फिल्म कुली के निर्माता भी उनके जन्मदिन पर रिलीज होने वाली फिल्म थलाइवर के प्रशंसकों के लिए कुछ खास बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका मतलब है कि प्रशंसकों को इस दिसंबर में दोहरी सौगात के लिए तैयार रहना चाहिए। जहां कुली एक स्टैंडअलोन फिल्म है, वहीं जेलर 2 रजनीकांत की सुपर-हिट 2023 क्राइम-थ्रिलर की अगली कड़ी है। अभिनेता ने फिल्म में एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई और इसने अपने जीवनकाल में दुनिया भर में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की जो तमिलनाडु में और सुपरस्टार के लंबे करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। इसमें मोहनलाल, शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन, जैकी श्रॉफ, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू और वसंत रवि सहित अन्य लोग भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। इस बीच कुली सुपरस्टार के लिए एक और ग्रीष्मकालीन रिलीज़ होने जा रही है। यह एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नागार्जुन, उपेन्द्र, सौबिन शाहिद, श्रुति हासन और सत्यरण सहित शानदार स्टार-कास्ट शामिल है। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके 2025 की पहली छमाही में स्क्रीन पर आने की उम्मीद है। By: Sumit Giri
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली एक टाइम पर एक्ट्रेस जिया खान के साथ रिश्ते में थे। जिया खान ने सुसाइड कर लिया था और इस मामले में सूरज जेल भी गए थे। साल 2023 में उन्हें बरी कर दिया गया था। अब सूरज की मां जरीना वहाब ने जिया खान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।लेहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में उनकी मां ने बताया कि एक्ट्रेस इससे पहले भी सुसाइड करने की कोशिश कर चुकी थीं। इस घटना का असर आदित्य के करियर पर भी पड़ा। उन्होंने कहा, "इससे पहले जिया ने 4-5 बार आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन यह नियति थी कि जब मेरे बेटे की बारी आई, तो ऐसा हुआ। जरीना ने आगे कहा कि इस केस की वजह से सूरज के करियर पर भी नेगेटिव असर पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं तो सिर्फ एक बात मानती हूं कि अगर आप झूठ बोलकर किसी की जिंदगी खराब करते हैं तो उसे कर्ज की तरह लें क्योंकि वह आपको ब्याज के साथ मिलेगा।' जरीना ने जिया की निजी जिंदगी पर कमेंट करने से खुद को रोका। उन्होंने कहा,"वो क्या करती थी सब जानती है, मैं अपना मुंह नहीं खोलना चाहती। बोलके में अपने आप को छोटा नहीं करना चाहती हूं" बता दें कि जून 2013 में जिया खान ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। जब जिया की मौत हुई उस दौरान वो सूरज पंचोली के साथ रोमांटिक रिलेशन में थीं। जिया की मौत के बाद जिया की मां ने सूरज और उसके परिवार पर बेटी के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। उन्हें गिरफ्तार भी किया गया लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिया ने अपने अभिनय की शुरुआत निशब्द से की थी। इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें आमिर खान के साथ एक सफल एक्शन थ्रिलर गजनी में भी काम करने का मौका मिला,जोकि एक बड़ी हिट थी।
Dakhal News
अल्लू अर्जन (Allu Arjun) की मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का विक्की कौशल की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म छावा से क्लैश होने वाला था। हालांकि छावा के मेकर्स ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। छावा की रिलीज डेट को अगले साल के लिए टाल दिया गया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इसकी जानकारी अपने एक्स अकाउंट पर दी। इस वजह से अब ऑडियंस को पैन इंडिया फिल्म पुष्पा 2 का अकेले ही फुल ऑन मजा मिलेगा। वहीं छावा के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल। येसुबाई भोंसले की भूमिका में रश्मिका मंदाना हैं। मेकर्स का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की वजह से इसकी रिलीज डेट को टाला गया है जोकि 19 फरवरी को है। फिल्म में विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में दिखाई देंगे। रश्मिका मंदाना येसुबाई भोंसले का किरदार निभाएंगी। अक्षय खन्ना इस फिल्म में औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे। दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं। इसमें एक और दिलचस्प बात ये है कि रश्मिका मंदाना ही पुष्पा 2 में भी लीड एक्ट्रेस हैं। इस तरह से उनकी दो फिल्में बॉक्सऑफिस पर क्लैश होने वाली थीं जिसे अब टाल दिया गया है। फिल्म की कहानी डॉ. जयसिंगराव पवार की मराठी किताब से ली गई है, जिसमें संभाजी के शासनकाल की घटनाओं और उपलब्धियों का वर्णन है।
Dakhal News
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने अपने शानदार अभिनय की छाप लोगों के दिलों में छोड़ी। उनके जाने के बाद भी जब फैंस अभिनेत्री की की फिल्में देखते हैं, तो उनका दिल भर आता है, ये एहसास होता है कि वह आज भी हमारे करीब हैं। नागिन, नगीना, चांदनी और मॉम सहित उनकी कई फिल्में हैं, जो आज भी जितनी बार देखो तो भी मन नहीं भरता है।श्रीदेवी का निधन साल 2018 में हुआ था और उनकी बड़ी बेटी का बॉलीवुड में डेब्यू भी उसी साल हुआ था। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का प्रीमियर भी श्रीदेवी नहीं देख सकी थीं और इस बात का मलाल एक्ट्रेस को हमेशा रहा है। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी का जन्म 6 मार्च 1997 में हुआ है।आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर का नाम किसी से पूछकर नहीं, बल्कि अपने ही देवर की फिल्म में नजर आई इस एक्ट्रेस के नाम पर रखा। कौन हैं वो एक्ट्रेस जिनके कैरेक्टर के नाम पर पड़ा जाह्नवी कपूर का नाम, चलिए जानते हैं ये पूरा किस्सा: श्रीदेवी ने अपने करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया हैं। दिग्गज अभिनेत्री के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना किसी भी अभिनेत्री के लिए सौभाग्य की बात होती थी। उन्हीं में ही शुमार है उर्मिला मातोंडकर नाम, जिन्हें श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिला। दोनों ने साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुदाई' में एक साथ काम किया है, जिसमें वह उनकी सौतन बनी हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और उर्मिला के साथ एक्ट्रेस के देवर अनिल कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई, जो मूवी में उनके पति बने हुए हैं। फिल्म में जहां श्रीदेवी ने काजल का किरदार अदा किया, वहीं अनिल कपूर ने राज और उर्मिला मातोंडकर ने जाह्नवी का किरदार निभाया था। प्राइम वीडियो ने अपनी ट्रिविया स्टोरी में फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि 'चांदनी' एक्ट्रेस को फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के कैरेक्टर नाम इतना ज्यादा पसंद आया था कि उन्होंने ये डिसाइड कर लिया था कि वह अपनी बेटी का नाम जाह्नवी ही रखेंगी। उन्होंने बड़ी बेटी को यही नाम भी दिया। राज कवर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जुदाई' 28 फरवरी 1997 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में इन तीनों कलाकारों के अलावा सईद जाफरी, परेश रावल, जॉनी लीवर, फरीदा जलाल, ओमकार कपूर, कादर खान, उपासना सिंह और धर्मेश तिवारी जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आए। साल 1997 में ये फिल्म एक बड़ी हिट थी। मूवी ने उस समय पर बॉक्स ऑफिस पर 48.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। मूवी का बजट साढ़े छह करोड़ के आसपास था। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला की थी, जिसे पैसों का इतना लालच होता है कि वह अपने पति को बेचकर सौतन ही घर ले आती है। ये फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
Dakhal News
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का समय इस वक्त भले ही उनके फेवर में नहीं है, लेकिन फिर भी खिलाड़ी कुमार के पास एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्में हैं। वह स्त्री 2, खेल-खेल में के बाद हाल ही में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप यूनिवर्स की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आए थे। डीसीपी वीर सूर्यवंशी बनकर आए अक्की का रोल मूवी में भले ही छोटा था, लेकिन काफी दमदार था। अक्षय कुमार अपने करियर में पिछले काफी समय से एक्शन और रियल लाइफ बेस्ड स्टोरीज पर काम कर रहे हैं, लेकिन फैंस उन्हें पर्दे पर अब कॉमेडी करते हुए देखना चाहते हैं। खिलाड़ी कुमार भी अपने फैंस को निराश करना बिल्कुल पसंद नहीं करते। वह आने वाले समय में कई कॉमेडी फिल्में लेकर आएंगे, जिसमें एक उनकी सबसे सफल फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 भी है। हाल ही में उनकी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जो आप लोगों के चेहरों पर एक बड़ी सी मुस्कान लाने के लिए काफी है। 'सिंघम अगेन' के बाद अब हाउसफुल 5 के मेकर्स भी अब सफल फ्रेंचाइजी के साथ आ रहे हैं और इसकी स्टारकास्ट पहले से काफी बड़ी हो गई है। इस फिल्म की शूटिंग चार अलग-अलग देशों में हो रही है। अब हाल ही में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से फैंस को मिलवाया और साथ ही कैप्शन में लिखा, "हमारी सिनेमैटिक जर्नी का हम लास्ट शेड्यूल शूट कर रहे हैं"। कॉमेडी फिल्म की इस बार सिर्फ स्टारकास्ट ही बड़ी नहीं की गई है, बल्कि फिल्म का बजट भी बढ़ा दिया गया है। इस फिल्म की शूटिंग स्पेन, फ्रांस, ब्रिटेन से लेकर एक और देश में एक बड़े क्रूज पर की गई है। ये हाउसफुल 5 का लास्ट शेड्यूल है, जिसके बाद मेकर्स फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क शुरू कर देंगे। साजिद खान, फरहाद सामजी के बाद अब सुपरहिट फिल्म 'हाउसफुल-5' की फ्रेंचाइजी की कमान निर्देशक तरुण मनसुखानी संभालने वाले हैं, जो इससे पहले ड्राइव, दोस्ताना जैसी फिल्मों को डायरेक्टर कर चुके हैं। फिल्म में इस बार जैकलीन फर्नाडिज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और चित्रांगदा सिंह फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी, वहीं संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, डीनो मोरिया, चंकी पांडे, फरदीन खान, जॉनी लीवर, रंजीत, निकितन धीर, श्रेयस तलपड़े और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाउसफुल 5 अगले साल 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
रणबीर कपूर की गिनती भले ही उन एक्टर्स में होती है जिन्हें फिल्मी परिवार से होने का पूरा फायदा मिला है। लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत के बदौलत आज दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। रणबीर को पर्दे पर हर तरह के रोल करते देखा गया है। उन्होंने फिल्म एनिमल के बाद साबित कर दिया था कि वे रेंज वाइज हर तरह के रोल को करने में माहिर हैं। इन दिनों एक्टर गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहुंचे हुए हैं। वहां उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट से लेकर दादा राज कपूर की फिल्मों पर खुलकर बात की है। साथ ही लव एंड वॉर फेम अभिनेता राज कपूर की फिल्मों के रीमेक बनाने पर भी हिंट किया। आइए जानते हैं वो कौन सी मूवी होगी जिसकी रीमेक बनाने की वे इच्छा रखते हैं। निर्देशक राहुल रवैल के साथ बातचीत के दौरान रणबीर कपूर से उनके दादा की एक ऐसी फिल्म का नाम बताने के लिए कहा गया जिसका रीमेक वो आने वाले समय में बनाना चाहेंगे। एक्टर इस सवाल पर बताया कि वो रीमेक बनाने में विश्वास नहीं रखते। वो मानते हैं कि एक बार फिल्म एक फिल्म को उसकी बेस्ट कैपेबिलिटी के साथ बनाया जाता है और फिर उसे नहीं छुआ जाना चाहिए, खासकर राज कपूर की फिल्मों को। उन्होंने कहा, 'लेकिन फिर भी मुझे मौका मिले तो मैं 'श्री 420' पर काम करना पसंद करूंगा, क्योंकि ये मेरी पसंदीदा फिल्म है'। 'श्री 420' के अलावा, राज कपूर की एक फिल्म जिसका रणबीर कपूर पर गहरा असर पड़ा, वो थी 'जागते रहो'। साल 1956 में रिलीज हुई इस फिल्म को अमित मैत्रा और सोम्भू मित्रा ने डायरेक्ट किया था। आगे रणबीर कपूर ने राज कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 24 साल की उम्र में एक्टिंग, प्रोडक्शन, निर्देशन और फिल्म को एडिट भी कर लिया था। 'श्री 420' के अलावा, राज कपूर की एक फिल्म जिसका रणबीर कपूर पर गहरा असर पड़ा, वो थी 'जागते रहो'। साल 1956 में रिलीज हुई इस फिल्म को अमित मैत्रा और सोम्भू मित्रा ने डायरेक्ट किया था। आगे रणबीर कपूर ने राज कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने 24 साल की उम्र में एक्टिंग, प्रोडक्शन, निर्देशन और फिल्म को एडिट भी कर लिया था। एक्टिंग और निर्देशन पर एक्टर कहते हैं कि मैं उस कहानी का इंतजार कर रहा हूं क्योंकि एक निर्देशक को मूवी तभी बनानी चाहिए जब उसके पास बताने के लिए कोई कहानी हो न कि सिर्फ फिल्म बनाने के लिए। वो मानते हैं कि एक्टिंग करना भी मुश्किल है मगर एक डायरेक्टर होने से ज्यादा आसान है। इन दिनों रणबीर संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में दिखाई देंगे।
Dakhal News
मौजूदा समय में साउथ सिनेमा के दो दिग्गजों के बीच तकरार का माहौल बना हुआ है। इनमें सुपरस्टार धनुष और एक्ट्रेस नयनतारा का नाम शामिल है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर नयनतारा की डॉक्युमेंट्री नयनतारा- बियॉन्ड द फेरी टेल को रिलीज किया गया है। इस सीरीज में धनुष के डायरेक्शन में बनने वाली वाली मूवी नानुम राउडी धान का एक 3 सेकेंड का क्लिप यूज किया गया है, जिसके कॉपीराइट्स को लेकर अभिनेता की तरफ से नयनतारा की टीम को लीगल नोटिस भेजा गया ता। जिस पर नयनतारा ने भी पलटवार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है और धनुष ने एक्ट्रेस के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में केस दायर करा दिया है। कुछ दिन पहले नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री नयनतारा- बियॉन्ड द फेरी टेल में साल 2015 में आई फिल्म नानुम राउडी धान का एक 3 सेकेंड का फोटोज यूज किया गया था। इस मूवी में नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। धनुष फिल्म के प्रोड्यूसर थे, जबकि अभिनेत्री के पति विग्नेश शिवान ने इसका डायरेक्शन किया था। धनुष की टीम की तरफ नयनतारा के खिलाफ 10 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा गया था, जिसमें ये दावा किया गया था कि नानुम राउडी धान के उस क्लिप को यूज करने के लिए उनसे अनुमति नहीं ली गई। बाद में नयनतारा ने जवाबी कार्यवाही में बताया कि उन्होंने धनुष की टीम से बार-बार निवेदन किया था, लेकिन उनकी तरफ से परमिशन नहीं मिली थी। अब इस मामले को लेकर धनुष ने मद्रास हाई कोर्ट में नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री नयनतारा- बियॉन्ड द फेरी टेल में उनकी फिल्म के फोटोज को बिना परमिशन के इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सिविल मुकदमा दायर किया है। साथ ही तमिल एक्टर ने नेटफ्लिक्स से जुड़ी ईकाई लॉस गैटॉस प्रोडक्शन सर्विसेज इंडिया एलएलपी को इस मामले में शामिल होने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। दरअसल धनुष ने जिस एलएलपी को मामले में संज्ञान लेने के लिए आग्रह किया है, वह कंपनी भारत में नेटफ्लिक्स के कंटेट निवेश का प्रबंधन करती है। इस आधार पर अगर वह इसमें हस्तक्षेप करते हैं तो शायद नेटफ्लिक्स मामले पर कोई एक्शन ले। इससे पहले साल 2023 में आई एक्ट्रेस की फिल्म अन्नपूर्णी को भी नेटफ्लिक्स पर भारी विवादों के चलते बैन कर दिया गया था
Dakhal News
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर पहले ही काफी बज बन चुका है। वहीं इसके ट्रेलर ने मेकर्स के बीच और भी ज्यादा एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। वहीं बीते दिनों पुष्पा 2:द रूल के निर्माताओं ने नए गाने किसिक को लॉन्च करने के लिए रविवार को चेन्नई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान म्यूजिशियन देवी श्री प्रसाद के साथ अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और श्रीलीला भी उपस्थित थे। सीक्वल पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कम्पोजर देवी श्री प्रसाद ने कई सारी बातें बोलीं। दरअसल पिछले काफी समय से इस तरह की खबर आ रही थी कि म्यूजिशियन और मेकर्स के बीच काफी अनबन चल रही है। पहले खबर आई किमाइथ्री मूवी मेकर्स ने Thaman, Ajaneesh Lokanath और Sam CS को 'पुष्पा 2' का बैकग्राउंड म्यूजिक संभालने को कहा। फिर खबर आई कि देवी प्रसाद को अजीत की फिल्म 'गुड बैड अगली' से भी रिप्लेस कर दिया गया है। अब इस इवेंट में इन सभी बातों को कुबूल करते हुए उन्होंने बताया कि इस बात में कितनी सच्चाई है। निर्माताओं के साथ अनबन की अफवाहों के बीच इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक देवी श्री प्रसाद ने बताया कि निर्माताओं को प्यार से ज्यादा मेरे बारे में शिकायतें हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में तंज कसा। मेकर्स की शिकायत थी कि देवी अपने काम में बहुत देरी कर रहे हैं जिस वजह से मेकर्स को दूसरे दूसरे कम्पोजर को अप्रोच करना पड़ रहा है। देवी ने कहा, 'रवि सर, आप मुझे दोष देते रहे, कहते रहे कि मैंने गाना और बैकग्राउंड म्यूजिक समय पर डिलिवर नहीं किया। मैं जानता हूं आप मुझसे बहुत प्यार करते हैं। अब जहां प्यार होता है वहां शिकायतें भी होती ही हैं। मगर, मुझे लगता है आपको मुझसे प्यार से ज्यादा शिकायते हैं।' उन्होंने लोगों का ध्यान इस तरफ भी आकर्षित करवाना चाहा कि ये लड़ाई सिर्फ पुष्पा 2 की नहीं बल्कि इससे पहले की है। देवी ने आगे कहा, 'अब देखिए, मैं आज के इस इवेंट में वेन्यू पर भी 20-25 मिनट पहले ही आया हूं। उन लोगों ने मुझसे कहा कि मैं अपनी एंट्री का वेट करूं। फिर जब मैंने Kissik गाना सुना तो दौड़ता हुआ आ गया। जैसे ही मैं आया उन लोगों ने मुझसे कहा, गलत समय पर एंट्री ली सर, आप बहुत लेट हो गए। अब मैं क्या करूं बताइए।' इसने तेलुगु सिनेमा जगत में एक बड़ी हलचल पैदा कर दी है क्योंकि ऐसा अक्सर नहीं होता है कि इतने बड़े नाम सार्वजनिक रूप से इस तरह किसी के बारे में बोलें। इवेंट के दौरान फैंस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,'अगर हमें कुछ चाहिए होता है तो हमें मांगना पड़ता है। अगर आप उस चीज को मांगते नहीं तो वो आपको कभी मिलती नहीं। फिर चाहे वो प्रोड्यूसर से पैसे लेना हो या स्क्रीन पर क्रेडिट।"
Dakhal News
रैपर बादशाह के लिए आज की सुबह काफी परेशानियों से भरी रही। सिंगर के चंडीगढ़ में स्थित दो क्लबों में विस्फोट की खबर सामने आई है। इन धमाकों के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि यह धमाके देसी बमों से किए गए हैं। फिलहाल इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने मीडिया के साथ बातचीत में इस पर्सनल प्रॉब्लम बताया है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे जबरन वसूली समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर डीएसपी दिलबाग सिंह धालीवाल का कहना है कि हमें कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि यहां कुछ निजी समस्या है। हमारे जांच अधिकारी ने देखा कि यहां शीशा टूटा हुआ है। फिलहाल हम कुछ नहीं कह सकते। फॉरेंसिक टीम आ गई है। हमने अभी एफआईआर दर्ज की है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। सामने आए वीडियो में क्लबों में के बाहर टूटे शीशे देख जा सकते हैं। क्लब में काम करने वाले पूरन ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर निकले थे, जिसके बाद उन्होंने खिड़की पर लगे कांच जमीन पर पड़े देखे। जिस वक्त ये धमाका हुआ उस वक्त अंदर 7 से 8 लोग मौजूद थे।
Dakhal News
बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा अक्सर फैंस को अपनी दिलकश अदाओं की झलकियां दिखाती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अब हाल ही में उनका एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल माहिरा ने ब्लैक आउटफिट में बैकलेस ड्रेस में कई सारी तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें उनकी खूबसूरती के अलावा एक और चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वह था क्रिकेटर माहिरा शर्मा का लाइक। सिराज ने माहिरा की इस फोटो को लाइक किया था। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। ये सब सिर्फ कयास और फैंस के रिएक्शन पर बेस्ड है। बता दें कि माहिरा शर्मा इससे पहले पारस छाबड़ा को डेट कर रही थीं। दोनों पहली बार बिग बॉस 13 के घर में मिले थे जहां से दोनों को प्यार हुआ। हालांकि चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये 2023 में अलग हो गए। माहिरा ने पारस को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया। बाद में, पारस ने भी अपने ब्रेकअप की पुष्टि की और ईटाइम्स को बताया,“हां, हम एक हफ्ते से अधिक समय से छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई के बाद एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन ऐसे झगड़े तो हमारी हमेशा होते रहते हैं,तब भी जब हम बिग बॉस के घर के अंदर थे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इससे ब्रेकअप हो जाएगा।" वहीं जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया कि माहिरा ने उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो क्यों किया। इस पर पारस ने कहा,“मैं इस खबर से उतना ही हैरान हूं। मुझे नहीं पता कि माहिरा ने मुझे क्यों अनफॉलो कर दिया या अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हमारी तस्वीरें क्यों डिलीट कर दीं। मैं 1 अप्रैल को मुंबई शिफ्ट हो गया और माहिरा 15 मार्च को शिफ्ट हुई थी। तब से मैं काफी व्यस्त हूं और यहां अपना सामान अनपैक कर रहा हूं और चीजों को व्यवस्थित कर रहा हूं। मेरी मां भी मेरे साथ रहने के लिए यहां आई हैं जबकि माहिरा अपनी मां के साथ रह रही है।"
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। विजय लंबे काफी समय से एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। ऐसे में उनके फैंस चाहते हैं कि कपल जल्द से जल्द शादी रचा ले। इस बीच दोनों की शादी को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द ही शादी रचाने वाले हैं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में क्या बताया गया।123Telugu की एक रिपोर्ट के अनुसार, तमन्ना और विजय मुंबई में एक आलीशान घर की तलाश कर रहे हैं और वे साल 2025 में सात फेरे ले सकते हैं। शादी करने के बाद दोनों नए घर में शिफ्ट होंगे। हालांकि कपल के तरफ से इस खबर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। इस खबर के बाद से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दोनों अपने प्यार को लेकर काफी वोकल रहते हैं। तमन्ना कई सालों से बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में एक्टिवली काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन दिनों वो फिल्मों से ज्यादा अपने डांस वीडियो से पॉपुलर हो रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मूवी स्त्री 2 रिलीज हुई थी। जिसमें तमन्ना ने 'आज की रात' गाने पर ऐसा डांस किया था कि लोग उनके कायल हो गए थे। पिछले साल 2023 में दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। अपने रिश्ते पर बात करते हुए तमन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें विजय वर्मा पर पूरा भरोसा है। रोमांस पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है कि विजय मेरा पूरा ख्याल रखेंगे इसलिए मैं उनसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।’ फिल्म ‘लस्ट स्टोरी 2’ में दोनों को पहली बार साथ देखा गया था। कहा जाता इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों करीब आए थे।
Dakhal News
सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान (A R Rehman) पिछले कुछ दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले सायरा बानो के साथ अपनी 29 साल की शादी टूटने की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी थी। उनके कुछ समय बाद ही उनकी टीम में बासिस्ट के तौर पर पर काम करने वाली मोहिनी डे ने भी अपने पति से सेपरेशन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद से ए आर रहमान और मोहिनी डे के लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ा। इन अफवाहों पर ए आर रहमान की वकील और मोहिनी डे पहले ही रिएक्ट कर चुके हैं। अब हाल ही में इस मामले में ग्लोबल सिंगर ने उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया और साथ ही उन्हें सिर्फ 24 घंटे की सभी फेक रिपोर्ट्स को हटाने की मोहलत दी है। क्या है ये पूरा मामला चलिए जानते हैं डिटेल्स में ए आर रहमान ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर लिखा है, 'सभी बदनाम करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी'। उन्होंने उनकी एडवोकेट की तरफ से जारी किए गए लीगल नोटिस का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लिखा है, मेरे क्लाइंट मिस्टर ए आर रहमान , जो चेन्नई में रहते हैं, उनके निर्देशानुसार मैं ये नोटिस जारी कर रही हूं। मेरे क्लाइंट ने कुछ दिनों पहले अपने एक्स अकाउंट पर सेपरेशन की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'हमें ये उम्मीद थी कि हम अपने 30 साल पूरे कर लेंगे, लेकिन लगता है कि हर चीज का एक अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वेट से गॉड का सिंहासन भी कांप जाता है। इस दुखद समय में भी हम अपनी जिंदगी का अर्थ ढूंढते हैं। हालांकि, टुकड़ों को एक साथ जगह नहीं मिलती। हमारे सभी दोस्तों का शुक्रिया"। इस लीगल नोटिस में आगे लिखा, "उनके अलग होने के निर्णय और भावनात्मक चीजों को समझते हुए कई लीडिंग न्यूज पेपर ने इस खबर को छापा। मेरे क्लाइंट को उनके चाहने वालों से इस मुश्किल घड़ी में बहुत सपोर्ट मिला है। लोगों ने उन्हें मैसेज करके सांत्वना दी है। हालांकि, हमने ये नोटिस किया कि कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूबर्स ने उनकी निजी जिंदगी के खिलाफ मनगढ़ंत काल्पनिक कहानियां बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। कुछ लोगों ने उनकी वैवाहिक जीवन की विफलता के बारे में कई इंटरव्यू में अपना नजरिया भी बताया है। सोशल मीडिया पर फैलाए गए बयानों को दोबारा फैलाना अनावश्यक है। ए आर रहमान के कहे मुताबिक, उनके वकील ने जो नोटिस भेजा है, उसमें ये भी लिखा है कि इस तरह की फेक न्यूज से उनके क्लाइंट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है और साथ ही उनके परिवार को भी ऐसी अश्लील और गलत कहानियां भावनात्मक चोट पहुंचाने के इरादे से ही बनाई गई हैं।मेरे मुवक्किल की तरफ से मिले निर्देशानुसार, अगर 1 घंटे से 24 घंटे के अंदर इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट और वीडियो को नहीं हटाया जाता है, तो उसे भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा और दो साल तक की जेल होगी। जुर्माने के बिना और जुर्माने के साथ अधिनियम की धारा 356 (2) के तहत कोर्ट ये निर्धारित कर सकती है। ए आर रहमान और सायरा बानो ने साल 1995 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं, जो म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) का नाम इस वक्त अपनी रोका सेरेमनी को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। देर मुंबई में गर्लफ्रेंड अलेखा अडवाणी के साथ आदर का रोका हुआ है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन इनसे कहीं ज्यादा चर्चा में आदर जैन की एक्स गर्लफ्रेंड और बी टाउन अभिनेत्री तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में बना हुआ है, जिसमें तारा ने इशारों ही इशारों में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड की रोका सेरेमनी पर तंज कसा है। आइए जानते हैं कि तारा सुतारिया ने इस पोस्ट के जरिए क्या कहा है। निर्माता करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं तारा सुतारिया अपनी फिल्मी लाइफ के अलावा अक्सर निजी जिंदगी को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बीते समय में देखा गया है कि आदर जैन संग रिलेशनशिप को लेकर भी तारा ने खूब सुर्खियां बटोरीं। कपूर खानदान के हर फंक्शन में वह आदर के साथ नजर आईं थीं। लेकिन जब इनका ब्रेकअप हुआ तो उस वक्त भी खबरों का बाजार काफी गर्म रहा। अब जब आदर जैन नई गर्लफ्रेंड अलेखा अडवाणी के साथ अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उस वक्त तारा सुतारिया का एक क्रिप्टिक पोस्ट चर्चा में आ गया है। दरअसल मुंबई में कल देर रात आदर जैन और अलेखा की रोका सेरेमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड सितारों का मेला लगा रहा। इस दौरान तारा सुतारिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक बुक की स्टोरी शेयर की है। जिसमें करमा के बारे में लिखा हुआ है। इस पोस्ट को देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि अभिनेत्री का इशारा किस तरफ है। आलम ये है कि इंटरनेट पर तारा का ये पोस्ट अब जमकर वायरल हो रहा है। बतौर एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने बहुत कम समय में हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है। अभिनेता टाइगर श्रॉफ संग स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर का आगाज करने वालीं तारा ने अब तक कई फिल्मों के जरिए अपनी अदाकारा का जलवा बिखेरा है। उनकी इन मूवीज में एक विलेन रिटर्न्स, मरजावां, तड़प और हीरोपंती 2 के नाम शामिल हैं। हालांकि, ओटीटी फिल्म अपूर्वा में उन्होंने की एक्टिंग का एक अलग लेवल देखने को मिला था।
Dakhal News
दिलजीत दोसांझ ने बीते 26 अक्टूबर को दिल्ली से अपने 'दिल लुमिनाटी टूर इंडिया' की शुरुआत की थी। दिलजीत अब तक दिल्ली के साथ जयपुर, अहमदाबाद में अपने कॉन्सर्ट का दम दिखा चुके हैं। अब दिलजीत का अगला कॉन्सर्ट मुंबई में 19 दिसंबर को होने वाला है। हाल ही में इस कॉन्सर्ट के टिकट्स की लाइव सेल शुरू हुई थी। इस सेल के शुरू होते ही चंद मिनटों में इसके कुछ सेग्मेंट के सारे टिकट बिक गए। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के सिल्वर टिकट जिनकी कीमत 4,999 रुपये थी, महज 50 सेकेंड में ही बिक गए। इसके साथ ही गोल्ड कैटेगिरी के टिकट्स भी चंद मिनटों में पूरे सेल हो गए। बता दें कि बीते रोज 22 नवंबर को जोमाटो लाइव पर इन टिकट्स की सेल शुरू हुई थी। रिपोर्ट की मानें तो अब दिलजीत के कॉन्सर्ट में सिल्वर और गोल्ड के टिकट्स नहीं बचे हैं। अब केवल 2 कैटेगिरी के टिकट्स बचे हैं। इनमें से पहली कैटेगिरी है ओनली फैन पिट टिकट्स, जिनकी कीमत 21,999 रुपये है। वहीं इसके साथ एमआईपी लॉन्ज के टिकट बचे हैं, जिनकी कीमत 60 हजार रुपये प्रति व्यक्ति है। दिलजीत यहां 19 दिसंबर को अपना प्रदर्शन देने वाले हैं। दिलजीत के हिट टूर का अब अगला गंतव्य मुंबई रहने वाला है। फैन्स भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले भी कॉन्सर्ट्स के टिकट्स भी जल्दी बिक गए थे। दिलजीत दोसांझ अब बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया में अपने गानों के लिए जाने जाते हैं। सिंगर से एक्टर बने दिलजीत ने पूरी दुनिया में अपनी आवाज का जलवा दिखाया है। अब दिलजीत इन दिनों अपने 'दिल लुमिनाटी टूर इंडिया' पर हैं। इस टूर की शुरुआत बीते महीने दिल्ली से की गई थी। दिल्ली के इस कॉन्सर्ट में भी हजारों फैन्स पहुंचे थे। दिलजीत के शुरुआती कॉन्सर्ट के बाद जयपुर और अहमदाबाद में भी दिलजीत का कॉन्सर्ट हिट रहा है। अब मुंबई में दिलजीत अपनी आवाज का समां बांधने के लिए तैयार हैं
Dakhal News
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं और इस बात में कोई दो राय नहीं है। अनुष्का शर्मा, विराट के लिए चियर लीडर हैं और ऐसा कई मौकों पर देखा गया है। शायद ही कोई ऐसा टाइम हो जिसमें अनुष्का विराट के लिए मैदान में मौजूद ना दिखाई दी हों। विराट कोहली इन दिनों पर्थ में भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस दौरान अनुष्का शर्मा भी उन्हें चियर करने के लिए पहुंचीं। व्हाइट कलर की टीशर्ट में ऑडियंस गैलरी में बैठी अनुष्का शर्मा मुस्कुराते हुए पति को सपोर्ट करती नजर आईं। स्टेडियम से उनके कई सारे रिएक्शन वायरल हो रहे हैं। अनुष्का और विराट की पहली मुलाकात साल 2013 में एक टेलीविजन शूट के दौरान हुई थी। दोनों के प्यार की शुरुआत यहीं से हुई और इन्होंने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। साल 2017 में कपल ने इटली में शादी कर ली। साल 2021 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने पहले बच्चे बेबी गर्ल का स्वागत किया। अपनी बेटी का नाम उन्होंने वामिका रखा। इसके बाद इसी साल फरवरी में अनुष्का ने दूसरे बच्चे एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। एक क्लिप में वह टीम के लिए ताली बजा रही हैं जबकि दूसरे में वो हाथ में एक प्लेट लेकर खड़ी हैं। जब हर्षित राणा ने मिचेल स्टार्क को आउट करने के लिए विराट कोहली की सलाह ली तो उन्हें संजना गणेशन के साथ जश्न मनाते हुए भी देखा गया। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बच्चों के साथ पर्थ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस कॉफी सिप एंजॉय कर रही थीं जबकि वामिका स्ट्रोलर पर बैछी हुई थीं। अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाह रुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आए थे। आने वाले समय में एक्ट्रेस चकदा एक्सप्रेस से कमबैक करने की तैयारी में हैं। यह एक बायोपिक फिल्म है जिसकी कहानी क्रिकेट लीजेंड झूलन गोस्वामी पर आधारित है।
Dakhal News
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर लव एंड वॉर एक ग्रैंड फिल्म होने वाली है। फैंस को इसमें बेहतरीन लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। कई जगह खबर आ रही है कि रणबीर ने फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर दी है और शूटिंग स्टार्ट हो गई है। अब फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ रहा है। वहीं आजकल बॉलीवुड एक और नया ट्रेंड चला है वो है कैमियोज का। बीते दिनों हमने भूल भुलैया 3, टाइगर 3, सिंघम अगेन जैसी कई फिल्मों में छोटे छोटे कैमिया देखने को मिले। अब खबर आ रही है कि किंग खान संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म के सेकंड हॉफ में शाह रुख अपने चार्म से ऑडियंस को लुभाते नजर आएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शाह रुख खान ने हाल ही में संजय लीला भंसाली से मुलाकात की है। अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक रहा तो एक्टर जनवरी 2025 से इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे। शाह रुख खान का रणबीर कपूर के साथ एक इंटेंस और महत्वपूर्ण रोल होगा। एक तरफ जहां संजय लीला भंसाली इससे पहले रणबीर कपूर के साथ सांवरिया और आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी में काम कर चुके हैं। लव एंड वॉर में विक्की कौशल के साथ उनका पहला कोलैबोरेशन है। कुछ दिनों पहले रणबीर और विक्की दोनों को फिल्म की शूटिंग के लिए निकलते हुए एक साथ एयरपोर्ट पर हुए थे। फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब शाह रुख खान रणबीर की फिल्म में कोई कैमियो प्ले कर रहे हैं। इससे पहले वो फिल्म ए दिल है मुश्किल में ताहिर का रोल निभा चुके हैं। इसके अलावा वो साल 2022 में फिल्म ब्रह्मास्त्र में मोहन भार्गव के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा जल्द रिलीज होने वाली मुफासा में भी शाह रुख खान ने अपनी आवाज दी है। शाह रुख और सुहाना फिल्म किंग में साथ नजर आएंगे जोकि साल 2026 में रिलीज होगी।
Dakhal News
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की जब बीते साल घोषणा हुई थी, तभी से ऑडियंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार को 'पुष्पाराज' के गेटअप में एक बार फिर से देखने का इंतजार कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa 2) की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे ऑडियंस की बेसब्री बढ़ती ही जा रही है।फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो और कब वह मूवी की टिकट बुक करें। फिल्म के बज को देखते हुए मेकर्स ने इसे ओरिजिनल डेट से एक दिन पहले रिलीज करने का निर्णय लिया है। हालांकि, सिनेमाघरों में आने से पहले ही फिल्म के एक सीन को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है और पुष्पा 2 के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुष्पा 2 को सिनेमाघरों तक पहुंचने में बस अब 12 दिन ही बचे हैं। इसी दौरान मेकर्स और एक्टर्स के खिलाफ हरियाणा में व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें उसने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। दरअसल, ऑडियंस की एक्साइटमेंट के बीच 17 नवंबर को 'पुष्पा: द रूल' का पटना, बिहार में ट्रेलर लॉन्च किया गया था। इस ट्रेलर में एक सीन है जिसमें अल्लू अर्जुन ने बॉडी पर पेंट, झुमके, नेकलेस, चूड़ियां और पट्टू साड़ी पहनी हुई हैं। इस सीन को लेकर आपत्ति जताई गई है। हमारे हरियाणा संवाददाता के अनुसार, फिल्म में इस सीन को देखने के बाद जुगलान जिला हिसार (हरियाणा) के रहने वाले कुलदीप कुमार नामक व्यक्ति ने मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने हिसार के एक थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि ट्रेलर में मां काली की तरह एक तस्वीर को दिखाया है, जिसमें अल्लू अर्जुन अर्धनारीश्वर के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनका ये रूप देखकर सनातन धर्म से जुड़े लोगों, मुझे और मेरे धर्म की आस्थाओं को ठेस पहुंची है। यहां पर देखें शिकायत की कॉपी: व्यक्ति ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि कुछ कलाकार महज चंद पैसों के लिए धर्म आस्था को ठेस पहुंचाते हैं। अपनी इस शिकायत में उन्होंने ये भी धमकी दी है कि अगर फिल्म से साड़ी में दिखें अल्लू अर्जुन का ये सीन नहीं हटाया गया तो वह उस फिल्म को हिसार (हरियाणा) में नहीं रिलीज होने देंगे। इस मामले में अभी पुलिस की तरफ से मेकर्स के खिलाफ किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब पुष्पा 2 चर्चा में आई है। इससे पहले 1 जून 2023 को पुष्पा 2 की टीम तेलंगाना से जब आंध्रप्रदेश लौट रही थी, तो उनकी बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 अगले महीने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर किड्स में से एक हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि फैंस राहा की एक झलक देखने के लिए बेचैन हो जाते हैं। राहा की एक फोटो आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो जाती है। बेबी की अभी से बहुत लंबी फैन फॉलोविंग है। पिछले दिनों हमने आपके साथ एक वीडियो शेयर की थी जिसमें राहा बड़े प्यार से आलिया को पीछे से मां कहकर बुला रही थीं। अब राहा का एक और अनसीन फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राहा अब अपनी मम्मी के साथ गर्ल गैंग में शामिल हो गई हैं। आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी फोटोज शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में राहा कपूर भी अपनी मां आलिया भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। पिंक कलर के आउटफिट में राहा बहुत ही क्यूट नजर आ रही हैं। फैंस सबकुछ छोड़कर क्यूट सी राहा को स्पॉट करने लगे। इससे पहले राहा के बर्थडे के मौके पर दादी नीतू कपूर ने राहा का एक बहुत ही क्यूट सा वीडियो शेयर किया था जिसमें बेबी राहा आलिया और रणबीर के बीच में दबी हुई नजर आईं। इस क्यूट सी फोटो को देखकर हर किसी का दिल पिघल गया। फैंस भी कमेंट सेक्शन में प्यारी राहा को बर्थडे विश करने लगे। राहा हाल ही में 6 नवंबर को दो साल की हुई हैं। बाला की जिगरा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना नजर आए थे। जिगरा ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया लेकिन मेकर्स लगातार ये दिखाई की कोशिश कर रहे थे कि फिल्म के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। इसको लेकर काफी ज्यादा बवाल भी हुआ था। टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या कुमार खोसला ने करण जौहर पर तंज भी कसा था। दिव्या ने कहा था कि जिगरा के कलेक्शन के दावे झूठे हैं जबकि सिनेमाहाल में सीट्स खाली जा रही हैं। आने वाली फिल्मों की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लव एंड वार में नजर आएंगी। इसके अलावा स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में वो शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी।
Dakhal News
फिल्म निर्माता इम्तियाज अली एक आइकॉनिक डायरेक्टर हैं। उन्हें जब वी मेट, लव आज कल और हाईवे जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो फिल्मों के सेट पर महिलाओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखते हैं। हाल ही में निर्माता ने सिनेमा में महिलाओं के बदलते चित्रण और अन्य विषयों पर बात की। गोवा में भारतीय अंतरर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में भूमि पेडनेकर और वाणी त्रिपाठी के साथ एक पैनल चर्चा के दौरान इम्तियाज ने अभिनेत्रियों के लिए सम्मानजनक माहौल बनाने के महत्व के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि अपने दो दशक के लंबे करियर में उन्हें गलत व्यवहार की वजह से तीन बार क्रू मेंबर को हटाना पड़ा। उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा स्टारर हाईवे के दौरान भी ऐसा ही कुछ हुआ था। ये साल 2013 की बात है। इम्तियाज ने कहा,' हम कोई दूर दराज के इलाके में शूटिंग कर रहे थे। वैनिटी वैन की व्यवस्था नहीं थी। आलिया को कपड़े चेंज करने या वॉशरूम आदि के लिए इधर उधर जाना पड़ता था। इस दौरान मैंने देखा कि एक क्रू मेंबर उस दौरान जान बूझकर उनके आस पास रहने की कोशिश कर रहा था। मैंने तुरंत उसे निकाल दिया। ऐसा मेरे साथ तीन बार हुआ, लेकिन अब और नहीं। समय बदल गया है। एक्ट्रेसेज अब सेट्स पर भी सेफ हैं।' इसके अलावा उन्होंने कास्टिंग काउच के मुद्दे को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा,'मैं इस फिल्म इंडस्ट्री में करीबन 15 से 20 साल से हूं। मैंने कास्टिंग काउच को लेकर काफी कुछ सुना है। एक लड़की आती है, वह डरी हुई है और उसे समझौता करने की जरूरत महसूस होती है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि अगर कोई महिला या लड़की 'नहीं' नहीं कह सकती, तो उसके सफल होने की संभावना जरूरी नहीं बढ़ जाएं। इम्तियाज अली ने साल 2005 में आई फिल्म 'सोचा ना था' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था। अमर सिंह चमकीला उनकी आखिरी डायरेक्टेड फिल्म थी जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आए थे।
Dakhal News
भारतीय अंतररष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 55वां संस्करण 20 नवंबर 2024 को गोवा में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो संदेश के माध्यम से उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि IFFI भारतीय फिल्म उद्योग के विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया है। उन्होंने कहा, "भारत एक जीवंत और तेजी से बढ़ती सामग्री सृजन अर्थव्यवस्था विकसित करने पर केंद्रित है।"केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत कंटेंट क्रिएटर्स की अर्थव्यस्था को बढ़ावा देने पर फोकस कर रहा है, जिससे देश की समृद्ध धरोहर, संस्कृति, भाषाओं और साहित्यिक विविधता को वैश्विक स्तर पर दिखाया जा सके। एक वीडियो संदेश के जरिए वैष्णव ने कहा कि भारत तकनीकी और कंटेंट क्रिएटर्स के पारिस्थितिकीतंत्र के विकास के साथ मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मंत्री ने भारत के रचनात्मक क्षेत्र को आर्थिक विकास में योगदान देने वाली एक गतिशील शक्ति बताया, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा, "लोग भारत की विविध संस्कृतियों, व्यंजनों, समृद्ध विरासत और साहित्य एवं भाषाओं के रत्नों को रोचक और रचनात्मक तरीकों से प्रस्तुत करने वाली नवीन सामग्रियां बना रहे हैं।" अश्विनी वैष्णव ने कंटेंट क्रिएटर्स से आह्वान किया कि वे अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करके ऐसी कहानियां रचें, जो वैश्विक दर्शकों के साथ जुड़ सकें और भारत की अनूठी पहचान को प्रतिबिंबित करें। उन्होंने कहा, "तकनीक के एकीकरण और एक सुदृढ़ सृजनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के साथ, हमें विश्वास है कि भारत का रचनात्मक क्षेत्र लगातार प्रगति करेगा।"मंत्री ने भारत की रचनात्मक अर्थव्यवस्था की प्रगति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र अब 30 अरब डॉलर का हो चुका है, जो भारत की जीडीपी में 2.5% का योगदान देता है और देश की 8% कार्यबल को आजीविका प्रदान करता है। प्रभावशाली विपणन क्षेत्र (इन्फ्लूएंसर मार्केटिंग) की कीमत 3,375 करोड़ रुपये है, जिसमें 2 लाख से अधिक पूर्णकालिक कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हैं।उन्होंने यह भी बताया कि गुवाहाटी, कोच्चि और इंदौर जैसे शहर रचनात्मक हब के रूप में उभर रहे हैं, जो देश में विकेंद्रीकृत सृजनात्मक क्रांति को गति दे रहे हैं। अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रचनात्मक उद्योगों के वैश्विक प्रभाव पर जोर देते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड, क्षेत्रीय सिनेमा और अन्य सांस्कृतिक उत्पादों के माध्यम से भारत की वैश्विक सॉफ्ट पावर को भी मजबूत कर रहा है।सरकार की पहल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) भारत को सामग्री सृजन और नवाचार में एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने का एक ऐतिहासिक कदम है। केंद्रीय मंत्री ने फिल्म प्रेमियों, फिल्म निर्माताओं और IFFI के प्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि यह महोत्सव रचनात्मक दिमागों के लिए नए साझेदारी और सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा रचनाकारों को यहां मार्गदर्शन और परामर्श मिलेगा, जिससे उद्योग की दिशा तय होगी।IFFI का यह नौ दिवसीय महोत्सव 28 नवंबर 2024 तक चलेगा, जो फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को सिनेमा की खुशी को साझा करने और मनाने का मंच प्रदान करता है।
Dakhal News
दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे संघर्षों के बीच 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी हिंदी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर का कहना है कि अगर देश एक-दूसरे को अपनी कहानियां सुनाना शुरू कर दें, तो उनके बीच झगड़े रुक सकते हैं। गोवा में शुरू हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल महोत्सव के 55वें संस्करण (55th IFFI) में निर्देशक कपूर ने शिरकत की है और बड़ी बात कह डाली है। इफ्फी के उद्घाटन के दौरान 78 वर्षीय डायरेक्टर शेखर कपूर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जो अब चर्चा का विषय बन सकता है। आइए एक नजर उनके बयान पर डालते हैं। शेखर ने कहा है- इस ध्रुवीकृत दुनिया में, देशों के भीतर, समुदायों के भीतर, एक-दूसरे से बात करने का एकमात्र तरीका एक-दूसरे को अपनी कहानियां सुनाना है। डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित औपचारिक समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि कहानियां वह होती हैं, जिससे हम संबंधित होते हैं, कहानियां वह होती हैं, जिससे हम एक-दूसरे को समझते हैं और यही चलता रहना चाहिए। भारतीय फिल्म उद्योग दुनिया में सबसे बड़ा कंटेंट निर्माता है और हम दुनिया में सबसे बड़े कंटेंट उपभोक्ता हैं।इसलिए, इस महोत्सव के लिए, मैंने सभी से जश्न मनाने की अपील की, न केवल फिल्म निर्माताओं से बल्कि दर्शकों से भी। आइए दर्शकों का जश्न मनाएं। आइए अपनी कहानियां सुनाएं। हर जगह लड़ाई-झगड़े, मिसाइलें, इसे रोकने का एकमात्र तरीका यह है कि हम में से हर कोई एक साथ आए और अपनी कहानियां सुनाए और यही सबसे महत्वपूर्ण काम है। ऑस्कर नामांकित पीरियड ड्रामा एलिजाबेथ, द फोर फेदर्स और एलिजाबेथ : द गोल्डन एज के साथ हालीवुड में सफलतापूर्वक कदम रखने वाले कपूर ने कहा कि फिल्म महोत्सव केवल पुरस्कार जीतने के बारे में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे अच्छा महोत्सव आयोजित करना काम होना चाहिए, पुरस्कार जीतना नहीं। साथ ही कहा कि महोत्सव का अर्थ एक साथ आना और अपनी कहानियां सुनाना है, ताकि हम एक-दूसरे को समझ सकें। इफ्फी के उद्घाटन समारोह का संचालन अभिनेत्री भूमि पेडणेकर और अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने किया। समारोह के दौरान भारतीय सिनेमा की प्रख्यात हस्तियों राज कपूर, मोहम्मद रफी, तपन सिन्हा और अक्किनेनी नागेश्वर राव को श्रद्धांजलि दी गई। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, शेखर कपूर की मौजूदगी में मंच पर चारों महान हस्तियों के परिवारों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अक्किनेनी नागेश्वर राव के बेटे और अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी ने कहा कि उनके लिए एक शब्द में यह बताना मुश्किल है कि उनके दिवंगत पिता ने उन्हें जीवन के क्या सबक सिखाए। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे मैं बड़ा हुआ, उन्होंने मुझे जीवन, सिनेमा और जीने का तरीका सिखाया। उनसे सिनेमा और अभिनय से जीवन के सबक सीखे हैं। 20 नवंबर से शुरू हुआ इफ्फी का 55वां संस्करण 28 नवंबर को समाप्त होगा।
Dakhal News
राज कपूर , मोहम्मद रफी, तपन सिन्हा, ए नागेश्वर राव की शताब्दी वर्ष मौके पर जारी हुए विशेष डाक टिकट-आस्ट्रेलिया के फिल्म बनी समारोह की उदघाटन में बालीवुड के साथ भाषायी सिनेमा की हस्तियां भी जुटीं। सिनेमा के नए दौर की गूंज के बीच 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह(IFFI) के उद्घाटन मौके पर भारतीय सिनेमा के चार दिग्गजों राजकपूर, मोहम्मद रफी, तपन सिन्हा और ए नागेश्वर राव की विरासत के सम्मान ने फिल्म प्रेमियों का मन मोह लिया। अपनी अदाकरी के अलग-अलग रंगों से हिन्दी सिनेमा को समृद्ध करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता बोमन ईरानी ने साहित्यक अंदाज में इन महान कलाकारों की स्मृतियों को ताजा कर उद्घाटन समारोह में समा बांध दिया। आस्ट्रेलिया फिल्मकार माइकल ग्रेसी की निर्देशित फिल्म 'बेटर मैन' के रेड-कार्पेट प्रीमियर के साथ फिल्म समारोह की शुरूआत हुई। इशान खट्टर से लेकर मानुषी छिल्लर जैसे बालीवुड के सितारों ने अपने नृत्य संगीत के जरिए भारत के सिनेमा और संस्कृति के रंगों की छटा बिखेरी। प्रसिद्ध अभिनेता नागार्जुन, नित्या मेनन, आमला, विक्रांत मैसी, रकुल प्रीत, राजकुमार राव, जयदीप अहलावत, रणदीप हुडा आदि भी इस दौरान मौजूद थे। सिनेमा जगत के दिग्गजों का यह जमघट सर्वश्रेष्ठ भारतीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म प्रतिभाओं को एक साथ लाने के इस समारोह के लक्ष्य को इंगित करता है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह के इस संस्करण की सबसे खास बात यही रही कि सिनेमा के दिग्गजों के योगदान को याद करने की नई परंपरा शुरू हुई। इसके तहत मोहम्मद रफी, राज कपूर, ए नागेश्वर राव और तपन सिन्हा के शताब्दी वर्ष के मौके पर उन्हें याद करते हुए उनकी स्मृति में विशेष डाक टिकट भी जारी किए गए।समारोह में मुख्य अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, फिल्म समारोह के निर्देशक अभिनेता शेखर कपूर और केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू के साथ इन चारों महान कलाकरों के परिवारजनों ने विशेष सम्मान डाक टिकट का अनावरण किया।
Dakhal News
अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के आपसी मतभेद को लेकर खबरों का बाजार बीते समय में लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 17 साल पहले शादी रचाने वाला ये कपल मौजूदा समय में तलाक के रूमर्ड को लेकर चर्चा में बना हुआ है और आइए दिन अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती हैं। परिवार में कलह की इन अटकलों पर अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कई अहम पहलूओं पर खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि बिग बी ने इशारों ही इशारों में बेटे-बहू की तलाक की खबरों पर क्या कहा है। हर कोई अच्छे से जानता है कि जब भी अमिताभ बच्चन को अपने दिल की कोई बात कहनी होती है तो वह ब्लॉग पोस्ट का सहारा लेते हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहों को लेकर अमिताभ ने बिना किसी का नाम लेते हुए अपने लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में लिखा है- अलग होने और लाइफ में किसी की मौजूदगी पर भरोसा करने के लिए बड़े ही साहस, दृढ़ विश्वास की जरूरत पड़ती है। मैं अपनी फैमिली के बारे में बहुत कम बात करना पसंद करता हूं, क्योंकि ये सिर्फ मेरा फील्ड है और इसकी प्राइवेसी बनाए रखना मेरा फर्ज। अटकलें, महज अटकलें होती हैं और बिनी किसी सत्यापन के इन्हें सच मानना बेहद गलत है और ये एक सफेद झूठ समान होती हैं। जो इनका वेरिफिकेशन मांगते हैं, उनको पेश को मैं कोई चुनौती नहीं दूंगा। अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग पोस्ट से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि वह इसमें किसके बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि, पोस्ट में बिग बी ने किसी नाम मेंशन नहीं किया है। अमिताभ के इस बयान के बाद ये ऐसा लग रहा है कि फिलहाल ऐश और अभिषेक के तलाक की खबरें महज अफवाह हैं। बीते 16 नवंबर को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) का जन्मदिन मनाया गया है। लेकिन पिता अभिषेक की तरफ से उन्हें बर्थडे विश नहीं मिलीं। दूसरी तरफ मां ऐश ने आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क, भोपाल । एआर रहमान और सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद रिश्ते को खत्म करने का फैसला ले लिया है। सिंगर और उनकी पत्नी दोनों की स्टेटमेंट भी पूरे मामले पर सामने आ चुकी है। सोशल मीडिया पर फैंस संगीतकार को हिम्मत देते नजर आ रहे हैं तो ट्रोलर्स उन्हें ब्रेकअप वाले हैशटैग के लिए ट्रोल कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, जब कपल ने अपने प्यार के लंबे रिश्ते को खत्म करने का मुश्किल फैसला लिया हो। इससे पहले भी कई पॉपुलर सेलेब्स ने पार्टनर के साथ अपने रास्ते अलग किए हैं। पार्टनर के साथ सालों तक रहने के बाद अलग होने वाले स्टार्स की लिस्ट लंबी चौड़ी है। इसमें आमिर खान, सैफ अली खान और मलाइका अरोड़ा जैसे स्टार्स का नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों ने कब और किस वजह से तलाक लेने का कठिन निर्णय लिया था। 19 साल लंबे शादी के सफर को मलाइका और अरबाज खत्म कर चुके हैं। दोनों ने 12 दिसंबर 1998 में लव मैरिज की थी। हालांकि, बॉलीवुड के इस मशहूर कपल का रिश्ता धीरे-धीरे खराब होते चला गया। इस वजह से दोनों ने साल 2017 में तलाक ले लिया। मलाइका अरोड़ा ने अपने चैट शो में शादी का रिश्ता खत्म करने की वजह का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने कहा, मैंने और अरबाज ने साल 1998 में शादी की थी। फिल्म दबंग की रिलीज तक हमारा रिश्ता अच्छा चला। हालांकि, बाद में हम दोनों चिड़चिड़े होने लगे और हमारी सोच में भी बदलाव आ गया था। धीरे-धीरे हमारे रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी थीं। इस वजह से कपल ने अपने रिश्ते को खत्म करने का मुश्किल फैसला लिया था।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क, भोपाल । म्यूजिक इंडस्ट्री के बेताज बादशाह एआर रहमान ने बीती रात पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) से अलग होने का फैसले का ऐलान किया। इस खबर से उनके फैंस काफी शॉक्ड हैं। सिंगर की एडवोकेट ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए दोनों के अलग होने की खबरों को कन्फर्म किया था। अब खबर आ रही है कि उनके साथ कई म्यूजिकल प्रोजेक्ट में काम कर चुकीं मोहिनी डे ने भी पति से अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। मोहिनी डे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो अब अपनी शादी खत्म कर रही हैं। बेसिस्ट की ये पोस्ट ऐ आर रहमान के ऐलान के कुछ घंटे बाद की है। मोहिनी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भारी मन से, मार्क और मैं ऐलान करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। सबसे पहले, अपने दोस्तों और परिवार को की हुई कमिटमेंट को देखते हुए हमने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। हमारे बीच एक आपसी समझ है। हालांकि, इस बीच हम एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहेंगे। हम दोनों को ही अपनी लाइफ से अलग चीजें चाहते हैं। सहमति से अलग होना इसका सबसे अच्छा तरीका था।'
Dakhal News
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते मतदान हो रहा है। सूबे की आम जनता के साथ-साथ तमाम फिल्मी सितारों ने भी अपना कीमती वोट डाला है। मुंबई में विधानसभा चुनाव बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी की वजह से हमेशा से चर्चा का विषय बना है। खासतौर पर अगर वो सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) हों। सुबह से हर कोई ये इंतजार कर रहा था कि भाईजान कब वोट डालने आएंगे। काफी इंतजार के बाद सलमान खान अपना कीमती वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ टाइट सिक्योरिटी भी दिखाई दी है। उनके तमाम फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। मुंबई के मॉउंट मैरी वोटिंग बूथ पर सलमान खान ने टाइट सिक्योरिटी के साथ वोट डाला है। उनकी गाड़ियों का काफिला इस मतदान केंद्र पर पहुंचा और भाईजान ने अपना कीमती वोट वहां डाला। सलमान ब्लैक कैप, सनग्लासेज, जीन्स और टी-शर्ट में नजर आए। जिसमें उनका लुक बेहद डैशिंग लगा है। सलमान के साथ भारी पुलिस फोर्स और अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारी भी दिखाई दिए। जिसका कारण मौजूदा समय में उनको गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग की तरफ से लगातार मिल रहीं जान से मारने की धमकियां हैं। ऐसे माना जा रहा था कि शायद सलमान वोटिंग वूथ पर नहीं आएंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने राज्य के प्रति कर्तव्य को पूरा किया है। बता दें कि सलमान खान से पहले उनके परिवार के सदस्यों से ने भी मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला है। उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) और मां सलमा खान ने भी मॉउंट मैरी वोटिंग वूथ पर मतदान किया है। इसके अलावा छोटे भाई अरबाज खान और सोहेल खान भी वोट डालते हुए नजर आए। सिकंदर में दिखेंगे सलमान खानइन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सलमान खान का नाम सुर्खियों में रहा है। खासतौर पर उनके अजीज दोस्त और राजनेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद से भाईजान को मिल रहीं धमकियों का सिलसिला काफी बढ़ गया है। इसके अलावा फिल्म सिकंदर के चलते भी सलमान लाइमलाइट में बने हुए है। गौर करें सिकंदर (Sikandar) की तरफ तो अगले साल ईद पर उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जिसमें उनके साथ साउथ सिनेमा की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी लीड रोल में दिखाई देंगी। BY: Sumit Giri
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क,भोपाल। शोले बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में से एक है। 15 अगस्त, 1975 को रिलीज हुई फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुई। इसमें प्यार,दोस्ती और बदले की कहानी दिखाई गई है। आज लगभग 50 सालों बाद भी इसके डायलॉग्स और सीन्स चर्चा में रहते हैं। फिल्म की बसंती,वीरु, गब्बर ने दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी की लोग इन्हें आज तक याद करते हैं। बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना, ये हाथ हमको देदे ठाकुर, कितने आदमी थे, हम काम सिर्फ पैसों के लिए करते हैं इसके कुछ फेमस डायलॉग्स हैं। लेकिन आज आपको इस फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाने वाले हैं। शोले में अमिताभ बच्चन ने जय, धर्मेंद्र ने वीरु, हेमा मालिनी ने बसंती, अमजद खान ने गब्बर और संजीव कुमार ने ठाकुर बलदेव सिंह का किरदार निभाया था। बहुत से लोग नहीं जानते कि फिल्म में बसंती के खतरनाक स्टंट्स को खुद हेमा मालिनी ने नहीं बल्कि उनकी बॉडी डबल ने परफॉर्म किया था। उनका नाम रेश्मा पठान है। रेश्मा बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमेन हैं और उन्होंने हेमा के लिए सभी खतरनाक स्टंट परफॉर्म किए थे। डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने इस बारे में जानकारी दी थी। कौन बनेगा करोड़पति के एक वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन ने रेश्मा की बहादुरी की तारीफ की थी। रेश्मा ने घोड़े पर दौड़ते हुए एक लड़की को बचाने जैसे कई खतरनाक स्टंट्स किए थे। इसके अलावा खुद हेमा मालिनी ने रेश्मा के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करते हुए उन्हें फिल्म की सफलता में महत्वपूर्ण कारक बताया था वहीं रेश्मा ने फिल्म के बारे में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा था कि सेट पर उन्हें एक डुप्लीकेट की तरह नहीं बल्कि हिरोइन की तरह ट्रीट किया गया। रेशमा पठान ने साल 1968 में 14 साल की छोटी उम्र में स्टंट वुमेन के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। अपने परिवार को भूखे पेट सोने नहीं देना था इसलिए उनके पास एकमात्र यही सहारा था। तबस्सुम टॉकीज के एक वीडियो में रेश्मा पठान ने बताया उन्हें आत्मजोश और बल दिखाने की प्रेरणा झांसी की रानी, रजिया सुल्ताना जैसी कई महिलाओं से मिली। रेश्मा ने कहा कि उनकी इमेज एक टॉम ब्वॉय की थी क्योंकि उन्हें मोहल्ले की दीदी बनने का बहुत शौक था। मिडिल क्लास परिवार में जन्म लेने के कारण रेश्मा को अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालनी थी इसलिए और बाकी औरतों से अलग करना था इसलिए उन्होंने ये चुना। रेश्मा ने बताया था कि पहले काम के लिए उन्हें 175 रुपये एक दिन के मिलते थे जिसमें से 100 रुपये वो बचाती थीं और 75 रुपये ट्रांसपोर्ट में खर्च होते थे। इसके अलावा रेश्मा ने श्रीदेवी, डिंपल कपाड़िया, रेखा, वहीदा रहमान और मिनाक्षी शेषाद्री की बॉडी डबल के तौर पर काम किया।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क, भोपाल । बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने पति राज कुंद्रा मंदिर में बाबा के आशीर्वाद लिए। उन्होंने आरती के दर्शन कर बाबा का ध्यान किया साथ ही नंदी हॉल में ध्यान लगाकर शिवजी का जाप किया। इस दौरान एक्ट्रेस के फैंस की कतार भी वहां जमा हो गई। मंदिर में एक्ट्रेस ने लाल रंग का सूट और पर्पल दुपट्टा कैरी किया। इस लुक में वो बेहद सादी और प्यारी लग रही थीं। इस दौरान अनुपमा में वनराज शाह के किरदार से फेम पाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे भी पूजा विधियों में भाग लेते नजर आए। एएनआई के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, 'बुलावा आया और बहुत खुशी है कि हम आए और इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाए। बहुत कमाल की एनर्जी यहां पर, मैं 18 साल पहले आई थी और अब 18 साल बाद यहां आने का नसीब बना। जय महाकाल'। शिल्पा शेट्टी इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में पति के साथ मथ्ता टेकने पहुंची थीं। दरअसल, एक्ट्रेस हर साल प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारा साहिब जाती हैं। इस साल भी शिल्पा अपने पति राज कुंद्रा के साथ मुंबई के गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंची थीं। दोनों को देखकर कहना गलत नहीं होगा इनका अध्यातम की तरफ खासा झुकाव है। शिल्पा शेट्टी को आज किसी भी चीज की कमी नहीं है। भले ही एक्ट्रेस अब फिल्मों में कम नजर आती हो पर कमाई के मामले में वो किसी से कम नहीं हैं। शिल्पा फिल्मों से और विज्ञापन से मोटी फीस लेती हैं। उन्होंने कई फिटनेस रिलेटेड बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाया है। By:Sumit Giri
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क, भोपाल। भारत के पॉपुलर संगीतकार शेखर रवजियानी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में उनकी और विशाल ददलानी की जोड़ी कई हिट गाने दे चुकी हैं। सिंगर ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर फैंस को थोड़ा हैरान कर दिया है। दरअसल, शेखर ने अपनी जिंदगी में हुई एक सबसे बड़ी घटना का खुलासा किया है। यह बात 2 साल पहले की है, जब उनकी आवाज चली गई थी। आखिरकार अब उन्होंने उस समय के बारे में जानकारी दी है। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन शेखर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मैंने आज से पहले कभी इस बारे में बात नहीं की है। आज से 2 साल पहले मेरी आवाज चली गई थी। मेरा परिवार चिंतित था और उन्हें दुखी देखकर मैं भी अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मुझे लग रहा था कि मैं अब के बाद कभी नहीं गा पाऊंगा। हालांकि, मैंने कोशिश करनी बंद नहीं की।' सिंगर ने सही होने की पूरी कहानी बताते हुए पोस्ट में लिखा, ‘मैं कैलिफोर्निया के सैन डिएगो गया हुआ था। जहां, मुझे डॉ. एरिन वॉल्श के बारे में पता चला। उनकी मदद से मेरी आवाज ठीक हो पाई।’ कोविड के कारण सिंगर का इलाज उन्होंने जूम कॉल पर किया। शेखर रवजियानी ने आगे बताया, ‘मुझे याद है कि जब मैंने उन्हें बताया मैं फिर से गाना चाहता हूं, तो मेरी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। मैंने उनसे मदद करने की गुजारिश की। पहली बार में उन्होंने मुझे भरोसा दिलवाया कि आवाज जाने में मेरा कोई दोष नहीं है। हमने लंबी बात की और उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। इसके बाद ही मुझे लगा कि मैं फिर से गा सकता हूं।’ सिंगर ने पोस्ट में लिखा कि मैंने जितनी बार गाने की कोशिश की। मेरी आवाज काफी फटी हुई लग रही थी। जिसके कारण मुझे अपनी आवाज से नफरत होने लगी। लेकिन उन्होंने मुझे ठीक करने की पूरी कोशिश की। यह प्रक्रिया दोहराते रहने से कुछ हफ्तों के अंदर मेरी आवाज वापिस आ गई थी। By: Sumit Giri
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क, भोपल। सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 18 को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में जानकारी सामने आई कि भाईजान टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। इसके अलावा, फिल्मों में एक्टिंग के लिए भी वह बड़ी फीस लेते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि भाईजान के नाम से मशहूर अभिनेता कमाई का बड़ा हिस्सा दान कर देते हैं। सलमान खान की कमाई की चर्चा तो हर जगह होती है। हालांकि, बेहद कम लोग इस बारे में जानते हैं कि वह अपनी कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा ही खुद रखते हैं। बाकी का 90 प्रतिशत हिस्सा वह चैरिटी में डाल देते हैं। सलमान खान से टीवी के एक पॉपुलर शो में उनकी कमाई से जुड़ा सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए भाईजान कहते हैं कि ये बात सच है कि मैं केवल 10 परसेंट को ही हाथ लगाता हूं। इसके साथ ही, टैक्स भी भरना पड़ता है। सलमान का कहना है कि ऐसा नहीं कह सकते हैं कि बाकी का पूरा पैसा चैरिटी के पास जाता है, लेकिन एक बड़ी रकम चैरिटी के पास जरूर जाती है। सलमान ने बताया कि उनके पास लोग आर्थिक मदद के लिए आते हैं तो उनके पापा चेक साइन करते हैं, जिससे काफी बड़ा झटका लगता है। इस वजह से इन दिनों उन्होंने ज्यादा करना शुरू कर दिया है। इन दिनों सलमान खान को बिग बॉस 18 होस्ट कर रहे हैं। फिल्मों के मोर्चे पर बात करें तो भाईजान कई बड़े अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इस लिस्ट में साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सिकंदर का नाम शामिल है। इसके अलावा, एटली की फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होने वाली है। दबंग के चौथे पार्ट को लेकर भी तैयारी चल रही है। साजिद नाडियावाला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किक 2 बनने में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन यह फिल्म जरूर आएगी। इसके अलावा, मेकर्स ने टाइगर वर्सेस पठान की घोषणा भी कर दी है। माना जा रहा है कि यह मूवी साल 2026 तक आ सकती है। By: SUMIT GIRI
Dakhal News
नाम व्यक्ति की पहचान होता है, जिससे सभी उसे पुकारते हैं। बॉलीवुड में बड़ी संख्या में ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले अपना नाम बदला। खास बात यह है कि आज उनकी पहचान बदले हुए नाम से ही देश और दुनिया में है। आइए जानते हैं, फिल्म इंडस्ट्री के किन पॉपुलर सितारों ने अपना नाम बदला। बॉलीवुड में नाम बदलने की परंपरा काफी पुरानी है। कई अभिनेता और अभिनेत्रियां सिल्वर स्क्रीन पर सफलता पाने के लिए अलग-अलग कारणों से अपना नाम बदलते रहे हैं। आज के समय में इन फिल्मी सितारों की तरक्की को देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें नाम बदलने का फायदा मिला है। सिंघम फेम एक्टर अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर न्यूमरोलॉजी में विश्वास करते हैं। यही कारण है कि उन्होंने फिल्मी पर्दे पर डेब्यू करने से पहले अपना नाम बदलकर अजय देवगन कर लिया। नाम बदलने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी। फिल्मों में दमदार किरदारों की भूमिका अदा करने के लिए अभिनेता सनी देओल को जाना जाता है। दुनियाभर में उन्हें इसी नाम से जाना जाता है, लेकिन गदर एक्टर का असल नाम अजय सिंह देओल है। बचपन में उन्हें सनी नाम से ही पुकारा जाता था। यही कारण रहा, जब उन्होंने बेताब से साल 1983 में फिल्मी करियर की शुरुआत की तो अपना नाम सनी देओल रख लिया। अक्षय कुमार के नाम बदलने से जुड़ा किस्सा साल 1987 में आई फिल्म आज से जुड़ा हुआ है। इस मूवी में राज बब्बर, स्मिता पाटिल और राज गौरव ने अहम किरदारों की भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म में खिलाड़ी कुमार ने भी एक छोटा सा रोल किया था। अभिनेता को कुमार गौरव के किरदार अक्षय का नाम पसंद आ गया। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अक्षय कुमार कर लिया। वैसे उनका असल नाम राजीव हरीओम भाटिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सलमान खान की सलाह पर अपना नाम बदला था। उन्होंने साल 2014 में आई फिल्म फुगली से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। उस समय आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी थीं। कियारा का असल नाम आलिया था। इस वजह से उन्होंने अपना नाम बदलने का फैसला लिया था। हालांकि, इंस्टाग्राम पर उनका यूजरनेम अभी भी कियारा आलिया आडवाणी है।
Dakhal News
साउथ के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही अपनी लेडी लव शोभिता धुलिपाला संग शादी रचाने वाले हैं। सगाई के बाद से दोनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में शोभिता ने शादी से पहले की रस्मों की फोटो शेयर की थीं, जिसमें उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया था। अब कपल का वेडिंग कार्ड लीक हो गया है जिससे उनकी शादी की सारी डिटेल्स पता चल गई है। कार्ड में दोनों की वेडिंग की कंफर्म डेट का भी खुलासा हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नागा और शोभिता का वेडिंग कार्ड जमकर शेयर किया जा रहा है। कार्ड में शोभिता और नागा चैतन्य के नाम के साथ-साथ दोनों परिवारों के नाम लिखे हैं। वेडिंग कार्ड पर लिखा है- हमें शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस खास मौके पर आपकी शुभकामनाएं और आशीर्वाद बहुत सराहनीय होंगे। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के वेडिंग कार्ड की बात करें तो कपल ने इसे बड़े ही ट्रेडिशनल अंदाज मे प्रिंट कराया है। लटकी हुई मंदिर की घंटियों से कार्ड और भी खूबसूरत लगा रहा है जो जिंदगी की नई शुरुआत को दिखाता है। इसके अलावा कार्ड को लैंप, गाय और फूल-पत्तों से और खास बनाया गया है। कार्ड पर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तारीख लिखी हुई है जो 4 दिसंबर, 2024 है। फिलहाल इस कार्ड की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। बता दें कि नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है। इससे पहले एक्टर ने सामंथा रुथ प्रभु के साथ शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2017 में शादी की थी। हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा दिन चल नहीं पाई और उन्होंने तलाक ले लिया। सामंथा से डिवोर्स के बाद नागा ने शोभिता को डेट करना शुरू कर दिया। इसी साल 8 अगस्त को दोनों ने सगाई कर के अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोभिता और नागा चैतन्य हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी कर सकते हैं। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
Dakhal News
बॉलीवुड फिल्मों में कमाल दिखाने के बाद ओटीटी पर भी एक्ट्रेस नीना गुप्ता लोगों का दिल जीत रही हैं। शानदार अभिनय के साथ ही, अभिनेत्री फिल्म इंडस्ट्री और महिलाओं से जुड़े ज्यादातर मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन देने और रिजेक्ट होने के किस्से को याद करते हुए खुलकर बात की है। करीना कपूर खान के पॉपुलर शो व्हाट वीमेन वांट के लेटेस्ट एपिसोड में नीना गुप्ता बतौर मेहमान पहुंची। इस दौरान बेबो ने उनसे फिल्मी करियर से जुड़े मजेदार सवाल पूछे। बातचीत के दौरान पंचायत में प्रधान का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने हॉलीवुड फिल्म टेनेट के लिए दिए ऑडिशन के बारे में बताया। हॉलीवुड के पॉपुलर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के साथ काम करने के इच्छा स्टार्स समय-समय पर जाहिर करते रहते हैं। नीना गुप्ता ने करीना से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने साल 2020 में आई हॉलीवुड फिल्म टेनेट के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, इस फिल्म में उन्हें रोल नहीं मिला। उस रोल के लिए बाद में डिंपल कपाड़िया को चुन लिया गया था। खास बात है कि उस मूवी को दुनियाभर में पसंद भी किया गया है। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने ऑडिशन में रिजेक्ट होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं ऑडिशन के लिए लॉस एंजलिस गई और वहां जाकर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट के लिए ऑडिशन दिया था।' एक्ट्रेस का कहना है कि पहले उन्होंने ऑडिशन टेप रिकॉर्ड करके भेजी थी, जिसके बाद उनके साथ चार अन्य महिलाओं को चुना गया। हालांकि, यह रोल डिंपल कपाड़िया को मिल गया। इसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें तो लॉस एंजलिस जाने की जरूरत भी नहीं पड़ी थी। करीना कपूर खान के शो में नीना ने बताया कि ऑडिशन उनके लिए सही साबित नहीं होते हैं। वह फिल्म में ठीक से काम कर लेती हैं, लेकिन ऑडिशन में उनके फेल होने की संभावना ज्यादा होती है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने से समझौता कर लिया है। डिंपल कपाड़िया को रोल मिलने पर एक्ट्रेस ने कहा, मैंने सोचा था कि मैं डिंपल से पूछूंगी, तू तो वहां ऑडिशन देने के लिए गई भी नहीं। टेनेट फिल्म में डिंपल के किरदार के बारे में बता दें कि उन्होंने मुंबई के एक आर्म्स डीलर की पत्नी प्रिया के रोल की भूमिका निभाई थी।
Dakhal News
साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल स्टारर फिल्म कंगुवा ने रिलीज के 2 दिन पूरे कर लिए हैं। 300 करोड़ रुपयों के बड़े बजट से बनी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी दहाड़ लगाई थी और 24 करोड़ रुपयों से ओपनिंग की थी। लेकिन पहले दिन की दहाड़ दूसरे दिन ही ठंडी पड़ गई। कंगुआ दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 9 करोड़ पर आ गया। कंगुवा ने अब तक 2 दिनों में कुल 33 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है। लेकिन 300 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म के लिए दूसरा दिन कोई खास नहीं रहा है। अब इस फिल्म को वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं। कंगुवा ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और मेकर्स को खुश कर दिया। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की थी। लेकिन दूसरे दिन इस फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने दूसरे दिन महज 9 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई लगभग 3 गुना गिर गई है। इस बात से मेकर्स काफी चिंता में हैं। फिल्म को 300 करोड़ रुपयों के बड़े बजट से बनाया गया है। लेकिन अब कमाई की रफ्तार देखकर फिल्म का हिट होना भी संकट में दिख रहा है। अब देखना होगा कि वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिला पाती है। साउथ सुपरस्टार सूर्या की इस फिल्म में बॉलीवुड के स्टार बॉबी देओल को विलेन के तौर पर कास्ट किया गया था। इस फिल्म में बॉबी देओल के लुक की भी खूब चर्चा रही थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद भी लोगों पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिशा पाटनी को भी कास्ट किया गया था। साउथ और बॉलीवुड का ये कॉम्बो मेकर्स के लिए कोई खास रिजल्ट लेकर नहीं आया है। अब वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई की रफ्तार ही इसका बॉक्स ऑफिस भविष्य तय करेगी।
Dakhal News
प्रियंका चोपड़ा ने लंदन की गिलयों से अपनी बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'नींद के बीच मौज जारी है। नेचुरल म्यूजियम का शुक्रिया कि उन्होंने शानदार मेहमाननवाजी की है। साथ ही हमारे गाइड को भी धन्यवाद जिन्होंने हमारी इस ट्रिप को खूबसूरत बनाया है।' प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती भी इस ट्रिप पर साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका की बेटी मालती का भी क्यूट अंदाज दिखा, जब उन्होंने अपनी मौसी को गुडबाय कहा। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन की सैर पर हैं। साथ ही उनकी बेटी मालती भी इस सैर की मौज उड़ा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा भले ही अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। लेकिन अभी भी भारतीय फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं। प्रियंका अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर फैमिली की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लंदन की सैर पर पहुंची थीं। यहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात की। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती के साथ भी समय बिताया। प्रियंका ने बेटी मालती की क्यूट तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। साथ ही मालती का वो क्यूट मोमेंट भी शेयर किया, जब वह अपनी मौसी को गुडबॉय कहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 2000 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। प्रियंका ने बॉलीवुड में खूब स्ट्रगल किया और अपना नाम कमाया। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की स्टार बनीं और दर्जनों सुपरहिट फिल्में भी दे डालीं। प्रियंका चोपड़ा ने करीब डेढ़ दशक तक बॉलीवुड में राज करने के बाद हॉलीवुड का रुख किया था। यहां काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात अमेरिकी सिंगर निक जोनस से हुई थी। दोनों की दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से 2018 में शादी कर ली थी। प्रियंका की शादी राजस्थान में भव्य तरीके से हुई थी। शादी के 4 साल बाद प्रियंका चोपड़ा ने 15 जनवरी 2022 को बेटी मालती को जन्म दिया था।
Dakhal News
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड्स में से एक बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी राहा की एक झलक को फैंस बेकरार रहते हैं। जब भी राहा की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती है, फैंस उन पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाते। अब एक बार फिर राहा ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। राहा की ये फोटो उनकी बुआ यानी रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की है। राहा के साथ अपनी ये फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने इसे 'बुआ-भातीजी टाइम' कैप्शन दिया है, जिसमें वह अपनी क्यूट सी भतीजी के साथ खेलती नजर आ रही हैं। हालांकि, तस्वीर में राहा का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन रिद्धिमा के एक्सप्रेशन से साफ पता चल रहा है कि वह पल कितना कीमती रहा होगा। कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा, ''मेरे पॉपसिकल के साथ #बुआभातिजीटाइम' इसी के साथ उन्होंने ढेर सारे रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट किए हैं। पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, नीतू कपूर ने भी पोस्ट को री-पोस्ट किया और लिखा, 'ओह' और इसके साथ उन्होंने ढेर सारे रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं इस महीने की शुरुआत में, आलिया ने अपनी बेटी के दूसरे जन्मदिन पर राहा की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में आलिया और रणबीर अपनी न्यूबॉर्न बेटी को बेहद प्यार से देखते नजर आए। आलिया ने बेबी राहा को गोद में उठाया हुआ था, जबकि रणबीर ने उन्हें अपनी बांहों में लपेट दिखे। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा था- 'आज 2 साल हो गए हैं और मैं पहले से ही उस समय को पीछे ले जाना चाहती हूं जब तुम सिर्फ कुछ सप्ताह की थी!!! लेकिन मुझे लगता है कि यह क्षेत्र के साथ आता है, एक बार माता-पिता बनने के बाद आप बस यही चाहते हैं कि आपका बच्चा हमेशा आपका बच्चा बना रहे। हमारी जिंदगी को जन्मदिन मुबारक हो.. आप हर दिन को जन्मदिन के केक जैसा महसूस कराते हैं।' बता दें, आलिया और रणबीर कपूर अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे, दोनों ने अचानक शादी के फैसले से अपने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज से कुछ महीने पहले ही शादी की। अप्रैल में शादी के कुछ महीने बाद ही कपल ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और नवंबर 2022 में राहा के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की।
Dakhal News
पिछले काफी समय से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्तों में अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये कपल डिवोर्स ले रहा है। हालांकि इस मामले में कपल या परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। इस बीच सलमान खान का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या की शादी पर बात की है। ऐश्वर्या राय एक समय कथित तौर पर सलमान खान के साथ रोमांटिक रिलेशन में थीं। ऐसा कहा जाता है कि ऐश्वर्या और सलमान ने 2002 में अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। हालांकि दोनों ने कभी भी अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात नहीं की। सलमान एक बार रजत शर्मा के शो आप की अदालत शो में आए थे जब उन्होंने अभिषेक के साथ ऐश्वर्या की शादी के बारे में खुलकर बात की थी। इस इंटरव्यू में सलमान खान से सवाल किया गया था कि ऐश्वर्या के साथ वो एब्यूसिव थे इस पर एक्टर ने कहा था, “उसके बारे में क्या कहूं सर। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि काश आपको पता होता। मैं एक चीज में विश्वास करता हूं कि आपकी प्राइवेट लाइफ आपकी होती है।" वहीं ऐश्वर्या की शादी पर बात करते हुए सलमान ने कहा, “सबसे अच्छी बात चुप रहना है। इतने साल बीत गए हैं, तुम्हें पता है, वह किसी की पत्नी है, जिसकी शादी एक बड़े परिवार में हुई है। मैं बहुत खुश हूं कि उसने अभिषेक से शादी कर ली है। अभिषेक एक बहुत अच्छे इंसान हैं। यह सबसे अच्छी चीज है जो कोई भी एक्स-लवर चाहेगा। आप नहीं चाहते कि एक बार आपकी दोस्ती खत्म हो जाए, तो वह व्यक्ति आपके बिना दुखी रहे।" अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की खबरें काफी लंबे समय से आ रही हैं। सबसे पहले इन्हें अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग स्पॉट किया गया था जिसके बाद से इस तरह की अफवाहों का जोर ज्यादा बढ़ गया।
Dakhal News
रणबीर कपूर कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते ही हैं। उनकी पत्नी आलिया भट्ट को भी आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है। हालांकि, इन दिनों रणबीर और आलिया से ज्यादा ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लाडली रिद्धिमा कपूर साहनी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। जब से उनकी सीरीज 'फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है, तब से हर किसी की जुबान पर रिद्धिमा का नाम है। करण जौहर की सीरीज में रिद्दिमा की पर्सनैलिटी और उनका बेबाक अंदाज ऑडियंस को बेहद पसंद आया। जितनी बेबाक वह अपनी सीरीज में दिखाई दीं, हाल ही में उन्होंने उतने ही धाकड़ अंदाज में रणबीर और आलिया भट्ट को बात-बात पर ट्रोल करने वालों को जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है। दरअसल आलिया भट्ट को पिछले काफी समय से अपने चेहरे को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था। एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें ये दावा किया गया था कि 'राजी' एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट गलत हो गया है। जिस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने रूमर्स उड़ाने वालों को लताड़ लगाई थी। अब आलिया भट्ट के बाद रिद्धिमा साहनी ने अपनी फैमिली को लेकर हो रही लगातार ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। उन्होंने मीडिया से खास बातचीत करते हुए ऑनलाइन कल्चर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, "हम ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं, जो बहुत ही नेगेटिविटी फैलाते हैं। ये एक साइकिल बन चुका है। एक छोटी सी गलती और वह आपको सुनाने के लिए तैयार हैं। इस तरह के कल्चर को चेंज करने की जरूरत है"। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रिद्धिमा ने कहा, " हर जगह बस जजमेंट है। लोगों को हमेशा कुछ न कुछ कहने का मौका मिलता है। वह खुद ही ये सोच लेते हैं कि ये प्रिविलेज हैं, लेकिन वह हमारी मुश्किल घड़ी को नहीं देख पाते। मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं बहुत सिक्योर हूं, मेरे पास एक बहुत ही प्यारा परिवार है जो मुझे सपोर्ट करता है"। उन्होंने लोगों को जवाब देते हुए कहा, "मेरा प्रिविलेज ये है कि मेरा परिवार मुझसे प्यार करता है और लगातार मेरे साथ खड़ा हुआ है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं। लोग हमेशा आपके बारे में बात करने का कारण ढूंढ ही लेते हैं, लोगों का काम है बोलना..बोलेंगे।किसी को क्रिटिसाइज करना सबसे आसान काम है। जब आप कुछ सही करते हो, तो वह आपकी तारीफ करते हैं क्या? गलती पर खड़े हो जाते हैं"। आपको बता दें कि रिद्दिमा कपूर साहनी और आलिया भट्ट की बॉन्डिंग एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी है, वह सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज शेयर करते हैं।
Dakhal News
श्वेता तिवारी की बेटी पलक किसी भी मामले में अपनी मां से कम नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें उनके लिए शेयर करती रहती हैं। एक तरफ जहां 44 साल की उनकी मां श्वेता तिवारी अपने ग्लैमर से लोगों का दिल जीतती हैं वहीं पलक के लिए उनका कॉन्फिडेंस सबसे आगे है। फिलहाल किसी का भाई किसी की जान फेम एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट बिकिनी लुक के लिए चर्चा में हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। पलक इन दिनों मालदीव में जमकर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। तस्वीरों में पलक ब्लैक बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने मैचिंग बॉटम और सेरॉन्ग के साथ पेयर किया है। उनका फैशन गेम हमेशा टॉप पर रहता है। एक अन्य तस्वीर में वो बिकिनी में पोज कर रही हैं और कैप से उन्होंने अपने चेहरे को ढका हुआ है। उनके खुले बाल उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे थे। अपने पोस्ट के कैप्शन में पलक ने लिखा, "मेरा मालदीवियन पैराडाइज।" एक फोटो में उन्होंने ब्लैक बिकिनी के साथ पिंक कलर का स्टॉल भी लिया हुआ है। ये एक सेल्फी है जिसमें पलक आराम से कैमरे के लिए पोज करती नजर आईं। इसके अलावा पलक ने मालदीव में स्कूबा डाइविंग का भी मजा लिया। पलक ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में कदम रखा। यह फिल्म एक एक्शन-कॉमेडी थी जोकि साल 2014 की तमिल फिल्म वीरम की रीमेक थी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, भूमिका चावला, जगपति बाबू, विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, विनाली भटनागर और सतीश कौशिक भी शामिल थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो पलक तिवारी आने वाले समय में साइंस-फिक्शन हॉरर-कॉमेडी, 'द वर्जिन ट्री' में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धांत सचदेव ने किया है। संजय दत्त, सनी सिंह, मौनी रॉय, आसिफ खान और बेयॉनिक भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
Dakhal News
Kanguva Reveiw On X: साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर शिवा की बहुचर्चित फिल्म कंगुवा 14 नवंबर यानी आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सूर्या (Suriya) और बॉबी देओल (Bobby Deol) जैसे दो बड़े सुपरस्टार्स से सजी इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। जिसका अनुमान आप अर्ली मॉर्निंग कंगुवा के हाउसफुल शोज के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंगुवा के लेकर ऑडियंस की तरफ से रिव्यू भी लगातार सामने आ रहे हैं, जो ये बता रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कंगुवा नाम का तूफान आ गया है। रिलीज के पहले ही दिन और शो के आधार पर कंगुवा को फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्स पर कंगुवा के रिव्यू को लेकर एक तरह से बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कंगुवा को देखने के बाद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- ऐसा अनुमान लगा रहा हूं कि ये फिल्म बॉलीवुड के पिछले सारे रिकॉर्ड्स को धराशायी कर डालेगी। इसके अलावा एक अन्य यूजर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि कंगुवा की खातिर बिजनेसमैन और एक्स के मालिक एलन मस्क ने लाइक बटन को बदल डाला है, जो एक इंडियन फिल्म के नाते बहुत बड़ी बात है। दूसरे यूजर ने लिखा है- कंगुवा का पहला हाफ अभी खत्म किया है और ये एक शानदार फिल्म लगी है। मेरे हिसाब से सूर्या के एक्टिंग करियर की अब तक की ये सबसे बेहतरीन मूवी होने वाली है इस तरह से सूर्या की कंगुवा को लेकर जनता जनार्दन की तरफ से एक्स प्लेटफॉर्म पर फैसला आ गया है। हालांकि, अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान रचेगी। ऐसा माना जा रहा है कि निर्देशक शिवा की कंगुवा तमिल भाषा के मशहूर तमिल नोवल वेल परी पर आधारित है। वेल परी में एक ऐसे महान योद्धा की कहानी मौजूद है, जिसने कभी चोल, चेर और पांड्या के सामने हार नहीं मानी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार कंगुवा में सूर्या उसी वीर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको उनका डबल रोल भी देखने को मिलेगा। साथ ही खलनायक के किरदार में बॉबी देओल खतरनाक नजर आए हैं।
Dakhal News
आज के दौर में देखा जा रहा है कि पुरानी फिल्मों के सीक्वल या उनके तीसरे-चौथे पार्ट को बनाए जाने के लिए फिल्ममेकर्स में एक तरह से होड़ सी मच गई है। एक दिन पहले 90 के दशक में आने वाली शाह रुख खान की कल्ट मूवी बाजीगर के सीक्वल को लेकर फिल्म निर्माता की तरफ से कन्फर्मेशन आया था और अब हिंदी सिनेमा की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी धमाल 4 (Dhamaal 4) को लेकर लेटेस्ट अपडेट आ गया है। जिसको धमाल के मानव यानी अभिनेता जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) ने दिया है। फिल्म की शूटिंग को लेकर उन्होंने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज दे डाली है। आइए जानते हैं कि जावेद ने क्या कहा है। धमाल बॉलीवुड की उन फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसके किरदार कल्ट हैं और ऑडियंस इसे आज भी देखना पसंद करती है। ऐसे में अब जब इसकी चौथी किस्त को लेकर कोई अपडेट सामने आएगा तो यकीनन तौर पर उस पर चर्चा होनी तो बनती है। हाल ही में अभिनेता जावेद जाफरी ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है, जिसमें उनसे धमाल 4 को लेकर सवाल पूछा गया है। जिस पर जावेद ने कहा है- जी, धमाल 4 जरूर आएगी, हम सब इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग को शुरू किया जा सकता है। दुनिया बड़ी तेजी से बदल रही है, उसी हिसाब से सिनेमा भी चेंज हो रहा है। 60 से लेकर 70 के दशक में मूवीज में एक अलग तरह की कॉमेडी देखने को मिलती थी, जो अब पूरी से बदल चुकी है। उम्मीद है कि धमाल 4 में आपको ये और शानदार तरीके की कॉमेडी देखने को मिले। इस तरह से जावेद जाफेरी ने धमाल 4 की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि साल 2026 में धमाल को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किया जा सकता है। निर्देशक इंदर कुमार के डायरेक्शन में साल 2007 धमाल को पहली बार बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इसके बाद 2011 में धमाल का सीक्वल आया और उसने भी फैंस को खूब हंसाया। इसके बाद 2019 में धमाल की तीसरी किस्त आई, जिसमें अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जैसे कलाकारों की एंट्री हुई। आलम ये रहा कि टोटल धमाल भी सुपरहिट रही। हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि अजय देवगन धमाल फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहेंगे और वह पार्ट 4 में भी नजर आएंगे।
Dakhal News
करण-अर्जुन (Karan-Arjun) की जोड़ी जल्द ही बड़े पर्दे पर लौटने वाली है। हाल ही में निर्देशक राकेश रोशन की इस कल्ट मूवी की री-रिलीज को लेकर एलान किया गया है, जिसके चलते सलमान खान (Salman Khan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की ये ब्लॉकबस्टर चर्चा में बनी हुई है। इस बीच हम आपके लिए करण-अर्जुन से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा लेकर आए हैं, जो शायद ही आपको पहले पता हो। क्या आप जानते हैं कि इस मूवी के लिए सलमान खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, उन्होंने 90 के दशक के एक दूसरे सुपरस्टार उनका रोल का ऑफर किया था। इसके अलावा फिल्म का नाम भी करण-अर्जुन नहीं था। बतौर निर्देशक राकेश रोशन करण-अर्जुन फिल्म को बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते थे। उस वक्त उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती फिल्म की कास्ट थी। जिसके लिए उनको ये चयन करना था कि इस मूवी के लिए लीड रोल में किन दो कलाकारों के लिया जाए। अर्जुन के रोल के लिए शाह रुख खान का नाम उन्होंने पहले ही फाइनल कर लिया था। लेकिन करण के किरदार के लिए पेंच फंसा हुआ था इसके बाद सलमान खान और शाह रुख खान की जोड़ी ने मिलकर बॉक्स ऑफिस को हिला दिया। इसके साथ ही करण-अर्जुन 90 के दशक की सबसे सफल मूवीज में शुमार हुई है। बता दें कि 1995 में रिलीज होने वाली ये मूवी जल्द ही अपनी रिलीज के 30 साल पूरे करेगी। आपको ये जानकार हैरानी होगी करण-अर्जुन का पहला टाइटल ये नहीं था। आईएमडीबी (IMDB) के आधार पर मेकर्स ने इस फिल्म का नाम कायनात प्लान किया था, जिसे बाद में बदलकर करण-अर्जुन किया गया था। गौर करें करण-अर्जुन की री-रिलीज डेट की तरफ तो आने वाले 22 नवंबर को इस मूवी बड़े पर्दे पर दोबारा से रिलीज किया जाएगा। जिसकी सलमान खान और शाह रुख खान अपने-अपने एक्स हैंडल पर दे चुके हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन ने भी इस मूवी में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम किया था।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी मेहंदी की तस्वीरें सामने आई थीं। अब आखिरकार उनकी ऑफिशियल फोटोज भी सामने आ गई हैं। हालांकि हिमांश की पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शादी की तस्वीरों से आखिरकार उनका चेहरा पब्लिक हो गया है। अफवाहों के मुताबिक, यह मिस्ट्री वुमन बॉलीवुड से नहीं है और दोनों लवर्स एक अरेंज मैरिज प्रपोजल के जरिए मिले थे। हिमांश इन फोटोज में डार्क पिंक शेड की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग की पिंक कलर की पगड़ी भी पहनी हुई है। शादी की इन फोटोज में एक्टर अपनी पत्नी के माथे को किस कर उनपर प्यार बरसाते दिखे। वहीं हिमांश कोहली की दुल्हन ने गोल्डन और रेड कलर के लहंगे में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपना लुक माथा पट्टी, गोल्ड नेकलेस और मैचिंग चूडियां पहनकर पूरा किया है। एक्टर की इंटीमेट वेडिंग में तुलसी कुमार और खुशाली कुमार भी शामिल हुए थे। कोहली की प्री-वेडिंग सेरेमनी का एक इनसाइड वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें तुलसी और खुशाली हिमांश के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इससे पहले एक्टर की मेहंदी सेरेमनी की कई तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें एक्टर मस्ती से डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान हिमांश ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई थी। एक्टर के हाथों पर HV लिखा हुआ है जबकि 'H' का मतलब हिमांश है, 'V' से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उनकी पत्नी के नाम का पहला अक्षर है। इस फंक्शन में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। हिमांश कोहली इससे पहले सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, लगभग एक साल तक साथ रहने के बाद दिसंबर 2018 में ये जोड़ी अलग हो गई। इस जोड़े ने इंडियन आइडल 10 के दौरान नेशनल टेलीविजन पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। नेहा ने इसके बाद रोहनप्रीत सिंह से शादी कर ली। रोहनप्रीत भी पेशे से सिंगर हैं।
Dakhal News
अगर आपसे हम ये सवाल करेंगे कि भारत का सबसे सफल अभिनेता कौन है तो आपके दिमाग में दो तीन नाम आएंगे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दिलीप कुमार या फिर ज्यादा से ज्यादा कमल हासन। ये भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े और पॉपुलर सुपरस्टार रहे हैं। इनमें से अधिकांश अभिनेता कई हिट फिल्में भी दे चुके हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री के एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक दो नहीं बल्कि 700 हिट फिल्में दी हैं। ये एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके रिकॉर्ड को तोड़ पाना आज के सुपरस्टार के लिए लगभग नामुमकिन सा है। हम बात कर रहे हैं 50 के दशक के मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार प्रेम नजीर की। जी हां, मलयालम सिनेमा के दिग्गज स्टार को मलयालम सिनेमा का स्वर्ण युग लाने वाला एक्टर भी कहा जाता है। प्रेम की एक्टिंग में वो दम था कि उस दौर का हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। प्रेम नजीर के रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे ज्यादा फिल्में, सबसे ज्यादा डबल रोल, सबसे ज्यादा ट्रिपल रोल और एक ही हीरोइन के साथ करीब 130 फिल्में करने जैसे कई बड़े रिकॉर्ड इन्होंने अपने नाम किए। इसी के चलते साल 1979 में इनकी दो या तीन नहीं बल्कि पूरी 39 फिल्में रिलीज हुईं। यह समझने के लिए कि प्रेम नजीर का रिकॉर्ड कितना शानदार है आपको हम एक तुलना के जरिए बताते हैं। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा नाम अमिताभ बच्चन के पास लीड एक्टर के तौर पर 60 से भी कम हिट फिल्में हैं, जिनमें से 10 ब्लॉकबस्टर हैं। अब बात आती है साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की जिनके नाम 80 से अधिक हिट और एक दर्जन से अधिक ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड है। चलिए अब बात तीनों खानों की भी कर लेते हैं। सलमान खान ने 39 हिट फिल्में दी हैं जिनमें से 15 ब्लॉकबस्टर हैं, इसके बाद नाम आता है शाह रुख खान का जिन्होंने 10 ब्लॉकबस्टर सहित 34 हिट फिल्में दी हैं। वहीं आमिर खान सबसे छोड़ा पीछे हैं जिनमें नाम 6 ब्लॉकबस्टर सहित 20 हिट फिल्में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सभी अभिनेताओं की हिट फिल्मों को जोड़ने के बाद भी, ये प्रेम नजीर की नंबर ऑफ हिट्स के आसपास भी नहीं पहुंचते। प्रेम नजीर ने 700 से ज्यादा फिल्मों में लीड रोल निभाया जिससे उनका नाम लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।प्रेम नजीर के नाम कई सारे रिकॉर्ड्स हैं। उन्होंने 85 हीरोइन के साथ काम किया। साल 1975 तक प्रेम ने एक्ट्रेस शीला के साथ कुल 130 फिल्मों में काम किया। ऐसा इसलिए क्योंकि वो शीला को अपना लकी चार्म मानते थे। उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों में डबल रोल निभाया। इसके अलावा तीन फिल्मों ट्रिपल रोल में भी नजर आए। प्रेम नजीर की मौजूदगी को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की गोल्डन एज क्यों कहा गया इसका एक बहुत बड़ा कारण है। प्रेम ऐसे एक्टर थे जिनकी अगर कोई फिल्म फ्लॉप होती थी,तो वो तुरंत प्रोड्यूसर से दूसरी फिल्म शुरू करने को कहते थे। एक्टर अपने व्यस्त शेड्यूल से डेट्स निकालकर उस प्रोड्यूसर की फिल्में करते थे, जिससे उसके नुकसान की भरपाई हो सके।
Dakhal News
पठान और जवान की सफलता के बाद किंग खान के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। शाह रुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) की शूटिंग कर रहे हैं। सिनेमा लवर्स उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। इस बीच शाह रुख की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का अपडेट सामने आया है। खास बात है कि इसकी पुष्टि खुद प्रोड्यूसर ने की है। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म बाजीगर (Baazigar) का डायलॉग तो आपको भी जरूर याद होगा। इस फिल्म में अभिनेता ने अजय शर्मा का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘हार कर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं।’ इस मूवी के गाने भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं। अब शाह रुख के फैंस के लिए इस फिल्म के सीक्वल से जुड़ी गुड न्यूज सामने आई है। बाजीगर फिल्म के निर्माता रजत जैन ने इस बात को कंफर्म किया है कि बाजीगर का सीक्वल बनने की तैयारी चल रही है, जिसके लिए शाह रुख खान के साथ चर्चा चल रही है। हालांकि, अभी तक कोई स्क्रिप्ट तैयार नहीं की गई है। फिलहाल अभिनेता के सामने बाजीगर 2 बनाने का विचार प्रकट किया गया है। रजत जैन ने बात को पूरा करते हुए कहा कि आने वाले समय में लोग बाजीगर का सीक्वल जरूर देख पाएंगे। हमारी टीम स्टोरी पर अच्छे से काम कर रही है ताकि बाजीगर की लेगेसी को कायम रखा जा सके। पॉपुलर निर्माता रजत जैन के बयान से एक बात साफ हो गई है कि शाह रुख के बिना बाजीगर के सीक्वल की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस खुशखबरी को सुनने के बाद, फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बात के बारे में हर कोई जानता है कि साल 1993 में रिलीज हुई बाजीगर ने शाह रुख खान को सुपरस्टार बना दिया था। फिल्म में शाह रुख ने अजय शर्मा का नेगेटिव रोल निभाया था। खैर, किंग खान की डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों को इंप्रेस किया। कहना लाजमी होगा कि इसके बाद ही लोगों के दिलों में किंग खान के लिए एक खास जगह बनी। किस्सा तो यह भी है कि इस फिल्म के लिए डायरेक्टर अब्बास मस्तान की पहली पसंद शाह रुख नहीं, सलमान थे। रेडियो नशा को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बताया था कि हमने शाह रुख के टेलेंट को देखकर उन्हें यह फिल्म ऑफर की थी
Dakhal News
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की हर एक बात निराली है। एक्टर को अगर किसी स्टार का काम पसंद आता है तो वो उसे अपने हाथों से लेटर लिखकर भजते हैं और उसकी तारीफ करते हैं। बिग बी बीते सालों में मनमर्जियां के लिए विक्की कौशल और अंग्रेजी मीडियम के लिए राधिका मदान जैसे कलाकारों को पत्र लिखते आए हैं। खुद बिग बी के हाथ से लिखा लेटर उनके लिए किसी ट्रॉफी से कम नहीं होता है। अब ऐसा ही एक लेटर निमरत कौर को दिया हुआ भी वायरल हो रहा है। दसवीं की सफलता के बाद अमिताभ बच्चन ने निमरत कौर के लिए भी एक लेटर लिखा था और उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की थी। ये लेटर अभी इस वक्त और भी ज्यादा वायरल इसलिए हो रहा है क्योंकि अभिषेक बच्चन का नाम निमरत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। अभिषेक दसवीं में उनके को-स्टार थे। ऐसी अफवाह है कि निमरत की वजह से अभिषेक और ऐश्वर्या राय अलग हो रहे हैं। हालांकि इस मामले में परिवार ने कोई सफाई नहीं दी है। अपने लेटर में अमिताभ ने स्वीकार किया कि उन्होंने निमरत से ज्यादा बातचीत नहीं की है। बिग बी ने बताया कि उन्हें यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के एक कार्यक्रम में उनसे मुलाकात करने का मौका मिला था। उन्होंने निमरत के उस विज्ञापन की भी तारीफ की। बिग बी ने कहा कि वह दसवीं में उनके काम से प्रभावित थे। उन्होंने लिखा- ‘दसवीं’ में आपका काम असाधारण है,बारीकियां, हाव-भाव, सब कुछ! मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई, सराहनीय।” इस लेटर को खुद निमरत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था,”18 साल पहले, जब मैंने पहली बार मुंबई में कदम रखा था, तो सोचा था कि अमिताभ बच्चन एक दिन मेरा नाम जानेंगे, हमारी मुलाकात को याद रखेंगे, एक विज्ञापन में मेरे काम की सराहना करेंगे…अब सालों बाद, एक फिल्म में मेरे द्वारा किए गए काम के लिए उन्होंने मेरे लिए एक नोट और फूल भेजे हैं। यह सब मेरे लिए एक सपने जैसा है।
Dakhal News
जवान डायरेक्टर एटली की फिल्म बेबी जॉन (Baby John) इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसमें वरुण धवन (Varun Dhawan) मुख्य किरदार की भूमिका में नजर आएंगे। बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसके बाद मूवी में सलमान की मौजूदगी को लेकर कयास लगने का दौर शुरू हो गया। फिल्म के टीजर में एक शख्स की पीठ को देखकर लोगों ने दावा किया कि वह सलमान खान ही हैं। अब वरुण धवन ने खुद भाईजान की फिल्म में एंट्री को लेकर अपडेट शेयर किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वरुण धवन ने आस्क मी सेशन शुरू किया। इसमें यूजर्स ने उनसे खूब सवाल किए, लेकिन सुर्खियां सलमान खान के कैमियो रोल से जुड़े सवाल ने बटोरी। वरुण से यूजर ने पूछा कि “भाई का कैमियो बेबी जॉन में कितने मिनट का होगा। वरुण धवन ने यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘मिनट नहीं बोलूंगा, लेकिन इम्पैक्ट बहुत ज्यादा महीनों का देखने को मिलेगा। वरुण से एक शख्स ने पूछा कि क्या फिल्म में कोई सरप्राइज है? इसके जवाब में एक्टर ने कहा हां बहुत बड़ा। एक अन्य यूजर ने सवाल किया कि सलमान की एंट्री के बारे में आपका क्या कहना है और हमें उनके कैमियो के बारे में बताईए। इसके जवाब में उन्होंने लिखा 25 दिसंबर। इस जवाब से जाहिर है कि वरुण कैमियो रोल पर थोड़ा सस्पेंस रखना चाहते हैं, लेकिन इतना साफ हो गया है कि भाईजान बेबी जॉन में अपना जलवा बिखेरते जरूर नजर आएंगे। वरुण धवन के रिएक्शन के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, ऐसा पहली बार हुआ है, जब फिल्म में सलमान खान का कैमियो कंफर्म हुआ है। इससे पहले बास फिल्म में सलमान के होने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। वरुण धवन के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी नजर आने वाले हैं। वहीं, वरुण के अपडेट देने के बाद कहा जा सकता है कि सलमान खान का कैमियो रोल भी फिल्म में देखने को मिलेगा। खास बात है कि कीर्ति सुरेश की यह पहली हिंदी फिल्म होने वाली है। वहीं, बात रिलीज डेट को लेकर करें तो यह 25 दिसंबर को थिएटर में दस्तक देगी।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा हर तरह से संपन्न हैं। उन्होंने अपने करियर में भी खूब नाम कमाया। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा के हाथ पीले किए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हालांकि अब वो बड़े पर्दे से दूर हैं। फिल्मों में काम करने के दौरान उनके कई अफेयर भी रहे थे। शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बात रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। वो बेबाकी से अपनी बात रखते हैा चाहे वो अच्छी हों या बुरी। वो अपनी युवावस्था की शरारतों को बताने में बिल्कुल हिचकिचाते नहीं हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पहले भी अपनी शादी और प्यार को लेकर बातें कर चुके हैं। 2016 में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए थे। एक्टर ने बताया था कि शादी के बाद मुझे मेरी पत्नी पूनम सिन्हा ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। तब पूनम सिन्हा ने मुझसे वादा करवाया कि अब आगे से ऐसा न करें। क्योंकि इस बार माफ कर रही हूं। अगली बार नहीं छोड़ूंगी। कपिल शर्मा के शो में भी एक्टर ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया था कि जब मैं पकड़ा गया तो पत्नी ने आकर मेरी पिटाई की। मेरे चेहरे के एक-आद दाग बढ़ गए। इसके अलावा एक्टर ने बताया कि शादी के टाइम पर मैं बहुत दुविधा में था। दुविधा इसमें नहीं थी कि किससे शादी करूं बल्कि इसमें थी कि किससे न करूं। उन्होंने अपनी शादी का भी एक किस्सा शेयर किया था जब वो तीन घंटे लेट पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि मैं सेट पर भी लेट पहुंचता था। आपको बता दें कि बॉलीवुड के इस जोड़े ने एक साथ 15 फिल्में की थीं। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा की पूनम चंदीरमानी से शादी हाे गई थी। बाद में एक्ट्रेस का नाम पूनम सिन्हा हो गया था। दोनाें ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट किया था। बाद में रीना रॉय ने भी शादी कर ली और उनके अफेयर का चैप्टर क्लोज हो गया था।
Dakhal News
हिंदी सिनेमा के दिग्गज और मशहूर अभिनेता अनुपम खेर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। अनुपम खेर उन कलाकारों में से एक हैं जो अक्सर अपनी जिंदगी और करियर से संघर्षों के बारे में फैंस को बताते रहते हैं। वह अपने सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए संघर्ष के दिनों को याद करते हैं। दरअसल अपने बचपन के दिनों में अनुपम खेर ने बहुत संघर्ष झेला है। उनके करियर की शुरूआत भी बड़ी कठिनाइयों के साथ हुई थी। हाल ही में Curly Tales को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि आज भी मेरे पास खुद का मकान नहीं है। मैं मुंबई में किराए के मकान में रहता हूं। कहा कि उन्होंने आज तक सिर्फ एक ही घर खरीदा है अपनी मां के लिए, वो भी शिमला में। इसके अलावा उन्होंने बताया कि किराए के घर में रहने का फैसला खुद उनका है। अनुपम खेर से जब मुंबई में घर न खरीदने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे हर महीने किराया देना पसंद है। वो उन पैसों को बैंक में रखते हैं जो वह घर खरीदने में खर्च करते। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि मरने के बाद लोगों को कुछ देकर जाना बेहतर है, बजाय इसके कि लोग घर के लिए लड़ें।उन्होंने अपनी मां को घर खरीदकर देने का किस्सा भी शेयर किया। बताया कि सात साल पहले मैंने अपनीं मां से पूछा कि मैं एक बड़ा स्टार हूं, तो आपको क्या चाहिए। इस पर फौरन उनकी मां ने कहा कि उन्हें शिमला में घर चाहिए। दरअसल पिता के निधन के बाद से मां किराए के घर पर ही रहीं हैं। इस वजह से मैंने अपनी दुलारी मां के लिए घर खरीदा। अनुपम खेर ने बताया कि मेरी मां ने शिमला में एक घर देखा और उन्हें वह जगह पसंद आई। मां ने मुझे फोन किया और कहा, 'मुझे बाहर से एक एंट्री वाला छोटा सा घर मिला'। मैंने ब्रोकर से पूछा कि घर में कितने कमरे हैं और उसने मुझे बताया कि इसमें 9 बेडरूम हैं। मैंने सोचा कि अगर मुझे अपनी मां को तोहफा देना है, तो यह कुछ असाधारण होना चाहिए। इसलिए मैंने ब्रोकर से यह देखने के लिए कहा कि क्या मालिक पूरा घर बेचने को तैयार है।' इस पर ब्रोकर ने पूरे कागज तैयार करवाए। एक्टर ने वो घर खरीद लिया। जब पूरा घर अनुपम खेर की मां ने देखा तो उन्होंने एक्टर को डांट लगाई कि मैं इतने बड़े घर में क्या करूंगी। मुझे नहीं चाहिए इतना बड़ा घर। इस तरह एक्टर अनुपम खेर ने अपनी मां के सपने को पूरा किया। अनुपम खेर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपने हालिया नेटफ्लिक्स रिलीज 'विजय 69' के लिए काफी सराहना बटोर रहे हैं। अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक 69 वर्षीय व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है। इस फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ चंकी पांडेय और मिहिर आहूजा भी हैं।
Dakhal News
55th IFFI 2024: गोवा में हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन होने जा रहा है। हर साल नवंबर के महीने के अंत में आईएफएफआई को आयोजित किया जाता है, जिसमें देश और दुनिया की फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है। इस मामले में अब दो हिंदी फिल्मों के नामों पर मुहर लग गई है। जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज की दमदार ड्रामावाली फिल्म मिसेज का प्रीमियर 22 नवंबर 2024 को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में होगा। स्क्रीनिंग के लिए निर्माता ज्योति देशपांडे, हरमन बावेजा और सह-निर्माता स्मिता बालिगा के साथ-साथ मुख्य कलाकार सान्या मल्होत्रा और निर्देशक आरती कडव भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि 20 से 28 नवंबर तक गोवा के पणजी में इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होना है। मिसेज ने IIFM, टैलिन ब्लैक नाइट्स, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल (NYIFF) और पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल सहित कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी पहचान और प्रशंसा प्राप्त करते हुए एक पसंदीदा फिल्म साबित हुई है। यह फिल्म भावनात्मक गहराई और दमदार अभिनय का वादा करती है, खासकर सान्या मल्होत्रा द्वारा किए अभिनय की दर्शकों ने प्रत्येक समारोह में तहे दिल से तारीफ करते हुए तालियाँ बजाई है। मिसेज सान्या मल्होत्रा द्वारा अभिनीत ऋचा की कहानी है, जो एक विवाहित लड़की के जीवन को दर्शाती है, वह एक पत्नी एवं गृहिणी की भूमिका की सीमाओं के भीतर रहते हुए , रसोई घर से जुड़े अपने जीवन के बीच, खुदकी पहचान और अंदर की आवाज की संघर्षमय लड़ाई से लड़ती हुई दिल छूं लेने वाली कहानी है। सान्या मल्होत्रा के साथ, फिल्म में निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आरती कदव द्वारा निर्देशित, फिल्म "मिसेज" ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा और हरमन बावेजा द्वारा निर्मित और स्मिता बालिगा द्वारा सह-निर्मित है। जियो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन की फिल्म साली मोहब्बत, एक रोमांचक सस्पेंस ड्रामा है, जिसका वर्ल्ड प्रीमियर 22 नवंबर, 2024 को गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में होगा। यह रोमांचक थ्रिलर न केवल अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा के निर्देशन की पहली फिल्म है, बल्कि प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट मनीष मल्होत्रा की भी निर्माता के तौर पर पहली फिल्म है। इस फिल्म में राधिका आप्टे, दिव्येंदु शर्मा, अंशुमन पुष्कर, सौरसेनी मैत्रा, शरत सक्सेना और अनुराग कश्यप जैसे सितारे हैं, जो एक गहन, मनोरंजक कहानी में शानदार कलाकारिंकी के साथ दर्शकों में उत्कंठा पैदा करेंगे। IFFI में साली मोहब्बत का प्रीमियर इस फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगा। निर्माता ज्योति देशपांडे और मनीष मल्होत्रा, निर्देशक टिस्का चोपड़ा, मुख्य अभिनेता दिव्येंदु और अभिनेता अंशुमन पुष्कर रेड कार्पेट पर अपनी प्रस्तुति देंगे, दर्शकों से मिलेंगे और इस अनोखी सस्पेंस ड्रामा के बारे में अपने विचार साझा करेंगे।
Dakhal News
बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां रहीं हैं जिनकी केमिस्ट्री ने न सिर्फ पर्दे पर आग लगाई है बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है। ऐसी ही हॉट और परफेक्ट जोड़ी थी अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की। इन दोनों ने 'अंदाज', 'ऐतराज', 'वक्त' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का भी खूब प्यार मिला।हालांकि उनकी फिल्मों ने जितनी वाहवाही लूटी, उतनी ही अफवाहें उनके रिश्ते को लेकर भी उड़ने लगीं। बीच में ऐसी खबर आई कि अक्षय और प्रियंका के बीच अफेयर चल रहा है। इस बात का पता जब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लगा तो वो नाराज हो गईं। परिणामस्वरूप, दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इंटरव्यू में कोएल पुरी प्रियंका चोपड़ा से सवाल करते हैं कि उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करना क्यों बंद कर दिया। इस सवाल के जवाब में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि "शायद इससे चीजें आसान हो जाती हैं। मैं कभी किसी के खुशहाल रिश्ते में दरार नहीं बनना चाहती थीं।" प्रियंका के इस बयान से साफ था कि वो रिश्तों की अहमियत को समझती हैं और किसी की जिंदगी में उलझन नहीं लाना चाहती थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर और प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने भी इस मामले से जुड़ा एक और खुलासा किया था। इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अक्षय प्रियंका के साथ फिल्म 'बरसात' में काम करने वाले थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी और बाद में बॉबी देओल को उनकी जगह कास्ट किया गया था। इसके अलावा सुनील दर्शन ने कहा था कि अक्षय कुमार फिल्म 'बरसात' के लीड हीरो थे। शूटिंग शुरू ही होने वाली थी, लेकिन अक्षय ने मुझे कॉल कर मिलने के लिए बुलाया और फिल्म में काम करने से मना कर दिया। उस समय उनके और ट्विंकल के बीच कुछ दिक्कतें चल रहीं थीं। ऐसी अफवाहें भी थीं कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने घर छोड़ दिया था। अक्षय को समझना चाहिए था कि जब उनकी पत्नी भी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं, तो वो सब कुछ समझती हैं। प्रियंका अपनी जगह सही थीं।" आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार के बीच ये विवाद भले ही कुछ समय के लिए रहा हो, लेकिन इसका असर उनकी प्रोफेशनल केमिस्ट्री पर भी पड़ा और इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ काम करना बंद कर दिया।
Dakhal News
एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और भारतीय क्रिकेट टीम के हरफरनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नाम बीते समय में काफी चर्चा में रहा है। करीब 5 महीने पहले इस कपल ने तलाक के जरिए अपनी 4 साल पुरानी शादी को खत्म किया था। इसके बाद बेटे अगस्त्य के साथ नताशा अपने देश सर्बिया लौट गई थीं। हालांकि, अब वह भारत वापस आ गई हैं और इंडस्ट्री में एक्टिव हो गई हैं। इस बीच नताशा ने अपने और हार्दिक के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे जानकर यकीनन तौर पर फैंस को हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं कि नताशा स्टेनकोविक का वह बयान क्या है। सर्बिया से वापस लौटने के बाद नताशा स्टेनकोविक म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हो गई हैं और उनके कई लेटेस्ट सॉन्ग भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने ई टाइम्स को एक लेटेस्ट इंटरव्यू दिया है और हार्दिक पांड्या संग तलाक के बाद के हालातों पर खुलकर बात की है। अभिनेत्री ने कहा है- ऐसी चर्चा चल रही है कि मैं वापस सर्बिया जा रही हूं, लेकिन ये मुमकिन नहीं है, क्योंकि मेरा एक छोटा बच्चा है, जो यहीं का है। उसका स्कूल यहां, तो भला मैं उसका सब छुड़वाकर वापस कैसे लौट जाऊं। हम अब भी एक फैमिली है, जिसकी मुख्य डोर हमारा बेटा है। मुझे अपने जीवन शांति की जरूरत रहती है और हर कंडीशन में मैं अपने आप को शांत रखने की कोशिश भी करती हूं। बेटे को भी मां के प्यार के साथ-साथ मैं ये सब भी सीखाती हूं। इस तरह से नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिक पांड्या और अपने बेटे अगस्त्य को लेकर चर्चा की है। उनके इस बयान से साफ होता है कि बेशक इस कपल का तलाक हो गया है। लेकिन बेटे की खातिर अब भी ये दोनों एक दूसरे को अपना परिवार मानते हैं। 2020 में हार्दिक पांड्या ने क्रूज पर फिल्मी स्टाइल में नताशा स्टेनकोविक को प्रपोज किया था और बाद में कोरोना महामारी के दौरान इस कपल ने इंटीमेट वेडिंग भी की। हालांकि, कुछ समय बाद इन्होंने राजस्थान में दोबारा से ग्रैंड वेडिंग फंक्शन आयोजित की थी। हालांकि, इन सबके बावजूद महज 4 साल तक ही इन दोनों की शादी चली और बीते 18 जुलाई को हार्दिक और नताशा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक का एलान कर दिया था।
Dakhal News
बाहुबली फिल्म से फैंस के दिलों पर राज करने वाले साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) को भला कौन नहीं जानता। बीते साल केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील की एक्शन थ्रिलर सालार पार्ट 1-सीजफायर से बॉक्स ऑफिस धूम मचाने वाले प्रभास इस मूवी के पार्ट 2 यानी सालार 2 (Salaar 2) में भी अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे। हाल ही में सालार 2- शौर्यांगा पर्वम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है, जिससे फैंस के चेहरे खिले हुए हैं। अब इस मूवी को लेकर एक साउथ कोरियन सुपरस्टार का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जो सालार के फैंस के लिए बिग न्यूज है। आइए जानते हैं कि वह विदेशी फिल्म कलाकार कौन हैं। भारतीय सिनेमा की फिल्मों में विदेशी की कलाकारों की मौजूदगी हमेशा से फैंस के लिए चर्चा का एक बड़ा मुद्दा रहा है। जो अब सालार पार्ट 2 के जरिए भी बढ़ने वाला है। हाल ही में दक्षिण कोरियन फिल्म अभिनेता मा डोंग-सेओक यानी डॉन ली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में सालार 2 का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। इसके बाद हाई ट्रैफिक के कारण उनका इंस्टाग्राम अकाउंट टेंपोरेरिली ब्लॉक हो गया। लेकिन इतनी देर में सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने ये कयास लगाने में देरी नहीं की कि वह सालार 2 में नजर आ सकते हैं। डॉन ली के इस पोस्ट को देखकर ये दावा और मजबूत हो गया है कि प्रशांत नील की सालार 2 में उनकी एंट्री लगभग तय होती दिख रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो फिल्मों में धमाकेदार एक्शन के लिए मशहूर मा डोंग-सेओक और प्रभास की भिड़ंत काफी रोचक रहेगी। बता दें कि सालार 2 शायद अगले साल के अंत में रिलीज किया जा सकता है।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपने किरदारों को लेकर इन दिनों काफी सतर्क हैं। अब एक्ट्रेस ऐसी भूमिका ही चुनना चाहती हैं जो मॉडर्न सोसायटी में महिलाओं की वास्तविक और सशक्त छवि को दिखा सके। हाल ही में रिलीज हुई उनकी सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में उनका किरदार एक्शन में बराबरी करता नजर आया है, जो सामंथा की इस सोच को और भी मजबूती से सामने लाता है। एक्ट्रेस सामंथा का मानना है कि दर्शक आज असलियत देखना चाहते हैं, चाहे वो फिल्म हो या उनके द्वारा चुने गए ब्रांड्स। इसीलिए वो अब ऐसी भूमिकाओं से दूर हैं, जो महिलाओं की पहचान को सीमित करती हैं। सामंथा का असलियत की ओर रुझान हाल ही में लंदन में बिजनेस टुडे के मोस्ट पावरफुल वुमन इवेंट में नजर आईं सामंथा ने बताया कि "लोग अब वास्तविकता की तलाश में हैं। वो मेरी जिंदगी और मेरे ब्रांड्स में भी उसे देखना चाहते हैं। जब मैं असलियत की बात करती हूं तो ये मेरी हर चीज में झलकनी चाहिए। चाहे वह मेरा अभिनय हो या ब्रांड्स का चुनाव। अब मैं इसी जिम्मेदारी के साथ अपने किरदार को चुनती हूं जो आज के समाज में महिलाओं का सही प्रतिनिधित्व कर सके। महिलाओं को मजबूत बनाएंगी सामंथा इस दौरान सामंथा ने बताया कि अब मैं वही किरदार निभाऊंगी जो महिलाओं को मजबूती प्रदान कर सके। इसके साथ ही उन्हें आजादी दे सके। आपको बता दें कि सिटाडेल में साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ का किरदार हीरो के साथ बराबरी में है। वो बराबरी से लड़ाई में भाग लेती हैं। उन्होंने बताया कि सीरीज की वजह से वह हीरो की तरह ही बराबर मुक्के मारने और झेलने में सक्षम थीं, जिससे दिन बच गया। सामंथा को ऑफर हो रहे कम प्रोजेक्ट्स उन्होंने कहा, हम आगे की ओर देख रहे हैं और यह एक तरह से जरूरी भी है। ऐसा करने के बाद, मुझे जितने रोल ऑफर किए गए हैं और जितने प्रोजेक्ट में मैं कर रही हूं, उनमें बहुत अंतर है। सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने जानबूझकर फ्लावर पॉट रोल से दूर रहने का फैसला किया है। सामंथा कहती हैं कि एक्शन में महिलाओं के लिए ऐसे मौके मिलना मुश्किल है। उनके इस सोच के चलते उन्हें अब कम ही प्रोजेक्ट्स मिलते हैं, लेकिन वो खुश हैं। प्राइम पर रिलीज हुई सिटाडेल: हनी बनी इसके अलावा इवेंट में सामंथा ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा हम लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं। प्रियंका चोपड़ा से हमें बड़ा सोचने की प्रेरणा मिलती है। आपको बता दें कि अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई सिटाडेल: हनी बनी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इस वेब सीरीज में सामंथा के साथ वरुण धवन भी नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन राज और डीके की सुपरहिट जोड़ी ने किया है।
Dakhal News
कृति सेनन और काजोल स्टाटर फिल्म दो पत्ती नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। शहीर शेख ने इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। लेकिन फिलहाल फिल्म को कुछ विवादों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल फिल्म के एक गाने को लेकर मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया गया है। भारत के सबसे बड़े म्यूजिक लेबलेस में से एक टी सीरीज इस वक्त विवादों में है। संगीतकार नीलांजना घोष दस्तीदार ने टी-सीरीज और म्यूजिक डायरेक्टर सचेत-परंपरा पर गाने के लिए उनके पति राजर्षि मित्तर का ट्रैक चुराने का आरोप लगाया है। दस्तीदार ने अपना गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सबूत के तौर पर मित्तर के ओरिजनल ट्रैक का एक लिंक भी शेयर किया। स्तीदार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों से टी-सीरीज, सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर की रिपोर्ट करने के लिया कहा है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "इन लोगों ने स्पष्ट रूप से और बिना अनुमति या किसी कानूनी कार्रवाई के मेरे पति @mrmitter के ट्रैक का इस्तेमाल अपनी घटिया बॉलीवुड फिल्म के गाने मैय्या (दो पत्ती) में किया है। चोरी अपने चरम पर है!" "कायरों! तुम्हें इसकी सजा मिलेगी! मैं अपने सभी साथी म्यूजिशियन और आर्टिस्ट फ्रेंडस से इस संगीत निर्देशक और पूरी जोकर टी-सीरीज म्यूजिक कंपनी को शर्मसार करने के लिए कहूंगी! तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई।" अपनी इस पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर म्यूजिशियन सचेत टंडन को शेमलेस और चोर बताया। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब दो पत्ती के किसी गाने पर चोरी का आरोप लगा हो। इससे पहले इसके दूसरे गाने आंखियां दे कोल पर एक पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दिकी ने अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने इस गाने को घटिया बताया था।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने बॉलीवुड में कॉप यूनिवर्स की शुरुआत की थी। अभी इसकी तीसरी किस्त सिंघम अगेन सिनेमाघरों में तहलका मचाए हुए है। फिल्म रोजाना कमाई के मामले में नए झंडे गाड़ रही है और निर्माता ने अब एक और बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। सिंघम अगेन में धांसू एंटरटेनमेंट देखने के बाद दर्शकों को अब हंसी के ठहाके लगाने का मौका मिलेगा। दरअसल रोहित अब अजय देवगन के साथ मिलकर गोलमाल 5 लाने की तैयारी में हैं। गोलमाल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी सीरीज में से एक है। यह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के करियर में एक मील का पत्थर रही है। अब तक चार हिट किस्तों के साथ फैंस को अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने इसका पुष्टि की। उन्होंने कहा कि फिर से जोरदार एक्शन में उतरने से पहले वह गोलमाल की हल्की-फुल्की दुनिया में लौटना चाहते हैं। रोहित ने कहा, "मुझे लगता है कि किसी भी कॉप यूनिवर्स की फिल्म से पहले गोलमाल का नंबर आएगा।" रोहित शेट्टी के इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। वहीं जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि एक्शन के बाद अचानक से कॉमेडी में शिफ्ट होना उनके लिए कैसा रहेगा, इस पर रोहित शेट्टी ने कहा कि उनके लिए जॉनर शिफ्ट होना रिफ्रेशिंग सा है। उन्होंने कहा कि सिंघम जैसे इंटेंस प्रोजेक्ट के बाद गोलमाल जैसी कॉमेडी पर काम करना मेरे लिए "डिटॉक्स" जैसा है। उन्होंने कहा, "मैं सिंघम जैसे बड़े प्रोजेक्ट के बाद गोलमाल बनाने के लिए उत्सुक हूं। यह लाइट और हैप्पी है। इसके लिए मैं उतना चिंतित नहीं हूं।" बता दें कि अजय देवगन, तुषार कपूर, शरमन जोशी और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'गोलमाल' साल 2006 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी के अब तक 4 पार्ट रिलीज हो चुके हैं जिन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
Dakhal News
संजय खान (Sanjay Khan) को बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर्स में से एक माना जाता था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। उनकी डेब्यू फिल्म 'हकीकत' ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। एक्टिंग के अलावा वो एक जाने माने डायरेक्टर भी थे। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी खूब काम किया। उन्हें आज भी लोग 'जय हनुमान' और 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' (The Sword of Tipu Sultan) के लिए याद करते हैं। यह टीवी शो संजय खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ था। इस शो को संजय खान ने खुद डायरेक्ट किया था और टीपू सुल्तान का किरदार भी निभाया था। हालांकि टीपू सुल्तान की शूटिंग के दौरान जो भयानक हादसा हुआ उसे याद कर आज भी किसी की रूह कांप जाए। इस दौरान कई लोग जान से हाथ धो बैठे थे और यहां तक कि खुद संजय खान भी मरते-मरते बचे थे।दरअसल 8 फरवरी साल 1989 को प्रीमियर स्टूडियो मैसूर में भीषण आग लग गई, जहां शो की शूटिंग हो रही थी। सेट पर सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं थे जिसके कारण 52 क्रू मेंबर्स की जान चली गई थी।संजय खान को थर्ड डिग्री बर्न हुए थे। वह 65 पर्सेंट तक जल गए थे। उन्हें 13 महीने अस्पताल में बिताने पड़े थे और उनकी कुल 73 सर्जरी हुई थीं। अनंत महादेवन भी द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान शो का हिस्सा थे। उन्होंने पंडित पूर्णैया का रोल प्ले किया था। अब एक इंटरव्यू में एक्टर ने इस पूरे हादसे को याद किया और अन्य जानकारियां शेयर कीं। अनंत महादेवन ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा - “जिस दिन मुझे मैसूर से स्टूडियो जाना था, मेरा ड्राइवर मुझे एयरपोर्ट पर छोड़ने नहीं आया। मैं भागा, टैक्सी ली और किसी तरह समय पर एयरपोर्ट पहुंच गया। जब मैं बेंगलुरु पहुंचा,तो कोई भी मुझे लेने नहीं आया और मुझे नहीं पता था कि कहां जाना है। इसलिए मैंने एक टैक्सी ली जिसने मुझे प्रीमियर स्टूडियो छोड़ा। यह तीन घंटे की ड्राइव थी।” उन्होंने आगे बताया कि एयरपोर्ट से स्टूडियो जाते वक्त रास्ते में उनकी गाड़ी तीन बार खराब हुई जैसे ये मानों भगवान का इशारा था जो उन्हें वहां जाने से रोक रहे थे। हालांकि इन सभी चीजों को नजर अंदाज करते हुए वो आगे बढ़ गए। संजय खान दिवाली के एक सीन को डायरेक्ट कर रहे थे। छत बहुत नीची थी और यह एक गांव जैसा सेटअप था और चारों तरफ घास-फूस थी। मैं होटल के कमरे में जाकर आराम करना चाहता था कि 4-5 लोग पास आए और बताया कि सेट पर बहुत बड़ी आग लग गई है। अनंत ने कहा, “मैंने देखा कि वहां ढेरों शव पड़े हुए थे और बहुत सारी दमकल गाड़ियां थीं। यह मेरे लिए सबसे दर्दनाक रात थी। अनंत ने बताया कि सब कुछ खत्म हो गया था और पूरा सेट तहस नहस हो गया था।" संजय खान को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें आईसीयू में रखा गया। उनकी कई सर्जरियां की गईं। 6 महीनें बाद पूरी तरह ठीक होने पर जब संजय खान वापस लौटे तो उन्होंने 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' का शूट पूरा किया था। हमने उनके बिना 25 एपिसोड शूट किए थे। अपनी बायोग्राफी 'द बेस्ट मिस्टेक ऑफ माय लाइफ' में भी संजय कपूर ने इस हादसे के बारे में लिखा है।
Dakhal News
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को 8 सितंबर को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कपल के घर लक्ष्मी का जन्म हुआ है जिसका नाम उन्होंने दुआ पादुकोण सिंह (Deepika Padukone daughter) रखा है। हाल ही में दीवाली के शुभ मौके पर एक्ट्रेस ने बेटी के नाम की घोषणा की थी। बेटी के जन्म के बाद से दीपिका को पब्लिक एपियेरेंस में नहीं देखा गया। वो लगातार घर पर मदरहुड एंजॉय कर रही थीं और नन्हीं दुआ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थीं। लेकिन अब दो महीने बाद फाइनली फैंस को दीपिका और दुआ की पहली झलक देखने को मिली। हाल ही में कपल को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों फैमिली वेकेशन पर निकली है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण ने पोल्का डॉट टॉप पहना हुआ था वहीं रणवीर सिंह पिंक कलर के ट्रैक सूट में नजर आए। उनका आउटफिट दुआ से मैच हो रहा था। मम्मी के सीने से चिपकी दुआ पिंक कलर की पैंट पहने हुए दिखाई दीं। हालांकि उनका फेस पूरी तरह से ढका हुआ था। इस दौरान रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी भी उनके साथ थीं। पैपराजी ने उनकी पहली झलक अपने कैमरे में कैद कर ली। दीपिका और रणवीर की दुआ के साथ ये पहली दीवाली थी। एक्ट्रेस ने अभी तक बेबी का फेस रिवील नहीं किया है। लेकिन लक्ष्मी पूजा के खास मौके पर उन्होंने अपने घर की लक्ष्मी के पैरों की बहुत सुंदर सी फोटो फैंस के साथ शेयर की और उसका नेम रिवील किया। इस तस्वीर में दुआ ट्रेडिशनल कपड़े पहने नजर आईं। उन्होंने लाल कलर का सलवार सूट पहना हुआ था। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सिंघम अगेन (Singham Again) एक्ट्रेस ने लिखा, "दुआ पादुकोण सिंह। दुआ का मतलब है प्रार्थना क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का फल है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है। दीपिका और रणवीर।"
Dakhal News
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा: पार्ट 1 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर को जनता से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर ने तेलुगू डेब्यू किया था। अब जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। एक महीने से अधिक समय के बाद, देवरा: पार्ट 1 ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर हो गई है। मंगलवार (5 नवंबर) को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और खुलासा किया कि फिल्म 8 नवंबर को प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। नेटफ्लिक्स ने जो पोस्टर शेयर किया है जिसमें जूनियर एनटीआर हाथ में भाला जैसा कुछ लिए एक पत्थर पर खड़े नजर आ रहे हैं। प्लेटफॉर्म ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह समय है… यह डर के कदम उठाने का समय है, समुद्र लाल होने का और पहाड़ियों पर टाइगर का जयकार करने का समय है। 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर देवरा देखें।" दिलचस्प बात यह है कि फिल्म डिजिटल क्षेत्र में सबसे पहले तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। देवरा: भाग 1 के हिंदी वर्जन की रिलीज की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वहीं फैंस भी ये न्यूज देखकर चुप कहां रहने वाले थे। फैंस ने तुरंत इस पर अपना रिएक्शन देना चालू कर दिया। एक यूजर ने लिखा,"वाह, इंतजार है।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "देवरा नामक तूफान आ रहा है।" वहीं कई लोगों ने कई लाल दिल और आग वाले इमोजी बनाकर अपनी उत्सुकता दिखाई। वहीं कई लोग ये जानना चाहते हैं कि नेटफ्लिक्स पर इसका हिंदी वर्जन कब आएगा? मुख्य कलाकारों के अलावा देवरा में सैफ अली खान ने खलनायक भैरा की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाइन टॉम चाको, प्रकाश राज, श्रीकांत और अजय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Dakhal News
Happy Birthday Kamal Haasan: दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कमल हासन का नाम टॉप लिस्ट में शामिल रहेगा। छोटी सी उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले कमल का 70वां जन्मदिन 7 नवंबर को मनाया जाएगा है। बर्थडे स्पेशल के तौर उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सारे किस्से मौजूद हैं। एक्टिंग करियर के अलावा निजी जिंदगी कई मसलों को लेकर कमल हासन चर्चा में रहे हैं। इस आधार पर हम आपको उनकी पहली लव स्टोरी और मैरिड लाइफ के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। कमल हासन ने बतौर बाल कलाकार 6 साल की उम्र में कलत्तूर कन्नम्मा फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। लेकिन बतौर लीड एक्टर 70 के दशक में उनके अभिनय का सिक्का चल निकला और देखते ही देखते वह सुपरस्टार बन गए। इस दौरान उन्होंने साउथ एक्ट्रेस श्रीविद्या के साथ कई फिल्मों में काम किया था। कहा जाता है कि इन दोनों का प्रेम-प्रसंग उस वक्त काफी लाइलाइट में रहा। खुद से एक साल बड़ी एक्ट्रेस के साथ कमल हासन के अफेयर की खबर उस दौरान किसी ब्रेकिंग न्यूज से कम नहीं थी। उनकी इस लव स्टोरी पर एक मलयालम फिल्म भी बन चुकी है, जिसका टाइटल तिरक्कथा है। साल 2008 में रिलीज होने वाली इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियामणि ने श्रीविद्या और पृथ्वीराज सुकुमारन ने कमल की भूमिका को अदा किया है। हालांकि कुछ सालों के बाद ही कमल और श्रीविद्या की प्रेम कहानी का अंत हो गया था। 1978 में कमल हासन की जिंदगी में डांसर वाणी गणपति की एंट्री हुई और दोनों ने शादी रचा ली। कई सालों तक इनका रिश्ता ठीकठाक चला। लेकिन जैसे ही वाणी को अभिनेत्री सारिका संग कमल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भनक लगी, तो उसके बाद ही शादी टूट गई और 1988 में ये दोनों अलग हो गए। हालांकि पहली शादी के टूट जाने के कुछ वक्त बाद ही कमल ने सारिका को अपना दूसरा हमसफर चुना और 2004 तक इनका रिश्ता भी कायम रहा। लेकिन 16 साल के सफर के अंत के साथ भी कमल की दूसरी शादी भी नाकाम रही। बता दें कि सारिका से कमल को दो बेटियां हैं, जो साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियां हैं, इनके नाम श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। इस साल कमल हासन को नाग अश्विन की माइथोलॉजिकल और साइंस फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी में खलनायक की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस सफल साबित हुई है। खास बात ये है कि आने वाले समय में इस मूवी का दूसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा। जिसमें कमल नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान के साथ कमल हासन की एक फिल्म को लेकर चर्चाएं जोर-शोर से चल रही हैं। इसके अलावा फिल्म ठग लाइफ भी पाइपलाइन में है।
Dakhal News
अजय देवगन ने तीन दशकों से अधिक समय से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अभिनेता ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस भीड़ में भी खुद को साबित कर पहचान बनाई है।अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। तभी से उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल एक्टर बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म थी जिसमें अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आज आपको सिंघम अगेन के अलावा अजय देवगन के करियर की बेस्ट फिल्मों के बारे में बताएंगे। ओम राउत द्वारा निर्देशित, तानाजी में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस पीरियड ड्रामा में अजय देवगन को मराठा योद्धा, तानाजी मालुसरे के वास्तविक जीवन के चरित्र को पर्दे पर दिखाया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। दुनियाभर में इसने 358 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की जबकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 280 इस हिसाब से तान्हाजी अजय देवगन की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू, श्रिया सरन और अन्य अभिनीत दृश्यम 2 को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया था। साल 2014 में इसका पहला पार्ट आया था जिसे निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था लेकिन उनकी मृत्यु के बाद अभिषेक पाठक ने उनकी गद्दी संभाली। ये एक थ्रिलर फिल्म थी जिसने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी जबकि बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ कमाए थे। इस हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उस हिसाब से गोलमाल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दिवाली रिलीज में से एक है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, परिणीति चोपड़ा और नाना पाटेकर भी नजर आए थे। मिक्स्ड रिव्यू मिलने के बावजूद, गोलमाल अगेन ने दुनिया भर में 310 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। इस हिसाब से ये अजय देवगन के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त टोटल धमाल में अजय देवगन नजर आए। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था। इसमें अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी मुख्य रोल में थे। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में चौथा स्थान हासिल किया। शैतान में अजय देवगन ने आर माधवन, ज्योतिका और नवोदित जानकी बोदीवाला के साथ काम किया। इस फिल्म में सुपर नेचुरल पॉवर और उसकी मौजूदगी को दिखाया गया है। शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर 210 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Dakhal News
काफी समय से सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्तों में अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि कपल और परिवार की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अब खबर आ रही है कि दोनों ऑनस्क्रीन एक फ्रेश चैप्टर की शुरुआत करने वाले हैं।कहा जा रहा है कि जाने माने डायरेक्टर मणिरत्नम कपल को दोबारा एक फिल्म के लिए कास्ट करने की तैयारी में हैं। ये जोड़ी उन्हीं की फिल्म गुरु में साथ नजर आई थी। फैंस इस खबर से काफी ज्यादा खुश हैं। उनका मानना है कि कपल के बीच की दूरियां बेशक खत्म हो चुकी हैं। मणिरत्नम की 'गुरु' ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को साल 2007 में तब साथ लेकर आई थी, जब वे शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद मणिरत्नम ने रावण में इन्हें फिर कास्ट किया। अब टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार फिल्ममेकर ने इन्हें तीसरी बार साथ लाने के लिए एक दमदार स्टोरी ढूंढ ली है।उस हिसाब से मणिरत्नम के साथ अभिषेक बच्चन की ये चौथी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने युवा में भी साथ काम किया था। रत्नम के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था,“जब वह पहली बार मुझे युवा के लिए साइन करने के लिए हमारे घर आए थे,तो मुझे लगा कि वह पा (अमिताभ बच्चन) को साइन करने आए हैं। जब मुझे पता चला कि यह मैं ही हूं जिसे वह साइन करना चाहते हैं तो मैं खुश हो गया। कोई भी अभिनेता मणि के साथ काम करने के लिए तैयार हो जाएगा। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि उन्होंने मुझे अब तक तीन बार अपने सिनेमा के लायक पाया।" बता दें ति इससे पहले साल 2014 में भी इसी तरह के दावे सामने आए थे। हालांकि तब अभिषेक ने एक ट्वीट करके इन अफवाहों पर लगाम लगा दिया था। अभिषेक ने ट्वीट किया, “ओके तो मुझे पता लगा मैं तलाक ले रहा हूं। मुझे बताने के लिए धन्यवाद! क्या आप मुझे बताएंगे कि मैं दूसरी शादी कब कर रहा हूं?"
Dakhal News
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। सामने आ रहे शुरुआती नतीजों के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और रिपब्लिकन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस की रेस में एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। इसी बीच, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो पोस्ट की है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पोस्ट के जरिए ये भी बताया है कि वह डोनाल्ड ट्रम्प और कमला हैरिस में से किसका सपोर्ट कर रही हैं। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर डोनाल्ड ट्रम्प को अगला POTUS बताया। कंगना ने 13 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई डोनाल्ड ट्रम्प की रैली, जिसमें उनपर हमला हुआ था, उसकी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “अगर मैं अमेरिकी होती, तो मैं उस व्यक्ति को वोट देती, जिसे गोली लगी थी, जिसने गोली लगने के बावजूद उठकर अपना भाषण पूरा किया था। टोटल किलर।” कंगना के अलावा फेमस सिंगर जेसन एल्डियन, पूर्व टीवी रियलिटी स्टार एम्बर रोज और बॉलीवुड स्टार किड्स के फेवरेट ओरी भी ट्रम्प को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं लेडी गागा, हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज, हॉलीवुड की फेमस सिंगर और सॉन्ग राइटर बियॉन्से और हॉलीवुड की फेमस सिंगर टेलर स्विफ्ट कमला हैरिस को यूएस का प्रेसिडेंट बनते देखना चाहते हैं।
Dakhal News
विक्की कौशल की अगली फिल्म 'छावा' बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की रिलीज डेट काफी वक्त पहले ही तय कर दी गई थी, जो कि 6 दिसंबर है, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि फिल्म को टाला जा सकता है। कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए नई रिलीज डेट तय की जा रही है। इसकी वजह भी सामने है, 'पुष्पा 2: द रूल' के साथ फिल्म का क्लैश हो रहा है, इसी को देखते हुए रिलीज डेट में बदलाव का विचार सामने आआ है। 'पुष्पा 2: द रूल' सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' का सिक्वल है। ऐसे में अगर क्लैश होगा तो विक्की कौशल की फिल्म को कमाई के मामले में नुकसान उठाना पड़ सकता है। साल 2024 अब खत्म ही होने वाला है और फिल्म लवर्स को ये साल जाते-जाते भी काफी शानदार फिल्में देने वाला है। आखिर के दो महीनों में भी कई फिल्में लाइनअप में हैं। साल के अंत में कई बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दिवाली के मौके पर 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' का बड़ा क्लैश देखने को मिला और अब दिसंबर में भी ठीक ऐसा ही मेगा क्लैश है। पहले से निर्धारित रिलीज डेट के अनुसार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' और विक्की कौशल की 'छावा' एक दिन के अंतर पर रिलीज हो रही हैं। 'पुष्पा 2' को 5 दिसंबर को ही रिलीज होगी और छावा की रिलीज डेट 6 दिसंबर है। मिड-डे की एक नई रिपोर्ट में सामने आया कि 'छावा' के निर्माताओं ने क्लैश और संभावित व्यावसायिक प्रभाव से बचने के लिए अपनी रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। इसके अलावा वे पहले की रिलीज डेट चुनने की अधिक संभावना रखते हैं, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी जल्द ही एक नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। नतीजतन अल्लू अर्जुन स्टारर बॉक्स ऑफिस पर सोलो रिलीज का आनंद लेगी, जिसका बड़ा फायदा इसे मिलेगा। 'पुष्पा 2: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया है और इसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य कलाकार अपनी फेमस भूमिकाओं में हैं। फिल्म में फहाद फासिल, धनंजय, जगदीश सुनील और अजय घोष भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इस बीच विक्की कौशल की 'छावा' एक ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म है जो शिवाजी सावंत के इसी नाम के मराठी उपन्यास का रूपांतरण है। संयोग से इसमें रश्मिका भी संभाजी की पत्नी, येसुबाई की महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। कलाकारों में दिव्या दत्ता, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और अन्य शामिल हैं। यह लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित है।
Dakhal News
बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है. शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पटना में रखा जाएगा. गुरुवार को शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा. शारदा सिन्हा ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली थीं. मंगलवार की रात को 9 बजकर 20 मिनट पर शारदा सिन्हा का निधन हो गया था. शारदा सिन्हा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. बिहार की स्वर कोकिला और लोकगायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात को निधन हो गया. दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने रात के 9 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली. शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थीं. हाल ही में उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ दिनों के इलाज के बाद उनकी स्थिति बेहतर हो गई थी. इसके चलते प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. हालांकि सोमवार की रात को उनकी तबीयत अचानक फिर खराब हो गई. इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. बताया गया था कि शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था. एम्स के चिकित्सक लगातार कोशिश करते रहे. शारदा सिन्हा के निधन से देशभर में शोक की लहर है. शारदा सिन्हा को छठ और लोक गीतों के लिए जाना जाता है. शारदा सिन्हा को पद्म भूषण और पद्म विभूषण भी मिल चुका है. शारदा सिन्हा के निधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने भी ट्वीट किया है. शारदा सिन्हा की अचानक फिर से तबीयत बिगड़ी तो उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. हालांकि, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. कुछ दिनों पहले ही उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने बताया था कि शारदा सिन्हा ठीक से बोल नहीं पा रही हैं. लोगों को पहचान ले रहीं, लेकिन बात करने में उन्हें परेशानी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, ‘प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं. आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी. उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!’ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार पटना में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. बुधवार सुबह 9:40 की फ्लाइट से शव को दिल्ली से पटना ले जाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने यह जानकारी दी.
Dakhal News
इन दिनों अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) कैमरे के पीछे रहकर फिल्म निर्माण पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। फिल्म ‘बंदा सिंह चौधरी’ के बाद उनके प्रोडक्शन के अंतर्गत चार फिल्में कतार में हैं। दीपेश पांडेय ने अरबाज खान से फिल्म निर्माण की रणनीतियों व अन्य मुद्दों पर बात की है। पहली बार तो कहानी किसी न किसी कारण से आपके दिल को छूनी चाहिए। उसे सुनकर आपका दिल करे कि इस फिल्म के लिए जो भी मेहनत, समय, पैसा लगे, उसके लिए मैं तैयार हूं। वैसे तो सभी निर्माता फिल्मों में पैसे लगाते हैं, लेकिन मैं उन फिल्मों पर लगाता हूं, जिनके बारे में मुझे लगता है कि पैसे वापस आएं या न आएं, लेकिन कहानी लोगों के बीच जरूर आनी चाहिए। जब बतौर निर्माता जुड़ते हैं तो मन नहीं कहता है कि इसमें थोड़ा अभिनय भी कर लिया जाए। अगर उसमें मेरे लायक कोई भूमिका होती है, तो मैं निश्चित तौर पर उसमें अपने आपको सोचता हूं। इससे पहले भी बतौर निर्माता मैंने जो दो फिल्में (‘पटना शुक्ला’ और ‘दबंग 3’) बनाईं, उनमें भी अभिनय के लिए मैं अपनी पहली पसंद नहीं था। हां, मैं अपना विकल्प हमेशा रखता हूं कि अगर कोई नहीं करता है और वो रोल मेरे लिए भी है, तो मैं कर लूंगा। भाग्य से मुझे हमेशा वह कलाकार मिले हैं, जो मुझे चाहिए होते हैं। अगर कहानी और पात्र को सही तरीके से लोगों के सामने लाना है, तो सही परफार्मेंस और छवि वाले कलाकार की कास्टिंग जरूरी है। पहले सीजन में तो मैंने पूरे शो में काम किया था। कुछ हद तक इस पात्र को हटाना ठीक भी था। अगर आपने किसी शो के साथ तीन-चार सीजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दी है और उनके बीच बड़ा अंतराल हो, तो आप अटक जाते हैं। मुझे इस बात से कोई समस्या नहीं थी कि मैं सिर्फ एक ही सीजन के लिए शो में हूं। मेरे लिए रोल की लंबाई से ज्यादा मजबूती अहम है। इसके बाद मैंने अपने प्रोडक्शन में दो और फिल्मों को हरी झंडी दी है। दो अन्य फिल्मों पर काम चल रहा है। उनमें से शायद किसी एक में मैं अभिनय भी करूंगा। एक का निर्देशक चुना जा चुका है, दूसरी का चुनना है। फिलहाल तो नहीं, लेकिन भविष्य में शायद कोई फिल्म निर्देशित करूं। ‘हैल्लो ब्रदर’ और ‘पार्टनर’ हमारी कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनका सीक्वल बन सकता है। आज के जमाने में ‘पार्टनर 2’ बहुत दिलचस्प फिल्म होगी। ‘हैल्लो ब्रदर’ की सीक्वल हमारे लिए एक बहुत मनोरंजक फिल्म हो सकती है। जीवन के इस पड़ाव पर मेरे लिए जरूरी है कि मैं वो फिल्में करूं, जो मेरे करियर को आगे बढ़ाएं। अब मैं अभिनेता से निर्माता बन गया हूं, निर्देशक भी हूं और एक चैट शो (द इन्विंसिबल) भी होस्ट करता हूं। मेरे पास करने के लिए काफी काम है। अभिनय के लिए मैं एक अच्छे पात्र और कहानी का इंतजार कर रहा हूं, फिर मैं उसका हिस्सा बनूंगा।
Dakhal News
वनडे विश्व कप के इतिहास में विराट कोहली दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. विराट ने 37 मैचों में 69.83 की औसत से, पांच शतक और 12 अर्द्धशतक के साथ 1,795 रन बनाए हैं. वह एक बेहतरीन वनडे कप्तान भी थे. उन्होंने 95 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया. इस दौरान भारतीय टीम 65 जीतने में सफल रही, जबकि 27 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और मैच टाई रहा है. वह टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में उपविजेता और 2019 में 50 ओवर के विश्व कप के सेमीफाइनल तक ले गए. टी20 अंतरराष्ट्रीय की बात करें तो, विराट ने 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 117 पारियों में 48.69 की औसत से 4,188 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और 38 अर्द्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122* है. वह इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस प्रारूप में 7 'प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़' पुरस्कार जीते हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है. वह उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने फाइनल में 76 रन बनाकर टी20 विश्व कप 2024 जीता था. विराट टी20 विश्व कप में टूर्नामेंट के सबसे बड़े सितारों में से एक रहे. 35 मैचों की 33 पारियों में 58.72 की औसत और 15 अर्द्धशतक के साथ, विराट के नाम 1,292 रन हैं. वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 2014 (319 रन, 6 मैच, 106.15 औसत और चार अर्द्धशतक) और 2016 (273 रन, पांच मैच, 136.50 औसत, तीन अर्द्धशतक) में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' पुरस्कार जीता था. टी20 में सफल रन-चेज़ में, विराट ने 42 मैचों और 39 पारियों में 78.61 की औसत से 1,651 रन बनाए हैं, जिसमें 16 अर्द्धशतक और 94* का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. यह इस प्रारूप में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है. उन्होंने एक कप्तान के रूप में भारत के लिए 50 टी20 मैचों में 30 जीते हैं. इस दौरान भारत को 16 में हार मिली है. जबकि दो बराबरी पर रहे/दो परिणाम नहीं निकले. विराट एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने सभी प्रमुख ICC खिताब, U19 विश्व कप, 50 ओवर विश्व कप, टी20 विश्व कप और आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप मेस पर अपना हाथ रखा है. कुल मिलाकर पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, विराट ने 538 मैचों में 52.78 की औसत से 27, 134 रन बनाए हैं, जिसमें 80 शतक और 141 अर्द्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254* है. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और भारतीयों में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
Dakhal News
ऑस्कर 2025 में भारतीय फिल्मों का भी दबदबा होने जा रहा है। अभी से ही ऑस्कर में शामिल होने वाली नॉमिनेटेड फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है और इस लिस्ट में एक और फिल्म शुमार हो गई है जो कान्स 2024 (Cannes 2024) में भी सम्मानित की गई थी। यह फिल्म है सनफ्लॉवर्स वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो (Sunflowers Were the First Ones to Know) है। कन्नड़ फिल्म सनफ्लॉवर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो रो ऑस्कर 2025 (Oscars 2025) में क्वालिफाई किया गया है। यह शॉर्ट कन्नड़ फिल्म लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में क्वालिफाई हुई है। इस फिल्म का निर्माण फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Film and Television Institute of India) ने किया है। 4 नवंबर को FTII ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने लिखा, "FTII की छात्र फिल्म 'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' आधिकारिक तौर पर लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में 2025 के ऑस्कर के लिए क्वालिफाई है। फिल्म की मार्मिक और गहन कथा एक बुजुर्ग महिला पर केंद्रित है जो गांव के मुर्गे को चुरा लेती है।" छात्र फिल्म 'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने इसी साल कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2024) में ला सिनेफ अवॉर्ड जीता था। यह योग्यता बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय शॉर्ट फिल्म महोत्सव में जीत के बाद मिली है। इस शॉर्ट फिल्म को चिदानंद एस नायक ने निर्देशित किया है। सूरज ठाकुर कैमरामैन थे और मनोज वी ने एडिटिंग की है जबकि म्यूजिक का जिम्मा अभिषेक कदम के पास था। सनफ्लॉवर्स से पहले लापता लेडीज (Laapataa Ladies) को भी ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री मिली थी। फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया था, जबकि निर्माण आमिर खान ने किया था। फिल्म भले ही असफल रही थी, लेकिन ओटीटी पर इसे काफी पसंद किया गया था। लापता लेडीज के साथ-साथ फिल्म संतोष भी ऑस्कर में गई है। इसके अलावा रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वातंत्र्य वीर सावरकर को भी ऑस्कर 2025 में जगह मिली है। इस फिल्म से रणदीप ने बतौर निर्देशक पहली बार काम किया है, साथ ही इसे को-प्रोड्यूस भी किया है। इसमें अंकिता लोखंडे भी लीड रोल में हैं।
Dakhal News
Happy Birthday Tabu: 1982 में दिग्गज एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की फिल्म बाजार (1982) से बतौर बाल कलाकार तब्बू ने अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। हिंदी सिनेमा में लीड एक्ट्रेस के तौर पर 90 के दशक में उनकी एंट्री हुई और तीन दशक के लंबे करियर के बाद उनको इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकाराओं में गिना जाता है। 4 नवंबर यानी आज तब्बू का जन्मदिन है और सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें विश कर रहा है। तब्बू के बर्थडे स्पेशल के तौर पर हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि 53 साल की अभिनेत्री अब तक क्यों कुंवारी हैं और किस शादीशुदा एक्टर संग उनका नाम जुड़ा था। 4 नवंबर 1971 में हैदराबाद के मुस्लिम परिवार में तब्बू का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। बचपन में ही कैमरा फेस करने वालीं तब्बू को हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता है। उनकी कमाल की अदाकारी और खूबसूरती को लेकर खूब चर्चा होती है। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि अफेयर को लेकर भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ तब्बू का नाम जुड़ चुका है। कहा जाता है कि इन दोनों के बीच सीरियस रिलेशनशिप भी था। लेकिन नागार्जुन के पहले से शादीशुदा होने के कारण तब्बू की प्रेम कहानी हमेशा के लिए अधूरी रह गई। नागार्जुन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने और तब्बू के रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी की थी। इन दोनों एक साथ मिलकर तीन तेलुगु फिल्मों में काम किया है, जिनके नाम इस प्रकार हैं- शिशिनिद्री (Sisndri-1995) नीने पेल्लादाता (Ninni Pelladata -1996) अविदा मा अविदे (Aavida Maa Aavide- 1998) इसके अलावा अभिनेता संजय कपूर और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला संग भी एक्ट्रेस के अफेयर को लेकर खबरें सामने आईं। 53 साल की उम्र के पड़ाव में तब्बू अब भी कुंवारी हैं और ऐसा माना जाता है कि शायद ही अब वह कभी शादी करेंगी। एक मीडिया इंटरव्यू में दृश्यम 2 एक्ट्रेस ने कहा था- मैं अकेला रहना पसंद करती हूं। हर शख्स के पास अपनी-अपनी समस्याएं और वह उनसे निपटता है। बेहतर है किसी की और की समस्या को क्यों अपना बनाया जाए, इसलिए सिंगल ही रहो अभिनेता ऋषि कपूर की फिल्म पहला पहला प्यार (1994) से तब्बू ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। हालांकि, अजय देवगन स्टारर विजयथ से उनका करियर चमका और वह रातोंरात इंडस्ट्री स्टार बन गईं। उनकी कुछ पॉपुलर मूवीज इस प्रकार हैं- प्रेम हकीकत जीत माचिस विरासत बॉर्डर चाची 420 कोहराम हेरा फेरी मां तुझे सलाम जय हो दृश्यम दे दे प्यार दे दृश्यम 2 भूल भुलैया 2 बता दें कि हिंदी सिनेमा के अलावा तब्बू बतौर एक्ट्रेस तेलुगु, मलयालम, मराठी, बंगाली और इंग्लिश फिल्म लाइफ ऑफ पाई में काम कर चुकी हैं।
Dakhal News
अतीत में हिंदी सिनेमा और साउथ सिनेमा के फिल्म कलाकारों के बीच अपनी-अपनी फिल्म इंडस्ट्री के वर्चस्व को लेकर काफी तनातनी देखी गई है। बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की तरफ से इस मामले में बयानबाजी हुई और मामला हाई-वोल्टेज रहा। मौजूदा समय में साउथ एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा (Regina Cassandra) ने बॉलीवुड को मद्देनजर रखते हुए ऐसा बयान दे दिया है, जो तूल पकड़ता दिख सकता है। रेजिना ने दोनों फिल्म इंडस्ट्री के बीच अंतर को बताते हुए बड़ी बात बोल दी है। आइए जानते हैं कि सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म इस हीरोइन ने क्या कहा है। अरसे से देखा जा रहा है कि साउथ सिनेमा के कलाकार बॉलीवुड में काम करते हैं तो कई हिंदी सिनेमा के फिल्मी सितारे साउथ सिनेमा में काम करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की वेट्टैयन फिल्म में हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में दिखेंगी। ई टाइम्स की खबर के अनुसार साउथ एक्ट्रेस रेजिना कैसेंड्रा से भी बॉलीवुड में काम करने के अनुभव को लेकर सवाल पूछा गया है, तो उन्होंने दोनों फिल्म इंडस्ट्री के बीच अंतर को बताते हुए शाकिंग बयान दिया है और कहा है- नॉर्थ फिल्म इंडस्ट्री और साउथ फिल्म इंडस्ट्री कई तरह से अलग हैं। साउथ में भाषा को बाधा नहीं माना जाता है, क्योंकि डबिंग का प्रक्रिया को ध्यान में रखा जाता है। जबकि दूसरी तरफ ऐसा नहीं होता है। हिंदी फिल्मों में अर्बन तबके को टारगेट करने के लिए प्रमोशनल और नेटवर्किंग इवेंट अटेंड करने की एडवाइस मिलती थी। जबकि साउथ इसके विपरीत है। बॉलीवुड में कॉम्पटिशन के आधार पर सेल्फ प्रमोशन को ज्यादा तवज्जो दी जाती है और मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं जो अपने काम के लिए खुद को बेच सकूं। मैं बेफिजूल जबरन नेटवर्किंग प्रक्रिया से अनकम्फर्टेबल हूं। इस तरह से रेजिना कैसेंड्रा भारतीय सिनेमा की इन दो फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है और अपने अनुभव को साझा किया है। गौर किया जाए रेजिना कैसेंड्रा की अपकमिंग फिल्मों की तरफ तो उसमें हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सनी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म जाट (Jaat) का नाम शामिल है, जिसका डायरेक्शन साउथ फिल्म निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। इसके अलावा रेजिना दक्षिण फिल्म कलाकार अजीत कुमार के साथ फिल्म विदामुयार्ची (Vidaamuyarchi) में अहम भूमिका निभाती दिखेंगी।
Dakhal News
Baby John Teaser Video: निर्देशक नितीश तिवारी की ओटीटी फिल्म बवाल के बाद से फैंस वरुण धवन (Varun Dhawan) की अगली फिल्म बेबी जॉन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंबे वक्त से इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की चर्चा जोर-शोर से चल रही है, क्योंकि इसके निर्माता कोई और नहीं बल्कि शाह रुख खान की मेगा ब्लॉकबस्टर के निर्देशक एटली (Atlee) हैं। इस बीच बेबी जॉन का धमाकेदार टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। जिसमें वरुण का शानदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। आइए एक नजर बेबी जॉन के इस लेटेस्ट टीजर पर डालते हैं। इस महीने की शुरुआत से ही बेबी जॉन को लेकर मनोरंजन जगत में काफी हाइप बना हुआ है। टीजर से पहले लगातार मूवी के लेटेस्ट पोस्टर्स लॉन्च किए जा रहे हैं, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट का काफी बढ़ा दिया है। लेकिन बेबी जॉन के टीजर को देखने के बाद उनकी ये एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है। 4 नवंबर को तयसमयानुसार मेकर्स की तरफ से जियो स्टूडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर बेबी जॉन का टीजर रिलीज किया गया है। 1 मिनट 57 सेकेंड का फिल्म का ये टीजर मारधाड़ एक्शन और इमोशन से भरा हुआ नजर आ रहा है। टीजर से साफ हो रहा है कि फिल्म में वरुण दोहरी भूमिका निभाते हुए दिखेंगे, जिसमें एक रोल पुलिस ऑफिसर का तो दूसरा कोई अन्य है। साउथ एक्ट्रेस कीरथि सुरेश (Keerthy Suresh) और वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) वरुण धवन के साथ रोमांस फरमाती दिखेंगी। जबकि दिग्गज कलाकार जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) खलनायक की भूमिका में काफी खतरनाक लग रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो निर्देशक कलीस के डायरेक्शन में बनने वाली बेबी जॉन का ये टीजर फुल पैसा वसूल है और सिनेमाघरों में ये फिल्म बवाल मचाती हुई नजर आ सकती है। वरुण धवन की बेबी जॉन इस साल की सबसे आखिरी फिल्म के तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 25 दिसंबर क्रिसमस (Baby John Release Date) के मौके पर एक्टर की ये फिल्म बडे़ पर्दे पर दस्तक देगी। इससे पहले बेबी जॉन की कई रिलीज डेट बदली गई हैं। इस मूवी को लेकर कुछ खास बाते ये हैं कि पहली बार वरुण धवन किसी मास-एक्शन मसाला थ्रिलर में नजर आएंगे। साथ ही स्क्रीन पर फर्स्ट टाइम वह खाकी वर्दी में दिखेंगे।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क,भोपाल|अर्जुन कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। पहले ही फिल्म से जिस तरह अर्जुन छाए थे, उसे देखते हुए यही लग रहा था कि उनका बॉलीवुड करियर काफी ब्राइट है। अभिनेता ने अपने 13 साल के करियर में 19 फिल्में की, जिसमें से सिर्फ छह फिल्में ही हिट रहीं।हालांकि, अब एक बार फिर से उनका करियर ट्रैक पर लौट आया हैं, लेकिन वह इस बार हीरो बनकर नहीं, बल्कि विलेन धूम मचा रहे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में उन्होंने एक लंबे समय बाद विलेन की भूमिका अदा की है। उन्होंने स्क्रीन पर विलेन बनाकर ऐसी जान फूंकी कि पांच बड़े सुपरस्टार्स भी उनके सामने फीके पड़ गए। अब हाल ही में 'सिंघम अगेन' के लिए लोगों से मिल रहे हैं प्यार को पाकर अर्जुन कपूर का दिल भर आया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में खतरनाक विलेन 'डेंजर लंका' का किरदार अदा किया है, जो कलयुग में 'रावण' हैं।जिस तरह से 'टू स्टेट्स' एक्टर ने अपने किरदार में जान भरी है और विलेन के रूप में उभरकर आए हैं, वह दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। अर्जुन कपूर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, "मैं आप लोगों के सपोर्ट और शब्दों के लिए इतना ज्यादा शुक्रगुजार हूं, जिसे मैं शब्दों में पूरी तरह से बयां नहीं कर पा रहा हूं। 'इश्कजादे' के समय पर आपको जिस लड़के से प्यार हुआ था, वह अब आदमी बन गया है, जिसकी एनर्जी और पागलपंती आपने सिंघम अगेन में देखी है। आपका मुझपर विश्वास और साहस मेरे लिए पूरी दुनिया है, जिसने मेरे जुनून को बढ़ाने में फ्यूल का काम किया है। इस शानदार सफर के लिए आप सबका शुक्रिया"। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे, लेकिन अर्जुन ने अपने शानदार अभिनय से सबकी लाइमलाइट ले ली।
Dakhal News
एंटरटेनमेंट डेस्क, भोपाल | सिनेमा की दुनिया में फिल्में तो बहुत रिलीज होती हैं, लेकिन क्लासिक कल्ट का खिताब कम ही फिल्मों के नसीब में होता है। अक्षय कुमार कभी कॉमेडी के दुनिया के राजा हुआ करते थे और भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है। हाल ही में, अनीस बज्मी निर्देशित भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) रिलीज हुई है, जिसने लोगों को अक्षय कुमार वाली भूल भुलैया की याद दिला दी है। 17 साल पहले शुरू हुई फ्रेंचाइजी के तीसरा पार्ट की रिलीज के बावजूद आज भी पहली वाली फिल्म का क्रेज फैंस के बीच बरकरार है। यही नहीं, कार्तिक आर्यन स्टारर मूवी की रिलीज के बाद से ही 2007 की भूल भुलैया ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुई भूल भुलैया साल 1993 में आई मलयालम मूवी मणिचित्राथजु (Manichitrathazhu) का हिंदी रीमेक है। हिंदी फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। राजस्थान के जयपुर में शूट हुई फिल्म में लीड रोल अक्षय कुमार (डॉक्टर आदित्य), विद्या बालन (अवनी और मंजुलिका), शाइनी आहूजा (सिद्धार्थ), अमीषा पटेल (राधा), परेश रावल (बटुकशंकर), राजपाल यादव (छोटा पंडित) समेत कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। भूल भुलैया एक हॉरर, कॉमेडी और साइकोलॉजिकल ड्रामा है। फिल्म की कहानी एक हवेली से जुड़ी होती है, जहां मंजुलिका ने आत्महत्या की थी और फिर NRI सिद्धार्थ व उसकी पत्नी अवनी के आने के बाद हवेली में कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं जो पूरे परिवार को दंग कर देती है। आदित्य (अक्षय कुमार) हवेली आता है और रहस्य को सुलझाने की कोशिश करता है। भूल भुलैया जब सिनेमाघरों में आई थी तो इसे मिक्स रिव्यूज मिले थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार किया था और यह 2007 की आठवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई थी। शुरू में भले ही इस फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं था, लेकिन समय के साथ यह क्लासिक कल्ट बन गई और आज भी लोग इस फिल्म का आनंद लेते हैं इन दिनों भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है तो लोग अक्षय कुमार वाली भूल भुलैया को ओटीटी पर देख रहे हैं। इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर यह हॉरर कॉमेडी फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। अभी तक फिल्म टॉप 10 में सातवें नंबर पर है। आप भूल भुलैया 2 भी इसी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Dakhal News
इस साल के अंतिम समय में बॉक्स ऑफिस पर मानों हॉरर कॉमेडी फिल्मों की बाढ़ सी आ गई है। इस साल तीन हॉरर फिल्में रिलीज हुईं हैं। पहली 'मुंज्या' फिर 'स्त्री 2' और अब भूल भुलैया 3। मुंज्या और स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया। इस हिसाब से मेकर्स को भूल भुलैया 3 से भी वही उम्मीद थी। फिल्म के तीसरे पार्ट में 17 साल बाद विद्या बालन की वापसी हुई है। इसके अलावा फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव जैसे कलाकार भी नजर इस मूवी में। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा कोलकाता में शूट हुआ है। सिंघम अगेन के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश होने के बावजूद फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया है। एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया। ये फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की हाईएस्ट ओपनर बन गई है।रूह बाबा और मंजुलिका को साथ में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड तो थे ही। ऊपर से टाइटल ट्रैक और मेरे ढोलना गाने से अलग ही चार्म बना दिया था जिससे उनकी एक्साइटमेंट पीक पर पहुंच गई थी। इस हॉरर कॉमेडी ने ओपनिंग डे पर 'सिंघम अगेन' से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद 35.5 करोड़ रुपयों के साथ धमाकेदार शुरुआत की। वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन का कलेक्शन 32.98 करोड़ रहा जोकि अभी और आगे बढ़ने की उम्मीद है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 68.48 करोड़ हुआ। अभी वीकेंड का एक और दिन बाकी है। इस अनुसार फिल्म तेजी से 100 करोड़ के आंकड़े को छूने के लिए तैयार है। बता दें कि कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' ने ओपनिंग डे पर 14.11 करोड़ की कमाई की थी। भूल भुलैया का पहला पार्ट साल 2007 में रिलीज हुआ था। पहले भाग में अक्षय कुमार और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे। दूसरे भाग भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये साल 2022 में रिलीज हुआ था।
Dakhal News
2 साल के इंतजार के बाद आखिरकार निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 को आज से सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और तृप्ति डिमरी जैसे कई कलाकारों से सजी इस हॉरर कॉमेडी को लेकर दर्शकों में काफी बज था। जिसके चलते अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर भूल भुलैया 3 को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। शुरुआती रुझान के आधार पर इस मूवी को लोगों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है और उन्होंने फिल्म को पास कर दिया है। जिस बात की उम्मीद की जा रही थी कि हॉरर कॉमेडी जॉनर के आधार पर भूल भुलैया 3 यकीनन तौर पर दर्शकों को पसंद आएगी। फिलहाल वह होता हुआ साफ-साफ नजर आ रहा है। फिल्म को मॉर्निंग शो को देखने के बाद एक यूजर ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है- बवाल फर्स्ट हाफ भूल भुलैया 3 पैसा वसूल। दूसरे यूजर ने लिखा है- पहला हाफ उम्दा है। कार्तिक आर्यन और अरुण कुशवाह की जोड़ी धमाकेदार रही है। तृप्ति डिमरी के अलावा न्यू कास्ट कमाल है। हालांकि, कुछ लोगों की तरफ से इस फिल्म को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. भूल भुलैया 3 को रिलीज हुए 1 घंटा हो चुका है। फिल्म बहुत औसत दर्जे की है, अभी तक केवल मूवी में व्हॉट्सएप मीम्स इसे रोचक बना रहे हैं। उम्मीद है की दूसरा हाफ अच्छा हो। इस तरह से तमाम लोग भूल भुलैया 3 को लेकर एक्स रिएक्शंस दे रहे हैं। ऑडियंस पूल के आधार पर ये कहा जा सकता है कि भूल भुलैया 3 एक एंटरटेनिंग फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर इसी अच्छी शुरुआत मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो स्त्री 2 की तरह ये मूवी भी कामयाबी की डगर पर चलती दिखेगी। भूल भुलैया 3 कार्तिक आर्यन के एक्टिंग करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट्स साबित हो सकती है। ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में उनका रिकॉर्ड 14 करोड़ का है, जोकि भूल भुलैया 2 के नाम दर्ज है। ऐसे में उम्मीद है कि भूल भुलैया 3 के जरिए उनका ये रिकॉर्ड टूट सकता है। फिलहाल ये हॉरर कॉमेडी इसी ट्रैक पर चलती दिख रही है।
Dakhal News
साल का 11वां महीने यानी नवंबर आज से शुरू हो गया है। जिसका आगाज हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और एक्शन थ्रिलर सिंघम अगेन (Singham Again) के साथ हो गया है। लेकिन इन दोनों फिल्मों के अलावा नवंबर में एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज कम होने का नाम नहीं लेगा। क्योंकि इस महीने में सिनेमाघरों में कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इस लेख में हम आपको सिनेमा जगत की उन फिल्मों के बारे में डिटेल्स में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सिल्वर स्क्रीन पर नवंबर (Movies Release In November) में उतारा जाएगा। आइए उन मूवीज के नामों के बारे में जानते हैं। निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म सिंघम अगेन आज से बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे कई कलाकारों से सजी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी भूल भुलैया की तीसरी किस्त यानी भूल भुलैया 3 को भी सिंघम अगेन के साथ-साथ थिएटर्स में आज से रिलीज किया गया है। पिछले दो पार्ट की अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन स्टारर ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती दिखेगी। साउथ सिनेमा की तरफ से इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी कंगुवा को भी इसी महीने की 14 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सूर्या और बॉबी देओल स्टारर इस मूवी को लेकर दर्शकों में काफी हाइफ देखने को मिल रहा है। बीते समय में कई रिलीज डेट में बदलाव करने वाली विक्रांत मैसी स्टारर मूवी द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। ये फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित है। इसमें राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। लंबे समय बाद अभिनेता अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निर्देशक सूजीत सरकार की फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक में अभिषेक नजर आने वाले हैं, जिसे 22 नवंबर को सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। धर्मा प्रोडक्शन की सफल फिल्म धड़का का सीक्वेल भी इस साल सिल्वर स्क्रीन पर आने वाला है। जिसका एलान कुछ समय पहले ही मेकर्स की तरफ किया गया था। तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ये फिल्म 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। करीब 10 सालों से रिलीज के लिए डेट और टाइम तलाशने वाली निर्देशक अनीस बज्मी की मूवी नाम अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अजय देवगन स्टारर इस सस्पेंस थ्रिलर को भी 22 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। नवंबर महीने की अंत निर्देशक अनुराग बासु की बहुचर्चित फिल्म मेट्रो इन दिनों के जरिए होगी। सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जैसे कई दिग्गज कलाकारों से सजी ये रोमांटिक थ्रिलर 29 नवंबर के दिन बड़े पर्दे पर एंट्री मारेगी।
Dakhal News
काफी समय से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के अलग होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि कपल ने इस पूरे मामले पर लंबे माह से चुप्पी बनाई हुई है। वहीं इस बीच अभिषेक बच्चन का नाम निम्रत कौर के साथ जोड़ जाने के बाद से इस अफवाह को और हवा मिल गई। बता दें कि इससे पहले भी दोनों के रिश्तों में इस तरह की खबरें आई थीं लेकिन ऐश्वर्या ने इसका बड़े ही तरीके से जवाब दिया था। साल 2009 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ओपरा विनफ्रे के पॉपुलर शो में पहुंचे थे। इस एपिसोड में मुंबई के जुहू में हुई उनकी शादी के फुटेज दिखाए गए और उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते हैं। ओपरा कहती हैं कि शादियां इतने दिनों तक नहीं चलती। आपका फंक्शन कैसे इतने दिनों तक चला। इस शो में अभिषेक ने बताया था कि कैसे भारतीय शादियां सात से दस दिनों तक चलती हैं और इसमें विभिन्न रस्में होती हैं। इस पर ओपरा सवाल करती हैं कि फिर तो भव्य समारोहों के बाद तलाक लेना मुश्किल होता होगा? ऐश्वर्या मजाकिया अंदाज में इसका जवाब देती हैं और कहती हैं कि वे इस संभावना पर विचार भी नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, 'हम इस विचार को मन में लाने की कोशिश भी नहीं करते हैं।' इसके बाद ओपरा सवाल करती हैं कि उन्हें शादी के बाद परिवार के साथ रहना कैसा लगता है। अभिषेक बड़ी आसानी से ये सवाल ओपरा की तरफ ही घुमा देते हैं और पूछते हैं कि क्या वो अपने परिवार के साथ रह रही हैं? ऐश्वर्या जहां जवाब में कहती हैं कि उनके लिए ये सब बहुत नॉर्मल है इस पर अभिषेक कहते हैं कि उनके पिता यानी अमिताभ बच्चन भी शादी के बाद अपने माता-पिता के साथ रहते थे इसलिए वो भी इस ट्रेडिशन को फॉलो कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। इसके बाद 26 नवंबर 2011 को कपल की बेटी आराध्या का जन्म हुआ।
Dakhal News
भानुरेखा, जिन्हें हम रेखा के नाम से जानते हैं, भारतीय सिनेमा की एक अनोखी शख्सियत हैं। महज 13 साल की उम्र में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और आज, 70 वर्ष की उम्र में, वह लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी मुस्कान, नजाकत और खूबसूरती आज भी फैंस को मंत्रमुग्ध करती है। भले ही वह फिल्मी पर्दे से दूर हो, लेकिन जब भी वह किसी इवेंट में नजर आती हैं, अपनी उपस्थिति से सभी का दिल जीत लेती हैं। उनकी पहचान एक एवरग्रीन स्टार के रूप में बनी हुई है। रेखा की यात्रा का आरंभ 1970 में फिल्म 'सावन भादो' से हुआ। इस फिल्म में उनके छोटे-मोटे रोल थे, लेकिन जल्द ही वह साउथ फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने लगीं। उन्होंने अपने करियर में अनेक सफलताएं हासिल कीं, लेकिन उनके व्यक्तिगत जीवन में कई दुखद घटनाएं भी हुईं। रेखा की पेशेवर सफलता की कहानी के विपरीत, उनके व्यक्तिगत जीवन में कई कठिनाइयां थीं। भले ही उनके चाहने वाले उनकी जिंदगी के अधिकांश पहलुओं से परिचित हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें एक समय ड्रग्स की लत का सामना करना पड़ा था। इस विषय पर चर्चा करते हुए, रेखा ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में सिमी ग्रेवाल को बताया कि उन्हें विभिन्न बुरी आदतों का सामना करना पड़ा। इस बातचीत में, जब सिमी ने उनकी ड्रिंकिंग हैबिट्स के बारे में सवाल किया, तो रेखा ने खुलकर अपनी कठिनाइयों का जिक्र किया। यह सुनकर सभी को यह एहसास हुआ कि एक सफल सितारे के पीछे भी एक संघर्ष भरा जीवन होता है। रेखा का नाम कई बड़े सितारों के साथ जुड़ा है, जिनमें अमिताभ बच्चन, विनोद मेहरा, अक्षय कुमार, और संजय दत्त शामिल हैं। उनके अफेयर्स हमेशा सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन ड्रग्स या नशे के मामले में उनका नाम शायद ही कभी आया। अमिताभ बच्चन के साथ उनके कथित अफेयर की कहानियां आज भी बॉलीवुड के गलियारों में गूंजती हैं। कहा जाता है कि यश चोपड़ा ने रेखा और अमिताभ के बीच के इस लव ट्राएंगल से प्रेरित होकर फिल्म 'सिलसिला' बनाई थी। इस फिल्म में उनकी अनकही प्रेम कहानी को दर्शाया गया, जिसने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। रेखा ने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की, लेकिन उनकी यह खुशी जल्दी ही दुख में बदल गई। शादी के केवल आठ महीने बाद ही मुकेश का निधन हो गया। इस घटना ने रेखा के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला। इस दुखद घटना के बाद, उन्होंने अपना ध्यान अपने करियर और व्यक्तिगत विकास की ओर लगाया रेखा ने अपने जीवन के इस कठिन समय को पार करने के लिए न केवल अपने करियर पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि उन्होंने खुद को भी एक नई दिशा में आगे बढ़ाया। वह एक प्रेरणा बन गईं, जो यह दर्शाती हैं कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, हमें अपने पैरों पर खड़े होने का साहस नहीं खोना चाहिए। रेखा की अदाकारी की वजह से उन्हें कई पुरस्कार मिले, और उनकी फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में कई यादगार किरदार निभाए, जो आज भी लोगों को याद हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, रेखा ने सिनेमा के बदलते परिदृश्य में भी खुद को बनाए रखा है। आज की नई पीढ़ी की अभिनेत्री भी उनसे प्रेरित होती हैं। रेखा की कला, उनके स्टाइल और उनका व्यक्तित्व सभी के लिए एक आदर्श हैं। रेखा की यात्रा केवल एक अदाकारी की कहानी नहीं है, बल्कि यह संघर्ष, साहस और आत्म-सम्मान की भी कहानी है। उन्होंने साबित किया है कि सच्ची खूबसूरती केवल बाहरी दिखावे में नहीं, बल्कि एक मजबूत व्यक्तित्व में होती है। रेखा ने अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं को जीकर यह साबित किया है कि हर महिला में अपने संघर्षों को पार करने की शक्ति होती है। उन्होंने यह भी दिखाया कि किस तरह से एक महिला अपनी कठिनाइयों को पार कर सकती है और अपने सपनों को साकार कर सकती है। उनकी कहानी सभी को यह सिखाती है कि भले ही जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, हमें हार नहीं माननी चाहिए। उनका जीवन एक प्रेरणा है, जो हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी में कठिनाइयों का सामना करने की ताकत है। रेखा, एक ऐसा नाम जो आज भी भारतीय सिनेमा में जिंदा है। उनकी कला, उनकी खूबसूरती, और उनके संघर्षों की कहानी ने उन्हें एक अद्वितीय पहचान दिलाई है। वह केवल एक अभिनेत्री नहीं हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पहचान हैं। उनकी यात्रा, प्रेरणा और संघर्ष की कहानी हमें यह सिखाती है कि जीवन में सच्ची खूबसूरती और सफलता केवल कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास से आती है। भविष्य में भी रेखा का नाम सिनेमा के इतिहास में चमकता रहेगा, और उनकी कहानी नई पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
Dakhal News
भारतीय सिनेमा में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और अन्य भाषाओं में बनी फिल्में केवल अपने क्षेत्र में ही रिलीज होती थीं। लेकिन अब, वक्त के साथ-साथ यह दीवारें ढहती हुई नजर आ रही हैं। आजकल, पैन इंडिया रिलीज का चलन बढ़ता जा रहा है, जिससे इन फिल्मों को हिंदी दर्शक भी उतना ही प्यार देने लगे हैं। इस बदलाव ने सिनेमा के अनुभव को और समृद्ध किया है, जिससे दर्शकों के बीच एक नई सांस्कृतिक कड़ी जुड़ रही है। हाल ही में, प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के साथ-साथ अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा-2' भी जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। इन दोनों फिल्मों के बीच, वरुण तेज की नई फिल्म 'मटका' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। 'मटका' एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसका तेलुगु टीजर पहले लॉन्च किया गया था, और अब इसका हिंदी टीजर भी सामने आ चुका है। 'मटका' की कहानी 70-80 के दशक के मटका किंग पर आधारित है, जिसमें वरुण तेज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में तेलुगु एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी और नोरा फतेही भी अहम किरदार निभा रही हैं। करुणा कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड का मसाला भरा हुआ है। यह माफिया बॉस की कहानी है, जो मटका किंग के नाम से मशहूर है। टीजर में वरुण तेज की शानदार एंट्री देखने को मिलती है, जो फिल्म के 70 के दशक के माहौल में सेट किया गया है। यहां, दर्शकों को धांसू एक्शन सीन और नोरा फतेही का बेहतरीन डांस नंबर भी देखने को मिलेगा, जो दिल की धड़कनें तेज कर देता है। फिल्म में ऐसे डायलॉग्स भी हैं, जो दर्शकों को झकझोर देते हैं, जैसे "जब तक इंसान की इच्छा नहीं मरेगी, मेरा यह धंधा भी नहीं मरेगा।" इस तरह के संवाद दर्शकों में एक अद्वितीय प्रभाव डालते हैं। 'मटका' की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो 60-70 के दशक में अपने साम्राज्य का निर्माण करता है। यह न केवल एक मनोरंजक फिल्म है, बल्कि इसके पीछे एक रोमांचक कहानी भी है जो एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। फिल्म का एक और महत्वपूर्ण संवाद "तुम्हारी जरूरत ही तुम्हारा धर्म है" दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देता है। इस फिल्म को 14 नवंबर को हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा, और यह दर्शकों को एक अलग अनुभव प्रदान करने का वादा करती है। यह कहानी विशाखापटनम की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो 1958 से लेकर 1982 तक फैली हुई है। 'मटका' की कहानी केवल एक माफिया बॉस की यात्रा नहीं है, बल्कि यह गरीबी से अमीरी तक पहुंचने की एक प्रेरणादायक गाथा भी है। वासु नामक यह पात्र जुए के माध्यम से पूरे देश पर हुकूमत करता है, और उसकी यात्रा दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसे पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा, जिससे इसका दायरा और भी बढ़ जाएगा। वरुण तेज और नोरा फतेही जैसे कलाकार इस फिल्म के प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए देशभर में तैयार हैं। उनकी मेहनत और समर्पण इस फिल्म को और भी विशेष बनाने के लिए है। भारतीय सिनेमा की यह नई लहर दर्शकों को एक अलग तरह का अनुभव प्रदान कर रही है। अब दर्शक न केवल अपनी मातृभाषा में, बल्कि अन्य भाषाओं में भी फिल्मों का आनंद ले रहे हैं। यह ट्रेंड भारतीय सिनेमा के लिए एक नए युग का आगाज़ कर रहा है, जहां भाषा की सीमाएं मिट रही हैं और कहानियां सभी के लिए एक समान हो रही हैं। इस प्रकार, 'मटका' जैसी फिल्में भारतीय सिनेमा में भाषा की दीवारों को गिराते हुए एक नई पहचान बना रही हैं। यह केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की बदलती धारा का भी परिचायक हैं। दर्शकों के बीच बढ़ती हुई जागरूकता और सिनेमा की विविधता ने इस क्षेत्र को और भी समृद्ध किया है। साथ ही, यह बदलाव भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक सुनहरा अवसर है। जहां पहले क्षेत्रीय फिल्में अपने सीमित दायरे में ही बंधी रहती थीं, अब वे पूरे देश में अपने दर्शकों के दिलों में जगह बना रही हैं। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह है कि फिल्में अब विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के बीच संवाद का एक माध्यम बन गई हैं। इस परिवर्तन के चलते, फिल्म निर्माताओं को भी अपने कंटेंट में विविधता लाने का अवसर मिला है। वे अब नई कहानियों को नए अंदाज में पेश कर सकते हैं, जो न केवल अपनी मूल भाषा के दर्शकों को, बल्कि अन्य भाषाओं के दर्शकों को भी आकर्षित कर सकें। इस संदर्भ में, 'मटका' एक बेहतरीन उदाहरण है, जो न केवल एक मनोरंजक कहानी प्रस्तुत करता है, बल्कि एक ऐसे युग की कहानी भी बयां करता है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी मेहनत और संघर्ष से अपनी पहचान बनाई। यह फिल्म हमें यह सिखाती है कि अगर आपके इरादे मजबूत हैं, तो किसी भी दीवार को पार करना संभव है। अंततः, भारतीय सिनेमा की यह यात्रा एक सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ रही है। यह दर्शकों को एक साथ लाने, विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने और भाषा की सीमाओं को तोड़ने का काम कर रही है। आने वाले समय में, जब हम 'मटका' जैसी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, हमें यकीन है कि यह केवल शुरुआत है। भारतीय सिनेमा का यह नया युग हमें और भी अद्भुत कहानियों से परिचित कराने के लिए तत्पर है।
Dakhal News
बॉलीवुड सितारों की हरकतें अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। जब भी वे पब्लिक में निकलते हैं, फैंस की भीड़ उनका पीछा करने लगती है। ऐसे में, अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर कई बार सितारों को अपने चेहरे को छुपाने का सहारा लेना पड़ता है। अक्सर, वे मास्क लगाकर निकलते हैं ताकि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाए। हाल ही में एक 'अतरंगी' एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा ही किया। इस अभिनेत्री ने न सिर्फ मास्क पहना, बल्कि मंकी कैप भी पहनकर अपने चेहरे को पूरी तरह से छुपा लिया, जब वह रात के अंधेरे में शॉपिंग करने निकलीं। वीडियो में दिख रहा है कि वह मोटी जैकेट में लिपटी हुई हैं और सुनसान सड़क पर टहल रही हैं। जब वह एक शॉप पर जाकर 'महाकाल' की कैप ट्राय कर रही थीं, तब उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो गए। अगर आप अब तक उनकी पहचान नहीं कर पाए हैं, तो चलिए हम आपकी कंफ्यूजन दूर करते हैं। यह अभिनेत्री कोई और नहीं, बल्कि 'केदारनाथ' की चर्चित एक्ट्रेस सारा अली खान हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर सारा हाल ही में 'केदारनाथ' के दर्शन करने गई थीं। उन्होंने इस यात्रा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी भक्ति और केदारनाथ से अपने गहरे रिश्ते को बयां कर रही हैं। सारा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "जय श्री केदार, मंदाकिनी का फ्लो, आरती की आवाज.. अगली बार जल्द मिलते हैं, तब तक के लिए 'जय भोलेनाथ'।" उनके फैंस इन तस्वीरों पर ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि सारा का केदारनाथ से खास लगाव है, क्योंकि उनकी पहली फिल्म भी वहां शूट हुई थी। WRITTEN BY Sumit Giri
Dakhal News
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड का एक पावर कपल माना जाता है, जिनकी एक-दूसरे के प्रति समझ और प्यार फैंस को बहुत भाता है। हाल ही में, उन्होंने आलिया की मां सोनी राजदान का जन्मदिन मनाया, जो 25 अक्टूबर को 68 साल की हुईं। इस खास मौके पर रणबीर, आलिया और नीतू कपूर एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर इस परिवार के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें आलिया, नीतू के साथ-साथ पूजा भट्ट भी दिखाई दे रही हैं। इस अवसर पर रणबीर ने सफेद शर्ट और पैंट पहनी थी, जिसमें वे काफी आकर्षक लग रहे थे। वहीं, आलिया ने अपने मां के जन्मदिन पर पर्पल-ग्रे शेड की ड्रेस पहनी थी, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रही थी। हालाँकि, इस परिवारिक मिलन के दौरान एक और घटना हुई, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। जब रणबीर और आलिया अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। आलिया ने इस स्थिति में धैर्य दिखाया और चुपचाप कार की तरफ बढ़ने लगीं। लेकिन रणबीर इस पर भड़क गए। उन्होंने पैपराजी से कहा, "क्या कर रहे हो आप लोग?" इसके बाद उन्होंने एक फोटोग्राफर को दूर हटाया और कहा, "इधर आओ।" इस घटना में रणबीर का गुस्सा साफ नजर आ रहा था, जिससे यह स्पष्ट था कि वे अपनी पत्नी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद, यूजर्स ने रणबीर के व्यवहार पर अपनी राय व्यक्त की। कुछ ने उनकी स्थिति को सही ठहराया, जबकि अन्य ने उन्हें आलोचना का निशाना बनाया। एक यूजर ने लिखा, "भाई, चाहे आप कितने भी बड़े फैन क्यों न बन जाएं, उनके करीब जाने से आपको क्या मिलेगा? इनका एटीट्यूड देखने को मिलता है, थिएटर में जाकर इन्हें खुश रहना चाहिए।" इस पूरे घटनाक्रम ने साबित किया कि सेलिब्रिटी की जिंदगी में भी आम जीवन की समस्याएं होती हैं। ऐसे समय में जब फैंस और फोटोग्राफर्स का ध्यान एक स्टार पर होता है, तो उनकी व्यक्तिगत सीमाएं भी प्रभावित होती हैं। रणबीर और आलिया का संबंध इस बात का उदाहरण है कि कैसे वे एक-दूसरे की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हैं। आलिया ने हाल के दिनों में अपने करियर में शानदार प्रगति की है और रणबीर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। दोनों ने एक-दूसरे का समर्थन करने का वादा किया है, चाहे वह पेशेवर मोर्चे पर हो या व्यक्तिगत। इस घटना ने यह भी दिखाया कि कैसे फोटोग्राफर्स कभी-कभी स्टार्स की निजी सीमाओं का उल्लंघन कर सकते हैं। रणबीर का गुस्सा और आलिया की चुप्पी एक सबक है कि उन्हें अपनी व्यक्तिगत स्पेस का सम्मान करने का अधिकार है। इसके बावजूद, फैंस का प्यार और जिज्ञासा हमेशा बनी रहती है, जो अक्सर ऐसे हालात पैदा कर देती है। आलिया और रणबीर का रिश्ता केवल एक रोमांटिक संबंध नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे के प्रति समर्थन और समझ का प्रतीक है। वे एक-दूसरे के साथ हर मुश्किल घड़ी में खड़े रहते हैं, चाहे वह किसी बड़े इवेंट की बात हो या साधारण दिनचर्या की। इस प्रकार, रणबीर और आलिया का ये अनुभव हमें यह सिखाता है कि सितारे भी इंसान हैं, जो अपनी निजी जिंदगी में तनाव और चुनौतियों का सामना करते हैं। उनका उदाहरण हमें यह याद दिलाता है कि हमें सेलिब्रिटी के रूप में उनकी पहचान को समझना चाहिए और उनकी सीमाओं का सम्मान करना चाहिए। हालाँकि, उनकी जोड़ी हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम उनके निजी जीवन की गोपनीयता का भी सम्मान करें। रणबीर और आलिया की यात्रा आगे बढ़ रही है, और उनके फैंस उनके हर कदम पर नजर रखे हुए हैं। ऐसे में, ये दोनों कलाकार अपनी कला और रिश्ते के माध्यम से हमें प्रेरित करते रहेंगे। Written by Sumit Giri
Dakhal News
कृति सेनन की आगामी फिल्म "दो पत्ती" का हालिया गाना "अखियां दे कोल" एक पाकिस्तानी लोकगीत का क्लासिक वर्जन है। इस गाने को मूल रूप से पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेशमा ने गाया था, और इसकी अद्भुत धुन ने इसे सदाबहार बना दिया। हाल ही में रिलीज हुआ यह गाना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन तारीफों के बजाय इसे विवादों का सामना करना पड़ रहा है। "अखियां दे कोल" गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी धूम मच गई। हालांकि, कृति सेनन के डांस स्टेप्स और गाने की प्रस्तुति को लेकर कई यूजर्स ने आलोचना की। खासकर कृति के सिग्नेचर डांस स्टेप्स को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि कृति ने ऐश्वर्या राय के प्रसिद्ध गाने "क्रेजी किया रे" के डांस स्टेप्स की नकल की है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी ने इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। अदनान अक्सर भारत में चल रहे मुद्दों और बॉलीवुड के कलाकारों पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर गाने की तस्वीर साझा करते हुए इसे "घिनौना" करार दिया। अदनान ने लिखा, "नकल करना चापलूसी भरा हो सकता है, लेकिन तब नहीं जब इसका मतलब किसी दिग्गज द्वारा बनाए गए क्लासिक को तोड़ना हो। प्लीज, रेशमा जी और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत के प्रति कुछ सम्मान दिखाएं। उनके संगीत को उस सम्मान के साथ माना जाना चाहिए जो उसका हक है, न कि उसे सिर्फ एक और घिनौना नकल बना दिया जाए।" उनकी यह प्रतिक्रिया इस बात का संकेत देती है कि गाने के प्रति उनके विचार कितने गहरे हैं, और वे रेशमा की कला को लेकर कितने गंभीर हैं। अदनान की यह टिप्पणी कई दर्शकों ने साझा की, और इसे गाने के प्रति सम्मान की कमी के रूप में देखा। गाने की आलोचना के बावजूद, कृति सेनन के लिए "दो पत्ती" एक विशेष फिल्म है। वह इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं, और इससे वह बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। कृति इस फिल्म में डबल रोल निभा रही हैं, जो उनके अभिनय कौशल को और भी चुनौतीपूर्ण बनाता है। फिल्म में काजोल और शहीर शेख भी लीड रोल में हैं, और यह एक सस्पेंस से भरपूर कहानी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन कृति की डबल भूमिका और उनके अभिनय की प्रशंसा हो रही है। फिल्म "दो पत्ती" को सिनेमाघरों में रिलीज करने की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 25 अक्टूबर को स्ट्रीम किया जाएगा। यह एक नया प्रयोग है, क्योंकि कोविड-19 के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों की रिलीज का चलन बढ़ गया है। यह दर्शकों को घर बैठे फिल्म देखने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। "अखियां दे कोल" गाना अपनी सांस्कृतिक गहराई और पारंपरिक धुन के लिए जाना जाता है। रेशमा की आवाज में जो जादू है, वह वास्तव में अद्वितीय है। गाने का पुनः निर्माण करना और उसे एक नए स्वरूप में प्रस्तुत करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन इस बार ऐसा लगता है कि कृति और उनकी टीम इसे सही तरीके से नहीं कर पाईं। संगीत का प्रभाव केवल सुनने तक सीमित नहीं होता; यह एक संस्कृति, एक धारा और एक पहचान का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए जब भी किसी क्लासिक को नए रूप में पेश किया जाता है, तो उससे जुड़े कलाकारों और उनके योगदान का सम्मान होना चाहिए। सोशल मीडिया पर गाने के प्रति मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं। कुछ लोग कृति सेनन के अभिनय और डांस स्टेप्स की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कई लोग गाने को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। दर्शकों का यह बंटा हुआ रुख इस बात का संकेत है कि "अखियां दे कोल" ने एक बार फिर से पुरानी यादों को ताजा कर दिया है, लेकिन साथ ही कुछ नए विवाद भी खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि कृति सेनन इस विवाद को किस तरह संभालती हैं। क्या वह अपने डांस स्टेप्स को लेकर माफी मांगेंगी या फिर इसे एक चुनौती के रूप में लेंगी? इस फिल्म के जरिए वह अपने करियर में एक नई दिशा देने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ऐसे विवाद उनके लिए एक कठिनाई भी बन सकते हैं। "दो पत्ती" का गाना "अखियां दे कोल" केवल एक गाना नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा उदाहरण है जो दिखाता है कि कैसे कला, संस्कृति और सम्मान एक साथ चलते हैं। कृति सेनन और उनकी टीम को इस बात का ध्यान रखना होगा कि वे क्लासिक गानों का सम्मान करें और उनकी अनोखी विशेषताओं को बनाए रखें। अगले कुछ दिनों में जब "दो पत्ती" नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, तो यह देखने योग्य होगा कि दर्शक गाने के विवाद और कृति के अभिनय को किस तरह स्वीकार करते हैं। क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करेगी? या फिर विवादों का यह साया इसे पीछे खींच लेगा? इन सवालों के जवाब जल्द ही मिलेंगे, लेकिन फिलहाल सभी की नजरें इस फिल्म पर टिकी हुई हैं।
Dakhal News
भारतीय सिनेमा में किसी भी फिल्म का सर्टिफिकेशन बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह सर्टिफिकेशन सेंसर बोर्ड द्वारा दिया जाता है, जिसके बाद ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो पाती है। इस बार हम बात कर रहे हैं एक बेहद चर्चित फिल्म "भूल भुलैया 3" की, जिसका दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अच्छी खबर आई है कि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा पास कर दिया गया है। सेंसर बोर्ड ने "भूल भुलैया 3" को यूए सर्टिफिकेट (UA Certificate) दिया है। इसका मतलब यह है कि 12 साल से कम उम्र के बच्चे इसे केवल अपने परिवार के मार्गदर्शन में देख सकते हैं। यह खबर दर्शकों के लिए राहत भरी है, क्योंकि इससे परिवार के साथ फिल्म देखने का अनुभव और भी मजेदार होगा। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है, और यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का एक बेहतरीन मिश्रण है। पहले दो भागों की तरह, इस बार भी फिल्म में मजेदार तत्वों के साथ-साथ डरावनी बातें शामिल हैं। "भूल भुलैया 3" की कहानी में मंजुलिका का वापस लौटना और कुछ नई चुनौतियों का सामना करना प्रमुख है। एक दिलचस्प बात यह है कि "भूल भुलैया 3" का रनटाइम लगभग 2 घंटे 38 मिनट है, जो इसे पहले भाग के बराबर बनाता है। हालांकि, इस रनटाइम को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अगर यह सही है, तो यह दर्शकों के लिए एक विस्तृत और रोचक अनुभव प्रदान करेगा। फिल्म की रिलीज के साथ ही एक बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश भी होने वाला है। "भूल भुलैया 3" का सामना एक्शन थ्रिलर फिल्म "सिंघम अगेन" के साथ होगा, जो कि 1 नवंबर को एक ही दिन रिलीज होने जा रही है। यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर में हैं। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले कलाकारों की बात करें तो, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव शामिल हैं। कार्तिक आर्यन इस फिल्म में रूह बाबा का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जो भूतों को भगाने वाले बाबा बनने का नाटक करेगा। विद्या बालन एक बार फिर मंजुलिका के रूप में वापसी कर रही हैं, और उनकी भूमिका में क्या नया होगा, यह देखने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, और इसने दर्शकों के बीच काफी बज बना दिया है। ट्रेलर में हास्य और हॉरर का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। ट्रेलर ने यह संकेत दिया है कि यह फिल्म न केवल डरावनी होगी, बल्कि इसके साथ-साथ दर्शकों को हंसाने का भी पूरा प्रयास किया गया है। "भूल भुलैया 3" की कहानी इस बार और भी ज्यादा जटिल और रोचक होने की उम्मीद है। पिछली फिल्मों में जहां मंजुलिका की कहानी को गहराई से दिखाया गया था, वहीं इस बार फिल्म के कथानक में और भी कई मोड़ और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। दर्शकों को यह देखने को मिलेगा कि कैसे रूह बाबा और मंजुलिका एक बार फिर से एक नई कहानी में उलझते हैं। दर्शकों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी ऊंची हैं। पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी सकारात्मक रही थीं। इसी वजह से दर्शकों में इस फिल्म के प्रति एक विशेष उत्साह है। अब जब सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिल गया है, तो दर्शकों की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है। "भूल भुलैया 3" को एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में देखा जा रहा है। यूए सर्टिफिकेट मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि फिल्म का कंटेंट बच्चों और युवाओं के लिए भी उपयुक्त है। इससे परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। फिल्म के प्रचार में भी कोई कमी नहीं की जा रही है। मेकर्स लगातार फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस बार फिल्म का संगीत भी विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है, जिससे इसकी लोकप्रियता में और वृद्धि हो रही है। फिल्म "भूल भुलैया 3" को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है, जो कि भारतीय फिल्म उद्योग में एक बड़ा नाम है। इस प्रोडक्शन हाउस ने पहले भी कई सफल फिल्में दी हैं, और अब वे इस फिल्म के माध्यम से फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। अंत में, "भूल भुलैया 3" एक ऐसी फिल्म है जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। इसका सर्टिफिकेशन और ट्रेलर की सफलता इस बात का संकेत है कि फिल्म में कुछ खास है। अब जब यह 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इसका क्या असर होता है। दर्शकों की उम्मीदें और सिनेमा प्रेमियों का उत्साह इस फिल्म को एक बड़ी सफलता दिला सकता है। इस फिल्म की कहानी, कलाकारों की कास्ट और इसकी कॉमेडी-हॉरर शैली निश्चित रूप से इसे एक मनोरंजक अनुभव बनाएगी। "भूल भुलैया 3" की रिलीज की तारीख के नजदीक आने के साथ, दर्शक इसे देखने के लिए और भी उत्सुक हो रहे हैं। क्या यह फिल्म पहले भाग की तरह ही दर्शकों को प्रभावित करेगी? यह तो फिल्म के रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
Dakhal News
बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि वे अपनी पत्नी, प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, से अलग हो रहे हैं। इस बीच, अभिषेक का नाम एक अन्य अभिनेत्री, निम्रत कौर, के साथ भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इन चर्चाओं ने मीडिया और फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी है। इन सबके बीच अभिषेक बच्चन ने अपनी नई फिल्म "आई वांट टू टॉक" (I Want To Talk) के साथ अपने करियर में एक नई शुरुआत की है। अभिषेक ने इस फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो देखने में बेहद आकर्षक और रहस्यमय प्रतीत होता है। इस पोस्टर ने उनके फैंस और फिल्म प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म के पोस्टर में अभिषेक एक लॉन्ग कोट पहने हुए नजर आ रहे हैं, जो उनके व्यक्तित्व को और भी दिलचस्प बनाता है। उनके चेहरे पर हैरानी और ताज्जुब का भाव साफ नजर आता है, और उनके पेट पर सर्जरी का निशान भी दिखाई देता है। इस लुक ने अभिषेक को एक नई पहचान देने का काम किया है। उन्होंने इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, "बोलने के लिए तो बहुत कुछ है लेकिन एक तस्वीर हजार शब्दों से ज्यादा बोलती है।" यह पोस्टर 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म का पहला संकेत है। फिल्म के निर्देशक शूजीत सरकार को भारतीय सिनेमा में एक उत्कृष्ट निर्देशक माना जाता है। उनकी फिल्मों में इमोशन और संवेदनाओं का गहरा प्रभाव होता है, और यही वजह है कि दर्शक उनके काम को बहुत पसंद करते हैं। अभिषेक और शूजीत की जोड़ी को लेकर दर्शकों में विशेष उत्साह है, और सोशल मीडिया पर फैंस ने अभिषेक के इस रॉ और अनफिल्टर्ड लुक की सराहना की है। एक फैन ने कमेंट किया, "असली एक्टर विदआउट फिल्टर...लव यू सर।" वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "आप पर मेरा अटेंशन है! आगे देख रहा हूं।" बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने भी इस पोस्टर की सराहना की है। सोनाली बेंद्रे, जोया अख्तर, और सिकंदर खेर जैसे सितारे भी अभिषेक के इस नए लुक की तारीफ करने से नहीं चूके। इसके अलावा, कई फैंस ने इस फिल्म की थीम और कहानी को लेकर भी उत्सुकता दिखाई है। एक फैन ने लिखा, "एक फिल्म देखने के लिए उत्सुक हूं। शानदार कॉम्बो शूजीत सरकार और बच्चन।" "आई वांट टू टॉक" में अभिषेक के साथ पियरले डे, अहिल्या बम्ब्रू, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गुडार्ड, और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म की कहानी और थीम के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन फैंस और आलोचक दोनों ही इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन का करियर काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2000 में फिल्म "रेफ्यूजी" से की थी, और तब से अब तक कई सफल और प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। उनकी पिछली फिल्म "घूमर" में भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसने दर्शकों से काफी सराहना बटोरी। फिल्म उद्योग में उनकी पहचान केवल उनके पिता अमिताभ बच्चन के बेटे के रूप में नहीं, बल्कि एक सक्षम अभिनेता के रूप में भी बनी है। अभिषेक की एक्टिंग स्किल्स और विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं उन्हें एक विशेष स्थान दिलाती हैं। वह हमेशा अपने काम में ईमानदारी और समर्पण दिखाते हैं, जिससे उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। "आई वांट टू टॉक" फिल्म की चर्चा ने एक बार फिर अभिषेक बच्चन को सुर्खियों में ला दिया है। दर्शक उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म कैसे दर्शकों को प्रभावित करती है और अभिषेक के करियर में यह एक नया अध्याय कैसे जोड़ती है। अभिषेक बच्चन का यह नया प्रोजेक्ट एक महत्वपूर्ण संकेत है कि वह अपनी कला और अभिनय के प्रति गंभीर हैं। उनकी इस फिल्म में विभिन्न भावनाओं का चित्रण देखने को मिलेगा, जो निश्चित रूप से दर्शकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगी। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, फैंस और मीडिया के बीच इसकी चर्चा बढ़ती जा रही है। यह फिल्म अभिषेक के करियर के लिए एक नया मोड़ साबित हो सकती है, और दर्शक एक बार फिर उनके अभिनय का जादू देखने के लिए तैयार हैं। समाप्ति में, "आई वांट टू टॉक" न केवल अभिषेक बच्चन के लिए बल्कि शूजीत सरकार के लिए भी एक खास फिल्म होगी। इसके माध्यम से वह दर्शकों को एक नई कहानी, नई संवेदनाएं और नए अनुभव देने के लिए तैयार हैं। फिल्म के पहले लुक ने ही यह साबित कर दिया है कि यह एक यादगार अनुभव होने वाला है, और इसके लिए दर्शकों की उत्सुकता देखने लायक है। 22 नवंबर को सिनेमाघरों में इस फिल्म का स्वागत करने के लिए सभी तैयार हैं।Written By:-Sumit Giri
Dakhal News
बॉबी देओल के साथ इस समय हर कोई काम करना चाहता है. ‘एनिमल’ के बाद से उनके पास फिल्मों की लाइन लगी है. बड़े-बड़े डायरेक्टर और बड़ी-बड़ी फिल्में उनकी झोली में हैं. 1000 करोड़ के बजट में बन रही भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म में भी वो विलेन बन रहे हैं. ऐसे में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी उनके साथ काम करने को लेकर बात की है. हालांकि अनिल पहले भी बॉबी के साथ काम कर चुके हैं. उनके भाई सनी देओल के साथ तो उन्होंने कई फिल्में की हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘गदर 2’ ही सनी के साथ थी. बॉबी के साथ सोलो फिल्म? लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने बतायाा कि वो बॉबी के साथ काम करना चाहते हैं. उनका कहना है, “मैं बिल्कुल बॉबी देओल के साथ काम करना चाहता हूं. मैं उनके साथ फिल्म जरूर करेंगे. इस पर काम चल रहा है” अब यहां पर उन्होंने ये स्पष्ट नहीं किया कि वो बॉबी देओल के लिए अलग फिल्म प्लान कर रहे हैं या किसी अपनी फिल्म में वो उन्हें कास्ट करेंगे, जिसमें दूसरे एक्टर लीड रोल में होंगे. बॉबी और सनी की फिल्म! ऐसा हम इसलिए भी कह रहे हैं क्योंकि अनिल शर्मा ने इसी इंटरव्यू में ‘अपने 2’ को लेकर भी बात की. ये सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म ‘अपने’ का सीक्वल है. इसलिए इस फिल्म में बॉबी देओल होंगे ही, सनी देओल लीड रोल में होंगे. अनिल का कहना है, “अपने 2 की स्क्रिप्ट फाइनल हो गई है. अब देखते हैं कि आगे क्या होता है.” बहरहाल, इस वक्त अनिल शर्मा अपनी फिल्म ‘वनवास’ का प्रमोशन कर रहे हैं. ये फिल्म 20 दिसंबर को आएगी. इसमें नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं. दूसरी तरफ बॉबी की ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को रिलीज हो रही है. वो इस वक्त ‘अल्फा’ की शूटिंग कर रहे हैं. आलिया के साथ कश्मीर वाले शूटिंग शेड्यूल में वो भी शामिल होंगे. 1000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म ‘थलपति69’ में भी बॉबी हैं. NBK109 में बॉबी विलेन बनेंगे. इसके अलावा भी उनके पास और कई फिल्में
Dakhal News
साउथ फिल्मों के स्टार प्रभास का 23 अक्टूबर को 45वां जन्मदिन है। अपने 22 साल के करियर में प्रभास ने सिर्फ 23 फिल्में ही कीं, जिनमें से कुछ फ्लॉप भी रहीं, पर इससे न तो उनका स्टारडम कम हुआ और ना ही उनकी फीस। बल्कि उन्होंने तो कई रिकॉर्ड बना डाले हैं। आज भी प्रभास की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो साउथ में फैंस उनके बड़े-बड़े कटआउट लगाते हैं। कोई दूध से नहलाता है, तो कोई फूल मालाएं चढ़ाता है। 'बाहुबली' के बाद से तो प्रभास नॉर्थ इंडिया में भी खूब पॉपुलर हो गए हैं। प्रभास ने अपने अब तक के करियर में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बनाए हैं, जिनमें कुछ आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। प्रभास के 4 रिकॉर्ड, जो अभी तक नहीं तोड़ पाया कोई 1. प्रभास साउथ के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिनकी 6 फिल्मों ने हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 2. प्रभास एकमात्र भारतीय एक्टर हैं, जिनकी 5 फिल्मों ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी। इनमें 'आदिपुरुष', 'साहो', 'बाहुबली 2', 'सलार: पार्ट 1' और 'कल्कि 2898 AD' जैसे नाम शामिल हैं। 3. प्रभास पैन इंडिया स्टार बनने वाले पहले साउथ इंडियन एक्टर हैं। एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' ने उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया था। 4. प्रभास इकलौते साउथ एक्टर हैं, जिनका मैडम तुसाद म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू लगा है। यही नहीं, वह फोर्ब्स की 100 सिलेब्रिटी लिस्ट में तीन बार शामिल हो चुके हैं।
Dakhal News
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर शादीशुदा कपल्स के तलाक और अफेयर्स की खबरें सुर्खियां बनती हैं। इस समय अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का रिश्ता भी चर्चा में है। हाल ही में अभिषेक का नाम 42 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है, जिससे दोनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। निम्रत कौर ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल पहले 2005 में फिल्म 'यहां' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2013 में इरफान खान के साथ आई फिल्म 'द लंचबॉक्स' से मिली। इस फिल्म ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। निम्रत कौर ने 'एयरलिफ्ट', 'दसवीं' और 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। अब जब उनका नाम अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा जा रहा है, उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी के बारे में अपने विचार साझा किए हैं। यह इंटरव्यू 2016 का है, जिसमें निम्रत ने कहा था कि शादी एक ऐसा फैसला है जो किस्मत पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया कि शादी क्यों नहीं कर रही हैं, और कहा, "ये बात इस बात से नहीं जुड़ी कि मैं कुछ नहीं करना चाहती।" निम्रत ने आगे कहा, "शादी तब होती है जब आप सही इंसान से मिलते हैं। मुझे नहीं लगता कि ये चीजें पहले से तय की जा सकती हैं।" हाल ही में उन्होंने राधिका मदान और भाग्यश्री के साथ 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' में काम किया था और नए प्रोजेक्ट 'सेक्शन 84' की तैयारी कर रही हैं, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक और निम्रत की नजदीकियां फिल्म 'दसवीं' के दौरान बढ़ी थीं, लेकिन दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Dakhal News
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते सुपरस्टार काफी तनाव में हैं। इस तनाव का असर उनके रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के 'वीकेंड का वार' के दौरान उनके व्यवहार और बातचीत में साफ देखा गया। बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद सलमान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है; पहले उन्हें Y सिक्योरिटी मिली थी, जो अब Y+ में बदल गई है। इन धमकियों का सीधा असर उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ रहा है। उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ का शूट कड़ी सुरक्षा के बीच किया, लेकिन इस दौरान वे परेशान दिखे। इसके बाद खबर आई कि रोहित शेट्टी ने सलमान की हालत को देखते हुए फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में उनके चुलबुल पांडे के कैमियो की शूटिंग का प्लान रद्द कर दिया है। अब यह भी बताया जा रहा है कि उनकी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ के मेकर्स ने भी सलमान की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शूटिंग को स्थगित कर दिया है। सलमान के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, जान से मारने की धमकियों के चलते उन्होंने अपने काम का शेड्यूल कम कर दिया है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के एक मित्र ने कहा, "अब सिर्फ सुरक्षा बढ़ाना ही काफी नहीं है। सलमान को कुछ समय के लिए सच में झूठ बोलना पड़ेगा। वे अब कुछ समय तक शूटिंग नहीं करेंगे।" उन्होंने यह भी बताया कि 'सिकंदर' के लिए बहुत सारे एक्शन कोरियोग्राफ करने की जरूरत है। सलमान के मित्र ने आगे कहा, "निर्देशक मुरुगादॉस को सलमान का पूरा ध्यान चाहिए था, लेकिन यह अभी संभव नहीं लगता। आगे का रास्ता भी साफ नहीं है। अब सबसे जरूरी बात है सलमान और उनके परिवार की सुरक्षा, जिसमें कोई समझौता नहीं होगा।" हालांकि, इस मामले पर सलमान या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें, ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘सिकंदर’ अगले साल 2025 में ईद के खास मौके पर रिलीज होने वाली है।
Dakhal News
फैंस अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल की सबसे चर्चित तेलुगु फिल्मों में से एक है और इसे 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी पहली फिल्म के घटनाक्रम से आगे बढ़ेगी। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। श्रद्धा कपूर, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का जश्न मना रही हैं, इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं। खबरों के अनुसार, मेकर्स ने एक विशेष डांस नंबर के लिए श्रद्धा कपूर को चुना है, हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा 2: द रूल' के निर्माताओं ने इस गाने के लिए कई कलाकारों पर विचार किया था, जिनमें तृप्ति डिमरी का नाम भी शामिल था। अंततः, श्रद्धा कपूर को चुना गया, जो तेलुगु और हिंदी फिल्मों में पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं। इस गाने में श्रद्धा, अल्लू अर्जुन के साथ डांस करती नजर आएंगी। जैसे कि 'पुष्पा' के पहले भाग में सामंथा रूथ प्रभु का 'ऊ अंतवा' गाना सुपरहिट हुआ था, उसी तरह इस गाने से भी बड़े रिकॉर्ड बनने की उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रद्धा कपूर निर्माता की पहली पसंद थीं, और उनके शामिल होने से फिल्म की लोकप्रियता उत्तर और दक्षिण भारत दोनों में बढ़ सकती है। इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली 'पुष्पा 2: द रूल' के पहले ही दो गाने 'पुष्पा पुष्पा' और 'सूसेकी' लॉन्च किए जा चुके हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वर्तमान में अल्लू अर्जुन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक बार फिर 'पुष्पराज' के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू, प्रकाश राज और अनसूया भारद्वाज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे।
Dakhal News
ईशा अंबानी न केवल बिजनेस में, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट में भी बेहतरीन हैं। वह अक्सर हाई प्रोफाइल पार्टियों में शानदार अंदाज में नजर आती हैं, और उनके फैशन सेंस की चर्चा बॉलीवुड की एक्ट्रेस और स्टार वाइव्स के बीच होती है। हाल ही में, उन्हें हार्पर बाजार वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024 में प्रतिष्ठित आइकॉन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह इवेंट प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें फिल्म, टेलीविजन, कला, संस्कृति और साहित्य की दुनिया की चर्चित हस्तियों ने भाग लिया। ईशा के अलावा, इस ग्रैंड इवेंट में शाह रुख खान की पत्नी गौरी, अन्नया पांडे और कृति सेनन जैसे सितारे भी मौजूद थे। ईशा का लुक इस इवेंट में सबका ध्यान आकर्षित करने में सफल रहा। उन्होंने Schiaparelli द्वारा डिजाइन की गई एक खूबसूरत ड्रेस पहनी, जिसमें व्हाइट और ब्लैक का आकर्षक कॉम्बिनेशन था, और गोल्डन टच भी था। हल्के मेकअप और कम ज्वेलरी के साथ उनके खुले बालों ने उन्हें एक क्लासी और ट्रेंडी लुक दिया। इस स्टाइल स्टेटमेंट ने एक बार फिर साबित किया कि बी-टाउन के सितारों के बीच उनका फैशन कमतर नहीं है। इवेंट में कई अन्य सितारे भी शामिल हुए, जिनमें 'दो पत्ती' की एक्ट्रेस कृति सेनन थीं। कृति ने अपने प्रोडक्शन हाउस 'ब्लू बटरफ्लाई' की पहली फिल्म 'दो पत्ती' के बारे में चर्चा की और महिलाओं को बिजनेस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर जोर दिया। इससे पहले, कृति ने स्किन केयर ब्रांड हायफन भी लॉन्च किया है।
Dakhal News
सलमान खान, हिंदी सिनेमा के सुल्तान और दबंग खान के रूप में प्रसिद्ध हैं। हाल ही में, उनके जीवन में लॉरेंस बिश्नोई का संकट उत्पन्न हुआ है। इस जेल में बंद गैंगस्टर की ओर से सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, खासकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद यह मामला और भी गंभीर हो गया है। विवादों पर सलमान खान का पहली प्रतिक्रिया इस पर सलमान खान ने बिग बॉस 18 के मंच पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बताया कि वह इस मुश्किल दौर को कैसे झेल रहे हैं। उन्होंने कहा, "यार कसम खुदा की, इस वक्त में मैं अपने जीवन में क्या-क्या झेल रहा हूं, ये मैं ही जानता हूं। मुझे इसे संभालना है। मुझे आज यहां आना ही नहीं था, लेकिन यह मेरी कमिटमेंट है।" सलमान के सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं, और हाल ही में उन्हें 5 करोड़ की रंगदारी के संबंध में व्हॉट्सऐप पर एक मैसेज भी मिला। इससे उनके फैंस की चिंता और बढ़ गई है। बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इन मूवी में दिखेंगे सलमान खान इसके अलावा, सलमान खान की आगामी फिल्मों की बात करें तो "सिकंदर" का नाम सबसे पहले आता है। यह फिल्म, जिसमें रश्मिका मंदाना उनके साथ नजर आएंगी, एआर मुर्गदास द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
Dakhal News
फहमी बदायूंनी उर्दू के मशहूर शायर थे. उनकी पैदाइश 4 जनवरी 1952 को उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुई. बीते कल यानी 20 अक्टूबर को उनका इंतेकाल हो गया. कम उम्र में ही वह लिखने लगे और नौकरी करनी शुरू की. उन्होंने बच्चों को गणित पढ़ाई. उनकी मशहूर किताबों में 'पांचवी सम्त' और 'दस्तकें निगाहों की' हैं. वह 21वीं सदी के सबसे मशहूर शायरों में से एक हैं. उनकी शायरी में बेहद कम अल्फाज होते हैं. फूलों को सुर्ख़ी देने में पत्ते पीले हो जाते हैं आज पैवंद की ज़रूरत है ये सज़ा है रफ़ू न करने की पूछ लेते वो बस मिज़ाज मिरा कितना आसान था इलाज मिरा परेशाँ है वो झूटा इश्क़ कर के वफ़ा करने की नौबत आ गई है काश वो रास्ते में मिल जाए मुझ को मुँह फेर कर गुज़रना है ख़ूँ पिला कर जो शेर पाला था उस ने सर्कस में नौकरी कर ली मर गया हम को डाँटने वाला अब शरारत में जी नहीं लगता टहलते फिर रहे हैं सारे घर में तिरी ख़ाली जगह को भर रहे हैं कुछ न कुछ बोलते रहो हम से चुप रहोगे तो लोग सुन लेंगे जो कहा वो नहीं किया उस ने वो किया जो नहीं कहा उस ने जिस को हर वक़्त देखता हूँ मैं उस को बस एक बार देखा है लैला घर में सिलाई करने लगी क़ैस दिल्ली में काम करने लगा मैं ने उस की तरफ़ से ख़त लिक्खा और अपने पते पे भेज दिया ख़ुशी से काँप रही थीं ये उँगलियाँ इतनी डिलीट हो गया इक शख़्स सेव करने में
Dakhal News
मुंबई: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। इस हैरान कर देने वाली खबर ने हलचल मचा दी है। POCSO एक्ट के तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। एकता अपनी पॉपुलर सीरीज 'गंदी बात' के चलते मुश्किल में फंस गई हैं। अब तक इस विवादी वेब सीरीज के 6 सीजन आ चुके हैं और कई बार इस सीरीज को बैन करने की मांग भी की जा चुकी है। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में उन्होंने बताया है कि उन्होंने सीरीज में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाए है। एकता कपूर के खिलाफ केस दर्ज ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य दिखाने के आरोप में अल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई के MHB पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295- A,IT act और पॉक्सो एक्ट की धारा 13 और 15 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि ये विवादित एपिसोड इस ऐप पर फिलहाल स्ट्रीम नहीं हो रहा है। अश्लील दृश्य दिखाने का आरोप शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में बताया गया है कि बालाजी टेलीफिल्म्स की वेब सीरीज 'गंदी बात' के सीक्वल में छोटे अभिनेताओं द्वारा अश्लील दृश्यों को पेश करने को लेकर केस किया है। उनका कहना है कि सीरीज से उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। दर्ज की गई FIR में कहा गया कि सीरीज में 11वीं और 12वीं के बच्चों के बोल्ड कंटेंट प्रोड्यूस करने को लेकर आपत्ति जताई है, जिनकी उम्र अमूमन 16, 17 साल है। हालांकि शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज की गई यह शिकायत बड़े ही टेक्निकल टर्म पर है क्योंकि अभिनय करने वाले कलाकारों की उम्र बड़ी हो सकती है। कानूनी पचड़े में फंसी एकता कपूर शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि बिना डिस्क्लेमर दिए उन्होंने सिगरेट और शराब पीने वाले दृश्यों को दिखाया। फिलहाल पुलिस ने चाइल्ड प्रोटेक्टोइन एक्ट की धारा 13, नाबालिक बच्चों के लैंगिक शोषण की धारा 15, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 - 67 ( A), BNS की धारा 295 ( A) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Dakhal News
लेखक और गीतकार मंगेश कुलकर्णी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्मों में अभिनय के अलावा उन्होंने लेखक और निर्देशक के तौर पर भी काम किया। वह गीतकार के तौर पर भी मशहूर थे। उन्होंने शाहरुख खान और जूही चावला की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म 'यस बॉस' लिखी थी, जिसमें शाहरुख खान और जूही चावला ने लीड किरदार बन काम किया था। एक और मशहूर फिल्म जिससे वह लेखक के तौर पर मशहूर हुए थे, वह थी 'आवारा पागल दीवाना'। उन्होंने 1999 की फिल्म 'दिल क्या करे' भी लिखी थी। वह 2017 की फिल्म 'फास्टर फेने' के निर्माता और लेखक थे। मशहूर एक्टर का हुआ निधन मंगेश कुलकर्णी सिनेमा की दुनिया का चर्चित नाम थे। उन्होंने फिल्मों में एक्टिंग के अलावा निर्देशन भी किया था। मंगेश कुलकर्णी ने मराठी भाषा में कई मशहूर गाने लिखे थे। उन्हें 2000 में आई फिल्म 'राजा को रानी से प्यार हो गया' जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखने का श्रेय दिया जाता है। दिग्गज अभिनेता ने हिंदी और मराठी सिनेमा में बतौर पटकथा लेखक सराहनीय काम किया था। कुलकर्णी का शनिवार 19 अक्टूबर को 76 साल की उम्र में निधन हो गया। कौन है मंगेश कुलकर्णी? मंगेश कुलकर्णी ने मुख्य रूप से मराठी सिनेमा में काम किया। उन्होंने 'अभलमया' और 'वडालावत' जैसे पॉपुलर मराठी शो के टाइटल ट्रैक लिखे। उन्होंने विजया मेहता द्वारा निर्देशित फेमस शो 'लाइफ लाइन' भी लिखा। कुलकर्णी ने 1993 में मराठी फिल्म 'लापंडव' से अपने करियर की शुरुआत की। प्रतिभाशाली लेखक फिल्म गुलाम-ए-मुस्तफा के लिए मशहूर थे जो 1997 में रिलीज हुई थी। इसमें नाना पाटेकर और रवीना टंडन लीड रोल में नजर आए थे। उन्होंने 'लाइफलाइन', 'राव साहब' और 'स्मृति चित्रे' में अपने बेहतरीन अभिनया के लिए भी जाना जाता था।
Dakhal News
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस घटना के बाद भाईजान की सुरक्षा में इजाफा किया गया है, और पुलिस उनके हर कदम पर नज़र रख रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों के बीच, हाल ही में सलीम खान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सलमान को माफी मांगने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्होंने कोई गलती नहीं की। देवेंद्र बुढ़िया का पलटवार सलीम खान के इस बयान पर बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने एबीपी से बात करते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब सलमान खान को दोषी ठहराया गया है, तो खान परिवार का यह कहना कि सलमान ने एक कॉक्रोच तक नहीं मारा, गलत है। देवेंद्र ने कहा, "सलीम खान का बयान हमारे समाज को ठेस पहुंचाने वाला है।" सलमान पर गंभीर आरोप देवेंद्र बुढ़िया ने आगे कहा कि सलमान ने शिकार किया है, और यह घटना उनके गांव के पास हुई थी। पुलिस और वन विभाग ने सलमान को पकड़ा था, और इसके लिए उन्हें तीन दिन जेल में भी बिताना पड़ा। उन्होंने कहा कि हथियार भी जब्त किया गया है और कोर्ट ने सजा सुनाई है, जिससे स्पष्ट होता है कि सच यही है और बाकी सब झूठ है। सलीम खान के दूसरे अपराध का आरोप देवेंद्र ने कहा कि सलीम खान ने पैसों के संबंध में जो बयान दिया, वह एक नया अपराध है। उन्होंने कहा, "हमें उसके हराम के पैसे नहीं चाहिए। हम मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग हैं।" सुरक्षा को लेकर चिंताएं सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच की दुश्मनी किसी से छुपी नहीं है। बाबा सिद्दीकी की हत्या ने इस विवाद को फिर से गर्म कर दिया है, और इसी कारण सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बता दें कि बाबा की हत्या की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली है, जिससे सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। इस प्रकार, यह मामला न केवल सलमान खान की सुरक्षा पर सवाल उठाता है, बल्कि यह फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा और संगठित अपराध के संबंधों को भी उजागर करता है।
Dakhal News
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और दमदार व्यक्तित्व के लिए मशहूर सनी देओल आज के दिन यानी 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। सनी देओल, जिनका असली नाम अजय सिंह देओल है, का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को पंजाब के महेद्रगढ़ में हुआ। उनके पिता, धर्मेंद्र, एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं, और सनी ने बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का सपना देखा था। फिल्मी करियर की शुरुआत सनी देओल ने 1983 में फिल्म "बेताब" से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म ने न केवल उन्हें लोकप्रियता दिलाई, बल्कि एक नए स्टार के रूप में उनके आगमन की घोषणा भी की। सनी की अदाकारी, उनकी मर्दानगी और उनकी गहरी आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। "बेताब" के बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे "फरिश्ते", "घायल", "दामिनी" और "बॉर्डर"। दर्शकों का प्यार सनी देओल ने अपने करियर में कई बार साबित किया है कि वह एक शानदार अभिनेता हैं। "घायल" फिल्म में उनके प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाया। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई जो अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। दर्शकों ने उनके इस किरदार को काफी सराहा और उनके एक्शन सीन्स को आज भी याद किया जाता है। विविधता का प्रदर्शन सनी देओल सिर्फ एक्शन हीरो नहीं हैं, बल्कि उन्होंने रोमांटिक और कॉमेडी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। "किस्मत" और "साजन" जैसी फिल्मों में उनके रोमांटिक अवतार ने दर्शकों को एक अलग ही अनुभव दिया। उनकी फिल्म "दामिनी" में उन्होंने एक वकील की भूमिका निभाई, जिसने न केवल न्याय की आवाज उठाई, बल्कि सामाजिक मुद्दों को भी उजागर किया। परिवार और निजी जीवन सनी देओल का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। उनके छोटे भाई, बॉबी देओल, और चचेरे भाई, अभय देओल, दोनों ही प्रसिद्ध अभिनेता हैं। सनी का परिवार हमेशा से ही उनके लिए प्रेरणा स्रोत रहा है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन में भी संतुलन बनाए रखा है और अपने परिवार के प्रति हमेशा समर्पित रहे हैं। सनी देओल का प्रभाव सनी देओल का प्रभाव सिर्फ बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कई सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी आवाज उठाई है। उनके द्वारा निभाए गए किरदार अक्सर न्याय और सत्य के प्रतीक रहे हैं। सनी ने हमेशा अपने फैंस को प्रेरित किया है कि वे अन्याय के खिलाफ खड़े हों और समाज में बदलाव लाने के लिए साहसिक कदम उठाएं। वर्तमान और भविष्य हाल ही में, सनी देओल ने कई फिल्मों में काम किया है और उनकी नई फिल्में भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनका नाम हमेशा नई पीढ़ी के अभिनेताओं के साथ जोड़ा जाता है, और वे लगातार अपनी कला के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी हालिया फिल्में, जैसे "युद्ध", "जोड़ी" और "गदर 2", ने दर्शकों के दिलों में एक बार फिर से सनी देओल की जगह बनाई है। उन्होंने अपने करियर के चार दशकों में कई यादगार फिल्में दी हैं, और हर बार उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। जन्मदिन की विशेषता सनी देओल के जन्मदिन पर उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनके लिए विशेष पोस्ट साझा करते हैं और उनकी फिल्मों के शानदार दृश्यों को याद करते हैं। उनके जन्मदिन पर, हम सनी देओल की फिल्मों, उनके किरदारों और उनके अद्वितीय अभिनय कौशल को सलाम करते हैं। उनके द्वारा दी गई प्रेरणा और साहस ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। सनी देओल का जन्मदिन केवल उनके व्यक्तिगत जीवन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे व्यक्ति का जश्न है जिसने भारतीय सिनेमा को अपने अभिनय से समृद्ध किया है। उनके संघर्ष, उनकी सफलता और उनके अद्भुत अभिनय कौशल को हमेशा याद रखा जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर सनी देओल के इस विशेष दिन पर उन्हें बधाई दें और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं भेजें। उनका योगदान भारतीय सिनेमा के लिए अमूल्य है, और हम उनके आगे के सफर का इंतजार कर रहे हैं।
Dakhal News
शाह रुख खान को इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। साल 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड उन्होंने कदम रखा था। शाह रुख की छवि आज भले ही 'रोमांस किंग' के तौर पर बन चुकी हो, लेकिन वह एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने हमेशा अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट किया हैं। अपनी लास्ट रिलीज दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' में शाह रुख ने दमदार एक्शन दिखाया था। अब वह आने वाले समय में फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनकी भूमिका किस तरह की होगी इसका खुलासा हो चुका है। सालों बाद अपने पुराने रूप में लौटेंगे शाह रुख खान? शाह रुख खान जब फिल्म इंडस्ट्री में नए-नए आए थे, तो उन्होंने ऑनस्क्रीन हर तरह का किरदार निभाया। चमत्कार में जहां वह डरे-सहमे और भूतों से बाते करने वाले सुंदर श्रीवास्तव बने, वहीं उन्होंने 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'माया मेमसाब' में दीपा साही के तीसरे आशिक की भूमिका निभाई। उन्होंने पर्दे पर लोगों को सिर्फ अपना रोमांटिक और एक्शन अवतार ही नहीं दिखाया, बल्कि उनके मन में अपने किरदारों से काफी डर भी भर दिया। अब कई सालों बाद अब शाह रुख खान एक बार फिर से अपने उसी पुराने खौफनाक अंदाज में लौट रहे हैं। मिड डे की एक खबर के मुताबिक, शाह रुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' में एक बार फिर से ग्रे शेड में नजर आएंगे। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म में वह एक मर्डरर किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने लोकार्नो में एक इवेंट पर नेगेटिव शेड के बारे में बात भी की थी। पहले भी लोगों को स्क्रीन पर डरा चुके हैं शाह रुख खान अगर आप खुद को शाह रुख खान का सबसे बड़ा फैन मानते हैं, तो निश्चित तौर पर अपने बाजीगर मूवी देखी होगी, जिसमें शाह रुख खान के मासूम चेहरे के पीछे एक बेरहम कातिल दिखाया गया है, जो मदन चोपड़ा की बड़ी बेटी का बेरहमी से कत्ल कर देता है। सिर्फ इस फिल्म में ही नहीं, डर और अंजाम जैसी फिल्मों में भी शाह रुख खान ने पर्दे पर जिस तरह से नेगेटिव किरदार निभाया था, उसे देखकर हर कोई अचंभित था। अब जब 'किंग' में वह एक बार फिर से नेगेटिव भूमिका निभाने वाले हैं, तो उनके चाहने वाले बेचैन हो उठे हैं। आपको बता दें कि शाह रुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी मूवी में नजर आएंगी। इसके अलावा अभिषेक बच्चन भी फिल्म का हिस्सा हैं। शाह रुख खान की 'किंग' 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।
Dakhal News
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह वर्कआउट के दौरान पीठ में गंभीर चोट लगने के बाद फिलहाल बेड रेस्ट पर हैं। आईएएनएस के अनुसार, अभिनेत्री ने बिना बेल्ट पहने 80 किलो डेडलिफ्ट करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उनकी पीठ में चोट लग गई। अब रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट करके अपनी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर की है। वीडियो में वह हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रही हैं, जहां से उन्होंने अपनी वीडियो शेयर की है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा है। वहीं हैरानी की बात यह है कि शुरुआती चोट के बावजूद, रकुल ने अपनी एक्सरसाइज रूटीन जारी रखी, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह वर्कआउट के दौरान पीठ में गंभीर चोट लगने के बाद फिलहाल बेड रेस्ट पर हैं। आईएएनएस के अनुसार, अभिनेत्री ने बिना बेल्ट पहने 80 किलो डेडलिफ्ट करने की कोशिश की थी, जिसके कारण उनकी पीठ में चोट लग गई। अब रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट करके अपनी लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर की है। वीडियो में वह हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रही हैं, जहां से उन्होंने अपनी वीडियो शेयर की है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर दर्द साफ दिखाई दे रहा है। वहीं हैरानी की बात यह है कि शुरुआती चोट के बावजूद, रकुल ने अपनी एक्सरसाइज रूटीन जारी रखी, जिससे उनकी हालत और खराब हो गई। बेड रेस्ट पर हैं रकुल प्रीत सिंह वीडियो में, अभिनेत्री बिस्तर पर पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "हाय, मेरे प्यारे फैंस। ये वीडियो मेरी हेल्थ अपडेट बताने के लिए शेयर किया है। मैंने बहुत बड़ी बेवकूफी की। मैंने अपनी हालत पर ध्यान नहीं दिया। मैं दर्द में थी, लेकिन मैं उसे दबाती रही और गंभीर चोट लगने के बाद अब मुझे बहुत दुख हो रहा है। मैं पिछले छह दिनों से बिस्तर पर हूं। मुझे लगता है कि मुझे पूरी तरह से ठीक होने में एक और हफ्ता या उससे ज्यादा लगेगा। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मेरे लिए हार मान लेना और आराम करना आसान नहीं है।" चोट लगने के बाद रकुल का पहला वीडियो रकुल प्रीत ने आगे कहा, "लेकिन, यह एक सबक है... प्लीज आप भी अपने शरीर पर ध्यान दें। जब आपको लगे कि कुछ गड़बड़ है तो उसी वक्त डॉक्टर के पास जाएं। मुझे लगा कि मेरा दिमाग मेरे शरीर से ज्यादा मजबूत है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, खासकर उन लोगों का जो मुझे याद करते हैं। मैं और भी ज्यादा स्ट्रांग होकर वापस आऊंगी।" एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी ज्यादा ठीक है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चोट के बावजूद रकुल शूटिंग में बिजी इससे पहले, रकुल की चोट के बारे में बताते हुए उनकी टीम ने कहा था, "रकुल पिछले कुछ दिनों से बिस्तर पर आराम कर रही हैं और स्थिति काफी खराब है। यह सब तब हुआ जब रकुल अपना वर्कआउट कर रही थीं। उन्होंने बेल्ट पहने बिना 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट किया, जिसके परिणामस्वरूप वह जिम में हादसे का शिकार हो गईं और उनकी पीठ में गंभीर चोट आई। इसके बावजूद, उन्होंने लगातार 2 दिनों तक 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग करने के लिए दावा खाई। 3 दिनों तक दर्द सहने के बाद वह फिजियो के पास गईं। चोट के कारण उन्हें शरीर में काफी दर्द है। अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।"वीडियो में, अभिनेत्री बिस्तर पर पड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "हाय, मेरे प्यारे फैंस। ये वीडियो मेरी हेल्थ अपडेट बताने के लिए शेयर किया है। मैंने बहुत बड़ी बेवकूफी की। मैंने अपनी हालत पर ध्यान नहीं दिया। मैं दर्द में थी, लेकिन मैं उसे दबाती रही और गंभीर चोट लगने के बाद अब मुझे बहुत दुख हो रहा है। मैं पिछले छह दिनों से बिस्तर पर हूं। मुझे लगता है कि मुझे पूरी तरह से ठीक होने में एक और हफ्ता या उससे ज्यादा लगेगा। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगी क्योंकि मेरे लिए हार मान लेना और आराम करना आसान नहीं है।" चोट लगने के बाद रकुल का पहला वीडियो रकुल प्रीत ने आगे कहा, "लेकिन, यह एक सबक है... प्लीज आप भी अपने शरीर पर ध्यान दें। जब आपको लगे कि कुछ गड़बड़ है तो उसी वक्त डॉक्टर के पास जाएं। मुझे लगा कि मेरा दिमाग मेरे शरीर से ज्यादा मजबूत है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, खासकर उन लोगों का जो मुझे याद करते हैं। मैं और भी ज्यादा स्ट्रांग होकर वापस आऊंगी।" एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि अब उनकी तबीयत पहले से काफी ज्यादा ठीक है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चोट के बावजूद रकुल शूटिंग में बिजी इससे पहले, रकुल की चोट के बारे में बताते हुए उनकी टीम ने कहा था, "रकुल पिछले कुछ दिनों से बिस्तर पर आराम कर रही हैं और स्थिति काफी खराब है। यह सब तब हुआ जब रकुल अपना वर्कआउट कर रही थीं। उन्होंने बेल्ट पहने बिना 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट किया, जिसके परिणामस्वरूप वह जिम में हादसे का शिकार हो गईं और उनकी पीठ में गंभीर चोट आई। इसके बावजूद, उन्होंने लगातार 2 दिनों तक 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग करने के लिए दावा खाई। 3 दिनों तक दर्द सहने के बाद वह फिजियो के पास गईं। चोट के कारण उन्हें शरीर में काफी दर्द है। अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।"
Dakhal News
निकिता पोरवाल बनीं मिस इंडिया 2024 मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है, जबकि रेखा पांडे पहली रनर-अप और आयुषी ढोलकिया दूसरी रनर-अप रहीं। 18 साल की उम्र में टीवी एंकर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली निकिता कई सालों से नाटकों के लिए लेखन कर रही हैं। इसके साथ ही, वह एक अभिनेत्री भी हैं। एक्स मिस इंडिया 2023, नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उन्हें मिस इंडिया सैश पहनाकर सम्मानित किया। फेमिना मिस इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर निकिता की कई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले बुधवार रात मुंबई में हुआ। पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी ने इस अवसर पर शानदार परफॉर्मेंस दी और रनवे पर अपनी खूबसूरती का जलवा भी दिखाया। इस मौके पर अभिनेत्री नेहा धूपिया, डांसर राघव जुयाल और कई अन्य हस्तियां भी मौजूद थीं। अनुषा दांडेकर फेमिना मिस इंडिया 2024 की जूरी पैनल का हिस्सा बनीं। 30 राज्यों से फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में टक्कर देने के लिए आए। विजेता निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता पोरवाल कौन हैं? ब्यूटी ऑफ क्वीन, निकिता पोरवाल मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। फेमिना के अनुसार, निकिता पोरवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और वर्तमान में बड़ौदा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई कर रही हैं। उनका कहना है, "ऐसा जीवन जिएं जो मायने रखता हो, ऐसा नुकसान जो महसूस किया जाता हो।" निकिता एक अभिनेत्री भी हैं और 18 साल की उम्र से ही काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक टीवी एंकर के रूप में की थी और 60 से अधिक नाटकों में अभिनय किया है। उन्होंने "कृष्ण लीला" नामक नाटक लिखा है, जो 250 पन्नों का है। 2024 फेमिना मिस इंडिया का आयोजन 16 अक्टूबर को मुंबई के फेमस स्टूडियो में हुआ। यह प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का 60वां संस्करण था। इस एक्ट्रेस की फैन हैं मिस इंडिया निकिता मिस इंडिया 2024 की विजेता निकिता पोरवाल ने बताया कि वह मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने फेमिना से कहा, "वह मेरे लिए सुंदरता और बुद्धि का प्रतीक हैं जो कभी नहीं बदलने वाला... उनकी हर बात मुझे पसंद है। मैं उनसे बहुत कुछ सीख चुकी हूं। इतना ही नहीं, वह मेरी प्रेरणा हैं।" लेखक:- सुमित गिरी
Dakhal News
17 अक्टूबर 1992 को जन्मी कीर्ति सुरेश, भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अदाकारा हैं, जो विशेष रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी अभिनय कला के लिए जानी जाती हैं। उनके पिता, सुरेश बाबू, फिल्म निर्माता हैं और मां, मंजू नायर, एक अदाकारा हैं। ऐसे फिल्मी परिवार में जन्म लेने के कारण कीर्ति का सिनेमा से लगाव स्वाभाविक था। कीर्ति ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में एक बाल कलाकार के रूप में की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 2013 में फिल्म "गुड्डु वeds निन्ना मुंडी" से मिली। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन ने दर्शकों और आलोचकों दोनों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद, उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें "राजा रानी," "नांडिनी," और "महा नती" शामिल हैं। फिल्म "महानती" में उनके अभिनय ने उन्हें अपार प्रशंसा दिलाई। इस फिल्म में उन्होंने महान अभिनेत्री सिल्क स्मिता का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। यह उनके करियर की एक मील का पत्थर साबित हुआ और उन्होंने साबित किया कि वे सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं, बल्कि एक प्रतिभाशाली अदाकारा भी हैं। कीर्ति सुरेश ने अपनी फिल्मों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए हैं। चाहे वह एक रोमांटिक हीरोइन हो या एक गंभीर ड्रामा में मुख्य पात्र, कीर्ति ने हर भूमिका में जान डाल दी है। उनका अभिनय केवल स्क्रीन पर नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी गहरी छाप छोड़ता है। कीर्ति का एक और महत्वपूर्ण पहलू है उनका समाज सेवा में योगदान। वे हमेशा सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक रही हैं और विभिन्न चैरिटी कार्यक्रमों में भाग लेती हैं। वे युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं, जो दिखाता है कि सफलता केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण है। उनकी सफलता की कहानी केवल उनके फिल्मी करियर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी मेहनत, समर्पण और लगन का परिणाम है। कीर्ति सुरेश ने यह साबित किया है कि अगर आपके अंदर प्रतिभा है और आप मेहनत करते हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। जन्मदिन के इस खास मौके पर, हमें कीर्ति सुरेश को बधाई देने का मौका मिलता है। उनकी फिल्मों ने हमें हंसाया, रुलाया और कई बार हमें सोचने पर मजबूर किया। वे न केवल एक अदाकारा हैं, बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी हैं। आज, हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी हमें बेहतरीन फिल्मों से प्रभावित करती रहेंगी। उनके जन्मदिन पर, सभी फैंस और प्रशंसक उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ भेजते हैं। हैप्पी बर्थडे, कीर्ति सुरेश!
Dakhal News
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी स्टारर 'भूल भुलैया 3' जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर के बाद हाल में ही ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब मेकर्स ने टाइटल ट्रैक का टीजर भी रिलीज कर दिया है। ये टीजर सभी को चौंका रहा है। फिल्म के टीजर के लिए प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इंटरनेशनल सेंसेशन को साइन किया है। इस बार टाइटल ट्रैक में देसी के साथ विदेशी स्टाइल में तड़का लगेगा। इस गाने के लिए उन्होंने पिटबुल और दिलजीत दोसांझ के साइन किया है। ये गाना तैयार किया जा रहा है और पहली बार है कि पिटबुल और दिलजीत दोसांझ साथ आ रहे हैं। इस कोलैब का लोगों को सालों से इंतजार था और हाल फिलहाल में ये पूरी होता भी नजर नहीं आ रहा था, लेकिन भूषण कुमार ने इसे पूरा कर दिया है। इस ट्रैक का मकसद बॉलीवुड की एनर्जी को इंटरनेशनल बीट्स के साथ मिलाना है और इसमें कुछ बड़े म्यूजिकल लेजेंड की लाइनअप भी शामिल है। कार्तिक का दिखेगा क्रेजी डांस एक बार फिर कार्तिक आर्यन टाइटल ट्रैक में लीड कर रहे हैं। उनके स्मूथ डांस मूव और यूनीक स्टाइल का मिश्रण इस ट्रैक में देखने को मिलेगा। इस गाने में कार्तिक के अलावा बाकी लीड एक्ट्रेस की भी झलक देखने को मिल सकती है। साउंडट्रैक तनिष्क बागची द्वारा बनाया गया है, जो अपने पॉपुलर रीमेक के लिए जाने जाते हैं। ओरिजनल म्यूजिक प्रीतम द्वारा बनाया गया है, जिनकी धुनों ने 'भूल भुलैया' फ्रैंचाइज को पॉपुलर बना दिया है। पिटबुल, दिलजीत दोसांझ और ‘भूल भुलैया’ सीरीज के स्टार नीरज श्रीधर की पावरहाउस तिकड़ी कल्चर और बीट्स का एक शानदार मेल लेकर आ रही है। फिल्म में है डबल मजा भूषण कुमार द्वारा निर्देशित अनीस बज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 3' हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाती है। कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और त्रिप्ति डिमरी स्टारर, यह मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म डर और हंसी का एक मिश्रण पेश करती है। इस बार फिल्म में दो मंजोलिका का कहर भी देखने को मिलने वाला है। फिल्म की कहानी में डबल मंजोलिका का तड़का माधुरी दीक्षित और विद्या बालन लगाएंगी। अनीस बजमी के निर्देशन में बनी फिल्म के लिए दो क्लाइमैक्स शूट किए गए हैं, जिसका अंदाज कास्ट को भी नहीं है। फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Dakhal News
स्टूडियो ग्रीन की अपकमिंग फिल्म 'कंगुवा' इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का मकसद इंडियन सिनेमा के स्टैंडर्ड को और ऊपर उठाना है। साउथ सिनेमा इन दिनों काफी प्रभावी है। उत्तर भारत में भी साउथ की फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है। साउथ की फिल्मों ने ट्रेंड सेट कर दिया है। 'बाहुबली' से शुरू हुआ क्रेज 'केजीएफ', 'पुष्पा', 'कांतारा' के साथ आगे बढ़ा और 'कल्कि 2898 AD' ने इसके क्रेज को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इसी बीच अब 'कंगुवा' से भी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। सामने आई झलकियों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है और उन्हें देखने के बाद लोग यही अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म में कमाल के एक्शन, वीएफएक्स और दमदार कहानी देखने को मिलेगी। ये फिल्म कैसा इंपैक्ट छोड़ती है, ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अभी ये मेकर्स की इससे उम्मीदें काफी ज्यादा हैं और इस फिल्म से कमाई के नए आयाम तय करने की होड़ में मेकर्स लगे हुए हैं। सफलता की नई ऊंचाइयों को लेकर प्रोड्यूसर के. ई. ज्ञानवेल राजा ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ऐसी छाप होगी जो पहले किसी फिल्म की नहीं रही। क्या है मेकर्स का दावा हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर के. ई. ज्ञानवेल राजा से यह पूछा गया कि क्या वे 'कंगुवा' के साथ 1000 करोड़ का नया ट्रेंड स्थापित कर सकते हैं और क्या उन्हें यकीन है कि यह फिल्म तमिल सिनेमा में 1000 करोड़ की पहली फिल्म बन जाएगी। जिसपर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं स्टूडियो ग्रीन से GST जमा करने और कंगुवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जरूरी दस्तावेज प्रदान करने की योजना बना रहा हूं। भविष्य में, कोई भी इच्छुक पार्टीज असल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए दूसरे प्रोड्यूसर्स के साथ इस जानकारी को चेक कर सकते हैं।' इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको विश्वास है कि कंगुवा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ क्लब में एंटर करने की उपलब्धि अपने नाम कर पाएगी? जिसपर उन्होंने कहा, 'मैं 2000 करोड़ रुपये के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद कर रहा हूं, और आप इसे 1000 करोड़ रुपये से कम क्यों आंक रहे हैं?' फिल्म के बारे में 'कंगुवा' इस साल की सबसे सबसे महंगी फिल्म में से एक होने वाली है। 350 करोड़ से ज्यादा के बजट के साथ यह 'पुष्पा', 'सिंघम' और कई दूसरी बड़ी फिल्मों के साथ खड़ी हो रही है। इस फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। फिल्म में सुर्या और बॉबी देओल के साथ दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं। मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार से ज्यादा लोगों को कास्ट किया गया है। इनके जरिए अब तक सबसे बड़े वॉर सीक्वेंस की झलक देखने को मिलेगी। फिल्म 1000 साल की कहानी दिखाएगी। दो टाइमलाइन में फिल्म की कहानी चलेगी। बता दें, ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है
Dakhal News
अजय देवगन और काजोल को बॉलीवुड के परफेक्ट कपल कहा जाता है। हालांकि अक्सर दोनों के नोक झोंक के वीडियोज भी सामने आते रहते हैं। लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो कुछ हैरान करने वाला है। दरअसल इस वीडियो में काजोल अपने पति अजय देवगन को गालिया देतीं हुईं नजर आ रही हैं। ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो करण जौहर के शो कॉफी विद करण का है और जिसमें अजय और काजोल आए थे। बात करते हुए करण जौहर ने सवाल पूछा, ''इस वक्त का कौन सा एक्टर काजोल के साथ अच्छा दिखेगा?'' अजय देवगन ने जवाब दिया, ''एक बेटे के रोल में?'' फिर सभी हंसने लगते हैं और काजोल अजय देवगन से कहती हैं, ''कुत्ते कमीने.. जूता..।'' इसके बाद करण जौहर काजोल को रोक देते हैं। वो कहते हैं, ''तुम ऐसे नहीं बोल सकती हो।'' अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट करते हुए काजोल को ट्रोल कर रहे हैं। क्या बोले लोग इस वीडियो पर काजोल की हरकत को देखकर लोग भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''क्या सम्मान है पति के लिए।'' एक ने लिखा, ''यह अजय का अच्छा जवाब था।'' एक ने लिखा, ''मोबाइल में हम कॉफी विद करण कहां देख सकते हैं?'' एक ने लिखा, ''भाई इतना उदास हो गया, बेच रहा है विमल।'' एक ने लिखा, ''बहुत अपमानजनक, अजय से ऐसी उम्मीद नहीं थी।'' एक ने लिखा, ''सबसे खराब बोलने वाली अभिनेत्री। उच्च दृष्टिकोण।'' एक ने लिखा, ''सबसे संस्कारहीन अभिनेत्री।''
Dakhal News
द केरला स्टोरी’ से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। अदा शर्मा चाहे फिल्म हो या पर्सनल लाइफ ट्रोलिंग का सामना करती रहती हैं, पर हमेशा वह हर मामले पर चुप्पी साधी रहती हैं, लेकिन इस बार उनका सब्र का बांध टूट गया हैं उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने को लेकर ट्रोल कर रहे लोगों पर अपना गुस्सा निकाला है और साथ ही उस घर को लेने का असली मतलब भी बताया है। अब उन्होंने उस घर को लेकर कई बातें बताई है। जो सुनकर सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। अदा शर्मा जब सुशांत सिंह राजपूत के घर रहने लगी थी तो लोगों का कहना था कि वो ये सब लाइमलाइट के लिए कर रही है। अदा उस समय खूब ट्रोल हुई थीं। अदा ने अब इंडिया टुडे डिजिटल से बातचीत की। जब उनसे ट्रोलिंग पर सवाल हुआ तो उन्होंने बताया, एक एक्टर के तौर पर या एक इंसान के तौर पर, आप हर उस चीज पर रिएक्शन नहीं कर सकते जो सुनने में आ रही हैं। हमारी जिंदगी में करने को काफी कुछ हैं। हम आजाद देश में रहते हैं और यहां हर कोई अपने विचार रख सकता है। अगर किसी को कुछ बुरा लग रहा है तो लगता रहे। मैं किसी को कोई सफाई या बातें बताने नहीं जा रही कि मैं कैसे इंसान हूं। मुझे जो करना था वो मैंने किया। मैं उस जगह पर अच्छे से रहती हूं और वह जगह भी काफी खूबसूरत है। अदा शर्मा ने ट्रोलिंग पर भी निकाली भड़ास अदा शर्मा ने पहले भी कई इंटरव्यू दिए हैं और हमेशा उनका यही कहना रहा है कि सुशांत का घर बेहद पॉजिटिव वाइब्स देता है। उस घर में रहने में अच्छा लगता है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। कहा गया कि उन्होंने खुद अपनी जान दी है। ऐसे में 4 साल तक उनका घर खाली रहा था। तब जाकर उस घर को लेने का फैसला अदा शर्मा ने किया था और वह सुशांत के घर में शिफ्ट हो गई थीं। अभी भी वह उसी घर में रह रही हैं।
Dakhal News
जेलब्रेक पर आधारित फिल्में हॉलीवुड में काफी प्रचलित रही हैं। 'एस्केप प्लान', 'लॉक आउट', 'लॉ एबाइडिंग सिटीजन', 'प्रिजन ब्रेक', 'द शॉशैंक रिडम्पशन' जैसी कई फिल्में हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। बॉलीवुड में भी 'शोले', 'शंहशाह', 'कर्ज', 'लॉकअप' और 'कहानी' जैसी फिल्मों में जेल तोड़ने वाले सीक्वेंसेज को दिलचस्प ढंग से दिखाया गया है, मगर पूर्ण रूप से जेल ब्रेक वाली फिल्मों में श्रीदेवी की 'गुमराह' और पिछले दिनों आई दिव्या खोसला की 'सावी' ही रही हैं। अब निर्देशक वासन बाला इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आलिया भट्ट की पावरपैक्ड परफॉर्मेंस के साथ 'जिगरा' लाए हैं, जिसमें वो एक्शन और इमोशन में तो अव्वल रहे, मगर कहानी के स्तर पर चूक गए हैं। 'जिगरा' की कहानी इस बार कहानी किसी प्रेमी-प्रेमिका की नहीं है। कहानी है बहन सत्या (आलिया भट्ट) और उसके भाई अंकुर (वेदांग रैना) की। इनकी मां बहुत बचपन में गुजर गई थी और पिता ने इन्हीं मासूमों के सामने खुदकुशी कर ली थी। बस उसी हादसे के बाद अपने भाई को अति प्रेम करने वाली सत्या, अंकुर के लिए एक ऐसा कवच बन जाती है, जिसे भेद पाना असंभव-सा मालूम होता है। पिता के गुजर जाने के बाद ये दोनों अपने बड़े पापा (आकाश दीप) और बड़ी मम्मी (शीबा) के रहमो-करम पर बड़े होते हैं। बड़े पापा अंकुर को अपने बेटे कबीर के साथ बिजनस में साथ देने के लिए हंसी दाओ भेजते हैं। वहां कबीर को पुलिस ड्रग्स रखने के जुर्म में पकड़ लेती है। मगर अंकुर को बड़े पापा के एहसानों का बदला चुकाने के लिए कबीर का जुर्म अपने सिर लेने के लिए मजबूर किया जाता है। कबीर के किए की सजा अंकुर को वहां के कानून के हिसाब से सजा-ए-मौत के रूप में मिलती है। अपने भाई को दिल-ओ-जान से प्रेम करने वाली सत्या अब अंकुर को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। विदेश जाकर पहले वह वकीलों और मानवाधिकार वाली संस्थाओं का सहारा लेती है, मगर जब बात नहीं बनती, तब वह जेल तोड़कर भाई को भगाने का प्लान बनाती है। इस जेल ब्रेक योजना में वो कितनी कामयाब होती है, इसका पता आपको फिल्म देखने के बाद ही चलेगा। 'जिगरा' मूवी रिव्यू निर्देशक वासन बाला ने अपनी फिल्म में 6 हजार खूंखार कैदियों और आधुनिक-कड़ी सुरक्षा वाली जेल को तोड़ने के लिए नायक नहीं, बल्कि नायिका का चुनाव किया। इसी के साथ फिल्म में एक डायलॉग है, जहां बहन कहती है- मैंने तुझे राखी पहनाई है, मैं तेरी रक्षा करूंगी। कहानी में ये रोल रिवर्स बहुत यूनिक मालूम पड़ते हैं। फर्स्ट हाफ में वासन बाला कहानी के इमोशन के साथ-साथ पकड़ को भी बनाए रखते हैं, मगर सेकंड हाफ में कहानी पटरी से उतरती चली जाती है। वासन पर बिग बी का हैंगओवर भी साफ नजर आता है, जब वे कहानी के डायलॉग्स और बैकग्राउंड में बजने वाले गानों में बिग बी की फिल्मों को लाते हैं। उनकी इस फिल्म के बेहतरीन बनने की प्रबल संभावना थी, मगर स्क्रीनप्ले में जेल ब्रेक के दो प्लान ने कहानी की जटिलता को और बढ़ा दिया। हालांकि फिल्म की तकनीकी पकड़ मजबूत है। अंचित ठक्कर का बैकग्राउंड स्कोर, विक्रम दाहिया का एक्शन और स्वप्निल एल सोनवणे की सिनेमैटोग्राफी दमदार है, मगर एक्स गैंगस्टर भाटिया (मनोज पाहवा) और मुथु (राहुल रवींद्रन) की मदद से सत्या हाई सिक्योरिटी जेल को जिस आसानी से हीरोइक अंदाज में भेदती है, वह कन्विंसिंग नहीं लगता। संगीत के मामले में बैकग्राउंड में बजने वाला गाना, 'तनु संग रखना' फिल्म के फील को बनाए रखता है। परफॉर्मेंस की बात की जाए, तो एक एक्शन स्टार और इमोशन से भरी एंग्री यंग वुमन के रोल में आलिया शानदार हैं। उन्होंने बेबसी, लाचारी, प्रेम और दृढ़ संकल्प बहन को पर्दे पर जीवंत कर दिया है। भाई अंकुर के रूप में वेदांग रैना का काम भी सराहनीय है। अपने बेटे को जेल से भगाने वाले बाप के रूप में भाटिया उर्फ मनोज पाहवा का अभिनय यादगार है। छोटी-छोटी भूमिकाओं में आकाशदीप और शीबा भी अच्छे रहे हैं। सपोर्टिंग कास्ट भी अच्छी रही है।
Dakhal News