Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सुपर कॉमेडी फिल्म नो एंट्री के सीक्वल एंट्री में नो एंट्री का ऐलान का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है। एंट्री में नो एंट्री में भाईजान यानी सलमान खान के साथ अनिल कपूर, फरदीन खान और बिपाशा बसु जैसे स्टार्स अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने खुद इसे लेकर जानकारी शेयर की है।
नो एंट्री साल 2005 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, फरदीन खान, बोमन ईरानी, बिपाशा बसु और एशा देओल की कॉमेडी ने दर्शकों को खूब लुभाया था। यह फिल्म उस समय सुपरहिट रही थी। इसलिए माना जा रहा है कि नो एंट्री की पूरी स्टार कास्ट एंट्री में नो एंट्री में रिपीट की जाए।
निर्माता बोनी कपूर ने मीडिया को दिए बयान में इस बात की पुष्टि की है कि जल्द ही फिल्म शूटिंग फ्लोर पर जाएगी। हालांकि, बोनी कपूर ने यह भी कहा है कि यह फिल्म तभी रिलीज होगी जब लोगों के दिलों से कोरोना का खौफ खत्म होगा और सिनेमाघरों में भीड़ दिखने लगेगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |