Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पहले वीकेंड पर 11.7 करोड़ का कलेक्शन
राजकुमार राव स्टारर फिल्म श्रीकांत ने पहले वीकेंड पर 11.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। एक छोटी बजट की फिल्म के लिए यह आंकड़े अच्छे कहे जा सकते हैं। फिल्म ने रविवार को 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता दिख रहा है। बता दें, यह फिल्म दृष्टिबाधित इंडियन इंडस्ट्रीलिस्ट श्रीकांत बोला की लाइफ पर बेस्ड है। राजकुमार राव ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। उनके अलावा फिल्म में फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर की अहम भूमिका है। फिल्म 10 मई को रिलीज हुई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |