‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग 73 करोड़ के पार, रिलीज से पहले मचा धमाल

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को रिलीज से पहले बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम कॉपीराइट सुरक्षा मिल गई है। सोमवार को जस्टिस माधव जामदार की बेंच ने अज्ञात लोगों, संस्थाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को फिल्म की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग, होस्टिंग और स्ट्रीमिंग करने से रोक दिया। यह आदेश फिल्म के कॉपीराइट और डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार रखने वाली कंपनी गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर दिया गया है। कंपनी ने आशंका जताई थी कि फिल्म के सीन और अन्य कंटेंट चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर प्रसारित किए जा सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, प्रीव्यू स्क्रीनिंग के दौरान सख्त गोपनीयता के बावजूद फिल्म के दो ट्रेलर रिकॉर्ड कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए थे।

हाईकोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि फिल्म से जुड़े पाइरेटेड लिंक और मिरर वेबसाइट्स की जानकारी मिलने पर उन्हें ब्लॉक या हटाया जाए। कंपनी को ऐसे लिंक के URL संबंधित प्लेटफॉर्म्स और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को उपलब्ध कराने होंगे, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके। गूगल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर से पेश वकीलों ने भी आपत्तिजनक लिंक मिलने पर कार्रवाई करने की सहमति जताई है। कोर्ट ने कहा कि फिल्म के कंटेंट के अनधिकृत प्रसारण की आशंका वास्तविक है। इस मामले में अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के पहले भाग को बनाने में करीब 2 हजार करोड़ और दोनों भागों पर कुल 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इधर, फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 3 नवंबर सुबह 8 बजे तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 72.91 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। देशभर में अलग-अलग भाषाओं के करीब 18.56 लाख टिकट बिक चुके हैं और 59,822 शोज के लिए बुकिंग हुई है। हिंदी वर्जन की टिकट बिक्री सबसे आगे है, जबकि कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी दर्शकों की रुचि बढ़ रही है। फिल्म के 107 शोज हाउसफुल हो चुके हैं। ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Dakhal News 3 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.