Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टेलीविजन जगत के मशहूर कपल निकितिन धीर और कृतिका सेंगर के घर गुरुवार को एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस एवं सेलिब्रिटी निकितन और कृतिका को बधाई दे रहे हैं।हालांकि निकितिन या कृतिका दोनों में से किसी ने भी इससे जुड़ी जानकारी अब तक फैंस के साथ शेयर नहीं की है।
पुनर्विवाह, झाँसी की रानी, चंद्रकांता, छोटी सरदारनी जैसी कई मशहूर धारावाहिकों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं कृतिका ने अभिनेता निकितिन धीर से सितंबर 2014 में अरेंज मैरेज की थी। कृतिका ने पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी थी। वहीं अपनी शादी के लगभग आठ साल बाद अब कृतिका और निकितिन अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी के माता-पिता बन चुके हैं। बेटी के आने से कृतिका और निकितिन के परिवार हर्ष और उल्लास का माहौल है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |