शाहिद कपूर के खतरनाक अंदाज में ओ’ रोमियो का टीजर हुआ रिलीज
Shahid Kapoor,   dangerous look,   O Romeo,  teaser released

शाहिद कपूर की मच-अवेटेड फिल्म रोमियोका धमाकेदार टीजर शुक्रवार को रिलीज हो गया। करीब 1 मिनट 35 सेकंड लंबे इस टीजर में एकतरफा प्यार, दर्द और रिवेंज की झलक दिखाई दे रही है। शाहिद कपूर अपने वायलेंट और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं, उनके टैटू और आक्रामक अंदाज ने उनके किरदार की खतरनाक छवि को और उभार दिया है। टीजर में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी, तमन्नाह भाटिया और फरीदा जलाल भी नजर आते हैं।

 

रोमियोशाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म है। इससे पहले यह जोड़ी कमीने’ (2009), ‘हैदर’ (2014) और रंगून’ (2017) में साथ काम कर चुकी है। टीजर से पता चलता है कि फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित रिवेंज रोमांस है, जिसमें इमोशन, क्राइम और इंटेंस ड्रामा की भरपूर झलक है। फरीदा जलाल का आक्रामक डायलॉग प्यार में उठो तो तुम रोमियो हो और उसमें डूब जाओ तो तुम च***या होसोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है।

Priyanshi Chaturvedi 10 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.