Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने लगाई तलाक पर मुहर
फेमस रैपर हनी सिंह की पहचान आज देश के हर एक कोने में है। हनी सिंह के गाने के दीवाने पुरे देश के लोग है। हनी सिंह अपने गाने के अलावा विवादों में भी रहते हैं। लेकिन अब हनी सिंह को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। आपको बतादें की हनी सिंह और शालिनी ने शादी के 12 साल बाद तलाक लिया है। दोनों के तलाक को दिल्ली के फैमिली कोर्ट ने मंजूरी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह और शालिनी के बिच करीब ढाई साल से तलाक का मामला चल रहा था। हनी सिंह और शालिनी तलवार की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों ने साल 2021 में दिल्ली की फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की थी। शालिनी ने हनी सिंह के खिलाफ घरेलु हिंसा के साथ मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद से ही दोनों के बिच तलाक का मामला कोर्ट में शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार कोर्ट ने जब हनी सिंह को शालिनी साथ शादी बचाने का आखिरी मौका दिया तब हनी सिंह ने कहा की उन्हें अब शालिनी से कोई मतलब नहीं है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |