Patrakar Priyanshi Chaturvedi
एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने मॉडर्न इंडियन औरतों के बारे में विवादित बयान दिया था. इसके बाद उन्हें ट्विटर पर आक्रोश झेलना पड़ा. सिंगर सोना मोहपात्रा और एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने भी उन्हें बातें सुनाईं. अब अपनी बात के लिए सोनाली ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।सोनाली कुलकर्णी ने अपना बयान शेयर किया है. इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं भी एक औरत हूं, मेरा मकसद दूसरी महिलाओं को दुख पहुंचाना नहीं था. मैंने काफी बार खुलकर बात की है, कि एक महिला को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. साथ ही मैंने हम सभी के हक में बात की है. खुश हूं कि आप लोगों ने मुझसे बात की और मेरी बात की आलोचना की. मैं सिर्फ औरतों ही नहीं बल्कि सभी इंसानों को सपोर्ट करने और उनके साथ नम्र व्यवहार करने और उनके साथ नम्र व्यवहार करने की कोशिश कर रही हूं.'
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |