Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राठौड़ और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में बीते दिनों प्रणाली और हर्षद के साथ जय सोनी भी नजर आ रहे थे। जय सोनी ने सीरियल में अभिनव का रोल निभाया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। सीरियल में अभिनव की मौत हो चुकी है। अब दावा किया जा रहा है कि इस सीरियल में अभिमन्यु का रोल निभा रहे हर्षद चोपड़ा का रोल भी खत्म होने वाला है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरे हैं कि हर्षद चोपड़ा भी जल्द ही शो को टाटा बाय-बाय बोल सकते हैं। अब इन खबरों पर टीवी की अक्षरा यानी प्रणाली राठौड़ ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या हर्षद चोपड़ा ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कह रहे हैं? इस पर उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगी। प्रणाली राठौड़ ने यह भी बताया कि शो में आने वाले दिनों में काफी सारे ट्विस्ट आने वाले हैं। बता दें कि बीते दिनों हर्षद चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसके कैप्शन में हर्षद ने लिखा था, 'जितनी जल्दी हो उतना ही अच्छा है। यही अंत है।' एक्टर के इस पोस्ट के बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को छोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |