एनआईटी त्रिची में फैकल्टी भर्ती कल से शुरू होंगे आवेदन
 NIT Trichy faculty recruitment: Applications begin tomorrow

देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली (एनआईटी त्रिची) ने वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। संस्थान ने सहायक प्रोफेसर (ग्रेड-II और ग्रेड-I), एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों पर कुल 122 रिक्तियों की घोषणा की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 6 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

वैकेंसी डिटेल:

 

सहायक प्रोफेसर (द्वितीय श्रेणी) – 86 पद

सहायक प्रोफेसर (प्रथम श्रेणी) – 19 पद

एसोसिएट प्रोफेसर – 15 पद

प्रोफेसर – 2 पद

कुल रिक्तियां: 122

वेतनमान (7वां सीपीसी के अनुसार):

सहायक प्रोफेसर (ग्रेड-II) – लेवल 10

सहायक प्रोफेसर (ग्रेड-I) – लेवल 12

एसोसिएट प्रोफेसर – लेवल 13A2

प्रोफेसर – लेवल 14A

 

आवेदन कैसे करें:

 

सबसे पहले एनआईटी त्रिची की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

नया उम्मीदवार होने पर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।

व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

यदि लागू हो तो ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।

सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।

भरे हुए आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी निकाल लें।

 

आवेदन की हार्ड कॉपी और आवश्यक स्व-सत्यापित दस्तावेज उम्मीदवारों को 16 अप्रैल 2026 तक रजिस्ट्रार को भेजने होंगे

Priyanshi Chaturvedi 5 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.