Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कोई मिल गया फिल्म के एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का लखनऊ में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 अगस्त की शाम लखनऊ में अंतिम सांस ली। उन्हें संबंधी समस्या थी। मिथिलेश चतुर्वेदी को कुछ दिन पहले ही हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह अपने होमटाउन लखनऊ शिफ्ट हो गए थे। वह इसलिए ताकि अपनी सेहत की देखभाल रख सकें।मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 1997 में आई भाई भाई से किया था। इसके बाद उन्होंने सत्ता, ताल, फिजा, रोड, कोई मिल गया, गांधी माय फादर और बंटी बबली जैसी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 2020 में आई सीरीज स्कैम 1992 से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। फिलहाल मिथिलेश बांछड़ा फिल्म पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वह थिएटर में भी काफी एक्टिव थे। उन्होंने प्रेम तिवारी, बंसी कौल, दीना नाथ, उर्मिल थपलियाल और अनुपम खेर के डायरेक्ट किए हुए नाटकों में काम किया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |