Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में होली इस बार भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। देश-दुनिया से आए भक्त और संत फूलों, गुलाल और रंगों से होली खेलते नजर आए। धाम परिसर में भजन-कीर्तन, ढोल-मंजीरों और जयकारों की गूंज से माहौल भक्तिमय रहा। पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने बागेश्वर बालाजी से प्रार्थना की कि यह पर्व जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। भक्तों ने आध्यात्मिक रंगों के साथ पर्व का आनंद लिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |