Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड के अन्ना के नाम से फेमस सुनील शेट्टी की लाडली बेटी आथिया शेट्टी जल्द ही क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों पिछले तीन साल से ज्यादा समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों परिवार इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसी साल सर्दी के मौसम में राहुल और आथिया की शादी करने का मन बना चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शेट्टी परिवार ने अपनी लाडली की शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी का जन्म जहां मंगलोर के मुल्की में एक मंगलोरियन तुलु-भाषी परिवार में हुआ था, वहीं दूसरी तरफ के. एल राहुल भी मंगलोर से हैं जिसके चलते दोनों की शादी साउथ इंडियन रीति- रिवाज से होगी। हालांकि, दोनों परिवारों की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |