Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर में अपने करीबी परिवारजनों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। मंगलवार को दोनों ने अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, जिसमें रश्मिका और विजय दोनों एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते और डांस करते नजर आए।
तस्वीरों के साथ रश्मिका ने लिखा, “प्यार, खुशी के आंसू, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और रात भर डांस। यह अब तक की सबसे यादगार रात थी। विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज करना चाहते थे और हमारे परिवार ने भी हमें सरप्राइज किया।” इन शब्दों में उनकी खुशी और परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की झलक साफ दिखाई दी।
रश्मिका के अलावा विजय देवरकोंडा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और पोस्ट पर संगीत समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में कपल के बीच की मस्ती, मुस्कान और इमोशनल पलों की झलक देखने को मिली। दोनों की साझा पोस्ट्स ने फैंस को उनके खास दिन की खुशियों में शामिल होने का मौका दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |