दिलजीत दोसांझ का सफर: छोटे गांव से दुनिया तक
Diljit Dosanjh

पंजाबी और बॉलीवुड सिनेमा के मशहूर एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी सुरीली आवाज और अभिनय के दम पर लाखों दिल जीते हैं। उनका जन्म पंजाब के जालंधर जिले के दोसांझ कलां गांव में 6 जनवरी 1984 को हुआ था। कम उम्र में ही गुरुद्वारों में गाने लगे और फिर शादियों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। धीरे-धीरे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में जगह बनाई और साल 2004 में अपना पहला एल्बम ‘इश्क दा उड़ा अड्डा’ रिलीज किया। इसके बाद ‘क्लैश’, ‘5 तारा’, ‘गोट’, ‘लवर’, ‘प्रॉपर पटोला’, ‘बोर्न टू शाइन’ और ‘डू यू नो’ जैसे हिट गानों से पहचान बनाई।

साल 2011 में उन्होंने फिल्म ‘द लायन ऑफ पंजाब’ से पंजाबी सिनेमा में डेब्यू किया और बॉलीवुड में 2016 की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से कदम रखा। इसके बाद ‘फिल्लौरी’, ‘सूरमा’, ‘गुड न्यूज’ और ‘सूरज पे मंगल भारी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये और एक कॉन्सर्ट के लिए 50 लाख से 1 करोड़ तक वसूलने वाले दिलजीत की कुल संपत्ति 172 करोड़ रुपये आंकी गई है। आज वे पंजाबी सिनेमा के सबसे अमीर और सबसे लोकप्रिय कलाकारों में गिने जाते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 6 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.