Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मल्टी टेलेंटेंड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों लंदन में हैं। वह वहां अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म 'नीयत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने हाल ही में अपने पहले प्राइम वीडियो प्रेजेंटस इंडिया इवेंट में अपने इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया था।
शूटिंग के सेट से पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। शकुंतला देवी, शेरनी और जलसा के बाद एक बार फिर अमेजन-अबुदंतिया-विद्या के साथ 'नीयत' लेकर आ रहे हैं। विद्या बालन इस फिल्म के जरिए शकुंतला देवी के निर्देशक अनु मेनन के साथ एक बार फिर से काम करने जा रही हैं।
विद्या बालन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह फिल्म मेकर्स के साथ 'नीयत' का क्लैप बोर्ड पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं।
'नीयत' सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। 'नीयत' की आधिकारिक लॉगलाइन में लिखा है- "जब अरबपति आशीष कपूर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए मेहमानों की एक के बाद एक मौत होने लगती है, तब जासूस मीरा राव कातिल के शैतानी इरादों का पता लगाने में जुट जाती हैं... क्योंकि संदिग्ध आशीष कपूर के करीबी दोस्त और परिवार में से कोई है।"
उल्लेखनीय है कि 'नीयत' के निर्देशक अनु मेनन हैं। फिल्म की कहानी को अनु मेनन, अद्वैत कला और गिरवानी ध्यानी ने मिलकर लिखा है। नीयत के डायलॉग कौसर मुनीर के हैं। फिल्म में विद्या बालन के अलावा राम कपूर, राहुल बोस, मीता वशिष्ठ, नीरज काबी, शाहना गोस्वामी, अमृता पुरी, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली और दानेश रजवी भी होंगे। अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |