Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-'जब सूरज अभी-अभी निकला हो!'
तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा येलो कलर का सूट पहने और गॉगल लगाये दिख रहीं हैं।इसके साथ ही उन्होंने इयररिंग्स भी पहनी हैं। तस्वीरों में उनकी खूबसूरत अदाएं और उनकी ख़ूबसूरत मुस्कुराहट फैंस को आकर्षित कर रही है। प्रियंका की इन लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |