Dakhal News
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में करीब 66.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 80 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है, जबकि विदेशों से करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 95.10 करोड़ रुपये रहा। यह अजय देवगन के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग भी बताई जा रही है।
पहले दिन के कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ ने कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। फिल्म ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ-साथ शाहरुख खान की ‘पठान’ के 57 करोड़ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ के 63 करोड़ रुपये के पहले दिन के कलेक्शन को भी पार किया। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में भी फिल्म ने ‘कल्कि’ और ‘सालार’ के शुरुआती आंकड़ों को पीछे छोड़ने का दावा किया गया है। रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी मजबूत मांग देखने को मिली थी और सात दिनों में करीब 60.17 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज हुआ था, जिसमें ब्लॉक की गई सीटों की रकम भी शामिल थी।
अजय देवगन के व्यक्तिगत रिकॉर्ड की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने उनकी पिछली सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले ‘सिंघम अगेन’ ने पहले दिन 43.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। अब ‘दृश्यम 3’ की शुरुआत को देखते हुए फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर नजर है। अगर कमाई की रफ्तार बनी रहती है, तो फिल्म अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिलहाल उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ बताई जाती है, जिसने करीब 361 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |