Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह और बॉलीवुड के एक वर्ग पर तीखा हमला बोला है। कंगना ने हाल ही में दिए अपने बयान में कहा कि कुछ कलाकारों का पाकिस्तान प्रेम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नसीरुद्दीन शाह द्वारा हाल ही में दिए गए बयानों का संदर्भ देते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जब भारतीय सेना सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है, तब फिल्म इंडस्ट्री के भीतर यह पाकिस्तान के प्रति प्रेम कहानी कब खत्म होगी।
अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए कंगना ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को लेकर दी गई अपनी पूर्व विवादित टिप्पणी पर भी रुख साफ किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगरा कोर्ट में उनके खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है, लेकिन वे अपने बयानों पर कायम हैं और कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगी। कंगना ने कहा कि देश के जनमुद्दों पर अपनी बात रखना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और वे किसी भी राजनीतिक या कानूनी दबाव के आगे झुकने वाली नहीं हैं।
कंगना रनौत के इस तीखे बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके इस बयान का समर्थन किया है, जबकि कुछ लोग इसे बेवजह का विवाद बता रहे हैं। फिलहाल नसीरुद्दीन शाह की तरफ से इस टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस बयान ने एक बार फिर बॉलीवुड में देशभक्ति और राष्ट्रीय मुद्दों पर राय को लेकर नई चर्चा को जन्म दे दिया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |