Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल के बोट क्लब पर 13 अगस्त को नौका तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ जैसे देशभक्ति गीतों के बीच बड़े तालाब में धरती, जल और नभ तिरंगे के रंगों से सजे नजर आए। कयाकिंग-कैनोइंग के खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि तालाब के बीच देश में पहली बार फ्लोटिंग तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाव में सवार होकर तिरंगा थामा और यात्रा के जरिए देशसेवा व राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जल में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण और अद्भुत अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी क्षमता और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने जा रही है, जिससे सभी धर्मों के लोगों के लिए समान कानून का प्रावधान होगा। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी संकल्प शक्ति और साहस युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |