Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में टोरेंट ग्रुप और टोरेंट पावर लिमिटेड के चेयरमैन समीर मेहता से मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं और निवेश योजनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर रहा है, जिससे 15 हजार से ज्यादा युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। सरकार का लक्ष्य इन परियोजनाओं के जरिए मध्यप्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।
अनूपपुर में टोरेंट पावर की 1,600 मेगावाट क्षमता वाली अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना पर करीब 22 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। इसके अलावा छिंदवाड़ा में 1,500 मेगावाट की पंप्ड स्टोरेज परियोजना, रतलाम-उज्जैन में 250 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना और 800 मेगावाट की एक अन्य ताप विद्युत परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होने के साथ प्रदेश की बिजली जरूरतों को पूरा करने और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |