अहमदाबाद में CM मोहन यादव से मिले निवेशक, मध्यप्रदेश को मिले 8,635 करोड़ के प्रस्ताव
 CM Mohan Yadav, Ahmedabad, Madhya Pradesh

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों से प्रदेश में 5,785 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। संवाद में अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा और भावनगर सहित गुजरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से 350 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योग स्थापित करने और कारोबार के विस्तार के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध है।

निवेश प्रस्तावों में सीमेंट, पैकेजिंग, फूड प्रोसेसिंग और फार्मा समेत कई क्षेत्र शामिल हैं। गोल्डक्रेस्ट ने 3,000 करोड़, एजियोस पॉलीफिल्म्स ने 2,500 करोड़ और गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट्स ने 1,200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान 15 से अधिक उद्योग समूहों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कीं। इनमें टोरेंट पावर की अनूपपुर में प्रस्तावित 1,600 मेगावाट ताप विद्युत परियोजना और अरविंद लिमिटेड के पीएम मित्र पार्क में प्रस्तावित 1,200 करोड़ रुपए के निवेश पर भी चर्चा हुई।

Priyanshi Chaturvedi 13 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.