Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने चुनावी अभियान को धार देने की शुरुआत कर दी है। पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे और राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद लंबे अंतराल के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी पिच पर सक्रिय नजर आ रहे हैं और उन्होंने योगी सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है।
अपने भाषण में आकाश आनंद ने उम्र के लिहाज से अखिलेश यादव को 'अंकल' कहना स्वाभाविक बताते हुए तंज कसा। इसके जरिए बसपा युवा मतदाताओं के बीच खुद को नई पीढ़ी की आवाज के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह बसपा की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह जेन-जी और युवा मतदाताओं पर विशेष फोकस कर रही है।
उत्तर प्रदेश में करीब 13 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 18 से 27 वर्ष की उम्र के करीब दो करोड़ से अधिक युवा मतदाता हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक 2027 के विधानसभा चुनाव में यह युवा वर्ग कई सीटों के नतीजों को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि अब मतदाता केवल पारंपरिक जातीय समीकरणों के बजाय रोजगार, शिक्षा और सोशल मीडिया जैसे मुद्दों पर भी वोट का फैसला कर रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |