7 हजार युवाओं के साथ भोपाल में गूंजा वंदे मातरम, एलएनसीटी ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले भोपाल में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। एलएनसीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से आयोजित ‘वंदे भारत तिरंगा यात्रा’ में 7,000 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस यात्रा में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

यात्रा एमवीएम कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर विशेष सभा में तब्दील हुई, जहां राष्ट्रगान के बाद सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। एलएनसीटी ग्रुप के चेयरमैन जय नारायण चौकसे ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को देश के प्रति जिम्मेदारियों और राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाना है। सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा कि युवाओं की बड़ी भागीदारी यह दिखाती है कि नई पीढ़ी देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ी हुई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान ने प्रशासन, पुलिस और भोपालवासियों का आभार जताया।

Priyanshi Chaturvedi 12 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.