‘सड़क नहीं, सदन में हो संघर्ष’... PM मोदी की सांसदों को सीख, हरभजन सिंह बोले- बहस से उठाएं जनता की आवाज
PM Modi,  MPs, Harbhajan Singh ,public, debate

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के सांसदों के साथ बैठक में संसद की गरिमा, संसदीय नियमों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने पर जोर दिया। राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बैठक का अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों से सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी करने और जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाने की अपील की। पीएम ने कहा कि संसद केवल कानून बनाने की जगह नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी संस्था है, जहां जनप्रतिनिधियों को सीखने और देशहित में सकारात्मक योगदान देने का अवसर मिलता है।

 

हरभजन सिंह के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सांसदों को सलाह दी कि वे संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं को समझें और अपनी बात सदन के भीतर प्रभावी तरीके से रखें। बैठक के बाद हरभजन सिंह ने संसद परिसर में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राजनीतिक संघर्ष सड़क पर नहीं, बल्कि सदन के भीतर बहस और तर्क के जरिए होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों को नई ऊर्जा और सोच देता है।

Priyanshi Chaturvedi 7 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.