Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की बेबाकी और अभिनय की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कंगना एक बहादुर महिला हैं और बिना डरे अपनी बात रखने की हिम्मत रखती हैं। सीएम योगी ने उनके सिनेमाई योगदान का जिक्र करते हुए तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ में कंगना के अभिनय की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म में कंगना ने शानदार काम किया और उन्होंने जो दृश्य देखे, उनमें उनका अभिनय काफी प्रभावशाली लगा।
योगी आदित्यनाथ ने कंगना के बेबाक बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि जो व्यक्ति सच्चाई के साथ अपनी बात रखता है, देश का एक वर्ग उसे जानबूझकर विवादों में घसीटने की कोशिश करता है। गौरतलब है कि कंगना अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा और विवादों में रहती हैं और हाल ही में उनके कुछ बयानों पर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी हुई थी। सीएम योगी की तारीफ वाला वीडियो कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |