Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन और आरती पास व्यवस्था में बदलाव किया है। अब राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से विशेष पास की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, रामलला की आरती में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पास की सुविधा शुरू की गई है। मंगला और शृंगार आरती के पास एक दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि शयन आरती के लिए उसी दिन बुकिंग की जा सकेगी।
इधर, सावन माह में देशभर में कांवड़ यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। हरिद्वार, वाराणसी और मुजफ्फरनगर समेत प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सरकार कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर रही हैं। वहीं, आगामी गणेश उत्सव को लेकर भी तैयारियां तेज हैं और देशभर में मूर्तिकार पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |