पंजाब कांग्रेस की बैठक में हंगामा, भूपेश बघेल की मौजूदगी में दो गुट आमने-सामने
Punjab Congress meeting, two factions clash , Bhupesh Bagh

लुधियाना के गुरु नानक भवन में आयोजित पंजाब कांग्रेस की बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में पार्टी के दो गुटों के समर्थकों के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। कार्यक्रम शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशु के समर्थक आमने-सामने आ गए। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के कारण बैठक निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी और सभागार में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने 'बघेल गो बैक' लिखी टी-शर्ट भी लहराई।

 

हंगामे के दौरान भूपेश बघेल मंच पर मौजूद रहे और घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी, जबकि राजा वड़िंग लगातार कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील करते रहे। बाद में वड़िंग ने विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए उन्हें "RSS के चमचे" बताया। हालांकि, दोनों गुटों के बीच बढ़े विवाद के चलते बैठक की शुरुआत काफी देर से हो सकी।

Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.