तमिलनाडु के 21 सांसदों की राज्यपाल से मांग, सरकारी कार्यक्रमों में पहले बजे राज्यगीत
Tamil Nadu MPs,  Governor , played first, government event

तमिलनाडु में सरकारी और विश्वविद्यालयी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान तथा राज्यगीत के क्रम को लेकर नया विवाद सामने आया है। राज्य के 21 सांसदों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सरकारी कार्यक्रमों में पहले की तरह 'तमिल थाई वाझथु' (राज्यगीत) से शुरुआत करने की परंपरा बहाल की जाए। सांसदों ने कहा कि यह व्यवस्था तमिलनाडु की सांस्कृतिक पहचान और सम्मान से जुड़ी हुई है।

5 अगस्त को लिखे गए पत्र में सांसदों ने राजभवन से सभी विश्वविद्यालयों, सरकारी संस्थानों और सरकारी कार्यक्रम आयोजित करने वाली एजेंसियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। उनका सुझाव है कि प्रत्येक सरकारी कार्यक्रम की शुरुआत 'तमिल थाई वाझथु' से हो और समापन राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के साथ किया जाए, ताकि राज्य की सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय सम्मान दोनों का संतुलन बना रहे।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 6 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.