Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Akanksha Chamola ने पति Gaurav Khanna से तलाक को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उन्होंने किसी रियलिटी शो की टीआरपी या पब्लिसिटी के लिए अलग होने का ऐलान नहीं किया था। उन्होंने बताया कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया शो में जाने से पहले ही शुरू हो चुकी थी और दोनों पक्षों के वकील लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुके हैं। अब केवल अंतिम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर होना बाकी है। आकांक्षा ने कहा कि कोई भी महिला सिर्फ चर्चा बटोरने के लिए अपने तलाक जैसी निजी बात का इस्तेमाल नहीं करेगी।
आकांक्षा ने यह भी बताया कि वह और गौरव पिछले करीब 18 महीनों से अलग रह रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है और आज भी बातचीत होती है। हालांकि, समय के साथ दोनों की सोच और जीवन की प्राथमिकताएं अलग हो गईं, जिसके चलते उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। अभिनेत्री ने लोगों से उनकी निजी जिंदगी को लेकर बेबुनियाद अटकलें न लगाने की अपील भी की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |