Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अभिनेता Pradeep Rawat का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर मुंबई के गोरेगांव (पश्चिम) स्थित बेस्ट कॉलोनी के पास किया जाएगा। 74 वर्षीय अभिनेता का मंगलवार शाम कैंसर से निधन हो गया। उनके मैनेजर के अनुसार, कैंसर दोबारा लौट आने के बाद पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है।
प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत Mahabharat में अश्वत्थामा की भूमिका से की थी, जिसने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई। Lagaan, Sarfarosh, Ghajini और Grand Masti जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी उन्होंने कई यादगार खलनायक की भूमिकाएं निभाईं और अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |