अभिजीत दीपके बोले- CJP राजनीतिक पार्टी नहीं बनेगी, जन-आंदोलन के रूप में करेगी काम
Abhijit Dipke , CJP,political party

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि उनका संगठन फिलहाल किसी राजनीतिक पार्टी का रूप नहीं लेगा, बल्कि एक मजबूत प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेगा। छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुई दो दिवसीय बैठक से पहले उन्होंने कहा कि देश को इस समय नई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता का भरोसा मजबूत करने वाले व्यापक जन-आंदोलन की जरूरत है। उनके मुताबिक, जंतर-मंतर आंदोलन इसलिए सफल रहा क्योंकि विभिन्न विचारधाराओं और राजनीतिक दलों के लोग लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर सामने आए। बैठक में आंदोलन की समीक्षा, E20 पेट्रोल, शिक्षा व्यवस्था और संगठन के विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि CJP झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भी जाएगी और उनकी मांगों के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि लोगों का भरोसा राजनीतिक व्यवस्था, न्यायपालिका, मीडिया और अन्य लोकतांत्रिक संस्थाओं से कमजोर हुआ है, जिसे जनदबाव और जन-आंदोलन के माध्यम से मजबूत करने की आवश्यकता है। वहीं, संगठन के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने को लेकर सरकार से बातचीत जारी है और घायल छात्रों को कानूनी व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक आगे भी संगठन के मेंटर के रूप में मार्गदर्शन देते रहेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.