‘चंदे का हिसाब दो’ के नारों से गूंजा विधानसभा परिसर, सपा ने सरकार को घेरा
Assembly complex echoes,h slogans demanding, government

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन समाजवादी पार्टी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले सपा विधायक विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए और हाथों में पोस्टर व दान पर्चियां लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान 'चंदे का हिसाब दो', 'जनता का पैसा कहां गया' और 'बीजेपी के खाते में' जैसे नारों के साथ सरकार से मामले में पारदर्शी जांच और जवाब देने की मांग की गई।

प्रदर्शन में वरिष्ठ सपा नेता Shivpal Singh Yadav, विधायक अतुल प्रधान और निष्कासित विधायक सचिन यादव शामिल रहे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार को जनता के चंदे और धन के उपयोग का पूरा हिसाब देना होगा। सपा का कहना है कि जब तक सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब नहीं देती, तब तक विधानसभा के भीतर और बाहर उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 5 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.