Patrakar Priyanshi Chaturvedi
संसद के मानसून सत्र में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में सरकार ने प्रस्तावित परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर कांग्रेस का समर्थन मांगा। हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि जब तक राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं और 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं होती, तब तक विपक्ष सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग नहीं करेगा। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सदन में बयान देने की मांग भी दोहराई।
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किरेन रिजिजू ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संसद में जारी गतिरोध समाप्त करने और लंबित विधेयकों पर आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। विपक्ष के लगातार विरोध के कारण सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है, जिससे सरकार की विधायी कार्यसूची, विशेषकर परिसीमन विधेयक को आगे बढ़ाने की योजना प्रभावित होती दिखाई दे रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |