NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में बदले सियासी समीकरण
Political equations changed,  NDA

संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एनडीए की संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक आयोजित हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक की सबसे खास बात यह रही कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) के साथ आए सांसद भी पहली बार एनडीए की बैठक का हिस्सा बने।

 

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित गठबंधन के कई सांसद मौजूद रहे। वहीं, NCPI के वरिष्ठ नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि वह पहली बार एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए हैं और उनकी पार्टी के सभी सांसद एकजुट होकर गठबंधन के साथ काम करेंगे। बैठक में संसद के मौजूदा राजनीतिक मुद्दों और एनडीए की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Priyanshi Chaturvedi 4 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.