Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्जापुर अब फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आने वाली है। 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में रसिका दुग्गल एक बार फिर बीना त्रिपाठी उर्फ 'बीना भाभी' के किरदार में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार पहले से भी ज्यादा अप्रत्याशित और चौंकाने वाला होगा। उनके मुताबिक बीना किसी तय दायरे में बंधने वाली महिला नहीं है, बल्कि हालात के अनुसार फैसले लेने वाली एक मजबूत और रणनीतिक किरदार है।
रसिका दुग्गल ने यह भी कहा कि मिर्जापुर की महिला किरदारों ने पर्दे पर महिलाओं की पारंपरिक छवि को बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ भावुक या मजबूत होने तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि वे एक साथ संवेदनशील, व्यावहारिक और कठिन फैसले लेने वाली भी हो सकती हैं। रसिका का मानना है कि फिल्म में बीना त्रिपाठी का नया अंदाज दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा प्रभावित करेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |