Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने राजनीति में आने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि उनकी संगठन का फिलहाल कोई राजनीतिक दल बनाने या चुनावी राजनीति में उतरने का इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि जब लोगों का राजनीति, न्यायपालिका, चुनाव प्रणाली और मीडिया पर भरोसा लगातार कम हो रहा है, तब एक और राजनीतिक पार्टी बनाने से कोई बदलाव नहीं आएगा। उनके अनुसार, मौजूदा समय में देश को सरकार पर लोकतांत्रिक दबाव बनाने वाले मजबूत जन आंदोलन और प्रेशर ग्रुप की जरूरत है। दीपके ने यह भी कहा कि CJP का 37 दिनों तक चला जंतर-मंतर आंदोलन अपनी प्रमुख मांग पूरी होने के बाद समाप्त किया गया।
जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर अभिजीत दीपके ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि आंदोलन को बदनाम करने के लिए पहले से साजिश रची गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल पर बाहरी तत्वों की मौजूदगी और पत्थरों से भरे ट्रक जैसी घटनाएं पूर्व नियोजित थीं तथा दिल्ली पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में हुए बदलाव पर भी असंतोष जताते हुए कहा कि केवल मंत्री बदलने से उनकी चिंताएं खत्म नहीं हुई हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |