'रामायण' रिलीज से पहले बढ़ा विवाद, रामलीला महासंघ ने मेकर्स से मांगी स्पेशल स्क्रीनिंग
Controversy mounts , Ramayana, Ramlila Mahasangh

रणबीर कपूर, सनी देओल और यश अभिनीत फिल्म 'रामायण' की रिलीज से पहले विवाद शुरू हो गया है। श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और प्रोडक्शन हाउस को पत्र लिखकर मांग की है कि फिल्म रिलीज से पहले उनके प्रतिनिधिमंडल को दिखाई जाए। महासंघ का कहना है कि उन्हें आशंका है कि फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य या संवाद हो सकते हैं, जो हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकते हैं। ऐसे में पहले समीक्षा के बाद ही फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाए।

 

महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई और कथित विवादित दृश्य नहीं हटाए गए, तो दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में सिनेमाघरों के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि, अब तक फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी या निर्माताओं की ओर से इस मांग पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Priyanshi Chaturvedi 3 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.