पीएम मोदी बोले- ड्रग्स दुश्मन देशों की साजिश, नशा मुक्त भारत के लिए युवाओं से किया नेतृत्व का आह्वान
PM Modi , drug menace, hostile nations, creating ,drug-free India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत करते हुए कहा कि भारत में ड्रग्स की सप्लाई केवल अपराध नहीं, बल्कि दुश्मन देशों की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारतीय युवाओं को नशे के जाल में फंसाकर देश की ताकत को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जिसे मिलकर विफल करना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का युवा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ नशे से भी पूरी तरह दूर रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में कला, संस्कृति, खेल और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।

 

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के सपनों को नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदों को भी तोड़ देता है। उन्होंने कहा कि आज भारत के युवा स्टार्टअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, लेकिन ड्रग्स उनकी क्षमता और भविष्य को बर्बाद कर सकता है। पीएम मोदी ने युवाओं से नशा मुक्त अभियान का नेतृत्व करने और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार नशे के कारोबार और तस्करी में शामिल नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.