गौरव गोगोई का BJP IT सेल पर आरोप, बोले- महिलाओं को ऑनलाइन मिल रही धमकियां
Gaurav Gogoi , BJP IT cell,  women ,threats online

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बीजेपी आईटी सेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि डिजिटल स्पेस महिलाओं के लिए लगातार असुरक्षित होता जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि सत्तारूढ़ दल का समर्थन करने वाले कुछ लोग महिलाओं को रेप की धमकियां दे रहे हैं, अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं और उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक करने जैसी हरकतों में शामिल हैं। गोगोई ने ऐसे ऑनलाइन माहौल को "टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी" का उदाहरण बताते हुए आरोप लगाया कि इससे महिलाओं के खिलाफ डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने ऑनलाइन महिलाओं को निशाना बनाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

 

गोगोई ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल युवाओं के व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि कई छात्राओं ने वहां खुद को सुरक्षित महसूस किया और युवाओं ने उनका सहयोग व संरक्षण किया। उनके अनुसार यह सकारात्मक पुरुषत्व का उदाहरण है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान नोएडा की एक नाबालिग लड़की का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर संयमित भाषा के इस्तेमाल की अपील तथा माफी संबंधी टिप्पणी को लेकर देश में चर्चा जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.