2027 चुनाव से पहले BSP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, मायावती ने बदली कई नेताओं की जिम्मेदारियां
BSP ,2027 elections; Mayawati reassigns responsibilities ,leaders

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलते हुए आकाश आनंद के ससुर और वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ से चार राज्यों का प्रभार वापस ले लिया। वहीं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजाराम को मध्य प्रदेश के साथ केरल, गुजरात और कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम को दिल्ली में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पंजाब का प्रभार रणधीर सिंह बेनीवाल को सौंपा गया है। सूत्रों के अनुसार, अशोक सिद्धार्थ को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र मंडल की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

मायावती ने स्पष्ट किया कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन का अंतिम फैसला वही करेंगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक लगभग 25 सीटों पर उम्मीदवार तय किए जा चुके हैं और बाकी सीटों पर भी चयन प्रक्रिया जारी है। एक्स पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि उम्मीदवार चयन को लेकर राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के संबंध में फैलाई जा रही खबरें गलत हैं। उन्होंने दोहराया कि उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पार्टी के सभी विधानसभा और लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने का अधिकार उनके पास ही रहेगा।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.