Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' के नए प्रोमो में सलमान खान की दमदार एंट्री देखने को मिली। डेनिम शर्ट, चारकोल ट्राउजर और काउबॉय हैट में पहुंचे सलमान को देखते ही सभी कंटेस्टेंट्स उत्साहित हो गए। वहीं, भाई सलमान को सामने देखकर सोहेल खान भावुक हो गए और उन्हें गले लगा लिया। इस दौरान सलमान ने मुस्कुराते हुए सोहेल से कहा, "क्या भाई?", जिसने इस पल को और खास बना दिया।
सलमान खान शो में उस समय पहुंचे, जब ग्रोइन इंजरी और पूर्व पत्नी सीमा सचदेह के एलिमिनेशन के बाद सोहेल खान भावनात्मक रूप से काफी परेशान थे। हाल ही में सोहेल ने खुद को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट भी किया था। 'द अलायंस' को कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं, जिसमें सोहेल खान, मिनी माथुर, कुशाल टंडन और नीति टेलर समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। सलमान की यह खास मौजूदगी वाला एपिसोड रविवार को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने की उम्मीद है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |