AI मॉर्फ्ड वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, Meta इंडिया हेड समेत कई लोगों पर FIR
AI morphed video case, FIR against , Meta India head

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े कथित AI-मॉर्फ्ड वीडियो और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta इंडिया हेड समेत कई फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, मामला NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर साझा किए गए कथित AI-जनित वीडियो, एडिट की गई तस्वीरों और आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

 

जांच एजेंसियां डिजिटल सबूत जुटाने में लगी हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि विवादित सामग्री सबसे पहले किसने अपलोड की, किन अकाउंट्स से उसे वायरल किया गया और इसमें किसकी क्या भूमिका रही। पुलिस ने Meta को नोटिस भेजकर संबंधित अकाउंट्स और पोस्ट की जानकारी मांगी है। वहीं, इस घटनाक्रम के बीच उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी के आरोप में एक महिला के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 31 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.