Patrakar Priyanshi Chaturvedi
टीवी धारावाहिक महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके अभिनेता Nitish Bharadwaj ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के ट्रेलर की सराहना की है। इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए उन्होंने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX), प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी और संगीत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता रखती है और इसके निर्माण के लिए निर्देशक नितेश तिवारी व पूरी टीम को बधाई दी।
रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए नीतीश भारद्वाज ने उन्हें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी एहसास दिलाया। उन्होंने कहा कि अब रणबीर को भारत की संस्कृति, विरासत और मूल्यों को आगे बढ़ाने वाली फिल्मों को प्राथमिकता देनी चाहिए और एनिमल जैसी फिल्मों से दूरी बनानी चाहिए। साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि फिल्म में गोस्वामी तुलसीदास की चौपाइयों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि भी सुनाई दे। उन्होंने यह भी कहा कि वह नितेश तिवारी की रामायण को उसकी भव्यता और मेहनत के सम्मान में कम से कम पांच बार देखना चाहेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |