‘लॉक अप’ के मेकर्स पर भड़के आकांक्षा चौधरी के फैंस, राइवल को भेजने पर उठाए सवाल
Lock Upp के फिनाले वीक से पहले शो के एक फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। आरोप है कि जहां अन्य प्रतियोगियों से मिलने उनके दोस्त या परिवार के सदस्य पहुंचे, वहीं आकांक्षा चौधरी और शिल्पा शिंदे के लिए उनके करीबी की बजाय ऐसे लोगों को बुलाया गया, जिनसे उनका विवाद रहा है। आकांक्षा के लिए उनके पिछले शो की सुजैन आईं, जिनके साथ उनके रिश्ते खराब बताए जाते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शकों ने मेकर्स पर पक्षपात के आरोप लगाए।
विवाद तब और बढ़ गया जब फिनाले वीक में पहुंचने के लिए हुए टास्क में सुजैन ने आकांक्षा की ओर से खेलते हुए उन्हें आगे नहीं बढ़ा सकीं। इसके बाद आकांक्षा के समर्थकों ने दावा किया कि उन्हें जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया। हालांकि, आकांक्षा के शो से बाहर होने की खबरों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, मेकर्स की ओर से भी इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।