Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पेपर लीक पर सख्ती के लिए केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ध्वनि मत से विधेयक पेश किया, लेकिन इस दौरान विपक्ष NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करता रहा। हंगामे के चलते पहले सदन की कार्यवाही पांच मिनट में ही स्थगित हुई और बाद में इसे दोपहर 2 बजे तक के लिए टाल दिया गया। विपक्ष ने संसद परिसर में प्रदर्शन कर सरकार से जवाब और छात्रों से माफी की मांग भी की।
वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचे, जहां NDA सांसदों ने उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया। इस पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह भाजपा की पुरानी आदत है और उन्होंने बिलकिस बानो मामले के दोषियों के सम्मान का भी जिक्र किया। सरकार की ओर से आज परीक्षा संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए NDA के नौ सांसदों के भाग लेने की तैयारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |