'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, जीत के बाद शेयर किया भावुक पोस्ट
 Aly Goni ,Jannat Zubair ,winners , Laughter Chefs 3

 

टेलीविजन के लोकप्रिय कुकिंग-कॉमेडी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को प्रसारित हुआ, जिसमें अली गोनी और जन्नत जुबैर ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे सीजन में दोनों की शानदार कुकिंग, बेहतरीन तालमेल और मनोरंजक अंदाज ने दर्शकों का दिल जीता। जीत के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें साझा कर अपनी खुशी जाहिर की। अली गोनी ने पोस्ट में लिखा कि वह यह सफर अपनी 'बिट्टी' जन्नत के अलावा किसी और के साथ तय नहीं करना चाहते थे और इस शो ने उन्हें एक सबसे अच्छा दोस्त दिया।

वहीं, जन्नत जुबैर ने भी इस जीत को यादगार बताते हुए कहा कि उनके लिए ट्रॉफी से ज्यादा कीमती इस शो में बने रिश्ते हैं। उन्होंने लिखा कि इस सफर में सभी प्रतियोगियों ने एक-दूसरे का साथ दिया, साथ में हंसे और बहुत कुछ सीखा। जन्नत के मुताबिक, इस शो में हर कंटेस्टेंट किसी न किसी मायने में विजेता है और यही अनुभव इस यात्रा को उनके लिए हमेशा खास बनाए रखेगा।

 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 27 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.