36 दिन बाद जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, शुरू हुआ सफाई अभियान
 Jantar Mantar protest ,ends , 36 days; cleanup drive

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा 36 दिनों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को समाप्त हो गया। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। इसके बाद प्रदर्शनकारी धीरे-धीरे धरनास्थल से लौटने लगे और वहां लगाया गया मंच, लाउडस्पीकर व अन्य अस्थायी ढांचे हटाने का काम शुरू किया गया।

आंदोलन समाप्त होने के बाद एनडीएमसी की टीम और छात्रों ने मिलकर जंतर-मंतर परिसर में सफाई अभियान चलाया। धरनास्थल पर जमा कचरा हटाया गया, जबकि बैरिकेड्स को सड़क किनारे कर दिया गया। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और सामान्य आवाजाही बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.