दतिया उपचुनाव में सियासी संग्राम तेज, शिवराज और दिग्विजय आज आमने-सामने
 Political battle, Datia by-election, Shivraj, Digvijaya face off today.

दतिया विधानसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। भाजपा और कांग्रेस ने जीत के लिए अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बसई में जनसभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी आशुतोष के पक्ष में प्रचार करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को प्रचार अभियान की कमान सौंप दी है। दोनों दल मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार जनसभाएं और संपर्क अभियान चला रहे हैं।

 

भाजपा की चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य भी दतिया में प्रचार करेंगे। पार्टी का दावा है कि जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। उपचुनाव में दोनों प्रमुख दलों की सक्रियता से मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.