Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेत्री पामेला सेरेना ने एलिमिनेशन से बचने के लिए अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा राज साझा किया। शुरुआत में स्क्रीन पर 'मैच फिक्सिंग' शब्द आने से सभी चौंक गए, लेकिन पामेला ने स्पष्ट किया कि वह मैच फिक्सिंग नहीं, बल्कि छात्र जीवन के दौरान क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाती थीं। उन्होंने बताया कि यूके में पढ़ाई के दौरान उनके एक दोस्त को क्रिकेट टीमों से जुड़ी इनसाइडर टिप्स मिलती थीं, जिनके आधार पर वह बुकीज के जरिए दांव लगाकर पैसे कमाती थीं।
पामेला ने कहा कि उस समय वह स्टूडेंट थीं और जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस रास्ते पर चली गई थीं। हालांकि, उन्होंने माना कि उन्हें अपने इस काम पर कोई गर्व नहीं है और बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह कमाई का सही तरीका नहीं था। उनके इस खुलासे ने शो के अन्य कंटेस्टेंट्स और दर्शकों को हैरान कर दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |